ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

अनपेक्षित लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अनपेक्षित लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 21 सितंबर 2020

अनपेक्षित

 

         1986 में, पाँच वर्षीय लिवन मेरिट इंग्लैंड के जर्सी चिड़ियाघर में गुरिल्लाओं के बाड़े में बीस फीट नीचे गिर गया। उसके माता-पिता और अन्य देखने वाले सहायता के लिए चिल्लाने लगे। उस बाड़े का एक वयस्क गुरिल्ला जिसे जम्बो नाम दिया गया था, उसके पास आया और आकर बेसुध पड़े लेविन और अन्य गुरिल्लाओं के मध्य खड़ा हो गया। फिर उसने धीरे-धीरे लेविन की पीठ को सहलाना आरंभ किया। जब लेविन होश में आकर रोने लगा, तो जम्बो ने अन्य गुरिल्लाओं को अपने साथ लिया और अपने जंगले के अंदर चला गया, और तब चिड़ियाघर की देख-रेख करने वालों और एम्बुलेंस ड्राइवर ने आकर लेविन को उठाया और उसे अस्पताल ले गए। अब तीस से भी अधिक वर्ष के बाद भी लेविन उस नम्र विशालकाय गुरिल्ला के बारे में बताता है – जिसने रक्षा करने वाले स्वर्गदूत के समान बिलकुल अप्रत्याशित और अनपेक्षित रीति से उसकी सहायता की, और गुरिल्लाओं के प्रति उसके दृष्टिकोण को जीवन भर के लिए बदल दिया।

         परमेश्वर के वचन बाइबल में एलिय्याह की अपेक्षा रही होगी कि परमेश्वर एक विशेष रीति से कार्य करे, परन्तु ईश्वरों के भी परमेश्वर ने चट्टानों को तोड़ने वाली आँधी, तीव्र भूकंप, और धधकती हुई ज्वाला के द्वारा भविष्यद्वक्ता को दिखाया कि उसके बारे में किन बातों के सन्दर्भ में न सोचे। फिर परमेश्वर ने एक कोमल धीमी फुसफुसाहट के द्वारा भविष्यद्वक्ता से बातें कीं, उस पर अपने मन को प्रगट किया, और उस पर अपनी उपस्थिति को व्यक्त किया (1 राजाओं 19:11, 12)।

         एलिय्याह ने परमेश्वर की सामर्थ्य को पहले भी देखा था (18:38-39); परन्तु उसने उसे, जो चाहता है कि उसे सबसे महान और सबसे भयावह ईश्वर होने से भी कुछ भिन्न रूप में जाना जाए, पूर्णतः नहीं समझा था (19:10-14)।

         एलिय्याह द्वारा सुनी गई वह धीमी आवाज़ अन्ततः प्रभु यीशु की प्रबल नम्रता में सदेह प्रगट हुई, और प्रभु यीशु ने कहा, “...जिसने मुझे देखा है उसने पिता को देखा है...” (यूहन्ना 14:9)। और इसके बाद प्रभु ने शांत होकर अपने आप को क्रूस पर ठोक दिए जाने के लिए अर्पित कर दिया – हमसे प्रेम करने वाले परमेश्वर द्वारा दिया गया अपना अनपेक्षित बलिदान जिससे समस्त संसार के लिए पापों की क्षमा और उद्धार का मार्ग बन गया। - मार्ट डीहान

 

यदि हमें केवल एक फुसफुसाहट ही की आवश्यकता है, तो परमेश्वर चिल्लाएगा नहीं।


तब उसने मुझे उत्तर देकर कहा, जरूब्बाबेल के लिये यहोवा का यह वचन है : न तो बल से, और न शक्ति से, परन्तु मेरे आत्मा के द्वारा होगा, मुझ सेनाओं के यहोवा का यही वचन है। - ज़कर्याह 4:6

बाइबल पाठ: 1 राजाओं 19:1-12

1 राजा 19:1 तब अहाब ने ईज़ेबेल को एलिय्याह के सब काम विस्तार से बताए कि उसने सब नबियों को तलवार से किस प्रकार मार डाला।

1 राजा 19:2 तब ईज़ेबेल ने एलिय्याह के पास एक दूत के द्वारा कहला भेजा, कि यदि मैं कल इसी समय तक तेरा प्राण उनका सा न कर डालूं तो देवता मेरे साथ वैसा ही वरन उस से भी अधिक करें।

1 राजा 19:3 यह देख एलिय्याह अपना प्राण ले कर भागा, और यहूदा के बेर्शेबा को पहुंच कर अपने सेवक को वहीं छोड़ दिया।

1 राजा 19:4 और आप जंगल में एक दिन के मार्ग पर जा कर एक झाऊ के पेड़ के तले बैठ गया, वहां उसने यह कह कर अपनी मृत्यु मांगी कि हे यहोवा बस है, अब मेरा प्राण ले ले, क्योंकि मैं अपने पुरखाओं से अच्छा नहीं हूँ।

1 राजा 19:5 वह झाऊ के पेड़ तले लेटकर सो गया और देखो एक दूत ने उसे छूकर कहा, उठ कर खा।

1 राजा 19:6 उसने दृष्टि कर के क्या देखा कि मेरे सिरहाने पत्थरों पर पकी हुई एक रोटी, और एक सुराही पानी धरा है; तब उसने खाया और पिया और फिर लेट गया।

1 राजा 19:7 दूसरी बार यहोवा का दूत आया और उसे छूकर कहा, उठ कर खा, क्योंकि तुझे बहुत भारी यात्रा करनी है।

1 राजा 19:8 तब उसने उठ कर खाया पिया; और उसी भोजन से बल पाकर चालीस दिन रात चलते चलते परमेश्वर के पर्वत होरेब को पहुंचा।

1 राजा 19:9 वहां वह एक गुफा में जा कर टिका और यहोवा का यह वचन उसके पास पहुंचा, कि हे एलिय्याह तेरा यहां क्या काम?

1 राजा 19:10 उन ने उत्तर दिया सेनाओं के परमेश्वर यहोवा के निमित्त मुझे बड़ी जलन हुई है, क्योंकि इस्राएलियों ने तेरी वाचा टाल दी, तेरी वेदियों को गिरा दिया, और तेरे नबियों को तलवार से घात किया है, और मैं ही अकेला रह गया हूँ; और वे मेरे प्राणों के भी खोजी हैं।

1 राजा 19:11 उसने कहा, निकलकर यहोवा के सम्मुख पर्वत पर खड़ा हो। और यहोवा पास से हो कर चला, और यहोवा के सामने एक बड़ी प्रचण्ड आन्धी से पहाड़ फटने और चट्टानें टूटने लगीं, तौभी यहोवा उस आन्धी में न था; फिर आन्धी के बाद भूंईडोल हुआ, तौभी यहोवा उस भूंईडोल में न था।

1 राजा 19:12 फिर भूंईडोल के बाद आग दिखाई दी, तौभी यहोवा उस आग में न था; फिर आग के बाद एक दबा हुआ धीमा शब्द सुनाई दिया।

 

एक साल में बाइबल: 

  • सभोपदेशक 7-9
  • 2 कुरिन्थियों 13

शुक्रवार, 10 मार्च 2017

अनपेक्षित


   युवा एवं उत्साही ड्रू, उस बड़े चर्च में पहली बार चर्च की स्तुति-गान गाने वाली गायन मण्डली की अगुवाई कर रहा था। लोइस, जो लंबे समय से उस चर्च में आती थी, उसे प्रोत्साहित करना चाहती थी, परन्तु लोगों की भीड़ के कारण उसे लगा कि चर्च में आगे तक जाकर ड्रू के चले जाने से पहले उससे मिलकर कुछ कह पाना कठिन होगा। परन्तु फिर उसे भीड़ से निकलकर ड्रू तक पहुँचने का एक मार्ग दिखा, और वह आगे ड्रू तक पहुँच गई, तथा उससे कहा, "आराधना के लिए मैं तुम्हारे उत्साह की सराहना करती हूँ। प्रभु की सेवा करते रहो!"

   जब लोइस बाहर निकल रही थी, उसकी मुलाकात शैरॉन से हो गई, जिससे वह लंबे समय से नहीं मिली थी। थोड़ी देर बातचीत के पश्चत शैरॉन ने लोइस से कहा, "तुम जो प्रभु के लिए कर रही हो उसके लिए धन्यवाद। प्रभु की सेवा करती रहो!" क्योंकि लोइस ने सराहना तथा प्रोत्साहन देने के लिए मार्ग निकाला था, इसलिए अब वह भी अनपेक्षित सराहना एवं प्रोत्साहन पाने की स्थिति में थी, और उसे यह मिला भी।

   परमेश्वर के वचन बाइबल के पुराने नियम खण्ड में एक छोटी पुस्तक है "रूत" की पुस्तक, जो रूत नामक एक महिला की कहानी बताती है, कैसे परमेश्वर ने उस परदेशी स्त्री को, उसकी वफादारी के कारण, इस्त्राएल में शिरोमणी बना दिया। रूत और उसकी सास नाओमी के मोआब से वापस इस्त्राएल लौट आने के कुछ समय पश्चात उन्हें एक अनपेक्षित आशीष मिली। वे दोनों ही स्त्रियाँ विधवाएं थीं और उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था; इसलिए घर के लिए अनाज जुटाने के लिए रूत एक खेत में अनाज बीनने के लिए गई (रूत 2:2-3)। वह खेत बोअज़ नामक एक पुरुष का था जो नाओमी का दूर का संबंधी था। बोआज़ ने रूत को देखा, उसकी सहायता की और आगे चलकर उससे विवाह भी किया (रूत 2:20; 4:13)। बोअज़ और रूत की सन्तान से राजा दाऊद आया और फिर दाऊद के वंशजों से आगे चलकर प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ। परदेशी रूत ने उस समय सांसारिक आशीषे पाईं, और भविष्य के लिए प्रभु यीशु की पूर्वज बन गई। परमेश्वर ने रूत की अपनी सास और उसके लोगों के प्रति वफादारी के लिए उसे अनपेक्षित आशीषों से भर दिया।

   कभी कभी परमेश्वर अनपेक्षित लोगों, मुलाकातों, परिस्थितियों को हमारे लिए हमारे सोचने समझने से बढ़कर अनपेक्षित आशीषें देने के लिए प्रयोग करता है। - ऐनी सेटास


जब दूसरों की सहायता करने की बात आती है
 तो कुछ ना करने पर आकर ठहर ना जाएं।

परन्तु जैसा लिखा है, कि जो आंख ने नहीं देखी, और कान ने नहीं सुना, और जो बातें मनुष्य के चित्त में नहीं चढ़ीं, वे ही हैं जो परमेश्वर ने अपने प्रेम रखने वालों के लिये तैयार की हैं। - 1 कुरिन्थियों 2:9

बाइबल पाठ: रूत 2:1-17
Ruth 2:1 नाओमी के पति एलीमेलेक के कुल में उसका एक बड़ा धनी कुटुम्बी था, जिसका नाम बोअज था। 
Ruth 2:2 और मोआबिन रूत ने नाओमी से कहा, मुझे किसी खेत में जाने दे, कि जो मुझ पर अनुग्रह की दृष्टि करे, उसके पीछे पीछे मैं सिला बीनती जाऊं। उसने कहा, चली जा, बेटी। 
Ruth 2:3 सो वह जा कर एक खेत में लवने वालों के पीछे बीनने लगी, और जिस खेत में वह संयोग से गई थी वह एलीमेलेक के कुटुम्बी बोअज का था। 
Ruth 2:4 और बोअज बेतलेहेम से आकर लवने वालों से कहने लगा, यहोवा तुम्हारे संग रहे, और वे उस से बोले, यहोवा तुझे आशीष दे। 
Ruth 2:5 तब बोअज ने अपने उस सेवक से जो लवने वालों के ऊपर ठहराया गया था पूछा, वह किस की कन्या है। 
Ruth 2:6 जो सेवक लवने वालों के ऊपर ठहराया गया था उसने उत्तर दिया, वह मोआबिन कन्या है, जो नाओमी के संग मोआब देश से लौट आई है। 
Ruth 2:7 उसने कहा था, मुझे लवने वालों के पीछे पीछे पूलों के बीच बीनने और बालें बटोरने दे। तो वह आई, और भोर से अब तक यहीं है, केवल थोड़ी देर तक घर में रही थी। 
Ruth 2:8 तब बोअज ने रूत से कहा, हे मेरी बेटी, क्या तू सुनती है? किसी दूसरे के खेत में बीनने को न जाना, मेरी ही दासियों के संग यहीं रहना। 
Ruth 2:9 जिस खेत को वे लवतीं हों उसी पर तेरा ध्यान बन्धा रहे, और उन्हीं के पीछे पीछे चला करना। क्या मैं ने जवानों को आज्ञा नहीं दी, कि तुझ से न बोलें? और जब जब तुझे प्यास लगे, तब तब तू बरतनों के पास जा कर जवानों का भरा हुआ पानी पीना। 
Ruth 2:10 तब वह भूमि तक झुककर मुंह के बल गिरी, और उस से कहने लगी, क्या कारण है कि तू ने मुझ परदेशिन पर अनुग्रह की दृष्टि कर के मेरी सुधि ली है? 
Ruth 2:11 बोअज ने उत्तर दिया, जो कुछ तू ने पति मरने के पीछे अपनी सास से किया है, और तू किस रीति अपने माता पिता और जन्मभूमि को छोड़कर ऐसे लोगों में आई है जिन को पहिले तू ने जानती थी, यह सब मुझे विस्तार के साथ बताया गया है। 
Ruth 2:12 यहोवा तेरी करनी का फल दे, और इस्राएल का परमेश्वर यहोवा जिसके पंखों के तले तू शरण लेने आई है तुझे पूरा बदला दे। 
Ruth 2:13 उसने कहा, हे मेरे प्रभु, तेरे अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर बनी रहे, क्योंकि यद्यपि मैं तेरी दासियों में से किसी के भी बराबर नहीं हूं, तौभी तू ने अपनी दासी के मन में पैठनेवाली बातें कहकर मुझे शान्ति दी है। 
Ruth 2:14 फिर खाने के समय बोअज ने उस से कहा, यहीं आकर रोटी खा, और अपना कौर सिरके में बोर। तो वह लवने वालों के पास बैठ गई; और उसने उसको भुनी हुई बालें दी; और वह खाकर तृप्त हुई, वरन कुछ बचा भी रखा। 
Ruth 2:15 जब वह बीनने को उठी, तब बोअज ने अपने जवानों को आज्ञा दी, कि उसको पूलों के बीच बीच में भी बीनने दो, और दोष मत लगाओ। 
Ruth 2:16 वरन मुट्ठी भर जाने पर कुछ कुछ निकाल कर गिरा भी दिया करो, और उसके बीनने के लिये छोड़ दो, और उसे घुड़को मत। 
Ruth 2:17 सो वह सांझ तक खेत में बीनती रही; तब जो कुछ बीन चुकी उसे फटका, और वह कोई एपा भर जौ निकला।

एक साल में बाइबल: 
  • व्यवस्थाविवरण 11-13
  • मरकुस 12:1-27