ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Endure लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Endure लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 8 दिसंबर 2024

The Lord Jesus was Fully Human / प्रभु यीशु पूर्णतः मनुष्य थे

 

पाप और उद्धार को समझना – 16

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 13

प्रभु यीशु पूर्णतः मनुष्य थे


    हमने उद्धार से संबंधित तीसरे और सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न कि “इसके लिए यह इतना आवश्यक क्यों हुआ कि स्वयं परमेश्वर प्रभु यीशु को स्वर्ग छोड़कर सँसार में बलिदान होने के लिए आना पड़ा?” पर विचार करते हुए पिछले लेख में देखा है कि परमेश्वर द्वारा उपलब्ध करवाए गए समाधान के लिए जिस पवित्र और सिद्ध मनुष्य की आवश्यकता थी, वह मनुष्यों के जन्म और जीवन की प्रणाली के अनुसार पाया जाना असंभव था। उसका पृथ्वी पर आना और अस्तित्व अलौकिक विधि से ही संभव हो सकता था, और परमेश्वर ने ही यह प्रावधान करके दिया; उस प्रावधान के लिए आवश्यक सिद्ध मनुष्य के जन्म और जीवन से संबंधित सभी अनिवार्य गुण प्रभु यीशु मसीह में हैं। परमेश्वर का पुत्र, प्रभु यीशु मसीह, मनुष्यों के पापों के लिए बलिदान होने के लिए, अपने परमेश्वरत्व की सामर्थ्य, वैभव और महिमा को छोड़कर, एक साधारण और सामान्य मनुष्य बनकर इस संसार में आ गया “जैसा मसीह यीशु का स्वभाव था वैसा ही तुम्हारा भी स्वभाव हो। जिसने परमेश्वर के स्वरूप में हो कर भी परमेश्वर के तुल्य होने को अपने वश में रखने की वस्तु न समझा। वरन अपने आप को ऐसा शून्य कर दिया, और दास का स्वरूप धारण किया, और मनुष्य की समानता में हो गया। और मनुष्य के रूप में प्रगट हो कर अपने आप को दीन किया, और यहां तक आज्ञाकारी रहा, कि मृत्यु, हां, क्रूस की मृत्यु भी सह ली” (फिलिप्पियों 2:5-8)।


    यद्यपि प्रभु यीशु मसीह त्रिएक परमेश्वर का दूसरा व्यक्तित्व, परमेश्वर पुत्र है, किन्तु, जैसा उपरोक्त बाइबल खंड से प्रकट है, पृथ्वी पर मनुष्य बनकर जन्म लेने में उन्होंने अपने आप को ईश्वरीय नहीं वरन मानवीय स्वरूप एवं व्यवहार के अंतर्गत कर लिया, और एक साधारण मनुष्य समान ही जीवन व्यतीत किया:

* उन्होंने एक सामान्य शिशु के समान जन्म लिया, और अन्य बच्चों के समान ही उनका पालन पोषण हुआ, वे बड़े हुए (लूका 2:6-7)। 

* वे अपने सांसारिक माता-पिता की अधीनता में और उन के आज्ञाकारी रहे (लूका 2:51)। 

* उनके इलाके के लोग उन्हें एक सामान्य मनुष्य, अपने सांसारिक पिता के समान एक बढ़ई का काम करने वाले के रूप में जानते थे (मरकुस 6:3)।

* लोगों के अविश्वास से उन्हें अचंभा हुआ (मरकुस 6:6)

* सभी मनुष्यों के समान, पैदल यात्रा से उन्हें भी थकान होती थी, भूख और प्यास लगती थी (यूहन्ना 4:6-8), वे भी भोजन करते थे (यूहन्ना 13:4; लूका 24:42-43)। 

* सभी मनुष्यों के समान उनमें भी भावनाएं थीं:

** वे बच्चों से प्रेम करते थे (मत्ती 19:14)

** दुखियों और समाज के तिरस्कृत लोगों पर उन्हें तरस आता था (लूका 7:12-13; मत्ती 20:34)

** वे प्रिय जनों के देहांत और उनके परिवार के दुख से दुखी होकर स्वयं भी रोए (यूहन्ना 11:35-36)

** वे धार्मिकता और परमेश्वर के वचन के प्रति दोगलेपन के व्यवहार को सहन नहीं कर सकते थे (मत्ती 15:1-9; 23 अध्याय)

** धार्मिकता के प्रति अनुचित ढिठाई के व्यवहार से उन्हें क्रोध आया (मरकुस 3:5)

** अधर्मियों और अविश्वासियों पर आने वाले प्रकोप और विनाश से भी वे दुखी हुए और रोए (लूका 19:41-44; मत्ती 23:37)

** वो धैर्यवान एवं सहनशील थे - यह जानते हुए भी कि उनका शिष्य यहूदा इस्करियोती उन्हें मार डाले जाने के लिए पकड़वाने वाला है, प्रभु ने यहूदा के विरुद्ध एक भी बात नहीं की, कोई कटाक्ष नहीं किया, उसे औरों के सामने उजागर और अपमानित नहीं किया, वरन उसके प्रभु को छोड़ कर चले जाने तक प्रभु उससे प्रेम का ही व्यवहार करता रहा (यूहन्ना 13:21-30)। 

** वो भलाई करने वाले थे - पकड़वाए जाने के समय भी प्रभु ने उन्हें पकड़ने आए हुए लोगों के विरुद्ध कुछ नहीं किया, जबकि उन्हें नाश कर देना उसकी सामर्थ्य में था; वरन वहाँ पर भी प्रभु ने अपना बुरा चाहने वाले को चंगाई दी (मत्ती 26:51-53; लूका 22:51)। 

** वो क्षमाशील थे - पकड़वाए जाने के बाद से लेकर क्रूस पर उनकी मृत्यु तक, प्रभु को लगातार उपहास, अपमान, लांछन, यातनाओं और मिथ्या आरोपों का सामना करना पड़ा; किन्तु वे चुपचाप सब सहते रहे, किसी के विरुद्ध कुछ नहीं कहा, किसी को कोई अपशब्द नहीं कहा, कोई श्राप नहीं दिया। वरन उन्हें क्रूस पर चढ़ाने वालों के लिए भी उन्होंने क्षमा की प्रार्थना की, और उनकी निन्दा करने वाले डाकू ने जब पश्चाताप किया, तो उसे भी उन्होंने तुरंत क्षमा कर दिया, स्वर्ग में होने का आश्वासन दे दिया।  

* सभी मनुष्यों के समान उन्हें भी नींद की आवश्यकता होती थी (लूका 8:23)

* उन्हें भी लोगों के विरोध, बैर, और मार डाले जाने की बातों का सामना करना पड़ा (यूहन्ना 5:18, 41; 8:40-41,50, 59)


   इन सभी बातों में से होकर निकलने पर भी, जो एक सामान्य मनुष्य से यदि शब्दों और कार्यों में नहीं, तो कम से कम मन या विचारों में पाप करवा सकती हैं, प्रभु यीशु ने कभी कोई पाप नहीं किया। इसीलिए इब्रानियों की पत्री का लेखक उनके लिए लिखता है, “सो जब हमारा ऐसा बड़ा महायाजक है, जो स्वर्गों से हो कर गया है, अर्थात परमेश्वर का पुत्र यीशु; तो आओ, हम अपने अंगीकार को दृढ़ता से थामें रहे। क्योंकि हमारा ऐसा महायाजक नहीं, जो हमारी निर्बलताओं में हमारे साथ दुखी न हो सके; वरन वह सब बातों में हमारे समान परखा तो गया, तौभी निष्पाप निकला” (इब्रानियों 4:14-15)। उनके शिष्य यूहन्ना ने, जो लगभग साढ़े तीन वर्ष उनके साथ रहा था, जिसने उन्हें और उनके कार्यों को निकटता से देखा था, उनकी बातों और शिक्षाओं को सुना था, और जो प्रभु से बहुत घनिष्ठ था (यूहन्ना 13:23; 21:7) अपनी पत्री में उनके लिए लिखा, “और तुम जानते हो, कि वह इसलिये प्रगट हुआ, कि पापों को हर ले जाए; और उसके स्वभाव में पाप नहीं” (1 यूहन्ना 3:5)।

 

   प्रभु यीशु मसीह, हर बात में, हर रीति से पूर्णतः मनुष्य थे; साथ ही वे पूर्णतः परमेश्वर भी थे, जिन्होंने अपने परमेश्वरत्व को, अपनी सामर्थ्य को, पृथ्वी की उनकी सेवकाई के दिनों में केवल औरों की भलाई के लिए ही प्रयोग किया, कभी अपने लिए नहीं (प्रेरितों 10:38; मत्ती 4:1-11)। केवल वो ही वह एकमात्र ऐसे उपयुक्त व्यक्ति थे जो औरों के पापों को अपने ऊपर लेकर उनके लिए दण्ड सह सकते थे, क्योंकि उनमें कभी किसी प्रकार का कोई पाप नहीं था इसलिए उन्हें अपने पाप के विषय कुछ नहीं करना था, जो भी करना था औरों के पापों के लिए ही करना था। इस प्रेमी, अनुग्रहकारी, धीरजवंत प्रभु ने मेरे और आपके पापों के निवारण और पाप की समस्या का समाधान तैयार कर के सेंत-मेंत उपलब्ध करवा दिया है। क्या आप उसके इस समाधान को स्वीकार नहीं करेंगे? आपके प्रति उसके प्रेम और कृपा में ऐसी क्या कमी, क्या बात है जो आपको उसके प्रेम भरे आमंत्रण को स्वीकार करने से रोकती है? उसके निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए आपको सच्चे और समर्पित मन से एक प्रार्थना ही तो करनी है, जो आपके मन और जीवन को बदल कर नया कर दे, परमेश्वर के साथ आपका मेल-मिलाप करवा दे।

  

    यदि आप ने अभी भी नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, अपने पापों के लिए प्रभु यीशु से क्षमा नहीं मांगी है, तो अभी आपके पास अवसर है। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटे प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपको जगत के न्याय से बचाकर स्वर्ग की आशीषों का वारिस बना देगा। क्या आप आज, अभी यह निर्णय लेंगे?  

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 16

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 13

The Lord Jesus was Fully Human


       While considering the third and most important question about salvation, “Why was it so necessary for this that Lord God Jesus Christ Himself had to leave heaven, and come down to earth to be sacrificed?” We saw that the holy and perfect man required for the God given solution was impossible to find among men born through the natural manner of human birth. The coming and living on earth of such a man could only have been possible by supernatural method, and again, it was God who made this provision too. All the qualities essential for the birth and life of the perfect man necessary for God’s provision are found in the Lord Jesus Christ. The Son of God, the Lord Jesus Christ, came into this world as an ordinary and normal man, leaving the power, splendor, and glory of His divinity; to be sacrificed for the sins of man. “Let this mind be in you which was also in Christ Jesus, who, being in the form of God, did not consider it robbery to be equal with God, but made Himself of no reputation, taking the form of a bondservant, and coming in the likeness of men. And being found in appearance as a man, He humbled Himself and became obedient to the point of death, even the death of the cross.” (Philippians 2:5-8).


    Although the Lord Jesus Christ is the Son of God, the second personality of the Triune God, but, as is apparent from the above Bible quote, in being born as a man on earth, He kept himself not in the Godly nature, but in human nature and behavior, and lived like an ordinary man:

* He was born like a normal infant, and was brought up just like any other child (Luke 2:6-7).

* He was subject to and obedient to His earthly parents (Luke 2:51).

* The people of his locality knew him as a normal man, a carpenter like his earthly father (Mark 6:3).

* He was surprised by the unbelief of the people in Him (Mark 6:6).

* Like all men, traveling by walking made Him feel tired, hungry, and thirsty (John 4:6-8); He also required and ate food (John 13:4); Luke 24:42-43).

* Like all humans, He also had feelings, and emotions:

** He loved the children (Matthew 19:14)

** He felt pity for the afflicted and the despised people of the society (Luke 7:12-13; Matthew 20:34)

** He also wept, grieving at the death of His loved ones and the suffering of the families (John 11:35-36).

** He could not tolerate misuse of, and hypocrisy toward God's Word (Matthew 15:1-9; & chapter 23).

** He was angry by the stubborn, hard-hearted, unrighteous behavior of the religious leaders (Mark 3:5).

** He was grieved about the impending doom of the unrighteous and non-believers, and wept because of it (Luke 19:41-44; Matthew 23:37).

** He was patient and tolerant - Though knowing that His disciple Judas Iscariot was about to have Him caught to be killed, still, the Lord did not do or say anything against Judas, did not mock or ridicule him, did not expose and humiliate him before others. Instead, till the time he left Him, the Lord continued to treat him with love (John 13:21-30).

** He did good to others - Even at the time of being captured, the Lord did nothing against those who had come to capture Him, though it was in His power to destroy them; and even there, the Lord came forward to heal the one who had come to harm Him (Matthew 26:51-53; Luke 22:51).

** He was forgiving - From being captured until his death on the cross, the Lord had to face constant ridicule, humiliation, many false accusations were hurled at Him, He was unjustly abused and tortured. But He suffered them all silently, said nothing against anyone, did not use any intemperate language, did not curse anyone. He even prayed for the forgiveness of those who crucified Him, and when the robber who initially blasphemed Him repented, He immediately forgave him, assuring him of being in heaven.

* Like all humans, He needed sleep (Luke 8:23).

* He too faced people's opposition, hatred, and even attempts of eliminating Him (John 5:18, 41; 8:40-41, 50, 59).


    Even after going through all these things, which can provoke any normal man to sin, if not in words and deeds, then at least in mind or thoughts; yet the Lord Jesus never sinned. That is why the author of the Epistle of the Hebrews writes for Him, “Seeing then that we have a great High Priest who has passed through the heavens, Jesus the Son of God, let us hold fast our confession. For we do not have a High Priest who cannot sympathize with our weaknesses, but was in all points tempted as we are, yet without sin.” (Hebrews 4:14-15). His disciple John, who had been with Him for about three and a half years, and had closely observed Him in various situations, had witnessed His works, had heard His messages and teachings, and who himself was very close to the Lord (John 13:23; 21:7) wrote about Him in his letter that, “And you know that He was manifested to take away our sins, and in Him there is no sin.” (1 John 3:5).


    The Lord Jesus Christ was, in every way, fully human; At the same time, He was fully God, who used His divinity, His power, in the days of His ministry on the earth only for the good of others, never for Himself (Acts 10:38; Matthew 4:1-11).  He was the only suitable person who could bear the punishment for others by taking their sins upon Himself, because He had never sinned, so there was nothing He had to do about His own sin; whatever He had to do was for the sins of others. This loving, gracious, merciful, longsuffering Lord has prepared and freely made available the remedy of sins, the solution to the problem of sin, for you and me. Will you not accept this solution? Is there anything lacking in His love and grace towards you that is keeping you from accepting his loving invitation? In order to accept His loving invitation, all you have to do is pray with a sincere and submissive heart, and that will change your mind and life, make you a new person, and will reconcile you with God for eternity.


    If you have still not been Born Again, not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart and with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 11 जून 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 32 - Endurance & Salvation / धीरज और उद्धार



मत्ती 24:13, मरकुस 13:13 धीरज धरने से उद्धार मिलने का सुझाव देते हैं?

    प्रायः मत्ती 24:13 और मरकुस 13:13 से यह अभिप्राय लिया, समझा, और सिखाया जाता है कि व्यक्ति द्वारा परीक्षा में सहते रहने और धीरज धरे रहने वह उद्धार पाने के योग्य माना जाता है। इस बात का फिर यह तात्पर्य निकलता है कि व्यक्ति का उद्धार उसके कर्मों पर निर्भर करता है। किन्तु यह कहना तो बाइबल के इस आधारभूत सिद्धान्त और शिक्षा के विरुद्ध जाता है कि उद्धार केवल मसीह यीशु पर लाए गए विश्वास के आधार पर परमेश्वर के अनुग्रह के द्वारा है, अन्य किसी भी प्रकार के कर्मों के कारण नहीं।

    हम इन दोनों पदों के पीछे के विचार को मत्ती रचित सुसमाचार के दो खण्डों के द्वारा समझ सकते हैं। पहला खण्ड है मत्ती 13:24-30 – अच्छे और बुरे बीज का दृष्टान्त; और दूसरा खण्ड है मत्ती 3:11-12 – यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के द्वारा लोगों को आने वाले मसीहा, प्रभु यीशु का परिचय।

    अच्छे और बुरे बीज के दृष्टांत में, खेत का स्वामी आरम्भ ही से बुरे बीज के पौधों, और उनके अन्त के बारे में जानता था – कटनी के समय वे अच्छे बीज से अलग किए जाएंगे और जलाने के लिए भेज दिए जाएँगे। वह इस पूर्व-निर्धारित कार्य को करने के लिए केवल उचित समय की प्रतीक्षा कर रहा था। क्योंकि उन बुरे बीज के पौधों को खेत में बने रहने दिया गया, उन्हें अच्छे बीज के पौधों के साथ देखभाल, सुरक्षा, पाने, खद, आदि भी मिलते रहे, उससे वे कभी भी स्वामी द्वारा बोए गए “अच्छे बीज” के समान नहीं बन गए। अन्ततः उनका विनाश तो आरंभ से ही तय था, केवल उचित समय की प्रतीक्षा थी। इस बात पर मत्ती 7:21-23 “जो मुझ से, हे प्रभु, हे प्रभु कहता है, उन में से हर एक स्वर्ग के राज्य में प्रवेश न करेगा, परन्तु वही जो मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पर चलता है। उस दिन बहुतेरे मुझ से कहेंगे; हे प्रभु, हे प्रभु, क्या हम ने तेरे नाम से भविष्यद्वाणी नहीं की, और तेरे नाम से दुष्टात्माओं को नहीं निकाला, और तेरे नाम से बहुत अचम्भे के काम नहीं किए? तब मैं उन से खुलकर कह दूंगा कि मैं ने तुम को कभी नहीं जाना, हे कुकर्म करने वालों, मेरे पास से चले जाओ”; तथा 2 तीमुथियुस 2:19 “तौभी परमेश्वर की पड़ी नेव बनी रहती है, और उस पर यह छाप लगी है, कि प्रभु अपनों को पहचानता है; और जो कोई प्रभु का नाम लेता है, वह अधर्म से बचा रहे” के साथ विचार कीजिए।

    लोग अपनी धार्मिकता, कार्यों, प्रचार, और बाहरी स्वरूप आदि के द्वारा हमें धोखा दे सकते हैं लेकिन वे कभी भी प्रभु को धोखा नहीं देने पाएँगे, और न ही अपने ही बनाए हुए तरीकों और बातों से उसे स्वीकार्य होने पाएँगे, अथवा उसके समीप आने पाएँगे। परमेश्वर तक पहुँचने का एकमात्र मार्ग प्रभु यीशु मसीह है (यूहन्ना 14:6; प्रेरितों 4:12)। इसीलिए पौलुस 1 कुरिन्थियों 4:5 में किसी भी व्यक्ति के उद्धार की दशा के विषय धैर्य रखने और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करने के लिए लिखता है। प्रभु परमेश्वर का न्याय सिद्ध और निष्पक्ष है, उसकी कोई आलोचना नहीं हो सकती है, उसे ही अपने समय में प्रत्येक की वास्तविक दशा को प्रकट करने दें। इन कठिनाइयों, क्लेषों, और परीक्षाओं में से होकर निकलने वालों में से कौन प्रभु के जन हैं, और कौन नहीं, प्रभु को पहले से ही पता है। किसी के भी कोई भी कर्म उसे प्रभु का जन नहीं बनाते हैं।

    अब दूसरे उदाहरण,मत्ती 3:11-12 को लीजिए। यहाँ पर, पद 12 में, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला प्रभु यीशु के बारे में बात करते हुए कहता है कि उसका सूप उसके हाथ में है, वह अपने खलिहान को अच्छे से साफ़ करेगा, और तब गेहूँ को अपने खत्ते में जमा करेगा। जिस समय यह लिखा गया था, उनके पास वे मशीनें नहीं होती थीं जो आज हैं, जिनसे खेतों की कटाई, आटे वाले गेहूँ के ठोस दानों का अलग किया जाना और भूसी का अलग कर देना होता है। उन दिनों में, जैसे कि आज भी संसार के कई स्थानों पर विकासशील देशों में होता है, कटनी के बाद गेहूँ के पौधों को खेत में से खलिहान में लाया जाता था, और फिर उसे बैलों या अन्य खेती के पशुओं के पैरों तले बारंबार कुचला जाता था, जिसे दावना कहते थे (1 कुरिन्थियों 9:9)। इस कुचले जाने के कारण गेहूँ के दानों पर से भूसी रगड़ कर अलग हो जाती थी। फिर दानों को एक ओर तथा भूसी को अलग कर दिया जाता था। भूसी जलाने के लिए ले जाई जाती थी, और दाने अगली छँटाई और सफाई के लिए ले जाए जाते थे।

    अगली छंटाई और सफाई सूप के द्वारा की जाती थी। दानों को थोड़ा-थोड़ा लेकर सूप में अच्छे से फटका जाता था, और फिर हिलाते हुए ऊँचाई से उसे धीरे-धीरे करके धरती पर गिराया जाता था। बहती हुई हवा से थोथे दाने और हल्की चीज़ें उड़कर कुछ दूर चली जाती थीं, और ठोस, आटे वाला गेहूँ, अपने वज़न के कारण वहीं सफाई करने वाले के पाँव के पास गिर जाता था जिसे फिर खत्ते में जमा कर के रख दिया जाता था। ये सारी प्रक्रियाएं इस अच्छे दाने को व्यर्थ से लग करने और खत्ते में बचा लेने के लिए की जाती थीं। इसे यदि प्रासंगिक शब्दों में कहें, केवल वही दाना जो ठोस होता था, जिस में आटा भरा होता था, इस सारे कुचले जाने, फटके जाने, झकझोरे जाने और गिराए जाने को सहन करते हुए भी सुरक्षित बचा रहता था, शेष सभी जलाए जाएँ के लिए चले जाते थे।

    1 पतरस 1:5 को देखिए – जो वास्तव में परमेश्वर के लोग हैं उन्हें आने वाले समयों के लिए सभी परीक्षाओं और परिस्थितियों में भी, विश्वास के द्वारा परमेश्वर की सामर्थ्य सुरक्षित बनाए रखती है। उनकी अनन्तकालीन सुरक्षा उनके किसी बात को सहने और कोई कर्म करने के कारण नहीं है, किन्तु उनमें विद्यमान परमेश्वर की सामर्थ्य के कारण है, जो उन्हें सभी परीक्षाओं में स्थिर और सुरक्षित बनाए रखती है। उनका अन्त तक धीरज धरे रहना, विश्वास में स्थिर बने रहना, उनकी वास्तविक आत्मिक स्थिति का प्रमाण है। जिनमें परमेश्वर की यह सामर्थ्य नहीं है वे इस पूरी प्रक्रिया के दौरान,किसी न किसी चरण में असफल हो जाएँगे, अपनी वास्तविक स्थिति को प्रकट कर देंगे, और अन्ततः उस विनाश के लिए चले जाएंगे जिसके लिए वे पहले से ठहराए गए हैं।

    इसलिए मत्ती 24:13 और मरकुस 13:13 लोगों के अपने आप को अपने धीरज या कर्मों द्वारा उद्धार के योग्य बनाने के बारे में नहीं है, किन्तु परमेश्वर के विश्वासी लोगों में विद्यमान उन्हें सुरक्षित बनाए रखने वाली सामर्थ्य के बारे में है जिसके द्वारा वे सभी परीक्षाओं में से सुरक्षित निकल आते हैं। साथ ही परमेश्वर आरंभ से ही हर एक की वास्तविकता को जानता है, उसे पता है कि किसे कहाँ जाना है, वह केवल उचित समय की प्रतीक्षा करता है। इससे संबंधित अंग्रेज़ी में कुछ अन्य विचारों के लिए आप इस लिंक को भी देख सकते हैं: https://www.gotquestions.org/endures-to-the-end-saved.html 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************************


Do Matthew 24:13 and Mark 13:13 suggest that Salvation is based on Endurance?

    Matthew 24:13 and Mark 13:13 are often interpreted, understood, and taught to mean that it is the person’s persistent endurance in trials and tribulations that will qualify him or her for salvation. This implies that a person’ salvation is based on his works; which is contrary to the fundamental Biblical doctrine and teaching of salvation only by the grace of God through faith in the Lord Jesus, and not through any works of any kind.


    We can understand the thought behind these two verses through two passages from Matthew. One is Matthew 13:24-30 - the parable of the good seed and tares; and the second is John the Baptist’s introduction to the people of the coming Messiah, the Lord Jesus, in Matthew 3:11-12.


    In the parable of the good seed and the tares, the owner of the field knew from the very beginning about the tares, and their eventual state – at harvest time they will be separated from the good seed and sent to be burnt in fire. He was only waiting for the right time to have this pre-ordained event implemented. Just because the tares too were permitted to continue in the field and also received the care, protection, watering, manuring etc. just as the good seed did during their lifetime, that never made them the same as the “good seed” which the owner of the field had sown. The eventual destruction of the tares was determined from the beginning, and was only biding time. Ponder over this with Matthew 7:21-23 "Not everyone who says to Me, 'Lord, Lord,' shall enter the kingdom of heaven, but he who does the will of My Father in heaven. Many will say to Me in that day, 'Lord, Lord, have we not prophesied in Your name, cast out demons in Your name, and done many wonders in Your name?' And then I will declare to them, 'I never knew you; depart from Me, you who practice lawlessness!'”; and 2 Timothy 2:19 “Nevertheless the solid foundation of God stands, having this seal: "The Lord knows those who are His," and, "Let everyone who names the name of Christ depart from iniquity."”


    People may fool us by their religiosity, works, preaching, and external appearances etc. but they will never fool the Lord, nor gain His acceptance through their self-devised means and methods to approach Him. The one and only way to God is the Lord Jesus Christ (John 14:6; Acts 4:12). Therefore, Paul asks to exercise patience and not hurry in coming to conclusions about anyone’s state of salvation (1 Corinthians 4:5). The Lord’s judgements are perfect and impeccable, leave all judgment to Him; let Him, in His time reveal the true state of everyone. The Lord knows before hand who amongst those passing through the various trials, tribulations, and problems, are actually His people and who is not; no one can become the Lord’s people through any kind of works.


    Now, take the second example of Matthew 3:11-12. Here, in verse 12, John the Baptist, speaking about the Lord Jesus, says that He will first winnow and clean His threshing floor, and then gather the wheat into His barn. At the time this was written, they did not have the equipment we now have to harvest the fields and separate the wheat from the chaff, and then extract the solid grain from the one without flour in it for gathering and discarding the rest. At that time, as even now at many places of the world in the developing countries, the wheat was brought from the field to the threshing floor, and was spread out on the ground for repeatedly being crushed under the feet of bullocks or farm animals, called the treading out of the grain (1 Corinthians 9:9). This crushing would abrade the chaff off the grain, and then the chaff was separated and gathered to one side to be burnt, while the grain was taken for further filtering and cleaning.


    The second filtering was done by “winnowing” it, i.e., thoroughly shaking it and slowly allowing it to fall to the ground bit by bit from a height, so that the weighty grain stays behind while the lighter one, the one that does not have flour in it, and other impurities are separated out and removed. The breeze would carry the light part not having flour in it some distance away while the weighty grain with flour in it, because of its solid substance, would not get blown away but fall near the feet of the one winnowing it. So eventually that which fell at the feet of the winnower was the grain that actually had the flour in it. The various processes were meant to eventually separate this good grain out from the “waste” material. To put it in relevant words, only the grain with flour in it could “endure'' all of the crushing, sifting, winnowing and only it was eventually “saved” from being sent for burning.


    See 1 Peter 1:5 - God’s actual people are being kept or safe-guarded by the power of God through faith for salvation i.e., to be saved. These are the ones like the “worthwhile” grain, the one that endured everything and came out safe. These genuine people of God will endure everything, and eventually come out safe, will be saved into the Kingdom of God. Their eternal safety and security is not because of anything they do or endure, but because of God’s power in them that will keep them safe, and able to endure everything. Their endurance to the end testifies of their true spiritual state. Those not having this power of God will eventually succumb to something or the other while passing through these various trials and tribulations, and reveal their true state, and eventually will go into the fire to be burnt forever, for which they have been destined beforehand.


    So, Matthew 24:13 and Mark 13:13 are not about people saving themselves by their works and endurance, but about God’s people having an inherent ability of enduring everything and coming out victorious as the saved ones by the power of God already present and working in them. Also, god already knows the reality about each and every person; He knows who will go where eventually. He is only waiting for the appropriate time to send them to their rightful place. For some more thoughts, you can also see this link: https://www.gotquestions.org/endures-to-the-end-saved.html 


    

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life. Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

सोमवार, 30 मई 2022

बाइबल, पाप और उद्धार / The Bible, Sin, and Salvation – 17


Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 13


    हमने उद्धार से संबंधित तीसरे और सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न कि “इसके लिए यह इतना आवश्यक क्यों हुआ कि स्वयं परमेश्वर प्रभु यीशु को स्वर्ग छोड़कर सँसार में बलिदान होने के लिए आना पड़ा?” पर विचार करते हुए पिछले लेख में देखा है कि परमेश्वर द्वारा उपलब्ध करवाए गए समाधान के लिए जिस पवित्र और सिद्ध मनुष्य की आवश्यकता थी, वह मनुष्यों के जन्म और जीवन की प्रणाली के अनुसार पाया जाना असंभव था। उसका पृथ्वी पर आना और अस्तित्व अलौकिक विधि से ही संभव हो सकता था, और परमेश्वर ने ही यह प्रावधान करके दिया; उस प्रावधान के लिए आवश्यक सिद्ध मनुष्य के जन्म और जीवन से संबंधित सभी अनिवार्य गुण प्रभु यीशु मसीह में हैं। परमेश्वर का पुत्र, प्रभु यीशु मसीह, मनुष्यों के पापों के लिए बलिदान होने के लिए, अपने परमेश्वरत्व की सामर्थ्य, वैभव और महिमा को छोड़कर, एक साधारण और सामान्य मनुष्य बनकर इस संसार में आ गया “जैसा मसीह यीशु का स्वभाव था वैसा ही तुम्हारा भी स्वभाव हो। जिसने परमेश्वर के स्वरूप में हो कर भी परमेश्वर के तुल्य होने को अपने वश में रखने की वस्तु न समझा। वरन अपने आप को ऐसा शून्य कर दिया, और दास का स्वरूप धारण किया, और मनुष्य की समानता में हो गया। और मनुष्य के रूप में प्रगट हो कर अपने आप को दीन किया, और यहां तक आज्ञाकारी रहा, कि मृत्यु, हां, क्रूस की मृत्यु भी सह ली” (फिलिप्पियों 2:5-8)।

    यद्यपि प्रभु यीशु मसीह त्रिएक परमेश्वर का दूसरा व्यक्तित्व, परमेश्वर पुत्र है, किन्तु, जैसा उपरोक्त बाइबल खंड से प्रकट है, पृथ्वी पर मनुष्य बनकर जन्म लेने में उन्होंने अपने आप को ईश्वरीय नहीं वरन मानवीय स्वरूप एवं व्यवहार के अंतर्गत कर लिया, और एक साधारण मनुष्य समान ही जीवन व्यतीत किया:

  • उन्होंने एक सामान्य शिशु के समान जन्म लिया, और अन्य बच्चों के समान ही उनका पालन पोषण हुआ, वे बड़े हुए (लूका 2:6-7)। 

  • वे अपने सांसारिक माता-पिता की अधीनता में और उन के आज्ञाकारी रहे (लूका 2:51)। 

  • उनके इलाके के लोग उन्हें एक सामान्य मनुष्य, अपने सांसारिक पिता के समान एक बढ़ई का काम करने वाले के रूप में जानते थे (मरकुस 6:3)।

  • लोगों के अविश्वास से उन्हें अचंभा हुआ (मरकुस 6:6)

  • सभी मनुष्यों के समान, पैदल यात्रा से उन्हें भी थकान होती थी, भूख और प्यास लगती थी (यूहन्ना 4:6-8), वे भी भोजन करते थे (यूहन्ना 13:4; लूका 24:42-43)। 

  • सभी मनुष्यों के समान उनमें भी भावनाएं थीं:

    • वे बच्चों से प्रेम करते थे (मत्ती 19:14)

    • दुखियों और समाज के तिरस्कृत लोगों पर उन्हें तरस आता था (लूका 7:12-13; मत्ती 20:34)

    • वे प्रिय जनों के देहांत और उनके परिवार के दुख से दुखी होकर स्वयं भी रोए (यूहन्ना 11:35-36)

    • वे धार्मिकता और परमेश्वर के वचन के प्रति दोगलेपन के व्यवहार को सहन नहीं कर सकते थे (मत्ती 15:1-9; 23 अध्याय)

    • धार्मिकता के प्रति अनुचित ढिठाई के व्यवहार से उन्हें क्रोध आया (मरकुस 3:5)

    • अधर्मियों और अविश्वासियों पर आने वाले प्रकोप और विनाश से भी वे दुखी हुए और रोए (लूका 19:41-44; मत्ती 23:37)

  • सभी मनुष्यों के समान उन्हें भी नींद की आवश्यकता होती थी (लूका 8:23)

  • उन्हें भी लोगों के विरोध, बैर, और मार डाले जाने की बातों का सामना करना पड़ा (यूहन्ना 5:18, 41; 8:40-41,50, 59)

  • यह जानते हुए भी कि उनका शिष्य यहूदा इस्करियोती उन्हें मार डाले जाने के लिए पकड़वाने वाला है, प्रभु ने यहूदा के विरुद्ध एक भी बात नहीं की, कोई कटाक्ष नहीं किया, उसे औरों के सामने उजागर और अपमानित नहीं किया, वरन उसके प्रभु को छोड़ कर चले जाने तक प्रभु उससे प्रेम का ही व्यवहार करता रहा (यूहन्ना 13:21-30)। 

  • पकड़वाए जाने के समय भी प्रभु ने उन्हें पकड़ने आए हुए लोगों के विरुद्ध कुछ नहीं किया, जबकि उन्हें नाश कर देना उसकी सामर्थ्य में था; वरन वहाँ पर भी प्रभु ने अपना बुरा चाहने वाले को चंगाई दी (मत्ती 26:51-53; लूका 22:51)। 

  • पकड़वाए जाने के बाद से लेकर क्रूस पर उनकी मृत्यु तक, प्रभु को लगातार उपहास, अपमान, लांछन, यातनाओं और मिथ्या आरोपों का सामना करना पड़ा; किन्तु वे चुपचाप सब सहते रहे, किसी के विरुद्ध कुछ नहीं कहा, किसी को कोई अपशब्द नहीं कहा, कोई श्राप नहीं दिया। वरन उन्हें क्रूस पर चढ़ाने वालों के लिए भी उन्होंने क्षमा की प्रार्थना की, और उनकी निन्दा करने वाले डाकू ने जब पश्चाताप किया, तो उसे भी उन्होंने तुरंत क्षमा कर दिया, स्वर्ग में होने का आश्वासन दे दिया।  

   

    इन सभी बातों में से होकर निकलने पर भी, जो एक सामान्य मनुष्य से यदि शब्दों और कार्यों में नहीं, तो कम से कम मन या विचारों में पाप करवा सकती हैं, प्रभु यीशु ने कभी कोई पाप नहीं किया। इसीलिए इब्रानियों की पत्री का लेखक उनके लिए लिखता है, “सो जब हमारा ऐसा बड़ा महायाजक है, जो स्वर्गों से हो कर गया है, अर्थात परमेश्वर का पुत्र यीशु; तो आओ, हम अपने अंगीकार को दृढ़ता से थामें रहे। क्योंकि हमारा ऐसा महायाजक नहीं, जो हमारी निर्बलताओं में हमारे साथ दुखी न हो सके; वरन वह सब बातों में हमारे समान परखा तो गया, तौभी निष्पाप निकला” (इब्रानियों 4:14-15)। उनके शिष्य यूहन्ना ने, जो लगभग साढ़े तीन वर्ष उनके साथ रहा था, जिसने उन्हें और उनके कार्यों को निकटता से देखा था, उनकी बातों और शिक्षाओं को सुना था, और जो प्रभु से बहुत घनिष्ठ था (यूहन्ना 13:23; 21:7) अपनी पत्री में उनके लिए लिखा, “और तुम जानते हो, कि वह इसलिये प्रगट हुआ, कि पापों को हर ले जाए; और उसके स्वभाव में पाप नहीं” (1 यूहन्ना 3:5)। 

    प्रभु यीशु मसीह, हर बात में, हर रीति से पूर्णतः मनुष्य थे; साथ ही वे पूर्णतः परमेश्वर भी थे, जिन्होंने अपने परमेश्वरत्व को, अपनी सामर्थ्य को, पृथ्वी की उनकी सेवकाई के दिनों में केवल औरों की भलाई के लिए ही प्रयोग किया, कभी अपने लिए नहीं (प्रेरितों 10:38; मत्ती 4:1-11)। केवल वो ही वह एकमात्र ऐसे उपयुक्त व्यक्ति थे जो औरों के पापों को अपने ऊपर लेकर उनके लिए दण्ड सह सकते थे, क्योंकि उनमें कभी किसी प्रकार का कोई पाप नहीं था इसलिए उन्हें अपने पाप के विषय कुछ नहीं करना था, जो भी करना था औरों के पापों के लिए ही करना था। इस प्रेमी, अनुग्रहकारी, धीरजवंत प्रभु ने मेरे और आपके पापों के निवारण और पाप की समस्या का समाधान तैयार कर के सेंत-मेंत उपलब्ध करवा दिया है। क्या आप उसके इस समाधान को स्वीकार नहीं करेंगे? आपके प्रति उसके प्रेम और कृपा में ऐसी क्या कमी, क्या बात है जो आपको उसके प्रेम भरे आमंत्रण को स्वीकार करने से रोकती है? उसके निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए आपको सच्चे और समर्पित मन से एक प्रार्थना ही तो करनी है, जो आपके मन और जीवन को बदल कर नया कर दे, परमेश्वर के साथ आपका मेल-मिलाप करवा दे।  

    यदि आप ने अभी भी नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, अपने पापों के लिए प्रभु यीशु से क्षमा नहीं मांगी है, तो अभी आपके पास अवसर है। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटे प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपको जगत के न्याय से बचाकर स्वर्ग की आशीषों का वारिस बना देगा। क्या आप आज, अभी यह निर्णय लेंगे?  

एक साल में बाइबल: 

  • 2 इतिहास 10-12
  • यूहन्ना 11:30-57

***************************************************************

English Translation

The Solution for Sin - Salvation - 13


       While considering the third and most important question about salvation, “Why was it so necessary for this that Lord God Jesus Christ Himself had to leave heaven, and come down to earth to be sacrificed?” we saw that the holy and perfect man required for the God given solution, was impossible to find among men born through the natural manner of human birth. The coming and living on earth of such a man could only have been possible by supernatural method, and again, it was God who made this provision too. All the qualities essential for the birth and life of the perfect man necessary for God’s provision are found in the Lord Jesus Christ. The Son of God, the Lord Jesus Christ, came into this world as an ordinary and normal man, leaving the power, splendor, and glory of His divinity, to be sacrificed for the sins of man. “Let this mind be in you which was also in Christ Jesus, who, being in the form of God, did not consider it robbery to be equal with God, but made Himself of no reputation, taking the form of a bondservant, and coming in the likeness of men. And being found in appearance as a man, He humbled Himself and became obedient to the point of death, even the death of the cross.” (Philippians 2:5-8).


    Although the Lord Jesus Christ is the Son of God, the second personality of the Triune God, but, as is apparent from the above Bible quotation, in being born as a man on earth, He kept himself not in the Godly nature, but in human nature and behavior, and lived like an ordinary man:

  • He was born like a normal infant, and was brought up just like any other child (Luke 2:6-7).

  • He was subject to and obedient to His earthly parents (Luke 2:51).

  • The people of his locality knew him as a normal man, a carpenter like his earthly father (Mark 6:3).

  • He was surprised by the unbelief of the people in Him (Mark 6:6).

  • Like all men, travel by walking made Him feel tired, hungry, and thirsty (John 4:6-8); He also required and ate food (John 13:4); Luke 24:42-43).

  • Like all humans, He also had feelings and emotions:

    •  He loved the children (Matthew 19:14)

    • He felt pity for the afflicted and the despised people of the society (Luke 7:12-13; Matthew 20:34)

    • He also wept, grieving at the death of His loved ones and the suffering of the families (John 11:35-36).

    • He could not tolerate misuse of, and hypocrisy toward God's Word (Matthew 15:1-9; & chapter 23).

    • He was angry by the stubborn, hard-hearted, unrighteous behavior of the religious leaders (Mark 3:5).

    • He was grieved about the impending doom of the unrighteous and non-believers, and wept because of it (Luke 19:41-44; Matthew 23:37).

  • Like all humans, He needed sleep (Luke 8:23).

  • He too faced people's opposition, hatred, and even attempts of eliminating Him (John 5:18, 41; 8:40-41, 50, 59).

  • Though knowing that His disciple Judas Iscariot was about to have Him caught to be killed, still, the Lord did not do or say anything against Judas, did not mock or ridicule him, did not expose and humiliate him before others. Instead, till the time he left Him, the Lord continued to treat him with love (John 13:21-30).  

  • Even at the time of being captured, the Lord did nothing against those who had come

  • to capture Him, though it was in His power to destroy them; and even there, the Lord came forward to heal the one who had come to harm Him (Matthew 26:51-53; Luke 22:51).

  • From being captured until his death on the cross, the Lord had to face constant ridicule, humiliation, many false accusations were hurled at Him, He was unjustly abused and tortured. But He suffered them all silently, said nothing against anyone, did not use any intemperate language, did not curse anyone. He even prayed for the forgiveness of those who crucified Him, and when the robber who initially blasphemed Him repented, He immediately forgave him, assuring him of being in heaven.   

    Even after going through all these things, which can provoke any normal man to sin, if not in words and deeds, then at least in mind or thoughts; yet the Lord Jesus never sinned. That is why the author of the Epistle of the Hebrews writes for Him, “Seeing then that we have a great High Priest who has passed through the heavens, Jesus the Son of God, let us hold fast our confession. For we do not have a High Priest who cannot sympathize with our weaknesses, but was in all points tempted as we are, yet without sin.” (Hebrews 4:14-15). His disciple John, who had been with Him for about three and a half years, and had closely observed Him in various situations, had witnessed His works, had heard His messages and teachings, and who himself was very close to the Lord (John 13:23; 21:7) wrote about Him in his letter that, “And you know that He was manifested to take away our sins, and in Him there is no sin.” (1 John 3:5).


    The Lord Jesus Christ was, in every way, fully human; At the same time, He was fully God, who used His divinity, His power, in the days of His ministry on the earth only for the good of others, never for Himself (Acts 10:38; Matthew 4:1-11).  He was the only suitable person who could bear the punishment for others by taking their sins upon Himself, because He had never sinned, so there was nothing He had to do about His own sin; whatever He had to do was for the sins of others. This loving, gracious, merciful, longsuffering Lord has prepared and freely made available the remedy of sins, the solution to the problem of sin, for you and me. Will you not you accept this solution? Is there anything lacking in His love and grace towards you that is keeping you from accepting his loving invitation? In order to accept His loving invitation, all you have to do is pray with a sincere and submissive heart, and that will change your mind and life, make you a new person, and will reconcile you with God for eternity.

    If you have still not been Born Again, not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart and with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Through the Bible in a Year: 

  • 2 Chronicles 10-12
  • John 11:30-57