ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

उदारता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उदारता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 27 जुलाई 2020

देना


     प्रति वर्ष, हमारे विवाह की वर्षगाँठ पर मेरे पति, ऐलन, मुझे फूलों का एक बड़ा गुलदस्ता भेंट करते हैं। जब कंपनी के पुनःसंगठित करने के समय में उनकी नौकरी जाती रही, तो मुझे आशा नहीं थी कि प्रेम की यह महंगी अभिव्यक्ति ज़ारी राखी जा सकेगी। परन्तु उस वर्ष भी, हमारे विवाह की वर्ष गाँठ पर मुझे फूलों का बड़ा सा गुलदस्ता हमारे खाने की मेज़ पर सजा हुआ मिला। क्योंकि ऐलन को यह करना पसंद था, और यह उसके लिए बहुमूल्य था, इसलिए ऐलन हर महीने कुछ पैसा बचा कर रखते थे, जिससे समय आने पर वह अपने प्रेम को दिखा सकें।

     मेरे पति द्वारा योजनाबद्ध रीति से की गई यह बहुतायत की उदारता, परमेश्वर के वचन बाइबल में पौलुस द्वारा कोरिन्थ के मसीही विश्वासियों को कही गई बात के समान है। पौलुस ने कोरिन्थ की मसीही मण्डली की, उनके द्वारा स्वेच्छा और उत्साह के साथ दी गई भेंट के लिए सराहना की (2 कुरिन्थियों 9:2, 5), और उन्हें यह कहकर प्रोत्साहित किया कि परमेश्वर उदारता और प्रसन्नता के साथ देने वालों से आनन्दित होता है (पद 6-7)। यह अपेक्षित भी है क्योंकि हमारे प्रेमी स्वर्गीय पिता से बढ़कर कोई नहीं दे सकता है, और वह हमारी प्रत्येक आवश्यकता की पूर्ति के लिए तैयार रहता है (पद 8-10)।

     हम हर प्रकार के देने और एक-दूसरे की देखभाल करने में उदार हो सकते हैं, क्योंकि हमारा प्रभु हमारी सभी भौतिक, आत्मिक, और भावनात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति करता है (पद 11)। जब हम देते हैं तो हम परमेश्वर के प्रति अपनी कृतज्ञता भी व्यक्त कर सकते हैं, उस सब के लिए जो परमेश्वर ने हमें दिया है। हम औरों को भी प्रोत्साहित कर सकते हैं कि वे भी उसमें से जो परमेश्वर ने उन्हें दिया है उदारता से दें और प्रभु की आराधना करें (पद 12-13)।

     खुले हाथों से देना, प्रेम और कृतज्ञता की उदार अभिव्यक्ति, परमेश्वर में हमारे भरोसे को व्यक्त करता है कि वह अपने लोगों की सभी आवश्यकताओं का प्रावधान करता है, उनकी आवश्यकता के अनुसार देता है। - होकिटिल डिक्सन

 

उदारता से देना परमेश्वर के प्रावधानों में विश्वास का चिह्न है।

 

जिनका भला करना चाहिये, यदि तुझ में शक्ति रहे, तो उनका भला करने से न रुकना। यदि तेरे पास देने को कुछ हो, तो अपने पड़ोसी से न कहना कि जा कल फिर आना, कल मैं तुझे दूंगा। - नीतिवचन 3:27-28

बाइबल पाठ: 2 कुरिन्थियों 9:6-15

2कुरिन्थियों 9:6 परन्तु बात तो यह है, कि जो थोड़ा बोता है वह थोड़ा काटेगा भी; और जो बहुत बोता है, वह बहुत काटेगा।

2कुरिन्थियों 9:7 हर एक जन जैसा मन में ठाने वैसा ही दान करे न कुढ़ कुढ़ के, और न दबाव से, क्योंकि परमेश्वर हर्ष से देने वाले से प्रेम रखता है।

2कुरिन्थियों 9:8 और परमेश्वर सब प्रकार का अनुग्रह तुम्हें बहुतायत से दे सकता है जिस से हर बात में और हर समय, सब कुछ, जो तुम्हें आवश्यक हो, तुम्हारे पास रहे, और हर एक भले काम के लिये तुम्हारे पास बहुत कुछ हो।

2कुरिन्थियों 9:9 जैसा लिखा है, उसने बिथराया, उसने कंगालों को दान दिया, उसका धर्म सदा बना रहेगा।

2कुरिन्थियों 9:10 सो जो बोने वाले को बीज, और भोजन के लिये रोटी देता है वह तुम्हें बीज देगा, और उसे फलवन्त करेगा; और तुम्हारे धर्म के फलों को बढ़ाएगा।

2कुरिन्थियों 9:11 कि तुम हर बात में सब प्रकार की उदारता के लिये जो हमारे द्वारा परमेश्वर का धन्यवाद करवाती है, धनवान किए जाओ।

2कुरिन्थियों 9:12 क्योंकि इस सेवा के पूरा करने से, न केवल पवित्र लोगों की घटियां पूरी होती हैं, परन्तु लोगों की ओर से परमेश्वर का बहुत धन्यवाद होता है।

2कुरिन्थियों 9:13 क्योंकि इस सेवा से प्रमाण ले कर वे परमेश्वर की महिमा प्रगट करते हैं, कि तुम मसीह के सुसमाचार को मान कर उसके आधीन रहते हो, और उन की, और सब की सहायता करने में उदारता प्रगट करते रहते हो।

2कुरिन्थियों 9:14 ओर वे तुम्हारे लिये प्रार्थना करते हैं; और इसलिये कि तुम पर परमेश्वर का बड़ा ही अनुग्रह है, तुम्हारी लालसा करते रहते हैं।

2कुरिन्थियों 9:15 परमेश्वर को उसके उस दान के लिये जो वर्णन से बाहर है, धन्यवाद हो।

 

एक साल में बाइबल: 
    • भजन 40-42
    • प्रेरितों 27:1-26

बुधवार, 13 नवंबर 2019

उदारता



      शेरिल के लिए यह बड़े अचरज की बात थी। वह दूकान से घर तक पिज़्ज़ा लेकर जाने का कार्य करती थी, और अब वह जहां पिज़्ज़ा देने आई थी वह कोई घर नहीं था, वरन एक चर्च था। इस बात को लेकर चकराई हुई वह पिज़्ज़ा लेकर जब चर्च के अन्दर पहुंची, तो चर्च के पास्टर ने उसका स्वागत किया, और उससे पूछा, “क्या यह कहना उचित होगा कि जीवन तुम्हारे लिए कठिन है?” शेरिल ने पास्टर की बात से सहमति जताई। तब पास्टर ने चर्च के लोगों द्वारा दान के पैसों से भरी दो थालियाँ बाहर निकालीं, और शेरिल के थैले में बख्शीश के तौर पर उन्हें उंडेल कर खाली कर दिया; वे 750 डौलर से अधिक की रकम थी। शेरिल को यह पता नहीं था, परन्तु पिज़्ज़ा मंगाने से पहले पास्टर ने पिज़्ज़ा की दूकान पर यह कहा था की वे अपने सबसे अधिक आर्थिक तंगी में चल रहे पिज़्ज़ा लाने वाले को भेजें। उस उदार उपहार से शेरिल भौंचक्की रह गई; अब वह अपने कुछ क़र्ज़ चुका सकती थी।

      जब यरूशलेम के आरंभिक मसीहियों ने निर्धनता का सामना किया, तो चर्च के लोगों ने उनकी सहायता के लिए अपने हाथों को आगे बढ़ाया। यद्यपि उन्हें स्वयं सहायता की आवश्यकता थी, फिर भी मकिदूनिया के चर्च ने उदारता से दान दिया, ऐसा करना अपना सौभाग्य समझते हुए (2 कुरिन्थियों 8:1-4)। पौलुस ने उनकी इस उदारता के उदाहरण को कोरिंथ के चर्च के सामने रखा, जिससे कि उस समय वे, और आज हम, इस उदारता के उदाहरण का अनुसरण करें। जब हम अपनी बहुतायत को औरों की आवश्यकता की पूर्ति के लिए प्रयोग करते हैं, हम प्रभु यीशु के स्वभाव को प्रतिबिंबित करते हैं, जिसने हमारे लिए अपने आप को शून्य कर लिया।

      उस दिन शेरिल ने अपने अन्य सभी ग्राहकों को उसके प्रति हुई इस उदारता के विषय बताया, और इस उदाहरण का अनुसरण करते हुए, उसे उस दिन औरों से जितनी बख्शीश मिली, उसे उसने अन्य ज़रूरतमंदों को दे दिया। उदारता के एक उदाहरण को कई बार दोहराया गया, और प्रभु यीशु की महिमा हुई। - शेरेडियन वोयेसे

हमारी उदारता आवश्यकताओं की पूर्ति करती है, जिससे प्रभु परमेश्वर की महिमा होती है।

उदार प्राणी हृष्ट पुष्ट हो जाता है, और जो औरों की खेती सींचता है, उसकी भी सींची जाएगी। - नीतिवचन 11:25

बाइबल पाठ: 2 कुरिन्थियों 8:1-9
2 Corinthians 8:1 अब हे भाइयों, हम तुम्हें परमेश्वर के उस अनुग्रह का समाचार देते हैं, जो मकिदुनिया की कलीसियाओं पर हुआ है।
2 Corinthians 8:2 कि क्‍लेश की बड़ी परीक्षा में उन के बड़े आनन्द और भारी कंगालपन के बढ़ जाने से उन की उदारता बहुत बढ़ गई।
2 Corinthians 8:3 और उनके विषय में मेरी यह गवाही है, कि उन्होंने अपनी सामर्थ भर वरन सामर्थ से भी बाहर मन से दिया।
2 Corinthians 8:4 और इस दान में और पवित्र लोगों की सेवा में भागी होने के अनुग्रह के विषय में हम से बार बार बहुत बिनती की।
2 Corinthians 8:5 और जैसी हम ने आशा की थी, वैसी ही नहीं, वरन उन्होंने प्रभु को, फिर परमेश्वर की इच्छा से हम को भी अपने तईं दे दिया।
2 Corinthians 8:6 इसलिये हम ने तितुस को समझाया, कि जैसा उसने पहिले आरम्भ किया था, वैसा ही तुम्हारे बीच में इस दान के काम को पूरा भी कर ले।
2 Corinthians 8:7 सो जैसे हर बात में अर्थात विश्वास, वचन, ज्ञान और सब प्रकार के यत्‍न में, और उस प्रेम में, जो हम से रखते हो, बढ़ते जाते हो, वैसे ही इस दान के काम में भी बढ़ते जाओ।
2 Corinthians 8:8 मैं आज्ञा की रीति पर तो नहीं, परन्तु औरों के उत्‍साह से तुम्हारे प्रेम की सच्चाई को परखने के लिये कहता हूं।
2 Corinthians 8:9 तुम हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह जानते हो, कि वह धनी हो कर भी तुम्हारे लिये कंगाल बन गया ताकि उसके कंगाल हो जाने से तुम धनी हो जाओ।

एक साल में बाइबल: 
  • विलापगीत 1-2
  • इब्रानियों 10:1-18



गुरुवार, 10 दिसंबर 2015

उपहार


   क्रिसमस के समय दिखाया जाने वाला एक टेलिविज़न विज्ञापन मुझे मनोरंजक लगता है। इस विज्ञापन में दो पड़ौसियों को दिखाया गया है जो मित्र-भावना के साथ परस्पर प्रतिस्पर्धा में हैं कि कौन क्रिसमस का आनन्द सबसे अधिक बाँट सकता है। दोनों ही अपने घरों को सजाने तथा पेड़ों पर बत्तियां लगाते में एक दूसरे पर नज़र रखते हैं, फिर दोनों ही अपने स्थान को दूसरे से अधिक अच्छा दिखाने के लिए उसे और उन्नत करते हैं, फिर एक से बढ़कर दूसरा अपने अन्य पड़ौसियों में उपहार बाँटता फिरता है।

   लेकिन वास्तविकता में परमेश्वर के लोग ऐसी किसी प्रतिस्पर्धा में नहीं रहते, और ना ही सब लोगों को यह दिखाते हैं कि कौन कितना और बेहतर दे सकता है। परमेश्वर का वचन बाइबल हम मसीही विश्वसियों को सिखाती है कि हम, "भलाई करें, और भले कामों में धनी बनें, और उदार और सहायता देने में तत्‍पर हों" (1 तिमुथियुस 6:18)। प्रेरित पौलुस ने कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों को लिखा, "हर एक जन जैसा मन में ठाने वैसा ही दान करे न कुढ़ कुढ़ के, और न दबाव से, क्योंकि परमेश्वर हर्ष से देने वाले से प्रेम रखता है" (2 कुरिन्थियों 9:7)।

   क्रिसमस के समय में हम एक दूसरे के साथ उपहार बाँट कर हमारे लिए परमेश्वर के उदार उपहार - अपने पुत्र को हमारे लिए बलिदान होने को दे देना स्मरण करते हैं। रे स्टेडमैन कहते हैं, "यीशु अपने वैभव और अमीरी को छोड़ कर इस संसार में ग़रीब बनकर आया जिससे कि अपने अनुग्रह के धन से हमें धनी बना सके।"

   कोई भी उपहार परमेश्वर द्वारा दिए गए इस उपहार का मुकाबला नहीं कर सकता। परमेश्वर के इस वर्णन से बाहर उपहार, प्रभु यीशु मसीह, के लिए हम परमेश्वर के कृतज्ञ और धन्यवादी रहें। - ऐनी सेटास


मसीह यीशु से बढ़कर और कोई उपहार है ही नहीं।

सो जैसे हर बात में अर्थात विश्वास, वचन, ज्ञान और सब प्रकार के यत्‍न में, और उस प्रेम में, जो हम से रखते हो, बढ़ते जाते हो, वैसे ही इस दान के काम में भी बढ़ते जाओ। - 2 कुरिन्थियों 8:7

बाइबल पाठ: 2 कुरिन्थियों 9:6-15
2 Corinthians 9:6 परन्तु बात तो यह है, कि जो थोड़ा बोता है वह थोड़ा काटेगा भी; और जो बहुत बोता है, वह बहुत काटेगा। 
2 Corinthians 9:7 हर एक जन जैसा मन में ठाने वैसा ही दान करे न कुढ़ कुढ़ के, और न दबाव से, क्योंकि परमेश्वर हर्ष से देने वाले से प्रेम रखता है। 
2 Corinthians 9:8 और परमेश्वर सब प्रकार का अनुग्रह तुम्हें बहुतायत से दे सकता है जिस से हर बात में और हर समय, सब कुछ, जो तुम्हें आवश्यक हो, तुम्हारे पास रहे, और हर एक भले काम के लिये तुम्हारे पास बहुत कुछ हो। 
2 Corinthians 9:9 जैसा लिखा है, उसने बिथराया, उसने कंगालों को दान दिया, उसका धर्म सदा बना रहेगा। 
2 Corinthians 9:10 सो जो बोने वाले को बीज, और भोजन के लिये रोटी देता है वह तुम्हें बीज देगा, और उसे फलवन्‍त करेगा; और तुम्हारे धर्म के फलों को बढ़ाएगा। 
2 Corinthians 9:11 कि तुम हर बात में सब प्रकार की उदारता के लिये जो हमारे द्वारा परमेश्वर का धन्यवाद करवाती है, धनवान किए जाओ। 
2 Corinthians 9:12 क्योंकि इस सेवा के पूरा करने से, न केवल पवित्र लोगों की घटियां पूरी होती हैं, परन्तु लोगों की ओर से परमेश्वर का बहुत धन्यवाद होता है। 
2 Corinthians 9:13 क्योंकि इस सेवा से प्रमाण ले कर वे परमेश्वर की महिमा प्रगट करते हैं, कि तुम मसीह के सुसमाचार को मान कर उसके आधीन रहते हो, और उन की, और सब की सहायता करने में उदारता प्रगट करते रहते हो। 
2 Corinthians 9:14 ओर वे तुम्हारे लिये प्रार्थना करते हैं; और इसलिये कि तुम पर परमेश्वर का बड़ा ही अनुग्रह है, तुम्हारी लालसा करते रहते हैं। 
2 Corinthians 9:15 परमेश्वर को उसके उस दान के लिये जो वर्णन से बाहर है, धन्यवाद हो।

एक साल में बाइबल: 
  • होशे 1-4
  • प्रकाशितवाक्य 1


शनिवार, 1 फ़रवरी 2014

तृप्ति के सोते


   प्रायः देखा जाता है कि लोगों में परोपकार, भलाई और उदारता की अभिव्यक्ति जो दिसंबर महीने में दिखाई देती है वह कुछ ही समय में धूमिल पड़ने लगती है और लोग कहने लगते हैं कि, "काश हम क्रिसमस का उत्साह साल भरे बनाए रख सकते।" ऐसा क्यों होता है कि भलाई, परोपकार, उदारता, दया आदि भावनाएं केवल त्यौहारों के साथ ही जुड़ी दिखाई देती हैं मानों इन्हें किसी दिन विशेष के साथ जोड़ कर रखा गया हो? क्या इन त्यौहारों और पर्वों के साथ जुड़ी इस छिछली दया भावना के अतिरिक्त कोई ऐसा गहरा बहने वाला दया का सोता है जो अविराल साल-ब-साल बहता रहता हो, लोगों को तृप्त करता रहता हो?

   परमेश्वर के वचन बाइबल में लूका रचित सुसमाचार के पहले दो अध्यायों में परमेश्वर के पवित्र आत्मा का सात बार वर्णन आया है। पवित्र आत्मा को पाँच लोगों के जीवन में कार्य करते दिखाया गया है - यूहन्ना बप्तिसमा देने वाला (1:15), मरियम (1:35), इलीशिबा (1:41), ज़कर्याह (1:67) और शमौन (2:25-27)। इस खण्ड में, जिसे हम आम तौर से "क्रिसमस की कहानी" के नाम से जानते हैं, हम ऐसा नहीं पाते कि इन लोगों को अचानक ही कुछ ध्यान आया हो या उन्होंने अपने अन्दर कुछ विचित्र होता हुआ अनुभव किया हो। इसके स्थान पर हम पाते हैं कि वे बहुत साधारण और सामान्य लोग थे जो अपनी दिनचर्या का निर्वाह कर रहे थे और उनके ऐसा करते हुए ही पवित्र आत्मा ने शमौन का मार्गदर्शन किया, ज़कर्याह और इलीशिबा पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हुए और पवित्र आत्मा की सामर्थ से मरियम की कोख में प्रभु यीशु का आगमन हुआ। इन सब ने पवित्र आत्मा के कार्य को अपने अन्दर अनुभव किया, उसकी सामर्थ को पहचाना।

   क्या आज हमारे अन्दर यह अनुभूति है कि उपरोक्त लोगों के समान ही हम भी अपने जीवन में पवित्र आत्मा के कार्य को पहचानें और संसार की अन्य सब आवाज़ों से अलग उसकी आवाज़ पर ध्यान लगाएं? क्या हम पवित्र आत्मा द्वारा उकसाए और प्रोत्साहित किए जाने के प्रति सचेत और उसकी आज्ञा मानने को तत्पर तथा तैयार रहते हैं? क्या हमने पवित्र आत्मा को यह आदर दिया है कि वह अपनी गर्माहट से हमारे हृदय भर दे और फिर उसे हमारे हाथों से दूसरों के जीवनों में प्रवाहित हो लेने दे?

   आज हम मसीही विश्वासियों के साथ पवित्र आत्मा की उपस्थिति और उसके द्वारा प्रभु यीशु की सामर्थ हमारे जीवनों में बनी रहती है, जिसे वह हमारे अन्दर से साल-ब-साल बहते रहने वाले तृप्ति के सोते के रूप में संसार में प्रवाहित करना चाहता है, किसी दिन अथवा त्यौहार विशेष पर ही नहीं, कुछ खास लोगों ही के लिए नहीं, वरन सदा-सर्वदा संसार के प्रत्येक जन के लिए, "क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए" (यूहन्ना 3:16)। - डेविड मैक्कैसलैण्ड


प्रभु यीशु में विश्वास हमारी आत्मा को पाप के दाग़ से शुद्ध और हमारी देह को पवित्र आत्मा का मन्दिर बना देता है।

...यीशु खड़ा हुआ और पुकार कर कहा, यदि कोई प्यासा हो तो मेरे पास आकर पीए। जो मुझ पर विश्वास करेगा, जैसा पवित्र शास्त्र में आया है उसके हृदय में से जीवन के जल की नदियां बह निकलेंगी। उसने यह वचन उस आत्मा के विषय में कहा, जिसे उस पर विश्वास करने वाले पाने पर थे...। - यूहन्ना 7:37-39 

बाइबल पाठ: लूका 1:31-41
Luke 1:31 और देख, तू गर्भवती होगी, और तेरे एक पुत्र उत्पन्न होगा; तू उसका नाम यीशु रखना। 
Luke 1:32 वह महान होगा; और परमप्रधान का पुत्र कहलाएगा; और प्रभु परमेश्वर उसके पिता दाऊद का सिंहासन उसको देगा। 
Luke 1:33 और वह याकूब के घराने पर सदा राज्य करेगा; और उसके राज्य का अन्‍त न होगा। 
Luke 1:34 मरियम ने स्वर्गदूत से कहा, यह क्योंकर होगा? मैं तो पुरूष को जानती ही नहीं। 
Luke 1:35 स्वर्गदूत ने उसको उत्तर दिया; कि पवित्र आत्मा तुझ पर उतरेगा, और परमप्रधान की सामर्थ तुझ पर छाया करेगी इसलिये वह पवित्र जो उत्पन्न होने वाला है, परमेश्वर का पुत्र कहलाएगा। 
Luke 1:36 और देख, और तेरी कुटुम्बिनी इलीशिबा के भी बुढ़ापे में पुत्र होने वाला है, यह उसका, जो बांझ कहलाती थी छठवां महीना है। 
Luke 1:37 क्योंकि जो वचन परमेश्वर की ओर से होता है वह प्रभावरिहत नहीं होता। 
Luke 1:38 मरियम ने कहा, देख, मैं प्रभु की दासी हूं, मुझे तेरे वचन के अनुसार हो: तब स्वर्गदूत उसके पास से चला गया। 
Luke 1:39 उन दिनों में मरियम उठ कर शीघ्र ही पहाड़ी देश में यहूदा के एक नगर को गई। 
Luke 1:40 और जकरयाह के घर में जा कर इलीशिबा को नमस्‍कार किया। 
Luke 1:41 ज्योंही इलीशिबा ने मरियम का नमस्‍कार सुना, त्योंही बच्‍चा उसके पेट में उछला, और इलीशिबा पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो गई।

एक साल में बाइबल: 
  • लैव्यवस्था 14-16


शुक्रवार, 13 जुलाई 2012

उदारता का मन

   अपनी पुस्तक Crazy Love में फ्रांसिस चैन एक परिवार के बारे में बताता है जो एक रोचक क्रिसमस परंपरा को मनाते हैं। क्रिसमस की प्रातः वे अपना समय क्रिसमस वृक्ष के नीचे रखे अपने इनामों को खोलने और देखने में नहीं लगाते, वरन वे उठकर कॉफी तथा नाश्ता बनाते हैं और जाकर बेघर लोगों को नाश्ता खिलाते हैं। यह गरीबों के लिए परमेश्वर के प्रेम और उदारता को प्रदर्शित करने का एक छोटा किंतु प्रभावी तरीका है।

   परमेश्वर अपने लोगों से ऐसी उदारता की आशा रखता है। व्यस्थाविवरण १५ अध्याय में मूसा ने गरीबी की वास्तविकता की ओर उनका ध्यान ले जाते हुए धनवानों को समझाया कि उनकी ओर वे किस प्रकार का बर्ताव रखें। उन्हें ४ बातों के लिए चिताया गया (व्यवस्थाविवरण १५:७-११):
   १. कठोर हृदय जो गरीबों की अनदेखी करता हो।
   २. सख्त मुट्ठी जो गरीबों से सहायता रोक कर रखती हो।
   ३. बुरा मन जो दे्ते में समय और स्थिति को आंक कर ही देता हो।
   ४. स्वार्थी आत्मा जिसे परमेश्वर की आज्ञाकारिता में भी गरीबों को देना बुरा लगे।

   परमेश्वर ने मूसा के द्वारा ना केवल उन्हें इन बातों के बारे में चिताया वरन उन्हें स्वाभाविक रूप से उदारता से देने वाला बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

   परमेश्वर के लोगों में उदारता और सहायता करने का मन सदा ही पाया जाना चाहिए। अपने हाथों और मन को खुला रखना मसीही विश्वासी के गुणों में से है, और उसके उस नए चरित्र का भाग है जो उसे परमेश्वर पिता से उसके पुराने मनुष्यतव के स्थान पर मिला है। - मारविन विलियम्स


उदारता उस हृदय से उमड़ती है जिसने परमेश्वर के अनुग्रह को अनुभव किया है।


जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उसके किसी फाटक के भीतर यदि तेरे भाइयों में से कोई तेरे पास द्ररिद्र हो, तो अपने उस दरिद्र भाई के लिये न तो अपना हृदय कठोर करना, और न अपनी मुट्ठी कड़ी करना; -  व्यवस्थाविवरण १५:७

बाइबल पाठ: व्यवस्थाविवरण १५:७-११
Deu 15:7  जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उसके किसी फाटक के भीतर यदि तेरे भाइयों में से कोई तेरे पास द्ररिद्र हो, तो अपने उस दरिद्र भाई के लिये न तो अपना हृदय कठोर करना, और न अपनी मुट्ठी कड़ी करना;
Deu 15:8  जिस वस्तु की घटी उसको हो, उसका जितना प्रयोजन हो उतना अवश्य अपना हाथ ढीला करके उसको उधार देना।
Deu 15:9  सचेत रह कि तेरे मन में ऐसी अधम चिन्ता न समाए, कि सातवां वर्ष जो छुटकारे का वर्ष है वह निकट है, और अपनी दृष्टि तू अपने उस दरिद्र भाई की ओर से क्रूर करके उसे कुछ न दे, तो यह तेरे लिये पाप ठहरेगा।
Deu 15:10  तू उसको अवश्य देना, और उसे देते समय तेरे मन को बुरा न लगे; क्योकि इसी बात के कारण तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे सब कामों में जिन में तू अपना हाथ लगाएगा तुझे आशीष देगा।
Deu 15:11  तेरे देश में दरिद्र तो सदा पाए जाएंगे, इसलिये मैं तुझे यह आज्ञा देता हूं कि तू अपने देश में अपने दीन-दरिद्र भाइयों को अपना हाथ ढीला करके अवश्य दान देना।


एक साल में बाइबल: 

  • भजन ७-९ 
  • प्रेरितों १८

रविवार, 13 मई 2012

सदा स्मरण रखो

   भूलना की समस्या हम सब के साथ रहती है, चाहे थोड़ी हो या अधिक। प्रातः जब मैं काम पर निकलता हूँ तो मेरी पत्नी घर के कुछ काम बताते हुए कहती है, ’....करना मत भूलना’; फिर दिन में फोन करके याद दिलाती है, ’तुम भूले तो नहीं ना?’ बार बार स्मरण दिलाकर वह निश्चित करती है कि उन महत्वपूर्ण बातों को मैं भूलूँ नहीं।

   परमेश्वर भी हमारे लिए आवश्यक तथ्यों को बार दोहराता है जिस से हम उन्हें स्मरण रख सकें। परमेश्वर के वचन बाइबल मे व्यवस्थाविवरण २४ अध्याय में दो बार परमेश्वर इस्त्राएलियों को स्मरण दिलाता है कि वे मिस्त्र की ग़ुलामी में थे और परमेश्वर ही ने उन्हें स्वतंत्र कराया (पद १८, २२)। अपने नबी मूसा के द्वारा परमेश्वर ने अपनी प्रजा से कहा: "और इस को स्मरण रखना कि तू मिस्र में दास था, और तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे वहां से छुड़ा लाया है; इस कारण मैं तुझे यह आज्ञा देता हूं।" (व्यवस्थाविवरण २४:१८)।

   परमेश्वर द्वारा दासत्व से छुड़ाए जाने के कारण, परमेश्वर के प्रति परमेश्वर के लोगों की कुछ ज़िम्मेदारियां थीं, जिनके पूरा करने के लिए मूसा ने लिखा "...इस कारण मैं तुझे यह आज्ञा देता हूं।" जो आज्ञा परमेश्वर ने उन्हें, इस संदर्भ में पूरी करने के लिए दी थी, वह हमें इस से अगले कुछ पदों (१९-२१) में मिलती है। उस आज्ञा का सार है कि उन्हें ज़रूरतमन्द और गरीब लोगों की आवश्यक्ताओं का ध्यान रखना था, अपने खेत और उपज में से उन की सहायता के लिए कुछ छोड़ना था।

   जैसे इस्त्राएली मिस्त्र के दासत्व से परमेश्वर द्वारा छुड़ाए गए थे, वैसे ही हम पाप के दासत्व से प्रभु यीशु के कलवरी के क्रूस पर बलिदान और मृतकों में से पुनरुत्थान द्वारा छुड़ाए गए हैं। हम से भी परमेश्वर का वचन अनेक बार कहता है कि उदारता और भलाई करना ना भूलें। इब्रानियों १३:१६ में लिखा है: "पर भलाई करना, और उदारता न भूलो, क्‍योंकि परमेश्वर ऐसे बलिदानों से प्रसन्न होता है।" - एलबर्ट ली

    इसी से संबंधित कुछ और पद, पढ़ने और जीवन में लागू करने के लिए हैं: रोमियों १२:१-१३; १ कुरिन्थियों १२:१-११; २ कुरिन्थियों ९:६-८; तीतुस ३:१४


कुछ पाने से संतुष्टि मिलती है; परन्तु संतृप्ति बांटने से मिलती है।


और भलाई करें, और भले कामों में धनी बनें, और उदार और सहायता देने में तत्‍पर हों। - १ तिमुथियुस ६:१८

बाइबल पाठ: व्यवस्थाविवरण २४:१७-२२
Deu 24:17  किसी परदेशी मनुष्य वा अनाथ बालक का न्याय न बिगाड़ना, और न किसी विधवा के कपड़े को बन्धक रखना;
Deu 24:18  और इस को स्मरण रखना कि तू मिस्र में दास था, और तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे वहां से छुड़ा लाया है; इस कारण मैं तुझे यह आज्ञा देता हूं।
Deu 24:19  जब तू अपने पके खेत को काटे, और एक पूला खेत में भूल से छूट जाए, तो उसे लेने को फिर न लौट जाना; वह परदेशी, अनाथ, और विधवा के लिये पड़ा रहे, इसलिये कि परमेश्वर यहोवा तेरे सब कामों में तुझ को आशीष दे।
Deu 24:20  जब तू अपने जलपाई के वृक्ष को झाड़े, तब डालियों को दूसरी बार न झाड़ना; वह परदेशी, अनाथ, और विधवा के लिये रह जाए।
Deu 24:21  जब तू अपनी दाख की बारी के फल तोड़े, तो उसका दाना दाना न तोड़ लेना; वह परदेशी, अनाथ और विधवा के लिये रह जाए।
Deu 24:22  और इसको स्मरण रखना कि तू मिस्र देश में दास था, इस कारण मैं तुझे यह आज्ञा देता हूं।


एक साल में बाइबल: 

  • २ राजा १७-१८ 
  • यूहन्ना ३:१९-३६