ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सन्दर्भ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सन्दर्भ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 14 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 220

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 65


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (7) 


हम प्रेरितों 2:42 में दी गई व्यवहारिक मसीही जीवन जीने से सम्बन्धित बातों को देखते आ रहे हैं। इस पद में चार बातें दी गई हैं, जिनका आरम्भिक मसीही विश्वासी लौलीन होकर पालन किया करते थे। वर्तमान में हम इनमें से चौथी बात, प्रार्थना करने पर विचार कर रहे हैं। हम देख चुके हैं कि सामान्य समझ के विपरीत, प्रार्थना करना केवल परमेश्वर से कुछ माँगना, या उसे कुछ करने के लिए कहना नहीं है। बल्कि प्रार्थना करना, परमेश्वर से वार्तालाप करना है; और यह वार्तालाप परमेश्वर के लोगों को हर बात के लिए करना चाहिए ताकि हर बात के बारे में उन्हें परमेश्वर का मार्गदर्शन, सहायता, और निर्देश मिलते रहें, तथा वे किसी गलत निर्णय या अनुचित मार्ग में न भटक जाएं। साथ ही, परमेश्वर के वचन बाइबल में यह परमेश्वर का निर्देश भी है कि उसके लोग हर बात के लिए उसके साथ निरन्तर प्रार्थना में जुड़े रहें, अर्थात उससे बातचीत करते रहें। परमेश्वर से प्रार्थना करने, उससे माँगने से सम्बन्धित एक अन्य गलत धारणा यह भी है कि परमेश्वर प्रत्येक प्रार्थना का उत्तर हाँ में और तुरन्त देगा। और यदि ऐसा नहीं होता है तो इसका तात्पर्य है कि प्रार्थना में माँगने वाले के विश्वास में कुछ कमी है, जिस कारण परमेश्वर उसकी प्रार्थना का अपेक्षित उत्तर नहीं दे रहा है। पिछले लेख से हमने इसी विषय पर विचार करना आरम्भ किया है, और की गई प्रार्थना या मांगी गई बात के लिए सम्भव प्रतिक्रिया को एक पारिवारिक स्थिति से समझा है। आज हम इसी बात को आगे बढ़ाएंगे, और देखना आरम्भ करेंगे कि प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर प्राप्त करने के लिए परमेश्वर का वचन क्या कहता है। 


यह एक बहुत आम, किन्तु गलत शिक्षा है कि परमेश्वर ने अपने वचन में यह वायदा किया है, यह आश्वासन दिया है कि वह अपने लोगों की सभी प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर ही देगा। यह शिक्षा देने वाले, इस दावे को प्रमाणित करने के लिए बाइबल के कुछ पद दिखाते हैं, जो एक बार को उनके इस दावे की पुष्टि करने वाले प्रतीत होते हैं। लेकिन यदि हम इस दावे के बारे में थोड़ा सा भी विचार और विश्लेषण करें, तो यह प्रकट हो जाता है कि परमेश्वर का यह वायदा इस तरह से नहीं लिया जा सकता है। उदाहरण के लिए किसी खेल की स्पर्धा का एक बहुत साधारण सा उदाहरण लीजिए। स्पर्धा में भाग लेने वाली सभी टीमों के, खिलाड़ियों के, अपने-अपने समर्थक होते हैं; और सभी समर्थक चाहते हैं कि उनकी टीम ही जीते, उनकी पसन्द के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें। लेकिन प्रत्येक खेल के लिए तय है कि एक जीत केवल एक टीम की होगी। अब दोनों ही टीमों के समर्थकों में मसीही विश्वासी भी होंगे; और वे परमेश्वर से अपनी-अपनी टीम को जिताने की प्रार्थना करेंगे। अब जो भी टीम हारेगी, क्या उसकी हार के लिए उसके समर्थकों के विश्वास की कमज़ोरी को ज़िम्मेदार माना जाए? ऐसे ही, यदि कोई विश्वासी साल भर अपनी पढ़ाई लिखाई ठीक से न करे, और फिर वार्षिक परीक्षा के समय वह और उसका परिवार, और मित्र आदि प्रार्थना माँगें कि वह अच्छे अंकों से पास हो जाए, तो क्या यह उचित प्रार्थना है? और यदि वह पास नहीं होता है तो क्या यह उसके और अन्य प्रार्थना करने वालों के विश्वास की स्थिति का सूचक है? इसलिए, यह प्रकट है कि परमेश्वर ऐसा कोई वायदा नहीं करेगा जो उपयुक्त और उचित नहीं है, जो उसके व्यक्तित्व, गुणों, और वचन से मेल नहीं खाता है।

 

परमेश्वर के वचन की गलत समझ और गलत व्याख्या का सबसे आम कारण है उसके वचन की बातों को उनके सन्दर्भ में नहीं देखना। बल्कि अपनी पसन्द, इच्छा, और आवश्यकता के अनुसार किसी पद या वाक्य को उसके सन्दर्भ के बाहर लेकर, उसे अपनी समझ और व्याख्या में बैठाना और सिखाना। बाइबल के प्रत्येक खण्ड, या पद, या वाक्य अथवा वाक्यांश के दो तरह के सन्दर्भ होते हैं - तात्कालिक या स्थानीय, और दूरस्थ। तात्कालिक या स्थानीय सन्दर्भ उस खण्ड, वाक्य, या पद के पहले और बाद में लिखी गई बातें हैं, जिनके अनुसार उसे देखना और समझना चाहिए, अन्यथा सही समझ और व्याख्या नहीं की जा सकेगी। दूरस्थ सन्दर्भ उस बात या विषय से सम्बन्धित वचन में अन्य स्थानों पर लिखी गई बातें हैं। क्योंकि परमेश्वर के वचन में कोई त्रुटि, कोई विरोधाभास नहीं है, इसलिए यह अनिवार्य है कि, किसी भी व्यक्ति के द्वारा की जाने वाली प्रत्येक व्याख्या, प्रत्येक शिक्षा, वचन के अन्य किसी भी भाग के विरुद्ध न जाए, उसे न काटे। चाहे वह भाग तात्कालिक या स्थानीय सन्दर्भ का हो, अथवा किसी दूरस्थ सन्दर्भ का। यदि कोई भी व्याख्या और शिक्षा, वचन के किसी भी अन्य भाग के साथ सुसंगत नहीं बैठती है, किसी भाग के साथ कोई विरोधाभास उत्पन्न करती है, तो फिर वह व्याख्या या शिक्षा सही नहीं है, चाहे उसे देने वाला कोई भी क्यों न हो। ऐसी हर व्याख्या और शिक्षा को कदापि स्वीकार नहीं करना चाहिए, तुरन्त ही उसका तिरस्कार किया जाना चाहिए, उसे फैलने नहीं देना चाहिए।


परमेश्वर ने अपने वचन में अनेकों स्थानों पर, पुराने और नए नियम दोनों में, यह स्पष्ट लिखवाया है कि वह किन लोगों की और कैसी प्रार्थनाएं स्वीकार करता है। लेकिन प्रार्थना के बारे में गलत शिक्षाएं देने वाले परमेश्वर के वचन की इन बातों की अनदेखी करके, केवल कुछ पदों या वाक्यों को उनके सन्दर्भ से बाहर लेकर, ये गलत और अनुचित दावे करते हैं कि परमेश्वर हर प्रार्थना का उत्तर हाँ में और तुरन्त देता है। अगले लेख में हम परमेश्वर के वचन के कुछ पदों को देखेंगे, जो हमें परमेश्वर द्वारा प्रार्थना के उत्तर दिए जाने के बारे में समझाएंगे।

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 65


The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (7)


We have been considering from Acts 2:42 the things related to practical Christian living. In this verse, four things have been given, which the initial Christian Believers followed steadfastly. Presently we are looking at the fourth of these things, praying. We have seen that contrary to the popular misconception, prayer is not just asking God to give or do something. Rather, praying is conversing with God; and God’s people should be talking about everything with God, so that they will keep receiving guidance, help, and instructions from God, and not be misled through some incorrect decision or into some wrong way. Moreover, there is another instruction given in God’ Word, that God’s people should continually remain joined to Him in prayer, i.e., keep conversing with Him. There is another misconception related to prayer, that God will answer all prayers in “yes” and answer immediately. And if this does not happen, then it means that there is something lacking in the faith of the one praying, therefore, God has not given the expected answer to the prayer. Since the last article, we have started to consider this topic, and have understood the possible responses to a prayer or a request through a family setting. Today we will proceed further on this, and will start looking up what the Word of God says about receiving a positive answer to prayers.


It is a very common, but incorrect teaching that God has assured in His Word that He will answer favorably all the prayers made by His people. Those who give this teaching, to substantiate their claim show some verses from the Bible, which seem to affirm their claim. But if we ponder over and analyze even a little about this claim, then it becomes apparent that this promise from God cannot be taken as is claimed about it. As an example, take a very simple example about some sports competition. Every competing team and their players have their own supporters; and every supporter wants that their team should win and their favorite player should perform well. But it is only possible for only one team to be the winner. Now, there will be Christian Believers amongst the supporters of the two playing teams; and they will be praying for their team to win. Now, whichever team loses, will the faith of their Christian supporters be held responsible for their loss? Similarly, suppose a Believer does not study properly throughout the year, and then at the time of the annual examinations, he, his family, his friends, etc. all start praying that he should pass with good marks, then would it be an appropriate prayer? And if he does not pass, then is it indicative of the state of the faith of those praying for him? Therefore, it is apparent that God will never give any promise that is inappropriate and incorrect, that which does not conform to His personality, attributes, and Word.


The most common reason for misunderstanding and misinterpreting God’s Word is not considering what is written, in its context. Instead, taking that verse or sentence out of its context, and according to one's own understanding, desire, and necessity, try to fit it into a particular interpretation and teach the same. With every passage, or verse, or phrase of the Bible, there are always two kinds of contexts, the immediate or local, and the distant. The immediate or local context are the things written before and after that passage, sentence, or verse, and should be seen and interpreted according to it, else a correct understanding and interpretation cannot be arrived at. The distant context are the other related passages and teachings related to that topic or thing, at other places in the Bible. Since there is no error, or contradiction in God’s Word, therefore, it is essential that every interpretation, and teaching should never be at a variance or contradict any other portion of God’s Word, whether of immediate and local, or of a distant context.  If any interpretation or teaching does not conform to any other part of God’s Word, or contradicts it in any way, then it cannot be a correct interpretation or teaching, no matter who is expounding it. It should never be accepted, it should immediately be rejected, and should not be allowed to spread.


God, at many places in His Word, in both the Old as well as the New Testaments, has very clearly written what kind of prayers and whose prayers He accepts. But those who give wrong teachings about prayers, ignore these things given in God’s Word, take only a few verses or sentences out of their context, and then make these false and inappropriate claims that God gives an affirmative answer to every prayer, and does so immediately. In the next article we will look at some verses from God’s Word, which will explain to us about prayers being answered by God.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 11 मई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 66

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 27

बपतिस्मों – 6

बपतिस्मे का उद्देश्य (1)

 

    इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः आरम्भिक बातों में से तीसरी, “बपतिस्मों” के हमारे इस अध्ययन में, पिछले लेखों में परमेश्वर के वचन बाइबल का अध्ययन तथा व्याख्या करने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सिद्धांतों, तथा कुछ प्रारंभिक बातों को देखने के पश्चात, जिनसे हमें बपतिस्मे के बारे में सीखने में सहायता मिलेगी, आज से हम इसके बारे में बाइबल से अध्ययन आरंभ करेंगे। जैसा कि हम पिछले लेखों में देख चुके हैं, रीति के अनुसार शुद्ध होने के लिए जल द्वारा धोए जाने और स्नान करने से यहूदी भली भांति परिचित थे। साथ ही वे पाप से भीतरी सफाई के प्रतीक के रूप में जल द्वारा बाहरी धोए जाने को भी जानते और मानते थे (यशायाह 1:16; ज़कर्याह 13:1; यूहन्ना 13:10; इब्रानियों 10:19-22; तीतुस 3:4-7)। दूसरे शब्दों में, व्यक्ति के अन्दर हुए भीतरी परिवर्तन का बाहरी प्रकटीकरण और चिह्न होना भी अनिवार्य था। प्रभु यीशु मसीह ने अपने ‘पहाड़ी उपदेश’ में अपने शिष्यों से उनके भीतरी परिवर्तन के बाहरी प्रकटीकरण, बाहरी विदित प्रमाण की अनिवार्यता के बारे में कहा (मत्ती 5:14-16)। बाद में प्रेरितों ने भी अपने लेखों में इस बाहरी प्रकटीकरण का, प्रभु यीशु का शिष्य हो जाने का संसार के सामने चिह्न रखने का उल्लेख किया (रोमियों 12:1-2; 1 पतरस 1:14-16)। इन बातों को ध्यान में रखते हुए, हम बपतिस्मे को उस रूप में देखते हैं, जैसा वह आरंभ में होता था। 

    बाइबल में बपतिस्मे का प्रथम लेख मत्ती 3 में है। हम यहाँ पर पद 1-8 में देखते हैं कि दो श्रेणी के लोग यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के पास बपतिस्मे के लिए आए थे। पद 5-6 यरूशलेम, यहूदिया, और यरदन के आस-पास के सारे देश से जन-साधारण के लोग; और पद 7 में यहूदियों के धार्मिक अगुवे, फरीसी और सदूकी। पद 6 के जन-साधारण के लोगों को यूहन्ना ने यरदन नदी में बपतिस्मा दिया, किन्तु पद 7 के फरीसियों और सदूकियों को लौटा दिया। यहाँ इन पदों में कुछ है जो हमारे आज के इस अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण है। जन-साधारण के लोगों ने “अपने अपने पापों को मानकर”; अर्थात उन्होंने अपनी भीतरी दशा को छिपाया नहीं, वरन उसे खुलकर मान लिया, और यूहन्ना ने उन्हें बपतिस्मा दे दिया – जो उनके पापों को मानने और उनके लिए पश्चाताप करने से उनके अन्दर हुए भीतरी परिवर्तन का बाहरी प्रतीक या चिह्न हुआ। लेकिन ऐसा कोई भी अंगीकार फरीसियों या सदूकियों की ओर से नहीं आया; बहुत संभव है कि उन्होंने इसे एक रस्म के अनुसार लिया, और वे केवल लोगों को दिखाने और उनकी प्रशंसा का पात्र बनने के लिए (मत्ती 23:5) बपतिस्मा लेना चाहते थे। लेकिन यूहन्ना ने उनके इस पाखण्ड पूर्ण रवैये के लिए उन्हें डाँटा, और उनसे कहा कि वे पहले “मन फिराव के योग्य फल लाओ” (मत्ती 3:8) उसके बाद बपतिस्मा लें; अर्थात, यूहन्ना उनसे उनके अंदर हुए परिवर्तन के बाहरी प्रमाण की माँग कर रहा था। जन-साधारण के लोगों ने अपने पापों के खुलकर अंगीकार करने के द्वारा यह प्रमाण दे दिया, किन्तु उन धार्मिक अगुवों से यूहन्ना ने उनके जीवन और व्यवहार के द्वारा इस परिवर्तन की माँग की।

    इसलिए, प्रथम प्रयोग या प्रथम उल्लेख के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए, हम सीखते हैं कि बपतिस्मा केवल पापों के लिए पश्चाताप के द्वारा हुए भीतरी परिवर्तन को दिखाने वाले व्यक्ति को ही, उसके बाहरी चिह्न या प्रतीक के रूप में दिया जाता था। जिसे बपतिस्मा दिया जाता था, वह अपने पापों का सार्वजनिक रीति से अंगीकार और उनके लिए पश्चाताप करने की बात को मानता था, और यूहन्ना उन्हें बपतिस्मा दे देता था। किन्तु जो लोग पाखंडी जीवन जीने के लिए जाने जाते थे, जो केवल रीति को पूरा करने या लोगों को दिखाने भर के लिए बपतिस्मा लेना चाहते थे, उन्हें वापस लौटा दिया गया। लेकिन उनके लिए द्वारा खुला छोड़ा गया; वे बपतिस्मा लेने के लिए वापस आ सकते थे। किन्तु तब, जब वे अपने जीवनों तथा व्यवहार से अपने भीतरी परिवर्तन को बाहरी रूप में दिखाते, तथा औरों के समान सार्वजनिक रीति से अपने पापों का अंगीकार करने को तैयार होते। यहाँ पर परमेश्वर के वचन में दिए गए क्रम पर ध्यान दीजिए - पहले पश्चाताप, फिर बपतिस्मा। बपतिस्मे से न तो कोई धर्मी बना, और न किसी पश्चाताप किया; लेकिन जो पश्चातापी थे, केवल उन्हीं को बपतिस्मा दिया गया। यह उस बात की पुष्टि करता है जिसे हमने इन शृंखला के आरंभ में कहा था - बपतिस्मा किसी को धर्मी या परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं बनाता है; वरन जो परमेश्वर को स्वीकार्य और धर्मी बन चुके हैं, उन्हें अपने अन्दर आए इस परिवर्तन की गवाही देने के लिए बपतिस्मा लेना है। हम इस बात और इसी पुष्टि को आगे के लेखों में भी देखेंगे, प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों को अपने स्वर्गारोहण से पहले दी गई “महान आज्ञा” के निर्देशों के संदर्भ में। किन्तु इस अति-महत्वपूर्ण तथ्य की आज रस्म के समान लिए और दिए जाने वाले बपतिस्मों में पूर्णतः अनदेखी की जाती है, और ईसाई या मसीही धर्म के अगुवे अपने लोगों और समुदायों को यह बिल्कुल झूठी और बाइबल के विपरीत बात बताते और सिखाते हैं कि डिनॉमिनेशन की रीतियों के अनुसार किसी भी स्वरूप में दिया गया बपतिस्मा “ईसाई” या “मसीही” बना देता है और परमेश्वर के राज्य में प्रवेश पाने के योग्य कर देता है। यह धर्म के नाम पर पढ़ाया और सिखाया जाने वाला एक ऐसा झूठ है जिस ने इस झूठे और बाइबल के विपरीत आश्वासन के कारण असंख्य लोगों को अनन्तकालीन नरक के मार्ग पर डाल दिया है।

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में नया जन्म पाए हुए प्रभु यीशु के शिष्य हैं, पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 27

Baptisms - 6

The Purpose of Baptism (1)

   

    In our study of “Baptisms,” the third of the six elementary principles from Hebrew 6:1-2, and having seen some important principles of studying and interpreting God’s Word the Bible, and some preliminary considerations that will help us understand about baptism, from today we will start studying about it, from God’s Word the Bible. As we have seen in the earlier articles, the Jews were quite familiar with the use of water for ceremonial cleansing, in the form or bathing or washing. Moreover, outside cleansing with water was also known and accepted as symbolical of the inner cleansing from sin (Isaiah 1:16; Zechariah 13:1; John 13:10; Hebrews 10:19-22; Titus 3:4-7). In other words, an external representation and sign to witness to others of the inner change within the person was also necessary. The Lord Jesus said in His ‘Sermon on the Mount’ that this external witnessing, this external evidence, of the inner transformation of His followers is essential (Matthew 5:14-16). Later the Apostles in their writings too spoke of this external witnessing, of presenting to the world an external sign of becoming followers of the Lord Jesus (Romans 12:1-2; 1 Peter 1:14-16). With this in mind, let us look at the baptism as it was initially practiced.

    The first Biblical record of baptism is in Matthew 3. We see here in verses 1-8 that basically two categories of people came to John the Baptist to be baptized. Verse 5-6 speaks of the common people residing in Jerusalem, Judea, and the region around Jordan; and verse 7 talks about the religious leaders of the Jews, the Pharisees and the Sadducees coming to him to be baptized. The common people of verse 6, were baptized by John in the river Jordan, but he turned away the Pharisees and Sadducees of verse 7. There is something here in these verses, that is of relevance for our today’s study. The common people were baptized, “confessing their sins,” i.e., they did not hide their actual inner state, but openly confessed it, and John baptized them - an external sign of an inner transformation by acknowledging of personal sins and repenting of them. But no such confession coming from the Pharisees and Sadducees is recorded here; they quite likely took it as a formal ritual, and wanted to undergo baptism to be seen and praised by people for doing it (Matthew 23:5). But John roundly condemned them for their hypocritical attitude, and asked them to first “bear fruits worthy of repentance” (Matthew 3:8), i.e., John asked for external evidence of an inner change from them. The common people provided the evidence by their confession, but from the religious leaders John asked that it should come through their works and living. 

    So, from the principle of the first use, we see that baptism was only given as a sign of acknowledging an inner transformation of repentance for sins by a person. The person being baptized, publicly confessed his sins and repentance, and John then baptized them. Those who were known for their hypocritical living, who wanted to take it merely to fulfil a ritual, to only show to the people, were turned away. The door to those who were turned away was left open; they could come back for baptism, provided they exhibited their inner transformation through their lives and behavior, and like the others were ready to publicly confess their sins. Take careful note the sequence that is given here in God’s Word - first repentance, then baptism. Baptism did not make anyone righteous or penitent; but those who were penitent, only they were baptized. This affirms what we had said at the beginning of this series - baptism does not make a person righteous and acceptable to God; rather, those who have become righteous and acceptable to God, they are to take baptism to witness for the change that has come within them.  We will see this point coming up again and being affirmed once again in the subsequent articles, in context of the Lord Jesus’s instructions to His disciples in His “Great Commission” before His ascension. But this very important point is largely ignored in the ritualistic baptism done today, and the religious leaders of Christian religion convey to the congregation an absolutely unBiblical and false impression that ‘baptism,’ administered in whatever denominational form, makes one a “Christian” and worthy to be admitted to the Kingdom of God. This is a lie preached and taught in the name of religion that has created a false and unBiblical assurance in countless people and put them on the road to eternal hell.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 10 मई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 65

 


Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 26

बपतिस्मों – 5

आरंभिक विचार (4) – संदर्भ में व्याख्या

 

    प्रत्येक मसीही विश्वासी को, आत्मिक बढ़ोतरी एवं परिपक्वता के लिए परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन का अध्ययन करने, उसे सीखने, और उसे अपने जीवन में लागू करना अनिवार्य है। हम देख चुके हैं कि तीन प्रकार की मौलिक शिक्षाएँ, अर्थात सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाएँ, छः आरम्भिक बातें जो इब्रानियों 6:1-2 में दी गई हैं, और व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित शिक्षाएँ जिन्हें सीखना और जानना अति आवश्यक है, क्योंकि ये मसीही जीवन बनाने के लिए एक स्थिर नींव प्रदान करती हैं। इस तीन प्रकार की शिक्षाओं में से हम सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं पर विचार कर चुके हैं, और वर्तमान में छः आरम्भिक बातें जो इब्रानियों 6:1-2 में दी गई हैं, उन में से तीसरी, “बपतिस्मों” पर विचार कर रहे हैं। हमने पिछले लेखों में देखा है कि यहूदी शुद्ध होने के लिए अनुष्ठान के अनुसार स्नान करने, धोए जाने, स्वच्छ होने से भली-भांति परिचित थे। यह उनके पवित्र शास्त्र, अर्थात वह जो हमारे लिए पुराना नियम है, में दी गई व्यवस्था में भी दिया गया था और भविष्यद्वक्ताओं ने भी लिखा था। हमने यह भी देखा था कि परमेश्वर के वचन के गुणों के अनुसार, इन गुणों पर आधारित, बाइबल की व्याख्या करने और अर्थ निकालने का एक बहुत महत्वपूर्ण सिद्धांत है पहले प्रयोग के प्राथमिक अर्थ का अपरिवर्तनीय सिद्धांत। बाइबल में दी गई किसी बात या शब्द का प्राथमिक और अपरिवर्तनीय अर्थ वह होता है जो उस शब्द या बात के पहले प्रयोग के साथ जुड़ा हुआ होता है। दूसरे शब्दों में, यह वह अर्थ है जो उन लोगों ने समझा था जब इस बात को सबसे पहले उन्हें कहा गया था। यही उस बात का प्राथमिक, अपरिवर्तनीय, अर्थ है जिस की किसी भी व्याख्या या समझ के समय अनदेखी नहीं की जानी चाहिए, जिसके साथ किसी भी व्याख्या का कभी कोई विरोधाभास नहीं होना चाहिए। अन्य सभी अर्थ या व्याख्या इस प्राथमिक अर्थ के सहायक हो सकते हैं, लेकिन कभी इसके विरुद्ध नहीं हो सकते हैं, उसे बदल नहीं सकते हैं, उसका स्थान नहीं ले सकते हैं। 

    अपने मुख्य विषय, “बपतिस्मों” में जाने से पहले, बाइबल की व्याख्या का एक अन्य महत्वपूर्ण और अनिवार्य सिद्धांत भी है, जिसे हमें सदा ध्यान में रखना चाहिए - प्रत्येक बात को उसके संदर्भ में देखें और समझें। संदर्भ तात्कालिक भी होता है, अर्थात उस से पहले और बाद के पदों, अनुच्छेदों, और खण्डों का; और दूर का भी हो सकता है, अर्थात उस शब्द या विषय से संबंधित अन्य बाइबल के पदों और खण्डों का। संदर्भ - तात्कालिक और दूर के, में देखने और समझने के इस सिद्धांत का पालन न करना ही संभवतः ईसाई या मसीही समाज में बाइबल की बातों की समझ और व्याख्या को लेकर देखी जाने वाली भिन्नताओं, गलत व्याख्याओं, और गलत समझे जाने का सबसे आम और मुख्य कारण है। यह सामान्यतः देखा जाता है कि शब्दों, वाक्यांशों, वाक्यों, पदों, खण्डों आदि को उनके संदर्भ से बाहर लेकर फिर उनकी व्याख्या की जाती है, और उन्हें वे अर्थ दिए जाते हैं जो परमेश्वर के वचन के उस भाग में कभी थे ही नहीं। या, संबंधित पदों और खण्डों में कही गई बातों का ध्यान रखे बिना ऐसे अर्थ और व्याख्याएँ दी जाती हैं जो विरोधाभास उत्पन्न करती हैं। 

    तात्कालिक संदर्भ का ध्यान रखना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हमें यह समझने और ध्यान रखने की आवश्यकता है कि बाइबल में भी भाषा का उसी प्रकार से प्रयोग किया गया है, जैसा कि उस भाषा में लिखे गए किसी भी अन्य लेख में किया जाता है। इसीलिए बाइबल में भी लेखक की अभिव्यक्तियाँ, आलंकारिक भाषा, अभिप्राय या तात्पर्य, व्यंग्य, कविता के समान प्रयोग, और अन्य साहित्यिक अभिव्यक्तियाँ देखने को मिलती हैं। और इसीलिए, बाइबल में भी सही और उचित अर्थ तब ही समझा और जाना जा सकता है जब बात को उसके संदर्भ के साथ देखा जाए। किसी भी शब्द या वाक्यांश आदि को उसके संदर्भ से बाहर लेकर उस की अर्थ या व्याख्या करना, अवश्य ही गलत अर्थों और अनुचित व्याख्याओं को ले आएगा। 

    तात्कालिक संदर्भ का हमेशा ही ध्यान रखने की अनिवार्यता का एक और कारण बाइबल के इतिहास पर आधारित है। बाइबल की सभी पुस्तकें उनके मूल स्वरूप में ठीक वैसे ही लिखी गई थीं जैसे कि अन्य कोई भी लेख लिखे जाते हैं - परिच्छेदों और खण्डों में, न कि अध्यायों और पदों में जैसा कि हम आज अपनी बाइबल में देखते हैं। इसीलिए, हम देखते हैं कि बाइबल में जब भी बाइबल के किसी अन्य स्थान पर लिखी बात का हवाला दिया जाता है तो केवल उस पुस्तक के लेखक का नाम दिया गया है, कभी किसी अध्याय या पद का हवाला नहीं दिया गया, क्योंकि उस समय में पवित्र शास्त्र में यह पदों और अध्यायों में विभाजन था ही नहीं, कि उसका हवाला दिया जा सके। यह अध्यायों और पदों में विभाजन बहुत बाद में किया गया, जिससे बाइबल अध्ययन में, हवालों को विशिष्ट बता सकने के लिए, याद रखना सरल करने के लिए, आसानी हो सके। यद्यपि यह कृत्रिम विभाजन बहुत सहायक है, और इसका प्रयोग सभी के द्वारा किया जाता है, किन्तु इसके साथ एक गंभीर समस्या भी है - कई बार इससे विचार या बात का प्रवाह बीच में ही कट जाता है, बाधित हो जाता है, अथवा रुक जाता है। और यह किसी और भाषा में अनुवाद करने में और भी अधिक गंभीर हो जाता है क्योंकि प्रत्येक भाषा के अपने ही भिन्न व्याकरण तथा वाक्य की रचना के सिद्धांत होते हैं। इसीलिए, यदि प्रत्येक बात को उसके तात्कालिक संदर्भ में, अर्थात उसके पहले और बाद के पदों, परिच्छेदों, और खण्डों के साथ देखा और समझा न जाए, तो अनजाने में ही बड़ी गलतियाँ की जा सकती हैं और बहुधा हो भी जाती हैं, क्योंकि इस एक तथ्य की अनदेखी की गई थी।

    इसी प्रकार से, अर्थ अथवा व्याख्या देते समय, बाइबल की अन्य संबंधित बातों, पदों, और खण्डों का भी ध्यान रखना अनिवार्य है, कहीं परमेश्वर के वचन के उन संबंधित भागों के साथ कोई विरोधाभास तो नहीं आ गया है क्योंकि बाइबल परमेश्वर का त्रुटि-हीन, अटल, अपरिवर्तनीय वचन है, इसलिए बाइबल का कोई भी खण्ड या भाग कभी भी किसी भी अन्य भाग के विपरीत, उसके विरोधाभास में कोई बात नहीं कहेगा। इसलिए कोई भी ऐसा अर्थ या व्याख्या सही नहीं होगी जो बाइबल के किसी भी अन्य भाग के साथ सहमत न हो, किसी भाग के साथ विरोधाभास उत्पन्न करती हो; क्योंकि बाइबल का हर पद और भाग शेष सभी की सहायता करता है, उनका समर्थन करता है। इसलिए यदि हमारे अर्थ अथवा व्याख्या के द्वारा यदि कहीं कोई असहमति अथवा विरोधाभास आ रहा है, तो गलती परमेश्वर के वचन में नहीं, हमारे अर्थ और व्याख्या में है, और उसे सही किया जाना चाहिए, उसे शेष बाइबल के साथ सहमत बनाया जाना चाहिए।

    इन सिद्धांतों को याद रखने और इनका पालन करने की आवश्यकता को हम आगे समझने पाएंगे, जब हम अपने विषय से संबंधित कुछ पदों और खण्डों को देखेंगे, जिनके अनुचित प्रयोग के द्वारा बपतिस्मे को गलत अर्थ और व्याख्याएँ दी जाती हैं। हमारे द्वारा इन सिद्धांतों का ध्यान रखना और इनका पालन करना हमें इन पदों और खण्डों की वास्तविकता को समझने में सहायक होगा तथा हमें बाइबल के विरुद्ध, गलत व्याख्याओं से बचकर रहने में हमारी सहायता करेगा। अगले लेख से हम बपतिस्मे के उद्देश्य को देखेंगे और समझेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 26

Baptisms - 5

Preliminary Considerations (4) - Interpreting in Context

   

    Every Christian Believer needs to study, learn, and apply the whole of God’s Word in his life for spiritual growth and maturity. We have seen that there are three kinds of teachings, i.e., teachings related to the gospel, teachings about the six elementary principles given in Hebrews 6:1-2, and teachings related to practical Christian living, that are essential to learn, since they provide a firm foundation to build up Christian lives. Of these three kinds of teachings, we have seen the teachings related to the gospel, and presently are considering teachings related to “Baptisms,” which is the third of the elementary principles given in Hebrews 6:1-2. We have seen in the earlier articles that the Jews were quite familiar with ceremonial washing, bathing, and cleansing for their purification. This had been prescribed in the Law as well as stated in the Prophets in their Scriptures, i.e., that which is the Old Testament for us. We have also seen that because of the characteristics of the Word of God, a very important principle for interpretation and understanding of Biblical things based on those characteristics is the Principle of the Unalterable Primary Meaning. The primary and unalterable meaning of a Biblical term or thing is the meaning that is given or used with the first use of that term. In other words, it is the meaning that those people to whom that thing was first given or mentioned, understood. This is the primary, unalterable meaning which should never be ignored or contradicted in any interpretation. Every other subsequent meaning or interpretation can supplement it, but never contradict, or alter, or replace this primary meaning. 

    Before we get into our main subject of “baptisms,” it is necessary to bear in mind another very essential and important principle of Bible interpretation - study and interpret everything in its context. The context is both immediate, i.e., the preceding and succeeding verses, or passages; and remote; i.e., the other Bible verses or passages related to that topic or term. Not adhering to this principle about interpreting in context – both immediate and remote, is probably the most common cause of various variations, misinterpretations, and misunderstandings that abound in Christendom about things given in God’s Word. It is quite commonly seen that words, phrases, sentences, verses, passages etc. are often taken out of their context, and then interpreted as saying things that were never actually meant in that part of God’s Word. Or, the other related verses and passages are not taken into consideration and contradictory meanings and interpretations are given.

    The importance of considering the immediate context is because we need to keep in mind that the Bible too uses language in a manner similar to any other text written in that language. Therefore, it has textual expressions, figures of speech, implied meanings, sarcasm, poetic usage, and other literary forms, just as any other text written in any language would have. Therefore, as is necessary for all other writings, for the Bible too, it is the context that determines the appropriate meaning of the word under consideration. Merely taking up and interpreting a word or phrase, without considering its context, is bound to bring in errors in meanings and misinterpretations. 

    Another reason for always considering the immediate context is derived from the history of the Bible. The books of the Bible were written as any other document is written - in sections and paragraphs, and not in the chapters and verses that we see in our Bibles today. That is why we see that whenever one part of the Bible quotes another part from somewhere else, it only mentions the name of the author of that book, but never the actual reference as chapter and verse, since there were no chapters or verses in the Scriptures at that time to give a reference of. The division into chapters and verses was done much later to facilitate Bible study through quoting and referencing its particular parts, as an aid to memorizing God’s Word, etc. While this artificial division into verses and chapters is very helpful, and is used universally, it also has a serious drawback - the breaking up into verses at times cuts off the thought or flow of the passage in between, without it getting completed. This gets compounded in translation into other languages, since grammar and sentence constructions differ amongst languages. Therefore, unless one makes it a point to consider everything in its immediate context, i.e., along with the preceding and succeeding verses or passages, serious errors can be brought in inadvertently; and often are brought in because of ignoring this fact. 

    Similarly, it is necessary to keep the other related verses and passages in mind, and interpret in a manner that does not contradict these other related sections of God’s Word. Since the Bible is the inerrant, infallible, unalterable Word of God, therefore one part of the Bible can never contradict another, can never mean something that does not support or go along with a meaning or interpretation ascribed to another related part of God’s Word. Rather, since every verse and section of the Bible supports and supplements the rest. Therefore, if our meaning or interpretation contradicts, or is not in conformity with all of the other related verses, passages, and sections, then there is an error in the meaning or interpretation that we are giving. It is not the Word of God that is in error; the error is in the meaning or interpretation that we are giving to it, and this has to be corrected, has to be brought in conformity with the rest of the Word of God. 

    The necessity of remembering and adhering to these principles will become apparent, as we study some passages related to our topic; verses and passages which are often used to give it meanings and interpretations that are not factual. Our keeping these principles in mind and following them will help us understand those verses and passages and to steer clear of the erroneous, unBiblical interpretations which have become associated with Baptism. In the next article, we will look into the purpose of baptism. 

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 15 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 12b - Saved in Childbearing (2) / बच्चे जनने से उद्धार (2)

Click Here for the English Translation

1 तीमुथियुस 2:15, बच्चे जनने से उद्धार पाने को समझना - भाग (2)


    अदन की वाटिका में हुए उस पहले पाप, जिसका परिणाम हम आज तक झेल रहे हैं, के कार्यान्वित हो जाने में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका हव्वा द्वारा उसके लिए परमेश्वर द्वारा निर्धारित भूमिका और कार्य से हटकर, आदम को सौंपे गए कार्य में हाथ डालना था – वह “सहायक” से “निर्णायक” और नियंत्रण करने वाली बन गई। शैतान की बातों और बहकावे में आकर (2 कुरिन्थियों 11:3), न केवल उसने वाटिका से संबंधित कार्य और वहाँ के फलों में से किसे खाना है और किसे नहीं का निर्णय करने का अधिकार अपने हाथों में ले लिया, तथा बिना आदम से पूछे अपने उस निर्णय को प्रभावी किया, वरन उसने आदम को भी अपने इस गलत निर्णय के पालन में सम्मिलित कर लिया (उत्पत्ति 3:6, 12)। यह आदम की गलती थी कि उसने हव्वा को मना करने के स्थान पर, उसके कहे को माना, और इस प्रकार वह भी परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता में आ गया। परमेश्वर द्वारा निर्धारित कार्य और भूमिका के निर्वाह के स्थान पर, दूसरे के कार्य और भूमिका में हाथ डालने के कारण पाप का यह श्राप सारे संसार और सृष्टि पर आ गया (रोमियों 8:19-23), जिसके निवारण के लिए परमेश्वर को स्वर्ग की महिमा छोड़कर पृथ्वी पर अपमानित होने तथा निकृष्ट मृत्यु को सहन करने के लिए आना पड़ा। इस पाप के कारण ही स्त्री को पुरुष की अधीनता में आना पड़ा (उत्पत्ति 3:16) – किन्तु अधीनता में आने का यह अर्थ नहीं है कि उसे पुरुष से हीन अथवा गौण कर दिया गया, उसे निकृष्ट या दासी होकर रहने के लिए कहा गया। परमेश्वर द्वारा यह कहना कि “तेरी लालसा तेरे पति की ओर होगीऔर वह तुझ पर प्रभुता करेगा”, कोई नई बात लाना नहीं थाकेवल स्त्री के “निर्णायक” होने की बजाए, उसके “सहायक” होने को, जो कि परमेश्वर की मूल योजना थी, उसी बात को फिर से दृढ़ता से व्यक्त और प्रभावी करना था।

   क्योंकि परमेश्वर ने स्त्री से “सहायक” रहने के लिए कहा है, इसीलिए वचन में बारंबार स्त्रियों को शांत रहने, पुरुषों को और कलीसिया में प्रचार न करने, और अपने पति से सीखने और उसके अधीन रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं (1 कुरिन्थियों 11:3-10; 1 कुरिन्थियों 14:34-35; इफिसियों 5:22-24; कुलुस्सियों 3:18; 1 तिमुथियुस 2:11-12; तीतुस 2:15; 1 पतरस 3:1-6)। यह उन्हें नीचा या गौण दिखाने के लिए नहीं है – क्योंकि परमेश्वर की दृष्टि में वे पुरुषों से किसी भी रीति से कमतर नहीं हैं, दोनों ही समान हैं (प्रेरितों 2:18; 5:14; 8:12; गलातियों 3:28)। वरन यह परमेश्वर द्वारा निर्धारित उनकी तथा पुरुषों की भूमिका का सही रीति से निर्वाह करने के लिए हैउनके परमेश्वर की आज्ञाकारिता में बने रहने के लिए है। क्योंकि परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता के परिणाम भयानक होते हैं, इसलिए यदि वे उसकी आज्ञाकारिता में नहीं आएँगी तो फिर अपने लिए विनाश ले लाएँगी। जो कार्य और भूमिका, विशेषकर परिवार बनाने और संचालित करने से संबंधित बातें, ममता, सहनशीलता, धैर्य आदि के निर्वाह को जैसा स्त्रियाँ कर सकती हैं, वह पुरुषों के लिए करना असंभव है। सामान्यतः, केवल स्त्री ही परिवार और बच्चों को परमेश्वर का भय और आदर करना सिखा सकती हैपुरुष के लिए यह करना बहुत कठिन है। पुरुष परिवार के लिए परमेश्वर की भक्ति का आदर्श और उदाहरण बन सकता है, किन्तु उस आदर्श और उदाहरण का अनुसरण करना, बच्चों को स्त्री ही सिखा सकती है। ऐसा भी नहीं है कि वचन के प्रचार और मसीही सेवकाई में स्त्रियों के किसी भी प्रकार से संलग्न होने के लिए मना किया गया है; वचन की शिक्षा तथा सेवकाई में भी उनकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है – अन्य महिलाओं और बच्चों के मध्य में (नीतिवचन 31:26-30; 1 तिमुथियुस 5:5-10; तीतुस 2:3-5); बस उन्हें यह प्रचार और शिक्षा, परमेश्वर की बुद्धिमानी और योजना में, पुरुषों और कलीसिया में करने से मना किया गया है। ध्यान कीजिए, मूसा की परवरिश राज-महल में, इस्राएलियों को सताने वाले मिस्रियों की रीति के अनुसार हुई थी, किन्तु उन इस्राएलियों के विपरीत व्यवहार की परिस्थितियों में, मूसा को वह परवरिश देने वाली उसकी अपनी माँ ही थी। परिणामस्वरूप, वयस्क होने पर वह मिस्र की रीति पर नहीं चला, वरनइस्राएलियों को ही “अपने लोग” और यहोवा को अपना परमेश्वर मानने पाया, जिनके लिए वह मिस्र के राज-सिंहासन और ऐश्वर्य को त्यागने के लिए तैयार हो गया (प्रेरितों 7:22-36; इब्रानियों 11:24-26)। परिवार में स्त्रियों की इस अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका और आवश्यकता का पुरुषों के पास कोई विकल्प अथवा समाधान नहीं है। बात पुरुष और स्त्री को बड़े-छोटे के दृष्टिकोण से देखने के कारण बिगड़ती है, परमेश्वर के दृष्टिकोण से देखने और समझने के कारण संभलती है, आशीष लाती है।

   अब 1 तिमुथियुस 2:15 के संदर्भ पर आते हैं। बाइबल की कोई भी बात देखने, समझने के लिए उसे उसके तात्कालिक सन्दर्भ, अर्थात उसके आगे-पीछे के पदों के साथ देखना अनिवार्य है, साथ ही उसे बाइबल में  लिखी अन्य संबंधित बातों के साथ भी देखना आवश्यक है। इस अध्याय का आरंभ मसीही सेवकाई से संबंधित विवरण के साथ होता है (पद 1-8), और फिर मसीही समाज में स्त्रियों के व्यवहार से संबंधित निर्देश दिए गए हैं (पद 9-12), तथा स्त्रियों को दिए गए इन निर्देशों का कारण समझाया गया है (पद 13-14)। क्योंकि पौलुस को, पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन में, तिमुथियुस को ये निर्देश देने पड़े, इसलिए यह एक स्वाभाविक निष्कर्ष है कि तिमुथियुस जिस कलीसिया का अगुवा था, जिसकी देखभाल का दायित्व उसे सौंपा गया था, उसमें ऐसा नहीं हो रहा था। प्रत्यक्षतःवहाँ पर स्त्रियाँ वह कर रही थीं जो परमेश्वर के वचन और मसीही विश्वास की शिक्षाओं के अनुसार सही नहीं था। स्त्रियाँ, परमेश्वर द्वारा उन्हें सौंपे गए दायित्व और भूमिका को छोड़ कर पुरुषों की भूमिका और कार्य में हाथ डाल रही थीं – वही पाप कर रही थीं जो हव्वा ने अदन की वाटिका में किया। इस कारण वे परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता की दोषी थीं, उस अनाज्ञाकारिता के दुष्परिणाम उन पर आने थे। उनके द्वारा स्वयं पर लाई गई इस विकट स्थिति से “उद्धार” अर्थात छुटकारा लेने और बहाल होने के लिए ही उन्हें यह कहा गया कि वे “बच्चा जनने” के द्वारा यह करने पाएँगी; अर्थात अपने पति के साथ मिलकर उसके “सहायक” की भूमिका के निर्वाह के द्वारा, परिवार में अपनी भूमिका के सही निर्वाह, परिवार और बच्चों की अच्छी देखभाल और सही परवरिश के द्वारा, वे अनाज्ञाकारिता का पाप करने की अपनी इस प्रवृत्ति से निकलने पाएंगी – उस से “उद्धार” पाएँगी – न कि वह आत्मिक उद्धार पाएंगी जिसका उल्लेख रोमियों 10:9-13 में किया गया है। इसीलिए इस 15 पद का दूसरा भाग कहता है, “यदि वे संयम सहित विश्वासप्रेमऔर पवित्रता में स्थिर रहें।” क्योंकि जो वास्तव में परमेश्वर से प्रेम रखता है, वह परमेश्वर के वचन और निर्देशों पर विश्वास भी रखेगा, और चाहे स्वाभाविक प्रवृत्ति अथवा संसार के लोगों के द्वारा उकसाया जाना कैसा भी हो, वह संयम के साथ परमेश्वर के वचन का आज्ञाकारी रहेगा, और अनाज्ञाकारिता के पाप से दूषित नहीं वरन वचन की आज्ञाकारिता की पवित्रता में स्थिर बना रहेगा। बच्चा जनने का अभिप्राय पारिवारिक दायित्व का ठीक से निर्वाह करना हैऔर इस पद का तात्पर्य स्त्रियाँ पुरुषों के कार्यों में हाथ डालने के स्थान पर, अपने दायित्वों के निर्वाह में लौट आने और उन्हें ठीक से निभाने के द्वारा अनाज्ञाकारिता के दण्ड से बचाई जाएँगी, है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************************

English Translation

Understanding Being Saved in Childbearing, 

1 Timothy 2:15 - Part (2)

In the committing of the first sin in the Garden of Eden, whose consequences we are still suffering, there was a very major role of Eve taking upon herself a role entrusted to Adam, instead of continuing to fulfill the role and responsibilities assigned to her by God. Instead of remaining as Adam's "helper" she took on the role of being not only the "decision-maker" but also of ensuring implementation of her decision. Getting beguiled by Satan's clever talk (2 Corinthians 11:3), she not only took it upon herself to decide and implement which fruit should be eaten, but also made Adam to eat of the forbidden fruit (Genesis 3:6, 12). Adam's error was that instead of refusing Eve and disallowing her eating the fruit, he too did what she said, and therefore made himself a party to her disobeying God; he too became guilty of the sin of disobedience. Instead of fulfilling God given role and responsibility, putting her hand into the other person's role and responsibility, sin entered and its curse has affected the whole creation (Romans 8:19-23), and to mitigate the effects of this sin God had to leave the glory of heaven, come down to earth to be humiliated and ridiculed, and to suffer the abominable death on the cross. It was because of this sin that Eve and womankind had to come under the subjugation of Adam and mankind (Genesis 3:16) - but this subjugation does not mean she had to become lesser or inferior to man and live a contemptible life as a slave of man. God's saying "Your desire shall be for your husband, And he shall rule over you" was not stating or bringing in something new; it was only firmly emphasizing and ensuring that woman was to live and function as man's "helper" and not as the "decision-maker" and "controller", as was God's original plan for women.

Because God has asked the woman to be man's "helper", therefore God's Word repeatedly asks women to remain quiet, not to preach to men or in the Church, and to learn from their husbands and remain under his authority (1 Corinthians 11:3-10; 1 Corinthians 14:34-35; Ephesians 5:22-24; Colossians 3:18; 1 Timothy 2:11-12; Titus 2:15; 1 Peter 3:1-6). This is not to show them as inferior or lesser – because in God's eyes they are not in the least inferior to men, rather, both are equal (Acts 2:18; 5:14; 8:12; Galatians 3:28). But it is to ensure a proper fulfilling of the roles of men and women as envisaged by God; and for them to remain in obedience to God. Since the consequences of disobeying God are catastrophic, therefore if they do not bring themselves under the obedience of God, they will suffer destructive consequences. The work and role, specially the one related to making and building a family, to demonstrating motherly love and care, patience, forbearance etc. the way women can do, is virtually impossible for men to do likewise. Generally speaking, only the woman can teach the family and children to reverence and obey God; but this is a challenging task for men. A man can make himself an example of godly living, but only a woman can teach the children to emulate that example set up by the man. Also, it is not that the women have been absolutely forbidden to preach or minister God's Word to others; they have a very important role to play in the teaching and preaching of God's Word - but to other women and to children (Proverbs 31:26-30; 1 Timothy 5:5-10; Titus 2:3-5); only that in God's wisdom and planning, they have been forbidden from doing this in the Church or to men. Take note, Moses had been brought up in the royal palace, and taught by the very Egyptians who oppressed the Israelites. But in that environment of opposing the Israelites, it was Moses' mother who had been responsible for his upbringing. Consequently, as an adult, Moses did not walk and work like the Egyptians, but considered the Israelites as "his people" and Jehovah as his God, and for this he was even willing to sacrifice his Egyptian royal status and life of luxury (Acts 7:22-36; Hebrews 11:24-26). This is a very important role and function of ladies in a family, for which the men have no alternative solution. Looking at men and women from the superiority-inferiority, major-minor, better-worse perspective only brings problems; but looking at them from God's perspective and understanding the issue as God wants it understood brings peace and blessings.

Now let us look into the immediate context of 1 Timothy 2:15. To analyze and understand anything from the Bible, it is imperative to look at it in its immediate context - along with the verses before and after it; moreover, it should also necessarily be seen along with the other related things given in the Bible. This chapter begins with instructions related to Christian service (vs. 1-8), followed by instructions related to behavior of women in Christian society (vs. 9-12), and the reason for this is also given (vs. 13-14). Because Paul, under the guidance of the Holy Spirit, necessarily had to give these instructions to Timothy, therefore it is an obvious conclusion that in the Church where Timothy was an elder or leader and had the responsibility of shepherding it, things were not being done according to God's instructions. Evidently, the ladies in that Church were doing things that were not in accordance with God's Word and Christian teachings. The women, having left their God given role and responsibilities, were involving themselves in the roles and responsibilities of men - were committing the same sin that Eve did in the Garden of Eden. Therefore, they were guilty of the sin of disobeying God, and would have had to suffer the deleterious consequences of their disobedience. It was to "save" or deliver them from the harmful consequences of their self-inflicted disobedience and to restore them to their correct positions, that they were told to "be saved in childbearing"; the implication was that by living out their proper role as the "helper" of their husbands and of "home-makers" and other family responsibilities, e.g. proper upbringing and teaching of children and taking care of the family, they will be able to "save" themselves from the consequences of committing this sin - they will thus be "saved" from both, the tendency and its consequences. This "being saved" is not the spiritual salvation that Romans 10:9-13 is talking about. That is why, the second part of this verse says, "if they continue in faith, love, and holiness, with self-control." Because whosoever truly 'loves' God, will also 'believe' in and be obedient to God's Word, and will not defile herself by disobedience, rather will remain firm in the 'holiness' of obedience, exercising 'self-control' no matter what the provocation by their natural tendencies or the ways and teachings of the world may be. The implication of the phrase 'childbearing' is to properly fulfill their familial responsibilities and role; and the meaning of this verse is that the women by reverting back to their role of home-makers and looking after their families, instead of getting into the roles and responsibilities given to men, will be able to "save" or deliver themselves from the consequences of disobedience.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well