ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Communion लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Communion लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 21 मार्च 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 42 - Holy Communion - Purpose and Importance / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 42 - प्रभु भोज - उद्देश्य और महत्व

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 42 

Click Here for the English Translation

प्रभु भोज - उद्देश्य और महत्व


पिछले लेखों में हमने प्रभु द्वारा अपनी मेज़, प्रभु भोज, के स्थापित करने से संबंधित कुछ शिक्षाओं और निहितार्थों के बारे में देखा था। हमने देखा था कि किस प्रकार से यह सभी शिष्यों के प्रभु में एक परिवार बन जाने को दिखाती है। हमने यह भी देखा था कि यहूदा इस्करियोती, जो उसे दिए गए समय और सभी अवसरों के बावजूद, कभी प्रभु के परिवार का सदस्य नहीं बना, उसे इस मेज़ में भाग नहीं मिला। पिछले लेख में हमने प्रभु भोज में भाग लेने से सम्बन्धित, कुरिन्थुस की कलीसिया में पाई जाने वाली कुछ त्रुटियों के बारे में, तथा जो प्रभु की मेज़ में भाग लेते हैं उनके लिए कुछ चेतावनियों के बारे में देखा था। आज हम प्रभु भोज में भाग लेने के उद्देश्यों और प्रभु यीशु के शिष्यों के लिए प्रभु द्वारा स्थापित की गई मेज़ के महत्व के बारे में देखेंगे। 


प्रभु के द्वारा उसकी मेज में भाग लेने के औचित्य, उद्देश्य, और महत्व को समझने के द्वारा हम समझ सकते हैं कि प्रभु ने इस मेज़ की स्थापना अपने लोगों को शैतान की चालाकियों और उसकी भ्रष्ट बातों से शुद्ध और पवित्र रखने के लिए (यूहन्ना 13:8b, 10a), तथा अपने शिष्यों को उसके सुसमाचार प्रचार के प्रति समर्पित एवं आज्ञाकारी बनाए रखने के लिए की, और इसीलिए उसमें नियमित भाग लेते रहने के लिए कहा। इससे हम यह भी समझ सकते हैं कि क्यों यहूदा इस्करियोती को मेज़ में भाग नहीं मिला - क्योंकि वह मेज़ के उद्देश्यों को पूरा ही नहीं करता था। साथ ही हम यह भी समझने पाते हैं कि क्यों जो लोग एक रस्म के समान इसमें भाग लेते हैं, उनमें इसकी सामर्थ्य दिखाई नहीं देती है, और वे अपने लिए कितना बड़ा दण्ड मोल ले रहे हैं। क्योंकि मेज़ में भाग लेने से कोई प्रभु की दृष्टि में धर्मी नहीं बनता है - प्रभु ने तो जो उसकी दृष्टि में धर्मी हैं, उन्हीं के लिए मेज़ को स्थापित किया था, अधर्मियों को धर्मी बनाने के लिए नहीं। किन्तु अनुचित रीति से भाग लेने, या किसी को भाग दिलवाने के द्वारा व्यक्ति अपने लिए प्रभु से दण्ड और ताड़ना का भागी अवश्य बन जाता है। उचित रीति से भाग लेना आशीष का कारण है, क्योंकि व्यक्ति अपने आप को जाँच और सुधार कर मसीही जीवन में आगे बढ़ सकता है; और अनुचित रीति से या रस्म के समान भाग लेने और देने से व्यक्ति स्वयं ही अपने लिए दण्ड कमा लेता है।


क्योंकि प्रभु की मेज़ में भाग लेने से पहले, व्यक्ति को अपने आप को जाँचना है, अपने पाप और गलतियों को प्रभु के सामने स्वीकार करना है, इसलिए मेज़ में भाग लेना भी एक उचित समय-अवधि के अनुसार होना चाहिए, जिससे अपने पिछले दिनों के जीवन को सहजता से स्मरण और पुनःअवलोकन किया जा सके। आरंभिक कलीसिया के लोग इसमें लौलीन रहते थे, प्रतिदिन, घर-घर में प्रभु की मेज़ में सम्मिलित होते थे (प्रेरितों 2:46); किन्तु कुछ समय के पश्चात, यह सामूहिक एकत्रित होना, और रोटी तोड़ना या प्रभु के मेज़ में भाग लेना, सप्ताह के पहले दिन की आराधना सभा (1 कुरिन्थियों 16:2) के साथ जुड़ गया (प्रेरितों 20:7)। सप्ताह भर की यह अवधि, मेज़ में भाग लेने से पहले अपने जीवन का पुनः अवलोकन करने और हफते भर में हुई किसी भी गलती, बुराई, या पाप को ध्यान करके प्रभु के सामने मानने के लिए सहज रहती है। महीने में एक बार, या अन्य किसी समय-अवधि के अनुसार मेज़ में भाग लेने का वचन में कोई समर्थन नहीं है। साथ ही यह कोई रस्म भी नहीं है, इसे भी हम देख चुके हैं।


यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो प्रभु की मेज़ में भाग लेने के महत्व के प्रति आपका क्या दृष्टिकोण है? ध्यान कीजिए, 1 कुरिन्थियों 11:17-32 के पदों में प्रभु और पवित्र आत्मा ने मेज़ में भाग लेने को वैकल्पिक, या, इच्छानुसार नहीं लिखा है, वरन अनिवार्य किया है। इन पदों में स्पष्ट आया है कि मण्डली के लोगों को भाग लेना था; किन्तु यह भी उतना ही स्पष्ट है कि उचित रीति से भाग लेना था। प्रभु की मेज़ में भाग न लेना, प्रभु की अनाज्ञाकारिता है, दण्डनीय है; और अनुचित रीति से भाग लेना भी दण्डनीय है। अर्थात, प्रभु ने अपने लोगों के लिए एक बहुत संकरा किन्तु बहुत उत्तम मार्ग दिया है, जिससे हम अपनी पिछली बुराइयों, गलतियों, पापों को लिए हुए मसीही जीवन में आगे न बढ़ें, वरन प्रभु से क्षमा और आशीष के साथ मसीही जीवन में उन्नत होते चले जाएं।


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 42

English Translation

Holy Communion - Purpose and Importance


In the previous articles we have seen some teachings and implications from the Lord's establishing His Table, the Holy Communion. We had seen how it symbolized the disciples becoming one family in the Lord. We had also seen how Judas Iscariot, who never became a part of the Lord's family despite all the time and opportunity given to him, was not made a participant in the Table. In the last article we had seen about some errors related to partaking in the Holy Communion that had come into the Church at Corinth, and some cautions that the participants need to observe for participating in the Lord's Table. Today we will see the purposes and importance of participating in the Holy Communion instituted by the Lord Jesus for His disciples.


It is only after understanding and learning about the rational, purpose, and importance of the “Breaking of Bread” can we realize and know why the Lord instituted this Table for His true and committed disciples, and asked them to regularly take part in it till He comes again - so that they may remain safe and secure from the wiles of the devil, remain pure and clean from the corruption Satan brings upon them (John 13:8b, 10a), and to keep His disciples committed to propagating the gospel and remain obedient to Him and His Word. With this understanding we can also see why Judas Iscariot was not made a partaker of the Holy Communion - since he did not fulfill the purposes of the Lord’s Table. This also shows us that those who partake in the Lord’s Table as a ritual, without understanding its importance and being committed to its purposes, why the power of this Table is not seen in their lives, and what terrible retribution they are bringing upon themselves. We all need to understand and be very clear in our minds that no one becomes righteous in God’s eyes by participating in the “Breaking of Bread”; rather, the Lord established this Table for those to partake, who already are righteous and holy in His sight, and not to make the unrighteous into righteous people. On the other hand, a person’s partaking in an unworthy manner, or getting someone else to partake in an unworthy manner makes him liable for Lord’s judgement and retribution. Participating worthily is a source of blessings, since the Christian Believer examines and corrects himself and grows in his Christian life and nearness to the Lord; whereas by participating unworthily or as a mere ritual, a person invites the Lord’s punishment upon himself.


Since, before participating in the Holy Communion, a person has to examine himself, has to accept and acknowledge his wrongs and mistakes before the Lord, therefore, the participation too must be within an appropriate time-period, so that the doings of the past days can be easily recalled and evaluated. The members of the initial Church “continued steadfastly” in it, gathering from house to house, and breaking bread daily (Acts 2:46). But after some time, this gathering together and Breaking of Bread, got joined with gathering together on the first day of the week for worship (1 Corinthians 16:2; Acts 20:7). This time period of one week is a convenient period to recall and recollect what a person may have done or said, and then bring before the Lord wherever he may have erred or fallen short. There is no support or affirmation in God’s Word of the practice of participating in the Lord’s Table once a month, or according to any other time period. We have also already seen that participating in it is not a ritual or a formality that has to be carried out.


If you are a Christian Believer, then what is your understanding and perspective about partaking in the Breaking of Bread instituted by the Lord. Take careful note that in 1 Corinthians 11:17-32, the Lord and the Holy Spirit have not made this participation a matter of choice, or according to one’s convenience; rather it has been made mandatory for the Christian Believers. It has been clearly stated in this passage that the members of the Church had to participate in the Breaking of Bread. But it has also been equally clearly stated that they had to do it in an appropriate manner, worthily. Not to partake of the Lord’s Table is disobeying the Lord, and therefore, renders a person accountable to the Lord for this disobedience; and, participating unworthily or in an inappropriate manner too invites the Lord’s retribution. In other words, the Lord has given a very narrow, but a very beneficial and blessed way for the Christian Believer, so that no one moves forward in life carrying the burden of past mistakes, wrongs, and unforgiven sins; rather having obtained Lord’s forgiveness, His people should move forwards with blessings and be edified in their Christian life.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language


गुरुवार, 20 मार्च 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 41 - Holy Communion - Errors and Cautions / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 41 - प्रभु भोज - गलतियाँ और चेतावनियाँ

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 41 

Click Here for the English Translation

प्रभु भोज - गलतियाँ और चेतावनियाँ


प्रभु की कलीसिया में, प्रभु द्वारा जोड़ दिए लोगों के जीवनों में, कलीसिया के आरंभ के समय से ही सात बातें देखी जाती रही हैं, जिन्हें प्रेरितों 2:38-42 में दिया गया है। इनमें से अंतिम चार, एक साथ, प्रेरितों 2:42 में दी गई हैं, और इन्हें मसीही जीवन तथा कलीसिया की स्थिरता के लिए चार स्तंभ भी कहा जाता है; तथा इनके लिए इसी पद में यह भी लिखा है कि उस आरंभिक कलीसिया के लोग इन बातों का पालन करने में “लौलीन रहे”। हमने इन चारों में से तीसरी, और सातों में से छठी बात, “रोटी तोड़ना” या प्रभु के मेज़ में सम्मिलित होने के बारे में, पिछले लेख से देखना आरंभ किया है। पिछले लेख में हमने अपने शिष्यों के साथ फसह के पर्व का भोज खाने के दौरान प्रभु द्वारा अपनी इस मेज़ की स्थापना किए जाने के बारे में कुछ बातें और मसीही जीवन के लिए उनके अभिप्राय को देखा था। आज इसी विषय को आगे बढ़ाते हुए प्रभु की मेज़ के महत्व के बारे में कुछ बातों को देखते हैं।


प्रभु की मेज़ में भाग लेने के विषय पवित्र आत्मा द्वारा 1 कुरिन्थियों 11:17-34 में, प्रेरित पौलुस में होकर लिखवाया गया है, क्योंकि उस मण्डली में प्रभु की मेज़ का निरादर हो रहा था, वे लोग उस मेज़ में भाग लेने की गंभीरता और महत्व को अनदेखा करने लग गए थे। इस खंड के 23 पद में पौलुस यह स्पष्ट बता देता है कि प्रभु की मेज़ का यह दर्शन उसे प्रभु से ही प्राप्त हुआ, और उसने उन्हें भी पहुँचा दिया। इस खंड में प्रभु की मेज़ के विषय जो अनुचित बातें उन में देखी जा रही थीं, संक्षिप्त में, वे हैं:

* अनुचित रीति से भाग लेने के कारण प्रभु की मेज़ उनके लिए हानि का कारण बन गई थी (पद 17, 27-32)

* उन लोगों में परस्पर फूट और मतभेद थे, और विधर्मी लोग भी थे जो उस मेज़ में सम्मिलित होते थे (पद 18, 19)

* प्रभु की मेज़ उनके लिए साथ मिलकर बैठने का नहीं, वरन भेद-भाव का और एक दूसरे को ऊँचा-नीचा दिखाने का माध्यम बन गई थी (पद 20-22, 33-34)

* इस अनुचित व्यवहार के कारण उन्हें प्रभु से ताड़ना का सामना करना पड़ रहा था, यहाँ तक कि कुछ कि मृत्यु भी हो गई थी (पद 29-32)

पौलुस के द्वारा, पवित्र आत्मा ने उन्हें गंभीरता के साथ सचेत किया कि प्रभु की मेज़ में भाग लेते समय उन्हें भी, और आज हमें भी, उपरोक्त गलतियों को हटाना है, उचित रीति से भाग लेना है।


साथ ही इस खंड में दी गई मेज़ के उद्देश्य और महत्व की तीन बातों को भी ध्यान रखना है। ये तीन बातें हैं:

* प्रभु की मेज़ खाने-पीने का भोज मनाने के लिए नहीं, वरन प्रभु के द्वारा दिए गए अपने बलिदान को स्मरण करने का अवसर है (पद 24-25)। प्रभु ने अपनी देह और लहू का बलिदान क्यों और कैसे दिया, क्या कुछ सहा। उचित गंभीरता, आदर, एवं श्रद्धा के साथ यह स्मरण करना प्रभु के दूसरे आगमन तक चलते रहना चाहिए। 

* प्रभु की मेज़ में भाग लेना, उसकी मृत्यु को प्रचार करने के लिए है (पद 26); अर्थात प्रभु के बलिदान के बारे में औरों को बताने, उन तक सुसमाचार पहुँचाने के लिए। मेज़ में भाग लेने के द्वारा भाग लेने वाला प्रभु की मृत्यु के प्रचार के प्रति अपने समर्पण और आज्ञाकारिता को स्मरण करता तथा दोहराता है।

* प्रभु की मेज़ में भाग लेने से पहले प्रत्येक व्यक्ति को अपने आप को, न किसी अन्य अथवा औरों को, जाँचना है कि वह उचित रीति से भाग ले रहा है कि नहीं; क्योंकि अनुचित रीति से भाग लेने वाला अपने ऊपर दण्ड को लाता है (पद 27-32)। अपने आप को जाँच कर, अपनी गलतियों और पापों को प्रभु के सामने मान कर, उनके लिए पश्चाताप करने और प्रभु से क्षमा माँगने के बाद ही मेज़ में भाग लेना उचित है।


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 41

English Translation

Holy Communion - Errors and Cautions


In the Church of the Lord Jesus, in the lives of the people joined to the Church by the Lord, since the inception of the Church, seven things have been seen, which are given in Acts 2:38-42. Of these seven the last four have been given together in one sentence, in Acts 2:42; it is also written in the same sentence that the members of the first Church “continued steadfastly” in them. They have also been called the four pillars giving stability and firmness to Christian life and the Church. We had started to consider the third amongst these four, and the sixth of the seven things - “the breaking of bread” in the last article. In that article we had seen the facts related to the Lord celebrating the Passover with His disciples and instituting the Holy Communion, and seen their implication and application in Christian life. Today, continuing forward with the same theme, we will look at the importance of breaking of bread with the Lord’s people.


God the Holy Spirit has had it written in some detail about participating in the Lord’s Table in 1 Corinthians 11:17-34, since the people of that Church had started to take it lightly, ignore its importance and necessity, and the Holy Communion was being dishonored. In verse 23 of this passage, Paul clearly states that he has received these instructions about the Lord’s Table from the Lord, and as he received them, he is passing them on to the Church.


In this passage from 1 Corinthians, in brief, the inappropriate and wrong things related to the Lord’s Table that were being seen amongst them, were:

* Because of partaking in it in a wrong manner, the Lord’s Table had become a cause for harm for them (verses 17, 27-32).

  * They were taking part with divisions and dissensions amongst them, and even factions on doctrinal matters existed (verses 18, 19).

* The Lord’s Table, instead of being a place for fellowship and sitting together, had become a place to show discrimination and being superior or better than others (verses 20-22, 33-34).

* Because of this inappropriate behavior, they were facing the Lord’s Judgement, so-much-so, that some had even died (verses 29-32). 

Through Paul, they were admonished by the Holy Spirit that to participate in the Lord’s Table, they had to remove these wrong things from amongst them. The same holds true for us today as well; we too need to make sure that none of these wrong practices are seen amongst us Christian Believers.


Along with the above three things about the purpose and importance of the Lord’s Table have been given here, which they, as well as us today, need to adhere to. These three things are:

* The Lord’s Table is not a place for feasting and showing off, but for remembering the Lord’s sacrificing Himself (verses 24-25). While partaking of the Holy Communion one should ponder over why and how the Lord gave His body to be broken and blood to be shed; what all He suffered undergoing this sacrifice. This has to be done and continued with due reverence, honor, and seriousness, till the Lord comes again.

* Partaking of the Holy Communion is to preach the death of the Lord (verse 26); i.e., to tell others about the Lord’s sacrifice, and to take the gospel to them. By participating in the Lord’s Table, the participant reminds himself about his committing himself to be obedient to the Lord and propagating the Lord’s sacrifice; and renews his surrender and commitment.

* Before partaking in the Lord’s Table, the person has to examine himself, not anyone else or others, to ascertain that he is participating worthily, in the proper manner. Since, the one participating unworthily or in an inappropriate manner brings judgement upon himself (verses 27-32). After examining oneself, acknowledging and accepting the wrongs, sins, and shortcomings before the Lord, repenting of them and asking the Lord’s forgiveness for them, only then should a person partake in the Holy Communion.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 30 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 206

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 51


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (26) 


भाग लेने के अभिप्राय (1)


पिछले कुछ लेखों में हम प्रभु भोज से संबंधित कुछ प्रश्नों को देखते आ रहे हैं, जिनके बारे में परमेश्वर के लोगों में असमंजस है। यह असमंजस, बल्कि ये प्रश्न ही, परमेश्वर के वचन के अनुरूप शिक्षाएं देने के स्थान पर, वचन को तोड़-मरोड़ कर डिनॉमिनेशन या मत की शिक्षाओं और व्याख्याओं के अनुरूप करने के प्रयासों के कारण उत्पन्न होते हैं। हमने परमेश्वर के वचन बाइबल में से देखा है कि जब उन विषयों और प्रश्नों को बिना किसी भी डिनॉमिनेशन की बातों को आधार बनाए, यदि सीधे बाइबल से देखा जाए, तो उत्तर स्पष्ट और सीधे होते हैं। इन लेखों में इस बात पर भी बारंबार जोर दिया गया है कि प्रभु की मेज़ में भाग लेना कोई रीति नहीं है, इसे औपचारिकता निभाने के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता है। इस बात की पुष्टि हमारे आज के प्रश्न के उत्तर से भी हो जाएगी; हमारा प्रश्न है, क्या मसीही विश्वासी अपनी ही इच्छा के अनुसार जीवन जी सकता है; या प्रभु भोज में भाग लेना उस पर, उसके जीवन तथा व्यवहार के विषय कुछ ज़िम्मेदारी लाता है?


उत्तर के लिए हम परमेश्वर के वचन बाइबल में से 1 कुरिन्थियों 10:16-22 को लेंगे। परमेश्वर के वचन के इस खण्ड में, पौलुस, पवित्र आत्मा की अगुवाई में, कुछ ऐसी बातों की ओर संकेत कर रहा है, जो बहुत बुनियादी और महत्वपूर्ण हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश, इन बातों को कलीसियाओं में शायद ही कभी सिखाया जाता है या उनपर ज़ोर दिया जाता है, नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों की मण्डलियों में भी। पौलुस यह भी दिखाता है कि वह जिस बात को कह रहा है वह कोई नई शिक्षा या सिद्धांत नहीं हैं, वरन पुराने नियम की उपासना में भी वे देखने को मिलती हैं। यहाँ, इस खण्ड में, पौलुस दो महत्वपूर्ण और बुनियादी बातों के बारे में बात करता है - पहली, भाग लेने के अभिप्राय, और दूसरी, भाग लेने वाले की ज़िम्मेदारी; और हम इन दोनों को ही आने वाले लेखों में देखेंगे। यहाँ पर दो अभिप्रायों का उल्लेख किया गया है - प्रभु के साथ संगति या सहभागिता का जीवन जीना, और भाग लेने वालों के मध्य एकता होना; जबकि ज़िम्मेदारी है संसार से अलगाव का जीवन जीना।

 

यहाँ, 1 कुरिन्थियों 10:16 में स्पष्ट लिखा है कि कटोरे और रोटी में भाग लेने के द्वारा, भाग लेने वाला मसीह के लहू और देह की सहभागिता में आ जाता है, अपने आप को उनसे जोड़ लेता है। इस सृष्टि का सृष्टिकर्ता तथा पालनहार, मसीही विश्वासी को विशेषाधिकार प्रदान करता है कि वह प्रभु के साथ संगति रखे, उसके साथ सहभागी हो; यह ऐसा विशेषाधिकार है जो उसने अपने आज्ञाकारी स्‍वर्गदूतों को भी प्रदान नहीं किया है। इसलिए, भाग लेने वाले के लिए यह अनिवार्य हो जाता है कि वह ऐसा जीवन व्यतीत न करे, ऐसा व्यवहार रखे जिससे प्रभु की गरिमा और प्रतिष्ठा पर आंच न आए, या कोई प्रभु पर उँगली न उठाने पाए। प्रभु भोज में भाग लेने के द्वारा, भाग लेने वाले इस बात की पुष्टि करते हैं कि वे प्रभु यीशु के साथ एक घनिष्ठ संबंध रखते हैं, वैसा जैसा कि प्रभु ने अपने क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिए पकड़वाए जाने से पहले, यूहन्ना 17:21-23 में अपनी प्रार्थना में कहा था।


प्रभु परमेश्वर के साथ इतनी घनिष्ठ संगति, स्वतः ही एक ज़िम्मेदारी, एक विशेष संयम और व्यवहार के साथ जीए गए जीवन की माँग करती है। इसीलिए पौलुस 2 कुरिन्थियों 5:15, 17 में कहता है कि जो लोग प्रभु यीशु के हो गए हैं, उनसे यह आशा रखी जाती है कि वे अब अपने लिए नहीं, परन्तु प्रभु के लिए जीवन व्यतीत करेंगे, और यह जानते तथा समझते हुए कि प्रभु ने उन्हें एक नई सृष्टि बना दिया है वे फिर लौटकर अपने पुराने जीवन और व्यवहार में नहीं जाएंगे। प्रभु भोज में भाग लेते समय, प्रत्येक भाग लेने वाला इस प्रतिबद्धता को दोहराता है और फिर से इसकी पुष्टि करता है कि वह उसे प्रदान किए गए इस विशेषाधिकार के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करेगा। जब वह भाग लेते समय प्रभु को याद करता है (1 कुरिन्थियों 11:24-25), साथ ही वह इस बात को भी याद करता है कि अब वह प्रभु परमेश्वर के साथ संगति और सहभागिता में है, और उसे अपने जीवन से सदा ही इस तथ्य को दिखाना है। जबकि रीति या औपचारिकता निभाने के लिए बिना किसी प्रतिबद्धता के प्रभु की मेज़ में भाग लेना, इस प्रकार से भाग लेने वालों को कभी भी इस अभिप्राय को याद नहीं दिलाएगा। लेकिन जिन्हें अपनी ज़िम्मेदारी और उनसे जो आशा की गई है उसका एहसास है और मेज़ में योग्य रीति से भाग लेते हैं, वे हमेशा ही यह प्रयास करते रहेंगे कि उनके जीवन से प्रभु द्वारा उन्हें प्रदान किए गए विशेषाधिकार का आदर ही हो।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 51


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (26)

Implications of Participation (1)

 

In the past few articles, we have been considering some questions related to the Holy Communion about which there are confusions among God’s people. The confusions, and even the questions themselves, are because of the common tendency of twisting God’ Word, so as to make it fit into different denominational teachings and interpretations, rather than correct those teachings and interpretations and bring them in line with God’s Word. We have seen from God’s Word the Bible, that when those issues and questions are seen directly from God’s Word, without any denominational bias or considerations, the answers are straightforward and clear. It has also been repeatedly emphasized in these articles that participation in the Lord’s Table is not a ritual, is not to be done perfunctorily. This will be affirmed further by the answer to our today’s question - Can a Christian Believer live his own life; or, does the Holy Communion place some responsibility on him about living his life and his behavior?


For the answer, let us turn to 1 Corinthians 10:16-22 from God’s Word the Bible. In this part of God’s Word, Paul, under the guidance of the Holy Spirit, is pointing out some things related to the Lord’s Table that are very important and fundamental. But unfortunately, these aspects are hardly ever, if at all, stated, emphasized, or taught about in the Churches, even in the gatherings of the Born-Again Christian Believers. Paul also points out that what he is saying are not some new teachings or doctrines, but ones that are seen even in the Old Testament worship. Here, in this section, Paul is talking about two fundamental and important things - firstly, the implications of the partaking, and secondly, the responsibility that the participant has; and we will be considering them in this and subsequent articles. There are two implications stated here - living a life of communion or fellowship with the Lord, and of unity amongst the participants; while the responsibility is of living a life of separation from the world.


In 1 Corinthians 10:16 it is clearly stated that by partaking of the cup and bread of the Holy Communion, the partaker is coming into communion or fellowship with the blood and body of Christ, i.e., joins himself to them. The Creator and Sustainer of the universe accords the Christian Believers the privilege of fellowshipping with Him, communing with Him; a privilege He has not accorded to even His obedient angels. Therefore, it is incumbent upon the participant that he should not be living and behaving in any such manner that will dishonor the reputation of the Lord and cause others to cast aspersions upon Him through the Believer’s life and living. Through participation in the Holy Communion the participants affirm their being in, and living in close fellowship with the Lord Jesus, as the Lord Jesus had said in His prayer before being caught for crucifixion, in John 17:21-23.


This privilege of such close communion with the Lord God, does require a certain decency and responsibility. For this reason, Paul says in 2 Corinthians 5:15,17 that those who have become people of the Lord Jesus are expected to no longer live for themselves but for the Lord, knowing that the Lord has made them into a new creation; they are not to revert back to their old life and behavior. The participant in the Holy Communion, renews and affirms his commitment to live in accordance with this privilege that has been granted to Him, every time he participates. As he remembers the Lord (1 Corinthians 11:24-25), he is also to remember that he is now in communion with the Lord God, and has to always demonstrate this through his life. While a ritualistic, non-committal participation will never make the participants realize this implication; those who realize what is expected of them and participate worthily, will also strive to live a life that honors the privilege granted by the Lord to them.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 5 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 181

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 26


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (1) 



मसीही विश्वासी की आत्मिक जीवन में बढ़ोतरी तथा कलीसिया की उन्नति के लिए परमेश्वर के वचन और निर्देशों का पालन अनिवार्य है। परमेश्वर, उसके वचन, तथा उसकी आज्ञाकारिता को व्यक्तिगत जीवन में प्राथमिकता दिए बिना, मसीही विश्वासी न तो अपने आत्मिक जीवन बढ़ सकता है, और न ही परमेश्वर द्वारा आशीषित रह सकता है। परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी पर यह श्रृंखला इसी विषय पर है। वर्तमान में हम प्रेरितों 2:42 में दी गई चार बातों, जिन्हें “मसीही जीवन के स्तम्भ” भी कहा जाता है, देख रहे हैं। परमेश्वर का वचन बाइबल हमें बताती है कि आरम्भिक मसीही विश्वासी इन चारों बातों में लौलीन रहते थे, और परिणामस्वरूप, विश्वासियों की संख्या में, आत्मिक जीवनों में बढ़ोतरी होती चली गई, और कलीसिया की उन्नति होती चली गई। पिछले लेखों में हम इन चार में से दो बातों, यत्न से और लौलीन होकर परमेश्वर के वचन का अध्ययन करने तथा संगति रखने के बारे में सीख चुके हैं। आज से हम इस पद में दिए गए तीसरे स्तम्भ - “रोटी तोड़ना,” अर्थात प्रभु-भोज या प्रभु की मेज़ में भाग लेने के बारे में सीखना आरम्भ करेंगे। इस ब्लॉग के पूर्व के लेखों में, इस विषय पर एक विस्तृत लेख श्रृंखला, जिसमें पुराने नियम में निर्गमन 12 अध्याय और फिर नए नियम में प्रेरितों 11 अध्याय से फसह के पर्व तथा प्रभु-भोज से सम्बन्धित व्याख्या हैं, दी जा चुकी है। अभी हम प्रेरितों 11:17-34 से प्रभु की मेज़ में भाग लेने से सम्बन्धित बातों को देखेंगे।

 

प्रेरित पौलुस द्वारा कुरिन्थुस की मण्डली को लिखी गई पहली पत्री में, परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रभु की मेज़ में भाग लेने के सम्बन्ध में मण्डली के लोगों में पाई जाने वाली भ्रांतियों, उनकी अधूरी समझ, और उनके अनुचित व्यवहार को प्रकट किया है, उनकी गलतियों के परिणाम और समाधान बताए हैं, तथा मेज़ में सही रीति से भाग लेने के बारे में निर्देश दिए हैं। आज भी मसीही विश्वासियों में प्रभु-भोज को लेकर कई गलतफहमियाँ पाई जाती हैं, और बहुत से मसीही विश्वासी इसे भी एक औपचारिकता के समान ही लेते हैं। साथ ही कुछ मसीही विश्वासियों में तथा पारम्परिक कलीसियाओं के अधिकाँश सदस्यों में यह गलत धारणा पाई जाती है कि प्रभु-भोज में भाग ले लेने से वे परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी, और स्वर्ग में प्रवेश के लिए योग्य हो जाते हैं। इस गलत धारणा का आधार उनका यह मानना है कि क्योंकि प्रभु-भोज में भाग ले लेने से उनके अन्दर प्रभु की अविनाशी देह और लहू के अंश हैं, इसलिए प्रभु के समान ही वे भी कभी नाश नहीं होंगे। और इसीलिए, जब भी उन कलीसियाओं में प्रभु-भोज दिया जाता है, उस दिन सभा में सम्मिलित होने वालों की संख्या बहुत बढ़ जाती है। लेकिन उनकी इस मन-गढ़न्त धारणा का बाइबल से कोई आधार अथवा समर्थन नहीं है। इसीलिए परमेश्वर के वचन की यही शिक्षाएँ जो तब कुरिन्थुस की मण्डली के लिए आवश्यक और महत्वपूर्ण थीं, आज हमारे लिए भी उतनी ही आवश्यक और महत्वपूर्ण हैं, जितनी तब उन लोगों के लिए थीं।


इस विषय पर अपने इस संक्षिप्त अध्ययन में हम कुछ आवश्यक आरम्भिक बातों को और फिर प्रेरितों 11:17-34 के खण्ड में दी गई शिक्षाओं को निम्न सात बिन्दुओं के अन्तर्गत देखेंगे:

  1. प्रभु-भोज की पृष्ठ-भूमि 

  2. प्रभु-भोज की स्थापना 

  3. प्रभु-भोज के लिए तैयारी - एक फटकार - पद 17-22 

  4. प्रभु-भोज के लिए प्रभु के निर्देश - उद्देश्य - पद 23-26

  5. प्रभु-भोज में भाग लेने के निहितार्थ - भाग कैसे लेना है - पद 27-28 

  6. प्रभु-भोज में अनुचित रीति से भाग लेने के परिणाम - पद 29-30 

  7. अन्तिम टिप्पणियाँ - पद 31-34 


प्रभु की मेज़ में भाग लेना न तो कोई हल्की बात है, और न ही इसे औपचारिकता के समान निभाया जा सकता है। योग्य रीति से मेज़ में भाग लेने की आशीषें भी हैं, लेकिन अनुचित रीति से भाग लेने के भयानक दुष्परिणाम भी हैं। इस मेज़ के बारे में सामान्यतः देखी जाने वाली धारणाओं के विपरीत, न तो मेज़ में भाग लेने से कोई मसीही विश्वासी बनता है, न ही परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी ठहरता है, और न ही भाग लेने वाले का स्वर्ग में प्रवेश निश्चित हो जाता है। अगले लेख से हम इस मेज़ के बारे में, और सच्चे मसीही विश्वासियों के इसमें भाग लेने, तथा योग्य रीति से भाग लेने की अनिवार्यता से सम्बन्धित बाइबल की शिक्षाओं पर विचार आरम्भ करेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 26


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (1)




Obedience to God's Word and instructions is essential for the spiritual growth of a Christian Believer and the edification of the church. Without giving priority to God, His Word, and to obedience to Him in their personal life, the Christian Believer can neither grow in his spiritual life nor be blessed by God. This series on growing through God's Word is on this topic. Presently we are looking at four things given in Acts 2:42, also called the “Pillars of the Christian living.” God's Word, the Bible, tells us that the early Christians continued steadfastly in these four things. As a result, the number of Believers multiplied as well as grew in their spiritual lives, and the churches increased. In previous articles we have learned about two of these four pillars, i.e., diligently and steadfastly studying God's Word, and being in fellowship. Today we will begin to learn about the third pillar given in this verse – “the breaking of bread,” that is, partaking in the Holy Communion or, in the Lord's Table. In previous articles on this blog, there has been a comprehensive series on this topic, covering the Passover and the Lord's Supper from Exodus 12 in the Old Testament and then Acts 11 in the New Testament. Now we'll look at things related to partaking of the Lord's table from Acts 11:17-34.


In the first letter written by the Apostle Paul to the congregation at Corinth, God the Holy Spirit revealed the misconceptions the congregation had, their incomplete understanding, their errors and their inappropriate behavior regarding partaking in the Lord's Table. He also told about the consequences of wrong participation, the remedies for correcting the errors, and also gave instructions on how to worthily participate in the Table. Even today, there are many misunderstandings among Christians regarding the Lord's Table, and many Christian Believers also partake in it as a formality. Also, there is a misconception among some Christian Believers and amongst most members of traditional or denominational churches that partaking in the Lord's Supper not only makes them righteous in the eyes of God, but also eligible to enter heaven. The basis of this misconception is their belief that because by partaking of the Lord's Supper they have within them parts of the Lord's imperishable body and blood, therefore, like the Lord, they too will never perish. And that is why, whenever the Lord's Supper is given in those churches, the number of people attending the meeting on that day increases greatly.  But this false notion of theirs has no basis or support from the Bible. That is why the related teachings of God's Word, that were necessary and important for the church in Corinth then, are just as necessary and as important for us today, as they were for them then.


In this brief study of this topic, we will first look at some essential preliminary points and then look at the teachings from Acts 11:17-34, under the following seven points:

1. Background to the Lord's Table

2. Establishing of the Lord's Table

3. Preparation for the Lord's Table – A Rebuke – Verses 17-22

4. The Lord's instructions for the Lord's Table - Purpose - verses 23-26

5. Implications of Participating in the Lord's Table - How to Partake - Verses 27-28

6. Consequences of improperly partaking of the Lord's Table - verses 29-30

7. Final Comments – Verses 31-34


Partaking of the Lord's Table is not to be taken lightly, nor should it be treated as a formality. There are blessings for partaking in the table in a worthy manner, but there are also dire consequences for partaking improperly. Contrary to popular belief about the table, partaking of the table does not make any one a Christian, nor does it qualify one as righteous before God, nor does it guarantee one's entry into heaven. In the next article we will begin to consider the Bible's teachings about this table and the necessity for true Christian Believers to participate in it, and do so worthily.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well