ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

जयवंत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जयवंत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 5 - Be a Man - 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 5 - पुरुषार्थ कर - 2

आशीषित एवं सफल जीवन – 5 - पुरुषार्थ कर - 2

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

 पुरुषार्थ कर - 2

पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर द्वारा चुने और स्थापित किए गए राजाओं, दाऊद और सुलैमान के समान, मसीही विश्वासियों को भी मसीही विश्वास का जीवन जीने में विपरीत परिस्थितियों और समस्याओं का सामना करना ही होगा। और इसीलिए, जैसे परमेश्वर की चुनौती सुलैमान के लिए थी, वैसे ही प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए भी है “इसलिये तू हियाव बांधकर पुरुषार्थ दिखा” (1 राजाओं 2:2)। इसका यह अर्थ नहीं था कि सुलैमान को अपनी शारीरिक एवं सांसारिक शक्ति का प्रदर्शन करते रहना तथा, लोगों को दबा कर रखना था। बल्कि यह कि स्वयं को हर प्रकार की परिस्थिति और बातों का सामना करने के लिये शारीरिक, मानसिक, और आत्मिक रीति से तैयार रखना था। इस कार्य में सुलैमान की सहायता और मार्गदर्शन के लिये दाऊद के अनुभवी सभासद और Counselors और अन्य अधिकारी उसके साथ थे।

इसी प्रकार से मसीही विश्वासियों को भी पुरुषार्थ दिखाना है अपनी बुलाहट के योग्य बनना और रहना है; अर्थात स्वयं को सांसारिक, शारीरिक, मानसिक, और आत्मिक परिस्थितियों के लिये स्वयं को तैयार रखना है। इसका स्पष्ट तात्पर्य है कि मसीही जीवन निष्क्रियता का नहीं, वरन् सक्रियता का, प्रत्याशा रखने का, और तैयारी करते रहने का जीवन है। प्रत्येक मसीही विश्वासी को यह ध्यान रखना है कि शैतान और उसकी शक्तियां निरंतर प्रत्येक मसीही विश्वासी के विरुद्ध योजनाएं बनाती, तथा कार्य करती रहती हैं कि उसे किसी न किसी तरह से नीचे खींचें और गिराएँ। इसीलिए, मसीही विश्वास का जीवन, शैतान के निरंतर हमलों के विरुद्ध एक निरन्तर चलते रहने वाले संघर्ष का जीवन है (प्रेरितों 14:22; 2 तीमुथियुस 3:12; फिलिप्पियों 1:29)। जैसे सुलैमान के लिये सहायक और सलाहकार उपलब्ध थे, उसी प्रकार परमेश्वर ने पहले से ही हमें एक जयवंत जीवन जीने के लिए संसाधन प्रदान कर रखे हैं। उसने हमारा सहायक और शिक्षक होने के लिए अपना पवित्र आत्मा (यूहन्ना 14:16, 26), और हमारा मार्गदर्शन करने के लिए अपना जीवता वचन (भजन 119:105), और सभी परिस्थितियों में धैर्य और संयम बनाए रखने के लिये, क्लेशों में ढाढ़स देने के लिये अपनी शान्ति (यूहन्ना 14:27; यूहन्ना 16:33) हम मसीही विश्वासियों को दी है।

मसीही जीवन और सेवकाई का यह आधारभूत तथ्य कोई नई बात नहीं है, इसे प्रभु यीशु ने अपने आरंभिक शिष्यों को, जब उसने उन्हें उनकी पहली सेवकाई के लिए भेजा था, तब बता दिया था, जैसा कि हम मत्ती 10 अध्याय में देखते हैं। प्रभु ने उन्हें बहुत स्पष्ट यह कह दिया था कि उनकी सेवकाई सरल नहीं होगी और समस्याओं से भरी होगी। उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा, यहाँ तक कि उनके अपने परिवार के लोग भी उनका विरोध करेंगे; उन्हें बचने के लिए एक से दूसरे स्थान को भी भागना पड़ सकता है (मत्ती 10:18-23)।

इसी प्रकार से,

  • पौलुस के बारे में परमेश्वर ने हनन्याह से कहा कि उसे अपने विश्वास तथा प्रभु के नाम के लिए बहुत दुःख उठाना पड़ेगा (प्रेरितों 9:16)।

  • हम प्रेरितों के काम पुस्तक में देखते हैं कि आरंभिक शिष्यों को अपने विश्वास के लिए धार्मिक अगुवों से बहुत दुःख उठाने पड़े (प्रेरितों 4:21; 5:17-18, 40-41)।

  • इब्रानियों की पत्री, तथा पतरस द्वारा लिखी गई दोनों पत्रियाँ उन मसीही विश्वासियों को लिखी गई हैं जो अपने मसीही विश्वास के कर्ण सताव झेल रहे थे।

यद्यपि शैतान यह जानता है कि एक नया-जन्म पाए हुए विश्वासी का उद्धार कभी नहीं जाएगा, किन्तु वह यह भी जानता है कि,

  • मसीही विश्वासी अपनी आशीषों और प्रतिफलों को गँवा सकते हैं, परमेश्वर की ताड़ना में पद सकते हैं; और इस प्रकार से वह उनका कुछ नुकसान तो कर ही सकता है, तथा

  • मसीही विश्वासियों के हारे हुए, दुर्बल, और भ्रष्ट जीवन एवं गवाही को सँसार के सामने दिखाने के द्वारा शैतान अन्य लोगों को मसीह यीशु में विश्वास लाने से रोक सकता है।

इसीलिए मसीही विश्वासियों पर परेशानियां और दुःख लाने के लिए शैतान जो कुछ भी कर सकता है, वह करता है; जिससे कि वे निराश हों, कुछ कर पाने के लिए अपने आप को अयोग्य समझें, परमेश्वर जो उन से करवाना चाहता है वे उसे न कर सकें, और अपने प्रतिफलों तथा आशीषों को गँवा दें, परमेश्वर से ताड़ना का भी सामना करें। और शैतान तथा उसकी युक्तियों पर जयवंत होने का एकमात्र तरीका है उसका सामना परमेश्वर की सामर्थ्य और उसके द्वारा अपने वचन में दिए गए मार्ग का पालन करना, अर्थात्  “इसलिये तू हियाव बांधकर पुरुषार्थ दिखा” (1 राजाओं 2:2)। अगले लेख में हम चारों में से इसी पहले निर्देश के बारे में और बातों को देखेंगे और सीखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 5 - Be a Man - 2

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Be a Man - 2 

In the previous article we had seen that like David and Solomon, the God chosen and appointed Kings of Israel, the Christian Believers too will have to face adverse situations and problems in their lives of living out their Faith. And hence God’s challenge, as was to Solomon, similarly is to every Christian Believer today, to “be strong therefore, and be a man” (1 Kings 2:2). This does not mean that Solomon had to go about showing his physical and worldly strength. Rather, it means that he had to keep preparing himself to face any kind of physical, mental, and spiritual situations and problems. To help and guide Solomon for this, David’s experienced and wise Counselors, Court Officials, and other officials were there with him. 

Similarly, the Christian Believers must also be strong and be worthy of their calling; i.e., they should keep themselves ready to face physical, mental, spiritual situations and problems, as well as those arising from the world. It is clearly evident from this that Christian life is not a passive life of inactivity; rather it is an active life of staying prepared and ready, and of anticipation. Every Christian Believer must keep in mind that Satan and his powers are always preparing plans, and working against him, that somehow, they may pull him down and make him fall. Therefore, the life of Christian Faith, is a life of a continuously ongoing struggle against satanic attacks (Acts 14:22; 2 Timothy 3:12; Philippians 1:29). As there were helpers and counselors available for Solomon, similarly, God has already given us the resources to lead an overcoming life. He has given us, the Christian Believer, His Holy Spirit to help and teach us (John 14:16, 26), His Living Word to guide us (Psalm 119:105), and to help us maintain a calm composure in all circumstances, and comfort us in our tribulations, He has given us His peace (John 14:27; John 16:33).

This basic fact of Christian life and ministry is not something new, it was something that the Lord Jesus told the initial disciples as He sent them for their ministry, as we see in Matthew 10. The Lord very clearly told them that their ministry was not going to be easy and trouble free, rather it would be just the opposite, would be full of problems. They will have to face opposition from people, and even their own family members for their ministry; and they might need to keep fleeing from one city to another (Matthew 10:18-23), to stay safe.

Similarly,

  • For Paul, God told Ananias that Paul would have to suffer many things for his faith in the Lord (Acts 9:16).

  • We also see in the book of Acts that the initial disciples suffered heavily for their faith from the religious leaders (Acts 4:21; 5:17-18, 40-41).

  • The letter to Hebrews and both of Peter's epistles were addressed to Christian Believers suffering for their faith.

Though the devil knows that a Born-Again Believer will never lose his salvation; but he also knows that:

  • the Believers can lose their blessings and rewards and come under the chastening of the Lord; so, he can still bring Believers to some loss, and

  • through putting up their defeated, weak, or corrupted life and testimony before the world, Satan can prevent others from coming to the Lord.

So, Satan does whatever he can to bring trouble and problems upon the Christian Believers; to discourage them, make them feel incapable of doing things, to prevent them from fulfilling what God wants them to do, and thereby deny the Believers their eternal rewards and blessings. The only way we can overcome Satan and his ploys is through God’s strength and the way He has given in His Word, “be strong therefore, and be a man” (1 Kings 2:2). In the next article, we will see and learn some more things about this first of the four instructions.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 23 मार्च 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 44 - Victorious and Overcoming / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 44 - प्रभु यीशु में जयवंत

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 44 

Click Here for the English Translation

प्रभु यीशु में जयवंत

    हमने प्रभु यीशु मसीह की कलीसिया, अर्थात प्रभु यीशु के विश्वासी समर्पित शिष्यों के समूह या समुदाय के बारे में परमेश्वर के वचन बाइबल से, मत्ती 16:18 के साथ, जहाँ बाइबल में कलीसिया शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया गया है, सीखना आरंभ किया था। हमने कलीसिया शब्द के अर्थ को समझा, यह देखा कि आम धारणा के विपरीत प्रभु यीशु ने कलीसिया पतरस पर स्थापित नहीं की; और यह देखा कि क्यों ऐसा समझना इस पद की गलत व्याख्या करना है। हमने देखा कि प्रभु यीशु स्वयं ही अपनी कलीसिया का बनाने वाला और उसकी देख-भाल करने वाला है, उसने यह कार्य किसी अन्य अथवा किसी मनुष्य, या संस्था, यहाँ तक कि स्वर्गदूतो को भी नहीं सौंपा है। फिर हमने कलीसिया के लिए बाइबल में प्रयुक्त विभिन्न रूपकों (metaphors) के द्वारा कलीसिया के उद्देश्य और कार्यों को समझा था, और देखा था कि कोई भी मानवीय अथवा संस्थागत रीति अथवा विधि से बनाई गई ‘कलीसिया’ इन रूपकों पर खरी नहीं उतरती है, और केवल प्रभु यीशु मसीह द्वारा बनाई गई उसकी कलीसिया ही इन रूपकों के गुणों का निर्वाह कर सकती है; इसलिए कोई भी मनुष्य किसी भी रीति से प्रभु की कलीसिया को नहीं बना अथवा बनवा सकता है; और न ही स्वयं उसमें जुड़ सकता है न ही किसी अन्य को जोड़ सकता है।

    फिर हमने प्रेरितों 2:38-42 में से उन सात बातों को देखा है, जो कलीसिया के आरंभ से ही सच्ची मसीही कलीसिया तथा उसके सदस्यों के जीवनों का अभिन्न अंग रही हैं। प्रेरितों 2:42 में उन सात में से चार ऐसी बातें दे गई हैं जिन्हें कलीसिया और मसीही जीवन के स्तंभ कहा जाता है, जो कलीसिया और मसीही जीवन की स्थिरता और दृढ़ता के लिए अनिवार्य हैं। किसी भी “कलीसिया” में इन सात बातों की उपस्थिति दिखाती एवं प्रमाणित करती है कि वह “कलीसिया” प्रभु की कलीसिया है। अन्यथा वह “कलीसिया” प्रभु की नहीं, वरन किसी मानवीय अथवा संस्थागत रीतियों के आधार पर मनुष्यों द्वारा बनाई गई ऐसी “कलीसिया” है जिसका प्रभु की सच्ची कलीसिया से कोई संबंध नहीं है; कलीसिया के लिए प्रभु की आशीषों और अनन्तकालीन योजनाओं तथा प्रतिफलों में जिसका कोई भाग नहीं है। वरन वह अनन्त विनाश के लिए रखे गए प्रभु के खेत में उगने वाले उन जंगली पौधों के समान है जो खेत में रहते हुए पलते, बढ़ते और पोषित तो होते रहे, किन्तु कटनी के समय पृथक कर के उन्हें उनके पूर्व-निर्धारित अनन्त विनाश के लिए फेंक दिया गया (मत्ती 13:24-30, 37-42)।

    मत्ती 16:18 में प्रभु यीशु ने अपनी कलीसिया के एक और गुण को भी बताया है “... और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे”; अर्थात प्रभु की कलीसिया प्रभु में रहने और प्रभु से प्राप्त सुरक्षा के कारण सदा जयवंत बनी रहेगी, शैतान की कोई योजना, कोई षड्यंत्र उसके विरुद्ध सफल नहीं होगा। प्रभु की कही इस बात के अभिप्राय को समझने के लिए प्रभु द्वारा यहाँ पर प्रयुक्त वाक्यांश अधोलोक के फाटक के इन शब्दों को समझना आवश्यक है। शब्द “अधोलोक” यूनानी भाषा के शब्द hades (हेडीस) का अनुवाद है और एक ऐसे पीड़ा के स्थान के लिए प्रयोग किया जाता है जहाँ पर पार्थिव जीवन में परमेश्वर के साथ अपने संबंधों को ठीक नहीं करने वालों की आत्माएं उनके अंतिम न्याय के लिए रखी गई हैं; जैसे कि प्रभु द्वारा लाजरस और धनी व्यक्ति के दृष्टांत (लूका 16:19-31) में दिखाया गया है, उस धनी व्यक्ति की आत्मा अधोलोक डाली गई (लूका 16:23)। अर्थात अधोलोक शैतानी आत्माओं और शक्तियों का स्थान है। बाइबल में, विशेषकर पुराने नियम में, किसी नगर या शहर का फाटक वह स्थान होता था जहाँ पर उस नगर अथवा शहर के मुख्य अधिकारी और न्यायी बैठा करते थे, और लोगों का न्याय करते थे (व्यवस्थाविवरण 16:18; व्यवस्थाविवरण 21:19-20; रूत 4:1-2; अय्यूब 29:7-10)। अर्थात किसी स्थान के फाटक का जन होने से तात्पर्य होता था उस स्थान का प्रमुख न्यायिक या प्रशासनिक अधिकारी। इसलिए मत्ती 16:18 में इन दोनों शब्दों को साथ देखने से अभिप्राय बनता है शैतानी स्थान की प्रमुख शक्तियां। और प्रभु यीशु मसीह ने दावा किया है कि उसकी कलीसिया के विरुद्ध शैतान की कोई शक्ति प्रबल नहीं हो सकेगी, उसे पराजित नहीं कर सकेगी।

    प्रभु के इस दावे को हम आज वास्तविकता में कार्यान्वित होते हुए क्यों नहीं देखते हैं? ध्यान कीजिए कि, जैसा हम पहले देख चुके हैं, प्रभु की कलीसिया अभी निर्माणाधीन है; अभी अपने अंतिम स्वरूप में नहीं आई है। प्रभु अपने लोगों को तैयार कर के कलीसिया में उनके निर्धारित स्थान पर जोड़ता चला जा रहा है। प्रभु अभी अपनी कलीसिया को वचन के जल के स्नान के द्वारा बेदाग और बेझुर्री, पवित्र और निर्दोष बना रहा है (इफिसियों 5:26-27); यह प्रक्रिया चल रही है, पूरी नहीं हुई है। साथ ही एक बार फिर मत्ती 13:24-30 के प्रभु के दृष्टांत पर ध्यान कीजिए - प्रभु की कलीसिया में प्रभु के जनों के अतिरिक्त शैतान के ‘पौधे’ भी हैं - जो उनके अनन्त विनाश के लिए पहचान कर लिए गए हैं और कटनी के समय अलग कर दिए जाएंगे। इन कारणों से कलीसिया अभी इस पृथ्वी पर अपने उस तेजस्वी और जयवंत स्वरूप में देखने को नहीं मिलती है, जिसका वर्णन उसके विषय वचन में किया गया है। किन्तु प्रभु की कलीसिया में प्रभु के अनेकों समर्पित जन व्यक्तिगत रीति से, पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से, यह जयवंत जीवन जीते हुए देखे जा सकते हैं। प्रभु के दूसरे आगमन पर कलीसिया प्रभु के पास उठाई जाएगी, और फिर प्रभु की दुल्हन, आत्मिक यरूशलेम के रूप में प्रभु के साथ रहेगी (प्रकाशितवाक्य 21:2, 9-10)। प्रभु की इस कलीसिया, उसकी दुल्हन, उस आत्मिक यरूशलेम के लिए लिखा है, “और उस में कोई अपवित्र वस्तु या घृणित काम करने वाला, या झूठ का गढ़ने वाला, किसी रीति से प्रवेश न करेगा; पर केवल वे लोग जिन के नाम मेम्ने के जीवन की पुस्‍तक में लिखे हैं” (प्रकाशितवाक्य 21:27)।

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो अभी आपके पास इस बात को जाँचने और परखने का समय है कि क्या आपका नाम वास्तव में मेमने की जीवन की पुस्तक में लिखा गया है कि नहीं? क्या आप प्रभु की कलीसिया के वास्तविक सदस्य हैं, या मनुष्यों के द्वारा बनाई गई किसी डिनोमिनेशन या मत या समूह के सदस्य मात्र हैं; अथवा, मत्ती 13:24-30 के प्रभु के दृष्टांत के जंगली बीजों के उस पौधे के समान तो नहीं हैं जो स्वामी की देखभाल, पालन-पोषण, और सुरक्षा के कारण अपने आप को उसके खलिहान में जाने के लिए निश्चिंत समझे हुए है, किन्तु कटनी के समय जो कटु सत्य सामने आएगा, उसके लिए तैयार नहीं है। वह जंगली बीज अपनी नियति नहीं बदल सकता था; किन्तु आपके पास अभी अपनी अनन्तकालीन नियति समझने और सुधारने के लिए समय और अवसर है। प्रभु द्वारा दिए गए इस समय और अवसर को व्यर्थ न जानें दें; उसका सदुपयोग करें और अपने अनन्तकाल को सुरक्षित एवं आशीषित कर लें।

    यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है। 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 44

English Translation

Victorious and Overcoming

    We had started this series on the Church of the Lord Jesus, i.e., the called-out group of people who have believed in and surrendered their lives to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His word, with considering Matthew 16:18, where the word “Church” has been used for the first time. We had seen that contrary to common thinking and popular belief, the Lord did not establish His Church on Peter; and we also saw how and why having this concept is a misinterpretation and misuse of this verse. We saw that the Lord Jesus Himself is the one who builds, looks-after and maintains His Church, and He has not entrusted this work to any man, institution, or even angels. Then, through the various metaphors used in the Bible about the Church, we had seen and understood the purposes and works of the Church. These things had also made it apparent to us that no “church” established and functioning through any man devised methods, or man-made institutional rules and regulations, will ever be able to live according to the characteristics and qualities that are present in the Lord’s Church. Therefore, no man can ever make or maintain the Church of the Lord Jesus; no man can ever join himself or anyone else to the Lord’s Church.

    Then from Acts 2:38-42 we saw the seven things which have always been an integral part of the Lord’s Church, since its inception. In Acts 2:42, four of those seven things are grouped together, which are also known as the “pillars of Christian life and the Church”, essential for stability and being firmly established. The presence of these seven things in any local Church demonstrates that the Church is the Lord’s Church. Else, that church is not the Lord’s but man-made and managed, and is a church which has no true relationship with the Lord God and His actual Church; such a man-made church and its members will have nothing to do with the eternal blessings and rewards that God has kept in place for His Church. Rather, they will be like the tares sown in God’s field, that were planted and grew, that were nurtured and looked after, along with the plants of the ‘good seed’ in the field; but since their being sown, they had been ear-marked and kept for being separated out and cast away into eternal destruction (Matthew 13:24-30, 37-42).

    Matthew 16:18 also states another characteristic of the Church of the Lord Jesus, “... the gates of Hades shall not prevail against it”; meaning that the Church of the Lord, because of remaining in the Lord and His safety, will always remain overcoming and victorious against the wiles and devices of the devil; none of Satan’s devious strategies against it will ever succeed. To understand this statement of the Lord, it is necessary to understand the phrase “the gates of Hades” used here by the Lord. The Greek word ‘hades’ is used for a place of terrible torment where the souls of the people who did not set their lives right with God while alive and living on earth have been kept, awaiting their final judgement; as the Lord indicated in the parable of Lazarus and the Rich man (Luke 16:19-31), in which the soul of the Rich man was cast into hades (Luke 16:23). In other words, Hades is a place of satanic powers and spirits. In the Bible, particularly in the Old Testament, the gate of the city or town used to be the place where the elders and judges of that town or city used to sit and judge people, dispense justice for various matters (Deuteronomy 16:18; Deuteronomy 21:19-20; Ruth 4:1-2; Job 29:7-10). Therefore, to be a person belonging to the gate of a place implied being an elder, or an administrative officer, or a judge of that place. Therefore, by placing these meanings into the phrase of Matthew 16:18, we can infer it implies the prominent or ruling powers of that satanic place Hades. So, through this phrase, the Lord was assuring that no powers of Satan could ever prevail against His Church.

    So, then, why do we not see this assurance given by the Lord practically before us today? Remember and recall, as we have seen earlier, the Church of the Lord is still “under-construction”; it has not yet reached its ultimate form and strength. The Lord is still adding His people into it; is still cleaning and purifying His Church by His Word to make it without spot or wrinkle (Ephesians 5:26-27); this process is still underway; it has not been completed as yet. Also, once again take a look at the parable of Matthew 13:24-30 - in God’s field, in the Church of the Lord, presently, the tares, earmarked for eternal destruction at the end time, are still present along with the ‘good seed.’ For these reasons, we do not get to see the Lord’s Church in that holy and glorious form that has been described in God’s Word, in which it is meant to be. But in the Church of the Lord, many of the Lord’s surrendered, obedient, and committed people can be seen living this overcoming and victorious life individually, through the power of the Holy Spirit residing in them. With the second coming of the Lord, the Church of the Lord will be caught up to be with the Lord, and then this Bride of Christ will live as the Spiritual Jerusalem with the Lord (Revelation 21:2, 9-10). For this Church of the Lord, His Bride, the Spiritual Jerusalem, it is written, “But there shall by no means enter it anything that defiles, or causes an abomination or a lie, but only those who are written in the Lamb's Book of Life” (Revelation 21:27).

    If you are a Christian Believer, then you now have the time and opportunity to evaluate and ensure that your name is written in the Lamb’s Book of Life. Carefully examine and ascertain that you are a member of the actual Church of the Lord Jesus, and not just of any man-made sect, group, or denomination; or like the tares of Matthew 13:24-30, are resting contended because of the imputed care and security provided by the Master to His ‘good seed’ that they too are safe and secure, whereas they were actually earmarked for eternal destruction - a bitter, unpalatable truth that will come out at the end. Do not waste away this time and opportunity given to you by the Lord; make full use of it and secure your eternal future, blessings, and rewards with the Lord God.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 30 अगस्त 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 5 – Be a man / पुरुषार्थ कर – 2

पुरुषार्थ करना - 2

    पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर द्वारा चुने और स्थापित किए गए राजाओं, दाऊद और सुलैमान के समान, मसीही विश्वासियों को भी मसीही विश्वास का जीवन जीने में परिस्थितियों और समस्याओं का सामना करना ही होगा। और इसीलिए, जैसे परमेश्वर की चुनौती सुलैमान के लिए थी, वैसे ही प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए भी है “इसलिये तू हियाव बांधकर पुरुषार्थ दिखा” (1 राजाओं 2:2)। लेकिन साथ ही परमेश्वर ने पहले से ही हमें एक जयवंत जीवन जीने के लिए संसाधन प्रदान कर रखे हैं; उसने हमारा सहायक होने के लिए अपना पवित्र आत्मा, और हमारा मार्गदर्शन करने के लिए अपना जीवता वचन हम मसीही विश्वासियों को दे दिया है।

    प्रत्येक मसीही विश्वासी को यह ध्यान रखना तथा स्वीकार करना है कि मसीही विश्वास का जीवन एक सक्रिय जीवन है। यह शैतान के निरंतर हमलों के विरुद्ध एक चलते रहने वाले संघर्ष का जीवन है  (प्रेरितों 14:22; 2 तीमुथियुस 3:12; फिलिप्पियों 1:29), जो हमेशा हमें किसी न किसी तरह से नीचे खींचने और गिराने में लगा रहता है।

    मसीही जीवन और सेवकाई का यह आधार भूत तथ्य कोई नई बात नहीं है, इसे प्रभु यीशु ने अपने आरंभिक शिष्यों को बता दिया था, जब उसने उन्हें उनकी पहली सेवकाई के लिए भेजा था, जैसा की हम मत्ती 10 अध्याय में देखते हैं। प्रभु ने उन्हें बहुत स्पष्ट यह कह दिया था कि उनकी सेवकाई सरल नहीं होगी और समस्याओं से भरी होगी। उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा, यहाँ तक कि उनके अपने परिवार के लोग भी उनका विरोध करेंगे; उन्हें बचने के लिए एक से दूसरे स्थान को भी भागना पड़ सकता है (मत्ती 10:18-23)।

इसी प्रकार से,

·        पौलुस के बारे में परमेश्वर ने हनन्याह से कहा कि उसे अपने विश्वास तथा प्रभु के नाम के लिए बहुत दुःख उठाना पड़ेगा (प्रेरितों 9:16)।

·        हम प्रेरितों के काम पुस्तक में देखते हैं कि आरंभिक शिष्यों को अपने विश्वास के लिए धार्मिक अगुवों से बहुत दुःख उठाने पड़े (प्रेरितों 4:21; 5:17-18, 40-41)।

·        इब्रानियों की पत्री, तथा पतरस द्वारा लिखी गई दोनों पत्रियाँ उन मसीही विश्वासियों को लिखी गई हैं जो अपने मसीही विश्वास के कर्ण सताव झेल रहे थे।

    यद्यपि शैतान यह जानता है कि एक नया-जन्म पाए हुए विश्वासी का उद्धार कभी नहीं जाएगा, किन्तु वह यह भी जानता है कि,

·        मसीही विश्वासी अपनी आशीषों और प्रतिफलों को गँवा सकते हैं, और इस प्रकार से वह उनका कुछ नुकसान तो कर ही सकता है, तथा

·        मसीही विश्वासियों के हारे हुए, दुर्बल, और भ्रष्ट जीवन एवं गवाही को सँसार के सामने दिखाने के द्वारा शैतान अन्य लोगों को मसीह यीशु में विश्वास लाने से रोक सकता है।

    इसीलिए मसीही विश्वासियों पर परेशानियां और दुःख लाने के लिए शैतान जो कुछ भी कर सकता है, वह करता है; जिससे कि वे निराश हों, कुछ कर पाने के लिए अपने आप को अयोग्य समझें, परमेश्वर जो उन से करवाना चाहता है वे उसे न कर सकें, और अपने प्रतिफलों तथा आशीषों को गँवा दें। और शैतान तथा उसकी युक्तियों पर जयवंत होने का एकमात्र तरीका है उसका सामना परमेश्वर की सामर्थ्य और उसके द्वारा अपने वचन में दिए गए मार्ग का पालन करना, अर्थात “इसलिये तू हियाव बांधकर पुरुषार्थ दिखा” (1 राजाओं 2:2)।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Being a Man - 2

    In the previous article we had seen that like David, and Solomon, the God chosen and appointed Kings of Israel, the Christian Believers too will have to face situations and problems in their lives of living out their Faith. And hence God’s challenge, as to Solomon, to every Christian Believer is “be strong therefore, and be a man” (1 Kings 2:2). But God has already given us the resources to lead an overcoming life; He has given us His Holy Spirit to help, and His Living Word to guide us.

    Every Christian Believer has to realize and accept that Christian faith and living is an active faith. It is a life of constant struggle against the attacks of the devil (Acts 14:22; 2 Timothy 3:12; Philippians 1:29), who tries to pull us down, all the time, in many ways.

    This basic fact of Christian life and ministry is not something new, it was something that the Lord Jesus told the initial disciples as He sent them for their ministry, as we see in Matthew 10. The Lord very clearly told them that their ministry was not going to be easy and trouble free, rather it would be just the opposite., They will face opposition from people and even their own family members for their ministry; and they might need to flee from one city to another (Matthew 10:18-23).

Similarly,

  • For Paul, God told Ananias that Paul would have to suffer many things for his faith in the Lord (Acts 9:16).
  • We also see in the book of Acts that the initial disciples suffered heavily for their faith from the religious leaders (Acts 4:21; 5:17-18, 40-41).
  • The letter to Hebrews and both of Peter's epistles were addressed to Christian Believers suffering for their faith.

    Though the devil knows that a Born-Again Believer will never lose his salvation; but he also knows that:

  • the Believers can lose their blessings and rewards, he can still bring Believers to some loss, and

  • through putting up their defeated, weak, or corrupted life and testimony before the world Satan can prevent others from coming to the Lord.

    So, Satan does whatever he can to bring trouble and problems upon the Christian Believers, to discourage them, make them feel incapable of doing things, to prevent them from fulfilling what God wants them to do, and thereby deny the Believers their eternal rewards and blessings. The only way we can overcome Satan and his ploys is through God’s strength and the way He has given in His Word, “be strong therefore, and be a man” (1 Kings 2:2).

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022

प्रभु यीशु की कलीसिया या मण्डली - प्रबल और जयवंत / The Church, or, Assembly of Christ Jesus - Victorious and Overcoming

Click Here for the English Translation

प्रभु यीशु में जयवंत

हमने प्रभु यीशु मसीह की कलीसिया, अर्थात प्रभु यीशु के विश्वासी समर्पित शिष्यों के समूह या समुदाय विषय परमेश्वर के वचन बाइबल से, मत्ती 16:18 के साथ, जहाँ बाइबल में कलीसिया शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया गया है, सीखना आरंभ किया था। हमने कलीसिया शब्द के अर्थ को समझा, यह देखा कि आम धारणा के विपरीत प्रभु यीशु ने कलीसिया पतरस पर स्थापित नहीं की; और यह देखा कि क्यों ऐसा समझना इस पद की गलत व्याख्या करना है। हमने देखा कि प्रभु यीशु स्वयं ही अपनी कलीसिया का बनाने वाला और उसकी देख-भाल करने वाला है, उसने यह कार्य किसी अन्य अथवा किसी मनुष्य, या संस्था, यहाँ तक कि स्वर्गदूतो को भी नहीं सौंपा है। फिर हमने कलीसिया के लिए बाइबल में प्रयुक्त विभिन्न रूपकों (metaphors) के द्वारा कलीसिया के उद्देश्य और कार्यों को समझा था, और देखा था कि कोई भी मानवीय अथवा संस्थागत रीति अथवा विधि से बनाई गई ‘कलीसिया’ इन रूपकों पर खरी नहीं उतरती है, और केवल प्रभु यीशु मसीह द्वारा बनाई गई उसकी कलीसिया ही इन रूपकों के गुणों का निर्वाह कर सकती है; इसलिए कोई भी मनुष्य किसी भी रीति से प्रभु की कलीसिया को नहीं बना अथवा बनवा सकता है; और न ही स्वयं उसमें जुड़ सकता है न ही किसी अन्य को जोड़ सकता है।

फिर हमने प्रेरितों 2:38-42 में से उन सात बातों को देखा है, जो कलीसिया के आरंभ से ही सच्ची मसीही कलीसिया तथा उसके सदस्यों के जीवनों का अभिन्न अंग रही हैं। प्रेरितों 2:42 में उन सात में से चार ऐसी बातें दे गई हैं जिन्हें कलीसिया और मसीही जीवन के स्तंभ कहा जाता है, जो कलीसिया और मसीही जीवन की स्थिरता और दृढ़ता के लिए अनिवार्य हैं। किसी भी “कलीसिया” में इन सात बातों की उपस्थिति दिखाती एवं प्रमाणित करती है कि वह “कलीसिया” प्रभु की कलीसिया है। अन्यथा वह “कलीसिया” प्रभु की नहीं, वरन किसी मानवीय अथवा संस्थागत रीतियों के आधार पर मनुष्यों द्वारा बनाई गई ऐसी “कलीसिया” है जिसका प्रभु की सच्ची कलीसिया से कोई संबंध नहीं है; कलीसिया के लिए प्रभु की आशीषों और अनन्तकालीन योजनाओं तथा प्रतिफलों में जिसका कोई भाग नहीं है। वरन वह अनन्त विनाश के लिए रखे गए प्रभु के खेत में उगने वाले उन जंगली पौधों के समान है जो खेत में रहते हुए पलते, बढ़ते और पोषित तो होते रहे, किन्तु कटनी के समय पृथक कर के उन्हें उनके पूर्व-निर्धारित अनन्त विनाश के लिए फेंक दिया गया (मत्ती 13:24-30, 37-42)।

मत्ती 16:18 में प्रभु यीशु ने अपनी कलीसिया के एक और गुण को भी बताया है “... और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे”; अर्थात प्रभु की कलीसिया प्रभु में रहने और प्रभु से प्राप्त सुरक्षा के कारण सदा जयवंत बनी रहेगी, शैतान की कोई योजना, कोई षड्यंत्र उसके विरुद्ध सफल नहीं होगा। प्रभु की कही इस बात के अभिप्राय को समझने के लिए प्रभु द्वारा यहाँ पर प्रयुक्त वाक्यांश अधोलोक के फाटक के इन शब्दों को समझना आवश्यक है। शब्द “अधोलोक” यूनानी भाषा के शब्द hades (हेडीस) का अनुवाद है और एक ऐसे पीड़ा के स्थान के लिए प्रयोग किया जाता है जहाँ पर पार्थिव जीवन में परमेश्वर के साथ अपने संबंधों को ठीक नहीं करने वालों की आत्माएं उनके अंतिम न्याय के लिए रखी गई हैं; जैसे कि प्रभु द्वारा लाजरस और धनी व्यक्ति के दृष्टांत (लूका 16:19-31) में दिखाया गया है, उस धनी व्यक्ति की आत्मा अधोलोक डाली गई (लूका 16:23)। अर्थात अधोलोक शैतानी आत्माओं और शक्तियों का स्थान है। बाइबल में, विशेषकर पुराने नियम में, किसी नगर या शहर का फाटक वह स्थान होता था जहाँ पर उस नगर अथवा शहर के मुख्य अधिकारी और न्यायी बैठा करते थे, और लोगों का न्याय करते थे (व्यवस्थाविवरण 16:18; व्यवस्थाविवरण 21:19-20; रूत 4:1-2; अय्यूब 29:7-10)। अर्थात किसी स्थान के फाटक का जन होने से तात्पर्य होता था उस स्थान का प्रमुख न्यायिक या प्रशासनिक अधिकारी। इसलिए मत्ती 16:18 में इन दोनों शब्दों को साथ देखने से अभिप्राय बनता है शैतानी स्थान की प्रमुख शक्तियां। और प्रभु यीशु मसीह ने दावा किया है कि उसकी कलीसिया के विरुद्ध शैतान की कोई शक्ति प्रबल नहीं हो सकेगी, उसे पराजित नहीं कर सकेगी।

प्रभु के इस दावे को हम आज वास्तविकता में कार्यान्वित होते हुए क्यों नहीं देखते हैं? ध्यान कीजिए कि, जैसा हम पहले देख चुके हैं, प्रभु की कलीसिया अभी निर्माणाधीन है; अभी अपने अंतिम स्वरूप में नहीं आई है। प्रभु अपने लोगों को तैयार कर के कलीसिया में उनके निर्धारित स्थान पर जोड़ता चला जा रहा है। प्रभु अभी अपनी कलीसिया को वचन के जल के स्नान के द्वारा बेदाग और बेझुर्री, पवित्र और निर्दोष बना रहा है (इफिसियों 5:26-27); यह प्रक्रिया चल रही है, पूरी नहीं हुई है। साथ ही एक बार फिर मत्ती 13:24-30 के प्रभु के दृष्टांत पर ध्यान कीजिए - प्रभु की कलीसिया में प्रभु के जनों के अतिरिक्त शैतान के ‘पौधे’ भी हैं - जो उनके अनन्त विनाश के लिए पहचान कर लिए गए हैं और कटनी के समय अलग कर दिए जाएंगे। इन कारणों से कलीसिया अभी इस पृथ्वी पर अपने उस तेजस्वी और जयवंत स्वरूप में देखने को नहीं मिलती है, जिसका वर्णन उसके विषय वचन में किया गया है। किन्तु प्रभु की कलीसिया में प्रभु के अनेकों समर्पित जन व्यक्तिगत रीति से, पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से, यह जयवंत जीवन जीते हुए देखे जा सकते हैं। प्रभु के दूसरे आगमन पर कलीसिया प्रभु के पास उठाई जाएगी, और फिर प्रभु की दुल्हन, आत्मिक यरूशलेम के रूप में प्रभु के साथ रहेगी (प्रकाशितवाक्य 21:2, 9-10)। प्रभु की इस कलीसिया, उसकी दुल्हन, उस आत्मिक यरूशलेम के लिए लिखा है, “और उस में कोई अपवित्र वस्तु या घृणित काम करने वाला, या झूठ का गढ़ने वाला, किसी रीति से प्रवेश न करेगा; पर केवल वे लोग जिन के नाम मेम्ने के जीवन की पुस्‍तक में लिखे हैं” (प्रकाशितवाक्य 21:27)।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो अभी आपके पास इस बात को जाँचने और परखने का समय है कि क्या आपका नाम वास्तव में मेमने की जीवन की पुस्तक में लिखा गया है कि नहीं? क्या आप प्रभु की कलीसिया के वास्तविक सदस्य हैं, या मनुष्यों के द्वारा बनाई गई किसी डिनोमिनेशन या मत या समूह के सदस्य मात्र हैं; अथवा, मत्ती 13:24-30 के प्रभु के दृष्टांत के जंगली बीजों के उस पौधे के समान तो नहीं हैं जो स्वामी की देखभाल, पालन-पोषण, और सुरक्षा के कारण अपने आप को उसके खलिहान में जाने के लिए निश्चिंत समझे हुए है, किन्तु कटनी के समय जो कटु सत्य सामने आएगा, उसके लिए तैयार नहीं है। वह जंगली बीज अपनी नियति नहीं बदल सकता था; किन्तु आपके पास अभी अपनी अनन्तकालीन नियति समझने और सुधारने के लिए समय और अवसर है। प्रभु द्वारा दिए गए इस समय और अवसर को व्यर्थ न जानें दें; उसका सदुपयोग करें और अपने अनन्तकाल को सुरक्षित एवं आशीषित कर लें।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • यशायाह 53-55 

  • 2 थिस्सलुनीकियों 1

*********************************************************************

English Translation

The Church Lord's - Victorious and Overcoming

We had started this series on the Church of the Lord Jesus, i.e., the called-out group of people who have believed in and surrendered their lives to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His word, with considering Matthew 16:18, where the word “Church” has been used for the first time. We had seen that contrary to common thinking and popular belief, the Lord did not establish His Church on Peter; and we also saw how and why having this concept is a misinterpretation and misuse of this verse. We saw that the Lord Jesus Himself is the one who builds, looks-after and maintains His Church, and He has not entrusted this work to any man, institution, or even angels. Then, through the various metaphors used in the Bible about the Church, we had seen and understood the purposes and works of the Church. These things had also made it apparent to us that no “church” established and functioning through any man devised methods, or man-made institutional rules and regulations, will ever be able to live according to the characteristics and qualities that are present in the Lord’s Church. Therefore, no man can ever make or maintain the Church of the Lord Jesus; no man can ever join himself or anyone else to the Lord’s Church.

Then from Acts 2:38-42 we saw the seven things which have always been an integral part of the Lord’s Church, since its inception. In Acts 2:42, four of those seven things are grouped together, which are also known as the “pillars of Christian life and the Church”, essential for stability and being firmly established. The presence of these seven things in any local Church demonstrates that the Church is the Lord’s Church. Else, that church is not the Lord’s but man-made and managed, and is a church which has no true relationship with the Lord God and His actual Church; such a man-made church and its members will have nothing to do with the eternal blessings and rewards that God has kept in place for His Church. Rather, they will be like the tares sown in God’s field, that were planted and grew, that were nurtured and looked after, along with the plants of the ‘good seed’ in the field; but since their being sown, they had been ear-marked and kept for being separated out and cast away into eternal destruction (Matthew 13:24-30, 37-42).

Matthew 16:18 also states another characteristic of the Church of the Lord Jesus, “... the gates of Hades shall not prevail against it”; meaning that the Church of the Lord, because of remaining in the Lord and His safety, will always remain overcoming and victorious against the wile and devices of the devil; none of Satan’s devious strategies against it will ever succeed. To understand this statement of the Lord, it is necessary to understand the phrase “the gates of Hades” used here by the Lord. The Greek word ‘hades’ is used for a place of terrible torment where the souls of the people who did not set their lives right with God while alive and living earth have been kept, awaiting their final judgement, as the Lord indicated in the parable of Lazarus and the Rich man (Luke 16:19-31), in which the soul of the Rich man was cast into hades (Luke 16:23). In other words, Hades is a place of satanic powers and spirits. In the Bible, particularly in the Old Testament, the gate of the city or town used to be the place where the elders and judges of that town or city used to sit and judge people, dispense justice for various matters (Deuteronomy 16:18; Deuteronomy 21:19-20; Ruth 4:1-2; Job 29:7-10). Therefore, to be a person belonging to the gate of a place implied being an elder, or an administrative officer, or a judge of that place. Therefore, by placing these meanings into the phrase of Matthew 16:18, we can infer it implies the prominent or ruling powers of that satanic place Hades. So, through this phrase, the Lord was assuring that no powers of Satan could ever prevail against His Church.

So, then, why do we not see this assurance given by the Lord practically before us today? Remember and recall, as we have seen earlier, the Church of the Lord is still “under-construction”; it has not yet reached its ultimate form and strength. The Lord is still adding His people into it; is still cleaning and purifying His Church by His Word to make it without spot or wrinkle (Ephesians 5:26-27); this process is still underway; it has not been completed as yet. Also, once again take a look at the parable of Matthew 13:24-30 - in God’s field, in the Church of the Lord, presently, the tares, earmarked for eternal destruction at the end time, are still present along with the ‘good seed.’ For these reasons, we do not get to see the Lord’s Church in that holy and glorious form that has been described in God’s Word, in which it is meant to be. But in the Church of the Lord, many of the Lord’s surrendered, obedient, and committed people can be seen living this overcoming and victorious life individually, through the power of the Holy Spirit residing in them. With the second coming of the Lord, the Church of the Lord will be caught up to be with the Lord, and then this Bride of Christ will live as the Spiritual Jerusalem with the Lord (Revelation 21:2, 9-10). For this Church of the Lord, His Bride, the Spiritual Jerusalem, it is written, “But there shall by no means enter it anything that defiles, or causes an abomination or a lie, but only those who are written in the Lamb's Book of Life” (Revelation 21:27).

If you are a Christian Believer, then you now have the time and opportunity to evaluate and ensure that your name is written in the Lamb’s Book of Life. Carefully examine and ascertain that you are a member of the actual Church of the Lord Jesus, and not just of any man-made sect, group, or denomination; or like the tares of Matthew 13:24-30, are resting contended because of the imputed care and security provided by the Master to His ‘good seed’ that they too are safe and secure, whereas they were actually earmarked for eternal destruction - a bitter, unpalatable truth that will come out at the end. Do not waste away this time and opportunity given to you by the Lord; make full use of it and secure your eternal future, blessings, and rewards with the Lord God.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

Through the Bible in a Year: 

  • Isaiah 53-55 

  • 2 Thessalonians 1