ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Ability लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Ability लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 8 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 62 - Appropriately Handling God’s Word – 7 / आशीषित एवं सफल जीवन – 62 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 7

आशीषित एवं सफल जीवन – 62 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 47

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 7

प्रेरित पौलुस के जीवन और उदाहरणों से परमेश्वर के वचन के उपयोग तथा उसके साथ व्यवहार करने को सीखते हुए, हमने पिछले लेख से 1 कुरिन्थियों 2:4-5 से देखना आरम्भ किया है, और साथ ही हमने बहुत संक्षिप्त में पूरे 2 अध्याय को भी देखा था, कि यह पूरा अध्याय परमेश्वर के वचन के साथ व्यवहार के बारे में है। फिर हमने पद 4 को लिया था, और देखा था कि पौलुस इस पद का आरम्भ दो दावे करने के साथ करता है, पहला यह कि पौलुस अपने श्रोताओं पर कभी भी अपनी बुद्धि, या ज्ञान, और/या सेवकाई से मिलने वाले स्तर, प्रतिष्ठा, प्रशंसा, आदि, के बारे में बताने के द्वारा कोई प्रभाव नहीं जमाता था। और दूसरा यह कि उसकी सेवकाई तथा उसके द्वारा परमेश्वर के वचन का उपयोग, दोनों ही किसी भी रीति से कोई भी महिमा लेने के लिए नहीं, बल्कि परमेश्वर को महिमा देने के उद्देश्य पर केन्द्रित थे। उसके बाद हमने पौलुस के पहले दावे, अपने श्रोताओं पर प्रभाव जमाने के प्रयास न करने, से सम्बन्धित कुछ बातों को देखा था। आज हम इस पद में पौलुस के इसी पहले दावे के बारे में कुछ और आगे देखना ज़ारी रखेंगे।

पद 4 में किया गया पौलुस का दावा, उसने जो इससे पहले के तीन पदों में कहा है, उसका निष्कर्ष है। कुरिन्थुस की मण्डली को सुसमाचार प्रस्तुत करते हुए, उसने उन्हें अपनी वाक्पटुता अथवा प्रभावी शब्दों, शैली, और व्यवहार द्वारा लुभाने का प्रयास नहीं किया; और न ही किसी अन्य रीति से उन्हें सुसमाचार सन्देश को स्वीकार करवाने का प्रयास किया। यह निश्चित करने के लिए कि ऐसा ही हो, इस अध्याय के पहले तीन पदों में वह अपनी उस कार्यविधि की रूपरेखा देता है, जो उसने वास्तव में किया। अर्थात्, उसने क्या नहीं किया, और क्या किया, उन दोनों को ही एक तुलनात्मक रीति से पाठकों के सामने रख दिया, कि किसी को भी कोई भी दुविधा न हो। पौलुस की यह कार्यविधि उस से जो कि संसार की सामान्य रीति, श्रोताओं को प्रभावित करके अपने अनुयायियों को एकत्रित करने के प्रयासों एवं व्यवहार से बिलकुल भिन्न है।

पौलुस 2:1 में कहता है कि उसके द्वारा सुसमाचार का दिया जाना न तो वाक्पटुता के साथ था और न ही ज्ञान की उत्तमता के साथ। कलीसियाओं में पौलुस इस बात के लिए जाना जाता था कि यद्यपि वह पत्र तो बहुत अच्छे और प्रभावी लिखता था, लेकिन प्रत्यक्ष में वह एक अच्छा वक्ता नहीं था, बल्कि एक बहुत अप्रभावी वक्ता था (2 कुरिन्थियों 10:1, 10)। लेकिन पौलुस ने कभी इस बात को एक कमज़ोरी के समान न तो देखा, और न ही कभी कमज़ोरी बनने दिया; और न ही कभी इसे सुधारने या बदलने का प्रयास किया। वह जैसा भी था, परमेश्वर के वचन और सन्देश को लोगों के मध्य जिस भी तरह से प्रस्तुत कर सकता था, उसने वह बिना किसी हिचकिचाहट के, बिना अपने आप को अपनी किसी कमज़ोरी के कारण सीमित समझे हुए किया। क्योंकि उसने अपने आप को परमेश्वर को समर्पित कर दिया था, उसकी आज्ञाकारिता में चलता था, परमेश्वर के हाथों में छोड़ दिया था, इसीलिए परमेश्वर ने उसे, जैसा भी वह था, वैसे ही बहुत सामर्थ्य के साथ उपयोग किया, यद्यपि वह एक उत्तम वक्ता नहीं भी था, तब भी। पौलुस तब भी सभी अन्य उत्तम समझे जाने वाले वक्ताओं और वाक्पटुता दिखाने वाले प्रचारकों से बढ़कर परमेश्वर के लिए उपयोगी था, और आज भी है।

दूसरी बात जो पौलुस दोनों, पद 1 और 4 में कहता है, वह है कि उसने परमेश्वर के वचन और सन्देश को देने के लिए अपनी बुद्धि का सहारा नहीं लिया। इसे समझने के लिए, हमें पौलुस और उसकी सेवकाई से सम्बन्धित दो आधारभूत तथ्य, जिन्हें हम पहले भी कुछ बार देख चुके हैं, ध्यान में रखने चाहिए। पहला, दमिश्क के मार्ग पर प्रभु यीशु के साथ साक्षात्कार और उसके जीवन परिवर्तन होने से पहले वह एक बहुत शिक्षित फरीसी था, जिसने अपने समय के सुविख्यात शिक्षक गमलीएल से शिक्षा पाई थी, और उस समय के पवित्र शास्त्र – हमारे आज के पुराने नियम को बहुत अच्छे से जानता था। दूसरा, परमेश्वर ने पौलुस को अन्यजातियों में, तथा पतरस को यहूदियों में सेवकाई के लिए नियुक्त किया था (गलातियों 2:7)। मानवीय समझ और बुद्धि से यह बिलकुल तर्कहीन और मूर्खतापूर्ण लगता है – एक शिक्षित और प्रशिक्षित फरीसी को जो यहूदी पवित्रशास्त्र का अच्छा ज्ञाता है, अन्यजातियों में भेजा जाए; और एक अनपढ़ यहूदी मछुआरे - पतरस (प्रेरितों 4:13) को पढ़े-लिखे यहूदी अगुवों, पवित्रशास्त्र के ज्ञाताओं, और अन्य यहूदियों में भेजा जाए। किन्तु परमेश्वर की बुद्धि-समझ तथा कार्य-विधि के अंतर्गत यह अपने दोनों सेवकों को शैतान की युक्तियों से सुरक्षित बनाए रखने के लिए एक अति-उत्तम कार्यविधि थी। क्योंकि, अब इस स्थित में, दोनों, पौलुस और पतरस को अपने-अपने श्रोताओं को संबोधित करने के लिए अपनी योग्यताओं और बुद्धि पर नहीं बल्कि पूर्णतः परमेश्वर पर ही निर्भर रहना था; और ऐसे में फिर शैतान उन्हें परमेश्वर के वचन के प्रचार के लिए बहका या भरमा नहीं सकता था।

हम इस बात को अगले लेख में और आगे देखेंगे। लेकिन परमेश्वर के वचन से व्यवहार और उसके सन्देश को औरों तक पहुँचाने के बारे में हमने अभी तक जो देखा है, वह है कि हमें कोई उत्तम वक्ता अथवा वाक्पटुता से प्रचार करने वाला होने की कोई आवश्यकता नहीं है; हम जैसे भी हैं, हमारी जो भी योग्यताएं अथवा योग्यताएँ हैं, प्रभु हमें वैसा ही अपने लिए उपयोग कर सकता है । यदि हम प्रभु पर निर्भर रहें और उसके मार्गदर्शन तथा आज्ञाकारिता में अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वाह करें, उसके वचन को सीधे, साधारण, समझने में सरल शब्दों और वाक्यों में प्रस्तुत करें, तो हम प्रभु के लिए बहुत प्रभावी एवं उपयोगी हो सकते हैं। परमेश्वर के वचन का उपयोग और उसके साथ व्यवहार का उद्देश्य अपनी महिमा करवाना नहीं, बल्कि परमेश्वर की महिमा करना है; लोगों पर प्रभाव जमाना नहीं, वरन उन्हें उनके पापों के लिए कायल करके उनके लिए पश्चाताप करने, तथा परमेश्वर से उनके लिए क्षमा मांगने, उद्धार के लिए प्रभु यीशु पर विश्वास करने तक लेकर आना है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 62 - Be Stewards of God’s Word – 47 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 7

In learning to utilize and handle God’s Word through the life and example of the Apostle Paul, in the previous article, we began considering 1 Corinthians 2:4-5, and very briefly saw that actually the whole of chapter 2 has to do with handling God’s Word. We then took up verse 4, and saw that Paul makes two assertions at the beginning of the verse, firstly that Paul refrained from impressing his audience by either by his wisdom, or, knowledge, or, by stating the importance, eminence, appreciation, etc., that he attained through his ministry, etc. And secondly, his ministry and handling of God’s Word were centered not on receiving any glory in any manner, but on giving glory to God. We then saw some things related to his first claim, of avoiding impressing his audience in any manner. Today, we will continue with Paul’s first claim in this verse.

Paul’s claim in verse 4 here is the culmination of what he has said in the preceding three verses. In presenting the gospel to the Corinthians, he did not try to persuade them to accept the gospel because of Paul’s eloquence and persuasion through impressive words and mannerisms. To make sure this happened, he outlines his methodology in the first three verses of this chapter, stating what he actually did. Paul’s way of working was much different from the conventional worldly way of trying to impress the audience and gain a following. In other words, he placed before his readers, both, what he did not do, and what he did, as a contrast, so that nobody is left in any confusion.

Paul says in 2:1 that his presentation of the gospel was neither with excellence of speech nor through any wisdom. Amongst the Churches, it was known about Paul that though he was great in writing impressive letters, but face-to-face he was not a good speaker, rather, he was a poor speaker (2 Corinthians 10:1, 10). But Paul never saw this as a handicap, nor did he ever allow it to become a handicap; and he never tried to change or improve this either. Whatever he was, however he could present God’s Word and message to the people, he did so without any hesitation, or feeling tied down by any of his inabilities. Since he made himself obedient and surrendered to God, left himself in God’s hands, therefore God used him mightily just as he was, despite his lack of eloquence. Paul was, and still is far more effective for the Lord, than any of the more eloquent speakers.

The second thing, as Paul says in both verses 1 and 4, is that he did not use his wisdom to present the Word and message of God. To understand this, we ought to keep in mind two of the basic facts related to Paul and his ministry, and both have been stated earlier a couple of times. Firstly, before his encounter with the Lord on the road to Damascus and his conversion, he was a learned Pharisee, trained under Gamaliel, a renowned teacher of that time, and very well versed in the Scriptures of that time – our present-day Old Testament. Secondly, God had appointed Paul to serve amongst the Gentiles whereas God appointed Peter to serve amongst the Jews (Galatians 2:7). While to human thinking this seems absolutely illogical and absurd – a learned Pharisee, well versed in the Scriptures, being sent to the Gentiles; and an unlearned Jewish fisherman - Peter (Acts 4:13) being sent to the learned Jewish leaders, to those well versed in the Scriptures, and the other Jews. But in God’s wisdom and way of doing things, it was a master-stroke to keep both His ministers safe from the wiles of the devil. For, both Paul and Peter had to depend upon God to help them address their respective audience, neither could do so through his own wisdom and abilities; and thus, Satan could not mislead them in preaching God’s Word.

We will consider this further in the next article. But what we have learnt so far about handling God’s Word and conveying God’s message to people is that we need not be eloquent, or a good orator to do so; the Lord can use as for His purposes just as we are, whatever be our abilities or inabilities. We can be very effective for the Lord if we just rely on Him and fulfill our responsibilities under the guidance and obedience of God, and present His Word in simple, straightforward, easy to understand words and sentences. The purpose of utilizing and handling God’s Word is not bringing glory to self, but glory to God; not impressing people, but bringing them to the realization and repentance of their sins, asking God’s forgiveness for them and believing in the Lord Jesus for salvation.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 61 - Appropriately Handling God’s Word – 6 / आशीषित एवं सफल जीवन – 61 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 6

आशीषित एवं सफल जीवन – 61 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 46

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 6

हम पौलुस के जीवन और उदाहरणों से सीख रहे हैं कि परमेश्वर के वचन के साथ कैसे व्यवहार करना चाहिए। हमने 1 कुरिन्थियों 1:17 से पौलुस की सेवकाई से संबंधित तीन बातों को देखा था, जिनका प्रभाव उसके द्वारा वचन की उचित सेवकाई पर भी आता है। पहली बात, पौलुस जानता था कि उसे क्या नहीं करने के लिए नियुक्त किया गया है; दूसरी, उसे पता था कि उसे क्या करना है; और तीसरा, परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए कार्य को करने के लिए वह परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए वचन में अपनी बुद्धि और चतुराई की बातें नहीं मिलाता था, जिस से कि मसीह के क्रूस का सन्देश व्यर्थ न ठहरे। आज से हम 1 कुरिन्थियों 2:4-5 से पौलुस के द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग के एक और पक्ष को देखना आरंभ करेंगे।

ये पद, वास्तव में पूरा अध्याय 2, पहले अध्याय के 17 पद की तीसरी बात, जिसे हमने पिछले लेख में देखा था – परमेश्वर के वचन के साथ व्यवहार में मानवीय बुद्धि के उपयोग की कोई भूमिका न होना को आगे बढ़ाता है। अध्याय 2 यह स्पष्ट कर देता है कि परमेश्वर, अपने उन लोगों को, जो उसके आज्ञाकारी हैं, और खराई तथा समर्पण के साथ उसकी सेवकाई करने के इच्छुक हैं, उन्हें वह उस सेवकाई के लिये आवश्यक सामर्थ्य और योग्यता, उनमें निवास करने वाली अपनी आत्मा के द्वारा प्रदान करता है। पवित्र आत्मा उन्हें सेवकाई के लिए उपयुक्त और आवश्यक वचन को सिखाता है (2:12-13)। लेकिन जो वास्तव में प्रभु के प्रति प्रतिबद्ध नहीं हैं, जो अभी भी अपनी स्वाभाविक शारीरिक दशा में हैं, वे पवित्र आत्मा जो कहता है उसे न तो स्वीकार कर पाते हैं और न ही उसकी बात को समझ पाते हैं (2:14-15)। पौलुस इस अध्याय का अन्त इस कथन के साथ करता है, जिसका तात्पर्य है कि, जिनमें मसीह का मन है, केवल वे ही उसे जान और सीख पाते हैं, जो परमेश्वर सिखाना चाहता है (2:16)। हमारे सन्दर्भ के अनुसार, इस अध्याय की शिक्षा यही है कि जो प्रभु के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध हैं, खराई से परमेश्वर की सेवकाई उसी तरह से करने के इच्छुक हैं जिस तरह से परमेश्वर चाहता है कि सेवकाई की जाए, उन्हें परमेश्वर पवित्र आत्मा के द्वारा उनकी उस सेवकाई के लिए उपयुक्त वचन दिया भी जाएगा, और सिखाया भी जाएगा। इसलिए, परमेश्वर के वचन के साथ उपयुक्त रीति से व्यवहार की प्रारम्भिक आवश्यकता है कि व्यक्ति परमेश्वर के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध हो, और खराई से, उस रीति से, परमेश्वर की सेवकाई करने के लिए तैयार हो, जैसा परमेश्वर उससे चाहता है। इस बात का ध्यान रखते हुए, हम 1 कुरिन्थियों 2:4-5 के बारे में देखना आरम्भ करेंगे।

पौलुस पद 4 का आरम्भ दो दावों के साथ करता है; उसका पहला दावा ऐसा है, जो वर्तमान में परमेश्वर के वचन के प्रचारकों तथा शिक्षकों में से बहुत ही कम, यदि कोई करे भी तो, अपने लिए करेंगे। सामान्यतः, आज की प्रचलित प्रवृत्ति यही है कि वर्तमान के बाइबल के प्रचारक और शिक्षक पहले अपने श्रोताओं या जिन को सन्देश पहुँचाना है, उन्हें, अपनी शिक्षा, योग्यताओं, ज्ञान, और उनकी सेवकाई की लोकप्रियता, आदि के आधार पर प्रभावित करना चाहते हैं। ये सभी प्रचारक और शिक्षक परमेश्वर को मिलने वाली महिमा का पूरा या अधिकांश भाग नहीं तो कम से एक अंश तो अवश्य ही अपने लिए लेना चाहते हैं; और ऐसा करना, परमेश्वर की सेवकाई करने वाले के लिए अनुचित व्यवहार है (यशायाह 42:8; 48:11)।

लेकिन पौलुस उसके द्वारा परमेश्वर के वचन के साथ व्यवहार में ऐसी किसी भी संभावना के उत्पन्न होने से पहले ही उसे पूर्णतः समाप्त कर देता है। पौलुस अपने श्रोताओं से अपनी शिक्षा, फरीसी होने के लिए उसके कठोर प्रशिक्षण, पवित्र शास्त्र की उसकी समझ, इन सब बातों के कारण वह जिस स्तर तक पहुँचा था, आदि बातों का कोई उल्लेख नहीं करता है। उस ने केवल एक स्थान पर इनका उल्लेख किया, फिलिप्पियों 3:5 में; और यहाँ पर भी वह बहुत सरसरी रीति से इनका उल्लेख करता है, और वह भी उसकी सेवकाई में उन बातों का व्यर्थ होना दिखाने के लिए (फिलिप्पियों 3:7-8)। उसका दूसरा दावा है किस प्रकार से उसकी सेवकाई और परमेश्वर के वचन के साथ उसका व्यवहार परमेश्वर को महिमा देने पर ही केन्द्रित था, यह दिखाने के द्वारा कि सेवकाई के लिए जो भी सामर्थ्य उसके पास थी वह उसे पूर्णतः परमेश्वर की आत्मा से मिली थी, न कि उसकी अपनी किसी योग्यता से।

हम पौलुस की सेवकाई और परमेश्वर के वचन के साथ उसके व्यवहार से सम्बन्धित उसके इन दोनों दावों को आगे के लेखों में भी देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 61 - Be Stewards of God’s Word – 46 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 6

We are learning from Paul’s life and examples of how to handle God’s Word. We have seen from 1 Corinthians 1:17, three things about Paul’s ministry that had a bearing on his using God’s Word in an appropriate manner. Firstly, Paul knew what he had not been sent to do; secondly, he knew what he had been sent to do; and thirdly, in fulfilling his God assigned task, he did not add his own wisdom of words into God’s Word given to him, lest the message of the Cross of Christ be made of no effect. Today we will begin to see another aspect of Paul’s use of God’s Word from 1 Corinthians 2:4-5.

These verses, actually, the whole of chapter 2, builds upon the third point of verse 17 of chapter 1, that we saw in the last article – negating the role of human wisdom in handling God’s Word. Chapter 2 makes it clear that God, to those of His people who are obedient to Him and desirous of sincerely serving Him, gives the required power and ability for their ministry, through His Holy Spirit that resides in them. The Holy Spirit teaches them the appropriate part of God’s Word for their ministry (2:12-13). But those who are not actually committed to the Lord, those who are still in their natural carnal state, are unable to receive or understand what God the Holy Spirit has to say (2:14-15). Paul concludes the chapter with a statement implying that only those who have the mind of Christ can know and learn what God wants to say (2:16). The lesson of this chapter, from our context, is that those committed and surrendered to the Lord, sincerely desirous of serving God the way He wants them to serve Him, will also be given the appropriate Word and taught how to use it, by God the Holy Spirit. Therefore, to appropriately handle God’s Word, the preliminary condition is being committed and surrendered to God, and being willing to sincerely serve Him the way He wants them to do it. With this in mind, we will consider 1 Corinthians 2:4-5.

Paul begins verse 4 by making two claims; his first claim is one that very few, if any, of the present-day preachers and teachers of God’s Word would like to make about themselves. Usually, the prevalent tendency of the current preachers and teachers of God’s Word is to first try to impress the audience, or the recipients of their message, by their education, qualifications, their knowledge, and the popularity of their ministry, etc. They like to take at least a slice of the glory that should be given to God, if not a good part, or all of it; and doing this is contrary to the teachings of God’s Word and improper for a minister of God (Isaiah 42:8; 48:11). 

But Paul, straightaway cuts off any possibility of this happening in his handling of God’s Word. Paul does not mention to his audience his education, his rigorous training as a Pharisee, his understanding of the Scriptures, and the stature he had gained because of all this. The only place he refers to this is in Philippians 3:5; there too he mentions it very briefly, and only to discount it, to show how vain these things were for his ministry (Philippians 3:7-8). His second claim is about how his ministry and his handling of God's Word was centered around giving glory to God, through demonstrating that the power that he had for his ministry was entirely from the Spirit of God, and not because of anything from his side.

We will continue studying further both these claims of Paul about his ministry and handling God’s Word in the subsequent articles.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 3 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 26 - Improper Behavior Towards God’s Word - 6 / आशीषित एवं सफल जीवन – 26 - परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 6

आशीषित एवं सफल जीवन – 26 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 11

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 6

पिछले लेख में हमने मूसा द्वारा इस्राएल के छुटकारे से सीखा था कि परमेश्वर के उद्देश्य केवल परमेश्वर के समय में, और उसके निर्धारित तरीकों से ही पूरे किए जा सकते हैं। कोई भी, वह व्यक्ति भी अन्ततः जिसके द्वारा वह कार्य करवाया जाएगा, उन बातों को अपने हाथों में नहीं ले सकता है, और न ही अपनी ही इच्छा के अनुसार उनको कर सकता है। परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारिता का अर्थ है परमेश्वर के निर्देशों का पालन करना, और उस प्रकार से करना जैसा परमेश्वर ने उन्हें करने के लिए निर्धारित किया है और बताया है। इस्राएल के वाचा की भूमि, कनान, की ओर की यात्रा के उदाहरण के साथ आगे बढ़ते हुए हम परमेश्वर की आज्ञाकारिता के इस सिद्धान्त की, जंगल की यात्रा में परमेश्वर की आराधना के लिए तम्बू बनाने के उदाहरण के द्वारा, और अधिक पुष्टि करेंगे।

निर्गमन की पुस्तक का दूसरा अर्ध-भाग उस तम्बू के बारे में है जिसे परमेश्वर ने अपनी आराधना के लिए इस्राएलियों द्वारा बनवाया था। परमेश्वर बहुत आसानी से बस इतना भर कह सकता था कि इस्राएलियों को उसकी आराधना करने के प्रति उद्यमी होना चाहिए, उसकी आराधना किसी मूर्त के रूप में नहीं, किन्तु आत्मा में होनी चाहिए; और उन्हें उसकी आराधना के लिए एक स्थान बना लेना चाहिए; और बस बात को यहीं पर छोड़ देता, इस्राएलियों को इसके आगे इसे पूरा कर लेने देता। किन्तु न केवल परमेश्वर ने उन्हें अपनी आज्ञाएँ दीं, अपनी व्यवस्था दी, बल्कि उसकी आराधना के लिए जो तम्बू बनाया जाना था, उसमें जो सामान होना था, और जिस तरह से आराधना की जानी थी, उसके भी बहुत सटीक निर्देश दिए। परमेश्वर ने किसी भी बात को लोगों की कल्पना या समझ पर नहीं छोड़ा, यद्यपि ये वही लोग थे जो उसके साथ वाचा में बंधे हुए थे।

परमेश्वर ने उन्हें तम्बू और उसके सामान का बिलकुल सटीक स्वरूप, आकार, और नाप दिया; उसने विशेष रीति से बताया कि कौन सा सामान किस चीज़ से बनेगा, वह चीज़ किस रंग की होगी, और फिर बन जाने के बाद उस सामान को कहाँ और कैसे रखा जाएगा, और उसे कैसे उपयोग किया जाएगा। परमेश्वर ने उन्हें यह भी बताया कि यात्रा के समय तम्बू और उसके सामान को कैसे ले जाना है। परमेश्वर ने इस सामान को बनाने के तरीके को भी लोगों की कल्पना और समझ पर नहीं छोड़ा; उसने इसके लिए आवश्यक योग्यता और कार्य-कुशलता कुछ चुने हुए लोगों में डाली, ताकि वे तम्बू और सामान को ठीक वैसे ही बनाएं जैसा परमेश्वर चाहता था (निर्गमन 31:1-11; 35:30-35)।

जब आप निर्गमन में दिए गए इस विवरण को पढ़ते हैं, तो आप पाते हैं कि हर सामान के लिए परमेश्वर मूसा से बारंबार दोहराता है कि वह इस बात का ध्यान रखे कि हर वस्तु ठीक वैसे और वैसी ही बने जैसा परमेश्वर ने कहा है और उसे दिखाया है; निर्गमन के दूसरे अर्ध-भाग में परमेश्वर ने यह बात लगभग चालीस बार दोहराई है। एक बार जब कार्य पूरा हो गया, तब यह फिर से दोहराया गया है कि हर वस्तु ठीक वैसे और वैसी ही बनाई गई थी, जैसा परमेश्वर ने उसके लिए निर्धारित किया था (निर्गमन 39:32-43)। ऐसा हो जाने के बाद ही, निर्गमन 40 में, परमेश्वर फिर से बताता है कि कौन सी वस्तु कहाँ रखी जानी है, और मूसा वैसा ही करता है (40:16), और तब परमेश्वर उतर कर तम्बू में आता है, और उसे अपनी उपस्थिति से भर देता है (40:34); अर्थात् , हर एक बात के पूर्णतः परमेश्वर के कहे के अनुसार हो जाने के बाद ही परमेश्वर उसे स्वीकार करता है और उसमें आकर निवास करता है।

यह सब बहुत प्रबल रीति से हमारे सामने इस तथ्य को रखता है कि न तो मनुष्य की कल्पनाएँ, न उसके तरीके, और परमेश्वर के निकट या सम्मुख आने तथा उसकी आराधना करने के लिए न ही मनुष्य की अपनी गढ़ी हुई बातें परमेश्वर को प्रसन्न कर सकती हैं, उसे स्वीकार्य हो सकती हैं। परमेश्वर केवल, जैसा उसके वचन में लिखा और कहा गया है, अपनी बातों और निर्देशों के सटीक पालन किए जाने के द्वारा, उसके कहे के अनुसार ही उसकी उपासना और आराधना किए जाने के द्वारा ही प्रसन्न होता है, और किसी तरीके से नहीं। और शैतान यही प्रयास करता रहता है कि हम किसी न किसी तरह से परमेश्वर के वचन की बातों की अनदेखी कर दें, उन में अपनी इच्छा और समझ के अनुसार कुछ बदलाव कर दें, उनमें कुछ जोड़ या घटा दें; अर्थात्  परमेश्वर के वचन को परमेश्वर का वचन न रहने दें वरन बाहरी परमेश्वर के वचन के स्वरूप में उसे वास्तव में मनुष्य का वचन बना लें। और इस रीति से किसी तरह से उसका भण्डारी होने की अपनी ज़िम्मेदारी के प्रति लापरवाही करें, और परमेश्वर के वचन का अनुचित उपयोग करें या फिर हो लेने दें।

अगले लेख में हम कुछ अन्य उदाहरणों को देखेंगे जो बाइबल के इस सिद्धान्त की और अधिक पुष्टि करते हैं कि परमेश्वर और उसके वचन के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। परमेश्वर की आज्ञाकारिता का अर्थ न केवल उसके निर्देशों को मानना है, बल्कि उन्हें उस तरह से मानना है, जैसा वह चाहता है कि वे मानी जाएँ।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 26 - Be Stewards of God’s Word – 11 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Improper Behavior Towards God’s Word - 6

In the previous article we have seen through Israel’s deliverance from Egypt by Moses, that God’s purposes can only be accomplished in God’s time, and in God’s prescribed manner. No one, not even the person who will eventually accomplish them, can take things into their own hands, and try to do it as they think is appropriate. Obedience to God means fulfilling God’s instructions, in the manner God has determined and said for them to be fulfilled. Continuing with the illustration of Israel’s journey towards the Promised land, Canaan, we will further affirm this principle of being obedient to God, through the illustration of building the Tabernacle of God for worship in the wilderness.

The second half of the Book of Exodus is about the Tabernacle that God asked to be built for His worship by Israel. God could have easily said that Israelites should be diligent in regularly worshiping Him, not as an idol, but as Spirit; they should prepare a place of worship for Him; and left it at that; allowing the Israelites to take it up and do this. But not only did God give them His Commandments, His Laws, but also for His worship, He gave them the minute details about the Tabernacle, its things, and the way He was to be worshiped. God left nothing to the discretion or imagination of His people, those who had entered into a covenant with Him.

He gave them detailed measurements of the exact size of the Tabernacle and of its objects; He specified the material and even the color of the material to be used for each and everything that was to be constructed; God gave the design of each object, and then specified where and how it had to be placed and utilized. He even told them how it had to be transported when they journeyed. Neither did God leave it to His people to devise the means and methods of constructing these objects; He put the required abilities and skills in certain chosen people, to make the things of the Tabernacle, just the way God wanted them to be (Exodus 31:1-11; 35:30-35).

As you read through this description in Exodus, you find that for each object, God repeatedly specifies to Moses that it has to be built and used exactly as has been specified by God and been shown to Him; God repeats this command in the second half of Exodus nearly forty times. Once the work was completed, it is again specified that everything was done exactly as God had commanded it to be done (Exodus 39:32-43). It is only after this that in Exodus 40 God specifies when, how, and where each thing has to be placed, Moses does accordingly (40:16), and then God descended and filled the Tabernacle (40:34); i.e., it was only once everything had been done according to God’s instructions, that God accepted it and came into it.

All of this so powerfully puts before us the fact that not the imaginations and devices of man, not man’s contrived methods of coming to God and worshipping God, but only doing things, following His instructions, worshipping Him, etc., exactly as specified by God in His Word, is what pleases God, and nothing else. And Satan keeps trying to get us to either disregard God’s instructions given in His Word, or to modify them, add or take away things from them, according to our own fancy; i.e., do not let God’s Word be God’s Word, but though externally appearing to be God’s word, to actually change it into man’s word. Thereby to somehow overlook and neglect our stewardship towards God’s Word, and thereby let God’s Word be used inappropriately in some manner or the other. 

In the next article we will look at some other examples to further affirm this Biblical principle that God and His Word cannot be trifled with. Obedience to God not only means obeying His instructions, but also means obeying them in the manner He wants them obeyed.