ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

विरोधाभास लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विरोधाभास लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 16 नवंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 253

 

Click Here for the English Translation


व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 98


मसीही जीवन और व्यवस्था का पालन (3) 


व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बातों को हम परमेश्वर के वचन बाइबल में से प्रेरितों 15 अध्याय से देख और सीख रहे हैं। पिछले लेखों में हमने देखा है कि शैतान ने प्रभु यीशु मसीह और कलवरी के क्रूस पर दिए गए उसके बलिदान, उसके मृतकों में से पुनरुत्थान में विश्वास और परमेश्वर के अनुग्रह द्वारा पापों की क्षमा तथा परमेश्वर से मेल-मिलाप के सुसमाचार को मसीही विश्वास के आरम्भ से ही भ्रष्ट करना और बदलना शुरू कर दिया था। शैतान ने यह काम मसीही विश्वासियों में ही होकर, उनसे पवित्र शास्त्र की गलत समझ रखने और उसके अनुचित प्रयोग करने द्वारा, “वचन की आज्ञाकारिता” के बहकावे और धोखे में डालने का उपयोग करते हुए करवाया। उसने सुसमाचार में परमेश्वर द्वारा दी गई व्यवस्था के पालन के द्वारा परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी ठहरने की बात को भी मिला देने के द्वारा यह करवाया। तब भी बहुत से लोग उसके इस बहकावे में पड़ कर सही मार्ग से भटक गए थे; और आज भी यही होता है। अधिकाँश मसीही यही मानते हैं कि अपने मत या डिनॉमिनेशन के बनाए और स्थापित किए गए नियमों, रीतियों, और परम्पराओं के पालन करने से वे परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और उसे स्वीकार्य हो जाते हैं; और यही उनके द्वारा सुसमाचार का पालन करना, उद्धार के लिए विश्वास करना भी है, जो कि उनकी एक बिलकुल गलत धारणा है। कुछ लोग इसके साथ ही फिर से व्यवस्था की बातों का पालन करने के महत्व पर भी ज़ोर देने लग गए हैं। किन्तु प्रेरितों 15 की चर्चा, उसका निष्कर्ष, और यरूशलेम में कलीसिया के अगुवों द्वारा पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन में लिए गए और सभी स्थानों पर पहुंचाए गए निर्देश से यह प्रकट है कि सुसमाचार के मूल स्वरूप (1 कुरिन्थियों 15:1-4) के पालन के अतिरिक्त उद्धार का तथा परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी होने, उसे स्वीकार्य होने का अन्य कोई उपाय नहीं है। इस मूल सुसमाचार में अन्य जो कुछ भी जोड़ा जाएगा, वह सुसमाचार को भ्रष्ट करेगा, चाहे वह जोड़ी गई बात पवित्र शस्त्र से ही क्यों न ली गई हो, और जोड़ने वाले को धर्मी नहीं वरन श्रापित बनाएगा। साथ ही यरूशलेम के अगुवों ने, उन्हें जो मसीही विश्वास में आ गए थे, अब उद्धार पाकर विश्वास में आ जाने के बाद, उनके द्वारा मसीही विश्वास के जीवन से सुसंगत जीवन शैली अपनाने के लिए, अपने पिछले जीवन और व्यवहार की चार बातों को छोड़ देने के लिए भी कहा। आज से हम इन्हीं बातों को देखना आरम्भ करेंगे। 


यरूशलेम की कलीसिया, जो उस समय की सभी कलीसियाओं में सर्वप्रथम, तथा एक तरह से अन्य कलीसियाओं की “जननी” थी, में ही प्रभु के शिष्य, प्रेरित, तथा अन्य अगुवे और प्राचीन रहा करते थे। उनकी प्राथमिकता प्रार्थना और वचन का अध्ययन तथा सेवकाई थे (प्रेरितों 6:4); तथा मसीही विश्वास का जीवन जीने से सम्बन्धित विवाद और कठिनाइयाँ, अन्तिम निवारण के लिए उन्हीं के पास लाई जाती थीं। इसीलिए, व्यावहारिक मसीही जीवन में व्यवस्था के पालन का मुद्दा भी, जब स्थानीय स्तर पर सुलझाया नहीं जा सका, तब उसे निवारण के लिए उनके सामने प्रस्तुत किया गया। इसके निवारण के बाद कलीसिया के उन अगुवों ने अन्यजातियों में से मसीही विश्वास में आए हुए लोगों को चार बातों को छोड़ने के लिए कहा। ये चार बातें थीं, मूरतों की अशुद्धता (अर्थात मूरतों को बलि किए हुओं के माँस), व्यभिचार, गला घोंटे हुओं का माँस, और लहू (प्रेरितों 15:20, 29)। उनके द्वारा वर्जित की गई ये बातें, पतरस के पहले प्रचार में दी गई व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित तीन में से तीसरी बात - अपने आप को ‘इस टेढ़ी जाति’ अर्थात संसार की बातों से अलग करना (प्रेरितों 2:40) को स्मरण दिलाती है। प्रेरित पौलुस ने भी कुरिन्थुस की मण्डली को लिखी अपनी दूसरी पत्री में मसीही विश्वासियों के लिए अनिवार्य इस अलगाव और परिवर्तन के बारे में लिखा “सो यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं” (2 कुरिन्थियों 5:17)। प्रेरित यूहन्ना ने मसीही विश्वासियों को लिखी अपनी पहली पत्री में स्पष्ट और दो टूक कहा “तुम न तो संसार से और न संसार में की वस्तुओं से प्रेम रखो: यदि कोई संसार से प्रेम रखता है, तो उस में पिता का प्रेम नहीं है” (1 यूहन्ना 2:15)। अर्थात, मसीही विश्वास में आ जाने का दावा करने के बाद फिर भी संसार और संसार की बातों से, अपने पुराने मनुष्यत्व की बातों और व्यवहार से प्रेम बनाए रखना दिखाता है कि वह व्यक्ति अभी भी परमेश्वर पिता से प्रेम नहीं करता है। तात्पर्य यह कि सम्भवतः वास्तव में उसका उद्धार नहीं हुआ है। और प्रभु के भाई याकूब ने अपनी पत्री में इसे और भी तीखे शब्दों में कहा “हे व्यभिचारिणयों, क्या तुम नहीं जानतीं, कि संसार से मित्रता करनी परमेश्वर से बैर करना है सो जो कोई संसार का मित्र होना चाहता है, वह अपने आप को परमेश्वर का बैरी बनाता है” (याकूब 4:4)। कुल मिलाकर प्रकट निष्कर्ष यही है कि मसीही विश्वास में आने के बाद, मसीही विश्वासी के जीवन शैली में एक परिवर्तन दिखना चाहिए, उसका जीवन और व्यवहार संसार और संसार के लोगों के व्यवहार से भिन्न होना चाहिए, और इस भिन्नता का एक स्पष्ट और सहज माप है, “सो तुम चाहे खाओ, चाहे पीओ, चाहे जो कुछ करो, सब कुछ परमेश्वर की महिमा के लिये करो” (1 कुरिन्थियों 10:31)। और जैसा प्रभु यीशु मसीह ने अपने जीवन के उदाहरण के द्वारा दिखाया और कहा, परमेश्वर की महिमा उसकी आज्ञाकारिता, उसके वचन के पालन के द्वारा ही होती है (यूहन्ना 17:4)।


प्रेरितों 15:20, 29 में दी गई चार बातों पर, जिनसे मसीही विश्वासियों को अलग रहना था, अर्थात, मूरतों की अशुद्धता (अर्थात मूरतों को बलि किए हुओं के माँस), व्यभिचार, गला घोंटे हुओं का माँस, और लहू, पर ध्यान करने से प्रकट है कि पहली और दूसरी बात (मूरतों की अशुद्धता, व्यभिचार) परमेश्वर द्वारा दी गई दस आज्ञाओं का उल्लंघन हैं; और तीसरी तथा चौथी बात (गला घोंटे हुओं का माँस, और लहू) भी एक ही बात के दो स्वरूप हैं, अर्थात लहू को खाना। परमेश्वर द्वारा मूसा में होकर इस्राएलियों को दी गई व्यवस्था में भी लहू और लहू लगा हुआ माँस खाना वर्जित था (लैव्यव्यवस्था 3:17; 7:26; 17:10, 14; 19:26)। गला घोंट कर मारे गए पशु में से उसके लहू का बह जाना सम्भव नहीं होगा, इसलिए इस प्रकार से घात किए गए पशु का माँस खाने में, लहू के साथ उसको खा लेने की सम्भावना बनी रहेगी, इसलिए यह वर्जित है।

 

अब यहाँ पर एक प्रश्न उठता है कि एक ओर तो विवाद और चर्चा करके पवित्र आत्मा की अगुवाई में यह कहा जा रहा है कि व्यवस्था की बातों का पालन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। किन्तु साथ ही व्यवस्था की कुछ बातों का पालन करना अनिवार्य करके उससे सम्बन्धित निर्देश भी सभी के पालन के लिए दिए जा रहे हैं। क्या यह वचन में, परमेश्वर की बातों में, एक विरोधाभास को, मनमानी बात को लागू करने को नहीं दिखाता है?


हम पहले के लेखों में देख चुके हैं कि परमेश्वर के वचन की किसी भी गलत व्याख्या और अनुचित समझ से बचने के लिए, हमेशा ही हर बात को उसके तात्कालिक और दूरस्थ, दोनों ही सन्दर्भों में देखना आवश्यक है। तब ही बात की वास्तविकता प्रकट होती है। साथ ही हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि परमेश्वर का वचन स्वयं ही अपना सर्वोत्तम स्पष्टीकरण देता है। अगले लेख में इन्हीं बातों के आधार पर हम प्रतीत होने वाले विरोधाभास को समझेंगे, और देखेंगे कि परमेश्वर का वचन कितना सही और सटीक है। 

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Practical Christian Living – 98


Christian Living and Observing the Law (3)

 

We are considering and learning things related to practical Christian living from Acts chapter 15. In the previous articles we have seen that Satan had started to corrupt and change the gospel of salvation and reconciliation with God through believing in the sacrifice of the Lord Jesus made on the Cross of Calvary, His resurrection from the dead, and the forgiveness of sins through the grace of God. Satan did this through the Christian Believers, by making them misunderstand and misuse the Scriptures, beguiling and deceiving them about being “obedient to the Word.” Satan also deceived them into adding the observance of the God given Law to the gospel to be righteous and acceptable to God. At that time many people fell into this deception and got misled into the wrong way, and today also many others are doing the same. Most Christians believe that by observing and fulfilling the rules, rituals, and traditions made and established by their sect or denomination, they become righteous in the eyes of God and acceptable to Him; and according to their understanding, this is obeying the gospel and believing to be saved, but it is an absolutely wrong belief. Along with this, some people have started to revert to emphasizing on obeying and fulfilling the Law. But the discussion given in Acts 15, its conclusion, and the decision taken by the Elders in the Church at Jerusalem under the guidance of the Holy Spirit, which was then conveyed to all the other churches makes it clear that other than obeying and following the gospel in its original form (1 Corinthians 15:1-4), there is no other way of being righteous in the eyes of God and acceptable to Him. Whatever else is added to this original gospel will only corrupt it, even if that which is being added has been taken from the Scriptures, and will make the one doing the addition cursed, not blessed. Along with this, the Elders in Jerusalem, gave instructions for those who had come into the Christian faith from the Gentiles, to adopt a behavior and life-style consistent with the Christian living, and leave four things which they had been doing till coming into the Christian faith. From today, we will start considering these four things.


The Church in Jerusalem, which was the first Church, and in a way the “mother-Church” was where the disciples of the Lord, the Apostles, and other Elders and church leaders were. Their priority was to pray and the ministry of the Word (Acts 6:4); and the things related to disputes, misunderstandings and difficulties related to Christian faith and living were brought to them for resolution. Therefore, the issue of obeying the Law in practical Christian living was also brought to them, when it could not be resolved at the local level. After the issue had been resolved, those Elders asked the Gentile converts in the churches to give up on four things which they had been doing since before. These four things were, to abstain from things polluted by idols (things offered to idols), from sexual immorality, from things strangled, and from blood (Acts 15:20, 29). These things forbidden by the Elders, bring to mind the third of the three things said by Peter in his first sermon – to save themselves from this perverse generation, i.e., to separate themselves from the world and the things of the world (Acts 2:40). The Apostle Paul also wrote about the necessity of this separation and change in his second letter to the Corinthians “Therefore, if anyone is in Christ, he is a new creation; old things have passed away; behold, all things have become new” (2 Corinthians 5:17). The Apostle John, in his first letter said to the Christian Believers “Do not love the world or the things in the world. If anyone loves the world, the love of the Father is not in him” (1 John 2:15). In other words, after claiming to have come into the Christian faith, still continuing to love the world, the things of the world, things related to the ‘old man’ is an indicator that the person does not love God. The implication is that possibly he might not really be Born Again. James, the brother of the Lord Jesus said it in even sharper words in his letter “Adulterers and adulteresses! Do you not know that friendship with the world is enmity with God? Whoever therefore wants to be a friend of the world makes himself an enemy of God” (James 4:4). The overall evident conclusion is that having come into Christian faith, there should be an evident change in the behavior and living of the Christian Believer, that shows him separate from the world and the people of the world, and a clear and easy measure of this change is “Therefore, whether you eat or drink, or whatever you do, do all to the glory of God” (1 Corinthians 10:31). As the Lord Jesus has shown from His example and has said, God is glorified by being obedient to Him, by following His Word (John 17:4).


Of the four things given in Acts 15:20, 29, from which the Christian Believers are to separate themselves, i.e., from things polluted by idols (things offered to idols), from sexual immorality, from things strangled, and from blood, it is apparent that the first two (things polluted by idols and sexual immorality) are a disobeying of part of the Ten Commandments, and the third and fourth things (things strangled, and blood) are two forms of one things, i.e., eating blood. In the Law given by God through Moses, eating of blood and anything with blood has been forbidden (Leviticus 3:17; 7:26; 17:10, 14; 19:26). In an animal strangled to death, it would not be possible for its blood to flow out, therefore in eating an animal killed in this manner the possibility of eating something with the blood will remain, therefore, it was forbidden.


Now, this raises a question here that on the one hand after a lot of debate and discussion, under the guidance of the Holy Spirit, it has been decided and instructed that there is no need to observe and follow the Law. But then, on the other hand, some things from the Law are being stated as mandatory and everyone is to observe and follow the related instructions. Does this not show a contradiction, an arbitrariness in implementing God’s Word?


We have seen in the earlier articles that to avoid any misinterpretations and misunderstandings related to God’s Word, it should always be considered in its immediate as well as remote, both contexts. Only then the reality of the thing becomes clear. We should also take note that the best clarification of an issue related to God’s Word always comes from within God’s Word itself. On the basis of these things, in the next article we will see about this apparent contradiction and arbitrariness, and see how correct and precise God’s Word is.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 14 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 220

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 65


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (7) 


हम प्रेरितों 2:42 में दी गई व्यवहारिक मसीही जीवन जीने से सम्बन्धित बातों को देखते आ रहे हैं। इस पद में चार बातें दी गई हैं, जिनका आरम्भिक मसीही विश्वासी लौलीन होकर पालन किया करते थे। वर्तमान में हम इनमें से चौथी बात, प्रार्थना करने पर विचार कर रहे हैं। हम देख चुके हैं कि सामान्य समझ के विपरीत, प्रार्थना करना केवल परमेश्वर से कुछ माँगना, या उसे कुछ करने के लिए कहना नहीं है। बल्कि प्रार्थना करना, परमेश्वर से वार्तालाप करना है; और यह वार्तालाप परमेश्वर के लोगों को हर बात के लिए करना चाहिए ताकि हर बात के बारे में उन्हें परमेश्वर का मार्गदर्शन, सहायता, और निर्देश मिलते रहें, तथा वे किसी गलत निर्णय या अनुचित मार्ग में न भटक जाएं। साथ ही, परमेश्वर के वचन बाइबल में यह परमेश्वर का निर्देश भी है कि उसके लोग हर बात के लिए उसके साथ निरन्तर प्रार्थना में जुड़े रहें, अर्थात उससे बातचीत करते रहें। परमेश्वर से प्रार्थना करने, उससे माँगने से सम्बन्धित एक अन्य गलत धारणा यह भी है कि परमेश्वर प्रत्येक प्रार्थना का उत्तर हाँ में और तुरन्त देगा। और यदि ऐसा नहीं होता है तो इसका तात्पर्य है कि प्रार्थना में माँगने वाले के विश्वास में कुछ कमी है, जिस कारण परमेश्वर उसकी प्रार्थना का अपेक्षित उत्तर नहीं दे रहा है। पिछले लेख से हमने इसी विषय पर विचार करना आरम्भ किया है, और की गई प्रार्थना या मांगी गई बात के लिए सम्भव प्रतिक्रिया को एक पारिवारिक स्थिति से समझा है। आज हम इसी बात को आगे बढ़ाएंगे, और देखना आरम्भ करेंगे कि प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर प्राप्त करने के लिए परमेश्वर का वचन क्या कहता है। 


यह एक बहुत आम, किन्तु गलत शिक्षा है कि परमेश्वर ने अपने वचन में यह वायदा किया है, यह आश्वासन दिया है कि वह अपने लोगों की सभी प्रार्थनाओं का सकारात्मक उत्तर ही देगा। यह शिक्षा देने वाले, इस दावे को प्रमाणित करने के लिए बाइबल के कुछ पद दिखाते हैं, जो एक बार को उनके इस दावे की पुष्टि करने वाले प्रतीत होते हैं। लेकिन यदि हम इस दावे के बारे में थोड़ा सा भी विचार और विश्लेषण करें, तो यह प्रकट हो जाता है कि परमेश्वर का यह वायदा इस तरह से नहीं लिया जा सकता है। उदाहरण के लिए किसी खेल की स्पर्धा का एक बहुत साधारण सा उदाहरण लीजिए। स्पर्धा में भाग लेने वाली सभी टीमों के, खिलाड़ियों के, अपने-अपने समर्थक होते हैं; और सभी समर्थक चाहते हैं कि उनकी टीम ही जीते, उनकी पसन्द के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें। लेकिन प्रत्येक खेल के लिए तय है कि एक जीत केवल एक टीम की होगी। अब दोनों ही टीमों के समर्थकों में मसीही विश्वासी भी होंगे; और वे परमेश्वर से अपनी-अपनी टीम को जिताने की प्रार्थना करेंगे। अब जो भी टीम हारेगी, क्या उसकी हार के लिए उसके समर्थकों के विश्वास की कमज़ोरी को ज़िम्मेदार माना जाए? ऐसे ही, यदि कोई विश्वासी साल भर अपनी पढ़ाई लिखाई ठीक से न करे, और फिर वार्षिक परीक्षा के समय वह और उसका परिवार, और मित्र आदि प्रार्थना माँगें कि वह अच्छे अंकों से पास हो जाए, तो क्या यह उचित प्रार्थना है? और यदि वह पास नहीं होता है तो क्या यह उसके और अन्य प्रार्थना करने वालों के विश्वास की स्थिति का सूचक है? इसलिए, यह प्रकट है कि परमेश्वर ऐसा कोई वायदा नहीं करेगा जो उपयुक्त और उचित नहीं है, जो उसके व्यक्तित्व, गुणों, और वचन से मेल नहीं खाता है।

 

परमेश्वर के वचन की गलत समझ और गलत व्याख्या का सबसे आम कारण है उसके वचन की बातों को उनके सन्दर्भ में नहीं देखना। बल्कि अपनी पसन्द, इच्छा, और आवश्यकता के अनुसार किसी पद या वाक्य को उसके सन्दर्भ के बाहर लेकर, उसे अपनी समझ और व्याख्या में बैठाना और सिखाना। बाइबल के प्रत्येक खण्ड, या पद, या वाक्य अथवा वाक्यांश के दो तरह के सन्दर्भ होते हैं - तात्कालिक या स्थानीय, और दूरस्थ। तात्कालिक या स्थानीय सन्दर्भ उस खण्ड, वाक्य, या पद के पहले और बाद में लिखी गई बातें हैं, जिनके अनुसार उसे देखना और समझना चाहिए, अन्यथा सही समझ और व्याख्या नहीं की जा सकेगी। दूरस्थ सन्दर्भ उस बात या विषय से सम्बन्धित वचन में अन्य स्थानों पर लिखी गई बातें हैं। क्योंकि परमेश्वर के वचन में कोई त्रुटि, कोई विरोधाभास नहीं है, इसलिए यह अनिवार्य है कि, किसी भी व्यक्ति के द्वारा की जाने वाली प्रत्येक व्याख्या, प्रत्येक शिक्षा, वचन के अन्य किसी भी भाग के विरुद्ध न जाए, उसे न काटे। चाहे वह भाग तात्कालिक या स्थानीय सन्दर्भ का हो, अथवा किसी दूरस्थ सन्दर्भ का। यदि कोई भी व्याख्या और शिक्षा, वचन के किसी भी अन्य भाग के साथ सुसंगत नहीं बैठती है, किसी भाग के साथ कोई विरोधाभास उत्पन्न करती है, तो फिर वह व्याख्या या शिक्षा सही नहीं है, चाहे उसे देने वाला कोई भी क्यों न हो। ऐसी हर व्याख्या और शिक्षा को कदापि स्वीकार नहीं करना चाहिए, तुरन्त ही उसका तिरस्कार किया जाना चाहिए, उसे फैलने नहीं देना चाहिए।


परमेश्वर ने अपने वचन में अनेकों स्थानों पर, पुराने और नए नियम दोनों में, यह स्पष्ट लिखवाया है कि वह किन लोगों की और कैसी प्रार्थनाएं स्वीकार करता है। लेकिन प्रार्थना के बारे में गलत शिक्षाएं देने वाले परमेश्वर के वचन की इन बातों की अनदेखी करके, केवल कुछ पदों या वाक्यों को उनके सन्दर्भ से बाहर लेकर, ये गलत और अनुचित दावे करते हैं कि परमेश्वर हर प्रार्थना का उत्तर हाँ में और तुरन्त देता है। अगले लेख में हम परमेश्वर के वचन के कुछ पदों को देखेंगे, जो हमें परमेश्वर द्वारा प्रार्थना के उत्तर दिए जाने के बारे में समझाएंगे।

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 65


The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (7)


We have been considering from Acts 2:42 the things related to practical Christian living. In this verse, four things have been given, which the initial Christian Believers followed steadfastly. Presently we are looking at the fourth of these things, praying. We have seen that contrary to the popular misconception, prayer is not just asking God to give or do something. Rather, praying is conversing with God; and God’s people should be talking about everything with God, so that they will keep receiving guidance, help, and instructions from God, and not be misled through some incorrect decision or into some wrong way. Moreover, there is another instruction given in God’ Word, that God’s people should continually remain joined to Him in prayer, i.e., keep conversing with Him. There is another misconception related to prayer, that God will answer all prayers in “yes” and answer immediately. And if this does not happen, then it means that there is something lacking in the faith of the one praying, therefore, God has not given the expected answer to the prayer. Since the last article, we have started to consider this topic, and have understood the possible responses to a prayer or a request through a family setting. Today we will proceed further on this, and will start looking up what the Word of God says about receiving a positive answer to prayers.


It is a very common, but incorrect teaching that God has assured in His Word that He will answer favorably all the prayers made by His people. Those who give this teaching, to substantiate their claim show some verses from the Bible, which seem to affirm their claim. But if we ponder over and analyze even a little about this claim, then it becomes apparent that this promise from God cannot be taken as is claimed about it. As an example, take a very simple example about some sports competition. Every competing team and their players have their own supporters; and every supporter wants that their team should win and their favorite player should perform well. But it is only possible for only one team to be the winner. Now, there will be Christian Believers amongst the supporters of the two playing teams; and they will be praying for their team to win. Now, whichever team loses, will the faith of their Christian supporters be held responsible for their loss? Similarly, suppose a Believer does not study properly throughout the year, and then at the time of the annual examinations, he, his family, his friends, etc. all start praying that he should pass with good marks, then would it be an appropriate prayer? And if he does not pass, then is it indicative of the state of the faith of those praying for him? Therefore, it is apparent that God will never give any promise that is inappropriate and incorrect, that which does not conform to His personality, attributes, and Word.


The most common reason for misunderstanding and misinterpreting God’s Word is not considering what is written, in its context. Instead, taking that verse or sentence out of its context, and according to one's own understanding, desire, and necessity, try to fit it into a particular interpretation and teach the same. With every passage, or verse, or phrase of the Bible, there are always two kinds of contexts, the immediate or local, and the distant. The immediate or local context are the things written before and after that passage, sentence, or verse, and should be seen and interpreted according to it, else a correct understanding and interpretation cannot be arrived at. The distant context are the other related passages and teachings related to that topic or thing, at other places in the Bible. Since there is no error, or contradiction in God’s Word, therefore, it is essential that every interpretation, and teaching should never be at a variance or contradict any other portion of God’s Word, whether of immediate and local, or of a distant context.  If any interpretation or teaching does not conform to any other part of God’s Word, or contradicts it in any way, then it cannot be a correct interpretation or teaching, no matter who is expounding it. It should never be accepted, it should immediately be rejected, and should not be allowed to spread.


God, at many places in His Word, in both the Old as well as the New Testaments, has very clearly written what kind of prayers and whose prayers He accepts. But those who give wrong teachings about prayers, ignore these things given in God’s Word, take only a few verses or sentences out of their context, and then make these false and inappropriate claims that God gives an affirmative answer to every prayer, and does so immediately. In the next article we will look at some verses from God’s Word, which will explain to us about prayers being answered by God.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 13 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 11 - Correct Number of Days / दिनों की सही संख्या

Click Here for the English Translation

मत्ती 17:1 के छः दिन, या, लूका 9:28 के आठ दिन – कौन सा सही है?


 प्रश्न: 

    मत्ती 17:1 और लूका 9:28 में दिनों की संख्या में असंगति क्यों है? कौन सा वर्णन सही है?


  उत्तर:

    प्रश्न चुनौतीपूर्ण अवश्य लगता है, और सामान्य अवलोकन में एक ही घटना के वर्णन में परमेश्वर के वचन में असंगति, विरोधाभास प्रतीत होती है। इसका उत्तर भी बाइबल की व्याख्या के मूल सिद्धांतों पर आधारित है, जिनकी अनदेखी करने के कारण इस प्रकार के अनुचित विरोधाभास उत्पन्न हो जाते हैं, यद्यपि ऐसा कोई भी विरोधाभास परमेश्वर के वचन में नहीं है। बाइबल व्याख्या के ये अनिवार्य एवं मूल सिद्धांत हैं – बाइबल के प्रत्येक शब्द, वाक्यांश, पद या खण्ड को हमेशा ही उसके सन्दर्भ में देखें, सन्दर्भ से बाहर निकाल कर के नहीं; और लिखे हुए प्रत्येक शब्द पर ध्यान दें क्योंकि परमेश्वर के वचन का कोई भी शब्द व्यर्थ नहीं है। साथ ही हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि मूल लेख और भाषा में अध्यायों अथवा पदों का कोई विभाजन नहीं था। हमारी वर्तमान बाइबलों में पाए जाने वाले ये सभी विभाजन कृत्रिम हैं, बाइबल की पुस्तकों के संकलित किए जाने के सैकड़ों वर्ष बाद में बाइबल का अध्ययन सहज करने, और उसके किसी भाग का सरलता से हवाला दे पाने के उद्देश्य से डाले गए हैं। इसलिए हमें सदा ज़ारी विषय और विचार के अनुसार बाइबल की बातों को देखना और समझना चाहिए, न कि उन विषयों और विचारों के किए गए इस कृत्रिम विभाजन के अनुसार। अब इन सिद्धांतों के आधार पर इन दोनों पदों को देखते हैं: 


  मत्ती 17:1 में लिखा है “छ: दिन के बाद यीशु ने पतरस और याकूब और उसके भाई यूहन्ना को साथ लियाऔर उन्हें एकान्‍त में किसी ऊंचे पहाड़ पर ले गया।”


  औरलूका 9:28 में लिखा है इन बातों के कोई आठ दिन बाद वह पतरस और यूहन्ना और याकूब को साथ ले कर प्रार्थना करने के लिये पहाड़ पर गया।”


  लूका 9:28 अपनी बात के सन्दर्भ को स्पष्ट व्यक्त कर देता है - इन बातों के कोई आठ दिन बाद” – इसलिए यह अब पाठक पर है कि वह इस सन्दर्भ “इन बातों” को देखे और समझे, और तब इस पद की शेष बातों के साथ उसे मिलाकर, फिर उसकी वास्तविकता को समझे। कृपया इस बात का भी ध्यान कीजिए कि “बातों” (बहु वचन) लिखा गया है, न कि “बात” (एक वचन) – अर्थात लूका 9:28 के इस कथन से पहले जो कुछ बातें हुई हैं, उन बातों के आठ दिन के बाद फिर यह घटना हुई है। लूका 9:28 से पहले के पदों पर ध्यान करें तो तुरंत पहले, 9:18-27 में, शिष्यों के साथ प्रभु की एक महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो रही है, जो मत्ती 16:20-28 के समानान्तर है, और “इन बातों” में से ‘एक’, तथा अंतिम बात है। किन्तु इस चर्चा के होने से पहले भी कुछ और ‘बातें’ होकर चुकी हैं। इस चर्चा से पहले, 9:11-17 में, पाँच रोटी और दो मछलियों से प्रभु के द्वारा पाँच हजार से भी अधिक की भीड़ के खिलाए जाने का आश्चर्यकर्म है; और उससे भी पहले प्रभु द्वारा शिष्यों के प्रचार के लिए भेजे जाने (9:1-6) और हेरोदेस के घबराने और प्रभु यीशु को लेकर असमंजस में पड़ने (9:7-8), और चेलों के प्रचार से लौट कर आने और अपने किए हुए कार्यों को प्रभु को बताने (9:10) की बातें हैं। ये सभी ‘बातें’ (बहु वचन) मिलकर लूका 9:28 का सन्दर्भ बनाती हैं। अर्थात, सन्दर्भ के अनुसारलूका 9:28 को इस प्रकार से समझना चाहिए – शिष्यों के प्रचार पर जाने और लौटने, फिर उनके एकांत स्थान पर जाने, वहाँ पर भीड़ के एकत्रित होने तथा प्रभु द्वारा उन्हें आश्चर्यकर्म के द्वारा भोजन करवाने, आदि “बातों के आठ दिन के बाद” प्रभु तीन शिष्यों को लेकर पहाड़ पर गया।


  जब कि मत्ती 17:1 का संदर्भ, इस से पहले के अध्याय का अंतिम भाग – मत्ती 16:21-28 है, जो लूका 9:18-27 की प्रभु की शिष्यों की चर्चा के साथ सामान्य है, और लूका 9:28 की “इन बातों”” के सन्दर्भ की अंतिम घटना है। प्रभु यीशु और शिष्यों के मध्य हुई इस चर्चा, जिसमें पतरस को प्रभु का सलाहकार और मैनेजर बनने के प्रयास के कारण अच्छे से डांट भी पड़ी (मत्ती 16:22-23), के “छः दिन के बाद” प्रभु यीशु तीन शिष्यों को लेकर पहाड़ पर गया।


  दोनों वृतांतों के संदर्भ का ध्यान रखते हुए इन पदों को देखने और समझने से स्वाभाविक निष्कर्ष सामने आता है कि लूका 9:1-17 की “बातों” के होने के “आठ दिन के बाद, और शिष्यों के साथ हुई प्रभु की चर्चा (मत्ती 16:21-28; लूका 9:18-27), के “छः दिन के बाद” प्रभु अपने उन तीन शिष्यों के साथ पहाड़ पर गया।


  इसलिए इन दोनों वृतांतों में कोई विरोधाभास नहीं है; लूका 9:1-27 की सभी बातों को होने में दो दिन लगे, और उन में से अंतिम बात, शिष्यों के साथ प्रभु की वह चर्चा जो मत्ती 16:28 और लूका 9:27 में समाप्त हुईऔर इस के छः दिन के पश्चात प्रभु यीशु अपने शिष्यों को साथ लेकर पहाड़ पर गया।


परमेश्वर का वचन निर्विवादअटल, खरा और विश्वासयोग्य है; यदि कोई गलती प्रतीत भी होती है, तो यह हम मनुष्यों के उसे ठीक से देखने और समझने की कमी के कारण है, न कि वचन में कोई कमी होने के कारण। सभी पाठकों से निवेदन है, कृपया जब भी परमेश्वर के वचन में कुछ असंगत अथवा विरोधाभास प्रतीत हो, तो कृपया सन्दर्भ और अन्य बातों के साथ उस भाग का बारंबार अध्ययन करें, और विचार करें; परमेश्वर से उसके विषय प्रार्थना करें। साथ ही अध्याय और पदों के विभाजन की अनदेखी करते हुए, ज़ारी विषय या विचार के अनुसार संपूर्ण वृतांत या घटना अथवा चर्चा को देखने और विश्लेषण करने का प्रयास करें।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

************************************************************************************

English Translation


Six days of Matthew 17:1, or, Eight days of Luke 9:28 – which one is correct?


Question: 

Why is there an inconsistency in the number of days between Matthew 17:1 and Luke 9:28 – which is correct?

 

Answer:

 

    The question does seem to be a challenging one, and at a glance, there does seem to be an inconsistency, a contradiction between the two descriptions of the event, in the Word of God. The answer found through the application of the basic principles of Bible interpretation; since it is nearly always the ignoring of these principles that gives rise to such presumed and inappropriate inconsistencies, whereas actually there is no contradiction in the Word of God. The basic principles of Bible interpretation are – every word, phrase, verse, and section should always be studied in its context, never out of its context; and every word of the Bible should be paid attention to, because no word in the Word of God is in vain. Also, always keep in mind that in the original writing in the original languages, there was no division into chapters and verses as we have now in our present-day Bibles. The divisions into chapters and verses that we have in our present-day Bibles, is an artificial one, introduced centuries after the books of the Bible had been compiled together, and has been done to help making it easier to study and refer to a particular part. Therefore, we always ought to study and interpret according to the ongoing subject matter and thought process of the part under consideration, and not according to the artificially divided subject matter and thought process. Let us now look at these two verses based upon these principles:


It says in Matthew 17:1 “Now after six days Jesus took Peter, James, and John his brother, led them up on a high mountain by themselves”;


And in Luke 9:28 “Now it came to pass, about eight days after these sayings, that He took Peter, John, and James and went up on the mountain to pray.


    Luke 9:28 very clearly provides its context – about eight days after these sayingstherefore, now it is up to the reader to look into and understand this context, and then taking that into consideration interpret the rest of the verse appropriately. Please also note that here “sayings” (plural) has been stated, and not “saying” (singular) – implying that it was eight days after all that had happened prior to the statement of Luke 9:28, that this event took place. If we look at the verses preceding Luke 9:28 then we see that immediately before, in 9:18-27, is an important discussion that the Lord Jesus had with His disciples, which is consistent with Matthew 16:20-28; this discussion is ‘one of’, and is the final one of the series of sayings or events given before this. Prior to this discussion, in 9:11-17 is the miracle of the feeding of the five thousand by the Lord, using five loaves and two fishes; and prior to that we have the Lod sending His disciples for preaching (9:1-6), Herod getting perplexed and worried regarding the Lord (9:7-8), and the disciples returning from their preaching assignment and reporting their experiences to the Lord (9:10). All of these ‘sayings’ or events, collectively form the context of Luke 9:28. Therefore, according to the context, Luke 9:28 is to be understood as follows – it was eight days after the Lord sent the disciples to preach and their returning back to report, followed by their going to a quiet place, then a crowd following them there, and the Lord’s miraculous feeding the crowd, that the Lord took three of His disciples and went up to the mountain.


    Whereas the context of Matthew 17:1, is the last part of the immediately preceding chapter, i.e. Matthew 16:21-28, which is similar to the discussion the Lord had with His disciples in Luke 9:18-27, and forms the final ‘saying’ of ‘these sayings’ of Luke 9:28. It was ‘after six days’ of this discussion between the Lord and His disciples, during which Peter was severely reprimanded by the Lord for trying to be His counselor and manager (Matthew 16:22-23), that the Lord went up to the mountain with three of His disciples.


    Keeping the context of both these descriptions (Matthew 16:21-28; Luke 9:18-27) in mind, the obvious conclusion is that it was eight days after ‘these sayings’ of Luke 9:1-17, and six days after the discussion of the Lord with His disciples that the Lord went up to the mountain with His disciples.


    God’s Word is always incontrovertible, consistent, true and trustworthy; even if there appears to be any error in it, it is always due to the short-comings of us human beings in seeing and analyzing it properly through our limited wisdom; the apparent error is never in the Word of God. Hence, it is a request to all the readers that if they feel there is something inconsistent or contradictory in God’s Word, then they should prayerfully and repeatedly read and study that portion in its context; and should also look at it and analyze it along with the ongoing subject matter and thought process, instead of interpreting it only on basis of the artificial divisions into chapters and verses.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well