ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Divisions लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Divisions लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

Blessed and Successful Life - 169 - Church Stewardship - Practical Implications – 6 / आशीषित एवं सफल जीवन – 169 - कलीसिया का भण्डारीपन - व्यावहारिक निहितार्थ – 6

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 169

कलीसिया के भण्डारी – 36

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


Click Here for the English Translation

कलीसिया का भण्डारीपन -

व्यावहारिक निहितार्थ – 6 

    कलीसिया के, और कलीसिया में परमेश्वर के अन्य बच्चों के साथ सहभागिता रखने के बारे में मत्ती 16:18 से सीखने के बाद, हमने जो सीखा है, पिछले कुछ लेखों से उसके व्यावहारिक उपयोग के बारे में देखना आरंभ किया है। यह इसलिए आवश्यक है ताकि नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी उसे परमेश्वर द्वारा सौंपी गई परमेश्वर का भण्डारी होने की ज़िम्मेदारी का योग्य रीति से निर्वाह कर सके। पिछले लेख से हमने उन बातों के बारे देखना आरंभ किया है जिनके कारण विश्वासी के आत्मिक जीवन तथा कलीसिया की उन्नति और बढ़ोतरी बाधित होती है। पिछले लेख में हमने ऐसी दो कमियों के बारे में देखा था – पहली, विश्वासियों द्वारा अपनी ज़िम्मेदारियों का सही रीति से निर्वाह नहीं करना, और दूसरी, जिन्हें कलीसिया में परमेश्वर के वचन की सेवकाई सौंपी गई है, उन से कलीसिया तथा विश्वासियों को वचन की शिक्षाओं का सही, पर्याप्त, और नियमित पोषण नहीं मिलना। आज हम आगे बढ़ेंगे, और दो अन्य कमियों के बारे में देखेंगे जो विश्वासियों तथा कलीसिया की आत्मिक उन्नति और बढ़ोतरी में हानि लाती हैं।

3. सुसमाचार और परमेश्वर के वचन को नहीं बाँटना :

    इन परेशानियों से भरे अन्त के दिनों में तथा सँसार भर में प्रभु यीशु के शिष्यों पर निरन्तर बढ़ते हुए सताव के कारण, विश्वासी सामान्यतः सुसमाचार बाँटने में सतर्क तथा भयभीत रहते हैं, और कोई जोखिम उठाने या मुसीबत को दावत देने से कतराते हैं। लेकिन कलीसिया का इतिहास यह दिखाता है कि कलीसिया सताव के समयों में ही अच्छे से बढ़ी है, मजबूत और स्थापित हुई है; और आराम के समयों में वह आलसी, दुर्बल, और शिथिल ही हुई है। साथ ही, यह तो संभव ही नहीं है कि विश्वासी किसी भी रीति से सताव से, अर्थात उसके मसीही विश्वास के लिए कभी-न-कभी परखे जाने से बच सके, वह चाहे अपने आप को कितना भी शान्त और अलग क्यों न रखे रहे। यह परमेश्वर के वचन की शिक्षा है कि सभी विश्वासियों को इस सँसार में दुःख उठाने ही पड़ेंगे (प्रेरितों 14:22; फिलिप्पियों 1:29; 2 तीमुथियुस 3:12)। मसीही सेवकाई का अर्थ ही दुःख-तकलीफ उठाना (2 तीमुथियुस 4:5) है। यह विश्वासियों के लिये निर्धारित है, ताकि वे स्वर्ग में बहुत महत्वपूर्ण और अनन्त महिमा के भागी हों (2 कुरिन्थियों 4:17)। अपने प्रभु के समान महिमान्वित होने के लिए उसके समान सताव से होकर निकलना होगा (रोमियों 8:17)। विश्वासियों का इन कष्टों से होकर निकलना, और दुःख उठाने का उद्देश्य है पाप करने की प्रवृत्ति से छूट जाना और शरीर की अभिलाषाओं के अनुसार नहीं, बल्कि परमेश्वर की इच्छा में होकर चलना सीखना (1 पतरस 4:1-2)।

    लेकिन परमेश्वर ने यह आश्वासन भी दिया है कि विश्वासी पर जो भी परीक्षा आएगी, वह परमेश्वर की अनुमति से ही होगी, उसके द्वारा निर्धारित की गई सीमाओं के अंतर्गत ही होगी, और उस परीक्षा के साथ ही प्रभु निकासी का मार्ग भी उपलब्ध करवाएगा (1 कुरिन्थियों 10:13)। इसलिए सुसमाचार तथा परमेश्वर के वचन को बाँटने के परमेश्वर के निर्देशों का पालन करने से क्यों डरना या घबराना?

4. कलीसिया में दल या गुट बनाने और विभाजन करना:

    हमें यह याद रखना चाहिए कि परमेश्वर ही कलीसिया में लोगों को जोड़ता है, न की कोई मनुष्य (प्रेरितों 2:47); इसी लिए कलीसिया या संगति से अलग करने का अधिकार भी केवल परमेश्वर ही के पास है, किसी मनुष्य के नहीं (हम इसके बारे में कलीसिया में अनुशासन से संबंधित आने वाले लेखों में देखेंगे अधिक विस्तार से देखेंगे)। हम देखते हैं कि पहली कलीसिया में, प्रेरितों 5:14 और 11:24 में, कलीसिया में लोगों के जुड़ने को प्रभु में जुड़ना लिखा गया है। इसलिए, जिस भी विश्वासी को प्रभु ने अपनी कलीसिया में जोड़ा है, वह प्रभु में भी जोड़ दिया गया है; और यह कलीसिया के प्रभु की देह और दुल्हन होने के रूपक के साथ सटीक बैठता है। इसलिए, व्यक्तिगत मतभेदों और कलह के कारण, कोई भी विश्वासी कलीसिया या मण्डली में किसी अन्य विश्वासी से न तो अपने आप को और न ही उस दूसरे व्यक्ति को अलग कर सकता है; और न ही औरों को ऐसा करने के निर्देश दे सकता है – कोई भी कैसे अपने आप को या किसी और को प्रभु की देह और दुल्हन में से निकाल या अलग कर सकता है? किन्तु इस प्रकट सामान्य-समझ की बात के बावजूद भी, कलीसिया के ऐसे अगुवे और प्राचीन हैं जो न केवल बाइबल के विपरीत इस धारणा का पालन करते, प्रचार करते, और सिखाते हैं, वरन दूसरों पर दबाव डालते हैं, उन्हें बाध्य करते हैं कि वे भी ऐसा ही करें। अर्थात व्यक्तिगत मतभेदों के कारण अन्य विश्वासी, या विश्वासियों से अलग हो जाएँ, या उन्हें अपने में से अलग कर दें! यह कलीसिया में गुट या दल बनाना और विभाजन करना है।

    इसलिए, जिन्हें परमेश्वर के वचन की सेवकाई सौंपी गई है, यदि उनके जीवन का उदाहरण कलीसिया या मण्डली में दल बनाने या विभाजन को प्रोत्साहित करता है, अर्थात लोगों को प्रभु के या कलीसिया के साथ नहीं, बल्कि किसी समूह या व्यक्ति के साथ जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित करता है; और यदि कलीसिया या मण्डली में प्रभु के द्वारा जोड़े गए लोगों से अलग रहने, या उन्हें अलग रखने के लिए कहा जाता है, तो यह बाइबल की शिक्षाओं से सुसंगत नहीं है और उस व्यक्ति के द्वारा विभाजन उत्पन्न किया जा रहा है। यदि व्यक्ति में कमियों और गलतियों के बावजूद प्रभु ने उसे कलीसिया या मण्डली से अलग नहीं किया है, तो कोई भी मनुष्य, चाहे वह किसी भी ओहदे पर क्यों न हो, यह पृथक करना कैसे और किस अधिकार से कर सकता है? यदि कलीसिया या मण्डली में अगुवों और प्राचीनों के द्वारा लाए गए और बना कर रखे गए दल और विभाजन हैं, तो फिर यह सर्वथा अपेक्षित ही है कि कुलुस्सियों 2:9 में कही गई परमेश्वर द्वारा दी जाने वाली बढ़ोतरी कलीसिया में देखने को नहीं मिलेगी। क्योंकि ऐसे में तो फिर कलीसिया विभाजित हो रही है, बढ़ नहीं रही है; उसमें से घटाया जा रहा है, उसमें जोड़ा नहीं जा रहा है; और मसीह के देह के कुछ अंगों को अलग किया जा रहा है, जानबूझकर उन्हें उनका पोषण मिलने से रोका जा रहा है।

    इसलिये, यदि कलीसिया संख्या और गुणवत्ता में बढ़ नहीं रही है; यदि प्रभु कलीसिया में और लोगों को नहीं भेज या जोड़ रहा है; और जो हैं भी वे भी छोड़ रहे हैं, तो यह संकेत है कि वहाँ पर परमेश्वर के वचन की सेवकाई में, कलीसिया के अगुवों और प्राचीनों के जीवनों और व्यवहार में, तथा कलीसिया देखभाल एवं कार्यप्रणाली में कुछ गम्भीर त्रुटियाँ हैं। इसके लिये न केवल अगुवों को, वरन् सम्पूर्ण कलीसिया को प्रार्थना एवं विचार करना चाहिये, और परमेश्वर जो भी त्रुटियाँ प्रकट करे, उन्हें सुधारना चाहिये।  

    चाहे लोग परमेश्वर से प्रार्थनाएं करते रहें कि वह कलीसिया में औरों को जोड़े, उसे बढ़ाए, लौटे हुओं को वापस लौटा लाए, किन्तु यदि लोगों के कलीसिया या मण्डली को छोड़ने और चले जाने के कारणों का गंभीरता से विश्लेषण करके कारणों की पहचान और निवारण नहीं किया जाएगा; यदि 2 शमूएल 14:14 के निर्वाह की अवहेलना की जाएगी; यदि उन्नति और बढ़ोतरी में बाधा के कारणों की पहचान नहीं की जाएगी; यदि परमेश्वर के भय और आज्ञाकारिता में ठोस सुधार कार्यान्वित नहीं किए जाएँगे; तो ये सारी प्रार्थनाएं अप्रभावी और अनुत्तरित ही रहेंगी; वे केवल सुनने वालों को सुनाने के लिए कही गई मात्र कहने भर की बात, एक औपचारिकता को पूरा करना ही रहेंगी। साथ ही विश्वासियों को, कलीसिया या मण्डली के सदस्यों को भी ध्यान करना चाहिए कि वे मनुष्यों के भय में नहीं बल्कि परमेश्वर के भय में अपनी जिम्मेदारियों का उचित रीति से निर्वाह करें (गलातियों 1:10)। अन्यथा कलीसिया में उन्नति और बढ़ोतरी नहीं होगी, और विश्वासी कलीसिया के भले भण्डारी नहीं होंगे, उन्हें अपनी आशीषों की हानि उठानी पड़ेगी।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 169

Understanding the Church – 36

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Church Stewardship - Practical Implications – 6

 

Having learnt about the Church, and fellowship with God’s children in the Church through Matthew 16:18, for the past few articles we have now started to look upon the practical applications of what we learnt. This is necessary so that a Born-Again Christian Believer can fulfil his God given stewardship for these, worthily. Since the last article we are looking at deficiencies that obstruct the growth and development of the Believer’s spiritual life, as well as of the Church. In the last article we have seen about two deficiencies, first was of Believers not fulfilling their responsibilities properly, and second was of the Believers as well as the Church not receiving a proper, adequate, and regular nourishment of God’s Word through those entrusted with the ministry of God’s Word. Today we will carry on, and see about two more deficiencies that bring loss in the Believer’s, as well as the Church’s spiritual life.

3. Deficiency in sharing the Gospel and God’s Word:

    In these troubling end-times and increasing world-wide persecution of the followers of the Lord Jesus, Believers are usually wary and fearful of sharing and preaching the gospel, not wanting to take any risks or invite trouble. But Church history shows us that the Church has always grown better and become stronger in times of and through persecution; and has become stagnant, weak, and lethargic in times of ease. Moreover, there is no way a Believer can avoid being persecuted, i.e., tested at some time or the other for his faith, no matter how silent and secluded he may keep himself. It is the teaching of God’s Word that the Believers will have to suffer in this world (Acts 14:22; Philippians 1:29; 2 Timothy 3:12). Christian ministry means enduring afflictions (2 Timothy 4:5). It is assigned for the Believers so that they can have rich treasures in heaven (2 Corinthians 4:17). To be glorified like their savior Lord, they will have to suffer like Him (Romans 8:17). This suffering is meant to make the Believers cease from sin, stop living in the lusts of the flesh, and start living by the will of God (1 Peter 4:1-2).

    But God has also given the assurance that any testing that will come upon the Believers, will be by the permission of the Lord and within the limits set by Him; and along with that suffering the Lord will also provide a way out (1 Corinthians 10:13). Therefore, why be afraid and fearful of following God's instructions of sharing His Word and the gospel?

4. Deficiency because of Factionalism:

    We need to remember, that it is God who adds to the Church (Acts 2:47), and not any person; therefore, the authority to put someone away from the Church or fellowship also rests with only the Lord, and not with any man (we will see more about this in the coming articles on Church discipline). We see that in the first Church, people being added to the Church, has been stated as their being added to the Lord in Acts 5:14; 11:24. Hence, any Believer whom the Lord has added to His Church, has also been added to the Lord; which also goes along with the metaphors of the Church being the body and the bride of the Lord. Therefore, due to personnel differences and discord, no Believer can disassociate himself from the other Believers in the Church or Assembly, or ask others to do this – how can anyone separate himself or another out of the Lord’s body or of the Lord’s bride? But despite this common-sense understanding, there are Church leaders and Elders who not only practice, preach, and teach this unBiblical concept, but at times even pressurize or compel others to do so; i.e., they separate away from some other Believers because of personal differences and ask, or even compel, others to do the same! This is forming and encouraging factionalism and divisions in the Church.

    So, if the ministry and example of the life of those entrusted with the ministry of God’s Word is such that it encourages people in the Church of the Lord for factionalism, i.e., encourages them to be added to a particular group of followers of a person, instead of being added to the Lord, to the Church; and if people are asked or encouraged to stay away from some other Believers in the Church, then it is inconsistent with Biblical teachings and such a person is creating divisions in the Church. If the Lord has added and kept someone despite his short-comings has not cast him away from the Church, then how can any man, no matter what position he may hold, separate someone away; how and through what authority? If there are divisions in the Church, promoted and maintained by God’s ministers, then it is only to be expected that God’s growth of Colossians 2:19 will not happen in the Church. Because then the Church is dividing not multiplying; subtracting, not adding, parts of the body of Christ are being separated out, and are deliberately being denied nourishment.

    So, if the Church is not growing in quality and quantity; if God is not sending/adding new members into the Church, and/or even the existing ones are going away, it is an indicator that there is something seriously wrong in the ministry of God’s Word, in the lives and practices of the Elders and leaders of the Church, and in the managing and functioning of the Church. Not just the Elders, but the whole congregation should pray and ponder over this, introspect about it and correct the deficiencies that God Shows.

    While people may keep praying for God to add to the Church, to make it grow, and to bring back those who have gone away, but if there is no serious effort of identifying and correcting the reason of people leaving and staying away from the Church; if fulfilling of 2 Samuel 14:14 is ignored; if identification of the reasons of this lack of growth is not done; and if taking of concrete remedial actions in the fear and guidance of God is not done; then all such prayers will remain ineffective and unanswered. They will remain empty words to be spoken, and a formality to be fulfilled for the sake of the listeners. The Believers, the Church members, on their own must also make sure that they are doing what they are supposed to be doing in the fear of God, not man (Galatians 1:10); else the Church will not grow, and the Believers will be poor stewards of the Church, will suffer loss of their blessings.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 29 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 52 - Altering God’s Word - 21 / आशीषित एवं सफल जीवन – 52 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 21

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 52 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 37

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 21

 

पिछले लेखों में हमने उन दो मुख्य कारणों को देखा था जिनके द्वारा शैतान परमेश्वर के वचन में फेर-बदल करने पाता है, और फिर उस बिगाड़े तथा भ्रष्ट किए हुए वचन के प्रसार और प्रयोग के द्वारा परमेश्वर के लोगों को सरलता से बहका और भरमा लेता है। इन दो में से पहला कारण है अधिकांश मसीहियों या ईसाइयों का परमेश्वर के वचन के प्रति उदासीन होना, उसे स्वयं अध्ययन नहीं करना। जबकि परमेश्वर की यह स्पष्ट चेतावनी है कि उसके वचन के प्रति उदासीनता, उसके लोगों के लिये बहुत हानिकारक होगी (यशायाह 5:13; होशे 4:6), और वचन के प्रति प्रेम उनके लिये बहुत आशीषपूर्ण होगा (यूहन्ना 14:21, 23); और ये निर्देश केवल याजकों के लिये नहीं, बल्कि परमेश्वर के सभी लोगों के लिये दिये गये थे। और परमेश्वर के वचन के प्रति अपनी इस लापरवाही के समाधान के प्रयास में, लोग प्रचारकों और शिक्षकों द्वारा कही गई बातों को बिना जाँचे-परखे, बिना उनकी पुष्टि करे, स्वीकार कर लेते हैं; जो उन्हें प्रेरितों 17:11, 1 कुरिन्थियों 14:29, और 1 थिस्सलुनीकियों 5:21 की अनाज्ञाकारिता करने का दोषी बना देता है।

 

दूसरा कारण है, कलीसिया के अगुवों, प्रमुख लोगों, प्रचारकों और शिक्षकों में, जैसे-जैसे उनकी ख्याति और स्तर बढ़ता जाता है, उनकी सेवकाई को लेकर उन में अपनी लोकप्रियता और ज्ञान को लेकर एक छुपा हुआ घमण्ड आ जाना। उनमें चुपके से आए हुए इस अप्रत्यक्ष घमण्ड को और अधिक बढ़ावा उनके उन अनुयाइयों से मिलता है जो उनमें अन्ध-विश्वास करने लगते हैं, उनकी भक्ति करने लगते हैं। ये अन्ध-विश्वास करने वाले, यह मान ही नहीं सकते हैं कि उनके पसंदीदा अगुवे और प्रचारक कुछ गलत कह या प्रचार कर सकते हैं या कैसी भी कोई गलती कर सकते हैं; इसी लिये वे न केवल उनकी कही हुई बातों को परमेश्वर के वचन से जाँचे-परखे बिना ही न केवल स्वयं स्वीकार कर लेते हैं, बल्कि उन बातों को, अकाट्य सत्य के समान मानने और पालने करने के लिये, औरों को भी बताने लगाते हैं। इससे वे अन्ध-विश्वास करने वाले, न केवल स्वीकार और पालन करने से पहले शिक्षाओं को वचन से जाँचने-परखने के परमेश्वर के निर्देश की अनाज्ञाकारिता करने के दोषी हो जाते हैं, वरन् अनजाने में ही वे परमेश्वर के वचन में फेर-बदल करने के सहभागी होने के भी दोषी ठहरते हैं। और साथ ही ये लोग, नये, अपरिपक्व, और भोले विश्वासियों के लिये ठोकर का कारण भी बन जाते हैं, जो उनपर प्रभु यीशु द्वारा मत्ती 18:6 और मरकुस 9:42 में दी गई चेतावनी को स्वयं पर लागू करने का भी दोषी बना देता है।

 

बाइबल में दो बातें दी गईं हैं, जो इस बात का निश्चित प्रमाण हैं कि परमेश्वर के धर्मी अगुवों, प्रमुख लोगों, प्रचारकों, और शिक्षकों आदि में ये गलतियाँ घुस आई हैं। पहली बात है उनके द्वारा बाइबल के शब्दों, लेखों, वाक्यांशों, आदि को उन अर्थों और अभिप्रायों के साथ स्वयं भी उपयोग करना तथा औरों को भी करना सिखाना, जैसे बाइबल में उन लेखों के लिये कभी किया ही नहीं गया है। और दूसरी बात है उन अगुवों के द्वारा कलीसिया या मण्डली में न केवल व्यक्तित्व पर आधारित विभाजनों को स्वीकार करना, वरन उन्हें करवाना, उन्हें बनाए रखना, और उन्हें बढ़ावा भी देना। इस प्रकार की गुट-बाज़ी सामान्यतः व्यक्तिगत अहम और स्वयं को बहार या बड़ा दिखाने के कारण होती है जैसा 1 कुरिन्थियों 1:11-13; 3:3-4; 11:18-19 में बताया गया है। क्योंकि कलीसिया या मण्डली के लोग, अपने किसी एक पसंदीदा अगुवे या प्रचारक को किसी अन्य से बढ़कर आदर देने लगते हैं, उसके साथ जुड़ने लगते हैं, उसका अनुसरण करने लगते हैं, इसलिए अगुवों और प्रचारकों में अहम का टकराव और मतभेद उत्पन्न होने लगते हैं। फिर ये टकराव और मतभेद कलीसिया या मण्डली के लोगों में पहुँचा दिए जाते हैं, तथा लोगों से कहा जाता है कि उन अगुवों में से किसी एक को चुनकर उसके तथा उसके गुट के लोगों के साथ रहें। यह एक बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण तथा बाइबल के विरुद्ध बात है कि बजाए अपने मध्य के मतभेदों का समाधान करने और कलीसिया के लोगों में एकता बनाए रखने के, कलीसिया के ही अगुवे और प्रचारक न केवल विभाजन और बांटने वाली दीवारें खड़ी करते हैं, बल्कि ढिठाई से उन दीवारों को बना कर भी रखते हैं। और यह सब उनके द्वारा सुसमाचार का प्रचार करने प्रेम, और, सहनशीलता, क्षमा, और एक-मनता, आदि, सिखाने के साथ होता है।


प्रेरित पौलुस ने पवित्र आत्मा की अगुवाई में इन दोनों बातों, अर्थात् , वचन में फेर-बदल करना तथा एक से बढ़कर दूसरे को देखना, का उल्लेख 1 कुरिन्थियों 4:6 किया है “हे भाइयों, मैं ने इन बातों में तुम्हारे लिये अपनी और अपुल्लोस की चर्चा, दृष्टान्त की रीति पर की है, इसलिये कि तुम हमारे द्वारा यह सीखो, कि लिखे हुए से आगे न बढ़ना, और एक के पक्ष में और दूसरे के विरोध में गर्व न करना।” जैसा पौलुस ने इससे थोड़ा सा पहले (1 कुरिन्थियों 3:3-6) में किया था, वैसे ही यहाँ पर भी वह एक बार फिर से अपने आप को तथा अपुल्लोस को उदाहरण बनाने के द्वारा समस्या को, उसके कारण को, और उसके समाधान को बताता है। वह बहुत स्पष्ट और दृढ़ता से कहता है कि वे दोनों, पौलुस और अपुल्लोस, इस बात में सचेत और दृढ़ रहे कि वचन में जो लिखा है, उससे आगे न बढ़ें; अर्थात् , उन्होंने कभी भी, किसी भी रीति परमेश्वर के वचन के लेख, उसके अर्थ, अथवा उसके अभिप्राय में कुछ भी फेर-बदल नहीं की। क्योंकि वे परमेश्वर के वचन की इस शुद्धता और पवित्रता को बनाए रखने के प्रति सचेत और दृढ़-निश्चय थे, इसीलिए, वे इस बात को कलीसिया को भी सिखा सके। और इसीलिए, वे यह भी दिखा सके कि लिखित वचन की सीमाओं में बने रहने के द्वारा, मण्डली मनुष्यों में घमण्ड करने, एक मनुष्य को दूसरे से बढ़कर समझने की गलती से बची रहेगी, जिस के कारण कलीसिया में विभाजन और गुट-बाज़ी होती है।


ये दो बातें, अर्थात्, वचन में फेर-बदल करना तथा एक अगुवे को स्वयं दूसरे से बढ़कर को देखना या समझना, ही वे दो संकेत हैं जो यह पहचान करवाते हैं कि कोई अगुवा या प्रचारक शैतान की युक्तियों में फँस गया है। इस गलती से बचने का परमेश्वर द्वारा दिया गया समाधान है 1 कुरिन्थियों 11:1 – किसी भी मनुष्य का नहीं, बल्कि केवल मसीह यीशु का ही अनुसरण करो, ठीक उसी तरह से जैसे पौलुस करता था। इसलिए मसीही विश्वासियों, अर्थात्, परमेश्वर के वचन के भण्‍डारियों को, किसी भी अगुवे, प्रमुख जन, प्रचारक, या शिक्षक के स्तर और प्रतिष्ठा से प्रभावित होकर कार्य करने की बजाए, जो भी प्रचार किया और सिखाया जाता है, पहले वचन से उसकी जाँच-परख करनी चाहिए, और उसके बाद ही स्वीकार करना तथा पालन करना चाहिए। किसी भी मनुष्य का, उसके शब्दों, उसकी शैली, उसके हाव-भाव का आँख मूंद कर अनुसरण करना देर-सवेर गलतियों तथा समस्याओं में पड़ने और आशीषों की हानि उठाने का कारण ठहरेगा।


अगले लेख में हम देखेंगे कि शैतान इतने उद्यम से परमेश्वर के वचन में फेर-बदल करवाने, उसे भ्रष्ट करने और परमेश्वर के लोगों को पथ-भ्रष्ट करने के प्रयास में क्यों लगा रहता है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 52 - Be Stewards of God’s Word – 37 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 21

 

In the previous articles we have seen the two main reasons why Satan is able to alter God’s Word, then easily have the distorted and corrupted Word used and spread, to misguide God’s people. The first of these two reasons is the very common apathy amongst the vast majority of Christians to not study God’s Word for themselves. Whereas, God has clearly warned that neglecting His Word will be very harmful for them (Isaiah 5:13; Hosea 4:6), and loving His Word will be very blessed for them (John 14:21, 23); and these instructions were not only for the priests, but for all of God’s people. To try and make up for their neglect of learning God’s Word, people accept what preachers and teachers present to them, without cross-checking and verifying it; thereby they become guilty of disobeying Acts 17:11, 1 Corinthians 14:29, and 1 Thessalonians 5:21.

 

The second reason is the tendency of subtle arrogance that creeps into the leaders and Elders, the preachers and teachers about their ministry and knowledge as they grow in popularity and stature. This subtle arrogance is further encouraged, because of their followers, who not only have a blind-faith in them, but also begin idolizing them. These blind-faith followers just cannot think or accept that those leaders and preachers can say anything wrong or make any mistakes; therefore, without first cross-checking from God’s Word, they not only believe whatever their favorite leaders preach and teach, but also pass it on to others, as an irrefutable truth to be followed. This not only makes these followers with a blind-faith guilty of disobeying God’s instructions to first verify from the Word before accepting and believing, but also inadvertent accomplices in altering God’s Word. And they also become stumbling blocks for new, immature, and gullible Believers, inviting upon themselves Lord Jesus’s admonition of Matthew 18:6 and Mark 9:42.

 

In the Bible two definite indicators have been given that indicate that these errors have crept into God’s committed Believers, Church leaders or elders, Bible preachers or teachers, etc. The first one is their using, as well as teaching others also, to use Biblical words, phrases, texts etc. in ways, with meanings and implications that have never been stated, or used, or implied in the Bible about those texts. And, the second is that such leaders not only tolerate, but also allow the creating, maintaining, and encouraging of personality-based factionalism in the Churches and Assemblies. The groupism is usually because these committed Believers, Church leaders or elders, Bible preachers or teachers, etc., either allow, or are even instrumental in creating and maintaining factions and divisions within the Church or Assemblies. The reasons for this factionalism are mainly personal ego and the tendency for one-upmanship, as has been given in 1 Corinthians 1:11-13; 3:3-4; 11:18-19. Because the people of the congregation start associating with, honoring, or following one favorite elder or preacher over another, it leads to egoistic personality clashes, and contentions amongst the elders and preachers. These differences and contentions are then passed on to the congregation, and the people of the congregation are asked to side either with one or the other of these leaders and others in their group. It is so unfortunate and unBiblical that instead of ironing out their differences, and encouraging unity in the Church congregation, the elders and preachers not only create divisions and walls of separation in the Churches or Assemblies, but even stubbornly maintain these walls of separation. And, all of this happens along with their preaching and teaching the gospel, and about love, forbearance, forgiveness, and being one-minded etc.


The apostle Paul, through the Holy Spirit, pointed out these two factors, i.e., altering to God’s Word and placing one leader over another, and decreed against them in 1 Corinthians 4:6 [NIV] “Now, brothers, I have applied these things to myself and Apollos for your benefit, so that you may learn from us the meaning of the saying, "Do not go beyond what is written." Then you will not take pride in one man over against another.” Here Paul, as he had done a little earlier (1 Corinthians 3:3-6), once again sets forth himself and Apollos as examples, and states the problem, its cause, and its solution. He categorically says that they both, Paul and Apollos, made it a point not to go beyond what had already been written in the Scriptures; i.e., they never, in any manner, neither altered the text nor its meaning, nor implied anything beyond what already had been written and given in God’s Word. Because they were particular and committed about maintaining this sanctity of God’s Word, therefore they could teach the same to the Church. And therefore, they could also point out that by staying within the limits of the written Word, the congregation will be able to avoid the trap of taking pride in men, putting one man over another, which leads to factions and divisions in the Church.


    These two things, i.e., altering to God’s Word and one leader thinking himself over or better than another, are the two points which help in discerning that the elder or preacher has fallen prey to Satan’s ploy. The God given solution for this error is 1 Corinthians 11:1 – emulate Christ Jesus, and not any man, in just the same way as Paul used to do. Therefore, Christian Believers, the stewards of God’s Word, instead of getting carried away by the popularity and stature of a leader or elder, or preacher, should make it a point to always cross-check and confirm the messages i.e., whatever is preached and taught to them, from God’s Word and only then accept and obey it. Blindly following any man, his words, style, and his mannerisms, will sooner or later result in getting involved in errors, falling into problems, and suffering a loss of blessings.


In the next article we will see why Satan so desperately tries to alter and corrupt God’s Word, why he has been striving so hard through all these and other ploys to corrupt God’s Word and misguide people.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 12 अगस्त 2025

The Holy Communion – 62 - Compromise leads to Disaster (2) / प्रभु भोज – 62 - समझौते से विनाश (2)

 

प्रभु भोज – 62

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - समझौते से विनाश (2)

 

पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 11:20-22 से उन चार गलतियों को देखा था जो प्रभु भोज में सम्मिलित होते समय, कलीसिया में होने लग गई थीं। इन्हें समझने के लिए हमें प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों के साथ प्रभु भोज को स्थापित करते समय के कुछ संबंधित तथ्यों को दोहराना और याद करना पड़ेगा। हमने देखा था कि प्रभु यीशु ने प्रभु भोज की स्थापना शिष्यों के साथ फसह का भोज खाते समय, उसी भोज की सामग्री को लेकर की थी। हम इससे पहले, निर्गमन 12 का अध्ययन करते समय, यह भी देख चुके हैं कि परमेश्वर के चुने हुए लोगों, इस्राएलियों को फसह के दौरान खमीर का प्रयोग करना बिल्कुल वर्जित था (निर्गमन 12:15, 19; 13:7; 34:25)। हम मत्ती 26:26-27 में लिखा पाते हैं कि “उसने उस से कहा, तू कह चुका: जब वे खा रहे थे, तो यीशु ने रोटी ली, और आशीष मांग कर तोड़ी, और चेलों को देकर कहा, लो, खाओ; यह मेरी देह है। फिर उसने कटोरा ले कर, धन्यवाद किया, और उन्हें देकर कहा, तुम सब इस में से पीओ।” यहाँ हम देखते हैं कि प्रभु ने रोटी और प्याले के लिए एक-वचन शब्दों का प्रयोग किया है, बहु-वचन का नहीं, अर्थात एक ही रोटी थी और एक ही प्याला था। प्याले में भी “दाख रस” (लूका 22:18) था, अर्थात अंगूरों का रस, न कि मदिरा जो दाख रस पर खमीर के कार्य करने से बनती है; फसह के किसी भी भाग में खमीर पूर्णतः वर्जित था। बिल्कुल यही बात मरकुस 14 और लूका 22 के वृतान्तों में भी दी गई है, और इनके द्वारा भी मत्ती के हवाले के एक-वचन के प्रयोग की पुष्टि हो जाती है।

उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जब हम 1 कुरिन्थियों 11:20-22 को पढ़ते हैं, तो हम पहचान सकते हैं कि शैतान ने किस प्रकार से प्रभु की मेज़ को भ्रष्ट कर दिया था, उसके मनाने की प्रभु द्वारा स्थापित विधि को बिगाड़ और बदल कर कुछ और ही कर दिया था। इस प्रकार से किए गए इन बिगाड़ और बदलावों के कारण कलीसिया में फिर अन्य गलतियाँ भी घुस आई थीं।

पवित्र आत्मा की अगुवाई में, पौलुस कहता है कि उनका यह व्यवहार परमेश्वर की कलीसिया को तुच्छ जानना है (पद 22)। पौलुस स्तब्ध है, ऐसा लगता है कि वे लोग पौलुस से अपने व्यवहार का अनुमोदन और सराहना की अपेक्षा कर रहे थे। किन्तु पौलुस के पास अपने भौंचक्के रह जाने, व्यथित होने को बताने के लिए कोई शब्द ही नहीं हैं, वह बस इतना ही कहता है “मैं तुम से क्या कहूं?” और फिर एक फटकार “क्या इस बात में तुम्हारी प्रशंसा करूं? मैं प्रशंसा नहीं करता” के साथ बात का अंत करता है (पद 22)।

यहाँ पद 18 से 22 में हम जो घटनाक्रम देखते हैं उस पर थोड़ा विचार कीजिए। मंडली में कुछ लोगों में ओहदा और पहचान प्राप्त करने की लालसा के कारण कलीसिया में प्रभु द्वारा नियुक्त शिक्षकों और अगुवों के नाम पर गुट-बाज़ी आरंभ हो गई, और वह भी उन शिक्षकों और अगुवों की जानकारी के बिना, उनकी पीठ के पीछे। क्योंकि इस प्रवृत्ति को तुरन्त ही रोका और हटाया नहीं गया, इसलिए उसने जड़ पकड़ ली, बहुत बढ़ गई। इससे कलीसिया में और विश्वासियों के व्यक्तिगत जीवनों में आत्मिक अपरिपक्वता आ गई, वे शारीरिक लोगों के समान व्यवहार करने लगे, जिसे उनकी प्रभु और विश्वास में बढ़ोतरी और उन्नति रुक गई, जो बिगड़ कर अन्ततः डाह, झगड़े, गुट-बाज़ी, और विभाजन तक पहुँच गई। इन बातों के कारण, उनके मध्य में, प्रभु की मेज़ का पूरा स्वरूप और उद्देश्य ही बिगड़ और बदल गया, प्रभु ने जो स्वरूप दिया था उससे बिल्कुल भिन्न, कुछ और ही हो गया। और वे लोग फिर प्रभु को आदर देने और उसकी महिमा करने के उद्देश्य से एकत्रित होने के स्थान पर, एकत्रित होकर परमेश्वर की कलीसिया को तुच्छ जानने वाले कार्य करने वाले बन गए। उनकी गिरावट का यह सिलसिला यहीं पर नहीं रुका; न केवल उन्हें अपनी इस गंभीर त्रुटि का, उन्होंने जो परमेश्वर की कलीसिया को तुच्छ जाना और प्रभु भोज का घोर अपमान किया, एहसास भी नहीं हुआ; बल्कि उनमें अपने किए के प्रति कोई संताप, कोई लज्जा नहीं थी, वरन उन्हें तो पौलुस से आशा थी कि वह उनके किए के लिए उनकी सराहना करेगा, उनके व्यवहार का अनुमोदन करेगा। यह हमें दिखाता है कि शैतान एक छोटे और महत्वहीन प्रतीत होने वाले प्रभु के वचन के उल्लंघन के द्वारा, किस प्रकार से बहका कर परमेश्वर के विरुद्ध होकर काम करने वाला बना देता है, और हम यही सोचते रहते हैं कि हम सही हैं, कुछ गलत नहीं कर रहे हैं, प्रभु की आज्ञाकारिता में एक भक्ति का जीवन जी रहे हैं - उनके अपने अनुसार तो वे प्रभु भोज में भाग लेने के लिए ही एकत्रित होते थे, किन्तु वास्तव में परमेश्वर की कलीसिया को तुच्छ जानते थे।

इस विनाशकारी स्थिति को सुधारने के लिए, जिसके बारे में हम अगले लेख से देखना आरंभ करेंगे, पौलुस उनके सामने फिर से प्रभु द्वारा प्रभु भोज की स्थापना को दोहराता है, उसके उद्देश्यों को उन्हें समझाता, और अनुचित रीति से उसमें भाग लेने के दुष्परिणामों को बताता है।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 62

English Translation

The Lord’s Table - Compromise leads to Disaster (2)

 

In the previous article, we had seen from 1 Corinthians 11:20-22, four errors that had crept into the Church regarding taking part in the Lord's Table. To understand these errors, we need to recollect some pertinent facts related to the Lord’s initiating the Holy Communion with His disciples. We have seen that the Lord had established the Holy Communion during the Passover meal, using the elements of that meal. We had also seen earlier, while studying from Exodus 12, that the Israelites, the chosen people of God, had been forbidden the use of leaven for the duration of the Passover (Exodus 12:15, 19; 13:7; 34:25). We see from the account given in Matthew 26:26-27, “And as they were eating, Jesus took bread, blessed and broke it, and gave it to the disciples and said, "Take, eat; this is My body." Then He took the cup, and gave thanks, and gave it to them, saying, "Drink from it, all of you”. So, we see that in establishing the Holy Communion, the Lord Jesus took bread, broke it, and asked the disciples to “eat this” (all in singular, not plural; implying one bread); then He took the cup of “fruit of the vine” (Luke 22:18), i.e., the unfermented grape juice, (and not a cup of wine - the result of fermentation or leaven acting upon the grape juice; and all use of leaven was forbidden for the Passover), and asked the disciples to "Drink from it, all of you” (again all in singular, not plural; implying one cup of grape juice).  Very much the same has been stated in the parallel accounts given in Mark 14 and Luke 22, and they too affirm the singular bread and cup, as we see in the reference from Matthew.

With the above facts in mind when we read 1 Corinthians 11:20-22, we can identify how Satan had distorted the Lord’s Table and changed its manner of observance to something quite different from what the Lord had done. This distortion had then brought in other errors into the Church.

Under the guidance of the Holy Spirit, Paul says, this was equal to despising the Church of God (verse 22). Paul is aghast, it seems that they were expecting an approval and commendation from Paul for what they were doing. But Paul is at a loss for words to express his shock and dismay about their behavior, and all he can say is “What shall I say to you?”; and concludes with a tongue lashing for them “Shall I praise you in this? I do not praise you” (verse 22).

Consider the sequence of events that we see from verse 18 to 22 here. The desire of some people for ‘approval and recognition” in the congregation led to promotion of factionalism in the name of teachers appointed by the Lord in their midst, and that too behind the backs of those teachers, unknown to them. Since this tendency was not immediately corrected, but was allowed to grow and take root, it caused spiritual immaturity, carnal behavior, and obstructed their growth and edification as Believers as well as the Church, eventually culminating in strife, contentions, and divisions in the Church. Because of the divisions and immature behavior, they changed the whole form and function of the Lord’s Table into something quite different from what the Lord had instituted. Eventually, in the name of gathering together to honor and glorify the Lord, they ended up despising the Church of God. This downward slide did not stop here; not only did they fail to realize the grave error, the gross denigration of the Church and the Holy Communion that they had committed; but they had no realization of it, no shame for it, rather they expected Paul to approve of it and praise them for their depravity. This gives us an idea of how Satan, through one seemingly small or insignificant transgression of the Lord’s commandment, can subtly beguile and lead us away into going and working against God, while all the while we can be thinking that there is nothing wrong with us and we are living a godly life, in obedience to the Lord – in their own eyes, they were gathering to partake in the Holy Communion, but in reality they were acting to despise the Church of God.

To rectify this disastrous situation, as we will start looking from the next article, Paul recounts to them the Lord’s setting up of the Holy Communion and its purpose, and tells them about the consequences of unworthily participating in the Lord’s Table.

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 11 अगस्त 2025

The Holy Communion – 61 - Compromise leads to Disaster (1) / प्रभु भोज – 61 - समझौते से विनाश (1)

 

प्रभु भोज – 61

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - समझौते से विनाश (1)

 

पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 11:18-19 से प्रभु भोज में भाग लेने से संबंधित गलतियों के पहले समूह को देखा था। कलीसिया में समस्याओं की जड़ गुट-बाज़ी और विभाजन थे, जो इसलिए उत्पन्न हो गए थे क्योंकि लोग प्रभु यीशु की ओर देखने की बजाए, अपने मन-पसंद शिक्षकों और अगुवों की ओर देखने लग गए थे। उनमें से जो व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएँ रखते थे और ओहदा चाहते थे, उन्होंने विश्वासियों के मध्य इस विनाशकारी प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया। कुल मिलाकर परिणाम यह हुआ कि मसीही विश्वासियों में आत्मिक अपरिपक्वता, बालकों के समान व्यवहार, शारीरिक प्रवृत्तियाँ और बर्ताव, डाह और झगड़े उत्पन्न हो गए, जिन से कलीसिया में विभाजन आ गए।

इसके बाद पौलुस 1 कुरिन्थियों 11:20-22 में प्रभु भोज से संबंधित गलतियों के दूसरे समूह को दिखाता है जो उनमें घुस आया था। हम इन पदों से उन गलतियाँ को देख सकते हैं जो कि कलीसिया में आ गई थीं:

* प्रभु द्वारा स्थापना के समय उस पहले प्रभु भोज के समय, शिष्यों को एक रोटी और एक प्याले में से भाग लेना था, इसलिए प्रत्येक ने रोटी का छोटा टुकड़ा, और प्याले में से एक घूंट भर ही लिया होगा। इस प्रकार, रोटी और प्याले में संकेतात्मक रीति से भाग लेने के स्थान पर, यहाँ उन विश्वासियों ने प्रभु भोज को पूरा भोजन बना लिया था। हम पौलुस द्वारा पद 20 के अंत और पद 21 के मध्य में प्रयोग किए गए शब्दों से इसके बारे में  उसके द्वारा दिए गए ताने, उसके व्यंग्य को देख सकते हैं “...यह प्रभु भोज खाने के लिये नहीं” “...अपना भोज खा लेता है...” उन्होंने प्रभु भोज को अपने व्यक्तिगत भोज में बदल दिया था। और अब वे प्रभु की आज्ञाकारिता में, उसे आदर देने के लिए नहीं, किन्तु अपनी इच्छा के अनुसार करने के लिए एकत्रित हो रहे थे, किसी की भी परवाह किए बिना।

* वे एक साथ नहीं, अलग-अलग खा रहे थे। प्रभु ने सभी शिष्यों को एक साथ एक ही रोटी और एक ही प्याले में से भाग लेने के लिए कहा था। किन्तु यहाँ तो विश्वासी पूरा भोजन करने लग गए थे, व्यक्तिगत रीति से “एक दूसरे से पहिले”। उनके मध्य एक ही प्रभु पर किए गए एक ही विश्वास की एकता का चिह्न भंग हो गया था। उसके स्थान पर अपने आप को एक-दूसरे से बढ़कर दिखाने की भावना आ गई थी, जिससे उनके मध्य केवल विभाजन और गुट ही बन सकते थे।

* उन्होंने प्याले के दाख रस को मदिरा, दाख रस पर खमीर की क्रिया से प्राप्त होने वाली वस्तु, से बदल लिया था। और उस मदिरा में से भी, जिसे कदापि वहाँ होना ही नहीं चाहिए था, एक घूंट लेने के स्थान पर, उसे इतना पी रहे थे कि मतवाले हो जाते थे - कलीसिया में। और वे यह उस समय कर रहे थे जब वे कहने को, उनके लिए दिए गए प्रभु के बलिदान को याद करने के लिए एकत्रित होते थे, अर्थात उसकी तोड़ी गई देह और बहाए गए लहू को, जिससे कि उन्हें उद्धार मिल सका, आदर देने के लिए।

* न केवल वे प्रभु द्वारा दी गई प्रभु भोज की विधि का उल्लंघन कर रहे थे, वरन उनमें अपने साथी सह-विश्वासियों के प्रति कोई परवाह भी नहीं थी। वे प्रभु भोज के नाम में भोजन खाने को “जिन के पास नहीं है उन्हें लज्जित” (पद 22) करने के लिए प्रयोग कर रहे थे। बजाए साथी विश्वासियों के प्रति विश्वासी भाईचारे और प्रेम को दिखाने के, उन्हें जिनके पास कोई भोजन नहीं था अपने साथ भोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित करने की बजाए, वे उनका ठट्टा कर रहे थे, उन्हें भूखे छोड़ दे रहे थे (पद 21), जबकि स्वयं प्रभु भोज के नाम में अपना भोजन उनके सामने खा रहे थे। उनके मध्य की इस गुट-बाज़ी ने उन्हें गहराई से विभाजित कर दिया था, और विभाजन की एक रेखा थी उनके परस्पर आर्थिक और सामाजिक स्तर - जिनके अनुसार वे पृथक हो गए थे, बजाए पापों से बचाए गए और उद्धार पाए हुए परमेश्वर की संतानों के समान एक-जुट रहने के।

अगले लेख में हम इन गलतियों से सम्बन्धित बाइबल के कुछ तथ्यों को देखेंगे, और उस आधार पर इन्हें समझेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 61

English Translation

The Lord’s Table - Compromise leads to Disaster (1)

 

       In the previous article we had seen the first set of errors related to partaking in the Holy Communion from 1 Corinthians 11:18-19. The root problem of the Church was factionalism and divisions that had come in because of people looking up to their favorite teachers and elders of the Church instead of the Lord Jesus. Those amongst them desirous of personal approval and recognition from men, encouraged and developed this disastrous tendency amongst the Believers. The net result of it all was spiritual immaturity, childish behavior, being carnal, having strife and contentions amongst the Believers, leading to divisions in the Church.

       Paul then, in 1 Corinthians 11:20-22, points out the second set of errors that had crept in among them related to the Lord’s Table. We can see from these verses that the following errors had crept into the Church:

* At the time of the establishment of the Holy Communion, during the communion participation, the disciples had to share the one bread and one cup, therefore, everyone would have taken a small part of the bread and a sip from the cup. But here, instead of partaking of the Bread and Cup symbolically, these Believers had started to treat it as a full meal. We can see the sarcasm that Paul uses here at the end of verse 20 and beginning of verse 21 - “...it is not to eat the Lord's Supper. For in eating, each one takes his own supper...” They had changed “The Lord’s Supper” into their “own supper”; and they were now gathering not with the intention of honoring the Lord by being obedient to Him, but for each one to do what pleased them, without caring at all for the others.

* They were eating it separately, not together. The Lord had asked all the disciples to together share the same bread and cup, at the same time. But here, the Believers had started to eat a meal, individually, “ahead of others.” The indicator of unity, of their being together as one unit in faith in the Lord had been broken; it had been replaced by a show of ‘one-upmanship’, which could only serve to divide and segregate them further.

* They had replaced the contents of the cup with wine, the fermented product from grape-juice. And instead of taking a sip from that wine, which should not have been there, in the first place, they were drinking it to the extent of getting drunk - in the Church. Doing this at the time they had supposedly gathered to honor the Lord by remembering His sacrifice for them, i.e., remember His body broken for them and His blood shed for them, so that they could be delivered from their sins.

* Not only were they flouting the Lord’s instituted manner of the Holy Communion, but also had no concern for their fellow Believers, their brethren in the Lord. They were using their participation in the Holy Communion to “shame those who have nothing” (verse 22). Instead of exhibiting brotherly love and concern for fellow Believers, and inviting those who did not have any food to share and join with them, they were mocking them, letting them go hungry (verse 21), while they ate their food in the name of the Holy Communion of the Lord. The factionalism in them had deeply divided them, and one of the lines of divisions was the line between the rich and the poor - they were segregating themselves according to their socio-economic status, instead of showing unity as the saved children of God.

In the next article we will see some Biblical facts related to the above, to understand these errors.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language