ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

स्नान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्नान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 9 मई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 64

Click Here for the English Translation

आरम्भिक बातें – 25

बपतिस्मों – 4

आरंभिक विचार (3) – शब्द का अर्थ

    इब्रानियों 6:1-2 में दिए गए तीसरी आरम्भिक बात, बपतिस्मे पर हमारे अध्ययन में, इन आरंभिक विचारों के आरंभ में, हम ने देखा था कि परमेश्वर के वचन बाइबल के गुण यह माँग करते हैं कि बाइबल में से किसी भी बात की हमारी समझ अथवा व्याख्या उस समझ और अर्थ के अनुरूप होनी चाहिए, जो उन लोगों के लिए थे जिन्हें सबसे पहले उस बात को कहा गया था। वही उस बात का मूल और अपरिवर्तनीय अर्थ है, अन्य अर्थ या व्याख्या उसके सहायक हो सकते हैं, किन्तु कभी भी उस में परिवर्तन नहीं कर सकते है, उसका स्थान नहीं ले सकते हैं। इसके बाद हमने देखा था कि यहूदी लोग अनुष्ठान की रीति के अनुसार या पारंपरिक शुद्धि के लिए स्नान, पानी से धोए जाने से, और अन्दर से हुई पापों की शुद्धि के प्रतीक के रूप में बाहर से जल द्वारा शुद्धि से, भली-भांति परिचित थे। पुराने नियम में व्यवस्था में तथा भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तकों में इन बातों के पर्याप्त हवाले हैं। संभवतः यही कारण था कि किसी ने भी न तो यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले से और न ही पतरस तथा प्रभु यीशु के अन्य शिष्यों से बपतिस्मे के बारे में कोई विवाद किया, और न ही उन पर पवित्र शास्त्र से बाहर की किसी नई प्रथा को आरम्भ करने का दोष लगाया। उन सभी ने शुद्धि के चिह्न के रूप में बपतिस्मा लेने को सहज ही स्वीकार कर लिया और उसका पालन किया। इन आरंभिक विचारों को आगे बढ़ाते हुए, आज हम शब्द ‘बपतिस्मा’ या ‘बपतिस्मा लेने’ के अर्थ को देखेंगे; कि उस समय जब यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने, और बाद में मसीह के शिष्यों ने बपतिस्मे के लिए आह्वान किया, तब उस समय के लोग इसे कैसे समझे होंगे। 

    बाइबल में इस शब्द का पहला उल्लेख यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले की सेवकाई के साथ आया है, मत्ती 3:6 - “और अपने अपने पापों को मानकर यरदन नदी में उस से बपतिस्मा लिया।” मूल यूनानी भाषा में जो शब्द प्रयोग हुआ है, जिसका अनुवाद हिन्दी में ‘बपतिस्मा’ किया गया है, वह है “बैप्टिज़ो”, और मिकलसंस एनहाँसड स्ट्रॉनगस ग्रीक एण्ड हीब्रयू डिक्शनरी में दिए गए इस के अर्थ हैं: 1. डुबो देना, पूरी तरह से अन्दर कर देना; और 2. ओतप्रोत कर देना, पूर्णतः भिगो देना। यूनानी भाषा का यह शब्द “बैप्टिज़ो”, मूल शब्द “बैप्टो” से आया है; और “बैप्टो” की स्ट्रॉंग के द्वारा दी गई परिभाषा है “ओतप्रोत कर देना, अर्थात किसी तरल पदार्थ से पूरी तरह से ढक देना”; और थैयर ने बैप्टो की परिभाषा दी है - 1. डुबोना, अन्दर डुबो देना, पूर्णतः अन्दर कर देना; और 2. किसी रंग में डुबोना, रंग देना, रंग करना। ये अर्थ यहूदियों की अनुष्ठान के अनुसार शुद्धि के लिए स्नान और स्वच्छ करने के तात्पर्य के साथ भली-भांति मेल रखते हैं। यहूदियों में यह अनुष्ठान की शुद्धि सामान्यतः या तो जलाशयों में या पानी के कुंडों में की जाती थी, और जिसकी शुद्धि की जाती थी, पानी को उसके शरीर के प्रत्येक भाग पर आना उसे ढाँपना अनिवार्य होता था। इस लिए यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले की सेवकाई, प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई, और प्रभु के शिष्यों की सेवकाई के समय यदि किसी से कहा जाता कि उन्हें ‘बपतिस्मा’ लेना है, तो वे स्पष्ट समझते थे कि इसका अर्थ है पानी में डुबोया जाना और जल के द्वारा शुद्ध किया जाना। इस अर्थ के तात्पर्यों के बारे में हम आगे के लेखों में भी देखेंगे। लेकिन अभी के लिए, इन आरंभिक विचारों में, वे आरंभिक लोग यह जानते और समझते थे कि बपतिस्मा लेने का अर्थ है शुद्धि के प्रतीक के रूप में पानी में डुबोया जाना, पानी से पूर्णतः ढाँपा जाना।

    प्रभु यीशु ने भी इस शब्द का प्रतीक के समान आलंकारिक उपयोग किया था, और वह भी उसके इस मूल अर्थ पर ही आधारित है, और इस बात की पुष्टि करता है कि बपतिस्मा लेने का अर्थ है डुबोया जाना या अन्दर कर दिया जाना। उनके पकड़वाए जाने और क्रूस पर मारे जाने के संदर्भ में, प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से कहा था, “मुझे तो एक बपतिस्मा लेना है; और जब तक वह न हो ले तब तक मैं कैसी सकेती में रहूंगा?” (लूका 12:50; साथ ही मत्ती 20:22; मरकुस 10:38 भी देखें)। यहाँ पर भी प्रभु यीशु ने मत्ती 3:6 के समान शब्द “बैप्टिज़ो” का प्रयोग किया है। प्रभु यीशु अपने शिष्यों से जो कह रहा है उससे यह स्पष्ट है कि वह किसी ऐसी बात के बारे में कह रहा है जिससे वह शीघ्र ही ओतप्रोत होने वाला था, अर्थात जिसमें वह पूर्णतः संलग्न हो जाएगा, उससे ढाँप दिया जाएगा, उसमें डूब जाएगा। 

    इसी प्रकार से रोमियों 6:3 में, पवित्र आत्मा की अगुवाई में, पौलुस भी उसी शब्द “बैप्टिज़ो” का उपयोग करते हुए लिखता है “क्या तुम नहीं जानते, कि हम जितनों ने मसीह यीशु का बपतिस्मा लिया तो उस की मृत्यु का बपतिस्मा लिया”। उसके इस वाक्य का अभिप्राय प्रकट है, मसीही विश्वासियों पर मसीह यीशु का या उसकी मृत्यु का न तो छिड़काव किया गया, न ही उनके शरीर उस से छूए गए, वरन वे प्रभु यीशु में ढाँपे गए (रोमियों 13:14; गलातियों 3:27), प्रभु की मृत्यु में उसके साथ जोड़े गए (रोमियों 6:5; फिलिप्पियों 3:10) हैं।

    इससे हम देखते हैं कि पवित्र आत्मा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि परमेश्वर के वचन में जब भी शब्द ‘बपतिस्मा’ प्रयोग किया गया है, हमेशा ही उसका अर्थ ढाँप दिए जाने या डुबो दिए जाने का है। और यहूदी भी अनुष्ठान के अनुसार स्नान या धोए जाने द्वारा शुद्धि के लिए यही समझते थे - पानी द्वारा ढाँपा जाना, उनके सारे शरीर को पानी के संपर्क में लाकर शुद्ध करना। उनके लिए शब्द बपतिस्मे का अर्थ कभी भी पानी का छिड़काव करना या शरीर पर पाने द्वारा छूआ जाना नहीं होता था। इस बात का कोई इनकार नहीं है कि पुराने नियम में व्यवस्था में रीति के अनुसार शुद्धि के लिए छिड़काव के द्वारा शुद्ध करने के बारे में भी लिखा हुआ है; परंतु क्या इसकी तुलना नए नियम के बपतिस्मे से की जा सकती है, विशेषकर तब जब बपतिस्मे के लिए शब्द “बैप्टिज़ो” का विशेष प्रयोग किया गया है? इस के बारे में हम आने वाले लेखों में देखेंगे। अगले लेख में हम बपतिस्मे के उद्देश्य के बारे में समझने का प्रयास करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

The Elementary Principles – 25

Baptisms - 4

Preliminary Considerations (3) - The Meaning

    In our study on Baptism, the third elementary principle given in Hebrews 6:1-2, at the beginning of these Preliminary Considerations we have seen that the characteristics of God’s Word, the Bible demand that our understanding and interpretation of anything from the Bible should be consistent with the understanding and meaning that the people to whom it was initially mentioned, had about it. That remains the basic unalterable meaning, and other meanings and interpretations can supplement it, but never replace or alter it. We then saw that the Jews were quite familiar with ceremonially bathing or washing in water, for ceremonial cleansing, and even as an external sign of inner cleansing from sins. There are ample references in the Old Testament Law as well as the writings of the Prophets to show this. This was probably why no one disputed with either John the Baptist or Peter and the other disciples of the Lord Jesus when they asked people to be baptized; no one accused them of starting something outside of Scriptures. They all readily accepted the call to be baptized as a form of cleansing, and submitted to it. Carrying our Preliminary Considerations further, today we will see what the word ‘baptism’ or ‘to be baptized’ meant for those people at that time, when John the Baptist, and later the disciples of Christ gave the call for it.

   The first use of this word in the Bible is given in relation to the ministry of John the Baptist, in Matthew 3:6 - “And were baptized of him in Jordan, confessing their sins.” The word used in the original Greek language, and translated in English as ‘baptized’, is “baptizo”, and Mickelson's Enhanced Strong's Greek and Hebrew Dictionaries states its meanings as: 1. to immerse, submerge; and 2. to make whelmed or soaked (i.e. fully wet). This Greek word “baptizo” is a derivative of its root word “bapto”; Strong’s definition of “bapto” is “to whelm, i.e., to cover wholly with fluid”; and Thayer defines “bapto” as - 1. To dip, dip in, immerse; and 2. To dip into dye, to dye, colour. These meanings fit very well with the Jew’s understanding of ceremonial washings and bathing, which were usually carried out in pools or tanks of water, and the one being cleansed had the cleaning water touch and cover every part of his body. Therefore, at the time of the ministry of John the Baptist, the earthly ministry of the Lord Jesus, and the ministry of the disciples, if anyone was told to be ‘baptized’ they would understand it as getting dipped into water and be cleansed by water. We will look further into the implications of this meaning in later articles, but for now, in these preliminary considerations, those initial people getting baptized understood and accepted it as being dipped into or wholly covered with water as a symbol of being cleansed.

   The Lord Jesus used this word symbolically also, which draws from this primary meaning we have seen above, and again affirms that to be baptized meant to be dipped into or immersed into. In context of His being caught and crucified, to be killed, the Lord said to His disciples, “But I have a baptism to be baptized with, and how distressed I am till it is accomplished!” (Luke 12:50; see also Matthew 20:22; Mark 10:38). Here too, the Lord Jesus uses the same word, “baptizo”, as is used in Matthew 3:6. From what the Lord is saying to His disciples, it is apparent He is talking about something into which He will soon be whelmed, i.e., He will be totally caught up with, be wholly covered or totally submerged into.

   Similarly, in Romans 6:3, when Paul under the guidance of the Holy Spirit, using the same word “baptizo” writes, “Or do you not know that as many of us as were baptized into Christ Jesus were baptized into His death?”, take note of his using “into” and not “with”. The implication of his statement is clear, the Christian Believers have not been sprinkled with or touched with Christ Jesus and His death, but have been covered by Christ Jesus (Romans 13:14; Galatians 3:27), have been made a part of Him in His death (Romans 6:5; Philippians 3:10).

   Therefore, the Holy Spirit has made it clear that whenever the word ‘baptism’ is used in God’s Word, it is always with the meaning of being covered with or immersed into. Which is the same as the Jews understood about their ceremonial cleansing through bathing and washing, by being covered with water, or their whole body was brought in contact with the cleaning water. The word “baptizo”, to them, never meant being sprinkled upon, or just a part of their body being touched with water. There is no denying the fact that in the Old Testament Law, sprinkling is mentioned for ritual purification; but can it be equated with the New Testament Baptism, especially in context of this word “baptizo” being specifically used? We will see about it in later articles. In the next article, we will try to understand the purpose of baptism.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 8 मई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 63

Click Here for the English Translation

आरम्भिक बातें – 24

बपतिस्मों – 3

आरंभिक विचार (2) – पुराने नियम के प्ररूप

हमने इब्रानियों 6:1-2 में से तीसरी आरम्भिक बात, बपतिस्मों, पर विचार करते हुए, पिछले लेख में हमने देखा था कि बाइबल परमेश्वर का एकमात्र सत्य, अनन्तकालीन, अचूक, अपरिवर्तनीय वचन है जो सर्वदा के लिए स्वर्ग में स्थापित है; जो कभी भी समय, स्थान, या व्यक्ति के अनुसार बदलता नहीं है। इसलिए, इस तथ्य को बपतिस्मे के बारे में हमारे इस अध्ययन पर लागू करने के बाद हम समझ सकते हैं कि शब्द ‘बपतिस्मा’ या ‘बपतिस्मा लेने’ का जो अर्थ और अभिप्राय नए नियम के उन आरंभिक समय के लोगों के लिए रहा होगा जिन्होंने बपतिस्मा लिया था, वही उसका मूल, अपरिवर्तनीय अर्थ है जो हमेशा सभी स्थानों पर, सभी के लिए लागू है। कोई भी अन्य अर्थ या व्याख्या इस मूल अर्थ को और स्पष्ट कर सकती है, उसकी पुष्टि कर सकती है, किन्तु कभी भी उसे बदल नहीं सकती है, उसके स्थान पर कोई और अर्थ नहीं ला सकती है। इस संदर्भ में हमने दो बातों को आगे के विचार के लिए अपने सामने रखा था - पहली, क्या पुराना नियम बपतिस्मे के बारे में कुछ कहता है, और यदि कहता है तो क्या कहता है? दूसरी, क्यों किसी ने भी यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले या प्रभु यीशु के शिष्यों पर कोई नई, पवित्र शास्त्र से बाहर की रीति आरंभ करने का दोष नहीं लगाया? ऐसा कैसे प्रतीत होता है कि सभी ‘बपतिस्मे’ से परिचित थे, और बिना किसी वाद विवाद के उसे स्वीकार कर लिया? ये दोनों बातें परस्पर संबंधित हैं, और हम आज इनके बारे में देखेंगे। 

हमें यह एहसास करने की आवश्यकता है कि यद्यपि पुराने नियम में बपतिस्मे का कोई उल्लेख नहीं है, परन्तु परमेश्वर द्वारा मूसा में होकर इस्राएलियों को दी गई व्यवस्था, अनुष्ठानों, और रीतियों में अनुष्ठान के अनुसार स्नान करना, शुद्ध होना, और स्वच्छ करना अत्यावश्यक तथा बहुत महत्वपूर्ण बातें थीं। प्रभु यीशु और फरीसियों से सम्बन्धित एक घटना (मत्ती 15:1-3) पर विचार कीजिए। इस घटना से हम देख और समझ सकते हैं कि फरीसी अपनी रीतियों के पालन के प्रति कितने कट्टर और निश्चित थे। फिर भी वे लोग यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के पास बपतिस्मा लेने के लिए गए (मत्ती 3:7), और उन्होंने कभी भी यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के द्वारा, या प्रभु यीशु अथवा उसके शिष्यों के द्वारा (यूहन्ना 4:1-2) बपतिस्मा दिए जाने के लिए कोई आपत्ति नहीं उठाई। यदि यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने, या प्रभु यीशु और उसके शिष्यों ने कुछ नया आरंभ किया होता तो जो लोग भोजन से पहले हाथ धोने के लिए आपत्ति उठा सकते थे, वे इस बात के लिए निश्चय ही कहीं अधिक गंभीर और तीव्र प्रतिक्रिया देते। ये उदाहरण दिखते हैं कि चाहे पुराने नियम में ‘बपतिस्मा’ शब्द नहीं दिया गया है, किन्तु  फिर भी उन लोगों के लिए यह कोई नई बात नहीं थी; उस समय के यहूदी और उनके धार्मिक अगुवे उसे पहले से ही जानते थे और स्वीकार करते थे। व्यवस्था में वस्त्रों को धोने और स्नान करके रीति के अनुसार स्वच्छ होना कई परिस्थितियों में निर्धारित किया गया है, जैसे कि उनके लिए जो:

·      रीति के अनुसार अशुद्ध हों (लैव्यव्यवस्था 14:8-9)। 

·      जो शरीर के किसी रिसाव या प्रमेह के द्वारा अशुद्ध हों (लैव्यव्यवस्था 15:3-12)।

·     जो लहू या किसी मरे हुए पशु को खाने के कारण अशुद्ध हो गए हों (लैव्यव्यवस्था 17:15-16)।

·     जो किसी मरे हुए व्यक्ति, या मनुष्यों की अस्थियों, या कब्र को छूने के कारण अशुद्ध हो गए हों (गिनती 19:16-20)।

·    महायाजक, हारून पहला था, को महा-पवित्र स्थान में प्रवेश करने से पहले अपने आप को अनुष्ठान के अनुसार शुद्ध और स्वच्छ करना होता थी, उसके बाद ही वह मिलाप वाले तंबू के महा-पवित्र स्थान में प्रवेश कर सकता था (लैव्यव्यवस्था 16:23-28)।   

पुराने नियम में भविष्यद्वक्ताओं ने भी परमेश्वर को स्वीकार्य होने के लिए शुद्ध और स्वच्छ होने के लिए कहा है (यशायाह 1:16; ज़कर्याह 13:1)। और प्रभु यीशु ने भी इसी संकेत देते हुए पतरस से उसके पाँव धोने के बारे में यूहन्ना 13:6-10 में बात की - यहाँ पर पद 10 पर विशेष ध्यान दीजिए। इब्रानियों का लेखक भी इब्रानियों 9:6-10 में इन्हीं अनुष्ठान के अनुसार शुद्ध और स्वच्छ होने की बातों का उल्लेख करता है।

    इसीलिए जब प्रभु यीशु मसीह के अग्रदूत, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने अपनी सेवकाई का आरंभ पश्चाताप के प्रचार के साथ किया और यरदन नदी में बपतिस्मा देने लगा (मत्ती 3:1-6); और इसी प्रकार से जब पतरस ने भक्त यहूदियों से पश्चाताप करने और बपतिस्मा लेने के लिए कहा (प्रेरितों 2:38), तो इनमें से किसी की कही बात से किसी को कोई अचंभा नहीं हुआ। यहाँ तक कि फरीसियों और सदूकियों ने भी बपतिस्मे के लिए यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के आह्वान को बिना किसी विवाद के स्वीकार कर लिया, क्योंकि उनकी समझ के अनुसार यह कोई नई बात नहीं थी। यह उनकी जानी-पहचानी धोने और शुद्ध तथा स्वच्छ होने की रीति के अनुसार ही था; वे इसे किसी रीति से शुद्धि के साथ जोड़कर देखते थे (यूहन्ना 3:25)। तो, यद्यपि पुराने नियम में बपतिस्मे का कोई उल्लेख नहीं है, किन्तु फिर भी व्यवस्था तथा भविष्यद्वक्ताओं में लोगों के जल के द्वारा स्नान करने, धोने और स्वच्छ होने के कई हवाले हैं। साथ ही, जल के द्वारा बाहरी रीति से स्वच्छ होने को भीतरी रीति से पापों से स्वच्छ होने के चिह्न के रूप में भी स्वीकार किया जाता था, जैसा कि कुछ उपरोक्त हवालों से स्पष्ट है; साथ ही यशायाह 1:16; ज़कर्याह 13:1; यूहन्ना 13:10; इब्रानियों 10:19-22; तीतुस 3:4-7 को भी देखिए।

    अगले लेख में हम मूल यूनानी भाषा में प्रयोग किए गए शब्द, जिसे नए नियम में हिन्दी में ‘बपतिस्मा’ लिखा गया है, के अर्थ को देखेंगे। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

The Elementary Principles – 24

Baptisms - 3

Preliminary Considerations (2) - The Old Testament Antecedents

    While considering the third elementary principle, Baptisms from Hebrews 6:1-2; in the last article we have seen that since God’s Word the Bible is the one and only true, eternal, infallible, unalterable Word of God forever established in heaven; never ever changing according to time, place or person. Therefore, applying this fact to our study on baptism means that what the term ‘baptism’ or ‘to be baptized’ meant for the people who had taken baptism in the New Testament times initially, the same meaning is the basic, unchanging meaning for everyone else, at all times, and all places. Every other meaning and interpretation can supplement or complement this basic meaning, but never replace or change it. In this context we had brought up two points for further consideration - firstly, what, if anything, does the Old Testament say about baptism? Second, why did no one accuse John the Baptist or the disciples of Christ Jesus of starting off some new unscriptural ritual? How come, everyone seemed to be familiar with the term ‘baptism’, and accepted it, without any controversy? Both of these points are related, and we will see about them today.

    We need to realize that in the Old Testament although baptism has not been mentioned, but in the Law, and in the ceremonies and rituals given by God through Moses to the Israelites, ceremonial washings were an integral and very important part of the observances. Consider an incidence related to the Lord Jesus and the Pharisees, given in Matthew 15:1-3. From this incidence we can see and understand how particular and adherent the Pharisees were maintaining their ceremonies and rituals. Yet they went to John the Baptist to be baptized (Matthew 3:7), and never objected to the baptism being practiced by John the Baptist as well as the disciples of the Lord Jesus (John 4:1-2). If John the Baptist, or the Lord Jesus, or the Lord’s disciples had started something new, then surely those who could object to not washing hands before food, would have objected to it and protested much more seriously about this new practice. These examples show that baptism, though not mentioned under this term in the Old Testament, but it was nothing new for those people; in some form was already known and accepted by the Jews and their religious leaders. Consider some Old Testament examples of ceremonial purification, washing of clothes, and bathing as prescribed in the Law:

  • For people ritually unclean (Leviticus 14:8-9).

  • For people made unclean because of body fluids (Leviticus 15:3-12).

  • For people become unclean because of eating blood or dead animals (Leviticus 17:15-16).

  • For anyone who has become unclean by touching a dead person, or bones of a man, or a grave (Numbers 19:16-20)

  • The High Priest, Aaron being the first one, on the day of Atonement had to first make himself ceremonially clean and then enter the Most Holy Place of the Tabernacle (Leviticus 16:23-28).

    The Old Testament prophets also spoke of washing and cleansing from sins to become acceptable to God (Isaiah 1:16; Zechariah 13:1). And, the Lord Jesus in John 13, alludes to this in His conversation with Peter about washing of Peter’s feet John 13:6-10 - pay particular attention to verse 10 here. The author of Hebrews also alludes to these ceremonial washings in Hebrews 9:6-10.

    Therefore, when John the Baptist in his ministry as the forerunner of the Messiah, the Lord Jesus, came preaching repentance and baptizing people in the river Jordan (Matthew 3:1-6); and similarly, when Peter asked the devout Jews to repent and be baptized (Acts 2:38), neither of them surprised anyone by asking the people to be baptized. Even the Pharisees and Sadducees accepted John the Baptist’s call to be baptized, without raising any controversy, since to their understanding this was nothing new. It was similar to their known and accepted practice of ceremonially cleansing themselves; in some manner, they associated baptism with purification (John 3:25). So, even though baptism is not mentioned in the Old Testament, yet there are ample references in the Law as well as in the writings of the Prophets, of people being asked to wash, bathe, and cleanse themselves, using water. Moreover, outside cleansing with water was also known and accepted as symbolical of the inner cleansing from sin, as is apparent from some of the references given above; also see Isaiah 1:16; Zechariah 13:1; John 13:10; Hebrews 10:19-22; Titus 3:4-7.

    In the next article we will consider the meaning of the word used in the original Greek language and translated as ‘baptism’ in English in the New Testament. 

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 5 फ़रवरी 2023

बपतिस्मा (4) / Baptism (4)

Click Here for the English Translation

आरंभिक विचार (3) – शब्द का अर्थ 

बपतिस्मे पर हमारे अध्ययन में, इन आरंभिक विचारों के आरंभ में, हम ने देखा था कि परमेश्वर के वचन बाइबल के गुण यह माँग करते हैं कि बाइबल में से किसी भी बात की हमारी समझ अथवा व्याख्या उस समझ और अर्थ के अनुरूप होनी चाहिए, जो उन लोगों के लिए थे जिन्हें सबसे पहले उस बात को कहा गया था। वही उस बात का मूल और अपरिवर्तनीय अर्थ है, अन्य अर्थ या व्याख्या उसके सहायक हो सकते हैं, किन्तु कभी भी उस में परिवर्तन नहीं कर सकते है, उसका स्थान नहीं ले सकते हैं। इसके बाद हमने देखा था कि यहूदी लोग रीति के अनुसार या पारंपरिक शुद्धि के लिए स्नान, पानी से धोए जाने से, और अन्दर से हुई पापों की शुद्धि के प्रतीक के रूप में बाहर से जल द्वारा शुद्धि से, भली-भांति परिचित थे। पुराने नियम में व्यवस्था में तथा भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तकों में इन बातों के पर्याप्त हवाले हैं। संभवतः यही कारण था कि किसी ने भी न तो यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले से और न  ही पतरस से बपतिस्मे के बारे में कोई विवाद किया, और न ही उन पर पवित्र शास्त्र से बाहर की किसी नई प्रथा को देने का दोष लगाया। इन आरंभिक विचारों को आगे बढ़ाते हुए, आज हम शब्द ‘बपतिस्मा’ या ‘बपतिस्मा लेने’ के अर्थ को देखेंगे; कि उस समय जब यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने, और बाद में मसीह के शिष्यों ने बपतिस्मे के लिए आह्वान किया, तब उस समय के लोग इसे कैसे समझे होंगे।

इस शब्द का पहला उल्लेख यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले की सेवकाई के साथ आया है, मत्ती 3:6 - “और अपने अपने पापों को मानकर यरदन नदी में उस से बपतिस्मा लिया।” मूल यूनानी भाषा में जो शब्द प्रयोग हुआ है, जिसका अनुवाद हिन्दी में ‘बपतिस्मा’ किया गया है, वह है “बैप्टिज़ो”, और मिकलसंस एनहाँसड स्ट्रॉनगस ग्रीक एण्ड हीब्रयू डिक्शनरी में दिए गए इस के अर्थ हैं: 1. डुबो देना, पूरी तरह से अन्दर कर देना; और 2. ओतप्रोत कर देना, पूर्णतः भिगो देना। यूनानी भाषा का यह शब्द “बैप्टिज़ो”, मूल शब्द “बैप्टो” से आया है; और “बैप्टो” की स्ट्रॉंग के द्वारा दी गई परिभाषा है “ओतप्रोत कर देना, अर्थात किसी तरल पदार्थ से पूरी तरह से ढक देना”; और थैयर ने बैप्टो की परिभाषा दी है - 1. डुबोना, अन्दर डुबो देना, पूर्णतः अन्दर कर देना; और 2. किसी रंग में डुबोना, रंग देना, रंग करना। ये अर्थ यहूदियों की अनुष्ठान के अनुसार शुद्धि के लिए स्नान और स्वच्छ करने के तात्पर्य के साथ भली-भांति मेल रखते हैं। यहूदियों में यह अनुष्ठान की शुद्धि सामान्यतः या तो जलाशयों में या पानी के कुंडों में की जाती थी, और जिसकी शुद्धि की जाती थी, पानी को उसके शरीर के प्रत्येक भाग पर आना अनिवार्य होता था। इस लिए यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले की सेवकाई, प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई, और प्रभु के शिष्यों की सेवकाई के समय यदि किसी से कहा जाता कि उन्हें ‘बपतिस्मा’ लेना है, तो वे स्पष्ट समझते थे कि इसका अर्थ है पानी में डुबोया जाना और जल के द्वारा शुद्ध किया जाना। इस अर्थ के तात्पर्यों के बारे में हम आगे के लेखों में भी देखेंगे। लेकिन अभी के लिए, इन आरंभिक विचारों में, वे आरंभिक लोग यह जानते और समझते थे कि बपतिस्मा लेने का अर्थ है शुद्धि के प्रतीक के रूप में पानी में डुबोया जाना, पानी से पूर्णतः ढाँपा जाना।

प्रभु यीशु ने भी इस शब्द का प्रतीक के समान प्रयोग किया था, और वह भी उसके इस मूल अर्थ पर ही आधारित है, और इसकी पुष्टि करता है कि बपतिस्मा लेने का अर्थ है डुबोया जाना या अन्दर कर दिया जाना। उनके पकड़वाए जाने और क्रूस पर मारे जाने के संदर्भ में, प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से कहा था, “मुझे तो एक बपतिस्मा लेना है; और जब तक वह न हो ले तब तक मैं कैसी सकेती में रहूंगा?” (लूका 12:50; साथ ही मत्ती 20:22; मरकुस 10:38 भी देखें)। यहाँ पर भी प्रभु यीशु ने मत्ती 3:6 के समान शब्द “बैप्टिज़ो” का प्रयोग किया है। प्रभु यीशु अपने शिष्यों से जो कह रहा है उससे यह स्पष्ट है कि वह किसी ऐसी बात के बारे में कह रहा है जिससे वह शीघ्र ही ओतप्रोत होने वाला था, अर्थात जिसमें वह पूर्णतः संलग्न हो जाएगा, उससे ढाँप दिया जाएगा, उसमें डूब जाएगा।

इसी प्रकार से रोमियों 6:3 में, पवित्र आत्मा की अगुवाई में, पौलुस भी उसी शब्द “बैप्टिज़ो” का प्रयोग करते हुए लिखता है “क्या तुम नहीं जानते, कि हम जितनों ने मसीह यीशु का बपतिस्मा लिया तो उस की मृत्यु का बपतिस्मा लिया”। उसके इस वाक्य का अभिप्राय प्रकट है, मसीही विश्वासियों पर मसीह यीशु का या उसकी मृत्यु का न तो छिड़काव किया गया, न ही उनके शरीर छूए गए, वरन वे प्रभु यीशु में ढाँपे गए (रोमियों 13:14; गलातियों 3:27), प्रभु की मृत्यु में उसके साथ जोड़े गए (रोमियों 6:5; फिलिप्पियों 3:10) हैं।

इससे हम देखते हैं कि पवित्र आत्मा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि परमेश्वर के वचन में जब भी शब्द ‘बपतिस्मा’ प्रयोग किया गया है, हमेशा ही उसका अर्थ ढाँप दिए जाने या डुबो दिए जाने का है। और यहूदी भी अनुष्ठान के अनुसार स्नान या धोए जाने द्वारा शुद्धि के लिए यही समझते थे - पानी द्वारा ढाँपा जाना, उनके सारे शरीर को पानी के संपर्क में लाकर शुद्ध करना। उनके लिए शब्द बपतिस्मे का अर्थ कभी भी पानी का छिड़काव करना या शरीर पर पाने द्वारा छूआ जाना नहीं होता था। इस बात का कोई इनकार नहीं है कि पुराने नियम में व्यवस्था में रीति के अनुसार शुद्धि के लिए छिड़काव के द्वारा शुद्ध करने के बारे में भी लिखा हुआ है; परंतु क्या इसकी तुलना नए नियम के बपतिस्मे से की जा सकती है, विशेषकर तब जब बपतिस्मे के लिए शब्द “बैप्टिज़ो” का विशेष प्रयोग किया गया है? इस के बारे में हम आने वाले लेखों में देखेंगे। अगले लेख में हम बपतिस्मे के उद्देश्य के बारे में समझने का प्रयास करेंगे।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में नया जन्म पाए हुए प्रभु यीशु के शिष्य हैं, पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • निर्गमन 36-38           

  • मत्ती 23:1-22      

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**********************************************************************

English Translation

Preliminary Considerations (3) - The Meaning

In our study on Baptism, at the beginning of these Preliminary Considerations we have seen that the characteristics of God’s Word, the Bible demand that our understanding and interpretation of anything from the Bible should be consistent with the understanding and meaning that the people to whom it was initially mentioned, had about it. That remains the basic unalterable meaning, and other meanings and interpretations can supplement it, but never replace or alter it. We then saw that the Jews were quite familiar with bathing or washing in water, for ceremonial cleansing, and even as an external sign of inner cleansing from sins. There are ample references in the Old Testament Law as well as the writings of the Prophets to show this. This was probably why no one disputed with either John the Baptist or Peter when they asked people to be baptized; no one accused them of starting something outside of Scriptures. They all readily accepted the call to be baptized as a form of cleansing, and submitted to it. Carrying our Preliminary Considerations further, today we will see what the word ‘baptism’ or ‘to be baptized’ meant for those people at that time, when John the Baptist, and later the disciples of Christ gave the call for it.

The first use of this word is given in relation to the ministry of John the Baptist, in Matthew 3:6 - “And were baptized of him in Jordan, confessing their sins.” The word used in the original Greek language, and translated in English as ‘baptized’, is “baptizo”, and Mickelson's Enhanced Strong's Greek and Hebrew Dictionaries states its meanings as: 1. to immerse, submerge; and 2. to make whelmed or soaked (i.e. fully wet). This Greek word “baptizo” is a derivative of its root word “bapto”; Strong’s  definition of “bapto” is “to whelm, i.e., to cover wholly with fluid”; and Thayer defines “bapto” as - 1. To dip, dip in, immerse; and 2. To dip into dye, to dye, color. These meanings fit very well with the Jew’s understanding of ceremonial washings and bathing, which were usually carried out in pools or tanks of water, and the one being cleansed had the cleaning water touch every part of his body. Therefore, at the time of the ministry of John the Baptist, the earthly ministry of the Lord Jesus, and the ministry of the disciples, if anyone was told to be ‘baptized’ they would understand it as getting dipped into water and be cleansed by water. We will look further into the implications of this meaning in later articles, but for now, in these preliminary considerations, those initial people getting baptized understood and accepted it as being dipped into or wholly covered with water as a symbol of being cleansed.

The Lord Jesus used this word symbolically also, which draws from this primary meaning we have seen above, and again affirms that to be baptized meant to be dipped into or immersed into. In context of His being caught and crucified, to be killed, the Lord said to His disciples, “But I have a baptism to be baptized with, and how distressed I am till it is accomplished!” (Luke 12:50; see also Matthew 20:22; Mark 10:38). Here too, the Lord Jesus uses the same word, “baptizo”, as is used in Matthew 3:6. From what the Lord is saying to His disciples, it is apparent He is talking about something into which He will soon be whelmed, i.e., He will be totally caught up with, be wholly covered or totally submerged into.

Similarly, in Romans 6:3, when Paul under the guidance of the Holy Spirit, using the same word “baptizo” writes, “Or do you not know that as many of us as were baptized into Christ Jesus were baptized into His death?”, take note of his using “into” and not “with”. The implication of his statement is clear, the Christian Believers have not been sprinkled with or touched with Christ Jesus and His death, but have been covered by Christ Jesus (Romans 13:14; Galatians 3:27), have been made a part of Him in His death (Romans 6:5; Philippians 3:10).

Therefore, the Holy Spirit has made it clear that whenever the word ‘baptism’ is used in God’s Word, it is always with the meaning of being covered with or immersed into. Which is the same as the Jews understood about their ceremonial cleansing through bathing and washing, by being covered with water, or their whole body was brought in contact with the cleaning water. The word “baptizo”, to them, never meant being sprinkled upon, or just a part of their body being touched with water. There is no denying the fact that in the Old Testament Law, sprinkling is mentioned for ritual purification; but can it be equated with the New Testament Baptism, especially in context of this word “baptizo” being specifically used? We will see about it in later articles. In the next article, we will try to understand the purpose of baptism.

If you are a Christian Believer, then please examine your life and make sure that you are actually a Born-Again disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. Whoever may be the preacher or teacher, but you should always, like the Berean Believers, first cross-check and test all teachings that you receive, from the Word of God. Only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Exodus 36-38 

  • Matthew 23:1-22

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

शनिवार, 4 फ़रवरी 2023

बपतिस्मा (3) / Baptism (3)

Click Here for the English Translation

आरंभिक विचार (2) – पुराने नियम के प्ररूप 

पिछले लेख में हमने देखा था कि बाइबल परमेश्वर का एकमात्र सत्य, अनन्तकालीन, अचूक, अपरिवर्तनीय वचन है जो सर्वदा के लिए स्वर्ग में स्थापित है; जो कभी भी समय, स्थान, या व्यक्ति के अनुसार बदलता नहीं है। इसलिए, इस तथ्य को बपतिस्मे के बारे में हमारे इस अध्ययन पर लागू करने के बाद हम समझ सकते हैं कि शब्द ‘बपतिस्मा’ या ‘बपतिस्मा लेने’ का जो अर्थ और अभिप्राय नए नियम के उन आरंभिक लोगों के लिए रहा होगा जिन्होंने बपतिस्मा लिया था, वही उसका मूल, अपरिवर्तनीय अर्थ है जो हमेशा सभी स्थानों पर, सभी के लिए लागू है। कोई भी अन्य अर्थ या व्याख्या इस मूल अर्थ को और स्पष्ट कर सकती है, उसकी पुष्टि कर सकती है, किन्तु कभी भी उसे बदल नहीं सकती है, उसके स्थान पर कोई और अर्थ नहीं ला सकती है। इस संदर्भ में हमने दो बातों को आगे के विचार के लिए अपने सामने रखा था - पहली, क्या पुराना नियम बपतिस्मे के बारे में कुछ कहता है, और यदि कहता है तो क्या कहता है? दूसरी, क्यों किसी ने भी यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले या प्रभु यीशु के शिष्यों पर कोई नई रीति आरंभ करने का दोष नहीं लगाया? ऐसा कैसे प्रतीत होता है कि सभी ‘बपतिस्मे’ से परिचित थे, और बिना किसी वाद विवाद के उसे स्वीकार कर लिया? ये दोनों बातें परस्पर संबंधित हैं, और हम आज इनके बारे में देखेंगे।

हमें यह एहसास करने की आवश्यकता है कि यद्यपि पुराने नियम में बपतिस्मे का कोई उल्लेख नहीं है, परन्तु परमेश्वर द्वारा मूसा में होकर इस्राएलियों को दी गई व्यवस्था, अनुष्ठानों, और रीतियों में अनुष्ठान के अनुसार स्नान करना, शुद्ध होना, और स्वच्छ करना अत्यावश्यक तथा बहुत महत्वपूर्ण बातें थीं. उदाहरण के लिए, व्यवस्था में वस्त्रों को धोने और स्नान करके स्वच्छ होना कई परिस्थितियों में निर्धारित किया गया है, जैसे कि उनके लिए जो:

  • रीति के अनुसार अशुद्ध हों (लैव्यव्यवस्था 14:8-9)। 

  • जो शरीर के किसी रिसाव या प्रमेह के द्वारा अशुद्ध हों (लैव्यव्यवस्था 15:3-12)।

  • जो लहू या किसी मरे हुए पशु को खाने के कारण अशुद्ध हो गए हों (लैव्यव्यवस्था 17:15-16)।

  • जो किसी मरे हुए व्यक्ति, या मनुष्यों की अस्थियों, या कब्र को छूने के कारण अशुद्ध हो गए हों (गिनती 19:16-20)।

  • महायाजक, हारून पहला था, को महा-पवित्र स्थान में प्रवेश करने से पहले अपने आप को अनुष्ठान के अनुसार शुद्ध और स्वच्छ करना होता थी, उसके बाद ही वह मिलाप वाले तंबू के महा-पवित्र स्थान में प्रवेश कर सकता था (लैव्यव्यवस्था 16:23-28)।   

पुराने नियम में भविष्यद्वक्ताओं ने भी परमेश्वर को स्वीकार्य होने के लिए शुद्ध और स्वच्छ होने के लिए कहा है (यशायाह 1:16; ज़कर्याह 13:1)। और प्रभु यीशु ने भी इसी संकेत देते हुए पतरस से उसके पाँव धोने के बारे में यूहन्ना 13:6-10 में बात की - यहाँ पर पद 10 पर विशेष ध्यान दीजिए। इब्रानियों का लेखक भी इब्रानियों 9:6-10 में इन्हीं अनुष्ठान के अनुसार शुद्ध और स्वच्छ होने की बातों का उल्लेख करता है।

इसीलिए जब प्रभु यीशु मसीह के अग्रदूत, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने अपनी सेवकाई का आरंभ पश्चाताप के प्रचार के साथ किया और यरदन नदी में बपतिस्मा देने लगा (मत्ती 3:1-6); और इसी प्रकार से जब पतरस ने भक्त यहूदियों से पश्चाताप करने और बपतिस्मा लेने के लिए कहा, तो इनमें से किसी की कही बात से किसी को कोई अचंभा नहीं हुआ। यहाँ तक कि फरीसियों और सदूकियों ने भी बपतिस्मे के लिए यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के आह्वान को बिना किसी विवाद के स्वीकार कर लिया, क्योंकि उनकी समझ के अनुसार यह कोई नई बात नहीं थी। यह उनकी जानी-पहचानी धोने और शुद्ध तथा स्वच्छ होने की रीति के अनुसार ही था। तो, यद्यपि पुराने नियम में बपतिस्मे का कोई उल्लेख नहीं है, किन्तु फिर भी व्यवस्था तथा भविष्यद्वक्ताओं में लोगों के जल के द्वारा स्नान करने, धोने और स्वच्छ होने के कई हवाले हैं। साथ ही, जल के द्वारा बाहरी रीति से स्वच्छ होने को भीतरी रीति से पापों से स्वच्छ होने के चिह्न के रूप में भी स्वीकार किया जाता था, जैसा कि कुछ उपरोक्त हवालों से (यशायाह 1:16; ज़कर्याह 13:1; यूहन्ना 13:10), तथा कुछ अन्य से भी (इब्रानियों 10:19-22; तीतुस 3:4-7) स्पष्ट है। अगले लेख में हम मूल यूनानी भाषा में प्रयोग किए गए शब्द, जिसे नए नियम में हिन्दी में ‘बपतिस्मा’ लिखा गया है, के अर्थ को देखेंगे।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में नया जन्म पाए हुए प्रभु यीशु के शिष्य हैं, पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • निर्गमन 34-35           

  • मत्ती 22:23-46      

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*********************************************************************

English Translation

Preliminary Considerations (2) - The Old Testament Antecedents

In the last article we have seen that since God’s Word the Bible is the one and only true, eternal, infallible, unalterable Word of God forever established in heaven; never ever changing according to time, place or person. Therefore, applying this fact to our study on baptism means that what the term ‘baptism’ or ‘to be baptized’ meant for the people who had taken baptism in the New Testament initially, the same meaning is the basic, unchanging meaning for everyone else, at all times, and all places. Every other meaning and interpretation can supplement or complement this basic meaning, but never replace or change it. In this context we had brought up two points for further consideration - firstly, what, if anything, does the Old Testament say about baptism? Second, why did no one accuse John the Baptist or the disciples of Christ Jesus of starting off some ritual? How come, everyone seemed to be familiar with the term ‘baptism’, and accepted it, without any controversy? Both of these points are related, and we will see about them today.

We need to realize that in the Old Testament although baptism has not been mentioned, but in the Law, ceremonies, and rituals given by God through Moses to the Israelites, ceremonial washings were an integral and very important part of the observances. For example, washing of clothes and bathing was prescribed in the Law:

  • For people ritually unclean (Leviticus 14:8-9).

  • For people made unclean because of body fluids (Leviticus 15:3-12).

  • For people become unclean because of eating blood or dead animals (Leviticus 17:15-16).

  • For anyone who has become unclean by touching a dead person, or bones of aman, or a grave (Numbers 19:16-20)

  • The High Priest, Aaron being the first one, on the day of Atonement had to first make himself ceremonially clean and then enter the Most Holy Place of the Tabernacle (Leviticus 16:23-28).

    The Old Testament prophets also spoke of washing and cleansing from sins to become acceptable to God (Isaiah 1:16; Zechariah 13:1). And, the Lord Jesus in John 13, alludes to this in His conversation with Peter about washing of Peter’s feet John 13:6-10 - pay particular attention to verse 10 here. The author of Hebrews also alludes to these ceremonial washings in Hebrews 9:6-10.

Therefore, when John the Baptist in his ministry as the forerunner of the Messiah, the Lord Jesus, came preaching repentance and baptizing people in the river Jordan (Matthew 3:1-6); and similarly, when Peter asked the devout Jews to repent and be baptized, neither of them surprised anyone by asking the people to be baptized. Even the Pharisees and Sadducees accepted John the Baptist’s call to be baptized, without raising any controversy, since to their understanding this was nothing new. It was similar to their known and accepted practice of ceremonially cleansing themselves. So, even though baptism is not mentioned in the Old Testament, yet there are ample references in the Law as well as in the writings of the Prophets, of people being asked to wash, bathe, and cleanse themselves, using water. Moreover, outside cleansing with water was also known and accepted as symbolical of the inner cleansing from sin, as is apparent from some of the references given above (Isaiah 1:16; Zechariah 13:1; John 13:10), and some others (Hebrews 10:19-22; Titus 3:4-7). In the next article we will consider the meaning of the word used in the original Greek language and translated as ‘baptism’ in English in the New Testament.

If you are a Christian Believer, then please examine your life and make sure that you are actually a Born-Again disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. Whoever may be the preacher or teacher, but you should always, like the Berean Believers, first cross-check and test all teachings that you receive, from the Word of God. Only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Exodus 34-35 

  • Matthew 22:23-46

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well