ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

अभिप्राय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अभिप्राय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 26 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 49 - Altering God’s Word - 18 / आशीषित एवं सफल जीवन – 49 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 18

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 49 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 34

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 18

 

हमने पिछले लेखों में देखा है कि प्रत्येक वास्तव में नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, स्वतः ही परमेश्वर की एक सन्तान भी बन जाता है (यूहन्ना 1:12-13), और वह, परमेश्वर द्वारा उसे अपने अनुग्रह में दी गई बातों का भण्डारी भी हो जाता है; और उसे इन बातों का हिसाब देना होगा। पमेश्वर ने अपनी सन्तानों को जो विभिन्न बातें दी हैं, उनमें से एक है उसका वचन (यूहन्ना 17:14; कुलुस्सियों 1:25)। परमेश्वर के वचन का भण्डारी होने के बारे में सीखते समय, हाल के लेखों में हम देखते आ रहे हैं कि परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करना उसकी गलत व्याख्या करना, सदियों से चलता चला आ रहा है; पुराने नियम के समयों से, और यही रीति आज भी ज़ारी है - पाठकों से निवेदन है कि इस बात के विवरण को कृपया पिछले तीन लेखों से देख लें। हमने देखा है कि परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करने और बिगाड़ने के दो मुख्य तरीके हैं: पहला है कि किसी विशिष्ट दृष्टिकोण या सिद्धान्त के पक्ष में करने के लिये लेख के शब्दों को ही बदल दिया जाये; और दूसरा है कि लेख के सही शब्दों को गलत रीति से प्रयोग किया जाये, उसके अर्थों और अभिप्रायों को ऐसे तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया जाये, जैसा उन शब्दों का उस लेख के मूल स्वरूप, जब उन शब्दों को पहले लिखा गया था, तब वैसा कोई अर्थ, अभिप्राय, या प्रयोग नहीं था।

 

इस प्रकार से अर्थों और अभिप्रायों को भ्रष्ट करने और बदल देने के सन्दर्भ में, पिछले लेख से हम कुछ ऐसे शब्दों और वाक्यांशों पर विचार कर रहे हैं जिन्हें कुछ मसीही विश्वासी, अपनी प्रार्थनाएँ और आराधना अर्पित करने के लिये परमेश्वर के पास आने के समय प्रयोग करते हैं। ऐसे शब्दों और वाक्यांशों के कुछ उदाहरण हैं, ‘शैतान को बाँधना,’ ‘यीशु के लहू को लगाना,’ ‘स्वयं को या वस्तुओं और बातों को यीशु के लहू में ढाँपना,’ ‘प्रार्थना या आराधना अर्पित करने के लिये यीशु के लहू के द्वारा परमेश्वर के पास आना,’ और ‘यीशु के क्रूस को लगाना,’ आदि। हमने पिछले लेख में रोमियों 5:12; इफिसियों 2:18; 3:12 से देखा था कि परमेश्वर की प्रत्येक संतान को, स्वयं परमेश्वर ने खुला, बिना किसी शर्त के, बिना किसी रुकावट के, कभी भी, किसी भी बात के लिये, उसके पास स्वतन्त्रता से आने का अधिकार दिया है। साथ ही विचार कीजिये, क्या हम अपने माता-पिता से या परिवार के अन्य किसी बड़े से कोई बात करने लिये उस के पास जाने पर, पहले क्या उसके साथ अपने सम्बन्ध और सम्बन्ध के आधार को व्यक्त करते हैं, अपने आने को वैध ठहराते हैं, और फिर अपनी बात कहते हैं? और यदि हम बारम्बार, हर बार, जब भी किसी भी बात के लिये उनके पास ऐसा करते हुए आएँ, तो क्या प्रतिक्रिया मिलेगी? अब इसके बारे में ज़रा सोचिये, जो परमेश्वर सितारों की सँख्या को जानता है और उन सितारों को भी नाम लेकर बुलाता है (भजन 147:4); जो इतना असीम प्रेमी पिता है, क्या वह अपने बच्चों को जानता, पहचानता, याद नहीं रखता होगा? इसलिये हमें क्या आवश्यकता है कि परमेश्वर के पास आने पर हम पहले अपनी पहचान बताएँ, उसके पास आने को वैध ठहराएँ, या उसे एक आधार दें, और उसके बाद उससे वार्तालाप करें, अपनी प्रार्थना या आराधना उसे अर्पित करें?


मूलतः, इन शब्दों और वाक्यांशों का प्रयोग करने की दो ही सम्भावनाएँ हैं - या तो वे व्यर्थ हैं, न तो परमेश्वर को स्वीकार्य हैं, और न ही परमेश्वर की सन्तान के लिये किसी भी तरह से लाभदायक हैं। या फिर, वे सही हैं, प्रभावी हैं, उन्हें प्रयोग करना परमेश्वर को स्वीकार्य है और मसीही विश्वासी के लिये लाभकारी है। अब, यदि ये शब्द और वाक्यांश व्यर्थ हैं, उनसे कोई लाभ नहीं होता है, जैसा कि इस तथ्य से प्रकट है कि ऐसे बहुतेरे मसीही हैं जो इन शब्दों और वाक्यांशों को प्रयोग नहीं करते हैं, परन्तु फिर भी उनकी प्रार्थनाएँ और आराधनाएँ परमेश्वर द्वारा सुनी और स्वीकार की जाती हैं, उन्हें उत्तर मिलते हैं। तो फिर इन शब्दों और वाक्यांशों को प्रयोग करने की क्या आवश्यकता है, क्या इसका कोई उचित कारण या आधार है? बात केवल व्यर्थ होने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे भी बहुत अधिक गहरी और गंभीर है। ऐसा करना व्यक्ति को परमेश्वर के वचन में जोड़ने और फेर-बदल करने का दोषी बनाता है, जिसके बहुत गम्भीर दुष्परिणाम हैं (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशिवाक्य 22:18-19), जो उनके पृथ्वी के जीवन और स्वर्गीय प्रतिफलों के लिये बहुत हानिकारक हैं। इससे भी बुरी बात है उन लोगों का नये और अपरिपक्व विश्वासियों को भी इन बातों में डालकर, उन्हें भी वचन में जोड़ने और फेर-बदल करने का दोषी बना देना, उन्हें भी इसके उपरोक्त दुष्परिणामों के लिये उत्तरदायी कर देना। परमेश्वर के नाम में इन गलत शिक्षाओं को देने वालों को प्रभु यीशु द्वारा मत्ती 18:6 तथा मरकुस 9:42 की कठोर चेतावनी पर विचार करना चाहिये। इसलिये, इस व्यर्थ रीति के निर्वाह की जवाबदेही और दुष्परिणाम इन लोगों के लिये बहुत हानिकारक होने वाले हैं।


परन्तु कैसा हो यदि इन शब्दों और वाक्यांशों का इस प्रकार से प्रयोग वास्तव में उपयोगी, प्रभावी, और विश्वासी के लिये लाभकारी हो; और परमेश्वर भी उनके इस प्रकार प्रयोग किए जाने को स्वीकार करता हो? तब, इसका परमेश्वर के चरित्र और गुणों पर क्या अर्थ और अभिप्राय होगा?


इस बात पर विचार कीजिए; क्या इन शब्दों और वाक्यांशों को कहते रहना, परमेश्वर को अपने बच्चों के प्रति अस्थिर, पक्षपाती, और अविश्वसनीय नहीं ठहराता है? क्योंकि इससे यह संकेत नहीं मिलता है कि परमेश्वर, केवल इस आधार पर कि वे किन शब्दों और वाक्यांशों का प्रयोग करते हैं, दूसरों की अपेक्षा, कुछ लोगों के पक्ष में अधिक होता है? इससे परमेश्वर पक्षपाती और अन्यायी दिखाई देता है, क्योंकि उसने प्रार्थनाओं को प्रभावशाली बनाने का यह निजी प्रकाशन केवल कुछ लोगों को दिया है, जबकि अन्य बहुतों से इसे छिपा रखा है। उसके लिये, गिनती 23:19 और इब्रानियों 6:17-18 में दिये गये दावे के बावजूद, यह परमेश्वर को झूठा ठहराता है, क्योंकि वह स्वयं ही अपने वचन में बातों को जोड़ रहा है, जबकि उसने आश्वासन दिया है कि उसका वचन अपरिवर्तनीय है और सदा काल के लिये स्वर्ग में स्थापित है (भजन 119:89)। इसलिये, परमेश्वर पर भरोसा नहीं किया जा सकता है; वह निष्पक्ष और न्यायी परमेश्वर नहीं है। क्योंकि उसके विचार एक से दूसरे व्यक्ति के प्रति, विशेषकर इस बात के आधार पर कि वे किन शब्दों और वाक्यांशों का प्रयोग करते हैं या नहीं करते हैं, बदल सकते हैं। यह इस बात को भी दिखाता है कि मनुष्य कुछ शब्दों और वाक्यांशों का एक मंत्र या जप के समान उपयोग करके परमेश्वर को प्रभावित और नियन्त्रित कर सकता है। इसलिए, परमेश्वर वास्तव में "मैं जो हूँ सो हूँ" (निर्गमन 3:14) नहीं ठहरता है, जैसा वह स्वयं के लिये दावा करता है; और न ही वह मलाकी 3:6 तथा इब्रानियों 13:8 का कभी न बदलने वाला परमेश्वर है। उसने यह कहकर असत्य कहा है कि केवल वही, जो वह कहता है, स्थिर रहेगा (नीतिवचन 19:21; यशायाह 14:24; 40:8; 45:23; 46:10; 55:11), जबकि व्यवहार में मनुष्य जो कहता है वह परमेश्वर के निर्णय को परिवर्तित या बदल सकता है। तो फिर ऐसे परमेश्वर पर कैसे भरोसा किया जा सकता है?


कुछ लोग यह कहते हैं कि इन शब्दों और वाक्यांशों का उपयोग परमेश्वर को प्रभावित करने, उसे पक्षपाती बनाने, या अपने पक्ष में कार्य करने के लिए बाध्य करने के लिए नहीं, बल्कि श्रद्धा और भक्ति के साथ, केवल उसका आदर करने के लिए किया जाता है। इसपर और इससे आगे की कुछ अन्य बातों पर हम अगले लेख में विचार और विश्लेषण करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*******************************************************************


Blessed and Successful Life - 49 - Be Stewards of God’s Word – 34 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 18

 

We have seen in the earlier articles that every truly Born-Again Christian Believer is automatically a child of God (John 1:12-13), and is also God’s steward of the things graciously given to him by God; and will have to give an account of it. Amongst the various things God has given to His children, one is His Word (John 17:14; Colossians 1:25). While studying about the stewardship of God’s Word, of late we have been seeing that corruption and misinterpretation of God’s Word has been going on for centuries; even in the Old Testament times, and, this trend has continued to date - the readers are requested to please read the previous three articles to see the details about this. We saw that there are two main ways of corrupting and distorting God’s Word: one is to alter its text to suit a particular point of view or doctrine; and the second is to use the correct text in an incorrect manner, by twisting and altering the meanings and implications of that text, into something that was neither stated nor intended in the initial original form, when the text was first written.

 

In context of this corrupting and altering the meanings and implications, since the previous article we are analysing some Biblical words and phrases commonly being used by some Christian Believers to come to God to offer their prayers or worship. Words and phrases like, ‘binding Satan,’ ‘applying the blood of Jesus,’ ‘covering themselves, or covering things under the blood of Jesus,’ ‘coming to God for prayer or worship through the blood of Jesus,’ and ‘applying the Cross of Jesus,’ etc. We saw in the previous article from Romans 5:1-2; Ephesians 2:18; 3:12 that every Child of God, has a God given free, open, and unhindered authority to have an access to God at any time, for anything. Moreover, just give it a thought, on approaching our parents or some elder of the family, for any request or conversation, do we, first speak about our relationship and the basis of that relationship with that person, justify our coming to him, and then say what we want to say? And what reaction should we expect if we do this over and over again, repetitively every time we need to come to them? Now think about it, the God who knows the number of stars and calls them by their names (Psalm 147:4); does He, being the doting Father that He is, not know or remember His children? So, why would anyone ever need to first identify himself before God, justify coming into His presence, or give it a basis, and then converse with Him, present their prayer or worship before Him?

 

Basically, there are only two possibilities regarding the use of these words and phrases - either they are vain, and their use is neither acceptable to God nor beneficial to the child of God. Or, they are worthwhile and efficacious, and their use is acceptable to God and beneficial for the Believer. Now, if these words and phrases are vain and useless, as is evidenced by the fact that very many Christians do not use them, yet even their prayers and worship is accepted and answered by God. Therefore, there is no necessity, let alone any reason or rationale, for using these words and phrases. Not only the sheer vanity, but far more seriously, doing this makes those people guilty of altering God’s Word and of facing the dire consequences of doing so (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19) coming to serious harm in their present earthly lives and to their future eternal blessings. Even worse, they are also guilty of misleading others, the new and immature Believers into this vain practice, and its aforementioned consequences. These purveyors of errors in God’ name, should ponder over this in light of Lord Jesus’s stark warning in Matthew 18:6 and Mark 9:42. Therefore, the eventual accounting and consequences of this vain practice will be very heavy indeed.


But what if the use of these words and phrases in this manner was indeed worthwhile, efficacious, and beneficial for the Believer; and God also accepts this use? What implications does this have for the character and attributes of God?

 

Think about it; doesn’t practicing these words and phrases make God appear to be fickle, partial, and unreliable towards His children? Because this implies that God favors some, over the others, based on their using or not using certain words and phrases. It shows God to be partial and unfair, since He has given this private revelation of making prayers effective through use of certain words only to some people, but has held it back from many others. Contrary to His claim of Numbers 23:19 and Hebrews 6:17-18, it shows God to be a liar, since He Himself is adding things to His Word, is altering and modifying it; whereas He has assured that His Word is unalterable and settled in heaven forever (Psalm 119:89). Therefore, God cannot be trusted; He is not a fair and just God. His considerations can vary from person to person, especially based on their using or not using certain words and phrases. It also implies that man can influence and manipulate God through using some words and phrases like a chant or an incantation. Therefore, God is actually neither the "I Am Who I Am" (Exodus 3:14) that He professes to be, nor the unchanging God of Malachi 3:6 and Hebrews 13:8. How can the God, who categorically states that only what He says will stand (Proverbs 19:21; Isaiah 14:24; 40:8; 45:23; 46:10; 55:11), be believed and relied upon, when in practice, some words and phrases used by men, can modify or change His stand?


Some people insist that their use of these words and phrases is not to influence Him, but only to honor God, they do it out of reverence towards Him. We will consider and analyse this aspect in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

*************************************************************************

बुधवार, 25 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 48 - Altering God’s Word - 17 / आशीषित एवं सफल जीवन – 48 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 17

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 48 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 33

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 17

 

हमने पिछले लेख में देखा था कि परमेश्वर के वचन का भ्रष्ट करना, उसकी शिक्षाओं की गलत व्याख्या और दुरुपयोग करना, तथा परमेश्वर के लोगों को भ्रमित करने के लिए शैतानी धोखे कोई नई बात नहीं हैं। ये बातें प्रभु यीशु के समय में भी हो रही थीं, जैसा कि मत्ती अध्याय 5-7 में प्रभु यीशु के पहाड़ी उपदेश में कहे गये “तुम सुन चुके हो; परन्तु मैं तुम से कहता हूँ” कथनों से प्रकट है; और पुराने नियम के समय में भी होती थीं, जैसा मत्ती 15:7-9 में प्रभु ने फरीसियों को यशायाह की पुस्तक से कहा। ये प्रथम शताब्दी में, आरम्भिक कलीसिया में भी भरी पड़ी थीं, जैसा इस तथ्य से प्रकट है कि लगभग आधा नया नियम, अर्थात् नए नियम की सभी पत्रियाँ, उस समय पर कलीसियाओं में प्रचलित गलत शिक्षाओं, सिद्धान्तों, और प्रथाओं को सुधारने के लिये लिखी गई थीं। और तब से लेकर आज तक, यह क्रम लगातार चलता आ रहा है। हमने बाइबल से देखा था कि इस भ्रष्टाचार, गलत व्याख्या और परमेश्वर के वचन के दुरुपयोग के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार लोग हमेशा धार्मिक अगुवे, पवित्रशास्त्र के प्रचारक और शिक्षक ही रहे हैं — वही लोग जिन्हें इसकी शुद्धता और प्रमाणिकता बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी; और आज भी यह बात उतनी ही सत्य है।


ऐतिहासिक रूप से, मानवीय अहंकार, जो पवित्रशास्त्र के उत्तम या बेहतर ज्ञान और समझ रखने के रूप में प्रकट होता है, हमेशा वह मुख्य माध्यम रहा है जिसके द्वारा ये मनुष्य-निर्मित वचन में लाये गये परिवर्तन उत्पन्न हुए, फैलाए गए, और स्थापित हो गए। परमेश्वर के वचन को इस प्रकार से भ्रष्ट करने के दो मुख्य रूप हैं: पहला, परमेश्वर के वचन के लेख को इस प्रकार बदलना कि वह किसी विशेष सिद्धांत या पवित्रशास्त्र की किसी विशेष समझ के अनुरूप हो जाए। इसे बाद की प्रतियों और अनुवादों के लेखों की तुलना, प्राचीन लेखों की प्रतियों के साथ करके, उनमें जो बदली हुई बातें जोड़ी गई हैं उन्हें आसानी से पहचाना और समझा जा सकता है। दूसरा तरीका, जो कहीं अधिक सूक्ष्म और पहचानने में कठिन है, वह मूल लेख के शब्दों को यथावत रखते हुए, उन शब्दों के अर्थ और उनके प्रयोग को ऐसे बदल देना है कि वह एक ऐसी बात को व्यक्त करने लगे जो लेख के मूल स्वरूप एवं प्रयोग में कभी कहीं पर न तो कही गई, और न ही कभी उसका वैसा कोई अभिप्राय दिया गया। वर्तमान में हम परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करने की इसी दूसरी विधि का अध्ययन कर रहे हैं। पिछले लेख में हमने देखा कि किस प्रकार बाइबल के कुछ शब्दों और वाक्यांशों, जैसे कि, ‘शैतान को बाँधना,’ ‘यीशु के लहू को अपने ऊपर लगाना या लेना, या उसके द्वारा से’ और ‘यीशु के क्रूस को लागू करना’ आदि, का बेधड़क दुरुपयोग करके उन्हें बाइबल से बाहर के अर्थ और अभिप्रायों के साथ जप या मन्त्र के समान प्रयोग किया और फैलाया जा रहा है। आज हम इसी विश्लेषण को आगे बढ़ाएंगे।


पिछले लेख में हमने रोमियों 5:1-2; इफिसियों 2:18; 3:12 के आधार पर देखा था कि प्रत्येक नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी, अर्थात परमेश्वर की संतान को, किसी भी समय, और किसी भी बात के लिए, बिना किसी रोक-टोक या बाधा के, परमेश्वर के पास आने का, परमेश्वर द्वारा दिया गया खुला मार्ग और अधिकार है। प्रभु यीशु ने भी अपनी पृथ्वी की सेवकाई के समय में, अपनी आदर्श प्रार्थना में, जिसे सामान्यतः "प्रभु की प्रार्थना" (मत्ती 6:9-13; लूका 11:2-4) के नाम से जाना जाता है, अपने चेलों को बहुत स्पष्ट और बिना किसी दुविधा की बात के यह सिखाया है कि वे परमेश्वर को सीधे "हे हमारे पिता" कहकर संबोधित करें — अर्थात, बिना किसी पूर्व-कथन या भूमिका बांधने के वाक्यांशों का प्रयोग किये। सम्पूर्ण बाइबल में, अर्थात् दोनों, पुराने और नये नियमों में, परमेश्वर के प्रत्येक जन ने, अपनी प्रत्येक बात के लिये, हमेशा ही परमेश्वर को सीधे और बिना पहले कोई भूमिका बाँधे ही सम्बोधित किया है। फिर भी ये लोग मत्ती 6:7-8 और सभोपदेशक 5:1-2 की शिक्षाओं की अनदेखी करते हुए, के विपरीत, व्यर्थ ही बाइबल से बाहर की या असंगत बातों को तोते की तरह बारम्बार दोहराते रहते हैं?


व्यक्ति को गंभीरता से इस बात पर विचार करना चाहिए कि यदि उन बातों को बोलने वाले लोगों की प्रार्थनाएँ और आराधना, और उन लोगों की भी, जो इन शब्दों का प्रयोग नहीं करते, परमेश्वर के लिए समान रूप से स्वीकार्य और समान रूप से प्रभावशाली रहती हैं — चाहे इन शब्दों का प्रयोग किया जाए या नहीं — तो फिर बाइबल से असंगत इन शब्दों और वाक्यांशों के प्रयोग से, किसी लाभ की बात तो दूर रही, परमेश्वर के वचन में जोड़ने या वचन को बिगाड़ने का क्या उपयोग है? क्या इन लोगों को इस बात का एहसास है कि इस व्यर्थ और बाइबल से बाहर की प्रथा का पालन और प्रचार करके वे व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19 की आज्ञा का उल्लंघन करने का दण्ड अपने ऊपर आमन्त्रित कर रहे हैं? और भोले-भाले विश्वासियों को अपना अनुकरण करने के लिए प्रेरित करके, वे वचन की बातों से अनजान उन विश्वासियों की आशीषों और प्रतिफलों को हानि पहुँचाने का कारण और यह करने के लिये परमेश्वर को उत्तरदायी भी बन रहे हैं। इस प्रकार, इस भ्रष्टाचार का अभ्यास करने वाले लोग स्वयं को परमेश्वर की सन्तानों को हानि पहुँचाने के लिए उत्तरदायी बना रहे हैं।


और यह सब तब, जबकि वे इन शब्दों और वाक्यांशों के प्रयोग पर अपने हठ के लिए कोई स्वीकार्य तर्क या बाइबल से कोई उचित कारण देने में असमर्थ हैं; और इन शब्दों और वाक्यांशों को बार-बार, बिना बाइबल से किसी आधार के, हर बात के लिये कहते रहने की आवश्यकता के लिए उनके पास कोई स्पष्टीकरण नहीं है। बाइबल से असंगत दृष्टिकोण के पालन करने वाले और उसका प्रचार करने वाले ये लोग क्या कभी ठहरकर यह सोचते हैं कि उनका यह कार्य वास्तव में कितना शैतानी और दुष्ट है? क्या उन्होंने कभी जो वो मानते, सिखाते, और पालन करवाते हैं, उन बातों के अर्थों और अभिप्रायों पर विचार किया है? क्या उन्होंने कभी यह सोचा और इसपर गम्भीरता से विचार किया है कि उनका इन शब्दों और वाक्यांशों का इस प्रकार से प्रयोग, उनका यह व्यवहार, परमेश्वर के चरित्र और गुणों को कैसा बुरा और अपमानजनक प्रकट करता है?


अगले लेख में हम इसी बात पर विश्लेषण और विचार करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 48 - Be Stewards of God’s Word – 33 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 17

 

We have seen in the previous article that corruption of God’s Word, misinterpretation and misuse of its teachings, and satanic deceptions to mislead the people of God are nothing new. They had been happening in the Lord Jesus’s time on earth, as is evident from His “you have heard; but I tell you” statements in His Sermon on the Mount (Matthew chapters 5-7); and even in the Old Testament times, as Lord Jesus said to the Pharisees in Matthew 15:7-9, quoting from the book of Isaiah. It was rampant in the first century AD, even in the very first Church, as evidenced by the fact that, nearly half of the New Testament, i.e. all the letters in the New Testament, were written to correct false teachings, doctrines and practices that had come into the churches. And since then till date, it has continued happening everywhere. We saw from the Bible that the people primarily responsible for letting this corruption, misinterpretation, and misuse of God’s Word have always been the religious leaders, Scripture preachers and teachers - the very people who were entrusted to maintain its purity and authenticity; and the same holds equally true even today.

 

Historically, human ego, in the form of possessing some superior or better knowledge and understanding of Scriptures have always been the main vehicle through which these man-made alterations came about, were propagated, and took root. There are two main forms of this corruption of God’s Word: First, altering the text of God’s Word to make it conform to a particular doctrine or understanding of Scriptures. This can be readily discerned by comparing the ancient texts with later copies and translations, and identifying the aberrations introduced. The second method, one that is far more subtle and difficult to identify and discern is through retaining the actual text, but altering its meaning and application to something that was never stated or intended in the actual text in its initial usage. Presently we have been studying this second method of corrupting God’s Word. In the last article saw how some Biblical words and phrases, e.g., ‘binding Satan,’ ‘applying or taking upon themselves or through the blood of Jesus,’ and ‘applying the Cross of Jesus,’ etc. are being misused and being propagated with impunity and with unBiblical meanings and applications, like chants and incantations. Today, we will continue with this same analysis.


In the previous article we had seen from Romans 5:1-2; Ephesians 2:18; 3:12 that every Born-Again Christian Believers, i.e., every Child of God, has a God given free, open, and unhindered authority to have an access to God at any time, for anything. Even the Lord Jesus during His earthly ministry, in His model prayer, popularly known as the "Lord's Prayer" (Matthew 6:9-13; Luke 11:2-4), has very clearly and unambiguously taught His disciples to address God directly as "Our Father in heaven" - i.e., without the use of any preceding or introductory expressions. In the whole of the Bible, i.e., in both the Old as well as the New Testaments, every godly person has always addressed God for everything in a straightforward manner, without any preceding introductory expressions. Even then these people parrot unBiblical things vainly, and contrary to the teachings of Matthew 6:7-8 and Ecclesiastes 5:1-2?

 

One needs to seriously ponder that if the prayers and worship of those who use these terms, and of those people who do not use the terms, remain equally acceptable to God and equally efficacious, whether or not these terms are used, then what is the use, let alone any advantage, of adding to or distorting God’s Word, through the unBiblical use of these words and phrases? Do those people realize that by practicing and propagating this vain and unBiblical practice, they are incurring the penalty of transgressing the instruction of Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19. Then by making the gullible Believers to emulate them, they are also causing those unsuspecting Believers, those having a poor knowledge of God’s Word, to suffer loss of their blessings and rewards. Thereby, the practitioners of this corruption are rendering themselves accountable to God for harming God's children?

 

This, despite their being unable to give any rationale or proper Biblical reason for their insistence of using them. They have no explanation for the necessity of repetitively saying these words and phrases in a Biblically unsubstantiated manner, over and over again for everything. Have the practitioners and purveyors of this unBiblical approach to God stopped to think how devious and evil their doing this actually is? Have they ever thought about and pondered over the implications of what they preach, teach, and practice? Have they ever thought about and seriously pondered that their use of these words and phrases in this manner, this behavior of theirs, how adversely and insultingly it reflects on the characteristics and attributes of God?


We will analyze and ponder over it further in the next article. 


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 11 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 34 - Altering God’s Word - 3 / आशीषित एवं सफल जीवन – 34 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 3

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 34 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 19

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 3

 

पिछले लेख में हमने देखा था कि कैसे शैतान बड़े चुपके से और बहुत चालाकी से परमेश्वर के समर्पित और भक्त लोगों में होकर काम करता है; उन लोगों में होकर जो परमेश्वर के वचन को अच्छे से जानते हैं, उस वचन से सिखाते और प्रचार करते हैं। शैतान उन से परमेश्वर के प्रति उनके प्रेम, श्रद्धा, समर्पण, आदि की अभिव्यक्तियों में, और इससे सम्बन्धित बाइबल के लेखों और वाक्यांशों में, उनकी समझ और इच्छा के अनुसार कुछ ऐसी बातें जुड़वा देता है जो बाइबल में नहीं दी गई हैं। शैतान उन भक्त लोगों से बाइबल के उन लेखों और वाक्यांशों को उस अर्थ और अभिप्राय के साथ उपयोग करवाता है जो अर्थ और अभिप्राय बाइबल में नहीं दिया और बताया गया है। अर्थात्, ऐसी बातें और व्याख्याएँ जो उनकी अपनी समझ और बुद्धि के अनुसार हैं, परन्तु बाइबल में नहीं बताई गई हैं। ये दोनों ही बातें, अपनी ओर से बाइबल के लेखों और वाक्यांशों में कुछ जोड़ना, और बाइबल की बातों के अर्थ और अभिप्राय में अपनी समझ के अनुसार कुछ जोड़ना, परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करने के, उसे मनुष्य के वचन में बदल देने के स्वरूप हैं, चाहे बाहर से वह वचन परमेश्वर का ही कहा और देखा जाता है; और यह करना वचन में वर्जित किया गया है (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)। हम यूहन्ना 1:1,14 से देख चुके हैं कि बाइबल परमेश्वर प्रभु यीशु का ही एक स्वरूप है; इसलिये वह सदा काल के लिये स्थापित, शाश्वत, पूर्णतः सिद्ध, और सम्पूर्ण है। न तो बाइबल को संशोधित या बेहतर किया जा सकता है, और न ही समय, लोगों, परिस्थितियों, स्थान, आदि के साथ उसमें कोई परिवर्तन की कोई आवश्यकता अथवा सम्भावना है।

 

बहुत से मसीही विश्वासियों के लिए इस बात को समझना या स्वीकार करना कठिन होगा, और उनके लिए उससे भी अधिक कठिन होगा इस धारणा को अपने जीवनों में स्वीकार करके उसे अपने जीवन में से सुधारना। ऐसा करना विशेषकर उनके लिए कठिन होगा जिन्होंने ने ऐसी अभिव्यक्तियों को अपने पसंदीदा और अति आदरणीय अगुवे, मार्गदर्शक, और शिक्षक से लिया और सीखा है। इसे सुधारना उनके लिए भी कठिन होता है जिनके लिए बाइबल की इन बातों को बाइबल के बाहर के अर्थों के साथ औपचारिक रीति से बोलते और उपयोग करते हुए प्रार्थना और आराधना चढ़ाने की आदत हो गयी है। उनके लिए आदत में होकर बोली जाने वाली ये रटी हुई अभिव्यक्तियाँ, प्रत्येक प्रार्थना और आराधना – चाहे वह व्यक्तिगत हो अथवा सार्वजनिक, में उपयोग करने के लिए “मान्यता प्राप्त मानक” और “आवश्यक” बातें हैं; और वे इन्हें औरों को, नए मसीही विश्वासियों को भी सिखाते हैं।


हम शैतान के इस बहुत चालाकी द्वारा और चुपके से परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करने के प्रयास को बाइबल के कुछ उदाहरणों के द्वारा देखेंगे और समझेंगे। हम आज एक उदाहरण को देखेंगे, और फिर अगले लेख में अन्य को भी देखेंगे।


प्रभु यीशु के बपतिस्मे के तुरंत बाद, और सेवकाई से ठीक पहले शैतान द्वारा ली गई उनकी परीक्षा पर ध्यान कीजिए। यद्यपि प्रभु की यह परीक्षा चालीस दिन तक चली थी (लूका 4:2), किन्तु हमारे लिए परमेश्वर के वचन में केवल अंतिम तीन परीक्षाएँ ही लिखी गई हैं। इन लिखी गई तीन परीक्षाओं में शैतान प्रभु के सामने उस समय उपलब्ध पवित्र शास्त्र, हमारा वर्तमान पुराना नियम, में लिखी हुई बातों को लेकर आता है। शैतान द्वारा लाई गई प्रत्येक परीक्षा के प्रत्युत्तर में प्रभु उसे उसी पवित्र शास्त्र की एक और बात कह कर चुप करता है। हमारे वर्तमान सन्दर्भ के लिए ध्यान देने योग्य बात है कि न तो प्रभु ने कभी शैतान पर किसी भिन्न ‘शास्त्र’ से लेकर कुछ कहने का दोष लगाया, और न ही उसे पवित्र शास्त्र के लेख में कुछ फेर-बदल कर के प्रभु के सामने प्रस्तुत करने का दोषी ठहराया।

 

दूसरे शब्दों में, शैतान ने पवित्र शास्त्र के वास्तविक लेख का ही उपयोग किया, किन्तु उसे ऐसे अनुचित अर्थ और अभिप्रायों के साथ उपयोग किया जो पवित्र शास्त्र में उस लेख के लिए नहीं दिए गए हैं। यह भी ध्यान कीजिए कि शैतान की बात का उत्तर देने के लिए, न तो प्रभु ने शैतान को परमेश्वर के शब्दों को बदलने का दोषी ठहराया, और न ही शैतान के द्वारा पवित्र शास्त्र से लेकर कही बात को सुधार कर वापस सही करने के लिए उसमें कोई परिवर्तन किया। दूसरे शब्दों में, शैतान ने पवित्रशास्त्र की शब्दों को ही उपयोग तो किया, किन्तु अनुचित और अनुपयुक्त रीति से किया, जिससे शब्द तो सही रहे किन्तु उन का अर्थ और अभिप्राय गलत हो गए। शैतान की युक्ति का प्रत्युत्तर देने के लिए प्रभु परमेश्वर को केवल उस बात का वास्तविक अर्थ और अभिप्राय स्पष्ट करना पड़ा, जो प्रभु ने पवित्र शास्त्र के एक अन्य भाग के उपयोग के द्वारा कर दिया।


इसलिए, शैतान की गतिविधियों से संबंधित बाइबल के इस उदाहरण से यह स्पष्ट है कि यह संभव है कि बाइबल के किसी बात का हवाला दिए जाते समय बाइबल का वास्तविक लेख तो कहा जाए, किन्तु उसे बाइबल के बाहर के अर्थ और अभिप्राय, वे जो उस लेख के बारे में बाइबल में नहीं लिखे गए हैं, देने के द्वारा उसे परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करने के लिए दुरुपयोग किया जाए। साथ ही इस बात पर भी ध्यान दीजिए कि शैतान ने यह दुस्साहस प्रभु यीशु के साथ किया जो स्वयं ही, देहधारी होकर आया हुआ जीवता वचन था! यदि शैतान स्वयं परमेश्वर, देहधारी स्वरूप में “वचन” ही के विरुद्ध वचन के गलत अर्थ और अभिप्राय लाने की यह हिमाकत, यह धूर्तता कर सकता है, तो हमारे साथ क्यों नहीं करेगा? यद्यपि वह उस अचूक, सर्वज्ञानी, सर्वसामर्थी, अनन्तकालीन प्रभु के विरुद्ध कदापि सफल नहीं हो सकता था, लेकिन यह हमारे लिए सत्य नहीं है। शैतान बड़ी सरलता से हमें कभी भी भरमा और बहका सकता है अगर हम परमेश्वर के वचन के लेख और अर्थ तथा अभिप्रायों के प्रति पूर्णतः सच्चे और ईमानदार, उसका ठीक वैसे ही पालन तथा उपयोग करने वाले नहीं होंगे जैसा कि उसके विषय बाइबल में लिखा गया है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 34 - Be Stewards of God’s Word – 19 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 3

 

In the previous article we have seen how Satan very subtly and cleverly works through the committed and godly people; people well versed in the Scriptures, those who preach and teach the Word of God. Satan induces them to inadvertently, as an expression of their love, reverence, and commitment for God, to add some things to Biblical texts and phrases that have not been given in the Bible. Satan misleads them to use Biblical things, words, and phrases in the manner, with meanings and implications that have neither been given nor used about them in the Bible. In other words, things that are according to their own understanding and desires, but not stated in the Bible. Both of these, adding things from one’s own side, and adding meanings and implications according to one’s own understanding, are forms of corrupting God’s Word, of converting it to man’s word, though on the outside it is said and seen as God’s Word; and this has been forbidden in the Word (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19). We have seen on the basis of John 1:1, 14 that the Bible is a form of the Lord God Jesus; therefore, it is eternally established, absolutely perfect, and absolutely complete in every way. The Bible can neither be edited nor improved upon in any way, nor is there any scope or necessity to do so according to time, people, situations, places, etc.


For many Christian Believers, this may be a difficult or problematic concept to accept and understand, and will be even more difficult for them to accept it in their lives and then to correct from their lives. It is especially so for those who have taken and accepted these expressions from their favourite and esteemed leader, guide, or elder. It is also very difficult for those to correct it, who are now are habituated to using these extra-Biblical forms and meanings of Biblical expressions by rote, perfunctorily, as “standard” or “necessary” expressions of offering prayers and worship to God, whether privately or publicly, and they also pass them on to others, the new Believers in Christ.


We will try to clarify and understand this subtle but devious ploy of Satan to corrupt God’s Word, through some Biblical examples. We will take one example today, and then consider others in the next article.


Consider the ‘Temptations of Christ’ by Satan, immediately after His baptism, and just before He started His public ministry. Though He was tempted for forty days by the devil (Luke 4:2), yet only the last three temptations have been recorded for us in God’s Word. In these three recorded temptations, the devil brings before the Lord Jesus things written in the then available Scriptures, the present Old Testament. For each temptation, the Lord countered and silenced the devil with another quote from the same Scriptures. For our present context, the thing to note here is that the Lord never accused Satan of either quoting from some different ‘scripture,’ or of altering the Scriptural text, while stating it to Him.

 

In other words, Satan used the actual Scriptural text, but did so with an inappropriate meaning and implication. Satan misapplied and thereby misused Scriptural text, by ascribing meanings and implications to it that were never given, meant, or implied about it in the Scriptures. Take note that, in answering Satan, the Lord did not accuse him of changing the text of God’s Word, nor did the Lord have to correct any of the texts that Satan quoted to the Lord, to revert them back to their actual form. In other words, Satan used the text, the words of the Scripture, but in an inappropriate and misleading manner, because of which the words, the text remained correct, but their meaning and implications became wrong and incorrect. To counter Satan’s ploy, all that the Lord did was to clarify the actual meaning and implication of the Scriptural text that Satan was misusing to tempt Him, by using another Scriptural text.


So, it is evident from this Biblical example of satanic activities that an actual Biblical text while being quoted, can also be misused by ascribing non-Biblical meanings and implications to it, thereby subverting and corrupting God’s Word. And also note that Satan had the audacity to do this with the Lord Jesus – the Living Word who became flesh! If Satan could dare to attempt this against God, against ‘The Word’ Himself, then why will he not do it against us? Though he could never have been successful in any of his attempts against the infallible, omniscient, omnipotent, eternal Lord; but the same does not hold true for us, and Satan can easily mislead us, unless we remain totally true and adherent to God’s Word, in its text as well as its meaning, implications, and use, just as it has been given in the Bible.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language