ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Powerful लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Powerful लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 4 मई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 59

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 20

परमेश्वर पर विश्वास करना – 7

 

    जब तक एक मसीही विश्वासी में परमेश्वर के प्रति दृढ़ और अडिग विश्वास नहीं होगा, उसके शैतान द्वारा बहकाए और भरमाए जा कर परमेश्वर और उसके वचन के विरुद्ध जाने और पाप कर बैठने की संभावना बनी रहेगी। इसीलिए, इब्रानियों 6:1-2 में स्थिर मसीही विश्वास के लिए छः आरम्भिक बातें दी गई हैं, जिन्हें प्रत्येक मसीही विश्वासी को सीखना और जानना चाहिए; और इनमें से एक है “परमेश्वर पर विश्वास करना।” किसी पर विश्वास करने के लिए हमें उसके बारे में और उसके गुणों, विशेषताओं, और चरित्र के बारे में जानकारी होनी चाहिए। पिछले कुछ लेखों से हम परमेश्वर के बारे में इन ही बातों को परमेश्वर के वचन से सीखते आ रहे हैं, और देखते आ रहे हैं कि क्यों परमेश्वर प्रत्येक विश्वासी द्वारा उस में स्थिर और दृढ़ विश्वास रखने के योग्य है। पिछले दो लेखों में हमने परमेश्वर के सर्वव्यापी और सर्वज्ञानी होने के बारे में, तथा विश्वासियों एवं अविश्वासियों के लिए इन गुणों के तात्पर्यों के बारे देखा है। आज हम इन्हीं दोनों से सम्बन्धित एक अन्य गुण, परमेश्वर के सर्वशक्तिशाली होने, अर्थात, सार्वभौमिक और सर्वशक्तिमान होने; सम्पूर्ण सृष्टि में किसी के भी उस से बढ़कर तो दूर, उसके तुल्य भी नहीं होने के बारे में देखेंगे।

    परमेश्वर ने अपने बारे में कहा, “हे पृथ्वी के दूर दूर के देश के रहने वालो, तुम मेरी ओर फिरो और उद्धार पाओ! क्योंकि मैं ही ईश्वर हूं और दूसरा कोई नहीं है” (यशायाह 45:22), और, “प्राचीनकाल की बातें स्मरण करो जो आरम्भ ही से है; क्योंकि ईश्वर मैं ही हूं, दूसरा कोई नहीं; मैं ही परमेश्वर हूं और मेरे तुल्य कोई भी नहीं है” (यशायाह 46:9)। जैसा कि परमेश्वर ने पूछा है सम्पूर्ण सृष्टि में ऐसा कोई भी नहीं है जिसके समान परमेश्वर को कहा जा सके, “तुम किस से मेरी उपमा दोगे और मुझे किस के समान बताओगे, किस से मेरा मिलान करोगे कि हम एक समान ठहरें?” (यशायाह 46:5)। परमेश्वर के सर्वशक्तिमान होने के बारे में यशायाह ने लिखा है, “किस ने महासागर को चुल्लू से मापा और किस के बित्ते से आकाश का नाप हुआ, किस ने पृथ्वी की मिट्टी को नपवे में भरा और पहाड़ों को तराजू में और पहाडिय़ों को कांटे में तौला है? किस ने यहोवा की आत्मा को मार्ग बताया या उसका मन्त्री हो कर उसको ज्ञान सिखाया है? उसने किस से सम्मति ली और किस ने उसे समझाकर न्याय का पथ बता दिया और ज्ञान सिखा कर बुद्धि का मार्ग जता दिया है? देखो, जातियां तो डोल की एक बून्द या पलड़ों पर की धूल के तुल्य ठहरीं; देखो, वह द्वीपों को धूल के किनकों सरीखे उठाता है। लबानोन भी ईंधन के लिये थोड़ा होगा और उस में के जीव-जन्तु होमबलि के लिये बस न होंगे। सारी जातियां उसके सामने कुछ नहीं हैं, वे उसकी दृष्टि में लेश और शून्य से भी घट ठहरीं हैं। तुम ईश्वर को किस के समान बताओगे और उसकी उपमा किस से दोगे?” (यशायाह 40:12-18)। नहूम भविष्यद्वक्ता ने उसकी सामर्थ्य के बारे में लिखा, “यहोवा विलम्ब से क्रोध करने वाला और बड़ा शक्तिमान है; वह दोषी को किसी प्रकार निर्दोष न ठहराएगा। यहोवा बवंडर और आंधी में हो कर चलता है, और बादल उसके पांवों की धूल है। उसके घुड़कने से महानद सूख जाते हैं, और समुद्र भी निर्जल हो जाता है; बाशान और कर्म्मैल कुम्हलाते और लबानोन की हरियाली जाती रहती है। उसके स्पर्श से पहाड़ कांप उठते हैं और पहाडिय़ां गल जाती हैं; उसके प्रताप से पृथ्वी वरन सारा संसार अपने सब रहने वालों समेत थरथरा उठता है। उसके क्रोध का सामना कौन कर सकता है? और जब उसका क्रोध भड़कता है, तब कौन ठहर सकता है? उसकी जलजलाहट आग के समान भड़क जाती है, और चट्टानें उसकी शक्ति से फट फटकर गिरती हैं” (नहूम 1:3-6)।

    यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता ने परमेश्वर के सर्वशक्तिमान होने, उसके सब कुछ कर पाने के बारे में कहा, “हे प्रभु यहोवा, तू ने बड़े सामर्थ्य और बढ़ाई हुई भुजा से आकाश और पृथ्वी को बनाया है! तेरे लिये कोई काम कठिन नहीं है” (यिर्मयाह 32:17); और परमेश्वर ने भी अपने विषय यही कहा, “क्या यहोवा के लिये कोई काम कठिन है?...” (उत्पत्ति 18:14), और “क्या मेरे लिये कोई भी काम कठिन है?” (यिर्मयाह 32:27)। प्रभु यीशु ने कहा, “...जो मनुष्य से नहीं हो सकता, वह परमेश्वर से हो सकता है” (लूका 18:27)। अय्यूब ने भी परमेश्वर के सर्वशक्तिमान होने को माना, “मैं जानता हूँ कि तू सब कुछ कर सकता है, और तेरी युक्तियों में से कोई रुक नहीं सकती” (अय्यूब 42:2)। अन्यजातियों के राजा नबूकदनेस्सर ने अपनी बुद्धि और ओहदा वापस पाने के बाद कहा, “पृथ्वी के सब रहने वाले उसके सामने तुच्छ गिने जाते हैं, और वह स्वर्ग की सेना और पृथ्वी के रहने वालों के बीच अपनी इच्छा के अनुसार काम करता है; और कोई उसको रोक कर उस से नहीं कह सकता है, तू ने यह क्या किया है?” (दानिय्येल 4:35)।

    परमेश्वर के वचन में अब्राहम के विश्वास के बारे में जो लिखा गया है, “और वह जो एक सौ वर्ष का था, अपने मरे हुए से शरीर और सारा के गर्भ की मरी हुई की सी दशा जानकर भी विश्वास में निर्बल न हुआ। और न अविश्वासी हो कर परमेश्वर की प्रतिज्ञा पर संदेह किया, पर विश्वास में दृढ़ हो कर परमेश्वर की महिमा की। और निश्चय जाना, कि जिस बात की उसने प्रतिज्ञा की है, वह उसे पूरी करने को भी सामर्थी है। इस कारण, यह उसके लिये धामिर्कता गिना गया” (रोमियों 4:19-22), वह विश्वासियों के लिए तथा हमारे वर्तमान विषय “परमेश्वर पर विश्वास” को सीखने के लिए अत्यन्त आवश्यक है। इस खण्ड में हम देखते हैं कि अब्राहम परमेश्वर के प्रति विश्वास में निर्बल नहीं था; अब्राहम का विश्वास उसकी अपनी, या सारा की शारीरिक दशा पर निर्भर नहीं था; विश्वास में स्थिर होने के कारण उसने परमेश्वर की प्रतिज्ञा के लिए उसकी महिमा की, उसे परमेश्वर के सर्वसामर्थी होने पर भरोसा था, कि जो परमेश्वर ने कहा है उसे वह पूरा भी करेगा; और क्योंकि उसका ऐसा विश्वास था, इसलिए वह उसके लिए धार्मिकता गिना गया। अपनी और सारा की शारीरिक दुर्बलता के होते हुए भी उसने परमेश्वर के सर्वसामर्थी होने पर विश्वास किया, जिस कारण वह न केवल परमेश्वर के सामने धर्मी ठहरा वरन परमेश्वर के वचन में उसे विश्वास का एक उत्कृष्ट और महिमित उदाहरण ठहराया गया है।

    आज, परमेश्वर में अब्राहम का विश्वास, विश्वासियों को एक उदाहरण और एक मानक प्रदान करता है कि वे तुलना कर के देख सकें कि उनके विश्वास का क्या स्तर है; साथ ही वह परमेश्वर के सर्वसामर्थी होने के गुण के आधार पर “परमेश्वर पर विश्वास” करने के लाभ को भी दिखाता है। हम परमेश्वर के सर्वसामर्थी होने के गुण को विश्वासियों को दी गई उसकी एक प्रतिज्ञा में देखते हैं, “और हम जानते हैं, कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम रखते हैं, उन के लिये सब बातें मिलकर भलाई ही को उत्पन्न करती है; अर्थात उन्हीं के लिये जो उस की इच्छा के अनुसार बुलाए हुए हैं” (रोमियों 8:28); शैतान कुछ भी कर ले, विश्वासी से कुछ भी करवा ले, परमेश्वर फिर भी उस सब में से अपने जन के लिए भलाई ही उत्पन्न कर देगा – यह एक ऐसी प्रतिज्ञा है जो मसीही विश्वास के अतिरिक्त और कहीं नहीं मिलेगी। लेकिन परमेश्वर का सर्वसामर्थी होना और उस पर भरोसा रखने से होने वाले लाभ, जिन्हें अब्राहम का जीवन चित्रित करता है, उनके सामने जो परमेश्वर पर भरोसा नहीं रखते हैं या उसके आज्ञाकारी नहीं होते हैं, एक गंभीर चेतावनी भी रखते हैं – वे चाहे जिस पर भी भरोसा रखे हुए हों, न्याय के दिन उन्हें परमेश्वर के सामने खड़े होने और उचित न्याय मिलने से कुछ भी बचाने नहीं पाएगा। परिस्थिति का सही समाधान करने का समय अभी है, जब परमेश्वर लोगों के पापों से पश्चाताप कर के उन पापों के लिए उस से क्षमा प्राप्त कर लेने आने की प्रतीक्षा कर रहा है।

    अगले लेख में हम परमेश्वर एक और गुण, उसका जलन रखने वाला होना, पर विचार करेंगे। इसे बहुधा गलत व्याख्या के कारण गलत समझा जाता है, किन्तु यदि सही समझा जाए तो यह विश्वासी के परमेश्वर में दृढ़ विश्वास रखने में बहुत सहायक होगा।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 20

Faith Towards God - 7

 

    Until a Christian Believer has a firm unshakeable faith in God, he remains vulnerable to being misled by Satan into going against God and/or His Word, and committing sin. That is why, in the six elementary principles of the Christian Faith given in Hebrews 6:1-2, that every Christian Believer should learn and know about, having “Faith Towards God” has also been stated. To have faith in someone, we need to know about him and about his attributes, characteristics, and character. For the past few articles, we have been learning these about God, from God’s Word the Bible; and have been seeing how and why God is worthy of every Believer having a firm unshakeable faith in Him. In the past two articles we have seen about God being Omnipresent and Omniscient, and the implications for the Believers and non-Believers of these attributes of God. Today we will consider another related attribute of God, that He is Omnipotent, i.e., sovereign, and almighty; none, nothing in the whole of creation being equal to Him, let alone exceed Him.

    God has said for Himself, “Look to Me, and be saved, All you ends of the earth! For I am God, and there is no other” (Isaiah 45:22), and “Remember the former things of old, For I am God, and there is no other; I am God, and there is none like Me” (Isaiah 46:9). As God has asked, there is none in the whole of creation that God can be compared with, “To whom will you liken Me, and make Me equal And compare Me, that we should be alike?” (Isaiah 46:5). Speaking of God’s omnipotence, Isaiah writes, “Who has measured the waters in the hollow of His hand, Measured heaven with a span And calculated the dust of the earth in a measure? Weighed the mountains in scales And the hills in a balance? Who has directed the Spirit of the Lord, Or as His counsellor has taught Him? With whom did He take counsel, and who instructed Him, And taught Him in the path of justice? Who taught Him knowledge, And showed Him the way of understanding? Behold, the nations are as a drop in a bucket, And are counted as the small dust on the scales; Look, He lifts up the isles as a very little thing. And Lebanon is not sufficient to burn, Nor its beasts sufficient for a burnt offering. All nations before Him are as nothing, And they are counted by Him less than nothing and worthless. To whom then will you liken God? Or what likeness will you compare to Him?” (Isaiah 40:12-18). The prophet Nahum speaking of His power writes, “The Lord is slow to anger and great in power, And will not at all acquit the wicked. The Lord has His way In the whirlwind and in the storm, And the clouds are the dust of His feet. He rebukes the sea and makes it dry, And dries up all the rivers. Bashan and Carmel wither, And the flower of Lebanon wilts. The mountains quake before Him, The hills melt, And the earth heaves at His presence, Yes, the world and all who dwell in it. Who can stand before His indignation? And who can endure the fierceness of His anger? His fury is poured out like fire, And the rocks are thrown down by Him” (Nahum 1:3-6).

    The prophet Jeremiah acknowledged God’s omnipotence, His ability to do everything, saying “Ah, Lord God! Behold, You have made the heavens and the earth by Your great power and outstretched arm. There is nothing too hard for You” (Jeremiah 32:17); and God too said the same for Himself, “Is anything too hard for the Lord?…” (Genesis 18:14), and “Behold, I am the Lord, the God of all flesh. Is there anything too hard for Me?” (Jeremiah 32:27). The Lord Jesus said that “…The things which are impossible with men are possible with God” (Luke 18:27). Job too acknowledged God’s omnipotence, “I know that You can do everything, And that no purpose of Yours can be withheld from You” (Job 42:2). The Gentile King Nebuchadnezzar, after being restored to his sanity and position said about God, “All the inhabitants of the earth are reputed as nothing; He does according to His will in the army of heaven And among the inhabitants of the earth. No one can restrain His hand Or say to Him, "What have You done?"” (Daniel 4:35).

    What is written in God’s Word about Abraham’s faith, “And not being weak in faith, he did not consider his own body, already dead (since he was about a hundred years old), and the deadness of Sarah's womb. He did not waver at the promise of God through unbelief, but was strengthened in faith, giving glory to God, and being fully convinced that what He had promised He was also able to perform. And therefore "it was accounted to him for righteousness."” (Romans 4:19-22), is crucial for the Believers to learn about our current topic, “Faith Towards God.” We see from this passage that Abraham was not weak in his faith towards God; Abraham’s faith was not based on his own physical condition, or that of his wife Sarah; in faith he gave glory to God for His promise, believing in God’s omnipotence, that what He said, He will also do; and having such a faith, it was accounted to him for righteousness. Trusting in the omnipotence of God, despite his own and his wife’s impotence, made him righteous before God and set him as a glorious example of faith in the Word of God.

    Today, Abraham’s faith in God gives the Believers an example and a standard to see where their faith stands in comparison; and it also demonstrates the benefits of trusting in God’s omnipotence for having “Faith Towards God.” We see this attribute of God being omnipotent in a promise given to the Believers, “And we know that all things work together for good to those who love God, to those who are the called according to His purpose” (Romans 8:28); whatever Satan may do, whatever he may make a Believer do, yet God is able to do good for His people even through all of that – this is a promise that is not found in any faith other than the Christian Faith. But God’s omnipotence and the benefits of trusting in it, exemplified by the life of Abraham, also places before those who do not trust in God, or do not obey Him a serious caution – nothing that they are trusting in to save them on the day of judgment will be able to stand before God and to deliver them from His hands. The time to rectify the situation is now, while God waiting for people to repent of their sins and come to Him for being forgiven.

    In the next article, we will consider another attribute of God, the jealousy of God, that is often misinterpreted and misunderstood, but in fact if it is properly understood, it will tremendously help Believers have a strong faith towards God.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 22 मार्च 2022

व्यवस्था और मसीही जीवन / The Law and the Christian Life - 9


व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? (4)

शारीरिक मनुष्य शैतान के सामने असमर्थ क्यों है? (3)

पिछले लेखों में हम देखते आ रहे हैं कि मनुष्य अपनी शक्ति और बुद्धि से शैतान का सफलतापूर्वक सामना कर पाने में पूर्णतः असमर्थ है, चाहे वह स्वाभाविक और अपरिवर्तित दशा में हो अथवा उद्धार पाया हुआ हो। उद्धार पाया हुआ मनुष्य परमेश्वर की सहायता और आज्ञाकारिता में रहते हुए तो शैतान का सामना कर सकता है, और उसकी युक्तियों पर जयवंत हो सकता है। किन्तु जैसे ही वह अपनी किसी भी बात या अनाज्ञाकारिता के कारण परमेश्वर द्वारा निर्धारित सीमाओं से ज़रा सा भी बाहर आता है, तो शैतान उसे डस लेता है (सभोपदेशक 10:8), पाप में फँसा लेता है। परमेश्वर की व्यवस्था के उसके पास होते हुए भी, मनुष्य क्यों उसका पालन करने में, और शैतान का सामना करने में असमर्थ है, इसके तथा अन्य संबंधित बातों के कारणों का विश्लेषण करते हुए हमने पिछले लेख में तीन बातों को देखना आरंभ किया था, जिनके निष्कर्षों तथा वचन की कुछ अन्य बातों के परस्पर समावेश से हम इन प्रश्नों के उत्तर तक पहुँचने पाएंगे। ये तीन बातें हैं:

(i) परमेश्वर और उसकी बातों का अपरिवर्तनीय तथा अटल और सर्वदा लागू रहना; 

(ii) मनुष्यों की तुलना में स्वर्गदूतों के कुछ गुण; 

(iii) मनुष्य और स्वर्गदूतों का तुलनात्मक स्तर या स्थान।


पिछले लेख में हमने इनमें से पहली बात, परमेश्वर और उसका वचन और बातें हमेशा ही अटल तथा अपरिवर्तनीय हैं को बाइबल के उदाहरणों से देखा और समझा था। आज हम अन्य दोनों बातों को बाइबल के उदाहरणों से देखेंगे और समझेंगे।


(ii) मनुष्यों की तुलना में स्वर्गदूतों के कुछ गुण: स्वर्गदूतों की सामर्थ्य के विषय वचन बताता है कि मनुष्यों की तुलना में स्वर्गदूत अधिक सामर्थी हैं; और उन्हें सामान्य रीति से सामर्थी कहा भी गया है, जबकि इसकी तुलना में मनुष्यों में से केवल कुछ ही सामर्थी हुए, किन्तु सामान्य रीति से सभी मनुष्यों को सामर्थी नहीं कहा गया है। इस संदर्भ में बाइबल के तीन पद देखिए:

भजन संहिता 103:20 “हे यहोवा के दूतों, तुम जो बड़े वीर हो, और उसके वचन के मानने से उसको पूरा करते हो उसको धन्य कहो!”

2 थिस्स्लुनीकियों 1:7 “और तुम्हें जो क्‍लेश पाते हो, हमारे साथ चैन दे; उस समय जब कि प्रभु यीशु अपने सामर्थी दूतों के साथ, धधकती हुई आग में स्वर्ग से प्रगट होगा।”

2 पतरस 2:11 “तौभी स्वर्गदूत जो शक्ति और सामर्थ्य में उन से बड़े हैं, प्रभु के सामने उन्हें बुरा भला कह कर दोष नहीं लगाते।” यदि इस पद को उसे संदर्भ में, पद 9-10 के साथ देखें तो प्रकट है कि स्वर्गदूत स्वाभाविक रीति से मनुष्यों से शक्ति और सामर्थ्य में बड़े हैं।

 

(iii) मनुष्य और स्वर्गदूतों का तुलनात्मक स्तर या स्थान: मनुष्य शैतान के सामने असमर्थ है, क्योंकि अपनी सृष्टि से ही वह स्वर्गदूतों से कम सामर्थी और निचले स्तर का बनाया गया है। इसे थोड़ा बारीकी से समझना होगा:

 

प्रभु यीशु मसीह, पृथ्वी के अपने शारीरिक रूप में, पूर्णतः परमेश्वर भी था, और पूर्णतः मनुष्य भी - परमेश्वर होते हुए भी, पृथ्वी पर आने के समय अपने परमेश्वरत्व को छोड़ कर, अपने आप को शून्य कर के, वह मनुष्य का रूप लेकर, मनुष्य की समानता में पृथ्वी पर आ गया (फिलिप्पियों 2:5-8)। 


पृथ्वी पर मनुष्य के रूप में उसके स्तर के विषय इब्रानियों 2:6-10 देखिए: “6:वरन किसी ने कहीं, यह गवाही दी है, कि मनुष्य क्या है, कि तू उस की सुधि लेता है? या मनुष्य का पुत्र क्या है, कि तू उस पर दृष्टि करता है? 7: तू ने उसे स्‍वर्गदूतों से कुछ ही कम किया; तू ने उस पर महिमा और आदर का मुकुट रखा और उसे अपने हाथों के कामों पर अधिकार दिया। 8: तू ने सब कुछ उसके पांवों के नीचे कर दिया: इसलिये जब कि उसने सब कुछ उसके आधीन कर दिया, तो उसने कुछ भी रख न छोड़ा, जो उसके आधीन न हो: पर हम अब तक सब कुछ उसके आधीन नहीं देखते। 9: पर हम यीशु को जो स्‍वर्गदूतों से कुछ ही कम किया गया था, मृत्यु का दुख उठाने के कारण महिमा और आदर का मुकुट पहने हुए देखते हैं; ताकि परमेश्वर के अनुग्रह से हर एक मनुष्य के लिये मृत्यु का स्‍वाद चखे। 10: क्योंकि जिस के लिये सब कुछ है, और जिस के द्वारा सब कुछ है, उसे यही अच्छा लगा कि जब वह बहुत से पुत्रों को महिमा में पहुंचाए, तो उन के उद्धार के कर्ता को दुख उठाने के द्वारा सिद्ध करे।” 


यहाँ पद 8-10 में यह प्रकट है कि यह खंड प्रभु यीशु के विषय है, और इस संदर्भ के साथ पद 6 में “मनुष्य का पुत्र” भी प्रभु यीशु ही है, जो सुसमाचारों में उसका एक उपनाम था, जिसे उसने स्वयं भी अपने लिया प्रयोग किया है (मत्ती 8:20; 9:6; 12:8; मत्ती 16:13)। फिर पद 7 में उसके विषय लिखा गया है कि पृथ्वी पर भेजे जाने पर परमेश्वर ने “मनुष्य के पुत्र” अर्थात प्रभु यीशु को “स्वर्गदूतों से कुछ ही कम किया है”। अर्थात, अपनी पार्थिव देह में, मनुष्यों की समानता में होते हुए वह स्वर्गदूतों से (एकवचन ‘स्वर्गदूत’ - कोई विशिष्ट स्वर्गदूत नहीं; वरन बहुवचन ‘स्वर्गदूतों’ - सभी स्वर्गदूतों से) कुछ कम स्तर का हो गया। तात्पर्य यह कि मनुष्य, जिसकी समानता में प्रभु यीशु इस पृथ्वी पर आया, वह अपनी इस स्वाभाविक दशा में न केवल स्वर्गदूतों से कम सामर्थी है जैसा हमने ऊपर देखा है, वरन उनसे कम स्तर का भी है। इसीलिए उद्धार पाए हुए मनुष्यों को परमेश्वर से दिए जाने वाले आदर में से एक है कि स्वर्गदूत, उनकी सेवा-टहल करने वाली आत्माएं बना दिए जाते हैं (इब्रानियों 1:14)। यदि सृष्टि के स्वाभाविक क्रम में मनुष्य की वरीयता स्वर्गदूतों से ऊपर होती, तो फिर उनके मनुष्यों की सेवा-टहल करने वाले बनाए जाने में मनुष्यों को क्या विशेष आदर मिलता? किन्तु उद्धार पाकर, परमेश्वर की संतान (यूहन्ना 1:12-13) हो जाने के कारण, अब उन उद्धार पाए हुओं के लिए वरीयता क्रम बदल दिया गया है; अब उद्धार पाया हुआ मनुष्य ऊपर और आज्ञाकारी स्वर्गदूत उनसे कम स्तर के कर दिए गए हैं। 


अब इन तीन बातों के निष्कर्ष हमारे सामने हैं: 

(i) परमेश्वर की बात, उसका वचन, उसके द्वारा दिए गए अधिकार और वरदान अपरिवर्तनीय हैं, अटल हैं, और वह उन्हें वापस नहीं लेता है।

(ii) अपनी रचना में ही मनुष्य स्वर्गदूतों से कम सामर्थी है। 

(iii) सृष्टि के वरीयता क्रम में मनुष्य स्वाभाविक रीति से स्वर्गदूतों से निचले क्रम का है। उद्धार पाने के बाद, उसका यह क्रम, आज्ञाकारी स्वर्गदूतों के संदर्भ में बदल दिया जाता है, और वह स्वर्गदूतों से उच्च स्तर का बना दिया जाता है। किन्तु शेष सभी मनुष्य स्वर्गदूतों से निचले स्तर के ही रहते हैं।


अगले लेख में हम इन निष्कर्षों को अन्य बातों के साथ मिलाकर इनके व्यावहारिक अर्थ और अभिप्राय को देखेंगे। इनके द्वारा हम देखेंगे और समझेंगे कि मनुष्यों के शैतान का सामना करने में असमर्थ होने और पाप में गिरते रहने पर भी, क्यों परमेश्वर द्वारा प्रेरितों 17:30 में स्वाभाविक अपरिवर्तित मनुष्य द्वारा पाप करने को “अज्ञानता के समय” की बात कहकर उसे दण्ड देने में आनाकानी करता है, पश्चाताप करने के लिए कहता है, और उसे दंड से बचने का अवसर देता है।


किन्तु अभी के लिए हमें अपने जीवनों में झांक कर देखना आवश्यक है कि क्या हम परमेश्वर द्वारा दिए गए इस अवसर का, उसके आनाकानी करने का, सदुपयोग कर रहे हैं कि नहीं? क्या हमने अपने पापों के लिए पश्चाताप करके, अपना जीवन उसे सच्चे मन से समर्पित किया है कि नहीं? या हम अभी भी अपने धर्म, परिवार, जन्म से धार्मिक अनुष्ठानों तथा रीति-रिवाजों के पालन करने वाले होने, अपने धर्म-गुरुओं के चलाए चलने वाले होने, आदि व्यर्थ और निष्फल बातों के द्वारा ही परमेश्वर की दृष्टि में भले और धर्मी, तथा उसे स्वीकार्य होने, उसके साथ स्वर्ग में प्रवेश करने वाले समझे बैठे हैं, शैतान के धोखे से अपने अनन्त जीवन के विषय निश्चिंत हो गए हैं? आज, अभी, समय और अवसर रहते हुए पापों से पश्चाताप करके अपना जीवन प्रभु यीशु मसीह को समर्पित कर दें, उससे पापों के लिए क्षमा माँग लें, परमेश्वर की संतान बन जाएं। बाद में कहीं बहुत देर न हो जाए।  


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • यहोशू 10-11  

  • लूका 1:39-56   


**************************************************************


Why can't the Law save us? (4)

Why is man incapable of confronting Satan? (3)

 

In the previous articles, we have been seeing that man is absolutely incapable of successfully confronting Satan in his own strength and intelligence, whether in his natural and unregenerate state or even after being saved. A saved man can face Satan’s tactics, and overcome him, with God's help, so long as he is obedient to God. But as soon as he transgresses the limits set by God, through any of his words or behavior, through any kind of disobedience, Satan bites him (Ecclesiastes 10:8), ensnaring him in sin. In analyzing the reasons for why man is unable to face Satan, and unable to obey God's law despite having it in his hands, and other related issues, in the previous article we had begun to look at three things whose conclusions, and considering them along with some other points of Scripture will help us to reach the answers to the above questions. These three are:

(i) God and His Word are unchanging and what He grants always remains irrevocable and in effect;

(ii) Some characteristics of angels as compared to humans;

(iii) The comparative level or place of humans and angels.

 

In the previous article, we saw and understood the first of these, that God and His Word are unchanging and things He grants always remain irrevocable, with some Biblical examples. Today we will look at and understand the other two things with some Biblical examples.


(ii) Some characteristics of angels as compared to humans: God’s Word states that the angels are more powerful than humans; and angels, in general, have been called mighty or powerful. Whereas in comparison, only a few human beings have been powerful, and unlike the angels, all human beings, in general, have never been called mighty. Consider three Bible verses in this context:

Psalm 103:20 "Bless the Lord, you His angels, Who excel in strength, who do His word, Heeding the voice of His word."

2 Thessalonians 1:7 "and to give you who are troubled rest with us when the Lord Jesus is revealed from heaven with His mighty angels"

2 Peter 2:11 "Whereas angels, who are greater in power and might, do not bring a reviling accusation against them before the Lord." If we look at this verse in its context, along with verses 9-10, it is apparent that angels are naturally greater in strength and power than humans.


(iii) The comparative level or place of humans and angels: Man is incapable of facing Satan, because from his creation he has not only been made less powerful than angels, but of a lesser status than the angels as well. This has to be understood a little more closely:


The Lord Jesus Christ, in his physical form on earth, was also wholly God, and wholly human – while being God, He emptied Himself when He came to earth in the form of man, and took upon Himself the likeness of man (Philippians 2:5-8).


Regarding His status as a man on earth, also consider Hebrews 2:6-10: “6: But one testified in a certain place, saying: "What is man that You are mindful of him, Or the son of man that You take care of him? 7: You have made him a little lower than the angels; You have crowned him with glory and honor, and set him over the works of Your hands. 8: You have put all things in subjection under his feet." For in that He put all in subjection under him, He left nothing that is not put under him. But now we do not yet see all things put under him. 9: But we see Jesus, who was made a little lower than the angels, for the suffering of death crowned with glory and honor, that He, by the grace of God, might taste death for everyone. 10: For it was fitting for Him, for whom are all things and by whom are all things, in bringing many sons to glory, to make the captain of their salvation perfect through sufferings."


Here in verses 8–10 it is clear that this section is about the Lord Jesus, and in this context the phrase "Son of Man" in verse 6 is also for the Lord Jesus, which was also a name used for Him and by Him in the Gospels, He often called Himself by this name (e.g., Matthew 8:20; 9:6; 12:8; Matthew 16:13). Then in verse 7 it is written about him that when He was sent to earth, God made the "Son of man" i.e. Lord Jesus "a little lower than the angels". Implying that in His earthly body, being in the likeness of humans, He became somewhat lower than the angels (not singular 'angel' - i.e. not a specific angel; but plural 'angels' - i.e. all angels). This means that man, in whose likeness the Lord Jesus came to this earth, is not only less powerful than the angels in his natural state, as we have seen above; but is also of a lower status than them. That is why one of the God-given honor for saved humans is that angels are made ministering spirits, to serve them (Hebrews 1:14). If, in the natural order of creation, man already possessed a superiority over angels, then how could it be special honor for humans to have angels as ministering spirits for them? But having been saved, having become children of God (John 1:12-13), the created order of superiority, for those who are saved is now changed; now the saved man is elevated above and the obedient angels are made lower than him.


Now the conclusions of these three things are before us:

(i) Whatever God has said, His Word, the rights, privileges, and gifts given by Him are irrevocable, unchanging, and He does not take them back.

(ii) Man since his creation is less powerful than the angels.

(iii) Human beings, in their natural state, are lower than the angels in the hierarchy of created beings. After he is saved, this order changes for the saved man, in context of God’s obedient angels, and the saved man is elevated to a higher status than angels. But all the rest of the human beings remain at a lower level than the angels.


In the next article, we'll look at the practical application and implications of these conclusions, by also taking them along with some other things. Through these we will see and understand why although humans are unable to face Satan, continue to fall in sin time and again, yet God calls this tendency of the unregenerate man to sin something done in "times of ignorance" in Acts 17:30 and is reluctant to punish him for it; rather, asking him to repent of his sins and be saved from the punishment.


But for now, we need to look into our lives and see whether we are making good use of this opportunity given to us by God, or, are we ignoring Him and His benevolence? Have we sincerely committed our lives to Him, repenting of our sins or not? Or, have we fallen for Satan's deceit, and we are still assuming being good and righteous in the eyes of God through vain and ineffective things like our religion, family, our following and fulfilling religious rituals and customs since our birth, by our being obedient to our religious leaders, etc. and falsely believe that we will be considered acceptable to Him, worthy of entering heaven with Him? Today, now, while having the time and opportunity to repent of sins, make the right decision, repent of your sins, submit your life to the Lord Jesus Christ, ask Him for forgiveness of sins, become a child of God. It may be too late afterwards.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. By asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily submit yourself sincerely and with a committed heart to his Lordship in your life - this is the only way to salvation and heavenly life. You have to say only a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ, willingly and meaningfully, while simultaneously completely committing your life to Him. You can say this prayer of repentance and submission in a manner something like this, “Lord Jesus, I thank you for taking my sins upon yourself for their forgiveness and because of them you died on the cross in my place, were buried, you rose again on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God. Please forgive my sins, take me under your shelter, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and submissive heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Read the Bible in a Year:

  • Joshua 10-11

  • Luke 1:39-56