ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Different लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Different लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 2 जून 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 88

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 49

बपतिस्मों – 29

बपतिस्मा या बपतिस्मे?

 

    पिछले लेख में हमने इफिसियों 4:5 से देखा था कि वचन में स्पष्ट लिखा है कि बपतिस्मा एक ही है; एक से अधिक नहीं। इस बात में विरोधाभास और फिर असमंजस तब ही उठता है जब बाइबल के बाहर की “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” की धारणा को सही स्वीकार कर लिया जाए। अर्थात, प्रभु यीशु की आज्ञा के अनुसार पानी से दिए जाने वाले बपतिस्मे के अतिरिक्त एक अन्य बपतिस्मा, जो तथाकथित पवित्र आत्मा के कहे के अनुसार या पवित्र आत्मा की ओर से है, को भी स्वीकार किया जाए। और हम यह देख चुके हैं कि ऐसा होना बाइबल की किसी भी बात के साथ मेल नहीं खाता है। किन्तु फिर भी, अपनी इस गलत धारणा को सही ठहराने के लिए यह गलत शिक्षा देने वाले लोग एक अन्य पद का दुरुपयोग करते हैं, उसकी गलत व्याख्या करके अपने तर्क को सही ठहराने का प्रयास करते हैं, क्योंकि वहाँ पर एक-वचन “बपतिस्मा” नहीं, वरन बहु-वचन “बपतिस्मे” लिखा हुआ है। आज हम इसी पद का विश्लेषण और व्याख्या करेंगे, और देखेंगे कि बाइबल की व्याख्या के मूल सिद्धांतों के आधार पर जब सही रीति से व्याख्या की जाती है तो यही सामने आता है कि परमेश्वर के वचन में कोई विरोधाभास, कोई त्रुटि या दोगलापन नहीं है; जबकि इन गलत शिक्षाओं को देने वाले लोगों की बातों के कारण परमेश्वर के वचन में ये प्रतीत होने वाले विरोधाभास और समझने में गलतियाँ उत्पन्न होने लगती हैं।

    बपतिस्मा मसीही विश्वास की एक मूल शिक्षा है। इब्रानियों 6:1-2 में इन मूल शिक्षाओं को सीखने के बारे में लिखा गया है; इस खंड में इब्रानियों 6:2 में लिखा है “और बपतिस्मों और हाथ रखने, और मरे हुओं के जी उठने, और अन्तिम न्याय की शिक्षा रूपी नेव, फिर से न डालें।” ध्यान कीजिए, बाइबल के पद में प्रयुक्त शब्द है “बपतिस्मों”, जो बहुवचन है, और एक से अधिक बपतिस्मे होने का स्पष्ट संकेत करता है; किन्तु यह भी ध्यान दीजिए कि बहुवचन प्रयोग बपतिस्मों से संबंधित शिक्षा रूपी नींव के लिए है, बपतिस्मा लिए या दिए जाने के संदर्भ में नहीं। इसी बहुवचन को आधार बनाकर, गलत धारणाओं और शिक्षाओं को देने वाले ये लोग, पानी से दिए गए बपतिस्मे के अतिरिक्त, पवित्र आत्मा का बपतिस्मा एक अन्य या पृथक बपतिस्मा होने को भी सही ठहराने का प्रयास करते हैं। किन्तु यदि इस पद का बाइबल की व्याख्या के मूल सिद्धांतों के अनुसार सही रीति से विश्लेषण किया जाए तो स्पष्ट हो जाता है कि उनकी यह शिक्षा भी गलत है, अनुचित है, और सही बातों को सही रीति से प्रयोग करने के द्वारा नहीं है। 

    इस पद, इब्रानियों 6:2 को उसके संदर्भ में, अर्थात उसके साथ के पदों के साथ देखिए। साथ ही यह भी ध्यान रखिए कि बाइबल की प्रत्येक अन्य पुस्तक के समान, इब्रानियों को लिखी गई यह पत्री भी, अपने मूल स्वरूप में एक संपूर्ण लेख थी, अध्यायों और पदों में विभाजित नहीं थी। बाइबल की प्रत्येक पुस्तक के लेखों को, उनके अध्ययन, हवाला देने, और स्मरण करने में सहायता के लिए, अध्यायों और पदों में बहुत बाद में विभाजित किया गया। यह विभाजन कृत्रिम है, इसलिए कभी-कभी असमंजस भी उत्पन्न करता है। इब्रानियों 6:2 के संदर्भ में, उसकी बात से संबंधित, उससे पहले के पदों को देखिए, विशेषकर इब्रानियों 5:12 “समय के विचार से तो तुम्हें गुरु हो जाना चाहिए था, तौभी क्या यह आवश्यक है, कि कोई तुम्हें परमेश्वर के वचनों की आदि शिक्षा फिर से सिखाए ओर ऐसे हो गए हो, कि तुम्हें अन्न के बदले अब तक दूध ही चाहिए”; और 6:1 “इसलिये आओ मसीह की शिक्षा की आरम्भ की बातों को छोड़ कर, हम सिद्धता की ओर आगे बढ़ते जाएं, और मरे हुए कामों से मन फिराने, और परमेश्वर पर विश्वास करने” को। ये दोनों पद हमें इब्रानियों 6:2 का संदर्भ समझते हैं कि इस खंड में “आदि शिक्षा” या “मसीह की शिक्षा की आरंभिक बातों” की बात हो रही है, जैसे कि 6:2 में भी बपतिस्मों से संबंधित शिक्षा ही की बात लिखी गई है; अर्थात अन्य बातों के विषय की शिक्षाओं के साथ बपतिस्मे की शिक्षाओं की बात हो रही है, जिन्हें मसीही विश्वासियों को जानना चाहिए। यह पद बपतिस्मा लेने या देने के बारे में नहीं है, वरन बपतिस्मे से संबंधित शिक्षाओं के बारे में है। 

    बपतिस्मे की शिक्षाओं के आधार पर वचन में तीन बपतिस्मे दिए गए हैं - यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले का, मूसा का, और प्रभु यीशु तथा उसकी मृत्यु का: 

·        प्रेरितों 18:25 “उसने प्रभु के मार्ग की शिक्षा पाई थी, और मन लगाकर यीशु के विषय में ठीक ठीक सुनाता, और सिखाता था, परन्तु वह केवल यूहन्ना के बपतिस्मा की बात जानता था।” 

·        1 कुरिन्थियों 10:2 “और सब ने बादल में, और समुद्र में, मूसा का बपतिस्मा लिया।” - शिक्षा के दृष्टिकोण से, पुराने नियम में बपतिस्मे का यह उदाहरण इस्राएलियों का लाल सागर में जाना, और उनका ऊपर बादल से ढाँपा तथा दोनों ओर विभाजित सागर के पानी की दीवारों का होना - उनका हर ओर से जल से ढँके हुए होना और फिर पार निकालना, यानि कि जल के अंदर जाना और बाहर आना था। 

·         रोमियों 6:3 “क्या तुम नहीं जानते, कि हम जितनों ने मसीह यीशु का बपतिस्मा लिया तो उस की मृत्यु का बपतिस्मा लिया।” 

    किन्तु इन तीनों में बपतिस्मे का माध्यम एक ही है - पानी से बपतिस्मा देना, पानी में डुबकी या पानी के द्वारा चारों ओर से घेर दिए जाना। इसलिए बपतिस्मे से संबंधित शिक्षाओं के आधार पर क्योंकि एक से अधिक प्रकार के बपतिस्मे हुए; इसीलिए इब्रानियों 6:2, जो मसीह की मूल शिक्षाओं की बात कर रहा है, में बहुवचन “बपतिस्मों” का प्रयोग किया गया है। किन्तु इसका वचन की अन्य किसी भी बात के साथ कोई विरोधाभास नहीं है, क्योंकि तीनों ही रूप में एक ही माध्यम से और एक ही रीति से - पानी में डुबकी या पानी से घेरे जाने के द्वारा बपतिस्मा दिया गया। और इफिसियों 4:5 भी इसी एक बपतिस्मे की बात करता है। इफिसियों 4:5 व्यावहारिक बपतिस्मा लेने या देने की बात करता है, जबकि इब्रानियों 6:2 बपतिस्मे से संबंधित शिक्षाओं की बात करता है। दोनों ही एक-दूसरे के पूरक हैं, इनमें कोई विरोधाभास नहीं है, कोई गलती नहीं है। जो भी गलती है वह बात को उसके संदर्भ से बाहर लेकर एक गलत दृष्टिकोण के साथ उसका मेल बैठाने का प्रयास करने के कारण है।

    इसलिए बपतिस्मा एक ही है, वह पानी से, उसमें डुबकी देने के द्वारा ही दिया गया है। बाइबल की शिक्षाओं के अनुसार “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” की धारणा का कोई आधार नहीं है, यह धारणा गलत है, अस्वीकार्य है। अगले लेख में हम बपतिस्मे से संबंधित एक अन्य असमंजस की बात, “आग से बपतिस्मा” के बारे में देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 49

Baptisms - 29

Baptism or Baptisms?

 

    In the previous article, from Ephesians 4:5 we saw that the Scriptures clearly state that there is only one baptism; not more. The confusion and contradiction about this number occurs only when the unBiblical concept of "baptism of the Holy Spirit" is accepted as correct. In other words, a baptism other than the water baptism commanded by the Lord Jesus is also accepted, as an extra one supposedly commanded by or by the authority of the Holy Spirit. And we have seen that this concept doesn't match up with anything in the Bible. But still, to justify this misconception, people who give this wrong teaching, misuse another verse, and try to justify their argument by misinterpreting that verse. They are able to misinterpret that verse and misguide people because there, instead of the singular "baptism", the plural word "baptisms" is written. Today we will analyze and interpret this verse, and see that actually there is no contradiction, no error or duplicity in the Word of God, when it is properly interpreted on the basis of the basic principles of Biblical interpretation. But due to the misinterpretations and wrong teachings of the people who believe and propagate these erroneous concepts, various misunderstandings, contradictions, and apparent errors are brought into the teachings from the Word of God. 

    Baptism is a basic or fundamental doctrine of the Christian faith. The necessity of a Christian Believer learning about these fundamental doctrines is stated in Hebrews 6:1-2, where, Hebrews 6:2 says "of the doctrine of baptisms, of laying on of hands, of resurrection of the dead, and of eternal judgment." Note, that the word used in this verse is "baptisms," which is plural, and clearly indicates more than one baptism. But also note that here this plural usage refers to the foundational learning, or doctrine concerning baptisms. The plural usage is not in the context of being baptized. Based on this plural usage, the people propagating misconceptions and wrong teachings, try to justify the baptism of the Holy Spirit as a separate or different baptism, required in addition to water baptism. But if this verse is properly analyzed according to the basic principles of Biblical interpretation as given earlier, it becomes clear that this alleged justification of "baptism of the Holy Spirit" is also wrong and inappropriate; it is not based upon using the correct use of Principles of Bible interpretation.

    Please look at and study this verse, Hebrews 6:2, in its context, i.e., along with the verses preceding it. Also note that this Epistle to the Hebrews, like every other book in the Bible, in its original form, was a complete text, not divided into chapters and verses. The writings of each book of the Bible were later divided into chapters and verses to aid in their study, citation, and memorization. This division is artificial, hence sometimes causing confusion. Bearing this point in mind, for the context of Hebrews 6:2, particularly look at two preceding verses, i.e., Hebrews 5:12 “For though by this time you ought to be teachers, you need someone to teach you again the first principles of the oracles of God; and you have come to need milk and not solid food.” and Hebrews 6:1 "Therefore, leaving the discussion of the elementary principles of Christ, let us go on to perfection, not laying again the foundation of repentance from dead works and of faith toward God." Both of these verses help us understand the context of Hebrews 6:2. We learn from Hebrews 6:1 that this passage is referring to the "basic principles" or "the elementary principles of Christ" that every Christian Believer ought to know; and amongst these basic principles, is the “doctrine of baptisms” that is mentioned in Hebrews 6:2. In other words, this verse is referring to the teachings related to baptism, along with the teachings related to other fundamental doctrinal topics written there, which the Christian Believers were expected to know. They are not referring to the taking or giving of baptism, but only to the doctrinal teachings related to it.

    On the basis of doctrinal teachings of baptism, there are three baptisms mentioned in the Scriptures - of John the Baptist, of Moses, and of the Lord Jesus and his death:

  • Acts 18:25 "This man had been instructed in the way of the Lord; and being fervent in spirit, he spoke and taught accurately the things of the Lord, though he knew only the baptism of John."

  • 1 Corinthians 10:2 "all were baptized into Moses in the cloud and in the sea" - From a learning point of view, this example of baptism in the Old Testament is the Israelites going into the Red Sea, being covered by a cloud on top and walls of the divided sea on either side - their being covered with water on all sides; and then passing through, that is, going in and being covered with, and coming out of the water.

  • Romans 6:3 “Or do you not know that as many of us as were baptized into Christ Jesus were baptized into His death?"

    But the means of baptism is the same in all three - baptizing with water, immersing in water or being surrounded by water. So, there is more than one type of baptism in context of the doctrinal teachings about baptism; that's why the plural "baptisms" is used in Hebrews 6:2, referring to the elementary principles of Christ. But this causes no contradiction with anything else in the Scriptures, for all three are baptisms by the same means and in the same manner — by immersion i.e., by being covered with water. And Ephesians 4:5 too speaks of this same baptism. Ephesians 4:5 speaks of practical taking or giving of baptism; while Hebrews 6:2 speaks of doctrinal teachings related to baptism. Both these verses complement each other, but there is no contradiction, no mistake. Whatever the mistake is, it is because of trying to reconcile a wrong point of view with Biblical truth, and that too by taking it out of context to interpret and understand it.

    Therefore, there is only one baptism, it is given by water, by immersion in it. According to the teachings of the Bible, the concept of "baptism of the Holy Spirit" has no basis, this concept is patently wrong, and absolutely unacceptable. In the next article, we will consider another confusion regarding baptism, about the “baptism by fire.”

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 1 जून 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 87

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 48

बपतिस्मों – 28

कितने बपतिस्मे?

 

    पिछले लेखों में बपतिस्मे से संबंधित मूल बातों को देखने के बाद हमने बपतिस्मे से संबंधित विवादित और असमंजस में डालने वाली बातों को देखना आरंभ किया। इनके अंतर्गत हमने पहले उद्धार और पाप क्षमा के लिए बपतिस्मे की कथित अनिवार्यता के बारे में वचन की बातों को देखा, और फिर “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” पाने के बारे में ज़ोर देकर दी जाने वाले शिक्षा और संबंधित बातों को देखा। हमने देखा था कि परमेश्वर के वचन बाइबल के आधार पर ये दोनों ही बातें गलत हैं, बाइबल की शिक्षाओं के अनुसार नहीं हैं। आज हम एक और संबंधित बात को परमेश्वर के वचन के आधार पर देखेंगे, और यह बात भी इसी की पुष्टि करती है कि तथाकथित “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” बाइबल की शिक्षाओं के अनुरूप नहीं है, अस्वीकार्य है। जिस बात को हम आज देखने जा रहे हैं, वह है बाइबल में कितने प्रकार के बपतिस्मे हैं? मसीही विश्वासी को गिनती तथा प्रकार में कितने बपतिस्मे लेने की आवश्यकता है? यह और भी अधिक महत्वपूर्ण इसलिए हो जाता है क्योंकि हमारे वर्तमान में ज़ारी अध्ययन में इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरंभिक बातों में से तीसरी, “बपतिस्मों” बहुवचन में है।

    इस प्रश्न पर विचार आरंभ करने से पहले हमें बाइबल की सही व्याख्या करने से संबंधित उन मूल बातों को एक बार फिर से ध्यान करना आवश्यक है, जिनका उल्लेख हमने इस शृंखला के आरंभिक लेखों में किया था। सही व्याख्या के लिए अनिवार्य इन बातों में से इस लेख के संदर्भ में इस बात का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है कि बाइबल की बातों में परस्पर कोई विरोधाभास नहीं है। यदि कोई भी व्याख्या, या शिक्षा, या सिद्धांत बाइबल की बातों में कोई भी विरोधाभास उत्पन्न करता है तो वह गलत है, अनुचित है, अस्वीकार्य है। साथ ही एक दूसरी बात का भी ध्यान रखना है कि बाइबल की किसी भी बात की प्रत्येक व्याख्या, उससे संबंधित अन्य पदों या शिक्षाओं, तथा उसके अपने संदर्भ में ही की जाए। कभी भी किसी भी व्याख्या को उस पद या बात के संदर्भ से बाहर लेने, या संबंधित बातों की अनदेखी करने के साथ करने से हमेशा ही गलत बातें और धारणाएं ही उत्पन्न होंगी और प्रचार की जाएंगी। 

    पिछले लेखों में “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” के बारे में दी जाने वाली शिक्षाओं को समझने के लिए हमने इस विषय के प्रथम लेख में शब्दों “से” और “का” के अर्थ और उनके प्रयोग से होने वाले वाक्यांश के अर्थ में पूर्ण बदलाव को देखा था। हमने वचन के उदाहरणों से यह समझा था कि “से” उस माध्यम या वस्तु को दिखाता है जिसमें बपतिस्मा दिया जाता है, और “का” उसे या उसके अधिकार को दिखाता है जिसके कहे के अनुसार, या जिसकी आज्ञाकारिता में बपतिस्मा दिया या लिया जाता है। हमने यह भी देखा था कि बाइबल में “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” कहीं नहीं लिखा गया है; जहाँ भी लिखा गया है “पवित्र आत्मा से बपतिस्मा” ही लिखा गया है। 

    यह ध्यान में रखते हुए देखिए कि इफिसियों 4:5 में लिखा है कि “एक ही प्रभु है, एक ही विश्वास, एक ही बपतिस्मा”, अर्थात, बपतिस्मा केवल एक ही है। यदि “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” कोई पृथक अनुभव या कार्य है, तो फिर तो दो बपतिस्मे हो जाते हैं - एक वह जो प्रभु यीशु का है और दूसरा वह जो पवित्र आत्मा का है; और तब परमेश्वर का यह वचन झूठा हो जाता है। इस धारणा के अनुसार फिर बाइबल में विरोधाभास या गलती आ जाती है - क्योंकि तब एक बपतिस्मा पानी से हुआ जो कि प्रभु यीशु के कहे के अनुसार लिया गया, और फिर दूसरा बपतिस्मा पवित्र आत्मा का हुआ। किन्तु बाइबल तो एक ही बपतिस्मे की बात करती है। इसलिए या तो पवित्र आत्मा का बपतिस्मा है ही नहीं, और बपतिस्मा केवल पानी में दिया जाने वाला ही एकमात्र बपतिस्मा है; नहीं तो यहाँ पर, इफिसियों 4:5 में गलत लिखा है, जिसका अर्थ हुआ कि बाइबल में गलतियाँ और परस्पर विरोधाभास हैं!

    किन्तु बाइबल में गलती होने का प्रश्न तो तभी उठता है जब वाक्यांश “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” को सही स्वीकार किया जाए; अर्थात पवित्र आत्मा के कहे के अनुसार या पवित्र आत्मा की ओर से एक अन्य बपतिस्मा होना स्वीकार किया जाए। किन्तु परमेश्वर पवित्र आत्मा ने तो ऐसी कोई शिक्षा या आज्ञा कभी कहीं पर भी, किसी को भी नहीं दी है। जैसा हम यूहन्ना 16:13-14 से देखते हैं, परमेश्वर पवित्र आत्मा की सेवकाई में उनके द्वारा कोई नई बात बताना निर्धारित ही नहीं है। वह तो केवल मसीही विश्वासियों को प्रभु यीशु की बातों को स्मरण करवाने और सिखाने का कार्य करेगा। आप देख सकते हैं कि इस वाक्यांश में शैतान ने “से” के स्थान पर “का” लगाने के द्वारा कितनी चालाकी और दुष्टता से चुपके से न केवल एक बिलकुल गलत सिद्धांत बनाकर अनगिनत लोगों को उसमें फंसा और उलझा दिया है, वरन उस ने परमेश्वर पवित्र आत्मा के कार्यों के विषय यूहन्ना 14 और 16 अध्यायों में प्रभु यीशु द्वारा दी गई शिक्षाओं को भी बदल दिया है। इस से उसने परमेश्वर के वचन में गलतियाँ और विरोधाभास डाल दिए हैं - और वे भी इस झूठ के साथ कि यह मसीही सेवकाई तथा प्रभु की भक्ति के लिए आवश्यक है - किन्तु वास्तविकता यही है कि, बाइबल के अनुसार, यह न तो मसीही सेवकाई और न ही प्रभु की भक्ति के लिए आवश्यक अथवा उचित है। 

    किन्तु यदि, जैसे कि बाइबल में हर जगह पर लिखा भी गया है, इसे “पवित्र आत्मा से बपतिस्मा” समझा और स्वीकार किया जाता है, तो फिर इफिसियों 4:5 के साथ कोई विरोधाभास उत्पन्न नहीं होता है। वचन की हर संबंधित बात के साथ सच्चाई और खराई बनी रहती है, वचन के अर्थ में कोई अन्तर नहीं आता है। एक से अधिक बपतिस्मा होने को सही ठहरने के प्रयास में इसी से संबंधित एक और पद का दुरुपयोग किया जाता है, जहाँ बहुवचन “बपतिस्मे” लिखा गया है। इसके बारे में हम अगले लेख में देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 48

Baptisms - 28

How Many Baptisms?

 

    After considering the basics about baptism from God’s Word, for the past some articles we have been looking at the controversial and confusing things about baptism. In these, we first considered the alleged necessity of baptism for salvation and forgiveness of sins, and then about the so-called “baptism of the Holy Spirit" and its related issues, from the Scriptures. We saw that Biblically speaking both of these are invalid and are not in accordance with the teachings of God’s Word. Today we will look at another related issue, again from the Word of God, which also confirms that the so-called "baptism of the Holy Spirit" does not conform to the teachings of the Bible, and is unacceptable. What we are going to look at today is how many different baptisms are there in the Bible? How many baptisms in number and type does a Christian need to undergo? This becomes all more important since in our ongoing study of the essential principles given in Hebrew 6:1-2, the third essential principle is “Baptisms,” stated in plural.

    Before we begin to consider this question, we need to recall and remember the basics of Biblical interpretation, that have been mentioned in the earlier articles of this series. These basics are essential for a correct Interpretation of these issues. And, in the context of today’s article, it is very important to have in mind the fact that there are no contradictions in the Bible. If any interpretation, or teaching, or doctrine produces any contradiction in what the Bible says, then that teaching, doctrine, or interpretation is wrong, unreasonable, and unacceptable. Another thing to keep in mind is that every interpretation of anything in the Bible should always be done in its context, and also keeping in mind the other verses or teachings related to it. Whenever any interpretation is done by taking that verse or matter out of its context, or disregarding the other related teachings and verses, it will always lead to false interpretations and misconceptions being generated and propagated.

    To understand the teachings about the phrase “the baptism of the Holy Spirit,” in the initial article on this topic, we looked at the implications of the words “with” and “of” and how the meaning of the phrase totally changes, when these words are interchanged. We understood from the examples of the Scriptures that "with" refers to the medium in which baptism is carried out, and "of" refers to the authority, according to whom, or for whose obedience one is baptized. We also saw that "the baptism of the Holy Spirit" is nowhere written in the Bible; Wherever it is written, it is the phrase “baptism with the Holy Spirit” that is written.

    Keeping these in mind, note that Ephesians 4:5 states that "one Lord, one faith, one baptism", i.e., there is only one baptism. If the "baptism of the Holy Spirit'' is a separate experience or work, then there are two baptisms – first of the Lord Jesus and the second of the Holy Spirit; if so, then God’s Word becomes false. Because then, according to this concept, there are contradictions or mistakes in the Bible - because then one baptism is with water taken as instructed by the Lord Jesus, and the other is a baptism of the Holy Spirit. But the Bible talks about only one baptism. Therefore, either there is no baptism of the Holy Spirit, and the one and only baptism is the baptism given in water; else, what is written here in Ephesians 4:5, is wrong, which means the Bible has errors and contradictions!

    But the possibility of errors in the Bible will only arise if the phrase “baptism of the Holy Spirit” is accepted to be true; i.e., it is accepted that there is another baptism that is according to or on the authority of the Holy Spirit. But God the Holy Spirit never ever gave any such teaching or instruction anywhere, or to any person. As we see in John 16:13-14, God the Holy Spirit, in His ministry amongst the Christian Believers, will never bring anything new from His side. He only functions to remind and teach the Christian Believers about the teachings the Lord Jesus has already given. You can see how subtly and deviously, by changing “with” into “of” in this phrase, Satan has not only built and entangled countless number of people in a false doctrine, but has also altered the Lord Jesus’s teachings about the functions of God Holy Spirit given in John chapter 14 and 16. And thereby he has also brought in errors and contradictions in the Holy Word of God - all in the garb of something necessary for Christian ministry and something reverential - whereas actually, Biblically speaking, it is neither necessary nor reverential.

    But if, as it is written everywhere in the Bible, it is understood and accepted as "baptism with the Holy Spirit," then there is no contradiction with Ephesians 4:5. The accuracy and integrity of everything related to baptism in the Word of God remains intact, the meaning of the Word remains unchanged. In a further attempt to justify their erroneous stand on more than one baptism, another related verse is misused, where the plural "baptisms" has been used. We will see about this in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 30 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 22d - Bible & Other Ancient Religious Writings / बाइबल और अन्य प्राचीन धार्मिक लेख - (4)

Click Here for the English Translation

अन्य प्राचीन सभ्यताओं एवं संस्कृतियों के धार्मिक लेखों की तुलना में बाइबल - भाग - 4

बाइबल अपने आप में अनुपम हैयह संसार के कैसे भी, कहीं के भी, कभी के भी, किसी के भी द्वारा लिखे गए धार्मिकता संबंधी लेखों से बिलकुल भिन्न और अतुल्य है; क्योंकि यह ऐसी पुस्तक नहीं है जिसे ज्ञान के लिए पढ़ा जाता है, वरन यह परमेश्वर का जीवित वचन है जो अपने पाठक के जीवन को पढ़ता है और उसके जीवन को उसके सामने अन्दर-बाहर संपूर्णतः खोल कर रख देता है। यह किसी धर्म से संबंधित पुस्तक नहीं है, वरन यह पापों से पश्चाताप और प्रभु यीशु में विश्वास करने तथा यह स्वीकार कर लेने से संबंधित है कि प्रभु यीशु ने अनंत उद्धार का एकमात्र संभव मार्ग एक ही बार में सदा के लिए उपलब्ध करवा दिया है। बाइबल ऐसे अनेकों व्यक्तित्वों के बारे में नहीं है जिन्हें यद्यपि ईश्वरीय गुणों वाला माना जाता है फिर भी जिनमें बताया गया है कि उन में परस्पर अहंकार से संबंधित तथा भावनात्मक समस्याएँ हैं, जिनमें परस्पर एक-दूसरे पर वर्चस्व और सामर्थ्य प्रमाणित करने की स्पर्धा देखी जाती है, जो मनुष्यों से उपासना पाने की होड़ में रहते हैं, जो मादक पेय और पदार्थों का सेवन करते हैं, तथा कामुक भावनाएं जागृत करने वाली गतिविधियों में आनन्द लेते हैं – अर्थात वे सभी बातें पाई जाती हैं जिन्हें मनुष्यों को करने के लिए मना किया जाता है जिससे मनुष्य धर्मी और भला बन सके। और इन ईश्वरीय गुणों वाले व्यक्तित्वों द्वारा मनुष्यों के पवित्र हो जाने के लिए निर्धारित धर्म के कामों, रीतियों, अनुष्ठानों, तपस्याओं आदि के करने पर भी ये व्यक्तित्व कभी यह देखने को तैयार नहीं होते हैं कि कोई भी मनुष्य किसी प्रकार से उनके समान या उनके स्तर तक पहुँच सके। यदि कोई मनुष्य कभी अपने किसी प्रयास से उनके स्तर के निकट पहुँचने लगता है तो तुरंत ही षड्यंत्र बनाए और कार्यान्वित किए जाते हैं जिससे वह मनुष्य किसी प्रकार से पाप में गिरकर फिर से नाशमान अस्तित्व में पहुँच जाए। वरन, बाइबल उस एकमात्र सच्चे और सिद्ध पवित्र परमेश्वर के बारे में है जो बुराई के साथ रहना या समझौता करना तो बहुत दूर की बात है, उसे देख भी नहीं सकता है, “तेरी आंखें ऐसी शुद्ध हैं कि तू बुराई को देख ही नहीं सकताऔर उत्पात को देखकर चुप नहीं रह सकताफिर तू विश्वासघातियों को क्यों देखता रहताऔर जब दुष्ट निर्दोष को निगल जाता हैतब तू क्यों चुप रहता है?” (हबक्कूक 1:13)। परन्तु फिर भी वह पतित मानव जाति से इतना प्रेम करता है कि उसे बचा कर पुनः उसी सिद्ध स्वरूप में, जिसमें उसने मनुष्य को रचा था, लाना चाहता है, “फिर परमेश्वर ने कहाहम मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार अपनी समानता में बनाएंऔर वे समुद्र की मछलियोंऔर आकाश के पक्षियोंऔर घरेलू पशुओंऔर सारी पृथ्वी परऔर सब रेंगने वाले जन्तुओं पर जो पृथ्वी पर रेंगते हैंअधिकार रखें। तब परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार उत्पन्न कियाअपने ही स्वरूप के अनुसार परमेश्वर ने उसको उत्पन्न कियानर और नारी कर के उसने मनुष्यों की सृष्टि की। और परमेश्वर ने उन को आशीष दी: और उन से कहाफूलो-फलोऔर पृथ्वी में भर जाओऔर उसको अपने वश में कर लोऔर समुद्र की मछलियोंतथा आकाश के पक्षियोंऔर पृथ्वी पर रेंगने वाले सब जन्तुओ पर अधिकार रखो” (उत्पत्ति 1: 26-28); “परन्तु जब हम सब के उघाड़े चेहरे से प्रभु का प्रताप इस प्रकार प्रगट होता हैजिस प्रकार दर्पण मेंतो प्रभु के द्वारा जो आत्मा हैहम उसी तेजस्‍वी रूप में अंश अंश कर के बदलते जाते हैं” (2 कुरिन्थियों 3:18), और उसके लिए प्रावधान भी कर दिया है। यह वह पुस्तक है जो प्रोत्साहित करती है कि सारे संसार में जाकर मानव जाति के हित के सुसमाचार को सभी को बताया जाए, न कि मनुष्यों के लिए लाभकारी बातों को अपने तक सीमित कर के, छुपा कर रखा जाए, जिससे कि उनसे फिर लोगों से लाभ उठाया जाए या शोषण किया जाए।

बाइबल इस लिए भी संसार की किसी भी पुस्तक या लेख से अनुपम तथा अतुल्य है क्योंकि यह:
·         मनुष्य द्वारा अपने लिए अर्जित किए गए नाशमान लाभ के बारे में नहींवरन उस अनन्त जीवन तथा स्वर्गीय आशीषों के बारे में है जिन्हें परमेश्वर ने अपने प्रेम और अनुग्रह में मानव जाति को बिना किसी कीमत के प्रदान करना प्रस्तावित किया है।
·         लोगों को वर्गों और जातियों में बाँट कर उन्हें विभाजित कर के पृथक रखने के बारे में नहीं, वरन सभी लोगों को उद्धार तथा नया जन्म पाए हुए परमेश्वर की एक समान संतान बनाकर परमेश्वर के परिवार में एक करके जोड़ देने के बारे में है।
·         सांसारिक साम्राज्यों को स्थापित करने तथा औरों पर प्रभुता करने के बारे में नहीं, वरन प्रभु यीशु के समान नम्रता और प्रेम के साथ औरों की सहायता और सेवा करने के बारे में है।
·         संघर्षों और युद्धों को जीतने के बारे में नहीं, वरन दिलों को जीतने तथा लोगों के हृदयों में परमेश्वर के सिंहासन को लगाने के बारे में है।
·         नाश्मान वस्तुओं के ज्ञान को प्राप्त करने और उनमें उन्नत होने के बारे में नहींवरन उद्धार पाने – परमेश्वर के प्रेम और अनुग्रह से एक ही बार सदा काल के लिए पाप के दुष्परिणाम से बचाए जाने के बारे में है;
·         क्योंकि यह सृजी गई वस्तुओं के बारे में नहींवरन सृजनहार प्रभु परमेश्वर के बारे में है जो मानवजाति को बचाने के लिए मनुष्य बन गया;
·         पापियों का नाश करने के बारे में नहींवरन उनसे प्रेम करने और उन्हें एक ही बार में अनन्तकाल के लिए बचा लेने के बारे में है।

इसलिए, बाइबल की तुलना संसार के किसी भी अन्य लेख से कर के बाइबल को गौण दिखाने का प्रयास करना ऐसे है जैसे रॉकेट विज्ञान पर एक उच्च प्रशंसा एवं मान्यता प्राप्त पाठ्य-पुस्तक को लेकर उसका इसलिए तिरस्कार कर के उसे एक ओर रख दिया जाएक्योंकि उस पुस्तक में वर्णमाला के “क, ख, ग, घ...’ और बच्चों की कविताओं के सीखने के बारे में कुछ नहीं लिखा गया है  बाइबल को लेकर ऐसा कोई भी विश्लेषण करने, कोई भी ऐसी तुलना करने या इस प्रकार का कोई भी निष्कर्ष निकालने के लिए कोई आधार है ही नहीं, कदापि नहीं।

संसार का कोई भी ज्ञान, कोई भी लेख, कभी बाइबल के कहीं भी निकट नहीं पहुँच सकता है क्योंकि बाइबल ही एक मात्र स्वर्ग की पुस्तक है, जो पृथ्वी के मनुष्यों को उनके छुटकारे के लिए प्रदान की गई है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
**************************************************************************************

The Bible, in Comparison to the Religious Writings of Other Ancient Civilizations & Cultures - Part - 4

The Bible is unique, is different and incomparable in any manner to any religious writings of any people, anywhere in the world, ever; since it is not a book to be read for knowledge, rather it is the Living Word of God that reads and lays bare the life of the reader, through and through. It is not a book of religion, but of repentance from sins and faith in the Lord Jesus, of accepting and believing that He has provided once and for all the only possible way to eternal salvation. The Bible is not about the activities and behavior of a myriad of personalities to whom though divinity has been ascribed, but yet it is stated that they go around mutually having ego related and emotional issues, seeking and plotting superiority and power over each other, vying with each other for receiving human worship, being involved in the use of intoxicating and inebriating substances and drinks, and in lustful activities – i.e. all the things that human beings are asked not to be involved in so that they can be righteous and good, are found in them. And despite all the religious works, rites, rituals, penances etc. prescribed for humans by these divine personalities to attain holiness, they are not in the least ready to see that any human ever attains to their level and stature. If perchance anyone through their efforts comes anywhere near reaching near to them, conspiracies are hatched and executed to ensure their downfall into sin and mortal existence. Rather, The Bible is about the one true and perfectly Holy God that cannot even see evil “You are of purer eyes than to behold evil, And cannot look on wickedness. Why do You look on those who deal treacherously, And hold Your tongue when the wicked devours A person more righteous than he?” (Habakkuk 1:13), let alone live with it or compromise with it. But He loves the fallen humanity so much that He wants to redeem them and restore them into His image, the image that He had created them in, “Then God said, "Let Us make man in Our image, according to Our likeness; let them have dominion over the fish of the sea, over the birds of the air, and over the cattle, over all the earth and over every creeping thing that creeps on the earth." So God created man in His own image; in the image of God He created him; male and female He created them. Then God blessed them, and God said to them, "Be fruitful and multiply; fill the earth and subdue it; have dominion over the fish of the sea, over the birds of the air, and over every living thing that moves on the earth."” (Genesis 1:26-28); “But we all, with unveiled face, beholding as in a mirror the glory of the Lord, are being transformed into the same image from glory to glory, just as by the Spirit of the Lord”; 2 Corinthians 3:18), and has provided the way for this to be done. It is the book that exhorts to go out into the whole world to spread the good news for the benefit of mankind at every place, rather than being possessive, secretive and exploitative about things beneficial for mankind.

The Bible is also incomparable to any other text or writing anywhere in the world since it not about:
·         the temporal and perishing gains that man accrues for himself, but about the eternal life and heavenly blessings that God in His love and grace has freely offered to mankind.
·         dividing and keeping the people apart by segregating them into classes and castes, but it is about uniting all people as one, as the equal, saved and Born Again children of God into God’s family.
·         establishing worldly kingdoms and dominating others, but about the heavenly kingdom of God and reaching out to help and serve others in humility and love like the Lord Jesus.
·         winning strifes and wars, but about winning hearts and establishing God’s throne in the hearts of people.
·         gaining and excelling in knowledge about temporal things, but about receiving salvation – being saved by the love and grace of God once and for all from sin and its consequences for all eternity;
·         the created things, but about the very Creator Lord God who became man to save mankind;
·         destroying the sinners, but about loving and saving them for eternity once and for all.

So, looking down upon the Bible through trying to compare it to any other writings of the world is like taking up a highly acclaimed textbook on Rocket Science and then rejecting it, putting it away, simply because it says nothing about learning the alphabets and nursery rhymes – there simply are no grounds, none whatsoever, for any such analysis, comparisons or for drawing any such conclusions related to the Bible.

No knowledge, no writing of earth can ever attain to it, since The Bible is the one and only Book of Heaven, given for the deliverance of people of the earth.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well