ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मुस्कराहट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मुस्कराहट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 28 दिसंबर 2019

मुस्कराहट



      मैंने अपनी कार में अपना खरीदा हुआ सामान रखा, और बड़ी सावधानी से मैं कार को पार्किंग के स्थान से बाहर निकालने लगी। अचानक ही एक आदमी सड़क के किनारे से द्रुत गति से चलता हुआ मेरी कार के सामने आ गया, उसने यह ध्यान नहीं किया था कि मैं कार निकाल रही हूँ। मैंने तुरंत बल पूर्वक कार के ब्रेक्स लगाए, और वह बस बाल-बाल ही बचा। उसने चकित होकर मेरी और देखा। उस पल मुझे पता था कि मेरे पास दो विकल्प हैं; या तो मैं आँखें चढ़ाकर उसे घूर कर देखूँ और उसपर अपनी खिसियाहट व्यक्त करूं, या फिर उसे क्षमा करके अपनी क्षमा को उसे व्यक्त करने के लिए उसकी ओर मुस्कुरा कर देखूँ। मैंने मुस्कुरा कर उसे देखा। उसके चेहरे तुरंत शान्ति का भाव आ गया और उसने भी अपना धन्यवाद व्यक्त करने के लिए मुझे हल्की सी मुस्कुराहट के साथ देखा।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में नीतिवचन 15:13 में लिखा है, “मन आनन्दित होने से मुख पर भी प्रसन्नता छा जाती है, परन्तु मन के दु:ख से आत्मा निराश होती है।” क्या नीतिवचन का लेखक हमें जीवन में आने वाली प्रत्येक बाधा, निराशा, और असुविधा में मुसकुराते रहने के लिए कह रहा है? कदापि नहीं! निःसंदेह ऐसे भी समय आते हैं जब अन्याय के प्रति वास्तविक शोक, हताशा, और यहाँ तक कि क्रोध भी व्यक्त किया जाता है। परन्तु हमारे दिन-प्रतिदिन के जीवन में एक मुस्कराहट के द्वारा, आगे बढ़ते रहने के लिए शान्ति, आशा, और अनुग्रह मिल सकता है, व्यक्त किया जा सकता है।

      संभवतः नीतिवचन के इस पद का उद्देश्य यह बताना है कि स्वाभाविक है कि मुस्कराहट हमारी भीतरी दशा से आती है। एक “प्रसन्न मन” वह है जो शांत, संतुष्ट, और परमेश्वर को समर्पित है। ऐसे मन के होते हुए, जो अन्दर से प्रसन्न है, हम अप्रत्याशित तथा चकित करने वाली परिस्थितियों के प्रति भी एक वास्तविक मुस्कराहट के साथ प्रतिक्रिया दे सकते हैं। हमारी शान्ति, औरों को भी प्रभु परमेश्वर से मिलाने वाली शान्ति के प्रति उत्सुक्त और लालायित कर सकती है। - एलिसा मॉर्गन

इस कारण एक दूसरे को शान्‍ति दो, और एक दूसरे की उन्नति के कारण बनो, निदान, तुम ऐसा करते भी हो। - 1 थिस्सलुनीकियों 5:11

बाइबल पाठ: नीतिवचन 15:13-15
Proverbs 15:13 मन आनन्दित होने से मुख पर भी प्रसन्नता छा जाती है, परन्तु मन के दु:ख से आत्मा निराश होती है।
Proverbs 15:14 समझने वाले का मन ज्ञान की खोज में रहता है, परन्तु मूर्ख लोग मूढ़ता से पेट भरते हैं।
Proverbs 15:15 दुखिया के सब दिन दु:ख भरे रहते हैं, परन्तु जिसका मन प्रसन्न रहता है, वह मानो नित्य भोज में जाता है।

एक साल में बाइबल: 
  • ज़कर्याह 5-8
  • प्रकाशितवाक्य 19



सोमवार, 4 नवंबर 2019

मुस्कराहट



      मुझे और मेरी पत्नि को पैरिस में लुवरे संग्रहालय जाने के सौभाग्य मिलने बाद, हमने अपनी ग्यारह वर्षीय पोती से फोन पर बात की। जब हमने उसे बताया कि हमने वहाँ पर सुविख्यात “मोना लिसा” चित्र को देखा, तो उसने तुरंत पूछा, “क्या वह मुस्कुरा रही है?” इस चित्र से संबंधित यह एक बड़ा प्रश्न है। लियोनार्डो द्वारा तेल के रंगों से बनाए गए इस चित्र के बनने के 600 से भी अधिक वर्ष के बाद भी हमें यह निश्चित पता नहीं है कि वह मुस्कुरा रही है या नहीं। हम चाहे उस चित्र की सुंदरता से मन्त्र-मुग्ध हों, परन्तु हम अभी तक मोना लिसा की मुद्रा के विषय अनिश्चित हैं।

      उस चित्र के विसमय का एक भाग उसकी “मुस्कराहट” है। किन्तु क्या यह महत्वपूर्ण है भी? क्या परमेश्वर के वचन बाइबल में मुस्कुराना आया है? वास्तव में, यह शब्द बाइबल में पाँच से भी कम बार आया है, और कभी इस अभिप्राय से नहीं कि हमें ऐसा करना चाहिए। परन्तु बाइबल हमें ऐसा रैवया अपनाने के लिए अवश्य कहती है जिससे कि मुस्कराहट आए – और यह रवैया है आनन्दित रहने का। बाइबल में हम आनन्द से संबंधित शब्दों को लगभग 250 बार पढ़ते हैं। दाऊद बताता है कि वह जब प्रभु के विषय में सोचता है तो, “मेरा हृदय प्रफुल्लित है” (भजन 28:7)। भजनों में यह भी आया है कि हमें “यहोवा के कारण जयजयकार करना है” (भजन 33:1); परमेश्वर के नियम “मेरे[हमारे] हृदय के हर्ष का कारण हैं” (भजन 119:111); और, “हम आनन्दित हैं” क्योंकि “यहोवा ने हमारे साथ बड़े बड़े काम किए हैं” (भजन 126:3)।

      स्पष्ट रूप से जो आनन्द प्रभु हमें उस सब से प्रदान करता है जो उसने हमारे लिए किया है, वह हमारे चहरे पर मुस्कराहट ला सकता है। - डेव ब्रैनन


हृदय में बसी आशा, चहरे पर मुस्कराहट ला सकती है।

धर्मियों को आशा रखने में आनन्द मिलता है, परन्तु दुष्टों की आशा टूट जाती है। - नीतिवचन 10:28

बाइबल पाठ: भजन 28:6-9
Psalms 28:6 यहोवा धन्य है; क्योंकि उसने मेरी गिड़गिड़ाहट को सुना है।
Psalms 28:7 यहोवा मेरा बल और मेरी ढ़ाल है; उस पर भरोसा रखने से मेरे मन को सहायता मिली है; इसलिये मेरा हृदय प्रफुल्लित है; और मैं गीत गाकर उसका धन्यवाद करूंगा।
Psalms 28:8 यहोवा उनका बल है, वह अपने अभिषिक्त के लिये उद्धार का दृढ़ गढ़ है।
Psalms 28:9 हे यहोवा अपनी प्रजा का उद्धार कर, और अपने निज भाग के लोगों को आशीष दे; और उनकी चरवाही कर और सदैव उन्हें सम्भाले रह।

एक साल में बाइबल: 
  • यिर्मयाह 32-33
  • इब्रानियों 1