ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Safe लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Safe लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 2 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 25 - Improper Behavior Towards God’s Word - 5 / आशीषित एवं सफल जीवन – 25 - परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 5

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 25 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 10

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 5

 

पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर न केवल यह चाहता है कि उसके लोग उसके निर्देशों के अनुसार ही कार्य करें, वरन साथ ही इस बात के लिए भी दृढ़ है कि वे उन कार्यों को ठीक वैसे ही करें जैसा उसने उन से करने के लिए कहा है; न कि अपनी इच्छा और तरीके से। इस सिद्धान्त के एक व्यवहारिक चित्रण के रूप में, आज हम मूसा के द्वारा मिस्र से इस्राएल के छुड़ाए जाने से सम्बन्धित कुछ घटनाओं को देखना आरम्भ करेंगे। आज हम मूसा के इस्राएल का अगुवा बनने का प्रयास करने के बारे में देखेंगे, और फिर उसके बाद कुछ अन्य उदाहरण भी देखेंगे।


प्रेरितों 7:22-36 में स्तिफनुस द्वारा दोहराए गए इस्राएल के छुड़ाए जाने के संक्षिप्त घटनाक्रम को देखिए। जैसा स्तिफनुस ने कहा था, मूसा, इस्राएलियों के साथ अपना भाईचारा और समर्थन व्यक्त करने के लिए स्वतः ही उनके पास गया था। वहाँ पर एक मिस्री द्वारा एक इस्राएली पर किए जा रहे अत्याचार को देख, पहले तो मूसा ने इस्राएली के पक्ष में कुछ करने के लिए, अपनी ही समझ के अनुसार, उस मिस्री को मार डाला; और फिर बाद में इस्राएलियों के मध्य के विवादों को भी सुलझाने का प्रयास किया। संभवतः उसका विचार रहा होगा कि उसकी राजसी हैसियत और क्षमताओं के कारण, इस्राएली उसे मिस्र के दासत्व से उनका छुड़ाने वाला समझ लेंगे, उसे स्वीकार कर लेंगे। लेकिन इस्राएलियों ने ऐसा नहीं किया, अपने छुड़ाने वाले के रूप में उन्होंने उसका तिरस्कार किया, और मूसा को अपनी जान बचा कर मिस्र से भागना पड़ा। इसके बाद और चालीस वर्ष की तैयारी का समय लगा, और तब परमेश्वर मूसा को वापस मिस्र में लेकर आया और उसके द्वारा इस्राएल को दासत्व से छुड़वाया।


यद्यपि मूसा इस्राएलियों को छुड़ाने के लिए परमेश्वर द्वारा चुना और निर्धारित किया हुआ था, लेकिन मूसा अपनी इच्छा और तरीके से इस कार्य को नहीं कर सका, बल्कि ऐसा करने के प्रयास में जान के जोखिम में आ गया। वह यह बात नहीं जानता था कि जब उसने यह कार्य अपने आप ही करने का प्रयास किया था, उस समय वह इस ज़िम्मेदारी के निर्वाह के लिए प्रशिक्षित और तैयार किया हुआ नहीं था। परमेश्वर को उसे चालीस वर्ष तक जंगल में प्रशिक्षित करना पड़ा, उसे बिना किसी पहचान के तथा दूसरों पर आश्रित एक परदेशी बनकर एक साधारण से व्यक्ति के रूप में जीवन जीने के द्वारा, उसके घमण्ड और राजसी सोच को तोड़ना पड़ा। उसे मूक, असहाय, और मूर्ख भेड़ों के साथ काम करना पड़ा, जो अपनी इच्छा से, तथा परिणाम की कोई चिंता किए बिना ही कुछ भी कर बैठने की प्रवृत्ति रखती थीं। जब मूसा ने उनके साथ रहते हुए धैर्य सीख लिया और उसमें बुद्धिहीन पशुओं की भी देखभाल करने का हृदय विकसित हो गया, तब परमेश्वर ने उसे इस्राएलियों को छुड़ाने के लिए भेजा।

 

साथ ही एक बात और भी थी, जिस समय मूसा ने स्वतः ही इस्राएलियों का छुड़ाने वाला बनने का प्रयास किया था, तब तक परमेश्वर द्वारा उनके छुटकारे के लिए निर्धारित समय पूरा नहीं हुआ था; और जिस दिन यह समय पूरा हो गया, परमेश्वर उन्हें मिस्र से निकाल लाया (उत्पत्ति 15:13; निर्गमन 12:40-41)। जब मूसा के जाने का समय आया, उस समय, जलती हुई झाड़ी की घटना और संबंधित बातों के द्वारा (निर्गमन 4) परमेश्वर ने मूसा को यह भी दिखाया कि यद्यपि अपनी दृष्टि में, और अपने आँकलन के अनुसार, उसमें इस्राएलियों को मिस्र से छुड़ाने के लिए कोई योग्यता, कोई सामर्थ्य नहीं थी; किन्तु परमेश्वर की आज्ञाकारिता के द्वारा वह अद्भुत आश्चर्यकर्म कर सकता था।


अब, मूसा यह जान चुका था कि इस असंभव लगने वाले कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए उसके पास अपना कुछ भी नहीं था जिसके आधार पर वह इसे कर पाने का कोई दावा कर पाता, या ऐसा करने का सोच भी सकता था; वह इसके लिए पूर्णतः परमेश्वर पर ही निर्भर था। और हम यह अच्छे से जानते हैं कि यह केवल मूसा की परमेश्वर के प्रति निःसंकोच आज्ञाकारिता, तथा असंभव दिखने वाली बातों के लिए भी परमेश्वर पर उसका पूर्ण भरोसा रखना ही था जिसने न केवल उसे इस्राएलियों को स्वीकार्य और उनका अगुवा तथा छुड़ाने वाला बनाया, बल्कि उसे फिरौन द्वारा किसी भी हानि के करने से भी सुरक्षित रखा, यद्यपि मूसा में होकर उनपर आई दस विपत्तियों के कारण मिस्र को बहुत भारी हानि उठानी पड़ी थी (इब्रानियों 11:24-27)।


उनको मिस्र से निकाल लाने के पश्चात, इस्राएल को और आगे वाचा किए हुए कनान देश में ले जाने से पहले, परमेश्वर ने इस्राएलियों से उसके साथ एक वाचा बाँधने के लिए कहा, उसके आज्ञाकारी बने रहने की वाचा (निर्गमन 19:3-8)। इस्राएलियों के यह वाचा बाँधने के बाद, परमेश्वर ने पहले उन्हें अपनी आज्ञाएँ, फिर अपनी व्यवस्था दी, और फिर इसके बाद उन से कनान की यात्रा के दौरान उसकी आराधना करने के लिए एक आराधना का तम्बू भी बनाने के लिए कहा। यहाँ पर ध्यान दीजिए कि इस्राएलियों और परमेश्वर के बीच की यह वाचा केवल एक ही बात पर आधारित थी, परमेश्वर के प्रति बिना किसी शर्त के, उनकी पूर्ण आज्ञाकारिता पर।


हम अगले लेख में भी इस्राएल की इस यात्रा के बारे में और देखेंगे, तथा इस उदाहरण से और भी सीखेंगे कि परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारिता का अर्थ है परमेश्वर द्वारा कही गई बात को उसके द्वारा बताए गए तरीके से ही पूरा करना; न कि परमेश्वर द्वारा निर्धारित बात और दिये गये निर्देशों को अपने या अन्य मनुष्यों द्वारा गढ़े गये तरीकों और रीतियों द्वारा करना।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।




कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 25 - Be Stewards of God’s Word – 10 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                    Audio Discussion

Improper Behavior Towards God’s Word - 5

 

In the previous article we have seen that God not only wants His people to do what He instructs them to do, but is also equally particular that they do it just the way that He wants them to do it; and not according to their own concepts and fancies. As a practical illustration of this principle, today we begin to look at incidents related to Israel's deliverance from Egypt through Moses. Today we will see about Moses attempting to become the leader of Israel, and later see some other examples as well.


Consider the summary of Israel’s deliverance as stated by Stephen before the Council in Acts 7:22-36. As Stephen recounts this incident, Moses, wanting to express his solidarity and brotherhood with them, had initially gone to the Israelites on his own. There, acting in favor of an Israelite being oppressed by an Egyptian, according to his own understanding Moses even killed the oppressor, and then tried to settle disputes between the Israelites. Probably, his thinking was that because of his royal status and capabilities, the Israelites will accept him as their deliverer from Egyptian slavery. But the Israelites rejected him as their potential deliverer, and he had to run away from Egypt for saving his life. It took another forty years of preparation before God brought him back to Egypt, to deliver Israel from slavery through him.


Though Moses was to be the one through whom God would deliver Israel, yet at that time Moses could not do this according to his desire and by his own methods; rather, in attempting to do so, he jeopardized his life. What Moses was unaware of  was that when he tried to do it on his own, he was still not trained and prepared to carry out this responsibility. God had to train him for another forty years in the wilderness, as a nobody living and working in a very simple manner, as a foreigner dependent upon others. Thereby, God had to break his pride and his royal manner of thinking. Moses had to work with dumb, defenseless sheep, prone to do things their own way without bothering about the consequences. It was only when Moses had learnt patience and developed the heart to care for even dumb animals, that he was sent to deliver Israel.

 

Also, another thing was that at the time Moses attempted to become their deliverer, God’s determined time for their deliverance had not been completed; and the day this time was completed, God brought them out of Egypt (Genesis 15:13; Exodus 12:40-41). In the incidence of the Burning Bush and associated events (Exodus 4), God had also shown to Moses, that though in his own eyes, and by his own reckoning, he had no qualities and capabilities to deliver Israel from Egypt; but through being obedient to God, he was capable of doing extra-ordinary miracles.


Now, Moses had learnt that for being successful in carrying out this seemingly impossible task, he had nothing of his own by which he could make any claims or even think of accomplishing it; he was totally dependent on God for it. And we know this very well that it was only his unflinching obedience to God, and his complete trust in God for even seemingly impossible things, that was the only thing that made him acceptable to Israel as their leader and deliverer. It was this faith that kept Pharaoh from harming him in any way, although through Moses Egypt had suffered great loss, in the ten plagues he brought upon them (Hebrews 11:24-27).


Having brought them out of Egypt, before leading Israel towards the Promised Land, Canaan, God asked the Israelites to make a covenant with Him, of being obedient to Him (Exodus 19:3-8). After the Israelites agreed to this covenant, God proceeded further, first giving them His Commandments, and then the Law, and then asking them to build the Tabernacle for worshipping Him while they journeyed to Canaan. Take note that the covenant between the Israelites and God was totally dependent on one and only one thing, absolute, unconditional obedience to God.

 

We will continue considering this Exodus journey of Israel in the next article as well, to continue learning from this illustration that obedience to God means doing the things He has said, and doing them the way He wants them done; and not doing God ordained and instructed things, by methods and rituals contrived by other people, or self.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 26 नवंबर 2025

God’s Word - The Bible - 17 - Unique in its Survival Part - 3 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 17 - बचे रहने में अनुपम और विशिष्ट भाग - 3

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 17

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

बचे रहने में अनुपम और विशिष्ट भाग - 3 

   

इस विषय पर पिछले दो लेखों में हमने देखा है कि संसार भर में, बाइबल के संकलित होकर एक पुस्तक बनने के आरंभ से ही, बाइबल के शत्रुओं ने उसे नष्ट करके समाप्त करने के अनगिनत प्रयास किए हैं। मसीहीयत तथा परमेश्वर के वचन बाइबल का 2000 वर्ष का इतिहास, इनके बहिष्कार, प्रताड़ना और सताव, तथा इन्हें झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों (2 कुरिन्थियों 11:3-4, 13-15; गलातियों 1:6-9) के द्वारा भ्रष्ट कर देने, और समाप्त कर देने के निरन्तर प्रयासों का इतिहास है। बाइबल के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाए गए, उसकी प्रतियों को खोज-खोज कर एकत्रित किया गया और जला दिया गया। रोमी शासन से लेकर वर्तमान समय में कम्युनिस्ट तथा अन्य देशों में उसे कानून द्वारा वर्जित कर दिया गया और अभी भी है, उसकी प्रतियों को अपने साथ रखना दण्डनीय अपराध घोषित किया गया, और ये प्रयास आज भी ज़ारी हैं। किन्तु बाइबल की प्रतियाँ फिर भी बची रहीं, और बढ़ती रहीं, जैसा आज भी हो रहा है; लोगों ने जान पर खेलकर या जान तक देकर, बेघर होकर, बंदीगृहों में कठोर दंड सहने के लिए डाल दिए जाने के बावजूद बाइबल को बचा कर रखा, और उसे प्रकाशित तथा प्रसारित करते रहे। आज हम इसी विषय पर कुछ और रोचक तथ्यों को देखते हैं। 

वोल्टेयर नामक विख्यात फ्रांसीसी नास्तिक और परमेश्वर का घोर विरोध एवं निन्दा करने वाले व्यक्ति ने, जिसका देहांत 1778 में हुआ था, भविष्यवाणी की थी कि उसके समय से 100 वर्ष के अन्दर ही, मसीही विश्वास और बाइबल दोनों समाप्त हो जाएंगे, इतिहास में दब कर रह जाएंगे। वोल्टेयर जाता रहा, उसकी भविष्यवाणी भी बिना पूरी हुए जाती रही; किन्तु एक बहुत रोचक बात भी हुई। वोल्टेयर की मृत्यु के पचास वर्ष बाद, जेनेवा बाइबल सोसायटी ने वोल्टेयर के घर को खरीद लिया, और फिर उसके घर में लगी छापने की मशीन से बाइबल की छपाई होने लगी, छपी हुई बाइबल का प्रसार और वितरण उसी के घर से होना आरंभ हो गया। प्रभु यीशु मसीह ने कहा था, "आकाश और पृथ्वी टल जाएंगे, परन्तु मेरी बातें कभी न टलेंगी" (मरकुस 13:31), और आज तक उनकी कही यह बात सही प्रमाणित होती रही है; कोई परमेश्वर के वचन को नाश अथवा झूठा प्रमाणित करने नहीं करने पाया है।

आलोचकों ने कई धारणाएं बनाई, कि बाइबल को झूठा या गलत प्रमाणित कर दें। एक प्रयास यह तर्क देने के द्वारा किया गए कि मूसा द्वारा लिखी बाइबल की पहली पाँच पुस्तकें उसके द्वारा लिखी हुई हो ही नहीं सकती थीं क्योंकि मूसा के समय (1500-1400 ईस्वी पूर्व) तक लिखना इतना विकसित ही नहीं होने पाया था; इसलिए वे पुस्तकें बाद में कभी लिखी गई होंगे, और उन्हें मूसा के नाम कर दिया गया है। किन्तु इस तर्क और धारणा के दिए जाने के कुछ समय बाद "हम्मूराबी की लाठ" खोज निकाली गई; पत्थर की इस लाठ पर उसके द्वारा उसके राज्य में लागू किए गए नियम लिखे हैं, और यह लाठ मूसा से सैकड़ों वर्ष पुरानी है - अर्थात, यह प्रमाणित हो गया कि मूसा के समय से भी बहुत पहले से लोग लिखना जानते थे, और लिखित नियम विद्यमान थे। बाद में हुई अन्य पुरातत्व खोजों ने भी यह प्रमाणित कर दिया है कि मूसा के समय से पहले भी लिखित सामग्री विद्यमान थी, भाषा विकसित हो चुकी थी। 

इसी प्रकार का एक अन्य तर्क यह दिया गया था कि अब्राहम के साथ उत्पत्ति की पुस्तक में जिन हित्ती लोगों का उल्लेख आया है, उनका बाइबल के बाहर कोई प्रमाण नहीं है। किन्तु पुरातत्व खोजों ने इस दावे को भी झूठा दिखा दिया और हित्तियों की प्राचीन सभ्यता को उजागर भी कर दिया।

अर्थात, आज तक भी, सारे संसार भर में, और सारे इतिहास में, बाइबल को गलत या झूठा प्रमाणित करने, उसे नष्ट करने के सभी प्रयास असफल ही रहे हैं। बाइबल को नष्ट करने का प्रयास करने वाले नाश हो गए, किन्तु परमेश्वर का वचन बाइबल आज भी स्थिर और दृढ़ स्थापित है, अटल है, अचूक है, हर रीति से बढ़ता ही जा रहा है। यह एक सोचने की बात है कि बाइबल और उसके संदेश में ऐसा क्या है कि संसार के इतिहास में केवल बाइबल ही एकमात्र ऐसी पुस्तक रही है जिसका हर समय, हर स्थान पर, उस समय और स्थान के शासन तथा शासन तंत्रों द्वारा, इतना घोर और हिंसक विरोध किया गया है, और उसे नष्ट कर देने के यथासम्भव प्रयास किये गये हैं; और यह सब आज भी किया जा रहा है, सक्रीय रीति से अनेकों देशों में हो रहा है। जबकि उसी समय और स्थान के जन-साधारण में बाइबल के प्रति भूख और लालसा न केवल बनी रही है, बल्कि बढ़ती ही रही है। इसीलिये इतने विरोध और नष्ट करने के प्रयासों के बावजूद, बाइबल का प्रकाशन और वितरण कभी कम नहीं हुआ, केवल बढ़ता ही रहा है - तब भी जब उसकी प्रतियाँ हाथ से लिख कर बनाई जाती थीं, तब भी जब उसे हाथ से और फिर मशीनों से छापा जाता रहा, और आज भी जब उसके डिजिटल संस्करण और अनुवाद संसार की अधिकाँश भाषाओं में इन्टरनेट पर मुफ्त में उपलब्ध हैं।

अगले लेख में हम बाइबल द्वारा, संसार के जीवन, साहित्य, कला, और सभ्यताओं पर प्रभाव डालने में अनुपम होने के बारे में देखेंगे। परन्तु अभी के लिये, ज़रा विचार कीजिये: परमेश्वर का यही वचन जगत के आने वाले न्याय, और प्रत्येक व्यक्ति को प्रभु यीशु को अपने जीवन का हिसाब देने के बारे में भी बताता है (प्रेरितों 17:30-31; 2 कुरिन्थियों 5:10); और बाइबल में दी गई अन्त के इस समय की भविष्यवाणियों (मत्ती 24 अध्याय) के अनुसार और संसार के वर्तमान हालत के आधार पर, अन्त और न्याय का यह समय बहुत निकट है। क्या आप इस अन्त का सामना करने और प्रभु यीशु को अपने जीवन का हिसाब देने के लिये तैयार हैं?

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 17

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Unique in its Survival Part - 3 


In the previous two articles on this topic we have seen that all over the world, since the time of its being compiled and coming into existence, the enemies of the Bible have made countless attempts to destroy and bring it to an end. The 2000 years history of Christianity and God’s Word, the Bible, is a history of relentless attempts to eliminate them - by ostracism, persecution, and through corruption by spreading false teachings and wrong doctrines (2 Corinthians 11:3-4, 13-15; Galatians 1:6-9). Circulating copies or contents of the Bible was officially banned, its copies were searched out, collected and burnt. Since the time of the Roman empire, till today, in many countries, keeping copies of the Bible was and is forbidden by law;  was and is declared a punishable offense; as we see it till date in communist and many other countries of the world. But copies of the Bible still survived, and have only continued to grow. People kept the Bible alive, and continued to publish and circulate it, even at the cost of being put to death or being imprisoned, being made homeless, and being subjected to many harsh punishments. Today we will look at some more interesting facts on this topic.

Voltaire, a noted French atheist and blasphemer who died in 1778, predicted that within 100 years from his time, both the Christian faith and the Bible would be lost, buried in history. Voltaire passed away, and his prophecy remained unfulfilled. But a very interesting thing also happened. Fifty years after Voltaire's death, the Geneva Bible Society bought Voltaire's house, and then began printing the Bible with a printing machine installed in his house; circulation and distribution of the printed Bible started happening from his home. The Lord Jesus Christ said, "Heaven and earth will pass away, but My words will by no means pass away" (Mark 13:31), and to this day He has always been proved to be true; No one has been able to prove the Word of God to be destructible or false.

Critics cooked up several theories, to prove the Bible to be false or wrong. One attempt was made by arguing that the first five books of the Bible said to have been written by Moses could not have been written by him because writing had not developed to that extent till Moses' time (1500–1400 AD). So those books must have been written sometime later, and then named after Moses. But sometime after this argument and theory was given, the "Pillar of Hammurabi" was discovered. This stone pillar bears the inscribed rules that he enforced in his kingdom, and is hundreds of years older than Moses, proving that people knew how to write, and written rules were present long before Moses' time. Other later archaeological discoveries have also proved that written material existed, and language had developed even before the time of Moses. 

Another similar argument was made about the existence of Hittites, mentioned with Abraham in the book of Genesis, that there is no evidence of Hittites outside the Bible. But archeological discoveries also proved this claim to be false and brought to light the ancient civilization of the Hittites.

To this day, throughout the world, and throughout history, all attempts to destroy the Bible have been unsuccessful. Those who tried to destroy the Bible perished, but the Word of God, the Bible, still remains established and firm, unshakable, infallible.    Unique in its effects on Life, Literature, Arts, Culture and Civilizations.

In other words, all over the world, and throughout the history of the world, all attempts to prove the Bible wrong or false, and destroy it have only failed. Those who tried to destroy the Bible came to an end, but the Word of God still stands tall, and firmly established; it remains irrefutable, infallible, and continues to increase in every sense of the word. It is worth pondering over, what is there in the Bible and in its message, that throughout the history of the world, it has been the only book that has been so severely, violently, and officially targeted, by the rulers of that time and place; an all out attempt for its destruction has been and is still actively being made at many places, and in many countries. Yet, the hunger and longing for the Bible amongst the common people has not only remained, but has only grown, and is continuing to grow. That is why despite all the opposition and attempts at its destruction, the publication and distribution of the Bible has never decreased, rather, has only continued to grow - as happened when it was hand-written, when it was hand-printed and later machine printed, and now, when its digital versions are freely available on the internet in all the major languages of the world.

In the next article we will see how the Bible is unique in its effects on Life, Literature, Arts, Culture and Civilizations all across the world. But for now, think over the fact that this Word of God, also speaks of the coming end of the world and time of judgment when every person will have to stand before the Lord Jesus  to give an account of his life (Acts 17:30-31; 2 Corinthians 5:10); and when we corelate the current world condition and events with the prophecies related to the end times (Matthew chapter 24), we can see that this time is very near. Are you ready to face this end-time judgment, and give an account of your life?

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 10 नवंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 247

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 92


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (34) 


व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बातों के वास्तविक मूल स्वरूप और निर्वाह के बारे में हम परमेश्वर के वचन बाइबल में उनके बारे में दिए गए उदाहरणों और हवालों से सीखते आ रहे हैं। प्रेरितों 2:42 में ऐसी चार बातें दी गई हैं, जिनमें से पहली तीन हम देख चुके हैं, और अब चौथी बात, प्रार्थना करने, पर विचार कर रहा हैं। मसीहियों में एक बहुत आम रीति है ‘प्रभु की प्रार्थना’ बोलना; इस तथा-कथित प्रार्थना को बचपन से ही रट लिया जाता है, और फिर हर अवसर पर, हर बात के लिए, बिना उसके बारे में सीखे अथवा जाने हुए, उसे बोल दिया जाता है। वर्तमान में हम इसी ‘प्रभु की प्रार्थना’ पर मत्ती 6:5-15 के आधार पर विचार कर रहे हैं। हमने देखा है कि यह वास्तव में प्रभु द्वारा दी गई कोई प्रार्थना नहीं है, वरन परमेश्वर को स्वीकार्य प्रार्थनाओं को बनाने के लिए दी गई एक रूपरेखा, एक ढाँचा है, जिसके अनुसार प्रत्येक मसीही को अपनी व्यक्तिगत प्रार्थनाएं बनानी चाहिएं। यहाँ पर, मत्ती 6:11-13 में, प्रभु ने अपने शिष्यों को पिता परमेश्वर से तीन बातों को माँगने के लिए कहा है - परमेश्वर पर पूर्ण निर्भरता, क्षमाशील होना, और परीक्षा बचे हुए तथा बुराई से सुरक्षित रहना। इन तीन में से पहली दो बातों के बारे में सीखने के बाद, पिछले लेख से हमने परीक्षा और बुराई से बचने के बारे में सीखना आरम्भ किया है। हमने पिछले लेख में बाइबल के उदाहरणों से देखा है कि उन्हें उनकी वास्तविक आत्मिक दशा से अवगत करवाने के लिए, परमेश्वर अपने लोगों की परीक्षा लेता है। बाइबल के हवालों के आधार पर हमने देखा है कि परमेश्वर अपने लोगों की परीक्षा, परमेश्वर के प्रति उनके विश्वास, आज्ञाकारिता, और मनसा की दशा को प्रकट करने के लिए लेता है। इसी सन्दर्भ में, याकूब 1:13 से हमने देखा था कि बुराई या दुष्टता से न तो परमेश्वर किसी की परीक्षा लेता है, और न ही उसकी परीक्षा ली जा सकती है। आज हम यहाँ से आगे बढ़कर, मत्ती 6:13a “हमें परीक्षा में न ला, परन्तु बुराई से बचा” को समझने का प्रयास करेंगे। 


इस पद को पढ़ने पर मन में यही विचार आता है कि परमेश्वर अपने लोगों को किसी ऐसी परीक्षा में क्यों डालेगा, जिसमें शिष्यों के पड़ने से बचे रहने के लिए प्रभु ने कहा है? एक विरोधाभास सा प्रतीत होता है कि पिता परमेश्वर परीक्षा में डालता है जबकि परमेश्वर पुत्र परीक्षा से बचाने की प्रार्थना करने को कहता है। साथ ही यह भी स्वाभाविक है कि जिस परीक्षा से प्रभु बच के रहने के लिए कह रहा है, वह किसी भली बात से सम्बन्धित तो नहीं होगी। पिछले लेख में हमने परमेश्वर द्वारा अपने लोगों की परीक्षा लेने से सम्बन्धित कुछ हवालों को देखा था। जब हम उन, तथा उनके समान अन्य हवालों को पढ़ते हैं, तो हमारे सामने यह बात उभर कर आती है कि परमेश्वर अपने लोगों की परीक्षा तब लेता है जब या तो उसे उन्हें कोई बड़ी आशीष देनी होती है, जैसे अब्राहम के साथ हुआ (उत्पत्ति 22:1, 15-19);; और उसके लिए एक बड़ी भलाई की बात थी। या फिर जब उसके लोग, उसके प्रति अपने विश्वास में दुर्बल पड़ने लगते हैं, उस पर सन्देह करते हैं, उसके विरुद्ध कुड़कुड़ाते हैं, जैसा जंगल की यात्रा के दौरान इस्राएलियों ने किया, (निर्गमन 15:25; 16:4; व्यवस्थाविवरण 8:2, 16); या जब वे परमेश्वर के साथ अपने सम्बन्धों और उसके प्रति अपने व्यवहार में निश्चिंत और लापरवाह होने लगते हैं, जैसा कनान में बस जाने के बाद इस्राएलियों के साथ हुआ (न्यायियों 3:4), तथा मृत्यु की कगार से लौटने और जीवन के पन्द्रह अतिरिक्त वर्ष प्राप्त करने के बाद राजा हिजकिय्याह ने किया (2 इतिहास 32:31 तथा यशायाह 39)। इन  आधार पर प्रभु अपने शिष्यों को अब्राहम के समान परीक्षा में पड़ने से तो नहीं रोकेगा, क्योंकि वह तो आशीष के लिए है, भली है। परमेश्वर के लोगों में बुराई आ जाने के साथ जुड़ी हुई दो बातें हैं - जंगल की यात्रा में इस्राएलियों के समान परमेश्वर के प्रति अपने विश्वास में दुर्बल पड़ना, उस पर सन्देह करना, उसके विरुद्ध कुड़कुड़ाना, तथा राजा हिजकिय्याह का और कनान में बसने के बाद इस्राएलियों का परमेश्वर के साथ अपने सम्बन्धों और उसके प्रति अपने व्यवहार में निश्चिंत और लापरवाह हो जाना।

 

इन दोनों नकारात्मक उदाहरणों के लिए अवश्य ही प्रभु अपने शिष्यों को रोकेगा, कभी नहीं चाहेगा कि परमेश्वर के साथ उनके सम्बन्धों और व्यवहार में वे कभी इनमें से किसी भी स्थिति में आएं। इसलिए, इन बातों से तात्पर्य प्रकट है, प्रभु के शिष्य परमेश्वर से किसी ऐसी परीक्षा में पड़ने की स्थिति में तब ही जाएंगे जब या तो वे परमेश्वर के प्रति अपने विश्वास में दुर्बल पड़ने लगेंगे, उसपर सन्देह करने वाले, कुड़कुड़ाने वाले होने लग जाएंगे; या यदि वे परमेश्वर के साथ अपने सम्बन्धों और व्यवहार में निश्चिंत और लापरवाह होने लग जाएंगे। शिष्यों के ऐसी स्थिति में आने पर परमेश्वर उन्हें, परमेश्वर के प्रति उनके विश्वास, आज्ञाकारिता, और मनसा की वास्तविकता को दिखाने के लिए उन्हें ऐसी स्थितियों, अर्थात परीक्षाओं में लाएगा, जिस से वे अपनी वास्तविक दशा को पहचान लें, और फिर आवश्यक सुधार और पश्चाताप करके, परमेश्वर के साथ सही रीति से जुड़ जाएं। अब, इन बातों पर ध्यान करते हुए, हम यह समझ सकते हैं कि प्रभु द्वारा अपने शिष्यों से यह कहना कि वे प्रार्थना में परमेश्वर से माँगे कि उन्हें परीक्षा में ना आने दे का अर्थ हुआ, परमेश्वर से माँगें कि वह उन्हें कभी उसके प्रति विश्वास में दुर्बल न पड़ने दे, उस पर सन्देह करने और उसके विरुद्ध कुड़कुड़ाने वाला न होने दे, वरन विश्वास और आज्ञाकारिता में सुदृढ़ बनाए रखे; तथा कभी उन्हें परमेश्वर के साथ अपने सम्बन्धों और व्यवहार में निश्चिंत और लापरवाह न होने दे, वरन हमेशा परमेश्वर को अपने जीवनों में सर्वोच्च आदर, स्थान, और महिमा देते रहने वाला बनाए रखे। क्योंकि जब प्रभु के लोग सही बने रहेंगे, तब ही वे परमेश्वर द्वारा परीक्षा में लाए जाने से बचे रहेंगे, अन्यथा नहीं। जब इस दृष्टिकोण से देखा और समझा जाता है तो प्रतीत होने वाला उपरोक्त विरोधाभास का भी समाधान हो जाता है। 


यह भी स्वाभाविक बात है कि जब शिष्यों में कोई बुराई, कोई शैतानी बात आएगी, जब भी वे किसी भी कारण से शैतान की किसी चाल में फँसकर परमेश्वर से दूर होंगे, तब उनमें विद्यमान उस बुराई के कारण वे अवश्य ही इस तरह से परीक्षा में डाले जाने की स्थिति में आ जाएंगे। इसलिए प्रभु ने दोनों बातों को साथ मिलाकर, शिष्यों से परमेश्वर से माँगने के लिए कहा कि वे परमेश्वर से माँगें कि उन्हें न तो परीक्षा में पड़ने वाला बनने दे, और न किसी बुराई को उनमें आने दे, जिससे वे किसी भी पाप में गिराए जाकर परमेश्वर से दूर हों, उसपर सन्देह करें, या उसके आदर को कम करें; जिससे उन्हें फिर परीक्षा में पड़ने का सामना करना पड़े। 


अगले लेख में हम देखेंगे कि प्रभु द्वारा शिष्यों को सिखाए गए प्रार्थना के इन तीनों विषयों के लिए परमेश्वर प्रभु के शिष्यों को, उससे इन बातों को माँगने वाले को इनके लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण किस तरह से देता है। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 92


The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (34)


We have been learning about the original form and observance of things related to practical Christian living through the examples and references given about them in God’s Word the Bible. Four such things are given in Acts 2:42, and we have seen the first three of them, and are now considering the fourth one, praying. Amongst the Christians, there is a very common ritual, to say the ‘Lord’s Prayer;’ they memorize this so-called prayer from their childhood, and then on every occasion, for everything, it is just repeated by rote, without their understanding or learning anything about it. Presently, we are considering this ‘Lord’s Prayer’ through Matthew 6:5-15. We have seen that actually this is not a prayer that has been given by the Lord, rather, it is an outline, a framework on which prayers acceptable to God have to be built by every Christian. Here, in Matthew 6:11-13, the Lord taught the disciples to ask for three things from God - to be dependent upon God, to be a forgiving person, and to be saved from being tested and kept safe from evil. Having learnt about the first two of these three things, in the last article, we have begun to learn about not being led into temptations and kept safe from evil. We have seen from the Biblical references in the last article that God allows His people to be tested or tempted to make evident to them their actual spiritual condition regarding their faith, obedience, and mind or thought towards Him. In the same context, we have seen from James 1:13 that God neither tests or tempts anybody through any evil, nor can He be tested through evil. Today, we will proceed further from here, consider and understand Matthew 6:13a “And do not lead us into temptation, But deliver us from the evil one.


On reading this verse, the thought that comes to mind is that why would God put any of His people into any such testing or temptation, for which the Lord is asking the disciples to be kept safe? There seems to be a contradiction here, that God the Father is putting the disciples into a temptation, from which God the Son wants the disciples to pray to be kept safe. Moreover, it is only natural that the temptation from which the Lord wants His disciples to be kept safe, it cannot be something that will bring them some good. In the previous article, we had seen some examples of God testing or tempting His people. When we read them and other similar references, then the thing that becomes apparent is that God tests or tempts His people either when He has to give them some great blessing, as happened with Abraham (Genesis 22:1, 15-19); which was done for a great blessing for him. Or, when His people start becoming weak in their faith towards Him, start doubting Him, start grumbling against Him, as the Israelites did in their wilderness journey (Exodus 15:25; Deuteronomy 8:2, 16); or when they become complacent towards God in their relationship and behavior towards Him, and take Him for granted, as happened with the Israelites after they had settled in Canaan (Judges 3:4), and with King Hezekiah after he had been brought back from the brink of death and given fifteen additional years of life (2 Chronicles 32:31 & Isaiah 39). On the basis of these examples, we see that the Lord will never ask for His disciples to be kept from being tested like Abraham was, since that testing would be for their good, for their blessings. There are two things associated with some evil in the people of God - becoming weak in faith towards God, doubting Him, grumbling against Him, as the Israelites did in their wilderness journey; and like King Hezekiah and the Israelites settled in Canaan, becoming complacent in their relationship and behavior towards God and taking Him for granted.


For these two negative things, the Lord would surely stop His disciples, would never desire that, they ever come in a similar situation in their relationship and behavior towards God. Therefore, from the consideration of these things, the implication is evident that the disciples of the Lord will only come into a situation of being tested or tempted by God if they start becoming weak in their faith towards Him, start doubting Him, start grumbling against Him; or in their relationship and behavior towards Him, they become complacent and start taking Him for granted. If the disciples come into any such situation, to make evident to them the actual state of their faith, obedience, and mentality towards Him, God will bring them into situations, i.e., testing, so that they should realize their actual condition, repent, and rectify the situation, and be restored in their relationship with God. Through analyzing these things, now we can understand why the Lord asked His disciples to ask God not to lead them into temptations; it means to ask God to never let them become weak in their faith on Him, doubt Him, grumble against Him, but keep them strong and well established in their faith towards Him; and never let them become complacent in their relationship and behavior towards Him and take Him from granted, rather make them always give Him the highest honor, place, and glory in their lives. Because only when God’s people remain right, will they be kept from coming under any testing or temptation by God, else they will be brought into temptation or testing. When it is seen from this point of view, then the apparent contradiction mentioned above, gets resolved.


This also is only natural, that if something evil, something devious comes into the disciples, due to any reason whenever they fall for any satanic scheme and move away from God, then because of that evil that has come into them, they will surely land up in a situation where God will have to lead them into being tested or tempted. Therefore, the Lord combined both of these things, and asked the disciples to ask God in prayer to neither lead them into temptation nor let them fall for anything evil; so that they may never fall into any sin, move away from God, doubt Him, or demean Him in any way, and then have to face the testing.


In the next article we will see how God practically trains the disciples, those who ask Him for these three things. 


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well