ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Forgive लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Forgive लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 182 - Excommunication From the Church – 5 / आशीषित एवं सफल जीवन – 182 - कलीसिया से बहिष्कृत करना – 5

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 182

कलीसिया के भण्डारी – 49

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


कलीसिया से बहिष्कृत करना – 5


प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को, परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए प्रावधानों और विशेषाधिकारों के लिए अपने भण्डारी होने का, अन्ततः परमेश्वर को हिसाब देना होगा, और उसी आँकलन के अनुसार प्रभु उसे प्रतिफल भी देगा। उस कलीसिया और सहभागिता का, जिस में परमेश्वर ने उसे रखा है, भण्डारी होने के नाते विश्वासी को कलीसिया की बढ़ोतरी और संगी विश्वासियों की आत्मिक उन्नति होते रहने के लिए काम करते रहना है। यह होने के लिए कलीसिया और सहभागिता में अनुशासन बनाए रखना बहुत आवश्यक है; और अनुशासन बनाए रखने के लिए कभी-कभी कुछ कठोर कदम भी उठाने पड़ते हैं। वर्तमान में हम मत्ती 5:23-24 और मत्ती 18:15-17 से एक ढीठ और अपश्चातापी विश्वासी के पृथक या बहिष्कृत किए जाने के बारे में देख रहे हैं, जो अन्य विश्वासियों या कलीसिया का नेतृत्व करने वालों के साथ मतभेदों और कलह में बना रहता है, और अपने आप को सुधारने के लिए किसी की भी नहीं सुनता है। 

पिछले लेख में हमने देखा था कि ऐसे विश्वासी के लिए प्रभु द्वारा कही गई बात “...तू उसे अन्य जाति और महसूल लेने वाले के ऐसा जान” का क्या अर्थ है और हमने यह भी देखा था कि किसी भी मनुष्य को, वह चाहे कलीसिया अथवा संगति में कोई भी हो, उसे निष्कासित करने का निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। यह केवल प्रभु ही का अधिकार और निर्णय है और हमें केवल उसमें बने रहना है, उसे कार्यान्वित करना है। पिछले लेखों में हमने यह भी देखा और समझा था कि गलती करने वाले विश्वासी को अनुशासित करने की प्रभु के द्वारा दी गई यह पूरी प्रक्रिया, प्रभु के ही प्रेम, और उसके स्वभाव और व्यवहार को, तथा सभी के लिये प्रभु के सर्वज्ञानी होने - किसी के भी जन्म से पहले से लेकर मृत्यु के बाद तक की सभी बातों की जानकारी रखने के गुणों को प्रतिबिम्बित करती हैं। हमने देखा है कि प्रभु के इस कथन का उसके सन्दर्भ और उस समय के यहूदी समाज के व्यवहार के अनुसार विश्लेषण करने से यह कथन गलती करने वाले विश्वासी से सभी सम्बन्ध और सम्पर्क पूर्णतः काट लेने और उसे कलीसिया से बाहर निकाल देने के लिए नहीं कह रहा है, बल्कि उसके साथ सामाजिक व्यवहार और मेलजोल को न्यूनतम स्तर पर ले आने के द्वारा उसे अपमानित, लज्जित, और पृथक अनुभव करवाने के लिए कह रहा है जिससे कि वह अपनी गलतियों के लिए पश्चाताप कर ले। आज हम इस बात को थोड़ा और आगे, और इससे सम्बन्धित कुछ अन्य बातें देखेंगे।

जब बात यहाँ तक आ जाए कि ऐसे व्यक्ति को पृथक करने के अतिरिक्त कोई अन्य विकल्प नहीं बचे, तो उसके लिए परमेश्वर का वचन यह भी दिखाता है कि यह कार्यवाही संयम के साथ की जानी चाहिए। इस कार्यवाही का उद्देश्य व्यक्ति को हमेशा के लिए, बिल्कुल अलग कर देना नहीं है, वरन उसे गलती के एहसास और पश्चाताप करने तक लाना है। उद्देश्य हमेशा ही गलती करने वाले को क्षमा और मेल-मिलाप के द्वारा कलीसिया में वापस लाना होना चाहिए, जैसा कि परमेश्वर का स्वभाव है, और जैसा हमने मत्ती 5:23-24 को देखते समय भी देखा था। यह केवल इस अनुग्रह के समय में नए नियम की बात नहीं है, किन्तु पुराने नियम में, व्यवस्था के युग में भी इसे देखा जाता था; कृपया 2 शमूएल 14:1-24 देखिए। यहाँ पर हम अबशालोम तथा दाऊद की इस घटना में देखते हैं कि तकोआ नगर की एक बुद्धिमान स्त्री ने राजा दाऊद से परिस्थिति के सन्दर्भ में परमेश्वर के एक महत्वपूर्ण गुण के बारे में बात की, “हम को तो मरना ही है, और भूमि पर गिरे हुए जल के समान ठहरेंगे, जो फिर उठाया नहीं जाता; तौभी परमेश्वर प्राण नहीं लेता, वरन ऐसी युक्ति करता है कि निकाला हुआ उसके पास से निकाला हुआ न रहे” (2 शमूएल 14:14)। एक बार फिर से हम देखते हैं कि परमेश्वर, जिसके विरुद्ध गलती की गई, जिसे दुःख उठाने पड़े हैं, वही पहल करके “ऐसी युक्ति करता है कि निकाला हुआ उसके पास से निकाला हुआ न रहे”- परमेश्वर ने निकाला, लेकिन वही उस गलती करने वाले के द्वारा मेल-मिलाप कर लेना सम्भव बनाने के लिए, आगे बढ़कर युक्ति करता है।

और पौलुस ने भी पवित्र आत्मा की अगुवाई में यही बात कही है “यदि कोई हमारी इस पत्री की बात को न माने, तो उस पर दृष्टि रखो; और उस की संगति न करो, जिस से वह लज्जित हो; तौभी उसे बैरी मत समझो पर भाई जानकर चिताओ” (2 थिस्सलुनीकियों 3:14-15)। परमेश्वर ने अपने वचन में बड़ी स्पष्ट रीति से यह लिखवा दिया है कि अनाज्ञाकारी विश्वासी के साथ संगति नहीं रखने का उद्देश्य उसे लज्जित करना है – और यही बात हम ऊपर तथा पिछले लेखों में देखते आ रहे हैं। इसके साथ ही इस अनाज्ञाकारी व्यक्ति के लिए परमेश्वर के अन्य सम्बन्धित एवं महत्वपूर्ण, तथा स्पष्ट निर्देश यह भी हैं कि उसके साथ बैरी के समान नहीं, भाई के समान व्यवहार करना है। यह एक बार फिर से उस बात की पुष्टि करता है जिसे हम पिछले लेखों में देखते आए हैं कि वास्तव में नया-जन्म पाया हुआ कोई भी विश्वासी, अर्थात परमेश्वर की कलीसिया, उसके परिवार का कोई भी सदस्य, प्रभु यीशु की देह और दुल्हन का अंग, कभी भी कलीसिया और संगति से पूर्णतः काट-कर निकाला और बाहर नहीं किया जा सकता है। परमेश्वर यह नहीं करता है और किसी मनुष्य को, चाहे कलीसिया और संगति में उसका ओहदा और प्रतिष्ठा कुछ भी हो, ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है, कोई अनुमति नहीं है। बल्कि, एक उपयुक्त समय के बाद, दूसरे की गलती के कारण दुःख उठाने वाले कलीसिया के लोगों को ही पहल करनी चाहिए कि इस व्यक्ति को वापस संगति में लाया जाए, और कलीसिया तथा सहभागिता में बहाल कर दिया जाए।

हम इस बात को एक बार फिर पौलुस के ही उदाहरण से, 2 कुरिन्थियों 2:5-10 से देखते हैं। इस खण्ड से ऐसा प्रतीत होता है कि कुरिन्थुस की मण्डली में किसी ने पौलुस के विरुद्ध कुछ कहा और किया था, और उसकी इस बात ने न केवल पौलुस को वरन कलीसिया के बहुतेरे लोगों को भी दुखी किया था; और तब मण्डली के लोगों ने स्वतः ही निर्णय कर लिया कि उस व्यक्ति को संगति से बाहर कर दिया जाए। लेख में न तो ऐसा कुछ लिखा है, और न ही कोई संकेत है कि पौलुस ने उस व्यक्ति के उस के प्रति अपमानजनक होने की बात की कलीसिया के सामने शिकायत की थी, और न ही यह कि पौलुस ने उन्हें वह करने के लिए कहा था जो उन्होंने किया। ऐसा लगता है कि इस बात के लिए उन्होंने अपने आप ही निर्णय ले लिया था। ध्यान कीजिए कि यह उस समय की बात है जब नया नियम लिखा नहीं गया था, और लोगों के अंदर अपनी ही समझ के अनुसार सही लगने वाली बात कर डालने की प्रवृत्ति रहती थी। अब, जब उनके किए का समाचार पौलुस तक पहुँचा, तो पौलुस ने 2 शमूएल 14:14 के समान प्रतिक्रिया दी, वह उस व्यक्ति को वापस संगति में बहाल करने की युक्ति निकालता है। पौलुस कुरिन्थुस की कलीसिया से कहता है कि उस ने तो उस व्यक्ति को क्षमा कर दिया है, अब वे लोग भी उसे क्षमा कर दें और उसे शान्ति दें, तथा संगति में वापस बहाल कर दें। पौलुस उन्हें ऐसा करने की आज्ञा नहीं देता है, वह केवल कुरिन्थुस की मण्डली को ऐसा करने का सुझाव देता है, और निर्णय उन्हीं पर छोड़ देता है। इस घटना से सीखने वाली एक बहुत महत्वपूर्ण बात है कि पृथक और बहिष्कृत करने के समान, बहाल किया जाना भी मण्डली के, कलीसिया के सभी लोगों की इच्छा और जानकारी में ही होना है, न कि किसी की व्यक्तिगत राय अथवा आज्ञा के द्वारा। यद्यपि पौलुस व्यक्तिगत स्तर पर उस व्यक्ति के विरुद्ध कोई बैर या द्वेष नहीं रखता है, उसे क्षमा कर चुका है, लेकिन फिर भी, अपने ओहदे और प्रतिष्ठा के बावजूद, वह गलती करने वाले को क्षमा करने और बहाल करने में कलीसिया के भी सम्मिलित होने को देखना चाहता है; न कि उनपर अपने निर्णय को थोप देना चाहता है।

सारांश यह है कि विश्वासियों के मध्य व्यक्तिगत मतभेदों और कलह के लिए, चाहे ये मतभेद और कलह कलीसिया में नेतृत्व करने वाले लोगों के साथ ही क्यों न हो, परमेश्वर का उसके वचन में दिया गया निर्देश यही है कि जिस व्यक्ति को दुःख पहुँचा है, उसे ही समस्या को सुलझाने के लिए पहल करनी है, और क्षमा तथा मेल-मिलाप की आत्मा में दुःख देने वाले से मिलकर समस्या का निवारण करना है। यदि बात व्यक्तिगत स्तर पर न सुलझे तो कलीसिया के एक या दो और लोगों के द्वारा मध्यस्थता के साथ मिलकर सुलझाने का प्रयास करना चाहिए; और यदि वे भी असफल रहें, तो बात को कलीसिया या मण्डली की सभा के सम्मुख लाना चाहिए, और यदि गलती करने वाला विश्वासी कलीसिया की भी नहीं सुनता है, तब ही उसे समाज के साथ संपर्क और मेल-जोल रखने से पृथक करना चाहिए, ताकि वह अपने किए पर लज्जित हो और अपनी गलतियों के लिए पश्चाताप करे। लेकिन उसे कभी भी, किसी भी हाल में, कलीसिया और सहभागिता से काट कर अलग किया और बाहर निकाला हुआ, या, उसे बैरी नहीं समझना है। किसी भी मनुष्य को कलीसिया या सहभागिता से किसी को निकाल देने का कोई अधिकार अथवा अनुमति नहीं है; ऐसा केवल परमेश्वर द्वारा और उसकी दी हुई प्रक्रिया के अन्तर्गत ही होना है। साथ ही उद्देश्य हमेशा यही रहना है कि गलती करने वाले को वापस संगति में लाया जा सके, और जिस व्यक्ति को उस दूसरे की गलती के कारण दुःख झेलना पड़ा है, उसे ही क्षमा और मेल-मिलाप के आत्मा में होकर, पृथक किए गए व्यक्ति को कलीसिया में बहाल करने की युक्ति निकालनी चाहिए।

अगले लेख में हम विश्वासियों के लिए परमेश्वर द्वारा दिए गए कुछ निर्देशों को देखेंगे, कि कब और किन कारणों से विश्वासियों को स्वयं को औरों से अलग कर लेना चाहिए।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 182

Understanding the Church – 49

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Excommunication From the Church – 5

 

    Every Born-Again Christian Believer, being a steward of God for the provisions and privileges God has given him, will eventually also have to give an account to God for his stewardship, and will be rewarded by the Lord accordingly. As steward of the Church and fellowship in which God has placed him, the Believer has to ensure the growth of the Church and spiritual progress of the other Believers in the fellowship. For these to happen, the maintaining of discipline in the Church and fellowship is very important; and for maintaining discipline some harsh measures may also be required at times. Presently, from, Matthew 5:23-24 and Matthew 18:15-17 we have been considering the exclusion and excommunication of a stubborn, unrelenting Believer persisting in maintaining his differences and conflicts with some other Believers or Church leaders, and refusing to listen to anyone for correcting himself. 

In the last article we have seen what the Lord Jesus meant when he said for such an errant Believer, “let him be to you like a heathen and a tax collector” and we also saw that no man, whoever he may be in the Church or fellowship, can decide about excommunicating him. It is only the Lord’s decision, and we are to only abide by it, implement it. In the preceding articles we have seen that this whole process of disciplining an errant Believer reflects the love, nature, and behavior of the Lord, and of His being omniscient about everyone - from before their birth to after their death. Analyzing the Lord’s statement in its context and through the practices of the Jewish society of that time, we have seen that the statement does not mean to totally cut-off all contact and relationships with the errant Believer and cast him away from the Church, but minimizing socially mingling with him to make him feel humiliated, ashamed, and isolated, so that he may repent of his wrong doings. Today we will consider this a bit further, and see some other associated points about this.

    Once the situation has come to the point when there is no other alternative left, but to separate out such a person, God’s Word also shows that this separation should be moderated. The purpose of the exercise is not to totally cut-off the person and that too permanently, but to bring him to realization and repentance. Bringing the errant back into the Church should always be aimed for through forgiveness and reconciliation, as is the nature of God, and as we have seen earlier also when considering Matthew 5:23-24. This is not just in the New Testament, in this period of grace, but was also seen in the Old Testament, in the period of the Law; please see 2 Samuel 14:1-24. We see here, in the incidence of Absalom and David, how the wise woman from Tekoa talks to King David about a characteristic of God relevant to the situation at hand, “For we will surely die and become like water spilled on the ground, which cannot be gathered up again. Yet God does not take away a life; but He devises means, so that His banished ones are not expelled from Him” (2 Samuel 14:14). Once again, we see that God, the offended one, the one against whom the wrongs have been committed, and the one who is aggrieved party, “He devises means, so that His banished ones are not expelled from Him” – God banished, but God takes the initiative to devise means for the offender to be reconciled with Him.

And Paul, under the Holy Spirit has also said the same in 2 Thessalonians 3:14-15 – “And if anyone does not obey our word in this epistle, note that person and do not keep company with him, that he may be ashamed. Yet do not count him as an enemy, but admonish him as a brother.” God has had it written very clearly in His Word that the purpose of not keeping company with a disobedient Believer is to bring him to shame – what we have been learning above and in the previous articles. Along with this, God’s related instructions for further behavior towards this disobedient person are also clear and important – treat and admonish him as a brother, not as an enemy. Once again emphasizing what we have been seeing in the previous articles that no truly Born-Again Believer, i.e., a member of God’s Church, His family, a part of the Body and Bride of Christ Jesus can ever be absolutely cut-off and cast-off from the Church and fellowship. God does not do it, and no man, despite his standing and reputation in the Church or fellowship, has any authority or permission to do it. Rather, after an appropriate period of time, there should be active efforts, initiated by the offended parties, by the Church, to bring this person back into fellowship and be restored in the Church and fellowship.

We see this again from Paul’s example in 2 Corinthians 2:5-10. It seems, from this passage, that someone in the Corinthian Church had said or done something against Paul, and his actions had not only grieved Paul, but also a good number of people in that Church; and then they on their own had decided to put him away from the fellowship. The text neither suggests that Paul had raised the matter of that man’s being offensive towards him in the Church, nor does it say that Paul asked them to do what they did. They, it seems, had acted on their own in this matter; remember that this was a time when the New Testament had not been written, and people were prone to do things according to their own understanding. Now, when the news of what had been done reached Paul, he acted in the spirit of 2 Samuel 14:14, he devised a way to get the person restored back into the fellowship. Paul tells the Church in Corinth that he has forgiven him and asks them all to also forgive and comfort that person, and restore him back to fellowship. Paul does not order them to do this, he only proposes it to the Church in Corinth, leaving the decision in their hands A very important thing to note from this incidence is that the like excommunication, the restoration too has to be through the Church congregation, done in the will of the Church, and not by the personal decision of an individual. Though Paul, at a personal level, is not holding any grudge against that person, has forgiven him, yet, despite his status and reputation, he still wants the Church to be involved in the forgiveness and restoration of that errant person; instead of imposing his own personal decision upon them.

To summarize, in matters of personal differences and conflicts between the Believers, even if these differences are with the Church leaders, God has instructed in His Word that the offended person has to take the initiative and have the matter resolved in a spirit of forgiveness and reconciliation. If the matter is not resolved at the personal level, it should be tried through meditation of one or two others from the Church; and if even they fail, it should be brought to the notice of the Church congregation, and if the errant Believer refuses to listen to even the Church, only then is he to be separated from the general company and socializing of the community, to make him feel ashamed and repent of his wrongs. But at no point of time, is he to be considered totally and permanently cut-off and cast-away from the Church and fellowship, or an enemy. No man has the authority or permission to put anyone out of the Church and fellowship; it has to be done only through the process given by God. Moreover, the intention should still remain to bring the errant one back into fellowship, and the offended person, in the spirit of forgiveness and reconciliation, ought to devise means to have him restored back into fellowship in the Church.

In the next article, we will see some instructions in God’s Word for Believers to withdraw themselves from certain persons, for some given reasons.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins; voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 3 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 178 - Excommunication From the Church – 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 178 - कलीसिया से बहिष्कृत करना – 1

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 178

कलीसिया के भण्डारी – 45

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


Click Here for the English Translation


कलीसिया से बहिष्कृत करना – 1

 

    परमेश्वर ने प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को, उसका उद्धार होने के पल से ही, अपनी कलीसिया का एक अंग बनाया है और उसे अपनी अन्य सन्तानों के साथ सहभागिता में रखा है। इसलिए, प्रत्येक नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी इन विशेषाधिकारों के लिए परमेश्वर का भण्डारी है, और उसकी यह ज़िम्मेदारी है कि उसके कार्य और व्यवहार के द्वारा कलीसिया की बढ़ोतरी तथा अन्य विश्वासियों की आत्मिक उन्नति हो। पिछले लेखों में हमने कलीसिया या मण्डली में अगुवों की भूमिका के बारे में, तथा विश्वासियों को अनुशासन में रहने की आवश्यकता के बारे में देखा है। साथ ही परमेश्वर ने अपने वचन में उदाहरणों के द्वारा तथा अपने निर्देशों के द्वारा दिखाया है कि यह अनुशासन किस तरह से लागू किया जाना है। कभी-कभी कुछ ढीठ और गलती करके पश्चाताप न करने वाले विश्वासियों के लिए कुछ कठोर अनुशासन की आवश्यकता पड़ सकती है। या ऐसा भी हो सकता है कि किसी अगुवे अथवा पास्टर के, कलीसिया के किसी सदस्य के साथ सुधारे न जा सकने वाले मतभेद हो जाएँ। सामान्यतः, ऐसी स्थिति में, ऐसे विश्वासी को या तो कलीसिया में संगति से पृथक कर दिया जाता है, या उसका कलीसिया से बहिष्कार कर के उसे बाहर निकाल दिया जाता है; और इस बात को अन्य विश्वासियों तथा कलीसियाओं और मण्डलियों को भी बता दिया जाता है कि उसके साथ कोई संगति न रखें। यह अगुवे या पास्टर का व्यक्तिगत निर्णय हो सकता है, किन्तु इसके विषय बाइबल क्या कहती है? क्या परमेश्वर का वचन ऐसे किसी निर्णय के लिए जाने की अनुमति देता है? क्या ऐसे किसी दण्ड को देने के लिए परमेश्वर की ओर से कोई मार्गदर्शन या निर्देश हैं?

    हम परमेश्वर के वचन में देखते हैं कि कलीसिया में अनुशासन बनाए रखने के लिए, प्रभु ने मत्ती 18:15-17 में, तथा अन्य स्थानों पर तरीके दिए हैं कि इसे कैसे किया जाना है। पहला कदम है परिस्थिति के साथ व्यक्तिगत स्तर पर, क्षमा के भाव के साथ, और मेल-मिलाप कर लेने की मनसा के साथ व्यवहार करना। यदि कोई परस्पर मतभेद या गलतफहमियाँ हैं, तो पहला प्रयास मेल-मिलाप और परस्पर भाईचारे को बहाल करने का होना चाहिए, जैसे कि परमेश्वर का स्वभाव है और प्रभु द्वारा अपने पहाड़ी उपदेश में शिष्यों को, मत्ती 5:23-24 में सिखाया गया है। हम इस खण्ड से देखते हैं कि प्रभु का निर्देश है कि गलती करने वाले को नहीं, बल्कि गलती को सहने वाले को, अर्थात जिसके विरुद्ध गलत हुआ और उसे दुःख सहना पड़ा है, उसे ही गलती करने के वाले के साथ सहमति बनाने तथा मेल-मिलाप करने के लिए पहला कदम उठाना है। यह, इस बात को दिखाता है कि जिसके विरुद्ध गलत हुआ है और जिसे उस बात से दुःख उठाना पड़ा है, वह अब गलती करने वाले को क्षमा करने और उस से मेल-मिलाप करने के लिए तैयार है। ध्यान दीजिए कि यहाँ पर पद 24 में प्रभु यह नहीं कह रहा है कि जिसने दुःख उठाया है, गलती सही है, वह जाकर गलती करने वाले को उसके द्वारा किए हुए का एहसास करवाए और उसे बताए कि उसने कैसे दुःख दिया है। बल्कि प्रभु के निर्देश सीधे और स्पष्ट हैं – “जा कर पहिले अपने भाई से मेल मिलाप कर; तब आकर अपनी भेंट चढ़ा।” यह स्पष्ट दिखा रहा है कि समस्या को उत्पन्न करने वाले को “भाई” मानना है और उसके साथ “भाई” के समान ही व्यवहार करना है – विश्वास में, या प्रभु में भाई, अर्थात अपने आत्मिक परिवार का, परमेश्वर के परिवार का एक अंग; और उससे मेल-मिलाप करना है। क्षमा और मेल-मिलाप का आरम्भ यहाँ से होना है, इस अटल और अपरिवर्तनीय संबंध के एहसास और स्वीकृति के साथ, कि उसने चाहे जो भी किया हो, वह फिर भी मेरा आत्मिक भाई ही है, वह फिर भी मुझे परमेश्वर द्वारा दिए गए परिवार का एक सदस्य है। लूका 15 अध्याय में दिए गए उड़ाऊ पुत्र के दृष्टांत में, खोए हुए बेटे के साथ मेल-मिलाप कर लेने के लिए रूठे हुए बड़े भाई को मनाने के लिए पिता इसी दृष्टिकोण का ध्यान करवाता है (लूका 15:31-32)। इस दृष्टिकोण को आरम्भ बिन्दु बना कर, विश्वासी को समस्या उत्पन्न करने वाले के पास, मेल-मिलाप कर लेने के उद्देश्य के साथ जाना है; और यह तभी सम्भव है जब विश्वासी क्षमा करने और रिश्ते को बहाल करने के लिए तैयार हो।

    यह ठीक वही बात है जो परमेश्वर ने हमारे, पापी मानव-जाति, के साथ की है। पाप हमने किया, हम परमेश्वर के अनाज्ञाकारी हुए, हमने परमेश्वर को दुःख पहुँचाया, हम उसे छोड़ कर सँसार में चले गए और हमारे लिए उसकी इच्छा के विपरीत जीवन व्यतीत किया। लेकिन वह परमेश्वर था, उसी ने हमारी गलती को सहन किया, हमारे किए का दुःख उठाया, उसी ने उसके साथ हमारा मेल-मिलाप हो जाने के लिए पहला कदम उठाया। वह ही स्वर्ग में अपनी महिमा और वैभव को छोड़कर नीचे उतर आया; गलती सहने वाला, विनम्र बन कर गलती करने वाले के पास आ गया, क्षमा करने और अपने साथ मेल-मिलाप कर लेने के लिए। अब वह हमसे भी यही चाहता है, यही अपेक्षा रखता है (कुलुस्सियों 3:12-13)। अपने शिष्यों को वह, जिसे सामान्यतः “प्रभु की प्रार्थना” कहा जाता है, सिखाते समय प्रभु ने उन्हें सिखाया कि वे परमेश्वर से वैसे ही क्षमा की अपेक्षा रखें जैसे वे औरों को क्षमा करते हैं (मत्ती 6:12); और फिर प्रार्थना के तुरंत बाद, प्रभु ने इसी निर्देश को दोहराया, तथा शिष्यों को क्षमा न करने वाला होने के परिणाम भी बताए (मत्ती 6:14-15)। प्रभु ने पतरस को यह बात ज़ोर देकर समझाई कि वह क्षमा करने में बहुत उदार हो (मत्ती 18:21-22); और फिर इसी बात को क्षमा न करने वाले सेवक के दृष्टांत से भी सिखाया (मत्ती 18:23-35)।

    इसलिए, दण्ड देना, अपमानित करना, पृथक करना या बहिष्कृत करना नहीं, बल्कि परिवार और भाईचारे के दृष्टिकोण के साथ क्षमा और मेल-मिलाप करना गलती करने और समस्या उत्पन्न करने वाले विश्वासियों के प्रति पहला कदम होना चाहिए। अगले लेख में हम अगले कदम के बारे में देखेंगे, जिस की रूपरेखा प्रभु ने मत्ती 18:15-17 में दी है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 178

Understanding the Church – 45

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Excommunication From the Church – 1

 

    God has made every Born-Again Christian Believer a member of His Church and has placed him in fellowship with His other children since the moment of his salvation. Therefore, every Born-Again Christian Believer is God’s steward for these privileges and has the responsibility of functioning in such a manner that helps the Church to be edified, and the other Believers to grow in their spiritual lives. In the previous articles we have seen about the role of the Elders and the fact that every Believer needs to stay disciplined. Also, God, through instructions and examples given in His Word has shown how this discipline should be exercised. Sometimes, some stubborn and unrelenting Believer, or someone who has committed some very serious offence, may require a harsher discipline. Or, a Church Elder or Pastor may develop irreconcilable differences with some member of the congregation. Usually, in such situations that Believer is either excluded from the fellowship, or is excommunicated and cast out of the church and fellowship of the Believers, and it may also be communicated to other members and other Churches or Assemblies, not to keep any fellowship with such Believer. While this may be the Elder’s, or the Pastor’s personal decision; but, what does the Bible have to say for such a situation? Does God’s Word permit such an action to be taken? Are there any God given guidelines and instructions for such punishment to be prescribed?

    We see in God’s Word that, to maintain Church discipline, the Lord has outlined the methods in Matthew 18:15-17 and at other places, how this should be done. The first step is dealing with the situation at a personal level in a spirit of forgiveness with the intention of reconciliation. If there are any mutual differences, or misunderstandings, then the first attempt should be for reconciliation and mutual brotherhood, as is the nature of God, and as the Lord has instructed to His disciples in His Sermon on the Mount, in Matthew 5:23-24. We see from this passage that the Lord is instructing that not the offender, but the offended, i.e., it is the suffering person who has to take the first step, the lead in trying to reach an agreement and for reconciliation with the offender. This shows that the one who has suffered and has been wronged, now he is willing to forgive and be reconciled with the one who has created the problems. Notice that in verse 24 here, the Lord is not saying for the one who has suffered the wrong to go and make the one who has created the problems realize what he has done and how he has caused the suffering. Rather, the Lord’s instructions are simple and straightforward – “First be reconciled to your brother, and then come and offer your gift.” This clearly shows that the one who has created problems is to be taken as and treated as a “brother” – a brother in faith, or a brother in the Lord, i.e., a member of one’s spiritual family, the family of God, and is to be reconciled with. Reconciliation and forgiveness has to start from here, with the realization and acceptance of this unalterable and irrevocable relationship, that whatever he may have done, he is still my spiritual brother, he is still a part of my God given family. In the parable of the Prodigal Son given in Luke 15, the Father uses this perspective to try to make the elder brother come around to being reconciled. With this perspective as the starting point, the Believer has to go to the problem-creator with the intention of getting reconciled; and this can only happen if the Believer is willing to forgive and re-start the relationship.

    This is exactly like what the Lord God has done with us, the sinful mankind. We sinned, we disobeyed God, we hurt God, we left Him and went into the world to live a life contrary to what He wants. But it was God, the one who was offended, who made the first move to reconcile us back with Him. It was He who left the glory and majesty He had in heaven, and came down; the offended came down to the offender in humility, to forgive and reconcile us with Himself. Now, that is what He expects us to do as well (Colossians 3:12-13). In teaching His disciples what is commonly known as “The Lord’s Prayer,” the Lord had taught them to expect forgiveness from God as they forgive others (Matthew 6:12); and then immediately after the prayer, He reiterated the instruction and told the disciples of the consequences of their being unforgiving (Matthew 6:14-15). The Lord emphasized on being magnanimous in forgiving, in His instructions to Peter (Matthew 18:21-22); as well as taught it in His parable of the unforgiving servant (Matthew 18:23-35).

    So not retribution, demeaning, exclusion, or expulsion, but forgiveness and reconciliation in the spirit of being family and brotherhood should be the first course of action towards the offending Believers. In the next article we will look at the next step, the Lord outlined in Matthew 18:15-17.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 9 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 16 - Man is Incapable of Overcoming Satan - 6 / व्यवस्था और उद्धार – 16 - मनुष्य शैतान के सामने असमर्थ है - 6

 

व्यवस्था और उद्धार – 16 - व्यवस्था की सीमाएँ – 8

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? - 8

 

मनुष्य, अपने आप से, शैतान के सामने असमर्थ है - 6 

 

मनुष्य क्यों अपनी शक्ति और युक्ति द्वारा शैतान का सामना कर पाने और उसपर विजयी होने में असमर्थ है, इसे हम तीन बातों के अंतर्गत देखते और सीखते चले आ रहे हैं, जो हैं:

(i) परमेश्वर और उसकी बातें सर्वदा अपरिवर्तनीय तथा अटल और सर्वदा लागू रहती हैं; परमेश्वर जब किसी को कुछ उपहार या वरदान देता है, तो फिर उसे वापस कभी नहीं लेता है। 

(ii) मनुष्यों की तुलना में स्‍वर्गदूतों के कुछ गुण।  

(iii) मनुष्य और स्‍वर्गदूतों का तुलनात्मक स्तर या स्थान।

और हम इनमें से पहली दो पहली दो बातों को देख चुके हैं। आज हम तीसरी बात को देखेंगे, और फिर अगले लेख से इन तीनों बातों के निष्कर्ष और तात्पर्य को देखेंगे।


(iii) मनुष्य और स्‍वर्गदूतों का तुलनात्मक स्तर या स्थान: मनुष्य शैतान का सामना करने में असमर्थ है, क्योंकि अपनी सृष्टि से ही वह स्‍वर्गदूतों से कम सामर्थी और निचले स्तर का बनाया गया है। इसे थोड़ा बारीकी से समझना होगा:

 

प्रभु यीशु मसीह, पृथ्वी के अपने शारीरिक रूप में, पूर्णतः परमेश्वर भी था, और पूर्णतः मनुष्य भी। परमेश्वर होते हुए भी, पृथ्वी पर आने के समय वह अपने परमेश्वरत्व को छोड़ कर, अपने आप को शून्य कर के, मनुष्य का रूप लेकर, मनुष्य की समानता में पृथ्वी पर आ गया (फिलिप्पियों 2:5-8)। 


पृथ्वी पर मनुष्य के रूप में उसके स्तर के विषय इब्रानियों 2:6-10 देखिए: “6:वरन किसी ने कहीं, यह गवाही दी है, कि मनुष्य क्या है, कि तू उस की सुधि लेता है? या मनुष्य का पुत्र क्या है, कि तू उस पर दृष्टि करता है? 7: तू ने उसे स्‍वर्गदूतों से कुछ ही कम किया; तू ने उस पर महिमा और आदर का मुकुट रखा और उसे अपने हाथों के कामों पर अधिकार दिया। 8: तू ने सब कुछ उसके पांवों के नीचे कर दिया: इसलिये जब कि उसने सब कुछ उसके आधीन कर दिया, तो उसने कुछ भी रख न छोड़ा, जो उसके आधीन न हो: पर हम अब तक सब कुछ उसके आधीन नहीं देखते। 9: पर हम यीशु को जो स्‍वर्गदूतों से कुछ ही कम किया गया था, मृत्यु का दुख उठाने के कारण महिमा और आदर का मुकुट पहने हुए देखते हैं; ताकि परमेश्वर के अनुग्रह से हर एक मनुष्य के लिये मृत्यु का स्वाद चखे। 10: क्योंकि जिस के लिये सब कुछ है, और जिस के द्वारा सब कुछ है, उसे यही अच्छा लगा कि जब वह बहुत से पुत्रों को महिमा में पहुंचाए, तो उन के उद्धार के कर्ता को दुख उठाने के द्वारा सिद्ध करे।” 


यहाँ पद 8-10 में यह प्रकट है कि यह खंड प्रभु यीशु के विषय है, और इस संदर्भ के साथ पद 6 में “मनुष्य का पुत्र” भी प्रभु यीशु ही है, जो सुसमाचारों में उसका एक उपनाम था, जिसे उसने स्वयं भी अपने लिया प्रयोग किया है (मत्ती 8:20; 9:6; 12:8; मत्ती 16:13)। फिर पद 7 में उसके विषय लिखा गया है कि पृथ्वी पर भेजे जाने पर परमेश्वर ने “मनुष्य के पुत्र” अर्थात प्रभु यीशु को “स्‍वर्गदूतों से कुछ ही कम किया है”। अर्थात, अपनी सांसारिक पार्थिव देह में, मनुष्यों की समानता में होते हुए वह स्‍वर्गदूतों से (एकवचन ‘स्वर्गदूत’ - कोई विशिष्ट स्वर्गदूत नहीं; वरन बहुवचन ‘स्‍वर्गदूतों’ - सभी स्‍वर्गदूतों से) कुछ कम स्तर का हो गया। तात्पर्य यह कि मनुष्य, जिसकी समानता में प्रभु यीशु इस पृथ्वी पर आया, वह अपनी इस स्वाभाविक दशा में न केवल स्‍वर्गदूतों से कम सामर्थी है जैसा हमने ऊपर देखा है, वरन स्‍वर्गदूतों से कम स्तर का भी है। इसीलिए उद्धार पाए हुए मनुष्यों को परमेश्वर से दिए जाने वाले आदर में से एक है कि स्वर्गदूत, उनकी सेवा-टहल करने वाली आत्माएं बना दिए जाते हैं (इब्रानियों 1:14)। यदि सृष्टि के स्वाभाविक क्रम में मनुष्य की वरीयता स्‍वर्गदूतों से ऊपर होती, तो फिर उनके मनुष्यों की सेवा-टहल करने वाले बनाए जाने में मनुष्यों को क्या विशेष आदर मिलता? किन्तु उद्धार पाकर, परमेश्वर की संतान (यूहन्ना 1:12-13) हो जाने के कारण, अब उन उद्धार पाए हुओं के लिए वरीयता क्रम बदल दिया गया है; अब उद्धार पाया हुआ मनुष्य ऊपर और आज्ञाकारी स्वर्गदूत उनसे कम स्तर के कर हो जाते हैं।


इन तीनों बातों को देखने के बाद, अब हम अपने उस मूल विषय पर लौट सकते हैं, जिस से यह विश्लेषण आरम्भ हुआ था, कि निष्पक्ष, खरा, न्यायी, और बुराई तथा पाप से घृणा करने वाला परमेश्वर प्रेरितों 17:30 में यह क्यों कहता है कि यदि लोग अपने पापों के लिये पश्चाताप करने को तैयार हैं, तो परमेश्वर उनके पापों को “अज्ञानता के समयों में किये गये पाप” मानकर, उनके प्रति आनाकानी करके, उनके लिये दण्ड देने के स्थान पर उन्हें क्षमा करने को तैयार है। 


जब पाप और बुराई से घृणा करने वाला परमेश्वर कृपालु और दयालु हो कर पापों को क्षमा करने के लिये तैयार है, तो उसकी इस उदारता और अवसर का लाभ क्यों न उठाया जाए? यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 16 - The Law’s Limitations – 8

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Why The Law Cannot Save Us – 8


Man, on his own, is Incapable of Overcoming Satan - 6


In the previous articles we have been looking into and learning why man, on his own, by his strength and abilities, is incapable of standing up to Satan and overcoming him. We have been considering it under three points; they are:

(i) God and His Word are eternally unchanging, unalterable, firmly established and applicable; what He grants always remains irrevocable and in effect. 

(ii) Some characteristics of angels, in comparison to humans;

(iii) The comparative level or status of humans and angels.

and have seen the first two of these three points. Today we will see the third point, and then from the next article will look at the conclusions of these points and what we can derive from them.


(iii) The comparative level or place of humans and angels: Man is incapable of facing Satan, because from his creation he has not only been made less powerful than angels, but of a lesser status than the angels as well. This has to be understood a little more closely:


The Lord Jesus Christ, in his physical form on earth, was also wholly God, and wholly human. Being God, He emptied Himself when He came to earth in the form of man, and took upon Himself the likeness of man (Philippians 2:5-8).


Regarding His status as a man on earth, ponder over Hebrews 2:6-10: “6: But one testified in a certain place, saying: "What is man that You are mindful of him, Or the son of man that You take care of him? 7: You have made him a little lower than the angels; You have crowned him with glory and honor, and set him over the works of Your hands. 8: You have put all things in subjection under his feet." For in that He put all in subjection under him, He left nothing that is not put under him. But now we do not yet see all things put under him. 9: But we see Jesus, who was made a little lower than the angels, for the suffering of death crowned with glory and honor, that He, by the grace of God, might taste death for everyone. 10: For it was fitting for Him, for whom are all things and by whom are all things, in bringing many sons to glory, to make the captain of their salvation perfect through sufferings."


Here in verses 8–10 it is clear that this section is about the Lord Jesus, and in this context the phrase "Son of Man" in verse 6 is used for the Lord Jesus, a phrase used for Him, and also by Him in the Gospels. He often called himself by this name (e.g., Matthew 8:20; 9:6; 12:8; Matthew 16:13). Then in verse 7 it is written about him that when He was sent to earth, God made the "Son of man" i.e., Lord Jesus "a little lower than the angels". Implying that in His earthly body, being in the likeness of humans, He became somewhat lower than the angels (not singular 'angel' - i.e., not a specific angel; but plural 'angels' - i.e., all angels). This means that man, in whose likeness the Lord Jesus came to this earth, is not only less powerful than the angels in his natural state, as we have seen above; but is also of a lower status than the angels. That is why one of the God-given honor for saved humans is that angels are made their ministering spirits, to serve them (Hebrews 1:14). If, in the natural order of creation, man already possessed a superiority over angels, then how could it be a special honor for humans to have angels as ministering spirits for them? But having been saved, having become children of God (John 1:12-13), the created order of superiority, for those who are saved is now changed; now the saved man is elevated above and the obedient angels are made lower than him.


Having seen these three things, now we can return to our original point, the one from which this analysis started, that why does the impartial, honest, just God who hates evil and sin, say in Acts 17:30 that if people are willing to repent of their sins, then He is ready to consider their sins as those “done in times of ignorance” and overlook them.


If the God who hates sin and evil is willing to be gracious and merciful and forgive sins, then why shouldn’t one take the benefit of this opportunity and His benevolence? If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language