ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

उपवास लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उपवास लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 9 जून 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 30b - Lent & Lent Fasting / लेंट और लेंट का उपवास (2)


प्रभु यीशु मसीह के 40 दिन के उपवास का उदाहरण

 क्रूस पर चढ़ाए जाने से पहले प्रभु और उसके चेले किसी उपवास की दशा में नहीं थे, और उन्होंने फसह का पर्व मनाया, फसह का मेमना बलिदान किया और खाया (मत्ती 26:17-21)। इसलिए प्रभु यीशु के क्रूस पर चढ़ाए जाने से पहले 'उपवास' रखना और मांस न खाना, किसी रीति से बाइबल के अनुसार संगत नहीं है।

   साथ ही हम यह भी देखते हैं कि प्रभु यीशु ने कभी अपने किसी भी शिष्य से उसके सेवकाई आरंभ करने से पहले ऐसा कुछ भी करने के लिए नहीं कहा। और बाद में प्रेरितों के कार्य अथवा पत्रियों में, जहाँ मसीही विश्वासियों की शिक्षा और सुधार के विषय पवित्र आत्मा की अगुवाई और निर्देशानुसार बहुत सी बातें लिखी गई हैं, कभी इस प्रकार के किसी उपवास का कोई उल्लेख अथवा निर्देश नहीं आया है।

   ऐसे 'उपवास' का न तो कोई आधार है, न ही कोई आवश्यकता है, और न ही परमेश्वर की ओर से उसका कोई संज्ञान या प्रतिफल है – क्योंकि यह 'उपवास' परमेश्वर की ओर से स्थापित अथवा वाँछित कदापि नहीं है। आज लोग परंपरा के अन्तर्गत यशायाह 1:14-15 की अवहेलना करते हैं और मनगढ़ंत उपवास तथा उस उपवास के उद्देश्य निर्धारित कर लेते हैं। किन्तु वे फिर भी अपेक्षा करते हैं, तथा औरों को सिखाते हैं, कि यह करने और मनाने से परमेश्वर उनकी अपनी मनगढ़ंत धारणाओं को स्वीकार करने और उन्हें आशीष देने के लिए बाध्य है, और बाध्य होकर ऐसा करेगा भी!

   क्यों लोग व्यर्थ मनगढ़ंत परंपराओं का इतने उत्साह से पालन करने के स्थान पर, पहले परमेश्वर के वचन का अध्ययन करके उन बातों का पालन करना नहीं सीखते जिन्हें परमेश्वर चाहता है कि हम करें (1 थिस्सलुनीकियों 5:21)? क्यों वे परमेश्वर की आज्ञाकारिता के स्थान पर अंधी बुद्धि के साथ मनुष्यों की व्यर्थ विधियों को अधिक महत्व देते हैं जिनका बाइबल के अनुसार कोई आधार या औचित्य है ही नहीं; किन्तु परमेश्वर के आज्ञाकारी होने के प्रति इतना संकोच करते हैं; उसे सच्चा समर्पण नहीं करते हैं? क्यों?

इसलिये जब हम पर ऐसी दया हुईकि हमें यह सेवा मिलीतो हम हियाव नहीं छोड़ते। परन्तु हम ने लज्ज़ा के गुप्‍त कामों को त्याग दिया, और न चतुराई से चलतेऔर न परमेश्वर के वचन में मिलावट करते हैंपरन्तु सत्य को प्रगट कर केपरमेश्वर के साम्हने हर एक मनुष्य के विवेक में अपनी भलाई बैठाते हैं। परन्तु यदि हमारे सुसमाचार पर परदा पड़ा हैतो यह नाश होने वालों ही के लिये पड़ा है। और उन अविश्वासियों के लियेजिन की बुद्धि को इस संसार के ईश्वर ने अन्‍धी कर दी हैताकि मसीह जो परमेश्वर का प्रतिरूप हैउसके तेजोमय सुसमाचार का प्रकाश उन पर न चमके। क्योंकि हम अपने को नहींपरन्तु मसीह यीशु को प्रचार करते हैंकि वह प्रभु हैऔर अपने विषय में यह कहते हैंकि हम यीशु के कारण तुम्हारे सेवक हैं। इसलिये कि परमेश्वर ही हैजिसने कहाकि अन्धकार में से ज्योति चमकेऔर वही हमारे हृदयों में चमकाकि परमेश्वर की महिमा की पहिचान की ज्योति यीशु मसीह के चेहरे से प्रकाशमान हो” (2 कुरिन्थियों 4:1-6)।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
*****************************************************************************

The Example of the Lord Jesus's 40 Days Fast

  Before His crucifixion the Lord and His disciples were not fastingthey observed the Passoverthey sacrificed and ate of the Passover Lamb (Matthew 26:17-21). Therefore to observe the time preceding the Lord’s crucifixion as a ‘fast’ and abstain from eating meat in that time has no Biblical basis or precedence.

   We also see that the Lord never asked any of His disciples to do anything like what He had undergone at the beginning of His Ministry, when they started their ministry with Him. Neither later, in the book of Acts or in any of the Epistleswhere under the guidance of the Holy Spirit many teachings and instructions have been given for the learning and improvement of Christian Believersnever has there been any mention or instruction regarding any such fast or practice.

   Such a ‘fast’ has neither any basis nor has any necessitynor is it of any usenor does God give it any consideration or reward – because such a ‘fast’ is neither given by nor desired by the Lord. Presently people traditionally observe a contrived a ‘fast’ and with a contrived purpose, but they disregard the admonition of Isaiah 1:14-15. But still they expectand also teach to othersthat when they observe it God will take it into consideration and bless them for it, as if God is under a compulsion to do so – which He most certainly is not!

   Why is it that people so enthusiastically accept and observe man-devised and contrived rituals and traditions but do not care about learning and obeying what God actually wants from them (1 Thessalonians 5:21)? Why do they blindly follow and remain committed to man devised rituals that have no Biblical sanction or standing, but are not committed and faithful in obeying God? Why?

   “Therefore, since we have this ministry, as we have received mercy, we do not lose heart. But we have renounced the hidden things of shame, not walking in craftiness nor handling the word of God deceitfully, but by manifestation of the truth commending ourselves to every man's conscience in the sight of God. But even if our gospel is veiled, it is veiled to those who are perishing, whose minds the god of this age has blinded, who do not believe, lest the light of the gospel of the glory of Christ, who is the image of God, should shine on them. For we do not preach ourselves, but Christ Jesus the Lord, and ourselves your bondservants for Jesus' sake. For it is the God who commanded light to shine out of darkness, who has shone in our hearts to give the light of the knowledge of the glory of God in the face of Jesus Christ” (2 Corinthians 4:1-6).

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

बुधवार, 18 फ़रवरी 2015

बलिदान


   इन दिनों में हम आने वाले ईस्टर के उत्सव के बारे में सोचने लग जाते हैं और मेरा ध्यान प्रभु यीशु द्वारा समस्त मानव जाति के पापों की क्षमा और उद्धार के लिए दिए गए बलिदान की ओर जाता है, जिसके द्वारा मेरा और सभी लोगों का परमेश्वर के साथ मेल-मिलाप होना संभव हो सका। इस बात को समझने के लिए कि प्रभु यीशु को मेरे पापों की क्षमा तथा उद्धार के लिए क्या कुछ बलिदान करना पड़ा, मैं भी अपना एक छोटा बलिदान करती हूँ - उपवास। जब मैं उपवास में उन वस्तुओं का इनकार करती हूँ जो सामान्यतः मुझे अच्छी लगती हैं, तो उन वस्तुओं की प्रत्येक लालसा मुझे स्मरण दिलाती है कि मेरे प्रभु ने मेरे लिए क्या कुछ छोड़ दिया।

   क्योंकि मैं अपने उपवास रूपी बलिदान में सफल रहना चाहती हूँ, इसलिए मैं केवल उन ही वस्तुओं का उपवास रखती हूँ जो मेरे लिए अधिक बड़ा प्रलोभन नहीं हों, लेकिन फिर भी मैं कई बार अपने उपवास में चूक जाती हूँ। इतनी छोटी से बात में भी मेरा असफल रहना मुझे समझाता है कि ईस्टर हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण है - यदि हम अपने ही प्रयासों से सिद्ध या सफल हो सकते तो प्रभु यीशु को हमारे बदले अपना बलिदान देने की कोई आवश्यकता ही नहीं थी; वे केवल निर्देश दे देते और हम कार्य कर लेते!

   प्रभु यीशु के पास एक बहुत धनी युवक आया और अपने भले कार्यों के द्वारा अनन्त जीवन की प्राप्ति का प्रयास करने लगा। प्रभु यीशु ने उससे कहा, कि वह अपने सांसारिक धन को छोड़ कर के स्वर्ग में धन एकत्रित करे; लेकिन उसके लिए यह बलिदान बहुत भारी था और वह निराश होकर लौट गया। प्रभु के चेले यह सब देखकर बड़े विस्मित हुए, तब प्रभु यीशु ने उन्हें समझाया कि मनुष्य अपने आप को कभी ऐसा भला नहीं बना सकता कि पाप से दोषमुक्त हो जाए, "...मनुष्यों से तो यह नहीं हो सकता, परन्तु परमेश्वर से हो सकता है; क्योंकि परमेश्वर से सब कुछ हो सकता है" (मरकुस 10:27)।

   उपवास या बलिदान में कुछ छोड़ अथवा त्याग देने से कोई भला नहीं हो जाता; यह तो हमें केवल इस बात को स्मरण करवाता है कि कुछ छोड़ने का आभास कैसा होता है। और उस सर्वसिद्ध एवं सर्वोत्तम परमेश्वर प्रभु यीशु ने सांसारिक ही नहीं वरन स्वर्ग का भी वैभव और सुख भी हमारे लिए छोड़ दिया जिससे कि हम उस पर विश्वास कर के उसके द्वारा स्वर्ग में जाने के योग्य बन सकें। हम पापी मनुष्यों के कमज़ोर तथा अपूर्ण बलिदान नहीं वरन उस उत्तम एवं सिद्ध परमेश्वर का पूर्ण बलिदान ही हमारे पापों की क्षमा और उद्धार को संभव कर सकता है। - जूली ऐकैरमैन लिंक


प्रभु यीशु ने हमारे बदले अपने प्राण बलिदान कर दिए।

हे प्रभु यहोवा, तू ने बड़े सामर्थ और बढ़ाई हुई भुजा से आकाश और पृथ्वी को बनाया है! तेरे लिये कोई काम कठिन नहीं है। - यर्मियाह 32:17

बाइबल पाठ: मरकुस 10:17-27
Mark 10:17 और जब वह निकलकर मार्ग में जाता था, तो एक मनुष्य उसके पास दौड़ता हुआ आया, और उसके आगे घुटने टेककर उस से पूछा हे उत्तम गुरू, अनन्त जीवन का अधिकारी होने के लिये मैं क्या करूं? 
Mark 10:18 यीशु ने उस से कहा, तू मुझे उत्तम क्यों कहता है? कोई उत्तम नहीं, केवल एक अर्थात परमेश्वर। 
Mark 10:19 तू आज्ञाओं को तो जानता है; हत्या न करना, व्यभिचार न करना, चोरी न करना, झूठी गवाही न देना, छल न करना, अपने पिता और अपनी माता का आदर करना। 
Mark 10:20 उसने उस से कहा, हे गुरू, इन सब को मैं लड़कपन से मानता आया हूं। 
Mark 10:21 यीशु ने उस पर दृष्टि कर के उस से प्रेम किया, और उस से कहा, तुझ में एक बात की घटी है; जा, जो कुछ तेरा है, उसे बेच कर कंगालों को दे, और तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा, और आकर मेरे पीछे हो ले। 
Mark 10:22 इस बात से उसके चेहरे पर उदासी छा गई, और वह शोक करता हुआ चला गया, क्योंकि वह बहुत धनी था। 
Mark 10:23 यीशु ने चारों ओर देखकर अपने चेलों से कहा, धनवानों को परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना कैसा कठिन है! 
Mark 10:24 चेले उस की बातों से अचम्भित हुए, इस पर यीशु ने फिर उन को उत्तर दिया, हे बालकों, जो धन पर भरोसा रखते हैं, उन के लिये परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना कैसा कठिन है! 
Mark 10:25 परमेश्वर के राज्य में धनवान के प्रवेश करने से ऊंट का सूई के नाके में से निकल जाना सहज है! 
Mark 10:26 वे बहुत ही चकित हो कर आपस में कहने लगे तो फिर किस का उद्धार हो सकता है? 
Mark 10:27 यीशु ने उन की ओर देखकर कहा, मनुष्यों से तो यह नहीं हो सकता, परन्तु परमेश्वर से हो सकता है; क्योंकि परमेश्वर से सब कुछ हो सकता है।

एक साल में बाइबल: 
  • लैव्यवस्था 23-24
  • मरकुस 1:1-22



रविवार, 28 जुलाई 2013

उपवास

   कुछ वर्ष पहले हमारे चर्च में हमने परमेश्वर के वचन बाइबल के पुराने नियम में मिलाप वाले तम्बू को विषय बनाकर एक अध्ययन श्रंखला करी थी। जब इस श्रंखला में मेज़ पर रखी भेंट की रोटियों का विषय आया तो मैंने कुछ ऐसा किया जो उससे पहले कभी नहीं किया था - मैंने कई दिनों तक भोजन तज कर उपवास रखा। मैंने उपवास इसलिए रखा क्योंकि मैं परमेश्वर के वचन "...इसलिये कि वह तुझ को सिखाए कि मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं जीवित रहता, परन्तु जो जो वचन यहोवा के मुंह से निकलते हैं उन ही से वह जीवित रहता है" (व्यवस्थाविवरण 8:3) की सच्चाई को व्यक्तिगत रीति से अनुभव करना चाहता था। मैं चाहता था कि मैं किसी विवशता के अन्तर्गत नहीं वरन पूर्ण स्वेच्छा से एक ऐसी वस्तु का इन्कार करूँ जिससे मैं बहुत प्रेम रखता था - भोजन, उसके लिए जिससे मैं और भी अधिक प्रेम रखता हूँ - परमेश्वर।

   जब मैंने यह उपवास रखा तो प्रभु यीशु मसीह की उपवास से संबंधित शिक्षाओं (मत्ती 6:16-18) का पालन भी किया। इस खंड में प्रभु यीशु ने पहले एक नकारात्मक आज्ञा दी: "जब तुम उपवास करो, तो कपटियों की नाईं तुम्हारे मुंह पर उदासी न छाई रहे, क्योंकि वे अपना मुंह बनाए रहते हैं, ताकि लोग उन्हें उपवासी जानें; मैं तुम से सच कहता हूं, कि वे अपना प्रतिफल पा चुके" (मत्ती 6:16)। फिर एक सकारात्मक आज्ञा दी: "परन्तु जब तू उपवास करे तो अपने सिर पर तेल मल और मुंह धो" (मत्ती 6:17)। इन दोनों आज्ञाओं के द्वारा प्रभु यीशु ने सिखाया कि हमें परमेश्वर के लिए कोई कार्य दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने या उन पर प्रभाव डालने के उद्देश्य से नहीं करना है। हमारे यह कार्य परमेश्वर के प्रति प्रेम और आराधना का एक व्यक्तिगत बलिदान और उपासना हैं जिसमें किसी प्रकार के धार्मिक घमण्ड या किसी विवशता का कोई स्थान नहीं है। यह समझाने के बाद प्रभु यीशु ने इस बात के पालन पर आधारित आशीष की प्रतिज्ञा भी दी: "ताकि लोग नहीं परन्तु तेरा पिता जो गुप्‍त में है, तुझे उपवासी जाने; इस दशा में तेरा पिता जो गुप्‍त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा" (मत्ती 6:18)।

   मसीही विश्वास में उपवास रखना ना कोई विवशता है और ना ही परमेश्वर हमें इसके लिए बाध्य करता है कि उसकी निकटता में आने के लिए हम अपने आप को किसी भोजन वस्तु से वंचित करें। परमेश्वर की इच्छा यही है कि हम अपने जीवनों को उसके निर्देशों और नियमों के अनुसार संचालित करते रहें और संसार के समान जीने से बचे रहें, यही अपने आप में एक उपवास है जिसका परमेश्वर की नज़रों में बड़ा मोल है और जिसका परमेश्वर से प्रतिफल महान है (यशायाह 58:1-14)। - मार्विन विलियम्स


परमेश्वर के निकट आने के लिए संसार की लालसाओं से दूरी बना लेना लाभदायक होता है।

सावधान रहो! तुम मनुष्यों को दिखाने के लिये अपने धर्म के काम न करो, नहीं तो अपने स्‍वर्गीय पिता से कुछ भी फल न पाओगे। - मत्ती 6:1

बाइबल पाठ: यशायाह 58:1-14
Isaiah 58:1 गला खोल कर पुकार, कुछ न रख छोड़, नरसिंगे का सा ऊंचा शब्द कर; मेरी प्रजा को उसका अपराध अर्थात याकूब के घराने को उसका पाप जता दे।
Isaiah 58:2 वे प्रति दिन मेरे पास आते और मेरी गति बूझने की इच्छा ऐसी रखते हैं मानो वे धर्मी लोग हैं जिन्होंने अपने परमेश्वर के नियमों को नहीं टाला; वे मुझ से धर्म के नियम पूछते और परमेश्वर के निकट आने से प्रसन्न होते हैं।
Isaiah 58:3 वे कहते हैं, क्या कारण है कि हम ने तो उपवास रखा, परन्तु तू ने इसकी सुधि नहीं ली? हम ने दु:ख उठाया, परन्तु तू ने कुछ ध्यान नहीं दिया? सुनो, उपवास के दिन तुम अपनी ही इच्छा पूरी करते हो और अपने सेवकों से कठिन कामों को कराते हो।
Isaiah 58:4 सुनो, तुम्हारे उपवास का फल यह होता है कि तुम आपस में लड़ते और झगड़ते और दुष्टता से घूंसे मारते हो। जैसा उपवास तुम आजकल रखते हो, उस से तुम्हारी प्रार्थना ऊपर नहीं सुनाई देगी।
Isaiah 58:5 जिस उपवास से मैं प्रसन्न होता हूं अर्थात जिस में मनुष्य स्वयं को दीन करे, क्या तुम इस प्रकार करते हो? क्या सिर को झाऊ की नाईं झुकाना, अपने नीचे टाट बिछाना, और राख फैलाने ही को तुम उपवास और यहोवा को प्रसन्न करने का दिन कहते हो?
Isaiah 58:6 जिस उपवास से मैं प्रसन्न होता हूं, वह क्या यह नहीं, कि, अन्याय से बनाए हुए दासों, और अन्धेर सहने वालों का जुआ तोड़कर उन को छुड़ा लेना, और, सब जुओं को टुकड़े टुकड़े कर देना?
Isaiah 58:7 क्या वह यह नहीं है कि अपनी रोटी भूखों को बांट देना, अनाथ और मारे मारे फिरते हुओं को अपने घर ले आना, किसी को नंगा देखकर वस्त्र पहिनाना, और अपने जातिभाइयों से अपने को न छिपाना?
Isaiah 58:8 तब तेरा प्रकाश पौ फटने की नाईं चमकेगा, और तू शीघ्र चंगा हो जाएगा; तेरा धर्म तेरे आगे आगे चलेगा, यहोवा का तेज तेरे पीछे रक्षा करते चलेगा।
Isaiah 58:9 तब तू पुकारेगा और यहोवा उत्तर देगा; तू दोहाई देगा और वह कहेगा, मैं यहां हूं। यदि तू अन्धेर करना और उंगली मटकाना, और, दुष्ट बातें बोलना छोड़ दे,
Isaiah 58:10 उदारता से भूखे की सहायता करे और दीन दु:खियों को सन्तुष्ट करे, तब अन्धियारे में तेरा प्रकाश चमकेगा, और तेरा घोर अन्धकार दोपहर का सा उजियाला हो जाएगा।
Isaiah 58:11 और यहोवा तुझे लगातार लिये चलेगा, और काल के समय तुझे तृप्त और तेरी हड्डियों को हरी भरी करेगा; और तू सींची हुई बारी और ऐसे सोते के समान होगा जिसका जल कभी नहीं सूखता।
Isaiah 58:12 और तेरे वंश के लोग बहुत काल के उजड़े हुए स्थानों को फिर बसाएंगे; तू पीढ़ी पीढ़ी की पड़ी हुई नेव पर घर उठाएगा; तेरा नाम टूटे हुए बाड़े का सुधारक और पथों का ठीक करने वाला पड़ेगा।
Isaiah 58:13 यदि तू विश्रामदिन को अशुद्ध न करे अर्थात मेरे उस पवित्र दिन में अपनी इच्छा पूरी करने का यत्न न करे, और विश्रामदिन को आनन्द का दिन और यहोवा का पवित्र किया हुआ दिन समझ कर माने; यदि तू उसका सम्मान कर के उस दिन अपने मार्ग पर न चले, अपनी इच्छा पूरी न करे, और अपनी ही बातें न बोले,
Isaiah 58:14 तो तू यहोवा के कारण सुखी होगा, और मैं तुझे देश के ऊंचे स्थानों पर चलने दूंगा; मैं तेरे मूलपुरूष याकूब के भाग की उपज में से तुझे खिलाऊंगा, क्योंकि यहोवा ही के मुख से यह वचन निकला है।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 46-48 
  • प्रेरितों 28


शनिवार, 12 जनवरी 2013

पृष्ठभूमि में कार्यरत


   हाल ही में मैं एक प्रसिद्ध मसीही महिला संगीतज्ञ की श्रद्धांजलि सभा में गया। उसकी श्रद्धांजलि में उसके जीवन और कार्यों से संबंधित कई वीडीयो तथा ऑडियो रिकॉर्डिंग्स के छोटे भाग, तसवीरें, संगीत वाद्य बजाने वाले एवं वक्ता सम्मिलित थे। सभा के बाद मैं लोगों के बाहर जाने तक रुका और फिर पृष्ठभूमि में रहे उन लोगों को धन्यवाद देने गया जिनकी मेहनत से यह सारा मर्मस्पर्शी कार्यक्रम सुचारू रूप से चलाया जा सका तथा संपन्न हो सका। मैंने उन से कहा, "आप लोग प्रत्यक्ष नहीं थे, किसी ने आपको देखा नहीं लेकिन यह सब आपकी मेहनत से ही संभव हो सका।" उन्होंने उत्तर दिया हम इसी रीति से कार्य करना पसन्द करते हैं।

   परमेश्वर के वचन में मत्ती ६ में प्रभु यीशु ने अपने चेलों से कहा कि वे दान दें (पद१-४), प्रार्थना करें (पद ५-६) और उपवास भी रखें (पद १६-१८), लोगों से प्रशंसा पाने के लिए नहीं वरन परमेश्वर को प्रसन्न करने के उद्देश्य से गुप्त में करें। तब परमेश्वर जो सब कुछ देखता है उन्हें खुले में प्रतिफल देगा: "ताकि तेरा दान गुप्‍त रहे; और तब तेरा पिता जो गुप्‍त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा" (मत्ती ६:४); "परन्तु जब तू प्रार्थना करे, तो अपनी कोठरी में जा; और द्वार बन्‍द कर के अपने पिता से जो गुप्‍त में है प्रार्थना कर; और तब तेरा पिता जो गुप्‍त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा" (मत्ती ६:६); "ताकि लोग नहीं परन्तु तेरा पिता जो गुप्‍त में है, तुझे उपवासी जाने; इस दशा में तेरा पिता जो गुप्‍त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा" (मत्ती ६:१८)।

   हम सब के अंदर ऐसा कुछ है जो हमारी अच्छी बातों के लिए हमारे अंदर लोगों द्वारा पहचाने जाने और प्रशंसित होने की लालसा जगाता है। स्वाभाविक रूप से किसी से प्रोत्साहन पाने और सराहे जाने में कोई बुराई नहीं है, किंतु प्रशंसा और मान्यता पाने की लालसा रख कर सेवकाई करना हमारी सेवकाई को नष्ट कर सकता है क्योंकि इस से हमारा ध्यान दूसरों की आवश्यकताओं पर नहीं अपने आप पर ही केंद्रित हो जाता है और हम दूसरों के लिए नहीं वरन अपने लिए ही कार्य करने लगते हैं। जब सार्वजनिक रूप से धनयवाद नहीं मिले तो हम उपेक्षित अनुभव कर सकते हैं, किंतु पृष्ठभूमि में रहते हुए भी जब हम परमेश्वर की सेवकाई में लगे रहते हैं, तो वह ना केवल इसका ध्यान रखता है वरन सार्वजनिक रूप से इसका प्रतिफल भी अवश्य देता है। - डेविड मैक्कैसलैंड


बेहतर है कि बिना प्राप्त किए ही मान्यता अर्जित करते रहें, ना कि बिना अर्जित किए ही मान्यता प्राप्त करने की चाह रखें।

परन्तु जब तू प्रार्थना करे, तो अपनी कोठरी में जा; और द्वार बन्‍द कर के अपने पिता से जो गुप्‍त में है प्रार्थना कर; और तब तेरा पिता जो गुप्‍त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा। - मत्ती ६:६

बाइबल पाठ: मत्ती ६:१-६, १६-१८
Matt 6:1  सावधान रहो! तुम मनुष्यों को दिखाने के लिये अपने धर्म के काम न करो, नहीं तो अपने स्‍वर्गीय पिता से कुछ भी फल न पाओगे।
Matt 6:2  इसलिये जब तू दान करे, तो अपने आगे तुरही न बजवा, जैसा कपटी, सभाओं और गलियों में करते हैं, ताकि लोग उन की बड़ाई करें, मैं तुम से सच कहता हूं, कि वे अपना फल पा चुके।
Matt 6:3  परन्तु जब तू दान करे, तो जो तेरा दाहिना हाथ करता है, उसे तेरा बांया हाथ न जानने पाए।
Matt 6:4 ताकि तेरा दान गुप्‍त रहे; और तब तेरा पिता जो गुप्‍त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा।
Matt 6:5  और जब तू प्रार्थना करे, तो कपटियों के समान न हो क्योंकि लोगों को दिखाने के लिये सभाओं में और सड़कों के मोड़ों पर खड़े हो कर प्रार्थना करना उन को अच्छा लगता है; मैं तुम से सच कहता हूं, कि वे अपना प्रतिफल पा चुके।
Matt 6:6  परन्तु जब तू प्रार्थना करे, तो अपनी कोठरी में जा; और द्वार बन्‍द कर के अपने पिता से जो गुप्‍त में है प्रार्थना कर; और तब तेरा पिता जो गुप्‍त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा।
Matt 6:16  जब तुम उपवास करो, तो कपटियों की नाईं तुम्हारे मुंह पर उदासी न छाई रहे, क्योंकि वे अपना मुंह बनाए रहते हैं, ताकि लोग उन्हें उपवासी जानें; मैं तुम से सच कहता हूं, कि वे अपना प्रतिफल पा चुके।
Matt 6:17  परन्तु जब तू उपवास करे तो अपने सिर पर तेल मल और मुंह धो।
Matt 6:18  ताकि लोग नहीं परन्तु तेरा पिता जो गुप्‍त में है, तुझे उपवासी जाने; इस दशा में तेरा पिता जो गुप्‍त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा।

एक साल में बाइबल: 
  • उत्पत्ति २९-३० 
  • मत्ती ९:१-१७

शनिवार, 13 नवंबर 2010

हानि के सौदे

हम सब ने ऐसे विज्ञापन देखे और सुने हैं जो कुछ प्राप्त करने के आसान रास्तों का प्रलोभन देते हैं - "हमारे द्वारा उत्पादित वस्तु खरीदिये और उसके लिये साल भर तक कोई पैसा देने की आवश्यक्ता नहीं है" - अति सहज और त्वरित सन्तुष्टि के प्रलोभन!

जब शैतान ने प्रभु यीशु कि परीक्षा करी (लूका ४:१-१३), तो प्रभु को भी ऐसी ही सहज और त्वरित सन्तुष्टि के प्रलोभन दिये। शैतान का प्रयास था कि वह प्रभु को उकसाए कि वह परमेश्वर पिता पर भरोसा छोड़ कर, बात को अपने हाथ में ले ले और अपने मन की करे।

जब प्रभु यीशु ४० दिन के उपवास के बाद भूखा था (लूका ४:२) तो शैतान ने उसे सुझाया कि वह अपनी शक्ति का उपयोग करके पत्थरों को रोटी में बदल दे। यदि प्रभु ऐसा करते तो वह अपनी शक्ति का उपयोग अपनी स्वार्थसिद्धी के लिये करते, इसलिये उन्होंने लिये मना कर दिया।

प्रभु यीशु ने शैतान द्वारा संसार के सभी राज्यों के अधिकार को क्यों नकार दिया (लूका ४:५-७)? यदि वह मान जाते तो क्रूस की पीड़ा से बच सकते थे। परन्तु यह करना, उनके लिये परमेश्वर द्वारा बनाई गई योजना के विरुद्ध जाता, जिसका उद्देश्य केवल उन्हें पृथ्वी के समस्त राज्य देना नहीं था वरन स्वर्ग और पथ्वी का सारा अधिकार देना और क्रूस के बलिदान तथा मृत्कों में से पुनुरुत्थान के द्वारा समस्त संसार के प्रत्येक जन के लिये मुक्ती का मार्ग खोलकर परमेश्वर के राज्य में परमेश्वर के दाहिने बैठना था। इस योजना के सामने शैतान का अति सहज और त्वरित सन्तुष्टि का प्रलोभन हानि का सौदा था।

जब तीसरी परीक्षा में भी प्रभु शैतान के प्रलोभन में नहीं फंसा, तो शैतान "तब कुछ समय के लिये उसके पास से चला गया" (लूका ४:१३)। शैतान जल्दी से हार नहीं मानता, यदि वह पीछे भी हटता है तो केवल इसलिये कि मौका पा कर फिर वार कर सके।

ऐसे सौदों से सावधान रहें जो वर्तमान में बिना कोई खास कीमत दिये बड़े लाभ का प्रलोभन लिये होते हैं। ऐसे सौदे अकसर आपके लिये हानि के और सौदे का प्रलोभन देने वाले के लाभ के सौदे होते हैं। शैतान भी ऐसे कई प्रलोभन आपके समक्ष लाकर आपको सहजता से यश, धन और सामर्थ प्राप्ति के लिये उकसाता है। उसका उद्देश्य आपका लाभ नहीं है, वह आपको अपनी मर्ज़ी पूरी करने को उकसा कर और परमेश्वर के हाथों से अपने जीवन की बागडोर वापस लेकर, आपके विश्वास को नाश करना और आपकी आशीशों में सेंध लगाना चाहता है। उसका सदा प्रयत्न रहता है कि वह विश्वासी के जीवन में परेशानी पैदा कर सके।

जब कभी कोई किसी अति सहज और त्वरित सन्तुष्टि का प्रलोभन आपको दे, तो परख लीजिये कि देने वाले की मनशा क्या है। जल्दबाज़ी के सौदे हानि के सौदे होते हैं। - सी. पी. हिया


प्रलोभन से बचने का सबसे आसान तरीका है प्रलोभन के समक्ष परमेश्वर की ओर भागना।

...लिखा है कि मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं, परन्‍तु हर एक वचन से जो परमेश्वर के मुख से निकलता है जीवित रहेगा। - मत्ती ४:४


बाइबल पाठ: लूका ४:१-१३

फिर यीशु पवित्रआत्मा से भरा हुआ, यरदन से लौटा और चालीस दिन तक आत्मा के सिखाने से जंगल में फिरता रहा, और शैतान उस की परीक्षा करता रहा।
उन दिनों में उस ने कुछ न खाया और जब वे दिन पूरे हो गए, तो उसे भूख लगी।
और शैतान ने उस से कहा - यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो इस पत्थर से कह, कि रोटी बन जाए।
यीशु ने उसे उत्तर दिया कि लिखा है, मनुष्य केवल रोटी से जीवित न रहेगा।
तब शैतान उसे ले गया और उस को पल भर में जगत के सारे राज्य दिखाए।
और उस से कहा, मैं यह सब अधिकार, और इन का वैभव तुझे दूंगा, क्‍योंकि वह मुझे सौंपा गया है: और जिसे चाहता हूं, उसी को दे देता हूं।
इसलिये, यदि तू मुझे प्रणाम करे, तो यह सब तेरा हो जाएगा।
यीशु ने उसे उत्तर दिया, लिखा है कि तू प्रभु अपने परमेश्वर को प्रणाम कर, और केवल उसी की उपासना कर।
तब उस ने उसे यरूशलेम में ले जाकर मन्‍दिर के कंगूरे पर खड़ा किया, और उस से कहा यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो अपने आप को यहां से नीचे गिरा दे।
क्‍योंकि लिखा है, कि वह तेरे विषय में अपने स्‍वर्गदूतों को आज्ञा देगा, कि वे तेरी रक्षा करें।
और वे तुझे हाथों हाथ उठा लेंगे ऐसा न हो कि तेरे पांव में पत्थर से ठेस लगे।
यीशु ने उस को उत्तर दिया यह भी कहा गया है, कि तू प्रभु अपने परमेश्वर की परीक्षा न करना।
जब शैतान सब परीक्षा कर चुका, तब कुछ समय के लिये उसके पास से चला गया।

एक साल में बाइबल:
  • विलापगीत १, २
  • इब्रानियों १०