ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

चेला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चेला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 29 मई 2016

नायक


   जे. आर. आर. टोलकिन के उपन्यास The Hobbit में बौने एकत्रित होते हैं कि भयानक दैत्य स्मौग द्वारा चुराया गया उनका धन उससे वापस लेकर आएं। यह करना बहुत जोखिम का कार्य था, किंतु इस खतरे के बावजुद, इस अभियान में उनका उप-नायक बौना बालिन अपने राजा और अभियान के प्रधान नायक थोरिन के विषय में कहता है, "यह एक है मैं जिसका अनुसरण कर सकता हूँ, जिसे मैं अपना राजा स्वीकार कर सकता हूँ।" उस खतरनाक अभियान के लिए बालिन की कटिबद्धता और समर्पण उसके नायक और अगुवे थोरिन में उसके विश्वास पर आधारित थी।

   पृथ्वी पर अपनी सेवकाई के आरंभ में प्रभु यीशु ने अपने साथ कार्य करने के लिए कुछ अनुयायियों को चुना, जो उसके साथ मिलकर परमेश्वर की सृष्टि से चुराए गए तथा पाप के दास्त्व में डाले गए, हम मनुष्यों, को शत्रु शैतान के चंगुल से निकाल कर ला सकें। अपने अनुयायियों को चुनने के साथ ही प्रभु यीशु ने उनसे कहा, "मेरे पीछे चले आओ" (मत्ती 4:19)। अब प्रभु यीशु के उन चेलों के लिए जीवन में एक बहुत बड़ा परिवर्तन आना था - वे मछली पकड़ने वाले व्यक्ति अब पाप के दास्तव में खोए हुए लोगों को निकाल कर लाने वाले बन रहे थे। यह कोई सरल कार्य नहीं था, इसीलिए प्रभु यीशु ने इस कार्य को प्रतिदिन क्रूस उठाकर उसके पीछे चलने के समान बताया (लूका 9:23)। जो बात तब उन चेलों के लिए लागू थी वही प्रभु यीशु के वर्तमान अनुयायियों, आज के हम मसीही विश्वासियों, के लिए भी ठीक वैसे ही लागू है।

   आज यदि हमें प्रभु यीशु द्वारा अपने चेलों को दिया गया यह आत्माएं बचाने का कार्य कठिन और घबरा देने वाला लगे तो हम किस प्रकार इसमें अपने आप को लगाए रख सकते हैं? अपनी नज़रों को अपने नायक, अपने राजा प्रभु यीशु पर लगाए रखने के द्वारा; उसके चरित्र और जीवन पर मनन करने, उसकी शिक्षाओं को मानने, और बालिन के समान प्रभु यीशु के लिए "यह एक है मैं जिसका अनुसरण कर सकता हूँ, जिसे मैं अपना राजा स्वीकार कर सकता हूँ" अंगीकार करने के द्वारा। - जो स्टोवैल


अपने आस-पास के लोगों के जीवनों में प्रवेश पाने के लिए अपने नायक का अनुसरण करते रहें।

उसने सब से कहा, यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे, तो अपने आप से इन्कार करे और प्रति दिन अपना क्रूस उठाए हुए मेरे पीछे हो ले। - लूका 9:23

बाइबल पाठ: मत्ती 4:17-25
Matthew 4:17 उस समय से यीशु प्रचार करना और यह कहना आरम्भ किया, कि मन फिराओ क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आया है। 
Matthew 4:18 उसने गलील की झील के किनारे फिरते हुए दो भाइयों अर्थात शमौन को जो पतरस कहलाता है, और उसके भाई अन्द्रियास को झील में जाल डालते देखा; क्योंकि वे मछवे थे। 
Matthew 4:19 और उन से कहा, मेरे पीछे चले आओ, तो मैं तुम को मनुष्यों के पकड़ने वाले बनाऊंगा। 
Matthew 4:20 वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए। 
Matthew 4:21 और वहां से आगे बढ़कर, उसने और दो भाइयों अर्थात जब्‍दी के पुत्र याकूब और उसके भाई यूहन्ना को अपने पिता जब्‍दी के साथ नाव पर अपने जालों को सुधारते देखा; और उन्हें भी बुलाया 
Matthew 4:22 वे तुरन्त नाव और अपने पिता को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।
Matthew 4:23 और यीशु सारे गलील में फिरता हुआ उन की सभाओं में उपदेश करता और राज्य का सुसमाचार प्रचार करता, और लोगों की हर प्रकार की बीमारी और दुर्बल्ता को दूर करता रहा। 
Matthew 4:24 और सारे सूरिया में उसका यश फैल गया; और लोग सब बीमारों को, जो नाना प्रकार की बीमारियों और दुखों में जकड़े हुए थे, और जिन में दुष्टात्माएं थीं और मिर्गी वालों और झोले के मारे हुओं को उसके पास लाए और उसने उन्हें चंगा किया। 
Matthew 4:25 और गलील और दिकापुलिस और यरूशलेम और यहूदिया से और यरदन के पार से भीड़ की भीड़ उसके पीछे हो ली।

एक साल में बाइबल: 
  • 2 इतिहास 7-9
  • यूहन्ना 11:1-29


सोमवार, 2 जुलाई 2012

यथार्थ में

   हैन्स गैईगर, मैरी क्यूरी, रुडोल्फ डीज़ल, सैम्युल मोर्स, लुई ब्रेल इन सभी नामों के साथ एक बात सामन्य है - इन सभी ने कुछ न कुछ ऐसा महत्वपूर्ण अविष्कार किया जो आज उनके नाम से जाना जाता है। ये सभी नाम, अन्य कई नामों के साथ Encyclopedia Britanica द्वारा बनाई गई ३२५ महानत्म अविष्कारों की सूची में हैं जिन्होंने मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है।

   हम जो मसीही विश्वासी हैं वे भी अपने उद्धारकर्ता प्रभु के नाम को धारण किए रहते हैं। परमेश्वर के वचन बाइबल में लूका ने लिखा "...और चेले सब से पहिले अन्‍ताकिया ही में मसीही कहलाए" (प्रेरितों ११:२६)। बाद में पतरस ने आरंभिक मसीही विश्वासियों को लिखी अपनी पत्री में लिखा "पर यदि मसीही होने के कारण दुख पाए, तो लज्ज़ित न हो, पर इस बात के लिये परमेश्वर की महिमा करे" (१ पतरस ४:१६)। प्रभु यीशु मसीह के चेलों के लिए अपमान और तिरिस्कार के भाव में प्रयुक्त शब्द "मसीही" को चेलों ने आदर के साथ अपना लिया और यह शब्द उनके अपने उद्धारकर्ता प्रभु के प्रति समर्पण का सूचक बन गया।

   औकलैण्ड विश्वविद्यालय के प्राध्यापक ई. एम. ब्लेकलौक ने लिखा कि प्रथम शताब्दी में "मसीही" शब्द एक उचित अर्थ था; उन्होंने कहा, "इस शब्द में यथार्थ था, क्योंकि यह एक व्यक्ति अर्थात प्रभु यीशु मसीह के प्रति वफादारी, उसे समर्पित होना दिखाता था। आज भी इस शब्द का वास्तविक प्रयोग इसी बात को दिखाने के लिए होना चाहिए। मसीही वही है जो प्रभु यीशु मसीह के प्रभुत्व को अपने जीवन के प्रत्येक पहलू में उसकी पूरी गंभीरता और सभी अर्थों में स्वीकार करता है।"

   यथार्थ में मसीह यीशु के अनुयायी वही हैं जो उसके नाम को अपने व्यक्तिगत उद्धारकर्ता, प्रभु और मित्र के रूप में ग्रहण करते हैं, स्वीकार करते हैं और उसे जी कर दिखाते हैं। - डेविड मैक्कैसलैंड


केवल नाम ही के मसीही न बने; यथार्थ में मसीही विश्वासी बनें।

...और चेले सब से पहिले अन्‍ताकिया ही में मसीही कहलाए। - प्रेरितों ११:२६

बाइबल पाठ: - प्रेरितों ११:१९-२६
Act 11:19  सो जो लोग उस क्‍लेश के मारे जो स्‍तिफनुस के कारण पड़ा था, तित्तर बित्तर हो गए थे, वे फिरते फिरते फीनीके और कुप्रुस और अन्‍ताकिया में पहुंचे परन्‍तु यहूदियों को छोड़ किसी और को वचन न सुनाते थे।
Act 11:20  परन्‍तु उन में से कितने कुप्रुसी और कुरेनी थे, जो अन्‍ताकिया में आकर युनानियों को भी प्रभु यीशु का सुसमचार की बातें सुनाने लगे।
Act 11:21  और प्रभु का हाथ उन पर था, और बहुत लोग विश्वास करके प्रभु की ओर फिरे।
Act 11:22  तब उन की चर्चा यरूशलेम की कलीसिया के सुनने में आई, और उन्‍होंने बरनबास को अन्‍ताकिया भेजा।
Act 11:23  वह वहां पहुंचकर, और परमेश्वर के अनुग्रह को देखकर आनन्‍दित हुआ, और सब को उपदेश दिया कि तन मन लगाकर प्रभु से लिपटे रहो।
Act 11:24  क्‍योंकि वह एक भला मनुष्य था और पवित्र आत्मा से परिपूर्ण था : और और बहुत से लोग प्रभु में आ मिले।
Act 11:25  तब वह शाऊल को ढूंढने के लिये तरसुस को चला गया।
Act 11:26  और जब उस से मिला तो उसे अन्‍ताकिया में लाया, और ऐसा हुआ कि वे एक वर्ष तक कलीसिया के साथ मिलते और बहुत लोगों को उपदेश देते रहे, और चेले सब से पहिले अन्‍ताकिया ही में मसीही कहलाए।


एक साल में बाइबल: 

  • अय्युब २२-२४ 
  • प्रेरितों ११