ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

पादरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पादरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 13 सितंबर 2025

The Holy Communion – 94 - Administered Only By An Ordained Pastor? (4) / प्रभु भोज – 94 - केवल विधिवत निर्धारित पादरी के द्वारा ही? (4)

 

प्रभु भोज – 94

Click Here for the English Translation

केवल विधिवत निर्धारित पादरी के द्वारा ही? (4)

 

       पिछले लेख में हमने देखा था कि कलीसिया की देखभाल और कार्यों को करने के लिए परमेश्वर ने अपने आज्ञाकारी, समर्पित, और प्रतिबद्ध विश्वासियों में से अगुवे चुने जाने को ठहराया है, और उनके लिए गुण और मानक भी निर्धारित किए हैं। इन गुणों और मानकों में व्यक्ति की शिक्षा अथवा कलीसिया में वरीयता का नहीं, अपितु प्रभु तथा उसकी कलीसिया के प्रति मसीही विश्वासी की प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण एवं निर्णायक है। किन्तु औपचारिक धार्मिक शिक्षा तथा विधिवत स्थापना के आधार पर कलीसियाओं में अगुवे और पास्टर होने की नियुक्ति के प्रचलन हो जाने से परमेश्वर के वचन में दिए गए मानकों की प्राथमिकता जाती रही है। इस कारण कलीसियाओं में लोगों पर अधिकार रखने और उन्हें शिक्षाएँ देने के पदों पर बहुधा ऐसे लोग भी आ जाते हैं, जो वास्तव में नया जन्म पाए हुए प्रभु के विश्वासी जन नहीं होते हैं। और उनमें होकर शैतान को बहुत सारी गलत और अनुचित बातों को मसीही समाज में घुसा देने के अवसर एवं माध्यम उपलब्ध हो जाते हैं। आज हम इसी विषय पर परमेश्वर के वचन से कुछ और बातों को देखेंगे।

       हमने 1 कुरिन्थियों 11:17-34 में से प्रभु की मेज़ में भाग लेने से संबंधित गलतियों के अध्ययन के दौरान, कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों में पाई जाने वाली विभिन्न समस्याओं और गलतियों के बारे में देखा था, जिनके लिए पौलुस ने उन्हें फटकार भी लगाई थी। वे सभी लोग, कलीसिया में भी अपनी ही इच्छा और समझ के अनुसार व्यवहार करने लगे थे, जिसको भी जैसा अच्छा लगता, सहज लगता, वे कर लेते थे। लेकिन हमारे प्रश्न के संदर्भ में हमें जिस बात पर ध्यान देना है वह यह है कि पौलुस ने उनमें कभी प्रभु भोज के बारे में किसी पादरी या कलीसिया के अगुवे के द्वारा उसे लोगों में दिए जाने या नहीं दिए जाने की कोई बात नहीं की; इस विषय के सही अथवा गलत, उचित अथवा अनुचित होने को उठाया ही नहीं। इसलिए हम यह समझ सकते हैं कि प्रभु भोज के किसी कलीसिया के अगुवे ही के द्वारा दिए जाने या न दिए जाने की कोई अनिवार्यता नहीं है, यह व्यर्थ विवाद की बात है।

       जब हम लौट कर पुराने नियम में प्रभु भोज के प्ररूप, फसह पर जाते हैं, हम देख चुके हैं कि यह परमेश्वर की ओर से बाध्य किया गया था कि उसे प्रत्येक परिवार में परमेश्वर के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार ही तैयार किया और दिया जाए; किन्तु परमेश्वर ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया कि परिवार में से कौन उसे सदस्यों को देगा। क्योंकि उस समय तक हारून और उसके घराने को तथा लेवियों को याजक होने के लिए नियुक्त नहीं किया गया था, इसलिए बाद में जब उसे सप्ताह भर मनाए जाने वाले वार्षिक पर्व का रूप दिया गया, तब भी उसके मनाने के लिए कोई विधिवत निर्धारित याजक नहीं थे - प्रत्येक परिवार को ही स्वयं ही इस पर्व को मनाना होता था; और याजक नियुक्त हो जाने के बाद भी इसमें कोई संशोधन अथवा परिवर्तन नहीं किया गया। इसलिए पुराने नियम के इस प्ररूप, फसह से भी प्रभु की मेज़ के केवल एक विधिवत निर्धारित पादरी के द्वारा ही दिए जाने का कोई समर्थन नहीं मिलता है।

       इन सभी बातों के बाद, यदि फिर भी कोई यही मान कर चलता है कि यह अनिवार्य है कि इसे कोई विधिवत निर्धारित पादरी ही दे, तो फिर स्वयं प्रभु परमेश्वर द्वारा याजक नियुक्त किए जाने से बढ़कर किसी की विधिवत नियुक्ति और पहचान क्या होगी? निश्चय ही परमेश्वर की नियुक्ति से बढ़कर या उच्च तो और कोई नियुक्ति हो ही नहीं सकती है। परमेश्वर का वचन कहता है कि परमेश्वर की प्रत्येक संतान, नया-जन्म पाए हुए उसके मसीही विश्वासी उसके याजक हैं (1 पतरस 2:9; प्रकाशितवाक्य 1:6; 5:10)। इसलिए किसी को भी प्रभु भोज को किसी भी प्रतिबद्ध मसीही विश्वासी से लेने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए, चाहे उस विश्वासी ने किसी बाइबल कॉलेज या सेमनरी से कोई औपचारिक शिक्षा, डिग्री, और विधिवत नियुक्ति ली हो अथवा नहीं ली हो। यदि स्वयं परमेश्वर ने प्रतिबद्ध मसीही विश्वासियों को अपने याजक स्वीकार कर लिया है, तो क्या किसी मनुष्य को उन्हें अस्वीकार करने का अधिकार है? और यदि वे अस्वीकार करते हैं, तो क्या यह परमेश्वर को तुच्छ जानना नहीं है; क्या उनकी इस धृष्टता के लिए वे परमेश्वर को जवाबदेह नहीं होंगे?

       अगले लेख में हम देखेंगे कि मसीही विश्वास में आने के कितने समय बाद प्रभु की मेज़ में भाग लेना उचित है। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

       यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें


हिन्दी में मसीही विश्वास की आधारभूत बातों पर बाइबल अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें


*************************************************************************

The Holy Communion – 94

English Translation

Administered Only By An Ordained Pastor? (4)

 

       In the previous article we had seen that God has ordained that to look after and do the works of His Church, people should be appointed from amongst those who are the obedient, surrendered, and committed Believers, based on the criteria He has determined and given for them. In these criteria, we had seen that there is no mention of the educational status and level or of the person’s seniority in the Church; rather, the deciding factor is the person’s commitment towards the Lord and His Church. But, after the criteria of formal religious education and ritual ordination took over as the basis for appointing the elders and pastors in the churches, the primary importance of the God given criteria got lost. Because of this, amongst the churches often people who are not actually the Born—Again Believers in the Lord Jesus get into positions of authority and teaching the congregation. Through such people, Satan gets the opportunity and way to bring in many wrong and inappropriate things into Christianity. Today, we will continue considering some more things from God’s Word about this.

       In our study on the pitfalls in partaking of the Lord’s Table from 1 Corinthians 11:17-34, we have seen various problems and misconceptions prevalent amongst the Corinthian Believers, for which Paul even admonishes them. In the Church, they all were doing things on their own, according to their own understanding, and as suited their convenience and fancy. But the thing for us to note in context of our question is that Paul never mentioned the Lord’s Table being served, or not being served, by a Pastor or Church Elder as an issue of any importance or validity in the Church, an issue that required rectification, as the other issues did. So, we can surmise from this that the Lord’s Table being served or not being served by a Church elder or leader is inconsequential, and cannot be considered a mandatory requirement in the Church.

       When we go back to the Old Testament, to the Passover, the antecedent of the Lord’s Table, we had seen that it was to be prepared and served in the family in a particular manner, in the way instructed and ordained by God; but God did not specify who in the family was to serve it. Since, till the time of the giving of the Passover regulations, the Levites and Aaron’s descendants had not been made the Priests, therefore, later when it was made into a week-long Passover festival, there were still no ‘ordained’ or designated priests to do this - every family had to do it on their own; even after the Priests had been appointed, there was no change in this observance. Therefore, from the Old Testament antecedent, the Passover, no support can be derived for this supposition of the Lord’s Table necessarily being served by an ordained priest.

       In any case, if anyone still thinks it necessary for this to be done only by an ordained Priest or Pastor, then what greater or better ordination and recognition can be there, than the one given by the Lord God Himself. Surely, no other ordination and recognition can be over and above that. God’s Word declares each and every one of His children, all the Born-Again Christian Believers as His Priests (1 Peter 2:9; Revelation 1:6; 5:10). So, no one should have any hesitation in receiving the Holy Communion from a committed Christian Believer, whether or not he has received any formal education, degree, and ordination from a Bible College or Seminary. If God has accepted the actual committed Believers as His Priest, does any man have the authority to refuse it? And, if they do, are they not belittling God; and will they not be accountable for their folly?

       In the next article we will consider how long after coming to the Christian Faith can one take part in the Lord’s Table. If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

       If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 12 सितंबर 2025

The Holy Communion – 93 - Administered Only By An Ordained Pastor? (3) / प्रभु भोज – 93 - केवल विधिवत निर्धारित पादरी के द्वारा ही? (3)

 

प्रभु भोज – 93

Click Here for the English Translation

केवल विधिवत निर्धारित पादरी के द्वारा ही? (3)

 

       प्रभु भोज के बारे में हमारे इस बाइबल अध्ययन में अब हम प्रभु भोज में सम्मिलित होने से संबंधित कुछ बातों को देख रहे हैं, क्योंकि उनके बारे में भिन्न डिनॉमिनेशन, समुदायों, और गुटों में भिन्न धारणाएं और दृष्टिकोण हैं। हम इन बातों के बारे में केवल परमेश्वर के वचन बाइबल ही से देख रहे हैं, किसी भी डिनॉमिनेशन, समुदाय, या गुट के लेखों या शिक्षाओं के आधार पर नहीं। हमने सबसे पहले देखा था कि प्रभु भोज को कितनी बार या कितने समय-अवधि से लेना चाहिए। फिर हमने बाइबल में से इस बहुत आम धारणा और मान्यता के बारे में देखना आरंभ किया था कि मसीही विश्वास के संस्कार, जिनमें से एक प्रभु भोज भी है, क्या उन्हें केवल औपचारिक शिक्षा लेकर विधिवत निर्धारित किए गए पादरी ही मण्डली के लोगों को दे सकते हैं। हमने देखा था कि बाइबल में इस आम विचारधारा के समर्थन या पुष्टि के लिए कुछ भी नहीं है, और इसलिए यह परमेश्वर के द्वारा दिया गया विधान नहीं, परंतु मनुष्यों के द्वारा बनाया गया नियम है। आज हम इसी के बारे में और आगे देखेंगे, तथा परमेश्वर के वचन से प्रभु की मेज़ में भाग लेने के लिए विधिवत निर्धारित पादरी की आवश्यकता के बारे में सीखेंगे।

       जब मसीह यीशु के अनुयायी और मण्डलियाँ संख्या और आकार में बढ़ने लगीं, अन्य-जातियों में भी फैलने लगीं, तब, जो लोग प्रभु यीशु का अनुसरण करने और उसकी आज्ञाकारिता में चलने के लिए प्रतिबद्ध थे, स्वयं प्रभु ने ही उन लोगों में से ऐसे लोगों को खड़ा किया और नियुक्त किया जो, उसमें सेवकाई तथा उसकी उन्नति के लिए, उसकी कलीसिया की देखभाल करें (इफिसियों 4:11-13)। यद्यपि कलीसिया की जिम्मेदारियों के निर्वाह के लिए यह नियुक्ति मनुष्यों की सहायता से करवाई गई (प्रेरितों 6:1-7; 14:23; तीतुस 1:5), किन्तु उन लोगों का चुनाव करना मानवीय बुद्धि, समझ, और पसंद पर नहीं छोड़ दिया गया। इस चुनाव को करने के लिए परमेश्वर ने कुछ गुण और मानक निर्धारित कर के दे दिए जिनके आधार पर कलीसिया की देखभाल करने वाले ज़िम्मेदार भाइयों की नियुक्ति की जानी थी (प्रेरितों 6:3; 1 तिमुथियुस 3:1-7; तीतुस 1:5-9)। यहाँ, कृपया इस बात पर अवश्य ध्यान दीजिए कि ये सभी गुण व्यक्ति के विश्वास, चरित्र, परिवार की देखभाल करने की क्षमता, तथा प्रभु के प्रति प्रतिबद्धता पर आधारित थे। किसी के भी शैक्षिक स्तर, या धार्मिक ज्ञान का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। न ही उनके किसी प्रकार से औपचारिक शिक्षा प्राप्त होने और विधिवत पद पर निर्धारित किए जाने का कोई उल्लेख है। और, न ही उनकी यह नियुक्ति उनकी आयु या कलीसिया में वरीयता के स्तर के अनुसार की गई।

       एक बार जब कलीसियाओं में कलीसिया की ज़िम्मेदारियाँ निभाने की बागडोर औपचारिक रीति से बाइबल की शिक्षा पाए हुए पादरियों के हाथों में चली गई, जो एक निर्धारित समय तक शिक्षण संस्थानों में समय बिताने और उनकी परीक्षाओं में सफल होने के आधार पर विधिवत नियुक्त किए गए थे, तो उसके बाद सामान्यतः, मण्डली के लोगों ने भी परमेश्वर के वचन को सीखने और उसका पालन करने की अपनी जिम्मेदारी को तज दिया, और इसे भी इन्हीं शिक्षा प्राप्त और ज्ञानी लोगों को सौंप दिया। फिर धीरे से, बाइबल में दिए गए गुणों और तरीके के अनुसार कलीसिया के अगुवों की नियुक्ति भी हट गई, तथा कलीसिया की देखभाल और संचालन भी मनुष्यों द्वारा बनाई गई विधियों और उन्हीं के द्वारा निर्धारित गुणों के अनुसार की जाने लगी। अब यह सब उस औपचारिक शिक्षा के अनुसार होने लगा, न कि व्यक्ति के परमेश्वर और उसके वचन के प्रति प्रतिबद्ध और आज्ञाकारी होने के आधार पर। यह एक भली-भांति जाना और माना जाने वाला तथ्य है कि प्रत्येक वह व्यक्ति जो इस प्रकार की शिक्षा और प्रशिक्षण से होकर निकलता है, आवश्यक नहीं है कि वह वास्तव में नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी भी हो। बहुत से ऐसे भी होते हैं जो इस प्रशिक्षण को केवल इसलिए करते हैं जिससे उन्हें कोई नौकरी मिल सके, किसी कलीसिया में किसी काम पर रखा जा सके, या कहीं पर पादरी की नियुक्ति हो जाए। इसके कारण शैतान को कलीसियाओं में अपनी विनाशकारी गलत शिक्षाओं को घुसा देने का सुनहरा अवसर मिल गया, और वह मंडली के लोगों में मत्ती 15:13-14 की स्थिति को भी ले आया। लेकिन भोलेपन में बहकावे पड़ने की प्रवृत्ति रखने वाले मण्डली के लोग अपनी मूर्खता में यही समझ और मान कर चलते हैं कि जो कोई भी पुल्पिट पर खड़ा होगा, वह परमेश्वर के प्रतिनिधि के समान परमेश्वर के वचन से परमेश्वर की बात ही बोलेगा। उनको इसका ध्यान नहीं रहता है कि ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो पुल्पिट पर खड़े होकर, परमेश्वर के वचन के दुरुपयोग के द्वारा, शैतान के प्रतिनिधि होकर बोलते हैं। क्योंकि शैतान तो झूठा है (यूहन्ना 8:44) और धोखेबाज़ भी; वह और उसके दूत मसीह के प्रेरित, ज्योतिर्मय स्‍वर्गदूतों और धार्मिकता के सेवकों का भेस धर कर लोगों को बहकाते और भरमाते हैं (2 कुरिन्थियों 11:3, 13-15), और उन्हें बहुत हानि या विनाश में ले जाते हैं। इसलिए ऐसे पादरियों और धार्मिक अगुवों के प्रति सचेत रहकर उन्हें जाँचते- परखते रहने की बहुत आवश्यकता है।

    हम इस विषय पर विचार करना तथा बाइबल से कुछ अन्य सम्बन्धित बातों को देखना, अगले लेख में भी ज़ारी रखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें


हिन्दी में मसीही विश्वास की आधारभूत बातों पर बाइबल अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें


*************************************************************************

The Holy Communion – 93

English Translation

Administered Only By An Ordained Pastor? (3)

 

       In our study on the Holy Communion, we are now looking into some issues related to participation in it, because there are different view-points in different denominations, sects, and groups about them. We are looking into these issues only from God’s Word the Bible, and not from the texts or teachings of any denominations, sect or group. We had first seen about the frequency and time interval between successive participations of the Lord’s Table. Then we had considered some aspects from the Bible, about the very common understanding and belief that the sacraments, including the Lord’s Table can only be administered by an ordained Pastor. We had seen that there is nothing in the Bible to support or affirm this commonly held position, and therefore, it is not a God given, but a man-made regulation. Today we will see further about this, and learn some more from God’s Word about the alleged necessity of the Holy Communion being administered only by an ordained Pastor.

       As the followers of the Lord and the Churches grew in size and number, even amongst the Gentiles, then from amongst those disciples who made a commitment to the Lord to obey and follow His Word and Him, it was the Lord who appointed people to fulfil various responsibilities of managing His Church, for ministry and edification of the Church (Ephesians 4:11-13). Although this appointment to manage Church responsibilities was done through human agency (Acts 6:1-7; 14:23; Titus 1:5), but this selection was not to be done based on human wisdom, understanding, and preferences; there were certain God given criteria for selecting the responsible brethren to manage the affairs of the Church (Acts 6:3; 1 Timothy 3:1-7; Titus 1:5-9). Do notice that all these criteria were about the person's faith, character, managing his family, and commitment to the Lord. There was no mention of any educational qualifications, or of any religious knowledge, nor of any formal ordination being done for their appointment; nor was it based upon their age or seniority in the Church.

       Once formal Bible education and training, awarding of degrees or qualifications based upon completing a certain time period in an educational institution and clearing of examinations, and such formally trained people then being ordained as Pastors to take over the responsibilities of managing the Church came about and got established in the Church, the congregation too, generally speaking, gave up and handed over their responsibility of learning God’s Word and obeying it, to these formally educated and learned people. Gradually, the Biblical criteria and method of appointing Church elders and managers and managing the affairs of the Church was replaced by man-made criteria and methods, based on the formal educational levels and status, rather than the person’s commitment to the Lord and obedience to His Word. It is a well-known fact that not everyone who undergoes this training and education is actually a Born-Again committed Christian Believer. But many undergo this training just to get employment, so that by virtue of their educational qualifications, they get appointed as workers in some Church, or as Pastors of Churches. This has provided Satan a golden opportunity to bring in his destructive heresies, and precipitate the state of Matthew 15:13-14 for the congregation. But the gullible congregation naively expects and trusts that everyone standing on the pulpit will speak the Word of God as a spokesman for God, little realizing that there is no dearth of those who stand on the pulpit, as spokesmen of Satan, and misuse God’s Word to deceive. For Satan is a liar (John 8:44) and a deceiver; he and his angels present themselves as workers of Christ, angels of light, and ministers of righteousness to lead people away into harm and destruction (2 Corinthians 11:3, 13-15). Hence due discernment towards such religious leaders and Pastors is essential.

       We will carry on considering this topic and seeing some related things from the Bible in the next article.

       If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 27 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 203

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 48


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (23) 

केवल विधिवत निर्धारित पादरी के द्वारा ही? (2)   


प्रभु भोज के बारे में हमारे इस बाइबल अध्ययन में अब हम प्रभु भोज में सम्मिलित होने से संबंधित कुछ बातों को देख रहे हैं, क्योंकि उनके बारे में भिन्न डिनॉमिनेशन, समुदायों, और गुटों में भिन्न धारणाएं और दृष्टिकोण हैं। हम इन बातों के बारे में केवल परमेश्वर के वचन बाइबल ही से देख रहे हैं, किसी भी डिनॉमिनेशन, समुदाय, या गुट के लेखों या शिक्षाओं के आधार पर नहीं। हमने सबसे पहले देखा था कि प्रभु भोज को कितनी बार या कितने समय-अवधि से लेना चाहिए। पिछले लेख में हमने बाइबल में से इस बहुत आम धारणा और मान्यता के बारे में देखना आरंभ किया था कि मसीही विश्वास के संस्कार, जिनमें से एक प्रभु भोज भी है, क्या उन्हें केवल औपचारिक शिक्षा लेकर विधिवत निर्धारित किए गए पादरी ही मण्डली के लोगों को दे सकते हैं। हमने देखा था कि बाइबल में इस आम विचारधारा के समर्थन या पुष्टि के लिए कुछ भी नहीं है, और इसलिए यह परमेश्वर के द्वारा दिया गया विधान नहीं, परन्तु मनुष्यों के द्वारा बनाया गया नियम है। आज हम इसी के बारे में और आगे देखेंगे, तथा परमेश्वर के वचन से प्रभु की मेज़ में भाग लेने के लिए विधिवत निर्धारित पादरी की तथाकथित अनिवार्यता के बारे में सीखेंगे।

 

जब मसीह यीशु के अनुयायी, अन्य-जातियों में भी फैलने लगे, और मण्डलियाँ संख्या और आकार में बढ़ने लगीं, तब उन लोगों में से, जो प्रभु यीशु का अनुसरण करने और उसकी आज्ञाकारिता में चलने के लिए प्रतिबद्ध थे, स्वयं प्रभु ने ही ऐसे लोगों को खड़ा किया और नियुक्त किया जो उसकी कलीसिया की देखभाल करें, उसमें सेवकाई तथा उसकी उन्नति के लिए (इफिसियों 4:11-13)। यद्यपि कलीसिया की जिम्मेदारियों के निर्वाह के लिए यह नियुक्ति मनुष्यों की सहायता से करवाई गई (प्रेरितों 6:1-7; 14:23; तीतुस 1:5), किन्तु उन लोगों का चुनाव करना मानवीय बुद्धि, समझ, और पसन्द पर नहीं छोड़ दिया गया। इस चुनाव को करने के लिए परमेश्वर ने कुछ गुण और मानक निर्धारित कर के दे दिए जिनके आधार पर कलीसिया की देखभाल करने वाले ज़िम्मेदार भाइयों की नियुक्ति की जानी थी (प्रेरितों 6:3; 1 तिमुथियुस 3:1-7; तीतुस 1:5-9)। यहाँ, कृपया इस बात पर अवश्य ध्यान दीजिए कि ये सभी गुण व्यक्ति के विश्वास, चरित्र, परिवार की देखभाल करने की क्षमता, तथा प्रभु के प्रति प्रतिबद्धता पर आधारित थे। किसी के भी शैक्षिक स्तर, या धार्मिक ज्ञान का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। न ही उनके किसी प्रकार से औपचारिक शिक्षा प्राप्त होने और विधिवत पद पर निर्धारित किए जाने का कोई उल्लेख है। और, न ही उनकी यह नियुक्ति उनकी आयु या कलीसिया में वरीयता के स्तर के अनुसार की गई।


एक बार जब कलीसियाओं में कलीसिया की ज़िम्मेदारियाँ निभाने की बागडोर औपचारिक रीति से बाइबल की शिक्षा पाए हुए पादरियों के हाथों में चली गई, जो एक निर्धारित समय तक शिक्षण संस्थानों में समय बिताने और उनकी परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के आधार पर विधिवत नियुक्त किए गए थे, तो उसके बाद सामान्यतः, मण्डली के लोगों ने भी परमेश्वर के वचन को सीखने और उसका पालन करने की अपनी जिम्मेदारी को छोड़ दिया, और इसे भी इन्हीं शिक्षा प्राप्त और ज्ञानी लोगों को सौंप दिया, इस धारणा के अन्तर्गत कि वे इसे बेहतर कर सकेंगे। लेकिन यह, अर्थात, विश्वासी के लिए परमेश्वर द्वारा निर्धारित शिक्षक पवित्र आत्मा के स्थान पर मनुष्यों को, मनुष्यों के मार्गों और तरीकों को, मनुष्यों के विचारों को ले आना, और फिर पवित्र आत्मा पर नहीं अपितु पूर्णतः मनुष्यों पर ही पर निर्भर हो जाना कि मनुष्य अपनी शैक्षिक योग्यताओं के आधार पर परमेश्वर के वचन को सिखाएगा और परमेश्वर के लोगों की अगुवाई करेगा, एक बहुत गम्भीर गलती थी और है, जिससे विश्वासियों और कलीसियाओं में उन्नति नहीं गिरावट ही आई है।


फिर धीरे से, बाइबल में दिए गए गुणों और तरीके के अनुसार कलीसिया के अगुवों की नियुक्ति भी हट गई, तथा कलीसिया की देखभाल और संचालन भी मनुष्यों द्वारा बनाई गई विधियों और उन्हीं के द्वारा निर्धारित गुणों के अनुसार की जाने लगी। अब यह सब उस औपचारिक शिक्षा के अनुसार होने लगा, न कि व्यक्ति के परमेश्वर और उसके वचन के प्रति प्रतिबद्ध और आज्ञाकारी होने के आधार पर। यह एक भली-भांति जाना और माना हुआ तथ्य है कि प्रत्येक वह व्यक्ति जो इस प्रकार की शिक्षा और प्रशिक्षण से होकर निकलता है, आवश्यक नहीं है कि वह वास्तव में नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी भी हो। बहुत से ऐसे भी होते हैं जो इस प्रशिक्षण को केवल इसलिए करते हैं जिससे उन्हें कोई नौकरी मिल सके, किसी कलीसिया में किसी काम पर रखा जा सके, या कहीं पर पादरी की नियुक्ति हो जाए। इसके कारण शैतान को कलीसियाओं में अपनी विनाशकारी गलत शिक्षाओं को घुसा देने का सुनहरा अवसर मिल गया, और वह मंडली के लोगों में मत्ती 15:13-14 की स्थिति को भी ले आया। लेकिन भोलेपन में बहकावे पड़ने की प्रवृत्ति रखने वाले मण्डली के लोग अपनी मूर्खता में यही समझ और मान कर चलते हैं कि जो कोई भी पुल्पिट पर खड़ा होगा, वह परमेश्वर के प्रतिनिधि के समान परमेश्वर के वचन से परमेश्वर की बात ही बोलेगा। उनको इसका ध्यान नहीं रहता है कि ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो पुल्पिट पर खड़े होकर, परमेश्वर के वचन के दुरुपयोग के द्वारा, शैतान के प्रतिनिधि होकर बोलते हैं। क्योंकि शैतान तो झूठा है (यूहन्ना 8:44) और धोखेबाज़ भी; वह और उसके दूत मसीह के प्रेरित, ज्योतिर्मय स्‍वर्गदूतों और धार्मिकता के सेवकों का भेस धर कर लोगों को बहकाते और भरमाते हैं (2 कुरिन्थियों 11:3, 13-15), और उन्हें बहुत हानि या विनाश में ले जाते हैं। इसलिए ऐसे पादरियों और धार्मिक अगुवों के प्रति सचेत रहकर उन्हें जाँचते- परखते रहने की बहुत आवश्यकता है। और यह करना केवल पवित्र आत्मा की अधीनता में उस से ही परमेश्वर के वचन को सीखने और पालन करने के द्वारा ही सम्भव है। केवल तब ही सही और गलत शिक्षा में अन्तर कर पाना सम्भव होगा।


हमने 1 कुरिन्थियों 11:17-34 में से प्रभु की मेज़ में भाग लेने से संबंधित गलतियों के अध्ययन के दौरान, कोरिन्थ के मसीही विश्वासियों में पाई जाने वाली विभिन्न समस्याओं और गलतियों के बारे में देखा था, जिनके लिए पौलुस ने उन्हें फटकार भी लगाई थी। वे सभी लोग, कलीसिया में भी अपनी ही इच्छा और समझ के अनुसार व्यवहार करने लगे थे, जिसको भी जैसा अच्छा लगता, सहज लगता, वे कर लेते थे। लेकिन हमारे प्रश्न के संदर्भ में हमें जिस बात पर ध्यान देना है वह यह है कि पौलुस ने उनमें कभी प्रभु भोज के बारे में किसी पादरी या कलीसिया के अगुवे के द्वारा उसे लोगों में दिए जाने या नहीं दिए जाने की कोई बात नहीं की; इस विषय के सही अथवा गलत, उचित अथवा अनुचित होने को उठाया ही नहीं। इसलिए हम यह समझ सकते हैं कि प्रभु भोज के किसी कलीसिया के अगुवे ही के द्वारा दिए जाने या न दिए जाने की कोई अनिवार्यता नहीं है, यह व्यर्थ विवाद की बात है।


जब हम लौट कर पुराने नियम में प्रभु भोज के प्ररूप, फसह पर जाते हैं, हम देख चुके हैं कि यह परमेश्वर की ओर से बाध्य किया गया था कि उसे प्रत्येक परिवार में परमेश्वर के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार ही तैयार किया और दिया जाए; किन्तु परमेश्वर ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया कि परिवार में से कौन उसे अन्य सदस्यों को देगा। क्योंकि उस समय तक हारून और उसके घराने को तथा लेवियों को याजक होने के लिए नियुक्त नहीं किया गया था, इसलिए बाद में जब उसे सप्ताह भर मनाए जाने वाले वार्षिक पर्व का रूप दिया गया, तब भी उसके मनाने के लिए कोई विधिवत निर्धारित याजक नहीं थे - प्रत्येक परिवार को ही स्वयं ही इस पर्व को मनाना होता था; और याजक नियुक्त हो जाने के बाद भी इसमें कोई संशोधन अथवा परिवर्तन नहीं किया गया। इसलिए पुराने नियम के इस प्ररूप, फसह से भी प्रभु की मेज़ के केवल एक विधिवत निर्धारित पादरी के द्वारा ही दिए जाने का कोई समर्थन नहीं मिलता है। 


इन सभी बातों के बाद, यदि फिर भी कोई यही मान कर चलता है कि यह अनिवार्य है कि इसे कोई विधिवत निर्धारित पादरी ही दे, तो फिर स्वयं प्रभु परमेश्वर द्वारा याजक नियुक्त किए जाने से बढ़कर किसी की विधिवत नियुक्ति और पहचान क्या होगी? निश्चय ही परमेश्वर की नियुक्ति से बढ़कर या उच्च तो और कोई नियुक्ति हो ही नहीं सकती है। परमेश्वर का वचन कहता है कि परमेश्वर की प्रत्येक संतान, नया-जन्म पाए हुए उसके मसीही विश्वासी उसके याजक हैं (1 पतरस 2:9; प्रकाशितवाक्य 1:6; 5:10)। इसलिए किसी को भी प्रभु भोज को किसी भी प्रतिबद्ध मसीही विश्वासी से लेने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए, चाहे उस विश्वासी ने किसी बाइबल कॉलेज या सेमनरी से कोई औपचारिक शिक्षा, डिग्री, और विधिवत नियुक्ति ली हो अथवा नहीं ली हो। यदि स्वयं परमेश्वर ने प्रतिबद्ध मसीही विश्वासियों को अपने याजक स्वीकार कर लिया है, तो क्या किसी मनुष्य को उन्हें अस्वीकार करने का अधिकार है? और यदि वे अस्वीकार करते हैं, तो क्या यह परमेश्वर को तुच्छ जानना नहीं है; क्या उनकी इस धृष्टता के लिए वे परमेश्वर को जवाबदेह नहीं होंगे?


अगले लेख में हम देखेंगे कि मसीही विश्वास में आने के कितने समय बाद प्रभु की मेज़ में भाग लेना उचित है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 48


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (23)

Administered Only By An Ordained Pastor? (2)

 

In our study on the Holy Communion, we are now looking into some issues related to participation in it, because there are different view-points in different denominations, sects, and groups about them. We are looking into these issues only from God’s Word the Bible, and not from the texts or teachings of any denominations, sect or group. We had first seen about the frequency and time interval between successive participations of the Lord’s Table. In the previous article we had considered from the Bible, some aspects about the very common understanding and belief that the sacraments, including the Lord’s Table can only be administered by an ordained Pastor. We had seen that there is nothing in the Bible to support or affirm this commonly held contention, and therefore, it is not a God given, but a man-made regulation. Today we will see further about this, and learn some more from God’s Word about the alleged necessity of the Holy Communion being administered only by an ordained Pastor.


As the followers of the Lord, even amongst the Gentiles, and the Churches grew in size and number, it was the Lord who appointed people to fulfil various responsibilities of managing His Church, for ministry and edification of the Church, from amongst the disciples who made a commitment to the Lord to obey and follow His Word and Him (Ephesians 4:11-13). Although this appointment to manage Church responsibilities was done through human agency (Acts 6:1-7; 14:23; Titus 1:5), but this selection was not to be done based on human wisdom, understanding, and preferences; there were certain God given criteria for selecting the responsible brethren to manage the affairs of the Church (Acts 6:3; 1 Timothy 3:1-7; Titus 1:5-9). Do notice that all these criteria were about the person's faith, character, managing his family, and commitment to the Lord. There was no mention of any educational qualifications, or of any religious knowledge, nor of any formal ordination being done for their appointment; nor was it based upon their age or seniority in the Church.

 

Once formal Bible education and training, awarding of degrees or qualifications based upon completing a certain time period in an institution, clearing of examinations, and ordination of such formally trained people as Pastors came about, to take over the responsibilities of managing the Church, the congregation too, generally speaking, started to neglect their personal responsibility of learning God’s Word and obeying it; and left it in the hands of these formally educated, learned people, assuming that they would do better job. But this, replacing the Believer’s God given teacher - the Holy Spirit, with man, man’s ways and methods, man’s ideas; and then totally trusting and fully depending, not on the Holy Spirit, but only upon man and his educational qualifications to teach God’s Word and lead God’s people, was and is a serious mistake, that caused and is still causing deterioration, not edification of the Christians and the Churches.


Gradually, the Biblical criteria and method of appointing Church elders and managers and managing the affairs of the Church was replaced by man-made criteria and methods, based on the formal educational status rather than the person’s commitment to the Lord and obedience to His Word. It is a well-known fact that not everyone who undergoes this training and education is actually a Born-Again committed Christian Believer. But many undergo this training just to get employment, so that by virtue of their educational qualifications, they get appointed to some work, or as Pastors in some Church. This has provided Satan a golden opportunity to bring in his destructive heresies, and precipitate the state of Matthew 15:13-14 for the congregation. But the gullible congregation naively expects and trusts that everyone standing on the pulpit will speak the Word of God as a spokesman for God, little realizing that there is no dearth of those who stand on the pulpit, as spokesmen of Satan, and misuse God’s Word to deceive. For Satan is a liar (John 8:44) and a deceiver; he and his angels present themselves as workers of Christ, angels of light, and ministers of righteousness to lead people away into harm and destruction (2 Corinthians 11:3, 13-15). Hence due discernment towards such religious leaders and Pastors is essential. And doing this is only possible by learning God’s Word through the Holy Spirit, by being surrendered to Him. Only then can the true teachings be discerned form the false.

  

In our study on the pitfalls in partaking of the Lord’s Table from 1 Corinthians 11:17-34, we have seen various problems and misconceptions prevalent amongst the Corinthian Believers, for which Paul even admonishes them. In the Church, they all were doing things on their own, according to their own understanding, and as suited their convenience and fancy. But the thing for us to note in context of our question is that Paul never mentioned the Lord’s Table being served, or not being served, by a Pastor or Church Elder as an issue of any impropriety in the Church that required rectification, as the other issues did. So, we can surmise from this that the Lord’s Table being served or not being served by a Church elder or leader is inconsequential, and cannot be considered a mandatory requirement in the Church.


When we go back to the Old Testament, to the Passover, the antecedent of the Lord’s Table, we had seen that it was to be prepared and served in the family in a particular manner, in the way instructed and ordained by God; but God did not specify who in the family was to do it. Since, till the time of the giving of the Passover regulations, the Levites and Aaron’s descendants had not been made the Priests, therefore, later when it was made into a week-long Passover festival, there were still no ‘ordained’ or designated priests to do this - every family had to do it on their own; even after the Priests had been appointed, there was no change in this observance. Therefore, from the Old Testament antecedent, the Passover, no support can be derived for this supposition of the Lord’s Table necessarily being served by an ordained priest.


In any case, if anyone still thinks it necessary for this to be done only by an ordained Priest or Pastor, then what greater or better ordination and recognition can be there, than the one given by the Lord God Himself. Surely, no other ordination and recognition can be over and above that. God’s Word declares each and every one of His children, all the Born-Again Christian Believers as His Priests (1 Peter 2:9; Revelation 1:6; 5:10). So, no one should have any hesitation in receiving the Holy Communion from a committed Christian Believer, whether or not he has received any formal education, degree, and ordination from a Bible College or Seminary. If God has accepted the actual committed Believers as His Priests, does any man have the authority to refuse it? And, if they do, are they not belittling God; and will they not be accountable for their folly?


In the next article we will consider how long after coming to the Christian Faith can one take part in the Lord’s Table.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 26 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 202

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 47


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (22) 


केवल विधिवत निर्धारित पादरी के द्वारा ही? (1)


प्रभु यीशु ने प्रभु भोज की स्थापना अपने शिष्यों के साथ फसह के पर्व का भोजन करने के दौरान, क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिए पकड़वाए जाने से पहले की थी। हम इसे मनाने के स्वरूप और तरीके के बारे में सुसमाचारों में दिए गए वर्णनों से सीखते है; और इसमें भाग लेने से सम्बन्धित गलतियों और अनुचित रीति से भाग लेने के बारे में 1 कुरिन्थियों 11:17-34 से सीखते हैं। व्यवहारिक मसीही जीवन जीने से सम्बन्धित चार बातें प्रेरितों 2:42 में दी गई हैं, जिनका आरम्भिक मसीही विश्वासी लौलीन होकर पालन किया करते थे, और प्रभु भोज उन चार में से तीसरी बात है। पिछले लेख से हम उसमें भाग लेने से संबंधित कुछ बहुधा उठने वाले प्रश्नों को देख रहे हैं, कि परमेश्वर का वचन उनके बारे में क्या कहता है। पिछले लेख में हमने देखा था कि प्रभु की मेज़ में कितनी बार और कितने अंतराल से भाग लेना चाहिए। आज हम एक और विवाद उत्पन्न करने वाली बात को देखेंगे - क्या प्रभु भोज केवल एक विधिवत निर्धारित पादरी के द्वारा ही दिया जा सकता है? इस और इसके जैसी अन्य बातों के बारे में परमेश्वर के वचन से देखना आवश्यक है क्योंकि इनके बारे में बहुत सी भिन्न राय और दृष्टिकोण हैं, जिनके कारण मसीही समाज में बहुत असमंजस है। इनके बारे में विभिन्न डिनॉमिनेशंस, समुदायों, और गुटों के अपने-अपने विचार, धारणाएं, व्याख्याएँ और नियम हैं, जिन्हें वे अपने समूह पर अनिवार्य करके लागू करते हैं, उनके धार्मिक अगुवों के अधिकार और शासन के द्वारा। यह होना इसलिए सम्भव हुआ क्योंकि प्रभु यीशु के अनुयायियों में एक मूल कमी और गलती ने गहराई से स्थान बना लिया है - उनमें अब व्यक्तिगत बाइबल अध्ययन में रुचि नहीं रही, उसके स्थान पर उन्होंने जो कुछ भी पुल्पिट से कहा और सिखाया जाता है, उस पर अन्धविश्वास कर लिया है, इस धारणा के साथ कि वह सदा ही विश्वासयोग्य होगा। 


लेकिन हम सभी को इस बात का ध्यान रखना है, सचेत रहना है कि अन्त में, जब हमें अपने जीवनों का हिसाब देने के लिए परमेश्वर के सामने खड़ा होना पड़ेगा, तो किसी का भी न्याय उसके डिनॉमिनेशन, समुदाय, अथवा गुट के नियमों के अनुसार कदापि नहीं होगा। और न ही हमारा न्याय अपने धार्मिक अगुवों की बातों का पालन करने, उनका अनुसरण करने के आधार पर होगा। यद्यपि वे अगुवे उनके द्वारा की गई अगुवाई के लिए जवाबदेह होंगे (यहेजकेल 34:1-10), किन्तु वे किसी भी व्यक्ति को उन पर भरोसा करने और उनकी आज्ञा का पालन करने के कारण की गई गलतियों से बरी नहीं करवा सकेंगे। हम सभी का न्याय प्रभु यीशु के द्वारा ही होगा, केवल उसके वचन तथा हमारे द्वारा उस वचन की आज्ञाकारिता के आधार पर (यूहन्ना 12:48; प्रेरितों 17:30-31; 2 कुरिन्थियों 5:10)। हम में से कोई भी किसी भी प्रकार की छूट या दण्ड में कमी इस तर्क के आधार पर नहीं करवाने पाएगा कि हमें वचन का ज्ञान और समझ नहीं थी, इसलिए गलती हो गई; क्योंकि प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को उसमें सर्वदा निवास करने के लिए परमेश्वर पवित्र आत्मा दिया गया है, और पवित्र आत्मा का एक कार्य है परमेश्वर के बच्चों को परमेश्वर का वचन सिखाना (यूहन्ना 14:26), यदि वे उसके साथ समय बिताने और सीखने के लिए तैयार हों। इसलिए प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए यह अनिवार्य है कि वह व्यक्तिगत रीति से परमेश्वर के वचन को सीखे और उसका पालन करे, बजाए मनुष्यों द्वारा बनाई गई धारणाओं का व्यर्थ पालन करे, जो उसे नाश में ही ले जाएंगी (मत्ती 15:7-9, 13-14)।  इसीलिए पौलुस गलातियों को लिखी हुई अपने पत्री में बलपूर्वक कहता है, “यदि मैं अब तक मनुष्यों को ही प्रसन्न करता रहता, तो मसीह का दास न होता” (गलातियों 1:10), और हमारे अपने जीवनों के लिए भी बहुत भला होगा यदि हम न केवल इस पर ध्यान दें, वरन उसका पालन भी करें।


हमारे आज के प्रश्न पर आते हैं, अधिकांश ईसाइयों या मसीहियों में, विशेषकर उनमें जो जो किसी डिनॉमिनेशन की या पारम्परिक कलीसिया से सम्बन्धित हैं, यह आम धारणा है कि प्रभु भोज केवल एक विधिवत निर्धारित पादरी के द्वारा ही दिया जा सकता है। लेकिन यदि बाइबल के आधार पर देखें, तो इस धारणा का कोई आधार, कोई समर्थन नहीं है, बिल्कुल भी नहीं; न तो व्यक्त किया गया और न ही अभिप्राय या निहितार्थ में दिया गया है। इस गलत धारणा के कारणों में से एक है प्रभु भोज को ऐसे अर्थ और अभिप्राय प्रदान करना जो उसकी स्थापना के समय से कभी भी उसके साथ जुड़े हुए नहीं थे। और दूसरे, क्योंकि इस गलत धारणा का दुरुपयोग कलीसिया के अगुवों और अधिकारियों ने अपने नियंत्रण और अधिकार को बनाए रखने के लिए किया है।


अपने अध्ययन में हमने देखा है कि प्रभु यीशु ने प्रभु भोज की स्थापना अपने शिष्यों के साथ की थी - और वे सभी साधारण लोग थे, समाज के साधारण तबकों से, और उनमें कुछ अनपढ़ भी थे (प्रेरितों 4:13); उनमें से किसी के पास भी कोई विधिवत धार्मिक शिक्षा या डिग्री नहीं थी, और न ही उनमें से किसी ने भी प्रभु का शिष्य, उसका प्रेरित बनने से पहले किसी औपचारिक धार्मिक गतिविधि में कोई भाग लिया था। इन ही लोगों को प्रभु ने उसके लिए और शिष्य बनाने तथा प्रभु ने जो सिखाया था उसे उन शिष्यों को भी सिखाने की ज़िम्मेदारी सौंपी (मत्ती 28:18-20), किन्तु कभी भी यह नहीं कहा कि उनमें से किसी को भी किसी औपचारिक शिक्षा या प्रशिक्षण पर जाने की आवश्यकता है। प्रथम कलीसिया में प्रभु के शिष्यों को जो एकमात्र शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त होता था, वह सभी सदस्यों के लिए एक समान ही था, जो उनके प्रभु के नाम में एकत्रित होने के समय उन्हें दिया जाता था (प्रेरितों 2:42)। 


बाइबल में कभी भी कहीं भी यह नहीं कहा गया अथवा संकेत किया गया है कि मसीही संस्कारों, जिनमें से एक प्रभु भोज भी है, का दिया जाना केवल किसी औपचारिक शिक्षा प्राप्त तथा विधिवत निर्धारित किए गए पादरी के द्वारा ही हो सकता है, अन्यथा वह व्यर्थ और निष्फल होगा। यह एक मनुष्यों का बनाया हुआ नियम और परंपरा है, लेकिन यह कभी भी परमेश्वर के वचन और निर्देशों का स्थान नहीं ले सकती है, उन से उच्च स्तर नहीं पा सकती है। यदि यह गढ़ी हुई धारणा एक बार को सच भी हो, यदि इसे स्वीकार भी कर लिया जाए, तो फिर उन अनगिनत मसीही विश्वासियों का क्या होगा जो सारे संसार भर में, आरंभिक शताब्दियों में, इन संस्कारों में अन्य विश्वासियों के द्वारा भाग लेते रहें हैं, इससे पहले कि ये औपचारिक शिक्षा और विधिवत निर्धारण किए हुए पादरी आए और प्रभु की कलीसिया का प्रबंधन और संचालन अपने हाथों में ले लिया? क्या परमेश्वर उन विश्वासियों द्वारा भाग लेने को अनुचित और अस्वीकार्य ठहरा देगा? या, परमेश्वर ने उसे स्वीकार किया है, उसके लिए उन्हें आशीष दी है? यदि किसी अन्य मसीही विश्वासी के द्वारा दिए जाने को परमेश्वर ने तब स्वीकार किया और आशीष दी, तो फिर अपने बच्चों के लिए आज क्यों नहीं देगा? हम इसके बारे में और आगे अगले लेख में देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 47


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (22)


Administered Only By An Ordained Pastor? (1)

 

  The Holy Communion was established by the Lord Jesus, during the Passover meal He was having with His disciples, before His being caught for crucifixion. We learn about its form and observance from the Gospel accounts; and about the errors and pitfalls in observing it from 1 Corinthians 11:17-34. It is the third of the four things of practical Christian living given in Acts 2:42, that the initial Christian Believers observed steadfastly. From the last article we have started to consider some common questions related to its observance, and seeing what God’s Word says about them. In the previous article we had considered the frequency and time interval between successive participations in the Lord’s Table. Today, we will look into another contentious issue - is the Holy Communion to be administered only by an ordained Pastor? It is important and necessary to look into these and other similar questions from God’s Word, since there are many varying views that have created confusions about them in Christianity. Various denominations, sects, and groups have their own interpretations and rules-regulations about them, which they impose on their congregations through the control of the religious leaders. This has become possible only because of one basic and very gross short-coming amongst the followers of the Lord Jesus - they have lost interest in personally studying God’s Word the Bible, and have substituted it with blindly accepting anything told and taught to them from the pulpit as always being reliable.


But we all need to be aware of, and understand that finally when the end comes and we stand before God to give an account of our lives, none of us will be judged by the rules-regulations of any denomination, group, or sect. Neither will we be judged on the basis of our obedience to our religious leaders and following them. Though they will be accountable for the leading they have done (Ezekiel 34:1-10), but they will not be able to absolve us from any wrongs we have done because of trusting and obeying them. We will all be judged by the Lord Jesus, solely on the basis of His Word, and our obedience to it (John 12:48; Acts 17:30-31; 2 Corinthians 5:10). None will be able to claim any leniency or exemption on the grounds of not knowing God’s Word, because to every Born-Again Christian Believer, God has given His Holy Spirit to indwell in him; and one of the functions of the Holy Spirit is to teach God’s Word to God’s children (John 14:26), provided they are willing to spend time and learn from Him. Hence it is necessary for each and every Christian Believer to personally study and learn God’s Word, and obey it rather than vainly obey the contrived doctrines of men that will only lead to destruction (Matthew 15:7-9, 13-14). That is why Paul makes a categorical statement in his letter to the Galatians, “For do I now persuade men, or God? Or do I seek to please men? For if I still pleased men, I would not be a bondservant of Christ” (Galatians 1:10), and we would do well to not only pay heed to it, but also apply it in our own lives.


Coming to our question for today, it is a general feeling and understanding amongst most Christians, especially those from denominational or traditional Churches, that the Holy Communion can only be administered by an ordained Pastor. But Biblically speaking, there is no support, none whatsoever, stated or implied, for this misunderstanding. One of the reasons for this misunderstanding is that the Holy Communion has been ascribed meanings and purposes, which never were a part of it, since its inception; and secondly, because the religious leadership has used this misunderstanding to maintain their domination and control in the Church.

 

In our study we have seen that the Lord Jesus established the Holy Communion with His disciples - all, ordinary people, from common walks of life and even uneducated (Acts 4:13); none had any religious education or degree, and none was ever a part of any formal religious activities before becoming the Lord’s disciple, and His Apostle for the world. To them the Lord entrusted making other disciples and teaching them what He had taught them (Matthew 28:18-20), never making it necessary that any of them go for any formal religious training or education. The only education and training the Lord’s disciples had in the first Church was that which was common for everyone, done in their gathering together in the name of the Lord (Acts 2:42). 


Nowhere in the Bible has it ever been stated or even indicated that the Christian sacraments, of which the Holy Communion is one, can only be rightfully administered by a formally educated and ordained Pastor, else it will be vain and unacceptable. This is a man-made rule and tradition, and can in no way supersede God’s Word or authority. If this contrived doctrine were to be true, if it were to accepted, then what of all those countless Believers through the earlier centuries, who all over the world participated in the Holy Communion, and in other sacraments administered through other Christian Believers, before these formally educated and ordained pastors came around and took over the management of the Lord’s Church, and started administering them? Will God consider their partaking as unacceptable and inconsequential? Or, if God will accept and bless their participation administered through another committed Christian Believer, then why will He not do the same for His children today? We will look further into this issue in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well