ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

उपाय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उपाय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 19 दिसंबर 2019

उपाय



      कुछ वर्ष पहले की बात है, मेरी एक मित्र का पुत्र शिकागो के यूनियन स्टेशन की भीड़ में चलते हुए उससे अलग हो गया। कहने की आवश्यकता नहीं है कि यह उसके लिए बहुत ही भयावह समय था। बहुत चिंता और व्याकुलता के साथ वह उसके नाम को पुकारती हुई, नीचे उतरने वाली स्वचालित सीढ़ियों पर उनके ऊपरी छोर को भागी, और अपने बच्चे को ढूँढने के लिए जिन स्थानों से होकर वह आई थी, वापस उन्हीं पर चलने लगी। कुछ मिनिटों का वह बिछुड़ना घंटों के समान लग रहा था, और फिर अचानक ही भीड़ में से निकलकर उसका बेटा भागता हुआ अपनी माँ की बांहों में आ गया।

      मेरी उस मित्र के साथ घटित उस घटना पर विचार करते समय, जो अपने बेटे को वापस पा लेने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार थी, मेरा मन परमेश्वर के प्रति नई कृतज्ञता से भर जाता है, हमें पापों से छुड़ाने और बचाने के लिए उसके द्वारा किए गए अद्भुत कार्य के लिए। जब से आदम और हव्वा, जिन्हें परमेश्वर ने अपने स्वरूप में बनाया था, पाप में पड़कर परमेश्वर से दूर चले गए हैं, परमेश्वर अपने लोगों के साथ संगति न कर पाने के लिए दुखी रहता है। जैसा परमेश्वर का वचन बाइबल हमें बताती है, इस संगति को बहाल करने के लिए उसने महान प्रयास किया और कीमत को चुकाया; उसने अपने एकलौते पुत्र को “खोए हुओं को ढूँढने और उनका उद्धार करने के लिए भेजा” (लूका 19:10)। यदि प्रभु यीशु मसीह ने इस संसार में जन्म न लिया होता, और हमारे पापों के कीमत चुकाने के लिए अपना बलिदान देना स्वीकार न किया होता, तो हमारे पास परमेश्वर के साथ संगति को बहाल करने का कोई उपाय न होता, और न ही क्रिसमस पर कुछ उत्सव मनाने के लिए होता।

      इसलिए इस क्रिसमस के समय हम परमेश्वर के धन्यवादी हों, उसके उस महान उपाय के लिए, जिसके द्वारा उसके साथ हमारी संगति बहाल हो सकी। हम सभी तो अपने पापों में खोए हुए थे; परन्तु प्रभु यीशु  के कारण हम खोज लिए गए हैं। परमेश्वर के इस महान और अद्भुत उपाय के लिए उसके बहुत धन्यवादी रहें। - जो स्टोवैल

पाप में खोए हूँ को खोज लाने के लिए परमेश्वर ने प्रभु यीशु मसीह को भेजा।

परमेश्वर को उसके उस दान के लिये जो वर्णन से बाहर है, धन्यवाद हो। - 2 कुरिन्थियों 9:15

बाइबल पाठ: लूका 19:1-10
Luke 19:1 वह यरीहो में प्रवेश कर के जा रहा था।
Luke 19:2 और देखो, ज़क्कई नाम एक मनुष्य था जो चुंगी लेने वालों का सरदार और धनी था।
Luke 19:3 वह यीशु को देखना चाहता था कि वह कौन सा है परन्तु भीड़ के कारण देख न सकता था। क्योंकि वह नाटा था।
Luke 19:4 तब उसको देखने के लिये वह आगे दौड़कर एक गूलर के पेड़ पर चढ़ गया, क्योंकि वह उसी मार्ग से जाने वाला था।
Luke 19:5 जब यीशु उस जगह पहुंचा, तो ऊपर दृष्टि कर के उस से कहा; हे ज़क्कई झट उतर आ; क्योंकि आज मुझे तेरे घर में रहना अवश्य है।
Luke 19:6 वह तुरन्त उतर कर आनन्द से उसे अपने घर को ले गया।
Luke 19:7 यह देख कर सब लोगे कुड़कुड़ा कर कहने लगे, वह तो एक पापी मनुष्य के यहां जा उतरा है।
Luke 19:8 ज़क्कई ने खड़े हो कर प्रभु से कहा; हे प्रभु, देख मैं अपनी आधी सम्पत्ति कंगालों को देता हूं, और यदि किसी का कुछ भी अन्याय कर के ले लिया है तो उसे चौगुना फेर देता हूं।
Luke 19:9 तब यीशु ने उस से कहा; आज इस घर में उद्धार आया है, इसलिये कि यह भी इब्राहीम का एक पुत्र है।
Luke 19:10 क्योंकि मनुष्य का पुत्र खोए हुओं को ढूंढ़ने और उन का उद्धार करने आया है।

एक साल में बाइबल: 
  • योना 1-4
  • प्रकाशितवाक्य 10



शनिवार, 12 अक्टूबर 2013

शक्तिहीन?

   मेरी किशोरावस्था में मैं और मेरे पिता अनेक बार जंगलों में शिकार खेलने तथा मछली पकड़ने साथ-साथ गए। उन अभियानों में से अधिकांशतः तो सुखद यादों से भरे हैं परन्तु एक है जो अनर्थकारी होते होते रह गया। उस अभियान में हम एक पर्वत श्रंखला पर काफी ऊँचाई पर अन्दर जंगलों में गए और वहाँ अपना डेरा लगाया। फिर मछली पकड़ने के लिए हम पैदल नीचे नदी पर आए और सारा दिन धूप तथा गर्मी में मछली पकड़ने में बिताया। फिर समय हुआ कि हम वापस ऊपर अपने डेरे पर लौटें। लेकिन जैसे हम ऊपर कि ओर चढ़ने लगे, मेरे पिता का चेहरा पीला पड़ने लगा, उन्हें चक्कर आने लगा और जी घबराने लगा। उनमें आगे बढ़ने की कोई शक्ति नहीं रही।

   ना घबराने का प्रयास करते हुए, मैंने उन्हें बैठा दिया और पीने के लिए कुछ तरल पदार्थ देने लगा, फिर ऊँचे शब्दों के साथ मैंने परमेश्वर से सहायता के लिए प्रार्थना करनी आरंभ कर दी। उस प्रार्थना के उत्तर में मैंने देखा कि पिताजी की स्थिति सुधरने लगी और फिर वे धीरे धीरे ऊपर डेरे की ओर चढ़ने लगे। मैं उनके आगे आगे था, और वे मेरी कमर पर बन्धी पेटी को पकड़े हुए चढ़ते जा रहे थे, और हम अपने डेरे तक सुरक्षित पहुँच गए।

   जीवन यात्रा में भी हम कभी कभी अपने आप को निराशा की किसी वादी में अशक्त पड़ा हुआ पाते हैं, जहाँ हमें समझ नहीं आता कि क्या करें, कहाँ जाएं, कैसे पार पाएं। हम मसीही विश्वासियों के पास ऐसी परिस्थितियों के लिए परमेश्वर का वायदा है: "वह थके हुए को बल देता है और शक्तिहीन को बहुत सामर्थ देता है" (यशायाह 40:29)।

   क्या आप अपने आप को थका हुआ और शक्तिहीन अनुभव कर रहे हैं? प्रार्थना में उसे पुकारें, उस निराशा की वादी से बाहर निकलने की शक्ति उससे माँगें; उसकी सामर्थ पर निर्भर हो जाएं और उसके मार्गदर्शन का पालन करें। जो उस पर भरोसा करते हैं वे कभी निराश नहीं होते। - डेनिस फिशर


जब परमेश्वर के अतिरिक्त कोई उपाय नहीं होता तब हम पाते हैं कि परमेश्वर के अतिरिक्त किसी उपाय की हमें आवश्यकता भी नहीं है, वह हर परिस्थिति के लिए काफी है।

परन्तु जो यहोवा की बाट जोहते हैं, वे नया बल प्राप्त करते जाएंगे, वे उकाबों की नाईं उड़ेंगे, वे दौड़ेंगे और श्रमित न होंगे, चलेंगे और थकित न होंगे। - यशायाह 40:31

बाइबल पाठ: यशायाह 40:25-31
Isaiah 40:25 सो तुम मुझे किस के समान बताओगे कि मैं उसके तुल्य ठहरूं? उस पवित्र का यही वचन है। 
Isaiah 40:26 अपनी आंखें ऊपर उठा कर देखो, किस ने इन को सिरजा? वह इन गणों को गिन गिनकर निकालता, उन सब को नाम ले ले कर बुलाता है? वह ऐसा सामर्थी और अत्यन्त बली है कि उन में के कोई बिना आए नहीं रहता।
Isaiah 40:27 हे याकूब, तू क्यों कहता है, हे इस्राएल तू क्यों बोलता है, मेरा मार्ग यहोवा से छिपा हुआ है, मेरा परमेश्वर मेरे न्याय की कुछ चिन्ता नहीं करता? 
Isaiah 40:28 क्या तुम नहीं जानते? क्या तुम ने नहीं सुना? यहोवा जो सनातन परमेश्वर और पृथ्वी भर का सिरजनहार है, वह न थकता, न श्रमित होता है, उसकी बुद्धि अगम है। 
Isaiah 40:29 वह थके हुए को बल देता है और शक्तिहीन को बहुत सामर्थ देता है। 
Isaiah 40:30 तरूण तो थकते और श्रमित हो जाते हैं, और जवान ठोकर खाकर गिरते हैं; 
Isaiah 40:31 परन्तु जो यहोवा की बाट जोहते हैं, वे नया बल प्राप्त करते जाएंगे, वे उकाबों की नाईं उड़ेंगे, वे दौड़ेंगे और श्रमित न होंगे, चलेंगे और थकित न होंगे।

एक साल में बाइबल: 
  • यशायाह 39-40 
  • कुलुस्सियों 4