ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रविवार, 12 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 78 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 7

पवित्र आत्मा परीक्षाओं में हमारी सहायता करता है – 4

    परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो प्रभु यीशु मसीह के प्रत्येक शिष्य को दिया गया है, के एक भले भण्डारी होने के बारे में अध्ययन करते हुए, हमने देखा है कि पवित्र आत्मा हमारा सहायक या साथी होने के लिए हमें दिया गया है, की वह परमेश्वर द्वारा हमें सौंपे गए कार्यों और जिम्मेदारियों को करने में हमारी सहायता करे। किन्तु कुछ मसीही विश्वासी उन्हें अपने स्थान पर काम करने वाले के समान उपयोग करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि परमेश्वर उनके लिए वह कर दे जिसे करने में वे अपने आप को असमर्थ पाते हैं। लेकिन यह एक गलत धारणा है, जिसका बाइबल से कोई समर्थन नहीं है। इस धारणा के गलत होने के कारणों को हम देख चुके हैं; यह गलत है क्योंकि:

  • जीवन और भक्ति से सम्बन्धित प्रत्येक बात परमेश्वर ने हर एक मसीही विश्वासी को उपलब्ध करवा रखी है; इसलिए, ऐसा कोई कारण नहीं है कि कोई विश्वासी यह कह सके कि अपने कार्यों और जिम्मेदारियों के लिए उनके पास उपयुक्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं।
  • परमेश्वर पवित्र आत्मा को कभी भी विश्वासियों के स्थान पर उनका कार्य कर के देने के लिए नहीं दिया गया है। उन्हें दिया गया है ताकि वे परमेश्वर द्वारा विश्वासियों को उपलब्ध करवाए गए संसाधनों का उपयोग करने में मार्गदर्शन और सहायता करें, जिस से कि विश्वासी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर सके; परमेश्वर को महिमा देने वाला गवाही का जीवन जी सके; न कि विश्वासी के स्थान पर उसका काम कर के देने के लिए।
  • परमेश्वर जब अपने बच्चों से कुछ करने के लिए कहता है, तो वह उस व्यक्ति की क्षमताओं और योग्यताओं को भली-भांति जानता है। और परमेश्वर कभी किसी से ऐसा कुछ भी करने के लिए नहीं कहेगा, जिस के लिए उसने उस व्यक्ति को आवश्यक बातें उपलब्ध नहीं करवाई हैं। साथ ही, विश्वासी में निवास करने वाला पवित्र आत्मा उस कार्य को करने में उसकी सहायता करने के लिए, उसका मार्गदर्शन करने के लिए, परमेश्वर के संसाधनों का उचित उपयोग करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहता है। इसलिए किसी का भी यह कहना कि वह अपनी जिम्मेदारियों के निर्वाह और भक्ति का जीवन जीने में अक्षम है, यही दिखाता है कि या तो वह अपने संसाधनों का उपयोग नहीं कर रहा है, या, पवित्र आत्मा के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है, अथवा ये दोनों ही गलतियाँ कर रहा है।
  • जैसा हमने पिछले दो लेखों में देखा है, जब कोई विश्वासी किसी परिस्थिति पर विजयी होने नहीं पाता है, या फिर बारम्बार किसी पाप या ऐसी गलती में गिरता रहता है, जिसके कारण वह अपनी ज़िम्मेदारी को पूरा नहीं करने पाता है, तो उसकी इस असफलता का कारण उसी में ही विद्यमान होता है। बहुत संभव है कि यह सँसार के साथ उसके किसी प्रकार का समझौते का जीवन जीने के कारण है, जहाँ वह सँसार की किसी बात का भी आनन्द लेते रहना चाहता है और साथ ही भक्ति का जीवन भी जीना चाहता है। लेकिन यह तो हो नहीं सकता है, और इसीलिए वह एक हारा हुआ जीवन जीता है, क्योंकि सँसार के साथ समझौता परमेश्वर की सामर्थ्य को भी उस में और उसके द्वारा कार्य करने से रोकता है।

    इस सन्दर्भ में, हम देखेंगे कि कैसे परमेश्वर के लोग बहुधा परमेश्वर के वचन के कुछ भागों की गलत व्याख्या करते हैं, इस विचार के साथ और यह कहने के लिए कि कुछ ऐसी बातें भी लिखी गई हैं जो मनुष्य के करने के लिए असंभव हैं; इसलिए उन्हें आलंकारिक रीति से लेना चाहिए न कि शब्दार्थ में। वे यह अपनी असफलताओं को वैध ठहराने के लिए, परमेश्वर द्वारा उन्हें सौंपे गए कार्य एवं जिम्मेदारियों को पूरा न करने पाने का ‘उचित’ कारण दिखाने के लिए करते हैं। इस तर्क के मिथ्या होने को दिखाने के लिए हम मसीही विश्वासी के एक गुण, पवित्रता, को लेंगे; क्योंकि पवित्रता न केवल मसीही जीवन का एक आधारभूत सिद्धान्त है, किन्तु साथ ही यह भी माना जाता है कि यह मनुष्य द्वारा प्राप्त किए जाने और फिर बनाए रखने के लिए असंभव है। यह और भी असंभव इस से हो जाता है कि बाइबल कहती है कि ऐसा कोई नहीं है जो पाप नहीं करता और जितनी बार वह पाप करता है, उतनी बार फिर से बहाल होने के लिए उसे पश्चाताप करने तथा क्षमा मांगने की आवश्यकता होती है (1 यूहन्ना 1:8-10); तो फिर कोई भी मनुष्य पवित्र कैसे हो सकता है तथा बना रह सकता है?

    लेकिन साथ ही बाइबल का यह तथ्य भी है कि परमेश्वर ने कहा है कि बिना पवित्रता के कोई भी प्रभु को नहीं देख सकता है (इब्रानियों 12:14); साथ ही पवित्र होना विश्वासियों के लिए अनिवार्य इसलिए भी हो जाता है क्योंकि परमेश्वर ने अपने बच्चों को पवित्र होने की आज्ञा दी है, “पर जैसा तुम्हारा बुलाने वाला पवित्र है, वैसे ही तुम भी अपने सारे चाल चलन में पवित्र बनो। क्योंकि लिखा है, कि पवित्र बनो, क्योंकि मैं पवित्र हूं” (1 पतरस 1:15-16)। अब, क्योंकि पाप और पवित्रता एक साथ नहीं हो सकती हैं, तो फिर मनुष्य की पाप करते रहने की प्रवृत्ति और परमेश्वर की उसके पवित्र होने की माँग के मध्य सामंजस्य कैसे बैठाया जा सकता है? क्या परमेश्वर जानबूझकर मनुष्य से असंभव की माँग कर रहा है? या, क्या यहाँ पर परमेश्वर के वचन में कोई विरोधाभास है जो विश्वासी को एक असंभव स्थिति में डाल देता है?

    जैसा कि हम अगले लेख में देखेंगे, यहाँ पर, परमेश्वर के वचन और उसकी आज्ञाओं के मध्य कोई परस्पर विरोधाभास की स्थिति नहीं है। समस्या जो प्रतीत होती है, वह परमेश्वर के वचन की बातों की एक गलत समझ और गलत व्याख्या के कारण है, और जब उसे बाइबल के अनुसार सही दृष्टिकोण से देखा जाता है, तो इसका समाधान भी हो जाता है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Holy Spirit Helps in Our Tests – 4

    In our study on being a good steward of God the Holy Spirit, given to every disciple of the Lord Jesus, we have seen that the Holy Spirit is meant to be our Helper or Companion, to help us in our God assigned tasks and ministry. But some Christian Believers have tried to use Him as their substitute, wanting God to do for them what they find themselves incapable of doing. But this is a wrong concept, that has no Biblical support. We have seen the reasons for this to be false, because:

  • God has made available everything a Christian Believer needs for life and godliness; so, there is no way any Believer can say that they do not have the necessary resources to carry out his God assigned tasks and fulfil his responsibilities.
  • The Holy Spirit was never meant to do the Believer’s tasks for them; He has been given to guide the Believers, to help them use their God given resources to fulfil their responsibilities; to help them live a witnessing life that glorifies God; but not to be their replacement.
  • When God asks His children to do something, He well knows the capabilities of the person that He has asked to do the thing. And God will never ask anyone to do anything that He has not already equipped him to do. Moreover, the Holy Spirit residing in the Believer is there to guide and help him through to do that task, utilizing God’s resources. Therefore, for someone to claim that he is incapable of fulfilling his responsibilities and of living a life of godliness, implies that either he is not using his resources, or, not obeying the instructions of God the Holy Spirit, or, committing both these mistakes.
  • As we have seen in the previous two articles, when some Believers find themselves unable to get over a situation, or they repeatedly keep falling for some sin or short-coming that keeps them from fulfilling their responsibility, then, the reason for this failure is within themselves. Quite possibly it is in their living a life of some kind of compromise, where they want to enjoy something of the world as well as live a godly life. But this does not work, and they live a defeated life since compromise with the world also prevents God’s power from working in and through them.

    In this context, we will see how God’s people often misinterpret certain portions of God’s Word to think and say that some things that are impossible for men to do have been stated; and these should be taken figuratively, and not literally. They do this to try to justify their failures, their claim of being incapable of fulfilling their God assigned tasks and responsibilities. To illustrate the fallacy of this argument, we will use an attribute of a Christian Believer’s life, ‘Holiness’; since holiness is not only a fundamental characteristic of Christian life, but is also often assumed to be impossible for man to achieve and maintain. More so, as the Bible says, there is no one who does not sin and does not need to repent and ask forgiveness to be restored, every time he sins (1 John 1:8-10), so how can any man be holy or remain holy?

    But it is also a Biblical fact that God says without holiness no one can see the Lord (Hebrews 12:14); being holy becomes imperative for the Believers since God has commanded His children to be holy, “but as He who called you is holy, you also be holy in all your conduct, because it is written, ‘Be holy, for I am holy’” (1 Peter 1:15-16). So, since sin and holiness cannot co-exist, how then does one reconcile between man’s tendency to keep sinning and God’s demand of being holy? Is God deliberately asking the impossible from man? Or, is there a contradiction here in God’s Word, that places a Believer in an unmanageable situation?

    As we will see in the next article, there is no mutual contradiction in these portions of God’s Word and His commands. The problem is a misunderstanding and misinterpretation, of God’s Word and is readily resolved when it is interpreted in context, with the correct understanding and proper Biblical perspective.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 11 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 77 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 6

पवित्र आत्मा परीक्षाओं में हमारी सहायता करता है – 3

    हम परमेश्वर द्वारा मसीही विश्वासियों को दिए गए संसाधनों का भण्डारी होने के बारे में विचार करते आ रहे हैं। प्रभु यीशु ने यूहन्ना 14:16 में अपने शिष्यों से प्रतिज्ञा की थी कि परमेश्वर पवित्र आत्मा उन में, उन्हें परमेश्वर द्वारा प्रदान किया गया सहायक या साथी बनकर रहेगा। इसलिए हमें इस बात से अवगत रहना चाहिए कि हम पवित्र आत्मा के योग्य भण्डारी किस प्रकार से हो सकते हैं, जिस से कि हम उसकी सहायता और मार्गदर्शन का सदुपयोग कर सकें। जैसा कि हम पिछले लेखों में देखते आ रहे हैं, कुछ विश्वासियों में यह प्रवृत्ति होती है कि वे पवित्र आत्मा को अपने स्थान पर काम करने वाले के रूप में उपयोग करना चाहते हैं, कि वह उनके स्थान पर उनके कार्यों को कर दे, उनके लिए उनकी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर दे। हमने देखा है कि किस प्रकार से यह धारणा बाइबल के प्रतिकूल है, और इसलिए यह करने से सम्बन्धित परमेश्वर से की गई सभी प्रार्थनाएँ अनुत्तरित ही रहेंगी, क्योंकि उनका आधार ही अनुचित है। पिछले लेख से हमने कुछ विश्वासियों की परमेश्वर को उन का काम करके देने के लिए, क्योंकि वे अपने आप को उसके लिए अक्षम समझते हैं, प्रार्थना करने की प्रवृत्ति के बारे में कुछ विस्तार से देखना आरम्भ किया है। इस सन्दर्भ में हमने देखा था कि अधिकांशतः यह विनती किसी प्रत्यक्ष अथवा शारीरिक बात के लिए नहीं, बल्कि विचारों, आदतों और रवैयों, हृदय और मन-मस्तिष्क की बातों के बारे में की जाती है। आज हम इसे और आगे देखेंगे, और यह समझने का प्रयास करेंगे कि क्यों विश्वासियों को मानसिक या अप्रत्यक्ष बातों को नियंत्रित करना कठिन होता है, यद्यपि वे शारीरिक या प्रत्यक्ष बातों को नियंत्रित कर लेते हैं।

    इस बात को बनाए रखने में बहुधा एक कुचक्र कार्य करता रहता है। सामान्यतः ये विश्वासी अपने समय का एक प्रमुख भाग अपने मोबाइल फोन या कम्प्यूटरों तथा इंटरनेट, अथवा अन्य किसी माध्यम द्वारा, साँसारिक रुचियों, आकर्षणों, और शारीरिक आनन्द की बातों में व्यतीत करते हैं। वे अपनी इस कमी को जानते और मानते हैं, और उसका अपनी सार्वजनिक प्रार्थनाओं में भी अंगीकार कर लेते हैं, किन्तु वे उसके निवारण के लिए परमेश्वर के समाधान का कभी पालन नहीं करते हैं, उस समाधान में बने नहीं रहते हैं। क्योंकि वे परमेश्वर और उसके वचन के साथ उपयुक्त समय नहीं बिताते हैं, इसीलिए उनका आत्मिक पोषण और बढ़ोतरी का स्तर कम ही रहता है, उनकी आत्मा कमज़ोर रहती है और आसानी से शैतान की युक्तियों में फँस जाती है, और वे उन्हीं बातों में बारंबार फंसते और गिरते रहते हैं। फिर वे ये सोचने लगते हैं कि क्योंकि वे स्वयं उस प्रवृत्ति पर जयवंत नहीं होने पा रहे हैं, इसलिए परमेश्वर से उन्हें उस से बाहर निकालने के लिए प्रार्थना करें। लेकिन परमेश्वर ने पहले ही से अपने वचन में जो समाधान लिखवा रखा है, वे उसका दृढ़ निश्चय के साथ कभी पालन नहीं करते हैं। वे चाहते हैं कि परमेश्वर उनके आत्मिक जीवन को बढ़ाए और दृढ़ करे, किन्तु अपनी कमज़ोरियों को छोड़ना नहीं चाहते हैं। वे भी वही गलती करते हैं जो इस्राएलियों ने वाचा के संदूक को युद्ध भूमि में लाने के द्वारा की थी। उन्होंने भरोसा किया कि उनके मध्य उसकी उपस्थिति के द्वारा वे विजयी हो जाएंगे, किन्तु उन्हें और भी शर्मनाक तथा बुरी हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि उन्होंने अपने मध्य में से पाप को नहीं निकाला था। यद्यपि परमेश्वर का वाचा का संदूक तो उनके मध्य था, किन्तु परमेश्वर की सामर्थ्य उनके साथ नहीं थी (1 शमूएल 4)। इसीलिए इन विश्वासियों की प्रार्थनाएँ की परमेश्वर उन्हें उनकी कमज़ोर आत्मिक जीवन से छुड़ाए, बस दोहराई जाने वाली निष्फल प्रार्थनाएँ ही रहती हैं। क्योंकि आत्मिक जीवन की बढ़ोतरी और दृढ़ता के लिए वह प्राथमिक आवश्यकता, परमेश्वर और उसके वचन के साथ उपयुक्त समय बिताना, जिससे कि शैतानी हमलों को समझने और उन पर विजयी होने के लिए उपयुक्त समझ और सामर्थ्य उन्हें मिले, पूरी ही नहीं हो रही है।

    क्यों ये विश्वासी प्रभु द्वारा मत्ती 5:29-30 और मत्ती 18:8-10 में कही गई बात का पालन नहीं करते हैं? इन दोनों खण्डों में प्रभु ठोकर देने वाले शरीर के अंगों को काट कर फेंक देने की बात कर रहा है, उन अंगों को जो व्यक्ति को पाप में गिराते हैं, और फिर परमेश्वर के राज्य में उन अंगों तथा उनके द्वारा विश्वासियों के लिए उत्पन्न की जा रही समस्याओं के बिना प्रवेश करने के लिए कहता है। चाहे हम वास्तविक शब्दार्थ में अपने शरीरों के साथ यह कार्य नहीं करते हैं, लेकिन इसमें निहित सिद्धान्त हमारे जीवन के हर पक्ष पर लागू है, आत्मिक बातों पर भी। हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं कि उन बातों को अपने से दूर कर दें जो हमें बारम्बार ठोकर लगने और गिरने का कारण होती हैं। बजाए इसके कि हम बार-बार पाप में फँसे और गिरें, क्या हम अपना इन्टरनेट बंद नहीं कर सकते हैं? नहीं तो, हम अपने फोन या कंप्यूटर में से उन एप्प्स को तो हटा ही सकते हैं जो हमारे लिए अनुशासनहीनता और समय की बरबादी का कारण हैं, जैसे कि साँसारिक मनोरंजन, सोशल-मीडिया, खेल आदि की एप्प्स, जिन्हें ये विश्वासी कहते हैं कि वे उनके समय की बरबादी का कारण हैं। वे एक और काम भी कर सकते हैं, उन्हें गलत बातों में बहकाने में सहायक उनके स्मार्ट-फोन के स्थान पर वे एक छोटा फोन ले लें जो केवल बात करने और लिखित सन्देश आदान-प्रदान करने की क्षमता रखता है।

    लेकिन परमेश्वर द्वारा दिए गए तरीकों को अपनाने और पालन करने के स्थान पर, ये लोग उनकी आत्मिक बढ़ोतरी और दृढ़ता में बाधा डालने वाले शारीरिक आनन्द को भी उठाना चाहते हैं, किन्तु साथ हे परमेश्वर से चाहते हैं कि वह उन्हें आत्मिक जीवन में सक्षम और बलवंत भी कर दे। वे बार-बार कीचड़ में भी जाना चाहते हैं, किन्तु यह भी चाहते हैं कि परमेश्वर उन्हें स्वच्छ बनाए रखे कीचड़ से बचाए रखे (2 पतरस 2:22)। यहाँ एक अनकहा किन्तु आधारभूत विचार यह भी हो सकता है कि वे इसके लिए अपनी जवाबदेही से बचना चाहते हैं। अर्थात यदि परमेश्वर उनके लिए यह कर के नहीं भी देता है, तो भी वे दोषी न ठहराए जाएँ, क्योंकि तब वे बड़ी सरलता से सारी ज़िम्मेदारी परमेश्वर पर ही डाल सकते हैं। वे यह कह सकते हैं कि हमने तो वर्षों तक, सच्चे मन से, पूरे विश्वास से प्रार्थनाएं कीं, कि परमेश्वर हमें इस पापमय प्रवृत्ति और प्रलोभनों से बचाए और निकाल ले, किन्तु उसी ने ऐसा नहीं किया। यह वही प्रवृत्ति है जो आदम ने अदन की वाटिका में हव्वा के बारे में दिखाई थी। यद्यपि आदम ने हव्वा के कहने पर ही उस वर्जित फल को खाया था, किन्तु उसने स्वेच्छा से, बिना किसी की कोई जोर-ज़बरदस्ती के, यह किया था। लेकिन उस ने अपने पाप के लिए परमेश्वर को ही दोषी ठहरा दिया – परमेश्वर तू ही इस स्त्री के लिए, उसने जो किया है, और उसने जो मुझ से करवाया है, उस सभी के लिए ज़िम्मेदार है; क्योंकि तू ही ने मुझे उसे दिया है, तुझे पता होना चाहिए था कि वह क्या कर सकती है। उसी प्रकार से क्योंकि उनकी भौतिक आवश्यकताओं और आराम के लिए परमेश्वर ने ही उन्हें सक्षम किया है, संसाधनों का प्रावधान किया है, इसलिए उन बातों के दुष्प्रभावों के लिए भी उसे ही ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए। चाहे उन संसाधनों का दुरुपयोग करने वाले, उन्हें अनुचित बातों के लिए और गलत रीति से उपयोग करने वाले वे स्वयं ही हैं; यह जानते हुए भी कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं फिर भी गलत निर्णय लेने वाले, सही उपयोग नहीं करने वाले, वे स्वयं ही हैं। जैसे आदम का स्पष्टीकरण किसी काम नहीं आया, उसी प्रकार से इन विश्वासियों का तर्क भी कोई काम नहीं आएगा। ये प्रार्थनाएँ कि परमेश्वर उनके स्थान पर कार्य करे, उनकी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर दे, उनके द्वारा परमेश्वर की आज्ञाओं का जान-बूझकर किए गए उल्लंघन तथा परमेश्वर के निर्देशों की अनदेखी करने की प्रवृत्ति को ढाँपने, भक्ति के आवरण से छिपाए रखने के प्रयास मात्र हैं।

अगले लेख में हम देखेंगे कि किस प्रकार से विश्वासी बहुधा और बड़ी सरलता से, अपने जीवनों को सही संचालित करने की परमेश्वर की आज्ञाओं की गलत व्याख्या करते हैं, उन्हें अनुचित रीति से लागू करते हैं जिस से कि परमेश्वर को जवाबदेह होने से बचने के प्रयास कर सकें। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Holy Spirit Helps in Our Tests – 3

    We are considering the role of Christian Believers as stewards of their God given gifts. The Lord Jesus promised His disciples in John 14:16 that God the Holy Spirit will be with them as their God given Helper, or Companion. Therefore, we need to be aware of how to be a good steward of the Holy Spirit, so we can utilize His help and guidance appropriately. As we have being seeing in the preceding articles, some Believers have a tendency of wanting to us the Hoy Spirit as their substitutes, to do their works and fulfil their responsibilities for them. We have seen how and why this is an unBiblical concept, and hence all prayers to get this done will remain unanswered, since they are made on wrong premises. In the last article we had started to look in some detail into this tendency of some Believers asking God to take over from them, pleading some inability to do the work. In this context we had seen that most often this plea is made not for externally evident or physical things, but for things related to thoughts, habits and attitudes, things in the mind and heart. Today, we will carry on with this, and try to understand why Believers find it difficult to control the non-tangible, while they can usually control the tangible.

    Often, there is a vicious cycle at work here. These Believers usually spend a significant part of their time in worldly interests, fascinations, and physical pleasures through their mobile phones, computers and internet usage, or some other means. They know and acknowledge this shortcoming in them, and may even acknowledge this short-coming in their public prayers, but they never take up or stick to God’s solutions for rectifying it. Since they do not spend adequate time with God and His Word, therefore, their spiritual nourishment and growth levels remain low, their spirits remain weak and vulnerable to satanic influences and they keep falling for the same temptations over and over again. Then they think that since they are not able to overcome on their own, therefore, they will ask God to deliver them out of this, ask God to do it for them. But they never resolutely follow the solution that God already has given to them in His Word. They want God to strengthen their spiritual lives, but do not want to let go of the causes for their weakness. They make the same mistake that the Israelites made in fetching the Ark of the Covenant to the battle-field. They trusted its presence will make them victorious, but suffered and even worse and humiliating loss, since they had not removed the sin from amongst them. Though God’s Ark was with them, but His power was not amongst them (1 Samuel 4). Therefore, the prayers of these Believers to be delivered by God from their poor spiritual lives just remains a repetitive infructuous prayer. Since the primary necessity of strengthening their spiritual lives through spending time with God and His Word to gain spiritual wisdom and strength to overcome these satanic attacks is not being met.

    Why do these Believers not do what the Lord said in Matthew 5:29-30 and Matthew 18:8-10? In these two passages the Lord is talking about cutting off the offending body parts, those parts that make the person sin, stumble, and fall, and then enter the Kingdom of God without them, as well as without the problems those parts create for the Believers. Even if we do not literally do that to our bodies, but the underlying principle is applicable to all aspects of our lives, including the spiritual aspects. The least we can do is to remove from us the things that cause us to stumble and fall, create these problems for us. Instead of repeatedly falling for their addiction and problems, why not just cut off the internet connection, or at the very least, uninstall and eliminate the apps that cause problems of indiscipline and time wasting, e.g., apps related to worldly entertainment, social-media, games etc., i.e., the apps which they say take up their time and keep them from having a disciplined spiritual life? Another thing that can be done is to throw away their smartphones that help them in doing the wrong things, and instead just have a small phone, capable only of making calls and text messaging.

    But instead of implementing God given methods, they want to enjoy the physical pleasures that obstruct their spiritual growth, but want God to make them spiritually strong and overcoming; they want God to keep pulling them out of the mire they keep getting themselves into (2 Peter 2:22). An underlying, unstated thought may be to escape accountability for this, i.e., they cannot be held guilty if God does not do it for them, because then they can conveniently blame Him for not delivering them from the temptations and sinful tendencies, although they had sincerely and repeatedly prayed and begged for it so many times. This is the same tendency that Adam displayed about Eve, who gave him the fruit to eat; though at the behest of Eve, yet, Adam ate the forbidden fruit out of his own will, not under any compulsion from anyone. But he put the blame on God for the sin that he committed - God you are responsible for her, for what she has done, and for what she has made me do, since you gave her to me; you should have known what she will do. Similarly, since God is responsible for providing them the resources for their physical conveniences of life, so He should take the responsibility and the blame for their ill-effects as well. Even though it is they who are using these things inappropriately, and not rectifying the situations despite being well aware of what to do and what not to do. Just as Adam’s reasoning did not work, so too their reasoning will not work either. These prayers of asking God to take over and do the job of fulfilling their responsibilities are actually a cover-up in the garb of godliness for their willful disobedience of God’s commands and deliberate disregard of God’s instructions about winning over such situations and circumstances.

    In the next article we will see how Believers very often and very conveniently misinterpret and misapply God’s commands for us to set our lives right, so as to try to avoid being accountable to God.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 10 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 76 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 5

पवित्र आत्मा परीक्षाओं में हमारी सहायता करता है – 2

    हम मसीही विश्वासी के परमेश्वर पवित्र आत्मा के प्रति योग्य भण्डारी होने का अध्ययन कर रहे हैं। जैसा प्रभु यीशु मसीह ने यूहन्ना 14:16 में कहा है, प्रभु के प्रत्येक शिष्य को पवित्र आत्मा प्रदान किया गया है, उसका सहायक, या, साथी होने के लिए। पिछले दो लेखों में हमने देखा था कि कुछ विश्वासियों में यह प्रवृत्ति होती है कि पवित्र आत्मा को उनके स्थान पर उनका काम करने के लिए उपयोग करें। विभिन्न बातों को आधार बनाकर वे परमेश्वर को उनके स्थान पर उनके कार्यों और जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कहें। हमने देखा था कि बाइबल के अनुसार यह सर्वथा गलत धारणा है, जिसका परमेश्वर के वचन में कोई समर्थन नहीं है। साथ ही, परमेश्वर के वचन में ऐसा कहीं कोई उदाहरण नहीं है कि परमेश्वर ने किसी व्यक्ति से उसके कार्य को लेकर उसके स्थान पर उस कार्य को पूरा कर दिया हो, चाहे उस व्यक्ति की परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों न रही हो। और इसलिए ऐसी सारी प्रार्थनाएँ हमेशा ही अनुत्तरित ही रहेंगी, क्योंकि उनका आधार ही अनुचित है। आज हम परमेश्वर पर ज़िम्मेदारी डाल कर उस से कार्य को करने के लिए कहने से सम्बन्धित एक अनकहे और उपेक्षित तथ्य को देखेंगे।

    ज़रा विचार कीजिए, जो कमजोरियाँ और समस्याएँ, अनुशासनहीनता, जो पाप, विश्वासी कहते हैं कि वे उन पर जयवंत होने में असमर्थ हैं, और इसलिए चाहते हैं कि परमेश्वर उनके स्थान पर उनके लिए कुछ कर के दे, वे बहुधा या सामान्यतः हृदय या मन-मस्तिष्क की बातें कहे जा सकते हैं। अर्थात, निराकार या बाहर से दिखाई न देने वाले, या मन के अन्दर की बातों से सम्बन्धित पाप; जैसे कि, पापमय विचार, स्वयं पर नियन्त्रण न रख पाना, अनुशासनहीनता, साँसारिक लालसाओं, आनन्द, और विलास की बातों में बारंबार गिरते रहना, दोगलापन, द्वेष, अहंकार, क्रोध, सच्चे मन से क्षमा नहीं करने की प्रवृत्ति, एक कमज़ोर आत्मिक एवं प्रार्थना का जीवन होना, आदि। लेकिन बहुत ही कम ऐसा होता है कि मसीही विश्वासी किसी भौतिक या शारीरिक, अर्थात साकार या प्रकट दिखने वाली बात के लिए, जैसे कि गाली-गलौज़ करते रहना, लुचपन की बातों में संलग्न होना, चोरी या असामाजिक कार्यों में होना, या किसी अनुचित, व्यभिचारी, अथवा अनैतिक व्यवहार, आदि में पड़े होने के लिए ऐसा कहता है; अर्थात उन बातों में जिन्हें अन्य लोग अथवा विश्वासी देख सकते हैं और उसकी आलोचना कर सकते हैं। उनके द्वारा ऐसी सभी गलत या अनुचित गतिविधियाँ यत्न के साथ नियन्त्रण में तथा ढाँप कर रखी जाती हैं। लेकिन जो मन-मस्तिष्क में चल रहा होता है, क्योंकि वह औरों पर सरलता से प्रकट नहीं होता है, इसलिए जीवन में स्थान भी बनाए रखता है। यद्यपि विश्वासी जानता है कि यह सब बातें अन्दर रखना गलत है, किन्तु फिर भी वे अपने जीवन में उनकी उपस्थिति से संघर्ष करते रहते हैं।

    अब, यदि विश्वासी प्रकट और शारीरिक गलत व्यवहार पर नियंत्रण रख लेता है, उस पर जयवंत होने पाता है, तो फिर वह अप्रत्यक्ष बातों और अनुचित विचारों आदि पर, अपने अन्दर की पापमय आदतों, और हृदय, मन-मस्तिष्क की गलत बातों पर, उसी तरह से नियंत्रण क्यों नहीं रखने पाता, उन पर जयवंत क्यों नहीं होने पाता है? जब कि, जैसा प्रभु यीशु मसीह ने मरकुस 7:21-23 में कहा है, ये दोनों ही प्रकार के पाप, शारीरिक और मानसिक, एक ही स्थान से, मनुष्य के हृदय से, निकलते हैं। तो फिर ऐसा क्यों है कि ये विश्वासी कुछ को, अर्थात बाहर प्रकट दिखने वालों को नियंत्रित रख सकते हैं, किन्तु कुछ को, अर्थात, अन्दर छिपी हुई बातों को नियंत्रित नहीं रख सकते हैं, उनमें गिरते रहते हैं? परमेश्वर हमें आज्ञा देता है कि हम शरीर और आत्मा, अर्थात बाहरी और भीतरी, दोनों प्रकार की मलिनता से अपने आप को स्वच्छ करें “सो हे प्यारो जब कि ये प्रतिज्ञाएं हमें मिली हैं, तो आओ, हम अपने आप को शरीर और आत्मा की सब मलिनता से शुद्ध करें, और परमेश्वर का भय रखते हुए पवित्रता को सिद्ध करें” (2 कुरिन्थियों 7:1)। हमने पिछले लेखों में जो देखा है, उसके सन्दर्भ में, यदि ऐसा कर पाना उसके बच्चों के लिए संभव नहीं होता, तो क्या परमेश्वर उन से ऐसा करने के लिए कहता? अर्थात, क्योंकि यह संभव है, इसीलिए परमेश्वर ने विश्वासियों से यह करने के लिए भी कहा है।

    वास्तविकता यही है कि परमेश्वर ने  हमें बताया है कि यह कैसे किया जा सकता है – परमेश्वर के वचन के आज्ञाकारी बने रहने के द्वारा। किन्तु ये विश्वासी प्रभु के इन निर्देशों का पालन नहीं करते हैं। उनका अहम् में होकर, या अहंकारी होकर, सच्चे मन से क्षमा न करने वाला, कठोर हृदय रखने वाला हो कर कार्य करना आदि बातें, उन्हें परमेश्वर के वचन का आज्ञाकारी होने से रोके रखती हैं, वे बाहर से चाहे जितने भी विनम्र और भक्त क्यों न दिखाई दें। इसीलिए, वे जिसका प्रचार करते हैं, बजाए उसका निर्वाह भी करने के, बजाए वास्तव में सच्चे मन से विनम्र, क्षमा करने वाला, और परमेश्वर का आज्ञाकारी होने के, वे सरल किन्तु बाइबल के विपरीत मार्ग को चुन लेते हैं, कि परमेश्वर उनके लिए उनकी समस्याओं का समाधान कर दे, और यही प्रार्थना करते रहते हैं। हो सकता है कि ये विश्वासी अपनी प्रार्थनाओं में अपनी कमजोरियों का सार्वजनिक अंगीकार भी कर लें, जिस से वे अपने श्रोताओं को बहुत विनम्र, भक्त, और परमेश्वर का भय रखने वाला प्रतीत होते हैं; किन्तु फिर भी उनके जीवनों से उनकी वे समस्याएँ कभी जाती नहीं हैं; इतनी और इन सभी प्रार्थनाओं के, और कमजोरियों के अंगीकार के बावजूद, जिन्हें वे हर अवसर पर दोहराते रहते हैं। इससे भी अधिक दुखद बात यह है कि वे औरों को भी यही गलती करना सिखाते रहते हैं। विडंबना यह है कि वे जानते हैं कि उनके जीवनों में इस तरीके ने कोई काम नहीं किया है, लेकिन फिर भी वे औरों को उसी गलती को करना बताते और सिखाते है, और श्रोता भी उसे स्वीकार कर के वैसा ही करते हैं, और फिर उनके जीवनों में भी वैसी ही असफल प्रार्थनाएँ दिखाई देती हैं। इस असफलता का ज़िम्मेदार बहुधा या तो विश्वास की कमज़ोरी होने को ठहरा दिया जाता है, अथवा परमेश्वर के उपयुक्त समय और तरीके से उत्तर मिलने की प्रतीक्षा करने पर टाल दिया जाता है। लेकिन कभी कोई भी

    परमेश्वर के निर्देशों का पालन न करने की अपनी गलती को स्वीकार कर के उसे सुधारता नहीं है।

अगले लेख में हम इसी बात पर और आगे देखेंगे, और इस स्थिति का एक संभव समाधान समझेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Holy Spirit Helps in Our Tests – 2

    We are studying a Christian Believer’s stewardship of God the Holy Spirit, who has been given to every disciple of the Lord Jesus to be their Helper, or, Companion, as promised by the Lord Jesus in John 14:16. In the previous two articles we have seen how some Believer’s have a tendency of trying to use the Holy Spirit as their substitute, asking God to do their works, to fulfil their responsibilities, instead of them, on various grounds. We have also seen how, Biblically speaking, this is a wrong notion that has no support from God’s Word. Moreover, there is no example in God’s Word of God ever having taken over from someone to fulfil their work and responsibilities, no matter how difficult the situation may have been for that person. And therefore, all such prayers will always remain unanswered, since their very basis is incorrect. Today we will see an unspoken and unacknowledged fact about having this tendency of passing the responsibility to God and asking Him to do the work instead.

    Think it over, the weaknesses and problems, the undisciplined life, the sins that the Believers say that they are unable to overcome, and therefore want God to do something about it for them, are usually what can be called as problems or sins in the heart or mind, i.e., about non-tangible, or, non-visible things. These can be sinful thoughts, lack of self-control, indiscipline, tendency to keep falling for worldly desires and pleasures, hypocrisy, jealousy, egoism, anger, being non-forgiving, having a poor prayer or spiritual life, etc. But it hardly ever is something physical, i.e., visible or tangible, e.g., using abusive language, being involved in lewd conversations, indulging in things like robbery, unsocial behavior, or stealing from others, or maintaining some kind of inappropriate, adulterous, or lustful behavior etc. In other words, things that other people and other Believers can readily see and criticize the person for. All such activities are carefully and diligently controlled and kept under wraps. But what goes on in the heart and mind, since it is not readily apparent to others, continues to find a place in life. Even though the Believer knows that it is wrong to have these things in them, yet they continue to struggle with their presence in their lives.

    Now, if the Believers can get over and control their visible and physical wrong behavior, why is it that they are they not able to similarly take care of the non-tangible, non-visible things, their inappropriate thoughts, their internal sinful habits, the wrong things in their minds or hearts, etc.? As the Lord Jesus has said, the physical as well as the non-physical sins, they both come from the same place within man, from his heart Mark 7:21-23? So, why is it that they are able to control some, i.e., the externally manifest, and unable to control the others, i.e., the internally hidden? God commands us to cleanse ourselves of filthiness of both the flesh as well as the spirit, i.e., the external as well as the internal, “Therefore, having these promises, beloved, let us cleanse ourselves from all filthiness of the flesh and spirit, perfecting holiness in the fear of God” (2 Corinthians 7:1). In light of what we have seen in the preceding articles, would God have said this, that we cleanse ourselves, if it was not feasible for His children to do it? In other words, since it is possible, that is why God has asked His children to do it.

    In fact, the Lord has told us how to do it – by being obedient to God’s Word. But these Believers do not follow the Lord’ instructions. Their being egoistic, being unforgiving, being hard-hearted, etc., all keep them obeying God’s Word, no matter how pious and humble they may appear from the outside. So, instead of practicing what they often preach, instead of actually being humble, forgiving, and obedient to God, they take the easy but unBiblical way out of asking God to solve their problem for them. They may even acknowledge their shortcomings publicly in their prayers, that make them appear very humble, pious and God-fearing to their audience. But those problems never go away from their lives despite all these prayers and acknowledgements, which they keep repeating time and again at every opportunity. The even sadder part is that they also teach others to do the same. Ironically, they know that it has not worked in their lives, yet they preach and teach it for others to do the same, and many in the audience accept and do the same, with the same results. This failure is often attributed to either a weakness of faith in asking, or to waiting for God’s appropriate time and method of answering the prayers, but never to their own shortcoming of following God’s instructions; and no amends are made for this shortcoming.

    In the next article we will continue to look into this and see a possible solution to this situation.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 9 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 75 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 4

पवित्र आत्मा परीक्षाओं में हमारी सहायता करता है – 1

    मसीही विश्वासी का परमेश्वर पवित्र आत्मा के प्रति योग्य भण्डारी होने के विषय में देखते हुए, हम यूहन्ना 14:16 में दिए गए प्रभु यीशु मसीह के अपने शिष्यों से कहे गए कथन को देख रहे हैं, कि पवित्र आत्मा उन में, उनके सहायक, या साथी के रूप में निवास करेगा। मूल यूनानी भाषा में प्रयुक्त शब्द के अनुसार, यहाँ पर ‘साथी’ एक अधिक उपयुक्त अनुवाद है। कुछ मसीही विश्वासी पवित्र आत्मा को अपने साथी या सहायक के समान नहीं, अपने स्थान पर काम कर देने वाले सेवक के समान उपयोग करना चाहते हैं। अर्थात, वे बहुधा पवित्र आत्मा से वे कार्य करवाना चाहते हैं जो उन्हें करने में कठिन लगते हैं, या जिन्हें करने में वे कई बार असफल हो चुके हैं। वे यह इस मनसा के आधार पर चाहते हैं कि वे स्वयं उन्हें करने के लिए योग्य हैं, उस ज़िम्मेदारी को निभाने के लिए अक्षम हैं, और इसलिए परमेश्वर को ही उनके स्थान पर, उनके लिए उसे कर देना चाहिए। हम पिछले लेख में इस अनुचित धारणा, अर्थात परमेश्वर अपने बच्चों को उनकी क्षमताओं और योग्यताओं से बाहर परिस्थितियों में आ लेने देता है, के तात्पर्य को देख चुके हैं। हम ने यह भी देखा था कि किस प्रकार से यह शैतानी है, क्योंकि यह परमेश्वर को बहुत गलत दिखाता है, और उसके परमेश्वर होने के गुणों का ही इनकार करता है।

    यदि हम इस गलत धारणा पर थोड़ा सा विचार करें तथा बाइबल के कुछ संबंधित लेख देखें, तो यह प्रकट हो जाता है कि यह धारणा कदापि बाइबल के अनुसार सही अथवा स्वीकार्य नहीं हो सकती है। हम पहले ही भजन 103:14 से देख चुके हैं कि परमेश्वर हमारी सृष्टि को भली-भांति जानता है, और उसे स्मरण रहता है कि हम बस मिट्टी ही हैं। अर्थात परमेश्वर हमारी सामर्थ्य और क्षमताओं से अच्छे से अवगत है, तथा उससे भी कि हम क्या कुछ और किस सीमा तक सहन कर सकते हैं। हम शैतान द्वारा अय्यूब की परीक्षा के उदाहरण से भी जानते हैं की शैतान उसे उसी सीमा तक छू सकता था जो परमेश्वर ने निर्धारित की थी, उस से आगे नहीं। इसलिए मसीही विश्वासी के जीवन में परमेश्वर द्वारा निर्धारित की गई सीमा से बाहर कुछ भी नहीं हो सकता है। इस की पुष्टि 1 कुरिन्थियों 10:13 से भी हो जाती है, जहाँ लिखा है, “तुम किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़े, जो मनुष्य के सहने से बाहर है: और परमेश्वर सच्चा है: वह तुम्हें सामर्थ्य से बाहर परीक्षा में न पड़ने देगा, वरन परीक्षा के साथ निकास भी करेगा; कि तुम सह सको।” यहाँ पर जिस शब्द का अनुवाद ‘परीक्षा’ किया गया है, मूल यूनानी भाषा में उसके लिए प्रयुक्त शब्द का अर्थ परखे जाना, आँकलन करना, जांचे जाना, आदि भी होता है। दूसरे शब्दों में, शब्द ‘परीक्षा’ हमेशा नकारात्मक या हानिकारक अभिप्राय से ही उपयोग नहीं किया जाता है, वरन जीवन में आने वाली सभी परिस्थितियों के लिए भी लागू समझा जा सकता है। इस से हम समझ सकते हैं कि परमेश्वर न केवल उन सीमाओं को निर्धारित करता है जहाँ तक विश्वासी की परीक्षा की जा सकती है, बल्कि वह जिस भी बात की अनुमति देता है, वह विश्वासी की उन क्षमताओं और सामर्थ्य के अन्दर ही होती है, जिन्हें परमेश्वर ही ने उन में रखा है। और, उसके साथ ही परमेश्वर अपने बच्चों के लिए उन बातों से बच के निकलने के लिए मार्ग भी बना कर तैयार रखता है। इसलिए परमेश्वर की कोई भी संतान, कभी भी, खराई और ईमानदारी से यह नहीं कह सकती है कि वह परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई किसी ज़िम्मेदारी के निर्वाह के लिए असमर्थ अथवा अक्षम है।

    पौलुस, पवित्र आत्मा की अगुवाई में, फिलिप्पियों 4:13 में लिखता है, “जो मुझे सामर्थ्य देता है उस में मैं सब कुछ कर सकता हूं।” जब पौलुस ‘सब कुछ’ लिखता है, तो उसका अर्थ होता है ‘सब कुछ’। दूसरे शब्दों में ऐसा कुछ भी नहीं है जिस का सामना पौलुस अथवा अन्य किसी भी मसीही विश्वासी को करना पड़े, और प्रभु में होकर भी वह उसे करने न पाए। इसके साथ ही यहाँ पर यह आश्वासन भी दिया गया है कि परमेश्वर की अनुमति और इच्छा में आई उस परिस्थिति में, उस कार्य को करने अथवा ज़िम्मेदारी को निभाने के लिए, मसीह उस विश्वासी को सामर्थ्य भी प्रदान करेगा। इसलिए ऐसी कोई संभावना ही नहीं है कि परमेश्वर की कोई भी संतान कभी भी, ऐसी किसी भी परिस्थिति में लाई जाएगी जो उसकी सामर्थ्य के बाहर होगी। परमेश्वर द्वारा दी गई जिम्मेदारियों और कार्यों को न कर पाने के विचार रखना और उन्हें मानना शैतानी युक्तियाँ हैं, क्योंकि वे परमेश्वर के वचन और प्रतिज्ञाओं को झुठलाते हैं, और अनजाने में ही परमेश्वर को झूठा ठहराते हैं, क्योंकि उसने अपने बच्चों को आश्वासन तो कुछ दिया, किन्तु उनके जीवनों में होने कुछ और दिया।

    साथ ही सम्पूर्ण पवित्र शास्त्र में यद्यपि ऐसे अनेकों उदाहरण हैं जिन में परमेश्वर के लोगों, नबियों, प्रेरितों, और अन्य को, परमेश्वर के कार्यों और उसके द्वारा दी गई जिम्मेदारियों के लिए बहुत कठिन परिस्थितियों, सताव, ताड़नाओं, आदि का सामना करना पड़ा, जान का भी जोखिम उठाना पड़ा। ऐसी सभी परिस्थितियों में परमेश्वर उनके साथ बना रहा, उन्हें सामर्थ्य देता रहा, उनका हौसला बढ़ाता रहा, उन्हें उस परिस्थिति से निकलने और ज़िम्मेदारी को पूरा करने के लिए उनकी सहायता करता रहा। लेकिन ऐसा एक भी उदाहरण नहीं है जब परमेश्वर ने उस परीक्षा या कठिन परिस्थिति से होकर निकल रहे उन में से किसी भी व्यक्ति से कभी कहा हो कि उस व्यक्ति के स्थान पर परमेश्वर स्वयं उनके लिए उस कार्य या ज़िम्मेदारी को पूरा कर देगा। जैसा हम आगे भी देखेंगे, परमेश्वर कभी भी अपने लिखित वचन से बाहर कुछ भी नहीं करता या कहता है। हमारी हर परिस्थिति में वह हमारी सहायता और मार्गदर्शन अवश्य ही करेगा; लेकिन कभी भी हमारी ज़िम्मेदारी को अपने ऊपर लेकर हमारे स्थान पर उस कार्य को नहीं करेगा। इसलिए किसी के लिए भी परमेश्वर द्वारा उसके लिए निर्धारित कार्य को उसके स्थान पर करने की याचना करना व्यर्थ है। ऐसी सभी प्रार्थनाएँ हमेशा ही अनुत्तरित ही रहेंगी, क्योंकि वे सर्वथा गलत, परमेश्वर को अस्वीकार्य, वरन परमेश्वर को अपमानित करने वाले आधार पर माँगी जा रही हैं।

    अगले लेख में हम इसी विषय के बारे में कुछ और देखेंगे, कि परमेश्वर के लोग ऐसी प्रार्थनाएँ कब करते हैं, और परमेश्वर से उनके स्थान पर कार्य को कर देने की याचना करने के स्थान पर उन्हें क्या करना चाहिए।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Holy Spirit Helps in Our Tests – 1

    In considering the Christian Believer’s stewardship of God the Holy Spirit, we have been looking at the Lord Jesus’s statement of John 14:16 to His disciples, that the Holy Spirit will be with them as their Helper, i.e., as their Companion, which is a more appropriate translation of the word used in the Greek language. Some Believer’s try to use the Holy Spirit as their substitute instead of a companion or helper; i.e., they often try to get the Holy Spirit do those things for them which they find difficult to do, or have often failed in doing themselves. They do this on the thinking that they are unable to do them, are incapable of fulfilling their responsibility; therefore, God should do it for them. We have seen in the previous article the implications of this erroneous line of thinking, i.e., that God allows His children to be brought into situations that are beyond their abilities. We also saw how this is satanic since it reflects very badly on God, and negates His very characteristics of being God.

    If we ponder a bit over this erroneous thinking and consider some relevant Biblical texts, it becomes quite apparent that this line of thinking simply cannot be Biblical or acceptable. We have already seen earlier that in Psalm 103:14, God well knows our frame and that we are but dust; i.e., God is very well aware of our capabilities, what all and to what extent we can endure. We also know from the example of Job’s being tested by Satan, that Satan could test or touch Job only to the extent that was permitted by God, not beyond it. Therefore, in a Christian Believer’s life nothing can ever happen that is beyond the limits set by God for His child. This is further affirmed by 1 Corinthians 10:13, “No temptation has overtaken you except such as is common to man; but God is faithful, who will not allow you to be tempted beyond what you are able, but with the temptation will also make the way of escape, that you may be able to bear it.” The word translated here as temptation, in the original Greek language, is used to denote being tested, evaluated, examined etc. In other words, ‘temptation’ is not always in a negative or harmful sense, but stands for all kinds of situations one may have to face in life. In other words, God not only sets the limits to which the Believers can be tested or evaluated, and given responsibilities to handle, but also that whatever He permits to come in a Believer’s life, they are all well within the capabilities He has placed in them. And, along with that He also keeps available the way out of these situations, for His children. Hence, no child of God can honestly plead being incapable of doing something asked of him by God.

    Paul, through the guidance of the Holy Spirit, says in Philippians 4:13, “I can do all things through Christ who strengthens me.” If Paul says ‘all things’, it means ‘all things.’ In other words, there is nothing that Paul, or any other Christian Believer will have to face, that cannot be accomplished through Christ. Added to this is the assurance, that Christ also strengthens the Believer in that situation, for fulfilling that responsibility, or doing that task assigned by God to His child. Therefore, there is simply no way that a child of God will ever be brought into a situation or a responsibility that is beyond his capabilities. Harboring and believing thoughts of being incapable of fulfilling God given responsibilities are satanic ploys, since they negate God’s Word and God’s promises, and inadvertently call God a liar, for assuring one thing and allowing another in the lives of His children.

    Moreover, throughout the Scriptures, although there are numerous examples of God’s people, prophets, Apostles, and others who have suffered severe situations, tortures, and even threats to their life, so much so that their life became very harsh and difficult; all for the sake of God and fulfilling His given responsibilities. In all these situations, for all of these people of God, God was with them, strengthened them, encouraged them, helped them along to come out of their situation and fulfil their responsibility. But there is not even one example where God said that He will take over and do it instead of that person who was passing through those testing and difficult situations. As we will see in later as well, God never goes beyond His written Word. He will help and guide us through our all situations, but will never take over from us and do our job instead of us. So, it is utterly vain for anyone to pray and plead for God to do something that God has assigned for them to do. All such prayers will always go unanswered, since they are made on the wrong premises, on basis unacceptable to God, rather derogatory to God.

    In the next article we will some more about this, about when do God’s children usually make this prayer, and what they should be doing instead of pleading before God to do their work for them.