ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Firm लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Firm लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Growth through God’s Word - Faith Towards God - 2 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - परमेश्वर पर विश्वास करना – 2

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी

Click Here for the English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

आरम्भिक बातें – 15

परमेश्वर पर विश्वास करना – 2

 

    प्रत्येक मसीही विश्वासी को न केवल परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन को पढ़ने और जानने की आवश्यकता है, बल्कि वचन का अध्ययन करने, उसे सीखने, और उसका पालन करने में भी बढ़ते रहने की आवश्यकता है; तब ही वह अपने आत्मिक जीवन एवं परिपक्वता में बढ़ने पाएगा, और परमेश्वर से आशीषित रहेगा। इस बात के लिए हम कुछ ऐसी मौलिक शिक्षाओं के बारे में सीख रहे हैं, जो परमेश्वर के वचन और मसीही जीवन में दृढ़ता तथा स्थिरता से स्थापित होकर बने रहने के लिए नींव का काम करती हैं। इब्रानियों 6:1-2 में छः आरम्भिक बातें दी गई हैं जिन्हें सभी विश्वासियों को सीखना चाहिए। वर्तमान में हम इन में से दूसरी आरम्भिक बात – “परमेश्वर पर विश्वास करने” के बारे में सीख रहे हैं। पिछले लेख में हमने देखा था कि यद्यपि इब्रानियों को लिखी गई पत्री के पाठक वे लोग थे जो यहूदियों में से आए थे और प्रभु यीशु में विश्वास करते थे, अर्थात, वे एक ही ईश्वर को मानने वाले और प्रभु परमेश्वर यहोवा में विश्वास रखने वाले लोग थे। लेकिन फिर भी, किसी कारणवश, पवित्र आत्मा की अगुवाई में, इब्रानियों की पत्री के लेखक ने यह आवश्यक समझा कि इन विश्वासियों को यह स्मरण करवाए कि वे “परमेश्वर पर विश्वास करने” में दृढ़ और स्थापित होना सीखें। सम्भवतः यह उनके चारों ओर व्याप्त अन्यजाति संस्कृति की मूर्तिपूजा तथा अनेकों देवी-देवताओं की उपासना करने, उनमें विश्वास रखने ने किसी तरह से परमेश्वर पर उनके विश्वास को प्रतिकूल रीति से प्रभावित किया था। और इस से वे अपने विश्वास में, परमेश्वर पर भरोसा रखने में, और परमेश्वर के वचन को सीखने में कमजोर पड़ गए थे। इसलिए यह अनिवार्य हो गया था कि इन विश्वासियों को परमेश्वर के प्रति उनके विश्वास में दृढ़, और परमेश्वर के वचन को सीखने में स्थापित करें।

    मसीही विश्वास में परमेश्वर पर विश्वास रखना बहुत आवश्यक है, जैसा कि इब्रानियों 11:6 में लिखा है, “और विश्वास बिना उसे प्रसन्न करना अनहोना है, क्योंकि परमेश्वर के पास आने वाले को विश्वास करना चाहिए, कि वह है; और अपने खोजने वालों को प्रतिफल देता है।” इस का अर्थ यह नहीं है कि ईश्वर में विश्वास करने के नाम पर, किसी पर भी विश्वास रखा जाए; और न ही मात्र औपचारिकता की पूर्ति के लिए यह कह दिया जाए कि हम प्रभु यीशु और प्रभु परमेश्वर यहोवा में विश्वास करते हैं। बल्कि इसका अर्थ है कि प्रभु यीशु और प्रभु परमेश्वर यहोवा के समस्त गुणों में पूरे मन से सम्पूर्ण विश्वास करना और भरोसा रखना; और परमेश्वर के वचन बाइबल में वर्णन किए गए परमेश्वर के चरित्र पर पूरा भरोसा रखना - चाहे हम अपनी वर्तमान आत्मिक समझ और परिपक्वता के स्तर में, उन बातों को समझने पाएं अथवा न समझने पाएं। 

    बाइबल परमेश्वर के कुछ बहुत महत्वपूर्ण गुणों और उसके चरित्र के बारे में बताती है, और शैतान हमेशा ही उन गुणों और चरित्र की बातों के विरुद्ध बातें फैलाने के प्रयास में लगा रहता है। शैतान ऐसा इसलिए करता है ताकि परमेश्वर और उसके उद्देश्यों को बदनाम करे; उन बातों को लेकर, लोगों में, मनुष्यों के प्रति, विशेषकर परमेश्वर के अपने लोगों के प्रति, परमेश्वर के व्यवहार के बारे में सन्देह उत्पन्न करे। हम इसे अदन की वाटिका में होते हुए देखते हैं, जहाँ शैतान हव्वा के पास साँप के रूप में आया और परमेश्वर ने जो उन से कहा था उसके बारे में उस से प्रश्न किए, और फिर परमेश्वर के भले और सच्चे-खरे होने के बारे में उसके मन में सन्देह उत्पन्न किए (उत्पत्ति 3:1-5)। जब हव्वा ने शैतान की बात को मान लिया, जब उस में परमेश्वर के प्रति सन्देह आ गया, तब उसने अपने दिमाग, योग्यताओं, और विचार करने की क्षमता का उपयोग किया, और परमेश्वर के कहे की बजाए अपने ही विचारों के निष्कर्षों को मान लेने की शैतानी युक्ति में गिर गई। यह करने से न केवल वह स्वयं पाप में गिरी, बल्कि आदम से भी पाप करवा दिया (उत्पत्ति 3:6-7)।

    यदि हव्वा ने परमेश्वर और उसके द्वारा उनसे कही गई बात के प्रति एक दृढ़, स्थिर निर्णय बनाए रखा होता, तो फिर शैतान चाहे जो भी कहता या तात्पर्य देता, लेकिन वह कभी भी हव्वा को बहकाने, भरमाने, और गिराने नहीं पाता। दूसरे शब्दों में शैतान हव्वा को अपने दिमाग, योग्यताओं, और विचार करने की क्षमता का उपयोग कर के किसी गलत निष्कर्ष पर पहुँचने, और फिर अपने निष्कर्ष को परमेश्वर के कहे से अधिक मान्य समझकर परमेश्वर के कहे के विरुद्ध जाने के लिए उकसाने नहीं पाता। और इस बात को ध्यान में बनाए रखिए कि शैतान यह सब तब कर सका जब सँसार में और आदम या हव्वा में कोई पाप नहीं था; आदम और हव्वा सिद्ध और निष्पाप थे, वे  परमेश्वर के साथ नियमित, खुली, और निर्बाध संगति रखते थे। लेकिन फिर भी अपने शब्दों और सुझाव देने के उपयोग के द्वारा शैतान ने न केवल हव्वा से परमेश्वर पर सन्देह करवाया, उस से पाप करवाया, वरन उस से आदम को भी पाप में गिरवा दिया। इसकी तुलना में, आज, जब सारे सँसार में पाप व्यापक रीति से छाया हुआ है, शैतानी लोग और युक्तियाँ हमारे चारों ओर भरे पड़े हैं, सारे सँसार में झूठी शिक्षाएँ और गलत सिद्धान्तों की भरमार है, और वास्तविक नया-जन्म पाए हुए विश्वासी भी जाने-अनजाने त्रुटिपूर्ण शिक्षाओं को सिखाने लगे हैं, तो आज हम मसीही विश्वासियों के लिये बहकाए और भरमाए जाने, पाप में गिराए जाने की सम्भावना कहीं अधिक बढ़ गई है। इस से बचने का एक ही मार्ग है कि परमेश्वर के वचन को सीखें और परमेश्वर पर विश्वास में स्थिर दृढ़ बने रहें, नहीं तो शैतान की युक्तियों और झूठी शिक्षाओं की सच्चाई को पहचान नहीं पाएंगे।

    यह इस दूसरी आरम्भिक बात – “परमेश्वर पर विश्वास करना”  के बारे में, जिस पर हम विचार कर रहे हैं, के प्रति हमारे सामने एक बहुत महत्वपूर्ण और मौलिक बात को लाता है। यदि परमेश्वर के प्रति हमारा विश्वास दृढ़ और स्थिर नहीं है, तो शैतान हमें परमेश्वर पर, उसके गुणों पर, और हमारे प्रति उसके उद्देश्यों पर सन्देह करने में डाल देगा। एक बार जब हम परमेश्वर और उसके वचन पर सन्देह करने लगेंगे, तो न केवल हम गलातियों और पाप में गिरेंगे, बल्कि अपने साथ औरों को भी गलातियों और पाप में गिरा देंगे। यह हम विश्वासियों के सामने एक बहुत गंभीर और महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी को भी लाता है, कि किसी के भी द्वारा अपने ही दिमाग, योग्यताओं, और विचार करने की क्षमता के उपयोग के द्वारा कही गई किसी भी बात या शिक्षा पर तुरन्त विश्वास न कर लें; परन्तु हमेशा पहले परमेश्वर के वचन से बात को जाँच-परख लें, और उसके बाद ही जो बाइबल के अनुसार सही है (प्रेरितों 17:11; 1 कुरिन्थियों 14:29; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21), केवल उसी पर विश्वास करें; अन्यथा न केवल हम गलतियों और पाप में गिरेंगे, बल्कि औरों को भी गलतियों और पापों में ले जाएँगे।

    परमेश्वर पर हमारा विश्वास तब ही स्थिर और दृढ़ होगा यदि हमारे अन्दर परमेश्वर का वचन बना रहेगा और यदि हम परमेश्वर के वचन से उसके गुणों के बारे में जानेंगे और उसके चरित्र पर विश्वास करेंगे, भरोसा रखेंगे। अगले लेख में हम इस अध्ययन को यहाँ से आगे बढ़ाएंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Elementary Principles – 15

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Elementary Principles – 15

Faith Towards God - 2

 

    Every Christian Believer not only needs to read and know all of God’s Word, but also keep growing in studying, learning, and obeying it; only then will he grow in his spiritual life as well as maturity, and remain blessed by God. To this end we are studying about some fundamental teachings that serve as the foundation to stay firmly established and grow in God’s Word and Christian life. from In Hebrews 6:1-2, six elementary principles that all Believers must learn are given. From these, presently, we are considering the second elementary principle – “Faith Towards God.” In the previous article we had seen that the recipients of the letter to the Hebrews were Jewish converts and Believers in the Lord Jesus, i.e., they were mono-theistic people who believed in the Lord God Jehovah, in Christ Jesus। Yet for some reason, the author of the letter to Hebrews, through the inspiration of the Holy Spirit, found it necessary to remind these Believers to learn and be established in “Faith Towards God”. Quite likely this was because the gentile poly-theistic idolatrous culture around them had in some way adversely affected their faith in God. And thereby they had become weak in their faith, in trusting in God, and in learning God’s Word. Therefore, it was essential that these Believers get back into being strong in their faith towards God, and in learning God’s Word.

    Having faith in God is crucial in the Christian faith; it is written in Hebrews 11:6, “But without faith it is impossible to please Him, for he who comes to God must believe that He is, and that He is a rewarder of those who diligently seek Him.” This does not mean on grounds of believing there is a god, to believe in any deity; nor does it mean saying merely perfunctorily, that one believes in the Lord Jesus and the Lord God Jehovah. Rather, it means whole heartedly believing in and trusting all the attributes of the Lord Jesus and the Lord God Jehovah, and fully trusting His character; just as all of these are described and taught in God’s Word the Bible - whether, in our current state of spiritual understanding and maturity we are able to comprehend them or not. 

    The Bible teaches some very important attributes and characteristics of God, and Satan keeps on attempting to spread contradictions about those attributes and characteristics. Satan does this to malign God and create doubts amongst people about God and His thoughts and plans for mankind, particularly His own people. We see this happening from the Garden of Eden, where Satan came to Eve in the form of a serpent and questioned her about what God had said, and then created doubts in her heart about God being good and truthful with them (Genesis 3:1-5). It was after Eve accepted what Satan was saying, doubted God, that she started to use her mind, abilities, and reasoning, and fell for the satanic ploy of trusting her own thoughts and their conclusions, rather than trusting what God had said. This not only led to her falling in sin but also leading Adam into committing sin as well (Genesis 3:6-7).

    Had Eve taken a firm, unshakeable stand towards God and the Word He had spoken to them, then whatever Satan might have spoken or implied, he would not have been able to beguile her. In other words, Satan would not have been able to induce Eve into using her mind, abilities, and reasoning inappropriately, to draw her into her own erroneous conclusions; and going against what God had said to them, by placing her own conclusions over and above what God had said. And, do keep in mind, Satan could do this at a time when there was no sin – neither in the world, nor in Adam and Eve; they were perfect and sinless, having a regular and open, unhindered fellowship with God. Yet merely with his words and power of suggestions Satan not only got Eve to doubt God and commit sin, but to also bring Adam into committing sin. In contrast, today, with sin rampant in the world, satanic people and ploys being all around us, false teachings, wrong doctrines abounding all over the world, and even the genuine, Born-Again true Christian Believers inadvertently having become teachers of erroneous teachings, we Christian Believers are in a far more vulnerable and precarious position, in constant danger of being beguiled into committing sin. The only way out is to know God’s Word and stand firm in faith towards God; else we will not be able to discern Satan’s ploys and false teachings.

    This brings before us a very basic and important point regarding this second elementary principle that we are considering – “Faith Towards God.” If our faith in God is not firm and sure, and is not unshakeable, then Satan will be able to induce us into doubting God, His attributes, and His intentions for us. Once we start doubting God and His Word, not only will we fall into errors and sin, but we will also lead others into errors and sin. This also places before the Believers the very serious and important responsibility of not readily going by what man says on the basis of his own thoughts, abilities, and reasoning; but to always confirm from God’s Word all that is preached and taught (Acts 17:11; 1 Corinthians 14:29; 1 Thessalonians 5:21), and then only believe that which is Biblically true; else not only will we fall into errors and sin, but will also lead others into similar errors and sin.

    Our faith in God will be firm and unshakeable if we have His Word abiding in us, and if we know God’s attributes and characteristics from God’s Word, and firmly believe in and trust the character of God. In this study we will carry on from here in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 5 जुलाई 2026

Blessed and Successful Life - 150 - Building the Church – 5 – On Peter? – 5 / आशीषित एवं सफल जीवन – 150 - कलीसिया का निर्माण – 5 – पतरस पर? – 5

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 150

कलीसिया के भण्डारी – 16

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


कलीसिया का निर्माण – 5 – पतरस पर? – 5

 

नया जन्म पाए हुए सभी विश्वासियों को, उद्धार के साथ ही उन्हें परमेश्वर के द्वारा दिये गये सभी प्रावधानों का योग्य भण्डारी होने के लिए, मसीही विश्वासियों को उन प्रावधानों के बारे में सीखना भी चाहिए। क्योंकि, अन्य प्रावधानों के साथ ही, परमेश्वर ने प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को अपनी कलीसिया का एक अंग भी बनाया है और उसे अपने अन्य सन्तानों की संगति में रखा है, इसलिए हम परमेश्वर के वचन से प्रभु की कलीसिया और उसकी सन्तानों के साथ सहभागिता रखने के बारे में सीख रहे हैं। वर्तमान में हम प्रभु के कथन कि अपनी कलीसिया को वह स्वयं बनाएगा (मत्ती 16:18), न कि कोई मनुष्य अथवा संस्था, को देख रहे हैं। प्रभु द्वारा अपनी कलीसिया बनाने के साथ जुड़ी हुए एक प्रचलित किन्तु गलत धारणा है कि प्रभु ने अपनी कलीसिया पतरस पर बनाई है। पिछले लेखों में हमने प्रभु यीशु द्वारा मत्ती 16:18 में प्रयुक्त शब्दों के, उनके सन्दर्भ में विश्लेषण, और मूल भाषा के अर्थों के प्रयोग द्वारा देखा था कि प्रभु ने कलीसिया को पतरस पर बनाने के लिए नहीं कहा था। फिर हमने देखा था कि पवित्र शास्त्र कहीं पर भी, कभी भी, किसी भी रीति से इस दावे का कोई समर्थन नहीं करता है, कोई संकेत भी नहीं करता है कि कलीसिया पतरस पर बनाई गई है। आज से हम तीसरी बात, “क्या पतरस इस आदर और आधार के योग्य था?” को देखना आरम्भ करेंगे।

प्रभु यीशु मसीह ने अपने पहाड़ी उपदेश (मत्ती 5-7 अध्याय) के अंत की ओर आ कर एक दृष्टांत दिया था - दो घर बनाने वालों का (मत्ती 7:24-27)। घर बनाने वाला एक व्यक्ति मूर्ख ठहरा क्योंकि उसने स्थिर और दृढ़ नींव पर घर नहीं बनाया, और वह घर परिस्थितियों का सामना नहीं कर सका, शीघ्र ही गिर गया। दूसरा घर बनाने वाला बुद्धिमान ठहरा, क्योंकि उसने घर की नींव चट्टान (यूनानी “पेत्रा” न कि “पेत्रोस”) पर डाली थी, इसलिए उसका घर स्थिर बना रहा, सभी परिस्थितियों को झेल सका। फिर निष्कर्ष में प्रभु ने कहा है कि वह दृढ़ चट्टान जिस पर स्थिर और अडिग घर या जीवन स्थापित होता है, उसकी शिक्षाएं हैं। जो प्रभु की बातें मानता है, वह चट्टान पर बने घर के समान स्थिर और दृढ़ बना रहेगा; किन्तु जो प्रभु की बातों को सुनता तो है, परंतु उनका पालन नहीं करता है वह उस मूर्ख मनुष्य के समान होगा जिसका घर या जीवन, विपरीत परिस्थितियों को झेल नहीं सकेगा, स्थिर बना नहीं रहेगा। अपनी सेवकाई के आरंभ में ही यह शिक्षा देने के बाद, क्या यह संभव है कि प्रभु अपनी ही दी हुई शिक्षा से पलट कर, अपनी विश्व-व्यापी कलीसिया को किसी अस्थिर, डांवांडोल रहने वाले मनुष्य पर स्थापित करेगा?

आज से हम वचन में दी गई बातों के आधार पर देखेंगे कि क्या पतरस कलीसिया या मण्डली के लिए अत्यावश्यक यह स्थिर, दृढ़, और अडिग आधार हो सकता था? क्या विभिन्न परिस्थितियों और अवसरों पर, वचन में दिया गया पतरस का व्यवहार, इस बात की पुष्टि करता है कि वह डांवांडोल नहीं, वरन प्रभु की शिक्षाओं और निर्देशों पर सदा स्थिर और अडिग रहने वाला व्यक्ति था? इस विश्लेषण के लिए हम प्रभु के पुनरुत्थान से पहले की बातों को नहीं देखेंगे; क्योंकि यह प्रकट है कि प्रभु के मारे जाने, गाड़े जाने, और मृतकों में से जी उठने और शिष्यों को दर्शन देने के बाद, प्रभु के उनसे मिलते रहने और उन्हें सेवकाई के लिए तैयार करने के द्वारा शिष्यों तथा पतरस में बहुत परिवर्तन आया था। किन्तु इस परिवर्तन के बावजूद, क्या पतरस प्रभु में अपने विश्वास और मण्डली में अपने मसीही व्यवहार में ऐसा स्थिर, दृढ़, और स्थापित हो गया था कि उसे कलीसिया का आधार बनाया जा सके?

 साथ ही ध्यान करें, मत्ती 28:18-20 में - जो स्वर्गारोहण से पहले प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों को दी गई उनकी सेवकाई के विषय महान आज्ञा है, प्रभु ने शिष्यों से जाकर लोगों को उसका शिष्य बनाने, और जो शिष्य बन जाएं उसकी सिखाई हुई बातों को उन्हें सिखाने का निर्देश दिया है। वहाँ प्रभु ने यह नहीं कहा कि जैसा पतरस बताए या सिखाए, वही करना, वैसा ही सिखाना। एक बार फिर प्रभु ने स्वयं इस बात को दिखा दिया कि उसकी कलीसिया पतरस की बातों पर नहीं, प्रभु की शिक्षाओं पर स्थापित होगी; जैसा हम पिछले लेख में विस्तार से देख चुके हैं।

आने वाले कुछ लेखों में हम बाइबल में लिखी गई पतरस की कुछ दुर्बलताओं को देखेंगे, जो यह प्रकट करती हैं कि क्यों पतरस कभी वह स्थिर आधार नहीं हो सकता था जिसे प्रभु की कलीसिया की नींव होना था।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 150

Understanding the Church – 16

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Building the Church – 5 – On Peter? – 5

 

    To be worthy stewards of God’s provisions, given to them along with their salvation at the time of their being saved, all the Born-Again the Christian Believers must learn about them. Since, along with the other provisions, God has also made every Born-Again Christan Believer a member of His Church and has placed him in fellowship with other of His children, therefore we are learning from God’s Word about the Church of the Lord and about fellowshipping with His children. Presently, we are considering the Lord Jesus’s statement that He, not any man or organization, will build His Church (Matthew 16:18). One common misconception associated with the Lord’s building of His Church is that He built it on Peter. In the previous articles we have analyzed the words used by the Lord in Matthew 16:18, in their context and through their meanings in the original languages, and seen that in this verse the Lord has not said that He will build His Church on Peter. We then saw that the Scriptures at no point, not in any manner, ever support or indicate that the Church was built on Peter. From today we will look at the third point “Was Peter even worthy of this honor, of being considered to be the foundation for the Church?”

    At the end of His Sermon on the Mount (Matthew chapters 5-7), the Lord Jesus spoke a parable of two house-builders (Matthew 7:24-27). One house-builder turned out to be foolish because he did not build his house on a firm and unshakeable foundation, and his house could not remain standing in adverse circumstances, fell down quite soon. The other house-builder was called wise because he laid the foundation of his house on a rock (Greek “petra” not “petros”), so his house could withstand all adverse circumstances and stood firm. In conclusion, the Lord said that firm, unshakeable rock, on which a steady and firm life is built are His teachings. Whoever obeys the teachings and Word of the Lord, will remain steadfast like the house built on a rock; but the one who does not obey the Lord will be like the foolish house-builder whose house i.e., life could not withstand the circumstances and collapsed. The Lord had given these teachings at the beginning of His earthly ministry. Is it possible that now towards the end of the ministry, He will go against His own teachings and speak of establishing His world-wide Church on a shaky, vacillating man?

    From today we will begin to see on the basis of God’s Word, could Peter have been the firm and unshakeable foundation that was required to build the Assembly or the Church of the Lord Jesus? Does Peter’s behavior under various circumstances and in various situations show us that he was not a shaky, vacillating person, but someone who was always firm and undeterred in following the teachings and instructions of the Lord? In analyzing this, we will not look at Peter’s life and behavior before the Lord’s resurrection; because it is quite evident that after seeing the resurrected Lord, being with Him for forty days, learning from Him during that time, and being made ready by the Lord for their coming ministry, a lot of changes came in the lives and attitudes of the disciples, including Peter. But despite these changes, did Peter really become the firm unshakeable person in his faith and obedience to the Lord, that he could be considered as the firm and unshakeable foundation upon which the Church could safely be built?

    Also note that in Matthew 28:18-20, in His Great Commission to His disciples about their ministry, given just before His ascension, the Lord has instructed His disciples to go and make other disciples; and to those who become His disciples, give His teachings to them. The Lord did not say here to do and teach as Peter would instruct and tell them to do. Once more the Lord has shown that His Church will not be built on Peter’s teachings but on the teachings of the Lord Jesus, as we have seen in detail in the previous article.

    We will see in the subsequent articles some short-comings recorded in the Bible about Peter, that show he could never provide the firm foundation required for the Lord’s church.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 5 - Be a Man - 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 5 - पुरुषार्थ कर - 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 5 - पुरुषार्थ कर - 2

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

 पुरुषार्थ कर - 2

 

पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर द्वारा चुने और स्थापित किए गए राजाओं, दाऊद और सुलैमान के समान, मसीही विश्वासियों को भी मसीही विश्वास का जीवन जीने में विपरीत परिस्थितियों और समस्याओं का सामना करना ही होगा। और इसीलिए, जैसे परमेश्वर की चुनौती सुलैमान के लिए थी, वैसे ही प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए भी है “इसलिये तू हियाव बांधकर पुरुषार्थ दिखा” (1 राजाओं 2:2)। इसका यह अर्थ नहीं था कि सुलैमान को अपनी शारीरिक एवं सांसारिक शक्ति का प्रदर्शन करते रहना तथा, लोगों को दबा कर रखना था। बल्कि यह कि स्वयं को हर प्रकार की परिस्थिति और बातों का सामना करने के लिये शारीरिक, मानसिक, और आत्मिक रीति से तैयार रखना था। इस कार्य में सुलैमान की सहायता और मार्गदर्शन के लिये दाऊद के अनुभवी सभासद और Counselors और अन्य अधिकारी उसके साथ थे।

 

इसी प्रकार से मसीही विश्वासियों को भी पुरुषार्थ दिखाना है अपनी बुलाहट के योग्य बनना और रहना है; अर्थात स्वयं को सांसारिक, शारीरिक, मानसिक, और आत्मिक परिस्थितियों के लिये स्वयं को तैयार रखना है। इसका स्पष्ट तात्पर्य है कि मसीही जीवन निष्क्रियता का नहीं, वरन् सक्रियता का, प्रत्याशा रखने का, और तैयारी करते रहने का जीवन है। प्रत्येक मसीही विश्वासी को यह ध्यान रखना है कि शैतान और उसकी शक्तियां निरंतर प्रत्येक मसीही विश्वासी के विरुद्ध योजनाएं बनाती, तथा कार्य करती रहती हैं कि उसे किसी न किसी तरह से नीचे खींचें और गिराएँ। इसीलिए, मसीही विश्वास का जीवन, शैतान के निरंतर हमलों के विरुद्ध एक निरन्तर चलते रहने वाले संघर्ष का जीवन है (प्रेरितों 14:22; 2 तीमुथियुस 3:12; फिलिप्पियों 1:29)। जैसे सुलैमान के लिये सहायक और सलाहकार उपलब्ध थे, उसी प्रकार परमेश्वर ने पहले से ही हमें एक जयवंत जीवन जीने के लिए संसाधन प्रदान कर रखे हैं। उसने हमारा सहायक और शिक्षक होने के लिए अपना पवित्र आत्मा (यूहन्ना 14:16, 26), और हमारा मार्गदर्शन करने के लिए अपना जीवता वचन (भजन 119:105), और सभी परिस्थितियों में धैर्य और संयम बनाए रखने के लिये, क्लेशों में ढाढ़स देने के लिये अपनी शान्ति (यूहन्ना 14:27; यूहन्ना 16:33) हम मसीही विश्वासियों को दी है।


मसीही जीवन और सेवकाई का यह आधारभूत तथ्य कोई नई बात नहीं है, इसे प्रभु यीशु ने अपने आरंभिक शिष्यों को, जब उसने उन्हें उनकी पहली सेवकाई के लिए भेजा था, तब बता दिया था, जैसा कि हम मत्ती 10 अध्याय में देखते हैं। प्रभु ने उन्हें बहुत स्पष्ट यह कह दिया था कि उनकी सेवकाई सरल नहीं होगी और समस्याओं से भरी होगी। उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा, यहाँ तक कि उनके अपने परिवार के लोग भी उनका विरोध करेंगे; उन्हें बचने के लिए एक से दूसरे स्थान को भी भागना पड़ सकता है (मत्ती 10:18-23)।


इसी प्रकार से,

  • पौलुस के बारे में परमेश्वर ने हनन्याह से कहा कि उसे अपने विश्वास तथा प्रभु के नाम के लिए बहुत दुःख उठाना पड़ेगा (प्रेरितों 9:16)।

  • हम प्रेरितों के काम पुस्तक में देखते हैं कि आरंभिक शिष्यों को अपने विश्वास के लिए धार्मिक अगुवों से बहुत दुःख उठाने पड़े (प्रेरितों 4:21; 5:17-18, 40-41)।

  • इब्रानियों की पत्री, तथा पतरस द्वारा लिखी गई दोनों पत्रियाँ उन मसीही विश्वासियों को लिखी गई हैं जो अपने मसीही विश्वास के कर्ण सताव झेल रहे थे।

 

यद्यपि शैतान यह जानता है कि एक नया-जन्म पाए हुए विश्वासी का उद्धार कभी नहीं जाएगा, किन्तु वह यह भी जानता है कि,

  • मसीही विश्वासी अपनी आशीषों और प्रतिफलों को गँवा सकते हैं, परमेश्वर की ताड़ना में पद सकते हैं; और इस प्रकार से वह उनका कुछ नुकसान तो कर ही सकता है, तथा

  • मसीही विश्वासियों के हारे हुए, दुर्बल, और भ्रष्ट जीवन एवं गवाही को सँसार के सामने दिखाने के द्वारा शैतान अन्य लोगों को मसीह यीशु में विश्वास लाने से रोक सकता है।

 

इसीलिए मसीही विश्वासियों पर परेशानियां और दुःख लाने के लिए शैतान जो कुछ भी कर सकता है, वह करता है; जिससे कि वे निराश हों, कुछ कर पाने के लिए अपने आप को अयोग्य समझें, परमेश्वर जो उन से करवाना चाहता है वे उसे न कर सकें, और अपने प्रतिफलों तथा आशीषों को गँवा दें, परमेश्वर से ताड़ना का भी सामना करें। और शैतान तथा उसकी युक्तियों पर जयवंत होने का एकमात्र तरीका है उसका सामना परमेश्वर की सामर्थ्य और उसके द्वारा अपने वचन में दिए गए मार्ग का पालन करना, अर्थात्  “इसलिये तू हियाव बांधकर पुरुषार्थ दिखा” (1 राजाओं 2:2)। अगले लेख में हम चारों में से इसी पहले निर्देश के बारे में और बातों को देखेंगे और सीखेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 5 - Be a Man - 2

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Be a Man - 2 


In the previous article we had seen that like David and Solomon, the God chosen and appointed Kings of Israel, the Christian Believers too will have to face adverse situations and problems in their lives of living out their Faith. And hence God’s challenge, as was to Solomon, similarly is to every Christian Believer today, to “be strong therefore, and be a man” (1 Kings 2:2). This does not mean that Solomon had to go about showing his physical and worldly strength. Rather, it means that he had to keep preparing himself to face any kind of physical, mental, and spiritual situations and problems. To help and guide Solomon for this, David’s experienced and wise Counselors, Court Officials, and other officials were there with him. 

Similarly, the Christian Believers must also be strong and be worthy of their calling; i.e., they should keep themselves ready to face physical, mental, spiritual situations and problems, as well as those arising from the world. It is clearly evident from this that Christian life is not a passive life of inactivity; rather it is an active life of staying prepared and ready, and of anticipation. Every Christian Believer must keep in mind that Satan and his powers are always preparing plans, and working against him, that somehow, they may pull him down and make him fall. Therefore, the life of Christian Faith, is a life of a continuously ongoing struggle against satanic attacks (Acts 14:22; 2 Timothy 3:12; Philippians 1:29). As there were helpers and counselors available for Solomon, similarly, God has already given us the resources to lead an overcoming life. He has given us, the Christian Believer, His Holy Spirit to help and teach us (John 14:16, 26), His Living Word to guide us (Psalm 119:105), and to help us maintain a calm composure in all circumstances, and comfort us in our tribulations, He has given us His peace (John 14:27; John 16:33).

This basic fact of Christian life and ministry is not something new, it was something that the Lord Jesus told the initial disciples as He sent them for their ministry, as we see in Matthew 10. The Lord very clearly told them that their ministry was not going to be easy and trouble free, rather it would be just the opposite, would be full of problems. They will have to face opposition from people, and even their own family members for their ministry; and they might need to keep fleeing from one city to another (Matthew 10:18-23), to stay safe.

Similarly,

  • For Paul, God told Ananias that Paul would have to suffer many things for his faith in the Lord (Acts 9:16).

  • We also see in the book of Acts that the initial disciples suffered heavily for their faith from the religious leaders (Acts 4:21; 5:17-18, 40-41).

  • The letter to Hebrews and both of Peter's epistles were addressed to Christian Believers suffering for their faith.

Though the devil knows that a Born-Again Believer will never lose his salvation; but he also knows that:

  • the Believers can lose their blessings and rewards and come under the chastening of the Lord; so, he can still bring Believers to some loss, and

  • through putting up their defeated, weak, or corrupted life and testimony before the world, Satan can prevent others from coming to the Lord.

So, Satan does whatever he can to bring trouble and problems upon the Christian Believers; to discourage them, make them feel incapable of doing things, to prevent them from fulfilling what God wants them to do, and thereby deny the Believers their eternal rewards and blessings. The only way we can overcome Satan and his ploys is through God’s strength and the way He has given in His Word, “be strong therefore, and be a man” (1 Kings 2:2). In the next article, we will see and learn some more things about this first of the four instructions.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 26 जून 2025

The Holy Communion – 15 - The Lord’s Table & Personal Bible Study / प्रभु भोज – 15 - प्रभु की मेज़ और व्यक्तिगत बाइबल अध्ययन

 

प्रभु भोज – 15

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:8-10 (3) - प्रभु की मेज़ और व्यक्तिगत बाइबल अध्ययन

 

       क्योंकि परमेश्वर के लोगों में परमेश्वर के वचन को पढ़ने और उसका पालन करने का चाव नहीं रहा है, बल्कि वे मनुष्यों द्वारा दी जा रही शिक्षाओं को सुनने और बिना उन्हें जाँचे तथा वचन से उनकी पुष्टि करे ही मानने से ही संतुष्ट रहते हैं, इसीलिए शैतान परमेश्वर के वचन और निर्देशों के बारे में बहुत सी गलत व्याख्याएँ एवं अर्थ, गलत शिक्षाएं और मिथ्या सिद्धांतों को परमेश्वर के लोगों तथा कलीसिया में ले आने पाया है। शैतान की इन बाइबल के विपरीत, झूठी, त्रुटिपूर्ण, दुष्ट शिक्षाओं ने ईसाई समाज या मसीहियत में बहुत गहरी जड़ पकड़ ली है, और सामान्यतः लोग उन्हीं में बने रहना भी चाहते हैं, न कि यह कि परमेश्वर के वचन से उन्हें जाँचे और उनकी पुष्टि करें, तथा अपने आप को सुधारें। हमारे इस अध्ययन, प्रभु भोज में भाग लेने, से संबंधित इन गलत शिक्षाओं में से एक है कि हम किसी भी प्रकार से, अपने समुदाय या डिनॉमिनेशन की रीति के अनुसार, इसमें भाग ले सकते हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है और सभी परमेश्वर को मान्य है। दूसरी गलत शिक्षा है कि प्रभु की मेज़ में भाग लेने से लोग धर्मी, परमेश्वर को स्वीकार्य, और स्वर्ग में प्रवेश के लिये योग्य हो जाते हैं। किन्तु, जैसा कि हम पहले के लेखों में देख चुके हैं, परमेश्वर के वचन बाइबल में इन धारणाओं का कोई समर्थन, कोई पुष्टि नहीं है; ये सभी शैतान द्वारा परमेश्वर के वचन में मिलावट करने के द्वारा लाई तथा परोसी गई बातें हैं।

        हम इस विषय, प्रभु भोज, या, प्रभु की मेज़ के बारे में पुराने नियम के इसके प्ररूप, फसह से सीखते आ रहे हैं। फसह के बारे में परमेश्वर के निर्देश और नियम निर्गमन 12 में तथा मूसा में होकर परमेश्वर के द्वारा दी गई व्यवस्था में दिए गए हैं। वर्तमान में हम निर्गमन 12 से अध्ययन कर रहे हैं, और अभी अध्ययन में पद 8-10 पर पहुँचे हैं। इन पदों में बहुत से प्रतीक और चिह्न हैं जो प्रभु यीशु मसीह, प्रभु की मेज़ में भाग लेने, और मसीही जीवन जीने से संबंधित हैं, और जिन्हें हमने देखा है। पिछले लेख में हमने बलि किए हुए मेमने को “खाने” के बारे में विस्तार से देखा था, और इसका प्रभु यीशु द्वारा उसकी “देह और लहू” को खाने के निर्देश के साथ संबंध को देखा था। हमने देखा था कि प्रभु का यह निर्देश, सांकेतिक रीति से उसके वचन का परिश्रम के साथ गंभीर अध्ययन करने तथा उसका पालन करने को दिखाता है। आज हम इन पदों में दिए गए प्रतीकों और चिह्नों पर और आगे देखेंगे, और उनसे प्रभु की मेज़ में भाग लेने के बारे में और आगे की बातों को सीखेंगे।

        पद 8 कहता है कि इस्राएलियों को बलि किए हुए मेमने को उसी रात में खाना था। परमेश्वर के वचन में “रात” और “अंधकार” पाप के व्याप्त होने तथा शैतानी ताकतों के कार्यरत होने के प्रतीक हैं (रोमियों 13:12; 1 थिस्सलुनीकियों 5:5), स्वर्ग में कोई रात नहीं होगी (प्रकाशितवाक्य 21:25; 22:5); ये ऐसे समय के भी चिह्न हैं जब कोई भी प्रभु के लिए कार्य नहीं करने पाएगा (यूहन्ना 9:4)। प्रभु द्वारा दिए गए अंत के दिनों के चिह्नों में से एक है कि उसके लोग घोर सताव में से होकर निकलेंगे, झूठे शिक्षक और झूठी शिक्षाओं का बोल-बाला होगा, और बहुत से लोग ठोकर खाकर पीछे हट जाएंगे (मत्ती 24:9-12)। वर्तमान में संसार भर की परिस्थितियाँ एवं गतिविधियाँ, उनका निरंतर और भी बिगड़ते ही चले जाना, मसीही विश्वासियों को अधिकाधिक निशाना बनाया तथा प्रताड़ित किये जाना, सुसमाचार प्रचार तथा प्रभु को उद्धारकर्ता स्वीकार करने में बढ़ती हुए बाधाएँ, सभी इस बात को दिखाते हैं कि हम इस “रात” के समय में जी रहे हैं; जिसमें प्रभु के लिए कार्य करना और भी अधिक कठिन होता चला जा रहा है। इस्राएलियों को उस रात में, मिस्र से निकाल जाने की पुकार की प्रतीक्षा करते हुए, बलि किए हुए मेमने को खाना था। जैसा हमने पिछले लेख में देखा है, यह मसीही विश्वासियों के लिए इस बात का प्रतीक है कि उन्हें अपने आप को परमेश्वर के वचन के अध्ययन में लौलीन कर लेना है, बिना इस बात की परवाह किए कि बाहर संसार में क्या हो रहा है। हमारे लिए कुलुस्सियों 3:16 इस बात की पुष्टि करता है, “मसीह के वचन को अपने हृदय में अधिकाई से बसने दो; और सिद्ध ज्ञान सहित एक दूसरे को सिखाओ, और चिताओ, और अपने अपने मन में अनुग्रह के साथ परमेश्वर के लिये भजन और स्तुतिगान और आत्मिक गीत गाओ”; और याकूब 1:21 हमें बताता है कि ऐसा क्यों करना है, “इसलिये सारी मलिनता और बैर भाव की बढ़ती को दूर कर के, उस वचन को नम्रता से ग्रहण कर लो, जो हृदय में बोया गया और जो तुम्हारे प्राणों का उद्धार कर सकता है।” स्मरण कीजिए कि मत्ती 24:12 में प्रभु ने कहा है कि संसार के हालात, और बढ़ते हुए अधर्म के कारण बहुतेरों का प्रेम ठंडा पड़ जाएगा। किन्तु जो परमेश्वर के वचन में दृढ़ता से स्थापित होंगे, संसार चाहे जो भी दिखाता और सिखाता रहे, वे वचन में ही विश्वास रखेंगे और उसी का पालन करेंगे, ऐसे लोग ही अपने छुटकारे की प्रतीक्षा करते हुए अपने विश्वास में दृढ़ बने रहेंगे।

        इन बातों से हम अपने अध्ययन, प्रभु की मेज़ में भाग लेने के बारे में क्या सीखते हैं? जैसा कि हम पिछले लेख में देख और विचार कर चुके हैं, प्रभु की मेज़ उनके लिए है जो परमेश्वर के वचन का आदर करते हैं, उसका अध्ययन और पालन करते हैं। पाप के बड़ी गहराई से हर ओर, हर बात में व्याप्त होने और शैतानी शक्तियों के अभिभूत कर देने वाले कार्यों के इस समय में, अपने विश्वास में दृढ़ बने रहने, तथा शैतान की युक्तियों द्वारा बहकाए जाने से बचे रहने के लिए हमें परमेश्वर के वचन में दृढ़ता से स्थापित रहना है। प्रभु यीशु ने अंत के दिनों के चिह्नों में कहा है “तब बहुतेरे ठोकर खाएंगे, और एक दूसरे से बैर रखेंगे” (मत्ती 24:10), तथा, “और अधर्म के बढ़ने से बहुतों का प्रेम ठण्डा हो जाएगा” (मत्ती 24:12)। ये लोग कौन होंगे? ये वे लोग होंगे जो अपने विश्वास में कमजोर हैं, इसलिए वे शैतान की उन दुष्ट योजनाओं के सामने खड़े नहीं रहने पाएंगे जो वह संसार और प्रभु के लोगों पर लाएगा। यह बात कोई अंदाज़ा, किसी मनुष्य का विचार नहीं है; वरन यह एक स्थापित, कड़वा किन्तु अटल तथ्य है - स्वयं प्रभु यीशु ने यह कहा है, और उसकी कही हुई कोई भी बात कभी भी टलती या बदलती नहीं है। वो लोग इतने कमज़ोर और धोखा खाने तथा देने वाले क्यों होंगे? इसका उत्तर हम अपनी उपरोक्त चर्चा के आधार पर समझ सकते हैं, क्योंकि उन्होंने कभी उनसे बारंबार किए गए आग्रह पर, कि उनके छुटकारे के लिए बलिदान हुए मेमने को “खा” लें, कोई ध्यान नहीं दिया; अर्थात, उन्होंने कभी परमेश्वर के वचन, बाइबल, को गंभीरता से पढ़ने और उसका पालन करने के महत्व पर ध्यान नहीं दिया। प्रभु भोज में अपने समुदाय या डिनॉमिनेशन की रीतियों के अनुसार पारंपरिक रीति से भाग ले लेने से व्यक्ति प्रभु में स्थापित तथा बढ़ता नहीं है; यह केवल मेमने को “खा लेने” के द्वारा, अर्थात परमेश्वर के वचन का प्रयास के साथ गंभीरता से अध्ययन करने और फिर हर कीमत पर उसका पालन करने के द्वारा ही होता है। जो ऐसा करते हैं वे “रात” में भी प्रभु में स्थापित और दृढ़ रहते हैं, और अन्ततः पीछे हटकर गिर जाने की बजाए छुटकारा भी पा लेते हैं।

        ये सभी बातें स्पष्ट दिखाती हैं कि प्रभु भोज में भाग लेना उनके लिए नहीं है जो इसे एक धार्मिक रीति या औपचारिकता के समान लेते हैं, किन्तु उनके लिए है जिन्होंने स्वेच्छा से प्रभु के योग्य जीवन बिताने उसकी आज्ञाकारिता में चलने का निर्णय लिया है, और इसके लिए कीमत चुकाने के लिए भी तैयार है। अगले लेख में हम निर्गमन 12 में से यहीं से आगे देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं कि नहीं? क्या आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है कि नहीं? तथा क्या आप प्रभु में एक नई सृष्टि बन गए हैं कि नहीं? क्या आप कलीसिया में विभाजनों और गुटों में बांटने में नहीं किन्तु एकता के साथ रहने में प्रयासरत रहते हैं कि नहीं? तथा क्या आप प्रभु की मेज़ में उसी प्रकार से भाग ले रहे हैं जैसे परमेश्वर ने निर्देश दिये हैं, प्रभु के प्रति पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ, बड़ी गंभीरता से मेज़ के महत्व पर मनन करते हुए; या फिर आप किसी डिनॉमिनेशन की परंपरा अथवा किसी के  मनमाने विचारों के अनुसार भाग ले रहे हैं? अपने आप को जांच कर देखें कि क्या आप प्रभु के सामने खड़े होकर अपने जीवन का हिसाब देने के लिए तैयार हैं कि नहीं? आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा निरंतर परिपक्वता में बढ़ते जाएं। साथ ही सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 15

English Translation

Exodus 12:8-10 (3) - The Lord’s Table & Personal Bible Study

 

       Since people of God have lost interest in studying and obeying God’s Word, instead, have become content and satisfied with listening to and obeying man’s teachings, without evaluating and verifying them from God’s Word, therefore Satan has been able to bring in his misinterpretations, wrong teachings, and false doctrines about God’s instructions and His Word, amongst God’s people and the Church. These unBiblical, false, erroneous, devious, satanic teachings have become very firmly established in Christendom, and generally speaking, people like to persist in them, rather than verify them from God’s Word and correct themselves. One of these wrong teachings, related to the subject of our study - The Holy Communion, is that people can participate in it in any manner, as per the practices of their sect or denomination, and it will be acceptable to God. Another is that participating in the Hoy Communion, or the Lord’s Table, makes them righteous, acceptable to God, and worthy of gaining entrance into heaven. But God’s Word, the Bible has no support or affirmation for either of these notions, as we have seen in the earlier articles; all of these are satanic doctrines mixed into the teachings of God’s Word and served to the gullible people.

        We have been studying this subject of the Holy Communion or the Lord’s Table through its antecedent in the Old Testament, the Passover. God’s instructions and regulations regarding the Passover are given in Exodus 12, and in His Law, which He gave through Moses. We are presently studying from Exodus 12, and have reached verse 8-10. These verses have a lot of symbolisms and meanings that apply to the Lord Jesus, participating in the Lord’s Table, and Christian Living, that we have seen and studied in the recent articles. In the previous article, we have dwelt at length on the “eating” of the sacrificed lamb, and correlated it with the Lord’s instructions to “eat and drink” his body and blood, and seen that it signifies studying the Lord’s Word diligently, seriously, and obeying it. Today we will continue to dwell further on the symbolisms in these verses and learn from them about participating in the Holy Communion.

        Verse 8 says that the flesh of the sacrificed lamb had to be eaten on that night by the Israelites. In God’s Word, “night” or “darkness” are symbols of pervading sin and of satanic forces at work (Romans 13:12; 1 Thessalonians 5:5); in heaven there will be no night (Revelation 21:25; 22:5); night is also a symbol of the time when no one will be able to work for the Lord (John 9:4). One of the signs of the end times, given by the Lord was that His people will be severely persecuted, false teachers and teachings will abound, and many will fall away (Matthew 24:9-12). The prevailing and continually worsening world conditions, the increasing targeting and persecution of Christians, the worsening obstacles to preaching the Gospel and accepting the Lord Jesus as Savior, are all indicative that we are living in this period of the night; the period in which working for the Lord is becoming increasingly difficult. The Israelites, waiting for their deliverance, on the Passover night were to eat the sacrificed lamb, as they waited for the call to leave Egypt. As we have seen in the previous article, for the Christian Believers, this is an indicator of immersing themselves in the study of God’s Word, unperturbed by what is happening outside in the world. Colossians 3:16 affirms this for us, “Let the Word of Christ dwell in you richly in all wisdom, teaching and admonishing one another in psalms and hymns and spiritual songs, singing with grace in your hearts to the Lord”; and James 1:21 tells us why, “Therefore lay aside all filthiness and overflow of wickedness, and receive with meekness the implanted word, which is able to save your souls.” Recall, in Matthew 24:12, the Lord has said that due to the prevailing world conditions, the abounding lawlessness, the love of many will grow cold. But those who are firmly established in God’s Word, believe in it irrespective of what the world says and shows, obey it, will remain firm in their faith, waiting for their deliverance.

        What can we learn for our study on participating in the Holy Communion from this? As we have already seen and considered in the previous article, the Lord’s Table is for those who honor, study and obey God’s Word. In this time of prevailing sin and overwhelming activities of satanic forces, to remain firm in our faith and not succumb to the wiles of the devil, we need to be firmly established in God’s Word. The Lord Jesus has said about the signs of the end times that “And then many will be offended, will betray one another, and will hate one another” (Matthew 24:10), and “And because lawlessness will abound, the love of many will grow cold” (Matthew 24:12). Who will these people be? They will be the ones who will be weak in their faith, not firmly established in God’s Word, and therefore they will not be able to stand up to the devious devices the devil will unleash against the people of God. This is not speculation, not mere conjecture; it is an established, hard and bitter fact - the Lord Jesus Himself has said it, and what He has said will never fail. And, why will they be so weak and fallible? We can deduce the answer from our discussion above, because they never paid serious heed to the repeated pleas of “eating” the lamb sacrificed for their deliverance; they never bothered to seriously study and obey the Bible - the Word of God. It is not a ritualistic participation in the Holy Communion, as per the practices of one’s sect and denomination, that makes a person grow and be strongly rooted in the Lord; it is only by “eating” the lamb, i.e., by seriously and diligently studying the Word of God and then obeying it at all costs, that one can remain firm and established in the Lord, even in the “night”, and eventually be delivered, instead of falling away.

        All these things show that participating in the Holy Communion is not for those who take it as a religious ritual or formality to be carried out perfunctorily, but is for those who willingly have chosen to live worthy of the Lord, in obedience to His Word, and are willing to pay the price for doing so. In the next article we will carry on from here and see more from these verses, Exodus 12:8-10. If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word, are a new creation for the Lord. That you strive for unity, not divisions and factionalism in the Church, and have been participating as the Lord has instructed to be done, participating with full allegiance to the Lord, in all seriousness, and pondering over its significance; instead of doing it in any presumptive manner, or simply as a denominational ritual; and are you ready and prepared to stand before the Lord and answer for your life? It is also necessary for you to be spiritually mature, learn the right teachings of God’s Word. You should also always, like the Berean Believers first check and test all teachings you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language