ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुरा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बुरा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 20 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 27 - Law’s Capabilities & Incapabilities - 4 / व्यवस्था और उद्धार – 27 - व्यवस्था की क्षमताएँ और अक्षमताएँ - 4

 

व्यवस्था और उद्धार – 27 - व्यवस्था की सीमाएँ – 19

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यवस्था की क्षमताएँ और अक्षमताएँ (भाग 4)  

 

पिछले लेखों में, हम रोमियों अध्याय 7 से व्यवस्था की असमर्थताओं पर विचार करते आ रहे हैं—कि वह उद्धार क्यों प्रदान नहीं कर सकती। अब तक, हमने रोमियों 7:1, 5, 6 से तीन सीमाएँ देखी हैं। ये तीनों हैं: पद 1 — व्यवस्था प्रभुत्व जताती है, दोषी ठहराती है और न्याय करती है; परंतु अपराध के संबंध में किसी भी प्रकार की दया या सहानुभूति के लिए उसमें कोई स्थान नहीं है; पद 5 — व्यवस्था देह की इच्छाओं को जागुरत करके, नियम को तोड़ने के लिए उकसाती है, और शैतान इसका उपयोग मनुष्य को पाप करने के लिए फँसाने में करता है; पद 6 — व्यवस्था अपना समय और उद्देश्य पूरा कर चुकी है (रोमियों 10:4), और उद्धार के लिए अब प्रभु यीशु द्वारा अलग रख दी गई है (कुलुस्सियों 2:13-15); अब जो कोई भी व्यवस्था के अनुसार जीवन जीना चाहता है, वह अपने ऊपर व्यवस्था के शाप को आमंत्रित करता है (गलातियों 3:10; याकूब 2:10)। आज हम रोमियों 7 से व्यवस्था की चौथी और पाँचवीं सीमाओं पर विचार करेंगे।

 

व्यवस्था की चौथी सीमा, रोमियों 7:13 में लिखी है, किन्तु उसे उसके संदर्भ के पदों - पद 7-13 में देखना आवश्यक है। पद 7 में पवित्र आत्मा ने लिखवाया है कि व्यवस्था पाप नहीं है, वरन पाप की पहचान करवाती है - अर्थात एक ऐसा मानक है जिसके सामने रख कर परमेश्वर की दृष्टि में क्या सही और स्वीकार्य है, तथा क्या नहीं है, उसकी पहचान की जाती है। फिर पद 8-11 में पाप की पहचान के कारण उत्पन्न होने वाली शारीरिक अभिलाषाओं, और फिर उन्हें पूरा करने की लालसा के कारण पाप में गिर जाने की बात समझाई गए है, जिसे हम पद 5 के संदर्भ में पिछले लेख में देख चुके हैं। फिर पद 12 में पवित्र आत्मा व्यवस्था के तीन और गुण लिखवाता है, कि वह पवित्र, ठीक, और अच्छी है। तब वह पद 13 में लिखवाता है, “तो क्या वह जो अच्छी थी, मेरे लिये मृत्यु ठहरी? कदापि नहीं! परन्तु पाप उस अच्छी वस्तु के द्वारा मेरे लिये मृत्यु का उत्पन्न करने वाला हुआ कि उसका पाप होना प्रगट हो, और आज्ञा के द्वारा पाप बहुत ही पापमय ठहरे” (रोमियों 7:13)। अर्थात, कमी व्यवस्था में नहीं है; कमी व्यवस्था के प्रति हमारी समझ और व्यवहार, और शैतान द्वारा हमारे अंदर बसे हुए पाप के स्वभाव को उकसा कर व्यवस्था का उल्लंघन करवाते रहने में है। इससे प्रकट है कि इस संदर्भ में व्यवस्था की सीमा है कि वह पाप की पहचान तो करवा सकती है, लेकिन पाप पर जयवंत नहीं बना सकती है; हमें पाप करने से रोक नहीं सकती है, और पौलुस अपने जीवन और व्यवहार के उदाहरण से इस बात को पद 14-24 में समझाता है।


व्यवस्था की पाँचवीं सीमा पद 23 और 25 में दी गई है; “परन्तु मुझे अपने अंगों में दूसरे प्रकार की व्यवस्था दिखाई पड़ती है, जो मेरी बुद्धि की व्यवस्था से लड़ती है, और मुझे पाप की व्यवस्था के बन्धन में डालती है जो मेरे अंगों में है” (रोमियों 7:23); “मैं अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर का धन्यवाद करता हूं: निदान मैं आप बुद्धि से तो परमेश्वर की व्यवस्था का, परन्तु शरीर से पाप की व्यवस्था का सेवन करता हूं” (रोमियों 7:25)। व्यवस्था मनुष्य की बुद्धि पर तो काम कर सकती है, उसे भले-बुरे की पहचान करवा सकती है; किन्तु शरीर पर काम करने और पाप करने से रोकने में असमर्थ है। परमेश्वर का सत्य जानना बुद्धि का कार्य है; उस सत्य का पालन करना और जीवन में दिखाना, शरीर का कार्य है। व्यवस्था शरीर को नियंत्रित कर के उस सत्य मार्ग पर चलवाने में असमर्थ है, जो बुद्धि जानती और समझती है। बहुत सामान्य और जानी-पहचानी बात है, लोग जानते हैं कि शराब, तम्बाकू, मादक-पदार्थों, और अन्य ऐसे व्यसन के प्रयोग का परिणाम शरीर की हानि ही होता है; किन्तु फिर भी शरीर की लालसा के आगे असमर्थ हैं, उनका नियमित प्रयोग करते रहते हैं। सभी जानते हैं कि चोरी, धोखा, लूट, मार-पीट आदि करने के कारण दण्ड के भागी बन जाते हैं; किन्तु फिर भी इन बातों को करते हैं, और दण्ड भी भुगतते हैं। किन्तु शरीर के आगे असमर्थ हैं, और सद्बुद्धि की बातों का पालन नहीं करने पाते हैं।

 

अगले लेखों में हम व्यवस्था के उद्देश्य, और फिर उसकी माँग, उसके बाद उसकी उपयोगिता के विषय देखेंगे। किन्तु अभी के लिए, यदि आप अपनी धार्मिकता को किसी “व्यवस्था” के पालन के द्वारा - वह चाहे परमेश्वर की हो, या आपके धर्म, मत, समुदाय, या डिनॉमिनेशन की हो - प्रमाणित करने की, और अपने शरीर के कार्यों के द्वारा अपने आप को परमेश्वर को स्वीकार्य बनाने के प्रयासों में लगे हैं; तो व्यवस्था की सीमाओं को पहचानते, समझते, और स्वीकार करते हुए, आपको इन व्यर्थ प्रयासों से निकलकर, परमेश्वर के दिए हुए पश्चाताप और समर्पण करने के मार्ग का पालन करने की आवश्यकता है। अभी समय और अवसर रहते सही मार्ग अपना लें, और व्यर्थ तथा निष्फल मार्ग को छोड़ दें।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 27 - The Law’s Limitations – 19

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Law’s Capabilities & Incapabilities (Part 4)

 

In the preceding articles, we have been looking at the incapabilities of the Law, why it cannot provide salvation, from Romans chapter 7. So far, we have seen three limitations from Romans 7:1, 5, 6. These are, verse 1 - Law asserts dominion, convicts and judges; but has no scope for any mercy or consideration regarding the offense; verse 5 - the Law incites the fleshly desire to break it, and Satan exploits this to draw into committing sin; verse 6 - the Law has run its course, has fulfilled its purpose (Romans 10:4), and has been set aside for salvation by the Lord Jesus (Colossians 2:13-15); now anyone who desires to live by the Law invites the curse of the Law (Galatians 3:10; James 2:10) upon himself. Today we will look at the fourth and fifth limitations of the Law  from Romans 7.


The fourth limit of the Law is written in Romans 7:13, but it is necessary to look at it in its context - i.e., verses 7-13. In verse 7 the Holy Spirit has had it written that the Law is not sin, rather it identifies sin — it is a standard to measure, to identify what is right and acceptable in the eyes of God, and what is not. Then verses 8–11 explain how fleshly desires arise because of the knowledge of sin, and by wanting to fulfil those desires we fall into sin, and we have seen about this in the context of verse 5, an earlier article. Then in verse 12 the Holy Spirit got written down three more qualities of the Law, that it is holy, just, and good. Then is written in verse 13, "Has then what is good become death to me? Certainly not! But sin, that it might appear sin, was producing death in me through what is good, so that sin through the commandment might become exceedingly sinful” (Romans 7:13). That is to say that the deficiency is not in the Law; it is in our understanding and utilization of the Law. And Satan continually incites us to violate the Law and commit sin by provoking the sin nature that is ingrained in us. It is evident from this that the Law has a limitation in this context, that it can identify sin for us, but it cannot help us to overcome sin; it cannot keep us from sinning, and Paul illustrates this in verses 14–24 with the example of his life and behavior.


The fifth limit of the Law is given in verses 23 and 25; “But I see another law in my members, warring against the law of my mind, and bringing me into captivity to the law of sin which is in my members” (Romans 7:23); “I thank God--through Jesus Christ our Lord! So then, with the mind I myself serve the law of God, but with the flesh the law of sin” (Romans 7:25). The Law can work in the mind of man, it can make the mind identify the good and the bad. But the Law cannot make the body stay away from committing what the mind knows as sins. To know and recognize God’s truth is a work of the mind; but to obey and live out that truth in life is the function of the body. The Law is unable to control the body and lead it on to the right path which the mind already knows and understands. It is a very common and well-known thing that the people know that the use of alcohol, tobacco, drugs, and other such addictive substances causes harm to the body. But still, they are unable to control the craving of the body for these harmful things, and therefore keep using them regularly. Everyone knows that for committing theft, cheating, plundering, violence, etc., they will be punished; but they still do these things, even though they also suffer punishment. But they are helpless before the desires of the body, and are unable to follow the truth that their minds know.


In the coming articles, we'll look at the purpose of the Law, then its demands, and then its utility. But for now, if you trust in your being righteous through observance of some "law" — whether that of God, or of your religion, creed, community, or denomination; or have been trying to prove yourself righteous and acceptable to God through good works, i.e., through works of the flesh; then it is time you recognize, understand, and accept the limitations of the Law you are trusting. You need to step out of these vain efforts, and follow the path of repentance and submission given by God. Now, while you have the time and opportunity, make the right decision and leave the vain and fruitless path.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 30 जून 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 116

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 77

मरे हुओं का जी उठना – 12


विश्वासियों के लिए पुनरुत्थान के निहितार्थ – 4

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई पाँचवीं आरम्भिक बात, “मरे हुओं का जी उठना” पर हमारे इस अध्ययन को ज़ारी रखते हुए, हम उस से आगे देखेंगे जो हम ने पिछले लेख में देखा है। पिछले लेख में हम ने देखा था कि क्यों प्रभु यीशु को मनुष्य रूप में पृथ्वी पर जन्म लेना पड़ा; हम ने प्रत्येक मनुष्य में स्वाभाविक रीति से विद्यमान आदम के स्वभाव और उस के उद्धार पाने के बाद उस में आ जाने वाले ईश्वरीय स्वभाव के बारे में देखा; फिर हम ने “प्रथम फल” के तात्पर्य और मसीहियों के लिए उस के महत्व को समझा; और फिर अन्त में देखा था कि पुनरुत्थान का निहितार्थ है कि शैतान की सामर्थ्य, शासन, और अधिकार का अन्त तथा परमेश्वर के राज्य का सदा काल के लिए स्थापित हो जाना। फिर हमने देखा कि परमेश्वर के राज्य में उस की सभी सन्तान प्रभु के सामने खड़े हो कर उस से अपने-अपने प्रतिफल प्राप्त करेंगे, जो कि मसीही विश्वासी होने पर उन के द्वारा जीए गए जीवन और किए गए या नहीं किए गए कामों के अनुसार होगा। इसलिए इस तथ्य से कि पुनरुत्थान निश्चित है, प्रत्येक मसीही विश्वासी प्रोत्साहित होना चाहिए कि इस सँसार में ऐसा जीवन जीए जिस से उसे आने वाले जीवन में उत्तम प्रतिफल मिलें। आज हम 1 कुरिन्थियों 15 से एक और खण्ड को देखेंगे, जो जिलाए जाने का उल्लेख करता है।

इस अध्याय का अगला खण्ड जिस में मरे हुओं के जिलाए जाने का उल्लेख आया है वह है 1 कुरिन्थियों 15:29-34। इस खण्ड में, पद 29, जिस में लोगों द्वारा मरे हुओं के लिए बपतिस्मा लेने का उल्लेख है, उस की व्याख्या बहुत कठिन है, और कहा जाता है कि इस पद की तीस से भी अधिक व्याख्या हैं, किन्तु उन में से कोई भी पूर्णतः सन्तुष्ट करने वाली और सभी को स्वीकार्य नहीं है। इस पद का वास्तविक अर्थ और व्याख्या, कि लोग मरे हुओं के लिए बपतिस्मा क्यों लेते थे, जो भी हो, वह हमारे वर्तमान चर्चा का विषय नहीं है। हमारी वर्तमान चर्चा कि लिए जो महत्वपूर्ण है, वह यह तथ्य है कि पौलुस ने पवित्र आत्मा की प्रेरणा में हो कर, कुरिन्थुस की मण्डली के लिए परिचित इस बात को पुनरुत्थान के निश्चित होने की पुष्टि करने के लिए उपयोग किया है। दूसरे शब्दों में, क्योंकि कुरिन्थुस की मण्डली इस बात से परिचित थी, इसी लिए पौलुस इस का उपयोग उन से यह कहने के लिए करता है कि वे लोग इस प्रथा के निर्वाह के द्वारा यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि मरे हुए किसी जन के लिए यदि कोई बपतिस्मा लेता है, तो इस से उस मृतक को कुछ लाभ मिल जाता है। ऐसा नहीं है कि पौलुस इस प्रथा को सही ठहरा रहा था, या उस से सहमत था, या उसे सिद्धान्त के रूप में कोई स्वीकृति प्रदान कर रहा था। पौलुस बस इतना कर रहा था कि जिस बात से कुरिन्थुस के लोग परिचित थे, उस में होकर उन से कह रहा था कि वे भी तो मृतकों के जी उठने और प्रतिफल प्राप्त करने की मान्यता रखते हैं; तो फिर अभी इस समय, इस पृथ्वी पर रहते हुए अपने आप को पुनरुत्थान के लिए तैयार क्यों न कर लें?

इस से आगे, 1 कुरिन्थियों 15:30-32 में, पौलुस बहुत संक्षेप में कुरिन्थुस के लोगों को याद करवाता है कि उसे अपनी सेवकाई के दौरान कितने कष्ट सहने पड़े हैं, विशेषकर, उस के साथ जो कुछ इफिसुस में हुआ था, और फिर वह कहता है “…यदि मुर्दे जिलाए नहीं जाएंगे, तो आओ, खाए-पीए, क्योंकि कल तो मर ही जाएंगे” (1 कुरिन्थियों 15:32)। दूसरे शब्दों में, यदि पुनरुत्थान नहीं है, यदि इस सँसार के बाद कुछ नहीं है, तो फिर कोई भी कष्ट क्यों उठाना, किसी भी बात की परवाह क्यों करना? फिर तो सभी को, जो भी उन्हें अच्छा लगता है, सही लगता है, पसन्द आता है, जिस से उन्हें आनन्द मिलता है, वही करना चाहिए, क्योंकि मृत्यु के बाद कुछ नहीं है, और मृत्यु के साथ उन के लिए सब समाप्त हो जाएगा। यदि यह सही है तो फिर यह कल्पना करना बिल्कुल भी कठिन नहीं है कि इस विचारधारा का पालन करने से समाज और सँसार का क्या हाल होगा, सभी स्थानों पर कैसी अराजकता, अव्यवस्था, और गड़बड़ी फैल जाएगी, यदि हर कोई वही करने लगे जो उन्हें अच्छा लगता है, सही लगता है, पसन्द आता है, जिस से उन्हें आनन्द मिलता है। पुनरुत्थान का तथ्य इस गलत विचारधारा और मान्यता को दबा देता है, क्योंकि उस से व्यक्ति को एक उच्च अधिकार को जवाबदेह होने का, किसी को अपने जीवन और व्यवहार का हिसाब देने का, और परिणाम प्राप्त करने का एहसास होता है।

इस खण्ड के पद 33 और 34 “धोखा न खाना, बुरी संगति अच्छे चरित्र को बिगाड़ देती है। धर्म के लिये जाग उठो और पाप न करो; क्योंकि कितने ऐसे हैं जो परमेश्वर को नहीं जानते, मैं तुम्हें लज्जित करते के लिये यह कहता हूं” पुनरुत्थान के एक और निहितार्थ को उजागर करते हैं – पुनरुत्थान मनुष्य में भले और बुरे के विचार को, परमेश्वर को जानने या न जानने की ओर प्रेरित करता है, जो परमेश्वर की दृष्ट में भला है, उसे करने के लिए उभारता है। जो पुनरुत्थान का इनकार करते हैं, वे परमेश्वर का, भले और बुरे के होने का, और अपने जीवन तथा व्यवहार के लिए जवाब देह होने का भी इनकार करते हैं। किन्तु जो पुनरुत्थान में विश्वास रखते हैं, वे इस बात पर भी विश्वास रखेंगे कि चाहे इस सँसार में उन्हें प्रभु के लिए दुःख उठाने पड़ें, परन्तु आने वाले सँसार में उन्हें प्रभु से बड़े प्रतिफल मिलेंगे, जैसा कि पौलुस ने मसीही सेवकाई में अपने कष्ट उठाने के सन्दर्भ में कहा है “क्योंकि हमारा पल भर का हल्का सा क्लेश हमारे लिये बहुत ही महत्वपूर्ण और अनन्त महिमा उत्पन्न करता जाता है” (2 कुरिन्थियों 4:17)।

अगले लेख में हम पुनरुत्थान के एक और निहितार्थ को देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 77

Resurrection of the Dead – 12


Resurrection’s Implications for the Believers – 4

 

Carrying on with our study on the “resurrection of the dead,” the fifth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, from 1 Corinthians chapter 15, in the last article we have seen about why the Lord Jesus had to come down to be born on earth as a man; we then saw about the Adamic nature, naturally present in every human and the godly nature that comes in with salvation; then we considered the meaning “first-fruits” and its application for the Christian Believers; and lastly that the resurrection implies the end of Satan’s power, rule, and authority and God’s rule being established forever. Then we saw that the resurrection implies that in God’s Kingdom, all His children, i.e., all the Christian Believers will stand before the Lord for receiving their rewards, which will be on the basis of the kind of life they have lived and the things they have done or not done, as Christian Believers. Therefore, the fact that the resurrection is certain, should motivate every Believer to live a life in this world, that will fetch him great rewards in the next. Today we will see another passage from1 Corinthians 15 that mentions resurrection, or rising of the dead.

The next passage in this chapter that refers to resurrection, or the rising of the dead is 1 Corinthians 15:29-34. In this section, verse 29 which speaks of people being baptized for the dead. This verse is very difficult for interpretations, and it is said that around thirty different interpretations of this verse have been given, but none is entirely satisfactory or acceptable to all. Whatever be the actual interpretation and meaning of this verse; i.e., why were people being baptized for the dead in Corinth, that is not the subject of our study. What is relevant to our discussion and learning here is the fact that Paul, through the inspiration of the Holy Spirit, uses that practice known to the Corinthians, to affirm the fact of the resurrection being a certainty. In other words, Paul is using a practice with which the Corinthians were familiar, to point out to them that they were doing this, so that the dead person, on whose behalf another is being baptized, should benefit in some manner even after his death. This means that the Corinthians did realize that at some time in the future there will be a resurrection, and with the resurrection there will be an accounting. So, when that accounting happens, the person now already deceased should in some way be in a state of getting better benefits. It is not that Paul is justifying this practice or agreeing with it, or giving it a doctrinal sanction. All that Paul is doing is to bring to the notice of the Corinthians, from something they were familiar with, the fact of resurrection of the dead and an accounting for rewards being inevitable, so they might as well prepare themselves for it now, on earth, while they have time for it.

Then in 1 Corinthians 15:30-32 Paul very briefly reminds the Corinthians of his painful experiences during his ministry, particularly, what happened with him in Ephesus, and then he says “…If the dead do not rise, "Let us eat and drink, for tomorrow we die!"” (1 Corinthians 15:32). In other words, if there is no resurrection, if there is nothing beyond this world, then why suffer any problems, why bother about anything? In that case, let everyone do what seems right to them, what makes them happy, because there is nothing beyond death, everything for them will come to an end with death. It is not at all difficult to imagine the utter lawlessness, chaos, and confusion, the immorality, crimes, and the state of the society and the world that will happen if everyone did that which pleased them, that which was right or correct in their thinking, that which made them happy. The fact of the resurrection suppresses such wrong thinking and belief, since it makes one realize his accountability to a higher authority, and his having to give an account of his life and behavior being inevitable.

Verses 33 and 34 of this passage, “Do not be deceived: "Evil company corrupts good habits." Awake to righteousness, and do not sin; for some do not have the knowledge of God. I speak this to your shame” raise another implication of the resurrection – resurrection appeals to the sense of good and evil; of knowing God and not knowing Him, and motivates to do that which is good in God’s eyes. Those who reject resurrection, reject God, reject there being good and evil, and reject their being accountable and receiving the results of their life and behavior. But those who believe in the resurrection, will also believe that though they suffer in this world for the sake of the Lord, they will be richly rewarded for all their sufferings in the next world, as Paul says in context of his afflictions and sufferings for his ministry “For our light affliction, which is but for a moment, is working for us a far more exceeding and eternal weight of glory” (2 Corinthians 4:17).

In the next article, we will consider another implication of the resurrection.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 29 दिसंबर 2014

सीमाएं


   मैं इतने वर्षों से लोगों के मध्य कार्य कर रहा हूँ लेकिन आज तक मैं किसी ऐसे व्यक्ति से नहीं मिला हूँ जिसका जीवन परमेश्वर की आज्ञाकारिता के कारण अव्यवस्थित या परेशानियों से भरा हुआ हो। लेकिन आज के इस समय में जब व्यक्तिगत स्वतंत्रता एक अटल, अपरिवर्तनीय अधिकार के रूप में देखी जाती है, परमेश्वर के नियमों के अनुसार जीवन संचालित करने की बात करना उस व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर हमला करने के समान देखा जाता है। जो कोई परमेश्वर की सीमाओं के पक्ष में बोलता है उसे लोग अपने जीवन की सीमाओं से बाहर रखना चाहते हैं। लेकिन व्यक्तिगत स्वतंत्रता के इस उन्माद में हमें इस बात को नज़रन्दाज़ नहीं करना चाहिए कि हमारा समाज जीवन की व्यर्थता और निराशा की बढ़ती हुई भावना से भी ग्रसित होता जा रहा है।

   लेकिन परमेश्वर के लोगों का परमेश्वर की सीमाओं के प्रति एक अलग नज़रिया होना चाहिए। परमेश्वर के वचन बाइबल के भजनकार के समान हमें यह मानकर चलना चाहिए कि आशीषित जीवन परमेश्वर के नियमों में आनन्दित रहने से ही होता है, ना कि उनके साथ रहने, खड़े होने, चलने से जो परमेश्वर के विरुद्ध रहते हैं (भजन 1:1-2)। प्रभु यीशु मसीह का प्रत्येक विश्वासी यह समझ लेगा कि परमेश्वर के नियम हमारे जीवन से आनन्द चुरा लेने के लिए नहीं वरन जीवन को आनन्द से भर देने के लिए हैं। वे नियम परमेश्वर की बुद्धिमता द्वारा लगाए गए बाड़े हैं जो हमें लापरवाही के जीवन द्वारा आने वाले छल और परेशानियों से बचा कर रखते हैं।

   इसलिए अगली बार जब आपके सामने परमेश्वर की सीमाओं को लाँघने का प्रलोभन आए, तो ऐसा करने से पहले उन सीमाओं के अन्दर आपको रखने के पीछे परमेश्वर के प्रेम भरे उद्देश्य पर थोड़ा विचार अवश्य कर लीजिएगा। सीमाओं के लिए कुड़कुड़ाएं नहीं वरन उनके लिए, उनके कारण जीवन में मिलने वाली आशीषों के लिए परमेश्वर का धन्यवाद करें। - जो स्टोवैल


परमेश्वर की सीमाएं आपको उसकी आशीषों के दायरे में बनाए रखती हैं।

क्या ही धन्य हैं वे जो चाल के खरे हैं, और यहोवा की व्यवस्था पर चलते हैं! क्या ही धन्य हैं वे जो उसकी चितौनियों को मानते हैं, और पूर्ण मन से उसके पास आते हैं! - भजन 119:1-2

बाइबल पाठ: भजन 1
Psalms 1:1 क्या ही धन्य है वह पुरूष जो दुष्टों की युक्ति पर नहीं चलता, और न पापियों के मार्ग में खड़ा होता; और न ठट्ठा करने वालों की मण्डली में बैठता है! 
Psalms 1:2 परन्तु वह तो यहोवा की व्यवस्था से प्रसन्न रहता; और उसकी व्यवस्था पर रात दिन ध्यान करता रहता है। 
Psalms 1:3 वह उस वृक्ष के समान है, जो बहती नालियों के किनारे लगाया गया है। और अपनी ऋतु में फलता है, और जिसके पत्ते कभी मुरझाते नहीं। इसलिये जो कुछ वह पुरूष करे वह सफल होता है।
Psalms 1:4 दुष्ट लोग ऐसे नहीं होते, वे उस भूसी के समान होते हैं, जो पवन से उड़ाई जाती है। 
Psalms 1:5 इस कारण दुष्ट लोग अदालत में स्थिर न रह सकेंगे, और न पापी धर्मियों की मण्डली में ठहरेंगे; 
Psalms 1:6 क्योंकि यहोवा धर्मियों का मार्ग जानता है, परन्तु दुष्टों का मार्ग नाश हो जाएगा।

एक साल में बाइबल: 
  • प्रकाशितवाक्य 13-15


रविवार, 28 दिसंबर 2014

भला और बुरा


   आग जलाते समय कभी-कभी हवा तेज़ होती है और मुझे आग जलाने नहीं देती; कभी जब आग जल रही होती है और मध्यम पड़ने लगती है तो हवा के झोंके उसे तेज़ कर देने में सहायक हो जाते हैं। वही हवा एक परिस्थिति में तो मेरे लिए बुरी और दूसरी में मेरे लिए अच्छी हो जाती है! जहाँ वह मेरी योजना और कार्य में बाधा बनती है मैं उसे बुरा मान लेता हूँ, और जहाँ वह मेरी सहायक हो जाती है, मैं उसे अच्छा मान लेता हूँ। हवा तो वही है, फर्क केवल मेरे परिपेक्ष और आँकलन का है।

   यह एक उदाहरण है उस विरोधाभास का जिसके अन्तर्गत हम परिस्थितियों अथवा लोगों के विषय में निर्णय लेते हैं या राय व्यक्त करते हैं। यदि वे हमारी योजनाओं और कार्यविधियों में सहायक होते हैं तो अच्छे हैं, यदि बाधा बनते हैं या सहायक नहीं होते तो बुरे हैं।

   लेकिन भले और बुरे की सही पहचान हमें परमेश्वर से मिलती है, जिसके मानक सदा सिद्ध और पक्षपात रहित होते हैं, जो समय, परिस्थितियों, लोगों और आवश्यकताओं के अनुसार बदलते नहीं हैं। उसकी नज़र में भला या बुरा वह नहीं है जो हम मनुष्यों की योजना और सोच के अनुसार भला या बुरा है; वरन भला या बुरा वह है जो उसके स्थापित मानकों के अनुसार भला या बुरा है, जो उसकी योजनाओं की पूर्ति में सहायक या बाधक है। हम मसीही विश्वासियों के लिए परमेश्वर की योजना है कि हम "...एक चुना हुआ वंश, और राज-पदधारी याजकों का समाज, और पवित्र लोग, और (परमेश्वर की) निज प्रजा हो, इसलिये कि जिसने तुम्हें अन्धकार में से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है, उसके गुण प्रगट करो" (1 पतरस 2:9)।

   परमेश्वर की इस योजना की पूर्ति के लिए हमें सब लोगों को आदर देना है, सभी मसीही विश्वासियों से प्रेम रखना है, परमेश्वर के भय और भक्ति में जीवन व्यतीत करना है और अपने ऊपर अधिकार रखने वालों का सम्मान करना है चाहे वे हमारे मन के अनुरूप हों अथवा नहीं (पद 17-18)। हमारे इस व्यवहार को देख कर उन अविश्वासियों में विश्वास की चिंगारी जगने की संभावना बन जाएगी जो बुरी परिस्थितियों में भी हमारे भले व्यवहार को देखेंगे; और हमारा ऐसा व्यवहार परमेश्वर की महिमा और गौरव का कारण ठहरेगा। - जूली ऐकैरमैन लिंक


जब परिस्थितियाँ बुरी प्रतीत हों तो स्मरण रखिए कि परमेश्वर सदैव भला रहता है।

जो मन के टेढ़े है, उन से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह खरी चाल वालों से प्रसन्न रहता है। - नीतिवचन 11:20

बाइबल पाठ: 1 पतरस 2:9-25
1 Peter 2:9 पर तुम एक चुना हुआ वंश, और राज-पदधारी याजकों का समाज, और पवित्र लोग, और (परमेश्वर की) निज प्रजा हो, इसलिये कि जिसने तुम्हें अन्धकार में से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है, उसके गुण प्रगट करो। 
1 Peter 2:10 तुम पहिले तो कुछ भी नहीं थे, पर अब परमेश्वर ही प्रजा हो: तुम पर दया नहीं हुई थी पर अब तुम पर दया हुई है।
1 Peter 2:11 हे प्रियों मैं तुम से बिनती करता हूं, कि तुम अपने आप को परदेशी और यात्री जान कर उस सांसारिक अभिलाषाओं से जो आत्मा से युद्ध करती हैं, बचे रहो। 
1 Peter 2:12 अन्यजातियों में तुम्हारा चालचलन भला हो; इसलिये कि जिन जिन बातों में वे तुम्हें कुकर्मी जान कर बदनाम करते हैं, वे तुम्हारे भले कामों को देख कर; उन्‍हीं के कारण कृपा दृष्टि के दिन परमेश्वर की महिमा करें।
1 Peter 2:13 प्रभु के लिये मनुष्यों के ठहराए हुए हर एक प्रबन्‍ध के आधीन में रहो, राजा के इसलिये कि वह सब पर प्रधान है। 
1 Peter 2:14 और हाकिमों के, क्योंकि वे कुकिर्मयों को दण्‍ड देने और सुकिर्मयों की प्रशंसा के लिये उसके भेजे हुए हैं। 
1 Peter 2:15 क्योंकि परमेश्वर की इच्छा यह है, कि तुम भले काम करने से निर्बुद्धि लोगों की अज्ञानता की बातों को बन्‍द कर दो। 
1 Peter 2:16 और अपने आप को स्‍वतंत्र जानो पर अपनी इस स्‍वतंत्रता को बुराई के लिये आड़ न बनाओ, परन्तु अपने आप को परमेश्वर के दास समझ कर चलो। 
1 Peter 2:17 सब का आदर करो, भाइयों से प्रेम रखो, परमेश्वर से डरो, राजा का सम्मान करो।
1 Peter 2:18 हे सेवकों, हर प्रकार के भय के साथ अपने स्‍वामियों के आधीन रहो, न केवल भलों और नम्रों के, पर कुटिलों के भी। 
1 Peter 2:19 क्योंकि यदि कोई परमेश्वर का विचार कर के अन्याय से दुख उठाता हुआ क्‍लेश सहता है, तो यह सुहावना है। 
1 Peter 2:20 क्योंकि यदि तुम ने अपराध कर के घूंसे खाए और धीरज धरा, तो उस में क्या बड़ाई की बात है? पर यदि भला काम कर के दुख उठाते हो और धीरज धरते हो, तो यह परमेश्वर को भाता है। 
1 Peter 2:21 और तुम इसी के लिये बुलाए भी गए हो क्योंकि मसीह भी तुम्हारे लिये दुख उठा कर, तुम्हें एक आदर्श दे गया है, कि तुम भी उसके चिन्ह पर चलो। 
1 Peter 2:22 न तो उसने पाप किया, और न उसके मुंह से छल की कोई बात निकली। 
1 Peter 2:23 वह गाली सुन कर गाली नहीं देता था, और दुख उठा कर किसी को भी धमकी नहीं देता था, पर अपने आप को सच्चे न्यायी के हाथ में सौपता था। 
1 Peter 2:24 वह आप ही हमारे पापों को अपनी देह पर लिये हुए क्रूस पर चढ़ गया जिस से हम पापों के लिये मर कर के धामिर्कता के लिये जीवन बिताएं: उसी के मार खाने से तुम चंगे हुए। 
1 Peter 2:25 क्योंकि तुम पहिले भटकी हुई भेड़ों की नाईं थे, पर अब अपने प्राणों के रखवाले और अध्यक्ष के पास फिर आ गए हो।

एक साल में बाइबल: 
  • प्रकाशितवाक्य 9-12