ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Sword लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sword लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 25 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 170

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 15


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 1 - वचन (8) 


परमेश्वर के वचन के द्वारा बढ़ोतरी के हमारे इस अध्ययन में हम व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बाइबल की शिक्षाओं, और वर्तमान में प्रेरितों 2 अध्याय में दी गई 7 बातों को सीख रहे हैं। हम यरूशलेम में एकत्रित हुए भक्त यहूदियों को पतरस द्वारा किए गए प्रचार में से, इन सात में से पहली तीन बातें, अर्थात पश्चाताप, बपतिस्मा, और संसार से अलगाव के बारे में देख चुके हैं। अब हम प्रेरितों 2:42 में दी गई चार बातों, जिन्हें “मसीही जीवन के स्तम्भ” भी कहा जाता है, और आरम्भिक मसीही विश्वासी जिन में लौलीन रहते थे, उन पर विचार कर रहे हैं। इन चार में से पहली बात है परमेश्वर के वचन का अध्ययन करना, और हम बाइबल से कारणों को देख रहे हैं कि बाइबल का अध्ययन करना क्यों आवश्यक है। अभी हम जिस कारण पर हैं, वह है शैतान पर विजयी होने के लिए। हमने प्रभु यीशु की परीक्षाओं के उदाहरण से देखा था कि शैतान पर विजयी होने का सबसे उत्तम और प्रभावी तरीका है, उसके विरुद्ध परमेश्वर के वचन का सदुपयोग करना। परमेश्वर के वचन को “आत्मा की तलवार” भी कहा गया है (इफिसियों 6:17), और यह परमेश्वर द्वारा विश्वासी को दिए गए हथियारों (इफिसियों 6:13-17) या कवच में वार करने वाला एकमात्र हथियार है। आत्मा की इस तलवार को प्रयोग करने के लिए, उसे ठीक से और दृढ़ता से थामना आवश्यक है। पिछले लेख से हमने हाथ के उदाहरण से सीखना आरम्भ किया है कि शैतान के विरुद्ध परमेश्वर के वचन को प्रभावशाली रीति से कैसे प्रयोग किया जाए। जिस प्रकार से हाथ में चार उँगलियाँ और एक अँगूठा होता है, और इन पाँचों को एक साथ मिलकर काम करना होता है, ताकि किसी भी वस्तु को अच्छे से थामा जाए, उसी प्रकार से परमेश्वर के वचन को ठीक से सीखने और प्रयोग में लाने के लिए भी पाँच बातें आवश्यक हैं। पिछले लेख में हमने इनमें से दो “उँगलियों” या “बातों” को देखा था, अर्थात परमेश्वर के वचन को सुनना और उसे पढ़ना। आज हम आगे बढ़ेंगे, और तीसरी बात को देखेंगे।


3. तीसरी या बीच की उँगली - परमेश्वर के वचन का अध्ययन: यह अनुमान  लगाए गया है कि व्यक्ति जो अध्ययन करता है, उसका लगभग 35% याद रख लेता है। पौलुस ने तीमुथियुस को लिखा “अपने आप को परमेश्वर का ग्रहण योग्य और ऐसा काम करने वाला ठहराने का प्रयत्न कर, जो लज्जित होने न पाए, और जो सत्य के वचन को ठीक रीति से काम में लाता हो” (2 तीमुथियुस 2:15)। इस पद में हम न केवल पवित्र आत्मा के द्वारा पौलुस में होकर तीमुथियुस को, तथा अब मसीही विश्वासियों को दिए गए इस निर्देश को देखते हैं, कि परमेश्वर के वचन का अध्ययन करना है; वरन हम कुछ बातों को भी देखते हैं, बाइबल अध्ययन करने के लिए जिनका पालन आवश्यक है। पढ़ने और अध्ययन करने में अन्तर है। पढ़ने में हम केवल लिखे हुए को पढ़ते चले जाते हैं, बिना उसे समझने या उसका विश्लेषण करने पर कोई समय लगाए। जब कि अध्ययन करने में, लेख को धीरे-धीरे, ध्यान देकर, बहुधा बारम्बार, शब्दों और वाक्यांशों पर विचार करते हुए पढ़ा जाता है, ताकि उसके अर्थ और तात्पर्य समझे जा सकें और फिर उन्हें जीवन में लागू किया जा सके। बाइबल अध्ययन भिन्न-भिन्न तरीकों से किया जा सकता है, उदाहरण के लिए, एक-एक पुस्तक का; या अलग-अलग विषय, जैसे प्रार्थना, उद्धार, स्वर्ग, आदि पर; या बाइबल के महत्वपूर्ण चरित्रों की जीवनियों का अध्ययन; या बाइबल में भिन्न अर्थों के साथ किसी शब्द के विभिन्न प्रयोगों का अध्ययन, जैसे कि ‘भविष्यवाणी’ का; या प्रमुख चरित्रों से सम्बन्धित कुछ बातों का, जैसे कि पौलुस की प्रार्थनाएं, या प्रेरितों के प्रचार और शिक्षा देने के तरीके; इत्यादि।


हम उपरोक्त 2 तीमुथियुस 2:15 से देखते हैं कि परमेश्वर के वचन का अध्ययन करने के कुछ महत्वपूर्ण पक्ष हैं, जिनका पालन किया जाना चाहिए। इस पद में जिन पक्षों का उल्लेख आया है वे इस प्रकार से हैं:

  • परमेश्वर के वचन का अध्ययन एक उद्देश्य के साथ, यत्न से किया जाना चाहिए, न कि हल्के में, या औपचारिकता पूरी करने के लिए।

  • यह अपने आप और अपने काम को मनुष्यों को नहीं, बल्कि परमेश्वर को ग्रहण योग्य ठहरने के लिए करना चाहिए। बाइबल अध्ययन केवल ज्ञान प्राप्त करने के लिए, अथवा मनुष्यों से अनुमोदन, प्रशंसा, आदर और पहचान प्राप्त करने के लिए नहीं होना चाहिए। यदि इस प्रकार के अनुचित विचारों के साथ अध्ययन किया जाता है, तो वह व्यर्थ और निष्फल रहता है, और उस से घमण्ड तथा समस्याएं उत्पन्न होते हैं (1 कुरीन्थियों  1:26-29; 8:1-3)।

  • बाइबल अध्ययन परमेश्वर के लिए एक उपयुक्त सेवक होने के लिए करना चाहिए। यदि व्यक्ति परमेश्वर से, उसके वचन को सीखता है, तो फिर उसे उस वचन को परमेश्वर के कार्य में उपयोग भी करना चाहिए। बाइबल अध्ययन का उद्देश्य परमेश्वर के लिए और अधिक उपयोगी एवं प्रभावी होना चाहिए, जिससे परमेश्वर द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का और बेहतर रीति से निर्वाह किया जा सके।

  • बाइबल अध्ययन इस रीति से करना चाहिए कि व्यक्ति को कभी शर्मिन्दा न होने पड़े, अर्थात, जो वह कहे, उस में गलत ना ठहरे। ध्यान रखिए, वास्तव में नया-जन्म पाए हुए प्रत्येक मसीही विश्वासी का सहायक और शिक्षक परमेश्वर पवित्र आत्मा है (यूहन्ना 14:16, 26)। यदि कोई वास्तव में पवित्र आत्मा से सीखता है, तो फिर उसके कुछ भी गलत सीखने की, और फिर किसी प्रकार की गलत शिक्षा देने की कोई सम्भावना ही नहीं है। समस्या यह है कि आज पवित्र आत्मा के नाम में लोग मनुष्यों से सीखते हैं। इसीलिए वे गलतियों में पड़ते हैं, और उन्हें या तो अपनी गलतियों के लिए, नहीं तो ठीक जानकारी न होने के कारण शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।

  • परमेश्वर के वचन के अध्ययन के समय वचन को ठीक से काम लाने, अर्थात उसकी सही व्याख्या करने, उसमें कोई गलत समझ अथवा त्रुटि ना लाने का बहुत ध्यान रखना चाहिए। बहुत ही संक्षेप में, परमेश्वर के वचन की व्याख्या करते समय कम से कम चार बातों का ध्यान रखना चाहिए। पहली, हमेशा सन्दर्भ में व्याख्या करें, कभी भी कोई व्याख्या बिना सन्दर्भ का ध्यान रखे नहीं की जानी चाहिए। सन्दर्भ दो प्रकार का होता है, तात्कालिक, अर्थात पद या खण्ड के आगे पीछे लिखी हुई बातें; और दूर का, अर्थात उस पद या बात से सम्बन्धित बाइबल के अन्य पद और खण्ड तथा अन्य शिक्षाएं। जो भी व्याख्या की जाए, वह तात्कालिक एवं दूर, दोनों संदर्भों के साथ संगत होनी चाहिए। दूसरी, व्याख्या के द्वारा कभी भी बाइबल में कोई विरोधाभास अथवा असंगति नहीं आनी चाहिए। यदि व्याख्या सन्दर्भ का ध्यान रखकर की जाएगी, तो फिर कोई असंगति अथवा विरोधाभास भी नहीं होगा। तीसरी, व्याख्या करते समय उस पद या खण्ड के प्राथमिक अर्थ, अर्थात वह अर्थ जो उस लेख के उन प्रथम लोगों के लिए था, जिन्हें वह बात लिखी गई थी, का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। इस प्राथमिक अर्थ में कुछ सहायक अर्थ जोड़े जा सकते हैं, किन्तु यह प्राथमिक अर्थ कभी भी हटाया, या बदला नहीं जा सकता है, और न ही किसी भी व्याख्या से इसमें कोई विरोधाभास लाया जा सकता है। चौथी, व्याख्या या अर्थ के द्वारा परमेश्वर के वचन में न तो कभी कुछ जोड़ा जाना चाहिए, और न ही उसमें से कुछ हटाया जाना चाहिए। परमेश्वर के वचन में जो, जैसा लिखा गया है, कहा गया है, उसे वैसा ही लिया और उपयोग किया जाना चाहिए; उसमें कोई भी नए अर्थ या अभिप्राय नहीं डाले जाने चाहिएं। यदि बाइबल अध्ययन पवित्र आत्मा की अधीनता में किया जाए, और कम से कम इन चार बातों का ध्यान रखा जाए, तो फिर गलत व्याख्या और झूठी शिक्षा देने से बच कर रहा जा सकता है। इसी प्रकार से, यदि इन चारों सिद्धान्तों को किसी के भी द्वारा दी गई किसी भी शिक्षा अथवा सन्देश पर लागू किया जाए, तो यह जाँचने और पहचानने का तरीका भी है कि वह शिक्षा या सन्देश सही और ग्रहण करने योग्य हैं या नहीं।


अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे, और शेष दोनों “उँगलियों” या बातों के बारे में देखेंगे, जो आत्मा की तलवार को ठीक से थामने और उपयोग करने के लिए आवश्यक हैं।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 15


The Four Pillars of Christian Living - 1 - Word (8)



In our study on the Biblical teachings related to practical Christian living for Growing through God’s Word, we are presently considering the 7 things given in Acts 2. We have considered the first three, i.e., Repentance, Baptism, and Separation from the world, stated by Peter in his sermon to the devout Jews gathered in Jerusalem. We are now considering the four teachings of Acts 2:42, also known as the “Pillars of Christian Faith,” and practiced steadfastly by the initial Christian Believers. The first of these four is studying God’s Word, and we have been seeing from God’s Word the Bible, why we need to study the Bible. The reason we are now on, is to overcome Satan. We have seen through the example of the Lord Jesus Christ, at the time of His temptations, that the best and most effective way of overcoming Satan and being victorious over him is to properly use God’s Word against him. God’s Word has also been called the “Sword of the Spirit” (Ephesians 6:17), and it is the Christian Believer’s only weapon of offence in the armor given by God (Ephesians 6:13-17). To use this Sword of the Spirit, one has to hold it properly and firmly. Since the last article, through the analogy of the hand, we have begun learning how to hold and use God’s Word effectively against Satan. Just as the hand has four fingers and a thumb, and all five of them have to function together to hold anything well, similarly, there are five components to properly learning and utilizing God’s Word. In the last article we have seen two, “fingers” i.e., two points; i.e., hearing God’s Word and Reading God’s Word. Today we will move ahead and see the third.


3. The Third Finger or Middle Finger - Study God’s Word: It has been estimated that a person retains about 35% of what he studies. Paul wrote to Timothy “Be diligent to present yourself approved to God, a worker who does not need to be ashamed, rightly dividing the word of truth.” (2 Timothy 2:15). In this verse we not only have Paul’s exhortation through the Holy Spirit to Timothy, and now to the Christian Believers, to study God’s Word; but we also see certain essential points about doing a Bible study, that need to be kept in mind for doing a Bible study. There is a difference between reading and studying. In reading one just reads through the text without spending time to understand and analyze it. While in studying, one reads the text slowly, deliberately, often multiple times, pondering over words and phrases, trying to grasp their meaning and implications, and seeing how the text and its meanings can be applied to one’s life. Bible study can be done in many different ways, e.g., book-by-book; or, by topics like prayer, salvation, heaven, etc.; or, through studying the lives of important characters of the Bible; or, through studying how a particular word has been used in different passages, with different meanings, e.g. the word prophesy; or, studying certain things related to prominent Bible characters, e.g., the prayers of Paul, or, preaching methods of the Apostles; etc.

 

We see from 2 Timothy 2:15, quoted above, that there are some essential aspects to studying God’s Word, that need to be adhered to. The aspects mentioned in this verse can be listed as follows:

  • Be diligent,” i.e., labor sincerely to study and learn God’s Word with a purpose, not casually or perfunctorily.

  • present yourself approved to God” Do it to present yourself to God, not men; as one approved by Him. Bible study should not be with the aim of gaining knowledge, or to gain the approval, commendation, or recognition and honor from men. If done with such ulterior motives, it will be vain and infructuous, and lead to pride and problems (1 Corinthians 1:26-29; 8:1-3).

  • a worker” Study God’s Word to be a worthy worker for God. If one is studying God’s Word from God the Holy Spirit, then that which is learnt from God, should also be put to use for the work of God. The aim of the Bible study should to be more useful and effective for God, to be able to do the God given work better.

  • who does not need to be ashamed” Study in a manner that you are never brought to shame, or found incorrect in what you say. Remember, God the Holy Spirit is every truly Born-Again Christian Believer’s God given teacher and helper (John 14:16, 26). If one actually is learning from the Holy Spirit, then there is no scope of learning anything incorrect; and therefore, of preaching or teaching anything incorrect. The problem is that people, in the name of the Holy Spirit, actually learn from men. Therefore, they fall into errors, and have to face shame, either for their wrongs, or, for not being up to the mark.

  • rightly dividing the word of truth” Through studying God’s Word, one should make it a point to “rightly divide God’s Word;” i.e., rightly interpret and understand it, and not bring in any errors into it. Very briefly, at least four things should be kept in mind while interpreting any part of God’s Word. Firstly, always interpret it in its context, and never interpret anything out of context. This context is of two types, immediate, i.e., the immediate verses and passages before and after the text being interpreted; and remote, i.e., other texts and passages at other places in the Bible, related to the topic or text being interpreted. The interpretation should always be in harmony with the immediate as well as the remote contexts. Secondly, the interpretation should never bring in any contradiction or discrepancy in God’s Word. If the interpretation is done in context, then there also will not be any contradictions or discrepancies. Thirdly, always keep the primary meaning of the verse or passage in mind, i.e., the meaning which the original audience understood, when it was first stated to them. This primary meaning can be supplemented, but never be replaced, or altered, or contradicted by any interpretation. Fourthly, the interpretation should never add to, or, take away anything from God’s Word. Everything given in God’s Word should be taken and used as it has been stated and used; no new meanings and implications should be inserted. If the Bible study is done under the guidance of the Holy Spirit, and at least these four principles are adhered to, then incorrect interpretations and false teachings will be avoided. Similarly, if these four principles are utilized on anyone’s interpretations and teachings of God’s Word, then it can always be seen whether the given interpretation is correct and worthy of acceptance, or not. 


In the next article we will carry on from here, and see about the remaining two “fingers” or points necessary for properly holding and using the Sword of the Spirit.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 24 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 169

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 14


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 1 - वचन (7) 



पिछले लेख में हमने देखा था कि शैतान, उसके दूतों, और उसकी युक्तियों पर विजयी रहने के लिए, हमें परमेश्वर के वचन बाइबल का उपयोग करना है, जैसा कि प्रभु यीशु ने अपनी परीक्षाओं के उदाहरण के द्वारा हमें दिखाया और सिखाया है साथ ही हमने पिछले लेख में यह भी देखा था कि उसके बच्चों, अर्थात वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों, प्रभु यीशु के सच्चे शिष्यों की सुरक्षा के लिए, परमेश्वर ने उन्हें आत्मिक हथियार या कवच भी दिया है (इफिसियों 6:13-17)। इन हथियारों में, एक को छोड़ कर बाकी सभी हथियार विश्वासी के बचाव, उसे सुरक्षित रखने के लिए हैं। इस कवच में केवल एक ही हथियार ऐसा है जिसे वार करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है, वह है परमेश्वर का वचन, जिसे “आत्मा की तलवार” भी कहा गया है। तलवार को प्रभावी रीति से प्रयोग करने के लिए, उसे ठीक से  पकड़ना और चलाना भी आना चाहिए, अन्यथा वह व्यर्थ है। तलवार को हाथ से पकड़ा जाता है, और पकड़ जितनी मजबूत होगी, उसे उतने बेहतर और प्रभावी रीती से उपयोग किया जा सकेगा। आज हम इसी उदाहरण के द्वारा सीखना आरम्भ करेंगे कि अपने जीवनों में और प्रभु की सेवकाई तथा महिमा के लिए, परमेश्वर के वचन का प्रभावी उपयोग कैसे किया जा सकता है।

 

हाथ, हथेली और उसके साथ एक विशिष्ट रीति से जुड़ी हुई चार उँगलियों तथा एक अँगूठे से मिलकर बनता है, जो इसे एक अनुपम और बहुत प्रभावी अँग बनाते हैं। अपनी कार्यकुशलता और उपयोगिता में, मानव हाथ, अन्य किसी भी प्राणी के हाथ से भिन्न और उत्तम है; संसार के किसी भी जीव के हाथ से इसकी रचना और कार्य क्षमता कहीं अधिक उत्तम है। “The Navigators” नामक एक परमेश्वर का वचन सिखाने वाली एक संस्था है, और वे मानव हाथ के उदाहरण से भी परमेश्वर के वचन को सीखने का तरीका बताते हैं। यह लेख उनके इस उदाहरण पर आधारित है, और उसी से अनुकूलित किया गया है।


जिस तरह से तलवार के प्रभावी उपयोग के लिए, उसे चार उँगलियों और अँगूठे से दृढ़ता से थामना होता है; उसी प्रकार से परमेश्वर के वचन को अपने जीवनों में प्रभावी तरीके से उपयोग करने के लिए 5 बिन्दुओं को याद रखना अनिवार्य है। किसी एक ‘उंगली’ या ’बिन्दु’ में कमजोर पड़ना या उसे हटा देना, पकड़ को कमज़ोर बना देगा, और ‘तलवार’ का उपयोग होना, कम प्रभावी हो जाएगा। ये 5 ‘उँगलियाँ’ या बिन्दु हैं:


1. पाँचवी या छोटी उँगली - परमेश्वर का वचन सुनना: यह अनुमान लगाया गया है कि व्यक्ति जो सुनता है, उसका लगभग 5% ही ध्यान या याद रखने पाता है। जिस तरह से हाथ की सबसे छोटी उँगली, हाथ का सबसे कमज़ोर भाग है, उसी तरह से परमेश्वर के वचन को केवल सुनना, वचन को सीखने का सबसे कमज़ोर, लेकिन फिर भी प्रभावी भाग है; और परमेश्वर के वचन को सुनने के महत्व को अनदेखा नहीं किया जा सकता है, कम नहीं समझा जा सकता है। रोमियों 10:17 में लिखा है “सो विश्वास सुनने से, और सुनना मसीह के वचन से होता है।” पुराने नियम कि समयों में तथा कलीसिया के आरम्भिक दिनों में, जब अधिकाँश लोग अनपढ़ होते थे, और परमेश्वर के वचन की लिखित प्रतियाँ बहुत कम थीं, तब मौखिक प्रचार, शिक्षा, और सुनकर सीखना परमेश्वर के वचन के प्रचार और प्रसार के सबसे सामान्य तरीके थे। उन दिनों में मसीही विश्वासियों तथा कलीसियाओं की जिस प्रकार की बढ़ोतरी हुई थी, जो मुख्यतः परमेश्वर के वचन के बोले और सुने जाने के द्वारा थी, वैसी बढ़ोतरी फिर कभी नहीं हुई।


परमेश्वर के वचन को सुनना मात्र ही श्रोताओं में एक गम्भीर, गहरा, और जीवन बदलने वाला प्रभाव ला सकता है, उन्हें पश्चाताप के लिए कायल कर सकता है, जैसे हम प्रेरितों 2 अध्याय में पतरस द्वारा किए गए प्रचार के द्वारा देखते हैं। हम इसे नहेम्याह के समय में सामूहिक रूप में वचन के पढ़े और सुने जाने से नहेम्याह 8:1-13 में देखते हैं, “तब नहेम्याह जो अधिपति था, और एज्रा जो याजक और शास्त्री था, और जो लेवीय लोगों को समझा रहे थे, उन्होंने सब लोगों से कहा, आज का दिन तुम्हारे परमेश्वर यहोवा के लिये पवित्र है; इसलिये विलाप न करो और न रोओ। क्योंकि सब लोग व्यवस्था के वचन सुनकर रोते रहे” (नहेम्याह 8:9)। और इसी प्रकार से, व्यक्तिगत रीति से वचन के पढ़े और सुने जाने के द्वारा राजा योशिय्याह के पश्चाताप को, 2 इतिहास 34 अध्याय में देखते हैं, “व्यवस्था की वे बातें सुन कर राजा ने अपने वस्त्र फाढ़े। कि तुम जा कर मेरी ओर से और इस्राएल और यहूदा में रहने वालों की ओर से इस पाई हुई पुस्तक के वचनों के विष्य यहोवा से पूछो; क्योंकि यहोवा की बड़ी ही जलजलाहट हम पर इसलिये भड़की है कि हमारे पुरखाओं ने यहोवा का वचन नहीं माना, और इस पुस्तक में लिखी हुई सब आज्ञाओं का पालन नहीं किया” (2 इतिहास 34:19, 21)।


2. चौथी उँगली या अनामिका - परमेश्वर का वचन पढ़ना: यह अनुमान लगाया गया है कि व्यक्ति जो पढ़ता है, उसका लगभग 15% ध्यान में या याद रख लेता है। परमेश्वर के वचन का प्रार्थना के साथ नियमित और योजनाबद्ध पढ़ना, पढ़ने वाले को परमेश्वर के वचन की बातों का एक चित्र प्रदान कर देता है, और उसे एक सामान्य सा विचार प्रदान कर देता है कि कहाँ पर क्या कहा गया है। साथ ही यह व्यक्ति के परमेश्वर के साथ शान्त होकर समय बिताने में भी सहायक होता है। परमेश्वर के वचन को पढ़ना व्यक्ति के आत्मिक स्वच्छ किए जाने का भी काम करता है। प्रभु यीशु अपनी दुल्हन, अर्थात अपनी कलीसिया, वास्तव में नया-जन्म पाए हुए लोगों को वचन के स्नान के द्वारा पवित्र और शुद्ध कर रहा है (इफिसियों 5:26)। परमेश्वर के वचन को पढ़ने, सुनने, और पालन करने से व्यक्ति आशीषित भी होता है “धन्य है वह जो इस भविष्यद्वाणी के वचन को पढ़ता है, और वे जो सुनते हैं और इस में लिखी हुई बातों को मानते हैं, क्योंकि समय निकट आया है” (प्रकाशितवाक्य 1:3)। पुराने नियम में, व्यवस्था की पुस्तक का सार्वजनिक पढ़े जाने की आज्ञा दी गई थी, ताकि लोग सीखें और परमेश्वर का भय मानें (निर्गमन 24:7; व्यवस्थाविवरण 31:11-13; 2 इतिहास 34:30)। यिर्मयाह ने निर्देश दिया कि बेबीलोन के विरुद्ध भविष्यवाणी को पढ़ा और सुना जाए (यिर्मयाह 51:61)। यहूदियों के आराधनालयों में पवित्रशास्त्र का पढ़ा जाना, परमेश्वर की उपासना का एक नियमित भाग होता था (प्रेरितों 13:15)। प्रेरितों द्वारा कलीसियाओं को लिखी गई पत्रियाँ, आस-पास की अन्य कलीसियाओं में भी पढ़कर सुनाई जाती थीं (कुलुस्सियों 4:16; 1 थिस्सलुनीकियों 5:27)।


तो, परमेश्वर के वचन को सुनना, तथा पढ़ना दोनों ही ऐसे उचित और आवश्यक अभ्यास हैं जिन्हें मसीही विश्वासी को नियमित करते रहना चाहिए, ताकि परमेश्वर के वचन को प्रभावी रीति से सीख सके और उसका उपयोग कर सके। अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे, और हाथ के उदाहरण के शेष भागों को देखेंगे।

   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 14


The Four Pillars of Christian Living - 1 - Word (7)



In the last article we have seen that we need to utilize God’s Word, the Bible, to overcome Satan, his messengers, and his devices, as has been shown to us by the Lord Jesus through His example, when He was tempted by Satan. We also saw in the last article that for the safety of His children, the truly Born-Again Christian Believers, the true disciples of the Lord Jesus, God has given them spiritual armor (Ephesians 6:13-17). In this armor, everything except one is for the Believer’s defense, i.e, to protect him and keep him safe. There is only one weapon of offense given in this armor, God’s Word, called the “Sword of the Spirit.” To use a sword effectively, one must know how to hold and handle it properly, else it will be of no use. The sword is held with the hand, and the stronger the grip on the sword, the better and more effectively can it be used. Today we will begin to learn from this analogy, about effectively utilizing God’s Word, in our own lives, as well as for the ministry and glory of God. 


The hand comprises of the palm with four fingers and the thumb attached to it in a manner that makes it a unique and very effective organ. In its functions and efficacy, the human hand is unlike and superior to the hand of any other living creature; being far superior in design and working, than the hand of any other animal of the world. “The Navigators,” is an organization devoted to teaching God’s Word. This article is based upon and adopted from the analogy of the human hand used by “The Navigators” to illustrate and teach about learning God’s Word the Bible. 


As the sword is to be firmly grasped with the four fingers and the thumb; to use it effectively, so do we need to remember 5 points to learn and use God’s Word effectively in our lives. Weakening or loss of even one ‘finger’ or one “point” will weaken the hold, and render using the ‘sword’ less effective. These 5 “fingers” or “points” are:


1. The Fifth or Little Finger - Hear the Word of God: It is estimated that a person retains only about 5% of what he hears. As the fifth or little finger is the weakest part of the hand, similarly only hearing God's Word is the least, yet still an effective way of learning God’s Word; and the role of hearing God’s Word cannot be ignored or discounted. It says in Romans 10:17 “So then faith comes by hearing, and hearing by the word of God.” In the Old Testament times, and in the early days of the Church, when most of the population was illiterate, and written copies of God’s Word were few, oral preaching, teaching, and learning by hearing were the most common methods of communicating God’s Word. The kind of rapid and effective world-wide growth of the Believers and the Church that happened in those initial years, mainly through the spoken and heard Word of God, has never happened since then.

 

Just the listening of God’s Word can have a profound and life changing effect on the audience, bringing them to repentance, as we see from the preaching of Peter in Acts chapter 2. We also see this from the public reading done at the time of Nehemiah in Nehemiah 8:1-13, “And Nehemiah, who was the governor, Ezra the priest and scribe, and the Levites who taught the people said to all the people, "This day is holy to the Lord your God; do not mourn nor weep." For all the people wept, when they heard the words of the Law” (Nehemiah 8:9). And similarly the effect of the personal hearing of God’s Word, in the time of King Josiah in his repentance, given in 2 Chronicles 34, “Thus it happened, when the king heard the words of the Law, that he tore his clothes. [and said] Go, inquire of the Lord for me, and for those who are left in Israel and Judah, concerning the words of the book that is found; for great is the wrath of the Lord that is poured out on us, because our fathers have not kept the word of the Lord, to do according to all that is written in this book.” (2 Chronicles 34:19, 21).


2. The Fourth or Ring Finger - Read the Word of God: About 15% of what is read is estimated to be retained by a person. The prayerful, regular, and systematic reading of God’s Word gives the readers an overview about God’s Word, and a general idea of what is written where in the Bible. This reading also helps in the person’s quiet time with the Lord. Reading God’s Word also has a cleansing effect on the person. The Lord Jesus is preparing His Bride, i.e., the Church, the truly Born-Again Christian Believers, through sanctifying and cleaning it with His Word (Ephesians 5:26). Reading, hearing, and obeying God’s Word makes a person blessed “Blessed is he who reads and those who hear the words of this prophecy, and keep those things which are written in it; for the time is near” (Revelation 1:3). In the Old Testament, the Book of the Law was meant to be read publically for the people to learn and fear the Lord (Exodus 24:7; Deuteronomy 31:11-13; 2 Chronicles 34:30). Jeremiah instructed that the words of his prophecy against Babylon be read and heard (Jeremiah 51:61). Reading the Scriptures was a regular part of God’s worship in the Synagogues of the Jews (Acts 13:15). The letters written by the Apostles to the various churches were meant to be read around in all the nearby churches (Colossians 4:16; 1 Thessalonians 5:27). 


So, both the hearing and reading of God’s Word are worthy practices that every Christian Believer needs to be doing regularly, to be able effectively learn and utilize God’s Word. We will carry on from here in the next article and consider the remaining parts of the hand analogy.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 23 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 168

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 13


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 1 - वचन (6) 



परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी की हमारे वर्तमान अध्ययन श्रृंखला में हम व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बातों को प्रेरितों 2 और 15 अध्याय में से देख रहे हैं। हमने प्रेरितों 2 में पतरस द्वारा भक्त यहूदियों को दिए गए सन्देश में से देखा है कि प्रेरितों 2:38-42 में सात बातें दी गई हैं, जिन से प्रथम कलीसिया का आरम्भ और बढ़ोतरी हुई। इन सात में से चार बातें, जिन्हें “मसीही जीवन के स्तम्भ” भी कहा जाता है, प्रेरितों 2:42 में दिए गए हैं, और आरम्भिक मसीही विश्वासी इन चार बातों का निर्वाह करने में लौलीन रहते थे। इन चार में से पहली बात है परमेश्वर के वचन का अध्ययन करना। हाल ही के लेखों में हम बाइबल में से उन कारणों को देख रहे हैं कि प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर के वचन का अध्ययन क्यों करना चाहिए; और अभी तक हम पाँच कारण देख चुके हैं। जो अन्तिम कारण हमने देखा है, वह है क्योंकि परमेश्वर के वचन का अध्ययन हमें प्रभु यीशु के बारे में सिखाता है; और पिछले दो लेखों में हमने देखा है कि प्रभु यीशु के बारे में सीखना, प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए अनिवार्य क्यों है, और ऐसा करने से मसीही विश्वासी को क्या लाभ और सहायता मिलती है। आज हम छठे कारण को देखेंगे कि क्यों प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर के वचन बाइबल के अध्ययन में लगे रहना चाहिए।


शैतान, उसके दूतों, और उनकी युक्तियों पर जयवन्त होने के लिए।


प्रभु यीशु ने, शैतान पर उसके जयवन्त होने के उदाहरण के द्वारा यह दिखाया है कि मसीही विश्वासियों, प्रभु के शिष्यों, को शैतान पर किस तरह से जयवन्त होना है। मत्ती 4:1-11 और लूका 4:1-13 में दर्ज प्रभु यीशु की परीक्षाओं में, जो प्रभु के बपतिस्मे के तुरन्त बाद और उस की पृथ्वी की सेवकाई के आरम्भ करने से पहले हुई थीं, हम देखते हैं कि शैतान ने प्रभु को पवित्रशास्त्र के अनुचित प्रयोग के द्वारा बहकाने और गिराने का प्रयास किया। लेकिन प्रभु उसके विरुद्ध दृढ़ खड़ा रहा, और उन्हीं पवित्रशास्त्र की सही व्याख्या और उपयोग के द्वारा उस पर जयवन्त हुआ। प्रभु ने शैतान को हराने और उस पर जयवन्त होने के लिए, पवित्रशास्त्र के सही उपयोग के अतिरिक्त और किसी भी बात का उपयोग नहीं किया।

 

हम पहले के लेखों में देख चुके हैं कि शैतान ने किस प्रकार से धार्मिक अगुवों और प्रचारकों के द्वारा परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करवाया है, और फिर यही भ्रष्ट किया हुआ वचन, लोगों में परमेश्वर के वचन, यद्यपि वह है नहीं, के नाम से प्रचार और प्रसार किया जाता है। शैतान वचन की गलत व्याख्या, अनुचित हवालों, गलत तरीके से लागू करना, और लोगों को परमेश्वर के भ्रष्ट किए गए वचन द्वारा भरमाने भटकाने की अपनी युक्ति का बहुत प्रभावी रीति से उपयोग करता है। जैसा कि प्रभु यीशु ने दिखाया है, इस शैतानी युक्ति से सुरक्षित रहने और विजयी होने का एकमात्र तरीका है पवित्रशास्त्र को जानना, और उसका उचित हवाला देकर, उसे सही तरीके से लागू करना। जब पवित्रशास्त्र सही तरीके से लागू किया गया, तब शैतान प्रभु के सामने खड़ा नहीं रह सका, उसे पीछे हटना और वहाँ से जाना पड़ा। जब हम पवित्रशास्त्र को सही रीति से उपयोग में लाते हैं, तो जिस तरह से शैतान प्रभु के सामने खड़ा नहीं रह सका, वरन उसे पीछे हटना और जाना पड़ा, उसी तरह से वह हमारे सामने भी टिक नहीं पाएगा, और उसे पीछे हटकर जाना पड़ेगा। लेकिन इसके लिए पवित्रशास्त्र को पवित्र आत्मा के द्वारा सीखना होगा, जो यही करने के लिए विश्वासियों को दिया गया है (यूहन्ना 14:16, 26); और फिर पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और सहायता से पवित्रशास्त्र को शैतान को हराने के लिए प्रयोग करना होगा। यही, अपने आप में, विश्वासियों के द्वारा परमेश्वर के वचन का लौलीन होकर अध्ययन करना अनिवार्य बना देता है।

 

इफिसियों 6:13-17 में परमेश्वर के सारे हथियारों, उसके रक्षा कवच, का वर्णन दिया गया है, जिनके द्वारा विश्वासी शैतानी शक्तियों के सामने खड़ा रह सके, “इसलिये परमेश्वर के सारे हथियार बान्‍ध लो, कि तुम बुरे दिन में सामना कर सको, और सब कुछ पूरा कर के स्थिर रह सको। सो सत्य से अपनी कमर कसकर, और धार्मिकता की झिलम पहिन कर। और पांवों में मेल के सुसमाचार की तैयारी के जूते पहिन कर। और उन सब के साथ विश्वास की ढाल ले कर स्थिर रहो जिस से तुम उस दुष्‍ट के सब जलते हुए तीरों को बुझा सको। और उद्धार का टोप, और आत्मा की तलवार जो परमेश्वर का वचन है, ले लो।” विश्वासियों के इस सुरक्षा कवच में जितने हथियार लिखे हुए हैं, एक को छोड़ कर, शेष सभी बचाव के हथियार हैं; केवल एक ही है जो वार या आक्रमण करने का हथियार है, अर्थात परमेश्वर का वचन, जिसे आत्मा की तलवार कहा गया है। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर के लोगों पर हमले करने वाली शैतान और उसकी ताकतों को हराने के लिए, परमेश्वर द्वारा उसके लोगों को एक ही हथियार दिया गया है, परमेश्वर का वचन। अब, यदि विश्वासी इस हथियार के प्रयोग में कमज़ोर होगा, या जानता ही नहीं होगा कि इसका उपयोग कैसे करना है, तो वह हमेशा ही एक हारा हुआ जीवन जीता रहेगा। परमेश्वर के अन्य हथियार उसका बचाव तो करते रहेंगे, उसकी हानि नहीं होने देंगे, लेकिन वह शैतान पर विजयी होकर, उसे पीछे हटने और चले जाने के लिए बाध्य नहीं करने पाएगा।


अगले लेख में हम देखेंगे कि हमला करने के लिए परमेश्वर द्वारा दिए गए इस हथियार, परमेश्वर के वचन, को किस तरह से प्रयोग करना है कि हम शैतान पर विजयी हो सकें, उसे पीछे हटने और चले जाने के लिए बाध्य कर सकें।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 13


The Four Pillars of Christian Living - 1 - Word (6)



In our present serial study on Growth through God’s Word, we are considering the things related to practical Christian living from Acts chapters 2 and 15. We have seen that in Peter’s sermon to the devout Jews, in Acts chapter 2, seven things are given in Acts 2:38-42, that resulted in the initiation and growth of the first Church. Of these seven, four are given in Acts 2:42, and they are also known as the “Pillars of Christian Living” and the initial Christian Believers engaged steadfastly in them. The first of these four pillars is studying God’s Word. In the recent articles we have been learning from the Bible about the reasons why every Christian Believer should study God’s Word; and so far we have seen five. The last reason we have seen is because studying God’s Word teaches us about the Lord Jesus Christ; and over the last two articles we have seen why learning about the Lord Jesus is essential for every Believer, and how doing this benefits and helps the Christian Believers. Today we will look at the sixth reason why every Christian Believer should be engaged in studying God’s Word, the Bible.


To overcome Satan, his messengers, and their devices. 


The Lord Jesus, through the example of how He overcame Satan, has shown us how the Christian Believers, the disciples of the Lord, can overcome him. In the temptations of the Lord, recorded in Matthew 4:1-11 and Luke 4:1-13, immediately after His baptism and before He began His earthly ministry, we see that Satan tried to mislead the Lord and make Him fall through misusing and misquoting the Scriptures. But the Lord stood steadfast against him, and overcame him by stating the correct interpretation of those same Scriptures. The Lord did not use anything other than the Scriptures in the right way, to overcome and defeat Satan.

 

We have seen in the earlier articles, how Satan, through the religious leaders and preachers has corrupted God’s Word, and it is this corrupted word that is being preached and spread as god’s word, which it is not. Satan very effectively uses this ploy of misinterpreting, misquoting, misapplying, and misleading people through the corrupted Word of God. The only way of staying safe and victorious against this satanic ploy, as shown by the Lord Jesus, is to know, quote, and apply the Scriptures in the right manner. When we use the Scriptures the right way, as Satan could not stand before the Lord and had to retreat, similarly he will not be able to stand before us, and will have retreat. But this means knowing and learning the Scriptures through the Holy Spirit, given to the Believers for this purpose (John 14:16, 26); and using them to defeat Satan and his ploys under the guidance and power of the Holy Spirit. Thereby making it imperative for the Believers to be steadfast in studying God’s Word.


In Ephesians 6:13-17, the whole armor of God has been given, so that the Believers can withstand the evil forces, “Therefore take up the whole armor of God, that you may be able to withstand in the evil day, and having done all, to stand. Stand therefore, having girded your waist with truth, having put on the breastplate of righteousness, and having shod your feet with the preparation of the gospel of peace; above all, taking the shield of faith with which you will be able to quench all the fiery darts of the wicked one. And take the helmet of salvation, and the sword of the Spirit, which is the word of God.” Amongst all the pieces of this armor except for one are for the defense of the Believer; there is only one piece which is for offense, i.e., God’s word, called the Sword of the Spirit. In other words, the only provision made by God for His people to overcome Satan and his forces that attack them, is God’s Word. Now, if the Believer is weak in using this weapon, and is unaware of how to use it, he will always live a defeated life; since though the other defensive pieces of his armor will protect him from harm, he will not be able to overpower Satan and make him retreat.


In the next article we will see how to hold and use this God given weapon of offense, the Word of God, to overcome Satan and make him retreat from us.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well