ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

प्रयोग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रयोग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 26 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 49 - Altering God’s Word - 18 / आशीषित एवं सफल जीवन – 49 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 18

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 49 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 34

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 18

 

हमने पिछले लेखों में देखा है कि प्रत्येक वास्तव में नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, स्वतः ही परमेश्वर की एक सन्तान भी बन जाता है (यूहन्ना 1:12-13), और वह, परमेश्वर द्वारा उसे अपने अनुग्रह में दी गई बातों का भण्डारी भी हो जाता है; और उसे इन बातों का हिसाब देना होगा। पमेश्वर ने अपनी सन्तानों को जो विभिन्न बातें दी हैं, उनमें से एक है उसका वचन (यूहन्ना 17:14; कुलुस्सियों 1:25)। परमेश्वर के वचन का भण्डारी होने के बारे में सीखते समय, हाल के लेखों में हम देखते आ रहे हैं कि परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करना उसकी गलत व्याख्या करना, सदियों से चलता चला आ रहा है; पुराने नियम के समयों से, और यही रीति आज भी ज़ारी है - पाठकों से निवेदन है कि इस बात के विवरण को कृपया पिछले तीन लेखों से देख लें। हमने देखा है कि परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करने और बिगाड़ने के दो मुख्य तरीके हैं: पहला है कि किसी विशिष्ट दृष्टिकोण या सिद्धान्त के पक्ष में करने के लिये लेख के शब्दों को ही बदल दिया जाये; और दूसरा है कि लेख के सही शब्दों को गलत रीति से प्रयोग किया जाये, उसके अर्थों और अभिप्रायों को ऐसे तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया जाये, जैसा उन शब्दों का उस लेख के मूल स्वरूप, जब उन शब्दों को पहले लिखा गया था, तब वैसा कोई अर्थ, अभिप्राय, या प्रयोग नहीं था।

 

इस प्रकार से अर्थों और अभिप्रायों को भ्रष्ट करने और बदल देने के सन्दर्भ में, पिछले लेख से हम कुछ ऐसे शब्दों और वाक्यांशों पर विचार कर रहे हैं जिन्हें कुछ मसीही विश्वासी, अपनी प्रार्थनाएँ और आराधना अर्पित करने के लिये परमेश्वर के पास आने के समय प्रयोग करते हैं। ऐसे शब्दों और वाक्यांशों के कुछ उदाहरण हैं, ‘शैतान को बाँधना,’ ‘यीशु के लहू को लगाना,’ ‘स्वयं को या वस्तुओं और बातों को यीशु के लहू में ढाँपना,’ ‘प्रार्थना या आराधना अर्पित करने के लिये यीशु के लहू के द्वारा परमेश्वर के पास आना,’ और ‘यीशु के क्रूस को लगाना,’ आदि। हमने पिछले लेख में रोमियों 5:12; इफिसियों 2:18; 3:12 से देखा था कि परमेश्वर की प्रत्येक संतान को, स्वयं परमेश्वर ने खुला, बिना किसी शर्त के, बिना किसी रुकावट के, कभी भी, किसी भी बात के लिये, उसके पास स्वतन्त्रता से आने का अधिकार दिया है। साथ ही विचार कीजिये, क्या हम अपने माता-पिता से या परिवार के अन्य किसी बड़े से कोई बात करने लिये उस के पास जाने पर, पहले क्या उसके साथ अपने सम्बन्ध और सम्बन्ध के आधार को व्यक्त करते हैं, अपने आने को वैध ठहराते हैं, और फिर अपनी बात कहते हैं? और यदि हम बारम्बार, हर बार, जब भी किसी भी बात के लिये उनके पास ऐसा करते हुए आएँ, तो क्या प्रतिक्रिया मिलेगी? अब इसके बारे में ज़रा सोचिये, जो परमेश्वर सितारों की सँख्या को जानता है और उन सितारों को भी नाम लेकर बुलाता है (भजन 147:4); जो इतना असीम प्रेमी पिता है, क्या वह अपने बच्चों को जानता, पहचानता, याद नहीं रखता होगा? इसलिये हमें क्या आवश्यकता है कि परमेश्वर के पास आने पर हम पहले अपनी पहचान बताएँ, उसके पास आने को वैध ठहराएँ, या उसे एक आधार दें, और उसके बाद उससे वार्तालाप करें, अपनी प्रार्थना या आराधना उसे अर्पित करें?


मूलतः, इन शब्दों और वाक्यांशों का प्रयोग करने की दो ही सम्भावनाएँ हैं - या तो वे व्यर्थ हैं, न तो परमेश्वर को स्वीकार्य हैं, और न ही परमेश्वर की सन्तान के लिये किसी भी तरह से लाभदायक हैं। या फिर, वे सही हैं, प्रभावी हैं, उन्हें प्रयोग करना परमेश्वर को स्वीकार्य है और मसीही विश्वासी के लिये लाभकारी है। अब, यदि ये शब्द और वाक्यांश व्यर्थ हैं, उनसे कोई लाभ नहीं होता है, जैसा कि इस तथ्य से प्रकट है कि ऐसे बहुतेरे मसीही हैं जो इन शब्दों और वाक्यांशों को प्रयोग नहीं करते हैं, परन्तु फिर भी उनकी प्रार्थनाएँ और आराधनाएँ परमेश्वर द्वारा सुनी और स्वीकार की जाती हैं, उन्हें उत्तर मिलते हैं। तो फिर इन शब्दों और वाक्यांशों को प्रयोग करने की क्या आवश्यकता है, क्या इसका कोई उचित कारण या आधार है? बात केवल व्यर्थ होने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे भी बहुत अधिक गहरी और गंभीर है। ऐसा करना व्यक्ति को परमेश्वर के वचन में जोड़ने और फेर-बदल करने का दोषी बनाता है, जिसके बहुत गम्भीर दुष्परिणाम हैं (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशिवाक्य 22:18-19), जो उनके पृथ्वी के जीवन और स्वर्गीय प्रतिफलों के लिये बहुत हानिकारक हैं। इससे भी बुरी बात है उन लोगों का नये और अपरिपक्व विश्वासियों को भी इन बातों में डालकर, उन्हें भी वचन में जोड़ने और फेर-बदल करने का दोषी बना देना, उन्हें भी इसके उपरोक्त दुष्परिणामों के लिये उत्तरदायी कर देना। परमेश्वर के नाम में इन गलत शिक्षाओं को देने वालों को प्रभु यीशु द्वारा मत्ती 18:6 तथा मरकुस 9:42 की कठोर चेतावनी पर विचार करना चाहिये। इसलिये, इस व्यर्थ रीति के निर्वाह की जवाबदेही और दुष्परिणाम इन लोगों के लिये बहुत हानिकारक होने वाले हैं।


परन्तु कैसा हो यदि इन शब्दों और वाक्यांशों का इस प्रकार से प्रयोग वास्तव में उपयोगी, प्रभावी, और विश्वासी के लिये लाभकारी हो; और परमेश्वर भी उनके इस प्रकार प्रयोग किए जाने को स्वीकार करता हो? तब, इसका परमेश्वर के चरित्र और गुणों पर क्या अर्थ और अभिप्राय होगा?


इस बात पर विचार कीजिए; क्या इन शब्दों और वाक्यांशों को कहते रहना, परमेश्वर को अपने बच्चों के प्रति अस्थिर, पक्षपाती, और अविश्वसनीय नहीं ठहराता है? क्योंकि इससे यह संकेत नहीं मिलता है कि परमेश्वर, केवल इस आधार पर कि वे किन शब्दों और वाक्यांशों का प्रयोग करते हैं, दूसरों की अपेक्षा, कुछ लोगों के पक्ष में अधिक होता है? इससे परमेश्वर पक्षपाती और अन्यायी दिखाई देता है, क्योंकि उसने प्रार्थनाओं को प्रभावशाली बनाने का यह निजी प्रकाशन केवल कुछ लोगों को दिया है, जबकि अन्य बहुतों से इसे छिपा रखा है। उसके लिये, गिनती 23:19 और इब्रानियों 6:17-18 में दिये गये दावे के बावजूद, यह परमेश्वर को झूठा ठहराता है, क्योंकि वह स्वयं ही अपने वचन में बातों को जोड़ रहा है, जबकि उसने आश्वासन दिया है कि उसका वचन अपरिवर्तनीय है और सदा काल के लिये स्वर्ग में स्थापित है (भजन 119:89)। इसलिये, परमेश्वर पर भरोसा नहीं किया जा सकता है; वह निष्पक्ष और न्यायी परमेश्वर नहीं है। क्योंकि उसके विचार एक से दूसरे व्यक्ति के प्रति, विशेषकर इस बात के आधार पर कि वे किन शब्दों और वाक्यांशों का प्रयोग करते हैं या नहीं करते हैं, बदल सकते हैं। यह इस बात को भी दिखाता है कि मनुष्य कुछ शब्दों और वाक्यांशों का एक मंत्र या जप के समान उपयोग करके परमेश्वर को प्रभावित और नियन्त्रित कर सकता है। इसलिए, परमेश्वर वास्तव में "मैं जो हूँ सो हूँ" (निर्गमन 3:14) नहीं ठहरता है, जैसा वह स्वयं के लिये दावा करता है; और न ही वह मलाकी 3:6 तथा इब्रानियों 13:8 का कभी न बदलने वाला परमेश्वर है। उसने यह कहकर असत्य कहा है कि केवल वही, जो वह कहता है, स्थिर रहेगा (नीतिवचन 19:21; यशायाह 14:24; 40:8; 45:23; 46:10; 55:11), जबकि व्यवहार में मनुष्य जो कहता है वह परमेश्वर के निर्णय को परिवर्तित या बदल सकता है। तो फिर ऐसे परमेश्वर पर कैसे भरोसा किया जा सकता है?


कुछ लोग यह कहते हैं कि इन शब्दों और वाक्यांशों का उपयोग परमेश्वर को प्रभावित करने, उसे पक्षपाती बनाने, या अपने पक्ष में कार्य करने के लिए बाध्य करने के लिए नहीं, बल्कि श्रद्धा और भक्ति के साथ, केवल उसका आदर करने के लिए किया जाता है। इसपर और इससे आगे की कुछ अन्य बातों पर हम अगले लेख में विचार और विश्लेषण करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*******************************************************************


Blessed and Successful Life - 49 - Be Stewards of God’s Word – 34 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 18

 

We have seen in the earlier articles that every truly Born-Again Christian Believer is automatically a child of God (John 1:12-13), and is also God’s steward of the things graciously given to him by God; and will have to give an account of it. Amongst the various things God has given to His children, one is His Word (John 17:14; Colossians 1:25). While studying about the stewardship of God’s Word, of late we have been seeing that corruption and misinterpretation of God’s Word has been going on for centuries; even in the Old Testament times, and, this trend has continued to date - the readers are requested to please read the previous three articles to see the details about this. We saw that there are two main ways of corrupting and distorting God’s Word: one is to alter its text to suit a particular point of view or doctrine; and the second is to use the correct text in an incorrect manner, by twisting and altering the meanings and implications of that text, into something that was neither stated nor intended in the initial original form, when the text was first written.

 

In context of this corrupting and altering the meanings and implications, since the previous article we are analysing some Biblical words and phrases commonly being used by some Christian Believers to come to God to offer their prayers or worship. Words and phrases like, ‘binding Satan,’ ‘applying the blood of Jesus,’ ‘covering themselves, or covering things under the blood of Jesus,’ ‘coming to God for prayer or worship through the blood of Jesus,’ and ‘applying the Cross of Jesus,’ etc. We saw in the previous article from Romans 5:1-2; Ephesians 2:18; 3:12 that every Child of God, has a God given free, open, and unhindered authority to have an access to God at any time, for anything. Moreover, just give it a thought, on approaching our parents or some elder of the family, for any request or conversation, do we, first speak about our relationship and the basis of that relationship with that person, justify our coming to him, and then say what we want to say? And what reaction should we expect if we do this over and over again, repetitively every time we need to come to them? Now think about it, the God who knows the number of stars and calls them by their names (Psalm 147:4); does He, being the doting Father that He is, not know or remember His children? So, why would anyone ever need to first identify himself before God, justify coming into His presence, or give it a basis, and then converse with Him, present their prayer or worship before Him?

 

Basically, there are only two possibilities regarding the use of these words and phrases - either they are vain, and their use is neither acceptable to God nor beneficial to the child of God. Or, they are worthwhile and efficacious, and their use is acceptable to God and beneficial for the Believer. Now, if these words and phrases are vain and useless, as is evidenced by the fact that very many Christians do not use them, yet even their prayers and worship is accepted and answered by God. Therefore, there is no necessity, let alone any reason or rationale, for using these words and phrases. Not only the sheer vanity, but far more seriously, doing this makes those people guilty of altering God’s Word and of facing the dire consequences of doing so (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19) coming to serious harm in their present earthly lives and to their future eternal blessings. Even worse, they are also guilty of misleading others, the new and immature Believers into this vain practice, and its aforementioned consequences. These purveyors of errors in God’ name, should ponder over this in light of Lord Jesus’s stark warning in Matthew 18:6 and Mark 9:42. Therefore, the eventual accounting and consequences of this vain practice will be very heavy indeed.


But what if the use of these words and phrases in this manner was indeed worthwhile, efficacious, and beneficial for the Believer; and God also accepts this use? What implications does this have for the character and attributes of God?

 

Think about it; doesn’t practicing these words and phrases make God appear to be fickle, partial, and unreliable towards His children? Because this implies that God favors some, over the others, based on their using or not using certain words and phrases. It shows God to be partial and unfair, since He has given this private revelation of making prayers effective through use of certain words only to some people, but has held it back from many others. Contrary to His claim of Numbers 23:19 and Hebrews 6:17-18, it shows God to be a liar, since He Himself is adding things to His Word, is altering and modifying it; whereas He has assured that His Word is unalterable and settled in heaven forever (Psalm 119:89). Therefore, God cannot be trusted; He is not a fair and just God. His considerations can vary from person to person, especially based on their using or not using certain words and phrases. It also implies that man can influence and manipulate God through using some words and phrases like a chant or an incantation. Therefore, God is actually neither the "I Am Who I Am" (Exodus 3:14) that He professes to be, nor the unchanging God of Malachi 3:6 and Hebrews 13:8. How can the God, who categorically states that only what He says will stand (Proverbs 19:21; Isaiah 14:24; 40:8; 45:23; 46:10; 55:11), be believed and relied upon, when in practice, some words and phrases used by men, can modify or change His stand?


Some people insist that their use of these words and phrases is not to influence Him, but only to honor God, they do it out of reverence towards Him. We will consider and analyse this aspect in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

*************************************************************************

बुधवार, 25 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 48 - Altering God’s Word - 17 / आशीषित एवं सफल जीवन – 48 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 17

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 48 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 33

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 17

 

हमने पिछले लेख में देखा था कि परमेश्वर के वचन का भ्रष्ट करना, उसकी शिक्षाओं की गलत व्याख्या और दुरुपयोग करना, तथा परमेश्वर के लोगों को भ्रमित करने के लिए शैतानी धोखे कोई नई बात नहीं हैं। ये बातें प्रभु यीशु के समय में भी हो रही थीं, जैसा कि मत्ती अध्याय 5-7 में प्रभु यीशु के पहाड़ी उपदेश में कहे गये “तुम सुन चुके हो; परन्तु मैं तुम से कहता हूँ” कथनों से प्रकट है; और पुराने नियम के समय में भी होती थीं, जैसा मत्ती 15:7-9 में प्रभु ने फरीसियों को यशायाह की पुस्तक से कहा। ये प्रथम शताब्दी में, आरम्भिक कलीसिया में भी भरी पड़ी थीं, जैसा इस तथ्य से प्रकट है कि लगभग आधा नया नियम, अर्थात् नए नियम की सभी पत्रियाँ, उस समय पर कलीसियाओं में प्रचलित गलत शिक्षाओं, सिद्धान्तों, और प्रथाओं को सुधारने के लिये लिखी गई थीं। और तब से लेकर आज तक, यह क्रम लगातार चलता आ रहा है। हमने बाइबल से देखा था कि इस भ्रष्टाचार, गलत व्याख्या और परमेश्वर के वचन के दुरुपयोग के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार लोग हमेशा धार्मिक अगुवे, पवित्रशास्त्र के प्रचारक और शिक्षक ही रहे हैं — वही लोग जिन्हें इसकी शुद्धता और प्रमाणिकता बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी; और आज भी यह बात उतनी ही सत्य है।


ऐतिहासिक रूप से, मानवीय अहंकार, जो पवित्रशास्त्र के उत्तम या बेहतर ज्ञान और समझ रखने के रूप में प्रकट होता है, हमेशा वह मुख्य माध्यम रहा है जिसके द्वारा ये मनुष्य-निर्मित वचन में लाये गये परिवर्तन उत्पन्न हुए, फैलाए गए, और स्थापित हो गए। परमेश्वर के वचन को इस प्रकार से भ्रष्ट करने के दो मुख्य रूप हैं: पहला, परमेश्वर के वचन के लेख को इस प्रकार बदलना कि वह किसी विशेष सिद्धांत या पवित्रशास्त्र की किसी विशेष समझ के अनुरूप हो जाए। इसे बाद की प्रतियों और अनुवादों के लेखों की तुलना, प्राचीन लेखों की प्रतियों के साथ करके, उनमें जो बदली हुई बातें जोड़ी गई हैं उन्हें आसानी से पहचाना और समझा जा सकता है। दूसरा तरीका, जो कहीं अधिक सूक्ष्म और पहचानने में कठिन है, वह मूल लेख के शब्दों को यथावत रखते हुए, उन शब्दों के अर्थ और उनके प्रयोग को ऐसे बदल देना है कि वह एक ऐसी बात को व्यक्त करने लगे जो लेख के मूल स्वरूप एवं प्रयोग में कभी कहीं पर न तो कही गई, और न ही कभी उसका वैसा कोई अभिप्राय दिया गया। वर्तमान में हम परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करने की इसी दूसरी विधि का अध्ययन कर रहे हैं। पिछले लेख में हमने देखा कि किस प्रकार बाइबल के कुछ शब्दों और वाक्यांशों, जैसे कि, ‘शैतान को बाँधना,’ ‘यीशु के लहू को अपने ऊपर लगाना या लेना, या उसके द्वारा से’ और ‘यीशु के क्रूस को लागू करना’ आदि, का बेधड़क दुरुपयोग करके उन्हें बाइबल से बाहर के अर्थ और अभिप्रायों के साथ जप या मन्त्र के समान प्रयोग किया और फैलाया जा रहा है। आज हम इसी विश्लेषण को आगे बढ़ाएंगे।


पिछले लेख में हमने रोमियों 5:1-2; इफिसियों 2:18; 3:12 के आधार पर देखा था कि प्रत्येक नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी, अर्थात परमेश्वर की संतान को, किसी भी समय, और किसी भी बात के लिए, बिना किसी रोक-टोक या बाधा के, परमेश्वर के पास आने का, परमेश्वर द्वारा दिया गया खुला मार्ग और अधिकार है। प्रभु यीशु ने भी अपनी पृथ्वी की सेवकाई के समय में, अपनी आदर्श प्रार्थना में, जिसे सामान्यतः "प्रभु की प्रार्थना" (मत्ती 6:9-13; लूका 11:2-4) के नाम से जाना जाता है, अपने चेलों को बहुत स्पष्ट और बिना किसी दुविधा की बात के यह सिखाया है कि वे परमेश्वर को सीधे "हे हमारे पिता" कहकर संबोधित करें — अर्थात, बिना किसी पूर्व-कथन या भूमिका बांधने के वाक्यांशों का प्रयोग किये। सम्पूर्ण बाइबल में, अर्थात् दोनों, पुराने और नये नियमों में, परमेश्वर के प्रत्येक जन ने, अपनी प्रत्येक बात के लिये, हमेशा ही परमेश्वर को सीधे और बिना पहले कोई भूमिका बाँधे ही सम्बोधित किया है। फिर भी ये लोग मत्ती 6:7-8 और सभोपदेशक 5:1-2 की शिक्षाओं की अनदेखी करते हुए, के विपरीत, व्यर्थ ही बाइबल से बाहर की या असंगत बातों को तोते की तरह बारम्बार दोहराते रहते हैं?


व्यक्ति को गंभीरता से इस बात पर विचार करना चाहिए कि यदि उन बातों को बोलने वाले लोगों की प्रार्थनाएँ और आराधना, और उन लोगों की भी, जो इन शब्दों का प्रयोग नहीं करते, परमेश्वर के लिए समान रूप से स्वीकार्य और समान रूप से प्रभावशाली रहती हैं — चाहे इन शब्दों का प्रयोग किया जाए या नहीं — तो फिर बाइबल से असंगत इन शब्दों और वाक्यांशों के प्रयोग से, किसी लाभ की बात तो दूर रही, परमेश्वर के वचन में जोड़ने या वचन को बिगाड़ने का क्या उपयोग है? क्या इन लोगों को इस बात का एहसास है कि इस व्यर्थ और बाइबल से बाहर की प्रथा का पालन और प्रचार करके वे व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19 की आज्ञा का उल्लंघन करने का दण्ड अपने ऊपर आमन्त्रित कर रहे हैं? और भोले-भाले विश्वासियों को अपना अनुकरण करने के लिए प्रेरित करके, वे वचन की बातों से अनजान उन विश्वासियों की आशीषों और प्रतिफलों को हानि पहुँचाने का कारण और यह करने के लिये परमेश्वर को उत्तरदायी भी बन रहे हैं। इस प्रकार, इस भ्रष्टाचार का अभ्यास करने वाले लोग स्वयं को परमेश्वर की सन्तानों को हानि पहुँचाने के लिए उत्तरदायी बना रहे हैं।


और यह सब तब, जबकि वे इन शब्दों और वाक्यांशों के प्रयोग पर अपने हठ के लिए कोई स्वीकार्य तर्क या बाइबल से कोई उचित कारण देने में असमर्थ हैं; और इन शब्दों और वाक्यांशों को बार-बार, बिना बाइबल से किसी आधार के, हर बात के लिये कहते रहने की आवश्यकता के लिए उनके पास कोई स्पष्टीकरण नहीं है। बाइबल से असंगत दृष्टिकोण के पालन करने वाले और उसका प्रचार करने वाले ये लोग क्या कभी ठहरकर यह सोचते हैं कि उनका यह कार्य वास्तव में कितना शैतानी और दुष्ट है? क्या उन्होंने कभी जो वो मानते, सिखाते, और पालन करवाते हैं, उन बातों के अर्थों और अभिप्रायों पर विचार किया है? क्या उन्होंने कभी यह सोचा और इसपर गम्भीरता से विचार किया है कि उनका इन शब्दों और वाक्यांशों का इस प्रकार से प्रयोग, उनका यह व्यवहार, परमेश्वर के चरित्र और गुणों को कैसा बुरा और अपमानजनक प्रकट करता है?


अगले लेख में हम इसी बात पर विश्लेषण और विचार करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 48 - Be Stewards of God’s Word – 33 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 17

 

We have seen in the previous article that corruption of God’s Word, misinterpretation and misuse of its teachings, and satanic deceptions to mislead the people of God are nothing new. They had been happening in the Lord Jesus’s time on earth, as is evident from His “you have heard; but I tell you” statements in His Sermon on the Mount (Matthew chapters 5-7); and even in the Old Testament times, as Lord Jesus said to the Pharisees in Matthew 15:7-9, quoting from the book of Isaiah. It was rampant in the first century AD, even in the very first Church, as evidenced by the fact that, nearly half of the New Testament, i.e. all the letters in the New Testament, were written to correct false teachings, doctrines and practices that had come into the churches. And since then till date, it has continued happening everywhere. We saw from the Bible that the people primarily responsible for letting this corruption, misinterpretation, and misuse of God’s Word have always been the religious leaders, Scripture preachers and teachers - the very people who were entrusted to maintain its purity and authenticity; and the same holds equally true even today.

 

Historically, human ego, in the form of possessing some superior or better knowledge and understanding of Scriptures have always been the main vehicle through which these man-made alterations came about, were propagated, and took root. There are two main forms of this corruption of God’s Word: First, altering the text of God’s Word to make it conform to a particular doctrine or understanding of Scriptures. This can be readily discerned by comparing the ancient texts with later copies and translations, and identifying the aberrations introduced. The second method, one that is far more subtle and difficult to identify and discern is through retaining the actual text, but altering its meaning and application to something that was never stated or intended in the actual text in its initial usage. Presently we have been studying this second method of corrupting God’s Word. In the last article saw how some Biblical words and phrases, e.g., ‘binding Satan,’ ‘applying or taking upon themselves or through the blood of Jesus,’ and ‘applying the Cross of Jesus,’ etc. are being misused and being propagated with impunity and with unBiblical meanings and applications, like chants and incantations. Today, we will continue with this same analysis.


In the previous article we had seen from Romans 5:1-2; Ephesians 2:18; 3:12 that every Born-Again Christian Believers, i.e., every Child of God, has a God given free, open, and unhindered authority to have an access to God at any time, for anything. Even the Lord Jesus during His earthly ministry, in His model prayer, popularly known as the "Lord's Prayer" (Matthew 6:9-13; Luke 11:2-4), has very clearly and unambiguously taught His disciples to address God directly as "Our Father in heaven" - i.e., without the use of any preceding or introductory expressions. In the whole of the Bible, i.e., in both the Old as well as the New Testaments, every godly person has always addressed God for everything in a straightforward manner, without any preceding introductory expressions. Even then these people parrot unBiblical things vainly, and contrary to the teachings of Matthew 6:7-8 and Ecclesiastes 5:1-2?

 

One needs to seriously ponder that if the prayers and worship of those who use these terms, and of those people who do not use the terms, remain equally acceptable to God and equally efficacious, whether or not these terms are used, then what is the use, let alone any advantage, of adding to or distorting God’s Word, through the unBiblical use of these words and phrases? Do those people realize that by practicing and propagating this vain and unBiblical practice, they are incurring the penalty of transgressing the instruction of Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19. Then by making the gullible Believers to emulate them, they are also causing those unsuspecting Believers, those having a poor knowledge of God’s Word, to suffer loss of their blessings and rewards. Thereby, the practitioners of this corruption are rendering themselves accountable to God for harming God's children?

 

This, despite their being unable to give any rationale or proper Biblical reason for their insistence of using them. They have no explanation for the necessity of repetitively saying these words and phrases in a Biblically unsubstantiated manner, over and over again for everything. Have the practitioners and purveyors of this unBiblical approach to God stopped to think how devious and evil their doing this actually is? Have they ever thought about and pondered over the implications of what they preach, teach, and practice? Have they ever thought about and seriously pondered that their use of these words and phrases in this manner, this behavior of theirs, how adversely and insultingly it reflects on the characteristics and attributes of God?


We will analyze and ponder over it further in the next article. 


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 14 सितंबर 2022

मसीही सेवकाई और पवित्र आत्मा के वरदान / Gifts of The Holy Spirit in Christian Ministry – 25


Click Here for the English Translation

वरदानों का प्रयोग - रोमियों 12


पिछले लेखों में हमने 1 कुरिन्थियों 12 अध्याय से देखा है कि मसीही विश्वासियों को, परमेश्वर द्वारा उनकी निर्धारित सेवकाई को सुचारु रीति से करने के लिए परमेश्वर पवित्र आत्मा विभिन्न आत्मिक वरदान देता है। सभी को एक ही वरदान नहीं दिया जाता है, और न ही किसी एक को सभी वरदान दिए जाते हैं। प्रत्येक को उनकी सेवकाई के अनुसार, तथा सभी की भलाई एवं मण्डली की उन्नति के लिए वरदान दिया जाता है। किस को क्या वरदान दिया जाना है यह निर्णय परमेश्वर पवित्र आत्मा का है; इसमें किसी मनुष्य का किसी भी प्रकार का कोई भी हस्तक्षेप नहीं है। सभी सेवकाई और वरदान परमेश्वर की दृष्टि में समान महत्व के हैं, किसी के भी औरों की तुलना में बड़े-छोटे होने की, या कम अथवा अधिक महत्व का होने की कोई बात नहीं है। किन्तु मसीही मण्डलियों या कलीसिया के कार्यों में, कौन सी सेवकाई एवं वरदान अधिकांशतः प्रयोग किए जाते हैं, और किन के प्रयोग की आवश्यकता, तुलनात्मक रीति से, अन्य से कम होती है, उसके अनुसार 1 कुरिन्थियों 12:28 में एक क्रम दिया गया है, जिसमें सबसे पहले वचन की सेवकाइयों से संबंधित सेवकाइयों और वरदानों को लिखा गया है, और सबसे अंत में अन्य भाषाओं से संबंधित सेवकाई एवं वरदानों को लिखा गया है। साथ ही फिर 31 पद में प्रोत्साहित किया गया है कि मण्डली के लोगों को मण्डली में अधिक से अधिक उपयोगी होने की ‘धुन’ में रहना चाहिए; यद्यपि इस पद का दुरुपयोग यह दिखाने के लिए किया जाता है कि विश्वासी अपनी इच्छा के अनुसार अपने लिए “बड़े से बड़े” वरदान माँग सकते हैं; मानो आत्मिक वरदानों के विभिन्न स्तर हैं और विश्वासी अपने वरदान बदल सकता है - जो इस पद की अनुचित व्याख्या और गलत प्रयोग है।


बाइबल में 1 कुरिन्थियों 12 अध्याय के अतिरिक्त भी आत्मिक वरदानों के बारे में लिखा गया है। ऐसा ही एक वचन-भाग है रोमियों 12 अध्याय; इस अध्याय में भी परमेश्वर पवित्र आत्मा ने पौलुस के द्वारा आत्मिक वरदानों के बारे में कुछ भिन्न दृष्टिकोण से लिखवाया है। रोमियों के इस अध्याय में 1 कुरिन्थियों 12 के समान ही, न केवल वरदानों का उल्लेख और मसीही मण्डली को एक देह के समान दिखाकर सभी सदस्यों को साथ मिलकर कार्य करने और अपने वरदानों का प्रयोग करने का आह्वान है, वरन उनके प्रयोग के विषय कुछ अनिवार्य आत्मिक बातें और दृष्टिकोण भी बताए गए हैं। मानव देह को रूपक के समान प्रयोग करने और आत्मिक वरदानों के प्रयोग पर आने से पहले, पवित्र आत्मा ने इस अध्याय के आरंभिक पदों में इन दोनों बातों के सही निर्वाह के लिए एक आत्मिक दृष्टिकोण अपनाने और बनाए रखने की बात की है। स्वाभाविक है कि शारीरिक एवं सांसारिक विचारों तथा दृष्टिकोण को रखते हुए आत्मिक सेवकाई कर पाना संभव नहीं है। यदि परमेश्वर को प्रसन्न करना है, उससे आशीषें प्राप्त करनी हैं, तो शारीरिक एवं सांसारिक प्रवृत्ति से उठकर आत्मिक और परमेश्वर के अनुसार स्थिति में आना और रहना पड़ेगा। तब ही हम परमेश्वर की बात को समझने और निभाने पाएंगे, जिससे हमारे कार्य उसे स्वीकार्य हों, और वह उन कार्यों से प्रसन्न हो।


इसीलिए पौलुस में होकर पवित्र आत्मा द्वारा इस अध्याय का आरंभ, इस आह्वान के साथ होता है: “इसलिये हे भाइयों, मैं तुम से परमेश्वर की दया स्मरण दिला कर बिनती करता हूं, कि अपने शरीरों को जीवित, और पवित्र, और परमेश्वर को भावता हुआ बलिदान कर के चढ़ाओ: यही तुम्हारी आत्मिक सेवा है। और इस संसार के सदृश न बनो; परन्तु तुम्हारी बुद्धि के नये हो जाने से तुम्हारा चाल-चलन भी बदलता जाए, जिस से तुम परमेश्वर की भली, और भावती, और सिद्ध इच्छा अनुभव से मालूम करते रहो” (रोमियों 12:1-2)। इन दो पदों में ध्यान देने वाली कुछ बातें हैं:

  • पद 1 का आरंभ मसीही विश्वासी को उसके प्रति परमेश्वर की दया का स्मरण दिलाने के साथ होता है। इसे बेहतर समझने के लिए इसे इसके संदर्भ में, इससे पहले के पदों के साथ देखिए। अध्याय 11, विशेषकर उसके अंत में, प्रभु परमेश्वर की महानता तथा सार्वभौमिकता का वर्णन, और उसकी महिमा का उल्लेख किया गया है। परमेश्वर की इस हस्ती, उसके सर्वोच्च, सर्वसामर्थी, एवं सर्वज्ञानी होने, के सामने जब मनुष्य अपनी हस्ती, अपनी पापमय और परमेश्वर के लिए अस्वीकार्य स्थिति का ध्यान करता है, तो उसे बोध होता है कि उसमें ऐसा कुछ भी नहीं है कि परमेश्वर उसका ध्यान करे, उससे संपर्क या व्यवहार रखे। किन्तु फिर भी परमेश्वर संसार के सभी मनुष्यों से प्रेम करता है, उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहता है, उन्हें अपनी संतान होने का आदर देना चाहता है (यूहन्ना 1:12-13)। इसीलिए इस अध्याय और पद का आरंभिक वाक्यांश है, “इसलिये हे भाइयों, मैं तुम से परमेश्वर की दया स्मरण दिला कर बिनती करता हूं...”। तात्पर्य यह कि आत्मिक सेवकाई और आत्मिक वरदानों के सही प्रयोग के लिए मनुष्य को अपनी किसी योग्यता अथवा शारीरिक सामर्थ्य अथवा गुण के आधार पर नहीं वरन अपनी अयोग्यता, अपनी वास्तविकता के बोध के साथ, परमेश्वर के प्रति दीन, नम्र, नतमस्तक, आज्ञाकारी, और पूर्णतः समर्पित होकर; हर बात में परमेश्वर से मिलने वाली उसकी दया, उसके अनुग्रह का ध्यान रखते और मानते हुए, कार्य करना चाहिए; न कि अपनी इच्छा के अनुसार परमेश्वर को उपयोग करना चाहिए। 

  • फिर पद के दूसरे भाग में पवित्र आत्मा मसीही सेवक को अपने आप को परमेश्वर को स्वीकार्य बलिदान के समान अर्पित करने को कहता है, और इस ही उसकी “आत्मिक सेवा” कहता है। यहाँ पुराने नियम से परमेश्वर की आराधना और उपासना करने, उससे क्षमा प्राप्त करने और उसे स्वीकार्य होने के विधि - परमेश्वर को निर्धारित बलिदान चढ़ाने की बात को समक्ष लाया गया है। परमेश्वर द्वारा दी गई व्यवस्था में हर एक बलिदान का एक स्वरूप, एक विधि होती थी; कुछ भी किसी भी मनुष्य की इच्छा या गढ़ी हुई विधि के अनुसार नहीं था, और बलिदान कोई भी हो, किसी भी उद्देश्य से क्यों न चढ़ाया जाए, उसे उस विधि के अनुसार चढ़ाना होता था। सभी बलिदानों के साथ एक बात सामान्य थी - जो वेदी पर परमेश्वर के सामने चढ़ा दिया गया, वह फिर लौट कर उस बलिदान चढ़ाने वाले मनुष्य के हाथ में वापस नहीं आता था! या तो वह चढ़ाया गया बलिदान जल कर राख हो जाता था, या फिर याजकों के उपयोग के लिए दे दिया जाता था। इसी प्रकार से जो जीवन परमेश्वर को अर्पित कर दिया गया है, उसे वापस लेकर फिर से संसार के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है, सांसारिकता की बातों के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता है। यदि उसे वापस लिया जा रहा है, शारीरिक लालसाओं और सांसारिक बातों के लिए प्रयोग किया जा रहा है, तो इसका अर्थ है कि वह जीवन वास्तव में सही रीति से ‘बलिदान’ नहीं किया गया है - पूर्णतः परमेश्वर को समर्पित नहीं किया गया है, चाहे बाहरी रूप में वह व्यक्ति जो भी कहता, करता, या दिखाता रहे। इसलिए वह परमेश्वर के लिए उपयोगी और उसकी महिमा का कारण भी नहीं होगा। साथ ही यह संसार और शरीर के भी, तथा आत्मा के साथ भी निभाने की प्रवृत्ति उस व्यक्ति की “आत्मिक सेवा” भी नहीं मानी जाएगी। 

  • फिर 2 पद मसीही सेवक के लिए कहता है कि उसके अंदर आया परिवर्तन, मसीही विश्वास में आने से उसकी बुद्धि के नए हो जाने का प्रमाण, उसके बदले हुए जीवन में, उसके परिवर्तित चाल-चलन के द्वारा दिखाई देना चाहिए। उसके अंदर हुए परिवर्तन का यही बाहरी प्रमाण है; इसके अतिरिक्त व्यक्ति के आत्मिक या परमेश्वर का जन हो जाने, उसके अंदर परमेश्वर पवित्र आत्मा के बस जाने का और कोई प्रमाण बाइबल में नहीं दिया गया है - मन का परिवर्तन, व्यवहार और जीवन के परिवर्तन से दिखाई देता तथा प्रमाणित होता है; उछलने-कूदने, नाटकीय हाव-भाव दिखाने, मुँह से अनर्थक विचित्र आवाज़ें निकालने, आदि के द्वारा नहीं।

  • जिनके अन्दर यह परिवर्तन दिखाई देने लगता है, वे फिर परमेश्वर की इच्छा को जानने वाले भी बन जाते हैं; यह एक निरंतर होती रहने वाली, और भी उन्नत होती रहने वाली प्रक्रिया है। जैसे-जैसे “बुद्धि के नये हो जाने से तुम्हारा चाल-चलन भी बदलता जाए” वैसे-वैसे व्यक्ति परमेश्वर की इच्छा को और अधिक जानता चला जाता है; और यह उसके परमेश्वर के साथ होते चले जाने वाले अनुभवों में होकर होता है। 

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, परमेश्वर के लिए उपयोगी होना चाहते हैं, तो उसको समर्पित और उसकी आज्ञाकारिता का जीवन भी जीना सीखिए। धार्मिक रीति-रिवाजों, कार्यों, और परंपराओं के निर्वाह से कोई परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर सका है (प्रेरितों 15:10; 1 पतरस 1:18-19)। परमेश्वर ने आपको उद्धार देने के साथ ही आपके लिए कुछ भले कार्य निर्धारित कर रखे हैं (इफिसियों 2:10); आपकी सहायता तथा मार्गदर्शन के लिए अपना पवित्र आत्मा आप में बसा दिया है, जो सर्वदा आपके साथ रहता है; अपना जीवता वचन आपके हाथों में दे दिया है; और आपको अपने स्वर्गीय परिवार का, अपनी कलीसिया का एक अंग बना लिया है। अब आपको परमेश्वर द्वारा दिए गए इन संसधानों एवं प्रयोजनों के उचित प्रयोग के द्वारा, रोमियों 12:1-2 का पालन करना है, जिससे आप तथा आपके कार्य उसे स्वीकार्य हो सकें, और आप उसकी आशीषों के संभागी हो सकें। परमेश्वर की आज्ञाकारिता के अतिरिक्त, उसे प्रसन्न करने, उसे आशीषें पाने का कोई अन्य मार्ग नहीं है (1 शमूएल 15:22)।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 



एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • नीतिवचन 19-21 

  • 2 कुरिन्थियों 7

********************************************************************

English Translation

Utilizing Spiritual Gifts - Romans 12


In the previous articles we have seen from 1 Corinthians 12 about the Spiritual gifts given to Christian Believers by God, according to the ministry He has assigned to them, so that through those gifts the Believers can carry out their ministry properly and worthily; as the individual ministries are different, so are the associated gifts. Not everyone has been given the same gift, and no one has been given all the gifts. Every gift given to any person is according to the ministry assigned to him and is to be used for the benefit of all members and the edification of the Church; no gift is for anyone’s personal use or benefit. Who is to receive which gift is the decision of the Holy Spirit; no man has any say or interference in it. All ministries and gifts are of similar status and importance in God’s eyes; there is nothing to say or teach about any of the gifts or ministries being of greater or lesser importance than any other. But on the basis of the relative utility of the ministries and gifts in the Church, i.e., which are used more often and which not as often, in 1 Corinthians 12:28, a sequential list has been given. In this list at the top are the gifts and ministries related to the ministry of God’s Word, and the last gift in the list is the ministry and gift of ‘tongues’ i.e., of other languages. Then, at the end of the chapter, in verse 31 the Christian Believers are encouraged to “earnestly desire” to be of best use in the Church; but this verse is misinterpreted and misused to say that a Believer should ask for “best” gifts according to their desire, as if there are varying degrees of gifts, and gifts can be changed according to a person’s discretion.


Besides 1 Corinthians 12, there are other places in the Bible as well where teachings about Spiritual gifts have been given. One such portion is Romans chapter 12. In this chapter God the Holy Spirit has had teachings about the Spiritual gifts written by Paul with a somewhat different perspective than in Corinthians. Like in the letter to Corinthians, in Romans too, not only are the Spiritual gifts mentioned, but also using the human body metaphorically, all Church members have been exhorted to function together in unity, as members of one body and each other. For this functioning, in Romans some essential spiritual things and perspectives have been given. Before coming to using the body metaphorically and instructing about the utilization of the Spiritual gifts, in the opening verses of this chapter, God the Holy Spirit has instructed to adopt and maintain a correct spiritual perspective regarding using the Spiritual gifts - which is quite natural and expected, since it is impossible to carry out a Spiritual Ministry with a worldly and temporal attitude and perspective. If one has to please God and receive blessings from Him, then it is imperative to come out of the worldly and temporal perspective and come into the Spiritual one, a perspective that is as per God’s desire. Only then can we understand God’s point-of-view and fulfill it, so that we and our works are acceptable to God, and He is pleased with them.

 

For this reason, the Holy Spirit begins this chapter with the exhortation through Paul, “I beseech you therefore, brethren, by the mercies of God, that you present your bodies a living sacrifice, holy, acceptable to God, which is your reasonable service. And do not be conformed to this world, but be transformed by the renewing of your mind, that you may prove what is that good and acceptable and perfect will of God” (Romans 12:1-2). There are some things to take note of in these two verses:

  • Verse 1 begins with reminding the Christian Believer about the mercy of God. to understand this better, this should be seen with the preceding verses. In chapter 11, particularly towards its end, the greatness of God and His universal power and glory have been mentioned. In comparison to this glorious and exalted stature of God, His being the supreme, omnipotent, omniscient, omnipresent One, when man considers his own puny, sinful, and unacceptable condition before God, then man realizes that there is nothing in him that God should pay any attention towards him, converse with him, or have anything to do with him. But still, since God loves all the people of the whole world, wants to have them all come into fellowship with Him, give everyone the honor of being His children (John 1:12-13), therefore the opening verse of this chapter is, “I beseech you therefore, brethren, by the mercies of God”. The implication is that for the Spiritual Ministry and proper utilization of the Spiritual gifts, man should not take pride in or rely upon his own abilities, physical power and prowess, and skills. Instead, man, being aware of his own Spiritual inabilities should come before God in an attitude of humility, submission, and obedience and should do what God instructs him to do bearing in mind God’s grace and mercy towards him, instead of trying to get God do what man wants done from Him.

  • Then, in the second part of the verse, the Holy Spirit calls for the Christian Believer to offer himself as a living sacrifice to God, and calls doing this as “your reasonable service.” Here the Old Testament imagery of offering sacrifices to God for being accepted as His people, receiving forgiveness from Him, and for worshiping God has been brought to mind. In the Law given by God, there was a way for offering each kind of sacrifice, and a prescribed form of worship; nothing was arbitrary or according to any man’s decision, discretion, or preference. There was another important thing about the sacrifice being offered, whatever be the sacrifice or the nature and purpose of the sacrifice, that which once had been offered before God, would not return back into the hands of the person who was offering the sacrifice! Either it was totally burnt and turned to ashes, or it was handed over to the Priests for their use. Similarly, the life that has once been consecrated to the Lord God, surrendered for His use, cannot be taken back from Him and used again for temporal and worldly things. If it is being taken back, if it is being used again for temporal and worldly things, for physical lusts and desires, then it means that the life had not actually been “sacrificed'' i.e., consecrated and surrendered to the Lord God for His use. Therefore, such a life will never be useful for the Lord God and will never glorify Him, no matter what the person may say, do, or show externally. Also, this dual utilization - for the world, body and temporal things, as well as spiritual things will not be valid or acceptable, and such service will not be considered a “spiritual service” acceptable to God.

  • Then verse 2 says about the Christian worker that the change that has come within him because of his coming into the Christian Faith, should be externally and practically evident by the renewing of his mind, his changed life, his changed attitude and behavior. These are the external evidence of the inner transformation that has happened in him. Other than this no other proof of a person’s having become a Spiritual person i.e., a child of God, and the Holy Spirit having come to reside in him has been given in the Bible - a transformed heart and mind is shown and proven by a changed life and behavior; not by jumping, shouting, dramatic actions, making strange non-understandable noises etc.

  • Those, in whom this transformation becomes evident, then they also become the people who start discerning the will of God; and this is a process that continually keeps carrying on and improving in the person’s life. As one is more and more “transformed by the renewing of your mind,” he starts discerning and learning the will of God more and more; and this happens through his experiences of remaining in fellowship with God.


If you are a Christian Believer, and want to become useful for God, then learn to live a life surrendered and obedient to Him. No one can please God by fulfilling religious rituals, ceremonies, works, and festivals (Acts 15:10; 1 Peter 1:18-19). Along with giving you salvation, God has also kept some good works for you to do (Ephesians 2:10); He has placed His Holy Spirit within you for your help and guidance, who always remains with you; He has placed His Living Word in your hands; and He has made you a member of His heavenly family, and of His Body, the Church. Now for you to properly and worthily utilize these resources that God has provided you, you have to follow Romans 12:1-2, so that your works are acceptable to Him and you receive His blessings. Except for obedience to God, there is no other way of pleasing Him and being blessed by Him (1 Samuel 15:22).


If you are still thinking of yourself as being a Christian, a child of God, entitled to a place in heaven, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start learning, understanding, and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 


Through the Bible in a Year: 

  • Proverbs 19-21 

  • 2 Corinthians 7