ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Dead लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Dead लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 19 जून 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 105

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 66

मरे हुओं का जी उठना – 1

 

हम इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः आरम्भिक बातों पर विचार कर रहे हैं और उन के बारे में सीख रहे हैं। इन आरम्भिक बातों के बारे में हमारे परिचय से संबंधित लेखों में हम ने देखा था कि प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए इन के बारे में सीखना और समझना अनिवार्य है, क्योंकि इन से एक दृढ़ आत्मिक आधार प्रदान होता है, जिस पर मसीही विश्वास में स्थिर खड़ा रह सकता है और अपने सही आत्मिक जीवन का निर्माण कर सकता है। जो मसीही विश्वासी इन छः आरम्भिक बातों को भली-भाँति सीख और समझ लेता है, वह शैतान और उसके लोगों द्वारा प्रचार की जाने वाली और सिखाई जाने वाली गलत शिक्षाओं, गलत व्याख्याओं, और गलत जानकारी में आसानी से नहीं पड़ेगा, और शैतानी लोगों की दुष्ट युक्तियों में फँसने से बचा रहेगा। पिछले लेख में हम ने चौथी आरम्भिक बात, “हाथ रखना” पर विचार करना का समापन किया था। आज से हम इब्रानियों के इस खण्ड में दी गई पाँचवीं आरम्भिक बात, “मरे हुओं के जी उठने” पर विचार करना और उस के बारे में सीखना आरम्भ करेंगे।

मसीही विश्वास, सुसमाचार के कथन, “इसी कारण मैं ने सब से पहिले तुम्हें वही बात पहुंचा दी, जो मुझे पहुंची थी, कि पवित्र शास्त्र के वचन के अनुसार यीशु मसीह हमारे पापों के लिये मर गया। ओर गाड़ा गया; और पवित्र शास्त्र के अनुसार तीसरे दिन जी भी उठा” (1 कुरिन्थियों 15:3-4) के तथ्य पर आधारित है। इस सुसमाचार कथन के तीन भाग हैं:

·        यीशु मसीह हमारे पापों के लिए मारा गया; अर्थात, प्रभु यीशु मसीह ने सारी मानवजाति के सभी पापों को – बीते समय के, वर्तमान के, और भविष्य काल के, अपने ऊपर ले लिया, और पापों के दण्ड – मृत्यु को, कलवरी के क्रूस पर अपना जीवन बलिदान करने के द्वारा सभी मनुष्यों के लिए चुका दिया।

·        वह मारा गया और तीसरे दिन मृतकों में से जी उठा। उस की मृत्यु पुष्टि और प्रमाणित किया हुआ तथ्य है। उसे क्रूस पर से उतार कर, उस के कुछ अनुयायियों के द्वारा कब्र में गाड़ दिया गया, और वह तीसरे दिन मरे हुओं में से जी उठा, चालीस दिन तक अनेकों लोगों को दिखाई दिया, उन से मिला, फिर स्वर्ग को उठा लिया गया। उस की मृत्यु, गाड़े जाने, और पुनरुत्थान के अकाट्य प्रमाण उपलब्ध हैं।

·        उस का मारा जाना, गाड़ा जाना, और तीसरे दिन मृतकों में से जी उठना, सभी पवित्र शास्त्र के अनुसार हुआ। इन में से कुछ भी अनायास या अप्रत्याशित नहीं था। प्रभु यीशु मसीह के बारे में अन्य तथा इन सभी बातों की, उस के जन्म से सैकड़ों और हजारों साल पहले पवित्र शास्त्र में भविष्यवाणी की गई थी। उस का जन्म, जीवन, मृत्यु, गाड़ा जाना, और पुनरुत्थान, सभी मानवजाति के पापों से छुटकारे और उद्धार की योजना का भाग हैं।

क्योंकि हम सुसमाचार के बारे में, इस श्रृंखला, परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी, के पहले भाग में देख चुके हैं, इस लिए हम दोबारा इस में नहीं जाएँगे। पाठकों से निवेदन है कि सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं के लिए इस श्रृंखला के आरंभिक लेखों को देख लें। अब हम मरे हुओं के जी उठने पर विचार करना आरंभ करेंगे – दोनों, प्रभु यीशु के, और प्रभु यीशु के अनुयायियों के भी।

प्रभु यीशु का पुनरुत्थान उसे सारे सँसार के किसी भी अन्य धार्मिक व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग करता है। मानवजाति के सम्पूर्ण इतिहास में, सँसार भर में कहीं पर भी, कभी भी, ऐसा कोई नहीं हुआ है जो मर कर फिर से उसी देह में, जिस में वह मरा था, जी उठा हो, और फिर कभी नहीं मरा, वरन उसी देह में स्वर्ग को उठा लिया गया। यह घटना इतनी महत्वपूर्ण है कि परमेश्वर ने प्रभु यीशु के पुनरुत्थान को मानवजाति के लिए उस के ईश्वरत्व और आने वाले समय में जगत का न्याय करने वाला होने के प्रमाण के रूप में रखा है (प्रेरितों 17:31)। यदि प्रभु यीशु मसीह का मृतकों में से पुनरुत्थान हटा लिया जाता है, या गलत प्रमाणित कर दिया जाता है, तो फिर सुसमाचार का और मसीही विश्वास का आधार ही नष्ट हो जाता है; मसीही विश्वास में फिर कुछ भी शेष नहीं रहता है और फिर तो मसीही विश्वास सँसार की किसी भी अन्य धार्मिक कथा के समान हो जाता है। परन्तु सुसमाचार और प्रभु यीशु का पुनरुत्थान परमेश्वर की सामर्थ्य हैं (रोमियों 1:4, 16), और साथ ही प्रभु यीशु के पुनरुत्थान के बहुत महत्वपूर्ण अभिप्राय भी हैं। परमेश्वर ने ऐसे ही पुनरुत्थान की प्रतिज्ञा सभी नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को दी है। प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को आश्वासन दिया है कि वह उन्हें अपने पास ले जाने के लिए आएगा;  वे फिर से जी उठेंगे और अनन्तकाल के लिए उस के साथ स्वर्ग में रहेंगे।

हम अगले लेख से, मरे हुओं में से जी उठने के अपने अध्ययन का आरम्भ, प्रभु यीशु के पुनरुत्थान के अभिप्रायों को देखने के साथ करेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 66

Resurrection of the Dead - 1


We are considering and learning about the six elementary principles given in Hebrews 6:1-2. In our introductory articles about these principles, we had seen that it is necessary that every Christian Believer learn and understand them, since they provide a firm spiritual foundation to stand firm upon for Christian faith and build stable spiritual lives. A Christian Believer, well-versed in the Biblical teachings about these six elementary principles, will not be easily drawn into the wrong teachings, misinterpretations, and misinformation preached and taught by satanic people and get entangled in their devious ploys. In the last article we had concluded our considerations of the fourth elementary principle, the “Laying on of hands.” From today we will begin considering the fifth principle, i.e., “Resurrection of the dead'' given in this passage from Hebrews.

The Christian Faith is based on the fact of the gospel statement “For I delivered to you first of all that which I also received: that Christ died for our sins according to the Scriptures, and that He was buried, and that He rose again the third day according to the Scriptures.” (1 Corinthians 15:3-4). This gospel statement has three components:

·        Christ died for our sins; i.e., the Lord Jesus Christ took upon Himself the sins of all of mankind – past, present, and future, and paid the penalty of sins – death, for all of mankind, by sacrificing His life on the Cross of Calvary, for all of mankind.

·        He was buried and rose again from the dead on the third day. His death was a verified and confirmed event. He was taken down from the Cross, was buried by His followers in a grave, He then rose again from the dead on the third day, and appeared to numerous people for forty days, till His ascension to heaven. There are incontrovertible proofs of His death, burial, and resurrection.

·        His death, burial, and resurrection, were all according to the Scriptures. None of the above was incidental or unexpected. All of these things, besides many others, had been prophesied about the Lord Jesus hundreds and thousands of years before His birth, in the Scriptures. His birth, life, death, burial, and resurrection were all a part of God’s plan for the redemption of mankind and their deliverance from sins.

Since we have already studied about the gospel in the first part of this series on Growth Through God’s Word, therefore we will not go into it again. The readers are requested to see the initial articles of this series for the teachings related to the gospel. We will now be considering about the resurrection from the dead – of the Lord Jesus, as well as of the followers of the Lord Jesus.

The resurrection of the Lord Jesus is what sets Him apart from every other religious figure or leader of the world. In the entire history of mankind, anywhere in the world, never has there been anyone else who has died and then come back from the dead in the same body that they were at death, never to die again, but to be taken up into heaven, again in the same body that they had at their death and resurrection. So important is this event, that God has given the Lord Jesus’s resurrection as proof for mankind of His divinity, and of His being the God appointed judge of all (Acts 17:31). If the resurrection of the Lord Jesus from the dead is taken away or disproved, then the very basis of the gospel and the Christian Faith is destroyed, and there is nothing left in the Christian Faith; it is just like any other religious story of the world. But the gospel and the resurrection of the Lord Jesus from the dead are the power of God (Romans 1:4, 16) and the Lord’s resurrection has very important implications. God has promised a similar resurrection to all Born-Again Christian Believers. The Lord Jesus has assured His disciples that He will come to take them to be with Him; they will rise again and be with Him in heaven, for eternity.

We will begin our study on resurrection with the studying of the implications of the resurrection of the Lord Jesus, from the next article onwards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 21 अप्रैल 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 46

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 7

मरे हुए कामों से मन फिराना – 3

 

    हम इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरंभिक बातों को सीख रहे हैं, और वर्तमान में हम उन छः में से पहली बात, अर्थात, मरे हुए कामों से मन फिराने के बारे में विचार कर रहे हैं। हमने देखा है कि “मरे हुए काम” क्या हैं, वे काम जो चाहे धार्मिक और भले प्रतीत हों, किन्तु उनके द्वारा करने वालों में कोई आत्मिक बढ़ोतरी या परिपक्वता नहीं होती है। पिछले लेख में हमने मत्ती 7:21-23 से एक प्रकार के “मरे हुए कामों” के बारे में देखा था – स्वयं के द्वारा निर्धारित की गई सेवकाइयाँ, जो यद्यपि प्रभु के नाम में की जाती हैं, किन्तु या तो परमेश्वर की इच्छा में नहीं होती हैं, अथवा परमेश्वर द्वारा दिए गए तरीके से नहीं की जाती हैं। हमने देखा था कि अन्ततः वे सभी प्रभु द्वारा पूर्णतः तिरस्कार कर दी जाएँगी; प्रभु उन्हें “कुकर्म” कह चुका है। आज हम एक अन्य प्रकार के “मरे हुए कामों” के बारे में देखेंगे, आज अधिकाँश मसीहियों को जिन्होंने जकड़ रखा है – मनुष्यों द्वारा बनाए गए सिद्धान्तों और परमेश्वर के बिगाड़े हुए, भ्रष्ट किए हुए वचन के आधार पर परमेश्वर की सेवकाई करना, और यह मान लेना कि ऐसा करना ठीक है।

    प्रभु ने मत्ती 15:3-9 में शास्त्रियों और फरीसियों, जो यहूदियों के धार्मिक अगुवे और प्राचीन थे, और प्रभु पर दोष लगा रहे थे कि वह पुरनियों की रीतियों का पालन नहीं करता है (मत्ती 15:1-2), की खिंचाई की; यहाँ पर कम से कम उन्होंने यह तो सच कहा कि वे रीतियाँ पुरनियों की थीं, उन्हें परमेश्वर द्वारा दी गई नहीं कहा। प्रभु ने, पद 3 में उन्हें उत्तर देते हुए ध्यान दिलाया कि यहूदियों के धार्मिक अगुवे होते हुए भी, वे लोग अपनी रीतियों के पालन करने से बंधे होने के द्वारा परमेश्वर की आज्ञाओं को टाल रहे थे। इसके बाद, पद 4 से 6 तक प्रभु उन पर लगाए गए इस दोष का प्रमाण उन शास्त्रियों और फरीसियों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों से देता है। उसके बाद, यशायाह 29:13 का हवाला देते हुए, जो वे कर रहे थे (पद 7-8) उसके लिए प्रभु उन्हें कपटी कहता है, उनकी आराधना को व्यर्थ आराधना कहता है, और उन पर मनुष्यों की बनाई हुए विधियों को परमेश्वर की आज्ञाएँ बताकर सिखाने का दोष लगाता है। ध्यान कीजिए कि प्रभु न तो उन्हें अधर्मी कहता है, न ही उन पर प्रभु परमेश्वर यहोवा को छोड़ कर किसी अन्य देवी-देवता के पीछे चलने का दोष लगाता है, और न ही उन्हें किसी अन्य धर्म शास्त्र का पालन करने वाला बताता है।

    प्रभु द्वारा उन धर्म के अगुवों और प्राचीनों के विरुद्ध कही गई इन बातों का आधार था उनके द्वारा परमेश्वर के वचन में फेर-बदल करना और यह करके उसे बिगड़ देना, भ्रष्ट कर देना। उन्होंने वचन में अपने ही विचार और व्याख्याएँ मिला दी थीं, अपनी ही आज्ञाएँ बना ली थीं, और वे लोगों को इन बातों को परमेश्वर के द्वारा दिए गए सिद्धान्त कह कर सिखा रहे थे, पालन करवा रहे थे। प्रभु यीशु उन्हें परमेश्वर के वचन में परिवर्तन करने और इस प्रकार से वचन को भ्रष्ट करने, उन्हें परमेश्वर द्वारा दी गई आज्ञाओं का नहीं बल्कि अपने द्वारा, मनुष्यों की बनाई हुई आज्ञाओं का पालन करने का दोषी ठहराता है, उन्हें बजाए सच्चे मन से और खराई से परमेश्वर की आराधना करने के, मात्र औपचारिकता निभाने के लिए धार्मिक रीति-रिवाज़ों का पालन करने वाले कहता है। इन बातों के कारण, प्रभु यीशु के नजरिए से, जैसा कि उसने इस खण्ड में कहा है, वे कपटी थे, और परमेश्वर की उनकी आराधना व्यर्थ थी। एक और बात पर ध्यान कीजिए, यद्यपि इन धार्मिक अगुवों ने प्रभु की बात से ठोकर खाई (मत्ती 15:12), अर्थात वे बातें उन्हें बुरी लगीं, लेकिन वे प्रभु पर कुछ भी झूठ कहने का दोष नहीं लगा सके; और एक तरह से अप्रत्यक्ष रीति से यह मान लिया कि प्रभु ने उनके बारे में जो कुछ कहा था, वह सच था। प्रभु इससे आगे मत्ती 15:13-14 में कहता है कि जो भी परमेश्वर की ओर से नहीं हैं, वे सब उखाड़े जाएँगे, वे अपने अनुयायियों के साथ गढ़े में जा गिरेंगे, अर्थात उनका अन्त बहुत दुखदायी होगा।

    ये धार्मिक अगुवे यहोवा को छोड़ अन्य किसी की उपासना नहीं कर रहे थे, किन्तु वे उस रीति से उपासना नहीं कर रहे थे, जैसी प्रभु परमेश्वर ने पवित्र शास्त्र में आज्ञा दी थी कि परमेश्वर की उपासना की जाए। उन्होंने अपनी ही समझ के अनुसार उन्हें दिए गए परमेश्वर के वचन की व्याख्याएँ कर ली थीं, और उनके अनुसार वचन में परिवर्तन कर लिए थे। इन परिवर्तनों का उद्देश्य उन्हें भौतिक समृद्धि देना और परमेश्वर की ओर से धार्मिक कार्यों को करने वाले कार्यकर्ता होने के नाते जन-साधारण पर अपनी पकड़ बनाए रखना था। अब वे परमेश्वर द्वारा दिए गए पवित्र शस्त्र को नहीं, वरन उस में किए गए उनके परिवर्तनों वाले वचन को सिखाते थे, और उसे ही परमेश्वर का वास्तविक वचन स्वीकार करवा के, उसी का पालन करवाते थे। हम इसे पहाड़ी उपदेश में देखते हैं, जहाँ पर प्रभु ने कई बार वाक्यांश “तुम सुन चुके हो” या इसी के समान, जैसे कि मत्ती 5:21, 27 में; और फिर उसके बाद प्रभु कहता है “परन्तु मैं तुम से कहता हूँ” या उसी के समान कुछ, जैसे कि मत्ती 5:22, 28 में लिखा है। यहाँ पर “तुम सुन चुके हो” उस बात को बताता है जो धार्मिक अगुवों और प्राचीनों के द्वारा लोगों को बताई और सिखाई जाती थी, अर्थात भ्रष्ट किया हुआ वचन; और “परन्तु मैं तुम से कहता हूँ” उस बात का सही रूप है, परमेश्वर का वास्तविक वचन, जो लोगों को बताया और सिखाया जाना तथा पालन करवाना चाहिए था।

    अगले लेख में हम इन बातों का वर्तमान की स्थिति में महत्व एवं लागू किया जाना देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 7

Repentance From Dead Works - 3

 

    We are learning about the elementary principles mentioned in Hebrews 6:1-2, and are presently considering the first of these six, i.e., repentance from dead works. We have seen what “dead works” are, works that seem to be religious and good works, but do not result in any spiritual growth or maturity for those carrying them out. In the last article we saw from Matthew 7:21-23 one kind of “dead works” – self-determined ministries though carried out in the name of the Lord, but either not in the will of God, or, not according to how God wants things done. We saw that eventually they will be totally rejected by the Lord; He has called them “lawlessness” or “iniquity.” Today we will consider another kind of “dead works” that these days has a very strong hold on most Christians – serving God through man-made doctrines and the corrupted Word of God, and trusting it to be okay.

    In Matthew 15:3-9, The Lord Jesus pulls up the Scribes and the Pharisees, the religious leaders and elders of the Jews, who were accusing Him of transgressing the traditions of the elders (Matthew 15:1-2) – here, at least they were honest in saying that it were the elder’s traditions, and did not call them as God given traditions. The Lord, in verse 3 answers them by pointing out to them, that as the religious leaders of the Jews, they were transgressing the commandment of God because of adhering to their traditions. The Lord then, from verses 4 to 6, goes on to illustrate His accusation through specific examples of what the Scribes and Pharisees used to do. Then, quoting Isaiah 29:13, He calls them hypocrites for what they were practising (verses 7-8), calls their worship of God as vain, and accuses them of teaching man-made commandments as the doctrines of God. Notice, the Lord neither calls them irreligious, nor of believing in and worshipping some god other than the Lord God Jehovah, nor of following some other Scriptures.

    The Lord’s basis of making these statements against these religious elders and leaders was that they had altered and corrupted God’s Word, by bringing into it their own ideas and interpretations, made up their own commandments, which they were teaching the people as God given doctrines, and making them follow them. The Lord Jesus holds them guilty of altering and thereby corrupting God’s Word, of making the people obey their man-made commandments instead of what God had commanded, of perfunctory ritualistic observances and practises instead of a heart-felt and sincere worship of God. Because of these things from the Lord’s perspective, as He says in this passage, they were hypocrites, and their worship of God was vain. Notice another thing, though these religious leaders were offended at what the Lord had pointed out about them (Matthew 15:12), but they could not accuse the Lord of saying anything false; thereby indirectly acknowledging to be true all that the Lord had to say. The Lord goes on to say in Matthew 15:13-14, that all who were not from God will be uprooted, will fall into a ditch along with their followers, i.e., will have a sorry ending.

    These religious leaders were not worshipping anyone other than Jehovah, but they were not worshipping Him as the Lord God had commanded it to be done in the Scriptures. They had made their own modifications in God’s commandments through their own interpretations of God’s Word given to them. These modifications had been done to benefit them physically, materially, and give them greater power over the common people, presenting themselves as religious functionaries on behalf of God. Now, instead of the actual Scriptures given by God, they were preaching and teaching their own modifications of God’s Word, and were compelling the people to accept whatever they taught, as the authentic Word of God, and obey it. We see this in the Sermon on the Mount, where the Lord often uses the phrase “you have heard” (e.g. Matthew 5:21, 27), or something like it, and the Lord follows it with the phrase “but I say to you” (e.g. Matthew 5:22, 28). The “you have heard” refers to what the people were being taught and asked to do by the religious leaders and elders, i.e., the altered and corrupted word; and the “but I say to you” is the corrected version, the true Word of God, that the people should have been taught and asked to follow.

    In the next article we will see the importance and application of these things in our current context.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 20 अप्रैल 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 46

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 6

मरे हुए कामों से मन फिराना – 2

 

    पिछले लेख में हमने इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरंभिक बातों में से पहली, अर्थात मरे हुए कामों से मन फिराना को देखना आरम्भ किया था। हमने सीखा था कि “मरे हुए काम” वे भले और धार्मिक दिखने वाले काम हैं जो मसीही करते तो हैं, और अकसर बहुत श्रद्धा और भक्ति के साथ करते हैं, किन्तु उन के करने से उन मसीहियों के आत्मिक जीवनों में कोई उन्नति नहीं होती है, कोई परिपक्वता नहीं आती है। यद्यपि इस प्रकार के कार्य इस धारणा के साथ किए जाते हैं कि उन से मसीहियों को परमेश्वर से प्रशंसा और आशीष प्राप्त होगी, किन्तु मसीहियों के जीवन में वे व्यर्थ और निष्फल ही रहते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये उन  के लिए परमेश्वर द्वारा निर्धारित किए हुए कार्य नहीं हैं, बल्कि वे कार्य हैं जो उन मसीहियों ने अपनी ही कल्पना के अनुसार अपने लिए निर्धारित कर लिए हैं, और वे उन्हें अपनी ही बुद्धि और समझ के अनुसार करते हैं, न कि परमेश्वर की आज्ञाकारिता में, और फिर उन कार्यों को परमेश्वर पर थोप देते हैं कि उन्हें उन के लिए प्रतिफल दिए जाएँ।

    अधिकांशतः ये कार्य शैतानी युक्तियाँ होते हैं जो मसीही को परमेश्वर के वचन का अध्ययन और पालन करने से, तथा उनके लिए परमेश्वर की इच्छा को समझने और जानने से दूर रखते हैं। बल्कि मसीहियों को बहका और भरमा कर उन्हें, परमेश्वर की आज्ञाओं के भेष में सिखाई जाने वाली मनुष्यों की आज्ञाओं तथा मनुष्यों द्वारा बनाए गए रीति-रिवाजों और परम्पराओं का पालन करने में डाल देते हैं। बाइबल हमें सिखाती है कि जो एकमात्र बात परमेश्वर को प्रसन्न करती है वह है उसकी तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता (व्यवस्थाविवरण 5:29; 1 शमूएल 15:22; यिर्मयाह 7:22-23)। परमेश्वर के नाम में किन्तु अपनी ही कल्पनाओं के अनुसार परन्तु की गई बातों से परमेश्वर बिल्कुल प्रसन्न नहीं होता है, चाहे वे धार्मिक, भक्तिपूर्ण, और भली ही क्यों न हों, और लोग उन्हें कितना भी क्यों ना सराहें। परमेश्वर ऐसे कामों के लिए कोई आशीष अथवा प्रतिफल नहीं देता है, वरन ऐसे काम, उन के करने वालों के लिए बहुत हानि उत्पन्न कर सकते हैं; और इसीलिए पहली आरंभिक बात है इस प्रकार के सभी कार्यों के करने से मन फिराना। आज से हम इसे बाइबल के कुछ उदाहरणों द्वारा देखना आरंभ करेंगे।

    इस प्रकार के अपनी ही कल्पना से किए गए, और न केवल व्यर्थ और निष्फल, वरन अनन्तकाल के लिए हानिकारक और विनाशक कामों का एक उदाहरण लोगों द्वारा स्वयं ही निर्धारित की गई वे सेवकाइयाँ हैं जिन्हें वे प्रभु के नाम में बड़े जोर-शोर और उत्साह से करते हैं (मत्ती 7:21-23)। प्रभु के “पहाड़ी उपदेश” से लिए गए इस खण्ड के लेख पर ध्यान कीजिए, प्रभु यीशु के स्वयं के शब्दों में, उन लोगों द्वारा की जा रही सेवकाइयाँ, अर्थात भविष्यवाणी करना, दुष्टात्माओं को निकालना, और अचम्भे के काम करना, ये सभी वास्तव में हुए थे। ये लोग प्रभु से यह नहीं कह रहे हैं कि उन्होंने उसके नाम में यह करने के प्रयास किये थे, बल्कि वे एक निश्चित कथन कह रहे हैं कि उन्होंने यह सब उसके नाम में किया, अर्थात वे यह सब करने में सफल रहे थे। साथ ही, उन्होंने यह सब प्रभु ही के नाम में किया था, न कि किसी अन्य देवी-देवता अथवा किसी व्यक्ति के नाम में, अपने नाम भी नहीं। लेकिन फिर भी उनके लिए प्रभु का उत्तर है “तब मैं उन से खुलकर कह दूंगा कि मैं ने तुम को कभी नहीं जाना, हे कुकर्म करने वालों, मेरे पास से चले जाओ” (मत्ती 7:23)। इतना सब करने के बाद भी प्रभु का उन से यह कहने का कारण मत्ती 7:21 में दिया गया है – ये काम पिता परमेश्वर की इच्छा में और उसके अनुसार नहीं किये गए थे। केवल वे ही जो परमेश्वर पिता की इच्छा के अनुसार चलते हैं, स्वर्ग में जाने पाएँगे; अन्य कोई नहीं, और अपने कामों के आधार पर तो कोई भी प्रवेश नहीं करेगा।

    यहाँ पर एक असमंजस हो सकता है कि प्रभु के नाम में इन लोगों के द्वारा ये कार्य करना कैसे संभव हुआ, और फिर भी उन्हें करने के लिए प्रभु ने उनकी सराहना नहीं की? उत्तर है कि शैतान के पास भी बड़े और सामर्थी काम करने की शक्ति है (2 थिस्सलुनीकियों 2:4, 9-10; प्रकाशितवाक्य 13:13-15)। शैतान ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का रूप धारण कर के, और उसके लोग मसीह के झूठे प्रेरितों, छल से काम करने वाले, और धर्म के सेवक बनकर आते हैं (2 कुरिन्थियों 11:13-15)। इन अपनी ही इच्छा और समझ के अनुसार काम करने वाले लोगों की सहायता शैतान और उसके लोग करते हैं कि वे आश्चर्यकर्म प्रतीत होने वाले ये कार्य इस गलतफहमी में रहते हुए करें कि वे परमेश्वर के लिए और परमेश्वर की सामर्थ्य से ये काम कर रहे हैं। इस परिस्थिति से बचने का एकमात्र मार्ग है परमेश्वर के साथ एक निकट का संपर्क और वार्तालाप बनाए रखना, उसकी इच्छा को जानना और पहचानना (रोमियों 12:1-2), और परमेश्वर से जानना कि उसने उन के लिए कौन सा काम निर्धारित किया है (इफिसियों 2:10)। यह तब ही संभव है जब परमेश्वर के वचन का अध्ययन करने को प्राथमिकता दी जाए। जब लोग परमेश्वर के वचन के अध्ययन में समय लगाते हैं, उसके वचन में होकर परमेश्वर के साथ वार्तालाप करते हैं, तब परमेश्वर पिता और प्रभु उनके साथ संगति करते हैं (यूहन्ना 14:21, 23)। प्रभु यीशु के सच्चे शिष्यों की यह प्रवृत्ति होती है कि वे उसके वचन में बने रहते हैं (1 यूहन्ना 2:3-5), और इससे वे सत्य को जान लेते हैं शैतान की युक्तियों से स्वतंत्र रहते हैं (यूहन्ना 8:31-32)। प्रभु के साथ संगति में बने रहने और परमेश्वर के वचन से भली-भाँति अवगत रहने के द्वारा मसीही न केवल शैतान द्वारा उन से वह करवाने से सुरक्षित रहेंगे जो परमेश्वर ने उन से करने के लिए नहीं कहा है, बल्कि यह भी जान लेंगे कि परमेश्वर क्या चाहता है कि वे करें, और क्या न करें। जो भी परमेश्वर की इच्छा में और उसके द्वारा निर्धारित तरीके से किया जाएगा, उस पर हमेशा परमेश्वर की आशीष होगी; शेष सब कुछ तिरस्कार कर के फेंक दिया जाएगा।

    यह एक प्रकार के “मरे हुए काम” हैं जिनसे सभी मसीहियों को मन फिराना है – अपनी ही इच्छा से स्वयं के लिए निर्धारित किये हुए कार्य, न कि परमेश्वर से पूछने, उसकी इच्छा पता पड़ने की प्रतीक्षा करने, और फिर वह करने के जो परमेश्वर करने को कहे। जो भी स्वयं को सही लगे उसे ही अपनी समझ के अनुसार करना, परमेश्वर को उसकी आज्ञाकारिता के द्वारा नहीं बल्कि अपने कार्यों से प्रभावित करने का प्रयास करना, और उसके वचन का अध्ययन करने तथा परमेश्वर की इच्छा जानने में उसके साथ समय न बिताना, असफलताओं और मुसीबतों को दावत देने की अचूक विधि है। अगले लेख में हम एक अन्य प्रकार के मरे हुए काम को देखेंगे जिस से मन फिराना है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 6

Repentance From Dead Works - 2

 

    In the previous article we began considering the first of the elementary principles given in Hebrews 6:1-2, i.e., repentance from dead works. We learnt that “dead works” are those seemingly religious and good works that a Christian Believer does, often very reverently and piously, but they do not in any manner contribute to his spiritual growth and maturity. Though these kinds of works are done trusting that they will gain the Believer the favor and blessings of God, but they remain vain and infructuous in the Christian Believers life. This is because these works are not God assigned for him, but are those that the Believer has presumptively decided for himself, and does them according to his own wisdom and understanding, instead of in obedience to God; and then imposes them upon God for rewards.

    More often than not, these are satanic ploys to keep the Believer involved in things that keep him away from studying and obeying God’s Word, and knowing God’s will for him. Instead, the Believer is beguiled into learning and obeying the commandments of men, following man-ordained religious rites and rituals, in the garb of God’s commandments. The Bible teaches us that the only thing that pleases God is obedience to Him and His Word (Deuteronomy 5:29; 1 Samuel 15:22; Jeremiah 7:22-23). God is not pleased with things done presumptively in His name, even though they may be religious, pious, and good works, and may even be well appreciated by the people. Such works and practices do not bring any blessings and rewards from God, but may cause great harm to those who do them; and hence the first elementary principle is to repent from all such works. We will see this illustrated through some Biblical examples from today.

    One category of such presumptive, and not just vain and fruitless but eternally harmful and destructive works are the various kinds of self-determined ministries carried out by many people with great fan-fare and enthusiasm in the name of the Lord (Matthew 7:21-23). Notice from the text of this passage, in the Lord Jesus’s own words, from the “Sermon on the Mount” that these ministries carried out by these people, i.e., prophesying, casting out demons, and doing many wonders, all of them did happen. These people are not saying to the Lord that “we tried or attempted to do them in your name;” rather they make a categorical statement that they carried them out in His name, were successful in doing all that they claimed. Moreover, they did them all in the name of the Lord, not in the name of any other deity or person, not even their own names, but in the name of the Lord Jesus. Yet, the Lord’s reply to them is, “I never knew you; depart from Me, you who practice lawlessness!” (Matthew 7:23; KJV translates it as ‘ye that work iniquity’ and NIV translates it as ‘you evildoers!’). The reason for the Lord’s saying this to them despite their doing these great things in His name is given in Matthew 7:21 – they were not done in and according to God’s will. Only those who do the will of God the Father shall enter heaven; no one else, and none will enter because of their works of any kind.

    There can be a confusion here, that how did these people manage to do such great works in the Lord name, and yet were not acknowledged by the Lord for doing them? The answer is because Satan too has powers to work great and mighty works (2 Thessalonians 2:4, 9-10; Revelation 13:13-15). Satan can come as an angel of light, and his people as false apostles of Christ, deceitful workers, ministers of righteousness, to beguile God’s people (2 Corinthians 11:13-15). Satan and his people help the presumptuous people in doing these miraculous works, while people think and believe that they are doing the works with the power of God, for God. The only way to avoid this situation is to have a close fellowship and communication with God, to be able to learn His will (Romans 12:1-2), and learn from God, which of the works that He has kept for them (Ephesians 2:10) should they be doing. This can only happen by giving priority to studying God’s Word. When people spend time studying God’s Word, communing with God through His Word, then God the Father and the Lord will fellowship with them (John 14:21, 23). The true disciples of Lord Jesus make it a point to abide in His Word (1 John 2:3-5), and thereby the know the truth and be free (John 8:31-32) from the ploys of the devil. Because of his fellowship with the Lord and being well versed in God’s Word, the Believer will not only remain safe from being misled by Satan into presumptively doing things which God never asked them to do, but will also know what God wants him to do and what not to do. Whatever is done in God’s will, in the manner ordained by God, will always have God’s blessings; all the rest will be rejected and cast away.

    This is one category of “dead works” that all Believers need to repent from – working presumptuously instead of waiting upon God to find out what God has in mind for them, and then do that. Doing whatever seems appropriate to them by their own thinking, trying to impress God by their works instead of by their obedience to Him, and not spending proper time in studying God’s Word to know His will for them is a sure-shot way to disaster and failures. In the next article we will take up another kind of “dead work” to be repented from.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 45

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें5

मरे हुए कामों से मन फिराना 1

 

    पिछले लेख में हमने देखा था कि कैसे इन आरंभिक बातों के अध्ययन का आरम्भ हमें परमेश्वर के दो गुणों, धीरज और निबाहने, को दिखाता है। यह मसीही विश्वासियों, प्रभु यीशु के अनुयायियों के सामने अनुसरण करने के लिए एक उदाहरण को रखता है कि किसी से भी जल्दी ही मुँह न फेर लें, बल्कि धीरज से उसके साथ निबाहते रहें, और उनकी सहायता करें, उनकी कमजोरियों में उन्हें संभालें और सिखाएं, और परमेश्वर अपने समय में लोगों को उसके राज्य और महिमा के लिए फलवन्त बना देगा। आज से हम इब्रानियों 6:1-2 में उल्लेखित छः आरम्भिक बातों में से पहली, “मरे हुए कामों से मन फिराना” के बारे में सीखना आरम्भ करेंगे।

    इस वाक्यांश को पढ़ते समय, प्रवृत्ति केवल शब्द “मन फिराने” पर ही ध्यान केंद्रित करने की रहती है, और यह मान लिया जाता है कि जो लिखा हुआ है वह उद्धार के लिए पापों से मन फिराने, या परमेश्वर के साथ संगति में बहाल हो जाने के बारे में लिखा गया है। इसकी बजाए, वाक्यांश के अन्य शब्दों पर ध्यान पूर्वक विचार करना चाहिए, तथा देखना चाहिए कि वाक्यांश वास्तव में क्या कह रहा है। ध्यान कीजिए कि यह पत्री मसीही विश्वासियों को लिखी गई है; इसलिए, वे परमेश्वर की सन्तान बनने के लिए पश्चाताप करने या मन फिराने की प्रक्रिया से होकर पहले ही निकल चुके हैं। साथ ही, जैसा हमने इब्रानियों 5:11-14 का अध्ययन करते हुए देखा था, सन्दर्भ उनके उद्धार पाने का नहीं, बल्कि उनकी आत्मिक उन्नति और परिपक्वता का है। ये इब्रानी विश्वासी अपनी आत्मिक बढ़ोतरी में बहुत पिछड़ गए हैं, और यहाँ तक पीछे आ चुके हैं कि अब उन्हें ने जन्मे हुए आत्मिक शिशुओं के समान ‘दूध’ पिलाए जाने की, अर्थात मसीही विश्वास के आधारभूत सिद्धान्तों को फिर से सिखाए जाने आवश्यकता हो गई है। वे नया जन्म पाए हुए हैं, वे मसीही विश्वास में हैं, लेकिन अब उन्हें विश्वास की मौलिक बातों को फिर से सिखाने और उन्हें आत्मिक जीवनों में पोषित करने की आवश्यकता पड़ गई है, जैसे कि परमेश्वर के नवजात आत्मिक शिशुओं को होती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए हम अब समझ सकते हैं कि यहाँ पर उल्लेखित मन फिराने का अर्थ उद्धार के लिए पापों से पश्चाताप करना नहीं हो सकता है, क्योंकि वह तो अविश्वासियों के लिए होता है। इसलिए, हम इस पहली आरम्भिक बात के वाक्यांश को फिर से देखते हैं, कि वहाँ क्या लिखा गया है; वहाँ लिखा है “मरे हुए कामों से मन फिराना।” जैसे उद्धार के लिए मन फिराने या पश्चाताप करने का अर्थ होता है साँसारिक और पापमय जीवन को पूर्णतः त्याग देना और उससे अपना मुँह फेर लेना, उसी प्रकार से पवित्र आत्मा इस पत्री के लेखक में होकर परमेश्वर के लोगों, परमेश्वर की सन्तानों से यह आग्रह कर रहा है कि जिन कामों में वे लगे हुए हैं, जो उनकी कोई सहायता नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनकी हानि ही कर रहे हैं, उन्हें पूर्णतः त्याग दें, उन कामों से मुँह फेर लें।

    ध्यान कीजिए कि इब्रानियों 5:11-12 पर विचार करते समय हमने देखा था कि ये इब्रानी विश्वासी, उनके उद्धार पाने के समय के आधार पर उनसे रखी गई अपेक्षाओं से, किसी कारणवश बहुत बुरी तरह से पिछड़ गए थे। और अब वे जो भी कर रहे थे, वह उनकी आत्मिक उन्नति में कोई सहायता नहीं कर रहा था, बल्कि उन्हें उनके आत्मिक जीवनों में और पीछे खींच रहा था। साथ ही उस समय की परिस्थितियों पर भी विचार कीजिए; जैसा कि प्रेरित यूहन्ना ने लिखा है, “हे प्रियो, हर एक आत्मा की प्रतीति न करो: वरन आत्माओं को परखो, कि वे परमेश्वर की ओर से हैं कि नहीं; क्योंकि बहुत से झूठे भविष्यद्वक्ता जगत में निकल खड़े हुए हैं” (1 यूहन्ना 4:1; साथ ही 1 यूहन्ना 2:18 पर भी ध्यान कीजिए); और प्रेरित पौलुस ने 2 कुरिन्थियों 11:13-15 में सचेत किया है कि शैतान और उस के लोग कलीसियाओं में मसीह के झूठे प्रेरित, छल से काम करने वाले, धर्म के सेवक, और ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का रूप धरकर घुस आते हैं। इस प्रकार से पहली कलीसिया के समय से लेकर आज तक भी, उस समय से लेकर जब लोग मसीही विश्वास में प्रभु के प्रेरितों द्वारा लाए और वचन सिखाए जा रहे थे, शैतान अपने लोगों को कलीसियाओं में घुसाने और गलत शिक्षाओं तथा झूठे सिद्धान्तों को सिखाने में लगा हुआ है, और लोगों को बहका और भरमा रहा है (2 कुरिन्थियों 11:3), कि वे वास्तविक मसीही विश्वास के और परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं के मानने वाले नहीं रहें। पौलुस गलतिया के विश्वासियों को बड़े दुःख के साथ लिखता है, “हे निर्बुद्धि गलतियों, किस ने तुम्हें मोह लिया है? तुम्हारी तो मानों आंखों के सामने यीशु मसीह क्रूस पर दिखाया गया!” (गलतियों 3:1); और “पर अब जो तुम ने परमेश्वर को पहचान लिया वरन परमेश्वर ने तुम को पहचाना, तो उन निर्बल और निकम्मी आदि-शिक्षा की बातों की ओर क्यों फिरते हो, जिन के तुम दोबारा दास होना चाहते हो? तुम दिनों और महीनों और नियत समयों और वर्षों को मानते हो। मैं तुम्हारे विषय में डरता हूं, कहीं ऐसा न हो, कि जो परिश्रम मैं ने तुम्हारे लिये किया है व्यर्थ ठहरे” (गलतियों 4:9-11)।

    इसलिए यह बाइबल की स्पष्ट शिक्षा है कि मसीहियत के आरम्भ से ही, शैतान सक्रिय होकर अपनी विभिन्न युक्तियों के द्वारा विश्वासियों को बहकाता और भरमाता आया है कि वे आत्मिक जीवन में उन्नति न करने पाएँ। शैतान की इन युक्तियों का आधार मसीही विश्वासियों को ऐसी बातों को करने में उलझा देना है जो उन्हें परमेश्वर के वचन के अध्ययन और पालन करने से दूर रखें, ताकि वे सही आत्मिक खुराक प्राप्त न कर सकें। शैतान लोगों को भरमाता है कि अनेकों प्रकार के “धर्म के कार्यों” और भले कामों को करने के द्वारा, जिन में से अधिकाँश परमेश्वर की ओर से लोगों को सौंपे गए नहीं होते हैं, बल्कि लोगों ने स्वयं ही अपने लिए चुन और निर्धारित कर लिए होते हैं, वे परमेश्वर को प्रभावित करने पाएंगे, उससे प्रशंसा और आशीष प्राप्त कर लेंगे, जो कि बाइबल के अनुसार एक झूठी शिक्षा है। ये बहकाए और भरमाए हुए लोग यह एहसास नहीं करते हैं कि अदन की वाटिका के समय से ही, परमेश्वर ने केवल एक ही बात मनुष्य से चाही है कि वह परमेश्वर और उसके वचन की आज्ञाकारिता करे; और मनुष्य जब भी पाप में गिरा है, वह हमेशा इसी बात, परमेश्वर और उसके वचन की अनाज्ञाकारिता के कारण ही हुआ है, जो कि परमेश्वर के वचन के स्थान पर मनुष्य के वचन और मनुष्य के वचन की आज्ञाकारिता ले आने के कारण होता है। परमेश्वर के वचन के स्थान पर रखे गए मनुष्य के वचन और उनकी आज्ञाकारिता कभी भी परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं होती है; परमेश्वर उस से कभी प्रसन्न नहीं होता है (यशायाह 1:11-16 – इन पदों में परमेश्वर द्वारा ‘तुम्हारे’ के उपयोग पर विशेष ध्यान कीजिए), वे सभी व्यर्थ और निष्फल रहते हैं। यही वे “मरे हुए काम” हैं जिन्हें करने के लिए शैतान मसीही विश्वासियों को बहकाता और भरमाता है, परमेश्वर की आज्ञाकारिता के स्थान पर उन बातों का पालन करवाता है। यही वह पहली आरंभिक बात है जिसे सीखना और जिसका पालन किया जाना चाहिए – प्रत्येक मसीही विश्वासी को उन से मन फिराना चाहिए – उन्हें पहचान और स्वीकार कर के, उन्हें पूर्णतः त्याग देना चाहिए, उनसे मुँह मोड़ लेना चाहिए; उन सभी “मरे हुए कामों” से अलग हो जाना चाहिए जो उसे परमेश्वर के वचन का अध्ययन और पालन करने से रोकते हैं।

    अगले लेख में हम बाइबल से “मारे हुए कामों” के कुछ उदाहरणों को देखेंगे, जिन से पश्चाताप करने की आवश्यकता है; ऐसे काम जो उन लोगों के लिए समस्याओं और आशीषों को गँवाने का कारण बने, उन लोगों को लगता था कि उन बातों का पालन करने के द्वारा वे परमेश्वर की सेवा कर रहे हैं, किन्तु वास्तव में वे अनजाने में शैतान के कहे के अनुसार चल रहे थे।    

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 5

Repentance From Dead Works - 1

 

    In the previous article, we have seen how the beginning of the study on the elementary principles shows patience and perseverance as attributes of God. This places before the Christian Believers, the followers of the Lord Jesus, an example to be followed; i.e., not to easily give up on anyone, but to be patient, persevere with them, help and nurture them through their weaknesses and short-comings, and God in His time, will make people bring fruit for His Kingdom and glory. Today we will start studying the first of the six elementary principles mentioned in Hebrews 6:1-2, i.e., “repentance from dead works.”

    When reading this phrase, often, the tendency is to concentrate only upon the first word – ‘repentance’ and assume what is written is about repenting from sins for salvation, or for being restored in fellowship with God. Instead, careful attention should be paid to the remaining parts of the phrase, and it should be seen what the phrase actually is saying. Remember, this letter has been written to Christian Believers; therefore, they have already been through the process of repenting from their sins to become the children of God. Also, as we have seen from Hebrews 5:11-14, the context is not their salvation, but their spiritual growth and maturity. These Hebrew Believers have slipped up in their spiritual growth, and declined so much that now they are like spiritually newly born children, and they need to be fed the ‘milk’ i.e., the basics of Christian faith. They have been Born-Again, they have come into the Christian faith, but now they need to be taught the basics of the faith and nurtured in their spiritual lives once again like newly Born-Again children of God. With this in mind, we can see that for them the mention of repentance cannot be the repentance for salvation; which is meant for the unbelievers. Therefore, let us look at the phrase of the first elementary principle again, it says “repentance from dead works.” Just as for salvation, to repent means to give up and totally turn away from the worldly and sinful life, similarly, the Holy Spirit, through the author of this letter, is appealing to the people of God, the children of God to repent, i.e., to give up and totally turn away from what they had got involved in doing, which was not helping, but only harming them.

    Recall that while considering Hebrews 5:11-12 we had seen that these Hebrew Believers, for some reason, had fallen terribly short of the expectations that were from them, according to their time since being saved. Now, whatever they were doing was not building them up spiritually, but was only pulling them down in their spiritual lives. Also consider the circumstances around them at that time; as the Apostle John says, “Beloved, do not believe every spirit, but test the spirits, whether they are of God; because many false prophets have gone out into the world” (1 John 4:1; see also 1 John 2:18); and the Apostle Paul has cautioned in 2 Corinthians 11:13-15 that Satan and his people infiltrate the Church in the form of false apostles of Christ, deceitful workers, ministers of righteousness, angel of light etc. So, since the time of the first Church, and even within the Believers being brought into the Christian faith and being taught God’s Word through the Apostles, till today, Satan had infiltrated his people into the Church to spread false teachings, wrong doctrines, and beguile people away (2 Corinthians 11:3) from following the true Christian faith and the true teachings of God’s Word. Paul laments in Galatians 3:1 “O foolish Galatians! Who has bewitched you that you should not obey the truth, before whose eyes Jesus Christ was clearly portrayed among you as crucified?” and, “But now after you have known God, or rather are known by God, how is it that you turn again to the weak and beggarly elements, to which you desire again to be in bondage? You observe days and months and seasons and years. I am afraid for you, lest I have labored for you in vain”).

    So, the teaching of the Bible is clear that from the very beginning of Christianity, Satan has been actively deceiving and beguiling the Believers, through his various ploys, so that the Believers do not grow spiritually. The mainstay of these satanic ploys is to entangle the Christian Believers in various other things that keep them away from studying and following God’s Word, and thereby not allow them to receive proper spiritual nourishment. Satan deceives people into thinking that by doing various “religious” activities and good works, most of which are not God given to them but are those that they have thought and planned out for themselves, they will be able to impress God, gain His favor and blessings; which is a Biblically false teaching. But what these beguiled people do not realise is that since the Garden of Eden, all God has wanted from man has only been obedience to Him and His Word; and whenever man has fallen away, he has fallen away because of disobeying God and substituting God’s Word, God’s instructions by man’s word and instructions. Man’s words and instructions replacing God’s Word and instructions, are never accepted and blessed by God; they never please God (Isaiah 1:11-16 – take not of the use of ‘your’ by God in these verses), they remain vain and fruitless. These are the “dead works” – the vain and fruitless works that Satan beguiles the Christian Believers into indulging in, at the cost of obeying God. This is the first elementary principle to be leant and followed – every Christian Believer should repent – acknowledge and totally turn away, totally reject all “dead works” and then stay away from all that keeps him from studying God’s Word and applying it in his life.

    In the next article we will see some examples from the Bible of the “dead works” that need to be repented of; works that brought problems and loss of blessings for those who thought they were serving God through them, but actually, unknowingly they had been obeying Satan through those works.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well