ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

वर्तमान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वर्तमान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 29 नवंबर 2012

वर्तमान


   यदि आपकी प्रवृति अपने खोए हुए अवसरों के बारे में, या फिर भविष्य के बारे में आकुल रहने की है तो अपने आप से एक प्रश्न पूछिए - "मेरे समक्ष इस समय क्या है?" दूसरे शब्दों में, अब इस समय मुझे क्या अवसर और विकल्प उपलब्ध हैं? इस प्रश्न के द्वारा आप अपना ध्यान किसी बीते समय के पछतावे या आते समय की अनिश्चितता के भय से हटा कर, वर्तमान और वर्तमान में परमेश्वर द्वारा संभव बातों पर केंद्रित कर सकते हैं।

   यह वही प्रश्न है जो परमेश्वर ने बाइबल के एक नायक मूसा से पूछा था। मूसा परेशान था; वह अपनी कमज़ोरियों से अवगत था, उसने इस्त्राएल को मिस्त्र की बन्धुवाई से निकाल कर लाने की परमेश्वर द्वारा दी गई बुलाहट के लिए अपना भय और अयोग्यता परमेश्वर के सामने व्यक्त करी। तब परमेश्वर ने मूसा से एक प्रश्न किया: "...तेरे हाथ में वह क्या है?" (निर्गमन ४:२)। परमेश्वर ने मूसा का ध्यान उसकी अपनी अयोग्यताओं, असमर्थताओं तथा भविष्य को लेकर उसकी चिंताओं से हटा कर वह जो उसके पास अभी था - चरवाहे की लाठी, उसी पर केंद्रित किया। मूसा को परमेश्वर ने दिखाया कि यदि उसके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन हो तो वह एक साधारण लाठी में हो कर भी अपनी सामर्थ और आश्चर्यकर्म प्रगट कर सकता है, जिससे अविश्वासी लोग विश्वास कर सकें। आगे चलकर हम देखते हैं कि जैसे जैसे मूसा का विश्वास परमेश्वर में बढ़ता गया, वैसे वैसे ही परमेश्वर की सामर्थ द्वारा मूसा और भी अधिक बड़े बड़े आश्चर्यकर्म करता गया।

   क्या आप पिछली असफलताओं के बारे में चिंतित और विचारमग्न रहते हैं? क्या भविश्य को लेकर आपके मन में चिंताएं रहती हैं? परमेश्वर द्वारा मूसा से किए गए प्रश्न पर विचार कीजिए - "...तेरे हाथ में वह क्या है?" आपको विचलित करने वाली अपनी प्रत्येक परिस्थिति और बात को परमेश्वर के हाथों में सौंप दीजिए और उसके निर्देषों का पालन कीजिए जिससे वह आपके भले और अपनी महिमा के लिए आपके वर्तमान का प्रयोग कर सके। उसकी सामर्थ पर विश्वास किजिए, उसे अपने जीवन में अवसर दीजिए। बीते और आने वाले कल के कारण अपने वर्तमान को मत बिगाड़िए। - डेनिस फिशर


ना बदले जा सकने वाले भूतकाल और अनजाने भविष्य की चिंता कर के आप अपने वर्तमान को केवल बरबाद ही कर सकते हैं।

यहोवा ने उस से कहा, तेरे हाथ में वह क्या है? वह बोला, लाठी। - निर्गमन ४:२

बाइबल पाठ: निर्गमन ४:१-१२
Exo 4:1  तब मूसा ने उतर दिया, कि वे मेरी प्रतीति न करेंगे और न मेरी सुनेंगे, वरन कहेंगे, कि यहोवा ने तुझ को दर्शन नहीं दिया। 
Exo 4:2  यहोवा ने उस से कहा, तेरे हाथ में वह क्या है? वह बोला, लाठी। 
Exo 4:3  उस ने कहा, उसे भूमि पर डाल दे? जब उस ने उसे भूमि पर डाला तब वह सर्प बन गई, और मूसा उसके साम्हने से भागा। 
Exo 4:4  तब यहोवा ने मूसा से कहा, हाथ बढ़ाकर उसकी पूंछ पकड़ ले कि वे लोग प्रतीति करें कि तुम्हारे पितरों के परमेश्वर अर्थात इब्राहीम के परमेश्वर, इसहाक के परमेश्वर, और याकूब के परमेश्वर, यहोवा ने तुझ को दर्शन दिया है। 
Exo 4:5  तब उस ने हाथ बढ़ाकर उसको पकड़ा तब वह उसके हाथ में फिर लाठी बन गई। 
Exo 4:6  फिर यहोवा ने उस से यह भी कहा, कि अपना हाथ छाती पर रखकर ढांप। सो उस ने अपना हाथ छाती पर रखकर ढांप लिया; फिर जब उसे निकाला तब क्या देखा, कि उसका हाथ कोढ़ के कारण हिम के समान श्वेत हो गया है। 
Exo 4:7  तब उस ने कहा, अपना हाथ छाती पर फिर रखकर ढांप। और उस ने अपना हाथ छाती पर रखकर ढांप लिया; और जब उस ने उसको छाती पर से निकाला तब क्या देखता है, कि वह फिर सारी देह के समान हो गया। 
Exo 4:8  तब यहोवा ने कहा, यदि वे तेरी बात की प्रतीति न करें, और पहिले चिन्ह को न मानें, तो दूसरे चिन्ह की प्रतीति करेंगे। 
Exo 4:9  और यदि वे इन दोनों चिन्हों की प्रतीति न करें और तेरी बात को न मानें, तब तू नील नदी से कुछ जल लेकर सूखी भूमि पर डालना; और जो जल तू नदी से निकालेगा वह सूखी भूमि पर लोहू बन जाथेगा। 
Exo 4:10  मूसा ने यहोवा से कहा, हे मेरे प्रभु, मैं बोलने में निपुण नहीं, न तो पहिले था, और न जब से तू अपने दास से बातें करने लगा; मैं तो मुंह और जीभ का भद्दा हूं। 
Exo 4:11  यहोवा ने उस से कहा, मनुष्य का मुंह किस ने बनाया है? और मनुष्य को गूंगा, वा बहिरा, वा देखने वाला, वा अन्धा, मुझ यहोवा को छोड़ कौन बनाता है? 
Exo 4:12  अब जा, मैं तेरे मुख के संग होकर जो तुझे कहना होगा वह तुझे सिखलाता जाऊंगा।

एक साल में बाइबल: 
  • यहेजकेल ३५-३६ 
  • २ पतरस १

रविवार, 30 जनवरी 2011

सम्पूर्ण वज़न

मुझे बुज़ुर्ग चाचा औस्कर की प्रथम हवाई यात्रा की कहानी बहुत पसन्द है। उन्हें सदा ही हवाई यात्रा से डर लगता था और वे कभी हवाई जहाज़ पर जाने को तैयार नहीं होते थे। बड़ी मुश्किल से आखिरकर वे हवाई यात्रा के लिये मान गए। यात्रा के बाद उनके मित्रों ने पूछा, "क्यों, क्या हवाई यात्रा में मज़ा आया?" तो चाचा ने उत्तर दिया, "चलो, वैसे तो मैं जैसा सोचता था उतनी बुरी तो नहीं थी, लेकिन मैं यह भी बता दूं कि मैंने अपना पूरा भार उस जहाज़ पर नहीं डाला था।"

ऐसे ही हम में से कई मसीही भी हैं। मसीही विश्वासी होने के नाते हम जानते हैं कि हमारे पाप क्षमा हो गए हैं और हमें स्वर्ग जाने के अटल आश्वासन का आनन्द है, लेकिन इससे आगे हम प्रभु पर अपने प्रतिदिन के जीवन के लिये विश्वास नहीं करते। हम अपने प्रतिदिन की आवश्यक्तओं के लिये प्रभु पर निर्भर रहने का विश्वास नहीं जुटा पाते और उन्हें स्वयं अपनी सामर्थ और सूझ-बूझ से ही पूरी करना चाहते हैं - हम अपना पूरा वज़न प्रभु पर नहीं डाल देते। नतीजा होता है हमारे अन्दर भय, शक, अनिश्चितता घर बना लेतीं है, चिंताएं हमें घेरे रहती हैं और हम अपनी मसीही यात्रा का पूरा आनन्द नहीं उठाने पाते। कैसी विचित्र बात है, हमें प्रभु पर अनन्तकाल के लिये तो सम्पूर्ण भरोसा है, लेकिन अभी और यहां के लिये नहीं।

यदि हम प्रभु पर भविष्य की अपनी अनन्त नियति के लिये भरोसा रख सकते हैं, तो वर्तमान पर क्यों नहीं? वर्तमान के लिये भी हमें उसके वचन पर उतना ही भरोसा होना चाहिये, जितना भविष्य के लिये। जैसे अब्राहम अपने विश्वास में खरा रहा और डगमगाया नहीं, वैसे ही हमें भी अपने विश्वास में स्थिर रहना चाहिये।

यदि हम चिंता और भय के बोझ तले दबे हैं तो हम चाचा औस्कर के समान हैं - अपना पूरा बोझ डालने से डरने वाले। इसके बजाए हमें अब्राहम की तरह होना चाहिये जिसने "न अविश्वासी होकर परमेश्वर की प्रतिज्ञा पर संदेह किया, पर विश्वास में दृढ़ होकर परमेश्वर की महिमा की।" (रोमियों ४:२०)

जी हां, परमेश्वर सम्पूर्ण रीति से हर बात के लिये विश्वास योग्य है। हम निडर होकर उसपर अपना पूरा वज़न डाल सकते हैं। - रिचर्ड डी हॉन


सच्चा विश्वास यह जानता है कि परमेश्वर जो कहता है सदैव वह करता भी है।

और न अविश्वासी होकर परमेश्वर की प्रतिज्ञा पर संदेह किया, पर विश्वास में दृढ़ होकर परमेश्वर की महिमा की। - रोमियों ४:२०


बाइबल पाठ: रोमियों ४:१६-२५

इसी कारण वह विश्वास के द्वारा मिलती है, कि अनुग्रह की रीति पर हो, कि प्रतिज्ञा सब वंश के लिये दृढ़ हो, न कि केवल उसके लिये जो व्यवस्था वाला है, वरन उन के लिये भी जो इब्राहीम के समान विश्वास वाले हैं: वही तो हम सब का पिता है।
जैसा लिखा है, कि मैं ने तुझे बहुत सी जातियों का पिता ठहराया है उस परमश्‍ेवर के साम्हने जिस पर उस ने विश्वास किया और जो मरे हुओं को जिलाता है, और जो बातें हैं ही नहीं, उन का नाम ऐसा लेता है, कि मानो वे हैं।
उस ने निराशा में भी आशा रख कर विश्वास किया, इसलिये कि उस वचन के अनुसार कि तेरा वंश ऐसा होगा वह बहुत सी जातियों का पिता हो।
और वह जो एक सौ वर्ष का था, अपने मरे हुए से शरीर और सारा के गर्भ की मरी हुई की सी दशा जान कर भी विश्वास में निर्बल न हुआ।
और न अविश्वासी होकर परमेश्वर की प्रतिज्ञा पर संदेह किया, पर विश्वास में दृढ़ हो कर परमेश्वर की महिमा की।
और निश्‍चय जाना, कि जिस बात की उस ने प्रतिज्ञा की है, वह उसे पूरी करने को भी सामर्थी है।
इस कारण, यह उसके लिये धामिर्कता गिना गया।
और यह वचन, कि विश्वास उसके लिये धामिर्कता गिना गया, न केवल उसी के लिये लिखा गया,
वरन हमारे लिये भी जिन के लिये विश्वास धामिर्कता गिना जाएगा, अर्थात हमारे लिये जो उस पर विश्वास करते हैं, जिस ने हमारे प्रभु यीशु को मरे हुओं में से जिलाया।
वह हमारे अपराधों के लिये पकड़वाया गया, और हमारे धर्मी ठहरने के लिये जिलाया भी गया।

एक साल में बाइबल:
  • निर्गमन २३-२४
  • मत्ती २०:१-१६