ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

निर्धारित लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
निर्धारित लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 198 - Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 5 / आशीषित एवं सफल जीवन – 198 - पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 5

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 198 

पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 14

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 5


हमने पिछले लेख में देखा था कि पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी होने के नाते, मसीही विश्वासियों को हमेशा यह ध्यान में रखना चाहिए कि वास्तव में नया-जन्म पाए हुए सभी मसीही विश्वासी परमेश्वर की सन्तान भी हैं और परमेश्वर के परिवार के सदस्य भी हैं। किन्तु, जैसा कि प्रभु यीशु ने अच्छे और जंगली बीजों के दृष्टांत में कहा है (मत्ती 13:24-30), शैतान भी अपने लोगों को कलीसियाओं और मण्डलियों में घुसा देता है। वे अपने आप को झूठे प्रेरितों और धार्मिकता के प्रचारकों के समान प्रस्तुत करते हैं (2 कुरिन्थियों 11:13-15), परमेश्वर के वचन से प्रचार करने में सक्रिय भाग लेते हैं, किन्तु बड़ी चालाकी से वे कलीसिया में गलत शिक्षाएँ और झूठे सिद्धान्त भी घुसा देते हैं और परमेश्वर के लोगों को सही मार्ग से भरमा-भटका देते हैं। इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि किसी को भी वचन की सेवकाई की ज़िम्मेदारी देने से पहले न केवल बहुत सावधानी से उस के बारे में बारीकी से जाँच-परख कर ली जाए, और तब ही कलीसिया में, कलीसिया के लोगों के मध्य प्रचार करने और शिक्षा देने का अवसर दिया जाए, बल्कि प्रत्येक प्रचारक और उसकी शिक्षाओं को हमेशा परखते रहना है (1 कुरिन्थियों 14:29), चाहे उसकी प्रतिष्ठा कुछ भी क्यों न हो। आज हम इस विषय पर रोमियों 12:4-5 से आगे सीखना ज़ारी रखेंगे।

जो वास्तव में प्रभु परमेश्वर के परिवार का सदस्य है, वह अपने परिवार के लोगों के साथ मेल-मिलाप बनाए रखेगा, उनकी भलाई की सोचेगा (गलातियों 6:10; 1 तिमुथियुस 5:8), उनके हित में होकर कार्य करेगा; तथा परमेश्वर के वचन के निर्देश के अनुसार (1 कुरिन्थियों 12:7), अपने आत्मिक वरदानों को अपनी व्यक्तिगत प्रशंसा और भलाई के लिए नहीं, वरन सभी की भलाई के लिए उपयोग करेगा। वह इस एहसास के साथ जीता और कार्य करता है कि परमेश्वर के परिवार में, प्रभु की मण्डली - उसकी देह (इफिसियों 5:25-30) में, जिस मण्डली के साथ प्रभु ने उसे रखा और जोड़ा है, वहाँ पर वह एक आवश्यक, उपयोगी, और अभिन्न अंग है; प्रभु के लिए उसकी उपयोगिता, उसकी आशीष और उन्नति वहीं से है। इसलिए किसी भी मसीही विश्वासी का कैसा भी अनुचित जीवन, व्यवहार, और कार्य, न केवल उसके व्यक्तिगत जीवन और गवाही पर दुष्प्रभाव लाता है, वरन परमेश्वर के पूरे परिवार, प्रभु की पूरी मण्डली पर दुष्प्रभाव लाता है। वह उन सभी के लिए दुःख और समस्याओं का कारण होता है, और उनकी सेवकाई के कार्यों को सुचारु रीति से करने में मण्डली के लोगों के लिये बाधा बनता है।

रोमियों 12:4 यह बिल्कुल स्पष्ट बता रहा है कि जैसे देह के सभी अंगों का एक ही, या समान ही कार्य नहीं होता है, वैसे ही प्रत्येक मसीही विश्वासी की भी मण्डली में अपनी-अपनी, औरों से भिन्न सेवकाई है, भिन्न दायित्व हैं, जो उनके लिए परमेश्वर द्वारा निर्धारित किए गए हैं। इसलिए सभी को अपनी-अपनी सेवकाई, अपने-अपने दायित्वों का सही रीति से निर्वाह करना है। किसी दूसरे की सेवकाई या दायित्वों को लेकर ईर्ष्या नहीं करनी है, उसकी सेवकाई को अपने लिए लेने और करने के प्रयास नहीं करने हैं। और न ही अपनी सेवकाई के कारण अपने आप को उच्च या महान समझने, घमण्ड करने की प्रवृत्ति रखनी है। क्योंकि, जैसा हम पहले देख चुके हैं, परमेश्वर की दृष्टि में सभी सेवकाइयाँ और वरदान समान स्तर और महत्व के हैं। देह के सभी अंग अपने-अपने स्थान और कार्य के लिए महत्वपूर्ण हैं; कोई भी अंग अथवा उसका कार्य देह के लिए कम या अधिक महत्वपूर्ण नहीं है, सभी का समान महत्व और उपयोग है। जैसे किसी एक अंग के न होने के कारण, या सुचारु रीति से कार्य न करने के कारण सारी देह अपनी रचना में अपूर्ण हो जाती है, या कार्य में अधूरी, या अथवा कार्य के लिए अक्षम हो जाती है, वैसे ही किसी भी मसीही विश्वासी के मण्डली से अनुपस्थित होने, मण्डली में अपना काम न करने, या मण्डली में ठीक से कार्य न करने के कारण कलीसिया या मण्डली की बढ़ोतरी और काम में, तथा उसके अपने जीवन में आत्मिक उन्नति नहीं होने पाती है। इसीलिए रोमियों 12:5 मसीही विश्वासियों को न केवल प्रभु की देह का अंग, वरन एक-दूसरे का अंग भी बताता है, जो मण्डली के लिए भी तथा एक-दूसरे के लिए भी सहायक और उपयोगी हों। उनकी आवश्यकता न केवल कलीसिया के कामों के लिए बल्कि एक दूसरे की बढ़ोतरी के लिए भी आवश्यक है। क्योंकि किसी भी कलीसिया में एक गलत वातावरण उसके सभी सदस्यों के कार्य, रवैये, और व्यवहार पर बुरा प्रभाव डालेगा, इसलिए सभी सदस्यों को एक-दूसरे के सहायक और सह-कर्मी होना चाहिए।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं तो अपनी सेवकाई को ठीक से, प्रभु की इच्छानुसार, तथा अपने आत्मिक वरदानों का उपयुक्त उपयोग मण्डली की भलाई और उन्नति के लिए कर पाने के लिए, आपके लिए यह आवश्यक है कि अपने आप को, औरों के समान ही, परमेश्वर के परिवार का तथा प्रभु की देह, उसकी मण्डली का एक अभिन्न एवं उपयोगी अंग समझ कर कार्य करें। न अपने आप को, अपनी सेवकाई को, अपने वरदान को किसी से गौण या छोटा अथवा कम उपयोगी समझें; और न ही किसी प्रकार से विशिष्ट और उच्च होने की भावना अपने में उत्पन्न होने दें। अन्यथा शैतान आपको हीन भावना अथवा घमण्ड से ग्रसित करके, अपने या मण्डली के, या मण्डली के किसी सदस्य के विरुद्ध किसी-न-किसी पाप में उलझा और फंसा देगा, प्रभु के लिए आपके कार्य और उपयोगिता की हानि करवा देगा। प्रभु परमेश्वर ने जो सेवकाई और वरदान आपको दिया है, उसे ही प्रभु की महिमा के लिए योग्य रीति से प्रयोग करें। शैतान व्यक्ति को किसी अन्य आकर्षक या प्रतिष्ठित सेवकाई और वरदान के लालच में फँसाकर उसे प्रभु द्वारा उसके लिए तय की हुई मण्डली तथा उस मण्डली में निर्धारित की हुई उसकी सेवकाई और आशीष से दूर ले जा सकता है। कुछ समय तक वह प्रतिष्ठा और सेवकाई अच्छे से चल भी सकती है, किन्तु अन्ततः उसके दुष्प्रभाव उस विश्वासी के अपने तथा उसके पारिवारिक जीवन में हानि ही लेकर आएँगे। जबकि प्रभु द्वारा निर्धारित स्थान, स्तर, और सेवकाई में बने रहने, अपनी इच्छा के अनुसार नहीं बल्कि प्रभु द्वारा उसके लिए तय की गई ज़िम्मेदारी का ही सुचारु रीति से निर्वाह करने द्वारा ही विश्वासी आशीषों और उन्नति के पात्र होंगे। 

अगले लेख में हम इस विषय को ज़ारी रखते हुए रोमियों 12:6-8 को देखेंगे। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 198

Stewards of Gifts of the Holy Spirit - 14

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 5

 

We have seen in the previous article that as stewards of the gifts of the Holy Spirit, Christian Believers should also always bear in mind that the truly Born-Again Believers are all children of God, and are also members of God’s family. But, as the Lord Jesus has said in His parable of the tares and good seed (Matthew 13:24-30), Satan also infiltrates his people into the Church and Assemblies. They present themselves as false apostles and ministers of righteousness (2 Corinthians 11:13-15). They take active part in preaching God’s Word, but very subtly, also introduce false teachings and wrong doctrines into the Church to mislead God’s people away from the right way. Therefore, not only is it very necessary to be very circumspect in giving people the ministry of God’s Word, the opportunity to preach and teach amongst the Church congregation; but to also keep evaluating every preacher and his teachings (1 Corinthians 14:29), no matter what his reputation may be. Today we will carry on learning about this from Romans 12:4-5.

He who truly is a member of God’s family, will stay in fellowship and unity with the other members of his spiritual family, will think about their good (Galatians 6:10; 1 Timothy 5:8), and will do things for their benefit. In accordance with the instructions of God’s Word, he will use his Spiritual gifts and ministry not for himself and his being glorified, but for the benefit and edification of others (1 Corinthians 12:7). Such a person lives and works with the realization that in the family of God, in the Church of the Lord i.e., the body of Christ (Ephesians 5:25-30), in the Church or Assembly where God has placed him, joined him, there he is a necessary, useful, and integral part; he is useful for the Lord there, his blessings and growth are from there. Therefore, any kind of inappropriate living, behavior, and deeds of any Christian Believer, bring a harmful effect not only on his own life and witness but on the whole family of God, the Church. And he becomes a cause for pain and problems for everybody else; he adversely affects the proper work and ministry of the others in the congregation.

Romans 12:4 is very clearly saying that just as in a body every part and organ has its own place and work, similarly in the Christian Assembly or Church, every member has his own role and ministry, which is different from the work, ministry and role of others, that have been assigned to them by God. Therefore, everyone should carry out his God assigned role and ministry properly and worthily. No one should covet another’s ministry or feel envious or jealous because of another’s ministry. Neither should anyone feel proud or superior because of the ministry given by God to him. Since as we have seen earlier, all Spiritual gifts and ministries are of the same importance in God’s eyes. All parts of the body are important and essential in the place they are placed, and the work they have to do; no part of the body or its function is of any lesser importance for the body, all are equally necessary and important. Just as due to the absence, non-functioning, or improper functioning of any one part, the functioning of the whole body is adversely affected, similarly the absence, non-functioning, or improper functioning of any Christian Believer, adversely affects the work and growth of the local Church or Assembly, and his own spiritual growth is adversely affected as well. For this reason, Romans 12:5 not only calls the Christian Believers as members of the body of the Lord, but also members of each other, who are required not only for the functioning of the Church, but also of each other. Since a wrong atmosphere in any Church will hamper the proper functioning and attitude of its members, therefore the members should be helpers and of service for each other.

If you are a Christian Believer, then for you to carry out your ministry properly and worthily, according to the will of God; and to be able to use your ministry and gifts for the benefit and edification of the Church, it is necessary for you to consider yourself a similar member of God’s family, a necessary and integral part of the Assembly or the Church, just as the others are. You should neither consider yourself, your ministry, and your Spiritual gift as small or of lesser importance than any other’s; nor should you think of yourself, your ministry, and your Spiritual gift as superior and of more importance than any other. If you allow any of these feelings to settle in you, then Satan will soon make you fall in either a feeling of inferiority or in pride of superiority, entrap you in some sin or the other, obstruct your work and ministry for the Lord. Use whatever ministry and Spiritual gift God has given to you for the glory of God, the propagation of the gospel, and edification of the Church. Then you too will be blessed and benefitted, as will the others be through your ministry and gifts. Satan may entice a Believer away from his God assigned status and ministry through some attractive and seemingly prestigious status and ministry somewhere else, and deprive him of his blessings. It may be that for some time, in that other location that status and ministry might seem to be working well for him, but eventually the harmful effects that come upon his own and his family life will bring a great loss for him. But by staying on in the place, status, and ministry God has assigned for him and serving well in the ministry that God wants him to do, instead of what he himself wants, the Believer will receive rich blessings and growth.

In the next article we will continue with this topic and consider Romans 12:6-8.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 8 जून 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 94

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 55

हाथ रखना – 3

 
    हम इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः में से चौथी आरम्भिक बात, “हाथ रखने” का अध्ययन कर रहे हैं। इस अध्ययन के लिए हम अंग्रेजी के NKJV अनुवाद में वाक्यांश “laying of hands,” या “laying on of hands” के उपयोग किए जाने के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं। मसीहियों में यह एक सामान्यतः देखी जाने वाली समझ है कि वाक्यांश “हाथ रखना” का उपयोग एक विशिष्ट अर्थ के साथ किया जाता है, अर्थात, जब नए विश्वासी  बपतिस्मा लेते हैं, उसके बाद कलीसिया के अगुवे या पुरनिए उन पर हाथ रखते और प्रार्थना करते हैं, जैसा कि कुछ समुदायों और डिनॉमिनेशनों में किया जाता है। लेकिन जब हम बाइबल में इस वाक्यांश के उपयोग किए जाने को देखते हैं, तो हम पाते हैं कि परमेश्वर के वचन में इस वाक्यांश को भिन्न अर्थों और अभिप्रायों के साथ उपयोग किया गया है; और उपयोग किए जाने की रीति तथा सन्दर्भ वाक्यांश के सही अर्थ को प्रकट करता है। इस विषय पर पिछले दो लेखों में, हमने देखा है कि बाइबल में वाक्यांश “हाथ रखने” का पहला उपयोग हानि पहुँचाने के तात्पर्य के साथ है, और फिर यही तात्पर्य अन्य कई स्थानों पर भी दोहराया गया है, जैसे कि नहेम्याह 13:21 में, तथा एस्तेर की पुस्तक में 8 बार किया गया है। फिर हमने लैव्यव्यवस्था तथा गिनती की पुस्तकों से देखा था कि इस वाक्यांश का दूसरा अर्थ है पापों का किसी अन्य पर स्थानान्तरण करना, या किसी के द्वारा किसी और की कोई ज़िम्मेदारी को अपने ऊपर ले लेना। आज हम इस वाक्यांश के तीसरे उपयोग के बारे में देखेंगे, किसी को किसी विशेष उद्देश्य, कार्य, अथवा सेवकाई के लिए नियुक्त करना या विधिवत निर्धारित करना।

    गिनती 27:18 में लिखा है, “यहोवा ने मूसा से कहा, तू नून के पुत्र यहोशू को ले कर उस पर हाथ रख; वह तो ऐसा पुरुष है जिस में मेरा आत्मा बसा है;” फिर गिनती 27:23 में है “उस पर हाथ रखे, और उसको आज्ञा दी जैसे कि यहोवा ने मूसा के द्वारा कहा था;” और फिर व्यवस्थाविवरण 34:9 में आया है “और नून का पुत्र यहोशू बुद्धिमानी की आत्मा से परिपूर्ण था, क्योंकि मूसा ने अपने हाथ उस पर रखे थे; और इस्राएली उस आज्ञा के अनुसार जो यहोवा ने मूसा को दी थी उसकी मानते रहे।” ये तीनों हवाले, परमेश्वर के निर्देश के अनुसार, मूसा के द्वारा यहोशू पर हाथ रखने के द्वारा उसे मूसा के बाद इस्राएल का अगला नियुक्त करने; और इस्राएल के लोगों के द्वारा मूसा के बाद अपने आप को यहोशू के नेतृत्व के अधीन समर्पित करने के सन्दर्भ में हैं। परमेश्वर ने मूसा को निर्देश दिया कि यहोशू पर हाथ रखने के द्वारा उसे इस्राएल का अगला अगुवा नियुक्त करे (गिनती 27:18); मूसा ने इसी रीति से उसकी इस विधिवत नियुक्ति को किया (गिनती 27:23); और इस्राएल के लोगों ने बिना कोई विवाद किए यहोशू को अपना अगुवा स्वीकार कर लिया, उसकी बात सुनने और मानने लगे; साथ ही यहोशू बुद्धिमानी की आत्मा से भी परिपूर्ण था – यह सब क्योंकि परमेश्वर द्वारा निर्धारित विधि से कार्य किया गया (व्यवस्थाविवरण 34:9)।

    यह बाइबल में हाथ रखने के द्वारा, परमेश्वर के निर्देश के अनुसार किसी के विधिवत नियुक्त किए जाने का पहला उदाहरण है। किन्तु परमेश्वर ने केवल इसी तरीके से अपने लोगों के अगुवों को नियुक्त नहीं करवाया। हम आगे चलकर देखते हैं कि परमेश्वर ने शमूएल को, शाऊल को राजा होने के लिए, उसके सिर पर तेल डालकर अभिषेक करने के लिए कहा (1 शमूएल 10:1); इसी प्रकार से दाऊद के सिर पर भी पर भी तेल डालकर उसे राजा होने के लिए अभिषेक किया गया (1 शमूएल 16:1, 13); येहू को भी इसी प्रकार से अभिषेक किया गया (2 राजाओं 9:2-3), आदि।

    हम नए नियम में भी देखते हैं कि लोगों पर हाथ रख कर, उनको कुछ जिम्मेदारियों के निर्वाह के लिए, कुछ विशेष कार्यों के लिए, या सेवकाई पर भेजे जाने के लिए ठहराया गया। प्रेरितों 6:3-6 में लिखा है “इसलिये हे भाइयो, अपने में से सात सुनाम पुरुषों को जो पवित्र आत्मा और बुद्धि से परिपूर्ण हों, चुन लो, कि हम उन्हें इस काम पर ठहरा दें। परन्तु हम तो प्रार्थना में और वचन की सेवा में लगे रहेंगे। यह बात सारी मण्डली को अच्छी लगी, और उन्होंने स्तिफनुस नाम एक पुरुष को जो विश्वास और पवित्र आत्मा से परिपूर्ण था, और फिलिप्पुस और प्रखुरूस और नीकानोर और तीमोन और परिमनास और अन्‍ताकिया वाले नीकुलाउस को जो यहूदी मत में आ गया था, चुन लिया। और इन्हें प्रेरितों के सामने खड़ा किया और उन्होंने प्रार्थना कर के उन पर हाथ रखे;” फिर प्रेरितों 13:3 में आया है, “तब उन्होंने उपवास और प्रार्थना कर के और उन पर हाथ रखकर उन्हें विदा किया;” और फिर 1 तीमुथियुस 4:14 में कहा गया है “उस वरदान से जो तुझ में है, और भविष्यद्वाणी के द्वारा प्राचीनों के हाथ रखते समय तुझे मिला था, निश्चिन्त न रह।” प्रेरितों 6:3-6 यरूशलेम के अगुवों के द्वारा बढ़ती हुई कलीसिया के रख-रखाव और दिन-प्रतिदिन की बातों का ध्यान रखने, उपयुक्त कार्य करने के लिए सात पुरुषों को नियुक्त करने के बारे में है; और प्रेरितों ने उन सातों पर हाथ रखने के द्वारा उन्हें विधिवत इस सेवकाई के लिए नियुक्त किया। इसके बाद प्रेरितों 13:3 (पद 2 से 4 तक पढ़िए), पवित्र आत्मा के द्वारा पौलुस (जो तब शाऊल कहलाता था) और बरनबास के सुसमाचार प्रचार की सेवकाई पर भेजे  जाने के लिए पवित्र आत्मा के द्वारा बुलाए जाने के विषय में है। और 1 तीमुथियुस 4:14 में पौलुस तीमुथियुस को स्मरण दिला रहा है कि उसे प्राचीनों द्वारा हाथ रखने के द्वारा पृथक कर के एक सेवकाई सौंपी गई है, जिसके विषय उसे निश्चिन्त कदापि नहीं रहना है, और यत्न से इस ज़िम्मेदारी का निर्वाह करना है।

    इस प्रकार हम यहाँ पर परमेश्वर के वचन से वह तीसरा अभिप्राय देखते हैं जिस के लिए इस वाक्यांश “हाथ रखने” का बाइबल में उपयोग किया गया है - किसी को किसी विशेष उद्देश्य, कार्य, अथवा सेवकाई के लिए नियुक्त करना या विधिवत निर्धारित करना। हम इस वाक्यांश के विभिन्न अभिप्रायों के साथ उपयोग किए जाने के अपने इस अध्ययन को परमेश्वर के वचन बाइबल के अंग्रेजी के NKJV अनुवाद में से देखने को अगले लेख में ज़ारी रखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।
 
कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 55

Laying on of Hands - 3

   
    We are studying the fourth of the six elementary principles given in Hebrews 6:1-2, i.e., “laying of hands” as this phrase occurs in the English NKJV translation of the Bible. There is a general perception amongst Christians that the phrase “laying of hands,” or “laying on of hands” is to be used in one particular sense, that of the Elders of the Church laying on of hands on the newly baptized Believers, as is practiced in some sects and denominations. But as we trace the occurrence of this phrase in the Bible, we see that it has been used with some different meanings; the proper, applicable meaning is determined by the context and the usage of this phrase. In the preceding two articles on this topic, we have seen that the first use of this phrase “laying of hands,” or “laying on of hands” in the Bible is with the implication of causing harm, which is also seen at many other places, e.g., Nehemiah 13:21 and 8 times in the book of Esther. Then we saw that the second use of this phrase is to convey transferring of sins, or of responsibility on to another, as we saw from the books of Leviticus and Numbers. Today we will see a third usage of this phrase that of ordaining or commissioning someone for a particular mission, service, or ministry.

    It is written in Numbers 27:18 “And the Lord said to Moses: "Take Joshua the son of Nun with you, a man in whom is the Spirit, and lay your hand on him;” in Numbers 27:23 “And he laid his hands on him and inaugurated him, just as the Lord commanded by the hand of Moses” and in Deuteronomy 34:9 “Now Joshua the son of Nun was full of the spirit of wisdom, for Moses had laid his hands on him; so the children of Israel heeded him, and did as the Lord had commanded Moses.” These three references are about Moses, under God’s direction, ordaining Joshua to be the next leader of Israel after Moses; and the people of Israel subjecting themselves to the leadership of Joshua after Moses had finished his time on earth. Moses was instructed by God to ordain Joshua as the next leader of Israel by laying of hands (Numbers 27:18); Moses did this ordination of Joshua in this manner (Numbers 27:23); and the people of Israel accepted Joshua as their God ordained leader without any contentions, and listened to him; moreover, Joshua was filled with the Spirit of Wisdom because he had been ordained in the God given manner (Deuteronomy 34:9).

    This is the first occurrence in the Bible of ordination of a person by the laying on of hands, under God’s instructions. But this is not the only manner in which God had the leaders of His people ordained; later on, we see that God asked Samuel to ordain Saul to be King by pouring oil on him (1 Samuel 10:1); similarly, David to be King by pouring oil on him (1 Samuel 16:1, 13); Jehu to be King by pouring oil on him (2 Kings 9:2-3), etc.

    In the New Testament also we see people being ordained or commissioned for some responsibilities or for being sent on some mission by laying of hands on them. It says in Acts 6:3-6 “Therefore, brethren, seek out from among you seven men of good reputation, full of the Holy Spirit and wisdom, whom we may appoint over this business; but we will give ourselves continually to prayer and to the ministry of the word. And the saying pleased the whole multitude. And they chose Stephen, a man full of faith and the Holy Spirit, and Philip, Prochorus, Nicanor, Timon, Parmenas, and Nicolas, a proselyte from Antioch, whom they set before the apostles; and when they had prayed, they laid hands on them;” in Acts 13:3 “Then, having fasted and prayed, and laid hands on them, they sent them away;” and in 1 Timothy 4:14 “Do not neglect the gift that is in you, which was given to you by prophecy with the laying on of the hands of the eldership.” Acts 6:3-6 is about seven men being appointed by the elders in Jerusalem to look after the day-to-day functioning and care of the growing Church in Jerusalem; and the Apostles in Jerusalem ordained seven men for this service by praying and laying hands on them. Then, Acts 13:3 (see verses 2 to 4) is about the Holy Spirit calling Paul (then known as Saul), and Barnabas for being sent out for gospel ministry. And 1 Timothy 4:14 is Paul reminding Timothy of his being consecrated and ordained for ministry by the laying of hands by the elders; and therefore, he should be diligent about this responsibility that has been entrusted to him.

    So, here we see from the Word of God the third sense in which this phrase “laying of hands,” or “laying on of hands” has been used – to ordain or commission for some God assigned responsibility. We will continue our study on the use of this phrase, as it occurs in different senses in the English NKJV Bible.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.
 
Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 28 फ़रवरी 2024

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 183 – Stewards of The Gifts of the Holy Spirit / पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 14

Click Here for the English Translation


पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 4

 

    पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी होने के नाते, हमने पिछले लेख में देखा था कि मसीही विश्वासियों को हमेशा यह ध्यान में रखना चाहिए कि वास्तव में नया-जन्म पाए हुए सभी मसीही विश्वासी परमेश्वर की सन्तान भी हैं और परमेश्वर के परिवार के सदस्य हैं। किन्तु शैतान भी अपने लोगों को कलीसियाओं और मण्डलियों में घुसा देता है। वे अपने आप को झूठे प्रेरितों और धार्मिकता के प्रचारकों के समान प्रस्तुत करते हैं, परमेश्वर के वचन से प्रचार करने में सक्रिय भाग लेते हैं, किन्तु बड़ी चालाकी से वे कलीसिया में गलत शिक्षाएँ और झूठे सिद्धान्त भी घुसा देते हैं और परमेश्वर के लोगों को सही मार्ग से भरमा-भटका देते हैं। इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि किसी को भी वचन की सेवकाई की ज़िम्मेदारी देने से पहले बहुत सावधानी से उस के बारे में बारीकी से जाँच-परख कर ली जाए, और तब ही कलीसिया में प्रचार करने और शिक्षा देने का अवसर दिया जाए। आज हम रोमियों 12:4-5 से सीखना ज़ारी रखेंगे।

    जो वास्तव में प्रभु परमेश्वर के परिवार का सदस्य है, वह अपने परिवार के लोगों के साथ मेल-मिलाप बनाए रखेगा, उनकी भलाई की सोचेगा (गलातियों 6:10; 1 तिमुथियुस 5:8), उनके हित में होकर कार्य करेगा; तथा परमेश्वर के वचन के निर्देश के अनुसार (1 कुरिन्थियों 12:7), अपने आत्मिक वरदानों को अपनी व्यक्तिगत प्रशंसा और भलाई के लिए नहीं, वरन सभी की भलाई के लिए उपयोग करेगा। वह इस एहसास के साथ जीता और कार्य करता है कि परमेश्वर के परिवार में, प्रभु की मण्डली - उसकी देह (इफिसियों 5:25-30) में, जिस मण्डली के साथ प्रभु ने उसे रखा और जोड़ा है, वहाँ पर वह एक आवश्यक, उपयोगी, और अभिन्न अंग है; प्रभु के लिए उसकी उपयोगिता, उसकी आशीष और उन्नति वहीं से है। इसलिए किसी भी मसीही विश्वासी का कैसा भी अनुचित जीवन, व्यवहार, और कार्य, न केवल उसके व्यक्तिगत जीवन और गवाही पर दुष्प्रभाव लाता है, वरन परमेश्वर के पूरे परिवार, प्रभु की पूरी मण्डली पर दुष्प्रभाव लाता है, उन सभी के लिए दुःख का कारण होता है और उनकी सेवकाई के कार्यों को सुचारु रीति से करने में बाधा बनता है।

    रोमियों 12:4 यह बिल्कुल स्पष्ट बता रहा है कि जैसे देह के सभी अंगों का एक ही, या समान ही कार्य नहीं होता है, वैसे ही प्रत्येक मसीही विश्वासी की भी मण्डली में अपनी-अपनी, औरों से भिन्न सेवकाई है, भिन्न दायित्व हैं, जो उनके लिए परमेश्वर द्वारा निर्धारित किए गए हैं। इसलिए सभी को अपनी-अपनी सेवकाई, अपने-अपने दायित्वों का सही रीति से निर्वाह करना है। किसी दूसरे की सेवकाई या दायित्वों को लेकर ईर्ष्या नहीं करनी है, उसकी सेवकाई को अपने लिए लेने और करने के प्रयास नहीं करने हैं, और न ही अपनी सेवकाई के कारण अपने आप को उच्च या महान समझने, घमण्ड करने की प्रवृत्ति रखनी है; क्योंकि, जैसा हम पहले देख चुके हैं, परमेश्वर की दृष्टि में सभी सेवकाइयाँ और वरदान समान स्तर और महत्व के हैं। देह के सभी अंग अपने-अपने स्थान और कार्य के लिए महत्वपूर्ण हैं; कोई भी अंग अथवा उसका कार्य देह के लिए कम या अधिक महत्वपूर्ण नहीं है, सभी का समान महत्व और उपयोग है। जैसे किसी एक अंग के न होने के कारण, या सुचारु रीति से कार्य न करने के कारण सारी देह अपनी रचना में अपूर्ण हो जाती है, या कार्य में अधूरी या अथवा कार्य के लिए अक्षम हो जाती है, वैसे ही किसी भी मसीही विश्वासी के मण्डली से अनुपस्थित होने, मण्डली में अपना काम न करने, या मण्डली में ठीक से कार्य न करने के कारण कलीसिया या मण्डली की बढ़ोतरी और काम में, तथा उसके अपने जीवन में आत्मिक उन्नति नहीं होने पाती है। इसीलिए रोमियों 12:5 मसीही विश्वासियों को न केवल प्रभु की देह का अंग, वरन एक-दूसरे का अंग भी बताता है, जो मण्डली के लिए भी तथा एक-दूसरे के लिए भी सहायक और उपयोगी हों। उनकी आवश्यकता न केवल कलीसिया के कामों के लिए बल्कि एक दूसरे की बढ़ोतरी के लिए भी आवश्यक है। क्योंकि किसी भी कलीसिया में एक गलत वातावरण उसके सभी सदस्यों के कार्य, रवैये, और व्यवहार पर बुरा प्रभाव डालेगा, इसलिए सभी सदस्यों को एक-दूसरे के सहायक और सह-कर्मी होना चाहिए।

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं तो अपनी सेवकाई को ठीक से, प्रभु की इच्छानुसार, तथा अपने आत्मिक वरदानों का उपयुक्त उपयोग मण्डली की भलाई और उन्नति के लिए कर पाने के लिए, आपके लिए यह आवश्यक है कि अपने आप को, औरों के समान ही, परमेश्वर के परिवार का तथा प्रभु की देह, उसकी मण्डली का एक अभिन्न एवं उपयोगी अंग समझ कर कार्य करें। न अपने आप को, अपनी सेवकाई को, अपने वरदान को किसी से गौण या छोटा अथवा कम उपयोगी समझें, और न ही किसी प्रकार से विशिष्ट और उच्च होने की भावना अपने में उत्पन्न होने दें। अन्यथा शैतान आपको हीन भावना अथवा घमण्ड से ग्रसित करके, अपने या मण्डली के, या मण्डली के किसी सदस्य के विरुद्ध किसी-न-किसी पाप में उलझा और फंसा देगा, प्रभु के लिए आपके कार्य और उपयोगिता की हानि करवा देगा। प्रभु परमेश्वर ने जो सेवकाई और वरदान आपको दिया है, उसे ही प्रभु की महिमा के लिए योग्य रीति से प्रयोग करें। शैतान व्यक्ति को किसी अन्य आकर्षक या प्रतिष्ठित सेवकाई और वरदान के लालच में फँसाकर उसे प्रभु द्वारा उसके लिए तय की हुई मण्डली तथा उस मण्डली में निर्धारित की हुई उसकी सेवकाई और आशीष से दूर ले जा सकता है; कुछ समय तक वह प्रतिष्ठा और सेवकाई अच्छे से चल भी सकती है, किन्तु अन्ततः उसके दुष्प्रभाव उस विश्वासी के अपने तथा उसके पारिवारिक जीवन में हानि ही लेकर आएँगे। जबकि प्रभु द्वारा निर्धारित स्थान, स्तर, और सेवकाई में बने रहने, अपनी इच्छा के अनुसार नहीं बल्कि प्रभु द्वारा उसके लिए तय की गई ज़िम्मेदारी का ही सुचारु रीति से निर्वाह करने द्वारा ही विश्वासी आशीषों और उन्नति के पात्र होंगे। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 5

 

    As stewards of the gifts of the Holy Spirit, we have seen in the previous article that Christian Believers should also always bear in mind that the truly Born-Again Believers are all children of God, and members of God’s family. But Satan also infiltrates his people into the Church and Assemblies. They present themselves as false apostles and ministers of righteousness, take active part in preaching God’s Word, but very subtly, also introduce false teachings and wrong doctrines into the Church to mislead God’s people away from the right way. Therefore, it is very necessary to be very circumspect in giving people the ministry of God’s Word, the opportunity to preach and teach in the Church. Today we will carry on learning from Romans 12:4-5.

    He who truly is a member of God’s family, will stay in fellowship and unity with the other members of his spiritual family, will think about their good (Galatians 6:10; 1 Timothy 5:8), and will do things for their benefit; he, in accordance with the instructions of God’s Word (1 Corinthians 12:7), will use his Spiritual gifts and ministry not for himself and his being glorified, but for the benefit and edification of others. Such a person lives and works with the realization that in the family of God, in the Church of the Lord i.e., the body of Christ (Ephesians 5:25-30), in the Church or Assembly where God has placed him, joined him, there he is a necessary, useful, and integral part; he is useful for the Lord there, his blessings and growth are from there. Therefore, any kind of inappropriate living, behavior, and work of any Christian Believer, brings a harmful effect not only on his own life and witness but on the whole family of God, the Church, and becomes a cause for pain and problem for everybody else, and adversely affects the proper work and ministry of the others.

    Romans 12:4 is very clearly saying that just as in a body every part and organ has its own place and work, similarly in the Christian Assembly or Church, every member has his own role and ministry, which is different from the work, ministry and role of others, that have been assigned to them by God. Therefore, everyone should carry out his God assigned role and ministry properly and worthily. No one should covet another’s ministry or feel envious or jealous because of another’s ministry. Neither should anyone feel proud or superior because of the ministry given by God to him; since as we have seen earlier, all Spiritual gifts and ministries are of same importance in God’s eyes. All parts of the body are important and essential in the place they are placed, and the work they have to do; no part of the body or its function is of any lesser importance for the body, all are equally necessary and important. Just as due to the absence, non-functioning, or improper functioning of any one part, the functioning of the whole body is adversely affected, similarly due to the absence, non-functioning, or improperly functioning of any Christian Believer, adversely affects the work and growth of the local Church or Assembly, and his own spiritual growth is adversely affected. For this reason, Romans 12:5 not only calls the Christian Believers as members of the body of the Lord, but also members of each other, who are required not only for the functioning of the Church, but also of each other. Since a wrong atmosphere in any Church will hamper the proper functioning and attitude of its members, therefore the members should be helpers and of service for each other.

    If you are a Christian Believer, then for you to carry out your ministry properly and worthily, according to the will of God, and to be able to use your ministry and gifts for the benefit and edification of the Church, it is necessary for you to consider yourself a similar member of God’s family, a necessary and integral part of the Assembly or the Church, just as the others are. You should neither consider yourself, your ministry, and your Spiritual gift as small or of lesser importance than any other’s; nor should you think of yourself, your ministry, and your Spiritual gift as superior and of more importance than any other. If you allow any of these feelings to settle in you, then Satan will soon make you fall in either a feeling of inferiority or in pride of superiority, entrap you in some sin or the other, obstruct your work and ministry for the Lord. Use whatever ministry and Spiritual gift God has given to you for the glory of God, the propagation of the gospel, and edification of the Church. Then you too will be blessed and benefitted, as will the others be through your ministry and gifts. Satan may entice a Believer away from his God assigned status and ministry through some attractive and seemingly prestigious status and ministry somewhere else, and deprive him of his blessings; it may be that for some time that in that other location that status and ministry might seem to be working well for him, but eventually the harmful effects that come upon his own and his family life will bring a great loss for him. But by staying on in the place, status, and ministry God has assigned for him and serving well in the ministry that God wants him to do, instead of what he himself wants, the Believer will receive rich blessings and growth.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well