ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

दौड़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दौड़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 14 नवंबर 2020

प्रोत्साहन

 

         स्टीवन थॉम्पसन स्मृति क्रॉस-कंट्री दौड़ प्रतियोगिता, किसी भी अन्य क्रॉस-कंट्री दौड़ प्रतियोगिता से भिन्न है। इस तीन मील की दौड़ की प्रतियोगिता में सात सदस्यों की टीम को दौड़ना आरंभ करना होता है, और वे पहले दो मील तक एक रस्सी को पकड़े हुए टीम के रूप में साथ मिलकर दौड़ते हैं और फिर रस्सी को छोड़कर शेष दूरी व्यक्तिगत दौड़ से पूरी करते हैं। इसलिए प्रत्येक प्रतियोगी का समय उसकी टीम के समय और व्यक्तिगत समय का मेल होता है।

         इस वर्ष की प्रतियोगिता में मेरी बेटी जिस टीम का भाग थी, उसने ऐसी योजना बनाई जो मैंने पहले कभी कार्यान्वित होते नहीं देखी थी। उन्होंने निर्णय किया कि वे अपने सबसे तेज़ धावक को सबसे आगे रखेंगे, और सब से धीमे दौड़ने वाले को ठीक उसके पीछे रखेंगे। उसने समझाया कि उनका उद्देश्य था कि सबसे अच्छा धावक सबसे कमजोर धावक के इतना पास रहना चाहिए कि वह उसे प्रोत्साहित करता रहे, हिम्मत बढ़ाता रहे।

         उनकी इस योजना से मुझे परमेश्वर के वचन बाइबल में इब्रानियों की पुस्तक में लिखा एक खण्ड स्मरण हो आया। इब्रानियों का लेखक लिखता है कि हम अपनी “आशा के अंगीकार को दृढ़ता से थामें” (इब्रानियों 10:23), और “प्रेम और भले कामों में एक-दूसरे को उकसाने के लिए हम एक दूसरे की चिंता” करते रहें (पद 24)। यह करने की निःसंदेह अनेकों विधियां हैं, परन्तु लेखक ने एक को प्रमुख किया: “ और एक दूसरे के साथ इकट्ठा होना ने छोड़ें, जैसे कि कितनों की रीति है, पर एक दूसरे को समझाते रहें; और ज्यों ज्यों उस दिन को निकट आते देखो, त्यों त्यों और भी अधिक यह किया करो” (पद 25)। जैसा संभव हो, अन्य विश्वासियों के साथ एकत्रित होना मसीही विश्वास के जीवन का एक अति-महत्वपूर्ण भाग है।

         हो सकता है कि हमें लगे कि जीवन की दौड़ अब हमारे बस की बात नहीं रही है, और हम निराश होकर हमें औरों के साथ जोड़ने वाली रस्सी को छोड़ने का मन बना लें। परन्तु जब हम अन्य मसीही विश्वासियों के साथ मिलकर इस दौड़ में भागते रहेंगे, हमें एक-दूसरे से प्रोत्साहन भी मिलेगा, तथा हमें भी औरों को प्रोत्साहित करते रहना है, जिससे सब अपनी अपनी दौड़ भली-भांति पूरी कर सकें। - कर्स्टन होल्मबर्ग

 

प्रोत्साहन आत्मा के लिए ताजगी देने वाला जल है।


हे भाइयों, यदि कोई मनुष्य किसी अपराध में पकड़ा भी जाए, तो तुम जो आत्मिक हो, नम्रता के साथ ऐसे को संभालो, और अपनी भी चौकसी रखो, कि तुम भी परीक्षा में न पड़ो। तुम एक दूसरे के भार उठाओ, और इस प्रकार मसीह की व्यवस्था को पूरी करो। - गलातियों 6:1-2

बाइबल पाठ: इब्रानियों 10:19-25

इब्रानियों 10:19 सो हे भाइयों, जब कि हमें यीशु के लहू के द्वारा उस नए और जीवते मार्ग से पवित्र स्थान में प्रवेश करने का हियाव हो गया है।

इब्रानियों 10:20 जो उसने परदे अर्थात अपने शरीर में से हो कर, हमारे लिये अभिषेक किया है,

इब्रानियों 10:21 और इसलिये कि हमारा ऐसा महान याजक है, जो परमेश्वर के घर का अधिकारी है।

इब्रानियों 10:22 तो आओ; हम सच्चे मन, और पूरे विश्वास के साथ, और विवेक को दोष दूर करने के लिये हृदय पर छिड़काव ले कर, और देह को शुद्ध जल से धुलवा कर परमेश्वर के समीप जाएं।

इब्रानियों 10:23 और अपनी आशा के अंगीकार को दृढ़ता से थामें रहें; क्योंकि जिसने प्रतिज्ञा किया है, वह सच्चा है।

इब्रानियों 10:24 और प्रेम, और भले कामों में उकसाने के लिये एक दूसरे की चिन्ता किया करें।

इब्रानियों 10:25 और एक दूसरे के साथ इकट्ठा होना ने छोड़ें, जैसे कि कितनों की रीति है, पर एक दूसरे को समझाते रहें; और ज्यों ज्यों उस दिन को निकट आते देखो, त्यों त्यों और भी अधिक यह किया करो।

 

एक साल में बाइबल: 

  • विलापगीत 3-5
  • इब्रानियों 10:19-39

शुक्रवार, 13 मार्च 2020

सहायक



      हर साल लाखों लोग क्यों अपना पैसा खर्च कर के बाधा दौड़ों में भाग लेते हैं, जहां उन्हें खड़ी दीवारों को चढ़कर पार करना, कीचड़ में होकर दौड़ना, और ऊपर से उन पर गिरते हुए पानी में होकर खड़े पाइपों के अन्दर ऊपर को चढ़ना होता है। कुछ इसे अपनी सहन-शक्ति की सीमाओं का आंकलन करने या अपने भय पर विजयी होने के लिए एक व्यक्तिगत चुनौती मानते हैं। कुछ औरों के लिए इस का आकर्षण मिल-जुल कर काम करना होता है, जिसमें प्रतिस्पर्धी एक-दूसरे की सहायता और सहयोग करते हैं। एक व्यक्ति ने इसे एक ऐसा स्थान कहा जहां अनजाने लोग एक-दूसरे की सहायता के लिए आगे आते हैं, कि सभी उस दौड़ को पूरी कर सकें (स्टेफ़नी कैनोविट्ज़, द वाशिंगटन पोस्ट)।

      परमेश्वर का वचन बाइबल हमें प्रोत्साहित करती है कि हम मसीह यीशु में अपने विश्वास को प्रकट रूप में एक-दूसरे की सहायता करने के द्वारा प्रदर्षित करें। बाइबल में लिखा है, “और प्रेम, और भले कामों में उक्साने के लिये एक दूसरे की चिन्‍ता किया करें। और एक दूसरे के साथ इकट्ठा होना न छोड़ें, जैसे कि कितनों की रीति है, पर एक दूसरे को समझाते रहें; और ज्यों ज्यों उस दिन को निकट आते देखो, त्यों त्यों और भी अधिक यह किया करो” (इब्रानियों 10:24-25)।

      हमारा उद्देश्य दौड़ को सबसे पहले पूरा करना नहीं है, वरन दूसरों को प्रोत्साहित करने और उनकी सहायता करने के वास्तविक उदाहरणों के द्वारा औरों के लिए अनुसरणीय बनना है। एक दिन आएगा जब हम अपने पृथ्वी के जीवन को पूरा कर लेंगे। तब तक हम प्रतिदिन एक-दूसरे को प्रोत्साहित करते रहें, एक दूसरे के सहायक बने रहें। - डेविड सी. मेक्कैस्लैंड

मसीही विश्वास के जीवन की दौड़ हम साथ मिलकर दौड़ते हैं।

तुम एक दूसरे के भार उठाओ, और इस प्रकार मसीह की व्यवस्था को पूरी करो। - गलातियों 6:2

बाइबल पाठ: इब्रानियों 10:24-25
Hebrews 10:19 सो हे भाइयो, जब कि हमें यीशु के लोहू के द्वारा उस नए और जीवते मार्ग से पवित्र स्थान में प्रवेश करने का हियाव हो गया है।
Hebrews 10:20 जो उसने परदे अर्थात अपने शरीर में से हो कर, हमारे लिये अभिषेक किया है,
Hebrews 10:21 और इसलिये कि हमारा ऐसा महान याजक है, जो परमेश्वर के घर का अधिकारी है।
Hebrews 10:22 तो आओ; हम सच्चे मन, और पूरे विश्वास के साथ, और विवेक को दोष दूर करने के लिये हृदय पर छिड़काव ले कर, और देह को शुद्ध जल से धुलवा कर परमेश्वर के समीप जाएं।
Hebrews 10:23 और अपनी आशा के अंगीकार को दृढ़ता से थामें रहें; क्योंकि जिसने प्रतिज्ञा किया है, वह सच्चा है।
Hebrews 10:24 और प्रेम, और भले कामों में उक्साने के लिये एक दूसरे की चिन्‍ता किया करें।
Hebrews 10:25 और एक दूसरे के साथ इकट्ठा होना न छोड़ें, जैसे कि कितनों की रीति है, पर एक दूसरे को समझाते रहें; और ज्यों ज्यों उस दिन को निकट आते देखो, त्यों त्यों और भी अधिक यह किया करो।

एक साल में बाइबल: 
  • व्यवस्थाविवरण 20-22
  • मरकुस 13:21-37



शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

दौड़



      सन 2016 के रियो में आयोजित ओलंपिक खेलों में 5,000 मीटर की दौड़ में भाग ले रहे दो धाविकाओं ने सँसार भर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दौड़ में लगभग 3,200 मीटर की दूरी तय हो चुकी थी , कि दो धाविकाएं, न्यूज़ीलैंड की निक्की हैमबलिन और अमेरिका की एब्बे दी औगास्तिनों, आपस में टकरा गईं। एब्बे जल्दी से उठ खड़ी हुई, परन्तु उसने रुक कर निक्की को उठने में सहायता की। जैसे ही दोनों धाविकाओं ने फिर से दौड़ना आरंभ किया, एब्बे लंगड़ाने लगी, गिरने के कारण उसके दाहिनी टांग में चोट आई थी। अब निक्की की बारी थी कि रुक कर अपनी साथी धाविका को दौड़ समाप्त करने के लिए प्रोत्साहित करे। जब अन्ततः एब्बे लड़खड़ाती हुई समाप्ति रेखा के पार उतरी, तब वहाँ उसका स्वागत करने उसे गले लगाने के लिए निक्की वहीं खड़ी थी। परस्पर एक-दूसरे को प्रोत्साहित करने का यह अति-सुन्दर दृश्य था।

      इस घटना से मुझे परमेश्वर के वचन बाइबल में दी गई एक बात स्मरण आती है: “एक से दो अच्छे हैं...क्योंकि यदि उन में से एक गिरे, तो दूसरा उसको उठाएगा; परन्तु हाय उस पर जो अकेला हो कर गिरे और उसका कोई उठाने वाला न हो” (सभोपदेशक 4:9-10)। एक आत्मिक दौड़ में भागने वाले धावकों के समान, हमें एक-दूसरे की सहायता की आवश्यकता होती है। हम इस दौड़ में एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा के कारण नहीं हैं, हम एक ही टीम के सदस्य हैं जो साथ दौड़ रहे हैं। ऐसे पल आएँगे जब हम लड़खड़ाएंगे और हमें औरों की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी; और ऐसे भी पल होंगे जब औरों को हमारी सहायता की आवश्यकता पड़ेगी – हमारे प्रोत्साहन, हमारी प्रार्थनाओं, या उनके साथ हमारी उपस्थिति के द्वारा।

      आत्मिक दौड़ अकेले नहीं दौड़ी जाती है। क्या परमेश्वर आपको किसी के लिए निक्की या एब्बी बनने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है? परमेश्वर के द्वारा उकसाए जाने को तुरंत प्रतिक्रया दें और दौड़ को पूरी करने में किसी की सहायता करें। - पोह फैंग चिया

परमेश्वर जहाँ हमें ले जाना चाहता है वहाँ पहुँचने के लिए 
हमें एक-दूसरे की सहायता की आवश्यकता होती है।

हे भाइयों, यदि कोई मनुष्य किसी अपराध में पकड़ा भी जाए, तो तुम जो आत्मिक हो, नम्रता के साथ ऐसे को संभालो, और अपनी भी चौकसी रखो, कि तुम भी परीक्षा में न पड़ो। तुम एक दूसरे के भार उठाओ, और इस प्रकार मसीह की व्यवस्था को पूरी करो। - गलातियों 6:1-2

बाइबल पाठ: सभोपदेशक 4:9-12
Ecclesiastes 4:9 एक से दो अच्छे हैं, क्योंकि उनके परिश्रम का अच्छा फल मिलता है।
Ecclesiastes 4:10 क्योंकि यदि उन में से एक गिरे, तो दूसरा उसको उठाएगा; परन्तु हाय उस पर जो अकेला हो कर गिरे और उसका कोई उठाने वाला न हो।
Ecclesiastes 4:11 फिर यदि दो जन एक संग सोए तो वे गर्म रहेंगे, परन्तु कोई अकेला क्योंकर गर्म हो सकता है?
Ecclesiastes 4:12 यदि कोई अकेले पर प्रबल हो तो हो, परन्तु दो उसका साम्हना कर सकेंगे। जो डोरी तीन तागे से बटी हो वह जल्दी नहीं टूटती।

एक साल में बाइबल: 
  • सभोपदेशक 4-6
  • 2 कुरिन्थियों 12



शनिवार, 23 फ़रवरी 2019

दौड़



      मेरे सबसे पसंदीदा टेलिविज़न प्रोग्रामों में से एक है The Amazing Race जो वास्तविकता में होने वाली एक प्रतिस्पर्धा दौड़ का प्रसारण है। इस रियालिटी शो में दस जोड़ों को विदेश भेजा जाता है जहाँ उन्हें ट्रेन, बस, टैक्सी, बाईक्स, और पैदल यात्रा करके एक से दूसरे स्थान तक पहुँचाना होता है, जहाँ से उन्हें फिर उससे अगले स्थान के लिए निर्देश मिलते हैं। दौड़ का उद्देश्य है कि एक जोड़ा अन्य सभी से पहले अंतिम स्थान पर पहुँचे, और जीतने वाले को दसलाख अमेरिकी डॉलर ईनाम में मिलते हैं।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रेरित पौलुस ने मसीही जीवन की तुलना भी एक दौड़ से की, और कहा कि वह अब तक समापन रेखा तक नहीं पहुँचा है, वरन दौड़ को पूरा करने में प्रयासरत है – “हे भाइयों, मेरी भावना यह नहीं कि मैं पकड़ चुका हूं: परन्तु केवल यह एक काम करता हूं, कि जो बातें पीछे रह गई हैं उन को भूल कर, आगे की बातों की ओर बढ़ता हुआ। निशाने की ओर दौड़ा चला जाता हूं, ताकि वह ईनाम पाऊं, जिस के लिये परमेश्वर ने मुझे मसीह यीशु में ऊपर बुलाया है” (फिलिप्पियों 3:13-14)।

      पौलुस ने बीते समय की अपनी असफलताओं के दोष-बोध को उसे अपनी इस दौड़ में दौड़ने से बाधित नहीं करने दिया; और न ही उसने अपनी वर्तमान सफलताओं को उसे इस दौड़ में ढीला पड़ने दिया। वह बस मसीह यीशु की समानता में ढलते जाने की इस दौड़ में निरन्तर प्रयास करता रहा।

      हम सभी मसीही विश्वासी पौलुस के समान इस दौड़ में हैं। अपनी असफलताओं या सफलताओं के बावजूद, हम मसीह यीशु की समानता में ढलते जाने के उस अंतिम लक्ष्य की ओर बढ़ने में लगे रहें। हम किसी सांसारिक ईनाम के लिए नहीं दौड़ रहे हैं, वरन मसीह यीशु के साथ अनन्त काल के लिए रहने और आनदित होने के ईनाम के लिए दौड़ रहे हैं। - मारविन विलियम्स


मसीह यीशु का अनुसरण करते रहने को कभी छोड़ न दें।

मैं अच्छी कुश्‍ती लड़ चुका हूं मैं ने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैं ने विश्वास की रखवाली की है। भविष्य में मेरे लिये धर्म का वह मुकुट रखा हुआ है, जिसे प्रभु, जो धर्मी, और न्यायी है, मुझे उस दिन देगा और मुझे ही नहीं, वरन उन सब को भी, जो उसके प्रगट होने को प्रिय जानते हैं। - 2 तिमुथियुस 4:7-8

बाइबल पाठ: फिलिप्पियों  3:12-21
Philippians 3:12 यह मतलब नहीं, कि मैं पा चुका हूं, या सिद्ध हो चुका हूं: पर उस पदार्थ को पकड़ने के लिये दौड़ा चला जाता हूं, जिस के लिये मसीह यीशु ने मुझे पकड़ा था।
Philippians 3:13 हे भाइयों, मेरी भावना यह नहीं कि मैं पकड़ चुका हूं: परन्तु केवल यह एक काम करता हूं, कि जो बातें पीछे रह गई हैं उन को भूल कर, आगे की बातों की ओर बढ़ता हुआ।
Philippians 3:14 निशाने की ओर दौड़ा चला जाता हूं, ताकि वह इनाम पाऊं, जिस के लिये परमेश्वर ने मुझे मसीह यीशु में ऊपर बुलाया है।
Philippians 3:15 सो हम में से जितने सिद्ध हैं, यही विचार रखें, और यदि किसी बात में तुम्हारा और ही विचार हो तो परमेश्वर उसे भी तुम पर प्रगट कर देगा।
Philippians 3:16 सो जहां तक हम पहुंचे हैं, उसी के अनुसार चलें।
Philippians 3:17 हे भाइयो, तुम सब मिलकर मेरी सी चाल चलो, और उन्हें पहिचान रखो, जो इस रीति पर चलते हैं जिस का उदाहरण तुम हम में पाते हो।
Philippians 3:18 क्योंकि बहुतेरे ऐसी चाल चलते हैं, जिन की चर्चा मैं ने तुम से बार बार की है और अब भी रो रोकर कहता हूं, कि वे अपनी चालचलन से मसीह के क्रूस के बैरी हैं।
Philippians 3:19 उन का अन्‍त विनाश है, उन का ईश्वर पेट है, वे अपनी लज्ज़ा की बातों पर घमण्‍ड करते हैं, और पृथ्वी की वस्‍तुओं पर मन लगाए रहते हैं।
Philippians 3:20 पर हमारा स्‍वदेश स्वर्ग पर है; और हम एक उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के वहां से आने ही बाट जोह रहे हैं।
Philippians 3:21 वह अपनी शक्ति के उस प्रभाव के अनुसार जिस के द्वारा वह सब वस्‍तुओं को अपने वश में कर सकता है, हमारी दीन-हीन देह का रूप बदलकर, अपनी महिमा की देह के अनुकूल बना देगा।

एक साल में बाइबल: 
  • गिनती 7-8
  • मरकुस 4:12-41



सोमवार, 24 सितंबर 2018

अग्रसर



      मुझे रिले दौड़ देखना पसन्द है। उन धावकों की शारीरिक सामर्थ्य, तीव्र गति, कौशल, और सहनशक्ति मुझे चकित करते हैं। परन्तु उस दौड़ का एक निर्णायक पल सदा ही मेरे ध्यान को खींचता है और मुझे व्याकुल करता है। यह वह पल है जब एक धावक से दूसरे को बैटन (डंडा) पकड़ाया जाता है। विलम्ब का एक क्षण, एक चूक, और दौड़ हारी जा सकती है।

      एक रीति से मसीही विश्वासी भी, अपने विश्वास और प्रभु तथा उसके वचन के ज्ञान के “बैटन” को लिए हुए, एक प्रकार की रिले दौड़ में हैं। परमेश्वर का वचन बाइबल हमें इस “बैटन” को एक से दूसरी पीढ़ी को थमाने के दायित्व के बारे में बताती है । भजन 78 में भजनकार आसाप ने कहा: “...मैं प्राचीन काल की गुप्त बातें कहूंगा, जिन बातों को हम ने सुना, और जान लिया, और हमारे बाप दादों ने हम से वर्णन किया है।  उन्हे हम उनकी सन्तान से गुप्त न रखेंगें, परन्तु होनहार पीढ़ी के लोगों से, यहोवा का गुणानुवाद और उसकी सामर्थ और आश्चर्यकर्मों का वर्णन करेंगें” (पद 2-4)।

      मूसा ने भी कुछ ऐसा ही इस्राएलियों से भी कहा: “यह अत्यन्त आवश्यक है कि तुम अपने विषय में सचेत रहो, और अपने मन की बड़ी चौकसी करो, कहीं ऐसा न हो कि जो जो बातें तुम ने अपनी आंखों से देखीं उन को भूल जाओ, और वह जीवन भर के लिये तुम्हारे मन से जाती रहे; किन्तु तुम उन्हें अपने बेटों पोतों को सिखाना” (व्यवस्थाविवरण 4:9)।

      हम मसीही विश्वासियों के लिए निर्देश है कि, प्रेम और साहस के साथ भरसक प्रयास करें कि “...जिसने तुम्हें अन्धकार में से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है, उसके गुण...” (1 पतरस 2:9), और उसकी शिक्षाओं को आने वाली पीढ़ियों को सौंपें जिससे वे भी परमेश्वर की निकटता और समझ-बूझ में बढ़ सकें, मसीही जीवन में अग्रसर हो सकें। - लॉरेंस दरमानी


आज मसीह के लिए जीवन व्यतीत करने के द्वारा
 हम भावी पीढ़ियों पर भला प्रभाव डालते हैं।

और जो बातें तू ने बहुत गवाहों के साम्हने मुझ से सुनी हैं, उन्हें विश्वासी मनुष्यों को सौंप दे; जो औरों को भी सिखाने के योग्य हों। - 2 तिमुथियुस 2:2

बाइबल पाठ: भजन 78:1-8
Psalms 78:1 हे मेरे लोगों, मेरी शिक्षा सुनो; मेरे वचनों की ओर कान लगाओ!
Psalms 78:2 मैं अपना मूंह नीतिवचन कहने के लिये खोलूंगा; मैं प्राचीन काल की गुप्त बातें कहूंगा,
Psalms 78:3 जिन बातों को हम ने सुना, और जान लिया, और हमारे बाप दादों ने हम से वर्णन किया है।
Psalms 78:4 उन्हे हम उनकी सन्तान से गुप्त न रखेंगें, परन्तु होनहार पीढ़ी के लोगों से, यहोवा का गुणानुवाद और उसकी सामर्थ्य और आश्चर्यकर्मों का वर्णन करेंगें।
Psalms 78:5 उसने तो याकूब में एक चितौनी ठहराई, और इस्त्राएल में एक व्यवस्था चलाई, जिसके विषय उसने हमारे पितरों को आज्ञा दी, कि तुम इन्हे अपने अपने लड़के बालों को बताना;
Psalms 78:6 कि आने वाली पीढ़ी के लोग, अर्थात जो लड़के बाले उत्पन्न होने वाले हैं, वे इन्हे जानें; और अपने अपने लड़के बालों से इनका बखान करने में उद्यत हों, जिस से वे परमेश्वर का आसरा रखें,
Psalms 78:7 और ईश्वर के बड़े कामों को भूल न जाएं, परन्तु उसकी आज्ञाओं का पालन करते रहें;
Psalms 78:8 और अपने पितरों के समान न हों, क्योंकि उस पीढ़ी के लोग तो हठीले और झगड़ालू थे, और उन्होंने अपना मन स्थिर न किया था, और न उनकी आत्मा ईश्वर की ओर सच्ची रही।


एक साल में बाइबल: 
  • श्रेष्ठगीत 4-5
  • गलतियों 3



गुरुवार, 2 अगस्त 2018

दौड़



      जूप ज़ोटेमेल्क को नेदरलैंड का सबसे सफल साईकिल चालाक माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने साईकिल चलाने की कठिन अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा टूर डे फ्रांस में 16 बार भाग लिया और हर बार उसे पूरा किया – वे उसमें पाँच बार द्वितीय स्थान पर रहे, और अन्ततः 1980 में उसमें विजयी भी रहे। यह दृढ़ता से धीरज बनाए रखने का उत्कृष्ट उदाहरण है।

      ऐसे अनेकों विजेता हुए हैं जिन्होंने कभी हार न मानने के अपने दृढ़ निश्चय के कारण सफलता को पाया है। परन्तु साथ  ही ऐसे भी बहुतेरे रहे हैं जिन्होंने सफलता के अवसर को गँवा दिया क्योंकि उन्होंने संघर्ष में बहुत शीघ्र हार मान ली। ऐसा जीवन के किसी भी क्षेत्र में हो सकता है, वह चाहे परिवार, शिक्षा, मित्रगण, कार्य, सेवा, या अन्य कोई भी क्षेत्र हो। प्रत्येक क्षेत्र में दृढ़ता से धीरज बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में हम देखते हैं कि प्रेरित पौलुस अनेकों सताव और दुखों के बावजूद अपनी मसीही सेवकाई में डटा रहा (2 तिमुथियुस 3:10-11)। उसने जीवन को उसकी सच्चाई में देखा और स्वीकार किया; उसे यह एहसास था कि मसीही विश्वासी सताव से होकर अवश्य ही निकालेंगे (पद 12-13)। इसलिए उसने तिमुथियुस को निर्देश दिया कि वह अपना विश्वास परमेश्वर में बनाए रखे, और पवित्र-शास्त्र से प्रोत्साहन और प्रेरणा प्राप्त करे (पद 14-15)। ऐसे करने से उसे निराशा का सामना करने का बल और आशा के साथ धीरज धरने की सामर्थ्य मिलेगी। अपने जीवन के अन्त की ओर, पौलुस कह सका, “मैं अच्छी कुश्‍ती लड़ चुका हूं मैं ने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैं ने विश्वास की रखवाली की है” (2 तिमुथियुस 4:7)।

      आज हम भी परमेश्वर के वचन बाइबल के द्वारा हमारे लिए निर्धारित की गई जीवन की दौड़ में डटे रहने की प्रेरणा प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि हमारा परमेश्वर न केवल हम से वायदे करता है, वरन उन्हें निभाता भी है। जितने अपनी दौड़ सफलतापूर्वक पूरी करते हैं, उन्हें परमेश्वर से उचित प्रतिफल भी मिलेगा। - जेमी फर्नेनडेज़ गारिडो


विश्वास हमारी दुर्बलता को परमेश्वर की सामर्थ्य से जोड़ देता है।

तुम किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़े, जो मनुष्य के सहने से बाहर है: और परमेश्वर सच्चा है: वह तुम्हें सामर्थ्य से बाहर परीक्षा में न पड़ने देगा, वरन परीक्षा के साथ निकास भी करेगा; कि तुम सह सको। - 1 कुरिन्थियों 10:13

बाइबल पाठ: 2 तिमुथियुस 3:10-17
2 Timothy 3:10 पर तू ने उपदेश, चाल चलन, मनसा, विश्वास, सहनशीलता, प्रेम, धीरज, और सताए जाने, और दुख उठाने में मेरा साथ दिया।
2 Timothy 3:11 और ऐसे दुखों में भी जो अन्‍ताकिया और इकुनियुम और लुस्‍त्रा में मुझ पर पड़े थे और और दुखों में भी, जो मैं ने उठाए हैं; परन्तु प्रभु ने मुझे उन सब से छुड़ा लिया।
2 Timothy 3:12 पर जितने मसीह यीशु में भक्ति के साथ जीवन बिताना चाहते हैं वे सब सताए जाएंगे।
2 Timothy 3:13 और दुष्‍ट, और बहकाने वाले धोखा देते हुए, और धोखा खाते हुए, बिगड़ते चले जाएंगे।
2 Timothy 3:14 पर तू इन बातों पर जो तू ने सीखीं हैं और प्रतीति की थी, यह जानकर दृढ़ बना रह; कि तू ने उन्हें किन लोगों से सीखा था
2 Timothy 3:15 और बालकपन से पवित्र शास्त्र तेरा जाना हुआ है, जो तुझे मसीह पर विश्वास करने से उद्धार प्राप्त करने के लिये बुद्धिमान बना सकता है।
2 Timothy 3:16 हर एक पवित्रशास्‍त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिये लाभदायक है।
2 Timothy 3:17 ताकि परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिये तत्‍पर हो जाए।


एक साल में बाइबल: 
  • भजन 60-62
  • रोमियों 5



शनिवार, 5 मई 2018

प्रार्थना



   क्या आप को व्यवस्थित प्रार्थना का जीवन निभाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है? हम में से बहुतेरों को करना पड़ता है। हम जानते हैं कि प्रार्थना करना महत्वपूर्ण है, परन्तु यह कठिन भी हो सकता है। प्रार्थना में परमेश्वर के साथ गंभीर अंतरंग सहभागिता के पल भी आते हैं और ऐसे समय भी आते हैं जब हमें लगता है मानो हम केवल औपचारिकता ही निभा रहे हैं। हमें प्रार्थना में संघर्ष क्यों करना पड़ता है?

   मसीही विश्वास का जीवन जीना, लंबी दौड़ के समान है। हमारे प्रार्थना के जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव, ऊबड़-खाबड़ अथवा समतल मार्ग, इस लंबी दौड़ के जीवन को प्रतिबिंबित करते हैं। जैसे लंबी दौड़ में हमें बदलते मार्ग के होते हुए भी दौड़ते रहना पड़ता है, उसी प्रकार हमें प्रार्थना में भी लगे ही रहना पडता है। कहने का अभिप्राय है, हार न मानें, प्रार्थना में लगे ही रहें।

   परमेश्वर की ओर से भी उसके वचन बाइबल में हमारे लिए यही प्रोत्साहन है। प्रेरित पौलुस ने कहा, “नित्य प्रार्थना में लगे रहो” (1 थिस्सलुनीकियों 5:17); “प्रार्थना में नित्य लगे रहो” (रोमियों 12:12); “प्रार्थना में लगे रहो” (कुलुस्सियों 4:2)। ये सभी कथन दृढ़ होकर प्रार्थना में लगातार लगे रहने को कहते हैं।

   क्योंकि हमारा स्वर्गीय पिता, परमेश्वर, व्यक्तित्व है, हम उसके साथ एक निकट संपर्क और सहभागिता विक्सित कर सकते हैं; उसी प्रकार से जैसे हम मनुष्यों के साथ निकट सहभागिता विकसित करते हैं। ए. डब्ल्यू. टोज़र ने लिखा कि जैसे जैसे हम प्रार्थना करना सीखते हैं, हमारा प्रार्थना का जीवन “एक प्रारंभिक हलके से आकस्मिक स्पर्श से विक्सित होकर मानवीय आत्मा के सबसे अंतरंग संपर्क के सर्वोच्च अनुभव तक जा सकता है।”

   यही वह है जिसकी हमें आवश्यकता है – परमेश्वर के साथ एक गहरी अंतरंग सहभागिता। यह तब ही संभव है जब हम प्रार्थना में लगे ही रहेंगे। - पो फैंग चिया


ऐसा कोई दिन नहीं है जिसमें हमें प्रार्थना की आवश्यकता नहीं होती है।

सो मैं चाहता हूं, कि हर जगह पुरूष बिना क्रोध और विवाद के पवित्र हाथों को उठा कर प्रार्थना किया करें। - 1 तिमुथियुस 2:8

बाइबल पाठ: 1 थिस्सलुनीकियों 5:16-28
1 Thessalonians 5:16 सदा आनन्‍दित रहो।
1 Thessalonians 5:17 निरन्‍तर प्रार्थना में लगे रहो।
1 Thessalonians 5:18 हर बात में धन्यवाद करो: क्योंकि तुम्हारे लिये मसीह यीशु में परमेश्वर की यही इच्छा है।
1 Thessalonians 5:19 आत्मा को न बुझाओ।
1 Thessalonians 5:20 भविष्यद्वाणियों को तुच्‍छ न जानो।
1 Thessalonians 5:21 सब बातों को परखो: जो अच्छी है उसे पकड़े रहो।
1 Thessalonians 5:22 सब प्रकार की बुराई से बचे रहो।
1 Thessalonians 5:23 शान्‍ति का परमेश्वर आप ही तुम्हें पूरी रीति से पवित्र करे; और तुम्हारी आत्मा और प्राण और देह हमारे प्रभु यीशु मसीह के आने तक पूरे पूरे और निर्दोष सुरक्षित रहें।
1 Thessalonians 5:24 तुम्हारा बुलाने वाला सच्चा है, और वह ऐसा ही करेगा।
1 Thessalonians 5:25 हे भाइयों, हमारे लिये प्रार्थना करो।
1 Thessalonians 5:26 सब भाइयों को पवित्र चुम्बन से नमस्‍कार करो।
1 Thessalonians 5:27 मैं तुम्हें प्रभु की शपथ देता हूं, कि यह पत्री सब भाइयों को पढ़कर सुनाईं जाए।
1 Thessalonians 5:28 हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम पर होता रहे।
                                                 

एक साल में बाइबल: 
  • 1 राजा 19-20
  • लूका 23:1-25



रविवार, 27 अगस्त 2017

नित्यक्रम


   ब्रिटिश संग्रहालय में प्रदर्शित एक गेंद-घड़ी को देखकर मुझे नित्यक्रम के हानिकारक परिणामों को समझने में सहायता मिली। वहाँ एक तिर्छी रखी हुई स्टील की थाली में बने खांचों में स्टील से बनी एक छोटी गेंद लुडकती हुई एक छोर से दूसरे छोर तक जाती और दूसरे छोर पर पहुँचकर एक लीवर को दबा देती। इससे वह स्टील की थाली विपरीत दिशा में झुक जाती, घड़ी की सूईंयाँ आगे बढ़ जाती, और गेंद वापस पहले छोअ की ओर लुढ़क कर इसी प्रक्रिया को फिर से कर देती। प्रति वर्ष वह स्टील की गेंद इस प्रकार आगे-पीछे लुड़कने के कारण 2,500 मील का सफर तय करती थी परन्तु पहुँचती कहीं नहीं थी।

   यदि हम अपने जीवनों और कार्यों में कोई उद्देश्य नहीं देख पाते हैं तो हमारे लिए अपनी दिनचर्या में फंसे हुए होना अनुभव करना सरल है। परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रेरित पौलुस की लालसा थी कि वह मसीह यीशु के सुसमाचार को व्यापक रीति से फैलाए: "इसलिये मैं तो इसी रीति से दौड़ता हूं, परन्तु बेठिकाने नहीं, मैं भी इसी रीति से मुक्कों से लड़ता हूं, परन्तु उस के समान नहीं जो हवा पीटता हुआ लड़ता है" (1 कुरिन्थियों 9:26)। कुछ भी नित्यक्रम बनने से उबा देने वाला बन सकता है, वह चाहे यात्रा, प्रचार, शिक्षा, विशेषकर कैद में होना, इत्यादि कुछ भी हो। परन्तु पौलुस का विश्वास था कि वह हर परिस्थिति में अपने प्रभु परमेश्वर की सेवा कर सकता है।

   जब हम उसमें कोई उद्देश्य नहीं देखने पाते हैं तो नित्यक्रम हानिकारक बन जाता है। परन्तु पौलुस का दर्शन उसकी सीमित कर देने वाली परिस्थितियों से भी परे था, क्योंकि वह मसीही विश्वास की दौड़ में था और जब तक कि दौड़ पूरी न हो वह रुकना नहीं जानता था। पौलुस ने प्रभु यीशु को अपने जीवन की हर बात, हर परिस्थिति में सम्मिलित कर लेने के द्वारा जीवन के नित्यक्रम में उद्देश्य और अर्थ पाया। पौलुस के समान आज हम भी प्रभु यीशु के साथ अपने जीवनों को सार्थक और उद्देश्यपूर्ण बना सकते हैं। - डेविड मैक्कैसलैंड


प्रभु यीशु हमारे नित्यक्रम को उसके लिए उपयोगी सेवकाई बना सकते हैं।

यह मतलब नहीं, कि मैं पा चुका हूं, या सिद्ध हो चुका हूं: पर उस पदार्थ को पकड़ने के लिये दौड़ा चला जाता हूं, जिस के लिये मसीह यीशु ने मुझे पकड़ा था। हे भाइयों, मेरी भावना यह नहीं कि मैं पकड़ चुका हूं: परन्तु केवल यह एक काम करता हूं, कि जो बातें पीछे रह गई हैं उन को भूल कर, आगे की बातों की ओर बढ़ता हुआ। निशाने की ओर दौड़ा चला जाता हूं, ताकि वह इनाम पाऊं, जिस के लिये परमेश्वर ने मुझे मसीह यीशु में ऊपर बुलाया है। - फिलिप्पियों 3:12-14

बाइबल पाठ: 1 कुरिन्थियों 9:19-27
1 Corinthians 9:19 क्योंकि सब से स्‍वतंत्र होने पर भी मैं ने अपने आप को सब का दास बना दिया है; कि अधिक लोगों को खींच लाऊं। 
1 Corinthians 9:20 मैं यहूदियों के लिये यहूदी बना कि यहूदियों को खींच लाऊं, जो लोग व्यवस्था के आधीन हैं उन के लिये मैं व्यवस्था के आधीन न होने पर भी व्यवस्था के आधीन बना, कि उन्हें जो व्यवस्था के आधीन हैं, खींच लाऊं। 
1 Corinthians 9:21 व्यवस्थाहीनों के लिये मैं (जो परमेश्वर की व्यवस्था से हीन नहीं, परन्तु मसीह की व्यवस्था के आधीन हूं) व्यवस्थाहीन सा बना, कि व्यवस्थाहीनों को खींच लाऊं। 
1 Corinthians 9:22 मैं निर्बलों के लिये निर्बल सा बना, कि निर्बलों को खींच लाऊं, मैं सब मनुष्यों के लिये सब कुछ बना हूं, कि किसी न किसी रीति से कई एक का उद्धार कराऊं। 
1 Corinthians 9:23 और मैं सब कुछ सुसमाचार के लिये करता हूं, कि औरों के साथ उसका भागी हो जाऊं। 
1 Corinthians 9:24 क्या तुम नहीं जानते, कि दौड़ में तो दौड़ते सब ही हैं, परन्तु इनाम एक ही ले जाता है तुम वैसे ही दौड़ो, कि जीतो। 
1 Corinthians 9:25 और हर एक पहलवान सब प्रकार का संयम करता है, वे तो एक मुरझाने वाले मुकुट को पाने के लिये यह सब करते हैं, परन्तु हम तो उस मुकुट के लिये करते हैं, जो मुरझाने का नहीं। 
1 Corinthians 9:26 इसलिये मैं तो इसी रीति से दौड़ता हूं, परन्तु बेठिकाने नहीं, मैं भी इसी रीति से मुक्कों से लड़ता हूं, परन्तु उस के समान नहीं जो हवा पीटता हुआ लड़ता है। 
1 Corinthians 9:27 परन्तु मैं अपनी देह को मारता कूटता, और वश में लाता हूं; ऐसा न हो कि औरों को प्रचार कर के, मैं आप ही किसी रीति से निकम्मा ठहरूं।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 120-122
  • 1 कुरिन्थियों 9


रविवार, 8 मई 2016

समापन


   जेफ को खबर मिली कि उसकी माँ की तबियत खराब है और लगातार बिगड़ती जा रही है; वह तुरंत हवाई यात्रा द्वारा अपनी माँ के पास पहुँच गया। जेफ अपनी माँ के साथ उनके हाथ पकड़े हुए बैठता, उनके लिए भजन गाता, उन्हें सांत्वना देता और उन से उनके प्रति अपने प्रेम का वर्णन करता। कुछ समय बाद उनकी मृत्यु हो गई, और अन्तिम संस्कार के दौरान अनेक लोगों ने जेफ को बताया कि कैसे उसकी माँ उनके लिए एक आशीष का कारण रही थीं। वे दूसरों को सही परामर्श देने, परमेश्वर के वचन बाइबल में से सिखाने और प्रार्थना सभाओं में अगुवाई करने में लगी रहती थीं। उनके जीवन के अन्तिम समय के निकट तक यह सभी कार्य उनकी मसीही सेवकाई का एक अहम भाग रहे थे; उन्होंने समापन तक अपना जीवन मसीह यीशु के लिए दृढ़तापूर्वक जीया था।

   अपनी माँ की याद में और उन्हें आदर देने के लिए जेफ ने 26.2 मील की एक दौड़ में भाग लिया। उस दौड़ के दौरान जेफ ने अपनी माँ के जीवन के लिए परमेश्वर का धन्यवाद किया और उस से उनकी मृत्यु के कारण अपने शोक को भी व्यक्त किया। दौड़ की समापन रेखा को पार करने के बाद जेफ ने आकाश की ओर अपनी तर्जनी ऊँगली उठाते हुए कहा, "वहाँ जहाँ माँ हैं!" उन्होंने अपने जीवन के समापन तक मसीह यीशु की महिमा करी थी, उसे आदर दिया था, जिससे जेफ को परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रेरित पौलुस द्वारा लिखी गई उसकी अन्तिम पत्री में व्यक्त भाव स्मरण हो आए: "मैं अच्छी कुश्‍ती लड़ चुका हूं मैं ने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैं ने विश्वास की रखवाली की है। भविष्य में मेरे लिये धर्म का वह मुकुट रखा हुआ है, जिसे प्रभु, जो धर्मी, और न्यायी है, मुझे उस दिन देगा और मुझे ही नहीं, वरन उन सब को भी, जो उसके प्रगट होने को प्रिय जानते हैं" (2 तिमुथियुस 4:7-8)।

   हम सभी मसीही विशवासी एक लंबी दौड़ में हैं, और बाइबल हमें प्रोत्साहित करती है कि हम इस दौड़ को ऐसे दौड़ें कि हम उस अजर पुरुस्कार के भागी हो सकें (1 कुरिन्थियों 9:24)। इससे बढ़कर और क्या होगा कि हमारे जीवन की इस दौड़ का समापन मसीह यीशु के लिए दृढ़ रहते हुए और अनन्तकाल तक उसके साथ रहने के लिए हो। - डेनिस फिशर


मसीही विश्वासी की जीवन फुरती से दौड़ी जाने वाली छोटी दौड़ नहीं,
 वरन धैर्य के साथ दौड़ी जाने वाली लंबी दौड़ है।

क्या तुम नहीं जानते, कि दौड़ में तो दौड़ते सब ही हैं, परन्तु इनाम एक ही ले जाता है तुम वैसे ही दौड़ो, कि जीतो। - 1 कुरिन्थियों 9:24 

बाइबल पाठ: 2 तिमुथियुस 4:1-8
2 Timothy 4:1 परमेश्वर और मसीह यीशु को गवाह कर के, जो जीवतों और मरे हुओं का न्याय करेगा, उसे और उसके प्रगट होने, और राज्य को सुधि दिलाकर मैं तुझे चिताता हूं। 
2 Timothy 4:2 कि तू वचन को प्रचार कर; समय और असमय तैयार रह, सब प्रकार की सहनशीलता, और शिक्षा के साथ उलाहना दे, और डांट, और समझा। 
2 Timothy 4:3 क्योंकि ऐसा समय आएगा, कि लोग खरा उपदेश न सह सकेंगे पर कानों की खुजली के कारण अपनी अभिलाषाओं के अनुसार अपने लिये बहुतेरे उपदेशक बटोर लेंगे। 
2 Timothy 4:4 और अपने कान सत्य से फेरकर कथा-कहानियों पर लगाएंगे। 
2 Timothy 4:5 पर तू सब बातों में सावधान रह, दुख उठा, सुसमाचार प्रचार का काम कर और अपनी सेवा को पूरा कर। 
2 Timothy 4:6 क्योंकि अब मैं अर्घ की नाईं उंडेला जाता हूं, और मेरे कूच का समय आ पहुंचा है। 
2 Timothy 4:7 मैं अच्छी कुश्‍ती लड़ चुका हूं मैं ने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैं ने विश्वास की रखवाली की है। 
2 Timothy 4:8 भविष्य में मेरे लिये धर्म का वह मुकुट रखा हुआ है, जिसे प्रभु, जो धर्मी, और न्यायी है, मुझे उस दिन देगा और मुझे ही नहीं, वरन उन सब को भी, जो उसके प्रगट होने को प्रिय जानते हैं।

एक साल में बाइबल: 
  • 2 राजा 4-6
  • लूका 24:1-53


शुक्रवार, 24 अप्रैल 2015

अन्त तक विश्वासयोग्य


   इंगलैण्ड में होने वाली सालोमौन किल्डर मैरथन दौड़ में भाग लेने वाले एक धावक 32 किलोमीटर, अर्थात 20 मील तक दौड़ने के पश्चात दौड़ से बाहर निकला, दौड़ की समाप्ति स्थल के निकट तक के एक वन क्षेत्र तक बस में चढ़कर गया वहाँ से फिर से दौड़ में सम्मिलित हो गया, और फिर दौड़ में तीसरा स्थान पाने का दावा करने लगा। जब दौड़ आयोजित करने वाले अधिकारियों ने उस से प्रश्न किए तो उसने कहा कि थक जाने के कारण वह दौड़ से बाहर हो गया था।

   हम में से कई मसीही विश्वासी अपने मसीही विश्वास की दौड़ के संदर्भ में उस थके हुए धावक के साथ सहानुभूति दिखा सकते हैं, क्योंकि कई बार हम भी थक कर विश्वासा की दौड़ में थमने या बाहर होने लगते हैं। परमेश्वर के वचन बाइबल में इब्रानी विश्वासियों को लिखी पत्री का लेखक अपने श्रोताओं को मसीही विश्वास की दौड़ के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहता है, "...वह दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें" (इब्रानियों 12:1)। धीरज से दौड़ने के लिए हमें हमारे मार्ग में बाधा बनने तथा हमें उलझाने वाले प्रत्येक पाप को दूर करना होगा; इसके लिए हमें सताव से होकर भी निकलना पड़ सकता है (2 तिमुथियुस 3:12)।

   अपनी आत्मा में थकन और जीवन में निराशा से बचने के लिए परमेश्वर का वचन हमें अपना सारा ध्यान मसीह यीशु पर केंद्रित करने के लिए उकसाता है। जब हम अपनी समस्याओं की बजाए मसीह यीशु पर अपना ध्यान लगाएंगे तो हम देखेंगे कि उन सभी परिस्थितियों में वह भी हमारे साथ ही दौड़ रहा है, जब भी हम ठोकर खाते हैं वह हमारी सहायता करता है (2 कुरिन्थियों 12:9) और अपने उदाहरण से हमें प्रोत्साहित करता है (1 पतरस 2:21-24)।

   अपने "विश्वास के करता और सिद्ध करने वाले" (इब्रानियों 12:2) प्रभु यीशु पर अपनी नज़रें और ध्यान लगाए रहने से हम अपनी सामर्थ के स्त्रोत के निकट तथा अपनी दौड़ में अन्त तक विश्वासयोग्य बने रह सकते हैं। - जेनिफर बेन्सन शुल्ट


जब हम मसीह यीशु पर केंद्रित रहते हैं, तब हम बलवन्त बने रहते हैं।

पर जितने मसीह यीशु में भक्ति के साथ जीवन बिताना चाहते हैं वे सब सताए जाएंगे। - 2 तिमुथियुस 3:12

बाइबल पाठ: इब्रानियों 12:1-4
Hebrews 12:1 इस कारण जब कि गवाहों का ऐसा बड़ा बादल हम को घेरे हुए है, तो आओ, हर एक रोकने वाली वस्तु, और उलझाने वाले पाप को दूर कर के, वह दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें। 
Hebrews 12:2 और विश्वास के कर्ता और सिद्ध करने वाले यीशु की ओर ताकते रहें; जिसने उस आनन्द के लिये जो उसके आगे धरा था, लज्ज़ा की कुछ चिन्‍ता न कर के, क्रूस का दुख सहा; और सिंहासन पर परमेश्वर के दाहिने जा बैठा। 
Hebrews 12:3 इसलिये उस पर ध्यान करो, जिसने अपने विरोध में पापियों का इतना वाद-विवाद सह लिया कि तुम निराश हो कर हियाव न छोड़ दो। 
Hebrews 12:4 तुम ने पाप से लड़ते हुए उस से ऐसी मुठभेड़ नहीं की, कि तुम्हारा लोहू बहा हो।

एक साल में बाइबल: 
  • 2 शमूएल 19-20
  • लूका 18:1-23



रविवार, 22 मार्च 2015

दौड़


   प्रति वर्ष मार्च महीने में उत्तरी ध्रुवीय इलाके अलास्का में आएडीटेरोड ट्रेल दौड़ प्रतियोगिता होती है। सारे साल बर्फीले तथा अति ठंडे रहने वाले उस इलाके में, कुत्तों द्वारा बर्फ पर खींची जाने वाली गाड़ियों और उनके चालकों को, जिन्हें ’मुशर्स’ कहा जाता है, ऐंकरेज से नोम नामक स्थान की 1049 मील की दूरी तय करनी होती है। दौड़ में भाग लेने वाली टीमों को यह दूरी तय करने में 8 से 15 दिनों तक का समय लगता है। सन 2011 की दौड़ में मुशर जौन बेकर ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जब उसने यह दौड़ 8 दिन, 19 घंटे, 46 मिनिट तथा 39 सेकेंड में पूरी करी। इस दौड़ को पूरा करने के लिए गाड़ी खींचने वाले कुत्तों और उनके चालकों के बीच अद्भुत समझ-बूझ तथा सामंजस्य होता है, और भाग लेने वाले सभी प्रतियोगी जीतने के अपने प्रयास में बहुत दृढ़ होते हैं। प्रथम स्थान पाने वाले को नकद पुरुस्कार के अतिरिक्त एक नया पिकअप ट्रक भी ईनाम में दीया जाता है। किंतु इतने अधिक ठंडे वातावरण और जोखिम भरे मार्ग पर दौड़ में दृढ़ता से डटे रहने के पश्चात यह सब शाबाशी और पुरुस्कार क्षणिक तथा महत्वहीन ही प्रतीत होते हैं।

   प्रेरित पौलुस के लिए दौड़ की उत्तेजना एवं रोमांच कोई अनजानी बात नहीं थे; पौलुस ने प्रतियोगिता की भावना को एक अनन्तकालीन बात के बारे में समझाने के लिए उपयोग किया; उसने लिखा, "और हर एक पहलवान सब प्रकार का संयम करता है, वे तो एक मुरझाने वाले मुकुट को पाने के लिये यह सब करते हैं, परन्तु हम तो उस मुकुट के लिये करते हैं, जो मुरझाने का नहीं" (1 कुरिन्थियों 9:25)।

   बहुत बार हमें प्रलोभन रहता है कि हम नश्वर सांसारिक उपलब्धियों पर ध्यान लगाएं, उन बातों को महत्वपूर्ण आँकें जो समय बीतने के साथ नष्ट होती जाती हैं। किंतु परमेश्वर का वचन बाइबल हमें प्रभु यीशु में विश्वास द्वारा मिलने वाले चिरस्थाई तथा अविनाशी पुरुस्कार पर मन लगाने की शिक्षा देती है, चाहे इसके लिए हमें संसार से कितना ही कष्ट और कैसी भी परेशानियाँ क्यों ना झेलनी पड़ें। जब हम दृढ़ता से आत्मिक बातों की खोज में रहकर परमेश्वर पिता से प्रभु यीशु में होकर अनन्तकाल तक बने रहने वाली बातों पर पूरी निश्ठा के साथ मन लगाते हैं, उन्हें अपनाते हैं, तब ना केवल हम परमेश्वर को आदर देते हैं वरन उससे अविनाशी तथा चिरस्थाई आदर प्राप्त भी करते हैं। - डेनिस फिशर


अपने जीवन की दौड़ को अनन्तकाल के परिपेक्ष्य में रखकर ही दौड़ें।

विश्वास की अच्छी कुश्‍ती लड़; और उस अनन्त जीवन को धर ले, जिस के लिये तू बुलाया, गया, और बहुत गवाहों के साम्हने अच्छा अंगीकार किया था। - 1 तिमुथियुस 6:12

बाइबल पाठ: 1 कुरिन्थियों 9:24-27
1 Corinthians 9:24 क्या तुम नहीं जानते, कि दौड़ में तो दौड़ते सब ही हैं, परन्तु इनाम एक ही ले जाता है तुम वैसे ही दौड़ो, कि जीतो। 
1 Corinthians 9:25 और हर एक पहलवान सब प्रकार का संयम करता है, वे तो एक मुरझाने वाले मुकुट को पाने के लिये यह सब करते हैं, परन्तु हम तो उस मुकुट के लिये करते हैं, जो मुरझाने का नहीं। 
1 Corinthians 9:26 इसलिये मैं तो इसी रीति से दौड़ता हूं, परन्तु बेठिकाने नहीं, मैं भी इसी रीति से मुक्कों से लड़ता हूं, परन्तु उस की नाईं नहीं जो हवा पीटता हुआ लड़ता है। 
1 Corinthians 9:27 परन्तु मैं अपनी देह को मारता कूटता, और वश में लाता हूं; ऐसा न हो कि औरों को प्रचार कर के, मैं आप ही किसी रीति से निकम्मा ठहरूं।

एक साल में बाइबल: 
  • यहोशू 10-12
  • लूका 1:39-56