ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बचाए लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बचाए लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 3 मई 2016

बदला जीवन


   कंप्यूटर को निज प्रयोग के लिए सरल और व्यक्तिगत बनाने में अति प्रमुख भूमिका निभाने वाले पथप्रदर्शक स्टीव जोब का जब 2011 में निधन हुआ तो संसार भर से दस लाख से भी अधिक लोगों ने इंटरनैट द्वारा उन्हें श्र्द्धांजली भेजी। इन श्रद्धांजलियों में एक सामन्य बात थी लोगों द्वारा व्यक्त किए जाना कि कैसे स्टीव जोब के कार्य ने उनके जीवनों को प्रभावित किया और बदल दिया। उन लोगों ने व्यक्त किया कि उसकी रचनात्मक कृतियों के कारण आज वे जीवन भिन्न रीति से जी पा रहे हैं, और इसके लिए वे जोब के लिए अपनी प्रशंसा और उसके निधन पर अपना दुःख व्यक्त करना चाहते हैं। स्टीव जोब द्वारा बनाए गए गए टैबलेट कंप्यूटर iPad को आधार बनाकर एक टैबलेट कंप्यूटर पर बड़े अक्षरों में किसी ने लिख कर कहा: iSad!

   कृतज्ञता से भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है; और यही बात परमेश्वर के वचन बाइबल में भजन 107 में कही गई है: "यहोवा के छुड़ाए हुए ऐसा ही कहें, जिन्हें उसने द्रोही के हाथ से दाम दे कर छुड़ा लिया है" (पद 2)। इस भजन का प्रसंग है बड़ी कठिनाई में पड़े लोगों का परमेश्वर द्वारा बचाया जाना। बचाए गए लोगों में से कुछ बेघर और बेआसरा थे (पद 4-5), कुछ ने परमेश्वर की आज्ञाओं के विरुद्ध बलवा किया था (पद 10-11), कुछ अपनी बुद्धि लगाकर भी निराश ही हुए थे और अन्ततः उन्होंने परमेश्वर को पुकारा (पद 26-27)। उनकी परेशानी और परिस्थिति का कारण चाहे जो भी रहा हो, जब उन्होंने परमेश्वर को पुकारा तो परमेश्वर ने उनकी सहायता भी करी, और उन्हें परिस्थितियों से छुड़ाया भी (पद 8, 15, 21, 31)।

   जब हम परमेश्वर के प्रेम और क्षमा की महानता पर ध्यान करते हैं, प्रभु यीशु को संसार में बलिदान होने और फिर मृतकों में से उसके पुनरुत्थान के लिए भेजने के उसके अनुग्रह के बारे में विचार करते हैं, यह समझते-पहिचानते हैं हैं कि प्रभु ने हमें कैसे हमारे पापों और उनके दुषपरिणामों से छुड़ाया है, तो हम उसकी आराधना और स्तुति करे बिना रह नहीं पाते और प्रभु यीशु में होकर सेंत-मेंत मिलने वाली क्षमा तथा उद्धार के बारे में बताने से और अपने बदले हुए जीवन के बारे में गवाही देने से रह नहीं पाते। - डेविड मैक्कैसलैंड


हमारे उद्धार के लिए प्रभु परमेश्वर के प्रति हमारी कृतज्ञता, 
दूसरों को इस बात कि साक्षी देने को उत्तेजित करती है।

परन्तु पतरस और यूहन्ना ने उन को उत्तर दिया, कि तुम ही न्याय करो, कि क्या यह परमेश्वर के निकट भला है, कि हम परमेश्वर की बात से बढ़कर तुम्हारी बात मानें। क्योंकि यह तो हम से हो नहीं सकता, कि जो हम ने देखा और सुना है, वह न कहें। - प्रेरितों 4:19-20

बाइबल पाठ: भजन 107:1-16
Psalms 107:1 यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है; और उसकी करूणा सदा की है! 
Psalms 107:2 यहोवा के छुड़ाए हुए ऐसा ही कहें, जिन्हें उसने द्रोही के हाथ से दाम दे कर छुड़ा लिया है, 
Psalms 107:3 और उन्हें देश देश से पूरब- पश्चिम, उत्तर और दक्खिन से इकट्ठा किया है।
Psalms 107:4 वे जंगल में मरूभूमि के मार्ग पर भटकते फिरे, और कोई बसा हुआ नगर न पाया; 
Psalms 107:5 भूख और प्यास के मारे, वे विकल हो गए। 
Psalms 107:6 तब उन्होंने संकट में यहोवा की दोहाई दी, और उसने उन को सकेती से छुड़ाया; 
Psalms 107:7 और उन को ठीक मार्ग पर चलाया, ताकि वे बसने के लिये किसी नगर को जा पहुंचे। 
Psalms 107:8 लोग यहोवा की करूणा के कारण, और उन आश्चर्यकर्मों के कारण, जो वह मनुष्यों के लिये करता है, उसका धन्यवाद करें! 
Psalms 107:9 क्योंकि वह अभिलाषी जीव को सन्तुष्ट करता है, और भूखे को उत्तम पदार्थों से तृप्त करता है।
Psalms 107:10 जो अन्धियारे और मृत्यु की छाया में बैठे, और दु:ख में पड़े और बेड़ियों से जकड़े हुए थे, 
Psalms 107:11 इसलिये कि वे ईश्वर के वचनों के विरुद्ध चले, और परमप्रधान की सम्मति को तुच्छ जाना। 
Psalms 107:12 तब उसने उन को कष्ट के द्वारा दबाया; वे ठोकर खाकर गिर पड़े, और उन को कोई सहायक न मिला। 
Psalms 107:13 तब उन्होंने संकट में यहोवा की दोहाई दी, और उस ने सकेती से उनका उद्धार किया; 
Psalms 107:14 उसने उन को अन्धियारे और मृत्यु की छाया में से निकाल लिया; और उन के बन्धनों को तोड़ डाला। 
Psalms 107:15 लोग यहोवा की करूणा के कारण, और उन आश्चर्यकर्मों के कारण जो वह मनुष्यों के लिये करता है, उसका धन्यवाद करें! 
Psalms 107:16 क्योंकि उसने पीतल के फाटकों को तोड़ा, और लोहे के बेण्डों को टुकड़े टुकड़े किया।

एक साल में बाइबल: 
  • 1 राजा 14-15
  • लूका 22:21-46


सोमवार, 2 मई 2016

विश्राम स्थल


   मेरे दफ्तर की खिड़की से दिखने वाले खेत में खड़ा वह एकमात्र पेड़ मेरे लिए एक पहेली था। कई एकड़ में फैले उस खेत में से अनेक पेड़ काट दिए गए थे जिससे खेती की जा सके, लेकिन उस एक पेड़ को छोड़ दिया गया था, और वह ऊँची और बड़े दायरे में फैली हुई अपनी डालियों के साथ वहाँ बना हुआ था। इस पहेली का उत्तर मुझे तब मिला जब मैंने वहाँ के किसानों की परंपरा के बारे में जाना - लंबे समय से वे किसान अपने खेतों में एक पेड़ को बचाए रखते थे जिससे वे और उनके जानवर उस पेड़ के नीचे विश्राम पा सकें, धूप और गर्मी से बचने का एक ठंड़ा स्थान उनके पास उपलब्ध रहे।

   हमारे जीवनों में भी कभी ऐसा होता है कि हम ही अकेले होते हैं जो किसी दुर्घटना या त्रासदी से बच कर निकल आते हैं, और सोचते हैं कि हम ही क्यों बच सके? युद्ध स्थल से लौटने वाले सैनिकों, जान-लेवा रोगों के फैलने पर बचने वाले रोगियों, आदि सब की यही सोच होती है, कि जब अन्य कोई नहीं बच सका, तो हम क्यों और कैसे बच गए?

   परमेश्वर के वचन बाइबल के पुराने नियम खण्ड में हम पाते हैं कि जब ढिठाई तथा अनाज्ञाकारिता के कारण परमेश्वर को अपनी प्रजा इस्त्राएल को अन्ततः दण्ड देने के लिए मजबूर होना पड़ा, उन्हें दास्तव में जाने दिया गया, तब भी परमेश्वर ने थोड़े से लोगों को सुरक्षित बचाए रखा। इन बचे हुए लोगों ने परमेश्वर की व्यवस्था और विधियों को संभाले रखा और आगे चलकर यरुशालेम के मन्दिर का पुनःनिर्माण किया (एज़्रा 9:9)। प्रेरित पौलुस ने अपने आप को परमेश्वर द्वारा बचा कर रखे हुओं में से एक बताया (रोमियों 11:1, 5) जिससे वह गैरयहूदियों के मध्य परमेश्वर का संदेशवाहक बन सके (रोमियों 11:13)।

   यदि आज हम वहाँ सुरक्षित खड़े हैं जहाँ अनेक गिर चुके हैं या नाश हो चुके हैं, तो वह इसलिए कि हम उस जीवते सच्चे प्रभु परमेश्वर की स्तुति और आराधना में हाथ उठाएं, उसके प्रेम और दया के सुसमाचार को अन्य लोगों तक फैलाएं और पाप के दुषप्रभावों से हताश और निराश लोगों के लिए एक विश्राम स्थल बनें, जहाँ वे बुराई की झुलसाने वाली तपिश से ठन्डक पाने का स्थान तथा अनन्त आशीष के जीवन मार्ग पाएं। - जूली ऐकैरमैन लिंक


प्रोत्साहन की एक छोटी से चिंगारी, आशा की बड़ी ज्वाला सुल्गा सकती है।

कि प्रभु का आत्मा मुझ पर है, इसलिये कि उसने कंगालों को सुसमाचार सुनाने के लिये मेरा अभिषेक किया है, और मुझे इसलिये भेजा है, कि बन्‍धुओं को छुटकारे का और अन्‍धों को दृष्टि पाने का सुसमाचार प्रचार करूं और कुचले हुओं को छुड़ाऊं। - लूका 4:18

बाइबल पाठ: एज़्रा 9:5-9
Ezra 9:5 परन्तु सांझ की भेंट के समय मैं वस्त्र और बागा फाड़े हुए उपवास की दशा में उठा, फिर घुटनों के बल झुका, और अपने हाथ अपने परमेश्वर यहोवा की ओर फैला कर कहा, 
Ezra 9:6 हे मेरे परमेश्वर! मुझे तेरी ओर अपना मुंह उठाते लाज आती है, और हे मेरे परमेश्वर! मेरा मुंह काला है; क्योंकि हम लोगों के अधर्म के काम हमारे सिर पर बढ़ गए हैं, और हमारा दोष बढ़ते बढ़ते आकाश तक पहुंचा है 
Ezra 9:7 अपने पुरखाओं के दिनों से ले कर आज के दिन तक हम बड़े दोषी हैं, और अपने अधर्म के कामों के कारण हम अपने राजाओं और याजकों समेत देश देश के राजाओं के हाथ में किए गए कि तलवार, बन्धुआई, लूटे जाने, और मुंह काला हो जाने की विपत्तियों में पड़ें जैसे कि आज हमारी दशा है। 
Ezra 9:8 और अब थोड़े दिन से हमारे परमेश्वर यहोवा का अनुग्रह हम पर हुआ है, कि हम में से कोई कोई बच निकले, और हम को उसके पवित्र स्थान में एक खूंटी मिले, और हमारा परमेश्वर हमारी आंखों में जयोति आने दे, और दासत्व में हम को कुछ विश्रान्ति मिले। 
Ezra 9:9 हम दास तो हैं ही, परन्तु हमारे दासत्व में हमारे परमेश्वर ने हम को नहीं छोड़ दिया, वरन फारस के राजाओं को हम पर ऐसे कृपालु किया, कि हम नया जीवन पाकर अपने परमेश्वर के भवन को उठाने, और इसके खंडहरों को सुधारने पाए, और हमें यहूदा और यरूशालेम में आड़ मिली।

एक साल में बाइबल: 
  • 1 राजा 12-13
  • लूका 22:1-20


शनिवार, 31 जनवरी 2015

बचाए गए



   दक्षिण अमेरिका के चिली देश में सन 2010 में एक गहरी खदान में बड़ा विस्फोट हुआ और 33 खदान मज़दूर धरती की सतह से 2000 फीट नीचे खान के अन्दर फंस गए। उन्हें बचाने के लिए एक बड़ा बचाव अभियान आरंभ हुआ जिसके अन्तर्गत 69 दिनों के अथक दिन-रात प्रयास के बाद उन मज़दूरों तक पहुँचा जा सका और उन्हें बाहर निकाला जा सका। उन मज़दूरों तक पहुँचने वाला पहला व्यक्ति था मैनुएल गोंसालेज़, जो अपनी जान पर बड़ा जोखिम उठाकर उन फंसे हुए मज़दूरों तक पहुँचा और उन्हें ऊपर सतह पर भेजना आरंभ किया। संसार भर में टेलिविज़न के द्वारा बचाए जाना का यह दृश्य दिखाया जा रहा था और संसार आश्चर्य के साथ एक एक कर के खान की गहराईयों से मुक्त होकर सतह पर आने वाले प्रत्येक मज़दूर को देख रहा था। संसार भर में इस बचाए जाने के अभियान से जुड़े सभी लोगों की, विशेषकर उनकी जिन्होंने अपनी जान पर खेल कर इसे किया, बहुत प्रशंसा हुई।

   परमेश्वर का वचन बाइबल हमें इस अभियान से भी अधिक कठिन और खतरनाक बचाए जाने के अभियान के बारे में बताती है - मानव जाति को पाप के विनाश से बचाए जाने के अभियान के बारे में। हमारे आदि माता-पिता द्वारा परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता के कारण समस्त मानव जाति पाप के दुष्परिणामों के आधीन आ गई (उत्पत्ति 2:17; 3:6, 19; रोमियों 5:12)। पाप की इस प्रवृति तथा प्रभावों से कोई मनुष्य अपने आप को किसी भी रीति से मुक्त कर पाने में सफल नहीं होने पाया; इस कारण सभी मनुष्य मृत्यु - शारीरिक एवं अनन्त काल की परमेश्वर से दूरी के भागी हैं। लेकिन परमेश्वर सभी मनुष्यों से प्रेम करता है, उन्हें विनाश में जाते नहीं देखना चाहता इसलिए परमेश्वर ने उनकी मुक्ति के लिए मार्ग दिया - प्रभु यीशु जिसने समस्त मनुष्यों के सभी पापों को अपने ऊपर लेकर उनका दण्ड, अर्थात मृत्यु, सभी के बदले सह ली। अब जो कोई स्वेच्छा से प्रभु यीशु के इस कार्य को स्वीकार करके अपने पापों के लिए उससे क्षमा माँग कर अपना जीवन उसके हाथों में समर्पित कर देता है वह पाप के बन्धन तथा दुष्परिणाम से मुक्त हो जाता है (रोमियों 5:8-11; 10:9-11; इफीसियों 2:1-10)।

   प्रभु यीशु मृतकों में से अनन्तकाल के लिए पुनः जी उठने और फिर कभी ना मरने वालों में प्रथम हो गया, और जितने प्रभु यीशु में विश्वास करके उसे अपना मुक्तिदाता ग्रहण करते हैं वे भी उसके समान अनन्त जिवन के भागी हो जाएंगे (रोमियों 8:11)।

   क्या आप अभी भी अपने पापों की गहराईयों में फँसे हैं? प्रभु यीशु में पापों की क्षमा और अविनाशी उद्धार के उपहार को स्वेच्छा से स्वीकार कर लें, और उसके साथ अनन्तकाल तक रहने का आनन्द प्राप्त कर लें (प्रेरितों 16:31; इफिसियों 2:1; कुलुस्सियों 2:13)। - सी. पी. हिया


अपने क्रूस पर दिए बलिदान के द्वारा प्रभु यीशु अपने सभी विश्वासियों को बचाता एवं मुक्त करता है।

और यदि उसी का आत्मा जिसने यीशु को मरे हुओं में से जिलाया तुम में बसा हुआ है; तो जिसने मसीह को मरे हुओं में से जिलाया, वह तुम्हारी मरनहार देहों को भी अपने आत्मा के द्वारा जो तुम में बसा हुआ है जिलाएगा। - रोमियों 8:11

बाइबल पाठ: 1 कुरिन्थियों 15:1-4; 19-25
1 Corinthians 15:1 हे भाइयों, मैं तुम्हें वही सुसमाचार बताता हूं जो पहिले सुना चुका हूं, जिसे तुम ने अंगीकार भी किया था और जिस में तुम स्थिर भी हो। 
1 Corinthians 15:2 उसी के द्वारा तुम्हारा उद्धार भी होता है, यदि उस सुसमाचार को जो मैं ने तुम्हें सुनाया था स्मरण रखते हो; नहीं तो तुम्हारा विश्वास करना व्यर्थ हुआ। 
1 Corinthians 15:3 इसी कारण मैं ने सब से पहिले तुम्हें वही बात पहुंचा दी, जो मुझे पहुंची थी, कि पवित्र शास्त्र के वचन के अनुसार यीशु मसीह हमारे पापों के लिये मर गया। 
1 Corinthians 15:4 ओर गाड़ा गया; और पवित्र शास्त्र के अनुसार तीसरे दिन जी भी उठा। 
1 Corinthians 15:19 यदि हम केवल इसी जीवन में मसीह से आशा रखते हैं तो हम सब मनुष्यों से अधिक अभागे हैं। 
1 Corinthians 15:20 परन्तु सचमुच मसीह मुर्दों में से जी उठा है, और जो सो गए हैं, उन में पहिला फल हुआ। 
1 Corinthians 15:21 क्योंकि जब मनुष्य के द्वारा मृत्यु आई; तो मनुष्य ही के द्वारा मरे हुओं का पुनरुत्थान भी आया। 
1 Corinthians 15:22 और जैसे आदम में सब मरते हैं, वैसा ही मसीह में सब जिलाए जाएंगे। 
1 Corinthians 15:23 परन्तु हर एक अपनी अपनी बारी से; पहिला फल मसीह; फिर मसीह के आने पर उसके लोग। 
1 Corinthians 15:24 इस के बाद अन्‍त होगा; उस समय वह सारी प्रधानता और सारा अधिकार और सामर्थ का अन्‍त कर के राज्य को परमेश्वर पिता के हाथ में सौंप देगा। 
1 Corinthians 15:25 क्योंकि जब तक कि वह अपने बैरियों को अपने पांवों तले न ले आए, तब तक उसका राज्य करना अवश्य है।

एक साल में बाइबल: 
  • निर्गमन 25-26
  • मत्ती 20:17-34