ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मेल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मेल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 7 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 152

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 114


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 20


प्रभु की मृत्यु और उसके निहितार्थ – 2

 

 इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरम्भिक बातों में से छठी बात, “अन्तिम न्याय” के हमारे इस अध्ययन में, पिछले लेखों में हमने देखा है कि प्रथम पाप के साथ तीन और बातें मानवजाति में आ गईं – पहली, मृत्यु, दोनों आत्मिक तथा शारीरिक; दूसरी, मनुष्य के लिए जीवन भर दुःख और परेशानी उठाना और परिश्रम करना; और तीसरी, उनके लिए जो परमेश्वर की ओर मुड़ने और उसे जीवन समर्पित करने का निर्णय लेते हैं, परमेश्वर के साथ उनके बहाल किए जाने और अनन्तकालीन प्रतिफल प्राप्त करने की प्रतिज्ञा। हमने मसीही विश्वासी के जीवन में आजीवन दुःख और परेशानी उठाने तथा परिश्रम करने के विभिन्न पक्षों को देखा है; हमने यह भी देखा है कि किस प्रकार से यह परमेश्वर द्वारा दिया गया एक उपाय है, उसके बच्चों को इस पृथ्वी पर तथा स्वर्ग में लाभ प्रदान करने के लिए। हमने अनन्तकालीन स्वर्गीय प्रतिफलों के बारे में भी देखा है कि प्रत्येक विश्वासी के लिए उन्हें किस प्रकार से निर्धारित किया जाएगा, और प्रदान किया जाएगा। हमने परमेश्वर के वचन बाइबल से, पाप के पहले प्रभाव, आत्मिक और शारीरिक मृत्यु के अर्थ के बारे में देखा था।

पिछले लेख से हमने कलवरी के क्रूस पर प्रभु यीशु की मृत्यु के अभिप्रायों को, और पाप के द्वारा आए तीनों प्रभावों के प्रति उस के प्रभाव को देखना आरम्भ किया है। हमने बाइबल के कुछ पदों से देखा है कि प्रभु यीशु मसीह की शारीरिक मृत्यु और पुनरुत्थान के द्वारा, किस प्रकार से मानवजाति पर से शैतान, पाप, और मृत्यु के बन्धन टूट गए हैं, क्योंकि प्रभु ने समस्त मानवजाति के सभी पापों को अपने ऊपर ले लिया, और सभी के लिए उनके दण्ड, मृत्यु, को सह लिया। प्रभु यीशु कलवरी के क्रूस पर मारे गए, गाड़े गए, और तीसरे दिन फिर जी उठे, और अपनी शारीरिक मृत्यु के द्वारा, मानवजाति की शारीरिक मृत्यु के लिए प्रायश्चित को पूरा कर दिया, मृत्यु के शारीरिक पक्षों से छुटकारा पाने के लिए मार्ग तैयार कर दिया। प्रभु में विश्वास लाने के द्वारा हमें यह आश्वासन है कि हमारा शारीरिक रीति से हमारा अपने प्रिय जनों से अलग हो जाने का, हमारी पुनरुत्थान हुई देहों में समाधान हो जाएगा, और सभी वास्तव में नया-जन्म पाए हुए विश्वासी, अनन्तकाल के लिए अपने अन्य नया-जन्म, उद्धार पाए हुए परिवार जनों, मित्रों, तथा परमेश्वर की अन्य सन्तानों के साथ मिलकर साथ रहने पाएँगे। आज हम देखेंगे कि कलवरी के क्रूस पर प्रभु यीशु की मृत्यु ने, मृत्यु के आत्मिक पक्ष का, जो सम्बन्ध पाप के कारण टूट गया था, उसका भी प्रायश्चित कर दिया, और मनुष्य के परमेश्वर के साथ मेल-मिलाप के लिए मार्ग तैयार कर के दे दिया।

प्रेरित पतरस ने प्रभु यीशु के बारे में लिखा है, “वह आप ही हमारे पापों को अपनी देह पर लिये हुए क्रूस पर चढ़ गया जिस से हम पापों के लिये मर कर के धामिर्कता के लिये जीवन बिताएं: उसी के मार खाने से तुम चंगे हुए” (1 पतरस 2:24)। प्रभु यीशु मसीह के द्वारा समस्त मानवजाति के सभी पापों को अपने ऊपर ले लेने के विषय पौलुस ने लिखा “जो पाप से अज्ञात था, उसी को उसने हमारे लिये पाप ठहराया, कि हम उस में हो कर परमेश्वर की धामिर्कता बन जाएं” (2 कुरिन्थियों 5:21)। पौलुस द्वारा कही गई बात से हम देखते हैं कि क्रूस पर प्रभु केवल मानवजाति के समस्त पापों का बोझ उठाए हुए नहीं था; वरन, वह जो पाप से अनजान था, जिस में कभी कोई पाप था ही नहीं, वह पाप की देह बन गया था; उस पर केवल पाप के धब्बे नहीं थे, वह पाप सदेह था। इसके कारण प्रभु यीशु ने जो वेदना सही, वह हमारी कल्पना और वर्णन से बाहर है। हम इसके एक बहुत छोटे स्वरूप को इस काल्पनिक स्थिति के द्वारा समझ सकते हैं, क्या होता है यदि हमारा पाँव फिसल कर हर प्रकार की गन्दगी से भरी नाली में चला जाए; उस घिन और मितली उठने की भावना का वर्णन नहीं किया जा सकता है। और पाँव तथा जूते अथवा सैंडल आदि को धो लेने के बाद भी यह विचलित करने वाली भावना काफी देर तक हम में बनी रहती है। अब सोचिए कि यह विचलित करनी वाली भावना और कितनी बढ़ी हुई होगी यदि केवल पाँव नहीं, वरन हम स्वयं ही हर प्रकार की गन्दगी से भरे हुए गड्ढे में गिर जाएँ; लेकिन अभी वो गन्दगी हमारे बाहर ही है, हमारे अन्दर नहीं गई है। कल्पना कीजिए कि क्या होगा यदि उस गन्दगी का कुछ अंश हमारे अन्दर भी चला जाए। लेकिन प्रभु के लिए तो यह इससे भी कहीं अधिक बुरा था, वह तो पाप बन गया था! वह जो पाप से अनजान था, जिस में कभी कोई पाप था ही नहीं, वह पाप बन गया, पाप की देह हो गया। इसके कारण प्रभु को जिस वेदना से होकर निकलना पड़ा होगा, उसे समझ पाना, वह हमारे मन-मस्तिष्क की क्षमताओं से परे है। जब प्रभु गतसमनी के बाग में पिता परमेश्वर के सामने प्रार्थना में गिड़गिड़ा रहा था कि यह कटोरा उस से हटा लिया जाए, तो वह केवल अत्यन्त पीड़ादायक शारीरिक दुःख के बारे में ही नहीं गिड़गिड़ा रहा था, वरन मानवजाति को पाप से छुड़ाने के लिए, उस पीड़ा से भी कहीं अधिक तीव्र, पाप बन जाने, और परमेश्वर से पृथक हो जाने की वेदना के बारे में भी गिड़गिड़ा रहा था।

हाल ही के एक लेख में हमने हबक्कूक 1:13 से देखा है कि परमेश्वर पाप पर दृष्टि नहीं कर सकता है, तथा यशायाह 59:2 से देखा है कि पाप हमें परमेश्वर से दूर करता है, और वह हमारी बात सुनने नहीं पाता है। समस्त मानवजाति के सभी पापों को अपने ऊपर ले लेने के कारण प्रभु जब पाप बन गया था, तब परमेश्वर पिता ने उस से अपना मुँह फेर लिया, और उस असहनीय आत्मिक वेदना के कारण प्रभु चिल्ला उठा, “तीसरे पहर के निकट यीशु ने बड़े शब्द से पुकारकर कहा, एली, एली, लमा शबक्तनी अर्थात हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तू ने मुझे क्यों छोड़ दिया?” (मत्ती 27:46)। जो कल्पना से भी परे था, अविश्वसनीय था, वह हो गया था, पवित्र त्रिएक परमेश्वर का एक भाग, परमेश्वर पुत्र, परमेश्वरत्व से पृथक हो गया था। यह कैसे सम्भव हुआ होगा कि परमेश्वर ने अपने आप को स्वयं से अलग किया, और इस बात के अभिप्रायों की हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं; लेकिन परमेश्वर ने हम पापी मनुष्यों को बचाने के लिए यह किया। प्रभु यीशु ने परमेश्वर से आत्मिक रीति से भी अलग होना कलवरी के क्रूस पर सहा और उस से हमारे आत्मिक मेल-मिलाप किए जाने के लिए भी प्रायश्चित को पूरा किया।

इस प्रकार से कलवरी के क्रूस पर प्रभु की मृत्यु ने मनुष्य की मृत्यु के दोनों पक्षों – आत्मिक और शारीरिक का, समस्त मानवजाति के लिए प्रायश्चित पूरा किया, और परमेश्वर के साथ मनुष्य के मेल-मिलाप का मार्ग बना कर दे दिया, अर्थात, उनके लिए जो प्रभु के बलिदान को स्वीकार करते हैं, उस में विश्वास लाते हैं, और अपने जीवन उसे समर्पित कर देते हैं “सो जब हम विश्वास से धर्मी ठहरे, तो अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर के साथ मेल रखें। जिस के द्वारा विश्वास के कारण उस अनुग्रह तक, जिस में हम बने हैं, हमारी पहुंच भी हुई, और परमेश्वर की महिमा की आशा पर घमण्ड करें” (रोमियों 5:1-2)।

अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे, और कुछ अन्य सम्बन्धित बातों को देखेंगे, और फिर इन बातों को परमेश्वर के वचन बाइबल के एक प्रमुख पात्र के जीवन के द्वारा चित्रित होते हुए देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 114


God’s Forgiveness and Justice – 20


Lord’s Death and its Implications - 2

   

In this study on “Eternal Judgement,” the sixth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, in the previous articles we have seen that along with the first sin, came three things – first, death, spiritual as well as physical; second, life-long suffering, problems, and toil for mankind; and third, a promise of restoration and eternal rewards for those who turn back to God and submit themselves to Him. We have considered the various aspects of life-long suffering in a Christian Believers life; and have seen how it is a God given mechanism of providing earthly as well as eternal heavenly benefits for His children. We have also seen about the eternal heavenly rewards, and how they will be ascertained for each Believer and then given to them. We had seen, on the basis of God’s Word the Bible, what the first effect of sin, i.e., death, in its spiritual as well as physical aspects, means.

In the last article, we began considering the implications of the Lord Jesus’s death on the Cross of Calvary, and how it relates to the three effects of sin. We saw through some Biblical verses, how the hold of Satan, sin, and death upon mankind was broken by the physical death and resurrection of the Lord Jesus Christ, because He took upon Himself all the sins of all of mankind, and suffered their penalty of death for everyone. The Lord Jesus died on the Cross of Calvary, was buried, and rose again on the third day, and through His physical death, made the atonement for the physical death of mankind. Through coming to faith in Him we have the assurance that our physical separation from our loved ones will be done away with, and in their resurrected bodies all truly Born-Again Christian Believers will be re-united to live together for eternity with all their other Born-Again and saved family members, friends, and other children of God. Today we will look how the death of the Lord Jesus on the Cross of Calvary also made atonement for the spiritual aspect of death, and made the way for man to be reconciled with God, from whom sin has separated mankind.

The Apostle Peter writes about the Lord Jesus, “who Himself bore our sins in His own body on the tree, that we, having died to sins, might live for righteousness--by whose stripes you were healed” (1 Peter 2:24). Paul further describes the magnitude of what it meant for the Lord Jesus to take the sins of mankind upon Himself “For He made Him who knew no sin to be sin for us, that we might become the righteousness of God in Him” (2 Corinthians 5:21). From Paul’s description we see that it was not just that the Lord at that time, on the Cross, was carrying the burden of all the sin of the entire mankind; rather He who knew no sin, in whom was no sin, He had become sin personified; He was not just tainted with sin, but had become sin. The sheer agony experienced by the Lord Jesus because of this is unimaginable and incomprehensible for us. We can have a very small idea by imagining what happens to us if our foot slips and goes into a drain full of filth; that nauseous feeling of revulsion is indescribable, and even after washing our foot and footwear off the filth, the uncomfortable feeling persists in us for quite some time. Now imagine how severe this unpleasant feeling would be if not just our foot, but we slipped and fell into a ditch of filth; but yet, the filth is on us, and not inside of us. Imagine what if it went in to us, how bad that would that be. But for the Lord, it was even worse, He became sin! He who knew no sin, in whom was no sin, became sin – embodied sin. Our minds are just not capable of fathoming the agony the Lord suffered because of this. When the Lord was agonizing in prayer in the Garden of Gethsemane, pleading before God the Father, for this cup to be taken away from Him, it was not just the physical sufferings that He was agonizing about, but more so about this far greater agony of having to become sin, and be separated from the Godhead, to deliver mankind from sin.

In a recent article we have seen from Habakkuk 1:13 that God cannot look upon sin, and have seen from Isaiah 59:2 that sin separates us from God, prevents Him from hearing us. When the Lord was in this condition of having become sin by taking upon Himself the sins of all of mankind, God the Father turned away from Him, and the Lord cried out in a state of unbearable spiritual agony, “And about the ninth hour Jesus cried out with a loud voice, saying, "Eli, Eli, lama sabachthani?" that is, "My God, My God, why have You forsaken Me?"” (Matthew 27:46). The unimaginable and unbelievable had happened, a member of the Holy Trinity, God the Son, was separated from the Godhead. How God could have separated Himself from Himself, and what its implications are, is beyond our comprehension; but God di it to save us, sinful human beings. The Lord, as the man Jesus, suffered spiritual separation from God, for all of mankind, and made the atonement for spiritual reconciliation as well.

Thus the Lord’s death on the Cross of Calvary atoned for man’s death, in both its aspects – physical and spiritual, for all of mankind, and provided the way for man’s reconciliation with God, i.e., for all those who accept His sacrifice, believe in Him, and submit themselves to Him “Therefore, having been justified by faith, we have peace with God through our Lord Jesus Christ, through whom also we have access by faith into this grace in which we stand, and rejoice in hope of the glory of God” (Romans 5:1-2).

In the next article we will carry on from here, and consider some other related aspects, and then go on to see these things illustrated through the life of a prominent character of God’s Word the Bible.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 3 जनवरी 2023

प्रभु भोज – भाग लेने में गलतियाँ (3) / The Holy Communion - The Pitfalls (3)

Click Here for the English Translation


प्रभु की मेज़ - जाँचें और एक-मनता को बनाएँ रखें 

 

पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 11:17 से देखा था कि पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस ने कलीसिया में घुस आई गलतियों को दिखाना और उनका सामना करना आरंभ किया। हमने देखा था कि पौलुस प्रभु और उसके वचन के प्रति, सही सिद्धांतों के पालन और शिक्षा में, न केवल खरा और स्पष्टवादी था, वरन सुधारने के समय उसने पिता के समान प्रेम और चिंता भी दिखाई, उन्हें साफ बताया कि उनकी गलतियों के कारण उन्हें बहुत हानि उठानी पड़ रही है; अर्थात, उसका उन्हें ठीक करने का प्रयास उन पर अपने अधिकार को जताने के लिए नहीं परंतु उन्हें हानि में से खींच कर निकाल लेने के लिए है, जिसमें वे जा चुके थे।


पद 18 से आगे पौलुस उन्हें उनकी गलतियाँ दिखाना आरंभ करता है। पहली गलती जो वह उन्हें दिखाता और जिसका सामना वह करता है वह है उनमें एक-मनता का न होना। वास्तव में, यह इस पत्री के लिखने में उसके द्वारा उन्हें बताई गई उनकी पहली गलती भी थी (1 कुरिन्थियों 1:10-13)। इस पत्री के आरंभ में, पौलुस 1 कुरिन्थियों 1:10 में उनसे विनती करता है कि वे एक मन होकर साथ बने रहें। अर्थात, मसीही विश्वासी होने के नाते, जिस बात की सबसे पहले उनसे अपेक्षा रखी जाती है, वह है अपने विश्वास में एक देह होकर कलीसिया के रूप में प्रभु भोज में सम्मिलित होने के लिए एकत्रित हों। पौलुस उन्हें पहले ही बता चुका था कि उनमें एक-मनता का न होना, उनमें परस्पर डाह और झगड़े होने, उनकी आत्मिक अपरिपक्वता, शारीरिक होने, और संसार के लोगों के समान व्यवहार रखने का चिह्न है (1 कुरिन्थियों 3:1-6)।


जैसा कि पौलुस ने कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों को 1 कुरिन्थियों 3:1-6 में कहा है, उनमें एक-मनता के न होने के कारण, वे अपने विश्वास में बढ़ने और उन्नति करने नहीं पा रहे थे, वे अभी भी “मसीह में बालकों” के समान थे; और इसलिए पौलुस उनसे आत्मिक लोगों के समान बात नहीं कर सका। क्योंकि वे आत्मिक रीति से अपरिपक्व थे, अभी भी “बालक” ही थे, इसलिए वह उन्हें प्रभु यीशु, मसीही विश्वास, और मसीही जीवन के बारे में केवल बहुत ही आरंभिक बातें ही सिखाने पाया था, क्योंकि वे इससे आगे की कोई बात ग्रहण करने और समझने के योग्य होने की स्थिति में नहीं थे। कलीसिया के रूप में भी उनमें विद्यमान डाह और झगड़े उनकी अभी भी “शारीरिक” होने का प्रमाण थे, अर्थात वे अभी भी शरीर की लालसाओं और अभिलाषाओं को पूरा करने में अधिक रुचि रखते थे, जैसे कि सामान्यतः संसार के लोग करते हैं, बजाए आत्मिक जीवन जीने की इच्छा रखने के। इससे थोड़ा ही पहले, पौलुस ने उन्हें उनकी इस प्रवृत्ति के हानिकारक परिणाम के बारे में बताया था, “परन्तु शारीरिक मनुष्य परमेश्वर के आत्मा की बातें ग्रहण नहीं करता, क्योंकि वे उस की दृष्टि में मूर्खता की बातें हैं, और न वह उन्हें जान सकता है क्योंकि उन की जांच आत्मिक रीति से होती है” (1 कुरिन्थियों 2:14)। तात्पर्य स्पष्ट है, यदि उन्हें विश्वास में और प्रभु में बढ़ना था, तो यह उनके शारीरिक प्रवृत्तियों से निकलने के बाद ही संभव हो सकता था, और उन प्रवृत्तियों के उन में विद्यमान होने का परिणाम और प्रमाण उनमें पाए जाने वाले डाह और झगड़े थे।

 

इससे अगले पद, पद 19 में, पौलुस उनसे उनमें एक-मनता के न पाए जाने के कारण को बताता है, जो एक बार फिर से उसी बात को दोहराना है जिसे वह 1 कुरिन्थियों 1:12-13 और 3:4 में उनसे कह चुका था। उनके मध्य पाए जाने वाली गुट-बाज़ी ही उनमें एक-मनता न होने की जड़ थी। उनके मध्य में यह गुट-बाज़ी इसलिए आने पाई थी क्योंकि उन्होंने ऊपर प्रभु यीशु की ओर देखते रहने और केवल उसी का अनुसरण करते रहने के स्थान पर, उन्होंने अपने आस-पास देखना और व्यक्तिगत रीति से अपने मन-पसंद अगुवे और शिक्षक की ओर देखना, उसका अनुसरण करना आरंभ कर दिया था, और फिर उन अगुवों और शिक्षकों के नाम में आपस में विभाजित होने लग गए थे। जैसा पौलुस इस पद 19 में कहता है, उनकी इस प्रवृत्ति को उनके मध्य के कुछ लोगों ने और बढ़ावा दिया, उसे और उकसाया, क्योंकि यह करने वाले लोग कलीसिया में स्थान और आदर पाना चाहते थे। और उन लोगों के अहं तब ही संतुष्ट हो सकते थे जब वे कलीसिया को भिन्न गुटों में विभाजित करके लोगों पर प्रभाव रख सकें और अपना नियंत्रण ला सकें। लेकिन उन्होंने इस बात का ध्यान नहीं किया कि उनके ऐसा करने के द्वारा एक इकाई के रूप में कलीसिया का, तथा व्यक्तिगत रीति से इस गुट-बाज़ी में फंस जाने वाले लोगों का, कितना नुकसान हो रहा है; क्योंकि इसी के कारण उनकी बढ़ोतरी और उन्नति रुक गई, वे परिपक्व नहीं होने पाए, आत्मिकता और आत्मिक जीवन बाधित हो गया, आशीषों पर रोक लग गई।

 

आज भी यही समस्या कलीसियाओं में और मसीही विश्वासियों की मण्डलियों में भी इसी प्रकार से बनी हुई है - कुछ लोग औरों पर प्रभाव रखना और नियंत्रण करना चाहते हैं, जबकि सामान्यतः अन्य लोगों की प्रवृत्ति होती है कि वे कुछ अगुवों या लोगों की ओर देखें, न कि सभी को सामर्थ्य देने और उन के मध्य में उन अगुवों और शिक्षकों को प्रयोग करने वाले प्रभु परमेश्वर की ओर। इसलिए कुल मिलाकर स्थिति यही हो जाती है, कलीसिया भी हानि उठाती है, तथा व्यक्तिगत सदस्य भी हानि उठाते हैं। न तो कलीसिया की आत्मिक बढ़ोतरी और उन्नति होती है, और न ही व्यक्तिगत रीति से सदस्यों की। इसीलिए, सभी को अपनी अनन्तकालीन आशीषों की हानि उठानी पड़ती है – लोगों द्वारा केवल कुछ समय के नाशमान आदर और ओहदे को पाने के लिए; और शैतान को उनके मध्य सहज और आराम का समय बिताने को मिल जाता है, जबकि प्रभु की इच्छा उन्हें इससे भी कही अधिक बढ़ाकर महिमा और अनन्तकालीन आशीष देने की थी।

 

प्रभु की मेज़ में भाग लेने से पहले, हम सभी के लिए यह अनिवार्य है कि हम यह सुनिश्चित कर लें कि हम प्रभु यीशु मसीह की कलीसिया में गुट-बाज़ी को उत्पन्न करने, या बढ़ावा देने, या किसी भी प्रकार से उसे बनाए रखने में सहयोग देने वाले तो नहीं हैं। इसके स्थान पर, जहाँ कहीं भी हमें यह प्रवृत्ति दिखाई दे, किसी के द्वारा गुट-बाजी को आरंभ करना या उसे उकसाना और बढ़ावा देना, या बनाए रखना, या लोगों में आपस में मतभेदों का उत्पन्न होना और विभाजन आने लग जाना; तो किसी भी अगुवे अथवा शिक्षक का, उसके प्रति आदर रखने के कारण, समर्थन करने के स्थान पर, हमें परिस्थिति पर मनन करना चाहिए, और निष्पक्ष तथा खरे और स्पष्टवादी होकर समस्या और उससे संबंधित अगुवे और शिक्षक का सीधे से सामना करना चाहिए, जैसे पौलुस ने किया, और इस प्रकार से प्रभु यीशु द्वारा कही गई बात, “धन्य हैं वे, जो मेल करवाने वाले हैं, क्योंकि वे परमेश्वर के पुत्र कहलाएंगे” (मत्ती 5:9) को पूरा करना चाहिए। हमारे लिए यह कहीं अधिक उत्तम होगा कि हम परमेश्वर को प्रसन्न करने वाले बनकर उसके पुत्र बनकर आशीष पाएं, न कि मनुष्यों को प्रसन्न करने वाले बनकर उन आशीषों को गँवा दें जो परमेश्वर हमें देना चाहता है।

 

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • उत्पत्ति 7-9          

  • मत्ती 3     



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**********************************************************************

English Translation



The Lord’s Table - Check & Maintain Unity


In the previous article, from 1 Corinthians 11:17, we have seen that Paul through the Holy Spirit, starts addressing the errors which had crept into the Church.  We saw that not only was Paul forthright about his doctrinal stand for the Lord and teaching His Word, but in correcting, he also shows a fatherly love and concern, tells them that their errors are causing harm to them; i.e., his correcting them is not to assert his authority over them, but to pull them out of harm’s way into which they had gone.

 

From verse 18 onwards Paul starts pointing out their errors to them. Their first error that he points out and confronts them about is their lack of unity. In fact, this was also their first error that he had pointed out to them right in the beginning of this letter (1 Corinthians 1:10-13). At the beginning of this letter, in 1 Corinthians 1:10, Paul pleads for unity amongst them. In other words, the first thing expected from them as Christian Believers is that when they gather together as the Church of the Lord Jesus and for partaking of the Holy Communion, they should be as one body in faith. Paul had already pointed out to them that their lack of unity, their having quarrels and contentions, is a sign of their being spiritually immature, carnal, and behaving like mere men (1 Corinthians 3:1-6).


As Paul has pointed out to the Corinthian Believers in 1 Corinthians 3:1-6, their lack of unity, was the cause of their not growing in their faith, they were still “babes in Christ”; therefore, Paul could not speak to them as spiritual people. Because they were spiritually immature, still “babes”, therefore, all he could teach them were the fundamental, very basic things about the Lord, the Christian Faith, and Christian living, since they were in no position to receive or grasp anything over and above that. Their life of strife and divisions as a Church was evidence of their being “carnal”, i.e., still more under the control of their fleshly desires, as the people of the world naturally are, than being desirous of spiritual living. A little above, he had pointed out to them the deleterious consequences of such tendency “But the natural man does not receive the things of the Spirit of God, for they are foolishness to him; nor can he know them, because they are spiritually discerned” (1 Corinthians 2:14). The implication is evident, if they were to grow in Faith and in the Lord, it could only be after getting out of their carnality, of which their strife and contentions were a consequence and evidence.


In the next verse, verse 19, Paul speaks to them about the cause for their lack of unity, which is again a reiteration of what he had already said to them in 1 Corinthians 1:12-13, and 3:4. The factionalism amongst them was the root cause for their lack of unity. This factionalism amongst them had come in because instead of all of them looking up to the Lord Jesus and following Him and Him alone, they had all started to individually follow their favorite elders and teachers, and broken up into factions in the name of those elders and teachers. This tendency, as Paul says in the second half of verse 19, was stoked up and further nurtured by certain members amongst them who wanted to have approval and recognition in the Church. And, such people could have their egos satisfied only by breaking up the Church into their individual groups and factions which would be under their sway and control. But what they did not realize was the harm this was causing to not only the Church as a unit, but also to the individual members who were caught up in this factionalism and living by it; for because of this they were losing out on their growth, maturity, spirituality, and blessings.


The same problem plagues the Church, the assemblies and gatherings of the Christian Believers even today, and in much the same manner - some people like to hold sway and control others, while people in general have the tendency of looking more towards certain people or their elders than Christ Jesus, of emulating their favorite teachers and preachers, than look to the Lord who empowers and uses those teachers and preachers amongst them. The net result is that the Church suffers, and the individual members suffer as well; neither the Church nor the individual members grow and mature spiritually. Therefore, everybody loses out in their eternal blessings, and Satan has an easy and comfortable time amongst them - all for the sake of a short time of temporal glory; whereas the Lord was wanting to give them a far greater eternal glory.


Before participating in the Lord’s Table, it is essential for each one of us to make sure that we are not the ones who are creating, or promoting, or in some manner even sustaining factionalism in the Church of the Lord Jesus Christ. Rather, wherever we see this tendency of creating or nurturing groupism, or any tendency of people developing and maintaining factionalism or mutual disharmony, instead of siding with one or the other in deference to that person or elder or teacher, we should ponder over, be forthright and confront the problem as well as the problem makers directly as Paul did, and fulfill what the Lord Jesus said, “Blessed are the peacemakers, For they shall be called sons of God” (Matthew 5:9) - it is far better to be seen as a “God-pleaser” and be blessed as a son of God, than to be seen as a man-pleaser and lose out on the blessings God wants to give us.

 

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 


Through the Bible in a Year: 

  • Genesis 7-9

  • Matthew 3



Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well


सोमवार, 26 जुलाई 2021

शालोम

 

          डाक्यूमेंट्री फिल्म Look & See: A Portrait of Wendell Berry में लेखक बेरी ने तलाक के बार में बात की और बताया कि किस प्रकार से यह शब्द हमारे वर्तमान संसार की दशा का सूचक है। हमारा एक दूसरे से, हमारे इतिहास से, हमारे निवास-स्थान से तलाक हो रखा है। वे बातें जिन्हें एक जुट होना चाहिए था वे विघटित होकर पृथक हो रखी हैं। जब उससे पूछा गया की इस दयनीय दशा के विषय क्या किया जाना चाहिए, तो बेरी ने कहा, “हम सभी कुछ को तो एक साथ जोड़ कर एक नहीं कर सकते हैं। लेकिन हमें पहले कोई भी दो टूटी हुए चीज़ों को जोड़ कर एक करना है।” हम दो चीज़ों को जोड़ें, उन्हें एक बनाएँ; फिर दो और लेकर यही प्रक्रिया दोहराते चले जाएँ।

          परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रभु यीशु मसीह ने कहा “धन्य हैं वे, जो मेल करवाने वाले हैं, क्योंकि वे परमेश्वर के पुत्र कहलाएंगे” (मत्ती 5:9)। परस्पर शान्ति स्थापित करना, एकता में लाना ही शालोम को लाना है। शालोम यहूदियों की इब्रानी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है “विश्वव्यापी संपूर्णता, खुशहाली, और सुख-शान्ति। वस्तुओं को उस स्थिति में लाना जिसमें उन्हें होना चाहिए।” शालोम से अभिप्राय है कि टूटे हुए को लेना और उसे पूर्ण बना देना। अपने प्रभु यीशु की अगुवाई में हम मसीही विश्वासियों को भी बातों को ठीक और सही करने वाला होना चाहिए। प्रभु ने हमें पृथ्वी पर मेल करवाने वाले, “पृथ्वी का नमक” – लोगों के जीवनों को स्वाद प्रदान करने वाले, और “जगत की ज्योति” बनकर सही मार्ग दिखाने वाले होना चाहिए (पद 13-14)।

          संसार में मेल-मिलाप करवाने वाले बनने और शान्ति लाने होने वाले के अनेकों तरीके हैं; हम जिस भी तरीके को अपनाएँ, उसे साहस और लगन के साथ प्रयोग करें; न कि जिस टूटेपन से संघर्ष कर रहे हैं उससे हार मान लें। हम निर्णय लें परमेश्वर की सामर्थ्य से हम मित्रता को टूटने नहीं देंगे, संघर्ष करते हुए मोहल्ले को बिखरने नहीं देंगे, और लोगों में अलगाव लाने तथा एक-दूसरे के प्रति बेपरवाह होने की भावना को सफल नहीं होने देंगे। हम उन टूटे स्थानों को खोजें, और परमेश्वर पर भरोसा रखें कि वह हमें बुद्धिमता और कौशल देगा कि हम उसे फिर से जोड़ कर पूर्ण कर सकें; शालोम स्थापित कर सकें। - विन्न कोलियर

 

प्रभु परमेश्वर मुझे दिखाएँ अपने चारों के टूटेपन के साथ कहाँ से आपका कार्य आरंभ करूं।


वरन अपने शत्रुओं से प्रेम रखो, और भलाई करो: और फिर पाने की आस न रखकर उधार दो; और तुम्हारे लिये बड़ा फल होगा; और तुम परमप्रधान के सन्तान ठहरोगे, क्योंकि वह उन पर जो धन्यवाद नहीं करते और बुरों पर भी कृपालु है। - लूका 6:35

बाइबल पाठ: मत्ती 5:9-16

मत्ती 5:9 धन्य हैं वे, जो मेल करवाने वाले हैं, क्योंकि वे परमेश्वर के पुत्र कहलाएंगे।

मत्ती 5:10 धन्य हैं वे, जो धर्म के कारण सताए जाते हैं, क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्‍हीं का है।

मत्ती 5:11 धन्य हो तुम, जब मनुष्य मेरे कारण तुम्हारी निन्दा करें, और सताएं और झूठ बोल बोलकर तुम्हारा विरोध में सब प्रकार की बुरी बात कहें।

मत्ती 5:12 आनन्दित और मगन होना क्योंकि तुम्हारे लिये स्वर्ग में बड़ा फल है इसलिये कि उन्होंने उन भविष्यद्वक्ताओं को जो तुम से पहिले थे इसी रीति से सताया था।

मत्ती 5:13 तुम पृथ्वी के नमक हो; परन्तु यदि नमक का स्वाद बिगड़ जाए, तो वह फिर किस वस्तु से नमकीन किया जाएगा? फिर वह किसी काम का नहीं, केवल इस के कि बाहर फेंका जाए और मनुष्यों के पैरों तले रौंदा जाए।

मत्ती 5:14 तुम जगत की ज्योति हो; जो नगर पहाड़ पर बसा हुआ है वह छिप नहीं सकता।

मत्ती 5:15 और लोग दिया जलाकर पैमाने के नीचे नहीं परन्तु दीवट पर रखते हैं, तब उस से घर के सब लोगों को प्रकाश पहुंचता है।

मत्ती 5:16 उसी प्रकार तुम्हारा उजियाला मनुष्यों के सामने चमके कि वे तुम्हारे भले कामों को देखकर तुम्हारे पिता की, जो स्वर्ग में हैं, बड़ाई करें।

 

एक साल में बाइबल: 

  • भजन 40-42
  • प्रेरितों 27:1-26

रविवार, 28 फ़रवरी 2021

प्रेम और दया

 

          स्थानीय समाचार पत्र में छपा लेख छोटा, किन्तु हृदय-स्पर्शी था। बंदी-गृह में कैदियों के लिए आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में, जिसमें मसीही विश्वास पर आधारित होकर अच्छे और दृढ़ पारिवारिक संबंध बनाने के बारे में बताया गया, उस कार्यक्रम में भाग लेने वाले कैदियों के लिए एक विशेष प्रयोजन किया गया – उन्हें काँच की दीवारों के पीछे से नहीं वरन खुले में अपने परिवारों से मिलने का समय दिया गया। उन में से कुछ ऐसे थे जिन्होंने अपने बच्चों को वर्षों से नहीं देखा था। परिवारों के लोगों को एक दूसरे से गले मिलने, एक-दूसरे को छूने, उनके हाथ थामने का यह एक अभूतपूर्व अवसर था। ऐसा करने में वे लोग बे-झिझक होकर, खुलकर रो रहे थे; वहाँ से बहुत से परिवार के लोग परस्पर एक-दूसरे के निकट आने लगे और मनों के घाव भरने आरंभ हुए।

          समाचार-पत्र के अधिकांश पाठकों के लिए यह घटना एक कहानी-मात्र थी; परन्तु इन परिवारों के लिए, एक-दूसरे को छूना और मिलना, जीवन परिवर्तन करने वाली घटना थी – और कुछ लोगों के लिए क्षमा और मेल-मिलाप की प्रक्रिया के आरंभ होने का समय था।

          परमेश्वर के वचन बाइबल हमें बताती है कि प्रभु यीशु मसीह में विश्वास लाने के द्वारा हमें पापों से क्षमा प्रदान करने और उसके साथ मेल-मिलाप कर लेने के लिए जो मार्ग परमेश्वर ने बना कर दिया है, वह मसीही विश्वास का एक तथ्य मात्र ही नहीं है। समाचार पत्र के उस लेख में मेल-मिलाप होने का समाचार हमें स्मरण करवाता है कि प्रभु यीशु का बलिदान एक अति महान समाचार है, न केवल मेरे और आप के लिए, वरन समस्त संसार के लिए भी।

           जब हम अपने आप को, स्वयं द्वारा किए गए किसी गलत कार्य के दोष के एहसास से अभिभूत अनुभव करते हैं, प्रभु यीशु के हमारे लिए दिए गए बलिदान की बात, वह दृढ़ चट्टान होती है जिस पर आकर हम अपने आप को स्थिर कर सकते हैं। यही वह समय होता है जब परमेश्वर की कभी अन्त न होने वाली दया का तथ्य हमारे लिए व्यक्तिगत हो जाता है। क्योंकि प्रभु यीशु ने हमारे पापों की कीमत कलवरी के क्रूस पर पूर्णतः चुका दी है, इसलिए अब प्रभु में होकर हम पिता के सामने धुले हुए, शुद्ध, और “हिम से भी श्वेत” (भजन 51:7) होकर आ सकते हैं। ऐसे समयों में भी, जब हम जानते हैं कि हम परमेश्वर की दया के योग्य नहीं हैं, हम इस एक बात को फिर भी बिना किसी संदेह के थामे रह सकते हैं – प्रभु यीशु मसीह में होकर हमारे प्रति परमेश्वर का कभी न टलने वाला प्रेम और उसकी सदैव उपलब्ध रहने वाली दया। - लेसली कोह

 

प्रभु यीशु में पापों की क्षमा केवल महान समाचार ही नहीं है; 

यह अद्भुत, जीवन बदलने वाला सुसमाचार है।


परन्तु परमेश्वर हम पर अपने प्रेम की भलाई इस रीति से प्रगट करता है, कि जब हम पापी ही थे तभी मसीह हमारे लिये मरा। सो जब कि हम, अब उसके लहू के कारण धर्मी ठहरे, तो उसके द्वारा क्रोध से क्यों न बचेंगे? - रोमियों 5:8-9

बाइबल पाठ: भजन 51:1-7

भजन 51:1 हे परमेश्वर, अपनी करुणा के अनुसार मुझ पर अनुग्रह कर; अपनी बड़ी दया के अनुसार मेरे अपराधों को मिटा दे।

भजन 51:2 मुझे भली भांति धोकर मेरा अधर्म दूर कर, और मेरा पाप छुड़ाकर मुझे शुद्ध कर!

भजन 51:3 मैं तो अपने अपराधों को जानता हूं, और मेरा पाप निरन्तर मेरी दृष्टि में रहता है।

भजन 51:4 मैं ने केवल तेरे ही विरुद्ध पाप किया, और जो तेरी दृष्टि में बुरा है, वही किया है, ताकि तू बोलने में धर्मी और न्याय करने में निष्कलंक ठहरे।

भजन 51:5 देख, मैं अधर्म के साथ उत्पन्न हुआ, और पाप के साथ अपनी माता के गर्भ में पड़ा।

भजन 51:6 देख, तू हृदय की सच्चाई से प्रसन्न होता है; और मेरे मन ही में ज्ञान सिखाएगा।

भजन 51:7 जूफा से मुझे शुद्ध कर, तो मैं पवित्र हो जाऊंगा; मुझे धो, और मैं हिम से भी अधिक श्वेत बनूंगा।

 

एक साल में बाइबल: 

  • गिनती 20-22
  • मरकुस 7:1-13