ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Provisions लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Provisions लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 13 जून 2026

Blessed and Successful Life - 128 - Recapitulation – 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 128 - पुनःअवलोकन – 1

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 128

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पुनःअवलोकन – 1

चार महीने से कुछ पहले हमने बाइबल अध्ययन की इस श्रृंखला, जिसका शीर्षक है “आशीषित एवं सफल जीवन,” और जो 1 राजाओं 2:2-4 पर आधारित है, को आरंभ किया था। उस समय इस खण्ड से संबंधित हाथ में जो नोट्स थे उनके आधार पर ऐसा लगा था, कि यह श्रृंखला कुछ ही लेखों में; संभवतः जो 8-10 से अधिक नहीं होंगे, समाप्त हो जाएगी। इस की तो कल्पना भी नहीं की थी कि यह प्रभु के हाथों में दी गई पाँच रोटियों और दो मछलियों के समान हो जाएगा। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते गए, परमेश्वर ने हमारी आँखों, हृदयों, और बुद्धि को अपने वचन के इतने अद्भुत और विस्मयकारी सत्यों के लिए खोला कि उन के कारण हम बहुधा अभिभूत हुए और दिल में कँपकँपी भर गई। परमेश्वर ने हमारी आँखों को कितनी ही मानवीय बुद्धि के अनुसार गढ़ी हुई बातों की वास्तविकता की ओर खोला, जिन्हें हम बाइबल के सत्य और तथ्य समझते आ रहे थे; और हमारे समान कई अन्य लोग आज भी ऐसा ही कर रहे हैं। अब तक हम मेरे हाथों में उन आरम्भिक नोट्स में लिखे हुए बिंदुओं का लगभग आधा भाग तय कर चुके हैं, और अभी भी लगभग हर लेख में परमेश्वर अपने वचन के गहरे भेद और भी प्रकट कर रहा है। आइए, और आगे बढ़ने से पहले, जो अभी तक हमने सीखा है, उसका एक संक्षिप्त पुनःअवलोकन कर लेते हैं।

राजा दाऊद, अपने देहान्त से पहले, 1 राजाओं 2:2-4 में अपने युवा पुत्र सुलैमान को निर्देश दे रहा है; सुलैमान, अभी हाल ही में, परमेश्वर की इच्छा में राजा नियुक्त हुआ है (1 इतिहास 28:5; 29:1)। दाऊद सुलैमान को निर्देश दे रहा है कि यद्यपि परमेश्वर ने उसे राजा बनाया है, लेकिन उसे किसी भी बात को यूँ ही हलके में नहीं लेना है। उसे सीखने की आवश्यकता है कि कैसे जीवन जिए, परमेश्वर के अनुग्रह में बढ़े और उन्नति पाए, और अपने राज्य में आशीषित, सफल, और सुरक्षित रहे।

अपने जीवन काल में दाऊद बहुत साहसी व्यक्ति, और एक माना हुआ योद्धा था। उसके चारों के राजाओं और राज्यों में हिम्मत नहीं थी कि, जब तक वह सिंहासन पर था, राज्य कर रहा था, उस के साथ किसी भी प्रकार की कोई छेड़-छाड़ करें; उसके समय में इस्राएल राज्य में शान्ति रही (1 इतिहास 22:18; 23:25)।

लेकिन उसका उत्तराधिकारी, सुलैमान, युवा था और युद्ध कौशल में तथा शासन कला में अनुभवहीन था, जैसा कि उसने स्वयं ही स्वीकार किया था (1 राजाओं 3:7)। इसलिए चारों के राज्यों और दाऊद तथा इस्राएल के शत्रुओं के पास, दाऊद के देहान्त के बाद यह प्रलोभन हो सकता था कि जो वे दाऊद के साथ और उसके रहते इस्राएल के साथ नहीं कर सके, वह सुलैमान के साथ करें और अपना बदला उतार लें।

इसीलिए, दाऊद सुलैमान को निर्देश देता है कि एक “आशीषित एवं सफल जीवन” जीने के लिए, अर्थात जयवन्त रहने के लिए, उसे एक विशेष रीति से जीवन जीना होगा। दाऊद ने अपने जीवन काल में परमेश्वर के साथ अपने अनुभवों से जो सीखा था, उसके आधार पर दाऊद, सुलैमान से कहता है कि उसे परमेश्वर पर पूर्णतः निर्भर, उसका पूर्णतः आज्ञाकारी, और उस पर पूर्णतः भरोसा रखने वाला होना होगा, और केवल परमेश्वर को ही अपनी सुरक्षा बनाए रखना होगा। यह संभव हो पाने के लिए उसे इन चार बातों का निर्वाह करना होगा:

  1. "तू हियाव बांधकर पुरुषार्थ दिखा" (1 राजाओं 2:2)।

  2. "जो कुछ तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे सौंपा है, उसकी रक्षा कर के उसके मार्गों पर चला करना", अर्थात, परमेश्वर ने जो कुछ उसे सौंपा है, उसका योग्य भण्डारी बने (1 राजाओं 2:3a)।

  3. परमेश्वर के वचन में लिखी सभी बातों का आज्ञाकारी बना रहे (1 राजाओं 2:3b)।

  4. अपने सम्पूर्ण हृदय और सम्पूर्ण प्राण से, सच्चाई के साथ, हमेशा परमेश्वर के प्रति समर्पित और खरा बना रहे (1 राजाओं 2:4b)।  

 

यही चारों निर्देश प्रत्येक मसीही विश्वासी पर भी, उनके मसीही जीवनों में जयवन्त और सफल होने, तथा परमेश्वर की आशीषों के सम्भागी होने के लिए, लागू होते हैं। यह इन अन्त के दिनों में और भी आवश्यक है, जब हम विभिन्न तरीकों से अपने जीवनों के हर पक्ष में निरन्तर शैतानी हमलों का सामना कर रहे हैं। इस श्रृंखला में हमने इन्हीं चार सिद्धान्तों को लिया है ताकि एक प्रतिबद्ध मसीही जीवन को, जो परमेश्वर को महिमा देता है और हमारे अपने जीवनों में आशीषें लाता है, जी कर दिखा सकें।

अपने बाइबल अध्ययन में अभी हम इनमें से दूसरे सिद्धान्त, "जो कुछ तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे सौंपा है, उसकी रक्षा कर के उसके मार्गों पर चला करना" (1 राजाओं 2:3a), अर्थात, परमेश्वर द्वारा प्रदान की गई हर बात का भला भण्डारी होने के बारे में लगभग आधा देख चुके हैं। प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर ने न केवल उद्धार दिया है, बल्कि उद्धार के साथ ही कम से कम चार अन्य बातें भी अवश्य ही दी हैं। ये चार बातें हैं:

  • उसका वचन

  • उसकी पवित्र आत्मा

  • उसकी कलीसिया तथा उसके बच्चों की संगति

  • हमारी सेवकाई के लिए कोई न कोई आत्मिक वरदान

अपने बाइबल अध्ययन में इस समय हम मसीही विश्वासी के परमेश्वर के द्वारा दी गई बातों का भण्डारी होने को देख रहे हैं, और पिछले लेख तक हमने परमेश्वर के वचन का, तथा पवित्र आत्मा का भण्डारी होने के बारे में देखा है। अभी तक हमने जो सीखा है उसके पुनःअवलोकन के कुछ लेखों के बाद हम अपने बाइबल अध्ययन को फिर से आरंभ करेंगे, और मसीही विश्वासी के परमेश्वर की कलीसिया का तथा परमेश्वर के बच्चों के साथ संगति का भण्डारी होने के बारे में देखना आरंभ करेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 128

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Recapitulation – 1


Over four months ago, we had started on this series of Bible studies titled “Blessed and Successful Life,” based on 1 Kings 2:2-4. As it had seemed then, based on the notes I had in hand on this passage, it had seemed that the series would be completed in a few articles; quite likely not more than 8-10. It was beyond any imagination that this would turn out to be something like the five loaves and two fishes in the hands of the Lord. As we went along, God opened our eyes, heart, and mind to such awesome, stupendous truths from His Word, that it often overwhelmed us and brought trepidation to our hearts. God opened our eyes to so many humanly contrived things that we had been accepting and believing as Biblical truths and facts; and like us, so many others are still doing the same. Now we are about half-way into the points that I had in those initial notes, and God is still revealing more and deeper truths in nearly every article. Let us recapitulate what we have learnt so far, before proceeding any further.

In 1 Kings 2:2-4, King David, before his death, is instructing his young son, Solomon, who has recently been crowned as King of Israel, in the will of God (1 Chronicles 28:5; 29:1). David is instructing Solomon, though made a King by God, yet he should not take things for granted. He needs to learn about how to live, grow and prosper in God's favor, and be blessed, safe and successful in his reign.

David during his lifetime had been a very courageous person, a well-known warrior. The surrounding kings and kingdoms did not have the guts to meddle with him in any manner, while he was on the throne, ruling Israel; in his time there was peace in the kingdom of Israel (1 Chronicles 22:18; 23:25).

But his successor, Solomon, was young and inexperienced, in war as well as statesmanship, as he himself had acknowledged (1 Kings 3:7). Therefore, the surrounding kingdoms and the enemies of David and Israel, after David's demise, could easily be tempted to think of taking their revenge and do to Solomon what they could not do to David.

Therefore, David instructs Solomon that to lead a “Blessed and Successful Life,” i.e., to remain victorious, he needs to live and function in a particular manner. From what David had learnt through his life-experiences with God, David instructs Solomon that he has to remain totally trusting, obedient and dependent upon God, and to let God alone be his security. For this to happen, he must do the following 4 things:

  1. To "be strong and prove yourself a man." (1 Kings 2:2).

  2. To "keep the charge of the Lord God", i.e. to be a good Steward of whatever God has given to him (1 Kings 2:3a).

  3. To be obedient to the Word of God, in all things written in it. (1 Kings 2:3b).

  4. To be careful, taking heed, to remain sincere and committed to the Lord always (1 Kings 2:4b).

The same 4 instructions apply to every Christian Believer, for their being victorious and successful in their Christian lives, and being partakers of God's blessings. This is all the more necessary in these end times when we are facing the relentless attacks of satanic forces in various ways, and in every aspect of our lives. In this series, we have used these 4 principles to learn about living a committed Christian life that glorifies God, and brings blessings to our lives.

So far, in our Bible study we are about half-way through the second principle, i.e., "keep the charge of the Lord God", i.e. be a good Steward of whatever God has given (1 Kings 2:3a). To every Believer, God has not only given salvation, but at the very least, along with the salvation has also given the following four things:

  • His Word

  • His Holy Spirit

  • His Church and Fellowship of His Children

  • Some Gift of the Holy Spirit for our ministry

In our Bible study we are presently considering the Christian Believer being a steward of his God given provisions. While considering various aspects of our stewardship as Born-Again Christian Believers, till the last article we have seen about being stewards of God’s Word, and God’s Holy Spirit, so far. After having recapitulated what we have learnt so far in a few articles, we will take up and carry on with the Bible study; starting from the Believer being a steward of God’s Church and of fellowshipping with God’s children.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 26 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 80 - A Recapitulation / आशीषित एवं सफल जीवन – 80 - एक पुनःअवलोकन

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 80 - एक पुनःअवलोकन

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

इस श्रृंखला का एक संक्षिप्त पुनःअवलोकन

 

हमने अस्सी (80) दिन पहले, परमेश्वर के लिए एक ऐसा जीवन जीना जिस पर उसकी आशीष हो और जिसे “सफलता से जिया गया जीवन” कहा जा सके के बारे में वचन से सीखने के लिये, इस श्रृंखला का आरम्भ किया था। इस श्रृंखला के लिए हमने बाइबल से 1 राजाओं 2:2-4 को अपनी अगुवाई के लिए लिया था। इस खण्ड में, राजा दाऊद परमेश्वर की इच्छा में, अपनी मृत्यु से पहले, अपने युवा पुत्र सुलैमान, जिसे अभी हाल ही में इस्राएल का राजा नियुक्त किया गया है, को कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दे रहा है। दाऊद सुलैमान को, जो यद्यपि एक राजा है, सिखा रहा है कि परमेश्वर की कृपा में किस प्रकार से जीना, बढ़ना, और उन्नति करते जाना है, जिससे कि वह अपने शासन काल में आशीषित, सुरक्षित, और सफल रहे। दाऊद, सुलैमान से कहता है कि जयवंत बने रहने के लिए उसे परमेश्वर पर भरोसा रखने वाला, उसका पूर्णतः आज्ञाकारी, उसी पर निर्भर रहने वाला, और केवल परमेश्वर ही को अपना रक्षक बनाए रखना है। यह संभव हो पाने के लिए उसे इन चार बातों का निर्वाह करना पड़ेगा:

1.   “तू हियाव बांधकर पुरुषार्थ दिखा।” (1 राजाओं 2:2)

2.   “जो कुछ तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे सौंपा है, उसकी रक्षा कर”; अर्थात, जो कुछ परमेश्वर ने तुझे दिया है उसका भला भण्डारी बन (1 राजाओं 2:3a)

3.   “उसके मार्गों पर चला करना और जैसा मूसा की व्यवस्था में लिखा है, वैसा ही उसकी विधियों तथा आज्ञाओं, और नियमों, और चितौनियों का पालन करते रहना”; अर्थात परमेश्वर के वचन में लिखी सभी बातों का पालन कर, उनका आज्ञाकारी रह (1 राजाओं 2:3b)

4.   “अपने सम्पूर्ण हृदय और सम्पूर्ण प्राण से सच्चाई के साथ नित मेरे सम्मुख चलते रहें” अर्थात, हमेशा प्रभु परमेश्वर के प्रति प्रतिबद्ध और समर्पित होकर खराई से उसके सम्मुख चलता रहे (1 राजाओं 2:4b)

 

यही चार निर्देश प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए भी हैं, जिस से कि वे अपने मसीही जीवन में जयवंत और सफल रहें तथा परमेश्वर की आशीषों को पाने वाले हों, विशेषकर इन अन्त के दिनों में जब हमें विभिन्न तरीकों से शैतानी ताकतों के निरंतर हमलों का सामना करना पड़ रहा है।


उपरोक्त चार निर्देशों में से हम पहले वाले को देख चुके हैं। दूसरे निर्देश, परमेश्वर द्वारा दिए गए प्रावधानों और संसाधनों का अच्छा भण्डारी होना, को देखते हुए, हमने ध्यान किया था कि हम दो प्रकार के व्यवहार के द्वारा अयोग्य भण्डारी हो जाते हैं। ये दो बातें हैं:

  • उदासीन और बेपरवाह होने के द्वारा: उस दास के समान होना जिसने उसे दिए गए एक तोड़े की कीमत को नहीं पहचाना, न ही जिसने वह दिया था उसकी कोई परवाह की, और उस तोड़े को किसी भी काम में नहीं लगाया, और उसे दण्ड उठाना पड़ा (मत्ती 25:24-30)।

  • अनुचित रीति से अधिकार जमाना और हथिया लेना: उस सेवक के समान होना जिसने अपने भण्डारी होने का दुरुपयोग किया, अपने आप को औरों पर अधिकारी बना लिया और अपने साथियों के साथ दुर्व्यवहार किया (लूका 12:45-46); जब कि उसे अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में नम्र और देखभाल करने वाला होना चाहिए था (1 पतरस 5:1-4)।

 

और फिर हमने देखा था कि प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर ने उद्धार के साथ ही कम से कम चार और प्रावधान दिए हैं:

  • अपना वचन

  • अपना पवित्र आत्मा

  • अपनी कलीसिया और उसमें उसकी संतानों के साथ संगति

  • अपनी सेवकाई में सहायता करने के लिए पवित्र आत्मा का कोई न कोई वरदान

 

इसलिए, हम में से प्रत्येक मसीही विश्वासी को उसे परमेश्वर द्वारा दिए गए कम से कम चार उपरोक्त प्रावधानों का योग्य भण्डारी तो होना ही है; क्योंकि हम सभी को प्रभु के सामने खड़े होकर अपना हिसाब देना होगा, और उसी के अनुसार हमें प्रतिफल मिलेंगे (रोमियों 14:12; 2 कुरिन्थियों 5:10)। इन का भण्डारी होने के बारे में देखते हुए हमने परमेश्वर के वचन के योग्य भण्डारी होने के बारे में देखा है, और कैसे शैतान विभिन्न तरीकों से हमें गिरा कर अयोग्य भण्डारी बनाने के प्रयास करता है, और फिर हमने पौलुस के जीवन और सेवकाई उदाहरणों से परमेश्वर के वचन के उचित उपयोग था उसके प्रति व्यवहार करने को सीखा था।


आशीषित और सफल मसीही जीवन के लिए इस दूसरे निर्देश में परमेश्वर के प्रावधानों के भले भण्डारी होने के बारे में आगे बढ़ते हुए, अब हम अगले लेख से परमेश्वर पवित्र आत्मा के प्रति हमारे भण्डारी होने के बारे में देखना आरम्भ करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 80 - A Recapitulation

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

A Brief Recapitulation of This Series

 

    Eighty days ago, we had started this series to learn from God’s Word about living a life for God that would be blessed by Him and be counted as a “successfully lived life.” We had taken 1 Kings 2:2-4 as our lead Bible portion for this series. In this passage, King David in the will of God, before his passing-away, is giving some important instructions to his young son, Solomon, who has recently been crowned as King of Israel. David is instructing Solomon, though already a King, about how to live, grow and prosper in God's favor, and be blessed, safe and successful in his reign. David instructs Solomon that to remain victorious, he has to remain totally trusting, obedient, dependent upon God, and to let only God be his security. For this to happen, he must do the following 4 things:

  1. To "be strong and prove yourself a man." (1 Kings 2:2).

  2. To "keep the charge of the Lord God", i.e., to be a good Steward of whatever God has given to him (1 Kings 2:3a).

  3. To “walk in His ways, to keep His statutes, His commandments, His judgments, and His testimonies, as it is written in the Law of Moses”, i.e., be obedient to the Word of God, in all things written in it. (1 Kings 2:3b).

  4. To “walk before Me in truth with all their heart and with all their soul”, i.e., be careful, taking heed, to remain sincere and committed to the Lord always (1 Kings 2:4b).

 

The same four instructions apply to every Christian Believer, for their being victorious and successful in their Christian lives and be partakers of God's blessings, particularly in these end times when we are facing the relentless attacks of satanic forces in various ways and in every aspect of our lives.

Of the above four instructions, we have already considered the first one. In considering the second instruction, being a worthy steward of God given provisions, we had made note that we can be unworthy stewards because of two kinds of attitudes. We can be poor stewards by either:

  • Being careless and unconcerned: being like the servant who did not take into consideration the worth of the talent given to him, nor of the one who had given it to him, but did not put the talent given to him to any use, and was punished (Matthew 25:24-30).

  • Being overly possessive and usurping: by being like the one who misused his stewardship as a position of authority (Luke 12:45-46); whereas he had to be gentle and caring in his responsibility (1 Peter 5:1-4).


And then we had seen that to every truly Born-Again Christian Believer, God has not only given salvation, but also:

  •  His Word

  • His Holy Spirit

  • His Church and Fellowship of His Children

  •  Some Gift of the Holy Spirit for our ministry


So, we the Christian Believers need to be worthy stewards of at least the above mentioned four provisions given to us by God; since all of us will have to stand before the Lord and give an account, and accordingly receive our rewards. In considering this stewardship, we have seen about being worthy stewards of God’s Word, about the various ways Satan can make us slip-up and be unworthy stewards, and then from the life and examples of Paul’s ministry, how to utilize and handle God’s Word worthily.


In carrying on with this second point of being blessed and successful through being worthy stewards of God’s provisions, from the next article, we will start considering about our stewardship of God the Holy Spirit.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 15 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 10 - Stewardship - 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 10 - भण्डारी होना – 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 10 - भण्डारी होना – 2

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

 परमेश्वर का भण्डारी होना – 2

 

पिछले लेख में हमने 1 राजाओं 2:2-4 से देखा था कि राजा दाऊद, अपने जीवन के अन्त के समय, अपने पुत्र और राज्य के उत्तराधिकारी, युवा सुलैमान को चार निर्देश देता है कि वह किस प्रकार से परमेश्वर की दृष्टि में सही, तथा परमेश्वर द्वारा दी गई सामर्थ्य, बुद्धिमानी, और मार्गदर्शन के द्वारा आशीषित एवं सफल हो सकता है। ये चार निर्देश हैं: पुरुषार्थ कर; जो कुछ भी परमेश्वर ने उसे सौंपा है उसका योग्य भण्डारी बने; परमेश्वर के वचन का आज्ञाकारी रहे; और हमेशा परमेश्वर के प्रति समर्पित रहे। पिछले लेखों में हमने इनमें से पहली बात, पुरुषार्थ करने के बारे में देखा था। पिछले लेख में हमने दूसरे निर्देश, भण्डारी होने, के बारे में देखना आरम्भ किया है; और हमने देखा है कि परमेश्वर की अपेक्षा है कि जो कुछ भी वह लोगों को देता है, वे उसका आदर करें, और सबके लाभ के लिये, उचित रीति से उसका सदुपयोग करें। क्योंकि परमेश्वर चाहता है कि उसने जो हमें सौंपा है, हम उसकी देखभाल और संभाल करें, तो इससे तात्पर्य निकलता है कि जो परमेश्वर ने दिया है उसे हानि पहुँचाने, नाश करने, व्यर्थ समझने, दुरुपयोग करने, निष्फल करने, आदि के लिये शैतान द्वारा प्रयास किए जाएंगे। इसलिए हमें परमेश्वर द्वारा दिए गए वरदान की कीमत पहचाननी है, उसकी देखभाल करनी है, और बड़े ध्यान से शैतानी हमलों से उसकी रक्षा करनी है। अच्छा भण्डारी होने का अर्थ है परमेश्वर द्वारा सौंपी गई बात का मेहनत से ध्यान रखना।


जैसा दाऊद ने सुलैमान से कहा था, वैसा ही पौलुस ने भी कहा है, कि उसे भी उन सभी बातों का जो परमेश्वर ने उसे दी हैं, परमेश्वर के भेदो का भण्डारी बनाया गया है; और भण्डारी होने के नाते, परमेश्वर चाहता है कि वह इस ज़िम्मेदारी के निर्वाह में विश्वासयोग्य हो (1 कुरिन्थियों 4:1-2)। वह आगे चलकर सुसमाचार प्रचार की सेवकाई के सन्दर्भ में कहता है कि उसे यह ज़िम्मेदारी भण्डारीपन के समान सौंपी गई है और उसे हर हाल में इसका निर्वाह करना ही है (1 कुरिन्थियों 9:16-17), अन्यथा उस से सम्बन्धित ‘हाय’ को झेलने के लिए तैयार रहना है। जैसे पौलुस के लिए सुसमाचार प्रचार की यह ज़िम्मेदारी थी, वैसे ही अन्य सभी सेवकाइयों के लिए भी वह अपनी ऐसी ही ज़िम्मेदारी समझता था। इसीलिए यह जानते हुए कि उसके जीवन काल का अन्त निकट है, वह बड़ी ईमानदारी और बिना झिझक के कह सका, “मैं अच्छी कुश्ती लड़ चुका हूं मैं ने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैं ने विश्वास की रखवाली की है। भविष्य में मेरे लिये धर्म का वह मुकुट रखा हुआ है, जिसे प्रभु, जो धर्मी, और न्यायी है, मुझे उस दिन देगा और मुझे ही नहीं, वरन उन सब को भी, जो उसके प्रगट होने को प्रिय जानते हैं” (2 तीमुथियुस 4:7-8)।


जैसा हमने पिछले लेख में, और यहाँ पर पौलुस के उदाहरण से देखा है, भण्डारी होना न तो केवल कुछ लोगों के लिए होता है, और न ही बाद में नहीं जोड़ा जाता है। परमेश्वर जब भी किसी को कुछ भी देता है, वह व्यक्ति साथ ही परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए का भण्डारी भी हो जाता है, और उससे अपेक्षा रखी जाती है कि वह इस ज़िम्मेदारी का निर्वाह भी करेगा। मसीह यीशु के समर्पित, प्रतिबद्ध विश्वासी के लिए भण्डारी होने की इस ज़िम्मेदारी को स्वीकार करने अथवा इनकार करने का प्रश्न ही नहीं उठता है। उसे तो हर कीमत पर या तो उसका निर्वाह करना है, अन्यथा उससे संबंधित ‘हाय’ को झेलने के लिए तैयार रहना है, जैसा कि पौलुस ने सुसमाचार प्रचार के अपने भण्डारीपन के बारे में कहा।


अब ज़रा सोचिए, वास्तविकता में, हम मसीही विश्वासी पौलुस से कहीं बेहतर स्थिति में हैं, किन्तु अपने कार्यों में उससे बहुत अधिक निम्न हैं। पौलुस के पास केवल पवित्र आत्मा था, उसकी सहायता और मार्गदर्शन के लिए, और सीखने के लिए केवल पुराने नियम के पुस्तकें थीं। उसके जीवन काल और सेवकाई के समय में नए नियम में सम्मिलित की जाने वाली पुस्तकें अभी लिखी ही जा रही थीं; वे अभी संकलित कर के नए नियम के रूप में नहीं आईं थीं, बाइबल अभी पूर्ण नहीं थी। यात्रा करना और संपर्क करना, अन्य स्थानों को सन्देश भेजना आदि, बहुत कठिन और जोखिम भरे कार्य थे; किन्तु इस कारण पौलुस कभी रुका नहीं। आज, हमारे पास सम्पूर्ण बाइबल है, सभी पुस्तकें लिखी और संकलित कर ली गई हैं। हमारे पास विभिन्न अनुवाद भी हैं, अलग-अलग भाषाओं में भी और एक ही भाषा में भी। हमारे पास बाइबल अध्ययन में सहायता के लिए कई प्रकार की सहायता उपलब्ध है, जैसे की व्याख्याएँ, शब्दकोष, नक़्शे, कान्कॉर्डन्स, तथा कई अन्य प्रकार के संसाधन, जो इंटरनेट पर तथा छपे हुए दोनों तरह से उपलब्ध हैं, इंटरनेट पर बहुत से संसाधन मुफ्त भी हैं तथा आसानी से उपलब्ध भी हैं; तथा अनेकों बाइबल कॉलेज, सेमनरी, तथा शिक्षा के अन्य स्त्रोत, आदि, सभी उपलब्ध हैं। संपर्क करने और सन्देश भेजने के लिए हमें एक से दूसरे स्थान जाने की भी आवश्यकता नहीं रह गई है; इलेक्ट्रोनिक उपकरणों ने सँसार के हर भाग से तुरंत ही संपर्क करना सहज कर दिया है। और निःसंदेह, प्रत्येक विश्वासी के पास, उसकी सहायता और मार्गदर्शन के लिए परमेश्वर का पवित्र आत्मा तो हमेशा ही है। पौलुस की तुलना में, आज के विश्वासियों के पास केवल एक ही बात की कमी है, किसी भी कीमत पर परमेश्वर का विश्वासयोग्य भण्डारी होने की इच्छा, परमेश्वर के लिए उपयोगी होने की लालसा, परमेश्वर के कार्य के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध होना। और इस एक बात की कमी ने पौलुस की और हमारी सेवकाई में इतना बड़ा अन्तर डाल दिया है। आज हम में से कितने हैं, जो यह जानते हुए कि अन्त बहुत निकट है, पौलुस के साथ खड़े होकर वह कह सकते हैं जो पौलुस ने 2 तीमुथियुस 4:7-8 में कहा है? अगले लेख में हम परमेश्वर के योग्य भण्डारी होने के बारे में और आगे देखेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 10 - Stewardship - 2

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Being God’s Steward - 2 


In the previous article, we had seen from 1 Kings 2:2-4, that King David, towards the end of his life, instructs his young son and heir to the kingdom, Solomon, about four things, on how to be right with God and be blessed and successful through the strength, wisdom, and guidance of God. These four instructions are: prove yourself a man; keep the charge of the Lord, i.e., be a good steward of whatever God has given to you; be obedient to God’s Word; always remain sincere and committed to the Lord. In the previous articles we have seen about the first of these four instructions, i.e., to be a man. From the last article we have started to consider about being God’s worthy steward, the second instruction; and we have seen that God expects His people to respect and properly utilize what He gives them, for the benefit of all. Since God wants us to be careful and to take care or safeguard what He has entrusted to us, it implies that there will be satanic attempts to damage, destroy, ignore, consider vain, or misuse, render infructuous, whatever God has given. Therefore, God's gift has to be valued, looked after and kept secure from satanic attacks. To be a good Steward means to properly and diligently keep charge of what God has given.


As David said to Solomon, Paul also says that he has been made a steward of everything, all the mysteries of God, that God has given him; and as a steward, God expects him to be faithful in fulfilling this responsibility (1 Corinthians 4:1-2). He goes on to say regarding his ministry that preaching the gospel is a stewardship entrusted to him, and come what may, he has to fulfil this responsibility (1 Corinthians 9:16-17), or else suffer the associated woe of not preaching the gospel. This responsibility that Paul felt regarding the gospel, was actually a hallmark of his entire ministry, in all its aspects. That is why at the end of his lifetime, awaiting the end of his physical life, which he knew was coming soon, he could say quite honestly and without any hesitation, “I have fought the good fight, I have finished the race, I have kept the faith. Finally, there is laid up for me the crown of righteousness, which the Lord, the righteous Judge, will give to me on that Day, and not to me only but also to all who have loved His appearing” (2 Timothy 4:7-8).


As seen in the previous article, and through Paul’s example here, stewardship is neither added later nor meant only for some. When God gives anything to anyone, that person simultaneously also becomes a steward of whatever has been given by God to him, and is expected to fulfil this responsibility. For a committed follower of Christ Jesus, there is no question of accepting or rejecting this stewardship. At any cost, he has to either fulfil it or get ready to receive the woe of not fulfilling the responsibility of the stewardship, as Paul said about his stewardship of preaching the gospel.


Come to think of it, actually speaking, we Christian Believers are in a much better position than Paul was, and yet way poorer than him in our performance. Paul only had the Holy Spirit to help and guide him, and just the Old Testament books to learn from. The New Testament was still being written, and the books of the Bible had not been compiled at the time Paul was alive and active in ministry. Travelling and communications were very difficult and risky tasks for him, but that never stopped him from them. We now have the complete Bible; all the books have been written and compiled. We have various translations, in different languages, as well as different versions in a given language. We have various Bible study helps e.g., Commentaries, Dictionaries, Maps, Concordances, and many other resources, both online and offline, the online resources are often free, and freely available; besides innumerable Bible Colleges, Seminaries, and other learning facilities. For communication, we need not even travel from one place to another; electronic communication methods have enabled us to communicate across the globe, instantaneously. And of-course, the Holy Spirit is still always there with every Christian Believer to help and guide him. The only thing missing in today’s Believers, in comparison to Paul, is the will, the desire to be useful for God, the commitment to be God’s faithful steward at any cost. And this one thing is what makes all the difference between Paul’s ministry and ours. How many of us will be able to stand up with Paul and say what he did in 2 Timothy 4:7-8, knowing the end is at hand? In the next article we will consider further about being a steward of God.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language