ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

भाग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भाग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 23 नवंबर 2025

God’s Word - The Bible - 14 - Unique in its Circulation and Translations / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 14 - प्रसार और अनुवाद में अनुपम

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 14

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

प्रसार और अनुवाद में अनुपम

 

पिछले लेख में हमें देखा था कि बाइबल अपनी हर बात में कि किस प्रकार पूर्णतः सत्यवादी और स्पष्टवादी है। वह किसी की बुराई अथवा गलती को न तो छिपाती है, न उचित ठहराने का प्रयास करती है, और न ही उसकी अनदेखी करती है। वरन् उन गलतियों के प्रति परमेश्वर के दृष्टिकोण एवं न्याय को स्पष्ट दिखाती है, गलती करने वाला चाहे कोई भी क्यों न हो। साथ ही हमें यह भी देखा था कि किस प्रकार से बाइबल की पुस्तकों के लिखे जाने के इतिहास तथा उनके संकलित करके एक ऐसी पुस्तक बनाए जाने, जिसकी पुस्तकों में पूर्ण सामंजस्य है और परपसर कोई विरोधाभास नहीं है, के सदियों बाद हुई पुरातत्व खोजों के आधार पर इस गलत धारणा का कोई आधार अथवा प्रमाण नहीं है कि उन पुस्तकों को संकलित करते समय, संपादित करके उन्हें सुसंगत बना दिया गया होगा, उनमें सामंजस्य बैठा दिया गया होगा, क्योंकि संकलित किए जाने से पहले के और बाद के लेखों में कोई भिन्नता नहीं है। और ये सभी बातें बाइबल  को संसार की सभी पुस्तकों और ग्रन्थों से बिलकुल भिन्न और अलग स्तर का बनाती हैं, उसके परमेश्वर का दिया हुआ होने का समर्थन करती हैं। आज हम बाइबल से सम्बन्धित एक अन्य अनुपम तथ्य पर विचार करेंगे, जो उसके अनुवाद, प्रकाशन, और वितरण से सम्बन्धित है। 

प्रसार: किसी पुस्तक के बारे में यह सुनना कोई असामान्य बात नहीं है कि उसकी कुछ हज़ार या दसियों हज़ार प्रतियां बिक गई हैं, और वह सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तकों के सूची में सम्मिलित हो गई है। ऐसी पुस्तकों की संख्या बहुत कम है जिनकी लाखों या दसियों लाख प्रतियों की बिक्री हुई है; ऐसी पुस्तकें तो और भी कम हैं जिनकी बिक्री या वितरित हुई प्रतियों की संख्या करोड़ या करोड़ों में हो। ऐसे में यह भौंचक्का कर देने वाली बात है कि संसार के इतिहास में बाइबल ही एकमात्र ऐसी पुस्तक है जिसकी संसार भर में विभिन्न भाषाओं में बिक्री अथवा वितरित हुई प्रतियों की संख्या अरबों में है। छपाई के इतिहास के आरंभ होने से लेकर आज तक, बाइबल ही एकमात्र ऐसी पुस्तक है जो लगातार, बिना कभी भी किसी अन्य पुस्तक को अपना स्थान दिए, संसार की सर्वाधिक बिकने तथा वितरित होने वाली पुस्तक रही है। 

संसार भर में बाइबल को प्रकाशित करने वाली अनेकों संस्थाएं हैं; हर देश में बाइबल को प्रकाशित करने वाली अपनी संस्थाएं हैं;  इन संस्थाओं में से the United Bible Societies (UBS),  तथा Wycliffe / ProgressBible सबसे प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशकों तथा वितरण करने वालों में से शीर्ष पर हैं।  Wycliffe / ProgressBible के अनुसार:

  • संसार भर में 7,396 ज्ञात सक्रीय भाषाएं हैं जो बोली अथवा लिखी या सांकेतिक रीति से प्रयोग की जाती हैं। 

  • इन भाषाओं के माध्यम से लगभग 620 करोड़ (6.2 अरब) लोगों को अपनी भाषा में पूर्ण बाइबल उपलब्ध है; 88.1 करोड़ लोगों को नया नियम उपलब्ध है; और 50.9 करोड़ लोगों को अंश (कहानियाँ, चयनित पद आदि) उपलब्ध हैं।

  • यूनाइटेड बाइबल सोसाइटीज़ (UBS) के अनुसार, वर्ष 2023 में विश्व-भर में कुल 15.2 करोड़ पवित्रशास्त्र इकाइयाँ वितरित की गईं; उनका विवरण इस प्रकार है:

    • 2.42 करोड़ पूर्ण बाइबलें

    • 92 लाख (0.92 करोड़) नया नियम

    • 11.86 करोड़ अंश / चयनित भाग (छोटे हिस्से) 

  • 2024 में पहली बार डिजिटल वितरण ने प्रिंट से अधिक स्थान प्राप्त किया: UBS के अनुसार 2.59 करोड़ डिजिटल पवित्रशास्त्र वितरित हुए, जबकि 2.25 करोड़ छपी हुई प्रतियाँ वितरित हुईं — यह पवित्रशास्त्र के उपभोग और वितरण में एक बड़े परिवर्तन को दर्शाता है। आने वाले दिनों में डिजिटल माध्यम और AI परमेश्वर के वचन को लोगों तक पहुँचाने तथा उसे विश्व के प्रत्येक व्यक्ति के लिए आसानी से उपलब्ध कराने में अत्यंत सहायक होने की अपेक्षा है।

  • Wycliffe / ProgressBible के अनुसार (अगस्त 2025 तक), केवल 544 भाषाएँ—जिन में कुल लगभग 3.68 करोड़ लोग हैं—अब भी किसी भी प्रकार की बाइबल (पूर्ण या आंशिक) की प्रतीक्षा कर रही हैं। यह वर्तमान विश्व जनसंख्या 8.25 अरब (825 करोड़) का लगभग 0.445%— अर्थात, आधे प्रतिशत से भी कम जन सँख्या है। परमेश्वर के वचन को प्रत्येक अप्राप्य भाषा और समुदाय तक पहुँचाने, या कम से कम उसके किसी अंश को उपलब्ध कराने के लिए कार्य जारी है।

अर्थात, संसार के इतिहास में अन्य कोई भी पुस्तक नहीं है जो बाइबल के प्रकाशन अथवा वितरण के आँकड़ों के कहीं निकट भी आती है। यदि बाइबल और उसके भागों की संसार भर में इतनी माँग न होती, तो यह कार्य कैसे संभव होता; वह भी सारे संसार में, और छपाई के आरंभ से लेकर आज दिन तक, निरंतर? संसार भर में बाइबल, या बाइबल के भाग, या बाइबल के अंश ही सर्वाधिक पढ़े जाने वाले लेख हैं। विचार करने वाली बात है, बाइबल और उसके संदेश में कुछ तो विलक्षण तथा अनुपम होगा, कि उनकी इतनी माँग संसार भर में बनी हुई है।

अनुवाद: जैसे प्रभावशाली और विस्मित करने वाले बाइबल के प्रकाशन और वितरण के आँकड़े हैं, उसी के समान प्रभावशाली और विस्मित करने वाले बाइबल के अनुवादों से संबंधित आँकड़े भी हैं।

   संसार भर में छपने वाली अधिकांश पुस्तकें अपनी मूल भाषा के अतिरिक्त किसी अन्य भाषा में अनुवाद ही नहीं होती हैं। जो अनुवाद भी होती हैं, वो अधिकांशतः दो या तीन भाषाओं में अनुवाद होती हैं। बहुत ही कम पुस्तकें हैं जो अपनी संपूर्णता या भागों में भी 10 से लेकर 20 विभिन्न भाषाओं में अनुवाद हुई हैं। आज संसार की ज्ञात भाषाओं और बोलियों में से अधिकांश भाषाओं या बोलियों में बाइबल, या बाइबल का कोई भाग, अथवा अंश अनुवाद किया जा चुका है, और उसे प्रसारित किया गया है – छापे हुए स्वरूप में, अथवा औडियो रिकॉर्डिंग के रूप में; उन भाषाओं में भी जो केवल मौखिक हैं, जिनके लिखने के लिए कोई वर्णमाला तथा अक्षर नहीं हैं। जिन भाषाओं में केवल बाइबल के अंश हैं, उनमें बाइबल के भागों का अनुवाद ज़ारी है; और जिनमें अंश तथा भाग उपलब्ध हैं, उनमें सम्पूर्ण बाइबल का अनुवाद होना ज़ारी है। जैसे जैसे माँग बढ़ती जाती है, कार्य भी बढ़ता जाता है, और उपलब्ध हो जाने वाले अंश अथवा भाग या बाइबल वितरण के लिए उपयोग होते जाते हैं, वितरित होने लगते हैं। यदि यह कार्य औडियो रिकॉर्डिंग के रूप में है, तो उसे उसी स्वरूप में विभिन्न माध्यमों के द्वारा वितरित किया जाता है। कठिन प्रयासों और बाधाओं के बावजूद, संसार के सभी भू-भाग के लोगों के पास परमेश्वर का वचन, उनकी अपनी भाषा अथवा बोली में, उपलब्ध करवाया जा रहा है। अनेकों संस्थाएं संसार भर में इस कार्य में लगी हुई हैं; कुछ स्थानीय है, कुछ अंतर्राष्ट्रीय हैं; किन्तु सभी का यही प्रयास है कि संसार का कोई भू-भाग, कोई भाषा या बोली का समुदाय, उनकी अपनी भाषा में परमेश्वर के वचन से वंचित न रह जाए।

अब यह बाइबल के आलोचकों और विरोधियों के लिए विचार करने और उत्तर ढूँढने की बात है कि बाइबल और उसके संदेश में आखिर ऐसा क्या है जो सारे संसार के सभी इलाकों में लोगों को प्रेरित कर रहा है कि अनेकों बाधाओं, विरोध, और समस्याओं का सामना करते हुए भी, बाइबल में विश्वास करने वाले, उसे संसार के हर व्यक्ति, हर समुदाय तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। संसार के इतिहास में क्या कोई अन्य ऐसा ग्रंथ अथवा पुस्तक है जिसका इतना व्यापक प्रसार एवं अनुवाद किया गया हो; हमेशा ही इतनी माँग बनी रही हो? बाइबल में कुछ तो होगा जो लोगों में उसके संदेश के लिए एक भूख, एक लालसा उत्पन्न कर रहा है; और जिनके पास बाइबल और उसका संदेश है, उन्हें किसी भी कीमत पर उस संदेश को सारे संसार के सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित कर रहा है, और करवाता जा रहा है!

अगले लेख में हम एक और सम्बन्धित बात पर विचार करेंगे कि बाइबल कैसे, आज तक ज़ारी उसे नष्ट करने के सभी प्रयासों के बावजूद, न केवल बनी हुई है, वरन उसकी माँग निरंतर बढ़ती ही जा रही है। साथ ही इस तथ्य पर भी विचार कीजिये: प्रभु यीशु मसीह ने जगत के अंत और सभी लोगों के न्याय के लिए जो चिह्न दिए थे (मत्ती 24 अध्याय), वे सभी पूरे होते जा रहे हैं; आज के विषय से संबंधित एक महत्वपूर्ण चिह्न है: “और राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा, कि सब जातियों पर गवाही हो, तब अन्त आ जाएगा” (मत्ती 24:14)। अब आप स्वयं देख लीजिए कि जगत अपने अंत और न्याय के कितना निकट खड़ा है। क्या आप प्रभु को अपने जीवन का हिसाब देने के लिये तैयार हैं? यदि नहीं, तो आप के लिये अभी समय और अवसर है कि यह निर्णय कर लें। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 14

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Unique in its Circulation and Translations


In the previous article we had seen that the Bible is fully honest and forthright about everything given in it. It neither glosses over, nor hides, nor tries to justify the errors and wrongdoings of anyone. Rather, it shows God’s point of view about those wrongdoings and clearly speaks of God’s judgement about them, whoever may be the one committing the wrong. We had also seen that in view of the history of how the books of Bible were written and then were compiled to form one book where every book was in perfect harmony with the others and there were no contradictions, the archeological discoveries of the ancient texts dating to before the compilation of the books shows that there is no basis or proof that while compiling the books may have been edited to create this harmony and absence of contradictions, since the texts have remained unchanged before and after the compilation. And these facts make the Bible an absolutely unique book, far different from any other book in the world, of an altogether different level and status, corroborating its claims of divine origin. Today, we will consider another unique fact related to the Bible, that is related to its translation, publication and distribution.

Circulation: It is not uncommon to hear of a book that has sold a few thousand or even tens of thousands of copies, and has entered the list of best-selling books. But there are very few books that have sold lakhs of copies; much fewer are the books, whose number of copies sold or distributed is a million or is in tens of millions. Therefore, it is astonishing that the Bible is the only book in the history of the world whose number of copies sold or distributed in different languages ​​across the world is in the billions. From the beginning of the history of printing to the present day, the Bible is the only book that, without ever giving this place to any other book, has consistently been ranked as the world's all-time best-selling, most read and distributed book.

There are many organizations publishing the Bible around the world. Every country has its own organizations that publishes the Bible;  Of these the United Bible Societies (UBS),  and the Wycliffe / ProgressBible are amongst the leading international publishers and ditributors.According to, Wycliffe / ProgressBible there are:

  • There are 7,396 known living languages (including spoken, written, and used as sign languages) in the world.

  • Through these languages, about 6.2 billion people have access to the whole Bible in their language; 881 million can access the New Testament; 509 million have access to portions (verse stories, etc.). 

  • According to the United Bible Societies (UBS), in 2023, 152 million Scripture units were distributed globally; their break-up is as follows: 

    • 24.2 million full Bibles 

    • 9.2 million New Testaments 

    • 118.6 million portions / selections (smaller parts)

  • For the first time, digital distribution outstripped print in 2024: UBS reported 25.9 million digital Scriptures vs 22.5 million printed ones — shows a major shift in scripture consumption / distribution. Digital media and AI are expected to help tremendously in reaching the Word of God, and making it easily available to everyone in the world in the coming days. 

  • According to Wycliffe / ProgressBible, the only 544 languages representing only about 36.8 million people of the world are still waiting for any kind of Bible (as of August 2025). The current world population is 8.25 Billion. Therefore, the unreached population represents about 0.445%, i.e., less than a half-percent of the current world population; and work is underway to reach every unreached language and ethnic group with God's Word, or, at least some portion of the Word.

Thus, there is no other book in the history of the world that comes anywhere even close to the statistics of the publication or distribution of the Bible. How would this work be possible if the Bible and its parts have not continuously remained in demand, all the time, and all over the world, from the beginning of printing of books to the present day? The Bible, or parts of the Bible, or passages of the Bible, are the most widely read writings in the world. It is worth considering, that there must be something extraordinary and unique in the Bible and its message, that they remain in such demand around the world, all the time.    

    Translations: Just as the statistics on the publication and distribution of the Bible are impressive and astounding, similarly the statistics on translations of the Bible are as impressive and astonishing too.

    Most of the books published around the world are usually not translated into any language other than their original language. If the translations do happen, they are mostly in two or three languages. There are very few books which have been translated in their entirety or even in their parts into 10 to 20 different languages. The Bible, in whole, or in part, has been translated, and circulated – in print, or as an audio recording, in most of the world's known languages ​​and dialects today; Even into those languages ​​which are only spoken, and have no alphabets and words to write. The remaining parts of the Bible continue to be translated into languages ​​that presently have only Bible portions; And translations of the entire Bible continue to be made available in one form or the other, where earlier only portions have been available. As demand increases, so does the work, and portions or the Bibles that become available for distribution, begin to be distributed. If the translation is in the form of an audio recording, it is distributed in the same format through a variety of media. Despite hard opposition and difficult obstacles, the Word of God is being made available to people in all parts of the world, in their own language or dialect. Many organizations are engaged in this work around the world; Some are local, some are international; But it is the endeavor of all that no part of the world, no language or community of dialects should be deprived of the availability of the Word of God in their own language.

Now it is a matter for critics and opponents of the Bible to ponder and find answers as to what is in the Bible and its message that is inspiring people in all regions of the world to face many obstacles, oppositions, and problems, but get hold of it in one form or the other. Why are Believers in the Bible engaged in trying to make it available to every person, every community in the world, even at the cost of their security and lives? Is there any other book, religious or secular, that in the history of the world has been so widely circulated and translated; has always been so much in demand? There must be something in the Bible that is creating a hunger, a longing in the people for its message; And is inspiring those who have the Bible and its message, to spread that message to all the people of the whole world at any cost!

In the next article we will consider how the Bible is unique in surviving all attempts that have been made and are still being made to destroy it; yet not only has it remained in circulation, but its demand is continually increasing. Also, please ponder over this fact: The signs given by the Lord Jesus Christ for the end of the world and the judgment of all people (Matthew 24), are all being fulfilled before our eyes. Amongst these signs, there is an important sign related to today's heading: “And this gospel of the kingdom will be preached in all the world as a witness to all the nations, and then the end will come” (Matthew 24:14). Now see for yourself how close the world stands to its end and justice. Are you ready to give the account of your life to the Lord? If not, then now is the time and opportunity for you to make this decision.  

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 20 अगस्त 2025

The Holy Communion – 70 - Participating Worthily / प्रभु भोज – 70 - योग्य रीति से भाग लेना

 

प्रभु भोज – 70

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - योग्य रीति से भाग लेना

     पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 11:27 से देखा था कि प्रभु की मेज़ में अनुचित रीति से भाग लेने का अर्थ है उसमें प्रभु द्वारा फसह के समय अपने शिष्यों के साथ मेज़ की स्थापना करते समय दिए गए तरीके से भिन्न प्रकार से भाग लेना। हम पहले के लेखों में देख चुके हैं कि परमेश्वर हमेशा ही उसके द्वारा दिए गए निर्देशों और आज्ञाओं के निर्वाह के लिए बहुत अनिवार्य रहा है, विशेषकर उसके आदर और आराधना से संबंधित बातों के प्रति। परमेश्वर ने कभी भी उसके द्वारा दी गई आज्ञाओं और निर्देशों में किसी के भी द्वारा कोई परिवर्तन या ‘सुधार’ या किसी की व्यक्तिगत व्याख्या के अनुसार निर्वाह को अनुमति नहीं दी है, ऐसा करना स्वीकार नहीं किया है। यही बात प्रभु भोज के लिए भी लागू होती है। प्रभु यीशु ने प्रभु भोज की स्थापना अपने प्रतिबद्ध शिष्यों के लिए की थी, जो उसके साथ परीक्षाओं में भी लगातार बने रहे (लूका 22:28)। प्रभु ने मेज़ में भाग लेने के बारे में केवल उन्हें ही निर्देश दिए थे; यहूदा इस्करियोती ने प्रभु द्वारा स्थापित मेज़ में भाग नहीं लिया था। इससे हम यह सीख सकते हैं कि प्रभु भोज केवल परमेश्वर के समर्पित और प्रतिबद्ध लोगों के लिए ही है, उनके लिए जो उसके लिए खड़े होने के लिए तैयार हैं; न कि उनके लिए जो किसी रीति अथवा अनुष्ठान के निर्वाह के द्वारा, या किसी स्वार्थ के अंतर्गत प्रभु के साथ संबंधित और जुड़े हुए रहते हैं।

     हम यह भी देख चुके हैं कि फसह मनाने के लिए अपने निज परिवारों के पास जाने के स्थान पर, प्रभु के साथ बने रहने और उसके निर्देशों के अनुसार फसह की तैयारी करने और भाग लेने के द्वारा उन शिष्यों ने प्रभु यीशु के प्रति आज्ञाकारिता और प्रतिबद्धता के एक स्तर को दिखाया; यह ऐसी बात है जो वर्तमान में प्रभु भोज में रीति के समान भाग लेने वालों में बहुत ही कम देखने को मिलती है। लेकिन इसका यह अर्थ भी नहीं है कि वे शिष्य बिल्कुल निष्पाप और आलोचना से परे थे, फसह के भोज के लिए बैठे होने के बावजूद, उनमें विवाद चल रहा था कि उनमें से बड़ा कौन है (लूका 22:24-27)। शायद इसीलिए प्रभु यीशु ने भोजन से उठकर शिष्यों के पाँव धोए थे, जैसा कि यूहन्ना 13:4-17 में लिखा है; यहूदा इस्करियोती के भी, क्योंकि वह फसह के भोज में तो सम्मिलित था, किन्तु रोटी का टुकड़ा लेते ही बाहर चला गया था (यूहन्ना 13:30)। उसके बाहर चले जाने के बाद ही प्रभु यीशु ने प्रभु भोज की स्थापना की थी, जिसे हम पहले देख चुके हैं। प्रभु को यह भी पता था कि थोड़े ही समय में उसके शिष्य क्या करने वाले हैं। अपने सभी दावों के विपरीत, वे न तो उसके साथ प्रार्थना करने के लिए जागेंगे, और न ही जब लोग उसे पकड़ने आएंगे, तब उसके साथ खड़े रहेंगे, वरन उसे अकेला छोड़ कर भाग खड़े होंगे। लेकिन प्रभु को यह भी पता था कि वे उसे हमेशा के लिए नहीं त्याग देंगे, उसकी मृत्यु के बाद भी वापस अपने परिवारों और व्यवसाय को नहीं लौटेंगे। इसके बाद वे पश्चातापी होंगे, और प्रभु के पुनरुत्थान के बाद, एक बार जब उनकी प्रतिबद्धता फिर से नई हो जाएगी, ये ही लोग सारे संसार में जाकर हर कीमत पर सुसमाचार को सुनाएंगे। उसे पता था कि उनके पश्चाताप और प्रतिबद्धता का आने वाले दिनों में क्या परिणाम होगा।

     इसलिए यह मानना कि केवल बिल्कुल सिद्ध और निष्पाप लोग ही प्रभु की मेज़ में भाग ले सकते हैं, नासमझी है, तथ्यों की गलत व्याख्या है। प्रभु द्वारा अपने चूक और गलतियाँ करने वाले शिष्यों के लिए मेज़ को स्थापित करना, इस धारणा का समर्थन नहीं करता है। प्रभु को पता है कि कोई भी मनुष्य कभी निष्पाप और सिद्ध नहीं हो सकता है; सभी को, उसके प्रतिबद्ध शिष्यों को भी पश्चाताप करने और क्षमा माँगने की आवश्यकता होगी (1 यूहन्ना 1:7-10)। इसलिए प्रभु की मेज़ में भाग लेने वालों को ऐसे लोग होना चाहिए जो अपने पापों और कमियों को मानने के लिए, उनके लिए क्षमा माँगने के लिए तैयार हों; वे प्रभु के साथ बने रहने और उसकी आज्ञाकारिता में चलने वाले होने चाहिएं, अपनी असिद्धता, अपूर्णता के बावजूद भी। प्रभु को जो बात कतई स्वीकार्य नहीं है, वह है घमण्ड, स्व-धर्मी रवैया, और गढ़ी हुई धार्मिकता। हम इसके बारे में तथा प्रभु की मेज़ में भाग लेने के बारे में कुछ और देखेंगे और सीखेंगे, अगले कुछ लेखों में इससे आगे के पदों का अध्ययन करते हुए।

     प्रभु के मेज़ में योग्य रीति से भाग लेने से संबंधित कुछ अन्य बातों को - प्रभु भोज में प्रभु के जीवन और उद्देश्य को स्मरण करते हुए भाग लेना, उसकी मृत्यु और पुनरुत्थान का प्रचार करना और उसके गवाह होना, तथा रोटी और कटोरे को चिह्नों के रूप में इस्तेमाल करना, आदि के बारे में हम पहले देख चुके हैं। अगले लेख में हम देखेंगे प्रभु द्वारा दिए गए उस तरीके को जिसके द्वारा असिद्ध, गलतियाँ करने वाले, और पाप करने की संभावना में बने रहने वाले प्रभु के शिष्य भी किस प्रकार से, प्रभु के प्रति आज्ञाकारिता के अंतर्गत मेज़ में योग्य रीति से भाग ले सकते हैं, बिना अपने ऊपर प्रभु के न्याय को न्यौता दिए।

     यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

     यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 70

English Translation

The Lord’s Table - Participating Worthily

        In the previous article, we have seen from 1 Corinthians 11:27 that to participate in the Lord’s Table in an unworthy manner means to participate in it in a manner different from what the Lord has given while instituting the Table with His disciples at the time of the Passover. We have seen in the earlier articles that God has always been very particular about the things He has said and asked to be done, especially in relation to His honor and worship. God has never permitted or accepted any deviation or modification or anyone’s personal interpretation of His directions and commandments. The same stands for the Holy Communion too. The Lord Jesus established the Communion for His committed disciples, those who had continued with Him in His trials (Luke 22:28). He instructed only them about participating in it; Judas Iscariot did not participate in the Holy Communion established by the Lord. Therefore, we can learn that partaking in the Lord’s Table is only for the committed people of God, who are willing to take a stand for Him; and not for everyone who ritualistically, or for any selfish reasons remains associated and attached with the Lord.

        We have also seen that in their remaining with the Lord instead of going to their individual families to celebrate the Passover, and preparing for the Passover in accordance with the instructions of the Lord, they had shown a level of commitment and obedience to the Lord; which is something not often seen amongst the people who partake of the Communion ritualistically nowadays. But this does not mean that they were perfect and above reproach, even while sitting and eating the Passover meal, there was a dispute amongst them about who among them was the greatest (Luke 22:24-27). Probably it was because of this that the Lord got up from the meal and washed the disciple’s feet, as is recorded in John 13:4-17, including Judas Iscariot’s, since he was present for the Passover meal, and went out only after taking the ‘sop’ (John 13:30). The Lord instituted the Holy Communion after his going out, as we have seen earlier. The Lord also knew what the disciples would be doing shortly. Despite all their claims to the contrary, they would neither stay up with Him to pray, nor stand with Him when people came to arrest Him, but will leave Him alone and run away. But the Lord also knew that they would not permanently abandon Him and go back to their families and professions after His death. They will be penitent after this, and after His resurrection once their commitment to Him is renewed, they will be the ones who will go into the world and spread the Gospel at any cost. He knew what their repentance and re-commitment would accomplish in the days to come.

Therefore, to think and believe that only absolutely perfect and totally sinless people can participate in the Lord’s Table, is a misunderstanding and misinterpretation of facts. The Lord’s instituting the Table with His fallible and errant disciples does not support such a thinking. The Lord also knows that no man can ever be perfect and sinless; everyone, including His committed disciples will sin, will repent, will need forgiveness (1 John 1:7-10). So those who participate in the Table should be the ones who are willing to accept their sins and short-comings before the Lord and ask His forgiveness for them; they should be willing to stay with Him, be obedient to Him, and trust Him even in their imperfections and with their limitations. What the Lord does not like or accept is arrogance, self-righteousness, and contrived religiosity. We will see more about this and participating in the Lord’s Table as we study the coming verses in the subsequent articles.

        We have already seen about the other things related to worthily participating in the Table – about partaking the Holy Communion in remembrance of the life and purpose of the Lord’s coming to earth, of being His witnesses and proclaiming His death and resurrection, and using the bread and cup in a symbolic manner. In the next article we will see the Lord given mechanism through which the imperfect, errant, and prone to sinning disciples of the Lord, in obedience to the Lord, can still participate worthily, or in the correct manner in the Lord’s Table, without inviting judgment upon themselves.

        If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

         If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 19 अगस्त 2025

The Holy Communion – 69 - Participating Unworthily / प्रभु भोज – 69 - अयोग्य रीति से भाग लेना

 

प्रभु भोज – 69

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - अयोग्य रीति से भाग लेना

 

हमने पिछले लेखों में, 1 कुरिन्थियों 11:25-26 से देखा है कि प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों के लिए यह निर्धारित किया था कि वे उसकी यादगार के लिए प्रभु भोज में भाग लेंगे, और रोटी तथा प्याले को उनके लिए, अपनी तोड़ी गई देह था बहाए गए लहू के चिह्न ठहराया था। यहाँ पर पवित्र आत्मा पौलुस के द्वारा प्रभु यीशु को याद करने से संबंधित एक और तथ्य को भी उजागर करता है; प्रभु की मेज़ में भाग लेने में निहित है कि भाग लेने वाला, प्रभु के आने तक, उसकी मृत्यु का प्रचार भी करेगा। दूसरे शब्दों में, भाग लेने वाला जानता है, मानता है, और फिर से पुष्टि करता है कि वह प्रभु की मृत्यु और पुनरुत्थान का गवाह है, उसे औरों को यह गवाही देनी है, यह परमेश्वर के द्वारा उसे सौंपी गई ज़िम्मेदारी है, और जब वह प्रभु के सामने खड़ा होगा तब प्रभु को इसका हिसाब भी देगा। प्रभु की मेज़ के इस अभिप्राय के बारे में हम पिछले लेख में देख चुके हैं।

अपने पाठकों को इन बातों के बारे में याद दिलाने के बाद, पौलुस पवित्र आत्मा की अगुवाई में, 1 कुरिन्थियों 11:27 में, प्रभु की मेज़ से संबंधित एक बहुत गंभीर तथ्य को प्रस्तुत करता है। इस तथ्य के बारे में सामान्यतः कलीसियाओं में, विशेषकर डिनॉमिनेशन से संबंधित कलीसियाओं में, जहाँ पर लोग प्रभु भोज में भाग बारंबार दोहराई जाने वाली रीति के समान लेते हैं, शायद ही कभी बताया या सिखाया जाता है। ये लोग रीति के समान भाग लेने के द्वारा यह मान कर संतुष्ट और प्रसन्न हो जाते हैं कि यह कर लेने के द्वारा परमेश्वर के साथ उनके संबंध ठीक हो गए हैं, अब उन्होंने अपनी डिनॉमिनेशन की प्रथा को पूरा कर लिया है। इस पद में पौलुस गलती में पड़ी कलीसिया के सामने उनके प्रभु भोज में गलत रीति से भाग लेने और इस कारण से इसके लिए उनके प्रभु यीशु को उत्तरदायी होने के तथ्य को रखता है। ध्यान कीजिए कि पौलुस इसे एक संभावना के तौर पर नहीं लिखता है, वरन एक स्थापित सत्य के समान कहता है; न ही वह यह कहता है कि केवल कुछ ही लोग, जैसे कि वे जो बारंबार गलती करते हैं, या जिनके जीवनों में इसके अतिरिक्त भी कुछ अन्य गलतियाँ पाई जाती हैं, आदि, उन्हीं के लिए जवाबदेही होगी। वरन, पौलुस लिखता है, “जो कोई”, अर्थात, जिसने भी, कभी भी, चाहे एक बार या चाहे बारंबार, अनुचित रीति से भाग लिया है, वह प्रभु की देह और लहू का दोषी ठहर चुका है। प्रभु भोज में भाग लेने वालों ने यह अपने डिनॉमिनेशन, मत, या समूह की रीति के अनुसार किया होगा; किन्तु यदि उन्होंने परमेश्वर के वचन के अनुसार “अनुचित रीति से” भाग लिया है, तो चाहे वे अपनी रीति के अनुसार सही भी हों, फिर भी प्रभु की देह और लहू के दोषी हैं। यह हमारे सामने इस वाक्यांश “अनुचित रीति से” के अर्थ एवं अभिप्राय को समझने की अनिवार्यता को रखता है।

ध्यान कीजिए कि यहाँ पर पद 27 का आरंभ “इसलिए” के साथ होता है, जो यह दिखाता है कि आने वाली बात, इससे पहले की बात पर आधारित है। पद 27 के कथन से पहले, पवित्र आत्मा ने पौलुस के द्वारा, पद 25-26 में दो बातों पर जोर दिया है। पहली यह कि प्रभु की मेज़ में भाग लेना किसी भी अन्य उद्देश्य से नहीं वरन केवल प्रभु को याद करने ही के लिए हो, जैसा कि स्वयं प्रभु यीशु ही ने कहा था; और दूसरी बात, भाग लेना अपने आप में यह निश्चित करता है कि भाग लेने वाला प्रभु के आने तक प्रभु की मृत्यु का प्रचार करेगा, अर्थात उसका गवाह बनकर रहेगा। जिस शब्द का अनुवाद “अनुचित रीति से” किया गया है, मूल यूनानी भाषा में वह है “एनाक्सिऑस” और इसका शब्दार्थ होता है किसी बात या चीज़ को, जैसा उसका वास्तव में है, उससे भिन्न मूल्य या वज़न लगाना या बताना। इससे हम यह समझ सकते हैं कि प्रभु यीशु द्वारा प्रभु भोज को दिए गए अर्थ और अभिप्राय से भिन्न किसी भी अर्थ अथवा अभिप्राय के साथ उसमें भाग लेना, “अनुचित रीति से” भाग लेना है।

हम पद 25-26 में देखते हैं कि प्रभु की मेज़ का विषय या ध्यान पूर्णतः केवल प्रभु यीशु पर ही केंद्रित है। मेज़ में भाग लेना उसकी यादगार में होना है, उसकी देह के तोड़े जाने और लहू के बहाए जाने के उद्देश्य को ध्यान करते हुए होना है, प्रभु की मृत्यु के प्रचार के लिए होना है। इसमें किसी भी अन्य बात का न तो कोई उल्लेख है और न ही संभावना है, विशेषकर किसी मनुष्य से संबंधित किसी भी बात की तो बिल्कुल भी नहीं। इस पद के आरंभ के “इसलिए” के संदर्भ में, यदि कोई भी प्रभु यीशु को याद करने और उसकी मृत्यु का प्रचार करने, अर्थात उसका समर्पित और विश्वासयोग्य गवाह होने, के अतिरिक्त, किसी भी अन्य उद्देश्य से यदि भाग लेता है, तो वह “अनुचित रीति से” भाग लेना होगा। जो लोग इसमें प्रभु पर ध्यान केंद्रित करने की बजाए, अपने ऊपर ध्यान केंद्रित करते हुए, कि भाग लेने से वे धर्मी हो जाएंगे, या परमेश्वर को स्वीकार्य हो जाएंगे, या स्वर्ग में प्रवेश पाने के योग्य बन जाएंगे, या अपने मत अथवा डिनॉमिनेशन के धार्मिक अगुवों को प्रसन्न करने वाले बन जाएंगे, इत्यादि, बातों को मानते हुए भाग लेते हैं, वे प्रभु भोज पर अपने ही मन-गढ़ंत धारणाएं थोप रहे हैं, उसे ऐसे अर्थ और अभिप्राय दे रहे हैं जो प्रभु यीशु ने कभी नहीं कहे अथवा दिए; और प्रभु की देह और लहू के दोषी हैं। जो पाठक इन लेखों को पहले से पढ़ते आ रहे हैं, उन्हें ध्यान होगा कि पिछले लेखों में कितनी ही बार इस बात को ज़ोर देकर कहा गया था कि सामान्य, विशेषकर डिनॉमिनेशन के अनुसार चलने वाली कलीसियाओं, की धारणाओं और मान्यताओं के विपरीत, प्रभु भोज का उद्देश्य भाग लेने वाले को धर्मी, या परमेश्वर को स्वीकार्य, या स्वर्ग में प्रवेश करने के योग्य बनाना कदापि नहीं है। आज के इस लेख से उन्हें और भी स्पष्ट हो जाना चाहिए कि किसी डिनॉमिनेशन अथवा मत या समुदाय द्वारा दी जाने वाली ऐसी कोई भी शिक्षा बाइबल के अनुसार सही नहीं है, बिल्कुल गलत है, और तुरन्त उसे पूर्णतः तिरस्कार कर देना चाहिए।

अगले लेख में हम उचित रीत से प्रभु भोज में भाग लेने के बारे में देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 69

English Translation

The Lord’s Table - Participating Unworthily

 

       We have seen in the previous articles, from 1 Corinthians 11:25-26, that the Lord Jesus commanded partaking the Holy Communion for His disciples in remembrance of Him, called the bread and the cup symbols of His body broken for them and blood shed for them. The Holy Spirit, here, through Paul also brings out another fact to this remembrance of the Lord; inherent in participating in the Lord’s Table is the fact that the participant also proclaims the death of the Lord, till He comes. In other words, the participant knows, accepts, and affirms that he is to witness the Lord’s death and resurrection, it is his God given responsibility, and he will give an account of this to the Lord when he stands before Him. We have seen about this aspect of the Lord’s Table in the previous article.

       After reminding his readers about these things, in 1 Corinthians 11:27, Paul under the guidance of the Holy Spirit presents a very serious aspect of the Lord’s Table; one that is hardly ever emphasized, or taught, in most Churches, especially where people participate in the Holy Communion as a recurring ritual, and feel satisfied that having done so now they are right with God, for now they have fulfilled their denominational requirement. In this verse Paul puts before the errant Church the fact of doing wrong about participating in the Holy Communion and therefore being accountable for it, to the Lord Jesus. Note that Paul does not state this as a possibility, but as an established fact; neither does he say that it will be only for certain people, e.g., those who do keep doing it over and over again, or those in whose lives certain other things besides this error are also seen. Paul says “whoever”, i.e., anyone, at any time, whether once or repetitively, participates in an unworthy manner, without any exception, becomes guilty of the body and blood of the Lord Jesus. The participants in the Holy Communion may have done it according to the teachings or practices of their denomination, sect, or group; but if they have done it in an “unworthy manner” according to the Word of God, despite being ritually and denominationally correct, they are guilty of the body and blood of the Lord Jesus. This places before us the necessity of understanding what the phrase “unworthy manner” means and denotes.

       Note that here, verse 27 begins with “Therefore”, making it conditional that what follows, is a consequence or result of what has been stated before it. Before the statement of verse 27, in verses 25 and 26, the Holy Spirit through Paul has emphasized two things - first, the partaking in the Lord’s Table has to be done, for nothing else but in remembrance of the Lord, as the Lord Himself had said; and secondly, the partaking by itself mandatorily places upon the partaker the responsibility of proclaiming the Lord’s death till He comes, i.e., of witnessing for the Lord. The word translated as “unworthy manner” or “unworthily”, in the original Greek language is “anaxios”, which literally means to weigh or value something differently from what it actually is, i.e., ascribe a different value or meaning to the thing, than the actual value or meaning. So, we can see from this that participating in the Holy Communion in any manner, or with any purpose or intention, other than originally given or ascribed to it by the Lord Jesus, is participating in an unworthy manner, or unworthily.

From verses 25-26 we see that the focus of the Lord’s Table is not any man, but the Lord Jesus Himself. Participation has to be in His remembrance, to remember the purpose of His body being broken and blood being shed, and to proclaim the Lord’s death. There is no mention or scope of anything else, particularly anything related to any other person, for whatever else. In context of the “Therefore” at the beginning of the verse, anyone participating in it for any purpose other than remembering the Lord and proclaiming the death of the Lord, i.e., affirming being the Lord’s committed and faithful witness, till He comes, is participating unworthily. Those who participate in it with focus not on the Lord but on themselves, thinking it will make them righteous, or acceptable to God, or worthy of entering heaven, or pleasing in the eyes of their religious elders and leaders, etc. are concocting and ascribing their own contrived meanings to the Holy Communion; meanings not given to it by the Lord Jesus, and are guilty of the body and blood of the Lord. Those who have been reading these articles and following their contents, can recall that it has been said many times in these articles that contrary to the popular thinking and belief, particularly amongst the denominational Churches, the Lord’s Table is not meant to make the participants righteous, or acceptable to God, or worthy of entering heaven. This should now make it clear to them, why this has repeatedly been emphasized, and why any such denominational teaching is unBiblical, wrong, and to be discarded out-rightly.

In the next article we will see about participating worthily, or in the correct manner. If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language