ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

धर्मी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
धर्मी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 6 सितंबर 2026

Growth through God’s Word - Teachings Related to the Gospel – 5 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 5

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 5

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 5

 

पिछले लेख में हमने राजा योशिय्याह के उदाहरण से देखा था कि वास्तविक पश्चाताप जीवन में आए परिवर्तन से प्रमाणित होता है। ये परिवर्तन व्यक्ति के जीवन में दिखाई देने लगते हैं। वह व्यक्ति अपनी पुरानी बातों और व्यवहार को छोड़ कर, ऐसी नई बातों को, जो परमेश्वर के वचन और इच्छा के अनुसार हैं, अपने जीवन और व्यवहार में ले आता है (रोमियों 12:2; 2 कुरिन्थियों 5:17)। न केवल व्यक्ति में परिवर्तन आता है, वरन उस में साथ ही यह इच्छा भी आ जाती है कि अन्य लोग भी जो अभी अपनी गलतियों में बने हुए हैं, वे भी परिवर्तित हो जाएँ। साथ ही हमने योशिय्याह के उदाहरण से यह भी देखा था कि इसका ‘धार्मिक’ या ‘भक्त’ होने से कोई लेना-देना नहीं है; योशिय्याह, ‘धार्मिक’ और ‘भक्त’ दोनों ही था, और पहले से ही वह काम कर रहा था जो परमेश्वर की दृष्टि में सही थे। जब परमेश्वर का वचन उसे पढ़कर सुनाया गया था, वह अपने पूर्वज दाऊद के मार्गों में चला करता था (2 इतिहास 34:2), और वह बड़ी लग्न से अपने राज्य में से मूर्ति पूजा की सभी बातों को नष्ट करने में लगा हुआ था (2 इतिहास 34:3-8)। उसके धर्मी, भक्त, और प्रभु के लिए उत्साही, अर्थात ऐसा होने के बावजूद जैसा हम में से अधिकाँश कभी होने की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं, जब उसने परमेश्वर के वचन को सुना, उसे तुरन्त ही परमेश्वर के मानकों के सम्मुख अपनी वास्तविक दशा का बोध हो गया। परमेश्वर के वचन ने उसे कायल किया, और वह पश्चाताप में परमेश्वर के सम्मुख आ गया (2 इतिहास 34:19)। उसका यह पश्चाताप फिर उसके बदले हुए जीवन और कार्यों के द्वारा प्रमाणित हुआ – वही बात जिसकी माँग यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला फरीसियों से कर रहा था (मत्ती 3:7-8)। 

हम यही बात अय्यूब के जीवन में होती हुई भी देखते हैं; अय्यूब खरा, सीधा, परमेश्वर का भय मानने वाला, और बुराई से परे रहने वाला व्यक्ति था (अय्यूब 1:1); और उसके विषय परमेश्वर ने दो बार कहा कि पृथ्वी पर उसके समान और कोई नहीं था (अय्यूब 1:8; 2:3)। अय्यूब की सम्पूर्ण पुस्तक में, अय्यूब अपने निर्दोष और धर्मी होने पर दृढ़ता से बना रहता है और निरन्तर उसके मित्रों के द्वारा उस पर लगाए जा रहे दोषों का खण्डन करता रहता है। परन्तु अन्ततः, जब उसका सामना परमेश्वर से होता है, उसे तुरन्त ही अपनी वास्तविक दशा का एहसास हो जाता है, और वह परमेश्वर के सम्मुख पश्चाताप में आ जाता है, अपने आप को तुच्छ और घृणित कहता है (अय्यूब 40:3-4; 42:5-6)।

इसलिए वे लोग जो अपने ‘धार्मिक’ और ‘भक्त’ होने को पश्चातापी होने का प्रमाण, या फिर परमेश्वर को स्वीकार्य होने के समान समझते हैं, वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हो सकते हैं। इसी प्रकार से वे लोग भी गलतफहमी में हैं जो भले कामों को करने, धार्मिक रीतियों, विधियों, और त्यौहारों का निर्वाह करने, विभिन्न प्रकार के ‘धार्मिक कार्य’ करने, के आधार पर यह सोचते हैं कि वे भी ‘पश्चातापी’ या मन-फिराव वाले लोगों की श्रेणी में गिन लिए जाएँगे। ऐसे सभी लोगों को अपने बारे में फिर से विचार करने और इस घोर गलत धारणा से, जिस में वे जीवन जी रहे हैं, बाहर निकलने की आवश्यकता है। जिन फरीसियों को यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने धिक्कारा था, और उन्हें ‘सांप के बच्चों’ तक कह दिया था, वे बड़े धार्मिक लोग होते थे; प्रभु यीशु मसीह ने भी उनके धार्मिक होने को माना था, परन्तु उनकी धार्मिकता को स्वर्ग में प्रवेश करने के लिए पर्याप्त नहीं माना (मत्ती 5:20)। उन बहुत धर्मी और भक्त फरीसियों के सरदार, नीकुदेमुस से प्रभु यीशु ने दो टूक कह दिया कि यदि वह नया-जन्म न ले, तो स्वर्ग के राज्य में प्रवेश तो दूर, वह उस देख भी नहीं सकेगा (यूहन्ना 3:3, 5, 7)। वे भक्त यहूदी (प्रेरितों 2:5), जो यरूशलेम में अपने धार्मिक कर्तव्यों और रीतियों को पूरा करने के लिए एकत्रित थे, पिन्तेकुस्त के दिन जब उन्होंने पतरस का प्रचार सुना, तो उस से उनके हृदय छिद गए, और वे परिस्थिति के समाधान के लिए पुकार उठे, प्रभु के शिष्यों से पूछने लगे, कि उन्हें क्या करना चाहिए? तो उन्हें पतरस का उत्तर था कि वे मन फिराएं अर्थात पश्चाताप करें (प्रेरितों 2:37-38)। पौलुस एक बहुत धर्मी तथा परमेश्वर के लिए बहुत उत्साही फरीसी था, इतना कि वह दावे के साथ यह कह सका कि व्यवस्था के आधार पर वह निर्दोष था (फिलिप्पियों 3:4-6); परन्तु जब उसका सामना प्रभु यीशु से हुआ, वह पश्चाताप में आ गया, और उसका जीवन पूर्णतः बदल गया।

इसलिए कृपया शैतान के इस झाँसे में न फँसें, कि धर्मी, भक्त, श्रद्धापूर्ण आदि होने के द्वारा, तथा धार्मिक कार्यों, और रीतियों के निर्वाह के द्वारा लोग स्वतः ही पश्चातापी या मन-फिराव किए हुए भी मान लिए है जाते हैं – कदापि नहीं; ऐसा कभी संभव नहीं। जैसा कि परमेश्वर के वचन के उपरोक्त उदाहरणों से स्पष्ट है, धार्मिक होना पश्चातापी होना नहीं है। और हर किसी को, परमेश्वर के अनुयायियों को भी – उस समय यहूदियों और उनके धार्मिक अगुवों को, और अब उनके साथ मसीहियों या ईसाइयों और उनके धार्मिक अगुवों को, सभी को पश्चाताप करना है; क्योंकि यह करना सभी के लिये परमेश्वर की आज्ञा है (प्रेरितों 17:29-31)। यह आज्ञा वैकल्पिक नहीं है, और न ही यह ऐसी है जो कुछ लोगों के लिए लागू मानी जाए किन्तु अन्य लोगों के लिए नहीं। परमेश्वर की आज्ञा है कि हर स्थान पर, हर किसी को पश्चाताप करना ही है (पद 30), और इसका अर्थ भी ठीक यही है – हर स्थान पर हर किसी को।

अगले लेख में हम पश्चाताप के बारे में कुछ बातों को देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा तथा सच्चे मन से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Gospel – 5

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Gospel – 5

 

In the previous article, we had seen through the example of King Josiah that true repentance is evidenced by a changed life. These changes are evident in the person’s life. Such a person gives up the old things and behavior, and brings in new things and behavior in life, things that are in accordance with God’s Word and will (Romans 12:2; 2 Corinthians 5:17). Not only does the person change, but there comes a desire in that person to see others, who are still in their errors repent and change as well. We also saw from Josiah’s example, this has nothing to do with being ‘religious’ or ‘devout;’ Josiah was both ‘religious’ as well as ‘devout’ and already was doing things that were right in the sight of God. He used to walk in the ways of his forefather David (2 Chronicles 34:2), and was zealously destroying all pagan worship in his kingdom (2 Chronicles 34:3-8) at the time God’s Word was read to him. On hearing God’s Word, despite his being religious, devout, zealous for the Lord in a manner that hardly any of us can ever think of being, he immediately realized his actual state as per the standards of God’s Word. He was convicted by God’s Word and he came down in repentance (2 Chronicles 34:19). This repentance became evident by his changed life and works – John the Baptist had demanded this very thing of the Pharisees (Matthew 3:7-8). 

We see the same thing happening to Job, a person who was blameless, upright, feared God and shunned evil (Job 1:1), and for whom twice God says that there was none like him on earth (Job 1:8; 2:3). Throughout the Book of Job, Job keeps holding on to his grounds of being blameless and righteous and continually keeps disproving the charges being levelled against him by his friends. But eventually, when he is confronted by God, he immediately realises his actual condition, and comes down in repentance before God, calling himself vile and abhorring himself (Job 40:3-4; 42:5-6).

So, those who equate being ‘religious’ and ‘devout’ as evidence of being repentant, or as evidence of being acceptable to God, can be in a gross misunderstanding. Similarly, those who think that their good works, their fulfilling religious rituals, feasts and festivals, and carrying out ‘religious works’ of various kinds qualifies them as those who are ‘repentant’ are caught up in a serious misconception. All such people need to think again about these gross errors that they are living in. The Pharisees whom John the Baptist rebuked, calling them a ‘brood of vipers’ were very religious people; even the Lord Jesus acknowledged their righteousness, but also called it inadequate to enter the Kingdom of God (Matthew 5:20). To Nicodemus, the leader of these very religious and pious Pharisees, the Lord Jesus bluntly stated that unless he was Born-Again, he would not even see the Kingdom of God, let alone enter it (John 3:3, 5, 7). To the devout Jews (Acts 2:5) gathered in Jerusalem to fulfil their religious obligations and requirements, when they were cut to their hearts on listening to Peter’s sermon on the day of Pentecost, and wanting to know what to do to rectify the situation, they cried out to the Lord’s disciples. Peter's answer to them was for them to repent (Acts 2:37-38). Paul was a very religious Pharisee and was very zealous for God, so much so that he could boldly claim that as far as the Law was concerned, he was blameless (Philippians 3:4-6); but when confronted by the Lord Jesus, came down in repentance, and his life changed altogether.

So, please do not fall for this ploy of Satan, who deceives by making people think that by being religious, devout, and pious, by fulfilling religious rituals and works, they automatically also become repentant – no way; this never happens! As the above examples from God’s Word amply illustrate, being religious is not the same as being repentant. And everyone, even the followers of God – the then Jews and their religious leaders, and now the Christians and their religious leaders also, everyone must repent; for this is the commandment of God to everyone (Acts 17:29-31). This command is not optional, and neither is it meant only for some and not for others. The command of God is that all men everywhere must repent (v. 30), and that is exactly what it means – all men everywhere.

We will see some more aspects of repentance in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily and sincerely repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 19 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 26 - Law’s Capabilities & Incapabilities - 2 / व्यवस्था और उद्धार – 26 - व्यवस्था की क्षमताएँ और अक्षमताएँ - 3

 

व्यवस्था और उद्धार – 26 - व्यवस्था की सीमाएँ – 18

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यवस्था की क्षमताएँ और अक्षमताएँ (भाग 3)  


इस प्रश्न पर विचार करते हुए कि व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है, पिछले कुछ लेखों से हम रोमियों 7 अध्याय से व्यवस्था की सीमाओं के बारे में देखते आ रहे हैं। पिछले लेखों में हमने रोमियों 7:1, 5 से व्यवस्था की दो सीमाओं को देखा और समझा था। पहली, पद 1 से थी कि व्यवस्था प्रभुता करती है; उसमें दया, करुणा, व्यक्ति की परिस्थिति को समझना नहीं है; वह केवल दोषी ठहरा सकती है और दोष का दण्ड बता सकती है। दूसरी, पद 2 से थी कि व्यवस्था के कारण शरीर में अभिलाषाएं उत्पन्न होती हैं, जिनमें गिरा कर शैतान पाप करवा देता है। आज हम रोमियों 7 अध्याय में दी गई व्यवस्था की एक और सीमा और सम्बन्धित बातों को देखेंगे, जिन के कारण व्यवस्था उद्धार देने में असमर्थ है।


तीसरी और बहुत महत्वपूर्ण सीमा रोमियों 7:6 में दी गई है, जहाँ लिखा है, “परन्तु जिस के बन्धन में हम थे उसके लिये मर कर, अब व्यवस्था से ऐसे छूट गए, कि लेख की पुरानी रीति पर नहीं, वरन आत्मा की नई रीति पर सेवा करते हैं” (रोमियों 7:6)। प्रभु के शिष्यों, उस पर विश्वास और उसे जीवन समर्पण करने वाले लोगों, अर्थात मसीही विश्वासियों को व्यवस्था से छुड़ा लिया गया है; अब व्यवस्था उनके लिए लागू, और उन पर कार्यकारी नहीं है। वे अब व्यवस्था की बातों के पालन से, उस पर आधारित होकर परमेश्वर के समक्ष धर्मी बनने और परमेश्वर को स्वीकार्य होने से मुक्त कर दिए गए हैं। रोमियों में ही पौलुस आगे लिखता है, “क्योंकि हर एक विश्वास करने वाले के लिये धामिर्कता के निमित मसीह व्यवस्था का अन्त है” (रोमियों 10:4)। परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में, इसी विषय पर, प्रेरित पौलुस ने, कुलुस्से की मसीही मण्डली को, प्रभु यीशु मसीह द्वारा हमारे उद्धार के लिए किए गए काम के विषय लिखा, “और उसने तुम्हें भी, जो अपने अपराधों, और अपने शरीर की खतनारहित दशा में मुर्दा थे, उसके साथ जिलाया, और हमारे सब अपराधों को क्षमा किया। और विधियों का वह लेख जो हमारे नाम पर और हमारे विरोध में था मिटा डाला; और उसको क्रूस पर कीलों से जड़ कर सामने से हटा दिया है। और उसने प्रधानताओं और अधिकारों को अपने ऊपर से उतार कर उन का खुल्लमखुल्ला तमाशा बनाया और क्रूस के कारण उन पर जय-जय-कार की ध्वनि सुनाई” (कुलुस्सियों 2:13-15)। अब जिसे परमेश्वर ने ही प्रभु यीशु मसीह में पूरा कर के, हमारे सामने से हटा दिया है, तो उसके सहारे से, उसके पालन के द्वारा, हम परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और उसे स्वीकार्य कैसे हो सकते हैं? इसलिए व्यवस्था के पालन के द्वारा उद्धार पाने के प्रयास व्यर्थ हैं, असफल ही होंगे।


शैतान ने प्रथम कलीसिया के समय से ही मसीही विश्वासियों द्वारा भी व्यवस्था के पालन को अनिवार्य बनाने, और अपनी इस कुटिलता के द्वारा उन्हें विश्वास से नहीं वरन कर्मों से धर्मी ठहरने के जाल में फंसाने के प्रयास आरम्भ कर दिये थे। इस विषय पर प्रभु के भाई और प्रथम कलीसिया के एक अगुवे, याकूब ने अपनी पत्री में लिखा है, “क्योंकि जो कोई सारी व्यवस्था का पालन करता है परन्तु एक ही बात में चूक जाए तो वह सब बातों में दोषी ठहरा” (याकूब 2:10)। अर्थात, व्यवस्था का पालन तब ही सार्थक समझा जा सकता है जब व्यक्ति उस की हर एक बात को अपने मन, ध्यान, विचारों, और कर्मों में पूरा करे, कहीं पर भी ऐसा करने में कदापि न चूके। क्योंकि यदि वह अपने समस्त जीवन में यदि एक भी बार, एक भी बात के लिए, चाहे अनजाने में ही सही, चूक गया तो सम्पूर्ण व्यवस्था के उल्लंघन का दोषी हो गया, और उसका सभी बातों का पालन करते रहना व्यर्थ बन गया।

 

प्रथम कलीसिया के अगुवों में जब इस विषय पर चर्चा हुई, तो व्यवस्था पालन की इस माँग के विषय प्रेरित पतरस ने कहा, “तो अब तुम क्यों परमेश्वर की परीक्षा करते हो कि चेलों की गरदन पर ऐसा जूआ रखो, जिसे न हमारे बाप-दादे उठा सके थे और न हम उठा सकते” (प्रेरितों 15:10; कृपया प्रेरितों 15 अध्याय पढ़ें); अर्थात व्यवस्था की यह माँग कभी कोई भी पूरी नहीं कर सका था। प्रेरित पौलुस ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए गलातिया की मण्डली को लिखा, “सो जितने लोग व्यवस्था के कामों पर भरोसा रखते हैं, वे सब श्राप के आधीन हैं, क्योंकि लिखा है, कि जो कोई व्यवस्था की पुस्‍तक में लिखी हुई सब बातों के करने में स्थिर नहीं रहता, वह श्रापित है” (गलातियों 3:10)। अर्थात प्रभु द्वारा अनुग्रह से उद्धार पाने की बजाए, अपने कर्मों से व्यवस्था के पालन के द्वारा उद्धार पाने वालों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा करने में एक भी बात में चूक जाना, फिर से श्राप में, मृत्यु-दण्ड के लिए दोषी होने में चले जाना है।


हम पिछले लेखों में देख चुके हैं कि शैतान और उसके दूत, दुष्टात्माएँ, जो अपनी सृष्टि से ही हर तरह से मनुष्य से अधिक सामर्थी और बुद्धिमान हैं, वे कभी भी मनुष्यों को अपनी बातों, युक्तियों, और कुटिलताओं में फंसा कर आसानी से पाप में गिरा सकते हैं। इसलिए मनुष्य का व्यवस्था के पालन के द्वारा आजीवन धर्मी बने रहने कभी भी संभव नहीं है; शैतान और उसकी दुष्टात्माएँ उसे पाप में गिराते ही रहेंगे, दोषी और श्रापित बनाए ही रखेंगे, तथा उसे इस व्यर्थ और निष्फल प्रयास में उलझाए रख कर अन्ततः अपने साथ नरक में पहुँचा ही देंगे।


हम व्यवस्था की सीमाओं तथा अक्षमताओं के बारे में अगले लेख में और आगे देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 26 - The Law’s Limitations – 18

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Law’s Capabilities & Incapabilities (Part 3)

 

While considering the question of why the Law cannot save us, since the previous few articles, we have been looking at the limits of the Law from Romans 7. We have seen and understood two limitations of the Law from Romans 7:1, 5. The first was from verse 1 that the law asserts dominion. There is no kindness, compassion, understanding of the person's situation, etc., in the Law; it can only convict, condemn, and punish. The second limitation, from verse 5 was that desires arise in the flesh because of the Law, and Satan exploits them, uses them to tempt people to fulfill those desires, and makes people fall into sin. Today we'll look at another limitation of the Law from Romans 7; another aspect that renders it incapable of providing salvation.


A third and very important limitation is given in Romans 7:6, where it is written, "But now we have been delivered from the law, having died to what we were held by, so that we should serve in the newness of the Spirit and not in the oldness of the letter" (Romans 7:6). The disciples of the Lord Jesus, those who believe in Him and surrendered themselves to Him, i.e., Christian Believers, have been redeemed from observing the Law. Now the Law no longer applies to them, nor is it effective for them. They have now been set free from obeying the Law, from being righteous before God and being accepted by God through the Law. Further, in Romans itself, Paul writes, "For Christ is the end of the law for righteousness to everyone who believes" (Romans 10:4). On the same topic, under the guidance of God's Holy Spirit, the apostle Paul wrote to the Christian congregation in Colossae about the work done by the Lord Jesus Christ for our salvation, and said, "And you, being dead in your trespasses and the uncircumcision of your flesh, He has made alive together with Him, having forgiven you all trespasses, having wiped out the handwriting of requirements that was against us, which was contrary to us. And He has taken it out of the way, having nailed it to the cross. Having disarmed principalities and powers, He made a public spectacle of them, triumphing over them in it" (Colossians 2:13-15). So then, how can we be righteous and acceptable to God through obeying that, which God has fulfilled in the Lord Jesus Christ, and has taken away for us? Therefore, all efforts to be saved by obeying the Law are vain, and are doomed to failure.


Satan, from the time of the First Church itself, had begun his efforts to make obeying the Law as compulsory for the Christian Believers, to entangle them in his devious ploy of making them fall for being righteous by works, by obeying the Law, instead of by faith. On this topic, James, the brother of the Lord Jesus and an elder in the First Church, wrote in his letter, “For whoever shall keep the whole law, and yet stumble in one point, he is guilty of all” (James 2:10). In other words, the obeying of the Law can only be considered worthwhile if the person in his whole life, never even once, slips in obeying it, whether it be in his heart, mind, thoughts, or deeds, even inadvertently or unknowingly. If the person slips even once, then he becomes guilty of transgressing the whole Law, comes under condemnation, and his having obeyed the rest of the Law becomes vain.

 

When this topic was discussed in the First Church, then on the demand that the Law has to be followed, the Apostle Peter said, “Now therefore, why do you test God by putting a yoke on the neck of the disciples which neither our fathers nor we were able to bear?” (Acts 15:10; please read the whole of chapter 15 of Acts). The apostle Paul too, affirming this, had written to the Galatian Church, “For as many as are of the works of the law are under the curse; for it is written, "Cursed is everyone who does not continue in all things which are written in the book of the law, to do them."” (Galatians 3:10). That is to say, those who desire to be saved not by the grace of the Lord, but by their works through obeying the Law should always keep this in mind that, if they make even one mistake, slip up even once, then they will go back into being cursed and condemned to hell.


We have seen in the earlier articles that Satan and his demons, being more powerful and wiser than humans, in their creation, therefore, they can easily make anyone fall into sin by enticing or beguiling him through their cunning words, tricks, and devious ploys. That is why it is impossible for man to remain sinless, holy and perfect throughout his life, by obeying the Law. Satan and his demons will keep making him fall into sin, will keep him condemned and guilty, keep him caught up in the vain and fruitless effort of obeying the Law, and eventually will take him with them into hell.


We will continue with the limitations and incapabilities of the Law in the next article as well.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 13 मार्च 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 8

Click Here for the English Translation


सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 5

 

    पिछले लेख में  हमने राजा योशिय्याह के उदाहरण से देखा था कि वास्तविक पश्चाताप जीवन में आए परिवर्तन से प्रमाणित होता है; व्यक्ति के जीवन में दिखाई देने वाले परिवर्तनों से, उस व्यक्ति के द्वारा अपनी पुरानी बातों और व्यवहार को छोड़ कर अपने जीवन और व्यवहार में नई बातों को, जो परमेश्वर के वचन और इच्छा के अनुसार हैं, ले आने के द्वारा। न केवल व्यक्ति में परिवर्तन आता है, वरन उस में साथ ही यह इच्छा भी आ जाती है कि अन्य लोग भी जो अभी अपनी गलतियों में बने हुए हैं, वे भी परिवर्तित हो जाएँ। साथ ही हमने योशिय्याह के उदाहरण से यह भी देखा था कि इसका ‘धार्मिक’ या ‘भक्त’ होने से कोई लेना-देना नहीं है; योशिय्याह, ‘धार्मिक’ और ‘भक्त’ दोनों ही था, और पहले से ही वह काम कर रहा था जो परमेश्वर की दृष्टि में सही थे, तथा अपने पूर्वज दाऊद के मार्गों में चला करता था (2 इतिहास 34:2), और वह बड़ी लग्न से अपने राज्य में से मूर्ति पूजा की सभी बातों को नष्ट करने में लगा हुआ था (2 इतिहास 34:3-8), जब परमेश्वर का वचन उसे पढ़कर सुनाया गया। उसके धर्मी, भक्त, और प्रभु के लिए उत्साही, अर्थात ऐसा होने के बावजूद जैसा हम में से अधिकाँश कभी होने की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं, जब उसने परमेश्वर के वचन को सुना, उसे तुरन्त ही परमेश्वर के मानकों के सम्मुख अपनी वास्तविक दशा का बोध हो गया। परमेश्वर के वचन ने उसे कायल किया, और वह पश्चाताप में परमेश्वर के सम्मुख आ गया (2 इतिहास 34:19), जो फिर उसके बदले हुए जीवन और कार्यों के द्वारा प्रमाणित हुआ – वही बात जिसकी माँग यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला फरीसियों से कर रहा था (मत्ती 3:7-8)। हम यही बात अय्यूब के जीवन में होती हुई भी देखते हैं; अय्यूब खरा, सीधा, परमेश्वर का भय मानने वाला, और बुराई से परे रहने वाला व्यक्ति था (अय्यूब 1:1); और उसके विषय परमेश्वर ने दो बार कहा कि पृथ्वी पर उसके समान और कोई नहीं था (अय्यूब 1:8; 2:3)। अय्यूब की सम्पूर्ण पुस्तक में, अय्यूब अपने निर्दोष और धर्मी होने पर दृढ़ता से बना रहता है और उसके मित्रों के द्वारा उस पर लगाए जा रहे दोषों का खण्डन करता रहता है। परन्तु अन्ततः, जब उसका सामना परमेश्वर से होता है, उसे तुरन्त ही अपनी वास्तविक दशा का एहसास हो जाता है, और वह परमेश्वर के सम्मुख पश्चाताप में आ जाता है, अपने आप को तुच्छ और घृणित कहता है (अय्यूब 40:3-4; 42:5-6)।

    इसलिए वे लोग जो अपने ‘धार्मिक’ और ‘भक्त’ होने को पश्चातापी होने के समान या उसके तुल्य होना समझते हैं; जो लोग यह सोचते हैं कि उनके धार्मिक रीतियों, विधियों, और त्यौहारों का निर्वाह करने से, उनके द्वारा विभिन्न प्रकार के ‘धार्मिक कार्य’ करने से, वे भी ‘पश्चातापी’ या मन-फिराव वाले लोगों की श्रेणी में गिन लिए जाएँगे, उन्हें अपने बारे में फिर से विचार करने और इस घोर गलत धारणा से बाहर निकलने की आवश्यकता है। जिन फरीसियों को यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने धिक्कारा था, और उन्हें ‘सांप के बच्चों’ तक कह दिया था, वे बड़े धर्मी लोग होते थे; प्रभु यीशु मसीह ने भी उनके धर्मी होने को माना था, परन्तु उनकी धार्मिकता को स्वर्ग में प्रवेश करने के लिए पर्याप्त नहीं माना (मत्ती 5:20)। उन बहुत धर्मी और भक्त फरीसियों के सरदार, नीकुदेमुस से प्रभु यीशु ने दो टूक कह दिया कि यदि वह नया-जन्म न ले, तो स्वर्ग के राज्य में प्रवेश तो दूर, वह उस देख भी नहीं सकेगा (यूहन्ना 3:3, 5)। वे भक्त यहूदी (प्रेरितों 2:5), जो यरूशलेम में अपने धार्मिक कर्तव्यों और रीतियों को पूरा करने के लिए एकत्रित थे, पिन्तेकुस्त के दिन जब उन्होंने पतरस का प्रचार सुना, तो उस से उनके हृदय छिद गए, और वे परिस्थिति के समाधान के लिए पुकार उठे, पूछने लगे कि उन्हें क्या करना चाहिए, तो पतरस का उत्तर था कि वे मन फिराएं अर्थात पश्चाताप करें (प्रेरितों 2:37-38)। पौलुस एक बहुत धर्मी तथा परमेश्वर के लिए बहुत उत्साही फरीसी था, इतना कि वह दावे के साथ यह कह सका कि व्यवस्था के आधार पर वह निर्दोष था (फिलिप्पियों 3:4-6); परन्तु जब उसका सामना प्रभु यीशु से हुआ, वह पश्चाताप में आ गया, और उसका जीवन पूर्णतः बदल गया।

    इसलिए कृपया शैतान के इस झाँसे में न फँसें, कि धर्मी, भक्त, श्रद्धापूर्ण आदि होने के द्वारा, तथा धार्मिक कार्यों, और रीतियों के निर्वाह के द्वारा वे स्वतः ही पश्चातापी या मन-फिराव किए हुए भी मान लिए है जाते हैं – कदापि नहीं; ऐसा कभी संभव नहीं। जैसा कि परमेश्वर के वचन के इन उदाहरणों से स्पष्ट है, धार्मिक होना पश्चातापी होना नहीं है; और हर किसी को, परमेश्वर के अनुयायियों को भी – उस समय यहूदियों और उनके धार्मिक अगुवों को, और अब उनके साथ मसीहियों या ईसाइयों और उनके धार्मिक अगुवों को, सभी को पश्चाताप करना है; क्योंकि यह परमेश्वर की आज्ञा है (प्रेरितों 17:29-31)। यह आज्ञा वैकल्पिक नहीं है, और न ही यह ऐसी है जो कुछ लोगों के लिए लागू मानी जाए किन्तु अन्य लोगों के लिए नहीं; परमेश्वर की आज्ञा है कि हर स्थान पर, हर किसी को पश्चाताप करना ही है (पद 30), और यही इसका अर्थ भी है – हर स्थान पर हर किसी को।

    अगले लेख में हम पश्चाताप के बारे में कुछ बातों को देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Teachings Related to the Gospel – 5

 

    In the previous article, we had seen through the example of King Josiah that true repentance is evidenced by a changed life; changes that are evident in the persons works, in his giving up the old things and behavior and bringing in new things and behavior in life, things that are in accordance with God’s Word and will. Not only does the person change, but there comes in a desire in that person to see others, who are still in their errors repent and change as well. We also saw from Josiah’s example, this has nothing to do with being ‘religious’ or ‘devout;’ Josiah was both ‘religious’ as well as ‘devout’ and already doing things that were right in the sight of God, was walking in the ways of his forefather David (2 Chronicles 34:2), and was zealously destroying all pagan worship in his kingdom (2 Chronicles 34:3-8) when God’s Word was read to him. On hearing God’s Word, despite his being religious, devout, zealous for the Lord in a manner that hardly anyone of us can ever think of being, he immediately realized his actual state as per the standards of God’s Word. He was convicted by God’s Word and he came down in repentance (2 Chronicles 34:19), which was then evidenced by his works and changed life – which was what John the Baptist had demanded of the Pharisees (Matthew 3:7-8). We see the same thing happening to Job, a person who was blameless, upright, feared God and shunned evil (Job 1:1), and for whom twice God says that there was none like him on earth (Job 1:8; 2:3). Throughout the Book of Job, Job keeps holding his grounds of being blameless and righteous and disproving the charges being levelled against him by his friends. But eventually, when he is confronted by God, he immediately realises his actual condition, and comes down in repentance before God, calling himself vile and abhorring himself (Job 40:3-4; 42:5-6).

    So, those who equate being ‘religious’ and ‘devout’ with being repentant; those who think that their fulfilling religious rituals, feasts and festivals, and carrying out ‘religious works’ of various kinds qualifies them as those who are ‘repentant’ need to think again about their gross misconception. The Pharisees whom John the Baptist rebuked, calling them a ‘brood of vipers’ were very religious people; even the Lord Jesus acknowledged their righteousness, but also called it inadequate to enter the Kingdom of God (Matthew 5:20). To Nicodemus, the leader of these very religious and pious Pharisees, the Lord Jesus categorically stated that unless he was Born-Again, he would not even see the Kingdom of God. Let alone enter it (John 3:3, 5). To the devout Jews (Acts 2:5) gathered in Jerusalem to fulfil their religious obligations and requirements, when they were cut to their hearts on listening to Peter’s sermon on the day of Pentecost, and wanting to know what to do to rectify the situation, Peter asked them to repent (Acts 2:37-38). Paul was a very religious and zealous for God Pharisee, so much so that he could boldly claim that as far as the Law was concerned, he was blameless (Philippians 3:4-6); but when confronted by the Lord Jesus, came down in repentance, and his life changed altogether.

    So, please do not fall for this ploy of Satan, who deceives by making people think that by being religious, devout, and pious, by fulfilling religious rituals and works, they automatically also become repentant – no way! As these examples from God’s Word amply illustrate, being religious is not the same as being repentant; and everyone, even the followers of God – the then Jews and their religious leaders, and now also the Christians and their religious leaders, everyone must repent; for this is the commandment of God (Acts 17:29-31). This command is not optional, and neither is it meant only for some and not for others; the command of God is that all men everywhere must repent (v. 30), and that is what it means – all men everywhere.

    We will see some more aspects of repentance in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 10 अगस्त 2023

The Law & Salvation / व्यवस्था और उद्धार – 29 – The Law’s Limitation / व्यवस्था की सीमा – 20

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? – 20

व्यवस्था की क्षमताएँ और अक्षमताएँ (भाग 3)

इस प्रश्न पर विचार करते हुए कि व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है, पिछले लेखों में हमने रोमियों 7 अध्याय से व्यवस्था की सीमाओं के बारे में देखना आरंभ किया है। पिछले लेखों में हमने रोमियों 7:1, 5 से व्यवस्था की दो सीमाओं को देखा और समझा था। पहली, पद 1 से थी कि व्यवस्था प्रभुता करती है; उसमें दया, करुणा, व्यक्ति की परिस्थिति को समझना नहीं है; वह केवल दोषी ठहरा सकती है और दोष का दण्ड बता सकती है। दूसरी, पद 2 से थी कि व्यवस्था के कारण शरीर में अभिलाषाएं उत्पन्न होती हैं, जिनमें गिरा कर शैतान पाप करवा देता है। आज हम रोमियों 7 अध्याय में दी गई व्यवस्था की एक और सीमा और सम्बन्धित बातों को देखेंगे, जिन के कारण व्यवस्था उद्धार देने में असमर्थ है।


तीसरी और बहुत महत्वपूर्ण सीमा रोमियों 7:6 में दी गई है, जहाँ लिखा है, “परन्तु जिस के बन्धन में हम थे उसके लिये मर कर, अब व्यवस्था से ऐसे छूट गए, कि लेख की पुरानी रीति पर नहीं, वरन आत्मा की नई रीति पर सेवा करते हैं” (रोमियों 7:6)। प्रभु के शिष्यों, उस पर विश्वास और उसे जीवन समर्पण करने वाले लोगों, अर्थात मसीही विश्वासियों को व्यवस्था से छुड़ा लिया गया है; अब व्यवस्था उनके लिए लागू, और उन पर कार्यकारी नहीं है। वे अब व्यवस्था की बातों के पालन से, उस पर आधारित होकर परमेश्वर के समक्ष धर्मी बनने और परमेश्वर को स्वीकार्य होने से मुक्त कर दिए गए हैं। रोमियों में ही पौलुस आगे लिखता है, “क्योंकि हर एक विश्वास करने वाले के लिये धामिर्कता के निमित मसीह व्यवस्था का अन्त है” (रोमियों 10:4)। परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में, इसी विषय पर, प्रेरित पौलुस ने, कुलुस्से की मसीही मण्डली को, प्रभु यीशु मसीह द्वारा हमारे उद्धार के लिए किए गए काम के विषय लिखा, “और उसने तुम्हें भी, जो अपने अपराधों, और अपने शरीर की खतनारहित दशा में मुर्दा थे, उसके साथ जिलाया, और हमारे सब अपराधों को क्षमा किया। और विधियों का वह लेख जो हमारे नाम पर और हमारे विरोध में था मिटा डाला; और उसको क्रूस पर कीलों से जड़ कर सामने से हटा दिया है। और उसने प्रधानताओं और अधिकारों को अपने ऊपर से उतार कर उन का खुल्लमखुल्ला तमाशा बनाया और क्रूस के कारण उन पर जय-जय-कार की ध्वनि सुनाई” (कुलुस्सियों 2:13-15)। अब जिसे परमेश्वर ने ही प्रभु यीशु मसीह में पूरा कर के, हमारे सामने से हटा दिया है, तो उसके सहारे से, उसके पालन के द्वारा, हम परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और उसे स्वीकार्य कैसे हो सकते हैं? इसलिए व्यवस्था के पालन के द्वारा उद्धार पाने के प्रयास व्यर्थ हैं, असफल ही होंगे।


शैतान ने प्रथम कलीसिया के समय से ही मसीही विश्वासियों द्वारा भी व्यवस्था के पालन को अनिवार्य बनाने, और अपनी इस कुटिलता के द्वारा उन्हें विश्वास से नहीं वरन कर्मों से धर्मी ठहरने के जाल में फंसाने के प्रयास आरम्भ कर दी थे। इस विषय पर प्रभु के भाई और प्रथम कलीसिया के एक अगुवे, याकूब ने अपनी पत्री में लिखा है, “क्योंकि जो कोई सारी व्यवस्था का पालन करता है परन्तु एक ही बात में चूक जाए तो वह सब बातों में दोषी ठहरा” (याकूब 2:10)। अर्थात, व्यवस्था का पालन तब ही सार्थक समझा जा सकता है जब व्यक्ति उस की हर एक बात को अपने मन, ध्यान, विचारों, और कर्मों में पूरा करे, कहीं पर भी ऐसा करने में कदापि न चूके। क्योंकि यदि वह अपने समस्त जीवन में यदि एक भी बार, एक भी बात के लिए, चाहे अनजाने में ही सही, चूक गया तो सम्पूर्ण व्यवस्था के उल्लंघन का दोषी हो गया, और उसका ने सभी बातों का पालन करते रहना व्यर्थ बन गया। प्रथम कलीसिया के अगुवों में जब इस विषय पर चर्चा हुई, तो व्यवस्था पालन की इस माँग के विषय प्रेरित पतरस ने कहा, “तो अब तुम क्यों परमेश्वर की परीक्षा करते हो कि चेलों की गरदन पर ऐसा जूआ रखो, जिसे न हमारे बाप-दादे उठा सके थे और न हम उठा सकते” (प्रेरितों 15:10; कृपया प्रेरितों 15 अध्याय पढ़ें); अर्थात व्यवस्था की यह माँग कभी कोई भी पूरी नहीं कर सका था। प्रेरित पौलुस ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए गलातिया की मण्डली को लिखा, “सो जितने लोग व्यवस्था के कामों पर भरोसा रखते हैं, वे सब श्राप के आधीन हैं, क्योंकि लिखा है, कि जो कोई व्यवस्था की पुस्‍तक में लिखी हुई सब बातों के करने में स्थिर नहीं रहता, वह श्रापित है” (गलातियों 3:10)। अर्थात प्रभु द्वारा अनुग्रह से उद्धार पाने की बजाए, अपने कर्मों से व्यवस्था के पालन के द्वारा उद्धार पाने वालों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा करने में एक भी बात में चूक जाना, फिर से श्राप में, मृत्यु-दण्ड के लिए दोषी होने में चले जाना है।


हम पिछले लेखों में देख चुके हैं कि शैतान और उसके दूत, दुष्टात्माएँ, जो अपनी सृष्टि से ही हर तरह से मनुष्य से अधिक सामर्थी और बुद्धिमान हैं, वे कभी भी मनुष्यों को अपनी बातों, युक्तियों, और कुटिलताओं में फंसा कर आसानी से पाप में गिरा सकते हैं। इसलिए मनुष्य का व्यवस्था के पालन के द्वारा आजीवन धर्मी बने रहने कभी भी संभव नहीं है; शैतान और उसकी दुष्टात्माएँ उसे पाप में गिराते ही रहेंगे, दोषी और श्रापित बनाए ही रखेंगे, तथा उसे इस व्यर्थ और निष्फल प्रयास में उलझाए रख कर अन्ततः अपने साथ नरक में पहुँचा ही देंगे।


    हम व्यवस्था की सीमाओं तथा अक्षमताओं के बारे में अगले लेख में और आगे देखेंगे।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Why The Law Cannot Save Us – 20

Law’s Capabilities & Incapabilities (Part 3)

 

    Considering the question of why the law cannot save us, in the previous articles, we began to look at the limits of the Law from Romans 7. We saw and understood two limitations of the Law from Romans 7:1, 5. The first was from verse 1 that the law asserts dominion. There is no kindness, compassion, understanding of the person's situation, etc., in the Law; it can only convict, condemn, and punish. The second limitation, from verse 5 was that because of the Law desires arise in the flesh, and Satan exploits them, uses them to tempt people to fulfill those desires, and gets them to fall into sin. Today we'll look at another limitation of the Law from Romans 7; another aspect that renders it incapable of providing salvation.


    A third and very important limitation is given in Romans 7:6, where it is written, "But now we have been delivered from the law, having died to what we were held by, so that we should serve in the newness of the Spirit and not in the oldness of the letter" (Romans 7:6). The disciples of the Lord Jesus, those who believe in Him and surrendered themselves to Him, i.e., Christian Believers, have been redeemed from observing the Law. Now the Law no longer applies to them, nor is it effective for them. They have now been set free from obeying the Law, from being righteous before God and being accepted by God through the Law. In Romans itself, Paul further writes, "For Christ is the end of the law for righteousness to everyone who believes" (Romans 10:4). On the same topic, under the guidance of God's Holy Spirit, the apostle Paul wrote to the Christian congregation in Colossae about the work done by the Lord Jesus Christ for our salvation, and said, "And you, being dead in your trespasses and the uncircumcision of your flesh, He has made alive together with Him, having forgiven you all trespasses, having wiped out the handwriting of requirements that was against us, which was contrary to us. And He has taken it out of the way, having nailed it to the cross. Having disarmed principalities and powers, He made a public spectacle of them, triumphing over them in it" (Colossians 2:13-15). So then, how can we be righteous and acceptable to God through obeying that, which God has fulfilled in the Lord Jesus Christ, and has taken away from us? Therefore, all efforts to be saved by obeying the Law are vain, and are doomed to failure.


    Satan, from the time of the First Church itself, had begun his efforts to make obeying the Law as compulsory for the Christian Believers, to entangle them in his devious ploy of making them fall for being righteous by obeying the Law instead of by faith. On this topic, James, the brother of the Lord Jesus and an elder in the First Church, wrote in his letter, “For whoever shall keep the whole law, and yet stumble in one point, he is guilty of all” (James 2:10). In other words, the obeying of the Law can only be considered worthwhile if the person in his whole life, never even once, slips in obeying it, whether it be in his heart, mind, thoughts, or deeds, even inadvertently or unknowingly. If the person slips even once, then he becomes guilty of transgressing the whole Law, comes under condemnation, and his having obeyed the rest of the Law becomes vain. When this topic was discussed in the First Church, then on the demand that the Law has to be followed, the Apostle Peter said, “Now therefore, why do you test God by putting a yoke on the neck of the disciples which neither our fathers nor we were able to bear?” (Acts 15:10; please read the whole of chapter 15 of Acts). The Apostle Paul too, affirming this, had written to the Galatian Church, “For as many as are of the works of the law are under the curse; for it is written, "Cursed is everyone who does not continue in all things which are written in the book of the law, to do them."” (Galatians 3:10). That is to say, those who desire to be saved not by the grace of the Lord, but by their works through obeying the Law should always keep this in mind that, if the make even one mistake, slip up even once, then they will go back into being cursed and condemned to hell.


    We have seen in the earlier articles that Satan and his demons, since their creation, are more powerful and wise than humans, and they can make anyone fall into sin by enticing or beguiling him to fall through their cunning words, tricks, and devious ploys. That is why it is impossible for man to remain sinless, holy and perfect throughout his life by obeying the Law. Satan and his demons will keep making him fall into sin, will keep him condemned and guilty, keep him caught up in the vain and fruitless effort of obeying the Law, and eventually will take him with them into hell.


    We will continue with the limitations and incapabilities of the Law in the next article as well.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well