ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

परमेश्वर की आवाज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परमेश्वर की आवाज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2011

परमेश्वर की आवाज़

पतरस ने नए नियम की दो पत्रियाँ लिखीं, किंतु उसने यह एहसास किया कि वह केवल एक माध्यम भर है, जिसके द्वारा परमेश्वर अपना संदेश लोगों तक पहुंचा रहा है। पतरस ने अपने पाठकों को लिखा, " क्‍योंकि कोई भी भविष्यद्वाणी मनुष्य की इच्‍छा से कभी नहीं हुई पर भक्त जन पवित्र आत्मा के द्वारा उभारे जाकर परमेश्वर की ओर से बोलते थे" (२ पतरस १:२१)।

विख्यात सुसमाचार प्रचारक और बाइबल के ज्ञाता सी. एच. स्परजन ने लिखा, "बाइबल जीवित परमेश्वर की कृति है। उसने मूसा को नियुक्त किया कि उसकी प्रजा का इतिहास लिखे और परमेश्वर ने ही मूसा की कलम को निर्देशित किया। अवश्य ही दाउद ने अपनी वीणा के तारों को छेड़ा और मधुर भजन उसके हाथों से निकले, लेकिन परमेश्वर ही उसके हाथों की उंगलियों को वीणा पर चला रहा था और उसके मन में उन भजनों को भर रहा था। सुलेमान ने प्रेम के श्रेष्ठगीत गाए और उत्कॄष्ठ ज्ञान से भरे नीतिवचन बोले, लेकिन परमेश्वर ही था जो उसके होठों का निर्देशन कर उसे सुवक्ता बना रहा था। जब मैं नहूम की गर्जन और हबक्कूक के भविष्यदर्शन को पढ़ता हूँ, या मलाकी में लिखे पृथ्वी के अन्त समय की भविष्यवाणी को देखता हूँ, या पतरस की पत्रियों में परमेश्वर के शत्रुओं के आग में भस्म होने को पाता हूँ, या यहूदा की पत्री में परमेश्वर के विरोधियों पर घोर श्राप को पढ़ता हूँ - तो इन सब में मैं परमेश्वर की वाणी ही को पाता हूँ। हर पुस्तक में परमेश्वर ही बोल रहा है, कोई मनुष्य नहीं!"

"हर एक पवित्रशास्‍त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है..." (२ तिमुथियुस ३:१६); लेकिन महत्वपूर्ण है यह बात कि पवित्रशास्त्र बाइबल हमारे लिए रचि गई है, बाइबल के द्वारा परमेश्वर हमसे बातें करता है।

क्या अपने परमेश्वर की आवाज़ की ओर ध्यान दिया है? - रिचर्ड डी हॉन


बाइबल ही एक ऐसी पुस्तक है जिसका लेखक सदा वर्तमान है और अपने पाठकों के साथ विद्यमान रहता है।

हर एक पवित्रशास्‍त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिये लाभदायक है। - २ तिमुथियुस ३:१६


बाइबल पाठ: २ पतरस १:१६-२१

2Pe 1:16 क्‍योंकि जब हम ने तुम्हें अपने प्रभु यीशु मसीह की सामर्थ का, और आगमन का समाचार दिया था तो वह चतुराई से गढ़ी हुई कहानियों का अनुकरण नहीं किया था वरन हम ने आप ही उसके प्रताप को देखा था।
2Pe 1:17 कि उस ने परमेश्वर पिता से आदर, और महिमा पाई जब उस प्रतापमय महिमा में से यह वाणी आई कि यह मेरा प्रिय पुत्र है जिस से मैं प्रसन्न हूं।
2Pe 1:18 और जब हम उसके साथ पवित्र पहाड़ पर थे, तो स्‍वर्ग से यही वाणी आते सुना।
2Pe 1:19 और हमारे पास जो भविष्यद्वक्ताओं का वचन है, वह इस घटना से दृढ़ ठहरा है और तुम यह अच्‍छा करते हो, कि जो यह समझकर उस पर ध्यान करते हो, कि वह एक दीया है, जो अन्‍धियारे स्थान में उस समय तक प्रकाश देता रहता है जब तक कि पौ न फटे, और भोर का तारा तुम्हारे हृदयों में न चमक उठे।
2Pe 1:20 पर पहिले यह जान लो कि पवित्र शास्‍त्र की कोई भी भविष्यद्वाणी किसी के अपने ही विचारधारा के आधार पर पूर्ण नहीं होती।
2Pe 1:21 क्‍योंकि कोई भी भविष्यद्वाणी मनुष्य की इच्‍छा से कभी नहीं हुई पर भक्त जन पवित्र आत्मा के द्वारा उभारे जाकर परमेश्वर की ओर से बोलते थे।

एक साल में बाइबल:
  • १ राजा ६-७
  • लूका २०:२७-४७

गुरुवार, 28 अप्रैल 2011

शांत समय

खान में कठिन परिश्रम करने वाले कुछ मज़दूरों ने शाम के समय काम करते हुए एक पक्षी की मधुर चहचहाहट सुनी। उसे सुनकर वे एकदम शांत हो गए; उस शांत वातवरण में उनके मनों में बचपन की यादें ताज़ा हो गईं, जब वे इसी चहचहाहट का आनन्द लेते थे। इसी प्रकार जब हम शांत होते हैं तभी परमेश्वर की आवाज़ को सबसे साफ और प्रभावी रूप में सुन सकते हैं।

सर्दीयों की सुबह के शांत वातवरण में उठकर पाले की सफेद चादर से ढंके खेतों और मकानों का दृश्य अविस्मरणीय होता है। कब और कैसे रात के सन्नाटे में बर्फ खामोशी से आई और चांदी की सी परत से सब कुछ ढक दिया, पता ही नहीं चलता। किसी की अदृश्य उंगलियाँ प्रकृति को छू देती हैं और कायाकल्प हो जाता है। यह स्मरण दिलाता है भजन ४६:१० की पंक्ति को, "चुप हो जाओ, और जान लो, कि मैं ही परमेश्वर हूं।" तथा हबक्कूक की बात को, "परन्तु यहोवा अपने पवित्र मन्दिर में है; समस्त पृथ्वी उसके साम्हने शान्त रहे।" (हबक्कूक २:२०)

न केवल प्रकृति के शांत वातावारण में, वरन हमारे जीवन के अन्य शांत समयों में भी हम परमेश्वर की वाणी सुन सकते हैं। सभी के जीवन में ऐसे समय आते हैं जब किसी बिमारी, दुख या परेशानी के कारण नींद आंखों से दूर हो जाती है और वे बिसतर पर चुपचाप लेटे होते हैं; ये बहुमूल्य पल होते हैं जब हम परमेश्वर से बातें कर सकते हैं, उससे अपने दिल का हाल बयान कर सकते हैं, उससे कह सकते हैं कि हम उसे प्रेम करते हैं तथा अपने प्रति उसके प्रेम से आनन्दित हो सकते हैं। इन शांत समयों में जो हम सीख सकते हैं, वह किसी अन्य रीति से संभव नहीं है।

परमेश्वर के साथ शांत समय बिताने के खोजी बनें; ये शांत समय हमें एक नई शांति और स्फूर्ति से भर देते हैं, हमारे जीवनों में उसकी उपस्थिति का एक नया एहसास हमारे साथ होता है। इन अनमोल पलों को पाने के लिए आपको किसी अनिद्रा की रात की प्रतीक्षा करने की आवश्यक्ता नहीं है। बस अपने व्यस्त जीवन से बाहर निकलकर कुछ समय परमेश्वर के साथ बिताएं। - हर्ब वैन्डर लुग्ट


परमेश्वर के साथ बिताया शांत समय सामर्थ और शक्ति संजोने का समय है।

परन्तु यहोवा अपने पवित्र मन्दिर में है; समस्त पृथ्वी उसके साम्हने शान्त रहे। - हबक्कूक २:२०

बाइबल पाठ: हबक्कूक २:१५-२०

Hab 2:15 हाय उस पर, जो अपने पड़ोसी को मदिरा पिलाता, और उस में विष मिलाकर उसको मतवाला कर देता है कि उसको नंगा देखे।
Hab 2:16 तू महिमा की सन्ती अपमान ही से भर गया है। तू भी पी, और अपने को खतनाहीन प्रगट कर! जो कटोरा यहोवा के दाहिने हाथ में रहता है, सो घूमकर तेरी ओर भी जाएगा, और तेरा विभव तेरी छांट से अशुद्ध हो जाएगा।
Hab 2:17 क्योंकि लबानोन में तेरा किया हुआ उपद्रव और वहां के पशुओं पर तेरा किया हुआ उत्पात, जिन से वे भयभीत हो गए थे, तुझी पर आ पड़ेंगे। यह मनुष्यों की हत्या और उस उपद्रव के कारण होगा, जो इस देश और राजधानी और इसके सब रहने वालों पर किया गया है।
Hab 2:18 खुदी हुई मूरत में क्या लाभ देखकर बनाने वाले ने उसे खोदा है? फिर झूठ सिखाने वाली और ढली हुई मूरत में क्या लाभ देखकर ढालने वाले ने उस पर इतना भरोसा रखा है कि न बोलने वाली और निकम्मी मूरत बनाए?
Hab 2:19 हाय उस पर जो काठ से कहता है, जाग; वा अबोल पत्थर से, उठ! क्या वह सिखाएगा? देखो, वह सोने चान्दी में मढ़ा हुआ है, परन्तु उस में आत्मा नहीं है।
Hab 2:20 परन्तु यहोवा अपने पवित्र मन्दिर में है; समस्त पृथ्वी उसके साम्हने शान्त रहे।

एक साल में बाइबल:
  • १ राजा ३-५
  • लूका २०:१-२६

बुधवार, 27 अप्रैल 2011

"प्रभु मुझे संवेदनशील बनाईये!"

एक चर्च में प्रचार करते हुए प्रचारक ने देखा कि उसकी सुनहरी घड़ी रौशनी में जगमगा रही थी। उसने लिखा, "मैं देख रहा था कि लोगों का ध्यान उस चमकती हुई घड़ी की वजह से बंट रहा है। परमेश्वर ने मुझसे कहा, ’इस घड़ी को उतार दो; यह लोगों का ध्यान सन्देश से हटा रही है।’ मैंने कहा, ’प्रभु अपने पिता की दी हुई घड़ी को तो मैं पहने रह सकता हूँ!’ लेकिन परमेश्वर मुझे छोटी छोटी बातों के लिए संवेदनशील होना सिखा रहा था। मैंने बात को समझा और घड़ी को उतार दिया, और उसके बाद कभी प्रचार करते समय उसे नहीं पहना।" परमेश्वर की आत्मा द्वारा छोटी छोटी बातों के लिए भी किये गए इशारों के प्रति संवेदनशील रहना एक परिपक्व मसीही विश्वासी की निशानी है।

हर बार निश्चित रूप से परमेश्वर की वाणी को पहचानना आसान नहीं है। अन्दर से उठने वाली आवाज़ कई बार किसी भय, किसी स्वार्थ या शैतान द्वारा भी उत्पन्न हो सकती है। किंतु फिर भी यदि हम परमेश्वर के वचन के अध्ययन द्वारा परमेश्वर के सिद्धांत समझ लें और अपने आप को परमेश्वर के आत्मा के आधीन कर दें तो हम उसके कही गई बातों को भी पहचान सकेंगे। इब्रानियों की पत्री का लेखक कहता है कि परिपक्व विश्वासीयों की ज्ञानेन्द्रियाँ अभ्यास द्वारा सही और गलत की पहचान करने में सक्षम हो जाती हैं (इब्रानियों ५:१४)।

जो भी मसीह को स्वयं से प्रथम स्थान देता है वह परमेश्वर की ओर से है और उसे हम आश्वस्त होकर मान सकते हैं। परन्तु जो कुछ भी दया रहित, प्रेम रहित या स्वार्थपूर्ण है वह परमेश्वर की ओर से नहीं है और यदि हम ऐसे कार्य करते हैं तो परमेश्वर के आत्मा को दुखी करते हैं। जब कभी किसी भी विश्वासी से ऐसा कोई भी कार्य हो जाए जिससे परमेश्वर का आत्मा दुखी होता है तो उसे तुरंत परमेश्वर के सम्मुख अपने पाप को मान लेना चाहिए और क्षमा प्रार्थना द्वारा परमेश्वर के साथ अपने संबंध को ठीक कर लेने चाहिएं।

प्रत्येक विश्वासी को परमेश्वर की वाणी के समझने के लिए सदा परमेश्वर से माँगना चाहिए - "प्रभु मुझे संवेदनशील बनाईये!" - डेनिस डी हॉन


अपना नियंत्रण परमेश्वर के आत्मा को सौंप देने से हम आत्म-नियंत्रण से विहीन नहीं हो जाते।

और परमेश्वर के पवित्र आत्मा को शोकित मत करो, जिस से तुम पर छुटकारे के दिन के लिये छाप दी गई है। - इफिसियों ४:३०


बाइबल पाठ: इब्रानियों १५

Heb 5:1 क्‍योंकि हर एक महायाजक मनुष्यों में से लिया जाता है, और मनुष्यों ही के लिये उन बातों के विषय में जो परमेश्वर से सम्बन्‍ध रखती हैं, ठहराया जाता है: कि भेंट और पाप बलि चढ़ाया करे।
Heb 5:2 और वह अज्ञानों, और भूले भटकों के साथ नर्मी से व्यवहार कर सकता है इसलिये कि वह आप भी निर्बलता से घिरा है।
Heb 5:3 और इसी लिये उसे चाहिए, कि जैसे लोगों के लिये, वैसे ही अपने लिये भी पाप-बलि चढ़ाया करे।
Heb 5:4 और यह आदर का पद कोई अपने आप से नहीं लेता, जब तक कि हारून की नाई परमेश्वर की ओर से ठहराया न जाए।
Heb 5:5 वैसे ही मसीह ने भी महायाजक बनने की बड़ाई अपने आप से नहीं ली, पर उस को उसी ने दी, जिस ने उस से कहा था, कि तू मेरा पुत्र है, आज मैं ही ने तुझे जन्माया है।
Heb 5:6 वह दूसरी जगह में भी कहता है, तू मलिकिसिदक की रीति पर सदा के लिये याजक है।
Heb 5:7 उस ने अपनी देह में रहने के दिनों में ऊंचे शब्‍द से पुकार पुकार कर, और आंसू बहा बहा कर उस से जो उस को मृत्यु से बचा सकता था, प्रार्यनाएं और बिनती की और भक्ति के कारण उस की सुनी गई।
Heb 5:8 और पुत्र होने पर भी, उस ने दुख उठा उठा कर आज्ञा माननी सीखी।
Heb 5:9 और सिद्ध बनकर, अपने सब आज्ञा मानने वालों के लिये सदा काल के उद्धार का कारण हो गया।
Heb 5:10 और उसे परमेश्वर की ओर से मलिकिसिदक की रीति पर महायाजक का पद मिला।
Heb 5:11 इस के विषय में हमें बहुत सी बातें कहनी हैं, जिन का समझना भी कठिन है; इसलिये कि तुम ऊंचा सुनने लगे हो।
Heb 5:12 समय के विचार से तो तुम्हें गुरू हो जाना चाहिए था, तौभी क्‍या यह आवश्यक है, कि कोई तुम्हें परमेश्वर के वचनों की आदि शिक्षा फिर से सिखाए? और ऐसे हो गए हो, कि तुम्हें अन्न के बदले अब तक दूध ही चाहिए।
Heb 5:13 क्‍योंकि दूध पीने वाले बच्‍चे को तो धर्म के वचन की पहिचान नहीं होती, क्‍योंकि वह बालक है।
Heb 5:14 पर अन्न सयानों के लिये है, जिन के ज्ञानेन्‍द्रियाँ अभ्यास करते करते, भले बुरे में भेद करने के लिये पक्के हो गए हैं।

एक साल में बाइबल:
  • १ राजा १-२
  • लूका १९:२८-४८

मंगलवार, 26 अप्रैल 2011

शांत हो जाओ

कुछ लोग शांत वातावरण सहन नहीं कर सकते - सुबह उठते ही वे रेडियो चालु कर देते हैं; यदि वे टी.वी. नहीं देख रहे होते तो घर में ऊंची आवाज़ में संगीत बज रहा होता है। परन्तु वे कभी प्रकृति के शांत मधुर संगीत का आनन्द नहीं उठाते। उन्हें परमेश्वर की शांत और धीमी आवाज़ सुनाई नहीं देती।

इस शोर भरे संसार में एकांत में बिताए शांत समय की आशीशों का उल्लेख भजन ४६ में मिलता है। भजनकार भजन का आरंभ सामर्थ से बाहर विनाशकारी शक्तियों का सामना करते हुए भी परमेश्वर मे अटल विश्वास से करता है; वो पृथ्वी के उलट-पुलट होने, गरजते समुद्र की विशाल उफनती लहरों, पहाड़ों के डोलने और कांप कर समुद्र में गिर जाने के बारे में लिखता है। फिर वह शांत नदी के प्रवाह की बात करता है जो जीवनदाई जल लेकर आती है। इसके बाद भजनकार वर्णन करता है परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह करने वाली उग्र सांसारिक शक्तियों का जिनका विनाश होता है। तब लेखक परमेश्वर की महान विजय का चित्रण करके परमेश्वर का सन्देश कहता है, "चुप हो जाओ, और जान लो, कि मैं ही परमेश्वर हूं।" पूरा भजन शांत होकर अशांत संसार की उथल-पुथल में भी परमेश्वर के कार्य को होता हुए देखने का आहावन है - परमेश्वर किसी परिस्थिति से हारता नहीं, उसका कार्य निरंतर होता रहता है।

हम परमेश्वर की आवाज़ प्रकृति की मधुर तथा सौम्य आवाज़ में और उसके वचन में दिये गई प्रतिज्ञाओं में सुनते हैं। वह चाहता है कि हम जाने कि वो उपस्थित है और सब कुछ उसके नियंत्रण में है। लेकिन उसकी आवाज़ कोलाहल में नहीं सुनाई देती; उसकी आवाज़ सुनने के लिए हमें बाहर से ही नहीं, अन्दर से भी शांत होना होगा। - हर्ब वैन्डर लुग्ट


परमेश्वर की शांत और धीमी आवाज़ वे ही सुन सकते हैं जो शांत होकर उसकी सुनने के लिए समय देते हैं।

चुप हो जाओ, और जान लो, कि मैं ही परमेश्वर हूं। - भजन ४६:१०


बाइबल पाठ: भजन ४६

Psa 46:1 परमेश्वर हमारा शरणस्थान और बल है, संकट में अति सहज से मिलने वाला सहायक।
Psa 46:2 इस कारण हम को कोई भय नहीं चाहे पृथ्वी उलट जाए, और पहाड़ समुद्र के बीच में डाल दिए जाएं;
Psa 46:3 चाहे समुद्र गरजे और फेन उठाए, और पहाड़ उसकी बाढ़ से कांप उठें।
Psa 46:4 एक नदी है जिसकी नहरों से परमेश्वर के नगर में अर्थात परमप्रधान के पवित्र निवास भवन में आनन्द होता है।
Psa 46:5 परमेश्वर उस नगर के बीच में है, वह कभी टलने का नहीं; पौ फटते ही परमेश्वर उसकी सहायता करता है।
Psa 46:6 जाति जाति के लोग झल्ला उठे, राज्य राज्य के लोग डगमगाने लगे वह बोल उठा, और पृथ्वी पिघल गई।
Psa 46:7 सेनाओं का यहोवा हमारे संग है; याकूब का परमेश्वर हमारा ऊंचा गढ़ है।
Psa 46:8 आओ, यहोवा के महाकर्म देखो, कि उस ने पृथ्वी पर कैसा कैसा उजाड़ किया है।
Psa 46:9 वह पृथ्वी की छोर तक लड़ाइयों को मिटाता है, वह धनुष को तोड़ता, और भाले को दो टुकड़े कर डालता है, और रथों को आग में झोंक देता है!
Psa 46:10 चुप हो जाओ, और जान लो, कि मैं ही परमेश्वर हूं। मैं जातियों में महान हूं, मैं पृथ्वी भर में महान हूं!
Psa 46:11 सेनाओं का यहोवा हमारे संग है, याकूब का परमेश्वर हमारा ऊंचा गढ़ है।

एक साल में बाइबल:
  • २ शमूएल २३-२४
  • लूका १९:१-२७

गुरुवार, 31 मार्च 2011

परमेश्वर से बातें

अमेरिकी राष्ट्रपति रौनलड रीएगन के साथ एक घटना घटी - वे एक बुज़ुर्ग अमेरिकी नागरिक से फोन पर बात करना चाह रहे थे। उन्होंने उसे टेलिफोन किया लेकिन उस व्यक्ति को विश्वास ही नहीं हुआ कि फोन पर दूसरी तरफ स्वयं राष्ट्रपति हैं और राष्ट्रपति उससे बात करना चाह रहे हैं, इसलिए उसने फोन काट दिया। राष्ट्रपति फोन मिलाते रहे और वह फोन काटता रहा; ऐसा उसने आधा दर्जन बार किया। आखिरकार टेलिफोन ऑपरेटर ने और उसके पड़ौसी ने उसे समझाया और विश्वास दिलाया कि वास्तव में राष्ट्रपति ही उससे बात करना चाह रहे हैं, फिर उसने १५ मिनिट तक राष्ट्रपति से टेलिफोन पर बातें करीं।

सदियों पहले शमूएल को भी आश्चर्य में डालने वाला बुलावा आया। उसे पता नहीं चला कि कौन उसे बुला रहा है, बुलाने वाला किसी भी राष्ट्रपति से कहीं बढ़कर था। जब शमूएल ने जाना कि स्वयं परमेश्वर उससे बातें कर रहा है, तो उसने ध्यान देकर परमेश्वर की बातें सुनीं।

हम मसीहीयों की प्रतिक्रिया भी कभी कभी कुछ ऐसी ही होती है जब परमेश्वर हमसे बातें करता है। कभी कभी हमें अपने मन की गहराईयों में किसी बात के लिए ऐसा दृढ़ विश्वास होता है जिसे हम समझ नहीं पाते। पहले पहल हम उसे परमेश्वर की आवाज़ की तरह नहीं पहचानते, फिर जब हमें विश्वास हो जाता है कि हाँ परमेश्वर ही है, तो हमें अचम्भा होता कि वह हम से बातें करना चाहता है।

हम भूल जाते हैं कि परमेश्वर अपने प्रत्येक विश्वासी से एक व्यक्तिगत संबंध रखना चाहता है, वह चाहता है कि हम भी उसे व्यक्तिगत रीति से जानें। वह हम से अपने लिखित वचन बाइबल द्वारा बातें करता है, अपने जीवित वचन प्रभु यीशु मसीह द्वारा बातें करता है, और हमारे अन्दर अपने पवित्र आत्मा के रूप में निवास करता है, जो हमें उसका वचन सुनने और समझने की सामर्थ देता है।

परमेश्वर सदा हम से बातें करने के प्रयास में लगा रहता है, इसलिए हमें भी उसकी बात सुनने और मानने के लिए तैयार रहना चाहिए। - मार्ट डी हॉन


दो तरह के मसीही होते हैं, पहले वे जो परमेश्वर की प्रतीक्षा में रहते हैं और दूसरे वे जो परमेश्वर को प्रतीक्षा करवाते रहते हैं।

सो जैसा पवित्र आत्मा कहता है, कि यदि आज तुम उसका शब्‍द सुनो तो अपने मन को कठोर न करो... - इब्रानियों ३:७, ८


बाइबल पाठ: इब्रानियों ३:७-१४

Heb 3:7 सो जैसा पवित्र आत्मा कहता है, कि यदि आज तुम उसका शब्‍द सुनो।
Heb 3:8 तो अपने मन को कठोर न करो, जैसा कि क्रोध दिलाने के समय और परीक्षा के दिन जंगल में किया था।
Heb 3:9 जहां तुम्हारे बाप दादों ने मुझे जांचकर परखा और चालीस वर्ष तक मेरे काम देखे।
Heb 3:10 इस कारण मैं उस समय के लोगों से रूठा रहा, और कहा, कि इन के मन सदा भटकते रहते हैं, और इन्‍होंने मेरे मार्गों को नहीं पहिचाना।
Heb 3:11 तब मैं ने क्रोध में आकर शपथ खाई, कि वे मेरे विश्राम में प्रवेश करने न पाएंगे।
Heb 3:12 हे भाइयो, चौकस रहो, कि तुम में ऐसा बुरा और अविश्वासी मन न हो, जो जीवते परमेश्वर से दूर हट जाए।
Heb 3:13 वरन जिस दिन तक आज का दिन कहा जाता है, हर दिन एक दूसरे को समझाते रहो, ऐसा न हो, कि तुम में से कोई जन पाप के छल में आकर कठोर हो जाए।
Heb 3:14 क्‍योंकि हम मसीह के भागी हुए हैं, यदि हम अपने प्रथम भरोसे पर अन्‍त तक दृढ़ता से स्थिर रहें।

एक साल में बाइबल:
  • न्यायियों ११-१२
  • लूका ६:१-२६

बुधवार, 30 मार्च 2011

परमेश्वर की आवाज़ सुनिए

कई वर्ष पहले, मैं हर सुबह अपनी खिड़की के बाहर एक पक्षी की मधुर चहचहाट की आवाज़ से उठता था। आरंभ में उसके चहकने के संगीत से मैं रोमांचित हो उठता था, लेकिन कुछ समय में मेरे कान उसके गीतों के आदि हो गए, और अन्ततः मुझे उसकी आवाज़ सुननी बन्द हो गई। मैं उस पक्षी के मधुर गान को साधारण सी बात समझने लगा; पक्षी तो अब भी मेरी खिड़की के बाहर रोज़ सुबह गाता है, लेकिन मुझे अब उसका संगीत सुनाई नहीं देता।

कुछ ऐसा ही हमारे साथ बाइबल में होकर परमेश्वर की आवाज़ सुनने के विषय में होता है। जब हम उद्धार पाए ही होते हैं तो हम नियम से बाइबल पढ़ते हैं और ध्यान से उसकी शिक्षाओं से सीखते हैं। परमेश्वर की योजनाओं को बाइबल के पन्नों में खुलता देख हम रोमांचित भी होते हैं। लेकिन समय के साथ बाइबल पढ़ना हमारे लिए औपचारिक्ता बनने लग जाती है और हम उसके सन्देश की ओर पूरा ध्यान देना छोड़ देते हैं। नतीजा यह होता है कि हमें परमेश्वर की आवाज़ सुननी बन्द हो जाती है।

यह दुखदायी स्थिति इतने धीरे धीरे पनपती है कि इसके कमज़ोर कर देने वाले प्रभावों की ओर हमारा ध्यान नहीं जाने पाता। फिर अचानक एक दिन कुछ ऐसा होता है जिससे हमें अपनी कमज़ोरी का एहसास होता है और हम तब जान पाते हैं कि हम क्या खो बैठे हैं। कितना भला हो कि हम शमूएल की तरह परमेश्वर की ओर अपने ध्यान को लगाए रखें और कह सकें, "... कह, क्योंकि तेरा दास सुन रहा है।" (१ शमूएल ३:१०)

प्रतिदिन अपना कुछ समय नियमित रूप से परमेश्वर के वचन को पढ़ने के लिए निर्धारित करें, पढ़ते समय उसकी शिक्षाओं की ओर पूरा ध्यान दें और सभी ध्यन भटकाने वाली बातों को दूर कर दें; तभी हम परमेश्वर की आवाज़ के प्रति जागरूक रह सकेंगे और परमेश्वर की आवाज़ हमारे लिए अर्थहीन नहीं होने पाएगी। - रिचर्ड डी हॉन


जितना अधिक हम पवित्रशास्त्र को पढ़ेंगे, परमेश्वर प्रभु को उतना ही अधिक जान पाएंगे।

... कह, क्योंकि तेरा दास सुन रहा है। - १ शमूएल ३:१०

बाइबल पाठ: १ शमूएल ३:१-१०

1Sa 3:1 और वह बालक शमूएल एली के साम्हने यहोवा की सेवा टहल करता था। और उन दिनों में यहोवा का वचन दुर्लभ था और दर्शन कम मिलता था।
1Sa 3:2 और उस समय ऐसा हुआ कि (एली की आंखे तो धुंघली होने लगी थीं और उसे न सूझ पड़ता था) जब वह अपने स्थान में लेटा हुआ था,
1Sa 3:3 और परमेश्वर का दीपक अब तक बुझा नहीं था, और शमूएल यहेवा के मन्दिर में जंहा परमेश्वर का सन्दूक था लेटा था;
1Sa 3:4 तब यहोवा ने शमूएल को पुकारा और उस ने कहा, क्या आज्ञा!
1Sa 3:5 तब उस ने एली के पास दौड़कर कहा, क्या आज्ञा, तू ने तो मुझे पुकारा है। वह बोला, मैं ने नहीं पुकारा, फिर जा लेट रह। तो वह जाकर लेट गया।
1Sa 3:6 तब यहोवा ने फिर पुकार के कहा, हे शमूएल! शमूएल उठकर एली के पास गया, और कहा, क्या आज्ञा, तू ने तो मुझे पुकारा है। उस ने कहा, हे मेरे बेटे, मैं ने नहीं पुकारा, फिर जा लेट रह।
1Sa 3:7 उस समय तक तो शमूएल यहोवा को नहीं पहचानता था, और न तो यहोवा का वचन ही उस पर प्रगट हुआ था।
1Sa 3:8 फिर तीसरी बार यहोवा ने शमूएल को पुकारा। और वह उठ के एली के पास गया, और कहा, क्या आज्ञा, तू ने तो मुझे पुकारा है। तब एली ने समझ लिया कि इस बालक को यहोवा ने पुकारा है।
1Sa 3:9 इसलिये एली ने शमूएल से कहा, जा लेट रहे; और यदि वह तुझे फिर पुकारे, तो तू कहना, कि हे यहोवा, कह, क्योंकि तेरा दास सुन रहा है तब शमूएल अपने स्थान पर जा कर लेट गया।
1Sa 3:10 तब यहोवा आ खड़ा हुआ, और पहिले की नाईं पुकारा, शमूएल! शमूएल! शमूएल ने कहा, कह, क्योंकि तेरा दास सुन रहा है।

एक साल में बाइबल:
  • न्यायियों ९-१०
  • लूका ५:१७-३९