ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मन-फिराव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मन-फिराव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

Growth through God’s Word - Teachings Related to the Gospel – 3 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 3

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 3

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 3

 

    परमेश्वर के वचन से मसीही की बढ़ोतरी की इस श्रृंखला में, हमने आरंभिक विचारों में देखा था कि कलीसिया, विशेषकर पहली कलीसिया, का इतिहास हमें स्पष्ट दिखाता है कि परमेश्वर के शुद्ध, बिना मिलावट के वचन के प्रचार करने, सिखाने, और उसका पालन करने के द्वारा मसीही विश्वास तेजी से फैला, मसीही विश्वासियों की आत्मिक उन्नति हुई, और सारे सँसार भर में कलीसियाओं या मण्डलियों की स्थापना और बढ़ोतरी हुई। बाइबल हमें यह भी सिखाती है कि मसीही विश्वासियों तथा कलीसियाओं में वचन की सही सेवकाई, उनकी उन्नति और बढ़ोतरी के लिए अनिवार्य है। हमने यह भी देखा है कि ऐसा होने के लिए तीन प्रकार की बाइबल की शिक्षाओं का कलीसियाओं और विश्वासियों के मध्य में दिया जाना आवश्यक है। ये तीन प्रकार की शिक्षाएँ हैं, सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ, छः आरंभिक बातों की शिक्षाएँ, और मसीही जीवन से संबंधित शिक्षाएँ। इन तीनों में से हमने पहले प्रकार की, सुसमाचार से संबंधित शिक्षा के बारे में बाइबल में से देखना और सीखना आरंभ किया है।

    अभी तक हमने देखा है कि सुसमाचार किसी साँसारिक या पार्थिव लाभ और समृद्धि के बारे में नहीं है, बल्कि परमेश्वर के राज्य के बारे में है, जिसे परमेश्वर ने उसके पुत्र प्रभु यीशु मसीह के कार्य और सेवकाई के द्वारा सभी के लिए उपलब्ध करवाया है, कंगालों और सताए हुओं के लिए भी। प्रभु यीशु ने अपनी पृथ्वी की सेवकाई का आरम्भ सुसमाचार प्रचार के साथ किया, और उनकी सेवकाई के आरम्भ ने अंत के समय के आरम्भ होने की भी सूचना दी है। पिछले लेख में हमने देखा है कि सुसमाचार को प्रभावी होने के लिए दो बातें, वास्तविक मन-फिराना या पश्चाताप करना, और सुसमाचार पर विश्वास करना, दोनों का होना अनिवार्य है; और हम इन दोनों के बारे में बाइबल में से सीखेंगे। हमने पहले मन-फिराने या पश्चाताप करने के बारे में सीखना आरंभ किया है, और इसके बाद हम विश्वास करने के बारे में समझेंगे।

    परमेश्वर के वचन में प्रभु यीशु मसीह की पृथ्वी की सेवकाई और सुसमाचार के संदर्भ में, जब हम पश्चाताप या मन-फिराव को देखते हैं, तो हमें पता चलता है कि सुसमाचार के प्रभावी प्रचार और पालन के लिए वास्तविक पश्चाताप कितना अनिवार्य और आधारभूत है। इन पर ध्यान कीजिए:

  • प्रभु यीशु मसीह के अग्रदूत, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के प्रचार और सेवकाई में, जो लोगों को प्रभु यीशु की सेवकाई के लिए तैयार करने के लिए थी, प्रथम और प्रमुख विषय पापों से पश्चाताप करना था (मत्ती 3:1-2)। वह केवल उन्हीं को बपतिस्मा देता था जो अपने पापों का अंगीकार करते थे (मत्ती 3:6)। उसने फरीसियों को बपतिस्मा देने से मना कर दिया, क्योंकि वे बस एक औपचारिकता को पूरा करना चाह रहे थे, और यूहन्ना ने उन से कहा कि पहले अपने जीवनों में पश्चाताप को दिखाएं (मत्ती 3:7-12)।

  • प्रभु यीशु की सेवकाई और प्रचार का आरम्भिक विषय मन-फिराव या पश्चाताप करना था (मरकुस 1:15)। यह प्रभु यीशु के स्वर्गारोहण से पहले शिष्यों को उनके द्वारा दिए गए अंतिम निर्देशों का भी भाग था (लूका 24:47)। अर्थात, प्रभु यीशु की सेवकाई का आरंभ और समापन दोनों ही पश्चाताप से संबंधित प्रचार के साथ हुए, और उन्होंने यही बात अपने शिष्यों को भी आगे सारे सँसार में ले जाने के लिए सौंप दी।

  • प्रभु यीशु के शिष्य, जब उन्हें प्रभु द्वारा पहली बार सेवकाई के लिए भेजा गया, तो अपनी उस पहली सेवकाई के दौरान उन्होंने मन-फिराव का भी प्रचार किया (मरकुस 6:7-12)।

  • पश्चाताप ही पिन्तेकुस्त के दिन पतरस द्वारा यरूशलेम में व्यवस्था का पालन करने के लिए एकत्रित हुए (प्रेरितों 2:37-38) भक्त यहूदियों (प्रेरितों 2:5) को किए गए प्रचार का विषय था, जिसके द्वारा पहली कलीसिया का जन्म हुआ। यह ध्यान देने के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण बात है; पतरस के प्रचार संदेश को सुनकर इन भक्त यहूदियों के, जो यरूशलेम में व्यवस्था का पालन करने के लिए आए थे, हृदय छिद गए। दूसरे शब्दों में, पतरस के प्रचार सन्देश के द्वारा उन्हें यह एहसास हुआ कि उनका यरूशलेम में इन रीतियों को पूरा करने के लिए एकत्रित होना अपर्याप्त और व्यर्थ था; और तब पतरस उन से पापों से पश्चाताप करने के लिए कहता है। यह स्पष्ट दिखाता है कि उनका भक्त होना, और व्यवस्था की बातों को पूरा करना, पर्याप्त नहीं था; और उन्होंने भी अपने हृदयों में इस बात को समझा, इसीलिए वे यह जानने के लिए कि अपने अन्दर के इस खाली स्थान को भरने के लिए उन्हें अब और क्या करना है, पतरस के सामने पुकार उठे, “हम क्या करें?”

  • पौलुस के परिवर्तित होने के बाद, पौलुस की सेवकाई का विषय भी मन-फिराव और प्रभु यीशु में विश्वास करना ही थे (प्रेरितों 20:21)।

  • पुराने नियम के परमेश्वर के नबियों के प्रचार का विषय भी मन-फिराव ही था (यिर्मयाह 25:4-5)।

    बहुधा यह देखा जाता है कि लोग कहते हैं कि उन्होंने पश्चाताप किया है, मन-फिराव के लिए प्रार्थना की है, और सुसमाचार में विश्वास किया है, किन्तु उनके जीवन उनके इन दावों की पुष्टि नहीं करते हैं। तो फिर हम उनके इन दावों की वास्तविकता को कैसे पहचान सकते हैं? बाइबल हमें दिखाती है कि वास्तविक पश्चाताप के साथ कोई ऐसी गतिविधि भी होती है जो मन-फिराव के सच्चे होने की पुष्टि करती है। हम इसके बारे में अगले लेख में देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Gospel – 3

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Gospel – 3

 

    In this series on Christian’s growth through God’s Word, in the preliminary considerations, we had seen that the history of the Church, especially of the first Church, very clearly shows us that the preaching, teaching, and obedience of the pure, unadulterated Word of God resulted in a rapid spread of the Christian Faith, of spiritual maturity of the Christian Believers, and the establishing and growth the Church or Assemblies all over the world. The Bible also teaches that a proper ministry of God’s Word amongst the Christian Believers, and in the Church is necessary for the spiritual maturity of the Believers and the growth of the Church. We have also seen that for this to happen there are three categories of Biblical teachings that are essential and ought to be given amongst Believers and in Churches. These categories are, teachings related to the gospel, about the six basic principles, and those about Christian living. Of these three categories, we have begun considering and learning from the Bible about the first one, teachings related to the gospel.

    We have seen so far that the gospel is not about any earthly or temporal gains or prosperity, but about the Kingdom of God, which has been made available by God to everyone, including the poor and the oppressed, through the work and ministry of God’s Son, the Lord Jesus Christ. The Lord Jesus began His earthly ministry by preaching the gospel, and the beginning of His ministry also marked the beginning of the end times. In the last article we have seen that for the gospel to be effective two things, sincere repentance and believing in the gospel, both are essential; and that we will learn about both of them from the Bible. We have first started to learn what the Bible says about repentance, and then we will take up learning what it means to believe.

    In context of the Lord Jesus’s earthly ministry and the gospel in God’s Word, when we look up about repentance, we realise how essential, and integral to the efficacy of the gospel the preaching and practice of sincere repentance is. Consider the following:

  • The first and main subject of the preaching and ministry of the forerunner of the Lord Jesus, John the Baptist, to prepare the people for the ministry of the Lord Jesus, was repentance from sins (Matthew 3:1-2). He only baptized those who confessed their sins (Matthew 3:6); and refused to baptize the Pharisees who wanted to get it done perfunctorily, asking them to first demonstrate repentance in their lives (Matthew 3:7-12).

  • Repentance was the opening subject of the preaching and ministry of the Lord Jesus (Mark 1:15). It was also a part of the last instructions given by the Lord to His disciples before His ascension (Luke 24:47). So, the Lord Jesus’s earthly ministry began and closed with preaching about repentance, and He handed over the same to His disciples to carry forth into the world.

  • The disciples of the Lord Jesus, when they were first sent out for ministry by the Lord, they preached about repentance during their ministry (Mark 6:7-12).

  • Repentance was the subject of Peter’s first sermon on the day of Pentecost to the devout Jews (Acts 2:5) gathered in Jerusalem to fulfil the Law (Acts 2:37-38), through which the first Church was born. This is something very important to note; it was these devout Jews who had come to fulfil the Law, who, on hearing Peter’s sermon were cut to the heart. In other words, through Peter’s sermon they realized the inadequacy and futility of their gathering in Jerusalem to fulfil the rituals; and it is to them that Peter exhorts that they must repent of their sins. This clearly implies that their being devout, and their fulfilling the requirements of the Law, was not enough; and even they in their hearts realized this, therefore they cried out to know from Peter, what was it that they needed to do to fill this void within them.

  • Repentance and faith towards the Lord Jesus were the subjects of the ministry of Paul, after his conversion (Acts 20:21).  

  • Repentance was the theme of the preaching, even of the prophets of the Old Testament (Jeremiah 25:4-5).

    It is often seen that people say they have repented, said the prayer for repentance, and have come to believe in the gospel, but their lives do not affirm their claims. How then, can we know about the genuineness of one’s repentance? The Bible shows us that genuine repentance is accompanied by some things that affirms the genuineness of the repentance. We will see about this in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins, and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 20 अप्रैल 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 46

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 6

मरे हुए कामों से मन फिराना – 2

 

    पिछले लेख में हमने इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरंभिक बातों में से पहली, अर्थात मरे हुए कामों से मन फिराना को देखना आरम्भ किया था। हमने सीखा था कि “मरे हुए काम” वे भले और धार्मिक दिखने वाले काम हैं जो मसीही करते तो हैं, और अकसर बहुत श्रद्धा और भक्ति के साथ करते हैं, किन्तु उन के करने से उन मसीहियों के आत्मिक जीवनों में कोई उन्नति नहीं होती है, कोई परिपक्वता नहीं आती है। यद्यपि इस प्रकार के कार्य इस धारणा के साथ किए जाते हैं कि उन से मसीहियों को परमेश्वर से प्रशंसा और आशीष प्राप्त होगी, किन्तु मसीहियों के जीवन में वे व्यर्थ और निष्फल ही रहते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये उन  के लिए परमेश्वर द्वारा निर्धारित किए हुए कार्य नहीं हैं, बल्कि वे कार्य हैं जो उन मसीहियों ने अपनी ही कल्पना के अनुसार अपने लिए निर्धारित कर लिए हैं, और वे उन्हें अपनी ही बुद्धि और समझ के अनुसार करते हैं, न कि परमेश्वर की आज्ञाकारिता में, और फिर उन कार्यों को परमेश्वर पर थोप देते हैं कि उन्हें उन के लिए प्रतिफल दिए जाएँ।

    अधिकांशतः ये कार्य शैतानी युक्तियाँ होते हैं जो मसीही को परमेश्वर के वचन का अध्ययन और पालन करने से, तथा उनके लिए परमेश्वर की इच्छा को समझने और जानने से दूर रखते हैं। बल्कि मसीहियों को बहका और भरमा कर उन्हें, परमेश्वर की आज्ञाओं के भेष में सिखाई जाने वाली मनुष्यों की आज्ञाओं तथा मनुष्यों द्वारा बनाए गए रीति-रिवाजों और परम्पराओं का पालन करने में डाल देते हैं। बाइबल हमें सिखाती है कि जो एकमात्र बात परमेश्वर को प्रसन्न करती है वह है उसकी तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता (व्यवस्थाविवरण 5:29; 1 शमूएल 15:22; यिर्मयाह 7:22-23)। परमेश्वर के नाम में किन्तु अपनी ही कल्पनाओं के अनुसार परन्तु की गई बातों से परमेश्वर बिल्कुल प्रसन्न नहीं होता है, चाहे वे धार्मिक, भक्तिपूर्ण, और भली ही क्यों न हों, और लोग उन्हें कितना भी क्यों ना सराहें। परमेश्वर ऐसे कामों के लिए कोई आशीष अथवा प्रतिफल नहीं देता है, वरन ऐसे काम, उन के करने वालों के लिए बहुत हानि उत्पन्न कर सकते हैं; और इसीलिए पहली आरंभिक बात है इस प्रकार के सभी कार्यों के करने से मन फिराना। आज से हम इसे बाइबल के कुछ उदाहरणों द्वारा देखना आरंभ करेंगे।

    इस प्रकार के अपनी ही कल्पना से किए गए, और न केवल व्यर्थ और निष्फल, वरन अनन्तकाल के लिए हानिकारक और विनाशक कामों का एक उदाहरण लोगों द्वारा स्वयं ही निर्धारित की गई वे सेवकाइयाँ हैं जिन्हें वे प्रभु के नाम में बड़े जोर-शोर और उत्साह से करते हैं (मत्ती 7:21-23)। प्रभु के “पहाड़ी उपदेश” से लिए गए इस खण्ड के लेख पर ध्यान कीजिए, प्रभु यीशु के स्वयं के शब्दों में, उन लोगों द्वारा की जा रही सेवकाइयाँ, अर्थात भविष्यवाणी करना, दुष्टात्माओं को निकालना, और अचम्भे के काम करना, ये सभी वास्तव में हुए थे। ये लोग प्रभु से यह नहीं कह रहे हैं कि उन्होंने उसके नाम में यह करने के प्रयास किये थे, बल्कि वे एक निश्चित कथन कह रहे हैं कि उन्होंने यह सब उसके नाम में किया, अर्थात वे यह सब करने में सफल रहे थे। साथ ही, उन्होंने यह सब प्रभु ही के नाम में किया था, न कि किसी अन्य देवी-देवता अथवा किसी व्यक्ति के नाम में, अपने नाम भी नहीं। लेकिन फिर भी उनके लिए प्रभु का उत्तर है “तब मैं उन से खुलकर कह दूंगा कि मैं ने तुम को कभी नहीं जाना, हे कुकर्म करने वालों, मेरे पास से चले जाओ” (मत्ती 7:23)। इतना सब करने के बाद भी प्रभु का उन से यह कहने का कारण मत्ती 7:21 में दिया गया है – ये काम पिता परमेश्वर की इच्छा में और उसके अनुसार नहीं किये गए थे। केवल वे ही जो परमेश्वर पिता की इच्छा के अनुसार चलते हैं, स्वर्ग में जाने पाएँगे; अन्य कोई नहीं, और अपने कामों के आधार पर तो कोई भी प्रवेश नहीं करेगा।

    यहाँ पर एक असमंजस हो सकता है कि प्रभु के नाम में इन लोगों के द्वारा ये कार्य करना कैसे संभव हुआ, और फिर भी उन्हें करने के लिए प्रभु ने उनकी सराहना नहीं की? उत्तर है कि शैतान के पास भी बड़े और सामर्थी काम करने की शक्ति है (2 थिस्सलुनीकियों 2:4, 9-10; प्रकाशितवाक्य 13:13-15)। शैतान ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का रूप धारण कर के, और उसके लोग मसीह के झूठे प्रेरितों, छल से काम करने वाले, और धर्म के सेवक बनकर आते हैं (2 कुरिन्थियों 11:13-15)। इन अपनी ही इच्छा और समझ के अनुसार काम करने वाले लोगों की सहायता शैतान और उसके लोग करते हैं कि वे आश्चर्यकर्म प्रतीत होने वाले ये कार्य इस गलतफहमी में रहते हुए करें कि वे परमेश्वर के लिए और परमेश्वर की सामर्थ्य से ये काम कर रहे हैं। इस परिस्थिति से बचने का एकमात्र मार्ग है परमेश्वर के साथ एक निकट का संपर्क और वार्तालाप बनाए रखना, उसकी इच्छा को जानना और पहचानना (रोमियों 12:1-2), और परमेश्वर से जानना कि उसने उन के लिए कौन सा काम निर्धारित किया है (इफिसियों 2:10)। यह तब ही संभव है जब परमेश्वर के वचन का अध्ययन करने को प्राथमिकता दी जाए। जब लोग परमेश्वर के वचन के अध्ययन में समय लगाते हैं, उसके वचन में होकर परमेश्वर के साथ वार्तालाप करते हैं, तब परमेश्वर पिता और प्रभु उनके साथ संगति करते हैं (यूहन्ना 14:21, 23)। प्रभु यीशु के सच्चे शिष्यों की यह प्रवृत्ति होती है कि वे उसके वचन में बने रहते हैं (1 यूहन्ना 2:3-5), और इससे वे सत्य को जान लेते हैं शैतान की युक्तियों से स्वतंत्र रहते हैं (यूहन्ना 8:31-32)। प्रभु के साथ संगति में बने रहने और परमेश्वर के वचन से भली-भाँति अवगत रहने के द्वारा मसीही न केवल शैतान द्वारा उन से वह करवाने से सुरक्षित रहेंगे जो परमेश्वर ने उन से करने के लिए नहीं कहा है, बल्कि यह भी जान लेंगे कि परमेश्वर क्या चाहता है कि वे करें, और क्या न करें। जो भी परमेश्वर की इच्छा में और उसके द्वारा निर्धारित तरीके से किया जाएगा, उस पर हमेशा परमेश्वर की आशीष होगी; शेष सब कुछ तिरस्कार कर के फेंक दिया जाएगा।

    यह एक प्रकार के “मरे हुए काम” हैं जिनसे सभी मसीहियों को मन फिराना है – अपनी ही इच्छा से स्वयं के लिए निर्धारित किये हुए कार्य, न कि परमेश्वर से पूछने, उसकी इच्छा पता पड़ने की प्रतीक्षा करने, और फिर वह करने के जो परमेश्वर करने को कहे। जो भी स्वयं को सही लगे उसे ही अपनी समझ के अनुसार करना, परमेश्वर को उसकी आज्ञाकारिता के द्वारा नहीं बल्कि अपने कार्यों से प्रभावित करने का प्रयास करना, और उसके वचन का अध्ययन करने तथा परमेश्वर की इच्छा जानने में उसके साथ समय न बिताना, असफलताओं और मुसीबतों को दावत देने की अचूक विधि है। अगले लेख में हम एक अन्य प्रकार के मरे हुए काम को देखेंगे जिस से मन फिराना है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 6

Repentance From Dead Works - 2

 

    In the previous article we began considering the first of the elementary principles given in Hebrews 6:1-2, i.e., repentance from dead works. We learnt that “dead works” are those seemingly religious and good works that a Christian Believer does, often very reverently and piously, but they do not in any manner contribute to his spiritual growth and maturity. Though these kinds of works are done trusting that they will gain the Believer the favor and blessings of God, but they remain vain and infructuous in the Christian Believers life. This is because these works are not God assigned for him, but are those that the Believer has presumptively decided for himself, and does them according to his own wisdom and understanding, instead of in obedience to God; and then imposes them upon God for rewards.

    More often than not, these are satanic ploys to keep the Believer involved in things that keep him away from studying and obeying God’s Word, and knowing God’s will for him. Instead, the Believer is beguiled into learning and obeying the commandments of men, following man-ordained religious rites and rituals, in the garb of God’s commandments. The Bible teaches us that the only thing that pleases God is obedience to Him and His Word (Deuteronomy 5:29; 1 Samuel 15:22; Jeremiah 7:22-23). God is not pleased with things done presumptively in His name, even though they may be religious, pious, and good works, and may even be well appreciated by the people. Such works and practices do not bring any blessings and rewards from God, but may cause great harm to those who do them; and hence the first elementary principle is to repent from all such works. We will see this illustrated through some Biblical examples from today.

    One category of such presumptive, and not just vain and fruitless but eternally harmful and destructive works are the various kinds of self-determined ministries carried out by many people with great fan-fare and enthusiasm in the name of the Lord (Matthew 7:21-23). Notice from the text of this passage, in the Lord Jesus’s own words, from the “Sermon on the Mount” that these ministries carried out by these people, i.e., prophesying, casting out demons, and doing many wonders, all of them did happen. These people are not saying to the Lord that “we tried or attempted to do them in your name;” rather they make a categorical statement that they carried them out in His name, were successful in doing all that they claimed. Moreover, they did them all in the name of the Lord, not in the name of any other deity or person, not even their own names, but in the name of the Lord Jesus. Yet, the Lord’s reply to them is, “I never knew you; depart from Me, you who practice lawlessness!” (Matthew 7:23; KJV translates it as ‘ye that work iniquity’ and NIV translates it as ‘you evildoers!’). The reason for the Lord’s saying this to them despite their doing these great things in His name is given in Matthew 7:21 – they were not done in and according to God’s will. Only those who do the will of God the Father shall enter heaven; no one else, and none will enter because of their works of any kind.

    There can be a confusion here, that how did these people manage to do such great works in the Lord name, and yet were not acknowledged by the Lord for doing them? The answer is because Satan too has powers to work great and mighty works (2 Thessalonians 2:4, 9-10; Revelation 13:13-15). Satan can come as an angel of light, and his people as false apostles of Christ, deceitful workers, ministers of righteousness, to beguile God’s people (2 Corinthians 11:13-15). Satan and his people help the presumptuous people in doing these miraculous works, while people think and believe that they are doing the works with the power of God, for God. The only way to avoid this situation is to have a close fellowship and communication with God, to be able to learn His will (Romans 12:1-2), and learn from God, which of the works that He has kept for them (Ephesians 2:10) should they be doing. This can only happen by giving priority to studying God’s Word. When people spend time studying God’s Word, communing with God through His Word, then God the Father and the Lord will fellowship with them (John 14:21, 23). The true disciples of Lord Jesus make it a point to abide in His Word (1 John 2:3-5), and thereby the know the truth and be free (John 8:31-32) from the ploys of the devil. Because of his fellowship with the Lord and being well versed in God’s Word, the Believer will not only remain safe from being misled by Satan into presumptively doing things which God never asked them to do, but will also know what God wants him to do and what not to do. Whatever is done in God’s will, in the manner ordained by God, will always have God’s blessings; all the rest will be rejected and cast away.

    This is one category of “dead works” that all Believers need to repent from – working presumptuously instead of waiting upon God to find out what God has in mind for them, and then do that. Doing whatever seems appropriate to them by their own thinking, trying to impress God by their works instead of by their obedience to Him, and not spending proper time in studying God’s Word to know His will for them is a sure-shot way to disaster and failures. In the next article we will take up another kind of “dead work” to be repented from.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well