ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Zeal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Zeal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 16 जून 2026

Blessed and Successful Life - 131 - Brief Recapitulation – 4 / आशीषित एवं सफल जीवन – 131 - संक्षिप्त पुनःअवलोकन – 4

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 131

संक्षिप्त पुनःअवलोकन – 4

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पुनःअवलोकन – 4 

दाऊद ने 1 राजाओं 2:2-4 में, परमेश्वर की आज्ञाकारिता और मार्गदर्शन में एक सफल और आशीषित जीवन जीने के लिए, हाल ही में इस्राएल का राजा बनाए गए अपने पुत्र सुलैमान को जो निर्देश दिए थे, इस श्रृंखला में हमने उनसे अभी तक जो सीखा है, हम उसका पुनःअवलोकन कर रहे हैं। पिछले लेख में हमने देखा है कि शैतान किस तरह से परमेश्वर के वचन में मिलावट करता है कि वचन के सन्देश को अप्रभावी बना सके। शैतान यह काम अपने दूतों के द्वारा तथा परमेश्वर के समर्पित विश्वासियों को बहकाने और भरमाने के द्वारा भी करता है; उन्हें इसी गलतफहमी में डाल कर कि वे श्रद्धा और आदर के साथ परमेश्वर की सेवा कर रहे हैं, जबकि वास्तव में वे भ्रष्ट किये हुए वचन को सीखा और प्रचार कर रहे होते हैं। आज हम बाइबल में से शैतान द्वारा परमेश्वर के लोगों को बहकाने और भरमाने के उदाहरणों का पुनःअवलोकन करेंगे; और एक ऐसे उदाहरण को भी देखेंगे कि कैसे शैतान परमेश्वर के वचन के लेख ही का प्रयोग करते हुए भी, उस में ऐसे अर्थ और अभिप्राय, जो न तो लेख में दिए गए और न ही जिनके लाए जाने का कोई संकेत किया गया, जोड़ने के द्वारा वचन का दुरुपयोग करता है। और वह आज भी इस युक्ति का बहुत सफलता से मण्डलियों में ऐसे ही उपयोग कर रहा है। हम कुछ उदाहरणों को देखते हैं:

विश्वासियों को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि न केवल परमेश्वर के विरुद्ध कही गई बातें, बल्कि वे बातें जो कहीं तो परमेश्वर के पक्ष में गई हैं, किन्तु उस के सत्यों तथा बाइबल के तथ्यों और उनके अभिप्रायों के अनुसार नहीं हैं, वे भी परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं हैं, और उसके न्याय को न्यौता देती हैं। इस प्रकार से परमेश्वर के प्रति खरे और श्रद्धापूर्ण होते हुए भी, गलत तथा परमेश्वर को अस्वीकार्य होने का एक अच्छा उदाहरण है अय्यूब के मित्र। उन मित्रों ने अय्यूब की सम्पूर्ण पुस्तक में अय्यूब से परमेश्वर के पक्ष में होकर बात की, किन्तु परमेश्वर से संबंधित उनके कथनों और अभिप्रायों में गलतियाँ थीं, जिस कारण परमेश्वर उन से क्रोधित हुआ। यद्यपि परमेश्वर उन्हें दण्ड देना चाहता था, किन्तु उसने यह अय्यूब, जिस पर वे परमेश्वर के नाम में दोष लगा रहे थे, पर छोड़ दिया कि उनकी नियति का निर्णय करे। अय्यूब उनके लिए प्रार्थना करता है, और उन्हें उनके दण्ड से बचा लेता है (अय्यूब 42:7-10)।

इसी प्रकार से पौलुस, अपने परिवर्तन से पहले एक बहुत पढ़ा-लिखा और उत्साही फरीसी था, लेकिन उसने जो पवित्र शास्त्र से सीखा था उसकी गलत समझ रखने तथा परमेश्वर के प्रति कुछ गलतफहमियों के साथ उत्साही होने के कारण, यह समझते हुए कि वह परमेश्वर की दृष्टि में सही है, परमेश्वर ही के अनुयायियों को सता रहा था (प्रेरितों 26:9-10)। उसके उद्देश्यों में कुछ गलत नहीं था – वह परमेश्वर से प्रेम करता था, उसके लिए कार्य करने के प्रति बहुत उत्साही था, और जितना उस से हो सकता था वह करने के लिए अथक परिश्रम करता था। इसीलिए, वह उन सभी लोगों को दण्ड देना चाहता था जो उसकी समझ के अनुसार परमेश्वर तथा उसके वचन के विमुख चलते थे। लेकिन दोष उसके परमेश्वर के वचन की समझ, और व्याख्या करने में था, जिसके कारण उसका रवैया और उसका व्यवहार गलत था। वह परमेश्वर के प्रति खरा और प्रतिबद्ध तो था, किन्तु गलत भी था। बाद में, जैसे कि पौलुस ने रोमियों 7:14-24 में अंगीकार किया है, हमें पता चलता है कि पौलुस एक महान प्रचारक और शिक्षक होने के बावजूद, पाप से संघर्ष करता था, ऐसी बातें भी कर जाता था जिन्हें वह नहीं करना चाहता था। इसीलिए वह 2 कुरिन्थियों 5:10 में “हम” के उपयोग के द्वारा प्रकट कर देता है कि वह और उसके सहकर्मी, सभी मसीह के न्याय-सिंहासन के सामने अपना-अपना हिसाब देंगे। दूसरे शब्दों में, न केवल मसीही विश्वास में आने से पहले, बल्कि मसीही विश्वास में आने के बाद भी पौलुस जैसा परमेश्वर का सेवक भी गलतियाँ करता रहता था। 

पतरस ने भी प्रभु के प्रति अपने प्रेम और श्रद्धा में होकर, जब प्रभु ने अपने पकड़वाए जाने, सताए जाने, और मारे जाने की बात की, तो प्रभु को ही डाँट दिया (मत्ती 16:21-23); और उस से पहले, रूपांतरण के पहाड़ पर भी पतरस ने बिना समझे-बूझे व्यर्थ बातें बोली थीं (मरकुस 9:5-6)। दोनों ही स्थानों पर पतरस के उद्देश्य गलत नहीं थे; वह प्रभु के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त कर रहा था, उसे आदर देना चाह रहा था। किन्तु वह जो कह और कर रहा था, वह परमेश्वर के वचन और इच्छा के अनुसार नहीं था; इसलिए उसकी बात का तिरस्कार किया गया और उसके लिए प्रभु ने पतरस को डाँटा। बाद में, जैसा कि हम गलतियों 2:11-14 में देखते हैं, पतरस फिर से मनुष्यों को प्रसन्न करने के लिए दोगलेपन के व्यवहार में गिर गया; और पौलुस ने उसे इसके लिए उसे सब के सामने डाँटा था।

प्रेरित यूहन्ना ने भी यह माना है कि वह भी पाप में गिरता रहता था – 1 यूहन्ना 1:8-10 में उसके द्वारा “हम, हमारे” शब्दों के उपयोग पर ध्यान कीजिए, जिन के द्वारा वह दिखा रहा है कि पाप करने वालों में वह स्वयं भी सम्मिलित है। उसने तो यहाँ तक कहा है कि यदि कोई यह दावा करता है कि वह पाप नहीं करता है, तो उसमें सत्य नहीं है, और वह परमेश्वर को भी झूठा ठहरा रहा है। इसका अर्थ यही है कि उसके वार्तालाप, प्रचार, शिक्षा, व्यवहार आदि में, कभी न कभी, कहीं न कहीं, गलतियाँ होती रहती थीं, जिनका अंगीकार करना, पश्चाताप करना, और जिन्हें सुधारना उसके लिये आवश्यक होता है।

शैतान भी प्रभु के वचन के लेख में बिना कोई बदलाव किए उस का दुरुपयोग करता है। प्रभु यीशु के बपतिस्मे के तुरंत बाद, और सेवकाई आरंभ करने से पहले हुई परीक्षाओं (मत्ती 4:1-11; लूका 4:1-13) में, तीन बार शैतान ने परमेश्वर के वचन का दुरुपयोग किया और प्रयास किया कि किसी तरह से प्रभु से वचन का उल्लंघन करवा दे। शैतान ने किसी भी समय परमेश्वर के वचन में न तो कुछ जोड़ा, और न ही उस में से कुछ निकाला। लेकिन उस ने जानबूझकर उसे इस तरह से और ऐसे गलत अर्थ के साथ प्रस्तुत किया, ऐसे अभिप्राय के साथ, जो वचन में न तो थे, और न ही जिन्हें वहाँ कभी होना था। शैतान यही बात आज परमेश्वर के समर्पित विश्वासियों द्वारा भी करवाता है; उनसे भी इसी प्रकार से वचन का दुरुपयोग करवाता है। शैतान बड़ी चालाकी और चुपके से विश्वासियों को बहका और भरमा कर इस धोखे में डाल देता है जिस से कि वे परमेश्वर के वचन की बातों को ऐसे अर्थों और अभिप्रायों के साथ सोचने, मानने, प्रचार करने, और सिखाने लगते हैं, जो वचन में उनके संबंध में दिए ही नहीं गए हैं, और न ही उनका कभी वैसा अर्थ अथवा उपयोग होना है। उन से यह करवाते समय शैतान उन्हें इसी भ्रम में बनाए रखता है कि वे परमेश्वर के प्रति बहुत श्रद्धा तथा आदर का व्यवहार कर और सिखा रहे हैं, और जो वे कह तथा करवा रहें हैं वह परमेश्वर की महिमा के लिए है। किन्तु वास्तव में, जैसा हमने अय्यूब के मित्रों, पौलुस, पतरस, और यूहन्ना के उदाहरणों से देखा है, शैतान ने उन्हें अनजाने में परमेश्वर के प्रतिकूल बातों को कहने और करने में डाल दिया है। इस तरह से वह मानवीय विचार और बुद्धि की उपज की बातों को वचन में मिला कर वचन के सन्देश को अप्रभावी कर देता है।

तो, कोई भी, जीवन के किसी भी समय पर, प्रभु की सेवकाई के किसी भी स्तर पर सिद्ध नहीं होता है, गलती करने से बचा हुआ नहीं होता है। इसलिए यह अनिवार्य है कि प्रत्येक विश्वासी हमेशा प्रेरितों 17:11 और 1 थिस्सलुनीकियों 5:21 का पालन करे; अर्थात, पहले पवित्र शास्त्र से हर बात को जाँचे और परखे, सुनिश्चित करे कि वह बात सही है कि नहीं, और उसके बाद ही उसे स्वीकार करे और उसका पालन करे। पिछले लेख में हमने उन तीन आधारों को देखा है जिनके द्वारा यह पहचान की जा सकती है कि क्या परमेश्वर से है और क्या नहीं है। किन्तु दुर्भाग्य की बात है कि विश्वासियों का सामान्य व्यवहार अँध-विश्वास करने का ही होता है। विश्वासी किसी विख्यात और आदरणीय प्रचारक एवं शिक्षक के लिए, अपनी गलत धारणा के अन्तर्गत यही मान कर चलते हैं कि उस व्यक्ति के जैसा भक्त जन कभी कोई गलती भला कैसे कर सकता है; और इसी गलतफहमी में उसकी कही हर बात को हमेशा ही सत्य मान लेते हैं। चाहे वह सत्य न भी हो, चाहे अनजाने में ही वह व्यक्ति भी उपरोक्त उदाहरणों के समान शैतान द्वारा किसी गलती में डाल दिया गया हो। इसीलिए किसी भी शिक्षा या बात को स्वीकार करने और व्यवहार में लाने से पहले इस प्रकार से जाँचने परखने को मण्डलियों के अगुवों के लिए वचन में अनिवार्य बनाया गया है (1 कुरिन्थियों 14:29)।

हम अगले लेख से जो हमने परमेश्वर पवित्र आत्मा के बारे में सीखा है, उसका पुनःअवलोकन आरंभ करेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 131

Brief Recapitulation – 4

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Recapitulation – 4


We are recapitulating what we have learnt so far from David’s instructions given in 1 Kings 2:2-4 to his son Solomon, recently crowned King of Israel, for living a successful and blessed life under the guidance and obedience of God. In the last article we have recapitulated about how Satan adulterates God’s Word to render its message ineffective. Satan does this through his agents, as well as by misleading God’s committed Believers into errors; in getting them to assume that they are serving God reverentially, though actually they are preaching and teaching an adulterated Word. Today we will recapitulate some examples of how Satan misleads God’s people, and also see an example of how Satan misuses God’s Word by retaining the text, but ascribing meanings to that which were neither given nor intended in God’s Word. And he is using this ploy quite successfully in the assemblies these days. Let us consider these examples:

The Believers must never forget that not only things said contrary to God, but even things said in favor of God, but not in accordance with His truth and with the actual implications of Biblical facts, they too are unacceptable to God and bring judgment from Him. A good example of being sincere and reverent towards God, yet being wrong and unacceptable to God, are Job's friends. Throughout the Book of Job, they spoke to Job in favor of God, but their statements and the implications related to God were incorrect, and that angered God against them. Though God wanted to punish them, but He left it to Job, whom they were accusing in the name of God, to decide their fate. Job prays for them and delivers them from their punishment (Job 42:7-10).

Similarly, Paul was a very learned and zealous Pharisee before his conversion, but because of his misunderstanding of the Scriptures he had learnt, and his misplaced zeal for God, he used to persecute the followers of the very Lord God, whom he assumed that he was serving (Acts 26:9-10). There was nothing wrong in his intentions – he did love the Lord and was zealous for him, wanting to serve Him as best as he could. Therefore, he wanted to punish those whom he thought were contrary to God and His Word. But his learning, understanding, and interpretation of God's Word was erroneous, which gave him this wrong attitude and behavior. He was sincere towards God, but still was wrong towards Him. Later, as Paul confesses in Romans 7:14-24, we learn that he was still struggling with sin in his life, and would do things that he did not want to do, despite being the eminent preacher and teacher of God’s word that he was. That is why, in 2 Corinthians 5:10, by using “we,” he makes it clear that he and his co-workers will all stand before the judgement seat of Christ to give the account of their lives. In other words, even a God’s servant like Paul, not only before his conversion, but even after his conversion, kept making mistakes.

Peter too, in his love and reverence for the Lord Jesus, rebuked Him for talking about His impending arrest, torture, and death (Matthew 16:21-23); and on an earlier occasion Peter had talked vainly at the Mount of Transfiguration (Mark 9:5-6) without considering what he was saying. At both places Peter’s intentions were not at fault, he wanted to honor the Lord, show his love for the Lord. But what he was doing and saying was not in accordance with the Word and will of God; and therefore, it was rejected and Peter was rebuked by the Lord. Later, as we see in Galatians 2:11-14, Peter trying to be a man-pleaser, fell into hypocrisy, and Paul openly rebuked him for it.

The Apostle John too has confessed that he kept falling in sin – take note of his using words like “we, us, ourselves” in 1 John 1:8-10, thereby including himself in those who sinned. He went on to say that anyone claiming not to sin is not speaking the truth and is making God a liar. This implies that in conversing, preaching, teaching, behavior, etc. at some point or the other he did commit mistakes, which needed to be confessed, repented of, and rectified by him.

Satan too, can deliberately misuse God’s Word, without altering it in any way. In the temptations of the Lord Jesus, immediately after His baptism, and before His beginning His ministry (Matthew 4:1-11; Luke 4:1-13), thrice Satan misused God’s Word to try to make the Lord act contrary to the Word. On none of the occasions, did Satan add anything or take anything away from God’s Word. But he deliberately misinterpreted it and presented it in such a manner, with meanings and implications that were never there in the Word of God, nor were ever intended to be there. Satan does this even today, through God’s committed Believers; getting them to misuse things written in God’s Word. Satan very subtly deceives the Believers into making them think, believe, preach, and to teach others some things from God’s Word with meanings and implications that are not there in the Word of God about them, nor those meanings and implications are ever intended to be put there. Satan does this while making them believe that they are being very reverential and God honoring, and what they are saying and teachings is for the glory of God. But actually, as we have seen from the examples of Job’s friends, Paul, Peter, and John, Satan has beguiled them into inadvertently doing things unacceptable to God. In this manner he brings in false teachings to adulterate God’s Word with human thoughts and things of man’s wisdom, and renders its message ineffective.

So, no one, at any stage in life and service for the Lord is ever perfect, is ever immune from making mistakes. Therefore, it is imperative that every Believer follows Acts 17:11 and 1 Thessalonians 5:21; i.e., first cross-checks everything from the Scriptures, makes sure that it is correct, and only then accepts and follows it. In the previous article we have also seen three criteria which guide us in discerning what is from God and what is not. Unfortunately, the commonly followed routine is for Believers to trust and believe anything and everything any eminent man of God preaches and teaches. They blindly start accepting and following whatever he says and does, under the false assumption that one as godly as he is, will never make any mistakes. And under this misconception people accept everything that person says as the truth, even when actually it is not the truth. Therefore, this cross-checking by the members and the elders of every assembly, of everything taught or preached, before accepting it, and putting it into practice by the assembly, has been made necessary (1 Corinthians 14:29).

We will carry on and recapitulate what we have learnt about God the Holy Spirit from the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 57 - Appropriately Handling God’s Word – 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 57 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 57 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 42

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 2

 

हमने देखा है कि परमेश्वर के लोग, जब परमेश्वर के वचन को अपने जीवनों में उसका उचित स्थान और आदर प्रदान करते हैं, तब स्वतः ही उन्हें परमेश्वर से सामर्थ्य, आशीष, भलाई, और सुरक्षा मिलती है (व्यवस्थाविवरण 4:40; 5:29; यूहन्ना 14:21, 23; प्रकाशितवाक्य 3:10)। मसीही विश्वासी के परमेश्वर के वचन का भण्डारी होने की ज़िम्मेदारी से संबंधित बातों के बारे में विचार करते हुए, पिछले लेख से हमने अपने ध्यान को भण्डारी होने की इस ज़िम्मेदारी के एक अन्य पक्ष की ओर केन्द्रित किया है। अभी तक हम देखते आ रहे थे कि परमेश्वर के वचन के साथ किन तरीकों से अनुचित व्यवहार करके उसका दुरुपयोग किया जाता है। अब, पिछले लेख से हमने देखना आरम्भ किया है कि एक मसीही विश्वासी का वचन के प्रति उचित व्यवहार किस प्रकार का होना चाहिए। इस सन्दर्भ में हमने पिछले लेख में यह भी देखा था कि प्रेरित पौलुस जो कि लगभग दो-तिहाई नए नियम का मानवीय लेखक है, हमारे लिए एक उपयुक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है। हम उसके जीवन से सीख सकते हैं कि हमें परमेश्वर के वचन के साथ किस प्रकार से व्यवहार करना चाहिए।

 

तो फिर, हम मसीही विश्वासियों को परमेश्वर के वचन के साथ किस प्रकार से व्यवहार रखना और करना चाहिए? पिछले लेख में हमने उन बातों को देखा था जिन पर पौलुस का मसीही जीवन, सेवकाई, और वचन के साथ व्यवहार पूर्णतः आधारित था, वे उसकी नींव थीं; और वह उन आधारभूत बातों के बाहर कभी नहीं गया। क्योंकि परमेश्वर के वचन के साथ व्यवहार से संबंधित उन सिद्धांतों को लेकर पौलुस इतना दृढ़ और अडिग था, इसीलिए, परमेश्वर ने भी उसे वचन के गहरे दर्शन दिए, पहले गुप्त रखे गए भेदों को उस पर प्रकट किया, परमेश्वर ने उसे अन्य-जातियों के मध्य बहुत सामर्थ्य के साथ सुसमाचार प्रचार करने के लिए उपयोग किया। यद्यपि वह सामान्यतः पैदल ही यात्राएँ करता था, लेकिन फिर भी परमेश्वर उसे दूर-दूर के बहुत से स्थानों तक लेकर गया, उसे उचित सहकर्मी, सहायक, और साथी दिए, और उसकी सभी आवश्यकताओं को पूरा करता रहा। संपर्क रखने और वार्तालाप करने के आज के आधुनिक साधनों के बिना भी, परमेश्वर ने उसे ऐसी योग्यता और संसाधन दिये कि वह जहाँ जाता था, वहाँ के लोगों से, तथा वहाँ स्थापित कलीसियाओं के साथ अपना संपर्क बना कर रख सका। दूसरे शब्दों में, यदि हम मसीही विश्वासी भी इन सिद्धान्तों को समझ और स्वीकार कर लें जिन पर पौलुस का जीवन और सेवकाई आधारित थे, तो हम भी परमेश्वर के द्वारा बहुतायत से उसकी महिमा के लिए उपयोग किए जा सकते हैं, उस से आशीषित हो सकते हैं।


ये सिद्धान्त, जिन का उल्लेख हमने पिछले लेख में किया था, हैं:

  • पौलुस परमेश्वर के और उसके कार्य के लिए बहुत उत्साही और उद्यमी था, उसके मसीही बनाने से पहले भी (फिलिप्पियों 3:6), और फिर उसके बाद भी। उसके जीवन का एकमात्र उद्देश्य था परमेश्वर को प्रसन्न करना (2 कुरिन्थियों 5:9), उसे ऊँचे पर उठाना, उसका आज्ञाकारी रहना, चाहे कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।

  • प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण करने के बाद, उसने अपने आप को बहुत ही दीन कर लिया था, वह अपने आप को प्रभु के एक निम्न-कोटि के दास से अधिक नहीं समझता था (रोमियों 1:1)। वह औरों को मसीह के पास लाने के लिए स्वयं को अनुकूल करने, लोगों की आवश्यकता के अनुसार अपने आप को ढाल लेने के लिए तैयार रहता था (1 कुरिन्थियों 9:19-22)। लेकिन इसका यह अर्थ कदापि नहीं था कि वह किसी भी रीति से अपने विश्वास अथवा परमेश्वर के वचन के साथ कोई समझौता करने को तैयार रहता था।

  • पौलुस ने कभी भी अपने विश्वास अथवा परमेश्वर के वचन के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया (गलातियों 2:5, 14; 4:16)। लेकिन साथ ही, सुसमाचार को प्रस्तुत करने में, उसने कभी अविश्वासियों को कोई ठोकर नहीं दी (प्रेरितों 19:37; 24:12; 25:8; 2 कुरिन्थियों 6:3), तथा साथ ही औरों को भी यही करना सिखाया भी (1 कुरिन्थियों 10:32)।

  • पौलुस इस बात के प्रति बहुत प्रतिबद्ध था कि सेवकाई के लिए उसकी नियुक्ति और उसका भण्डारी होना परमेश्वर की ओर से है, न कि किसी मनुष्य की (1 कुरिन्थियों 9:17; गलातियों 1:1; 1 तीमुथियुस 1:1)। इसलिए उसने अपनी सेवकाई के विषय अपने आप को कभी भी किसी मनुष्य को जवाबदेह होने या उसके आधीन होने के लिए बाध्य नहीं समझा. किन्तु इसके लिये उसने कभी कलीसिया के अनुशासन को भंग नहीं किया, कभी घमण्डी या उद्दण्ड नहीं रहा, कभी अपने आप को ही स्व-घोषित अधिकारी मान कर काम नहीं किया।

  • पौलुस परमेश्वर के वचन को सीखने के लिए, पूर्णतः परमेश्वर पर ही निर्भर रहता था (1 कुरिन्थियों 11:23; 15:3; इफिसियों 3:3-5; गलातियों 1:11-12; 1 थिस्सलुनीकियों 4:2)।

  • पौलुस हमेशा परमेश्वर का आज्ञाकारी रहता था, और जहाँ भी परमेश्वर उसे भेजता था, वहाँ जाता था, और वही कहता था, जो परमेश्वर चाहता था कि वह कहे (प्रेरितों 16:6-10; 23:11)।

  • पौलुस यह जानता और भरोसा रखता था कि जैसे उसकी नियुक्ति, उसका सन्देश, और उसकी सेवकाई परमेश्वर की ओर से थे, उसी प्रकार से उसकी जवाबदेही भी परमेश्वर को थी। पौलुस भली-भांति जानता था कि जैसे अन्य सभी को, वैसे ही उसे भी अपने जीवन और कार्यों के लिए परमेश्वर को जवाब देना ही होगा (रोमियों 2:6; 14:10-12; 1 कुरिन्थियों 3:8; 2 कुरिन्थियों 5:10; गलातियों 6:5; इफिसियों 6:8; कुलुस्सियों 3:24-25)। इसीलिए, वह हमेशा यही प्रयास करता रहता था कि हमेशा, हर बात के लिए परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला बना रहे (रोमियों 14:8; 2 कुरिन्थियों 5:9; गलातियों 1:10)। साथ ही वह यह ध्यान भी रखता था कि उसके कारण न तो कभी किसी को ठोकर लगने पाए; और न ही वह अपने विश्वास और परमेश्वर के वचन के लिए कोई समझौता करे। और वह यही करना सिखाया भी करता था (1 कुरिन्थियों 15:58; कुलुस्सियों 1:10; 1 थिस्सलुनीकियों 4:1; 2 तीमुथियुस 2:4)।

 

आज हमारे लिये भी ये सभी गुण, परमेश्वर और उसके कार्य के लिए उत्साहित रहना, हमेशा हर बात के लिए परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला बने रहने के लिए प्रयासरत रहना, अपने विश्वास और परमेश्वर के वचन के साथ कोई भी समझौता किए बिना, किसी को भी अपने जीवन से ठोकर नहीं देना, परमेश्वर से वचन को सीखना, बहुत दीनता और नम्रता के साथ परमेश्वर तथा मनुष्यों की सेवा करना, और इस एहसास के साथ सेवकाई करना कि उसके लिए वह किसी मनुष्य को नहीं, केवल परमेश्वर को उत्तरदायी है, वे पूर्वापेक्षित आधारभूत बातें हैं जो परमेश्वर के वचन से प्रभावी रीति से व्यवहार करने के लिए अनिवार्य हैं, ताकि हम परमेश्वर से आशीषित हों और परमेश्वर को महिमा मिलने पाए।


अगले लेख से हम कुछ विशिष्ट उदाहरणों को देखना आरम्भ करेंगे कि पौलुस किस प्रकार परमेश्वर के वचन के साथ कार्य करता था, और उस दौरान, बीच-बीच में, आवश्यकतानुसार, उपरोक्त बातों और हवालों का भी उपयोग करते रहेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 57 - Be Stewards of God’s Word – 42 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 2

 

We have seen that when God's people, give God’s Word its due respect and status in their lives; they automatically receive power, blessings, goodness, and security from God in their lives (Deuteronomy 4:40; 5:29; John 14:21, 23; Revelation 3:10). Since the previous article, while continuing to consider a Christian Believer’s responsibility of being a steward of God’s Word, we have now shifted our focus to another aspect of this stewardship. Having seen the ways God’s Word is misused and inappropriately handled, we have begun to consider the proper handling of God’s Word by a Christian Believer. In the last article we have begun to see how and why the Apostle Paul, the human author of about two-thirds of the New Testament, serves as an appropriate example about learning to handle the Word of God. We can learn many things from the way he handled and used God’s Word, and how we too ought to do it.


So, how should we Christian Believers behave with and handle God’s Word? In the last article we had seen the things that formed the very basis, the foundation, upon which Paul’s Christian life, his ministry, and his handling of God’s Word was based; and he never went outside of those foundational points. Because Paul was so firm and determined about these basic principles related to handling God’s Word, therefore, God gave him great insights, opened his understanding to mysteries kept hidden earlier, God used him mightily to preach the gospel amongst the Gentiles. Though he usually travelled by foot, God took him far and wide to many places, gave him suitable co-laborers, companions, and helpers; and fulfilled all his needs. Without having our modern means of communication, God gave him the ability and resources to stay in touch with the people in the places he had been to, and with the Churches established through him. In other words, if we Christian Believers can understand and accept these same principles upon which Paul’s ministry was based, we too can be blessed and mightily used by God for His glory.


These principles, mentioned in the last article, are:

  • Paul was very zealous and hard working for God and God’s work, before his conversion (Philippians 3:6), as well as after it. The sole aim of his life had been to please God (2 Corinthians 5:9), exalt Him, obey Him, at whatever cost.

  • Having accepted Lord Jesus as his savior, he greatly humbled himself, and he considered himself to be no more than a lowly slave of the Lord (Romans 1:1). He became willing to adjust and accommodate himself in any required manner, to bring others to Christ (1 Corinthians 9:19-22). But this did not mean that he was willing to compromise in any manner in faith or on God’s Word.

  • Paul never compromised, in any manner, on his faith, or on God’s Word (Galatians 2:5, 14; 4:16). But in his presentation of the gospel, he never offended the non-Believers (Acts 19:37; 24:12; 25:8; 2 Corinthians 6:3), and taught doing the same (1 Corinthians 10:32).

  • Paul was also very committed to the fact that his appointment to his ministry and stewardship was from God, not any person (1 Corinthians 9:17; Galatians 1:1; 1 Timothy 1:1). Therefore, he never felt obliged to, or being under any man for his ministry. But he maintained this without breaking Church discipline, or becoming impudent, or a self-proclaimed authority.

  • Paul solely depended upon God to learn God’s Word (1 Corinthians 11:23; 15:3; Ephesians 3:3-5; Galatians 1:11-12; 1 Thessalonians 4:2).

  • Paul was always obedient to God and went where God sent him, and only said what God wanted him to say (Acts 16:6-10; 23:11).

  • Paul also knew and trusted that just as his appointment, his message and his ministry were from God, similarly, his accountability too was to God. Paul well knew that like everyone else, eventually, he too will have to give an account to God for his life and works (Romans 2:6; 14:10-12; 1 Corinthians 3:8; 2 Corinthians 5:10; Galatians 6:5; Ephesians 6:8; Colossians 3:24-25). Therefore, he made it a point to be pleasing to God for all things (Romans 14:8; 2 Corinthians 5:9; Galatians 1:10). He was careful not to give any offense to anyone; but he also never compromised in his faith and in God’s Word. And he taught doing the same (1 Corinthians 15:58; Colossians 1:10; 1 Thessalonians 4:1; 2 Timothy 2:4).


Today, for us too, these qualities of being zealous for God and His work, always endeavoring to be obedient and pleasing to God for everything, not giving offense to others without compromising on faith or God’s Word, learning from God, and very humbly serving God and man with the realization that he is accountable not to any man but to God, are the fundamental pre-requisites of being blessed by God, to be able handle God’s Word effectively for God’s glory, and be blessed, as Paul was able to do.


From the next article we will begin to see specific examples of how Paul worked with God’s Word, and will intermittently also use the above facts and references, as and when required.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 26 दिसंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 122 – Recapitulation / संक्षिप्त पुनःअवलोकन – 4

Click Here for the English Translation

पुनःअवलोकन – 4


    दाऊद ने हाल ही में इस्राएल का राजा बनाए गए अपने पुत्र सुलैमान को 1 राजाओं 2:2-4 में, परमेश्वर की आज्ञाकारिता और मार्गदर्शन में एक सफल और आशीषित जीवन जीने के लिए, जो निर्देश दिए उनसे हमने अभी तक जो सीखा है, हम उसका पुनःअवलोकन कर रहे हैं। पिछले लेख में हमने देखा है कि शैतान किस तरह से परमेश्वर के वचन में मिलावट करता है कि वचन को अप्रभावी बना सके। वह यह काम अपने दूतों के द्वारा तथा परमेश्वर के समर्पित विश्वासियों को बहकाने और भरमाने के द्वारा भी करता है, जबकि वे इसी गलतफहमी में होते हैं कि वे श्रद्धा और आदर के साथ परमेश्वर की सेवा कर रहे हैं। आज हम बाइबल में से शैतान द्वारा परमेश्वर के लोगों को बहकाने और भरमाने के उदाहरणों का पुनःअवलोकन करेंगे, और एक ऐसे उदाहरण को भी देखेंगे कि कैसे शैतान परमेश्वर के वचन के लेख को बनाए रखते हुए भी, उस में ऐसे अर्थ और अभिप्राय जो न तो लेख में दिए गए और न ही जिनके लाए जाने का कोई संकेत किया गया, जोड़ने के द्वारा वचन का दुरुपयोग करता है। और वह आज भी इस युक्ति का बहुत सफलता से मण्डलियों में ऐसे ही उपयोग कर रहा है। हम कुछ उदाहरणों को देखते हैं:

    विश्वासियों को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि न केवल परमेश्वर के विरुद्ध कही गई बातें, बल्कि वे बातें जो कहीं तो परमेश्वर के पक्ष में गई हैं, किन्तु उस के सत्यों तथा बाइबल के तथ्यों और उनके अभिप्रायों के अनुसार नहीं हैं, वे भी परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं हैं, और उसके न्याय को न्यौता देती हैं। इस प्रकार से परमेश्वर के प्रति खरे और श्रद्धापूर्ण होते हुए भी गलत तथा परमेश्वर को अस्वीकार्य होने का एक अच्छा उदाहरण है अय्यूब के मित्र। उन मित्रों ने अय्यूब की सम्पूर्ण पुस्तक में अय्यूब से परमेश्वर के पक्ष में होकर बात की, किन्तु परमेश्वर से संबंधित उनके कथनों और अभिप्रायों में गलतियाँ थीं, जिस कारण परमेश्वर उन से क्रोधित हुआ। यद्यपि परमेश्वर उन्हें दण्ड देना चाहता था, किन्तु उसने यह अय्यूब, जिस पर वे परमेश्वर के नाम में दोष लगा रहे थे, पर छोड़ दिया कि उनकी नियति का निर्णय करे। अय्यूब उनके लिए प्रार्थना करता है, और उन्हें उनके दण्ड से बचा लेता है (अय्यूब 42:7-10)।

    इसी प्रकार से पौलुस, अपने परिवर्तन से पहले एक बहुत पढ़ा-लिखा और उत्साही फरीसी था, लेकिन उसने जो पवित्र शास्त्र से सीखा था उसकी गलत समझ रखने तथा परमेश्वर के प्रति एक गलतफहमी के साथ उत्साही होने के कारण, यह समझते हुए कि वह परमेश्वर की दृष्टि में सही है, परमेश्वर ही के अनुयायियों को सता रहा था (प्रेरितों 26:9-10)। उसके उद्देश्यों में कुछ गलत नहीं था – वह परमेश्वर से प्रेम करता था, उसके लिए कार्य करने के प्रति बहुत उत्साही था, और जितना उस से हो सकता था वह करने के लिए अथक परिश्रम करता था। इसीलिए, वह उन सभी लोगों को दण्ड देना चाहता था जो उसकी समझ के अनुसार परमेश्वर तथा उसके वचन के विमुख चलते थे। लेकिन दोष उसके परमेश्वर के वचन की समझ, और व्याख्या करने में था, जिसके कारण उसका रवैया और उसका व्यवहार गलत था। वह परमेश्वर के प्रति खरा और प्रतिबद्ध तो था, किन्तु गलत भी था। बाद में, जैसे कि पौलुस ने रोमियों 7:14-24 में अंगीकार किया है, हमें पता चलता है कि पौलुस एक महान प्रचारक और शिक्षक होने के बावजूद, पाप से संघर्ष करता था, ऐसी बातें भी कर जाता था जिन्हें वह नहीं करना चाहता था।

    पतरस ने भी प्रभु के प्रति अपने प्रेम और श्रद्धा में होकर, जब प्रभु ने अपने पकड़वाए जाने, सताए जाने, और मारे जाने की बात की, तो प्रभु को ही डाँट दिया (मत्ती 16:21-23); और उस से पहले, रूपांतरण के पहाड़ पर भी पतरस ने बिना समझे-बूझे व्यर्थ बातें बोली थीं (मरकुस 9:5-6)। दोनों ही स्थानों पर पतरस के उद्देश्य गलत नहीं थे; वह प्रभु के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त कर रहा था, उसे आदर देना चाह रहा था; किन्तु वह जो कह और कर रहा था, वह परमेश्वर के वचन और इच्छा के अनुसार नहीं था, इसलिए तिरस्कार किया गया और उसके लिए प्रभु ने पतरस को डाँटा। बाद में, जैसा कि हम गलतियों 2:11-14 में देखते हैं, पतरस फिर से मनुष्यों को प्रसन्न करने के लिए दोगलेपन के व्यवहार में गिर गया; और पौलुस ने उसे इसके लिए उसे सब के सामने डाँटा था।

    प्रेरित यूहन्ना ने भी यह माना है कि वह भी पाप में गिरता रहता था – 1 यूहन्ना 1:8-10 में उसके द्वारा “हम, हमारे” शब्दों के उपयोग पर ध्यान कीजिए, जिन के द्वारा वह दिखा रहा है कि पाप करने वालों में वह स्वयं भी सम्मिलित है। उसने तो यहाँ तक कहा है कि यदि कोई यह दावा करता है कि वह पाप नहीं करता है, तो उसमें सत्य नहीं है, और वह परमेश्वर को भी झूठा ठहरा रहा है। इसका अर्थ यही है कि उसके वार्तालाप, प्रचार, शिक्षा, व्यवहार आदि में, कभी न कभी, कहीं न कहीं, गलतियाँ होती रहती थीं, जिनका अंगीकार करना, पश्चाताप करना, और जिन्हें सुधारना आवश्यक होता है।

    शैतान भी प्रभु के वचन के लेख में बिना कोई बदलाव किए उस का दुरुपयोग करता है। प्रभु यीशु के बपतिस्मे के तुरंत बाद, और सेवकाई आरंभ करने से पहले हुई परीक्षाओं (मत्ती 4:1-11; लूका 4:1-13) में, तीन बार शैतान ने परमेश्वर के वचन का दुरुपयोग किया और प्रयास किया कि किसी तरह से प्रभु से वचन का उल्लंघन करवा दे। शैतान ने किसी भी समय परमेश्वर के वचन में न तो कुछ जोड़ा, और न ही उस में से कुछ निकाला। लेकिन उस ने जानबूझकर उसे इस तरह से और ऐसे गलत अर्थ के साथ प्रस्तुत किया, ऐसे अभिप्राय के साथ, जो वचन में न तो थे, और न ही जिन्हें वहाँ कभी होना था। शैतान यही बात आज परमेश्वर के समर्पित विश्वासियों द्वारा भी करवाता है; उनसे भी इसी प्रकार से वचन का दुरुपयोग करवाता है। शैतान बड़ी चालाकी और चुपके से विश्वासियों को बहका और भरमा कर इस धोखे में डाल देता है जिस से कि वे परमेश्वर के वचन की बातों को ऐसे अर्थों और अभिप्रायों के साथ सोचने, मानने, प्रचार करने, और सिखाने लगते हैं, जो वचन में उनके संबंध में दिए ही नहीं गए हैं, और न ही उनका कभी वैसा अर्थ अथवा उपयोग होना है। उन से यह करवाते समय शैतान उन्हें इसी भ्रम में बनाए रखता है कि वे परमेश्वर के प्रति बहुत श्रद्धा तथा आदर का व्यवहार कर और सिखा रहे हैं, और जो वे कह तथा करवा रहें हैं वह परमेश्वर की महिमा के लिए है। किन्तु वास्तव में, जैसा हमने अय्यूब के मित्रों, पौलुस, पतरस, और यूहन्ना के उदाहरणों से देखा है, उसने उन्हें अनजाने में परमेश्वर के प्रतिकूल बातों को कहने और करने में डाल दिया है। इस तरह से वह मानवीय विचार और बुद्धि की उपज की बातों को वचन में मिला कर उसे अप्रभावी कर देता है।

    तो, कोई भी, जीवन के किसी भी समय पर, प्रभु की सेवकाई के किसी भी स्तर पर सिद्ध नहीं होता है, गलती करने से बचा हुआ नहीं होता है। इसलिए यह अनिवार्य है कि प्रत्येक विश्वासी हमेशा प्रेरितों 17:11 और 1 थिस्सलुनीकियों 5:21 का पालन करे; अर्थात, पहले पवित्र शास्त्र से हर बात को जाँचे और परखे, सुनिश्चित करे कि वह बात सही है कि नहीं, और उसके बाद ही उसे स्वीकार करे और उसका पालन करे। पिछले लेख में हमने उन तीन आधारों को देखा है जिनके द्वारा यह पहचान की जा सकती है कि क्या परमेश्वर से है और क्या नहीं है। किन्तु दुर्भाग्य की बात है कि विश्वासियों का सामान्य व्यवहार अँध-विश्वास करने का ही होता है। विश्वासी किसी विख्यात और आदरणीय प्रचारक एवं शिक्षक के लिए, अपनी गलत धारणा के अन्तर्गत यही मान कर चलते हैं कि उस व्यक्ति के जैसा भक्त जन कभी कोई गलती भला कैसे कर सकता है; और इसी गलतफहमी में उसकी कही हर बात को हमेशा ही सत्य मान लेते हैं, चाहे वह सत्य न भी हो, चाहे अनजाने में ही वह व्यक्ति भी उपरोक्त उदाहरणों के समान शैतान द्वारा किसी गलती में डाल दिया गया हो। इसीलिए किसी भी शिक्षा या बात को स्वीकार करने और व्यवहार में लाने से पहले इस प्रकार से जाँचने परखने को मण्डलियों के अगुवों के लिए वचन में अनिवार्य बनाया गया है (1 कुरिन्थियों 144:29)।

    हम अगले लेख से जो हमने परमेश्वर पवित्र आत्मा के बारे में सीखा है, उसका पुनःअवलोकन आरंभ करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Recapitulation – 4

 

    We are recapitulating what we have learnt so far from David’s instructions given in 1 Kings 2:2-4 to his son Solomon, recently crowned King of Israel, for living a successful and blessed life under the guidance and obedience of God. In the last article we have recapitulated about how Satan adulterates God’s Word to render it ineffective, through his agents as well as by misleading God’s committed Believers into errors, while they assume that they are serving God reverentially. Today we will recapitulate some examples of how Satan misleads God’s people, and also see an example of how Satan misuses God’s Word by retaining the text, but ascribing meanings to that which were neither given nor intended in God’s Word; and he is using this ploy quite successfully in the assemblies these days. Let us consider these examples:

    The Believers must never forget that not only things said contrary to God, but even things said in favor of God, but not in accordance with His truth and with the actual implications of Biblical facts, is unacceptable to God and brings judgment from Him. A good example of being sincere and reverent towards God, yet being wrong and unacceptable to God, are Job's friends. Throughout the Book of Job, they spoke to Job in favor of God, but their statements and the implications related to God were incorrect, and that angered God against them. Though God wanted to punish them, but He left it to Job, whom they were accusing in the name of God, to decide their fate. Job prays for them and delivers them from their punishment (Job 42:7-10).

    Similarly, Paul was a very learned and zealous Pharisee before his conversion, but because of his misunderstanding of the Scriptures he had learnt, and his misplaced zeal for God, he used to persecute the followers of the very Lord God whom he thought he was serving (Acts 26:9-10). There was nothing wrong in his intentions – he did love the Lord and was zealous for him, wanting to serve Him as best as he could. Therefore, he punished those he thought were contrary to God and His Word. But his learning, understanding, and interpretation of God's Word was faulty, which gave him this wrong attitude and activity. He was sincere towards God, but still was wrong. Later, as Paul confesses in Romans 7:14-24, we learn that he was still struggling with sin in his life, and would do things that he did not want to do, despite being the eminent preacher and teacher of God’s word that he was.

    Peter too, in his love and reverence for the Lord Jesus, rebuked Him for talking about His impending arrest, torture, and death (Matthew 16:21-23); and on an earlier occasion had talked vainly at the Mount of Transfiguration (Mark 9:5-6) without knowing what he was saying. At both places Peter’s intentions were not at fault, he wanted to honor the Lord, show his love for the Lord; but what he was doing and saying was not according to the Word and will of God, and therefore, was rejected and Peter was rebuked by the Lord. Later, as we see in Galatians 2:11-14, Peter trying to be a man-pleaser, fell into hypocrisy, and Paul openly rebuked him for it.

    The Apostle John too has confessed that he kept falling in sin – take note of his using words like “we, us, ourselves” in 1 John 1:8-10, thereby including himself in those who sinned. He went on to say that anyone claiming not to sin is not speaking the truth and is making God a liar. This implies that in conversing, preaching, teaching, behavior, etc. at some point or the other he did commit mistakes, which needed to be confessed, repented of, and rectified.

  Satan too, can deliberately misuse God’s Word, without altering it in any way. In the temptations of the Lord Jesus, immediately after His baptism, and before His beginning His ministry (Matthew 4:1-11; Luke 4:1-13), thrice Satan misused God’s Word to try to make the Lord act contrary to the Word. On none of the occasions, did Satan add anything or take anything away from God’s Word. But he deliberately misinterpreted it and presented it in such a manner, with meanings and implications that were never there in the Word of God, nor were ever intended to be there. Satan does this even today, through God’s committed Believers; getting them to misuse things written in God’s Word. Satan very subtly deceives the Believers into making them think, believe, preach, and teach others some things from God’s Word with meanings and implications that are not there in the Word of God about them. Satan does this while making them believe that they are being very reverential and God honoring, that what they are saying and teachings is for the glory of God. But actually, as we have seen from the examples of Job’s friends, Paul, Peter, and John, Satan has beguiled them into inadvertently doing things unacceptable to God. In this manner he brings in false teachings to adulterate God’s Word with human thoughts and things of man’s wisdom, and renders it ineffective.

     So, no one, at any stage in life and service for the Lord is ever perfect, is ever immune from making mistakes. Therefore, it is imperative that every Believer follows Acts 17:11 and 1 Thessalonians 5:21; i.e., first cross-checks everything from the Scriptures, makes sure that it is correct, and only then accepts and follows it. In the previous article we have also seen three criteria which guide us in discerning what is from God and what is not. Unfortunately, the commonly followed routine is to trust and believe anything and everything any eminent man of God preaches and teaches, and blindly start following whatever he says and does, under the false assumption that one as godly as he is, will never make any mistakes; and under this misconception people accept everything that person says as the truth, even when it is not the truth. Therefore, this cross-checking by the elders of every assembly, of every teaching or preaching before acceptance and practice by the assembly, has been made necessary (1 Corinthians 14:29).

    We will carry on and recapitulate what we have learnt about God the Holy Spirit from the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well