ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

व्याख्या लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
व्याख्या लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 4 नवंबर 2026

Growth through God’s Word - The Purpose of Baptism (1) / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - बपतिस्मे का उद्देश्य (1)

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी

Click Here for the English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

आरम्भिक बातें – 27

बपतिस्मों – 6

बपतिस्मे का उद्देश्य (1)

 

    इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः आरम्भिक बातों में से तीसरी, “बपतिस्मों” के हमारे इस अध्ययन में, पिछले लेखों में परमेश्वर के वचन बाइबल का अध्ययन तथा व्याख्या करने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सिद्धांतों, तथा कुछ प्रारंभिक बातों को देखा है। इन बातों का ध्यान रखने से हमें बपतिस्मे के बारे में सीखने में सहायता मिलेगी। आज से हम बपतिस्मे के बारे में बाइबल से अध्ययन करना आरंभ करेंगे। जैसा कि हम पिछले लेखों में देख चुके हैं, रीति के अनुसार शुद्ध होने के लिए जल द्वारा धोए जाने और स्नान करने से यहूदी भली भांति परिचित थे। साथ ही वे पाप से भीतरी सफाई के प्रतीक के रूप में जल द्वारा बाहरी धोए जाने को भी जानते और मानते थे (यशायाह 1:16; ज़कर्याह 13:1; यूहन्ना 13:10; इब्रानियों 10:19-22; तीतुस 3:4-7)। दूसरे शब्दों में, पुराने नियम के समय में भी, व्यक्ति के अन्दर हुए भीतरी परिवर्तन का बाहरी प्रकटीकरण और चिह्न होना भी अनिवार्य था। प्रभु यीशु मसीह ने अपने ‘पहाड़ी उपदेश’ में अपने शिष्यों से उनके भीतरी परिवर्तन के बाहरी प्रकटीकरण, बाहरी विदित प्रमाण की अनिवार्यता के बारे में कहा (मत्ती 5:14-16)। बाद में प्रेरितों ने भी अपने लेखों में इस बाहरी प्रकटीकरण का, प्रभु यीशु का शिष्य हो जाने का संसार के सामने चिह्न रखने का उल्लेख किया (रोमियों 12:1-2; 1 पतरस 1:14-16)। इन बातों को ध्यान में रखते हुए, हम बपतिस्मे को उस रूप में देखते हैं, जैसा वह आरंभ में होता था। 

    बाइबल में बपतिस्मे का प्रथम लेख मत्ती 3 में दर्ज है। हम यहाँ पर पद 1-8 में देखते हैं कि दो श्रेणी के लोग यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के पास बपतिस्मे के लिए आए थे। पद 5-6 यरूशलेम, यहूदिया, और यरदन के आस-पास के सारे देश से जन-साधारण के लोग; और पद 7 में यहूदियों के धार्मिक अगुवे, फरीसी और सदूकी। पद 6 के जन-साधारण के लोगों को यूहन्ना ने यरदन नदी में बपतिस्मा दिया, किन्तु पद 7 के फरीसियों और सदूकियों को लौटा दिया। यहाँ इन पदों में कुछ है जो हमारे आज के इस अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण है। जन-साधारण के लोगों ने बपतिस्मा लेते समय, “अपने अपने पापों को मानकर” बपतिस्मा लिया; अर्थात उन्होंने अपनी भीतरी दशा को छिपाया नहीं, वरन उसे खुलकर मान लिया, और यूहन्ना ने उन्हें बपतिस्मा दे दिया – जो उनके पापों को मानने और उनके लिए पश्चाताप करने से उनके अन्दर हुए भीतरी परिवर्तन का बाहरी प्रतीक या चिह्न हुआ। लेकिन ऐसा कोई भी अंगीकार फरीसियों या सदूकियों की ओर से नहीं आया; बहुत संभव है कि उन्होंने इसे एक रस्म के अनुसार लिया, और वे केवल लोगों को दिखाने और उनकी प्रशंसा का पात्र बनने के लिए (मत्ती 23:5) बपतिस्मा लेना चाहते थे। लेकिन यूहन्ना ने उनके इस पाखण्ड पूर्ण रवैये के लिए उन्हें सार्वजनिक रूप में डाँटा, और उनसे कहा कि पहले “मन फिराव के योग्य फल लाओ” (मत्ती 3:8) उसके बाद बपतिस्मा लो; अर्थात, यूहन्ना उनसे उनके अंदर हुए परिवर्तन के बाहरी प्रमाण की माँग कर रहा था। जन-साधारण के लोगों ने अपने पापों के खुलकर अंगीकार करने के द्वारा यह प्रमाण दे दिया, किन्तु उन धार्मिक अगुवों से यूहन्ना ने उनके जीवन और व्यवहार के द्वारा इस परिवर्तन की माँग की।

    इसलिए, प्रथम प्रयोग या प्रथम उल्लेख के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए, हम सीखते हैं कि बपतिस्मा केवल पापों के लिए पश्चाताप के द्वारा हुए भीतरी परिवर्तन को दिखाने वाले व्यक्ति को ही, उस परिवर्तन के बाहरी चिह्न या प्रतीक के रूप में दिया जाता था। जिसे बपतिस्मा दिया जाता था, वह अपने पापों का सार्वजनिक रीति से अंगीकार और उनके लिए पश्चाताप करने की बात को मानता था, और यूहन्ना उन्हें बपतिस्मा दे देता था। किन्तु जो लोग पाखंडी जीवन जीने के लिए जाने जाते थे, जो केवल रीति को पूरा करने या लोगों को दिखाने भर के लिए बपतिस्मा लेना चाहते थे, उन्हें वापस लौटा दिया गया। लेकिन उनके लिए द्वारा खुला छोड़ा गया; वे बपतिस्मा लेने के लिए वापस आ सकते थे। किन्तु तब, जब वे अपने जीवनों तथा व्यवहार से अपने भीतरी परिवर्तन को बाहरी रूप में दिखाते, तथा औरों के समान सार्वजनिक रीति से अपने पापों का अंगीकार करने को तैयार होते। यहाँ पर परमेश्वर के वचन में दिए गए क्रम पर ध्यान दीजिए - पहले पश्चाताप, फिर बपतिस्मा। बपतिस्मे से न तो कोई धर्मी बना, और न किसी पश्चाताप किया; लेकिन जो पश्चातापी थे, केवल उन्हीं को बपतिस्मा दिया गया। 

    यह उस बात की पुष्टि करता है जिसे हमने इन शृंखला के आरंभ में कहा था - बपतिस्मा किसी को धर्मी या परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं बनाता है; वरन जो परमेश्वर को स्वीकार्य और धर्मी बन चुके हैं, उन्हें अपने अन्दर आए इस परिवर्तन की गवाही देने के लिए बपतिस्मा लेना है। हम इस बात और इसी पुष्टि को आगे के लेखों में भी देखेंगे, प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों को अपने स्वर्गारोहण से पहले दी गई “महान आज्ञा” के निर्देशों के संदर्भ में। किन्तु इस अति-महत्वपूर्ण तथ्य की आज रस्म के समान लिए और दिए जाने वाले बपतिस्मों में पूर्णतः अनदेखी की जाती है, और ईसाई या मसीही धर्म के अगुवे अपने लोगों और समुदायों को यह बिल्कुल झूठी और बाइबल के विपरीत बात बताते और सिखाते हैं कि डिनॉमिनेशन की रीतियों के अनुसार किसी भी स्वरूप में दिया गया बपतिस्मा “ईसाई” या “मसीही” बना देता है और परमेश्वर के राज्य में प्रवेश पाने के योग्य कर देता है। यह धर्म के नाम पर पढ़ाया और सिखाया जाने वाला एक ऐसा झूठ है जिस ने इस झूठे और बाइबल के विपरीत आश्वासन के कारण असंख्य लोगों को अनन्तकालीन नरक के मार्ग पर डाल दिया है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Elementary Principles – 27

Baptisms - 6

The Purpose of Baptism (1)

   

    In our study of “Baptisms,” the third of the six elementary principles from Hebrew 6:1-2, we have seen some important principles of studying and interpreting God’s Word, the Bible, and some preliminary considerations. If we keep them in mind, they will help us understand our study on baptisms. From today we will start studying about baptisms, from God’s Word the Bible. As we have seen in the earlier articles, the Jews were quite familiar with the use of water for ceremonial cleansing, in the form of bathing or washing. Moreover, outside cleansing with water was also known and accepted as symbolic of the inner cleansing from sin (Isaiah 1:16; Zechariah 13:1; John 13:10; Hebrews 10:19-22; Titus 3:4-7). In other words, even in the Old Testament times, an external representation and sign to witness to others of the inner change within the person was necessary. The Lord Jesus said in His ‘Sermon on the Mount’ that this external witnessing, this external evidence, of the inner transformation of His followers is essential (Matthew 5:14-16). Later, in their writings, the Apostles too spoke of this external witnessing, of presenting to the world an external sign of having become followers of the Lord Jesus (Romans 12:1-2; 1 Peter 1:14-16). With this in mind, let us look at baptism as it was initially practiced.

    The first Biblical record of baptism is in Matthew 3. We see here in verses 1-8 that basically two categories of people came to John the Baptist to be baptized. Verse 5-6 speaks of the common people residing in Jerusalem, Judea, and the region around Jordan; and verse 7 talks about the religious leaders of the Jews, the Pharisees and the Sadducees coming to him to be baptized. The common people of verse 6, were baptized by John in the river Jordan, but he turned away the Pharisees and Sadducees of verse 7. There is something here in these verses that is of relevance for our today’s study. The common people were baptized, “confessing their sins,” i.e., at the time of their baptism, they did not hide their actual inner state, but openly confessed it, and John baptized them - an external sign of an inner transformation by publicly acknowledging personal sins and repenting of them. But no such confession coming from the Pharisees and Sadducees has been recorded here; quite likely, they only took it as a formal ritual, and wanted to undergo baptism to be seen and praised by people for undergoing it (Matthew 23:5). But John roundly publicly condemned them for their hypocritical attitude, and asked them to first “bear fruits worthy of repentance” (Matthew 3:8), and only then be baptized, i.e., John asked for external evidence of an inner change from them. The common people provided the evidence by their public confession, but from the religious leaders John asked that the evidence should come through their works and living. 

    So, from the principle of the first use, we see that baptism was only given as a sign of acknowledging an inner transformation of repentance for sins by a person. The person being baptized, publicly confessed his sins and repentance, and John then baptized them. Those who were known for their hypocritical living, who wanted to take baptism merely to fulfil a ritual, to only show to the people, they were turned away. The door to those who were turned away was left open; they could come back for baptism, provided they exhibited their inner transformation through their lives and behavior, and like the others were ready to publicly confess their sins. Take careful note of the sequence that is given here in God’s Word - first repentance, then baptism. Baptism did not make anyone righteous or penitent; but those who were penitent, only they were baptized. 

    This affirms what we had said at the beginning of this series - baptism does not make a person righteous and acceptable to God; rather, those who have become righteous and acceptable to God, they are to take baptism to witness for the change that has come within them. We will see this point coming up again and being affirmed once again in the subsequent articles, in context of the Lord Jesus’s instructions to His disciples in His “Great Commission” before His ascension. But this very important point is largely ignored in the ritualistic baptism done today, and the religious leaders of Christian religion convey to the congregation an absolutely unBiblical and false impression that ‘baptism,’ administered in whatever denominational form, makes one a “Christian” and worthy to be admitted to the Kingdom of God. This is a lie preached and taught in the name of religion that has created a false and unBiblical assurance in countless people and put them on the road to eternal hell.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 3 नवंबर 2026

Growth through God’s Word - Baptisms - 5 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - बपतिस्मों – 5

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी

Click Here for the English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

आरम्भिक बातें – 26


बपतिस्मों – 5


प्रस्तावना

 

आरंभिक विचार (4) – आरंभिक लोगों की समझ

 

    प्रत्येक मसीही विश्वासी को, आत्मिक बढ़ोतरी एवं परिपक्वता के लिए परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन का अध्ययन करने, उसे सीखने, और उसे अपने जीवन में लागू करना अनिवार्य है। हम देख चुके हैं कि तीन प्रकार की मौलिक शिक्षाएँ हैं जिन्हें सीखना और जानना अति आवश्यक है, क्योंकि ये मसीही जीवन बनाने के लिए एक स्थिर नींव प्रदान करती हैं। ये हैं: पहली, सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाएँ; दूसरी, छः आरम्भिक बातें जो इब्रानियों 6:1-2 में दी गई हैं; और तीसरी, व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित शिक्षाएँ। इन तीन प्रकार की शिक्षाओं में से हम सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं पर विचार कर चुके हैं, और वर्तमान में इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः आरम्भिक बातों में से तीसरी, “बपतिस्मों” पर विचार कर रहे हैं। हमने पिछले लेखों में देखा है कि यहूदी शुद्ध होने के लिए अनुष्ठान के अनुसार स्नान करने, धोए जाने, स्वच्छ होने से भली-भांति परिचित थे। यह उनके पवित्र शास्त्र, अर्थात वह जो हमारे लिए पुराना नियम है, में दी गई व्यवस्था में भी दिया गया था और भविष्यद्वक्ताओं ने भी लिखा था। हमने यह भी देखा था कि परमेश्वर के वचन के गुणों गुणों पर आधारित, बाइबल की व्याख्या करने और अर्थ निकालने का एक बहुत महत्वपूर्ण सिद्धांत है किसी भी बात के प्राथमिक अर्थ का अपरिवर्तनीय सिद्धांत; अर्थात्, बाइबल में दी गई किसी बात या शब्द का प्राथमिक और अपरिवर्तनीय अर्थ वह होता है जो उस शब्द या बात के पहले प्रयोग के साथ जुड़ा हुआ होता है। दूसरे शब्दों में, यह वह अर्थ है जो उन लोगों ने समझा था जब इस बात को सबसे पहले उन्हें कहा गया था। यही उस बात का प्राथमिक, अपरिवर्तनीय, अर्थ है जिस की किसी भी व्याख्या या समझ के समय अनदेखी नहीं की जानी चाहिए, जिसके साथ किसी भी व्याख्या का कभी कोई विरोधाभास नहीं होना चाहिए। बाइबल से सुसंगत अन्य सभी अर्थ या व्याख्या इस प्राथमिक अर्थ के सहायक हो सकते हैं, लेकिन कभी इसके विरुद्ध नहीं हो सकते हैं, उसे बदल नहीं सकते हैं, उसका स्थान नहीं ले सकते हैं। 

    अपने मुख्य विषय, “बपतिस्मों” में जाने से पहले, बाइबल की व्याख्या का एक अन्य महत्वपूर्ण और अनिवार्य सिद्धांत भी है, जिसे हमें सदा ध्यान में रखना चाहिए - प्रत्येक बात को उसके संदर्भ में देखें और समझें। संदर्भ तात्कालिक भी होता है, अर्थात उस से पहले और बाद के पदों, अनुच्छेदों, और खण्डों का; और दूर का भी हो सकता है, अर्थात उस शब्द या विषय से संबंधित अन्य बाइबल के पदों और खण्डों का। संदर्भ - तात्कालिक और दूर के, में देखने और समझने के इस सिद्धांत का पालन न करना ही संभवतः ईसाई या मसीही समाज में बाइबल की बातों की समझ और व्याख्या को लेकर देखी जाने वाली भिन्नताओं, गलत व्याख्याओं, और गलत समझे जाने का सबसे आम और मुख्य कारण है। यह सामान्यतः देखा जाता है कि शब्दों, वाक्यांशों, वाक्यों, पदों, खण्डों आदि को उनके संदर्भ से बाहर लेकर फिर उनकी व्याख्या की जाती है, और उन्हें वे अर्थ दिए जाते हैं जो परमेश्वर के वचन के उस भाग में कभी थे ही नहीं। या, अन्य स्थानों पर दिये गए संबंधित पदों और खण्डों में कही गई बातों का ध्यान रखे बिना, ऐसे अर्थ और व्याख्याएँ दी जाती हैं जो विरोधाभास उत्पन्न करती हैं। 

    तात्कालिक संदर्भ का ध्यान रखना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हमें यह समझने और ध्यान रखने की आवश्यकता है कि बाइबल में भी भाषा का उसी प्रकार से प्रयोग किया गया है, जैसा कि उस समय में उस भाषा में लिखे गए किसी भी अन्य लेख में किया गया है। इसीलिए बाइबल में भी लेखक की अभिव्यक्तियाँ, आलंकारिक भाषा, अभिप्राय या तात्पर्य, व्यंग्य, कविता के समान प्रयोग, और अन्य साहित्यिक अभिव्यक्तियाँ देखने को मिलती हैं। और इसीलिए, बाइबल में भी सही और उचित अर्थ तब ही समझा और जाना जा सकता है जब बात को उसके संदर्भ के साथ देखा जाए। किसी भी शब्द या वाक्यांश आदि को उसके संदर्भ से बाहर लेकर उस की अर्थ या व्याख्या करना, अवश्य ही गलत अर्थों और अनुचित व्याख्याओं को ले आएगा। 

    तात्कालिक संदर्भ का हमेशा ही ध्यान रखने की अनिवार्यता का एक और कारण बाइबल के इतिहास पर आधारित है। बाइबल की सभी पुस्तकें उनके मूल स्वरूप में पदों और अध्यायों में नहीं लिखी गई थीं, जैसे कि आज हम उन्हें देखते हैं। इसीलिए, हम देखते हैं कि बाइबल में जब भी बाइबल के किसी अन्य स्थान पर लिखी बात का हवाला दिया जाता है तो केवल उस पुस्तक का, या उसके लेखक का नाम दिया गया है, कभी किसी अध्याय या पद का हवाला नहीं दिया गया; क्योंकि उस समय में पवित्र शास्त्र में यह पदों और अध्यायों में विभाजन था ही नहीं, कि उसका हवाला दिया जा सके। यह अध्यायों और पदों में विभाजन बहुत बाद में किया गया, जिससे बाइबल अध्ययन में, हवालों को विशिष्ट बता सकने के लिए, याद रखना सरल करने के लिए, आसानी हो सके। यद्यपि यह कृत्रिम विभाजन बहुत सहायक है, और इसका प्रयोग सभी के द्वारा किया जाता है, किन्तु इसके साथ एक गंभीर समस्या भी है - कई बार इससे विचार या बात का प्रवाह बीच में ही कट जाता है, बाधित हो जाता है, अथवा रुक जाता है। और यह किसी और भाषा में अनुवाद करने में और भी अधिक गंभीर हो जाता है क्योंकि प्रत्येक भाषा के अपने ही भिन्न व्याकरण तथा वाक्य की रचना के सिद्धांत होते हैं। इसीलिए, यदि प्रत्येक बात को उसके तात्कालिक संदर्भ में, अर्थात उसके पहले और बाद के पदों, परिच्छेदों, और खण्डों के साथ देखा और समझा न जाए, तो अनजाने में ही बड़ी गलतियाँ की जा सकती हैं और बहुधा हो भी जाती हैं; क्योंकि इस एक तथ्य की अनदेखी की गई थी।

    इसी प्रकार से, अर्थ अथवा व्याख्या देते समय, बाइबल की अन्य संबंधित बातों, पदों, और खण्डों का भी ध्यान रखना अनिवार्य है, कहीं परमेश्वर के वचन के उन संबंधित भागों के साथ कोई विरोधाभास तो नहीं आ गया है क्योंकि बाइबल परमेश्वर का त्रुटि-हीन, अटल, अपरिवर्तनीय वचन है, इसलिए बाइबल का कोई भी खण्ड या भाग कभी भी किसी भी अन्य भाग के विपरीत, उसके विरोधाभास में कोई बात नहीं कहेगा। इसलिए कोई भी ऐसा अर्थ या व्याख्या सही नहीं होगी जो बाइबल के किसी भी अन्य भाग के साथ सहमत न हो, किसी भाग के साथ विरोधाभास उत्पन्न करती हो; क्योंकि बाइबल का हर पद और भाग शेष सभी की सहायता करता है, उनका समर्थन करता है, न कि कोई विरोधाभास उत्पन्न करता है। इसलिए यदि हमारे अर्थ अथवा व्याख्या के द्वारा यदि कहीं कोई असहमति अथवा विरोधाभास आ रहा है, तो गलती परमेश्वर के वचन में नहीं, हमारे अर्थ और व्याख्या में है, और उसे सही किया जाना चाहिए, उसे शेष बाइबल के साथ सहमत बनाया जाना चाहिए।

    इन सिद्धांतों को याद रखने और इनका पालन करने की आवश्यकता को हम आगे समझने पाएंगे, जब हम अपने विषय से संबंधित कुछ पदों और खण्डों को देखेंगे, जिनके अनुचित प्रयोग के द्वारा बपतिस्मे को गलत अर्थ और व्याख्याएँ दी जाती हैं। हमारे द्वारा इन सिद्धांतों का ध्यान रखना और इनका पालन करना हमें इन पदों और खण्डों की वास्तविकता को समझने में सहायक होगा तथा हमें बाइबल के विरुद्ध, गलत व्याख्याओं से बचकर रहने में हमारी सहायता करेगा। अगले लेख से हम बपतिस्मे के उद्देश्य को देखेंगे और समझेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Elementary Principles – 26


Baptisms - 5


Preliminary Considerations (4) – People’s Initial Understanding

   

    Every Christian Believer needs to study, learn, and apply the whole of God’s Word in his life for spiritual growth and maturity. We have seen that there are three kinds of teachings that are essential to learn, since they provide a firm foundation to build up Christian lives. They are: firstly, teachings related to the gospel, secondly, teachings about the six elementary principles given in Hebrews 6:1-2, and thirdly, teachings related to practical Christian living. Of these three kinds of teachings, we have seen the teachings related to the gospel, and presently are considering teachings related to “Baptisms,” which is the third of the elementary principles given in Hebrews 6:1-2. We have seen in the earlier articles that the Jews were quite familiar with ceremonial washing, bathing, and cleansing for their purification. This had been prescribed in the Law as well as stated in the Prophets in their Scriptures, i.e., that which is the Old Testament for us. We have also seen that because of the characteristics of the Word of God, a very important principle for interpretation and understanding of Biblical things based on those characteristics is the Principle of the Unalterable Primary Meaning; i.e., the primary and unalterable meaning of a Biblical term or thing is the meaning that is given or used with the first use of that term. In other words, it is the meaning that those people to whom that thing was first given or mentioned, understood. This is the primary, unalterable meaning which should never be ignored or contradicted in any interpretation. Every other subsequent meaning or interpretation, consistent with the Bible, can supplement it, but never contradict, or alter, or replace this primary meaning. 

    Before we get into our main subject of “baptisms,” it is necessary to bear in mind another very essential and important principle of Bible interpretation - study and interpret everything in its context. The context is both immediate, i.e., the preceding and succeeding verses, or passages; and remote; i.e., the other Bible verses or passages related to that topic or term. Not adhering to this principle about interpreting in context – both immediate and remote, is probably the most common cause of various variations, misinterpretations, and misunderstandings that abound in Christendom about things given in God’s Word. It is quite commonly seen that words, phrases, sentences, verses, passages etc. are often taken out of their context, and then interpreted as saying things that were never actually meant in that part of God’s Word. Or, the other related verses and passages are not taken into consideration and contradictory meanings and interpretations are given.

    The importance of considering the immediate context is because we need to keep in mind that the Bible too uses language in a manner similar to any other text written in that language at that time. Therefore, we can see in the Bible the textual expressions, figures of speech, implied meanings, sarcasm, poetic usage, and other literary forms, just as any other text written in any language would have. Therefore, as is necessary for all other writings, for the Bible too, it is the context that determines the appropriate meaning of the word under consideration. Merely taking up and interpreting a word or phrase, without considering its context, is bound to bring in errors in meanings and misinterpretations. 

    Another reason for always considering the immediate context is derived from the history of the Bible. The books of the Bible were not written as chapters and verses that we see in our Bibles today. That is why we see that whenever one part of the Bible quotes another part from somewhere else, it only mentions the name of the book or the author of that book, but never the actual reference by chapter and verse; since there were no chapters or verses in the Scriptures at that time to give a reference of. The division into chapters and verses was done much later to facilitate Bible study through quoting and referencing its particular parts, as an aid to memorizing God’s Word, etc. While this artificial division into verses and chapters is very helpful, and is used universally, it also has a serious drawback - the breaking up into verses at times cuts off the thought or flow of the passage in between, without it getting completed. This gets compounded in translation into other languages, since grammar and sentence constructions differ amongst languages. Therefore, unless one makes it a point to consider everything in its immediate context, i.e., along with the preceding and succeeding verses or passages, serious errors can be brought in inadvertently; and often are brought in because of ignoring this fact. 

    Similarly, it is necessary to keep the other related verses and passages in mind, and interpret in a manner that does not contradict these other related sections of God’s Word. Since the Bible is the inerrant, infallible, unalterable Word of God, therefore one part of the Bible can never contradict another, can never mean something that does not support or go along with a meaning or interpretation ascribed to another related part of God’s Word. Rather, since every verse and section of the Bible supports and supplements the rest, therefore, if our meaning or interpretation contradicts, or is not in conformity with all of the other related verses, passages, and sections, then there is an error in the meaning or interpretation that we are giving. In such a situation, it is not the Word of God that is in error; the error is in the meaning or interpretation that we are giving to it, and this has to be corrected, has to be brought in conformity with the rest of the Word of God. 

    The necessity of remembering and adhering to these principles will become apparent, as we study some passages related to our topic; verses and passages which are often misused to give baptism meanings and interpretations that are not factual. Our keeping these principles in mind and following them will help us understand those verses and passages and to steer clear of the erroneous, unBiblical interpretations which have become associated with Baptism. In the next article, we will look into the purpose of baptism. 

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

Growth through God’s Word - Teachings Related to the Gospel – 21 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 21

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 21

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 21

 

पिछले लेख में हमने बाइबल में दिए गए, मसीही होने के अर्थ को देखा था - वह जो मसीह यीशु का शिष्य है। यह सामान्यतः माने और समझे जाने वाले अर्थ - वह जो ईसाई या मसीही परिवार में जन्मा है, या वह जो ईसाई धर्म को मानता है उसकी मान्यताओं का निर्वाह करता है, से बिलकुल भिन्न है। हमने यह भी देखा है कि मसीही विश्वास, अर्थात नया-जन्म प्राप्त करने के द्वारा प्रभु यीशु का अनुयायी बनना, और ईसाई या मसीही धर्म एक ही बात नहीं हैं। ईसाई या मसीही धर्म मनुष्यों द्वारा गढ़ा गया है; प्रभु यीशु मसीह ने कभी इसे आरम्भ नहीं किया, और न ही कभी इसके बारे में कोई प्रचार किया अथवा शिक्षा दी। और यह पूर्णतः मनुष्यों द्वारा बनाए गए डिनॉमिनेशनों के नियमों, रीतियों, परम्पराओं, त्यौहारों, और रिवाज़ों का निर्वाह करने के बारे में है। 

ईसाई या मसीही धर्म में हर हाल में डिनॉमिनेशनों के नियमों, उनकी रीतियों, परम्पराओं, त्यौहारों, और रिवाज़ों का निर्वाह करना तथा सम्बन्धित मानवीय अधिकारियों की इच्छा और निर्देशों का पालन करना, बाइबल के लेख, शिक्षाओं, और प्रभु यीशु तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता से बढ़कर आवश्यक और अनिवार्य होता है। डिनॉमिनेशनों और उनके अधिकारियों के बनाए हुए नियम पहले आते हैं, बाइबल की बातें उनके बाद में आती हैं, और वह भी बाइबल की बातों के उन डिनॉमिनेशनों नियमों के अनुरूप लाने के लिये उनकी व्याख्या करने, उनमें परिवर्तन लाने के बाद। हमने प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों को दी गई महान आज्ञा (मत्ती 28:19-20) से भी देखा था कि प्रभु ने अपने सभी शिष्यों, अर्थात्, बाइबल के अनुसार सभी मसीहियों, को क्या-क्या ज़िम्मेदारियाँ दी हैं। बिना इस आधारभूत भिन्नता, अर्थात, साँसारिक दृष्टिकोण से ईसाई या मसीही होने की तुलना में, बाइबल के अनुसार मसीही विश्वासी होने के बारे सीखे, और इसे समझे बिना सुसमाचार में विश्वास करना क्या होता है, यह समझ पाना संभव नहीं है।

हमने कुछ पहले के लेखों में यह देखा था कि प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के दिनों में, यहूदियों को यह प्रत्याशा थी कि प्रतिज्ञा किये हुए मसीहा, छुड़ाने वाले मसीह के प्रकट होने का समय पूरा हो गया है, और वह किसी भी समय आ सकता है (लूका 3:15)। लेकिन उनकी आशा केवल रोमी शासन से छुड़ाए जाने, और शासन को फिर से इस्राएल को सौंप दिये जाने तक ही सीमित थी (लूका 19:11; 24:21; प्रेरितों 1:6)। इसलिए, जब प्रभु यीशु ने अपनी सेवकाई परमेश्वर का राज्य निकट होने के कारण पश्चाताप करने के आह्वान के साथ आरम्भ की (मरकुस 1:15), तो लोगों ने यही समझा कि प्रभु उन्हें रोमी अधीनता से छुड़ाने, और शासन को परमेश्वर के लोगों, इस्राएल, के हाथों में कर देने की बात कर रहा है; और उनके लिए यही अच्छा समाचार या सुसमाचार था। प्रभु यीशु के समस्त प्रचार और शिक्षाओं के बावजूद, लोगों को यह एहसास नहीं हुआ कि वह लोगों के पाप की बन्धुआई से छुड़ाए जाने की बात कर रहा था, जिससे कि वे परमेश्वर के राज्य में प्रवेश कर सकें, जो कि केवल नया-जन्म पा लेने के द्वारा ही संभव है (यूहन्ना 3:3, 5, 7)। पिन्तेकुस्त के दिन पवित्र आत्मा से भरे जाने और उसकी सामर्थ्य पाने के बाद ही प्रभु के शिष्य यह समझ सके, और फिर इसका प्रचार कर सके कि पापों से पश्चाताप करना और सुसमाचार में विश्वास करना आवश्यक है (प्रेरितों 2:37-38), अर्थात सुसमाचार में विश्वास की अनिवार्यता को। तब ही, पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और मार्गदर्शन द्वारा, सुसमाचार का वास्तविक अर्थ शिष्यों को समझ में आया।

इससे पहले कि हम सुसमाचार को तथा उस में विश्वास करने को समझें, इस विषय से थोड़ा सा हटकर, इस से सम्बन्धित एक अन्य विषय पर कुछ विचार कर लेना आवश्यक है ताकि मसीही, अर्थात प्रभु यीशु का शिष्य होने और सुसमाचार पर विश्वास करने से सम्बन्धित कुछ अन्य बहुत प्रचलित किन्तु गलत धारणाओं को पहचान लें, और सही बात को समझ लें। बाइबल की शिक्षाओं में से एक शिक्षा की सामान्यतः की जाने वाली गलत व्याख्या और प्रचार के बिलकुल विपरीत, पवित्र आत्मा को प्राप्त करना और पवित्र आत्मा का बपतिस्मा, पवित्र आत्मा से भर जाना, कोई भिन्न कार्य या पृथक अनुभव नहीं हैं; ये व्यक्ति के नया-जन्म पाने के पल ही में, एक साथ ही उसके लिए पूरे हो जाते हैं। प्रत्येक नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, जिस पल से वह अपने पापों से पश्चाताप करता है, प्रभु यीशु को अपना व्यक्तिगत उद्धारकर्ता ग्रहण करता है, और अपना जीवन प्रभु को समर्पित कर के उसकी और उसके वचन की आज्ञाकारिता में जीने का निर्णय लेता है, वह उसी पल से परमेश्वर की सँतान हो जाता है (यूहन्ना 1:12-13), अर्थात परमेश्वर के परिवार का एक अंग हो जाता है। साथ ही, उसी पल से वह पवित्र आत्मा का मंदिर भी बन जाता है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19)। उसके विश्वास करने और उद्धार पाने के पल से ही पवित्र आत्मा उसमें आकर स्थाई रीति से निवास करने लग जाता है (प्रेरितों 19:2; गलतियों 3:2; 4:6; इफिसियों 1:13-14)। क्योंकि विश्वासी के द्वारा प्रभु का जन होने का दावा करना और यीशु को प्रभु कह पाना, केवल पवित्र आत्मा के द्वारा ही संभव है (रोमियों 8:9; 1 कुरिन्थियों 12:3), इसलिए उद्धार पाने के पल से ही उसमें पवित्र आत्मा को विद्यमान होना ही है; इसके अतिरिक्त यह संभव नहीं है। 

बाइबल की बिलकुल स्पष्ट शिक्षा है कि पवित्र आत्मा किसी के द्वारा किए गए कर्मों से उसे नहीं मिलता है, बल्कि परमेश्वर द्वारा भेंट या उपहार के समान दिया जाता है (प्रेरितों 2:33, 38-39; 5:32; 2 कुरिन्थियों 1:21-22; 5:5; गलतियों 4:6), और उन्हें दिया जाता है जो विश्वास में आ जाते हैं (गलतियों 3:2, 5, 14), अर्थात प्रभु यीशु के शिष्य बन जाते हैं। प्रभु यीशु के आरम्भिक विश्वासियों को पवित्र आत्मा मिलने को ही स्वयं प्रभु ने पवित्र आत्मा से बपतिस्मा मिलना कहा था (प्रेरितों 1:5)। और बाद में, पतरस की सेवकाई के द्वारा जिन लोगों ने नया-जन्म पाया, उनके उद्धार पाते ही साथ ही पवित्र आत्मा को प्राप्त करने को भी पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पाना कहा गया (प्रेरितों 11:15-17)। साथ ही, प्रेरितों 2:4 में शिष्यों के द्वारा स्वतः ही पवित्र आत्मा प्राप्त करने को ही पवित्र आत्मा से ‘भर जाना’ कहा गया है। अर्थात्, उद्धार के साथ ही परमेश्वर से उपहार के समान पवित्र आत्मा प्राप्त करने को ही ‘पवित्र आत्मा का बाप्तिस्मा’ और ‘पवित्र आत्मा से भर जाना’ कहा गया है। ये एक ही बात को व्यक्त करने की भिन्न अभिव्यक्तियाँ हैं न कि भिन्न घटनाएं, जैसा कि इनके बारे में गलत शिक्षाएं देने वाले दावा करते हैं। पौलुस ने इसे 1 कुरिन्थियों 12:13 में, विश्वास में आने के द्वारा देह, अर्थात कलीसिया का एक भाग होने के सन्दर्भ में, भूत काल में ‘बपतिस्मा लिया’ कहा, न कि भविष्य की किसी प्रत्याशा के समान उल्लेख किया; और न ही इसे कोई ऐसी भावी संभावना बताया जिसे प्राप्त करने के लिए प्रभु के शिष्यों को अलग से लालसा रखनी चाहिए और प्रयास करना चाहिए। इसलिए, प्रभु और उसके प्रेरितों द्वारा दी गई इसकी व्याख्या या समझ से हटकर, इसे कोई भिन्न व्याख्या अथवा समझ देना, जान-बूझकर परमेश्वर के वचन में विरोधाभास लाना है, उस पर अपनी ही समझ और व्याख्या को थोपना है, तथा औरों को गलत शिक्षाओं में बहकाना है।

अगले लेख में हम देखेंगे कि वर्तमान में हमारे लिए सुसमाचार का क्या अर्थ है, और फिर उसके बाद हम सुसमाचार में विश्वास करने के अर्थ के बारे में सीखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Gospel – 21

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Gospel – 21

 

In the previous article we had seen that the Biblical meaning of being a Christian is to be a disciple of Christ. Which is quite unlike the commonly believed and accepted meaning by the masses, i.e., being one who is born in a ‘christian’ family, or professes to be a follower of the Christian religion and fulfils its requirements. We have also seen that the Christian Faith, i.e., being Born-Again to become a follower of the Lord Jesus, and the Christian religion are not the same. Christian religion is man-made; it has not been started, preached, or taught by the Lord Jesus at any time. It is all about following and fulfilling man-made denominational rules, rites, rituals, festivals, and observances. 

In the Christian religion, the obeying of denominational rules, regulations, observances of the rituals and festivals, and the implementation of the will and directives of human leadership takes over-riding precedence over the Biblical text, teachings, and obedience to the Lord Jesus and His Word. The rules and regulations of the denominations and their officials comes first, and only after them come the things written in the Bible, and that too only after they have been suitably modified and interpreted to conform with the denominational rules and regulations. We also saw from the Lord’s Great Commission to His disciples (Matthew 28:19-20), the responsibilities He has given to all His disciples, His followers,  i.e., the Biblical Christians. Without learning about and understanding this fundamental difference between the actual Biblical meaning of being a Christian Believer, in stark contrast to the worldly meaning of being a ‘Christian,’ it is not possible to understand what it actually means to believe in the gospel.

In the earlier articles, we have seen that during the time of the earthly ministry of the Lord Jesus, the Jews had an expectation that the time of the arrival of the promised Messiah, Christ the deliverer had been fulfilled, and they were living in anticipation of his arrival at any time (Luke 3:15). But their expectation was only of deliverance from Roman rule, and governance being reverted back to Israel (Luke 19:11; 24:21; Acts 1:6). So, when the Lord Jesus began His ministry with the call to repent since the Kingdom of God was at hand (Mark 1:15), the people thought that the Lord was talking about delivering them from Roman rule, and handing over the Kingdom of God’s people, Israel, back into their hands; and to them that was what the gospel, the good news was. Despite all the preaching and teaching done by the Lord Jesus, it did not strike them at all that He was talking about people being delivered from the bondage of sin and thereby become acceptable to enter the heavenly Kingdom of God, which can only be through being Born-Again (John 3:3, 5, 7). It was after the followers of the Lord Jesus had been filled and empowered by the Holy Spirit on the day of Pentecost, that the disciples of the Lord understood and preached the necessity of repentance and believing in the Lord Jesus for remission of sins (Acts 2:37-38), i.e., the imperativeness of believing in the gospel. That is when the true meaning of the gospel became apparent to the disciples of the Lord, under the guidance and power of the Holy Spirit.

Before we move ahead with understanding the gospel and about believing in it, a quick digression to a related topic is essential to avoid and/or clear up some other very common misconceptions related to being a Christian, i.e., a disciple of the Lord Jesus, and believing in the gospel. Quite contrary to the very prevalent and commonly taught misinterpretation of the Bible, receiving, being baptized by the Holy Spirit, and being filled by the Holy Spirit are not any separate experiences or phenomenon; they happen at the moment a person is Born-Again. Every Born-Again Christian Believer, from the moment he repents of his sins, accepts the Lord Jesus as His personal Savior, and submits his life to the Lord to live in obedience to Him and His Word, becomes a child of God (John 1:12-13), i.e., becomes a part of the family of God. At the same moment he also becomes the Temple of the Holy Spirit (1 Corinthians 3:16; 6:19). The Holy Spirit comes to permanently reside in him from the moment of his believing and being saved (Acts 19:2; Galatians 3:2; 4:6; Ephesians 1:13-14). Since it is only through the Holy Spirit that the Believer can claim to belong to the Lord and call Jesus as Lord (Romans 8:9; 1 Corinthians 12:3), therefore, the Holy Spirit has to be in him since the moment of his salvation; it cannot be otherwise. 

The clear teaching of the Bible is that the Holy Spirit is not received through any works done by anyone, but is given by God as a gift (Acts 2:33, 38-39; 5:32; 2 Corinthians 1:21-22; 5:5; Galatians 4:6) at the moment a person is saved or is Born-Again; is given by God only to those who come into faith (Galatians 3:2, 5, 14), i.e., to the disciples of the Lord Jesus. This receiving of the Holy Spirit by the initial disciples of the Lord on the day of Pentecost was referred to by the Lord Jesus as being baptized by the Holy Spirit (Acts 1:5). And later, when those who were Born-Again through the ministry of Peter, when they received the Holy Spirit at the moment of their salvation, it was again called the “Baptism of the Holy Spirit” (Acts 11:15-17) in the Bible. Along with this, we see from Acts 2:4 that the spontaneous receiving the Holy Spirit by the disciples has been called their being ‘filled with the Holy Spirit.’ In other words, these are all different ways of expressing one and the same thing, and not different things, as is claimed by those who teach wrong doctrines about these things. Paul has referred to it in the past tense as ‘baptized’ in 1 Corinthians 12:13, in context of being made a part of the body,  i.e., the Church, by coming into faith; instead of it being mentioned as a future anticipation, or something that the disciples of the Lord should separately desire and strive for. Therefore, to interpret this in a manner different from what the Lord Jesus and His Apostles have done, is to deliberately contradict God’s Word and impose one’s own understanding and interpretation on God’s Word to mislead others into errors.

In the next article we will see what the term gospel means for us today, and then we will see about the meaning of believing in the gospel.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 3 मई 2026

Blessed and Successful Life - 87 - Holy Spirit – Our Helper – 6 / आशीषित एवं सफल जीवन – 87 - पवित्र आत्मा – हमारा सहायक – 6

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 87 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 7

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा – हमारा सहायक – 6

 परीक्षाओं में सहायता – 4

 

परमेश्वर पवित्र आत्मा के, जो प्रभु यीशु मसीह के प्रत्येक शिष्य को दिया गया है, एक भले भण्डारी होने के बारे में अध्ययन करते हुए, हमने देखा है कि पवित्र आत्मा हमारा सहायक या साथी होने के लिए हमें दिया गया है, कि वह परमेश्वर द्वारा हमें सौंपे गए कार्यों और जिम्मेदारियों को करने में हमारी सहायता करे। किन्तु कुछ मसीही विश्वासी उसे अपने स्थान पर काम करने वाले सेवक के समान उपयोग करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि परमेश्वर उनके लिए वह कर दे जिसे करने में वे अपने आप को असमर्थ पाते हैं। लेकिन यह एक गलत धारणा है, जिसका बाइबल से कोई समर्थन नहीं है। इस धारणा के गलत होने के कारणों को हम देख चुके हैं; यह गलत है क्योंकि:

  • जीवन और भक्ति से सम्बन्धित प्रत्येक बात परमेश्वर ने हर एक मसीही विश्वासी को उपलब्ध करवा रखी है; इसलिए, ऐसा कोई कारण नहीं है कि कोई विश्वासी यह कह सके कि अपने कार्यों और जिम्मेदारियों के लिए उनके पास उपयुक्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं।

  • परमेश्वर पवित्र आत्मा को कभी भी विश्वासियों के स्थान पर उनका कार्य कर के देने के लिए नहीं दिया गया है; और बाइबल में इसका कोई उदाहरण भी नहीं है। उन्हें दिया गया है ताकि वे विश्वासियों के शिक्षक हों, परमेश्वर द्वारा विश्वासियों को उपलब्ध करवाए गए संसाधनों का उपयोग करने में मार्गदर्शन और सहायता करें, जिस से कि विश्वासी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर सके; परमेश्वर को महिमा देने वाला गवाही का जीवन जी सके; न कि विश्वासी के स्थान पर उसका काम कर के देने के लिए।

  • परमेश्वर जब अपने बच्चों से कुछ करने के लिए कहता है, तो वह उस व्यक्ति की क्षमताओं और योग्यताओं को भली-भांति जानता है। और परमेश्वर कभी किसी से ऐसा कुछ भी करने के लिए नहीं कहेगा, जिस के लिए उसने उस व्यक्ति को आवश्यक बातें उपलब्ध नहीं करवाई हैं। साथ ही, विश्वासी में निवास करने वाला पवित्र आत्मा उस कार्य को करने में उसकी सहायता करने के लिए, उसका मार्गदर्शन करने के लिए, परमेश्वर के संसाधनों का उचित उपयोग करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहता है। इसलिए किसी का भी यह कहना कि वह अपनी जिम्मेदारियों के निर्वाह और भक्ति का जीवन जीने में अक्षम है, यही दिखाता है कि या तो वह अपने संसाधनों का उपयोग नहीं कर रहा है, या, पवित्र आत्मा के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है, अथवा ये दोनों ही गलतियाँ कर रहा है।

  • जैसा हमने पिछले दो लेखों में देखा है, जब कोई विश्वासी किसी परिस्थिति पर विजयी होने नहीं पाता है, या फिर बारम्बार किसी पाप या ऐसी गलती में गिरता रहता है, जिसके कारण वह अपनी ज़िम्मेदारी को पूरा नहीं करने पाता है, तो उसकी इस असफलता का कारण उसी में ही विद्यमान होता है। बहुत संभव है कि यह सँसार के साथ उसके किसी प्रकार का समझौते का जीवन जीने के कारण है, जहाँ वह सँसार की किसी बात का भी आनन्द लेते रहना चाहता है और साथ ही भक्ति का जीवन भी जीना चाहता है। लेकिन यह तो हो नहीं सकता है, और इसीलिए वह एक हारा हुआ जीवन जीता है, क्योंकि सँसार के साथ समझौता परमेश्वर की सामर्थ्य को भी उस में और उसके द्वारा कार्य करने से रोकता है। 


इस सन्दर्भ में, आज हम देखेंगे कि कैसे परमेश्वर के लोग बहुधा परमेश्वर के वचन के कुछ भागों की गलत व्याख्या करते हैं, इस धारणा के अन्तर्गत, और यह कहने के लिए कि कुछ ऐसी बातें भी लिखी गई हैं जो मनुष्य के करने के लिए असंभव हैं; इसलिए उन्हें आलंकारिक रीति से लेना चाहिए न कि शब्दार्थ में। वे यह अपनी असफलताओं को वैध ठहराने के लिए, परमेश्वर द्वारा उन्हें सौंपे गए कार्य एवं जिम्मेदारियों को पूरा न करने पाने का ‘उचित’ कारण दिखाने के लिए करते हैं। उनके तर्क के मिथ्या होने को दिखाने के लिए हम मसीही विश्वासी के एक गुण, पवित्रता, को लेंगे; क्योंकि पवित्रता न केवल मसीही जीवन का एक आधारभूत सिद्धान्त है, किन्तु साथ ही यह भी माना जाता है कि यह मनुष्य द्वारा प्राप्त किए जाने और फिर बनाए रखने के लिए असंभव है। यह और भी असंभव इस से हो जाता है कि बाइबल कहती है कि ऐसा कोई नहीं है जो पाप नहीं करता और जितनी बार वह पाप करता है, उतनी बार फिर से बहाल होने के लिए उसे पश्चाताप करने तथा क्षमा मांगने की आवश्यकता होती है (1 यूहन्ना 1:8-10); तो फिर कोई भी मनुष्य पवित्र कैसे हो सकता है तथा बना रह सकता है?


लेकिन साथ ही बाइबल का यह तथ्य भी है कि परमेश्वर ने कहा है कि बिना पवित्रता के कोई भी प्रभु को नहीं देख सकता है (इब्रानियों 12:14); साथ ही पवित्र होना विश्वासियों के लिए अनिवार्य इसलिए भी हो जाता है क्योंकि परमेश्वर ने अपने बच्चों को पवित्र होने की आज्ञा दी है, “पर जैसा तुम्हारा बुलाने वाला पवित्र है, वैसे ही तुम भी अपने सारे चाल चलन में पवित्र बनो। क्योंकि लिखा है, कि पवित्र बनो, क्योंकि मैं पवित्र हूं” (1 पतरस 1:15-16)। अब, क्योंकि पाप और पवित्रता एक साथ नहीं हो सकती हैं, तो फिर मनुष्य की पाप करते रहने की प्रवृत्ति और परमेश्वर की उसके पवित्र होने की माँग के मध्य सामंजस्य कैसे बैठाया जा सकता है - यह एक ऐसी स्थिति है जिसके साथ प्रेरित पौलुस भी संघर्ष करता रहता था (रोमियों 7:15-24; यहाँ पर पौलुस द्वारा वर्तमान जारी काल (present continuous tense) का प्रयोग करने पर विशेष ध्यान दीजिए)? क्या परमेश्वर जानबूझकर मनुष्य से असंभव की माँग कर रहा है? या, क्या यहाँ पर परमेश्वर के वचन में कोई विरोधाभास है जो विश्वासी को एक असंभव स्थिति में डाल देता है?


जैसा कि हम अगले लेख में देखेंगे, यहाँ पर, परमेश्वर के वचन और उसकी आज्ञाओं के मध्य कोई परस्पर विरोधाभास की स्थिति नहीं है। समस्या जो प्रतीत होती है, वह परमेश्वर के वचन की बातों की एक गलत समझ और गलत व्याख्या के कारण है, और जब उसे बाइबल के अनुसार सही दृष्टिकोण से देखा जाता है, तो इसका समाधान भी हो जाता है।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 87 - Stewards of Holy Spirit - 7 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Holy Spirit – Our Helper – 6

In Our Trials – 4

 

In our study on being a good steward of God the Holy Spirit, given to every disciple of the Lord Jesus, we have seen that the Holy Spirit is meant to be our Helper or Companion, to help us in our God assigned tasks and ministry. But some Christian Believers have tried to use Him as their substitute, wanting God to do for them what they consider themselves incapable of doing. But this is a wrong concept that has no Biblical support. We have seen the reasons for this to be false, because: 

  • God has made available everything a Christian Believer needs for life and godliness; so, there is no way any Believer can say that they do not have the necessary resources to carry out his God assigned tasks and fulfil his responsibilities. 

  • The Holy Spirit was never meant to do the Believer’s tasks for them; and there is no example in the Bible of this happening. He has been given to be the Believer’s teacher, guide the Believers, to help them use their God given resources to fulfil their responsibilities; to help them live a witnessing life that glorifies God; but not to be their replacement. 

  • When God asks His children to do something, He well knows the capabilities of the person that He has asked to do the thing. And God will never ask anyone to do anything that He has not already equipped him to do. Moreover, the Holy Spirit residing in the Believer is always there to guide and help him through in doing that task, utilizing God’s resources. Therefore, for someone to claim that he is incapable of fulfilling his responsibilities and of living a life of godliness, implies that either he is not using his resources, or, not obeying the instructions of God the Holy Spirit, or, committing both these mistakes.

  • As we have seen in the previous two articles, when some Believers find themselves unable to get over a situation, or they repeatedly keep falling for some sin or short-coming that keeps them from fulfilling their responsibility, then, the reason for this failure is within themselves. Quite possibly it is in their living a life of some kind of compromise, where they want to enjoy something of the world as well as live a godly life. But this does not work, and they live a defeated life since compromise with the world also prevents God’s power from working in and through them.


In this context, today we will see how God’s people often misinterpret certain portions of God’s Word under a particular notion, and say that some things that are impossible for men to do have been stated; and these should be taken figuratively, and not literally. They do this to try to justify their failures, and their claim of being incapable of fulfilling their God assigned tasks and responsibilities. To illustrate the fallacy of their argument, we will use an attribute of a Christian Believer’s life, ‘Holiness’; since holiness is not only a fundamental characteristic of Christian life, and is also often assumed to be impossible for man to achieve and maintain. More so, as the Bible says, there is no one who does not sin and does not need to repent and ask forgiveness to be restored, every time he sins (1 John 1:8-10), so how can any man be holy or remain holy?


But it is also a Biblical fact that God says without holiness no one can see the Lord (Hebrews 12:14); being holy becomes imperative for the Believers since God has commanded His children to be holy, “but as He who called you is holy, you also be holy in all your conduct, because it is written, ‘Be holy, for I am holy’” (1 Peter 1:15-16). So, since sin and holiness cannot co-exist, how then does one reconcile between God’s demand of being holy, and man’s tendency to keep sinning - something that even the Apostle Paul continually struggled with (Romans 7:15-24 - take note of the present continuous tense that Paul uses)? Is God deliberately asking the impossible from man? Or, is there a contradiction here in God’s Word, that places a Believer in an impossible situation?


As we will see in the next article, there is no mutual contradiction in these portions of God’s Word and His commands. The problem is a misunderstanding and misinterpretation of God’s Word and is readily resolved when it is interpreted in context, with the correct understanding and proper Biblical perspective.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language