ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Responsibilities लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Responsibilities लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 9 - Stewardship - 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 9 - भण्डारी होना – 1

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 9 - भण्डारी होना – 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

 परमेश्वर का भण्डारी होना – 1

 

    पुनःअवलोकन: इस श्रृंखला के आरम्भ में हमने हमने, 1 राजाओं 2:2-4 से देखा था कि राजा दाऊद, अपने जीवन के अन्त के समय, अपने पुत्र और राज्य के उत्तराधिकारी, युवा सुलैमान को निर्देश देता है कि वह किस प्रकार से परमेश्वर की दृष्टि में सही, तथा परमेश्वर द्वारा दी गई सामर्थ्य, बुद्धिमानी, और मार्गदर्शन के द्वारा आशीषित एवं सफल हो सकता है। दाऊद द्वारा दिये गये निर्देशों से यह स्पष्ट है कि, परमेश्वर का चुना हुआ होना सुलैमान के लिए इस बात की कोई निश्चितता नहीं था कि उसके लिए जीवन सहज होगा। वरन, इस्राएल का राजा होने की परमेश्वर द्वारा उसे दी गई ज़िम्मेदारी का निर्वाह करने में समस्याओं और परिस्थितियों का सामना तो उसे करना ही था। साथ ही दाऊद द्वारा उससे कही गयी बात में निहितार्थ था कि अपनी सुरक्षा और बचाव के लिए, उसे दाऊद द्वारा खड़ी की गई विशाल सेना पर नहीं, वरन परमेश्वर पर भरोसा रखना होगा, उसका आज्ञाकारी रहना होगा, और ऐसा ही करने से वह आशीषित एवं सफल भी होगा। इसके लिए उसे इन चार बातों का पालन करना होगा, जिनकी रूप रेखा 1 राजाओं 2:2-4 में दी गई है:

1.   “तू हियाव बांधकर पुरुषार्थ दिखा” (1 राजाओं 2:2)

2.   “जो कुछ तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे सौंपा है, उसकी रक्षा कर”; अर्थात्, वह, परमेश्वर द्वारा उसी सौंपी गई बातों का एक अच्छा भण्डारी बने (1 राजाओं 2:3a)

3.   जितनी बातें परमेश्वर के वचन में लिखी हैं, वह उनका आज्ञाकारी बना रहे (1 राजाओं 2:3b)

4.   वह सावधान रहे, और हमेशा प्रभु के प्रति समर्पित बना रहे (1 राजाओं 2:4)


फिर, हमने पिछले लेख में दाऊद द्वारा सुलैमान को 1 राजाओं 2:2-4 में दिए गए चार में से पहले निर्देश, पुरुषार्थ कर, की व्याख्या का समापन किया था। हमने यह देखा था कि सुलैमान राजा होने की ज़िम्मेदारियों का ठीक से निर्वाह करते हुए जयवन्त तभी हो सकता था यदि वह साहसी हो कर कार्य करता, और ज़िम्मेदारियों के निर्वाह में उसकी सहायता और मार्गदर्शन के लिए परमेश्वर पर भरोसा बनाए रखता।

 

इसी प्रकार से मसीही विश्वासी भी परमेश्वर के द्वारा उन्हें दी गयी जिम्मेदारियों का सफलता से निर्वाह तब ही कर सकते हैं जब वे परमेश्वर पर भरोसा रखें, उसके मार्गदर्शन एवं सहायता के खोजी हों, इन बातों के लिए परमेश्वर ने उन्हें जो संसाधन उपलब्ध करवाएं हैं उन से अवगत हों, उन संसाधनों का सदुपयोग करना सीखें। और उन्हें बाधित तथा निराश करने के लिए, शैतान और उसके शक्तियों के द्वारा उनके विरुद्ध लाई जा रही सभी समस्याओं और परेशानियों के बावजूद, साहसी तथा दृढ़ होकर परमेश्वर के लिए कार्य को करने तथा परमेश्वर द्वारा दी गयी ज़िम्मेदारियों के निर्वाह में लगे रहें।


दाऊद द्वारा अपने पुत्र सुलैमान को दिया गया दूसरा निर्देश है, “जो कुछ तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे सौंपा है, उसकी रक्षा कर” (1 राजाओं 2:3a), अर्थात्  परमेश्वर ने जो तुझे दिया है, या सौंपा है, उसका ध्यान रख, उसका योग्य भण्डारी बन। ध्यान कीजिए की यहाँ पर दाऊद किसी विशिष्ट ज़िम्मेदारी का नाम लेकर उसके लिए यह निर्देश नहीं दे रहा है। किन्तु वह एक बहुत व्यापक, सभी बातों को सम्मिलित कर लेने वाला निर्देश दे रहा है – परमेश्वर द्वारा तुझे सौंपी गयी सभी बातों की भली-भाँति देखभाल कर। परमेश्वर का अच्छा भण्डारी होने का अर्थ है परमेश्वर द्वारा सौंपे गए की, अपना मन लगाकर, और ध्यान से देखभाल करना। दाऊद में होकर पवित्र आत्मा सुलैमान को, जिसे एक स्थिर, शान्त, और समृद्ध राज्य का उत्तराधिकारी बनाया गया था, उसकी ज़िम्मेदारी के विषय सचेत कर रहा था। आरम्भ से ही सुलैमान को इस एहसास के साथ कार्य करना था कि राज्य उसे व्यक्तिगत आनन्द और अपने आप को ऊँचा दिखाने के लिए नहीं सौंपा गया है। बल्कि, उसे एक ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, कि वह परमेश्वर के लोगों की देखभाल करे, उन्हें सुरक्षित रखे, और परमेश्वर के भय में बढ़ने वाला बनाए, और इस बात को स्वयं सुलैमान ने परमेश्वर से की गई अपनी प्रार्थना में व्यक्त किया है (1 राजाओं 3:7-9)।


परमेश्वर अपेक्षा करता है कि उसके लोग, जो कुछ भी वह उन्हें देता है, उसकी देखभाल करें, तथा औरों के लाभ के लिए उसका सदुपयोग करें। भंडारीपन के इस सिद्धान्त को हम आरम्भ से ही स्थापित देखते हैं। परमेश्वर ने अदन की वाटिका आदम और हव्वा के लिए लगाई, और फिर आदम को उसकी देखभाल करने की ज़िम्मेदारी सौंपी (उत्पत्ति 2:8, 15)। क्योंकि इससे पहले ही परमेश्वर आदम और हव्वा से कह चुका था कि “फूलो-फलो, और पृथ्वी में भर जाओ, और उसको अपने वश में कर लो” (उत्पत्ति 1:28); इसलिए यहाँ पर यह निहित है कि आदम और हव्वा को वाटिका की देखभाल करने थी, तथा उसे अपनी भावी पीढ़ियों के लिए सँवार कर रखना था। नूह को नाव बनाने की ज़िम्मेदारी दी गई, ताकि जो चेतावनी को मानें वे बचाए जा सकें, तथा पृथ्वी पर फिर से जीव-जंतुओं को लाने के लिए उन्हें बचा कर रखे (उत्पत्ति 6:20)। परमेश्वर ने अब्राहम को चुना, उसे आशीष दी, किन्तु साथ ही उसे यह ज़िम्मेदारी भी दी कि उसमें तथा उसके वंशजों में होकर पृथ्वी के सभी लोग आशीष पाएँगे (उत्पत्ति 12:3), अर्थात् , अब्राहम और उसके वंशज पृथ्वी के लोगों के लिए परमेश्वर की आशीषों के भण्डारी भी थे। यूसुफ को मिस्र का प्रधान मंत्री बनाया, फिरौन के बाद दूसरा सबसे शक्तिशाली अधिकारी (उत्पत्ति 41:39-44); इतने वर्षों तक दुःख उठाने की क्षतिपूर्ति के लिए नहीं, कि अब मज़े कर ले, मौज मना ले; बल्कि आने वाले भीषण अकाल में लोगों को सुरक्षित रखने की तैयारी के लिए (उत्पत्ति 41:33-39, 46-49)। मूसा को उसकी आनाकानी के बावजूद परमेश्वर ने सामर्थ्य देकर वापस मिस्र में भेजा, किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं बल्कि इस्राएलियों को मिस्र से छुड़ा कर लाने के लिए (निर्गमन 3:10)। जिस भी व्यक्ति को परमेश्वर ने कुछ भी दिया है, उस से परमेश्वर की अपेक्षा रही है कि वह उस बात की अच्छी देखभाल करे तथा औरों की भलाई के लिए उसका सदुपयोग करे।


नए नियम में भी, अपने बारह प्रेरितों को चुनने के बाद, प्रभु ने उन्हें दी गई सामर्थ्य के साथ प्रचार करने तथा औरों की सेवा करने की सेवकाई के लिए भेजा (मत्ती 10:1, 5-8)। अपने पुनरुत्थान के बाद, जब प्रभु ने अपने शिष्यों को नियुक्त किया कि वे सँसार भर में सुसमाचार का प्रचार करें, तो फिर से उन्हें आश्चर्यकर्म करने की सामर्थ्य भी प्रदान की, उनके लाभ के लिए जिन लोगों के मध्य वे सुसमाचार प्रचार की सेवकाई करेंगे (मरकुस 16:15-20)। आज, मसीही विश्वासी प्रभु के भण्डारी हैं; उन्हें उसका गवाह बनकर कार्य करना है और उद्धार की ज्योति को सँसार के सामने प्रदर्शित करना है, धूमिल नहीं बल्कि तेज़ी से चमकती हुई, लोगों को आकर्षित करने वाली (मत्ती 5:14-16)।


हम आने वाले कुछ लेखों में अपने भण्डारी होने के बारे में और भी देखेंगे तथा सीखेंगे। यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 9 - Stewardship - 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Being God’s Steward - 1


    Review: At the beginning of this series, we had seen from 1 Kings 2:2-4, that King David, towards the end of his life, is instructing his young son and heir to the kingdom, Solomon, on how to be right with God and be blessed and successful through the strength, wisdom, and guidance of God. It is clear from the instructions given by David, that being chosen to be the King by God was no guarantee of an easy life for Solomon. Rather, he was bound to face problems and situations in fulfilling his God assigned responsibility of being the King of Israel.  David also implies that for his safety and security, Solomon should not rely upon the huge army that David had amassed; rather he must only rely upon God, be obedient to Him, which would also make him blessed and successful. For this to happen, he has to do the following 4 things that have been outlined in 1 Kings 2:2-4:

1.   To "be strong and prove yourself a man" (1Ki 2:2).

2.   To "keep the charge of the Lord God", i.e., to be a good Steward of whatever God has given to him (1Ki 2:3a).

3.   To be obedient to the Word of God, in all things written in it. (1Ki 2:3b).

4.   To be careful, taking heed, to remain sincere and committed to the Lord always (1Ki 2:4b).


Then, in the previous article, we had concluded the discussion about David’s first instruction to Solomon in 1 Kings 2:2-4, i.e., to be a man. We had seen that Solomon could only handle the responsibilities of being a King and come out successful, if he carried himself courageously and trusted God to help and guide him in fulfilling his responsibilities.

 

Similarly Christian Believers too can fulfil their God given responsibilities successfully, only if they seek and trust God for His help and guidance, are aware of the resources God has given them for this, learn to use those resources, and courageously, resolutely persevere in working for God to fulfil the God given responsibilities, despite all the problems and difficulties the satanic forces bring against them to thwart them.


The second instruction given by David to his son Solomon is “And keep the charge of the Lord your God” (1 Kings 2:3a); i.e., keep a watch over, or, be a worthy steward of what God has entrusted you with. Notice that David does not specify any particular thing, but gives a very broad-based, all-encompassing instruction – be careful to look after all things that God has entrusted to you. To be a good Steward of God means to properly and diligently keep charge of what God has given you. Through David, the Holy Spirit was conveying this responsibility to Solomon, who had inherited a stable, settled, and prosperous kingdom. Solomon from the outset was to realize that the kingdom was not being handed over to him for personal enjoyment and self-exaltation. Rather, he was being given a responsibility, to look after the people of God, keep them safe, and help them grow in the fear of the Lord, as Solomon himself has expressed in his prayer to God (1 Kings 3:7-9).


God expects His people to respect, take care of, and properly utilize all that He gives to them, for the benefit of others. We see this principle of stewardship established since the very beginning. God planted the Garden of Eden for Adam and Eve, and then gave Adam the charge of taking care of it (Genesis 2:8, 15). Since God had already told Adam and Eve to “Be fruitful and multiply; fill the earth and subdue it” (Genesis 1:28); therefore, it is implied here that Adam and Eve had to look after the Garden and maintain it for their future generations. Noah was given the charge of preparing the Ark to save those who would heed the warning, and to preserve the animals to repopulate the earth (Genesis 6:20). Abraham was chosen by God, was blessed, but was also given the charge that through him and his generations, all people of the earth were to receive God’s blessings (Genesis 12:3). In other words, Abraham and his descendants were also stewards of God’s blessings for all the people of the earth. Joseph was made the Prime Minister of Egypt, the second most powerful person in Egypt after the Pharaoh (Genesis 41:39-44), not as a compensation for all that he had suffered for so many years, not to enjoy and gratify himself; but to prepare for and preserve the people in the days of severe famine that was to come (Genesis 41:33-39, 46-49). Moses, despite his reluctance, was empowered by God and sent back to the Pharaoh, not for any personal gain but to deliver the Israelites from Egypt (Exodus 3:10). Every person whom God gave anything, God also expected from them that His gift would be appropriately taken care of and utilized for the benefit of others.


In the New Testament as well, soon after selecting His twelve Apostles, when the Lord empowered them, He also sent them out to minister to others with the gifts He had given them (Matthew 10:1, 5-8). After His resurrection, when the Lord commissioned His disciples to go into the world to preach the gospel, He again empowered them to work miracles for the benefit of the people they were to minister amongst (Mark 16:15-20). The Christian Believers today, are Lord’s stewards; they are to function as His witnesses and show forth the light of salvation to the world, not dimly but bright and shining all around, attracting others (Matthew 5:14-16).


We will continue to see and learn about the various aspects of our stewardship in the next few articles. If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 26 मार्च 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 47 - Apostles (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 47 - प्रेरित (1)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 47 

Click Here for the English Translation

प्रेरितों की सेवकाई (1)


पिछले लेख में हमने इफिसियों 4:11 से उन पाँच प्रकार के सेवकों और सेवकाइयों के विषय देखा था, जिन्हें प्रभु ने अपनी कलीसिया की उन्नति के लिए स्थानीय कलीसियाओं में नियुक्त किया है। मूल यूनानी भाषा में, कलीसिया और मसीही विश्वास के संदर्भ में, इन पाँचों सेवकाइयों के लिए प्रयोग किए गए शब्द, वचन की सेवकाई के विभिन्न स्वरूपों को दिखाते हैं। हम बारी-बारी इन पाँचों को कुछ विस्तार से देखेंगे। पिछले लेख में हमने बाइबल की प्रेरितों के काम पुस्तक में से आरंभिक कलीसिया के प्रसार और बढ़ोतरी के इतिहास, तथा कुछ अन्य पदों से, और प्रकाशितवाक्य 2 और 3 अध्याय में उल्लेखित सात कलीसियाओं के उदाहरणों से देखा था कि कलीसिया तथा मसीही जीवन की उन्नति और बढ़ोतरी तब ही देखी गई जब वे प्रभु और उसके वचन की आज्ञाकारिता में बने रहे। वचन में मिलावट करना, उसके साथ समझौता करना, और सच्चे समर्पण के स्थान पर किसी मत या डिनॉमिनेशन के नियमों, रीतियों, परंपराओं आदि की औपचारिकता के निर्वाह पर उतर आना और उसे मसीही विश्वास एवं जीवन का निर्वाह समझ लेना, सदा ही हानि और विनाश का कारण रहा है।


पिछले लेख के अंत में हमने यह भी देखा था कि मत्ती 28:19-20, और प्रेरितों 2:42 के आरंभिक वाक्यांश के अनुसार, मसीही विश्वासियों और कलीसियाओं में प्रभु यीशु के वचन की शिक्षा देने का दायित्व प्रभु के शिष्यों, प्रभु द्वारा नियुक्त प्रेरितों (लूका 6:13) को दिया गया था। इसी प्रकार से, इफिसियों 4:11 में वचन से संबंधित प्रथम सेवकाई भी “प्रेरितों” की कही गई है। वर्तमान में, शब्द “प्रेरित” को लेकर बहुत असमंजस और कई प्रकार की गलत शिक्षाएं देखने को मिलती हैं। आज बहुत से प्रचारकों ने अपने आप को “प्रेरित” कहना आरंभ कर दिया है, और इसे वे अपने लिए एक सम्मान के स्थान, मसीही समाज एवं चर्च में उच्च-स्तर और आदर का स्थान एवं सूचक होने के लिए प्रयोग करते हैं। इसलिए, आज हम “प्रेरित” शब्द को परमेश्वर के वचन बाइबल से कुछ विस्तार से देखेंगे।


मूल यूनानी भाषा में प्रयुक्त जिस शब्द का अनुवाद प्रेरित किया गया है, उस शब्द का अर्थ है “विशेष अधिकार के साथ नियुक्त किया हुआ”, और यह संज्ञा सर्वप्रथम स्वयं प्रभु ने ही अपने कुछ शिष्यों को दी थी। यह एक सामान्यतः अनदेखी की जाने वाली, किन्तु वास्तव में एक बहुत महत्वपूर्ण बात है कि प्रभु ने अपने सभी शिष्यों को कभी भी, कहीं भी प्रेरित नहीं कहा; वरन अपने सभी शिष्यों में से जिन बारह को उसने विशेषकर चुना था, उन्हें ही यह संज्ञा दी (चुनाव - लूका 6:12-16; पद 13); और सुसमाचारों में अन्त तक उन्हीं बारह के लिए ही “प्रेरित” शब्द प्रयोग किया गया (पकड़वाए जाने से पहले फसह का पर्व – लूका 22:14; पुनरुत्थान के बाद एकत्रित लोगों को बताना – लूका 24:9-10)। इन बारहों के चुने जाँ जाने बाद, प्रभु ने उन्हें सेवकाई के लिए भेज (मत्ती 10:5); कुछ समय के बाद, प्रभु सत्तर अन्य शिष्यों को भी वैसी ही सेवकाई के लिए भेजा (लूका 10:1), किन्तु इन सत्तर को न तो प्रभु ने प्रेरित कहा और न ही बाइबल में उनके लिए यह शब्द प्रयोग किया गया। अर्थात, स्वयं प्रभु यीशु के इस शब्द के प्रयोग के अनुसार, प्रभु का प्रत्येक शिष्य, प्रभु यीशु की ओर से, “प्रेरित” नहीं था। और इन बारह को चुनने के पीछे, उनके लिए प्रभु का विशेष अभिप्राय था। जिन्हें प्रभु ने “प्रेरित” कहा था, उन्हें उसके अन्य शिष्यों से कुछ भिन्न होना था, जैसा कि मरकुस 3:13-15 में उनके लिए दिया गया है:

– वे उसके साथ रहें;

– वे उसके द्वारा भेजे जाने के लिए तैयार रहें – जब और जहाँ प्रभु भेजे;

– वे प्रभु के कहे के अनुसार प्रचार करें; और दुष्टात्माओं को निकालने का अधिकार रखें।


इन तीनों बातों के कहे जाने के क्रम का भी महत्व है; अकसर लोग अंतिम बात, प्रचार करने और आश्चर्यकर्म करने की सेवकाई के पीछे भागते हैं, किन्तु प्रभु के साथ समय बिताने, और उसके कहे के अनुसार जाकर उसके द्वारा बताए गए कार्य को करने की इच्छा नहीं रखते हैं। किन्तु यहाँ दिए गए क्रम में प्रेरित को, या प्रभु के उस विशिष्ट शिष्य को, सबसे पहले प्रभु के साथ रहने वाला होना है, फिर उसके कहे के अनुसार करने वाला होना है, और तब ही प्रभु से प्रचार या आश्चर्यकर्मों को करने की सामर्थ्य पाने की लालसा रखनी है।


बाद में नए नियम में शब्द “प्रेरित” का प्रयोग दूसरे रूप में भी किया गया है – एक तो प्रेरित वे थे जिन्हें प्रभु ने नियुक्त किया था; और इस शब्द का दूसरा प्रयोग कुछ विशेष सन्देश-वाहकों के लिए आया है, जैसे कि बरनबास (प्रेरितों 14:14), प्रभु का भाई याकूब (गलातियों 1:19), संभवतः सिलास (1 थिस्सलुनीकियों 2:6 और 1:1 को साथ देखें), आदि। किन्तु प्रभु के प्रत्येक सेवक को भी, कभी भी, प्रेरित नहीं कहा गया – और तिमुथियुस, तीतुस, फिलेमोन, उनेसिमुस, इपफ्रूदितुस, आदि महत्वपूर्ण और प्रशंसनीय कार्य करने वाले, महत्वपूर्ण भूमिकाएं और ज़िम्मेदारियाँ निभाने वाले सेवकों के लिए भी प्रेरित शब्द नहीं प्रयोग किया गया है।


कलीसिया के कार्यों और देखभाल के लिए नियुक्त किए गए लोगों में भी परमेश्वर के द्वारा प्रेरितों को नियुक्त करने का उल्लेख है (1 कुरिन्थियों 12:28-29; इफिसियों 4:11)। कलीसिया के कार्यों से संबंधित “प्रेरितों” के लिए इन दोनों पत्रियों – कुरिन्थियों और इफिसियों, में स्पष्ट आया है कि उन्हें परमेश्वर ने नियुक्त किया था; वे किसी मनुष्य की नियुक्ति नहीं थे – यह भी बहुत संभव है कि ये प्रेरित, प्रभु द्वारा आरंभ में नियुक्त किए गए वे शिष्य रहे हों, जिन्हें तब प्रभु ने “प्रेरित” कहा था, और अब उन्हें प्रभु द्वारा कलीसियाओं की रखवाली की ज़िम्मेदारी भी दे दी गई।


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 47

English Translation

The Ministry of the Apostles (1)


In the previous article we had seen from Ephesians 4:11 about five kinds of ministries and workers that the Lord has appointed for the growth of the local Church. In context of the Church and Christian Faith, the original Greek language words used in the verse, are all related to the various forms of ministry related to God’s Word. We will look at these five ministries, one-by-one, in some detail. In the last article, from the Book of Acts in the Bible we had seen some historical facts about the propagation and growth of the initial Church, and from the Book of Revelation had seen the examples of the seven Churches mentioned in chapters 2 and 3. We had seen that the growth and edification of the Church and Christian Believer was only seen when they remained obedient to the Lord and His Word. Any corruption of God’s Word, any compromises with it, and living by the rules, regulations, rites, rituals, and traditions of any group, sect, or denomination, and fulfilling their formalities, instead of following God’s Word, always resulted in harm and destruction of the Christian Believer and the Church.


At the end of the previous article, we had also seen that according to Matthew 28:19-20, and the first part of Acts 2:42, the responsibility of teaching God’s Word to those initial Christian Believers and the Churches was entrusted by the Lord Jesus to His disciples, called the Apostles (Luke 6:13).  Similarly, in Ephesians 4:11 also, the first workers and ministry mentioned is of the Apostles. Presently, there are many notions, wrong doctrines, and false teachings about the term “Apostles” causing a lot of confusion amongst the people. Today many people and preachers have started to call themselves “Apostles”, using this term as an honorable title to indicate their having a high status and position of respect in their local Church or Assembly. Therefore, we will look about being an Apostle in some detail from God’s Word.


The word used in the original Greek language, and translated as Apostle literally means “someone appointed with some special authority and responsibility”, and it was the Lord Jesus who called some of His disciples with this name. It is a very important but commonly overlooked and ignored fact of God’s Word that the Lord Jesus did not ever call all of His disciples “Apostles”; rather, only the twelve that He called out of the many disciples, were called Apostles by Him (Luke 6:12-16; see verse 13); and in the Gospels, till the end, only these twelve were called Apostles (In the Passover feast - Luke 22:14; Informing others after the resurrection - Luke 24:9-10). Soon after appointing the chosen twelve, the Lord sent them out for ministry (Matthew 10:5); then, later the Lord sent seventy others for a similar ministry (Luke 10:1), but these seventy have not been called Apostles, either by the Lord or in the Bible text. In other words, the Lord Jesus Christ Himself never considered all of His disciples to be Apostles. The Lord had a very special purpose in His choosing these twelve, whom He called Apostles; they were to be special and different from the rest of the disciples in some responsibilities, as is given in Mark 3:13-15 about them, that:

- Be with Him;

- Be ready and prepared to be sent out by Him - as and when He decides to send them;

- Should be willing to preach as per the Lord’s instructions, and have authority to cast out demons.


The sequence in which these three things have been mentioned is also important; very often, the people run after and claim the last thing stated here - cast out demons and claim authority as “Apostles”. But hardly anyone is desirous of the preceding things - spending time with the Lord, being ready and prepared to go when and where the Lord sends them, and do what He tells them to do. But as is evident from the sequence given in these verses, the Apostles, or these special disciples of the Lord, were first and foremost to be those who would be with Him, then be those who did what the Lord asked them to do, and only then would they have the authority from the Lord to preach and do miracles in His name.


Later on, in the New Testament, the word “Apostle” has also been used in a different form; as for some (not all) of those who were the messengers e.g., Barnabas (Acts 14:14), James - the brother of the Lord (Galatians 1:19), and possible Silas (consider 1 Thessalonians 2:6 along with 1:1), etc. But never, anywhere in the Bible has every worker for the Lord ever been called an “Apostle”, not even the important, hardworking, trustworthy, and commendable workers like Timothy, Titus, Philemon, Onesimus, Epaphroditus, etc.


Though the term “Apostle” has also been used for people entrusted with work in the Church and for taking care of the Church (1 Corinthians 12:28-29; Ephesians 4:11), but it is also very clearly said in both these places, i.e., the letters to the Corinthians and to the Ephesians, that they had been appointed by God, and not by any man. It is quite possible that these “Apostles” mentioned here were from the same twelve that had initially been appointed by the Lord as “Apostles”, and now they were being given responsibilities in the Church to take care of the Church.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 3 सितंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 9 – Be a Steward / भण्डारी बनो – 1

परमेश्वर का भण्डारी होना – 1

 

    हमने पिछले लेख में दाऊद द्वारा सुलैमान को 1 राजाओं 2:2-4 में दिए गए चार में से पहले निर्देश, पुरुषार्थ कर, की व्याख्या का समापन किया था। हमने यह देखा था कि सुलैमान राजा होने की ज़िम्मेदारियों का ठीक से निर्वाह करते हुए जयवन्त तभी हो सकता था यदि वह साहसी हो कर कार्य करता, और ज़िम्मेदारियों के निर्वाह में उसकी सहायता और मार्गदर्शन के लिए परमेश्वर पर भरोसा बनाए रखता। इसी प्रकार से मसीही विश्वासी भी परमेश्वर के द्वारा उन्हें दी गयी जिम्मेदारियों का सफलता से निर्वाह तब ही कर सकते हैं जब वे परमेश्वर पर भरोसा रखें, उसके मार्गदर्शन एवं सहायता के खोजी हों, इन बातों के लिए परमेश्वर ने उन्हें जो संसाधन उपलब्ध करवाएं हैं उन से अवगत हों, उन संसाधनों का सदुपयोग करना सीखें। और उन्हें बाधित तथा निराश करने के लिए, शैतान और उसके शक्तियों के द्वारा उनके विरुद्ध लाई जा रही सभी समस्याओं और परेशानियों के बावजूद, साहसी तथा दृढ़ होकर परमेश्वर के लिए कार्य को करने तथा परमेश्वर द्वारा दी गयी ज़िम्मेदारियों के निर्वाह में लगे रहें।


    दाऊद द्वारा अपने पुत्र सुलैमान को दिया गया दूसरा निर्देश है, “जो कुछ तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे सौंपा है, उसकी रक्षा कर” (1 राजाओं 2:3a), अर्थात परमेश्वर ने जो तुझे दिया है, या सौंपा है, उसका ध्यान रख, उसका भण्डारी बन। ध्यान कीजिए की यहाँ पर दाऊद किसी विशिष्ट ज़िम्मेदारी का नाम लेकर उसके लिए यह निर्देश नहीं दे रहा है। किन्तु वह एक बहुत व्यापक, सभी बातों को सम्मिलित कर लेने वाला निर्देश दे रहा है – परमेश्वर द्वारा तुझे सौंपी गयी सभी बातों की भली-भाँति देखभाल कर। परमेश्वर का अच्छा भण्डारी होने का अर्थ है परमेश्वर द्वारा सौंपे गए की मन लगाकर, और ध्यान से देखभाल करना। दाऊद में होकर पवित्र आत्मा सुलैमान को, जिसे एक स्थिर, शान्त, और समृद्ध राज्य का उत्तराधिकारी बनाया गया था, उसकी ज़िम्मेदारी के विषय सचेत कर रहा था। आरम्भ से ही सुलैमान को इस एहसास के साथ कार्य करना था कि राज्य उसे व्यक्तिगत आनन्द और अपने आप को ऊँचा दिखाने के लिए नहीं सौंपा गया है। बल्कि, उसे एक ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, कि वह परमेश्वर के लोगों की देखभाल करे, उन्हें सुरक्षित रखे, और परमेश्वर के भय में बढ़ने वाला बनाए, और इस बात को स्वयं सुलैमान ने परमेश्वर से की गई अपनी प्रार्थना में व्यक्त किया है (1 राजाओं 3:7-9)।


    परमेश्वर अपेक्षा करता है कि उसके लोग, जो कुछ भी वह उन्हें देता है, उसकी देखभाल करें, तथा औरों के लाभ के लिए उसका सदुपयोग करें। भंडारीपन के इस सिद्धान्त को हम आरम्भ से ही स्थापित देखते हैं। परमेश्वर ने अदन की वाटिका आदम और हव्वा के लिए लगाई, और फिर आदम को उसकी देखभाल करने की ज़िम्मेदारी सौंपी (उत्पत्ति 2:8, 15)। क्योंकि इससे पहले ही परमेश्वर आदम और हव्वा से कह चुका था कि “फूलो-फलो, और पृथ्वी में भर जाओ, और उसको अपने वश में कर लो” (उत्पत्ति 1:28); इसलिए यहाँ पर यह निहित है कि आदम और हव्वा को वाटिका की देखभाल करने थी, तथा उसे अपनी भावी पीढ़ियों के लिए सँवार कर रखना था। नूह को नाव बनाने की ज़िम्मेदारी दी गई, ताकि जो चेतावनी को मानें वे बचाए जा सकें, तथा पृथ्वी पर फिर से जीव-जंतुओं को लाने के लिए उन्हें बचा कर रखे (उत्पत्ति 6:20)। परमेश्वर ने अब्राहम को चुना, उसे आशीष दी, किन्तु साथ ही उसे यह ज़िम्मेदारी भी दी कि उसमें तथा उसके वंशजों में होकर पृथ्वी के सभी लोग आशीष पाएँगे (उत्पत्ति 12:3), अर्थात, अब्राहम और उसके वंशज पृथ्वी के लोगों के लिए परमेश्वर की आशीषों के भण्डारी भी थे। यूसुफ को मिस्र का प्रधान मंत्री बनाया, फिरौन के बाद दूसरा सबसे शक्तिशाली अधिकारी (उत्पत्ति 41:39-44); इतने वर्षों तक दुःख उठाने की क्षतिपूर्ति के लिए नहीं, कि अब मज़े कर ले, मौज मना ले; बल्कि आने वाले भीषण अकाल में लोगों को सुरक्षित रखने की तैयारी के लिए (उत्पत्ति 41:33-39, 46-49)। मूसा को उसकी आनाकानी के बावजूद परमेश्वर ने सामर्थ्य देकर वापस मिस्र में भेजा, किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं बल्कि इस्राएलियों को मिस्र से छुड़ा कर लाने के लिए (निर्गमन 3:10)। जिस भी व्यक्ति को परमेश्वर ने कुछ भी दिया है, उस से परमेश्वर की अपेक्षा रही है कि वह उस बात की अच्छी देखभाल करे तथा औरों की भलाई के लिए उसका सदुपयोग करे।


    नए नियम में भी, अपने बारह प्रेरितों को चुनने के बाद, प्रभु ने उन्हें दी गई सामर्थ्य के साथ प्रचार करने तथा औरों की सेवा करने की सेवकाई के लिए भेजा (मत्ती 10:1, 5-8)। अपने पुनरुत्थान के बाद, जब प्रभु ने अपने शिष्यों को नियुक्त किया कि वे सँसार भर में सुसमाचार का प्रचार करें, तो फिर से उन्हें आश्चर्यकर्म करने की सामर्थ्य भी प्रदान की, उनके लाभ के लिए जिन लोगों के मध्य वे सुसमाचार प्रचार की सेवकाई करेंगे (मरकुस 16:15-20)। आज, मसीही विश्वासी प्रभु के भंडारी हैं; उन्हें उसका गवाह बनकर कार्य करना है और उद्धार की ज्योति को सँसार के सामने प्रदर्शित करना है, धूमिल नहीं बल्कि तेज़ी से चमकती हुई, लोगों को आकर्षित करने वाली (मत्ती 5:14-16)।


    हम आने वाले कुछ लेखों में अपने भण्डारी होने के बारे में और भी देखेंगे तथा सीखेंगे। यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Being God’s Steward - 1

 

    In the previous article, we had concluded the discussion about David’s first instruction to Solomon in 1 Kings 2:2-4, i.e., to be a man. We had seen that Solomon could only handle the responsibilities of being a King and come out successful, if he carried himself courageously and trusted God to help and guide him in fulfilling his responsibilities. Similarly Christian Believers too can fulfil their God given responsibilities successfully, only if they seek and trust God for His help and guidance, are aware of the resources God has given them for this, learn to use those resources, and courageously, resolutely persevere in working for God to fulfil the God given responsibilities despite all the problems and difficulties the satanic forces bring against them to thwart them.


    The second instruction given by David to his son Solomon is “And keep the charge of the Lord your God” (1 Kings 2:3a); i.e., keep a watch over, or, be a custodian of what God has given to you. Notice that David does not specify any particular thing, but gives a very broad-based, all-encompassing instruction – be careful to look after all things that God has entrusted to you. To be a good Steward of God means to properly and diligently keep charge of what God has given. Through David, the Holy Spirit was conveying this responsibility to Solomon, who had inherited a stable, settled, and prosperous kingdom. Solomon since outset was to realize that the kingdom was not being handed over to him for personal enjoyment and self-exaltation. Rather, he was being given a responsibility, to look after the people of God, keep them safe, and growing in the fear of the Lord, as he expresses in his prayer to God (1 Kings 3:7-9).


    God expects His people to respect, take care of, and properly utilize all that He gives to them, for the benefit of others. We see this principle of stewardship established since the very beginning. God planted the Garden of Eden for Adam and Eve, and then gave Adam the charge of taking care of it (Genesis 2:8, 15). Since God had already told Adam and Eve to “Be fruitful and multiply; fill the earth and subdue it” (Genesis 1:28); therefore, it is implied here that Adam and Eve had to look after the Garden and maintain it for their future generations. Noah was given the charge of preparing the Ark to save those who would heed the warning, and to preserve the animals to repopulate the earth (Genesis 6:20). Abraham was chosen by God, was blessed, but was also given the charge that through him and his generations, all people of the earth were to receive God’s blessings (Genesis 12:3). In other words, Abraham and his descendants were also stewards of God’s blessings for all the people of the earth. Joseph was made the Prime Minister of Egypt, the second most powerful officer in Egypt after the Pharaoh (Genesis 41:39-44), not as a compensation for all that he had suffered, to enjoy and gratify himself; but to prepare for and preserve the people in the days of severe famine that was to come (Genesis 41:33-39, 46-49). Moses, despite his reluctance, was empowered by God and sent back to the Pharaoh, not for any personal gain but to deliver the Israelites from Egypt (Exodus 3:10). Every person whom God gave anything, God also expected from them that His gift would be appropriately taken care of and utilized for the benefit of others.


    In the New Testament as well, soon after selecting His twelve Apostles, when the Lord empowered them, He also sent them out to minister to others with the gifts He had given them (Matthew 10:1, 5-8). After His resurrection, when the Lord commissioned His disciples to go into the world to preach the gospel, He again empowered them to work miracles for the benefit of the people they were to minister amongst (Mark 16:15-20). The Christian Believers today, are Lord’s stewards; they are to function as His witnesses and show forth the light of salvation to the world, not dimly but bright and shining all around, attracting others (Matthew 5:14-16).


    We will continue to see and learn about the various aspects of our stewardship in the next few articles. If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well