ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

भलाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भलाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 24 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 199 - Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 6 / आशीषित एवं सफल जीवन – 199 - पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 6

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 199 

पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 15

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 6


प्रत्येक नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, परमेश्वर द्वारा उसे प्रदान किए गए प्रावधानों और विशेषाधिकारों का भण्डारी है और उन्हें अपने मसीही जीवन एवं सेवकाई में योग्य रीति से उपयोग करने के लिए परमेश्वर को उत्तरदायी है। वर्तमान में हम रोमियों 12 अध्याय से पवित्र आत्मा द्वारा दिए गए वरदानों के उचित उपयोग करने के बारे में सीख रहे हैं। परमेश्वर पवित्र आत्मा द्वारा प्रत्येक मसीही विश्वासी को वरदान दिए गए हैं, जो परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई के अनुसार हैं। सभी विश्वासियों को इन वरदानों को अपनी नहीं वरन कलीसिया की भलाई और उन्नति के लिए उपयोग करना है। अभी तक हमने पिछले लेखों में रोमियों 12:1-5 से देखा है कि पवित्र आत्मा सभी विश्वासियों से कहता है कि वे परमेश्वर को पूर्णतः समर्पित और आज्ञाकारी, तथा अपना स्वयं-आँकलन करने वाले बनें जिससे कि अपने वरदानों का उचित रीति से प्रयोग कर सकें। इसके बाद अब पवित्र आत्मा उसके द्वारा दिए गए वरदानों के व्यावहारिक प्रयोग के बारे में पद 6-8 में बताता है; एक बार फिर हमारे सामने आत्मिक वरदानों से संबंधित सदा ध्यान रखने और पालन करने वाले तथ्यों को दोहराता है। 

यह पद स्मरण दिलाते हैं कि:

  • सभी मसीही विश्वासियों को भिन्न-भिन्न वरदान दिए गए हैं; सभी को एक ही वरदान नहीं दिया गया है, और न ही किसी एक को सभी या अधिकांश वरदान दिए गए हैं। इसलिए किसी एक वरदान के सभी में विद्यमान होने की इच्छा रखना और परमेश्वर से यह माँग करने की शिक्षा, परमेश्वर के वचन के अनुसार सही नहीं है। क्योंकि न तो हर किसी की एक ही सेवकाई है, और न ही हर किसी को एक ही, या समान वरदान दिया गया है। प्रत्येक को अपने वरदान को पहचानना है और उस के बारे में जानना है, तथा ईमानदारी के साथ, निरन्तर, पूरी लग्न से उसे कलीसिया की भलाई के लिए उपयोग करने में लगे रहना है। यहाँ पर ऐसा कोई संकेत अथवा शिक्षा नहीं दी गई है कि परमेश्वर से अपने वरदान को किसी अन्य में बदलने के प्रयास किए जाएँ।

  • यहाँ पर किसी सेवकाई अथवा वरदान को किसी अन्य की तुलना में बड़ा या छोटा, अथवा कम या अधिक महत्वपूर्ण नहीं कहा गया है। मसीही सेवकाई और उनके निर्वाह के लिए दिए गए आत्मिक वरदानों के विषय इस प्रकार की कोई धारणा रखना और सिखाना, ऐसा कोई प्रचार करना, वचन के अनुसार सही नहीं है। 

  • प्रत्येक मसीही विश्वासी को ये वरदान परमेश्वर द्वारा उसके अनुग्रह में होकर दिए गए हैं। किसे कौन सी सेवकाई देनी है, और फिर उस सेवकाई के अनुसार किसे कौन सा वरदान देना है, यह परमेश्वर ही निर्धारित करता है। सेवकाई और वरदानों के दिए जाने में किसी मनुष्य की किसी भी प्रकार की कोई भी भूमिका नहीं है। किसी को भी कोई भी वरदान, उसकी किसी योग्यता अथवा गुण के अनुसार नहीं दिए गए हैं। इसका एक उत्तम उदाहरण है प्रेरित पतरस और पौलुस को सौंपी गई सुसमाचार प्रचार की सेवकाइयां। वचन बताता है कि पतरस एक “अनपढ़ और साधारण” मनुष्य था (प्रेरितों 4:13), और पौलुस, उद्धार से पहले, परमेश्वर के वचन की उच्च शिक्षा पाया हुआ एक फरीसी था (प्रेरितों 22:3; 26:5)। दोनों को ही परमेश्वर ने सुसमाचार प्रचार के लिए नियुक्त किया था। मानवीय बुद्धि और समझ, तथा उन दोनों की योग्यताओं के अनुसार, उपयुक्त होता कि पतरस को अन्यजातियों में भेजा जाए, जो परमेश्वर के वचन और व्यवस्था के बारे में नहीं जानते थे; और पौलुस को जो व्यवस्था और वचन का विद्वान था, यहूदियों के मध्य सेवकाई के लिए भेज जाए। किन्तु परमेश्वर ने पतरस को यहूदियों के मध्य, और पौलुस को अन्यजातियों में सुसमाचार प्रचार की सेवकाई के लिए नियुक्त किया (रोमियों 11:13; गलातीयों 2:7), जो उनकी व्यक्तिगत योग्यता के अनुसार कदापि नहीं था, किन्तु परमेश्वर ने अपने अनुग्रह और योजना में अपनी इच्छा के अनुसार ठहराया था। साथ ही इस बात का भी ध्यान करें कि न तो पतरस ने, और न ही पौलुस ने परमेश्वर से कभी अपनी योग्यता और प्रशिक्षण के अनुसार अपनी सेवकाई या सेवकाई के लोगों को बदलने की कोई प्रार्थना की। जैसा परमेश्वर ने जिसे सौंपा, उसने वह वैसा परमेश्वर की आज्ञाकारिता और इच्छा के अनुसार, उसके लिए परमेश्वर द्वारा दी गई सामर्थ्य और सद्बुद्धि के अनुसार किया। यही बात हम वचन के अन्य भागों में भी देखते हैं।

इन पदों के बारे में हम कुछ और बातें अगले लेख में देखेंगे। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 199

Stewards of Gifts of the Holy Spirit - 15

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 6

 

Every Born-Again Christian Believer is a steward of the provisions and privileges given to him by God; and is accountable to God for worthily using them in his Christian life and ministry. Presently we are learning from Romans chapter 12 about utilizing the gifts of the Holy Spirit. God the Holy Spirit has given Spiritual gifts to every Christian Believer according to the Ministry assigned to him by God. The Believers are to use these gifts not for their own, but for the benefit and edification of the Church. So far we have seen in the preceding articles on Romans 12:1-5, that the Holy Spirit has taught the Believers to prepare themselves to use these gifts worthily through becoming fully submitted and obedient to God, engaging in self-assessment and preparation. Then, the Holy Spirit goes on to teach the practical utilization of these Spiritual gifts in verses 6-8 of this chapter; Once again repeating before us the basic facts to always be kept in mind and followed in doing so. 

These verses remind us that:

  • All Christian Believers have been given differing gifts; everyone has not been given the same gift; nor has anyone received most, or all of the gifts. Therefore, to desire to have a particular gift in everyone and asking God to do so, is not consistent with God’s Word. This teaching is incorrect; because not everyone has the same ministry, and neither does everyone need the same gift for their ministry. Everyone has to know and recognize their gift, and be sincerely committed in continually and diligently utilizing it for the benefit of the Church. No teaching or indication of asking God to change their gift into some other has been mentioned here.

  • Here, no ministry or gift has been called lesser or greater than any other, or of greater or lesser importance than any other. Having and teaching any such concept about Spiritual gifts and ministry, and preaching this is not according to God’s Word, is wrong.

  • Every Christian Believer has been given their ministry and Spiritual gift by God in His grace. It is God and God alone who determines which ministry and the corresponding Spiritual gift to give to a person. No man has any role, none whatsoever, in the assigning of the ministries and giving of the Spiritual gifts. No one has been given any ministry or Spiritual gift because of any ability or characteristic. An excellent example of this fact are the ministries assigned to the Apostles Paul and Peter. God’s Word tells us that Peter was an “uneducated and untrained man” (Acts 4:13), and Paul, before his salvation, was a learned Pharisee, highly trained in the Scriptures (Acts 22:3; 26:5). Both were appointed by God for preaching and propagating the Gospel. Going by human understanding, reasoning and logic, it would have been better to send Peter to the Gentiles, since neither he nor the Gentiles knew much about the Jewish Scriptures; and Paul, who was learned in the Jewish Scriptures, should be sent to the Jews for this ministry. But God sent Peter to the Jews and Paul to the Gentiles for this ministry (Romans 11:13; Galatians 2:7), which did not correspond to their individual abilities at all; but it was something that God in His grace had determined for both of them. Also take note that neither Peter nor Paul prayed and asked for change in ministry according to their abilities and qualifications, or preferences. As God assigned to them, they did it with the ability and wisdom given by God to them. We see the same thing at other places, with other ministers of God as well.

We will look some more about these verses in the next article also. 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 22 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 198

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 43


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (18) 



प्रभु भोज में भाग लेना प्रेरितों 2:42 में दिए गए व्यावहारिक मसीही जीवन के चार स्तम्भ में से तीसरा स्तम्भ है। अभी तक हमने देखा है कि आरम्भिक मसीही विश्वासी इन चारों बातों में लौलीन रहते थे। परिणामस्वरूप वे आत्मिक जीवनों में उन्नत हुए, हर परिस्थिति में अपने मसीही विश्वास में स्थिर और दृढ़ बने रहे, और कलीसियाएं बढ़ती गईं। इसके विपरीत, जैसा आज अधिकाँश कलीसियाओं और मसीहियों में देखा जाता है, तब भी ऐसे मसीही और ऐसी कलीसियाएं थीं, जिन्होंने इन चार बातों को एक रीति बना लिया था, और इनमें लौलीन होकर नहीं, बल्कि औपचारिकता पूरी करने के लिए भाग लेने लग गए थे। ऐसे मसीहियों और कलीसियाओं के साथ जो तब हुआ था, वही अब आज के उन मसीहियों और कलीसियाओं के साथ भी हो रहा है, जो इन बातों को रीति समझ कर, एक औपचारिकता पूरी करने के लिए इनका पालन करते हैं। ऐसी कलीसियाओं और ऐसे मसीहियों का एक उदाहरण हैं कुरिन्थुस के मसीही और कलीसिया; और उनकी आत्मिक दुर्दशा। परमेश्वर पवित्र आत्मा आने उन्हें उनकी गलतियाँ दिखाने और सुधारने का मार्ग बताने के लिए पौलुस प्रेरित द्वारा पत्रियाँ लिखवाईं। इनमें, 1 कुरिन्थियों 11:17-34 में प्रभु भोज से सम्बन्धित उनकी गलतियों को दिखाया गया है, अनुचित रीति से प्रभु भोज में भाग लेने के दुष्परिणाम बताए गए हैं, और उचित रीति से भाग लेने का तरीका दिया गया है। हम इस खण्ड को सात बिन्दुओं के अन्तर्गत देखते आ रहे हैं, और पिछले लेख से हमने सातवें बिन्दु “अन्तिम टिप्पणियाँ” के अन्तर्गत पद 31-34 को देखना आरम्भ किया है। पिछले लेख में हमने पद 31 से देखा था कि परमेश्वर अपनी सन्तान, मसीही विश्वासियों को दण्ड देने में नहीं, बल्कि आशीष देने और उनकी भलाई करने में रुचि रखता है। इसी लिए वह चाहता है कि उसकी बजाए मसीही विश्वासी स्वतः ही अपने आप को जाँच कर, सुधार कर, उचित रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लें, ताकि आशीष पाएं, न कि दण्ड। आज हम पद 32 से इसी के बारे में और आगे देखेंगे।    

7. प्रभु-भोज में भाग लेना - पद 31-34 - (भाग 2)


प्रभु भोज में उचित रीति से भाग लेने और आशीषित होने से सम्बन्धित इस खण्ड में, पद 30-31 से, हम पिता परमेश्वर के एक प्रेमी पिता के समान धैर्य रखने, विलम्ब से क्रोध करने के गुण को देखते आ रहे हैं। हमने देखा है कि परमेश्वर तभी ताड़ना देता है, जब कोई और विकल्प नहीं होता है। साथ ही, उसकी ताड़ना, हल्के से आरम्भ होकर क्रमवार बढ़ने वाली होती है। साथ ही वह ताड़ना के हर चरण के द्वारा, मसीही विश्वासी को सुधरने का समय और अवसर प्रदान करता है। यही बात यहाँ 32 पद में भी देखने को मिलती है। पिछले लेख में हमने 31 पद से देखा था कि किस प्रकार मसीही को अपने हाथों कोई भी दण्ड या ताड़ना देने से पहले, परमेश्वर ने उसे ही पूरा-पूरा अवसर दे दिया कि वह स्वयं ही परमेश्वर के निर्देशों के आधार पर अपने आप को जाँचे, अपनी गलतियों को पहचाने, उनका  अंगीकार करे, उनके लिए क्षमा माँगे, और परमेश्वर से क्षमा प्राप्त करके, योग्य रीति से प्रभु भोज में भाग ले, और आशीषित हो।

 

अब, पद 32 में परमेश्वर द्वारा ताड़ना दिए जाने की बात हो रही है। तात्पर्य यह है कि परमेश्वर द्वारा इतना धैर्य रखने, इतनी शिक्षा और इतना अवसर देने के बाद भी, कुछ ऐसे लोग थे जिन्होंने इन बातों का लाभ नहीं उठाया। उन्होंने अपने आप को नहीं जांचा, अपने जीवन और व्यवहार में कोई सुधार नहीं किया। वे फिर भी अनुचित रीति से ही प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे, और अन्ततः परमेश्वर को ही हस्तक्षेप करके बात को अपने हाथ में लेना पड़ा। लेकिन अभी भी हम यहाँ पर परमेश्वर के प्रेमी स्वभाव और कम से कम ताड़ना देने के स्वभाव को देखते हैं। पद 32 में दो प्रकार के दण्ड की बात की गई है, एक है मसीही विश्वासी को दिया जाने वाला, और दूसरा है संसार के लोगों को दिया जाने वाला। जैसे हमने पहले भी देखा है, बिना उद्धार या नया-जन्म पाए हुए लोगों को तो मेज़ में सम्मिलित ही नहीं होना है। यदि वे सम्मिलित होते हैं, तो यह अनुचित रीति से सम्मिलित होना ठहरेगा, और निश्चय ही उनके लिए दण्ड का कारण बनेगा। लेकिन मसीही विश्वासी का अनुचित रीति से भाग लेना, यद्यपि उसके लिए भी दण्ड का कारण ठहरता है, लेकिन प्रभु उस दण्ड को, पद 30 में दिए गए क्रम के अनुसार देकर उसे सुधरने का अवसर देता है। पद 30 के बारे में इस बात पर विचार करते हुए हमने इब्रानियों 12:5-11 से भी देखा था कि परमेश्वर की ताड़ना, एक प्रेमी पिता की सुधारने वाली ताड़ना के समान ही है। परमेश्वर द्वारा की गई मसीही विश्वासी की ताड़ना किसी बदला लेने की अथवा दोषी पर अपने क्रोध का आवेश निकालने की भावना से की गई ताड़ना नहीं है।


और ऐसा भी नहीं है कि यह परमेश्वर का नए नियम का स्वभाव है, जो पुराने नियम की बातों से भिन्न है। इब्रानियों 13:8 में लिखा है “यीशु मसीह कल और आज और युगानुयुग एकसा है।” अर्थात, प्रभु का स्वभाव और व्यवहार समय और परिस्थिति के साथ बदलता नहीं है। हमारे विषय, प्रभु द्वारा विचार करके की गई ताड़ना के सन्दर्भ में यिर्मयाह से दो पद देखिए: “क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, तुम्हारा उद्धार करने के लिये मैं तुम्हारे संग हूँ; इसलिये मैं उन सब जातियों का अन्त कर डालूंगा, जिन में मैं ने उन्हें तितर-बितर किया है, परन्तु तुम्हारा अन्त न करूंगा। तुम्हारी ताड़ना मैं विचार कर के करूंगा, और तुम्हें किसी प्रकार से निर्दोष न ठहराऊंगा” (यिर्मयाह 30:11) और “हे मेरे दास याकूब, यहोवा की यह वाणी है, कि तू मत डर, क्योंकि मैं तेरे साथ हूँ। ओर यद्यपि मैं उन सब जातियों का अन्त कर डालूंगा जिन में मैं ने तुझे बरबस निकाल दिया है, तौभी तेरा अन्त न करूंगा। मैं तेरी ताड़ना विचार कर के करूंगा, परन्तु तुझे किसी प्रकार से निर्दोष न ठहराऊंगा” (यिर्मयाह 46:28)। दोनों स्थानों पर हम देखते हैं कि परमेश्वर अपने लोगों और अन्यजातियों के दण्ड में भिन्न दृष्टिकोण रखता है। अनुचित कार्य करने के लिए दण्ड तो दोनों को मिलता है, किन्तु परमेश्वर का अपने लोगों को दण्ड देने का उद्देश्य उन्हें सुधारना है, और वह उनकी उतनी ही ताड़ना करता है जितनी उन्हें सुधारने के लिए आवश्यक है। और यही हमारे आज के पद, 1 कुरिन्थियों 11:32 की शिक्षा है, और इब्रानियों 12:5-11 की भी।

 

इसलिए, पहले तो मसीही विश्वासी को प्रभु को ताड़ना करने का अवसर ही नहीं देना चाहिए। प्रभु भोज में उचित रीति से, अपने आप को जाँचते हुए भाग लेना चाहिए। किन्तु यदि किसी कारणवश ऐसी परिस्थिति बन भी जाए कि प्रभु को ताड़ना करनी पड़े, तो उसके प्रति सही रवैया रखना चाहिए, उसे अपने सुधार और बेहतरी के लिए किया गया प्रभु का कार्य समझकर, उसे नम्रता और पश्चातापी मन से स्वीकार करना चाहिए, और अपने आप को उसके द्वारा सुधारना चाहिए। अगले लेख में पद 33-34 पर विचार करेंगे। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 43


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (18)


To partake in the Holy Communion is the third of the four pillars of practical Christian living given in Acts 2:42. So far, we have seen that the initial Christian Believers used to steadfastly observe these four things. Consequently, they were edified in their spiritual lives, stood firm and strong in their Christian faith in all circumstances, and the churches continued to grow. Contrary to this, as is seen in most of the churches and amongst the Christians today, at that time too, there were churches and Christians, who had made observing these four things into a ritual, and instead of observing them steadfastly, they observed them to fulfill a formality. That which happened at that time to such Christians and churches, is happening today with the similar Christians and churches, who consider these things as a ritual and observe them as a formality. An example of such Christians and churches are the Christians in the then church at Corinth, and their deplorable spiritual condition. God the Holy Spirit, to show to them their wrongs and the way to correct them, had the Apostle Paul write letters to them. In these letters, we see from 1 Corinthians 11:17-34 that their wrongs regarding the Lord’s Table have been shown, the consequences of unworthily partaking of the Lord’s Table are told, and the way of worthily partaking has been given. We have been considering this section under seven points, and in the last article, we have started to consider the seventh point “Final Comments” from verses 31-34. In the last article we have seen from verse 31 that God is not interested in punishing His children, but in blessing them and doing their good. That is why He wants that the Christian Believers should self-examine and then correct themselves, and then participate worthily in the Holy Communion, so that they receive blessings and not condemnation. Today we will see further about this from verse 32.

 

7. Partaking in the Holy Communion - verses 31-34 - (Part 2)


In this section regarding participating worthily in the Holy Communion, we have been seeing from verses 30-31 that God is a loving Father, patient and longsuffering. We have seen that God only chastises when there is no other alternative left. Also, His chastisement starts lightly, and gradually, serially, worsens. At each stage He provides the Christian Believer the time and opportunity to correct themselves. The same is seen here in verse 32. We have seen in the last article from verse 31 that before chastising a Christian Believer, God gives him the full opportunity to examine and correct himself according to the instructions given by God, recognize and acknowledge their wrongs, ask and receive the Lord’s forgiveness for them, and then worthily participate in the Holy Communion, to be blessed.


Now, in verse 32, is mentioned chastisement at the hands of God. The implication is that despite God being so patient, having given so many teachings and opportunities, there still were some who had not utilized the time given by God. They continued to partake in the Lord’s Table unworthily, and eventually God had to intervene and take matters into His hands. Two kinds of punishment have been mentioned in verse 32, one is the one given to the Christian Believers, and the other is the one given to the people of the world. As we have seen earlier, those who are not Born-Again or saved, they should not participate in the Holy Communion. If they do participate, then it becomes the reason for them to receive punishment from God for doing so. But for a Christian Believer, participating unworthily, though it is a reason for punishment for them as well, but God, as given in verse 30, chastises him in a progressive manner, while giving him opportunities to correct and improve himself. While considering this from verse 30, we had seen from Hebrews 12:5-11 that God’s chastisement is like the chastisement of a loving Father for correction. God’s chastening of a Christian Believer is neither vengeful, nor one to spend His fury upon them.


And, it is also not true that this is God’s behavior only in the New Testament, being different from what He did in the Old Testament. It is written in Hebrews 13:8 “Jesus Christ is the same yesterday, today, and forever.” In other words, the Lord's nature and behavior does not change with time and circumstances. Regarding the Lord correcting us in measure, consider two verses from Jeremiah, “For I am with you, says the Lord, to save you; Though I make a full end of all nations where I have scattered you, Yet I will not make a complete end of you. But I will correct you in justice, And will not let you go altogether unpunished” (Jeremiah 30:11) and “Do not fear, O Jacob My servant, says the Lord, For I am with you; For I will make a complete end of all the nations To which I have driven you, But I will not make a complete end of you. I will rightly correct you, For I will not leave you wholly unpunished” (Jeremiah 46:28). We see at both places that God maintains a different perspective about His people and the Gentiles. Both are punished for doing wrong, but the purpose of God’s punishing His people is to correct them, and He chastises them only to the extent that is necessary for their correction. And this is also the teaching of our today's verse, i.e., 1 Corinthians 11:32, as well as of Hebrews 12:5-11.


Therefore, firstly, the Christian Believer should not give any opportunity to the Lord to chasten him. He should participate in the Lord’s Table worthily, after examining himself. But if for some reason, there arises a situation where the Lord has to chasten, then the Believer should have a correct attitude towards it, should accept it as something the Lord has done to correct and edify him, and accept it humbly and with a repentant heart, and take steps to correct themselves. In the next article, we will consider verses 33-34.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 184 – Stewards of The Gifts of the Holy Spirit / पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 15

Click Here for the English Translation


पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 6

 

    प्रत्येक नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, परमेश्वर द्वारा उसे प्रदान किए गए प्रावधानों और विशेषाधिकारों का भण्डारी है और उन्हें अपने मसीही जीवन एवं सेवकाई में योग्य रीति से उपयोग करने के लिए परमेश्वर को उत्तरदायी है। वर्तमान में हम रोमियों 12 अध्याय से पवित्र आत्मा द्वारा दिए गए वरदानों के उचित उपयोग करने के बारे में सीख रहे हैं। परमेश्वर पवित्र आत्मा द्वारा प्रत्येक मसीही विश्वासी को वरदान दिए गए हैं, जो परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई के अनुसार हैं। सभी विश्वासियों को इन वरदानों को अपनी नहीं वरन कलीसिया की भलाई और उन्नति के लिए उपयोग करना है। अभी तक हमने पिछले लेखों में रोमियों 12:1-5 से देखा है कि पवित्र आत्मा सभी विश्वासियों को परमेश्वर को पूर्णतः समर्पित और आज्ञाकारी होने, अपने आप का स्वयं-आँकलन करने वाला बनाने के द्वारा वरदानों के प्रयोग के लिए व्यक्तिगत रीति से तैयार होने को कहता है। इसके बाद अब पवित्र आत्मा उसके द्वारा दिए गए वरदानों के व्यावहारिक प्रयोग के बारे में पद 6-8 में बताता है; एक बार फिर हमारे सामने आत्मिक वरदानों से संबंधित सदा ध्यान रखने और पालन करने वाले तथ्यों को दोहराता है। यह पद स्मरण दिलाते हैं कि:

  • सभी मसीही विश्वासियों को भिन्न-भिन्न वरदान दिए गए हैं; सभी को एक ही वरदान नहीं दिया गया है, और न ही किसी एक को सभी या अधिकांश वरदान दिए गए हैं। इसलिए किसी एक वरदान के सभी में विद्यमान होने की इच्छा रखना और परमेश्वर से यह माँग करने की शिक्षा, परमेश्वर के वचन के अनुसार सही नहीं है। क्योंकि न तो हर किसी की एक ही सेवकाई है, और न ही हर किसी को एक ही, या समान वरदान दिया गया है। प्रत्येक को अपने वरदान को पहचानना है और उस के बारे में जानना है, तथा ईमानदारी के साथ, निरन्तर, पूरी लग्न से उसे कलीसिया की भलाई के लिए उपयोग करने में लगे रहना है। यहाँ पर ऐसा कोई संकेत अथवा शिक्षा नहीं दी गई है कि परमेश्वर से अपने वरदान को किसी अन्य में बदलने के प्रयास किए जाएँ।

  • यहाँ पर किसी सेवकाई अथवा वरदान को किसी अन्य की तुलना में बड़ा या छोटा, अथवा कम या अधिक महत्वपूर्ण नहीं कहा गया है। मसीही सेवकाई और उनके निर्वाह के लिए दिए गए आत्मिक वरदानों के विषय इस प्रकार की कोई धारणा रखना और सिखाना, ऐसा कोई प्रचार करना, वचन के अनुसार सही नहीं है। 

  • प्रत्येक मसीही विश्वासी को ये वरदान परमेश्वर द्वारा उसके अनुग्रह में होकर दिए गए हैं। किसे कौन सी सेवकाई देनी है, और फिर उस सेवकाई के अनुसार किसे कौन सा वरदान देना है, यह परमेश्वर ही निर्धारित करता है। सेवकाई और वरदानों के दिए जाने में किसी मनुष्य की किसी भी प्रकार की कोई भी भूमिका नहीं है। किसी को भी कोई भी वरदान, उसकी किसी योग्यता अथवा गुण के अनुसार नहीं दिए गए हैं। इसका एक उत्तम उदाहरण है प्रेरित पतरस और पौलुस को सौंपी गई सुसमाचार प्रचार की सेवकाइयां। वचन बताता है कि पतरस एक “अनपढ़ और साधारण” मनुष्य था (प्रेरितों 4:13), और पौलुस, उद्धार से पहले, परमेश्वर के वचन की उच्च शिक्षा पाया हुआ एक फरीसी था (प्रेरितों 22:3; 26:5)। दोनों को ही परमेश्वर ने सुसमाचार प्रचार के लिए नियुक्त किया था। मानवीय बुद्धि और समझ, तथा उन दोनों की योग्यताओं के अनुसार, उपयुक्त होता कि पतरस को अन्यजातियों में भेजा जाए, जो परमेश्वर के वचन और व्यवस्था के बारे में नहीं जानते थे; और पौलुस को जो व्यवस्था और वचन का विद्वान था, यहूदियों के मध्य सेवकाई के लिए भेज जाए। किन्तु परमेश्वर ने पतरस को यहूदियों के मध्य, और पौलुस को अन्यजातियों में सुसमाचार प्रचार की सेवकाई के लिए नियुक्त किया (रोमियों 11:13; गलातीयों 2:7), जो उनकी व्यक्तिगत योग्यता के अनुसार कदापि नहीं था, किन्तु परमेश्वर ने अपने अनुग्रह और योजना में अपनी इच्छा के अनुसार ठहराया था। साथ ही इस बात का भी ध्यान करें कि न तो पतरस ने, और न ही पौलुस ने परमेश्वर से कभी अपनी योग्यता और प्रशिक्षण के अनुसार अपनी सेवकाई या सेवकाई के लोगों को बदलने की कोई प्रार्थना की। जैसा परमेश्वर ने जिसे सौंपा, उसने वह वैसा परमेश्वर की आज्ञाकारिता और इच्छा के अनुसार, उसके लिए परमेश्वर द्वारा दी गई सामर्थ्य और सद्बुद्धि के अनुसार किया। यही बात हम वचन के अन्य भागों में भी देखते हैं।

    इन पदों के बारे में हम कुछ और बातें अगले लेख में देखेंगे। यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 6

 

    Every Born-Again Christian Believer is a steward of the provisions and privileges given to him by God; and is accountable to God for worthily using them in his Christian life and ministry. Presently, from Romans chapter 12, we are learning about utilizing the gifts of the Holy Spirit. God the Holy Spirit has given Spiritual gifts to every Christian Believer according to the Ministry assigned to him by God. The Believers are to use these gifts not for their own, but for the benefit and edification of the Church. So far we have seen in the preceding articles on Romans 12:1-5, that the Holy Spirit has taught the Believers to prepare themselves to use these gifts worthily through becoming fully submitted and obedient to God, engaging in self-assessment and preparation. Now, the Holy Spirit goes on to teach the practical utilization of these Spiritual gifts in verses 6-8 of this chapter; once again repeating before us the basic facts to always be kept in mind and followed in doing so. These verses remind us that:

  • All Christian Believers have been given differing gifts; everyone has not been given the same gift; nor has anyone received most, or all of the gifts. Therefore, to desire to have a particular gift in everyone and asking God to do so, is not consistent with God’s Word, this teaching is incorrect. Because not everyone has the same ministry, and neither does everyone need the same gift for their ministry. Everyone has to know and recognize their gift, and be sincerely committed in continually and diligently utilizing it for the benefit of the Church. No teaching or indication of asking God to change their gift into some other has been mentioned here.

  • Here, no ministry or gift has been called lesser or greater than any other, or of greater or lesser importance than any other. Having and teaching any such concept about Spiritual gifts and ministry, and preaching this is not according to God’s Word, is wrong.

  • Every Christian Believer has been given their ministry and Spiritual gift by God in His grace. It is God and God alone who determines which ministry and the corresponding Spiritual gift to give to a person. No man has any role, none whatsoever, in the assigning of the ministries and giving of the Spiritual gifts. No one has been given any ministry or Spiritual gift because of any ability or characteristic. An excellent example of this fact are the ministries assigned to the Apostles Paul and Peter. God’s Word tells us that Peter was an “uneducated and untrained man” (Acts 4:13), and Paul, before his salvation, was a learned Pharisee, highly trained in the Scriptures (Acts 22:3; 26:5). Both were appointed by God for preaching and propagating the Gospel. Going by human understanding, reasoning and logic, it would have been better to send Peter to the Gentiles, since neither he nor the Gentiles knew much about the Jewish Scriptures; and Paul, who was learned in the Jewish Scriptures should be sent to the Jews for this ministry. But God sent Peter to the Jews and Paul to the Gentiles for this ministry (Romans 11:13; Galatians 2:7), which did not correspond to their individual abilities at all; but it was something that God in His grace had determined for both of them. Also take note that neither Peter nor Paul prayed and asked for change in ministry according to their abilities and qualifications, or preferences. As God assigned to them, they did it with the ability and wisdom given by God to them. We see the same thing at other places, with other minsters of God as well.

    We will look some more about these verses in the next article also. If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 23 अगस्त 2022

मसीही सेवकाई और पवित्र आत्मा के वरदान / Gifts of The Holy Spirit in Christian Ministry – 3


Click Here for the English Translation

परमेश्वर की आज्ञाकारिता या ‘धर्म’ और ‘भलाई’ के काम?


मसीही जीवन और सेवकाई में परमेश्वर पवित्र आत्मा द्वारा दिए जाने वाले वरदानों के विषय अध्ययन करते हुए, हम पिछले दोनों लेखों में देख चुके हैं कि परमेश्वर प्रत्येक मसीही विश्वासी को कार्यशील चाहता है, और उसने हर एक के लिए कोई न कोई कार्य पहले से निर्धारित कर रखा है। हमने यह भी देखा था कि परमेश्वर ने जिसके लिए जो सेवकाई निर्धारित की है, उस सेवकाई को वही व्यक्ति ही ठीक से कर सकता है, चाहे उसे अपने ऊपर तथा अपनी योग्यताओं एवं क्षमताओं पर कितना भी अविश्वास क्यों हो। परमेश्वर द्वारा प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए निर्धारित कार्य को भली-भांति करने, और इस संसार में रहते हुए परमेश्वर के लिए उपयोगी होने, तथा संसार के लोगों के समक्ष मसीही जीवन की सही गवाही प्रदर्शित करने के उद्देश्य से परमेश्वर पिता ने अपने लोगों के लिए एक अद्भुत प्रयोजन किया है। मसीही विश्वासियों में सर्वदा निवास करने और उनका मार्गदर्शन तथा सहायता करने वाला परमेश्वर पवित्र आत्मा, प्रत्येक मसीही विश्वासी को उसकी निर्धारित सेवकाई के लिए कोई न कोई उपयुक्त एवं उपयोगी वरदान भी देता है। इस वरदान की सहायता तथा सही उपयोग के द्वारा मसीही विश्वासी, परमेश्वर की महिमा के लिए तथा अपने अनन्तकालीन लाभ एवं प्रतिफलों के लिए, एक सच्चा मसीही जीवन जी सकता है और अपनी निर्धारित सेवकाई को पूरा भी कर सकता है।


शैतान और उसके दूत सदा ही परमेश्वर के कार्यों में बाधा डालने, उन्हें बिगाड़ने, और परमेश्वर की योजनाओं के कार्यान्वित होने में किसी न किसी रीति से रुकावटें लाने के प्रयास में लगे रहते हैं। वे सदा ही संसार के लोगों के समक्ष मसीही विश्वास को व्यर्थ, मसीही जीवन को निरर्थक, तथा सुसमाचार को अप्रभावी एवं अनुपयोगी दिखाने के प्रयास में लगे रहते हैं। अपने इस शैतानी उद्देश्य की पूर्ति के लिए वे कई प्रकार के साधन अपनाते हैं। यह आवश्यक नहीं है कि वे हर किसी को दुराचारी तथा समाज की दृष्टि में पतित व्यक्ति बनाएं, या बनाए रखें। वे अपने इस उद्देश्य को व्यक्ति को ‘धर्मी’, ‘धर्म’ के तथा ‘भलाई’ के कार्य करने वाला, और इन कार्यों के द्वारा लोगों में प्रतिष्ठित एवं उच्च स्थान और मान रखने वाला बना कर भी परमेश्वर का विरोध करने की अपनी युक्तियों और योजनाओं को कार्यान्वित कर सकते हैं - और बहुधा यही करते भी हैं। यह एक बार को बहुत अटपटा और अस्वीकार्य प्रतीत हो सकता है, किन्तु यदि परमेश्वर के वचन बाइबल में दी गई बातों पर थोड़ी गंभीरता से तथा पिछले लेखों को स्मरण करते हुए विचार करें तो प्रकट हो जाएगा कि यह कहना गलत नहीं है।

 

ध्यान कीजिए, सृष्टि के आरंभ में, जब पृथ्वी पर पाप नहीं था, शैतान और उसकी सेनाओं का कोई बोल-बाला नहीं था, आदम और हव्वा परमेश्वर के साथ संगति में तथा परमेश्वर द्वारा उनके लिए लगाई गई अदन की वाटिका में बड़े आनन्द और स्वच्छ मन से रहते थे, ऐसे में शैतान ने संसार में पाप को कैसे प्रवेश दिलाया? उसने हव्वा में वह करने की इच्छा जागृत की जो हव्वा की अपनी बुद्धि और समझ, तथा दृष्टि में अच्छा और लाभदायक था, यद्यपि हव्वा में जागृत हुई वह लालसा परमेश्वर की प्रकट एवं ज्ञात इच्छा के अनुसार नहीं थी। फिर भी हव्वा ने स्वयं भी वह अनुचित कार्य किया, और आदम से भी करवाया; ऐसा कार्य जो चाहे प्रतीत होने में अहानिकारक था, किन्तु वास्तविकता में परमेश्वर की इच्छा के अनुसार नहीं था, और पाप को संसार में प्रवेश मिल गया, संसार पाप और शैतान के चंगुल में फंस गया। मनुष्यों द्वारा किया गया प्रथम पाप परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता था; इसके विपरीत, विचार कीजिए, परमेश्वर ने किस बात को मनुष्यों के द्वारा उसकी भक्ति और सेवा के लिए उसकी दृष्टि में सबसे उत्तम तथा सर्वोपरि कहा है? उत्तर कठिन नहीं है - परमेश्वर ने मनुष्यों से सदा केवल अपनी आज्ञाकारिता ही चाही है। इस संदर्भ में बाइबल से कुछ बातों को देखिए और विचार कीजिए:

  • परमेश्वर द्वारा कही गई बात, और दिए गए निर्देशों के निर्वाह को बाइबल में सभी बलिदानों और भेंटों से अधिक बढ़कर कहा गया है (1 शमूएल 15:22)। 

  • परमेश्वर यहोवा ने यशायाह में होकर अपने लोगों इस्राएलियों पर यह स्पष्ट कर दिया कि उसे उनके पर्वों, भेंटों, बलिदानों से घृणा है, क्योंकि वे उसकी आज्ञाकारिता में नहीं चल रहे थे (यशायाह 1:11-19); यहाँ पद 19 में परमेश्वर स्पष्ट कहता है, “यदि तुम आज्ञाकारी हो कर मेरी मानो,... ”

  • पुराने नियम की अंतिम पुस्तक, मलाकी 1:10 में परमेश्वर ने इस्राएल की अनाज्ञाकारिता और मन-मर्ज़ी का जीवन जीने और कार्य करने के संदर्भ में उन से बहुत दुखी मन से कहा, “भला होता कि तुम में से कोई मन्दिर के किवाड़ों को बन्द करता कि तुम मेरी वेदी पर व्यर्थ आग जलाने न पाते! सेनाओं के यहोवा का यह वचन है, मैं तुम से कदापि प्रसन्न नहीं हूं, और न तुम्हारे हाथ से भेंट ग्रहण करूंगा” और फिर मलाकी के समय से लेकर प्रभु यीशु मसीह के आगमन तक 400 वर्ष का वह अंधकारमय समय है जब परमेश्वर ने इस्राएलियों से बात करना बंद कर दिया, उन्हें उनकी इच्छाओं पर छोड़ दिया। प्रभु यीशु उनके मध्य पापों से पश्चाताप और परमेश्वर के साथ मेल-मिलाप के सुसमाचार को लेकर आया, किन्तु उन्होंने उसका तिरस्कार किया, उसे क्रूस पर चढ़ा कर मरवा दिया। इसके कुछ समय बाद इस्राएल का एक राष्ट्र के रूप में अस्तित्व का अन्त हो गया, और परमेश्वर ने यहूदियों को सारे संसार में विस्थापित कर दिया और लगभग 2000 वर्ष तक वे संसार भर में ताड़नाओं को सहते रहे।  

  • प्रभु यीशु मसीह का संसार में आने और समस्त मानवजाति के लिए पापों से मुक्ति तथा परमेश्वर के साथ संगति और सहभागिता पुनःस्थापित करने का मार्ग बना कर देना परमेश्वर की आज्ञाकारिता, तथा बाइबल में लिखी बातों के पूरा करने के द्वारा था (1 कुरिन्थियों 15:1-4; इब्रानियों 10:5-9)।

  • प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को बल देकर प्रभु की बातें मानने के लिए कहा (लूका 6:46-49)। 

  • जब शिष्यों ने रूपांतरण के पहाड़ पर प्रभु के लिए मंडप बनाकर प्रभु को आदर देना चाहा, तो परमेश्वर ने आकाशवाणी के द्वारा उन्हें यह करने की बजाए प्रभु यीशु की बातें मानने के लिए कहा (लूका 9:33-35)। 

  • प्रभु ने परमेश्वर की इच्छा को पूरा करने के लिए क्रूस की मृत्यु को सहना भी स्वीकार कर लिया (मत्ती 26:38-44)। 

अब उपरोक्त प्रथम पाप के कारण को और परमेश्वर की मनुष्य के लिए इच्छा की बातों को साथ मिलाकर देखिए, तो बात स्पष्ट हो जाएगी। हर वह कार्य जो परमेश्वर की इच्छा से बाहर, मनुष्य की अपनी इच्छा और अपनी ही दृष्टि में भला, उपयोगी, तथा लाभप्रद होने के अंतर्गत किया गया हो, वह परमेश्वर को कदापि स्वीकार नहीं है - चाहे वह भक्ति, श्रद्धा, भलाई, आदि की भावनाओं के अंतर्गत किया गया और मनुष्यों में कितना भी आदरणीय क्यों न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि न केवल यह परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता है, वरन इसलिए भी क्योंकि ऐसे कार्यों में होकर शैतान मनुष्यों के अंदर उनकी स्व-धार्मिकता, उनके द्वारा स्वयं-निर्धारित भलाई के माप-दण्ड, और अन्य मनुष्यों के साथ अपनी तुलना करने और ‘बड़े-छोटे’ होने का आँकलन करने आदि भावनाओं को जागृत करके, अहम तथा अपने कार्यों के लिए घमंड में डाल देता है - यह घमंड चाहे नम्रता और दीनता के आवरण में अप्रत्यक्ष और कितना भी छिपा हुआ क्यों न हो। और कैसा भी, कितना ही लेश-मात्र भी घमण्ड परमेश्वर स्वीकार नहीं करता है; जहाँ जरा सा भी घमण्ड है, वहाँ परमेश्वर का साथ और स्वीकृति कदापि नहीं हो सकते हैं। और इस प्रकार से शैतान लोगों को उनकी धार्मिकता, उनके भले कार्यों, उनके द्वारा मनुष्यों में मान-सम्मान अर्जित करने, मनुष्यों में प्रतिष्ठित होने आदि जैसी बातों की लालसा रखने तथा करते रहने में फंसा कर, परमेश्वर की इच्छा जानने, परमेश्वर का आज्ञाकारी होने, परमेश्वर द्वारा उनके लिए नियुक्त और निर्धारित कार्य को करने से, अर्थात उनकी आशीषों से उन्हें वंचित कर देता है। उस व्यक्ति के लिए परमेश्वर ने जो योजना बनाई और निर्धारित की, उसका पालन करने के स्थान पर, हव्वा के समान, वह शैतान के फुसलाए जाने में आकर अपनी ही दृष्टि में सही और लाभदायक करने के द्वारा, फिर वह आदम और हव्वा के समान ही परमेश्वर के विमुख हो जाता है और शैतान के हाथों की कठपुतली बन जाता है। परिणाम-स्वरूप उसके ये सभी ‘धर्म’ अथवा ‘भलाई’ के कार्य परमेश्वर की दृष्टि में अस्वीकार्य (यशायाह 64:6), और जो वरदान परमेश्वर ने उसके लिए रखे हैं, वे सभी व्यर्थ हो जाते हैं। अगले लेख में हम इसे मसीही जीवन के संदर्भ में और विस्तार से देखेंगे।

 

 यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो अपने जीवन, व्यवहार और कार्यों को जाँचिए कि आप परमेश्वर की इच्छा में होकर, उसकी आज्ञाकारिता में चल रहे हैं कि नहीं (2 कुरिन्थियों 13:5)? या आप अपने ‘ईसाई धर्म’ और मत-समुदाय-डिनोमिनेशंस के नियमों तथा उनके अगुवों की बातों का निर्वाह करने के आधार पर यह मानकर चल रहे हैं कि आप अपने लिए परमेश्वर की इच्छा को पूरा कर रहे हैं। ध्यान कीजिए, राजा दाऊद ने भी परमेश्वर के नबी नातान की सहमति के साथ परमेश्वर के लिए भवन बनवाना चाहा था, किन्तु परमेश्वर ने इसे तुरंत ही अस्वीकार कर दिया था (1 इतिहास 17:1-4)। हर बात में, हर बात के लिए प्रार्थना में रहकर हर कार्य के विषय परमेश्वर से उसकी इच्छा जानने के बाद ही उस बात को करें। परम्पराएं और धार्मिक रीति-रिवाज़ निभाने के चक्करों में न रहें। आज के ईसाई धर्म और मसीही समाज की अधिकांश परम्पराएं और धार्मिक उत्सव तथा रीतियाँ परमेश्वर द्वारा दी हुई या बाइबल में पाई जाने वाली बातें नहीं, वरन अन्यजातियों के धर्मों में से ईसाई धर्म में अपनाई गई बातें हैं। इसलिए उनके निर्वाह को लेकर अपने आप को परमेश्वर को स्वीकार्य मत समझिए।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • भजन 113-115
  • 1 कुरिन्थियों 6

*********************************************************************

English Translation

Works of Righteousness vs. Obedience to God


While considering the role of the gifts of the Holy Spirit in Christian Living and Ministry, we have seen in the previous articles that God wants to see every Christian Believer to be active and working to fulfill his God assigned work and ministry. We also saw that the work and ministry God has determined for a person, that work or assignment can be properly fulfilled only by that very person, no matter how much he may doubt his ability and qualifications for that work and ministry. God the Father has made ready and available a wonderful provision for every Christian Believer to be able to fulfill his work and ministry well, to be effective and fruitful for the Lord in this world, and to be able to present a worthy witness of Christian living before the people of this world. God the Holy Spirit, permanently residing in every Christian Believer since the moment of his salvation for his guidance and help, also gives to every Christian Believer some gift or the other, appropriate and helpful in fulfilling his God assigned Christian ministry. By the help and proper utilization of this gift, the Christian Believer can live an effective Christian life and fulfill his ministry as well, for the glory of God and his own eternal benefits and rewards.


Satan and his angels always keep trying to obstruct and spoil God’s plans, and to somehow prevent God’s work being carried out and bear fruit. They always try to present before the people of the world that Christian Faith is vain, Christian life is of no benefit, and the Gospel is ineffective and useless in today’s world. They take recourse to many schemes to fulfill their devious intentions. In doing so, it is not necessary that they should make and show every person to be corrupt, wayward, one who is depraved and immoral in the eyes of the society. They can accomplish their nefarious designs just as well by deceiving a person into being ‘self-righteous’, ‘religious’, engaged in ‘righteous works’ etc., and through these works make him to be an honorable person of a high stature in the society. The person stays busy and engaged in these self-assigned or world-assigned activities, having no time or thought of seeking God’s will about them. He vainly and falsely assumes that the acceptance, praise, and adoration by the people of the world about his life and works is also tantamount to acceptance, praise, and adoration by God. This may seem to be a very odd and unacceptable notion, but if one were to consider what God’s Word the Bible says somewhat seriously, and recalls what we have seen in the previous articles, then it becomes apparent that there is nothing wrong in saying this.


Take note, at the beginning of creation, when there was no sin on earth, Satan and his angels had no say about anything on earth, Adam and Eve were living a very joyful life with pure hearts and minds in fellowship with God. Then how did Satan bring about the entry of sin into the world and the lives of men? Satan planted a thought and desire in Eve to do that which seemed good and beneficial to her, in her own eyes, in her own assessment, although that thought and desire was not in accordance with the revealed and stated will of God for Adam and Eve. Still, Eve did it and got Adam to do it as well; what they did seemed to be harmless, rather beneficial for them, but actually speaking was not in the will of God, and their doing it allowed sin to enter into the world, the world fell into the trap of Satan. The first sin committed by man was disobedience of God; in contrast, think and see, what has God said is the best and most acceptable thing from man that makes Him happy? The answer is not difficult - God has only desired His obedience from man - always and for all things. In this context, consider and ponder over some Biblical facts:

  • God has called the fulfilling of His commands and instructions as something greater than all gifts and sacrifices offered to Him (1 Samuel 15:22).

  • God made it clear to His people the Israelites through His prophet Isaiah that He abhors their ritualistic observance of feasts, gifts, and sacrifices, because they were not living in obedience to Him (Isaiah 1:11-19); here, in verse 19 God very clearly says, “If you are willing and obedient, …”

  • In Malachi, the last book of the Old Testament, God with a very sad heart, because of the disobedient life of the Israelites, where they were doing everything according to their own likes and fancy says, “Who is there even among you who would shut the doors, So that you would not kindle fire on My altar in vain? I have no pleasure in you, Says the Lord of hosts, Nor will I accept an offering from your hands” (Malachi 1:10). After Malachi, there is a dark period of 400 years in which God stopped speaking to His people, and left them to their own desires, till the coming of the Lord Jesus, with the gospel of repentance for sins and being reconciled with God. But the Israelites in their own contrived religiosity and self-righteousness, rejected and crucified Him. Soon after that Israel as a nation ceased to exist, God dispersed the Israelites all over the world to be severely chastened, for about 2000 years.

  • The coming of the Lord Jesus into the world and preparing the way for forgiveness of sins and reconciliation with God, restoration of fellowship with God for the entire mankind was through obedience to God and fulfilling the things written in the Bible about Him (1 Corinthians 15:1-4; Hebrews 10:5-9).

  • The Lord Jesus emphatically asked His disciples not to just offer a ‘lip-service’, but to actually be obedient to Him (Luke 6:46-49).

  • When the disciples wanted to build tabernacles for the Lord on the Mount of Transfiguration to honor Him, God spoke from heaven asking them to obey the Lord Jesus, instead (Luke 9:33-35).

  • The Lord, in obedience to God, was willing to suffer the death of the cross (Matthew 26:38-44).


Now, when you place together and consider the reason behind the committing of the first sin, and the desire of God for man, then it becomes clear that everything that is outside the will of God, but still is done by man because it seems to be good, beneficial, and commendable to man in his own sight, is not acceptable to God - even though it may be done as an act of devotion, godliness, and goodness, and may be seen to be very commendable and honorable to the people of the world. This is so because not only is this act a disobedience to God, but also because through such works, Satan deceives men into self-righteousness, into putting up their own self-made standards of goodness over and above God’s, assessing themselves, and imposing their assessments upon God and men. Through this, Satan causes men to fall into feelings of superiority-inferiority, creates problems through their ego, and gives them a sense of pride in their ‘good’ works - although that pride may be cloaked in expressions of humility and meekness. We know that God does not tolerate any pride; any pride disrupts relationships with Him. In this manner Satan deprives men of their eternal blessings and benefits by beguiling them into having a desire for getting honour and commendations from people because of their own godliness, righteousness, and good works, instead of being desirous of knowing God’s will, being obedient to God, and doing the works and ministry assigned to them by God. Like it happened with Eve, the person, instead of fulfilling the plan God had made for him,  under Satan’s deception, falls away into doing that which seems right and beneficial to him in his own eyes, into taking a stand contrary to God, and ends up becoming a puppet in the hands of Satan. Therefore, all his works of self-righteousness and own goodness are unacceptable in the eyes of God (Isaiah 64:6), and all the gifts that God has kept ready for him become vain and useless. In the next article, we will see this in some more details in context of Christian Living.


 If you are a Christian Believer, and have surrendered your life to the Lord God, then it is mandatory for you to live and do according to what God asks you to do (2 Corinthians 5:15); and not try to coerce and manipulate God into accepting what you plan and decide to do in God’s name. Your blessings are only in carrying out your ministry in obedience and submission to God, nothing else. Whatever work and ministry God has kept for you, to help you fulfill it and to give you the required ability and power for it, He has also put in place gifts of the Holy Spirit commensurate with the task He has assigned to you. The purpose of the gifts of the Holy Spirit is to enable you, to empower you to carry out your God assigned ministry in the most efficient and effective manner, so that eventually you are eternally benefitted by God’s blessings and rewards.


If you are a Christian Believer, then examine and evaluate your life and make sure that you are walking and working in the will of God (2 Corinthians 13:5). If you are assuming that you are fulfilling the will of God by living according to the tenets of religion, or of your sect or denomination and its elders, then you may be in a very precarious position. Remember, King David wanted to build a house for God, and God’s prophet, Nathan was in agreement with him about it; but God rejected the proposal immediately (1 Chronicles 17:1-4). Always, first pray and confirm that whatever you are wanting to do, it is in the will of God or not; and then do it only if you are sure that it is in the will of God. Do not fall into the deception of fulfilling traditions and religious rituals to consider yourself to be in the will of God. Today, most of the so-called “Christian” traditions, religious feast and festivals, and rituals so enthusiastically being observed in the Christian religion and society are actually not God-given, but have been adopted into the Christian religion from other pagan religions. Therefore, their observation and celebration does not in any way make you acceptable and pleasing to God at all.


If you are still thinking of yourself as being a Christian, a child of God, entitled to a place in heaven, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start learning, understanding, and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 113-115 

  • 1 Corinthians 6