ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बच्चे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बच्चे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 30 जून 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न – 42c – Women’s Ministry / स्त्रियों की सेवकाई

बाइबल के अनुसार, क्या मसीही कलीसियाओं में स्त्रियों को पुलपिट से प्रचार करने और पास्टर की भूमिका निभाने की अनुमति है?

भाग 3 – स्त्रियों की सेवकाई

    ऐसा नहीं है कि परमेश्वर ने महिलाओं को कोई सेवकाई नहीं दी है, या उन्हें वचन की समझ नहीं है, या वे वचन के बारे में प्रचार नहीं कर सकती हैं – ये सारी बातें प्रभु ने उन्हें भी दी हैं, भरपूरी से दी हैं, और उनका भी वचन की इस सेवकाई में बहुत बड़ा योगदान है। किन्तु प्रभु ने उनके लिए यह सेवकाई का स्थल कलीसिया नहीं वरन घर-परिवार ठहराया है। उनके अपने घरों (2 तीमुथियुस 1:5), बच्चों में, सन्डे-स्कूल में, अन्य महिलाओं के मध्य में (तीतुस 2:3-5), आदि स्थानों में उनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान और सेवकाई है जो कोई पुरुष कभी नहीं कर सकता है। बच्चों को जिस कोमलता और धैर्य के साथ सिखाना और समझाना पड़ता है, उनकी सहनी पड़ती है, उन्हें प्रोत्साहित करना और उनकी समझ के अनुसार उन से व्यवहार करना पड़ता है, वह सामान्यतः पुरुषों के बस की बात नहीं है। बच्चों को ममता, लाड़ और प्यार के साथ, उनके बचपन से ही वचन और विश्वास के लिए जो नींव स्त्रियाँ दे सकती हैं वह कोई पुरुष अपनी समझ, बुद्धि, और ज्ञान के साथ कभी नहीं दे सकता है।


    इस बात के दो उत्तम उदाहरण वचन में हैं, एक पुराने और दूसरा नए नियम में। पुराने नियम का उदाहरण मूसा का है, जिसे शिशु अवस्था से ही फिरौन की पुत्री ने अपना लिया था, किन्तु उसकी देखभाल के लिए उसकी अपनी माँ ही नियुक्त कर दी गई (निर्गमन 2:5-10)। परिणाम क्या हुआ यह निर्गमन 2:11 में ही देखिए, तथा साथ ही प्रेरितों 7:23 और इब्रानियों 11:24-26 को भी देखिए – जब मूसा जवान हुआ, तो उसने मिस्रियों को नहीं वरन इब्रियों को ही अपने भाई-बन्धु समझा, और उनके कष्टों से उन्हें छुड़ाने की ठान ली। यदि उसकी माँ ने उसके वास्तविक लोगों और परमेश्वर के बारे में उसे न बताया और सिखाया होता, तो शिशु अवस्था से ही राजमहल में पलने और बढ़ने वाला मूसा क्योंकर इब्रियों को अपने भाई-बन्धु मानता और उन्हें उनके कष्ट से छुड़ाने की इच्छा रखता? दूसरा उदाहरण नए नियम में तीमुथियुस का है, जिसका हवाला ऊपर दिया गया है। यद्यपि तीमुथियुस का पिता यूनानी था (प्रेरितों 16:1) किन्तु फिर भी, जैसा 2 तीमुथियुस 1:5 से प्रकट है, उसका युवावस्था में ही निष्कपट विश्वास रखना, उसकी माँ और नानी के प्रभाव से था। इन दोनों उदाहरणों में हम बच्चों के जीवन पर स्त्रियों के दूरगामी प्रभाव को स्पष्ट देखते हैं, जो कोई पुरुष द्वारा कर पाना यदि असम्भव नहीं तो बहुत कठिन अवश्य है।


    इसी प्रकार से अन्य महिलाओं के मध्य में वचन की सेवकाई करना भी पुरुषों के लिए कठिन है, और उचित भी नहीं है। स्त्रियाँ एक-दूसरे से जिस प्रकार अपने मन की बातें, परिस्थितियाँ, और समस्याएँ कह लेती हैं, समझ सकती हैं, और समाधान निकाल सकती हैं, वह पुरुष नहीं कर सकते हैं। इसीलिए तीतुस 2:3-5 में स्त्रियों को ही अन्य स्त्रियों को व्यक्तिगत परिस्थितियों में वचन सिखाने के लिए कहा गया है। साथ ही पुरुषों के लिए स्त्रियों के साथ संपर्क में रहना कई प्रकार के आरोपों और अनुचित परिस्थितियों की संभावनाओं को उत्पन्न कर सकता है, तथा शैतान को उनकी मसीही गवाही खराब करने के अवसर प्रदान कर सकता है। इसलिए परमेश्वर ने जो सेवकाई स्त्रियों के लिए निर्धारित की है, उसे पुरुष चाह कर भी कभी नहीं कर सकते हैं; वह केवल स्त्रियों के लिए ही संभव है। ये बहुत महत्वपूर्ण सेवाकाइयाँ हैं जो किसी भी परिवार की स्थिरता, पारिवारिक विश्वास की दशा, और बच्चों के भावी जीवन की दिशा को प्रभावित करती हैं। यह स्पष्ट दिखाता है कि न परमेश्वर और न परमेश्वर का वचन स्त्रियों को सेवकाई से वंचित करता है, और न ही उन्हें सेवकाई के लिए पुरुषों से निम्न दर्जे का समझता है।


    अगले लेख में हम देखेंगे कि परमेश्वर ने अपने वचन में स्त्रियों द्वारा कलीसियाओं में पुलपिट का प्रयोग करने के लिए क्या लिखवाया है।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


- क्रमशः 
कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
***************************************************************************

According to the Bible, Do Women Have the Permission to Serve as Pastors and Preach from the Pulpit in the Church?

Part 3 – Women’s Ministry

 

    It is not that God has not given any ministry to the women, or that they do not have an understanding of the Word, or that they are unable to preach from the Word – God has given all of these gifts to them also, given them abundantly, and they too have a very major role to fulfil in this ministry. But the Lord has assigned the home and family as their place of ministry, not the Church. In their own houses (2 Timothy 1:5), amongst children, for the Sunday School ministry, amongst other women (Titus 2:3-5), they have a very important ministry which no man can ever carry out. The tenderness required to handle, teach, and explain to children, the patience that has to be exercised with children, the way they have to be encouraged, and the manner in which they have to handled according to their age, is generally not possible for men to do. The foundation of the Word and Faith that women can provide to children, by dealing with them with maternal feelings, love and care, no man can ever give no matter how intellectual, wise, and knowledgeable he may be.


    There are two very good examples of this in the Scriptures, one in the Old Testament, and the other in the New Testament. The Old Testament example is of Moses, who from his infancy was adopted by the daughter of the Pharaoh, but he was brought up under the care of his own mother (Exodus 2:5-10). You can see the result in Exodus 2:11, and also see Acts 7:23, Hebrews 11:24-26 – when Moses came to be of age, he considered not the Egyptians, but the Hebrews as his people, and decided to deliver them from their oppression. If his mother had not taught him about his actual people and about God, then because of his upbringing since his infancy in the palace of the Pharaoh, would Moses ever had considered the Hebrews to be his people, and thought of delivering them from their oppression? The second example, from the New Testament, is of Timothy, whose reference has been given above. Although Timothy’s father was a Greek (Acts 16:1), yet as is apparent from 2 Timothy 1:5, his having a genuine faith even in his youth, was because of the influence of his mother and maternal grand-mother. From both these examples we see the long-term effects of women in the lives of children, something which if not impossible, then very difficult for men to achieve.


    Similarly, to minister amongst other women is also not only very difficult but also inappropriate for men to do. The way women can share their hearts, circumstances, and problems with each other, understand and work out solutions to these situations, cannot be done by men. That is why in Titus 2:3-5, women have been asked to share and teach other women at a personal level. Moreover, for men to remain in close contact with women can provide the occasion for many kinds of allegations and inappropriate circumstances, and give Satan the opportunity to spoil their Christian witness. These are all very important ministries, that affect the stability of any family, the state of Faith of the family, and future direction the life of children will take. This very clearly shows that neither God, nor His Word has deprived women from having an important role in ministry, and neither is their ministry in any way inferior to that of men.


    In the next article we will see what God has got written in His Word about the women using the pulpit in the Churches.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


- To Be Continued 
Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 15 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 12b - Saved in Childbearing (2) / बच्चे जनने से उद्धार (2)

Click Here for the English Translation

1 तीमुथियुस 2:15, बच्चे जनने से उद्धार पाने को समझना - भाग (2)


    अदन की वाटिका में हुए उस पहले पाप, जिसका परिणाम हम आज तक झेल रहे हैं, के कार्यान्वित हो जाने में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका हव्वा द्वारा उसके लिए परमेश्वर द्वारा निर्धारित भूमिका और कार्य से हटकर, आदम को सौंपे गए कार्य में हाथ डालना था – वह “सहायक” से “निर्णायक” और नियंत्रण करने वाली बन गई। शैतान की बातों और बहकावे में आकर (2 कुरिन्थियों 11:3), न केवल उसने वाटिका से संबंधित कार्य और वहाँ के फलों में से किसे खाना है और किसे नहीं का निर्णय करने का अधिकार अपने हाथों में ले लिया, तथा बिना आदम से पूछे अपने उस निर्णय को प्रभावी किया, वरन उसने आदम को भी अपने इस गलत निर्णय के पालन में सम्मिलित कर लिया (उत्पत्ति 3:6, 12)। यह आदम की गलती थी कि उसने हव्वा को मना करने के स्थान पर, उसके कहे को माना, और इस प्रकार वह भी परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता में आ गया। परमेश्वर द्वारा निर्धारित कार्य और भूमिका के निर्वाह के स्थान पर, दूसरे के कार्य और भूमिका में हाथ डालने के कारण पाप का यह श्राप सारे संसार और सृष्टि पर आ गया (रोमियों 8:19-23), जिसके निवारण के लिए परमेश्वर को स्वर्ग की महिमा छोड़कर पृथ्वी पर अपमानित होने तथा निकृष्ट मृत्यु को सहन करने के लिए आना पड़ा। इस पाप के कारण ही स्त्री को पुरुष की अधीनता में आना पड़ा (उत्पत्ति 3:16) – किन्तु अधीनता में आने का यह अर्थ नहीं है कि उसे पुरुष से हीन अथवा गौण कर दिया गया, उसे निकृष्ट या दासी होकर रहने के लिए कहा गया। परमेश्वर द्वारा यह कहना कि “तेरी लालसा तेरे पति की ओर होगी, और वह तुझ पर प्रभुता करेगा”, कोई नई बात लाना नहीं था, केवल स्त्री के “निर्णायक” होने की बजाए, उसके “सहायक” होने को, जो कि परमेश्वर की मूल योजना थी, उसी बात को फिर से दृढ़ता से व्यक्त और प्रभावी करना था।

   क्योंकि परमेश्वर ने स्त्री से “सहायक” रहने के लिए कहा है, इसीलिए वचन में बारंबार स्त्रियों को शांत रहने, पुरुषों को और कलीसिया में प्रचार न करने, और अपने पति से सीखने और उसके अधीन रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं (1 कुरिन्थियों 11:3-10; 1 कुरिन्थियों 14:34-35; इफिसियों 5:22-24; कुलुस्सियों 3:18; 1 तिमुथियुस 2:11-12; तीतुस 2:15; 1 पतरस 3:1-6)। यह उन्हें नीचा या गौण दिखाने के लिए नहीं है – क्योंकि परमेश्वर की दृष्टि में वे पुरुषों से किसी भी रीति से कमतर नहीं हैं, दोनों ही समान हैं (प्रेरितों 2:18; 5:14; 8:12; गलातियों 3:28)। वरन यह परमेश्वर द्वारा निर्धारित उनकी तथा पुरुषों की भूमिका का सही रीति से निर्वाह करने के लिए है; उनके परमेश्वर की आज्ञाकारिता में बने रहने के लिए है। क्योंकि परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता के परिणाम भयानक होते हैं, इसलिए यदि वे उसकी आज्ञाकारिता में नहीं आएँगी तो फिर अपने लिए विनाश ले लाएँगी। जो कार्य और भूमिका, विशेषकर परिवार बनाने और संचालित करने से संबंधित बातें, ममता, सहनशीलता, धैर्य आदि के निर्वाह को जैसा स्त्रियाँ कर सकती हैं, वह पुरुषों के लिए करना असंभव है। सामान्यतः, केवल स्त्री ही परिवार और बच्चों को परमेश्वर का भय और आदर करना सिखा सकती है; पुरुष के लिए यह करना बहुत कठिन है। पुरुष परिवार के लिए परमेश्वर की भक्ति का आदर्श और उदाहरण बन सकता है, किन्तु उस आदर्श और उदाहरण का अनुसरण करना, बच्चों को स्त्री ही सिखा सकती है। ऐसा भी नहीं है कि वचन के प्रचार और मसीही सेवकाई में स्त्रियों के किसी भी प्रकार से संलग्न होने के लिए मना किया गया है; वचन की शिक्षा तथा सेवकाई में भी उनकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है – अन्य महिलाओं और बच्चों के मध्य में (नीतिवचन 31:26-30; 1 तिमुथियुस 5:5-10; तीतुस 2:3-5); बस उन्हें यह प्रचार और शिक्षा, परमेश्वर की बुद्धिमानी और योजना में, पुरुषों और कलीसिया में करने से मना किया गया है। ध्यान कीजिए, मूसा की परवरिश राज-महल में, इस्राएलियों को सताने वाले मिस्रियों की रीति के अनुसार हुई थी, किन्तु उन इस्राएलियों के विपरीत व्यवहार की परिस्थितियों में, मूसा को वह परवरिश देने वाली उसकी अपनी माँ ही थी। परिणामस्वरूप, वयस्क होने पर वह मिस्र की रीति पर नहीं चला, वरन, इस्राएलियों को ही “अपने लोग” और यहोवा को अपना परमेश्वर मानने पाया, जिनके लिए वह मिस्र के राज-सिंहासन और ऐश्वर्य को त्यागने के लिए तैयार हो गया (प्रेरितों 7:22-36; इब्रानियों 11:24-26)। परिवार में स्त्रियों की इस अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका और आवश्यकता का पुरुषों के पास कोई विकल्प अथवा समाधान नहीं है। बात पुरुष और स्त्री को बड़े-छोटे के दृष्टिकोण से देखने के कारण बिगड़ती है, परमेश्वर के दृष्टिकोण से देखने और समझने के कारण संभलती है, आशीष लाती है।

   अब 1 तिमुथियुस 2:15 के संदर्भ पर आते हैं। बाइबल की कोई भी बात देखने, समझने के लिए उसे उसके तात्कालिक सन्दर्भ, अर्थात उसके आगे-पीछे के पदों के साथ देखना अनिवार्य है, साथ ही उसे बाइबल में  लिखी अन्य संबंधित बातों के साथ भी देखना आवश्यक है। इस अध्याय का आरंभ मसीही सेवकाई से संबंधित विवरण के साथ होता है (पद 1-8), और फिर मसीही समाज में स्त्रियों के व्यवहार से संबंधित निर्देश दिए गए हैं (पद 9-12), तथा स्त्रियों को दिए गए इन निर्देशों का कारण समझाया गया है (पद 13-14)। क्योंकि पौलुस को, पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन में, तिमुथियुस को ये निर्देश देने पड़े, इसलिए यह एक स्वाभाविक निष्कर्ष है कि तिमुथियुस जिस कलीसिया का अगुवा था, जिसकी देखभाल का दायित्व उसे सौंपा गया था, उसमें ऐसा नहीं हो रहा था। प्रत्यक्षतः, वहाँ पर स्त्रियाँ वह कर रही थीं जो परमेश्वर के वचन और मसीही विश्वास की शिक्षाओं के अनुसार सही नहीं था। स्त्रियाँ, परमेश्वर द्वारा उन्हें सौंपे गए दायित्व और भूमिका को छोड़ कर पुरुषों की भूमिका और कार्य में हाथ डाल रही थीं – वही पाप कर रही थीं जो हव्वा ने अदन की वाटिका में किया। इस कारण वे परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता की दोषी थीं, उस अनाज्ञाकारिता के दुष्परिणाम उन पर आने थे। उनके द्वारा स्वयं पर लाई गई इस विकट स्थिति से “उद्धार” अर्थात छुटकारा लेने और बहाल होने के लिए ही उन्हें यह कहा गया कि वे “बच्चा जनने” के द्वारा यह करने पाएँगी; अर्थात अपने पति के साथ मिलकर उसके “सहायक” की भूमिका के निर्वाह के द्वारा, परिवार में अपनी भूमिका के सही निर्वाह, परिवार और बच्चों की अच्छी देखभाल और सही परवरिश के द्वारा, वे अनाज्ञाकारिता का पाप करने की अपनी इस प्रवृत्ति से निकलने पाएंगी – उस से “उद्धार” पाएँगी – न कि वह आत्मिक उद्धार पाएंगी जिसका उल्लेख रोमियों 10:9-13 में किया गया है। इसीलिए इस 15 पद का दूसरा भाग कहता है, “यदि वे संयम सहित विश्वास, प्रेम, और पवित्रता में स्थिर रहें।” क्योंकि जो वास्तव में परमेश्वर से प्रेम रखता है, वह परमेश्वर के वचन और निर्देशों पर विश्वास भी रखेगा, और चाहे स्वाभाविक प्रवृत्ति अथवा संसार के लोगों के द्वारा उकसाया जाना कैसा भी हो, वह संयम के साथ परमेश्वर के वचन का आज्ञाकारी रहेगा, और अनाज्ञाकारिता के पाप से दूषित नहीं वरन वचन की आज्ञाकारिता की पवित्रता में स्थिर बना रहेगा। बच्चा जनने का अभिप्राय पारिवारिक दायित्व का ठीक से निर्वाह करना है; और इस पद का तात्पर्य स्त्रियाँ पुरुषों के कार्यों में हाथ डालने के स्थान पर, अपने दायित्वों के निर्वाह में लौट आने और उन्हें ठीक से निभाने के द्वारा अनाज्ञाकारिता के दण्ड से बचाई जाएँगी, है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************************

English Translation

Understanding Being Saved in Childbearing, 

1 Timothy 2:15 - Part (2)

In the committing of the first sin in the Garden of Eden, whose consequences we are still suffering, there was a very major role of Eve taking upon herself a role entrusted to Adam, instead of continuing to fulfill the role and responsibilities assigned to her by God. Instead of remaining as Adam's "helper" she took on the role of being not only the "decision-maker" but also of ensuring implementation of her decision. Getting beguiled by Satan's clever talk (2 Corinthians 11:3), she not only took it upon herself to decide and implement which fruit should be eaten, but also made Adam to eat of the forbidden fruit (Genesis 3:6, 12). Adam's error was that instead of refusing Eve and disallowing her eating the fruit, he too did what she said, and therefore made himself a party to her disobeying God; he too became guilty of the sin of disobedience. Instead of fulfilling God given role and responsibility, putting her hand into the other person's role and responsibility, sin entered and its curse has affected the whole creation (Romans 8:19-23), and to mitigate the effects of this sin God had to leave the glory of heaven, come down to earth to be humiliated and ridiculed, and to suffer the abominable death on the cross. It was because of this sin that Eve and womankind had to come under the subjugation of Adam and mankind (Genesis 3:16) - but this subjugation does not mean she had to become lesser or inferior to man and live a contemptible life as a slave of man. God's saying "Your desire shall be for your husband, And he shall rule over you" was not stating or bringing in something new; it was only firmly emphasizing and ensuring that woman was to live and function as man's "helper" and not as the "decision-maker" and "controller", as was God's original plan for women.

Because God has asked the woman to be man's "helper", therefore God's Word repeatedly asks women to remain quiet, not to preach to men or in the Church, and to learn from their husbands and remain under his authority (1 Corinthians 11:3-10; 1 Corinthians 14:34-35; Ephesians 5:22-24; Colossians 3:18; 1 Timothy 2:11-12; Titus 2:15; 1 Peter 3:1-6). This is not to show them as inferior or lesser – because in God's eyes they are not in the least inferior to men, rather, both are equal (Acts 2:18; 5:14; 8:12; Galatians 3:28). But it is to ensure a proper fulfilling of the roles of men and women as envisaged by God; and for them to remain in obedience to God. Since the consequences of disobeying God are catastrophic, therefore if they do not bring themselves under the obedience of God, they will suffer destructive consequences. The work and role, specially the one related to making and building a family, to demonstrating motherly love and care, patience, forbearance etc. the way women can do, is virtually impossible for men to do likewise. Generally speaking, only the woman can teach the family and children to reverence and obey God; but this is a challenging task for men. A man can make himself an example of godly living, but only a woman can teach the children to emulate that example set up by the man. Also, it is not that the women have been absolutely forbidden to preach or minister God's Word to others; they have a very important role to play in the teaching and preaching of God's Word - but to other women and to children (Proverbs 31:26-30; 1 Timothy 5:5-10; Titus 2:3-5); only that in God's wisdom and planning, they have been forbidden from doing this in the Church or to men. Take note, Moses had been brought up in the royal palace, and taught by the very Egyptians who oppressed the Israelites. But in that environment of opposing the Israelites, it was Moses' mother who had been responsible for his upbringing. Consequently, as an adult, Moses did not walk and work like the Egyptians, but considered the Israelites as "his people" and Jehovah as his God, and for this he was even willing to sacrifice his Egyptian royal status and life of luxury (Acts 7:22-36; Hebrews 11:24-26). This is a very important role and function of ladies in a family, for which the men have no alternative solution. Looking at men and women from the superiority-inferiority, major-minor, better-worse perspective only brings problems; but looking at them from God's perspective and understanding the issue as God wants it understood brings peace and blessings.

Now let us look into the immediate context of 1 Timothy 2:15. To analyze and understand anything from the Bible, it is imperative to look at it in its immediate context - along with the verses before and after it; moreover, it should also necessarily be seen along with the other related things given in the Bible. This chapter begins with instructions related to Christian service (vs. 1-8), followed by instructions related to behavior of women in Christian society (vs. 9-12), and the reason for this is also given (vs. 13-14). Because Paul, under the guidance of the Holy Spirit, necessarily had to give these instructions to Timothy, therefore it is an obvious conclusion that in the Church where Timothy was an elder or leader and had the responsibility of shepherding it, things were not being done according to God's instructions. Evidently, the ladies in that Church were doing things that were not in accordance with God's Word and Christian teachings. The women, having left their God given role and responsibilities, were involving themselves in the roles and responsibilities of men - were committing the same sin that Eve did in the Garden of Eden. Therefore, they were guilty of the sin of disobeying God, and would have had to suffer the deleterious consequences of their disobedience. It was to "save" or deliver them from the harmful consequences of their self-inflicted disobedience and to restore them to their correct positions, that they were told to "be saved in childbearing"; the implication was that by living out their proper role as the "helper" of their husbands and of "home-makers" and other family responsibilities, e.g. proper upbringing and teaching of children and taking care of the family, they will be able to "save" themselves from the consequences of committing this sin - they will thus be "saved" from both, the tendency and its consequences. This "being saved" is not the spiritual salvation that Romans 10:9-13 is talking about. That is why, the second part of this verse says, "if they continue in faith, love, and holiness, with self-control." Because whosoever truly 'loves' God, will also 'believe' in and be obedient to God's Word, and will not defile herself by disobedience, rather will remain firm in the 'holiness' of obedience, exercising 'self-control' no matter what the provocation by their natural tendencies or the ways and teachings of the world may be. The implication of the phrase 'childbearing' is to properly fulfill their familial responsibilities and role; and the meaning of this verse is that the women by reverting back to their role of home-makers and looking after their families, instead of getting into the roles and responsibilities given to men, will be able to "save" or deliver themselves from the consequences of disobedience.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

रविवार, 14 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 12a - Saved in Childbearing (1)/ बच्चे जनने से उद्धार (1)

Click Here for the English Translation

1 तीमुथियुस 2:15, बच्चे जनने से उद्धार पाने को समझना - भाग (1)


    प्रश्न: 1 तीमुथियुस 2:15 में जो लिखा है कि स्त्री बच्चे जनने से उद्धार पाएगी; इस वचन का सही अर्थ क्या है?

 

उत्तर:

    इस पद की बात ने बहुत से लोगों को असमंजस में रखा हुआ है, और बाइबल की अनेकों व्याख्याओं तथा टिप्पणियों में इसके विभिन्न उत्तर हैं, इसे कई प्रकार से समझाने का प्रयत्न किया गया है। प्रार्थनाओं के द्वारा परमेश्वर ने जो मुझे अपने वचन तथा अपने कुछ सेवकों की व्याख्याओं के माध्यम से समझ प्रदान की है, उसे आपके सामने रख रहा हूँ; आशा है यह उत्तर आपको स्वीकार्य होगा। इसे समझने के लिए पहले कुछ अन्य संबंधित बातों को देखना और समझना होगा, तभी, सभी के तालमेल के साथ इसे ठीक से समझा जा सकेगा।


    पहली बात, बच्चा जनने के द्वारा ‘उद्धार’ वह आत्मिक उद्धार नहीं है जो रोमियों 10:9-13 में तथा परमेश्वर के वचन में अन्य स्थानों लिखा है। यह सामान्य जानकारी है कि प्रत्येक बच्चा जनने वाली स्त्री आत्मिक उद्धार पाई हुई नहीं होती है; और प्रत्येक आत्मिक उद्धार पाई हुई स्त्री ने बच्चा भी जना हो, यह भी अनिवार्य नहीं है। हिन्दी में ‘उद्धार’ और अंग्रजी में अधिकांश अनुवादों में ‘saved’ के प्रयोग के कारण ही इस पद का यह असमंजस और समझने में कठिनाई है। मूल यूनानी भाषा में जो शब्द यहाँ पर प्रयोग किया गया है वह है “सोद्जो” जिसका सामान्यतः अर्थ होता है ‘बचना’ या ‘उद्धार’; किन्तु परमेश्वर के वचन बाइबल में केवल यही इस शब्द का अर्थ नहीं है। परमेश्वर के वचन में इसके अन्य अर्थ और प्रयोग भी किए गए हैं, उदाहरण के लिए:

·        मत्ती 9:21, लूका 8:50 और प्रेरितों 4:9 में इसी शब्द का अनुवाद और प्रयोग ठीक या बहाल होना या चंगा होने के अभिप्राय से किया गया है।

·        मत्ती 27:40 में इसे सुरक्षा या विकट परिस्थिति से छुड़ा लेने के अभिप्राय से अनुवाद और प्रयोग किया गया है।

·        मरकुस 5:23 में इसे चंगाई मिलने के अभिप्राय से अनुवाद और प्रयोग किया गया है।

·        2 तिमुथियुस 4:18 में इसे सुरक्षित रखे जाने के अभिप्राय से अनुवाद और प्रयोग किया गया है।

   (उपरोक्त उदाहरण हिन्दी अनुवाद में उतने स्पष्ट नहीं हैं जितने अंग्रजी में; इसलिए यदि आप इन्हें किसी अंग्रेज़ी अनुवाद – जैसे कि KJV या NKJV आदि के साथ देखें तो अधिक अच्छे से समझ में आएगा।)

   कहने का अर्थ यह है कि जिस “उद्धार” की यहाँ पर, 1 तीमुथियुस 2:15, में बात की गई है, वह आत्मिक उद्धार नहीं, वरन किसी अन्य स्थिति से बचाया जाना, या सुरक्षित किया जाना, या उससे निकालकर बहाल करना, या उभारना है। इसलिए अब यह देखना होगा कि यह क्या स्थिति है जिसके बारे में यहाँ बात की जा रही है। इसे दो बातों से देखा तथा समझा जा सकता है – एक, उत्पत्ति में स्त्री के सृजे जाने के समय से आरंभ करके, परमेश्वर द्वारा निर्धारित स्त्रियों की भूमिका के सन्दर्भ में होकर; तथा, दूसरे, इस पद के तात्कालिक सन्दर्भ के साथ।

   पहले, उनके रचे जाने के समय के विवरण और उससे संबंधित बातों को देखकर, परमेश्वर द्वारा स्त्रियों के लिए निर्धारित भूमिका को समझते हैं। आदम के लिए स्त्री की आवश्यकता का पहला उल्लेख उत्पत्ति 2:18 में आया है, और वहाँ पर परमेश्वर ने कहा, “ … मैं उसके लिये एक ऐसा सहायक बनाऊंगा जो उस से मेल खाए।” परमेश्वर का उद्देश्य स्पष्ट है – स्त्री को परमेश्वर द्वारा आदम के समान बनाई गई, उससे मेल खाने वाली, उसकी सहायक होना था। यहाँ, हमारी चर्चा के लिए महत्वपूर्ण बात है कि स्त्री की रचना से भी पहले, जब परमेश्वर ने उसके बारे में विचार किया, तभी से उसकी भूमिका आदम का “सहायक” होने की थी, न कि आदम पर प्रभुता या वर्चस्व रखने वाली होने की। जो व्यक्ति सहायक नियुक्त होता है, वह निर्णायक अथवा नियंत्रण करने वाला नहीं होता है, वरन जिसकी सहायता के लिए उसे रखा जाता है, उसकी अधीनता और आज्ञाकारिता में होकर कार्य करता है। सहायक का अधिकारी हो जाना या अपनी इच्छा के अनुसार कार्य करने वाला हो जाना, उसके लिए निर्धारित कार्य और भूमिका के विरुद्ध जाना है, अनाज्ञाकारी होना है।

    इसका यह कदापि तात्पर्य नहीं है कि स्त्री को आदम से गौण और उसकी “दासी” होने के लिए बनाया गया था – बिना स्त्री के आदम अधूरा था, स्त्री को उसका पूरक, उसकी सहायता करने वाला होना था (1 कुरिन्थियों 11:11)। दोनों, आदम और हव्वा के लिए परमेश्वर ने कार्य और भूमिकाएँ निर्धारित की थीं; उन्हें एक-दूसरे के साथ मिलकर, परस्पर सहयोग के साथ उन दायित्वों का निर्वाह करना था। बड़े या छोटे होने या एक-दूसरे पर प्रभुता रखने की भावना अथवा होड़ तो तब थी ही नहीं। यह भिन्नता, होड़, और एक का दूसरे से ऊँचा होने का प्रयास करने की भावना का प्रचलन उस पाप के कारण आया जो उन दोनों ने किया (उत्पत्ति 3:16); यह भिन्नता और प्रवृत्ति परमेश्वर की आरंभिक योजना का भाग नहीं थी।

   इसे इस प्रकार समझिए, किसी बड़ी कंपनी और कारखाने में एक मालिक होता है, और उसके नीचे अलग-अलग जिम्मेदारियों के निर्वाह के लिए अलग-अलग विभागों के अलग-अलग डायरेक्टर होते हैं – कोई आर्थिक मामले संभालता है, कोई कर्मचारियों की नियुक्ति और उनसे संबंधित समस्याओं को देखता है, कोई कच्चे माल की आपूर्ति का दायित्व निभाता है, तो कोई तैयार माल को बाहर बेचने और मुनाफा कमाने के कार्य को पूरा करता है, आदि। सभी “डायरेक्टर” हैं, सभी उसी एक मालिक के लिए कार्य कर रहे हैं, सभी के मिल-जुल कर कार्य करने से ही कंपनी और कारखाना तरक्की कर सकते हैं; कोई बड़ा या छोटा नहीं है, सभी एक दूसरे के सहायक और पूरक हैं। किन्तु जैसे ही कोई एक भी “डायरेक्टर” किसी दूसरे के विभाग में दखलंदाजी करने लगता है, अपने आप को औरों से बड़ा या अधिक महत्वपूर्ण जताने के प्रयास करने लगता है, वह सभी के लिए परेशानी उत्पन्न करता है और अन्ततः न केवल अपना, वरन औरों का था कंपनी एवं कारखाने का, और उसके मालिक का भी नुकसान कर डालता है। इसी प्रकार, परमेश्वर की मूल योजना में, संसार में पाप के प्रवेश से पहले, आदम और हव्वा के अपने-अपने कार्य और भूमिकाएँ थीं, जो परस्पर एक दूसरे की पूरक थीं, जिन्हें एक दूसरे के सहयोग से निभाया जाना था; उन्हें बड़ा-छोटा होने के लिए नहीं, साथ मिलकर काम करने के लिए रखा गया था – प्राथमिक भूमिका पहले सृजे गए आदम की थी, और हव्वा को उसका सहायक होना था, उसे आदम के साथ मिलकर परिवार बनाना था, और उस परिवार की देखभाल और परवरिश करनी थी। उनके इस साथ मिलकर कार्य करने से वे समस्त पृथ्वी और उसकी सभी प्राणियों को वश में रखने वाले बन सकते थे (उत्पत्ति 1:27-28)। अदन की वाटिका में कार्य करने, उसकी रक्षा करने, और उसके फलों में से लेकर खाने, तथा किस फल को नहीं खाना है, इसका निर्णय रखने का दायित्व परमेश्वर ने, हव्वा की सृष्टि से भी पहले, आदम को दिया था (उत्पत्ति 2:15-17), जिसे फिर हव्वा की सृष्टि के पश्चात उसके साथ बाँटा नहीं गया; यह आदम का दायित्व था, हव्वा का नहीं।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

- क्रमशः

अगला लेख: इस पद को उसके सन्दर्भ तथा स्त्री की भूमिका के साथ समझना

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************************

English Translation

Understanding Being Saved in Childbearing, 1 Timothy 2:15 - Part (1)


    Question: What does it mean that women will be saved in childbearing, as written in 1 Timothy 2:15?

Answer:

    The thing stated in this verse has perplexed many, and many commentaries and explanatory notes have given various answers to clarify this statement. I am giving here what the Lord has given to me through praying about this and through some teachings given by some men of God. I hope the answer would be acceptable to you. To understand it, some other related things need to be seen and understood first; only then, by putting those things together and in a correct perspective can we properly understand that which is stated in this verse.

    Firstly, being “saved” in childbearing is not that spiritual salvation which has been stated in Romans 10:9-13 and other places in God’s Word. It is common sense and knowledge that not every woman who has given birth to a child is a “saved” woman; nor is it necessary that every saved woman will always have given birth to a child. The confusion and difficulty related to this verse is because of the word “saved” used here. In the original Greek language, the word that has been translated as “saved” here is ‘sodezo’ which commonly means to be ‘delivered’ or ‘saved’. But this is not the only meaning or sense that has been attributed to this word in God’s Word. For example:

·        “made well” i.e., to be healed in Matthew 9:21; Luke 8:50; and Acts 4:9

·        “save yourself” i.e., to be delivered out of a predicament or serious situation, in Matthew 27:40

·        “healed” i.e., restored to health, in Mark 5:23

·        “deliver me” i.e., bring me out and restore me, in 2 Timothy 4:18

In other words, the “saved” written in 1 Timothy 2:15 is not meant to be for spiritual salvation, but is meant to convey being delivered, or brought out of, or made safe from something else, from a particular situation. Therefore now, we need to identify what that particular situation is, that is being alluded to here. This can be done by looking at two related things – firstly, starting with the role of women envisaged and determined by God since the time of their being created in Genesis; and secondly by looking at this verse in its immediate context.

First, let us understand the role of women envisaged and determined by God as made evident in the events related to their creation. The first mention of the need for a woman to be with Adam is given in Genesis 2:18; there God says, “… I will make him a helper comparable to him.” The purpose of God is very clear – the woman was to be one created by God, as comparable to Adam, so as to function as Adam’s helper. Here, in this discussion, it is important to note that even prior to the creation of a woman, when God envisaged about her, since then she was meant to be Adam’s “helper”; and not one who would lord over him or exercise superiority over him. The person appointed as “helper”, is neither supposed to be the “decision maker” nor the one exercising control; rather that person is supposed to work under and be obedient to the one he has been appointed as a helper. For a “helper” to become an independent officer and function as per his own will instead of according to the instructions and will of the person he is meant to help, is to go contrary to his assigned role, and to become disobedient.

Now, this does not in any way mean that the woman was created to be inferior to man and function as his “slave” – Adam was ‘incomplete’ without the woman, the woman was made to make him ‘complete’ and help him (1 Corinthians 11:11). For both, Adam and Eve, God had assigned roles and responsibilities to fulfill; they had to work together, cooperating with each other and fulfill those responsibilities. There was no thought or question of superior or inferior, or of one dominating the other. This differentiation and competition, and one trying to dominate the other came about due to the sin they committed (Genesis 3:16); this differentiation and tendency was not a part of God’s original plan for them.

To understand this, consider an illustration: Every large business company production house has an owner, and under the owner, look after and manage various activities, are various departments and their respective “Directors” – someone to look after the finances, someone to manage the human resources and employees, someone else to look after the procuring of raw materials, someone else to sell the finished products and promote the company, etc. All of these department heads are “Directors”, they are all working for the same owner, and it is only through their collective and collaborative working that the business house will do well, will prosper. None of the “Directors” is ‘bigger’ or ‘smaller’ than the other; they all complement each other. But the moment any one of these "Directors" starts to interfere in the functioning of another department, starts to assert himself as bigger or more important than another, problems start, which will not only cause him harm but will also harm the functioning of the whole business house. Similarly, in His original plan, prior to the entrance of sin into the world, Adam and Eve had their works and responsibilities, and mutually they helped and complemented each other. They were not meant to indulge in being playing 'superior' or 'inferior' but were meant to work and fulfill their responsibilities with each other's cooperation and help - the primary role was of the first created Adam, and Eve was meant to be his "helper"; she was to join with Adam to build a family and home with him; she was to be the 'home-maker' and to nurture the family. Through their working together, they were to subdue the whole earth and have dominion over all other created beings on earth (Genesis 1:27-28). To work in the Garden of Eden and to safe-guard it, to decide which fruit is to be eaten and which is not to be eaten, was the responsibility given to Adam (Genesis 2:15-17), even before the creation of Eve; subsequent to the creation of Eve, Adam's this responsibility was not shared with Eve. This was Adam's responsibility, and not Eve's since the very beginning.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

- To Be Continued:
Next Article: Understanding this verse in its context and role of women.

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well


बुधवार, 6 अप्रैल 2022

“बपतिस्मे” की समझ / Understanding “Baptism” - 2


 बपतिस्मे के बारे में इस नई शृंखला के प्रथम लेख में हमने बपतिस्मा शब्द के अर्थ को देखा और समझा था, कि मूल यूनानी भाषा के इस शब्द का अर्थ होता है डुबकी दिया जाना। फिर हमने परमेश्वर के वचन बाइबल में बपतिस्मा दिए जाने के विभिन्न उदाहरणों से देखा था कि बाइबल में भी इस शब्द को इसी अभिप्राय से ही प्रयोग किया गया है। कहीं पर भी छिड़काव के बपतिस्मे का कोई अभिप्राय या प्रयोग नहीं हुआ है; और न ही शिशुओं अथवा बच्चों के बपतिस्मे का कोई उदाहरण अथवा अभिप्राय है। आज हम इस दूसरे लेख में परमेश्वर के वचन से बपतिस्मे के बारे में इससे आगे की बात समझेंगे। 

बपतिस्मा क्या है; क्यों; और किसे लेना है, किसे देना है?

बपतिस्मा क्या है, इसे हम कुछ बातों और वचन के उदाहरणों को देख लेने के बाद देखेंगे, क्योंकि तब इसे समझना आसान होगा।


सबसे पहले हम यह समझ लें कि बपतिस्मा क्यों लेना है। प्रभु यीशु मसीह द्वारा अपने स्वर्गारोहण से ठीक पहले, मत्ती 28:18-20 में शिष्यों को दी गई आज्ञा को देखें, “18 यीशु ने उन के पास आकर कहा, कि स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है। 19 इसलिये तुम जा कर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ और उन्हें पिता और पुत्र और पवित्रआत्मा के नाम से बपतिस्मा दो। 20 और उन्हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ: और देखो, मैं जगत के अन्‍त तक सदैव तुम्हारे संग हूं”। यहाँ मत्ती 28:19 में लिखा है, “इसलिये तुम जा कर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ और उन्हें पिता और पुत्र और पवित्रआत्मा के नाम से बपतिस्मा दो।”


बपतिस्मा क्यों लेना और देना है? : उपरोक्त पदों से यह बिलकुल स्पष्ट है कि बपतिस्मा लेना या देना, प्रभु की आज्ञा है, और उसकी आज्ञाकारिता पूरी करने के लिए ही यह करना है। इसका एक उत्तम उदाहरण स्वयं प्रभु की बपतिस्मे से संबंधित परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारिता है, जैसा मत्ती 3:13-15 में दिया गया है:“13 उस समय यीशु गलील से यरदन के किनारे पर यूहन्ना के पास उस से बपतिस्मा लेने आया। 14 परन्तु यूहन्ना यह कहकर उसे रोकने लगा, कि मुझे तेरे हाथ से बपतिस्मा लेने की आवश्यकता है, और तू मेरे पास आया है? 15 यीशु ने उसको यह उत्तर दिया, कि अब तो ऐसा ही होने दे, क्योंकि हमें इसी रीति से सब धामिर्कता को पूरा करना उचित है, तब उसने उस की बात मान ली।”; जब प्रभु यीशु मसीह का बपतिस्मा हुआ, तब यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने उसे रोकने का प्रयास किया, क्योंकि वह धर्मी और पवित्र था, उसे बपतिस्मे की कोई आवश्यकता नहीं थी। तब, “यीशु ने उसको यह उत्तर दिया, कि अब तो ऐसा ही होने दे, क्योंकि हमें इसी रीति से सब धामिर्कता को पूरा करना उचित है, तब उसने उस की बात मान ली” (मत्ती 3:15)। 


प्रभु यीशु ने बपतिस्मा स्वेच्छा से, स्वतः ही यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के पास आकर लिया। उसने यह अपने धर्मी या पवित्र होने, अथवा प्रमाणित करने के लिए नहीं लिया था, वरन परमेश्वर की धार्मिकता के निर्वाह की बातों को पूरा करने के लिए, परमेश्वर की आज्ञा को पूरा करने के लिए लिया था। इसीलिए वह क्रूस पर से कहने पाया “पूरा हुआ” (यूहन्ना 19:30), और तब ही उसने अपने प्राण त्यागे। प्रभु यीशु की यह बात स्पष्ट दिखाती है कि न तो बपतिस्मा धर्मी बनाने के लिए है, न ही पवित्र बनाने के लिए, और न ही इन सदगुणों को प्रमाणित करने के लिए है। बपतिस्मा केवल परमेश्वर की आज्ञा को पूरा करने के लिए है; प्रभु ने आज्ञा दी है कि उसके शिष्यों को बपतिस्मा लेना और देना है; बस यही पर्याप्त है। 


एक बार फिर से यह बात शिशुओं और बच्चों के बपतिस्मे को गलत ठहराती है, क्योंकि शिशुओं या बच्चों के लिए प्रभु की आज्ञाकारिता को जानना, उसके महत्व को समझना, या उसे मानना संभव नहीं है। न ही शिशु या बच्चे स्वेच्छा से और स्वतः आगे आकर बपतिस्मा लेते हैं; बपतिस्मा तो उन पर एक रीति के समान थोप दिया जाता है, यद्यपि वे उसके बारे में कुछ भी जानते या समझते नहीं हैं।


बपतिस्मा किसे लेना और देना है? : उपरोक्त मत्ती 28:18-20 पदों से यह भी स्पष्ट है कि बपतिस्मा केवल प्रभु के चेलों को ही दिया जाना है। यह एक बहुत महत्वपूर्ण बात है; और इस अन्तर को समझना आवश्यक और महत्वपूर्ण है कि बपतिस्मा लेने से कोई प्रभु का चेला नहीं बनता है; लेकिन प्रभु की आज्ञा के अनुसार, जो स्वेच्छा और सच्चे समर्पण के साथ पहले चेला बन जाए, बपतिस्मा उसे ही, उसके चेला बन जाने के बाद ही दिया जाना है। और प्रभु का चेला बनने के लिए व्यक्ति को अपने पापों से पश्चाताप करने और प्रभु के प्रति स्वेच्छा से समर्पण करना, उसे अपना प्रभु स्वीकार करना अनिवार्य है। 


यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने भी जब बपतिस्मा देना आरंभ किया, तो वह भी इसी पश्चाताप करने और परमेश्वर के प्रति समर्पण करने वालों को ही देता था, जो रस्म के समान, या लोगों को दिखाने के लिए, या औपचारिकता निभाने के लिए बपतिस्मा लेने आते थे, जैसे कि उस समय के धर्म-गुरु, उसने उन्हें बपतिस्मा नहीं, उलाहना दिया, उन्हें अच्छे से डाँटा (मत्ती 3:5-12)। इन पदों में से ध्यान कीजिए:

  • यूहन्ना किसी को बपतिस्मा देने नहीं जाता था; जो स्वेच्छा से और स्वतः ही उसके पास आते थे, वह उन्हें बपतिस्मा देता था। (पद 6)

  • वह बपतिस्मा उन्हें देता था जो अपने पापों को मान लेते थे, (पद 6); वह मन फिराव का बपतिस्मा देता था (पद 8, 11)। 

  • उसने दिखावा करने वाले फरीसियों और सदूकियों को, किसी रस्म को पूरा कर देने के समान बपतिस्मा नहीं दिया (पद 7-10), वरन ऐसी इच्छा रखने वालों को उलाहना दिया। 

 

यह बात कि बपतिस्मा ले लेने और विश्वासियों के साथ संगति करने से कोई उद्धार नहीं पाता है, परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं बन जाता है, शमौन टोन्हा करने वाले के उदाहरण से स्पष्ट है; देखिए प्रेरितों 8:9, 12-13, 18-19, 22-23 - पद 22 में पतरस का उससे कहना “अपनी बुराई से मन फिराकर प्रभु से प्रार्थना कर” स्पष्ट संकेत है कि उसने वास्तव में मन नहीं फिराया था, केवल लोगों को देखकर, उनके समान व्यवहार किया था। न उसके बपतिस्मा लेने ने, और न उसके मसीही विश्वासियों की संगति में रहने ने, उसे उद्धार या पापों की क्षमा दी थी। इन बातों को कर लेने के कारण वह परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं बन गया था। जैसा पतरस ने उससे कहा, उसे यह काम अपने आप पश्चाताप करके और स्वयं के लिए पाप-क्षमा की प्रार्थना करके ही पूरा करना था। 


यह बात भी शिशुओं और बच्चों के बपतिस्मे के विरुद्ध जाती है क्योंकि उन के लिए मन फिराव करने, प्रभु का चेले बनने और प्रभु को समर्पित जीवन जीने का निर्णय ले पाना संभव ही नहीं है, और इसके बिना बपतिस्मा दिया नहीं जाना है।


बपतिस्मा क्या है? : उपरोक्त बातों को देखने और समझने के बाद, अब हमारे लिए यह समझ पाना सहज है कि बपतिस्मा लेने से न तो कोई धर्मी बनता है और न मसीही या विश्वासी, और न ही और न ही कोई अपश्चातापी व्यक्ति बपतिस्मे से परमेश्वर को स्वीकार्य बनता है। बपतिस्मा तो केवल पापों से पश्चाताप करके, उनके लिए प्रभु यीशु से क्षमा माँगने, प्रभु को अपना जीवन समर्पित करने, अर्थात, प्रभु पर विश्वास लाने के व्यक्ति के भीतरी निर्णय का सार्वजनिक, बाहरी प्रकटीकरण है; उसके द्वारा अपने बदले हुए जीवन की सार्वजनिक गवाही देना है इससे अधिक और कुछ नहीं है। इस संदर्भ में मत्ती 5:14-16 पर मनन कीजिए। 


ईसाई या डिनॉमिनेशनल चर्चों में ऐसे लोगों की भरमार है जिनका शिशु-अवस्था या बचपन में बपतिस्मा हुआ, बाद में दृढ़ीकरण या confirmation भी हुआ - जिसका बाइबल में कोई उल्लेख, या उदाहरण, या निर्देश नहीं है; यह मनुष्यों के द्वारा बनाई गई प्रथा है, परमेश्वर के द्वारा दी गई नहीं। किन्तु इन सब को करने के बावजूद, उनके जीवनों में कोई भी परिवर्तन नहीं है, उनमें उनके पापों के लिए पश्चाताप का एहसास या बोझ नहीं है। वे मसीही जीवन के नाम पर केवल परंपराओं, रीतियों, त्यौहारों, और औपचारिकताओं को ही निभाते रहते हैं। उनके पापमय जीवन, बपतिस्मे ले लेने के द्वारा जरा से भी परिवर्तित नहीं हुए। 


यदि आप मसीही हैं, तो आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप मनुष्यों की बनाई हुई रीतियों और प्रथाओं का नहीं, परमेश्वर के वचन का पालन करने वाले हों। क्योंकि अन्ततः आपका न्याय, मनुष्यों के द्वारा बनाई और धर्म-उपदेश करके सिखाई गई, मनुष्यों की बातों के आधार पर नहीं होगा, क्योंकि मनुष्यों द्वारा बनाए गए धर्मोपदेश न केवल व्यर्थ हैं (मत्ती 15:9) किन्तु हटा भी दिए जाएंगे (मत्ती 15:13)। सभी का न्याय प्रभु यीशु के द्वारा (प्रेरितों 17:30-31), उसके वचन की अटल और अपरिवर्तनीय बातों के आधार पर होगा (यूहन्ना 12:48)। इसलिए आपके लिए मनुष्यों को नहीं परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला बनना अनिवार्य है, नहीं तो अनन्त जीवन में अनंतकाल की हानि उठानी पड़ेगी। अपने जीवन में गंभीरता से झांक कर देख लें, और जिन भी बातों को सही करना है, उन्हें अभी समय और अवसर रहते हुए सही कर लें; कहीं कल या “बाद में” पर टाल देने से बहुत विलंब और हानि न हो जाए। 

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • 1 शमूएल 4-6    

  • लूका 9:1-17     


****************************************************


In the first article in this new series about baptism, we looked at the meaning of the word baptism and understood that the original Greek word meant immersion. Then we saw from the various examples of being baptized in God's Word, the Bible, that the word is used in the same sense in the Bible. Nowhere is baptism by sprinkling used or intended; Nor is there any instance or intention of baptizing infants or children. Today, in this second article, we'll take a further look at baptism from God's Word.

What is baptism; And who should take, or receive it; and Why?


We will see “What is baptism?” after looking at some related things and examples from the Scripture, since then it will be easy to understand it.

 

First of all, let us understand why to be baptized. Look at the command given by the Lord Jesus Christ to the disciples in Matthew 28:18-20, just before His Ascension, “18 And Jesus came and spoke to them, saying, "All authority has been given to Me in heaven and on earth. 19 Go therefore and make disciples of all the nations, baptizing them in the name of the Father and of the Son and of the Holy Spirit, 20 teaching them to observe all things that I have commanded you; and lo, I am with you always, even to the end of the age." Amen."

 

Why should baptism be given or taken? : It is quite clear from the above verses that to receive baptism or to give baptism is a command of the Lord, for His disciples; and is required in obedience to the Lord. This is well illustrated by the Lord’s obedience to God, as given in Matthew 3:13-15 “13 Then Jesus came from Galilee to John at the Jordan to be baptized by him. 14 And John tried to prevent Him, saying, "I need to be baptized by You, and are You coming to me?" 15 But Jesus answered and said to him, "Permit it to be so now, for thus it is fitting for us to fulfill all righteousness." Then he allowed Him"; When the Lord Jesus Christ was baptized, John the Baptist tried to stop him, because He was righteous and holy, He had no need for baptism. But, "Jesus answered and said to him, “Permit it to be so now, for thus it is fitting for us to fulfill all righteousness." Then he allowed Him" (Matthew 3:15).

 

The Lord Jesus, voluntarily and spontaneously, submitted Himself for baptism, and Himself came to John the Baptist for it. He did not take baptism to be declared or to prove His being righteous or holy but because it was God's command, to fulfill the instructions regarding God's righteousness. That is why he was able to say on the cross "It is finished" (John 19:30), and only then did He die. This statement of the Lord Jesus clearly shows that baptism neither makes anyone righteous, nor does it sanctify anyone, nor does it prove these virtues in any person. Baptism is only for the fulfillment of God's command; the Lord has commanded His disciples should receive and give baptism, so that is that.

 

Take note, this once again disproves the concept of baptism of infants and children, because it is not possible for infants or children to know, understand, or obey the Lord's commands. Neither are they baptized voluntarily and spontaneously; baptism, as a ritual, is imposed upon them, without their understanding anything about it. 

 

Who is to be baptized or given baptism? : It is also clear from Matthew 28:18-20 given above, that baptism is to be given only to the disciples of the Lord Jesus Christ. This is a very important point; And it is very necessary and important to understand that one does not become a disciple of the Lord by being baptized; But according to the command of the Lord, first whoever becomes a disciple, willingly and with true commitment, he is to be baptized only after he has become a disciple. And in order to become a disciple of the Lord, one must repent of his sins and submit willingly to the Lord, accepting Him as his Lord.

 

When John the Baptist had begun to baptize, he too gave the same call to repentance and submission to God before being baptized. Those who came to be baptized as a ritual, or to show people, or to perform formalities, like the religious leaders of the time did, they were not baptized by him but were rebuked, and he rebuked them well (Matthew 3:5-12). Take note of some things from these verses of Matthew 3:

  • John did not go to baptize anyone; He baptized those who came to him voluntarily and spontaneously. (verse 6)

  • He baptized those who confessed their sins (verse 6); His baptism was of repentance (verses 8, 11).

  • He did not baptize the pretentious Pharisees and Sadducees for the sake of fulfilling a ritual (verses 7–10), but rebuked those who came with such a desire.

 

The fact that one can neither be saved nor become acceptable to God by being baptized and fellowshipping with believers, is evident from the example of Simon the sorcerer; See Acts 8:9, 12-13, 18-19, 22-23 - take note of Peter's admonishing him in verse 22 to "Repent therefore of this your wickedness, and pray God" - a clear indication that he had not actually repented, but was only copying and behaving as the other people were doing. Neither his baptism, nor his being in the company of Christians, had given him salvation or forgiveness of sins. By doing these things he did not become acceptable to God. As Peter told him, he had to do this by repenting of his sins and praying for forgiveness for himself. 

 

This also goes against the baptism of infants and children. Because it is not possible for them to make the decision to repent, to become disciples of the Lord, and to live a life dedicated to the Lord, and without this baptism is not to be given or taken.

 

What is baptism? : Having seen and understood the above, it is now easy for us to understand that being baptized neither makes one righteous, nor a Christian, nor a Believer, nor does an unrepentant person become acceptable to God by getting baptized. Baptism is simply the public, outward declaration of a person's inner decision to repent of sins, to seek forgiveness from the Lord Jesus for them, and to dedicate one's life to the Lord and live by it; i.e., it is a public acknowledgement of having come to faith in the Lord, a public testimony of his changed life; It is nothing more or other than that. With this in mind, meditate on Matthew 5:14-16.

 

Christian or Denominational churches are full of people who were baptized, in infancy or childhood, and were later “Confirmed”; incidentally, this practice of “Confirmation” carried out in so many Denominations is not even mentioned in the Bible, neither is there any example in the Bible of this ever being done, nor are there any instructions about it in the Bible. It is a custom created by man, not given by God. But in spite of doing all these, there is no change in the lives of those who have been baptized and even “Confirmed”, they do not feel any burden of their sins, nor feel the need for repentance for them. In the name of living a “Christian” life, they continue to only live by carrying out traditions and rituals, celebrating festivals, and fulfilling formalities. By being baptized, not the slightest change has come into their sinful lives.

 

If you are a Christian, it is essential for you to follow the Word of God, not the customs and traditions created by men. Because in the end, you will not be judged by any man, on the basis of any man-made doctrines and teachings, all of which are not only vain (Matthew 15:9) but will also be taken away (Matthew 15:13). But everyone will be judged by the Lord Jesus (Acts 17:30-31), on the basis of His unalterable and firmly established Word (John 12:48). Therefore, it is necessary for you to be pleasing to God, instead of striving to please men; else you will have to suffer the loss of eternal life and eternity. Take a serious account of your life, and whatever things you need to rectify, do it right now, while you have the time and opportunity; procrastinating and postponing it for tomorrow or "later" may be very harmful.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins. I thank you for taking my sins upon yourself for their forgiveness and my redemption from sins. Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Read the Bible in a Year:

  • 1 Samuel 4-6

  • Luke 9:1-17