ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

धरती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
धरती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 24 जनवरी 2020

जीवन



      कुछ वर्ष पहले, हमारे निवास स्थान पर शरद ऋतु असामान्य लंबे समय तक रही और दो सप्ताह तक बाहर का तापमान शून्य से बहुत नीचे, -20oC रहा। एक बहुत ही ठंडी प्रातः, रात्रि की शान्ति को दर्जनों, या सैंकड़ों पक्षियों के चहचहाहट ने भंग किया; वे सभी ऊँची आवाज़ में अपना अपना गीत गा रहे थे। यदि मुझे सही बात पता नहीं होती, तो मैं तो यही मानता कि वे अपने सृष्टिकर्ता से माँग कर रहे थे कि अब तो इस सर्दी को समाप्त करके  गर्म मौसम को ले आए।

      पक्षी विशेषज्ञ हमें बताते हैं कि शरद ऋतु के अंत के निकट जो पक्षियों का कोलाहल हम सुनते हैं, वह अधिकांशतः नर पक्षियों द्वारा मादाओं को आकर्षित करने और अपने-अपने क्षेत्र स्थापित करने के लिए किया जाता है। उनके इस चहचहाने ने मुझे स्मरण दिलाया कि परमेश्वर ने अपनी सृष्टि का बारीकी से समंजन किया है जिससे जीवन बना रहे और बढ़ता रहे – क्योंकि वह जीवन का परमेश्वर है।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में भजन 104 में, जो परमेश्वर की फूलती-फलती धरती को लेकर परमेश्वर की स्तुति करने का भजन है, भजनकार ने यह कहकर आरंभ किया कि, “हे मेरे मन, तू यहोवा को धन्य कह!...” (भजन 104:1); फिर उसने आगे लिखा, “उनके पास आकाश के पक्षी बसेरा करते, और डालियों के बीच में से बोलते हैं”(भजन 104:12)।

      चहचहाते और बसेरा करते हुए पक्षियों से लेकर समुद्र के अनगिनत जलचरों तक (पद 25)हमें चारों ओर सृष्टिकर्ता परमेश्वर पिता की स्तुति और आराधना करने के कारण दिखाई देते हैं, उसके द्वारा जीवन को बनाए रखने और फूलता-फलता रखने के कार्यों के द्वारा। - जैफ ओलसन

और वही सब वस्‍तुओं में प्रथम है, और सब वस्तुएं उसी में स्थिर रहती हैं। - कुलुस्सियों1:17

क्योंकि उसके अनदेखे गुण, अर्थात उस की सनातन सामर्थ, और परमेश्वरत्व जगत की सृष्टि के समय से उसके कामों के द्वारा देखने में आते हैं... – रोमियों 1:20

बाइबल पाठ: भजन 104:1-12, 24-30
Psalms 104:1 हे मेरे मन, तू यहोवा को धन्य कह! हे मेरे परमेश्वर यहोवा, तू अत्यन्त महान है! तू वैभव और ऐश्वर्य का वस्त्र पहिने हुए है,
Psalms 104:2 जो उजियाले को चादर के समान ओढ़े रहता है, और आकाश को तम्बू के समान ताने रहता है,
Psalms 104:3 जो अपनी अटारियों की कड़ियां जल में धरता है, और मेघों को अपना रथ बनाता है, और पवन के पंखों पर चलता है,
Psalms 104:4 जो पवनों को अपने दूत, और धधकती आग को अपने टहलुए बनाता है।
Psalms 104:5 तू ने पृथ्वी को उसकी नींव पर स्थिर किया है, ताकि वह कभी न डगमगाए।
Psalms 104:6 तू ने उसको गहिरे सागर से ढांप दिया है जैसे वस्त्र से; जल पहाड़ों के ऊपर ठहर गया।
Psalms 104:7 तेरी घुड़की से वह भाग गया; तेरे गरजने का शब्द सुनते ही, वह उतावली कर के बह गया।
Psalms 104:8 वह पहाड़ों पर चढ़ गया, और तराईयों के मार्ग से उस स्थान में उतर गया जिसे तू ने उसके लिये तैयार किया था।
Psalms 104:9 तू ने एक सिवाना ठहराया जिस को वह नहीं लांघ सकता है, और न फिरकर स्थल को ढांप सकता है।
Psalms 104:10 तू नालों में सोतों को बहाता है; वे पहाड़ों के बीच से बहते हैं,
Psalms 104:11 उन से मैदान के सब जीव- जन्तु जल पीते हैं; जंगली गदहे भी अपनी प्यास बुझा लेते हैं।
Psalms 104:12 उनके पास आकाश के पक्षी बसेरा करते, और डालियों के बीच में से बोलते हैं।
Psalms 104:24 हे यहोवा तेरे काम अनगिनित हैं! इन सब वस्तुओं को तू ने बुद्धि से बनाया है; पृथ्वी तेरी सम्पत्ति से परिपूर्ण है।
Psalms 104:25 इसी प्रकार समुद्र बड़ा और बहुत ही चौड़ा है, और उस में अनगिनित जलचर जीव- जन्तु, क्या छोटे, क्या बड़े भरे पड़े हैं।
Psalms 104:26 उस में जहाज भी आते जाते हैं, और लिव्यातान भी जिसे तू ने वहां खेलने के लिये बनाया है।
Psalms 104:27 इन सब को तेरा ही आसरा है, कि तू उनका आहार समय पर दिया करे।
Psalms 104:28 तू उन्हें देता हे, वे चुन लेते हैं; तू अपनी मुट्ठी खोलता है और वे उत्तम पदार्थों से तृप्त होते हैं।
Psalms 104:29 तू मुख फेर लेता है, और वे घबरा जाते हैं; तू उनकी सांस ले लेता है, और उनके प्राण छूट जाते हैं और मिट्टी में फिर मिल जाते हैं।
Psalms 104:30 फिर तू अपनी ओर से सांस भेजता है, और वे सिरजे जाते हैं; और तू धरती को नया कर देता है।

एक साल में बाइबल: 
  • निर्गमन 9-11
  • मत्ती 15:21-39



गुरुवार, 24 दिसंबर 2015

उस रात


   साइमन नेदेरलैण्ड्स से आकर अमेरिका में बस गया था, उसकी पत्नी अमेरिका से ही थी और तीनों बच्चे भी अमेरिका में ही पैदा हुए। बड़े होकर साइमन की बेटी जेनि ने पनामा निवासी रोबर्टो से विवाह किया, एक बेटे बिल ने पुर्तगाल की वानिया से और दूसरे बेटे ल्यूकास ने दक्षिणी कोरिया की बोरा से। क्रिसमस की संध्या को जब परिवार के सभी जन एकत्रित हुए तो उन सब ने अपनी अपनी मूल भाषा में क्रिसमस के गीत गाए। उस रात उस परिवार द्वारा परमेश्वर के पुत्र का जन्म दिन अलग अलग भाषाओं लेकिन एक ही उद्देश्य के लिए मधुर स्वरों में मनाया गया।

   दो हज़ार वर्ष पहले एक शांत रात की खामोशी स्वर्गदूतों के गीत से टूटी जब उन स्वर्गदूतों ने चरवाहों को बताया कि एक बालक उत्पन्न हुआ है: "तब स्वर्गदूत ने उन से कहा, मत डरो; क्योंकि देखो मैं तुम्हें बड़े आनन्द का सुसमाचार सुनाता हूं जो सब लोगों के लिये होगा। कि आज दाऊद के नगर में तुम्हारे लिये एक उद्धारकर्ता जन्मा है, और यही मसीह प्रभु है" (लूका 2:10-11) और फिर वे स्वर्गदुत परमेश्वर की महिमा के लिए स्तुतिगान करने लगे (लूका 2:13-14)।

   परमेश्वर की अनुग्रहपूर्ण भेंट, उसका पुत्र, जिसके आगमन का समाचार उस रात सुनाया गया, वह समस्त मानव-जाति के उद्धार और पाप-क्षमा के लिए आया था (तीतुस 2:11-14; प्रकाशितवाक्य 5:9-10), "क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए" (यूहन्ना 3:16)। - सिंडी हैस कैस्पर


जब स्वर्ग का राजा धरती पर तारणहार बनकर जन्मा तो स्वर्गदूत धरती पर उसकी स्तुति करने आ गए।

और वे यह नया गीत गाने लगे, कि तू इस पुस्‍तक के लेने, और उसकी मुहरें खोलने के योग्य है; क्योंकि तू ने वध हो कर अपने लोहू से हर एक कुल, और भाषा, और लोग, और जाति में से परमेश्वर के लिये लोगों को मोल लिया है। - प्रकाशितवाक्य 5:9

बाइबल पाठ:  लूका 2:1-14
Luke 2:1 उन दिनों में औगूस्‍तुस कैसर की ओर से आज्ञा निकली, कि सारे जगत के लोगों के नाम लिखे जाएं। 
Luke 2:2 यह पहिली नाम लिखाई उस समय हुई, जब क्‍विरिनियुस सूरिया का हाकिम था। 
Luke 2:3 और सब लोग नाम लिखवाने के लिये अपने अपने नगर को गए। 
Luke 2:4 सो यूसुफ भी इसलिये कि वह दाऊद के घराने और वंश का था, गलील के नासरत नगर से यहूदिया में दाऊद के नगर बैतलहम को गया। 
Luke 2:5 कि अपनी मंगेतर मरियम के साथ जो गर्भवती थी नाम लिखवाए। 
Luke 2:6 उन के वहां रहते हुए उसके जनने के दिन पूरे हुए। 
Luke 2:7 और वह अपना पहिलौठा पुत्र जनी और उसे कपड़े में लपेटकर चरनी में रखा: क्योंकि उन के लिये सराय में जगह न थी। 
Luke 2:8 और उस देश में कितने गड़ेरिये थे, जो रात को मैदान में रहकर अपने झुण्ड का पहरा देते थे। 
Luke 2:9 और प्रभु का एक दूत उन के पास आ खड़ा हुआ; और प्रभु का तेज उन के चारों ओर चमका, और वे बहुत डर गए। 
Luke 2:10 तब स्वर्गदूत ने उन से कहा, मत डरो; क्योंकि देखो मैं तुम्हें बड़े आनन्द का सुसमाचार सुनाता हूं जो सब लोगों के लिये होगा। 
Luke 2:11 कि आज दाऊद के नगर में तुम्हारे लिये एक उद्धारकर्ता जन्मा है, और यही मसीह प्रभु है। 
Luke 2:12 और इस का तुम्हारे लिये यह पता है, कि तुम एक बालक को कपड़े में लिपटा हुआ और चरनी में पड़ा पाओगे। 
Luke 2:13 तब एकाएक उस स्वर्गदूत के साथ स्‍वर्गदूतों का दल परमेश्वर की स्‍तुति करते हुए और यह कहते दिखाई दिया। 
Luke 2:14 कि आकाश में परमेश्वर की महिमा और पृथ्वी पर उन मनुष्यों में जिनसे वह प्रसन्न है शान्‍ति हो।

एक साल में बाइबल: 
  • हबक्कूक 1-3
  • प्रकाशितवाक्य 15


रविवार, 27 मार्च 2011

अतीत बदला गया

प्रभु यीशु के जन्म से लगभग ४०० वर्ष पूर्व, युनानी कवि अगाथन ने कहा था, "परमेश्वर भी अतीत को बदल नहीं सकता।" एतिहासिक दृष्टिकोण से यह बात सही है, जो बीत चुका है उसे बदला नहीं जा सकता। लेकिन जब परमेश्वर ने अपने पुत्र को क्रुस पर मरने भेजा, तो उसने हमारे पापमय अतीत को मिटा देने का मार्ग तैयार कर दिया।

जो प्रभु यीशु ने हमारे लिए किया, डौनलड बार्नहाउस उसका वर्णन इन शब्दों में करते हैं: "जैसे, यदि समुद्रतल में कोई छेद या दरार समुद्र के पानी को धरती की गहराईयों में धधकती हुई ज्वालओं तक जाने दे, तो उसके कारण होने वाले विस्फोट से यह धरती फट जाएगी; वैसे ही प्रभु यीशु मसीह के मारे जाने और जी उठने के द्वारा अतीत की पर्तें फट गईं और अनन्त काल अतीत में बह निकला, अतीत की सब बातों को उथल-पुथल और टुकड़े टुकड़े कर दिया। यीशु ने प्रत्येक विश्वास करने वाले के अतीत को लिया, अपने लहू से उसे धो कर साफ किया और उसके जीवन को ऐसा बदल डाला कि अब वह समय की सीमाओं मे बन्धा नहीं रहा वरन अनन्त जीवन उसमें आ गया।"

कवि ने कहा, "काश कोई ऐसा स्थान होता जहाँ पुनः आरंभ संभव हो पाता।" ऐसा स्थान है - प्रभु यीशु में, क्योंकि "...यीशु मसीह का लोहू हमें सब पापों से शुद्ध करता है" (१ यूहन्ना १:७) और "सो यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्‍टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं।" (२ कुरिन्थियों ५:१७)

यही सुसमाचार का चमत्कार है। जिन्हों ने मसीह यीशु के पाप क्षमा के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, उनके लिए उसने "विधियों का वह लेख जो हमारे नाम पर और हमारे विरोध में या मिटा डाला, और उस को क्रूस पर कीलों से जड़ कर सामने से हटा दिया है। " (कुलुस्सियों २:१४)

परमेश्वर ने हमारे पापमय अतीत को पूर्णतः साफ कर दिया है। - पौल वैन गोर्डर


प्रभु का उद्धार घोर पापी को भी उत्तम संत बना देता है।

जो पाप से अज्ञात था, उसी को उस ने हमारे लिये पाप ठहराया, कि हम उस में होकर परमेश्वर की धामिर्कता बन जाएं। - २ कुरिन्थियों ५:२१


बाइबल पाठ:

Col 2:1 मैं चाहता हूं कि तुम जान लो, कि तुम्हारे और उन के जो लौदीकिया में हैं, और उन सब के लिये जिन्‍होंने मेरा शारीरिक मुंह नहीं देखा मैं कैसा परिश्रम करता हूं।
Col 2:2 ताकि उन के मनों में शान्‍ति हो और वे प्रेम से आपस में गठे रहें, और वे पूरी समझ का सारा धन प्राप्‍त करें, और परमेश्वर पिता के भेद को अर्थात मसीह को पहिचान लें।
Col 2:3 जिस में बुद्धि और ज्ञान के सारे भण्‍डार छिपे हुए हैं।
Col 2:4 यह मैं इसलिये कहता हूं, कि कोई मनुष्य तुम्हें लुभाने वाली बातों से धोखा न दे।
Col 2:5 क्‍योंकि मैं यदि शरीर के भाव से तुम से दूर हूं, तौभी आत्मिक भाव से तुम्हारे निकट हूं, और तुम्हारे विधि-अनुसार चरित्र और तुम्हारे विश्वास की जो मसीह में है दृढ़ता देखकर प्रसन्न होता हूं।
Col 2:6 सो जैसे तुम ने मसीह यीशु को प्रभु करके ग्रहण कर लिया है, वैसे ही उसी में चलते रहो।
Col 2:7 और उसी में जड़ पकड़ते और बढ़ते जाओ, और जैसे तुम सिखाए गए वैसे ही विश्वास में दृढ़ होते जाओ, और अत्यन्‍त धन्यवाद करते रहो।
Col 2:8 चौकस रहो कि कोई तुम्हें उस तत्‍व-ज्ञान और व्यर्थ धोखे के द्वारा अहेर न करे ले, जो मनुष्यों के परम्पराई मत और संसार की आदि शिक्षा के अनुसार है, पर मसीह के अनुसार नहीं।
Col 2:9 क्‍योंकि उस में ईश्वरत्‍व की सारी परिपूर्णता सदेह वास करती है।
Col 2:10 और तुम उसी में भरपूर हो गए हो जो सारी प्रधानता और अधिकार का शिरोमणि है।
Col 2:11 उसी में तुम्हारा ऐसा खतना हुआ है, जो हाथ से नहीं होता, अर्थात मसीह का खतना, जिस से शारीरिक देह उतार दी जाती है।
Col 2:12 और उसी के साथ बपतिस्मे में गाड़े गए, और उसी में परमेश्वर की शक्ति पर विश्वास करके, जिस ने उस को मरे हुओं में से जिलाया, उसके साथ जी भी उठे।
Col 2:13 और उस ने तुम्हें भी, जो अपने अपराधों, और अपने शरीर की खतनारिहत दशा में मुर्दा थे, उसे साथ जिलाया, और हमारे सब अपराधों को क्षमा किया।
Col 2:14 और विधियों का वह लेख जो हमारे नाम पर और हमारे विरोध में या मिटा डाला, और उस को क्रूस पर कीलों से जड़ कर सामने से हटा दिया है।

एक साल में बाइबल:
  • न्यायियों १-३
  • लूका ४:१-३०