ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Problems लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Problems लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 11 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 6 - Be a Man - 3 / आशीषित एवं सफल जीवन – 6 - पुरुषार्थ कर - 3

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 6 - पुरुषार्थ कर - 3

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

 पुरुषार्थ कर - 3

 

पुनःअवलोकन: पिछले लेख में हमने देखा था कि समस्याएं और विपरीत परिस्थितियाँ मसीही विश्वासी के जीवन का अभिन्न अंग हैं, और उन से बचने का कोई तरीका नहीं है। हमने लेख का अन्त यह कहने के साथ किया था कि शैतान हमेशा ही मसीहियों पर मुसीबतें और समस्याएँ लाता ही रहता है। ऐसा वह न केवल उनके लिए जीवन को कठिन बनाने के लिए करता है, वरन इसलिए भी कि उन्हें उनकी आशीषों और प्रतिफलों में कुछ हानि हो, तथा साथ ही उनकी गवाही को भी बिगाड़ सके जिससे कि लोग उनका अनुसरण न करें, मसीह में विश्वास नहीं करें, और उद्धार प्राप्त न कर सकें। इसलिए, मसीही विश्वासियों को निरन्तर प्रयास में लगे रहना चाहिए कि विश्वास के अपने जीवन को जी कर दिखाएँ, इसके लिए पुरुषार्थ करें, तथा परमेश्वर की सहायता से आशीषित और सफल हों, तथा उनके जीवनों से परमेश्वर को महिमा मिले। साथ ही हमने यह भी देखा था कि शैतान के इन हमलों, विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिये, परमेश्वर ने सभी वास्तव में नया जन्म पाए हुए सभी मसीही विश्वासियों को उपयुक्त संसाधन भी दिये हैं। ये संसाधन हैं: उनके शिक्षक और सहायक के रूप में परमेश्वर पवित्र आत्मा (यूहन्ना 14:16, 26), उनका मार्गदर्शन करने के लिए अपना जीवता वचन (भजन 119:105), और उनके द्वारा सभी परिस्थितियों में धैर्य और संयम बनाए रखने के लिये, क्लेशों में ढाढ़स देने के लिये अपनी शान्ति (यूहन्ना 14:27; यूहन्ना 16:33)।


लेकिन, बहुधा यह प्रश्न उठाया जाता है, खास कर तब जब परिस्थितियाँ विकट हों, कि परमेश्वर मसीही विश्वासी के जीवन में इन समस्याओं और विपरीत परिस्थितियों को आने ही क्यों देता है? क्यों परमेश्वर शैतान की इन युक्तियों और हमलों को हम से दूर नहीं रखता है? जब भी हम इस प्रश्न का सामना करें, तो हमें हमेशा यह याद रखना चाहिए कि परमेश्वर की संतान के जीवन में बिना प्रभु परमेश्वर की इच्छा और अनुमति के कुछ नहीं हो सकता है; और उतना ही हो सकता है, जितने की परमेश्वर अनुमति देता है (1 कुरिन्थियों 10:13); और अन्ततः, सभी बातों के द्वारा, परमेश्वर ने कुछ भले ही की योजना बनाई है जो उसकी संतान के लाभ ही के लिए है (रोमियों 8:28)।


जब भी हम अपने जीवन और सम्बन्धित समस्याओं को लेकर परेशान हों, तब हमें हमेशा ध्यान करना चाहिए कि:

  • हमारा सृष्टिकर्ता परमेश्वर हम से बेहतर जानता है कि हमारी योग्यताएँ तथा क्षमताएँ क्या हैं; हम किस सीमा तक बर्दाश्त कर सकते हैं, सामना कर सकते हैं। परमेश्वर हमारे जीवनों में उतनी ही सीमा तक संघर्षों और समस्याओं को आने देता है, जिस सीमा तक हम व्यक्तिगत रीति से उनका सामना कर सकते हैं।

  • हम जब भी किसी भी परिस्थिति का सामना करें, तो यह ध्यान रखें कि सफलता पूर्वक उनमें से होकर हमें निकालने के लिए परमेश्वर हमेशा हमारे साथ रहता है (निर्गमन 4:12; मत्ती 10:19-20)।

  • परमेश्वर ने अपने लोगों के चारों और एक बाड़ा बाँधा है और शैतान उसे न तो तोड़ सकता है और न उसके अन्दर जा सकता है; वह तब ही हमारी हानि कर सकता है, जब हम बाड़े से बाहर आएँ (सभोपदेशक 10:8), और तब भी उतनी ही सीमा तक जितना परमेश्वर अनुमति देता है (अय्यूब 1:10; 2:6)।

  •  परमेश्वर कभी भी शैतान को हम पर ऐसी कोई बात नहीं लाने देगा, जिसका सफलता पूर्वक सामना करने के लिए परमेश्वर ने हमें पहले से ही योग्य नहीं बना रखा है, और जिसके लिए उचित और उपयुक्त सामर्थ्य, योग्यता, और बुद्धिमानी प्रदान नहीं कर रखी है (दानिय्येल 3:17; 2 तिमुथियुस 4:18; 2 पतरस 2:9)।

  • अन्ततः, ये संघर्ष विभिन्न प्रकार से हमारा अभ्यास करवाने के द्वारा, हमारे लिए भलाई और आशीष ही उत्पन्न करते हैं (यिर्मयाह 29:11; 2 कुरिन्थियों 4:17; रोमियों 5:3-5; रोमियों 8:28), तथा औरों के सामने परमेश्वर की देखभाल तथा सुरक्षा का उदाहरण बनते हैं।

 

इसलिए हमें समस्याओं और परिस्थितियों को सही रवैये के साथ स्वीकार करना सीखना चाहिए। जो भी परमेश्वर ने हमारे जीवनों में आ लेने या हो लेने दिया है, जो भी वह हम से करने के लिए कह रहा है, उसमें हमें हमेशा ही परमेश्वर पर भरोसा बनाए रखना चाहिए, कि उसने हमें पहले से ही उसका सामना करने के लिए उचित एवं उपयुक्त सामर्थ्य तथा आवश्यक संसाधन दे रखे हैं। ये समस्याएं और परिस्थितियाँ परमेश्वर से हमें मिलने वाले प्रतिफलों एवं महिमा तक पहुँचने के लिए हमारी सीढ़ियाँ हैं। और इन में होकर परमेश्वर न केवल हमें आशीष प्रदान करेगा, बल्कि मसीही जीवन में उन्नति करने में भी हमारी सहायता करेगा (2 कुरिन्थियों 4:16-17)।


परमेश्वर की विश्वासयोग्यता के पाठ परेशानियों में ही सबसे अच्छे से सीखे जाते हैं। हम मत्ती 14:24-31 में देखते हैं कि पतरस को पानी पर चलने के लिए अनुमति देने से पहले परमेश्वर ने तूफ़ान और लहरों को शांत नहीं किया; और न ही पतरस से यह बाद में कभी, जब तूफान और लहरें न हों, तब प्रयास करने के लिये कहा। बल्कि, उसी तूफान में ही पतरस को पानी पर चलने के लिए कहा – उसी कठिन समय में ही एक असंभव प्रतीत होने वाले कार्य को करने के लिए कहा। और जब तक पतरस प्रभु को देखता रहा, उस तूफ़ान में भी पानी पर चलता रहा; वह तब ही डूबने लगा जब उसने अपनी आँखें प्रभु से हटा कर तूफ़ान पर लगाईं। लूका 19 अध्याय में, अपनी व्यक्तिगत सीमाओं के बावजूद, ज़क्कई ने ठान लिया था कि वह कैसे भी हो, प्रभु यीशु को अवश्य ही देखेगा। उसने पुरुषार्थ दिखाया, परिश्रम किया, और न केवल सफल रहा, बल्कि प्रभु द्वारा आशीष भी प्राप्त की, उसका जीवन बदल गया, और आज भी वह औरों को प्रभु की और आकर्षित करता है।


हमें इस बात का एहसास करना चाहिए और उसे सीखना चाहिए कि परमेश्वर हमारे लिए परिस्थितियों को बदल कर उन्हें आसान और सहने योग्य नहीं कर देता है; बल्कि वह हमें बदलता है, वह हमें परिस्थितियों का सामना करने और उन पर जयवंत होने के योग्य बना देता है। यह करने के द्वारा वह हमें दिखाता है कि हम क्या कुछ करने की क्षमता रखते हैं, परमेश्वर की सहायता और मार्गदर्शन से हम कितने महान काम कर सकते हैं। बस हमें पुरुषार्थ करने और अपने मसीही विश्वास के जीवनों में जयवन्त होने के लिए परिश्रम करने वाला होना चाहिए।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 6 - Be a Man - 3

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Be a Man - 3 


Review: In the previous article we had seen that problems and adverse situations are a part of life for the Christian Believer, and there is no escaping from them for him. We had closed the article by saying that Satan always keeps bringing trouble and problems upon Christians, not only to make life difficult for them, but to also try and cause harm to their rewards, as well as to spoil their testimony so that others may be prevented from emulating them in coming to faith in Christ Jesus and being saved. Therefore, the Christian Believers need to constantly be striving to live out their life of Faith and be manly for this, be blessed and successful from God, and glorify God through our lives. We had also seen that to be able to face these satanic attacks and all adverse circumstances, God has given to all truly Born-Again Christian Believers the required provisions. These provisions are: His Holy Spirit to help and teach us (John 14:16, 26), His Living Word to guide us (Psalm 119:105), and to help us maintain a calm composure in all circumstances, and comfort us in our tribulations, He has given us His peace (John 14:27; John 16:33).

But then, one is often tempted to ask, more so when in daunting situations and adverse circumstances, why does God allow these problems and adverse situations to come in a Christian Believer’s life? Why does God not keep these satanic ploys and attacks away from us? Whenever we face this question, we should always keep in mind that nothing happens in the life of a child of God without the permission and outside the will of the Lord, and then, only to the extent He allows (1 Corinthians 10:13), and eventually through them all, God has planned something good and beneficial for His child (Romans 8:28).

When perplexed about our life and problems, we should always keep in mind that:

  • Our creator God knows better than us what our own abilities and capabilities are; how much we can face and handle. God allows these struggles and problems in our lives, only to the extent that we as individuals can handle them.

  • When we are facing any situations, God is always there to help us go through them (Exodus 4:12; Matthew 10:19-20).

  • God has put a hedge around His people and Satan cannot breach or cross it; he can only do harm if we come out of that hedge (Ecclesiastes 10:8), and to the extent that God permits him to do (Job 1:10; 2:6).

  • God will never permit Satan to bring upon us anything that God has not already made us capable of handling, and has not already given us the strength, ability, and wisdom to manage (Daniel 3:17; 2 Timothy 4:18; 2 Peter 2:9).

  • Eventually, these struggles, by exercising us in various ways, serve to work for our benefit and blessings (Jeremiah 29:11; 2 Corinthians 4:17; Romans 5:3-5; Romans 8:28), and also serve as examples for others, of God’s care and security.

Therefore, we must learn to accept and take the problems and situations with the right attitude. We must keep trusting that whatever God has allowed to come or happen in our lives, whatever He is asking us to do, He already has made us capable of managing that situation and has provided the required resources as well. These problems and situations are our stepping stones to glory and rewards from God. And through them not only will God bless us, but will also help us grow in our Christian life (2 Corinthians 4:16-17).

Lessons of God's faithfulness are learnt best when facing adversities. We see in Matthew 14:24-31, Lord Jesus did not calm the storm and waves before permitting Peter to walk on water; nor did He ask Peter to attempt doing so, some other time, when there were no storms and waves. Rather, He asked Peter to walk on the water, in that storm itself - do the seemingly impossible at that very difficult time. And Peter, so long as he was looking at the Lord, walked on the water, in the storm; it was only when Peter started looking at the storm instead of the Lord Jesus, that he started to sink. In Luke 19 Zacchaeus, despite his personal limitations, decided to see Jesus any which way he could. He chose to be a man, and strove to do it; and he was not only successful, but was also blessed by the Lord, his life was changed, and even today he is attracting people to the Lord.

We must realize and learn that the Lord God does not change the situations for us to make them easy and tolerable for us; instead, He changes us, He makes us capable of facing and overcoming the situations. Through this, He shows us what all we are actually capable of doing, and how great things we can accomplish through the help and guidance of God, if we are willing to be a man and strive to be victorious in our Christian lives.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 7 सितंबर 2025

The Holy Communion – 88 - Settle Issues & Maintain Unity (2) / प्रभु भोज – 88 - समस्याओं का समाधान करें; एकता बनाए रखें (2)

 

प्रभु भोज – 88

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - समस्याओं का समाधान करें; एकता बनाए रखें (2)


    पिछले लेख में हमने, कुरिन्थुस की मण्डली को पौलुस द्वारा पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखे गए प्रभु भोज से सम्बन्धित खण्ड के अन्तिम भाग, उस के निष्कर्ष को 1 कुरिन्थियों 11:33-34 से देखना आरम्भ किया था। हमने पद 33 से देखा था कि पौलुस इस विषय पर अपने निष्कर्ष में उन्हें फिर से उसी बात पर लेकर आता है, जिसके साथ उसने इस निर्देश को, तथा इस पत्री को आरम्भ किया था - कलीसिया में एकता; जो प्रभु की दृष्टि में इस बात के बड़े महत्व का सूचक है। आज हम इस खण्ड के दूसरे पद, पद 34 पर विचार करेंगे।

    पौलुस पद 34 में फिर से इस बात पर जोर देता है कि प्रभु भोज में भाग लेना पूरा भोजन करने नहीं बैठना है, यह किसी की भूख मिटाने के लिए नहीं है, और न ही कलीसिया के सदस्यों को प्रभु भोज के लिए अपना निज भोजन लेकर आना है। यह तो सांकेतिक रीति से रोटी में से एक टुकड़ा, और कटोरे में से एक छोटा घूंट लेने के लिए है, जैसा कि तब हुआ था जब प्रभु यीशु ने पहली बार प्रभु भोज को दिया था। यहाँ पर पवित्र आत्मा के द्वारा, पौलुस एक गंभीर चेतावनी जोड़ देता है - “जिससे तुम्हारा इकट्ठा होना दण्ड का कारण न हो”; प्रभु द्वारा दी गई इस रीति से भाग लेने पर ध्यान न देने का अर्थ प्रभु की मेज़ की गलत समझ रखना और उसे दुरुपयोग करना, और स्वयं को दण्ड का भागी बनाना है। उपरोक्त स्पष्टीकरण और योग्य रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लेने से संबंधित निर्देशों के मिलने के बाद भी उनकी अवहेलना करके, अपनी ही रीति के अनुसार भाग लेते रहना, जान-बूझ कर परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करना है। क्योंकि परमेश्वर कभी भी बाहरी या ऊपरी व्यवहार तथा मनुष्यों द्वारा बनाई गई विधियों और रीतियों से प्रभावित नहीं होता है, इसलिए इस प्रकार की यह ढिठाई में की गई उसकी अनाज्ञाकारिता बहुत हानिकारक परिणाम लाएगी। जो लोग अनुचित रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लेते ही रहते है, फिर परमेश्वर उनका न्याय करेगा; और जैसा हम ऊपर देख चुके हैं परमेश्वर के न्याय के बाद परमेश्वर की ताड़ना भी आती है। तो फिर क्यों कोई भी जन, उसे जो उसके लिए आशीष का कारण हो सकता है, उसे पलटकर अपने लिए परमेश्वर के न्याय और ताड़ना का कारण बनाए?

    पद 34 का अन्तिम वाक्य है “और शेष बातों को मैं आकर ठीक कर दूंगा”, जो संकेत करता है कि अभी भी कुछ और मुद्दे शेष थे, जिन्हें समझाना और सही करना था, किन्तु संभवतः उनके लिए पौलुस का विद्यमान होना और आमने-सामने चर्चा करना आवश्यक था, या फिर वे इतने गंभीर नहीं थे, और पौलुस के वहाँ आने पर उन पर चर्चा की जा सकती थी। इसलिए उनके बारे में कुछ लिखने की बजाए, पौलुस इस विषय को इस वाक्य के साथ समाप्त कर देता है। किन्तु मुद्दे चाहे जो भी हों, यह देखने के बाद कि पौलुस द्वारा अनुचित रीति से मेज़ में भाग लेने को कितनी गंभीरता और दृढ़ता से लिया गया है, कुरिन्थुस की कलीसिया के सदस्य यह तो समझ ही गए होंगे कि यदि वे लोग इन मुद्दों को और बढ़ने तथा बिगड़ने देते हैं, तो फिर उन्हें पौलुस के आने पर उसके द्वारा 1 कुरिन्थियों 4:18-21 में लिखी बात का भी सामना करना पड़ेगा। इससे हमारे लिए शिक्षा यह है कि चाहे पौलुस ने इस पत्री में उन शेष मुद्दों को नहीं उठाया था, किन्तु उन्हें महत्वहीन समझ कर एक ओर भी नहीं कर दिया। पौलुस उन्हें आश्वस्त करता है कि वह उन बातों के बारे में जानता है, और उचित समय पर, जब वह वहाँ आएगा, जैसा कि वह योजना बना रहा था, निश्चय ही उनका समाधान भी करेगा; वह उनकी अनदेखी नहीं कर रहा है, न ही उन्हें एक ओर हटा रहा है। इसलिए कलीसिया के लोगों के लिए यह बहुत आवश्यक है कि वे किसी भी ऐसी बात की अनदेखी नहीं करें, उसे एक ओर न हटा दें, जो कलीसिया के सुचारु रीति से कार्य करने को, उसकी एकता को, तथा सदस्यों द्वारा प्रभु के योग्य मसीही जीवन को जी कर दिखाने को प्रभावित करती है। बल्कि, कलीसिया के लोगों को तुरन्त ही प्रत्येक मुद्दे पर चर्चा कर के उसका समाधान निकाल लेना चाहिए, इससे पहले कि शैतान उसे बढ़ा-चढ़ा कर गंभीर समस्याएं खड़ी कर दे।

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें


हिन्दी में मसीही विश्वास की आधारभूत बातों पर बाइबल अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 88

English Translation

The Lord’s Table - Settle Issues & Maintain Unity (2)


    In the previous article we had begun considering 1 Corinthians 11:33-34, the concluding part of the instructions about the Lord’s Table, written by Paul to the Church in Corinth, under the guidance of the Holy Spirit. We had seen that in verse 33, in his conclusion, Paul once again brings them back to the same thing, with which he had started this instruction, as well as this letter – unity in the Church; which is an indicator of the great importance of this issue, in the eyes of the Lord. Today, we will consider the other verse of this passage, i.e., verse 34.

    In verse 34, Paul again emphasizes that participation in the Lord’s Table is not for having a full-fledged meal, it is not for satisfying anyone’s hunger, nor do the members of the Church need to bring their own food for the Holy Communion. It is only symbolically taking a piece of the bread, and a sip from the cup, as was done when the Lord Jesus established the Holy Communion. Through the Holy Spirit, Paul adds a serious caution here - “lest you come together for judgment”; not paying heed to participating in this manner, is to misunderstand and misuse the Lord’s Table, and make oneself liable for punishment. Having received the aforementioned clarifications and instructions about participating worthily in the Lord’s Table, to still ignore them and carry on in their own manner, is to deliberately disobey God. Since God is never impressed by the externals and man-made rituals and procedures, therefore, this stubborn disobedience will then invite its very harmful consequences. God will judge those who persist in their unworthy participation; and as we have seen above, God’s judgment is followed by God’s chastisement. So, why should anyone turn something that can be a blessing into a cause for God’s judgment and chastisement for them?

    The concluding sentence of verse 34, “And the rest I will set in order when I come” indicates that there were some other issues too, which needed to be explained and corrected, but they probably required Paul’s presence and a face-to-face discussion; or, they might not have been very gross and could wait till Paul visited them. So, instead of writing about them, Paul ends the matter with this sentence. But, in any case, having seen how seriously and strongly Paul has dealt with the unworthy participation of the Holy Communion, the Corinthian Church members would have become very wary, that if they let these unmentioned issues to grow and deteriorate, then Paul’s admonition of 1 Corinthians 4:18-21, will also become a reality for them, when he comes. The lesson for us is that even if those remaining issues were not mentioned and dealt with in this letter from Paul, yet, they were not swept under the carpet and ignored. Paul does give an assurance that he is aware of them, and in due time he surely will sort them out too, he is not ignoring them, not bypassing them; he will take them up when he comes to them, and he already was planning to do so. Therefore, it is necessary for the Lord’s people to not overlook, ignore, or bypass any issues that affect the functioning of the Church, especially its unity and their individually living a Christian life worthy of the Lord. Rather, the Church members should discuss and sort out every issue at the first available opportunity, else Satan can blow it out of proportion and create problems for the Church.

    If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 6 सितंबर 2025

The Holy Communion – 87 - Settle Issues & Maintain Unity (1) / प्रभु भोज – 87 - समस्याओं का समाधान करें; एकता बनाए रखें (1)

 

प्रभु भोज – 87

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - समस्याओं का समाधान करें; एकता बनाए रखें (1)


    प्रभु भोज के बारे में इस बाइबल अध्ययन में, अभी तक, हमने 1 कुरिन्थियों 11:17-32 से देखा है कि पौलुस प्रभु भोज में भाग लेने से संबंधित कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों की गलतियों और कमजोरियों को प्रकट करने और उनकी भर्त्सना करने में बहुत स्पष्टवादी था और उसने अपनी बात कहने के लिए बिल्कुल भी कोई भी समझौता नहीं किया। वह उन्हें स्मरण दिलाता है कि मसीही विश्वासी होने के नाते उन्हें अवश्य ही प्रभु की मेज़ में भाग लेना है, किन्तु उसे एक रीति समझ कर औपचारिकता पूरी करने के लिए नहीं, बल्कि योग्य रीति से, अर्थात, उस प्रकार से जैसा परमेश्वर ने उसके लिए कहा है कि यह किया जाए। प्रभु भोज में भाग लेना भोजन खाना नहीं है, बल्कि सांकेतिक है। यह प्रभु यीशु और उसके बलिदान की याद में, तथा उसकी मृत्यु तथा शीघ्र ही लौट कर आने का प्रचार करने के लिए है। भाग लेने वालों को पहले अपने आप को जाँच लेना चाहिए, प्रभु के सामने अपने पाप मान लेने चाहिएँ, प्रभु से उनके लिए क्षमा माँगनी चाहिए, और क्षमा प्राप्त करने के पश्चात योग्य रीति से भाग लेना चाहिए। जो अपने आप को जाँचते नहीं हैं, परंतु परमेश्वर के वचन और निर्देशों को हलके में लेते हैं, उसके महत्व को नहीं समझते हैं, प्रभु की मेज़ में औपचारिकता पूरी करने के लिए रीति के समान भाग लेते हैं; उन्हें फिर इसके लिए परमेश्वर का सामना करना पड़ेगा - उसके द्वारा उन्हें जाँचे जाने, उनका न्याय करने, और उनकी ढिठाई के साथ अनाज्ञाकारिता में बने रहने के लिए उसकी ताड़ना का भी। परमेश्वर की ताड़ना बहुत कठोर भी हो सकती है, गलती करने वाले व्यक्ति के निर्बल होने से, बीमार होने, और उसकी मृत्यु तक भी।

    पवित्र आत्मा जिस अगले विषय पर पौलुस से चर्चा करवाना चाहता है, उसे आरंभ करने से पहले, 1 कुरिन्थियों 11:33-34 के द्वारा प्रभु भोज से संबंधित इस चर्चा को समाप्त करता है। पौलुस इस विषय को उसी मुद्दे के साथ अन्त करता है, जिसके साथ उसने इसे आरंभ किया था - मसीही विश्वासियों में परस्पर एकता और प्रभु भोज का दुरुपयोग, सांकेतिक रीति से भाग लेने के स्थान पर उसे एक पूरा भोजन बना लेना; पौलुस इस मुद्दे को प्रभु भोज पर इस चर्चा के लिए कोष्ठकों के समान प्रयोग करता है। इससे कलीसिया या मण्डली में एकता बनाए रखने तथा मसीही जीवन में प्रभु की मेज़ में योग्य रीति से भाग लेने की समझ रखने के महत्व को भी बल मिलता है।

    पौलुस पद 33 का आरंभ “इसलिए” के साथ करता है, अर्थात, यह तात्पर्य देने के द्वारा कि उपरोक्त पर ध्यान देने बाद अब अन्त की बात यह है कि प्रभु भोज में भाग व्यक्तिगत रीति से नहीं परंतु कलीसिया के रूप में एक साथ लेना है, और भाग लेने वालों को भाग लेने से पहले एक-दूसरे के लिए प्रतीक्षा करनी है। लोग अपने आप को जाँच रहे होंगे, और कुछ को यह करने में औरों से अधिक समय भी लग सकता है। जैसे प्रभु यीशु मसीह ने पहला प्रभु भोज उसके साथ एकत्रित शिष्यों को सामूहिक रीति से दिया था, उसी प्रकार से आज प्रभु के जो शिष्य प्रभु भोज के लिए एकत्रित होते हैं, उन्हें भी एक-साथ, सामूहिक रीति से भाग लेना है। ऐसा करना परस्पर एक-दूसरे का ध्यान रखने तथा आदर करने का संकेत और कलीसिया में एकता का चिह्न है। कलीसिया, अर्थात, प्रभु की देह और दुल्हन की इस एकता को कमजोर करने या तोड़ने के लिए किसी को भी, कभी भी, कुछ नहीं करना चाहिए। उनकी सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, धार्मिक अथवा सांस्कृतिक पृष्ठभूमि चाहे जो भी हो, सभी को, अपने आप को एक ही स्तर पर लेकर आना है कि वे भी अन्य लोगों के समान, परमेश्वर के अनुग्रह और प्रभु यीशु मसीह के द्वारा उनके लिए दिए गए बलिदान के कारण (रोमियों 1:14; 12:16; कुलुस्सियों 3:11; तीतुस 3:3-5), परमेश्वर द्वारा पापों से छुड़ाए और बचाए गए लोग हैं। यदि प्रभु के लोग अपने बारे में यह दृष्टिकोण रखते हुए नहीं रहेंगे, तो शैतान को आपस में फूट और मतभेद उत्पन्न करने तथा कलीसिया की एकता को भंग करने और उसके सुचारु संचालन को बाधित कर देने का अवसर हमेशा बना रहेगा।

    अगले लेख में हम अपने इस विचाराधीन खण्ड के पद 34 को देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें


हिन्दी में मसीही विश्वास की आधारभूत बातों पर बाइबल अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 87

English Translation

The Lord’s Table - Settle Issues & Maintain Unity (1)


    In this study on the Holy Communion, so far, from 1 Corinthians 11:17-32 we have seen that Paul was very forthright and uncompromising in exposing and denouncing the errors and short-comings of the Corinthians for their participation in the Lord’s Table. He reminds them that as Christian Believers, they do have to partake of the Table, but not as a ritual, not as a formality, but worthily, i.e., in the manner God has said it should be done. Participation in the Holy Communion is not eating of food, but symbolic. It is for remembering the Lord Jesus and His sacrifice, a proclamation of His death and imminent return. The participants have to first examine themselves, confess their sins to the Lord, ask His forgiveness for them, and having been pardoned, then to participate in the Lord’s Table worthily. Those who do not examine themselves, but take God and His instructions, His Word for granted, participate in it as a formality, as if it is a ritual, they will then have to contend with God and with His examining them, judging them, and chastising them for their stubbornness and persistent disobedience. God’s chastisement can be quite severe, ranging from the errant person becoming weak, or sick, even to his death.

    In 1 Corinthians 11:33-34 Paul concludes his discourse on the Holy Communion, before moving on to the next topic the Holy Spirit wants him to address. Paul closes with the same issue that he began this discussion with - unity amongst the Believers and misuse of the Table as a full-fledged meal instead of a symbolic participation; Paul uses this issue like the opening and closing parentheses for this topic of the Holy Communion. But this also underlines the importance of this unity in Church and proper understanding of participating in the Lord’s Table in Christian life.

    Paul begins verse 33 with “therefore”, meaning having considered the above, now the conclusion of the matter is that the Holy Communion is not for individual participation but for collective participation by the Church, and the participants have to wait for each other, before taking part. There will be people who will be examining their lives, preparing themselves to participate worthily, and some may take longer than others to do this. Just as the Lord Jesus gave the first Holy Communion collectively to the disciples gathered with Him, so too the disciples of the Lord that now gather for His Communion have to participate collectively. It is a sign and indicator of mutual respect and care, of unity in the Church. Nothing should be done to undermine or break this unity in the Church, i.e., the Body and Bride of Christ. Rather, everyone, irrespective of their social, financial, educational, ethnic, or any other status, has to bring himself to the same level as the others; consider himself only as one of the redeemed of God, like all the others are, he too has been saved from his sins by the grace of God on the basis of the sacrifice of the Lord Jesus Christ for them (Romans 1:14; 12:16; Colossians 3:11; Titus 3:3-5). Unless the Lord’s people live with this viewpoint about themselves in the Church, Satan will always have an opportunity to sow seeds of discord and to disrupt the unity and smooth functioning of the Church.

    In the next article we will look at verse 34 of our passage under consideration.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 3 जनवरी 2025

Some Related Questions and their Answers / कुछ संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर (5b)

 

पाप और उद्धार को समझना – 42

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 39

कुछ संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर (5b)


पिछले लेख में हमने प्रश्न "क्या उद्धार पा लेने, प्रभु यीशु मसीह का शिष्य बन जाने से व्यक्ति संसार के दुख-तकलीफों, बीमारियों, समस्याओं, आदि से मुक्त हो जाता है, और सांसारिक समस्याओं से निश्चिंत होकर जीवन जीने लगता है?" पर विचार करना, और बाइबल स इसके उत्तर को देखना आरंभ किया था। हमने देखा था कि बाइबल में, सुसमाचारों में, न तो प्रभु यीशु मसीह ने, और न ही प्रभु के बाद मसीही सेवकाई में संलग्न उनके शिष्यों ने कभी ऐसा कोई आश्वासन, ऐसी कोई शिक्षा दी। वरन प्रभु ने भी, और प्रभु के शिष्यों ने भी यह स्पष्ट कर दिया कि मसीही विश्वास का जीवन दुख, क्लेश, सताव, आदि को सहते रहने का जीवन है। इसलिए जो भी सुसमाचार प्रचार यह कहते हुए करते हैं कि मसीही विश्वास में आ जाने से व्यक्ति संसार के दुख-तकलीफों, बीमारियों, समस्याओं, आदि से मुक्त हो जाता है, वह एक मन-गढ़न्त झूठे आश्वासन का प्रचार करते हैं, बाइबल की सच्चाई का नहीं। आज हम इस विषय पर अपने मनन को आगे ज़ारी रखेंगे।  


परमेश्वर के वचन बाइबल में और भी अनेकों पद हैं जो यह दिखाते हैं कि मसीही जीवन संघर्ष का और संसार के लोगों के बैर और विरोध का निरंतर सामना करते रहने का जीवन है; और जो भी प्रभु यीशु के पीछे चलना चाहता है, उसे यह सब सहने के लिए तैयार रहना चाहिए। किन्तु साथ ही प्रत्येक मसीही विश्वासी को यह परमेश्वर से आश्वासन भी है कि उसकी प्रत्येक परिस्थिति में प्रभु उसके साथ होगा, उसे समझ, शक्ति, और शांति देगा कि वह उन परिस्थितियों का सामना कर सके “मैं ने ये बातें तुम से इसलिये कही हैं, कि तुम्हें मुझ में शान्ति मिले; संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परन्तु ढाढ़स बांधो, मैं ने संसार को जीत लिया है” (यूहन्ना 16:33), और उसे उन सब में से भी सुरक्षित निकाल कर लाएगा, और अंततः सब बातें मिलकर प्रभु के जन के लिए भलाई ही को उत्पन्न करेंगी “और हम जानते हैं, कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम रखते हैं, उन के लिये सब बातें मिलकर भलाई ही को उत्पन्न करती है; अर्थात उन्हीं के लिये जो उस की इच्छा के अनुसार बुलाए हुए हैं” (रोमियों 8:28)। 


    पूरा नया नियम इस बात का गवाह है कि प्रभु यीशु मसीह के शिष्यों को हर स्थान पर, अपनी सारी सेवकाई के दिनों में बहुत से दुखों, क्लेशों, और सताव का सामना करना पड़ा है। जीवन कभी भी उनके लिए सहज और सरल नहीं रहा; वरन जिनके मध्य में होकर उन्होंने प्रभु की सेवकाई की और जिन लोगों की भलाई की, उन्हीं में से उनके बैरियों-विरोधियों ने निकलकर उनके लिए बहुत परेशानियाँ उत्पन्न कीं। किन्तु फिर भी जिसने एक बार प्रभु के प्रेम, कृपा, अनुग्रह, और उद्धार के स्वाद को चख लिया, एक बार जिसने प्रभु की शान्ति और आशीष को अपने जीवन में तमाम कठिनाइयों और मुसीबतों के मध्य में अनुभव कर लिया, जिसने एक बार प्रभु यीशु मसीह की वास्तविकता और खराई को पहचान लिया, फिर संसार के ये क्लेश उसके लिए निराश का नहीं, वरन उस अद्भुत, उत्तम स्वर्गीय आशा का प्रमाण बन गए, जो परमेश्वर ने उसके लिए रखी हुई है, और उस उत्तम आशीष की लालसा रखते हुए वे इन सभी बातों को सहर्ष सहन कर लेते हैं “क्योंकि हमारा पल भर का हल्का सा क्लेश हमारे लिये बहुत ही महत्वपूर्ण और अनन्त महिमा उत्पन्न करता जाता है। और हम तो देखी हुई वस्तुओं को नहीं परन्तु अनदेखी वस्तुओं को देखते रहते हैं, क्योंकि देखी हुई वस्तुएं थोड़े ही दिन की हैं, परन्तु अनदेखी वस्तुएं सदा बनी रहती हैं” (2 कुरिन्थियों 4:17-18)। फिर शारीरिक चंगाई का उसके लिए कोई विशेष महत्व नहीं है, क्योंकि वह व्यक्ति जानता है कि एक दिन तो शरीर ने मिटना ही है; और जो भी रोग या अस्वस्थता उसमें है, प्रभु उसमें भी उसकी सहायता करेगा, उसे आशीष देगा “और उसने मुझ से कहा, मेरा अनुग्रह तेरे लिये बहुत है; क्योंकि मेरी सामर्थ्य निर्बलता में सिद्ध होती है; इसलिये मैं बड़े आनन्द से अपनी निर्बलताओं पर घमण्ड करूंगा, कि मसीह की सामर्थ्य मुझ पर छाया करती रहे। इस कारण मैं मसीह के लिये निर्बलताओं, और निन्‍दाओं में, और दरिद्रता में, और उपद्रवों में, और संकटों में, प्रसन्न हूं; क्योंकि जब मैं निर्बल होता हूं, तभी बलवन्‍त होता हूं” (2 कुरिन्थियों 12:9-10)।


किसी भी मसीही विश्वासी को इन परिस्थितियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है, “...क्योंकि उसने आप ही कहा है, कि मैं तुझे कभी न छोडूंगा, और न कभी तुझे त्यागूंगा। इसलिये हम बेधड़क हो कर कहते हैं, कि प्रभु, मेरा सहायक है; मैं न डरूंगा; मनुष्य मेरा क्या कर सकता है” (इब्रानियों 13:5-6), और साथ ही प्रभु का अपने विश्वासियों, अपने शिष्यों के लिए यह भी आश्वासन है कि उन्हें उनके सहने की सीमा से बाहर कभी किसी परीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा “तुम किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़े, जो मनुष्य के सहने से बाहर है: और परमेश्वर सच्चा है: वह तुम्हें सामर्थ्य से बाहर परीक्षा में न पड़ने देगा, वरन परीक्षा के साथ निकास भी करेगा; कि तुम सह सको” (1 कुरिन्थियों 10:13)। शैतान और उसके लोग तो हमें निराश करने और गिराने, विश्वास से भटकाने, प्रभु पर संदेह करने के लिए बहुत से प्रयास करेंगे। इसलिए शैतान के द्वारा फैलाई जा रही इन बातों पर ध्यान मत दीजिए। प्रभु के आपके प्रति प्रमाणित किए गए प्रेम, कृपा, और अनुग्रह, तथा उसके द्वारा आपको प्रदान किए जा रहे पाप-क्षमा प्राप्त करने के अवसर के मूल्य को समझिए, और अभी इस अवसर का लाभ उठा लीजिए।

 

आप को पाप से मुक्ति दिलाने और परमेश्वर से मेल-मिलाप करके, उसकी सन्तान बनकर अनन्तकाल तक रहने के लिए प्रभु यीशु ने तो अपना काम कर के दे दिया है; किन्तु क्या आपने उसके इस आपकी ओर बढ़े हुए प्रेम और अनुग्रह के हाथ को थाम लिया है, उसकी भेंट को स्वीकार कर लिया है? या आप अभी भी अपने ही प्रयासों के द्वारा वह करना चाह रहे हैं जो मनुष्यों के लिए कर पाना असंभव है? आपके द्वारा स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ आपके द्वारा की गई एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को आशीषित तथा स्वर्गीय जीवन बना देगा। अभी अवसर है, अभी प्रभु का निमंत्रण आपके लिए है - उसे स्वीकार कर लीजिए।  


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 42

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 39

Some Related Questions and their Answers (5b)


In the previous article we had started to consider the question "By being saved and Born-Again, and becoming a disciple of Lord Jesus Christ, is a person delivered from the worldly problems and pains, from sickness, adverse situations etc. and begins to live a life free of problems of the world?" and seek its answer from the Bible. We had seen that in the Bible, in the gospel accounts, neither the Lord Jesus, nor after the Lord His disciples engaged in Christian Ministry, ever give any such teaching or assurance to anyone. Rather, not only the Lord, but also the Disciples made it very clear that the life of Christian Faith is a life of continually suffering pain, persecution, and problems. Therefore, those who while preaching the gospel say that, after coming into the Christian Faith a person delivered from the worldly problems and pains, from sickness, adverse situations etc. and begins to live a life free of problems of the world preach their own contrived idea and not the facts of the Bible. Today we will continue to further ponder over this topic.  


In God's Word the Bible, there are many other verses that show that the Christian life is a life of struggles, of facing the opposition of the world and persecution from the worldly people; and anyone who wants to follow the Lord Jesus, should be ready to face and suffer all of this. But every Christian Believer also has this assurance from God that in every problem and situation he faces, God will be with him, give him the required wisdom, power, and peace to face those situations, “These things I have spoken to you, that in Me you may have peace. In the world you will have tribulation; but be of good cheer, I have overcome the world." (John 16:33), will safely carry him through those circumstances safe and secure, and eventually all things will work together for the good of the follower of the Lord “And we know that all things work together for good to those who love God, to those who are the called according to His purpose” (Romans 8:28).


The whole of the New Testament is a witness to this fact that the followers of the Lord Jesus faced a lot of problems, pains, and persecutions during their ministry and Christian service. Life was never easy or convenient for them; rather, the very people amongst whom they served the Lord and did good for them, from those very people many turned against them and created a lot of problems for them. Nevertheless, anyone who has once experienced the Lord’s love, kindness, grace, and salvation, anyone who has experienced the peace and blessings of the Lord Jesus, even in all the hardships and problems he had to face, he who has come to realize the truth and reality of the Lord Jesus Christ, for him these problems and persecutions of the world became not a cause of being despondent, but a proof of the wonderful, excellent heavenly blessings that God has kept for them; and for the hope of those blessings, they continued to suffer all of this with joy “For our light affliction, which is but for a moment, is working for us a far more exceeding and eternal weight of glory, while we do not look at the things which are seen, but at the things which are not seen. For the things which are seen are temporary, but the things which are not seen are eternal” (2 Corinthians 4:17-18). For such a person, physical healing has no significance, since he knows that eventually the body will die, someday; and presently whatever illness or weakness he may be having, the Lord will help him through it, and bless him because of it “And He said to me, "My grace is sufficient for you, for My strength is made perfect in weakness." Therefore, most gladly I will rather boast in my infirmities, that the power of Christ may rest upon me. Therefore, I take pleasure in infirmities, in reproaches, in needs, in persecutions, in distresses, for Christ's sake. For when I am weak, then I am strong” (2 Corinthians 12:9-10). 


No Christian Believer should get perturbed about these circumstances and situations, “Let your conduct be without covetousness; be content with such things as you have. For He Himself has said, "I will never leave you nor forsake you." So, we may boldly say: "The Lord is my helper; I will not fear. What can man do to me?"” (Hebrews 13:5-6). Moreover, the Lord has also assured His disciples that He will never allow them to be tempted beyond their limits “No temptation has overtaken you except such as is common to man; but God is faithful, who will not allow you to be tempted beyond what you are able, but with the temptation will also make the way of escape, that you may be able to bear it” (1 Corinthians 10:13). Satan and his people will make many attempts and efforts to discourage us and make us fail and fall, to become weak and distracted in our faith, to doubt the Lord and His Word. But do not get carried away by the things being spread by Satan, but make full use of the opportunity you have to utilize the Lord’s love, kindness, grace, and offer of forgiveness of sins being extended to you. The Lord Jesus has done His part; He has made ready and available salvation with all the benefits freely to everyone; but have you accepted His offer? Have you taken His hand of love and grace extended towards you and the free gift He offers; or are you still determined to do that which no man can ever accomplish through his own efforts?


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well