ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Attitude लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Attitude लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 20 मई 2026

Blessed and Successful Life - 104 - Learning From the Holy Spirit – 4 / आशीषित एवं सफल जीवन – 104 - पवित्र आत्मा से सीखना – 4

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 104 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 24

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा से सीखना – 4


नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, उसे उसके उद्धार पाने के पल से ही परमेश्वर द्वारा प्रदान किए गए परमेश्वर पवित्र आत्मा का भण्डारी भी हो जाता है। पवित्र आत्मा उसे उसका मसीही जीवन जीने तथा सेवकाई को भली-भाँति पूरा करने में सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया गया है। इसलिए पवित्र आत्मा की सहायता को योग्य रीति से उपयोग करने के लिए, विश्वासी को परमेश्वर के वचन से उस के बारे में सीखना चाहिए, जिस से कि पवित्र आत्मा के बारे में प्रचलित झूठी शिक्षाओं और गलत धारणाओं में पड़ कर भटक न जाए। हम यह प्रभु यीशु द्वारा यूहन्ना 14 से 16 अध्याय में पवित्र आत्मा के बारे में दी गई शिक्षाओं को सीखने के द्वारा कर रहे हैं। वर्तमान में हम यूहन्ना 14:17 से सीख रहे हैं, जहाँ से हमने पवित्र आत्मा का ‘सत्य का आत्मा’ होने के बारे में देखा है; और फिर उसके बाद सीखा था कि क्यों सँसार उसे जान नहीं सकता है, ग्रहण नहीं कर सकता है, लेकिन मसीही विश्वासी उसे जान सकता है क्योंकि वह उस में निवास करता है।


हमने देखा है कि विश्वासी में पवित्र आत्मा होने का प्रमाण है विश्वासी के जीवन में दिखने वाले पवित्र आत्मा के प्रभाव, उसके जीवन में पवित्र आत्मा द्वारा लाए गए बदलाव। इन प्रभावों में से एक है विश्वासी का परमेश्वर के वचन बाइबल को पवित्र आत्मा से सीखना। किन्तु विश्वासी में पवित्र आत्मा के होते हुए, और पवित्र आत्मा के उसे सिखाने का इच्छुक होने पर भी, बहुधा विश्वासियों को पवित्र आत्मा से परमेश्वर के वचन को सीखने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। और इसलिए विश्वासी अकसर मनुष्यों और पुस्तकों से वचन सीखने की ओर मुड़ जाते हैं, जो उन्हें बाइबल के बाहर की और गलत शिक्षाओं में पड़ जाने के खतरे में डाल देता है। हम ने देखा था कि विश्वासी के पवित्र आत्मा से न सीख पाने के मुख्यतः तीन कारण हैं। इन तीनों में से हम पहले कारण, विश्वासी में परमेश्वर के वचन का पर्याप्त संग्रह अथवा भण्डार न होना जिस में से पवित्र आत्मा उसे स्मरण दिला सके – क्योंकि पवित्र आत्मा इसी विधि से सिखाता है (यूहन्ना 14:26), को हम देख चुके हैं।


अब हम दूसरे कारण को देख रहे हैं, विश्वासी का परमेश्वर के वचन को पढ़ने और अध्ययन करने में पर्याप्त समय न लगाना। और यह विश्वासी के पवित्र आत्मा के निर्देशों का पालन करने के लिए जितना प्रतिबद्ध होना चाहिए, उतना न होने के कारण होता है। पिछले लेख में इस कारण पर विचार करते हुए हम इस बात पर आ कर रुके थे कि पवित्र आत्मा से सीखने के लिए विश्वासी को ‘आत्मा के अनुसार चलना’ (गलतियों 5:16, 25) भी सीखना चाहिए; अर्थात, पवित्र आत्मा के कहे के प्रति संवेदनशील और आज्ञाकारी भी होना चाहिए। इस दूसरे कारण के दोनों भाग – परमेश्वर के वचन को पर्याप्त पढ़ना और अध्ययन नहीं करना, तथा पवित्र आत्मा के निर्देशों का पालन करने के लिए उचित रीति से प्रतिबद्ध नहीं होना, आपस में जुड़े हुए हैं और एक-दूसरे पर निर्भर हैं। विश्वासी जितना अधिक परमेश्वर के वचन को पढ़ेगा और सीखेगा, वह पवित्र आत्मा के प्रति उतना अधिक प्रतिबद्ध और आज्ञाकारी होगा, अर्थात, वह उतना अधिक ‘आत्मा के अनुसार’ चलने वाला बन जाएगा। और वह जितना अधिक प्रतिबद्ध और आज्ञाकारी होगा, वह जितना अधिक ‘आत्मा के अनुसार’ चलने वाला बनेगा, पवित्र आत्मा भी उसे उतना ही अधिक परमेश्वर के वचन को सिखाएगा, तथा वचन में विश्वासी की रुचि उतनी अधिक बढ़ती जाएगी। इस प्रकार से, एक चक्र के समान, एक भाग दूसरे को दृढ़ और उन्नत करता चला जाता है।


विश्वासी के पवित्र आत्मा के प्रति प्रतिबद्ध और आज्ञाकारी न रहने का एक और कारण है उसका सँसार की बातों में फँसे रहना। पवित्र आत्मा की अगुवाई में प्रेरित पतरस ने मसीही विश्वासियों को लिखा है, “इसलिये सब प्रकार का बैर भाव और छल और कपट और डाह और बदनामी को दूर करके। नये जन्मे हुए बच्‍चों के समान निर्मल आत्मिक दूध की लालसा करो, ताकि उसके द्वारा उद्धार पाने के लिये बढ़ते जाओ” (1 पतरस 2:1-2)। दूसरे शब्दों में, निर्मल आत्मिक दूध के द्वारा बढ़ने के लिए यह अनिवार्य है कि पहले विश्वासी अपने रवैये और जीवन-शैली में बदलाव लाए – “सब प्रकार का बैर भाव और छल और कपट और डाह और बदनामी को दूर करके” सँसार से बिल्कुल भिन्न हो जाए। प्रेरित पौलुस ने भी इसी बात पर 1 कुरिन्थियों 3:1-3 में बल दिया; उसने इस प्रकार के व्यवहार में बने रहने वाले विश्वासियों को शारीरिक कहा। इस बालकों के समान व्यवहार के कारण वे ठोस आत्मिक भोजन, अर्थात परिपक्व आत्मिक शिक्षाएँ ग्रहण कर पाने में असमर्थ थे; और उन्हें बच्चों का ही भोजन, अर्थात बिल्कुल आरंभिक शिक्षाएँ ही दी जा सकती थीं। पौलुस ने रोमियों 12:2 में भी इस बात पर ओर दिया कि परमेश्वर की इच्छा जानने के लिये यह परिवर्तन होना अनिवार्य है।

1 पतरस 2:1 की एक और ध्यान देने योग्य बात है कि पतरस पवित्र आत्मा के द्वरा मसीही विश्वासियों को यह लिख रहा है कि उन्हें ही स्वयं इन बुरे साँसारिक रवैयों और बातों को अपने से दूर करना होगा, कोई और उन के लिए यह कर के नहीं देगा। पवित्र आत्मा यह करने में उनकी सहायता और मार्गदर्शन करेगा, लेकिन उनके स्थान पर उनके लिए इसे नहीं करेगा – पिछले लेखों से ध्यान कीजिए, वह उनका सहायक और मार्गदर्शक है, उनके स्थान पर काम करने वाला या उनका सेवक नहीं है। विश्वासियों को इस परिवर्तन को लाने के लिए स्वयं ही पहल करनी होगी, प्रयास करने होंगे, दृढ़ निश्चय बने रहना होगा। और जब वे दृढ़ निश्चय होकर उस के लिए उचित कदम उठाते हैं, तब परमेश्वर पवित्र आत्मा इन बाधाओं पर जयवंत होने और उन्हें हटाने में उनका सहायक होगा, मार्गदर्शन करेगा, जिस से वे परमेश्वर के वचन को सीखें, आत्मिक उन्नति करें, और परिपक्व हों।

मसीही विश्वासी को इस बात का एहसास रखना है कि प्रभु यीशु मसीह को उद्धारकर्ता स्वीकार करने, नया-जन्म प्राप्त करने के बाद से अब वे एक पूर्णतः नई सृष्टि बन गए है, “सो यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्‍टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं” (2 कुरिन्थियों 5:17)। इसलिए विश्वासी अब पुराने जीवन की बातों के साथ बना नहीं रह सकता है। यदि वह बना रहेगा, तो वे उसकी आत्मिक बढ़ोतरी में बाधा बनेंगी, और परमेश्वर के द्वारा उसे दिए गए शिक्षक से परमेश्वर के वचन को सीखने नहीं देंगी। पुराने जीवन की बातों को छोड़ कर नए जीवन के अनुसार जीने का उपाय है सँसार के लोगों और बातों के साथ संबंध को काट लेना। और फिर, उस समय को परमेश्वर का वचन सीखने, परमेश्वर का कार्य करने, और परमेश्वर के लोगों की संगति में रहने में बिताना।

अगले लेख में हम उस तीसरे कारण को देखना आरंभ करेंगे जो मसीही विश्वासी के पवित्र आत्मा से वचन को सीखने में बाधा डालता है, अर्थात, उन्होंने मनुष्यों से जो शिक्षाएँ पाई हैं और जिन शिक्षाओं पर वे भरोसा रखते आए हैं, उन्हीं में पवित्र आत्मा से मिली शिक्षाओं को मिलाने का प्रयास करना।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 104 - Stewards of Holy Spirit - 24 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Learning From the Holy Spirit – 4

 

The Born-Again Christian Believer is also the steward of the Holy Spirit, given to him by God at the very moment of his salvation. The Holy Spirit is given to be his Helper, Companion, Teacher, and Guide for his Christian living and ministry. Therefore, to utilize the Holy Spirit’s services worthily, the Believer must learn about Him from God’s Word, to avoid being misled by false teachings and wrong doctrines so prevalent about the Holy Spirit. We are doing this through studying the teachings about the Holy Spirit given by the Lord Jesus in John chapters 14 to 16. Presently we are learning from John 14:17, and there we have seen about the Holy Spirit being ‘The Spirit of Truth’; and then we have learnt about why the world cannot know and receive Him, but the Christian Believer can know Him since He resides in him.


We have seen that the proof of the Holy Spirit being present in the Believer are the effects that He produces, the changes that the Holy Spirit brings about, in the Believer’s life. One of these effects is that the Believer learns God’s Word, the Bible, from the Holy Spirit. But despite the Holy Spirit being present in the Christian Believers and wanting to teach them, they still face considerable problems in properly learning God’s Word from Him. Therefore, the Believers often resort to learning from men and books, which makes them prone to learning unBiblical things as well. We had seen that there are three main reasons for the Believer not being able to learn from God the Holy Spirit present in him. Of these three reasons, we have seen the first, i.e., the Believer not creating and maintaining a ‘stock’ or repository of God’s Word within him. This stock is essential for the Holy Spirit to be able to bring things written in God’s Word to the Believer’s remembrance – since that is how the Holy Spirit teaches the Believers (John 14:26).


We are now looking at the second reason, the Believer’s not giving adequate time to read and study God’s Word. This usually is due to the Believer’s not being committed enough to follow and obey the instructions of the Holy Spirit. In the last article, while considering this second reason, we had stopped at the point that to learn from the Holy Spirit, the Believer also must learn to ‘walk in the Spirit’ (Galatians 5:16, 25); i.e., learn to be sensitive and obedient to the promptings of the Holy Spirit. The two components of this second reason – not reading and studying enough of God’s Word, and not being committed enough to follow and obey the instructions of the Holy Spirit, are inter-linked and inter-dependent. The more the Believer reads and studies God’s Word, the more committed and obedient he will become to the Holy Spirit, i.e., the better he will ‘walk in the Spirit.’ The more committed and obedient he is to the Holy Spirit, i.e., the better he ‘walks in the Spirit’, the more the Holy Spirit will teach God’s Word to him, and the more interest he will develop in it. So, cyclically, one component will keep strengthening and promoting the other.


Another reason why the Believer does not remain committed and obedient to the Holy Spirit is his remaining entangled in the things of the world. The Apostle Peter, under the guidance of the Holy Spirit, has written to the Christian Believers “Therefore, laying aside all malice, all deceit, hypocrisy, envy, and all evil speaking, as newborn babes, desire the pure milk of the word, that you may grow thereby” (1 Peter 2:1-2). In other words, for the Believer to grow by the pure milk of the Word, the preliminary condition is a changed attitude and life-style – “laying aside all malice, all deceit, hypocrisy, envy, and all evil speaking”, he must become absolutely unlike the world. The Apostle Paul too emphasized on this in 1 Corinthians 3:1-3; calling the Believers still persisting in this kind of behaviour as ‘carnal.’ Because of this child-like behavior, they were unable to receive solid spiritual food, i.e., more mature spiritual teachings, and had to be fed only milk – the food of the babies, i.e., the very basic spiritual teachings. Paul also emphasized in Romans 12:2 that this transformation was essential to know the will of God.

 

Another thing to be noted from 1 Peter 2:1 is that Peter through the Holy Spirit is writing to the Believers that it is they themselves who have to lay aside these bad, worldly attitudes; no one else is going to do it for them. The Holy Spirit will help and guide them in it, but will not do it for them – remember from the earlier articles, He is their Helper and Guide, not their substitute or servant. To bring about this transformation, the Believers have to take the initiative, make the efforts, be resolute. As they take determined steps about it, God the Holy Spirit will help and guide them overcome and remove these impediments in their learning of God's Word, grow spiritually, and mature.


The Christian Believer must realize that having accepted the Lord Jesus as savior, having been Born-Again, now he is a totally new creation, “Therefore, if anyone is in Christ, he is a new creation; old things have passed away; behold, all things have become new” (2 Corinthians 5:17). Therefore, the Believer cannot be carrying with him the old things. If he does, they will hamper his spiritual growth, and not let him learn God’s Word from his God given Teacher – the Holy Spirit. The way to step away from the past and live according to the new life is by cutting off the time with the people and things of the world. Then, using that time in learning God’s Word, doing God’s work, and being in the company of God’s people.

In the next article we will begin looking at the third reason that obstructs the believer from learning God’s Word, i.e., their wanting to mix up man’s teachings that they have received and rely upon, with the teachings given by the Holy Spirit to them.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 13 - Irresponsible Steward - 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 13 - गैर-जिम्मेदार भण्डारी – 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 13 - भण्डारी होना – 5

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

गैर-जिम्मेदार भण्डारी होना – 2

 

पिछले कुछ लेखों से हम परमेश्वर द्वारा हमें दी गई बातों के योग्य भण्डारी होने, उनका सभी के लाभ और परमेश्वर की महिमा के लिये उपयोग करने (1 पतरस 4:10-11) के बारे में देखते आ रहे हैं। पहले योग्य भण्डारी होने की ज़िम्मेदारी के बारे में देखने के बाद, पिछले लेख से हमने परमेश्वर का गैर-ज़िम्मेदार भण्डारी होने के बारे में देखना आरम्भ किया है। हम देख चुके हैं कि प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए परमेश्वर ने कोई न कोई कार्य निर्धारित किया ही है (इफिसियों 2:10), उस कार्य को करने के लिए उसे उपयुक्त संसाधन भी उपलब्ध करवाए हैं। प्रत्येक विश्वासी को उन कार्यों को सभी की भलाई, परमेश्वर के राज्य की बढ़ोतरी, और परमेश्वर की महिमा के लिए पूरा करना है (1 कुरिन्थियों 12:7; 14:12)। प्रत्येक मसीही विश्वासी परमेश्वर द्वारा दी गई इन बातों का परमेश्वर के लिए भण्डारी है; अन्ततः उसे अपना हिसाब प्रभु परमेश्वर को देना होगा (रोमियों 14:12; 2 कुरिन्थियों 5:10), और उसके द्वारा भण्डारी होने की ज़िम्मेदारी के निर्वाह के अनुसार उसे अपने अनन्त काल के लिए पुरस्कार या प्रतिफल मिलेंगे (1 कुरिन्थियों 3:12-15)।

 

पिछले लेख में हमने देखा था कि मसीही विश्वासी गैर-ज़िम्मेदार भण्डारी मूलतः दो प्रकार से हो सकता है – पहला, परमेश्वर द्वारा दी गई बातों और जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह और उदासीन होने के द्वारा (मत्ती 25:26-30); तथा दूसरा, भण्डारी होने की ज़िम्मेदारी को, स्वामी ही होना समझ लेना, और स्वामी द्वारा दिये गये अधिकारों का दुरुपयोग करने लग जाना (लूका 12:45)। पिछले लेख में पहली बात को देख चुके हैं; आज दूसरी - ज़िम्मेदारी के दुरुपयोग के बारे में देखेंगे।


प्रभु यीशु ने लूका 12:35-48 में अपने शिष्यों को प्रभु का भण्डारी होने की शिक्षा दी; उन्हें समझाया कि स्वामी के किसी भी समय अचानक ही वापस आ जाने के लिए वे भले दासों के समान सदा तत्पर और तैयार रहें, अपनी ज़िम्मेदारियों के निर्वाह में निरंतर लगे रहे हैं, उसके लौटने की प्रत्याशा रखें और बाट जोहते रहें। पतरस द्वारा प्रश्न उठाने पर (पद 41) प्रभु ने ‘विश्वासयोग्य और बुद्धिमान भण्डारी’ (पद 42) के गुण भी बताए (पद 42-44); और फिर गैर-ज़िम्मेदार भण्डारी के गुण भी बताए (पद 45) तथा उसका परिणाम भी बताया (पद 46)। हमारे विषय के सन्दर्भ में, हमारा मुख्य अभिप्राय पद 45 से है।


दूसरी प्रकार का गैर-ज़िम्मेदार भण्डारी, स्वामी के आने में देर प्रतीत होने का गलत अर्थ लेता है, और अपने आप को ही स्वामी समझने लगता है। वह अनुचित रीति से स्वामी के अधिकार अपना लेता है, और अपने संगी दासों के साथ दुर्व्यवहार करता है। साथ ही उसका व्यक्तिगत जीवन भी भ्रष्ट हो जाता है, वह शारीरिक सुख-विलास की बातों में लग जाता है। जबकि जब प्रभु ज़िम्मेदारी देता है, तो उस ज़िम्मेदारी का निर्वाह अपने स्वभाव और गुणों के अनुरूप किए जाने की अपेक्षा करता है; अर्थात् , उस प्रकार से जैसे प्रभु स्वयं उस कार्य को करता, उस कार्य के सन्दर्भ में जिस प्रकार का व्यवहार प्रभु का होता। आज, हमारे लिए परमेश्वर पवित्र आत्मा ने इस उचित रीति से भण्डारी की जिम्मेदारियों के निर्वाह को 1 पतरस 5:1-4 में लिखवाया है। पवित्र आत्मा की अगुवाई में पतरस द्वारा लिखे गए गुणों को पढ़ने से स्पष्ट है कि कलीसिया के अगुवों को अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वाह उस प्रभु के चरित्र और गुणों के अनुसार करना है, जिसने उन्हें यह ज़िम्मेदारी दी है।


भण्‍डारियों के दोनों ही प्रकार से गैर-ज़िम्मेदार होने के पीछे एक ही बात है – उनकी सोच और रवैया, जो उनके स्वामी उनके स्वामी की सोच और रवैये के अनुसार था ही नहीं; उनका जीवन और व्यवहार अपने स्वामी के पक्ष में, उसके अनुसार, था ही नहीं। पहले वाले की सोच में स्वामी द्वारा उसे दिए गए आदर और ज़िम्मेदारी का कोई महत्व ही नहीं था, इसीलिए वह अपने भण्डारी होने के प्रति लापरवाह और उदासीन रहा। दूसरे वाले की सोच में स्वार्थ, अपने व्यक्तिगत हित तथा सांसारिक लाभ के लिए उसे सौंपे गए समय, साधन, और अवसर दुरुपयोग करना था।

 

तात्पर्य यह कि जब तक हम मसीही विश्वासियों की प्रभु और उसके द्वारा दी गई जिम्मेदारियों के प्रति सोच ठीक नहीं होगी, हम प्रभु के भले भण्डारी भी नहीं बन सकेंगे। इसीलिए हम मसीही विश्वासियों के लिए पवित्र आत्मा ने कुलुस्सियों 3:1-2 में लिखवाया है, “सो जब तुम मसीह के साथ जिलाए गए, तो स्वर्गीय वस्तुओं की खोज में रहो, जहां मसीह वर्तमान है और परमेश्वर के दाहिनी ओर बैठा है। पृथ्वी पर की नहीं परन्तु स्वर्गीय वस्तुओं पर ध्यान लगाओ।” यदि हमारा मन, ध्यान, और परिश्रम स्वर्गीय बातों पर नहीं, बल्कि नाशमान सांसारिक बातों पर ही लगा होगा; स्वर्ग में संपत्ति अर्जित करने की बजाए सांसारिक संपत्ति, घर, ज़मीन, आदि पर ही लगा होगा, तो हम अपने आप को अपने स्वामी के आने तथा उसके साथ स्वर्ग में रहने के लिए तैयार कैसे रखेंगे? अपने भण्डारी होने की ज़िम्मेदारियों को जानेंगे और उनका ठीक से निर्वाह कैसे करेंगे? यदि हमारी सोच सही होगी, केवल तब ही हम अपने कार्य भी सही करेंगे।

 

अगले लेख में हम भण्डारी होने की ज़िम्मेदारी के निर्वाह के बारे में कुछ और बातें देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 13 - Stewardship - 5

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Being an Irresponsible Steward - 2


   Since the previous few articles, we have been considering about being worthy stewards of everything that God has given to us, and utilizing the God given things for the benefit of all and the glory of God (1 Peter 4:10-11). Initially we saw about the responsibilities of a worthy steward, and then, since the previous we have begun to consider about being an irresponsible steward of God. We have already seen that God has determined some work or the other for every Christian Believer (Ephesians 2:10), and to help him do that work, God has also made available for him the appropriate resources. Every Believer has to do those works for the benefit of others, for the growth of God’s Kingdom, and for God’s glory (1 Corinthians 12:7; 14:12). Every Christian Believer is God’s steward for what has been given to him; eventually, he will have to give an account to God for it (Romans 14:12; 2 Corinthians 5:10). According to how he has fulfilled his responsibility of being God’s steward, he will receive his rewards for eternity (1 Corinthians 3:12-15). 


A Believer can be irresponsible in two basic ways – firstly, by being careless and unconcerned regarding what God has given him (Matthew 25:26-30); the second is by assuming that the responsibility of being a steward, is being the master, and misusing the usurped authority (Luke 12:45). In the previous article we have seen about the first one; today we will see regarding the second one - about misusing authority.


The Lord Jesus, in Luke 12:35-48 taught His disciples about being His steward. He taught them that like good servants, they should always remain ready and prepared for the master to come at any time, be continually busy in fulfilling their assigned responsibilities, and they should be found anticipating and waiting for His return. Peter then raised a question (vs. 41), and the Lord gave the characteristics of the ‘faithful and wise steward’ (vs. 42-44); and then also told them about the irresponsible steward (vs. 45) and his outcome (vs. 46). In context of our topic, we are mainly concerned about verse 45.


The second kind of irresponsible steward, misuses the apparent delay in the coming of the master, and starts considering himself as the master. He wrongly usurps the authority of the master, and then starts ill-treating his fellow servants. His personal life also gets corrupted, and he gets involved in things related to physical gratification and pleasures. Whereas, whenever the Lord gives a responsibility, He expects that it be fulfilled in accordance with the Lord’s characteristics and nature, i.e., as the Lord would have done that work, as would have been the Lord’s behavior towards that responsibility. Today, for our benefit, God the Holy Spirit has had this right way of fulfilling responsibilities written in 1 Peter 5:1-4. It is very clear from the manner of doing the Lord’s work as written by Peter, that the Elders and leaders of the Church have to conduct themselves and fulfill their responsibilities according to the characteristics and behavior of the Lord who has given them these responsibilities.


There is one common thing behind both the stewards being irresponsible – their attitude, their thinking, which never was in accordance with their Master’s; they were just not oriented towards him and his ways. The attitude of the first one had no importance for the honor and responsibility entrusted to him by the master, therefore, he remained careless and unconcerned towards it. The attitude of the second one was of being selfish, to misuse the time, resources, and opportunity given to him, for personal gains and for acquiring physical benefits. 


The implication is that unless and until we Christian Believers have a right attitude and thinking towards the Lord and towards the responsibilities He has given to us, we will not be able to become good stewards of God. That is why God the Holy Spirit has had it written for us Christian Believers in Colossians 3:1-2, “If then you were raised with Christ, seek those things which are above, where Christ is, sitting at the right hand of God. Set your mind on things above, not on things on the earth.” If our hearts, mind, and efforts are not on heavenly things, but on temporal worldly things; instead of acquiring heavenly things, we are inclined towards acquiring material things and wealth on earth; then how can we keep ourselves ready for the return of our Master and be with Him in heaven? How can we know of our responsibilities as His stewards and fulfill them? If our attitude, our thinking is right, then we will also fulfill our responsibilities properly.

 

In the next article we will look further about fulfilling our responsibilities as stewards of God.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 23 नवंबर 2024

What Is Sin? / पाप क्या है? - 2

 

पाप और उद्धार को समझना - 2 

Click Here for the English Translation

पाप क्या है? - 2

    पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर के वचन, बाइबल, में परमेश्वर ने बताया है कि परमेश्वर की पवित्रता एवं निर्मलता के स्तर के अनुसार पाप मनुष्यों के नियमों या बातों का नहीं, वरन परमेश्वर की व्यवस्था का उल्लंघन है; और हर प्रकार का अधर्म पाप है - वह चाहे किसी भी परिस्थिति के अन्तर्गत अथवा उद्देश्य से क्यों न किया गया हो। साथ ही हमने यह भी देखा था कि परमेश्वर की दृष्टि में केवल शारीरिक कार्य ही पाप नहीं हैं; वरन मन की वे सभी भावनाएं, विचार, दृष्टिकोण, इच्छाएं, आदि, जो परमेश्वर की व्यवस्था के विरुद्ध हैं, उससे असंगत हैं, और जो किसी भी प्रकार के अधर्म के लिए उकसाती या प्रेरित करती हैं, वे भी पाप हैं। चाहे वे बाहरी रीति से व्यक्त न भी की गई हों, या शारीरिक कार्यों के द्वारा कार्यान्वित न भी की गई हों, तो भी, परमेश्वर की दृष्टि में वे उतना ही जघन्य पाप हैं, जितना उनके बाहरी प्रकटीकरण अथवा शारीरिक कार्यों में व्यक्त होने के द्वारा माना जाता। अर्थात, मन में पापमय विचार रखना भी शरीर द्वारा उस पाप को कर देने के समान ही पाप है। परमेश्वर, उस पापमय विचार को मन में स्थान देने को, उस पाप को अपने जीवन में स्थान देने के तुल्य दण्डनीय मानता है, और उसके अनुसार ही व्यक्ति का आँकलन करता है। 

    पाप, पवित्रता, और निर्मलता का यह सर्वोच्च स्तर, संसार भर में अनुपम है। यह मापदण्ड केवल बाइबल में, और केवल बाइबल के परमेश्वर में देखने को मिलता है। संसार के किसी भी अन्य ग्रंथ अथवा मान्यताओं में पवित्रता का, निष्पाप होने का ऐसा उच्च स्तर देखने को नहीं मिलता है। एक बार को इस स्तर को स्वीकार करना, इसका पालन करना बहुत अटपटा लगता है, क्योंकि किसी भी मनुष्य के लिए इसके सामने खड़े रह पाना, इसका निर्वाह कर पाना असम्भव है। इसलिए ऐसा लगता है कि परमेश्वर ने जान-बूझकर मनुष्यों के सामने एक असम्भव बात ला कर रख दी, और मनुष्यों को इन अजेय मानकों के द्वारा ऐसा दोषी ठहरा दिया कि उनके लिए उस के पास कभी कोई समाधान हो ही नहीं सकता है। क्या परमेश्वर ने जान-बूझकर मनुष्य को वास्तव में ऐसी स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है जो मनुष्य के लिए असम्भव है?

    यदि बाइबल में दिए गए पाप के आरम्भ को देखें, उसकी पृष्ठभूमि का अध्ययन करें, तो यह स्पष्ट होता है कि इन मानकों को स्थापित करने के द्वारा परमेश्वर ने मनुष्य को फँसाया नहीं है, वरन उसे पाप से निकल पाने का मार्ग समझने के लिए तैयार किया है, मनुष्य को उसके प्रति परमेश्वर के असीम, अवर्णनीय प्रेम की ओर मुड़ने और समर्पित होने के लिए मार्ग दिया है। बाइबल के अनुसार, मनुष्य द्वारा किया गया पहला पाप क्या था; और कैसे हुआ? यह वृतान्त हमको बाइबल की पहली पुस्तक, उत्पत्ति, के पहले तीन अध्यायों में मिलता है, और पाठक यदि इन अध्यायों को स्वयं पढ़ लें, तो उनके लिए बात को समझना और सहज हो जाएगा। संक्षेप में, परमेश्वर ने छः दिन में सृष्टि की रचना पूरी करने के बाद उसका अवलोकन करके उसे “बहुत ही अच्छा” कहा (उत्पत्ति 1:31)। परमेश्वर की इस बहुत ही अच्छी रचना में मनुष्य भी सम्मिलित था, जिसे परमेश्वर ने शेष सृष्टि के समान अपने शब्द के बोलने के द्वारा नहीं, वरन अपने हाथों से रचा, और उसमें अपनी श्वास डालकर उसे जीवित प्राणी बनाया (उत्पत्ति 1:27; 2:7)। सृष्टि और मनुष्य की उत्पत्ति के समय पृथ्वी पर कोई पाप नहीं था। मनुष्य सृष्टि से ही नर और नारी, जिन्हें आदम और हव्वा नाम दिया गया, रूप में था; परमेश्वर ने उसके लिए उस “बहुत ही अच्छी” पृथ्वी पर, एक वाटिका भी लगाई, जहाँ पर परमेश्वर आदम और हव्वा से संगति करने के लिए आता था; और उन्हें उस वाटिका की देखभाल की ज़िम्मेदारी भी दी। उस वाटिका में परमेश्वर ने दो विशेष वृक्ष भी लगाए; एक था “जीवन का वृक्ष,” और दूसरा था “भले और बुरे के ज्ञान का वृक्ष” (उत्पत्ति 2:9)। परमेश्वर ने मनुष्य को वाटिका के सभी फलों को खाने की खुली छूट दी, किन्तु “भले और बुरे के ज्ञान का वृक्ष” के फल को खाने से मना किया (उत्पत्ति 2:16-17), और सचेत किया कि जिस दिन उसने उस फल को खाया, वह मृत्यु की अधीनता में आ जाएगा।

    उत्पत्ति 3 अध्याय में हम देखते हैं कि शैतान ने मनुष्य को अपने जाल में फँसाने, और उसे पाप में गिराने, परमेश्वर से पृथक कर देने के लिए सर्प का रूप लिया, और हव्वा के मन में परमेश्वर के विरुद्ध शंका उत्पन्न की; उसके मन में आदम और हव्वा के प्रति परमेश्वर के प्रेम के विषय सन्देह उत्पन्न किया; उसके मन में परमेश्वर की आज्ञाकारिता के अनुसार नहीं, वरन अपनी ही दृष्टि, बुद्धि, और समझ के अनुसार जागृत होने वाली भावनाओं और विचारों को कार्यान्वित करने को उकसाया। हव्वा शैतान के इस प्रलोभन में आ गई, उसने परमेश्वर द्वारा उन्हें दी गई व्यवस्था का पालन नहीं किया; वरन वह किया जो उसका मन उसे कहने लग गया था; और उसने “भले और बुरे के ज्ञान का वृक्ष” के फल को लेकर स्वयं भी खा लिया, और आदम को भी खिला दिया (उत्पत्ति 3:6-7)। उनकी यह परमेश्वर की व्यवस्था के प्रति अनाज्ञाकारिता ही संसार का प्रथम पाप थी। पाप उस फल में नहीं था; पाप उस फल के प्रति परमेश्वर के निर्देशों का पालन न करने से था। ध्यान कीजिए, शैतान ने उन्हें पाप करने के लिए बाध्य नहीं किया, किसी बात द्वारा उन्हें डरा या धमका कर उनसे पाप नहीं करवाया; वरन उनके मनों में परमेश्वर के नियम, उसकी व्यवस्था के प्रति सन्देह उत्पन्न किया; उन्हें परमेश्वर की योजनाओं और बातों के विरुद्ध उकसा कर उनके मनों में परमेश्वर के कहे के विपरीत विचार उत्पन्न किए, और फिर अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों के द्वारा उन्हें उनके मन के विचारों, मनों की बात, उनके मनों में जागृत लालच और अभिलाषा को कार्यान्वित करने के लिए आगे बढ़ा दिया। आदम और हव्वा के द्वारा अपने मन की सुनने के कारण पाप ने पृथ्वी में और सृष्टि में प्रवेश किया (रोमियों 8:19-22), और उसके दुष्परिणाम हम आज तक झेल रहे हैं। 

    इसीलिए, परमेश्वर ने अपने वचन में लिखवाया है कि पाप परमेश्वर की व्यवस्था का उल्लंघन है; और परमेश्वर मन में आने वाले पापमय विचारों को भी शरीर में किए गए पाप के समान ही जघन्य और दण्डनीय मानता है। वास्तविकता यही है कि शरीर में किया गया हर पाप पहले हमारे मन, ध्यान, भावनाओं, और विचारों में जन्म लेता तथा निवास करता है; एक लालसा, एक अभिलाषा बनकर हमारे अन्दर घर किए रहता है, पलता रहता है, हमें अन्दर ही अन्दर उसे कार्यान्वित करने के लिए तैयार करता रहता है। और फिर उपयुक्त समय तथा अवसर मिलने पर हम उस पाप को अपने शरीर द्वारा कार्यान्वित कर देते हैं; पाप तो हम में उस पापमय विचार के साथ ही आ गया था, बस प्रकट समय और अवसर के अनुसार कुछ समय पश्चात हुआ। यदि मन में पापमय बातों को जन्म ही नहीं लेने दिया जाए, या उत्पन्न होते ही उन्हें तुरन्त मिटा दिया जाए, तो शरीर भी पाप का व्यवहार नहीं करेगा। इसीलिए प्रभु यीशु हमारे मनों को बदलता है; प्रभु यीशु मसीह को उद्धारकर्ता स्वीकार करने वाले व्यक्ति के अन्दर, उसकी सहायता और मार्गदर्शन के लिए, परमेश्वर पवित्र आत्मा आकर निवास करने लगता है।

वास्तविकता यही है कि मन ही शरीर को नियंत्रित करता है; न कि शरीर मन को। शरीर के कार्यों और प्रयासों के द्वारा मन को स्थाई रीति से नियंत्रित तथा परिवर्तित कर पाना असंभव है। प्रभु यीशु मसीह जब व्यक्ति के मन को बदलता है, तो साथ ही शरीर के कार्य और व्यवहार भी उस बदले हुए मन को प्रतिबिंबित करने लग जाते हैं। यदि आपने आज तक प्रभु यीशु मसीह को आपका मन परिवर्तित करने की अनुमति नहीं दी है, तो आप अभी, इसी समय स्वेच्छा, और सच्चे तथा समर्पित मन से की गई एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु, मैं मान लेता हूँ कि मैंने मन, ध्यान, भावनाओं, विचार, और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किया है। मैं स्वीकार करता हूँ कि आपने मेरे पापों को अपने ऊपर लेकर उनके दण्ड को मेरे स्थान पर सह लिया, मेरे पापों की पूरी कीमत क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा चुका दी है। कृपया मेरे पाप क्षमा करें, मेरे मन को बदलें, मुझे अपना आज्ञाकारी शिष्य बनाएं, और अपने साथ बना कर रखें” के द्वारा कर सकते हैं, पापों के दुष्परिणामों से मुक्त होकर अनन्त आशीष के स्वर्गीय जीवन में प्रवेश कर सकते हैं। 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*********************************************************************

Understanding Sin and Salvation - 2 

English Translation

What Is Sin? - 2

In the previous article we saw that in God's Word, the Bible, God stated that according to God's standard of holiness and purity, sin is a violation of God's law; and not of the laws or things of man. And every unrighteousness is sin - no matter what the circumstances in which it was committed, or the purpose behind doing it. We also saw that in the eyes of God, sin is not only the physical acts or committed deeds; but all those feelings, thoughts, attitudes, desires, etc. of the mind, which are against the law of God, inconsistent with it, and which incite or inspire any kind of iniquity, are also sins. Even if they are not manifestly committed, i.e., have not yet been carried out physically, they still are as heinous sins in the eyes of God as they would be by their outward manifestation or being done through bodily actions. That is, having sinful thoughts in the mind is as much a sin as committing those sins by the body. God considers giving sinful thoughts a place in the mind to be just as punishable as giving place to that sin in one's life, and judges the person accordingly.


This highest level of sin, holiness, and purity is unmatched in the world. This standard is found only in the Bible, and only in the God of the Bible. In no other scriptures or beliefs of the world, is such a high level of holiness, of being sinless, ever seen. At a first glance, accepting this standard, and adhering to it to live by it, seems very awkward, because it is practically impossible for any human being to stand before it, and to live by it. So, it appears that God has deliberately placed impossible standards before men, and then judged men to be guilty by these unattainable standards, knowing that no man could ever have an answer for them. Has God deliberately placed man into an impossible position, into something actually beyond the capabilities of man?


If we look at the origin of sin in the Bible, and study its background, it is clear that by setting these standards, God has not trapped man, but prepared him to understand the way out of sin. God has given man the way to turn and surrender to His infinite, indescribable love for Him, and be delivered from his sin. What, according to the Bible, was the first sin committed by man; and how did it happen? We find this account in the first three chapters of the first book of the Bible, Genesis, and readers will find it easier to understand if they read these chapters for themselves. In short, God, having completed the creation of the universe in six days, saw it and called it "very good" (Genesis 1:31). Man too, whom, unlike the rest of creation, God had created not by speaking His word, but with His own hands and by breathing His breath into him had made him into a living creature (Genesis 1:27; 2:7), was included in this very good creation of God.  At the time of creation of the universe and of man, there was no sin on earth. Human beings were created as male and female, and were named Adam and Eve. God even planted a garden for them on the "very good" earth, and God used to come there to fellowship with Adam and Eve. God also gave them the responsibility of taking care of that garden. God also planted two special trees in that garden; One was the "tree of life," and the other was the "tree of the knowledge of good and evil" (Genesis 2:9). God gave man a free hand to eat all the fruits of the Garden, but forbade the fruit of "the tree of the knowledge of good and evil" (Genesis 2:16–17), and warned that the day he eats its fruit, he will come under the dominion of death.


In Genesis 3 we see that Satan took the form of a serpent to ensnare man and make him fall into sin, separate him from God. Satan made doubts arise against God in Eve's mind; raised doubts in her mind about God's love for Adam and Eve; incited her to live and do according to the feelings and thoughts that arose in her heart and mind, instead of being obedient to God, to act according to her own sight, intelligence, and understanding. Eve succumbed to this temptation of Satan, disobeyed the instruction given to her by God; did what came in her heart; and ate the fruit of the "tree of the knowledge of good and evil," herself, and gave it to Adam as well (Genesis 3:6-7). Their disobedience of God's instructions was the first sin of the world. The sin was not in that fruit; the sin was in their not following God's instructions about that fruit. Notice, Satan didn't force them to sin, he didn't make them sin by intimidating or threatening them; but did so by raising doubts in their hearts about the law of God, about His instructions to them. By first inciting them against the plans and things of God, by creating in their heart thoughts contrary to the thoughts of God, and then by means of his smooth talk, prodding them to act according to the thoughts of their heart and minds, according to the greed and desire that he awakened in their hearts and mind. Because Adam and Eve listened to their hearts and mind, instead of God; therefore, sin entered the earth and into the creation (Romans 8:19–22), and we are suffering the consequences to this day.


Therefore, God has written in His Word that sin is a violation of God's law. And therefore  God considers harboring sinful thoughts in the mind to be just as heinous and punishable, as sins actually committed in the flesh. The reality is that every sin committed in the body first takes birth and continues to reside in our mind, attitudes, feelings, and thoughts; and there it keeps on growing within us as a longing, a desire; it keeps on preparing us from within to fulfill it. And then whenever there is an opportune time, an appropriate opportunity, we end up executing that sin through our body. Sin had come to live in us with that sinful thought, it only manifested itself after some time, according to the circumstances and occasion. If sinful thoughts are not allowed to find place in the mind, or if they are immediately eradicated as soon as they sprout, then the body will also not have the desire to commit sin. That is why the Lord Jesus changes not our externals, but our hearts where sin takes roots. In the heart of the person who accepts the Lord Jesus Christ as Savior, God's Holy Spirit comes and dwells to help and guide him against letting sin find a place in his heart.


The evident reality is that it is the mind that controls the body; and not that the body controls the mind. Therefore, it is impossible to control and change the mind in a permanent way, through the acts and efforts of the body. When the Lord Jesus Christ changes the mind of a person, the actions and behavior of the body also start to reflect the changed mind. If you have not yet allowed the Lord Jesus Christ to change your mind, you can now, right now, willingly, and with a sincere and submitted heart, say a short prayer, “Lord Jesus, I confess that I have, disobeyed you in attitudes, feelings, thoughts, and behavior, and have sinned. I believe and accept that you took my sins on yourself and suffered their punishment in my place, paying the full price for my sins through your sacrifice on the cross. Please forgive my sins, change my heart and mind, make me your obedient disciple, and keep me with you.” Repentance from sins and submission to the Lord Jesus will immediately set you free from the consequences of sins and give you entry to a heavenly life of eternal blessing as a child of God.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well