ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Kingdom लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Kingdom लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 3 सितंबर 2026

Growth through God’s Word - Teachings Related to the Gospel – 2 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 2

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 2

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 2

 

    हमारे इस वर्तमान अध्ययन के इस भाग में, हम ‘सुसमाचार’ और उस से संबंधित बातों को बाइबल से समझने और सीखने का प्रयास कर रहे हैं, यह देखने के द्वारा कि इस शब्द को परमेश्वर के वचन में किस प्रकार से उपयोग किया गया है। पिछले लेख में, हमने उन तीन पदों से, जिनमें यह शब्द बाइबल में पहली बार उपयोग किया गया है, अर्थात मत्ती 4:23, मरकुस 1:1, और लूका 4:18, से जो सीखा था, उसे एक साथ देखने के द्वारा ‘सुसमाचार,’ या ‘भले-समाचार’ और वह किस के बारे में है, की एक आधारभूत समझ प्राप्त की थी। हमने सीखा था कि सुसमाचार या भला समाचार परमेश्वर के राज्य के बारे में है, जिसे परमेश्वर ने ही, उसके पुत्र प्रभु यीशु मसीह के जीवन और सेवकाई के द्वारा, कंगालों और दुर्बलों सहित संसार के सभी लोगों को उपलब्ध करवाया है। बाइबल के अनुसार बनाया यह निष्कर्ष, बहुधा प्रचार किए, और सिखाए जाने वाले, तथा उस प्रचलित धारणा से, जिस के अन्तर्गत सुसमाचार को परमेश्वर की उदारता के द्वारा शारीरिक चंगाई, अल्पकालीन लाभ, या साँसारिक संपत्ति और समृद्धि को अर्जित करने से संबंधित दिखाया जाता है, बिल्कुल पृथक है। बाइबल की शिक्षा यही है कि सुसमाचार परमेश्वर के स्वर्गीय राज्य के बारे में है, जिसे सम्पूर्ण मानव-जाति के लिए प्रभु यीशु मसीह में होकर उपलब्ध करवाया गया है। हमने देखा था कि इस बात की पुष्टि मरकुस रचित सुसमाचार के दो अन्य पदों से हो जाती है, “यूहन्ना के पकड़वाए जाने के बाद यीशु ने गलील में आकर परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार प्रचार किया। और कहा, समय पूरा हुआ है, और परमेश्वर का राज्य निकट आ गया है; मन फिराओ और सुसमाचार पर विश्वास करो” (मरकुस 1:14-15)। आज, अपने अध्ययन को ज़ारी रखते हुए, ये पद जो सुसमाचार से संबंधित बात कहते हैं, हम उसे कुछ और विस्तार से देखेंगे।

    सदियों से इस्राएली पवित्र शास्त्र में प्रतिज्ञा किए गए मसीहा की प्रतीक्षा करते आ रहे थे; वह जो उन्हें छुटकारा प्रदान करेगा और उनके लिए परमेश्वर के राज्य की स्थापना कर के देगा। किन्तु उनकी आशा मसीहा के एक योद्धा के समान आने की थी, जो उनके शत्रुओं और सताने वालों को नाश कर देगा, उन्हें अधिकार रखने वाले लोग बना देगा, और वे उस मसीहा के साथ सारे सँसार के शासक बन जाएँगे। प्रभु यीशु का व्यक्तित्व, अपने बारे और अपने उद्देश्य के बारे में कही गई उनकी बातें, और उनकी शिक्षाएँ, सभी ने उनकी इस आशा को धूमिल कर दिया, क्योंकि जिस मसीहा की वे प्रतीक्षा कर रहे थे, प्रभु यीशु उस से बिल्कुल भिन्न थे। किन्तु यह इस्राएलियों द्वारा आने वाले मसीहा से संबंधित भविष्यवाणियों की उनकी गलत समझ, और पवित्र शास्त्र से उनको सिखाई जाने वाली गलत धारणाओं के कारण था। 

    जैसा हम मत्ती 3 अध्याय में, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले की सेवकाई से देखते हैं, प्रभु यीशु ही वह प्रतिज्ञा किए हुए मसीहा थे। हम मत्ती 4:12-17 और उपरोक्त मरकुस 1:14-15 से भी देखते हैं कि प्रभु यीशु ने इस बात की पुष्टि की, कि वही प्रतिज्ञा किए हुए मसीहा हैं। जैसा कि प्रभु यीशु ने इन पदों में कहा है, उनकी पृथ्वी की सेवकाई, ‘समय पूरा हुआ’ की सूचक है। अर्थात्, भविष्यवाणी किया हुआ वह समय अब उनके आने के साथ पूरा हुआ; जो सँसार के अंत और न्याय के होने के आरंभ को दिखाता है, और यह उसके दूसरे आगमन और परमेश्वर के राज्य के स्थापित हो जाने के साथ सम्पूर्ण होगा। प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के साथ सँसार के अंत का आरंभ होने की पुष्टि इब्रानियों 1:1-2 “पूर्व युग में परमेश्वर ने बाप दादों से थोड़ा थोड़ा कर के और भांति भांति से भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा बातें कर के। इन दिनों के अन्त में हम से पुत्र के द्वारा बातें की, जिसे उसने सारी वस्तुओं का वारिस ठहराया और उसी के द्वारा उसने सारी सृष्टि रची है” से भी होती है। ये सभी पृथक विषय हैं, जिन पर हम इस वर्तमान श्रृंखला में विचार नहीं करेंगे।

    हमारी इस श्रृंखला के संदर्भ में, सुसमाचार से सम्बन्धित महत्व की जो बात है, वह मरकुस 1:15 में जो प्रभु यीशु ने कहा, वह है। वहाँ लिखा है कि मन फिराना और सुसमाचार पर विश्वास करना, ये दोनों बातें साथ-साथ चलती हैं, और इसका पालन उनके लिए अनिवार्य हैं जो अपने आप को परमेश्वर के राज्य के लिए तैयार कर रहे हैं। ये सिक्के के दोनों पहलुओं के समान हैं, जो उसे सम्पूर्ण बनाते हैं और सही कीमत प्रदान करते हैं; यदि दोनों पहलू न हों तो सिक्का व्यर्थ रहता है। इसी प्रकार से व्यक्ति के जीवन में सुसमाचार के प्रभावी होने के लिए, उस व्यक्ति को मन-फिराना या पश्चाताप भी करना है, और सुसमाचार पर विश्वास भी करना है। हम इन दोनों शब्दों पर विचार करेंगे और देखेंगे कि बाइबल के संदर्भ में उनके क्या अर्थ हैं, और वे हमारे जीवनों में सुसमाचार के संदर्भ में कैसे लागू होते हैं।

    हिन्दी का शब्द पश्चाताप या मन-फिराना, यूनानी शब्द ‘मेटानोइया’ का अनुवाद है, और उसका अर्थ होता है मन और बुद्धि का परिवर्तन होना, अर्थात अपने कार्यों और मार्गों पर विचार कर के उचित सुधार करना। नैतिक दृष्टिकोण से, और लागू किए जाने के लिए, इसका अर्थ होता है जिस मार्ग पर व्यक्ति अग्रसर था उसके लिए दुखी और पश्चातापी होकर उस मार्ग से बिलकुल पलट जाना, जैसा कि रोमियों 12:2 कहता है “और इस संसार के सदृश न बनो; परन्तु तुम्हारी बुद्धि के नये हो जाने से तुम्हारा चाल-चलन भी बदलता जाए, जिस से तुम परमेश्वर की भली, और भावती, और सिद्ध इच्छा अनुभव से मालूम करते रहो”। इस अर्थ में निहित है कि यह करने में एक सच्चे मन की ईमानदारी भी सम्मिलित होनी चाहिए। यह केवल एक ऊपरी, औपचारिकता निभाने वाला कार्य नहीं हो सकता है, जिसे किसी धार्मिक रीति या परंपरा की पूर्ति के लिए बस मुँह से केवल बोल दिया जाए, किन्तु जिस में कोई ईमानदारी से की गई वास्तविक प्रतिबद्धता न हो। हम इस अर्थ को प्रभु यीशु के कथनों में, और पिन्तेकुस्त के दिन पतरस के प्रचार में स्पष्ट निहित और लागू किया हुआ देखते हैं:

  • हाय, खुराजीन; हाय, बैतसैदा; जो सामर्थ्य के काम तुम में किए गए, यदि वे सूर और सैदा में किए जाते, तो टाट ओढ़कर, और राख में बैठकर, वे कब के मन फिरा लेते।” (मत्ती 11:21)

  • नीनवे के लोग न्याय के दिन इस युग के लोगों के साथ उठ कर उन्हें दोषी ठहराएंगे, क्योंकि उन्होंने यूनुस का प्रचार सुनकर, मन फिराया और देखो, यहां वह है जो यूनुस से भी बड़ा है।” (मत्ती 12:41)

  • तब सुनने वालों के हृदय छिद गए, और वे पतरस और शेष प्रेरितों से पूछने लगे, कि हे भाइयो, हम क्या करें? पतरस ने उन से कहा, मन फिराओ, और तुम में से हर एक अपने अपने पापों की क्षमा के लिये यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा ले; तो तुम पवित्र आत्मा का दान पाओगे।” (प्रेरितों 2:37-38)

    हम मन-फिराने या पश्चाताप करने के बारे में अगले लेख में और आगे देखेंगे, तथा यह भी देखेंगे कि सच्चा पश्चाताप करने के साथ कुछ उपयुक्त कार्यवाही करना भी सम्मिलित रहता है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Gospel – 2

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Gospel – 2

 

    In this part of our current study, we are trying to understand and learn about the ‘Gospel’ and its related things from the Bible, by considering how this word has been used in God’s Word. In the last article, by putting together what we learnt from the three verses in which this word has been used for the first time in the Bible, i.e., Matthew 4:23, Mark 1:1, and Luke 4:18, we built up a basic understanding of what the ‘gospel’ i.e., the ‘good-news’ is, and what it is about. We learnt that the gospel, or the good news is about the Kingdom of God, made available by God to all the people of the world, even the poor and lowly, through the life and ministry of His Son the Lord Jesus Christ. This Biblical concept of the gospel is quite unlike the popularly held, preached, and taught misconception about the gospel, which associates the gospel with physical healings and temporal gains or acquiring worldly riches and prosperity through the benevolence of the Lord God. The Biblical teaching is that the gospel is about the heavenly Kingdom of God being made available to all of mankind through the Lord Jesus Christ. We had seen that this was affirmed from two more verses from the Gospel of Mark, “Now after John was put in prison, Jesus came to Galilee, preaching the gospel of the kingdom of God, and saying, ‘The time is fulfilled, and the kingdom of God is at hand. Repent, and believe in the gospel’” (Mark 1:14-15). Today, in continuing our study, we will consider some more of what these verses say regarding the gospel.

    For ages, Israelites had been waiting for the Messiah promised to them in the Scriptures; one who would deliver them and establish for them the Kingdom of God. But their expectations and their anticipation was of the Messiah coming as a warrior, one who would subdue their enemies and oppressors, make them the ruling class of the world, and then with the Messiah they would be the rulers of the world. The persona of the Lord Jesus, His proclamation about Himself and His purpose, and His teachings were quite a damper to their expectations, the Lord Jesus was quite the opposite of the Messiah they had been waiting for. But this was because of the Israelites misunderstandings of the prophecies concerning the Messiah, and because of the wrong concepts they had been taught from the Scriptures. 

    As we see from Matthew chapter 3, from the ministry of John the Baptist, the Lord Jesus was the promised Messiah. From Matthew 4:12-17, and from Mark 1:14-15 quoted above, we see that the Lord Jesus affirmed that He was that promised Messiah. As the Lord says in these verses, the beginning of His earthly ministry marks the ‘fulfilment of time,’ i.e., of the fulfilment of the prophesied time. It indicates the beginning of the end of the world, which will culminate with His second coming and the establishment of the Kingdom of God. This beginning of the end of the world, with the earthly ministry of the Lord Jesus is also affirmed from Hebrews 1:1-2 “God, who at various times and in various ways spoke in time past to the fathers by the prophets, has in these last days spoken to us by His Son, whom He has appointed heir of all things, through whom also He made the worlds.” These are all separate subjects, which we will not be considering here in this series.

    In the context of our series, what is relevant for our consideration about the gospel is what the Lord Jesus said in Mark 1:15. It is written here that repentance and believing in the gospel, these two go hand-in-hand; following them is mandatory for those preparing themselves for the kingdom of God. They are like the two sides of a coin that make the coin whole and of proper value; unless both the sides are present, the coin is worthless. Similarly for the gospel to be effective in a person’s life, that person has to both repent, and to believe in the gospel. We will consider both these words and see what they mean from the Biblical point of view and how they are to be applied in our lives in context of the gospel.

    The English word repent is the translation of the Greek word ‘metanoeo’ which means to have a change of mind and heart, i.e. to reconsider and relent on one's ways or actions. In the moral sense or application, it means to have remorse and completely turn-around from the course one was following, as it says in Romans 12:2 “And do not be conformed to this world, but be transformed by the renewing of your mind, that you may prove what is that good and acceptable and perfect will of God.” Implied in this meaning is the heartfelt sincerity of doing this; it cannot be a superficial, or perfunctory act done merely to fulfil a ritual or a religious procedure, done as a lip service, rather than as making a sincere commitment. We see this meaning clearly implied and applied in the Lord Jesus’s statements, and in the preaching of Peter on the day of Pentecost:

  • Woe to you, Chorazin! Woe to you, Bethsaida! For if the mighty works which were done in you had been done in Tyre and Sidon, they would have repented long ago in sackcloth and ashes.” (Matthew 11:21).

  • The men of Nineveh will rise up in the judgment with this generation and condemn it, because they repented at the preaching of Jonah; and indeed, a greater than Jonah is here.” (Matthew 12:41).

  • Now when they heard this, they were cut to the heart, and said to Peter and the rest of the apostles, "Men and brethren, what shall we do?" Then Peter said to them, "Repent, and let every one of you be baptized in the name of Jesus Christ for the remission of sins; and you shall receive the gift of the Holy Spirit.” (Acts 2:37-38).

    We will see more about repentance, and how true repentance is accompanied by an appropriate action, in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 2 सितंबर 2026

Growth through God’s Word - Teachings Related to the Gospel – 1 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 1

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 1

 

परमेश्वर के वचन बाइबल में शब्द ‘सुसमाचार’ सबसे पहले नए नियम की पहली तीन पुस्तकों में, अर्थात, मत्ती, मरकुस, और लूका रचित सुसमाचारों में उपयोग किया गया है, और यूहन्ना रचित सुसमाचार में यह शब्द कहीं भी नहीं आया है। मूल यूनानी भाषा में जो शब्द उपयोग किया गया है, जिसका हिन्दी में अनुवाद ‘सुसमाचार’ किया गया है, उस यूनानी शब्द का शब्दार्थ होता है ‘भला / शुभ समाचार।’ इन तीनों ही पुस्तकों में, इस शब्द को सबसे पहले प्रभु यीशु मसीह की सेवकाई के संबंध में उपयोग किया गया है, और फिर उसके बाद प्रभु की सेवकाई से संबंधित कुछ अन्य बातों के संदर्भ में उपयोग किया गया है। आइए हम नए नियम के उन पदों को देखते हैं जिन में शब्द ‘सुसमाचार’ सबसे पहले तीनों सुसमाचारों में, अर्थात प्रभु यीशु के जीवन के वृत्तांतों में उपयोग किया गया है:

  • मत्ती 4:23 “और यीशु सारे गलील में फिरता हुआ उन की सभाओं में उपदेश करता और राज्य का सुसमाचार प्रचार करता, और लोगों की हर प्रकार की बीमारी और दुर्बलता को दूर करता रहा।”

  • मरकुस 1:1 “परमेश्वर के पुत्र यीशु मसीह के सुसमाचार का आरम्भ।”

  • लूका 4:18 “कि प्रभु का आत्मा मुझ पर है, इसलिये कि उसने कंगालों को सुसमाचार सुनाने के लिये मेरा अभिषेक किया है, और मुझे इसलिये भेजा है, कि बन्धुवों को छुटकारे का और अन्धों को दृष्टि पाने का सुसमाचार प्रचार करूं और कुचले हुओं को छुड़ाऊं।”

इन पदों से हम देखते हैं कि प्रत्येक वृत्तान्त में शब्द ‘सुसमाचार’ अर्थात ‘भला समाचार’ किस प्रकार से उपयोग किया गया है: मत्ती में भले समाचार का विषय परमेश्वर का राज्य है; मरकुस में विषय परमेश्वर का पुत्र यीशु मसीह है; और लूका में, विषय वे हैं जिन की ओर सुसमाचार का झुकाव था – कंगाल। साथ ही, मत्ती तथा लूका से इस बात पर भी ध्यान कीजिए कि शारीरिक चंगाई देना, यद्यपि यह प्रभु यीशु ही के द्वारा दी गई है, किन्तु वह एक पृथक गतिविधि है, वह ‘सुसमाचार’ या ‘भले समाचार’ का भाग नहीं है – मत्ती में सुसमाचार के प्रचार और चंगाई करने के मध्य एक संयोजक या समुच्चयबोधक शब्द ‘और’ भी दिया गया है। मत्ती में वाक्य की रचना यह दिखाती है कि प्रभु यीशु मसीह ने पृथ्वी पर अपनी सेवकाई के दौरान तीन भिन्न तरह के कार्यों को किया – सभाओं में उपदेश दिया, सुसमाचार का प्रचार किया, और बीमारों तथा दुर्बलों को चंगा किया। मरकुस बस सीधे से इतनी सी बात कहता है कि उसके द्वारा लिखित यह सम्पूर्ण वृत्तान्त परमेश्वर के पुत्र प्रभु यीशु के बारे में है, और फिर वह तुरन्त ही यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले, जो प्रभु यीशु का अग्र-दूत था, का परिचय प्रदान करता है और उसकी सेवकाई के बारे में बताता है। मत्ती के समान, लूका भी प्रभु यीशु के द्वारा सुसमाचार प्रचार किए जाने का उल्लेख करता है, साथ ही यह भी कहता है कि प्रभु के द्वारा सुसमाचार के प्रचार का झुकाव कंगालों की ओर था।

हमने इन तीन पदों से जो सीखा है, उसे साथ रखकर देखने से हम ‘सुसमाचार, या ‘भला समाचार’ क्या है, और किस के बारे में है, इस बात की एक सीधी और सामान्य समझ बना सकते हैं। सुसमाचार, या भला-समाचार परमेश्वर के राज्य के बारे में है, जिसे परमेश्वर ने कंगालों और तिरस्कृत लोगों को भी अपने पुत्र प्रभु यीशु के जीवन और सेवकाई में होकर उपलब्ध करवाया है। इस की पुष्टि, मरकुस द्वारा रचित इसी वृत्तान्त में इस के कुछ ही बाद के पदों से हो जाती है, “यूहन्ना के पकड़वाए जाने के बाद यीशु ने गलील में आकर परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार प्रचार किया। और कहा, समय पूरा हुआ है, और परमेश्वर का राज्य निकट आ गया है; मन फिराओ और सुसमाचार पर विश्वास करो” (मरकुस 1:14-15)। सुसमाचार से संबंधित बहुधा प्रचार की जाने वाली और सिखाई जाने वाली, प्रचलित किन्तु गलत धारणा के विपरीत, सुसमाचार, परमेश्वर की उदारता के द्वारा शारीरिक चंगाई और नश्वर लाभ प्राप्त करने या साँसारिक संपत्ति और समृद्धि प्राप्त करने के बारे में नहीं है। साथ ही मरकुस से उद्धृत यह पद यह भी दिखाता है कि सुसमाचार शीघ्र ही आने वाले परमेश्वर के द्वारा सम्पूर्ण संसार के न्याय के बारे में सचेत करने के लिये भी है। और, यह प्रभु यीशु मसीह में होकर, मानव-जाति को परमेश्वर के स्वर्गीय राज्य के उपलब्ध करवाए जाने के बारे में है। 

परमेश्वर के स्वर्गीय राज्य में, मनुष्यों के शारीरिक स्वास्थ्य और सांसारिक संपत्ति का कोई महत्व नहीं है, वे निरर्थक हैं। इसलिए प्रभु यीशु में होकर मनुष्यों को नश्वर और अल्पकालीन स्वास्थ्य और संपत्ति प्राप्त होने का कोई अर्थ और महत्व नहीं निकलता है। वह भी तब, इन नाशमान भौतिक बातों को मनुष्यों को उपलब्ध करवाने के लिये, प्रभु को अपने आप को स्वर्गीय वैभव और महिमा से शून्य करके, पृथ्वी पर मनुष्य बनकर आने; दुःख और अपमान उठाने; अपराधी के समान क्रूस पर मारे जाने (फिलिप्पियों 2:7-8); और मृतकों में से फिर से जी उठने से होकर निकलना पड़े। यदि प्रभु के इतना सब करने के बाद भी मनुष्य कुछ समय के लिये पार्थिव बातें प्राप्त करे और फिर अनन्तकाल के लिये नरक में चला जाए, तो प्रभु द्वारा यह सब करने का क्या औचित्य था? यह सब करने के द्वारा प्रभु का क्या उद्देश्य पूरा हुआ? वैसे भी, इन नश्वर भौतिक बातों को तो सँसार के लोग अपने ही प्रयासों और योग्यताओं से भी प्राप्त कर ही लेते हैं। यदि प्रभु यीशु मसीह को इतना सब सहना पड़ा, तो अवश्य ही इसका कोई अनन्तकालीन और उत्तम महत्व होगा। हम अगले लेख में भी सुसमाचार के बारे में समझ को बाइबल से और अधिक विकसित करना ज़ारी रखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Gospel – 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Gospel – 1

 

In God’s Word, the Bible, the word ‘gospel’ has been used for the first time in the first three books of the New Testament, i.e., the Gospels of Matthew, Mark, and Luke; and does not occur anywhere in John’s Gospel. The word used in the original Greek language, and translated as ‘gospel’ in the English language literally means ‘good-news.’ In each of these three books, this word has first been used in connection with the earthly ministry of the Lord Jesus Christ, and then in relation to some other things related to the Lord’s ministry. Let us look at the verses in which the word ‘gospel’ has first been used in each of the first three ‘Gospels’ i.e., the biographical accounts of the Lord Jesus:

  • Matthew 4:23 "And Jesus went about all Galilee, teaching in their synagogues, preaching the gospel of the kingdom, and healing all kinds of sickness and all kinds of disease among the people."

  • Mark 1:1 "The beginning of the gospel of Jesus Christ, the Son of God."

  • Luke 4:18 "The Spirit of the Lord is upon Me, Because He has anointed Me To preach the gospel to the poor; He has sent Me to heal the broken-hearted, To proclaim liberty to the captives And recovery of sight to the blind, To set at liberty those who are oppressed;"

We see from these verses, how the word ‘gospel’ i.e., ‘good-news’ has first been used in each of the accounts: In Matthew the subject of the good-news is the kingdom of God; in Mark, it is Jesus Christ the Son of God; and in Luke, those to whom it was directed – the poor. Also notice from Matthew and Luke that administering physical healings of various kinds is a separate activity, although done by the Lord Jesus, but not as a part of the ‘gospel’ or the ’good-news’ – in Matthew there is the conjunction ‘and’ between the preaching of the gospel and the carrying out of the healings. The construction of the sentence in Matthew shows that the Lord Jesus at the beginning His earthly ministry, did three different kinds of activities during His time on earth – teaching in the synagogues, preaching the gospel, and healing the sick and diseased. Mark simply states that the whole of the subsequent account written by him is about Jesus Christ the Son of God; and then he straightaway introduces John the Baptist, the forerunner of the Lord Jesus, and his ministry. Like Matthew, Luke too refers to the Lord preaching the gospel, but specifies that the Lord’s preaching of the gospel was directed to the poor.

Now, by putting together what we learn from these three verses, we can build a basic understanding of what the ‘gospel’ i.e., the ‘good-news’ is, and what it is about. The gospel, or the good news is about the Kingdom of God, made available by God to even the poor and lowly, through the life and ministry of His Son the Lord Jesus Christ. This is affirmed by what Mark says a few verses later in his narrative, “Now after John was put in prison, Jesus came to Galilee, preaching the gospel of the kingdom of God, and saying, ‘The time is fulfilled, and the kingdom of God is at hand. Repent, and believe in the gospel’” (Mark 1:14-15). Unlike the popularly held, preached, and taught misconception about the gospel, it is not about gaining or getting physical healings and temporal gains or acquiring worldly riches and prosperity through the benevolence of the Lord God. Moreover, this verse quoted from Mark also shows that the gospel is also meant to warn about the soon to come judgement of God upon the whole world. And, it is about the heavenly Kingdom of God being made available to all of mankind, through the Lord Jesus Christ. 

In the heavenly kingdom of God, man's physical health and worldly wealth have no significance; they are worthless. Therefore, it holds no meaning or value for people to receive perishable and short-lived health and prosperity through the Lord Jesus—especially when, in order to make these perishable, material things available to humans, the Lord had to empty Himself of heavenly splendor and glory, come to earth as a man, endure suffering and humiliation, be executed on the cross like a criminal (Philippians 2:7-8), and rise again from the dead. If, even after the Lord having endured all this, people receive earthly things for a brief time and then end up in hell for eternity, then what is the justification for the Lord doing all of this? What purpose does the Lord achieve through all this? After all, worldly people do attain these perishable, material things through their own efforts and abilities as well. If the Lord Jesus Christ had to endure so much, there must surely be an eternal and far superior purpose to it. We will continue developing our understanding of the gospel further from the Bible in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 4 जून 2026

Blessed and Successful Life - 119 - Learning From the Holy Spirit – 19 / आशीषित एवं सफल जीवन – 119 - पवित्र आत्मा से सीखना – 19

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 119 - 

पवित्र आत्मा के भण्डारी – 39

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा से सीखना – 19


नया-जन्म पाए हुए प्रत्येक मसीही विश्वासी में उसके उद्धार पाने के पल से ही पवित्र आत्मा निवास करने लगता है; और इसलिए उसे परमेश्वर के इस प्रावधान, पवित्र आत्मा, का योग्य भण्डारी बन कर कार्य करना सीखना है। परमेश्वर ने अपना पवित्र आत्मा प्रत्येक विश्वासी को उसका सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया है; तथा विश्वासियों को मसीही जीवन जीने और परमेश्वर द्वारा उन्हें सौंपी गई सेवकाई को पूरा करने में सहायक होने के लिए भी। क्योंकि पवित्र आत्मा विश्वासी का शिक्षक भी है, इसलिए उसे परमेश्वर का वचन भी सिखाता है, यदि वह प्राथमिक रीति से उसी से सीखने के लिए तैयार हो। कोई भी मनुष्य सिद्ध और अचूक नहीं है, सभी से गलतियाँ होती रहती हैं, और सभी मनुष्यों में अपनी ही समझ और धारणाओं के अनुसार बात को कहने और समझाने की प्रवृत्ति होती है। इसी लिये बजाए मनुष्यों पर निर्भर रहने के और उस के कारण गलत शिक्षाओं में पड़ जाने का जोखिम उठाने के, परमेश्वर की आज्ञा है कि मनुष्यों की प्रत्येक बात को पहले वचन के आधार पर जाँचा और परखा जाए; और यदि वचन से पूर्णतः सुसंगत हो, तभी उसे स्वीकार किया जाये। पिछले लेखों में हमने 1 पतरस 2:1-2 से सीखा है कि विश्वासी को पवित्र आत्मा से सीखने के लिए अपने आप को किस प्रकार तैयार करना चाहिए, और फिर भजन 25 से देखा है कि परमेश्वर कैसे अपने लोगों को अपना वचन और मार्ग सिखाता है। आज से हम 1 कुरिन्थियों 2:12-14 से पवित्र आत्मा से सीखने के बारे में देखेंगे।

पहले के लेखों में हमने यूहन्ना 14:26 से तथा यूहन्ना 16:13-15 से देखा था कि पवित्र आत्मा का मसीही विश्वासियों की सहायता और मार्गदर्शन करने का तरीका है उन्हें कोई नए दर्शन अथवा प्रकाशन देने की बजाए उन्हें प्रभु यीशु के द्वारा कही गई बातों को स्मरण करवाना तथा जो प्रभु अपने शिष्यों से पहले कह चुका है केवल उन्हीं बातों में से लेकर उन्हें बताना। यहाँ, 1 कुरिन्थियों 2:12 में, पवित्र आत्मा के द्वारा पौलुस यही बात कुछ भिन्न शब्दों में कह रहा है। पौलुस कहता है कि विश्वासियों को परमेश्वर द्वारा पवित्र आत्मा दिया गया है ताकि “हम उन बातों को जानें, जो परमेश्वर ने हमें दी हैं।” परमेश्वर कोई भी काम निरुद्देश्य नहीं करता है, और न ही किसी को कुछ भी उसे व्यर्थ गँवा देने के लिए नहीं देता है। मसीही विश्वासियों को विभिन्न वरदान और सँसाधन इसीलिए दिए गए हैं कि वे अपने मसीही जीवन को उचित रीति से जीएँ और अपनी परमेश्वर द्वारा निर्धारित सेवकाई को योग्य रीति से पूरा करें। परमेश्वर ने उन्हें अपना पवित्र आत्मा दिया है कि विश्वासियों को उन के बारे में सिखाए जो कुछ उसने उन्हें सेंत-मेंत या अनुग्रहपूर्वक दिया है, तथा कैसे उन प्रावधानों को परमेश्वर के राज्य और महिमा के लिए उपयोग करें। कोई विश्वासी यह नहीं कह सकता है कि परमेश्वर ने उसे कुछ नहीं दिया है; यह उसकी ज़िम्मेदारी है कि वह पवित्र आत्मा की सहायता से पहचाने अथवा पता लगाए कि परमेश्वर ने उसे क्या वरदान दिए हैं, और उस से कौन सी सेवकाई लेना चाहता है; और फिर पवित्र आत्मा की सहायता और मार्गदर्शन में उसका निर्वाह करे। पवित्र आत्मा उसे परमेश्वर द्वारा दिए गए सँसाधनों के बारे में सिखाने के लिए है; यह कुछ उस के समान है जिसे हमने पिछले लेख में भजन 25:12 से परमेश्वर द्वारा अपने लोगों को सिखाने के बारे में देखा था, परमेश्वर उन्हें उस के अनुसार सिखाता है जो वह चाहता है कि लोग उसके लिए करें।

विश्वासी, यदि वे अपने वरदान और सेवकाई के बारे में नहीं जानते हैं, तो उन्हें परमेश्वर से यह प्रकट करने के लिए माँगना चाहिए। उस से यह जानने के लिए सच्चे मन से प्रार्थना करनी चाहिए। उन्हें यह इस खरे, समर्पित उद्देश्य के साथ करना चाहिये कि फिर वे परमेश्वर द्वारा सौंपे गए काम और दी गई सेवकाई को पूरा करेंगे, तथा जैसा वह उन से चाहता है, वैसा ही जीवन भी जीएँगे। लोग सामान्यतः अपने वरदानों और सेवकाई को अपने जीवन पर ध्यान करने के द्वारा पहचान सकते हैं। यह देखने के द्वारा कि कलीसिया और परमेश्वर के लोगों के लिए किन कामों को वे अच्छे से करने पाते हैं; अन्य लोग उन से अकसर क्या काम करने के लिए और किस बात में सहायता देने के लिए कहते हैं; और वे परमेश्वर के लिए क्या करने से आनन्दित रहते हैं, आदि। सभी वरदान और सेवाकाइयाँ परमेश्वर के लिए समान महत्व और मूल्य के होते हैं, तथा सभी लोगों को एक ही वरदान अथवा सेवकाई नहीं दी गई है। इसलिए किसी को भी किसी अन्य के वरदान अथवा सेवकाई को लेकर ईर्ष्या अथवा लालच नहीं करना चाहिए। और न ही किसी को उसे जो नहीं मिला है या किसी अन्य को जो दिया गया है, उस को लेकर कुड़कुड़ाना चाहिए। प्रतिफलों के लिए होने वाले अन्तिम न्याय के समय, प्रत्येक का न्याय उसके अनुसार किया जाएगा जो उन्हें दिया गया था, और उन्होंने उसे परमेश्वर के राज्य और महिमा के लिए किस प्रकार से उपयोग किया; जैसा कि प्रभु यीशु मसीह ने ‘तोड़ों’ के दृष्टांत में बताया है (मत्ती 25:14-30)।

प्रभु यीशु मसीह के साथ क्रूस पर चढ़ाए गए डाकुओं में से पश्चाताप करने वाले के बारे में सोचिए; उसकी सेवकाई कुछ ही मिनटों की, तथा केवल एक ही वाक्य बोलने की थी। यह कदापि संभव नहीं था कि वह कहीं पर जाता या प्रभु के लिए कुछ करता; लेकिन आज भी, इस घटना के होने के 2000 वर्ष से भी अधिक बीत जाने के बाद भी, वह आज भी असंख्य लोगों से बोलता रहता है, कितनों को विश्वास में लेकर आता है, कितनों की उन के प्रभावी होकर विश्वास में बढ़ने में सहायता करता है, और उसकी सेवकाई आज भी ज़ारी है। ऐसे ही यूहन्ना 4 अध्याय में दिए गए सामरी स्त्री के वृतांत के बारे में विचार कीजिए। यूहन्ना 4 अध्यय के बाद उसका कहीं कोई उल्लेख नहीं है; परन्तु उसके एक कार्य ने उसके पूरे गाँव का उद्धार कर दिया; आज तक न जाने कितने लोगों को उद्धार में ला चुकी है; और आज भी उसकी सेवकाई पूरे संसार में न जाने कितने और लोगों के जीवन बदल रही है। इसी प्रकार से आज भी अनगिनत ऐसे प्रभु के सेवक और संत हैं जिन्हें यह पता ही नहीं है कि उनके जीवन तथा कार्यों ने औरों के जीवनों को किस प्रकार से प्रभावित किया है, उन्हें बदला है, और सँसार के न जाने कितने लोगों के उद्धार का कारण बने हैं। हो सकता है कि उन्होंने अपने जीवनों या कार्यों को कभी किसी योग्य भी न समझा हो, लेकिन परमेश्वर ने उन्हें बहुत सामर्थी रीति से उपयोग किया है। जो भी जीवन परमेश्वर की आज्ञाकारिता में और परमेश्वर को आदर देने के लिए जिया जाएगा, वह हमेशा ही बहुतायत से फलवन्त होगा तथा परमेश्वर द्वारा बड़े इनाम पाएगा।

कोई भी वरदान अथवा सेवकाई छोटी या महत्वहीन नहीं है; परमेश्वर की दृष्टि में, प्रत्येक वरदान और सेवकाई का समान महत्व और मूल्य है। किसी को भी 1 कुरिन्थियों 12:31 के “बड़े से बड़े वरदानों” की सामान्यतः दी जाने वाली गलत व्याख्या और समझ से भरमाए नहीं जाना चाहिए। यह समझने के लिए कि इसका वास्तविक अर्थ क्या है, उसे उसके संदर्भ, 1 कुरिन्थियों 12:28-31 में देखिए, तथा वहाँ दिए गए आत्मिक वरदानों के क्रम पर ध्यान कीजिए – बहुधा जिस का गलत व्याख्या के आधार पर “बड़ा” या “सर्वोच्च” वरदान होने का दावा किया जाता है और इसलिए उसका लालच किया जाता है, अर्थात् “अन्य-भाषा बोलने का वरदान” वह सूची का प्रथम नहीं, अन्तिम वरदान है। बजाए इसे ले कर कुड़कुड़ाने के कि उन्हें क्या मिला या नहीं मिला है, विश्वासियों को परमेश्वर का धन्यवाद करना चाहिए, हर उस बात के लिए जो उसने उन्हें सेंत-मेंत और अनुग्रह द्वारा प्रदान की है, तथा पवित्र आत्मा की सहायता से “उन बातों को जानें, जो परमेश्वर ने हमें दी हैं” और फिर उन्हें पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन में परमेश्वर के राज्य और महिमा के लिए उपयोग करे। 

अगले लेख में हम 1 कुरिन्थियों 2:12-14 के बारे में यहाँ से आगे देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 119 - Stewards of Holy Spirit - 39 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Learning From the Holy Spirit – 19

 

Every Born-Again Christian Believer, receives the Holy Spirit to reside in him, since the very moment of his salvation; therefore, the Believer must learn to function as a worthy steward of the God given provision, the Holy Spirit of God. God has given His Holy Spirit to every Believer, to be his Helper, Companion, Teacher, and Guide; to help the Believers live their Christian lives and fulfil their God assigned ministry. The Holy Spirit is also to be the Believer’s Teacher and teaches him God’s Word, if he is willing to primarily learn from Him. No person is perfect or infallible, everyone keeps making mistakes, and everyone has the tendency to teach and interpret according to their own notions and understanding about things. Therefore, it is God’s command to first cross-check every human teaching and interpretation from God’s Word; and if found fully consistent with God’s Word, only then to accept it, instead of the Believer relying upon men and thereby becoming prone to fall into erroneous teachings. In the previous articles we have seen from 1 Peter 2:1-2 how the Believer should prepare himself to learn from the Holy Spirit, and then from Psalm 25 about how God teaches His people His Word and ways. From today we will start considering from 1 Corinthians 2:12-14 about learning from the Holy Spirit.

In the earlier articles we had seen from John 14:26 and from John 16:13-15 that the way the Holy Spirit helps and guides the Christian Believers is not by giving any new revelations or teachings, but only by bringing to their remembrance and declaring to the Lord’s disciples what the Lord has already taught to them. Here, in 1 Corinthians 2:12, Paul, through the Holy Spirit is saying the same thing, in different words. Paul says that the Holy Spirit has been given to the Believers by God, so that “we might know the things that have been freely given to us by God.” God does not do anything without a purpose, and does not give anything to anyone to be wasted away. God has given various gifts and provisions to every Christian Believer, to live his Christian life and fulfil his God assigned ministry. God has also given the Holy Spirit to teach the Believers about the provisions He has freely or graciously given to them, and how to use the given provisions for God’s Kingdom and glory. No Believer can say that God has not given him anything; it is his responsibility, with the help of the Holy Spirit to recognize or find out the gifts God has given him, the ministry God wants done through him, and then carry it out through the help and guidance of the Holy Spirit. The Holy Spirit is there to teach the Believers about the things that God has given him; this is something like what we saw in the last article, from Psalm 25:12 about God teaching His people that which He chooses to teach them, according to what He wants to have them do for Him.

The Believers, if they are not aware of their ministry and gifts, should ask God to reveal it to them, by earnestly praying to Him about it. They should do this with a sincere desire to then work to fulfil their God assigned ministry and to live for Him, just the way God wants them to live for Him. They can usually recognize their gifts and ministry by reviewing their lives and seeing what they usually are good at doing. The things they usually do well for the Church and God’s people; the things people often ask to help them out with; the things they enjoy doing for God, etc. Every gift and ministry are of equal value and importance for God, and not everyone has been given the same gift or ministry. So, none should feel envious about someone else’s gift and ministry, nor covet it. Neither should anyone grumble about what they have not received and what others have received. At the final judgment for receiving rewards, everyone will be judged for what was given to them, and how they put it to use for the Kingdom and glory of God; as the Lord Jesus taught in His parable of the ‘talents’ (Matthew 25:14-30).

Consider the penitent thief on the cross, crucified along with the Lord Jesus; his ministry was only of a few minutes, and of speaking one single sentence. There was no way that he could go anywhere or do anything for the Lord after his repentance; but till today, over 2000 years after the incidence, he still continues to speak to countless people, and bring so many to faith, or make so many grow in their faith – effectively, his ministry continues even today. Also, consider the incidence of the Samaritan woman in John chapter 4. After John 4 there is no mention anywhere of that woman; but her one act brought salvation to her entire village; has brought innumerable others to salvation to date; and even today is changing the lives of countless others all over the world. Similarly, there are numerous saints and servants of God, who don’t even know how their lives and works have impacted others, changed them, and saved so many people in the world. They may not even have considered their lives and efforts worthwhile, but God has still used them mightily. The life lived in obedience to, and for honoring God, will always bring abundant fruits and be greatly rewarded by God.

No gift or ministry is small or insignificant; in God’s eyes, every gift and every ministry is of equal value. No one should get carried away because of the usually stated misinterpretation and misunderstanding of “best gifts” of 1 Corinthians 12:31. To understand what it actually means, see it in its context of 1 Corinthians 12:28-31, and consider the sequence in which the spiritual gifts are mentioned there. Through misinterpretation, the often touted and coveted as ‘the best,’ the gift of ‘tongues’ is the last one mentioned, not the first and foremost gift of the list. Instead of grumbling about what he has got or not got, the Believer should thank God for whatever God has graciously or ‘freely’ given to him, and through the help of Holy Sprit “know the things that have been freely given to us by God,” then put them to use under His guidance for God’s Kingdom and glory. 

We will carry on considering further about 1 Corinthians 2:12-14 in the next article from here onwards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 26 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 108 - Wrong Teachings Related to the Gospel - Introduction (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 108 - सुसमाचार के विषय गलत शिक्षाएं - परिचय (2)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 108

Click Here for the English Translation

सुसमाचार के विषय गलत शिक्षाएं - परिचय (2)

 

       पिछले लेख स हमने 2 कुरिन्थियों 11:4 में उल्लेखित तीन बातों में से तीसरी बात, सुसमाचार के बारे में देखना आरम्भ किया है। हम पहले के लेखों में देख चुके हैं कि ये तीन बातें, अर्थात प्रभु यीशु मसीह, परमेश्वर पवित्र आत्मा, और सुसमाचार वे तीन विषय हैं जिन पर शैतान, गलत शिक्षाओं के द्वारा, सबसे अधिक हमला करता है, उन्हें भ्रष्ट करने का भरसक प्रयास करता है। इनमें से पहली दो बातों को देख लेने के बाद, पिछले लेख से हमने तीसरी बात, सुसमाचार पर विचार करना आरम्भ किया है। हमने देखा था कि शब्द "सुसमाचार" का शब्दार्थ होता है 'अच्छा समाचार' और इस शब्द का सबसे उल्लेख मत्ती 4:23 में आया है, जहाँ पर प्रभु यीशु मसीह की सेवकाई का आरम्भ दिया गया है।  यहाँ से, पिछले लेख में हमने देखा था कि प्रभु की सेवकाई से सम्बन्धित दो महत्वपूर्ण बातें हैं, जिनका हमें अनुसरण करना है। पहली बात, जिस हम पिछली बार देख चुके हैं, है कि प्रभु यीशु मसीह ने पृथ्वी पर अपनी सेवकाई का आरम्भ तीन पृथक एवं भिन्न बातों को करण करने साथ किया - उन्होंने परमेश्वर के राज्य बारे में सिखाया, सुसमाचार का प्रचार किया, तथा बीमारों को चँगा किया। ये प्रभु की सेवकाई के तीन भाग थे, परन्तु ये तीनों एक ही नहीं हैं, जैसा हम पिछले लेख में देख चुके हैं। इसलिए, इनमें से चँगा करने को अत्यधिक महत्व देना, और सुसमाचार प्रचार करने तथा परमेश्वर के राज्य के बारे सिखाने की अनदेखी करना, या कम महत्व देना, प्रभु की सेवकाई के नमूने से सुसंगत नहीं है। और हमें अपनी सेवकाई के लिए प्रभु की सेवकाई के नमूने का ही अनुसरण करना है। आज हम कही गई दूसरी बात के बारे में विचार करेंगे।

 

       (2) दूसरी बात, सुसमाचार एक राज्य के बारे में है, किसी व्यक्ति, धारणा, धर्म, रीति-रिवाज़, या परंपरा के बारे में नहीं है। प्रभु ने अपनी पृथ्वी की सेवकाई का आरंभ सुसमाचार प्रचार के साथ किया, और अपने उस उदाहरण के द्वारा हमें उस सुसमाचार प्रचार का स्वरूप प्रदान किया: उस समय से यीशु प्रचार करना और यह कहना आरम्भ किया, कि मन फिराओ क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आया है (मत्ती 4:17)। यहाँ हम देखते हैं कि प्रभु द्वारा किए जाने वाले प्रचार या उपदेश का विषय था “... मन फिराओ क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आया है; और यही सुसमाचार का स्वरूप है। और यह इसीलिए सुसमाचार या अच्छी खबर है क्योंकि यह शीघ्र ही नष्ट हो जाने वाली इस नाशमान पृथ्वी और उसकी सभी नाशमान बातों से बचाए जाकर, अविनाशी परमेश्वर के अनन्तकालीन राज्य और उसकी अनन्त आशीषों में प्रवेश प्राप्त करने तथा सदा काल तक उसके साथ रहने के बारे में है (1 यूहन्ना 2:15-17)। सुसमाचार इस पृथ्वी पर किसी राज्य, या किसी शारीरिक उपलब्धि, या भौतिक संपत्ति अथवा संपन्नता के बारे में नहीं है। वह परमेश्वर के राज्य के बारे में है, जो निकट आ गया है, स्थापित होने वाला है; और जो कोई उसमें प्रवेश चाहता है, उसके प्रवेश पाने का पहला कदम पश्चाताप करना है। किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना पापों से पश्चाताप किए सुसमाचार में कोई प्रगति या स्वीकृति नहीं है।

 

       ध्यान करें कि प्रभु यीशु ने यह प्रचार यहूदियों, यानि कि परमेश्वर की चुनी हुई प्रजा के लोगों के, जो पीढ़ियों से परमेश्वर की व्यवस्था, अपने धर्म के पर्वों, भेंटों, बलिदानों, आदि का पालन करते थे, उनके मध्य में करना आरंभ किया। इसी से प्रकट है कि पश्चाताप करना सभी के लिए है, चाहे वे “प्रभु परमेश्वर के लोग” ही क्यों न हों, जो चाहे कितनी भी पीढ़ियों से अपने धर्म की मान्यताओं, परंपराओं, और रीति-रिवाजों को मानते-मनाते चले आ रहे हों। परमेश्वर के राज्य में प्रवेश उन्हें केवल पश्चाताप से आरंभ करने के द्वारा ही प्राप्त होगा, किसी भी अन्य बात के आधार पर नहीं। साथ ही यह भी साधारण और स्पष्ट बात है कि पश्चाताप हमेशा ही हर व्यक्ति के द्वारा व्यक्तिगत रीति से अपने ही पापों के लिए किया जा सकता है। माता-पिता या पूर्वजों का किया गया पश्चाताप उनकी संतानों के लिए कार्यकारी नहीं होता है; और न ही परिवार के किसी सदस्य का उद्धार पाना और परमेश्वर की निकटता में बढ़ना, परिवार के अन्य सदस्यों को उद्धार प्रदान करता है।

 

       यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह जानना और समझना अति-आवश्यक है कि आप प्रभु परमेश्वर से संबंधित किसी भी बात के बारे में गलत शिक्षाओं में न पड़े हों या पड़ जाएं; न खुद भरमाए जाएँ, और न ही आपके द्वारा कोई और भरमाया जाए। लोगों द्वारा कही जाने वाले ही नहीं, वरन वचन में लिखी हुई बातों पर भी ध्यान दें, और लोगों की बातों को वचन की बातों से मिला कर जाँचें और परखें। यदि आप इन गलत शिक्षाओं में पड़ चुके हैं, तो अभी वचन के अध्ययन और बात को जाँच-परख कर, सही शिक्षा को, उसी के पालन को अपना लें।

 

       यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 108

English Translation

Wrong Teachings Related to the Gospel - Introduction (2)

 

       Since the previous article, we have started to look up the third of the three things mentioned in 2 Corinthians 11:4, that Satan tries his utmost to correct through wrong teachings, i.e., the Gospel. In the preceding articles, we have already considered the other two things named in this verse, i.e., the Lord Jesus Christ, and God the Hoy Spirit. In the last article we have seen that the word Gospel literally means 'Good News.' This term, preaching the gospel has been used for the first time in Matthew 4:23, where the beginning of the ministry of the Lord Jesus is first mentioned. From this, we also saw in the last article that there are two important things related to the Lord's ministry that we must follow. The first, which we considered last time, is that the Lord Jesus began His earthly ministry by doing three separate and different things - taught about the Kingdom of God, preached the gospel, and healed the sick. These were the three components of His ministry; but these three are not one and the same thing, as we saw in the previous article. Therefore, giving excessive importance to healings, and neglecting preaching the gospel and teaching about the Kingdom of God, are not consistent with the pattern given to us to follow through the Lord's ministry. Today, we will take up and consider the second thing.

        (2) The second thing is that the Gospel is about a kingdom; it is not about any person, concept, religion, rites and rituals, or traditions. The Lord began His ministry with the preaching of the Gospel, and through that example has provided to us the form of preaching the Gospel: From that time Jesus began to preach and to say, "Repent, for the kingdom of heaven is at hand." (Matthew 4:17). We see from this that the theme of the Lord’s preaching was “...Repent, for the kingdom of heaven is at hand”; and that is what the preaching of the Gospel should be about. And, it is a ‘good news’ because it is about being saved from the soon to be destroyed world and all its things that will perish with it, and being delivered into the eternal kingdom of God, its blessings, and being with Him forever (1 John 2:15-17). The Gospel is not about establishing any kingdom on earth, or about some temporal accomplishment, or about gaining any physical wealth and prosperity. It is about the kingdom of God that is now at hand, ready to be established; and whoever wants to be a part of it, the first step for entry is to repent. Without repentance from sins no person can ever be accepted or grow in the Gospel.

        Take note, the Lord Jesus began His preaching amongst the Jews, i.e. the chosen people of God, who for generations had been observing and following the Law, and the religious festivals, sacrifices and offerings prescribed in it. This by itself makes it evident that repentance is mandatory for everyone, even for the people of God, for those who for many generations have been observing and following the ideas, traditions, rites and rituals, feasts and festivals of their religion. The first step for entry into God’s kingdom is repentance; that is the one and only basis and without repentance no one can enter the kingdom of God. This is also an evident and straightforward fact that a person can repent only for his own sins. The repentance of the parents or forefathers is ineffective for the children and the subsequent generations. Similarly, the salvation of a person in the family and his growing in the nearness and knowledge of God, does not save the other members of the family, nor make the others grow in the nearness of God.

        If you are a Christian Believer, then it is very essential for you to know and learn that you do not get beguiled and misled into wrong teachings and doctrines about anything; neither should you get deceived, nor should anyone else be deceived through you. Take note of the things written in God’s Word, not on things spoken by the people; always cross-check and verify all messages and teachings from the Word of God. If you have already been entangled in wrong teachings, then by cross-checking and verifying them from the Word of God, hold to only that which is the truth, follow it, and reject the rest.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language