ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Under-Construction लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Under-Construction लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 15 जुलाई 2026

Blessed and Successful Life - 160 - Building the Church – 15 – On The Lord Jesus Christ – 7 / आशीषित एवं सफल जीवन – 160 - कलीसिया का निर्माण – 15 – प्रभु यीशु मसीह पर – 7

आशीषित एवं सफल जीवन 160

कलीसिया के भण्डारी – 26

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

कलीसिया का निर्माण – 15 – प्रभु यीशु मसीह पर – 7

क्योंकि प्रत्येक नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी परमेश्वर की कलीसिया तथा उसकी अन्य सन्तानों के साथ सहभागिता रखने, जहाँ परमेश्वर ने उसे रखा है, का भण्डारी भी है, इसलिए, उसके लिए यह अनिवार्य है कि वह इन बातों के बारे में सीखे ताकि अपने भण्डारी होने की ज़िम्मेदारी और उसका हिसाब देने का सही निर्वाह कर सके। हम कलीसिया तथा परमेश्वर की अन्य सन्तानों के साथ सहभागिता रखने के बारे में मत्ती 16:18 से सीख रहे हैं, जहाँ पर शब्द “कलीसिया” बाइबल में पहली बार उपयोग किया गया है।

पिछले लेखों में हम मत्ती 16:18 में प्रभु के कहे वाक्य - “...मैं इस पत्थर पर अपनी कलीसिया बनाऊंगा...”; की तीन बहुत महत्वपूर्ण को देखते आ रहे हैं। इनमें से पहली बात है, कि प्रभु ने कहा है कि वह स्वयं ही अपनी कलीसिया बनाएगा; यानि कि, प्रभु यीशु अपनी कलीसिया को, अर्थात, उन लोगों को जो उसे “मसीह,” अर्थात् जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता स्वीकार करते हैं, स्वयं ही एक विश्वव्यापी समूह में एकत्रित कर रहा है। किसी की भी वास्तविक मनोदशा, और प्रभु के प्रति उसकी निष्ठा और समर्पण की वास्तविक स्थिति को कोई भी मनुष्य नहीं जान सकता है, किन्तु प्रभु की दृष्टि से कुछ छिपा नहीं है (यूहन्ना 2:24-25)। इसीलिए वह समय-समय पर मनुष्यों और शैतान द्वारा कलीसिया में घुसाए हुए लोगों को प्रकट और पृथक करता रहता, उन्हें हटाता रहता है। और मत्ती 13:24-30 के अनुसार, अंत के समय एक बड़ा पृथक करना होगा और कलीसिया में घुसाए गए दुष्ट के सारे लोग निकाल कर अनन्त विनाश में भेज दिए जाएंगे, प्रभु की कलीसिया में प्रभु के चुने हुए लोगों के अतिरिक्त अन्य कोई नहीं बचेगा। 

दूसरी बात जो हमने पिछले लेख में कुछ विस्तार से देखी, वह है कि प्रभु अपनी कलीसिया का स्वामी है और अपने स्वामित्व में कोई हस्तक्षेप नहीं होने देता है। वह अपने इस स्वामित्व को बहुत गंभीरता से लेता है, अपनी कलीसिया, यानि अपने लोगों का पूरा ध्यान रखता है। वह स्वयं ही कलीसिया की देखभाल के लिए उचित सेवकों को उनकी योग्यता के अनुसार नियुक्त करता है और फिर उन से उन्हें सौंपे गए दायित्व का पूरा हिसाब भी लेता है। प्रभु को अपनी कलीसिया, अपने लोगों की जरा सी भी हानि, उनके प्रति थोड़ी सी भी लापरवाही कतई स्वीकार नहीं है। 

तीसरी, जिसे हम आज देखेंगे है कि प्रभु ने कहा कि वह स्वयं ही अपनी इस कलीसिया को ‘बनाएगा’; प्रभु के इस कथन में भी दो महत्वपूर्ण बातें हैं, जिन्हें कलीसिया के लिए प्रयोग किए गए रूपकों में से एक, “परमेश्वर के निवास के लिए एक मन्दिर” (इफिसियों 2:21-22) के संदर्भ में अधिक सरलता से समझा जा सकता है:

उन दोनों बातों में से एक बात तो यह कि जैसे हमने पिछले लेखों में देखा है, कलीसिया से संबंधित हर बात में प्रभु की सार्वभौमिक है। वही अपने लोगों को चुनता और बुलाता है, अनुचित तथा घुसाए गये लोगों को अपने लोगों में से पृथक करता है; और कलीसिया का संपूर्ण स्वामित्व प्रभु के ही हाथों में है। साथ ही, वह स्वयं ही अपनी कलीसिया को बना भी रहा है। हर एक निर्माणाधीन निवास-स्थान या मंदिर के हर अंश का, हर पत्थर का, अपना निर्धारित स्थान होता है। जिस पत्थर का जो स्थान है उसे वहीं पर लगाया और उपयोग किया जाता है। उसी प्रकार से प्रभु ही अपने लोगों को, उसके द्वारा उनके निर्धारित कार्यों एवं कलीसिया या मण्डली में उपयोग के अनुसार व्यवस्थित करके उन्हें कलीसिया में उनके सही स्थान पर स्थापित भी करता है। यह निर्णय न तो किसी मसीही विश्वासी का अपना होता है, न किसी अन्य मनुष्य, अगुवे, अध्यक्ष, डिनॉमिनेशन, अथवा संस्था आदि का है; इसे केवल प्रभु ही निर्धारित और कार्यान्वित करता है। 

और, दूसरी बात है कि ध्यान कीजिए कि यहाँ प्रयुक्त शब्द है ‘बनाएगा’ - भविष्य काल; जब प्रभु ने यह बात कही कलीसिया उस समय वर्तमान नहीं थी, बनाई जानी थी। किसी वस्तु को ‘बनाने’ में समय और प्रयास लगता है, उसे उसके पूर्ण और अंतिम स्वरूप में लाने या ढालने के लिए एक प्रक्रिया से होकर निकलना पड़ता है। प्रभु द्वारा कही गई यह बात प्रेरितों 2 अध्याय में पतरस के प्रचार और उस प्रचार द्वारा हुई प्रतिक्रिया के साथ कलीसिया के अस्तित्व में आने से आरंभ हुई थी। कलीसिया का आरंभ प्रेरितों 2 में पतरस के प्रचार, और उसके प्रति यरूशलेम में एकत्रित भक्त यहूदियों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया से हुआ था। हम पहले देख चुके हैं कि उस समय से, प्रभु ही अपनी कलीसिया में लोगों को जोड़ता चला जा रहा है। आज भी प्रभु की कलीसिया प्रभु के द्वारा ‘बनाई’ जा रही है, वह उसमें अभी भी संसार भर से हर प्रकार के लोग जोड़ता जा रहा है। साथ ही यह भी ध्यान कीजिए कि प्रभु की कलीसिया का प्रत्येक सदस्य, उसका प्रत्येक जन “नया जन्म” पाने के द्वारा प्रभु के साथ जुड़ता है। “नया जन्म” पाने के साथ ही वह एक आत्मिक शिशु के समान कलीसिया में, प्रभु की संगति में प्रवेश करता है। उसे शिशु अवस्था से उन्नत होकर परिपक्व स्थित में आने में समय और विभिन्न अनुभवों एवं शिक्षाओं से होकर निकलना पड़ता है; उसे काटा, छाँटा, तराशा, रगड़ा, और चमकाया जाता है। इसी लिए कलीसिया के सभी सदस्य अलग-अलग आत्मिक स्तर और परिपक्वता की स्थिति में देखे जाते हैं; प्रभु उन्हें उनके कलीसिया में सही स्थान के लिए अभी तैयार कर रहा है। इसी लिए कहा जाता है कि अभी कलीसिया पूर्ण नहीं हुई है, निर्माणाधीन है; उसमें कार्य ज़ारी है। यही कारण है कि आज हमें प्रभु की कलीसिया में, अर्थात प्रभु के लोगों के समूह में कुछ कमियाँ, दोष, अपूर्णता, और सुधार के योग्य बातें दिखती हैं। प्रभु उसे बना भी रहा है और जितनी बन गई है, उसे प्रभु निष्कलंक, बेझुर्री भी बनाता जा रहा है, जिससे अन्ततः अपने पूर्ण स्वरूप में वह तेजस्वी, पवित्र और निर्दोष होकर उसके साथ खड़ी हो (इफिसियों 5:27)।

अगले लेख में हम इसके बारे में राजा सुलैमान द्वारा बनवाए गए मन्दिर से कुछ विवरण को देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 160

Understanding the Church – 26

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Building the Church – 15 – On The Lord Jesus Christ – 7

Since every Born-Again Christian Believer is also a steward of God’s Church and the fellowship of God’s other children, where he has been placed by God, therefore, it is necessary for him to learn about them, to worthily fulfil his stewardship and accountability for them. We are learning about the Church and fellowshipping with other children of God from Matthew 16:18, where the word “Church” has been used in the Bible for the first time.

In the previous articles, we have been looking at three important things from the Lord’s statement, “...on this rock I will build My church…” said by the Lord Jesus in Matthew 16:18. The first among these three is that the Lord said that it is He who will build His Church, i.e., the Lord Jesus Himself is gathering together those people who accept Him as the “Christ,” the one and only savior of the world, into one world-wide body. No man can ever know the actual state of any person’s mind and heart, nor a person’s commitment and submission towards the Lord Jesus; but nothing is hidden from the eyes of the Lord God (John 2:24-25). So, from time-to-time He keeps exposing, separating, and weeding out the infiltrators brought into His Church by men and Satan. And as per Matthew 13:24-30, at the end there will be a great separation and segregation; and those sneaked into the Church by the wicked one will all be cast out into eternal destruction, none other than the Lord’s chosen will remain in the Lord Jesus Christ’s Church.

The second thing that we saw in some detail in the previous article was that the Lord is the owner of His Church, and does not allow any interference in His ownership. He takes His ownership responsibilities very seriously, and takes full care of His people. He Himself appoints appropriate people, according to their abilities, for looking after the works of the Church, and eventually will take a proper accounting from them of this responsibility entrusted to them. The Lord does not accept any carelessness, any harm, of His people and Church.

The third thing, which we will see today is the Lord’s statement that He Himself ‘will build’ His Church. There are two important points in this statement of the Lord, which can be more easily understood by one of the metaphors used for the Church, “A temple for the dwelling of God” (Ephesians 2:21-23).

Of those two, the first point is that, as we have seen in the preceding articles, the Lord Jesus is sovereign in everything related to the Church. It is He who chooses and calls His people, separates out the inappropriate and infiltrated ones from amongst His people, and the ownership of the Church is in the hands of the Lord. Also, it is He who is building His Church. In every house or temple being built, every piece, every stone has its appointed place. Every stone is placed in its fixed place and used in its assigned role. Similarly, it is the Lord who properly places and establishes every person in His Church according to the person’s work, ministry, and assigned place in the Church. This decision is not taken by any Christian Believer, nor by any other person, or Elder, or Official, or by any Denomination, Organization, or Institution. It is only the Lord, and Lord alone who determines and implements this.

The second point is that in this statement, the Lord uses the future tense “will build;” when the Lord had said this, at that time the Church had not come into existence, it still had to be built. It takes time and effort to build anything, and a process has to be followed to bring it into the final shape, and its completion. The Church began with the preaching of Peter in Acts 2, and the response of the devout Jews gathered in Jerusalem, on hearing the sermon. We have already seen earlier that from that time onwards, the Lord Himself kept adding people to His Church. Even today, this process of adding to the Church is continuing, and the Lord, through His people all over the world, is still continuing to build His Church. Also bear in mind that every person that the Lord adds, gets added by the person’s being saved or being Born-Again. With being saved or Born-Again, a person enters into the fellowship of the Lord as a spiritual infant, passes through various experiences and learns many things, gradually maturing and growing spiritually, being cut, trimmed, molded, and polished to take his assigned place in the Church. That is why, in the Church - local as well as universal, we still have Christian Believers in various stages of maturity and spiritual growth; the Lord is still at work in them, preparing them for their appointed place in the Church. That is why it is said that the Church has not been completed yet; it is still “under construction.” It is for this reason that in the Lord’s Church we still get to see some faults, shortcomings, things that need to be corrected, and incompleteness. The Lord is still building it, and whatever has been built, is making it without spot or wrinkle as well, so that in its completed form, the Church will stand by His side as His glorious, holy, blemish-less bride (Ephesians 5:27).

In the next article we will see some more about this from the building of the Temple of God, by King Solomon.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 12 जुलाई 2026

Blessed and Successful Life - 157 - Building the Church – 12 – On The Lord Jesus Christ – 4 / आशीषित एवं सफल जीवन – 157 - कलीसिया का निर्माण – 12 – प्रभु यीशु मसीह पर – 4

आशीषित एवं सफल जीवन 157

कलीसिया के भण्डारी – 23

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

कलीसिया का निर्माण – 12 – प्रभु यीशु मसीह पर – 4

    प्रत्येक भला भण्डारी, उसे सौंपी गई ज़िम्मेदारी के बारे में, उसके उद्देश्य एवं उपयोग के बारे में पता करता है, सीखता है, और फिर उस बात को, उसे सौंपी गई ज़िम्मेदारी को भली-भाँति निर्वाह करने के लिए, उचित रीति से उपयोग में लाता है। क्योंकि परमेश्वर ने प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को अपनी कलीसिया का अंग बनाया है और उसे अपनी अन्य सन्तानों के साथ सहभागिता में रखा है, इसलिए, परमेश्वर द्वारा हम मसीही विश्वासियों को दी गई बात के भण्डारी होने के नाते, हम परमेश्वर के वचन बाइबल में से कलीसिया तथा उसकी सन्तानों के साथ सहभागिता रखने के बारे में सीख रहे हैं।

    मसीही विश्वासियों की मण्डली, या प्रभु की कलीसिया के विषय इस अध्ययन में हम मत्ती 16:18 से, जहाँ “कलीसिया” शब्द बाइबल में सबसे पहले प्रयोग हुआ है, कलीसिया के विषय वचन में दी गई बातों को देखते आ रहे हैं। हमने देखा है कि प्रभु यीशु की कलीसिया या मण्डली “इस पत्थर”, अर्थात मत्ती 16:16 में पतरस को परमेश्वर से मिले दर्शन “तू जीवते परमेश्वर का पुत्र मसीह है” पर आधारित है। हमने यह भी देखा कि पतरस को मिले इस ईश्वरीय दर्शन में संज्ञा “यीशु” की बजाए प्रभु की उपाधि “मसीह”, अर्थात “परमेश्वर द्वारा नियुक्त और अभिषिक्त जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता” शब्द के प्रयोग का क्या तात्पर्य एवं महत्व है; और फिर हमने समझा था कि प्रभु यीशु मसीह के जगत का “एकमात्र उद्धारकर्ता” होने का क्या तात्पर्य है। संभव है कि कुछ लोगों को यह विश्लेषण नाहक ही ‘बाल की खाल निकालने’, शब्दों से खेलने, के समान लगता हो। किन्तु अनन्तकाल के दृष्टिकोण और मसीही विश्वासी होने के उद्देश्य की ठीक समझ रखने के लिए वास्तविक मसीही विश्वासी होने को जानना और समझना अत्यावश्यक ही नहीं, बल्कि अनिवार्य भी है। 

    मत्ती 16:18 में लिखे प्रभु के कहे वाक्य पर ध्यान कीजिए - “...मैं इस पत्थर पर अपनी कलीसिया बनाऊंगा...”; प्रभु के इस वाक्य में तीन बातें बहुत महत्वपूर्ण हैं:

  • पहली, प्रभु स्वयं ही अपनी कलीसिया बनाएगा, अर्थात उसके बुलाए हुए लोगों को, उन्हें जो उसे जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता मानते हैं, उनके समूह को एकत्रित करेगा। वह यह कार्य किसी और से नहीं करवाएगा, यह ज़िम्मेदारी किसी और को नहीं सौंपेगा, वरन इसे स्वयं ही पूरा करेगा। यही इस बात को दिखाता है कि यह कार्य कितना महत्वपूर्ण है, और इसे ठीक से करना कितना आवश्यक है; इसमें किसी भी प्रकार की कोई भी त्रुटि होने, कमी रहने का कोई स्थान, कोई गुंजाइश ही नहीं है। इसलिए वह सिद्ध, सर्वज्ञानी, सर्वशक्तिमान, सार्वभौमिक प्रभु परमेश्वर इसे स्वयं ही पूरा करेगा।  

  • दूसरी, वह कलीसिया प्रभु यीशु की अपनी होगी; वह किसी व्यक्ति या स्थान या डिनॉमिनेशन, या किसी अन्य भौतिक, नश्वर, नाशमान बात के नाम या गुण के आधार पर नहीं जानी जाएगी; वह केवल “प्रभु यीशु की कलीसिया” प्रभु यीशु द्वारा उसके लोग होने के लिए बुलाए और एकत्रित किए गए लोगों, और केवल उस ही के नाम से पहचाने जाने वाले लोगों का समूह होगा। 

  • तीसरी, प्रभु ने कहा कि वह ही अपनी इस कलीसिया को ‘बनाएगा’ – उसने यहाँ पर भविष्य काल का उपयोग किया है। जब प्रभु ने यह बात कही कलीसिया उस समय वर्तमान नहीं थी, बनाई जानी थी। प्रभु द्वारा कही गई यह बात प्रेरितों 2 अध्याय में यरूशलेम में पतरस के प्रचार और उस प्रचार के प्रति वहाँ एकत्रित भक्त यहूदियों के द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के साथ आरंभ हुई थी। किसी वस्तु को ‘बनाने’ में समय और प्रयास लगता है, उसे उसके पूर्ण होने और उसे अंतिम स्वरूप में लाने या ढालने के लिए एक प्रक्रिया से होकर निकलना पड़ता है। 

    प्रभु की कलीसिया भी प्रभु के द्वारा ‘बनाई’ जा रही है, निर्माणाधीन है, उसमें अभी भी संसार भर से बुलाए हुए लोग जोड़े जा रहे हैं। अभी वह पूर्ण नहीं हुई है। प्रभु उसे बना भी रहा है और जितनी बन गई है, उसे प्रभु निष्कलंक, बेझुर्री भी बनाता जा रहा है, जिससे अन्ततः अपने पूर्ण स्वरूप में वह तेजस्वी, पवित्र और निर्दोष होकर उसके साथ खड़ी हो (इफिसियों 5:27)। अभी प्रभु उसे बनाने में कार्यरत है, कलीसिया ‘निर्माणाधीन’ है, इसीलिए आज हमें प्रभु यीशु मसीह की कलीसिया में कुछ कमियाँ, दोष, अपूर्णता, और सुधार के योग्य बातें दिखती हैं, जिन्हें सुधारे जाने की आवश्यकता है, और कुछ बातें सही की भी जा रही हैं।

    अगले लेख से हम इन तीनों बातों को, परमेश्वर के वचन बाइबल के आधार पर, बारी-बारी से कुछ और विस्तार से देखेंगे। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 157

Understanding the Church – 23

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Building the Church – 12 – On The Lord Jesus Christ – 4

A good steward finds out and learns about what has been entrusted to him, about its purpose and utility, and then puts that thing to use to worthily, to fulfil the responsibility given to him. Since God has made every Born-Again Christian Believer a member of His Church and put him in fellowship with His other children, therefore, as stewards of what God has given to us Christian Believers, we are learning about the Church and about fellowshipping with God’s children from God’s Word the Bible.

    We have been looking at and considering various aspects from Matthew 16:18, where the word “Church” has been used for the very first time, for the Assembly or Church of the Lord Jesus Christ made up of the Christian Believers. We have seen that the Assembly or Church of the Lord Jesus Christ is built on “this rock” which is the revelation God gave to Peter about Lord Jesus, “You are the Christ, the Son of the living God” (Matthew 16:16). We also saw the significance and meaning of Peter, instead of using the proper noun “Jesus,” using the title “the Christ” here, i.e., the “one and only God anointed and appointed savior of the world;” and then we saw what it means to say that the Lord Jesus Christ is the “one and only savior” of the world. It is possible that some people may consider this analysis an attempt of going after the inconsequential nitty-gritty of the matter, merely playing with words. But from the perspective of eternity and of having a proper understanding of what it actually means to be a Christian Believer, it is not just important to know and understand these finer points; rather, they are essential.

    Take note of the sentence “...on this rock I will build My church…” said by the Lord Jesus in Matthew 16:18; there are three very important things in the Lord’s sentence:

  • First, the Lord Jesus Himself will build, i.e., gather together His called-out ones, the ones who accept Him as the “one and only God anointed and appointed savior of the world.” He is not giving this job, this responsibility to anyone else, but will complete it Himself. This by itself shows how important this work is, and how necessary it is to have it done properly; that there is no scope of allowing any error or short-coming in its execution. That is why that perfect, omniscient, omnipotent, sovereign Lord God will do it Himself.

  • Second, that Church will be the Lord’s Church; it will not be known according to any person or place or denomination, or by any other physical, temporal, perishable name or characteristic. It will only be “The Church of the Lord Jesus Christ” made up of people called-out and gathered together by the Lord to be His people, those who will be known by His name.

  • Thirdly, the Lord said that He will ‘build’ His Church - He has used the future tense here. When the Lord said this, the Church was not present, but was to be built. The fulfillment of what the Lord had said here, began in Acts 2 with the preaching of Peter and the response to his preaching by the audience, i.e., the devout Jews gathered in Jerusalem at that time. To build a thing takes time and effort; to complete it and give it the final form and shape requires a process to be initiated and completed. 

    The Church of the Lord is also presently ‘under-construction,’ even today people called-out from the world are being added to it. It is not yet complete. The Lord not only is building it, but what has been built, the Lord is working on it to make it without spot or wrinkle, so that ultimately in its fully completed form, it would be a glorious, without any blemish, and holy Church that will stand by His side as His bride (Ephesians 5:27). Since the Lord is still engaged in building His Church, the Church is presently ‘under-construction,’ therefore today in the Church of the Lord Jesus Christ, we see many imperfections, incomplete things, places that need rectification, etc. and many things are in the process of being set-right.

    From the next article, we will look at these three things one by one from God’s Word, in some detail.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 29 जून 2026

Blessed and Successful Life - 144 - Metaphor – 7 - God’s Building - Part 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 144 - रूपक – 7 - परमेश्वर का भवन - भाग 1

आशीषित एवं सफल जीवन 144

कलीसिया के भण्डारी – 10

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

रूपक – 7 - परमेश्वर का भवन - भाग 1

    हमने पिछले लेखों में देखा है कि प्रत्येक सच्चे नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को परमेश्वर ने उद्धार के साथ-साथ, कुछ और प्रावधान भी दिये हैं। परमेश्वर ने उसे अपना वचन दिया है; अपना पवित्र आत्मा दिया है; अपनी कलीसिया और अपने अन्य बच्चों की सहभागिता दी है; और एक या अधिक आत्मिक वरदान दिए हैं। यह सभी इसलिए ताकि वह अपना मसीही जीवन भली-भांति जी सके, और परमेश्वर द्वारा उसे दी गई जिम्मेदारियों और सेवकाई को योग्य रीति से पूरा कर सके। प्रत्येक मसीही विश्वासी को अपने मसीही जीवन का और उसे सौंपी गई जिम्मेदारियों का हिसाब परमेश्वर को देना होगा (रोमियों 14:12; 2 कुरिन्थियों 5:10)। उसे अनन्त काल के प्रतिफल देने के लिये, उसका प्रत्येक कार्य  बारीकी से परखा जाएगा (1 कुरिन्थियों 3:13-15)। इस लिए, यह स्वाभाविक है कि वह परमेश्वर द्वारा उसे मसीही जीवन जीने और ज़िम्मेदारियों को पूरा करने के लिये दिये गए प्रावधानों के लिये भी जवाबदेह होगा। इसलिए, प्रत्येक विश्वासी को परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए इन विशेषाधिकारों और प्रावधानों का एक योग्य भण्डारी होना है, उनके विषय में सीखना है। पिछले लेखों में परमेश्वर के वचन और उसके पवित्र आत्मा के विषय में सीख लेने के बाद, अब हम कलीसिया और उसके सदस्यों के साथ सहभागिता के प्रति भण्डारीपन के विषय में सीख रहे हैं। हम यह कार्य बाइबल में कलीसिया के लिए दिए गए विभिन्न रूपकों के माध्यम से कर रहे हैं। जिन सात रूपकों को हमने प्रारम्भ में सूचीबद्ध किया था, उनमें से छह रूपकों पर हम पिछले लेखों में विचार कर चुके हैं। आज हम उस सूची के अंतिम, सातवें रूपक, पर विचार करेंगे — अर्थात् कलीसिया परमेश्वर की रचना (भवन) है। क्योंकि यह चर्चा कुछ लम्बी है, इसलिए इसे हम दो भागों में पूरा करेंगे।

(7) परमेश्वर का भवन – भाग 1

    विश्वासियों को दो स्थानों पर परमेश्वर की रचना (भवन) कहा गया है:

  • 1 कुरिन्थियों 3:9-10 - क्योंकि हम परमेश्वर के सहकर्मी हैं; तुम परमेश्वर की खेती और परमेश्वर की रचना हो। परमेश्वर के उस अनुग्रह के अनुसार, जो मुझे दिया गया, मैं ने बुद्धिमान राज-मिस्त्री के समान नेव डाली, और दूसरा उस पर रद्दा रखता है; परन्तु हर एक मनुष्य चौकस रहे, कि वह उस पर कैसा रद्दा रखता है।

  • इफिसियों 2:19-:22 इसलिये तुम अब विदेशी और मुसाफिर नहीं रहे, परन्तु पवित्र लोगों के संगी स्‍वदेशी और परमेश्वर के घराने के हो गए। और प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं की नेव पर जिसके कोने का पत्थर मसीह यीशु आप ही है, बनाए गए हो। जिस में सारी रचना एक साथ मिलकर प्रभु में एक पवित्र मन्दिर बनती जाती है। जिस में तुम भी आत्मा के द्वारा परमेश्वर का निवास स्थान होने के लिये एक साथ बनाए जाते हो।

    नया-जन्म पाए हुए विश्वासियों के परमेश्वर की रचना (भवन) होने के इन दोनों संदर्भों में इस बात पर ध्यान दीजिए कि इसे किसी पूर्ण हो चुके कार्य के रूप में नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया के रूप में बताया गया है। दूसरे शब्दों में, कलीसिया अथवा परमेश्वर की रचना (भवन) अभी भी “निर्माणाधीन” है। विश्वासी इसमें जोड़े जा रहे हैं, और जिन लोगों को जो कार्य सौंपा गया है वे उस निर्माण में अपना निर्धारित कार्य कर रहे हैं। पौलुस 1 कुरिन्थियों 3:10 में कहता है कि, “मैं ने बुद्धिमान राजमिस्री की नाईं नेव डाली, और दूसरा उस पर रद्दा रखता है।” अर्थात्, कार्य अलग-अलग लोगों के द्वारा क्रमवार किया जा रहा है। इसी प्रकार इफिसियों 2:22 में वह लिखता है, “तुम भी साथ बनाए जाते हो;” अर्थात्, भिन्न लोग साथ मिल कर एक ही कार्य को पूरा कर रहे हैं। कलीसिया और उसके सदस्यों पर प्रायः उनकी अपूर्णताओं और दुर्बलताओं के कारण आरोप लगाए जाते हैं और उनकी आलोचना की जाती है कि यदि वे वास्तव में परमेश्वर के होते, तो उन्हें “सिद्ध” या त्रुटिहीन होना चाहिए था। परन्तु यह एक गलत धारणा पर आधारित मिथ्या आलोचना है, जिसे तीन तथ्यों के आधार पर समझा जा सकता है।

    जैसा कि हम यहाँ देखते हैं, पहली बात यह है कि कलीसिया अभी भी “निर्माणाधीन” है, इसलिए अधूरी है और उसमें कमी-घटी अवश्य मिलेंगी। दूसरी बात, प्रत्येक नया-जन्मा मसीही विश्वासी अपने मसीही जीवन की शुरुआत एक आत्मिक शिशु के रूप में करता है (1 पतरस 2:2), और धीरे-धीरे प्रभु के स्वरूप में परिवर्तित होता जाता है (2 कुरिन्थियों 3:18); इसलिए उसमें कुछ न कुछ असिद्धता और अपरिपक्वता भी अवश्य मिलेगी। तीसरी बात, जैसा कि हमने तीसरे रूपक “परमेश्वर की खेती” पर विचार करते समय देखा था, शैतान ने कलीसिया में अपने “जंगली बीज” बो दिए हैं, जो वर्तमान में परमेश्वर द्वारा बोए गए अच्छे बीज के साथ ही बढ़ रहे हैं। अभी के लिये, परमेश्वर ने जंगली बीजों को अच्छे बीजों के साथ बढ़ने दिया है, परन्तु न्याय के समय वे अनन्त विनाश के लिये अलग कर दिये जाएँगे। परन्तु अभी के लिए, परमेश्वर की खेती, उसकी कलीसिया में, भले और बुरे साथ-साथ देखे ही जाएंगे। इसलिए, इन तीनों तथ्यों का मिला-जुला प्रभाव है कि कलीसिया और विश्वासी अपूर्ण, असिद्ध, और बहुधा बहुत सी बातों में निराश करने वाले प्रतीत होते हैं। परन्तु परमेश्वर अब भी अपनी कलीसिया में कार्य कर रहा है; अभी यह रचना (भवन) आत्मा के द्वारा परमेश्वर का निवास स्थान होने के लिये बनाई जा रही है।

    अब एक और बात पर ध्यान दीजिए जिसे पवित्र आत्मा ने पौलुस से 1 कुरिन्थियों 3:10 में लिखवाया — “मैं ने बुद्धिमान राज-मिस्त्री के समान नेव डाली, और दूसरा उस पर रद्दा रखता है।” दूसरे शब्दों में, यह कार्य परमेश्वर द्वारा नियुक्त विभिन्न मजदूरों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। न तो पौलुस और न ही कोई अन्य इसे स्वयं ही सम्पूर्ण कर सकता था; उन सभी ने या तो अन्य लोगों के साथ मिल कर, या फिर किसी अन्य के द्वारा किये गए कार्य पर आगे बनाया। यह विश्वासियों की मनुष्यों के अनुयायी बनने की प्रवृत्ति को बहुत बलपूर्वक अस्वीकार करता है, जिसकी पौलुस ने पहले भी कड़े शब्दों में निन्दा की है (1 कुरिन्थियों 1:10-13; 3:3-4)। परमेश्वर की रचना (भवन) में, न तो कोई सेवक, और न ही कलीसिया-सभा का कोई भी सदस्य, परमेश्वर की कलीसिया में कार्य करने वाले किसी भी कार्यकर्ता को अपनी ओर से कोई उच्च स्थान प्रदान कर सकता है या उसे अनुचित रीति से औरों से बढ़कर मान सकता है, और न ही उस मनुष्य का अनुसरण करने के लिए स्वयं या औरों को कह सकता है। सभी कार्यकर्ता सहकर्मी हैं, सभी अपने निर्धारित समय और स्थान पर निर्धारित कार्य को कर रहे हैं। पौलुस ने इस बात की पुष्टि अपने साथ कार्य करने वालों को “सहकर्मी” कहने के द्वारा की (1 कुरिन्थियों 3:9, तथा अपनी पत्रियों में अनेकों अन्य स्थानों पर भी); इसी प्रकार से पतरस ने (1 पतरस 5:1), और यूहन्ना ने भी कहा है (3 यूहन्ना 1:8)। कलीसिया में परमेश्वर ने जिन्हें पद-अधिकारी बनाया है, उन्हें भी इस ज़िम्मेदारी को नम्रता के साथ अधिकारी नहीं, सेवक होकर निभाना है (1 पतरस 5:1-3)। 

    हम इस विषय पर यह चर्चा अगले लेख में जारी रखेंगे। 

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो यह ध्यान रखिए कि अन्ततः, एक दिन, आपको अपने जीवन और कार्यों का संपूर्ण हिसाब प्रभु यीशु को देना होगा। प्रभु के धैर्य और विलंब से कोप करने का अर्थ उसका कभी कोप न करना, कभी हिसाब न लेना, नहीं है। उद्धार पाया हुए मसीही विश्वासी का उद्धार तो कभी नहीं जाएगा, किन्तु उसे अनन्तकाल के लिए मिलने वाले प्रतिफलों पर उसके जीवन और कार्यों पर दुष्प्रभाव अवश्य आएगा (1 कुरिन्थियों 3:13-15)।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 144

Understanding the Church – 10

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Metaphor – 7 - God’s Building - Part 1

    We have seen in the previous articles that along with salvation, to every truly Born-Again Christian Believer, God has given some other provisions as well. God has given His Word; His Holy Spirit; His Church and the fellowship of His other children; and one or more spiritual gifts. All this is to help him live his Christian life and worthily fulfill his God given responsibilities and ministry. Every Christian Believer will have to give an account of his life and of the responsibilities entrusted to him to God (Romans 14:12; 2 Corinthians 5:10). All his works will be examined very minutely for the eternal rewards he should get (1 Corinthians 3:13-15) Therefore, it is only natural that he will also be accountable for the provisions given to him by God, to live his Christian life and fulfill his responsibilities. Hence, every Believer must also be a worthy steward of these privileges granted to him by God, and to learn about them. Having learnt about God’ Word and His Holy Spirit in the earlier articles, we are now learning about stewardship of the Church and fellowship with the members of the Church. We are doing this through the various metaphors given in the Bible for the Church. Of the seven metaphors we had listed initially, we have so far considered six metaphors in the previous articles. Today we will consider the final, the seventh metaphor of the list, the Church being God’s Building. Since this is a somewhat long discussion, therefore, we will consider it in two parts.

(7) God’s Building - Part 1

    The Believers have been referred to God’s building at two places:

  • 1 Corinthians 3:9-10 - For we are God's fellow workers; you are God's field, you are God's building. According to the grace of God which was given to me, as a wise master builder I have laid the foundation, and another builds on it. But let each one take heed, how he builds on it.

  • Ephesians 2:19-22 - Now, therefore, you are no longer strangers and foreigners, but fellow citizens with the saints and members of the household of God, having been built on the foundation of the apostles and prophets, Jesus Christ Himself being the chief corner stone, in whom the whole building, being joined together, grows into a holy temple in the Lord, in whom you also are being built together for a dwelling place of God in the Spirit.

    In both these references of the Born-Again Believers being God’s building, take note that it has not been referred to a completed work, but an ongoing process. In other words, the Church, or God’s building, is still “under-construction.” Believers are being added to it, and the designated people are carrying out their assigned jobs in the building. Paul says in 1 Corinthians 3:10 that he has laid the foundation, “and another builds on it;” implying that the work is being done sequentially by different people. Similarly in Ephesians 2:22 he writes “you also are being built together;” implying that different people are working together to do one task. The Church and its members are often accused of and criticized for their imperfections and fallibilities, instead of being “perfect” or impeccable, had they indeed belonged to God. But this is a false criticism, based on an erroneous notion, which can be understood through three facts. 

    As we see here, the Church is still “under-construction;” therefore is incomplete, and there will be imperfections in it. Secondly, as we have seen earlier, every Born-Again Christian Believer, starts his Christian life as a spiritual infant (1 Peter 2:2), and gradually, bit by bit, matures under the guidance of the Holy Spirit into the likeness of the Lord (2 Corinthians 3:18); therefore, there will always be some imperfection and immaturity, to some extent or the other, in him. Thirdly, as we saw while considering the third metaphor of the Church being the "Field of God,” Satan has sown his “tares” into the Church, which presently are growing alongside and mingled with the good seed planted by God. God has allowed the tares to grow with the good seed for now, but they will be separated away for eternal destruction at the judgement time. But for now, there will always be good and bad side by side in God’s field, the Church. Therefore, the collective effect of these three facts is that the Church and Believers appear to be imperfect, fallible, and often disappointing in various ways. But God is still at work in His Church, His family; presently, the building is “being built together for a dwelling place of God in the Spirit.

    Take note of another thing the Holy Spirit has had Paul write down in 1 Corinthians 3:10 “as a wise master builder I have laid the foundation, and another builds on it.” In other words, this work is a collective effort of various God appointed laborers. Neither Paul, nor anyone else could do it all on his own; they all built along with each other, or upon what the others have done. This very strongly rejects the tendency of Believers to become followers of men - which Paul has already spoken strongly against (1 Corinthians 1:10-13; 3:3-4). In God’s Building, no minister, nor any member of the congregation can accord any superiority or undue importance to any worker in God’s Church, on their own, nor can he ask self or others to be a follower of that person. The laborers are all fellow workers, doing their assigned work, at the given time and place; and Paul has affirmed this by addressing his colleagues in ministry as his “fellow workers” (1 Corinthians 3:9, and many other times in his letters); so have Peter (1 Peter 5:1), and John (3 John 1:8). Those whom God has made officials in the Church, they too are to fulfill this responsibility humbly, not as officers, but as ministers (1 Peter 5:1-3).

    We will continue considering this topic in the next article.

    If you are a Christian Believer, then keep in mind that eventually, one day you will have to stand before the Lord Jesus and give an account of your life to Him. The present attitude of patience, forbearance, and long-suffering of the Lord does not mean that He will never take an account and will never appropriately deal with the disobedient and careless. While it is true that a Christian Believer will never lose his salvation; but his carelessness and disobedience surely will quite adversely affect his eternal rewards (1 Corinthians 3:13-15).

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 21 जनवरी 2024

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 147 – Stewards of The Church / कलीसिया के भण्डारी – 23

Click Here for the English Translation

कलीसिया का निर्माण – 14 – प्रभु यीशु मसीह पर – 7

    क्योंकि प्रत्येक नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी परमेश्वर की कलीसिया तथा उसकी अन्य सन्तानों के साथ सहभागिता रखने, जहाँ परमेश्वर ने उसे रखा है, का भण्डारी भी है, इसलिए, उसके लिए यह अनिवार्य है कि वह इनके बारे में सीखे ताकि अपने भण्डारी होने की ज़िम्मेदारी और उसका हिसाब देने का सही निर्वाह कर सके। हम कलीसिया तथा परमेश्वर की अन्य सन्तानों के साथ सहभागिता रखने के बारे में मत्ती 16:18 से सीख रहे हैं, जहाँ पर शब्द “कलीसिया” बाइबल में पहली बार उपयोग किया गया है।

    पिछले लेखों में हम मत्ती 16:18 में प्रभु के कहे वाक्य - “...मैं इस पत्थर पर अपनी कलीसिया बनाऊंगा...”; की तीन बहुत महत्वपूर्ण को देखते आ रहे हैं। इनमें से पहली बात है, कि प्रभु ने कहा है कि वह स्वयं ही अपनी कलीसिया बनाएगा, यानि कि, प्रभु यीशु अपनी कलीसिया, अर्थात, उन लोगों को जो उसे जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता स्वीकार करते हैं, स्वयं ही एक समूह में एकत्रित कर रहा है। किसी की भी वास्तविक मनोदशा, और प्रभु के प्रति उसकी निष्ठा और समर्पण की वास्तविक स्थिति को कोई भी मनुष्य नहीं जान सकता है, किन्तु प्रभु की दृष्टि से कुछ छिपा नहीं है (यूहन्ना 2:24-25)। इसीलिए वह समय-समय पर मनुष्यों और शैतान द्वारा कलीसिया में घुसाए हुए लोगों को प्रकट और पृथक करता रहता है, तथा मत्ती 13:24-30 के अनुसार अंत के समय एक बड़ा पृथक करना होगा और कलीसिया में घुसाए गए दुष्ट के सारे लोग निकाल कर अनन्त विनाश में भेज दिए जाएंगे, प्रभु की कलीसिया में प्रभु के चुने हुए लोगों के अतिरिक्त अन्य कोई नहीं बचेगा। 

    दूसरी बात जो हमने पिछले लेख में कुछ विस्तार से देखी, वह है कि प्रभु अपनी कलीसिया का स्वामी है और अपने स्वामित्व में कोई हस्तक्षेप नहीं होने देता है। वह अपने इस स्वामित्व को बहुत गंभीरता से लेता है, अपनी कलीसिया, यानि अपने लोगों का पूरा ध्यान रखता है। वह स्वयं ही कलीसिया की देखभाल के लिए उचित सेवकों को उनकी योग्यता के अनुसार नियुक्त करता है और फिर उन से उन्हें सौंपे गए दायित्व का पूरा हिसाब भी लेता है। प्रभु को अपनी कलीसिया, अपने लोगों की जरा सी भी हानि, उनके प्रति थोड़ी सी भी लापरवाही कतई स्वीकार नहीं है। 

    तीसरी, जिसे हम आज देखेंगे है कि प्रभु ने कहा कि वह स्वयं ही अपनी इस कलीसिया को ‘बनाएगा’; प्रभु के इस कथन में भी दो महत्वपूर्ण बातें हैं, जिन्हें कलीसिया के लिए प्रयोग किए गए रूपकों में से एक, “परमेश्वर के निवास के लिए एक मन्दिर” (इफिसियों 2:21-22) के संदर्भ में अधिक सरलता से समझा जा सकता है:

उन दोनों बातों में से एक बात तो यह कि जैसे हमने पिछले लेखों में देखा है, कलीसिया से संबंधित हर बात में प्रभु की सार्वभौमिक है। वही अपने लोगों को चुनता और बुलाता है, अनुचित लोगों को अपने लोगों में से पृथक करता है; और कलीसिया का संपूर्ण स्वामित्व प्रभु के ही हाथों में है। ठीक उसी प्रकार से यह बात भी है कि वह स्वयं ही अपनी कलीसिया को बनाता भी है। हर एक निर्माणाधीन निवास-स्थान या मंदिर के हर अंश का, हर पत्थर का, अपना निर्धारित स्थान होता है। जिस पत्थर का जो स्थान है उसे वहीं पर लगाया और उपयोग किया जाता है। उसी प्रकार से प्रभु ही अपने लोगों को, उसके द्वारा उनके निर्धारित कार्यों एवं कलीसिया या मण्डली में उपयोग के अनुसार व्यवस्थित करके उन्हें कलीसिया में उनके सही स्थान पर स्थापित भी करता है। यह निर्णय न तो किसी मसीही विश्वासी का अपना होता है, न किसी अन्य मनुष्य, अगुवे, अध्यक्ष, डिनॉमिनेशन, अथवा संस्था आदि का है; इसे केवल प्रभु ही निर्धारित और कार्यान्वित करता है। 

    और, दूसरी बात है कि ध्यान कीजिए कि यहाँ प्रयुक्त शब्द है ‘बनाएगा’ - भविष्य काल; जब प्रभु ने यह बात कही कलीसिया उस समय वर्तमान नहीं थी, बनाई जानी थी। प्रभु द्वारा कही गई यह बात प्रेरितों 2 अध्याय में पतरस के प्रचार और उस प्रचार द्वारा हुई प्रतिक्रिया के साथ कलीसिया के अस्तित्व में आने से आरंभ हुई थी। किसी वस्तु को ‘बनाने’ में समय और प्रयास लगता है, उसे उसके पूर्ण और अंतिम स्वरूप में लाने या ढालने के लिए एक प्रक्रिया से होकर निकलना पड़ता है। कलीसिया का आरंभ प्रेरितों 2 में पतरस के प्रचार, और उसके प्रति यरूशलेम में एकत्रित भक्त यहूदियों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया से हुआ था। हम पहले देख चुके हैं कि उस समय से, प्रभु ही अपनी कलीसिया में लोगों को जोड़ता चला जा रहा है। आज भी प्रभु की कलीसिया प्रभु के द्वारा ‘बनाई’ जा रही है, वह उसमें अभी भी संसार भर से हर प्रकार के लोग जोड़ रहा है। साथ ही यह भी ध्यान कीजिए कि प्रभु की कलीसिया का प्रत्येक सदस्य, उसका प्रत्येक जन “नया जन्म” पाने के द्वारा प्रभु के साथ जुड़ता है। “नया जन्म” पाने के साथ ही वह एक आत्मिक शिशु के समान कलीसिया में, प्रभु की संगति में प्रवेश करता है। उसे शिशु अवस्था से उन्नत होकर परिपक्व स्थित में आने में समय और विभिन्न अनुभवों एवं शिक्षाओं से होकर निकलना पड़ता है। इसी लिए कलीसिया के सभी सदस्य अलग-अलग आत्मिक स्तर और परिपक्वता की स्थिति में देखे जाते हैं; प्रभु उन्हें उनके कलीसिया में सही स्थान के लिए अभी तैयार कर रहा है। इसी लिए कहा गया है कि अभी कलीसिया पूर्ण नहीं हुई है, निर्माणाधीन है; उसमें कार्य ज़ारी है। यही कारण है कि आज हमें प्रभु की कलीसिया में, अर्थात प्रभु के लोगों के समूह में कुछ कमियाँ, दोष, अपूर्णता, और सुधार के योग्य बातें दिखती हैं। प्रभु उसे बना भी रहा है और जितनी बन गई है, उसे प्रभु निष्कलंक, बेझुर्री भी बनाता जा रहा है, जिससे अन्ततः अपने पूर्ण स्वरूप में वह तेजस्वी, पवित्र और निर्दोष होकर उसके साथ खड़ी हो (इफिसियों 5:27)।

    अगले लेख में हम इसके बारे में राजा सुलैमान द्वारा बनवाए गए मन्दिर से कुछ विवरण को देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

Building the Church – 14 – On The Lord Jesus Christ – 7

Since every Born-Again Christian Believer is also a steward of God’s Church and the fellowship of God’s other children, where he has been placed by God, therefore, it is necessary for him to learn about them, to worthily fulfil his stewardship and accountability. We are learning about the Church and fellowshipping with other children of God from Matthew 16:18, where the word “Church” has been used in the Bible for the first time.

    In the previous articles, we have been looking at three important things from the Lord’s statement, “...on this rock I will build My church…” said by the Lord Jesus in Matthew 16:18. The first among these three is that the Lord said that it is He who will build His Church, i.e., the Lord Jesus Himself is gathering together those people who accept Him as the one and only savior of the world into one body. No man can ever know the actual state of any person’s mind and heart, nor a person’s commitment and submission towards the Lord Jesus; but nothing is hidden from the eyes of the Lord God (John 2:24-25). So, from time-to-time He keeps exposing and separating the infiltrators brought into His Church by men and Satan, and as per Matthew 13:24-30, at the end there will be a great separation and segregation and those sneaked into the Church by the wicked one will all be cast out into eternal destruction, none other than the Lord’s chosen will remain in the Lord Jesus Christ’s Church.

    The second thing that we saw in some detail in the previous article was that the Lord is the owner of His Church, and does not allow any interference in His ownership. He takes His ownership responsibilities very seriously, and takes full care of His people. He Himself appoints appropriate people, according to their abilities, for looking after the works of the Church, and eventually will take a proper accounting from them of this responsibility entrusted to them. The Lord does not accept any carelessness, any harm, of His people and Church.

    The third thing, which we will see today is the Lord’s statement that He Himself will build His Church. There are two important points in this statement of the Lord, which can be more easily understood by one of the metaphors used for the Church, “A temple for the dwelling of God” (Ephesians 2:21-23).

    Of those two, the first point is that, as we have seen in the preceding articles, the Lord Jesus is sovereign in everything related to the Church. It is He who chooses and calls His people, separates out the inappropriate ones from amongst His people, and the ownership of the Church is in the hands of the Lord. Another thing is that it is He who is building His Church. In every house or temple being built, every piece, every stone has its appointed place. Every stone is placed in its fixed place and used in its assigned role. Similarly, it is the Lord who properly places and establishes every person in His Church according to the person’s work, ministry, and assigned place in the Church. This decision is not taken by any Christian Believer, nor by any other person, or Elder, or Official, or by any Denomination, Organization, or Institution. It is only the Lord, and Lord alone who determines and implements this.

    The second point is that in this statement, the Lord uses the future tense “will build;” when the Lord had said this, at that time the Church had not come into existence, it still had to be built. It takes time and effort to build anything, and a process has to be followed to bring it into the final shape, and its completion. The Church began with the preaching of Peter in Acts 2, and the response of the devout Jews gathered in Jerusalem, on hearing the sermon. We have already seen earlier that from that time onwards, the Lord Himself kept adding people to His Church. Even today, this process of adding to the Church is continuing, and the Lord is still building His Church. Also bear in mind, that every person that the Lord adds, gets added by the person’s being saved or being Born-Again. With being saved or Born-Again, a person enters into the fellowship of the Lord as a spiritual neonate, passes through various experiences and learns many things, gradually maturing and growing spiritually, being cut, trimmed, molded, and polished to take his assigned place in the Church. That is why, in the Church - local as well as universal, we still have Christian Believers in various stages of maturity and spiritual growth; the Lord is still at work in them, preparing them for their appointed place in the Church. That is why it is said that the Church has not been completed yet; it is still “under construction.” for this reason, in the Lord’s Church we still get to see some faults, shortcomings, things that need to be corrected, an incompleteness. The Lord is still building it, and whatever has been built, is making it without spot or wrinkle as well, so that in its completed form, the Church will stand by His side as His glorious, holy, blemish-less bride (Ephesians 5:27).

    In the next article we will see some more about this from the building of the Temple of God by King Solomon.