ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Expression लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Expression लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 27 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 50 - Altering God’s Word - 19 / आशीषित एवं सफल जीवन – 50 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 19

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 50 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 35

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 19

 

पिछले लेख में हमने देखा था कि प्रत्येक वास्तव में नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी अपने उद्धार के क्षण से ही स्वतः परमेश्वर की संतान बन जाता है (यूहन्ना 1:12-13), और वह उन वस्तुओं का परमेश्वर का भण्डारी भी हो जाता है, जो उसे परमेश्वर द्वारा अनुग्रहपूर्वक दी गई हैं; और उसे इसका लेखा देना होगा। परमेश्वर ने अपने बच्चों को जो विभिन्न चीजें अनुग्रहपूर्वक दी हैं, उनमें से एक उसका वचन है (यूहन्ना 17:14; कुलुस्सियों 1:25)। परमेश्वर के वचन के भण्डारीपन के बारे में अध्ययन करते हुए, हाल के लेखों में हम यह देखते आ रहे हैं कि परमेश्वर के वचन में मिलावट और उसकी गलत व्याख्या सदियों से चली आ रही है; यहाँ तक कि पुराने नियम के समय में भी, और, यह सिलसिला आज तक जारी है - पाठकों से अनुरोध है कि इसके विवरण के लिए कृपया पिछले चार लेख पढ़ें। हमने देखा कि परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करने और बिगाड़ने के दो मुख्य तरीके हैं: एक इसके मूल लेख को किसी विशेष दृष्टिकोण या सिद्धांत के अनुकूल बनाने के लिए परिवर्तित करना; और दूसरा सही लेख का गलत तरीके से उपयोग करना है, उस लेख के अर्थों और निहितार्थों को तोड़-मरोड़कर और बदलकर कुछ ऐसा बना देना जो न तो उसके प्रारंभिक मूल रूप में कहा गया था, और न ही, जब वह पाठ पहली बार लिखा गया था, तब उसका वैसा कोई अभिप्राय दिया गया था।


अर्थों और निहितार्थों को भ्रष्ट करने और बदलने के इस संदर्भ में, पिछले लेख से हम बाइबल के कुछ शब्दों और वाक्यांशों पर विचार कर रहे हैं, जिन्हें आमतौर पर कुछ मसीही विश्वासियों द्वारा, परमेश्वर के पास अपनी प्रार्थना या आराधना चढ़ाने आने के लिए बाइबल से असंगत तरीके से उपयोग किया जा रहा है। हमने रोमियों 5:1-2; इफिसियों 2:18; 3:12 से देखा था कि परमेश्वर की प्रत्येक संतान के पास, किसी भी समय, किसी भी चीज़ के लिए परमेश्वर तक पहुँच प्राप्त करने का परमेश्वर दिया गया स्वतंत्र, खुला, और निर्बाध अधिकार है। फिर भी कुछ लोग बार-बार ऐसे शब्दों और वाक्यांशों का उपयोग करते रहते हैं जैसे कि, ‘शैतान को बांधना,’ ‘यीशु के लहू को लगाना,’ ‘अपने आप को, या चीजों को यीशु के लहू से ढाँपना,’ ‘यीशु के लहू के द्वारा प्रार्थना या आराधना के लिए परमेश्वर के पास आना,’ और ‘यीशु के क्रूस को लगाना,’ आदि। जब भी वे किसी भी चीज़ के लिए परमेश्वर के पास आते हैं, तो वे अपनी प्रत्येक प्रार्थना या आराधना से पहले इन प्रारंभिक अभिव्यक्तियों का उपयोग अवश्य करते हैं। वे उनका उपयोग इस तरह करते हैं जैसे कि वे मंत्र और जप हों जो उनकी प्रार्थनाओं या आराधना को अधिक प्रभावशाली, शीघ्रता से सुनी जाने वाली, परमेश्वर को स्वीकार्य और परमेश्वर द्वारा उत्तर दी जाने वाली बना देंगे। हमने देखा था कि इन अभिव्यक्तियों का उपयोग करने के लिए उनके पास बाइबल का कोई आधार नहीं है। बल्कि, उनका उपयोग करना प्रभु परमेश्वर के लिए अत्यंत अपमानजनक है, क्योंकि यह उनके स्वभाव और गुणों के विपरीत है। आज हम इन अभिव्यक्तियों का उपयोग करने के एक अन्य पहलू पर गौर करेंगे - यह दावा कि ये अभिव्यक्तियाँ मंत्रों और जप के रूप में उनकी प्रार्थनाओं या आराधना को अधिक प्रभावशाली, शीघ्रता से सुनी जाने वाली, परमेश्वर को स्वीकार्य और परमेश्वर द्वारा उत्तर दी जाने वाली बनाने के लिए उपयोग नहीं की जाती हैं; बल्कि वे परमेश्वर के प्रति श्रद्धा की अभिव्यक्तियाँ हैं, जो केवल उनका आदर करने के लिए बोली जाती हैं।


हम यूहन्ना 14:26 और यूहन्ना 16:13-14 से देखते हैं कि प्रभु यीशु ने कहा है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा अपनी ओर से कभी भी कुछ नया नहीं सिखाएंगे; बल्कि वह केवल वही स्मरण दिलाएंगे और बताएँगे जो प्रभु यीशु पहले ही सिखा चुके थे; और इन अभिव्यक्तियों का उपयोग करना प्रभु यीशु द्वारा कभी नहीं सिखाया गया था। इसलिए, ऐसा कोई आधार ही नहीं है कि ये लोग यह दावा कर सकें कि उन्होंने पवित्र आत्मा से यह प्रकाशन या प्रेरणा प्राप्त हुई है और यह परमेश्वर से है। और यदि वे इस बात पर अड़े रहते हैं कि उनके द्वारा इन अभिव्यक्तियों का उपयोग परमेश्वर की ओर से है, तो यह दर्शाता है कि गिनती 23:19 और इब्रानियों 6:17-18 के विपरीत, प्रभु यीशु ने पवित्र आत्मा की सेवकाई के बारे में झूठ बोला; मलाकी 3:6 और इब्रानियों 13:8 के विपरीत, परमेश्वर अस्थिर हैं, और बदल सकते हैं; और उनका वचन भी परिवर्तनशील है, जो भजन संहिता 119:89 का खंडन करता है। तो, यदि ये अभिव्यक्तियाँ, और उनके द्वारा परमेश्वर के प्रति श्रद्धा रखने और उनका सम्मान करने का यह तरीका परमेश्वर की ओर से नहीं है, तो फिर यह किसकी ओर से है?


इसके अलावा, यदि वास्तव में, जैसा वे लोग कहते हैं कि, उनके द्वारा इन अभिव्यक्तियों का उपयोग केवल परमेश्वर का सम्मान करने के लिए किया जाता है, न कि प्रार्थना में प्रभाव डालने के लिए, तो फिर ऐसा क्यों है कि वे इन शब्दों और वाक्यांशों का उपयोग और भी अधिक तीव्रता से और बलपूर्वक करते हैं, जब वे हताशा में परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं? जब वे परमेश्वर से किसी ऐसी चीज़ को सुलझाने के लिए विनती करते हैं जो उनके लिए विशेष रूप से कठिन है, या परेशान करने वाली है, या पीड़ादायक होती है? कोई भी व्यक्ति इस ऊपरी रूप से पवित्र और श्रद्धापूर्ण प्रतीत होने वाले, लेकिन वास्तव में दुष्टता पूर्ण प्रथा को समझाने और वैध ठहराने की चाहे कितनी भी कोशिश क्यों न करे, बाइबल के आधार पर इसका विश्लेषण केवल यही दर्शाता है कि यह प्रथा चालाकी और गुप्त रूप से, लेकिन वास्तव में, परमेश्वर के स्वभाव और गुणों को कलंकित और अपमानित करती है, और परमेश्वर के चरित्र पर कड़ा प्रहार करती है। इसलिए यह श्रद्धापूर्ण नहीं बल्कि शैतानी है, और तथ्य यही है कि इन का पालन करने का बाइबल के आधार पर कोई कारण या औचित्य नहीं है।


अगले लेख में, हम परमेश्वर के वचन के इस प्रकार से किए गये दुरुपयोग के कुछ निहितार्थों पर विचार करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 50 - Be Stewards of God’s Word – 35 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 19

 

In the previous article we had seen that every truly Born-Again Christian Believer is automatically a child of God from the moment of his salvation (John 1:12-13), and is also God’s steward of the things graciously given to him by God; and will have to give an account of it. Amongst the various things God has graciously given to His children, one is His Word (John 17:14; Colossians 1:25). While studying about the stewardship of God’s Word, of late we have been seeing that corruption and misinterpretation of God’s Word has been going on for centuries; even in the Old Testament times, and, this trend has continued to date - the readers are requested to please read the previous four articles to see the details about this. We saw that there are two main ways of corrupting and distorting God’s Word: one is to alter its text to suit a particular point of view or doctrine; and the second is to use the correct text in an incorrect manner, by twisting and altering the meanings and implications of that text, into something that was neither stated nor intended in the initial original form, when the text was first written.


In context of this corrupting and altering the meanings and implications, since the previous article we have been considering some Biblical words and phrases commonly being used by some Christian Believers in an unBiblical manner, to come to God to offer their prayers or worship. We saw from Romans 5:1-2; Ephesians 2:18; 3:12 that every Child of God, has a God given free, open, and unhindered authority to have an access to God at any time, for anything. Yet some people repetitively use words and phrases like, ‘binding Satan,’ ‘applying the blood of Jesus,’ ‘covering themselves, or covering things under the blood of Jesus,’ ‘coming to God for prayer or worship through the blood of Jesus,’ and ‘applying the Cross of Jesus,’ etc. They precede their every prayer or worship with these introductory expressions, whenever they come to God for anything. They use them as if they were chants and incantations that would make their prayers or worship more efficacious, readily heard, accepted, and answered by God. We had seen that they have no Biblical grounds for using these expressions. Rather, using them is highly derogatory to the Lord God, being contrary to His character and attributes. Today we will look into another aspect of using these expressions - the claim that these expressions are not used as chants and incantations to make their prayers or worship more efficacious, readily heard, accepted, and answered by God; rather they are expressions of reverence towards God, only spoken to honor Him.

  

If they say that they do not use these words and phrases to influence, or bias, or compel God to act in their favor, but only to reverentially honor Him, then why has no one in the whole of the Bible ever used these expressions to honor God? How is it that only these people, not the whole Church of God, and that too only in recent times, not earlier, have received this new revelation or inspiration for being reverent and honoring to God, through these new and unprecedented expressions? How is it that only they, i.e., only some, out of the whole world-wide Church of God, have been given this manner of being reverent and honoring to God? A manner that even the various authors of God’s Word over the centuries, never received, though they wrote directly under the inspiration of the Holy Spirit of God?

 

We see from John 14:26 and John 16:13-14 that the Lord Jesus has said that God the Holy Spirit will never teach anything new from His side; but He will only remind and declare that which the Lord Jesus had already taught; and using these expressions was never taught by the Lord Jesus. Therefore, there is no way that these people can claim that they have received this revelation or inspiration from the Holy Spirit and it is God given. And if they insist on claiming that their use of these expressions is God given, then this indicates that contrary to Numbers 23:19 and Hebrews 6:17-18, the Lord Jesus lied about the ministry of the Holy Spirit; contrary to Malachi 3:6 and Hebrews 13:8, God is fickle, and can change; and His Word too is alterable, contradicting Psalm 119:89. So, if these expressions and manner of being reverent and honoring God are not from God, then from whom are they?


Moreover, if, as they say, these expressions are used by them only to honor God, and not for adding any influence to prayer, then why is it that they use these words and phrases even more vehemently and emphatically, when they pray to God in desperation? When they plead to God to resolve something that is particularly difficult, or troubling, or painful for them? Whichever way one tries to explain and justify this apparently pious and reverential, but actually devious practice, its Biblical analysis only goes to show that this practice subtly and imperceptibly, but actually denigrates the very characteristics and attributes of God, and severely assaults the very character of God. Therefore it is not reverential but satanic, and the fact remains that there is no Biblical justification for adhering to it.


In the next article, we will consider some implications of misusing God’s Word in this manner.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 10 नवंबर 2025

Bible - God’s Word - 1 - Introduction - 1 / बाइबल - परमेश्वर का वचन – 1 - परिचय - 1

 

बाइबल - परमेश्वर का वचन – 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

परिचय - 1


सामान्यतः बाइबल को ईसाइयों का धर्म-ग्रन्थ, या, पश्चिमी सभ्यता से आई हुई पुस्तक समझा जाता है; एक ऐसी पुस्तक जो लोगों को पश्चिमी सभ्यता तथा व्यवहार में ले जाती है। और यह मिथ्या आरोप लगा कर व्यर्थ में बाइबल का तथा बाइबल को मानने वालों का विरोध किया जाता है। लेकिन वास्तव में बाइबल किसी धर्म-विशेष अथवा सभ्यता विशेष की पुस्तक नहीं है; और न ही किसी सांसारिक सभ्यता का अनुसरण करने की शिक्षा देती है। वास्तविकता तो यह है कि बाइबल सृष्टि के सृष्टिकर्ता, इस संसार के प्रत्येक व्यक्ति के रचयिता, इस संपूर्ण जगत के सृजनहार, पालनहार, तारणहार परमेश्वर द्वारा संपूर्ण मानवजाति से उसके असीम, अपरिवर्तनीय, निःस्वार्थ, पवित्र प्रेम की लिखित अभिव्यक्ति है। 

बाइबल में परमेश्वर ने स्वयं को, अपने गुणों, अपने चरित्र, अपनी पसंद-नापसन्द को, और समस्त मानवजाति से जो अद्भुत, अवर्णनीय प्रेम परमेश्वर ने रखा है, उसे व्यक्त किया है। यह ऐसा विलक्षण प्रेम है जो परमेश्वर ने मनुष्यों से उनके पाप के दशा में होते हुए भी किया है। बाइबल ही वह एकमात्र ग्रन्थ है जो परमेश्वर के विषय यह बताता है कि वह पापियों से भी प्रेम करता है, उनका नाश नहीं चाहता, वरन उसकी यही लालसा है कि वे अपने पापों से पश्चाताप के साथ उसकी ओर फिरें, और वह उन्हें क्षमा करके अपने साथ अपनी संतान बनाकर जोड़ ले, उन्हें अनन्तकाल के लिए आशीषित कर दे। यह इसलिए संभव है क्योंकि प्रभु यीशु मसीह ने संसार के सभी मनुष्यों के सभी पापों को अपने ऊपर ले लिया, और उनके दण्ड - मृत्यु को, अपनी क्रूस की मृत्यु के द्वारा सभी मनुष्यों के लिए सह लिया। अब, क्योंकि प्रभु यीशु मसीह में सभी मनुष्यों के सभी पापों का दण्ड चुकाया जा चुका है, इसलिये अब किसी भी मनुष्य को अपने पापों की क्षमा को प्राप्त करने के लिए प्रभु यीशु मसीह के इस बलिदान के कार्य को स्वीकार करने के अतिरिक्त और कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। 

केवल बाइबल का परमेश्वर ही वह परमेश्वर है जो मनुष्यों के प्रति अपने प्रेम के कारण अपनी समस्त स्वर्गीय महिमा को छोड़कर, एक साधारण मनुष्य की समानता में देहधारी होकर प्रभु यीशु मसीह के नाम से पृथ्वी पर आया, जिससे कि मनुष्यों के लिए स्वर्ग जाने का एकमात्र मार्ग तैयार करके उन्हें दे। ऐसा मार्ग जिस मार्ग पर चलने के लिए संसार के किसी भी मनुष्य को परमेश्वर प्रभु यीशु पर, और उसके क्रूस पर दिए गए बलिदान के कार्य पर विश्वास करने, स्वेच्छा से अपना जीवन उसे समर्पित करके उसका अनुसरण करना स्वीकार कर लेने के अतिरिक्त और कुछ भी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। मनुष्य को परमेश्वर का यह प्रेम, मनुष्य के प्रति परमेश्वर के अनुग्रह से उसे मिलता है; न कि मनुष्य के किसी भी कर्म अथवा उसकी अपनी किसी भी ‘धार्मिकता’ के आधार पर। परमेश्वर का यह प्रेम संसार के प्रत्येक व्यक्ति को, परमेश्वर की ओर से मुफ्त में उपलब्ध है। परमेश्वर के इस प्रावधान को स्वीकार अथवा अस्वीकार करना, यह प्रत्येक मनुष्य का अपना व्यक्तिगत निर्णय है।

परमेश्वर के वचन बाइबल के इस परिचय को हम अगले लेख में भी ज़ारी रखेंगे। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Bible - God’s Word - 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Introduction - 1


The Bible, generally speaking, is believed to be the Scripture of Christians, and is commonly understood and taken as a book that has come from the western civilization. It is falsely accused of being a book that motivates people into norms, practices and life-style of the western civilization. And this false accusation is often the basis of vainly opposing the Bible and the Bible believers. But in reality, the Bible is not a book of any particular region, religion or civilization; nor does it teach being a follower of any worldly civilization. The fact is that The Bible is the written expression of the infinite, unchanging, unselfish, holy love, of the Creator, Sustainer, and Savior of this entire universe, the Creator God, of the Creator of every person in this world, towards all of mankind.

In the Bible, God has expressed Himself, His qualities, His character, His likes and dislikes, and the wonderful, indescribable love God has for all mankind. Such a  wonderful love, one that God has shown towards mankind even in their state of sinfulness. The Bible is the only book that tells about God, that He loves even sinners, does not want them to perish, but longs for them to turn to Him with repentance from their sins, so that He can forgive them, make them His children and bless them for eternity. This is possible because the Lord Jesus Christ took upon Himself all the sins of all of mankind, and endured their punishment - death for everyone, through His death on the Cross of Calvary. Now, since the Lord Jesus Christ has suffered the punishment and paid the penalty for all the sins of all human beings, therefore, no man needs to do anything other than accept this sacrificial act of the Lord Jesus Christ, and to receive the forgiveness of his sins from Him.

Only the God of the Bible is the God who, because of his love for mankind, emptied Himself of all heavenly glory, left heaven and came to earth in the form of an ordinary man taking the name of the Lord Jesus Christ, to prepare the way for mankind to go to heaven and be with Him. He has prepared and provided the way for every person in the world, that requires nothing other than to believe in the Lord Jesus Christ and his work of sacrifice on the Cross, voluntarily submit his life to Him, and accept to follow Him. Everyone who believes in the Lord Jesus receives this love of God solely because of God's grace towards man; not on the basis of any works of man or any of his own 'righteousness'. This love of God is available freely from God to every person in the world. To accept or reject this provision of God is every individual’s voluntary decision.

We will continue with this introduction to God’s Word the Bible in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025

Worship – 5 - Ways of Worshipping (3) – Exalting / आराधना – 5 - आराधना के तरीके (3) – गुणानुवाद

 

आराधना – 5

Click Here for the English Translation

परमेश्वर की आराधना के तरीके (3) – गुणानुवाद

इस लेख पर चर्चा के लिये यहाँ क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो                                  लेख पर चर्चा वीडियो


    पिछले लेखों में हमने देखा है कि परमेश्वर से संपर्क और वार्तालाप के दो तरीके हैं, प्रार्थना में उससे कुछ माँगना और आराधना द्वारा उसे कुछ अर्पित करना। प्रार्थना में हम परमेश्वर से अपने या किसी अन्य के लिये कुछ माँगते हैं, और फिर उससे प्राप्त करने की आशा करते हैं; और आराधना में हम परमेश्वर को अर्पित करते हैं, किसी भौतिक वस्तु को, अथवा विभिन्न मौखिक अभिव्यक्तियाँ, धन्यवाद, स्तुति, और गुणानुवाद को। पिछले लेख में हमने इन में से आराधना अर्पित करने की पहली दो अभिव्यक्तियों, अर्थात धन्यवाद करना और स्तुति करना के बारे में देखा है। परमेश्वर का धन्यवाद करना, उसे कुछ देने का सबसे साधारण स्वरूप है। किन्तु यह हमेशा ही आराधना की सच्ची और खरी अभिव्यक्ति होने की बजाए, मात्र औपचारिकता या शिष्टाचार का पालन करना भी हो सकता है, और तब परमेश्वर को आराधना चढ़ाने में उसकी कोई भूमिका नहीं रह जाती है। परमेश्वर की स्तुति करना, आराधना की धन्यवादी होने से बढ़कर, अभिव्यक्ति है; और यह परमेश्वर ने उस व्यक्ति के लिए जो किया है, या उस व्यक्ति ने अपनी प्रार्थनाओं के उतर में परमेश्वर से जो प्राप्त किया है, उस के विषय में या उससे संबंधित होता है। इसलिए, यद्यपि स्तुति परमेश्वर को महिमा और आदर देना है, लेकिन फिर भी उसका दायरा व्यक्ति द्वारा जो उसे परमेश्वर से मिला है, उसी तक सीमित रहता है। आज हम आराधना की अभिव्यक्ति में परमेश्वर के गुणों का वर्णन करने या उसका गुणानुवाद, उसकी महिमा, उसका गुणगान करने के बारे में देखेंगे, और फिर एक उदाहरण के द्वारा प्रार्थना, धन्यवाद, स्तुति, और गुणगान या गुणानुवाद करने को परमेश्वर के साथ संपर्क और वार्तालाप के लिए प्रयोग करने के बारे में समझेंगे।

    3. गुणानुवाद या गुणगान: यह संभवतः आराधना चढ़ाने का सर्वोच्च तरीका है। गुणानुवाद या गुणगान करने का अर्थ है परमेश्वर के गुणों और बातों के बारे में वर्णन करना या उन्हें घोषित करना, उनके आधार पर उसकी महिमा करना, जैसे कि:

    • परमेश्वर कौन है।
    • परमेश्वर की पवित्रता, सामर्थ्य, क्षमताएँ और योग्यताएँ क्या हैं।
    • परमेश्वर के अटल, अपरिवर्तनीय गुण, चरित्र, और व्यवहार क्या हैं।
    • परमेश्वर अपने बच्चों के जीवनों में, उनकी विभिन्न परिस्थितियों और समस्याओं में, कैसे काम करता आया है; और आज भी करता है।
    • परमेश्वर के द्वारा उसके बच्चों के जीवन में किए गए कामों को साहसी होकर सार्वजनिक रीति से घोषित करना और, विश्वास में दृढ़ होकर, उन्हें अपने लिए दावे के साथ कहना।
    • विश्वास और दृढ़ता के साथ निर्भीक होकर मानना और कहना कि परमेश्वर के लिए कुछ भी, किसी भी परिस्थिति में, कहीं पर भी, किसी के भी लिए असंभव नहीं है।

इत्यादि।

    यह, परमेश्वर जो है, हर समय, हर स्थान पर, किसी भी बात के सन्दर्भ में, किसी के भी लिए, जो कर सकता है, उसका सार्वजनिक और व्यक्तिगत दोनों ही रीतियों से बखान करना है। गुणानुवाद या गुणगान परमेश्वर की क्षमताओं, योग्यताओं, गुणों, चरित्र, व्यवहार, और अन्य सभी बातों का, वह कल्पना से भी बढ़कर महान और विशाल समूह है, जिसकी कोई सीमा, कोई अन्त नहीं है। इस की तुलना में, स्तुति करना परमेश्वर द्वारा किए गए किसी कार्य के संदर्भ में, उसके बारे में किया गया वर्णन और धन्यवाद का एक छोटा सा और सीमित समूह है। स्तुति लोगों के सामने खड़े होकर आनन्द तथा धन्यवाद के साथ परमेश्वर ने जो किया है उसका वर्णन करना है, परमेश्वर में भरोसे को व्यक्त करना है। गुणानुवाद करना, खुले दिल से और खुल कर, आनन्द के साथ परमेश्वर के साथ अपने संबंध, उस के बारे में अपनी समझ और ज्ञान का बखान करना है, जो किसी भी व्यक्तिगत अनुभव से सीमित अथवा संबंधित नहीं है। यह पूरे भरोसे और आनन्द के साथ, उसकी संतान होने के अधिकार से, अपने स्वर्गीय पिता, जो कि अपने स्वर्गीय सिंहासन पर बैठा है, की गोदी में जाकर बैठ जाना है, और वहाँ से सभी के सामने अपने परमेश्वर पिता के गुणों का न केवल बखान करना है, वरन उन पर अपने दावे को भी घोषित करना है। गुणानुवाद या गुणगान करने का अर्थ है अपने स्वर्गीय पिता परमेश्वर को संसार के लोगों के सामने, अपने दृष्टिकोण से प्रदर्शित करना। क्योंकि परमेश्वर असीम है, इसलिए उसका गुणानुवाद, उसकी महिमा करना भी असीम है। आप इस से समझ सकते हैं कि क्यों गुणानुवाद करना आराधना का सर्वोच्च स्वरूप है; और जब शैतान ऐसे गुणगान की आराधना सुनता है तो उसका क्या हाल होता होगा, क्योंकि उसने अपने आप को परमेश्वर से भी बढ़कर करना चाहा था (यशायाह 14:12-14)।

    परमेश्वर के साथ संपर्क और वार्तालाप करने के इन चार स्वरूपों को, जिन्हें हमने अभी तक देखा है, एक उदाहरण के द्वारा चित्रित करते हैं, एक काल्पनिक पारिवारिक परिस्थिति के द्वारा: एक बच्चे को अपने लिए कुछ वस्तुएं चाहिएँ, और साथ ही उसे एक लड़का भी तंग करता है, उससे झगड़ा करता है, उसे धौंस देता है, जिससे उसे छुटकारा चाहिए। इसलिए, वह बच्चा अपने पिता के पास जाता है और उसे अपनी आवश्यकताओं और समस्या के बारे में बताता है; और फिर उसे अपने पिता से जो प्रतिक्रिया मिली, उसके बारे में बताता है।

    आइए देखते हैं कि इस काल्पनिक परिस्थिति में परमेश्वर के साथ संपर्क और वार्तालाप के ये चारों स्वरूप किस प्रकार से कार्यान्वित होते है:

    1. प्रार्थना: बच्चा: “पिताजी, मुझे कुछ वस्तुओं की आवश्यकता है; क्या आप कृपया इन्हें मुझे दिलवा सकते हैं? और, स्कूल का एक लड़का मुझे तंग कर रहा है, मुझ से झगड़ता है, मुझपर रौब मारता है, परेशान करता रहता है, क्या आप उसके बारे में भी कुछ कर सकते हैं?”

    पिता: “ठीक है बेटा, मैं जो आवश्यक और उचित है, वह सभी कर दूँगा।” और पिता, पुत्र के लिए, उसकी आवश्यकताओं की पूर्ति कर देता है और अपने बच्चे को उस झगड़ालू और परेशान करने वाले लड़के से सुरक्षित रखने के लिए उपयुक्त इंतज़ाम भी कर देता है। पिता ने जो उसके लिए किया है, उसकी प्रार्थनाओं को सुनने और उनका उत्तर देने के लिये, उसके प्रति धन्यवादी और कृतज्ञ होकर, वह बच्चा इन में से कोई भी, या सभी प्रत्युत्तर दे सकता है:

    2. धन्यवाद: जो पिता ने किया है उसके लिए बच्चा धन्यवादी होकर कहता है: “पिताजी, मेरी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, तथा उस तंग करने वाले लड़के से मुझे सुरक्षित करने के लिए, आप का बहुत धन्यवाद। अब मैं प्रसन्न, सुरक्षित, संतुष्ट और आश्वस्त हूँ।”

    3. स्तुति: बच्चा बाहर जाकर अपने मित्रों को इन सभी बातों के बारे में बताता है। मित्रों को उसके पिता द्वारा उसके लिए उपलब्ध करवाए गए अच्छी गुणवत्ता के सामान को दिखाता है, और बताता है कि किस प्रकार से उसके पिता ने उस तंग करने वाले लड़के की समस्या से छुटकारा दिलवाया है; तथा पिता ने उसे आश्वासन भी दिया है कि आगे भी वह सुरक्षित बना रहेगा, उसकी आवश्यकताएं भी पूरी होती रहेंगी, और पिता की देखभाल तथा छत्रछाया उस पर हमेशा बनी रहेगी।

    4. गुणानुवाद: बच्चा पिता का हाथ पकड़ कर, बड़े गर्व के साथ, उसे अपने मित्रों से मिलवाने लेकर जाता है, गर्व के साथ मित्रों के सामने अपने पिता का बखान करता है, उन्हें बताता है कि कैसे वह कभी भी, अपनी हर बात और आवश्यकता के लिए अपने पिता के पास निःसंकोच जा सकता है, और उसका पिता कभी भी उसे अनदेखा नहीं करता है, हमेशा उसकी बात सुनने के लिए तैयार रहता है, और हर परिस्थिति में उसकी सहायता करता है, उसके साथ बना रहता है। वह बच्चा सब के सामने अपने पिता के गुणों, भलाइयों, महानता, चरित्र, व्यवहार, और सदा उपलब्ध बने रहने, आदि का, आनन्द और भरोसे के साथ बखान करता है।

    अब इस बात पर मनन कीजिए, और स्वयं देखिए कि इन चारों में से बच्चे और पिता के मध्य संबंध, उनके परस्पर संपर्क और वार्तालाप को, कौन सी बात सबसे उत्तम रीति से व्यक्त करती है; और इन में से किस से पिता सबसे अधिक प्रसन्न और आनन्दित होगा? इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि न केवल प्रार्थना करना, वरन, आराधना वाला भाग पिता को अधिक प्रसन्न करेगा; और आराधना में भी गुणानुवाद वाला भाग पिता को सब से अधिक अच्छा लगेगा। यही हम सभी मसीही विश्वासियों के अपने पिता परमेश्वर के साथ संबंधों में भी होता है। और पिता से केवल प्रार्थना करने वाले ही नहीं, वरन उस की आराधना करने वाले अधिक भले होते हैं।

    अगले लेख में हम आराधना से संबंधित कुछ अन्य बातों को देखेंगे, जिस से उसके महत्व को समझ सकें, तथा उसके बारे में और सीख सकें।

    यदि आप अभी भी परमेश्वर के साथ इस गहरे, प्रेम और सन्तुष्टि भरे, आनन्दित करने वाले सम्बन्ध से दूर हैं, तो आप इस सम्बन्ध का आरम्भ, स्वेच्छा से, प्रभु यीशु की शिष्यता को स्वीकार करने के द्वारा कर सकते हैं, जो साथ ही आप के अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित कर देगा। इसके लिए आप अभी, इसी समय प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर सकते हैं। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

हिन्दी में मसीही विश्वास की आधारभूत बातों पर बाइबल अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें:


*************************************************************************

Worship – 5

English Translation

Ways of Worshipping God (3) – Exalting

Click Here for a discussion on Today's Article:

Discussion Audio                                              Discussion Video


    In the previous articles we have seen that there are two ways of communicating with God – asking from Him in prayers and offering to Him through worship. In prayer, we ask from God, for ourselves or for others, expecting to receive from Him; whereas in worship we give to God, in the form of material things or through words and expressions of thankfulness, of praising Him, of exalting Him. In the last article we have considered the first two kinds of expressions, i.e., thanking and praising God, as forms of worship. Being thankful or giving thanks to God is the most basic form of giving to God. But instead of always being a sincere expression from the heart, it can merely be a formal expression, or simply an etiquette, and then it loses its value as an offering of worship to God. Praise is a higher form of worship than being thankful; very often it is related to what God has done for the person or what the person has received from God, in response to his prayers. So, although praise honors and glorifies God, yet its scope is limited to a particular action received by the person from God. Today, we will consider exalting and glorifying God or describing God as an expression of worship, and will then look at an example, from the point-of-view of prayer, thankfulness, praise, and exaltation, to understand about these forms of communicating with God.

    3. Exaltation: This is probably the highest form of worship. To Exalt is to describe and declare things about God, and glorify Him for them; e.g.,:

    • Who God is.
    • What His holiness, powers and abilities are.
    • What are His absolute, unchanging characteristics and qualities are.
    • Declare how God has worked in the lives of His children in the past, in various situations; and does the same even now.
    • Boldly claim and declare the works of God in each and every situation and circumstance faced by His children in the past, and express confident faith that God will do the same even now.
    • Confidently affirm how nothing, absolutely nothing is impossible for Him, in any given situation, at any place, for anyone.

etc.

    It is talking about, and declaring all that God is, is capable of doing, all the time, for anyone, for anything, at any place. Exaltation is the enormous, indescribably gigantic, unlimited set of God's capabilities, characteristics, goodness and all other virtues. Whereas Praise, in comparison, is a miniscule subset of what God is and can do, i.e., the part related to a particular action or event experienced by the person praising God. Praise is to stand before people and thankfully, joyfully, confidently, talk about what God has done. Exaltation is a confident, openly expressed, joyful expression of our relationship, awareness, and knowledge of God; unrelated to, or unlimited by any personal experience of God. It is to confidently go and sit in the lap of our heavenly father, who is seated on His heavenly throne, and from there declare to everyone around, God’s attributes, and to claim those attributes to work in one’s life by virtue of being a child of God, and glorify Him. Exaltation is to "show–off" our God, our heavenly father, to the world, from the worshipper's personal perspective. Since God is limitless, therefore, His exaltation, His glorification, is limitless. Thereby, you can appreciate why exaltation would be the highest form of worship; and what it would do to Satan when he hears the exaltation of God; since he had tried to raise himself even higher than God’s throne (Isaiah 14:12-14).

    Let us illustrate these four forms of communicating with God, that we have seen so far, through an imaginary scenario, related to a family setting: a child needs some things for himself, and is also facing problems from a bully who keeps intimidating and troubling him. So, the child approaches his father about his needs and his problems; and then, the child goes out and speaks of the response he has received from his father about it.

    Let us see how this scenario works out in these 4 ways of communicating with God:

    1. PRAYER: Child: "Father I need some things; can you please provide them. Also, a boy in school bullies and troubles me, can you please do something about it."

    Father says, okay son, I will do the needful; and the father provides the child’s needs as well as takes appropriate measures to keep the child safe from the bully. As an expression of gratitude for what the father has done, listened to and answered his prayers, the child can do either, any, or all of the following:

    2. THANKS: The child responds to what his father has done for him by saying: “Thank you father for providing for my needs, and putting that bully in his place. I am happy, safe, and satisfied now.”

    3. PRAISE: The boy goes out and tells his friends about it all. He shows to them the things his father has brought for him, their good quality, and describes how his father took care of the bully who was bothering him; and the father has also assured him about his safety, his needs being met, his being under the care of the father even in the times to come.

    4. EXALTATION: The boy takes hold of his father's hand and proudly takes him to meet his friends, and proudly describes to them who his father is, how the boy can freely approach his father at any time for anything, and how his father never neglects him, always lovingly takes care of him, is ever available to listen to him and help him, and is always with him in every situation. The child publicly exults in the goodness, virtues, greatness, and characteristics of his father, ever available for him.

    Now, ponder over the above and see for yourself, which of these 4 forms of the child’s communicating with the father, will please the father most; and which one will best describe the relationship between the child and the father? There should be no doubt that not just prayer, but the worship part will please the father more; and in the worship, the exaltation would be the highest, most cherished and appreciated form that the father would like to receive. This is just the same as happens to all of us Christian Believers in our relationship with God our heavenly Father, and why offering Worship to God is far better than just offering Prayers to God.

    In the next article, we will consider some more things related to worship, to understand its worth and what it is.

    If you have not yet come into this deep, loving, satisfying, joyful relationship with God, then you can take the first step towards it by voluntarily accepting to be the disciple of the Lord Jesus, which will also simultaneously ensure your eternal life and heavenly rewards. You can take a decision in favor of the Lord Jesus right now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language