ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

आधार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आधार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 1 जुलाई 2026

Blessed and Successful Life - 146 - Building the Church – 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 146 - कलीसिया का निर्माण – 1

 

आशीषित एवं सफल जीवन 146

कलीसिया के भण्डारी – 12

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


कलीसिया का निर्माण – 1 – पतरस पर? – 1

 

    परमेश्वर द्वारा उसे दी गई बातों और विशेषाधिकारों का योग्य भण्डारी होने के लिए, प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को उसे परमेश्वर द्वारा उद्धार के साथ-साथ दी गई अन्य बातों और विशेषाधिकारों के बारे में सीखना है। इस संदर्भ में, वर्तमान में हम विश्वासी के परमेश्वर की कलीसिया का तथा परमेश्वर के अन्य सन्तानों के साथ सहभागिता रखने का भण्डारी होने के बारे में सीख रहे हैं। पिछले लेखों में, कलीसिया के बारे में सीखने और समझने के लिए हमने बाइबल में कलीसिया के लिए उपयोग किये गए सात रूपकों पर विचार किया है, और उन से शिक्षाएँ प्राप्त की हैं। इन सातों रूपकों में देखा जाने वाला एक सामान्य विचार और शिक्षा है कि प्रभु की कलीसिया एक शाश्वत, विश्वव्यापी, सार्वभौमिक कलीसिया है। यह कलीसिया प्रभु की देह, प्रभु की दुल्हन है, और इसलिए प्रभु के समान ही, यह समय, स्थान, व्यक्तियों, और संस्कृति से अप्रभावित, अपरिवर्तित, अविभाजित रहती है। प्रभु परमेश्वर की यह एकमात्र और सच्ची कलीसिया प्रभु से है, प्रभु के द्वारा है, और प्रभु के लिए है।  यह कभी भी किसी मनुष्य से, मनुष्य के द्वारा, या मनुष्य के लिए नहीं रही है। वरन, यदि कलीसिया के किसी भी पक्ष में किसी भी प्रकार से मानवीय विचार और हस्तक्षेप, प्रभु के द्वारा दी गई बातों के ऊपर, उससे अधिक महत्वपूर्ण कर दिए गए हैं, तो फिर वह कलीसिया प्रभु की नहीं रह गई, बल्कि मनुष्यों की बन गई है, भ्रष्ट और विकृत हो गई है। 

    आज से हम प्रभु के द्वारा अपनी कलीसिया के बनाए जाने के बारे देखना आरंभ करेंगे। क्योंकि यह विषय बहुत महत्वपूर्ण है, बहुत संवेदन शील भी हो सकता है, इसलिए, इसे आरम्भ करने से पहले, आज हम बाइबल की बातों की व्याख्या करने के अपने आधार को दोहराएंगे। ऐसा इसलिए ताकि यह स्पष्ट रहे कि इस पूरे विषय की सभी बातों को बाइबल से, और बाइबल की सही व्याख्या के आधार पर ही प्रस्तुत किया गया है।  

    ईसाई या मसीही समाज में एक बहुत आम किन्तु गलत धारणा पाई जाती है कि प्रभु यीशु ने पतरस पर अपनी कलीसिया बनाने की बात कही है; और इस धारणा का आधार मत्ती 16:18 में प्रभु द्वारा कही गई बात - “और मैं भी तुझ से कहता हूं, कि तू पतरस है; और मैं इस पत्थर पर अपनी कलीसिया बनाऊंगा: और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे” को बनाया जाता है। किन्तु यह धारणा सही नहीं है, वचन के अनुसार नहीं है।

    बाइबल की बातों को गलत समझने का सबसे बड़ा कारण है किसी एक शब्द, या वाक्यांश, या वाक्य, अथवा पद को उसके संदर्भ के बाहर लेकर उसकी ऐसी व्याख्या करना, जो संदर्भ के अनुसार देखे जाने में सही नहीं निकलती है। इसलिए बाइबल की हर बात को न केवल उसके तात्कालिक संदर्भ में देखना और समझना आवश्यक है, किन्तु बाइबल में शेष स्थानों पर उस विषय से संबंधित भागों में और क्या कहा गया है, उसे भी देखना और उन बातों के साथ अपनी व्याख्या के सामंजस्य को जाँचना भी अनिवार्य है। साथ ही, हमेशा यह ध्यान भी रखना चाहिए कि बाइबल की पुस्तकें उनके मूल स्वरूप में कभी भी अध्यायों और पदों में नहीं लिखी गई थीं वरन सामान्य लेख, कविताओं, और पत्रों के समान ही लिखी गई थीं। वर्तमान में पाया जाने वाला यह अध्यायों और पदों में विभाजन बहुत बाद में, हवाले देने और स्मरण रखने में सहायता करने के लिए किया गया। इसलिए यह विभाजन कृत्रिम है, और कई बार किसी परिच्छेद या खण्ड या वाक्य के विचार को पूरा हुए बिना ही बीच में काट या रोक देता है। इसलिए सही व्याख्या के लिए, संदर्भ में देखते समय, हमेशा, अपने मन में इस पदों और अध्यायों के विभाजन को हटाकर, उस संबंधित लेख को एक पूर्ण बात या विचार के अनुसार देखना और फिर समझाना चाहिए। यदि हमारी व्याख्या तात्कालिक संदर्भ तथा उस विषय पर बाइबल की अन्य बातों के साथ मेल नहीं खाती है, तो वह व्याख्या गलत है, और उसे सुधारे जाने की आवश्यकता है। 

    संपूर्ण बाइबल परमेश्वर का वचन है; संपूर्ण बाइबल परमेश्वर पवित्र आत्मा की प्रेरणा द्वारा लिखवाई गई है, अर्थात मूल और वास्तविक लेखक पवित्र आत्मा ही है, चाहे कलम चलाने वाले मनुष्य भिन्न हों। यही वचन आदि में था, परमेश्वर के साथ था, परमेश्वर था, और उसे वचन ने देहधारी होकर हमारे मध्य में डेरा किया (यूहन्ना 1:1-2, 14)। इसलिए संपूर्ण बाइबल की बातों में कोई त्रुटि या परस्पर विरोधाभास संभव ही नहीं है, अन्यथा परमेश्वर में त्रुटि है, विरोधाभास है। इसलिए हर ऐसी व्याख्या जो तात्कालिक संदर्भ तथा संबंधित बातों एवं शिक्षाओं के साथ संगत नहीं है, वह गलत है, स्वीकार्य नहीं है; उसे मानकर और लेकर नहीं चला जा सकता है। यही तथ्य इस धारणा को जाँचने की कसौटी भी हैं कि क्या वास्तव में प्रभु ने अपनी कलीसिया पतरस पर बनाने के लिए कहा है? सही रीति से जाँचे जाने और समझने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि प्रभु ने ऐसी कोई बात नहीं कही, ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया; और यह धारणा बिलकुल गलत, अनुचित और पूर्णतः अस्वीकार्य है।

    अगले लेख से हम इस धारणा का विश्लेषण इन तीन बातों के अंतर्गत करेंगे:

  • क्या मत्ती 16:18 में प्रभु की कलीसिया बनाने की बात पतरस के लिए थी?

  • क्या वचन में किसी अन्य स्थान पर पतरस पर कलीसिया बनाने की, उसे कलीसिया का आधार रखने की पुष्टि हुई है?

  • क्या पतरस कलीसिया की नींव या आधार होने के आदर के योग्य भी था या नहीं?

 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 146

Understanding the Church – 12

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Building the Church – 1 – On Peter? – 1

 

    To worthily fulfil his responsibility of being a steward of God given things and privileges, every Born-Again Christian Believer must learn about the things and privileges, given to him by God along with salvation. In this context, presently, we are learning about the Believer being a steward of the Church of God and his fellowship of God’s other children. To learn and understand about the Church, in the previous articles, we have considered seven metaphors used in the Bible for the Church, and learnt lessons from them. One common thought and lesson throughout these seven metaphors has been that the Lord’s Church is one, eternal, universal, worldwide Church of God. This Church is the body and bride of Christ, and therefore, like the Lord, it remains unaffected,, unchanging, undivided by time, place, persons, or culture. This one and only true Church is from the Lord, by the Lord, and for the Lord. It never has in any way been from man, by man, for man. Rather, any aspect where human interference and intervention has superseded what God has given, then that has rendered it man’s church, not Lord’s; a corrupted and deformed Church. 


    From today we will start learning about the Lord Jesus’s building His Church. Since this is a very important topic, and it can be a very sensitive one for some, therefore, today we will revise our basis for interpreting and explaining Biblical things. This, so that it remains clear that throughout this topic, everything will be from the Bible, and will be interpreted according to the proper way to interpret the things of the Bible.


    There is a very common misunderstanding amongst the Christians, that the Lord Jesus has said that He will build His Church on Peter. The basis for this misunderstanding is Matthew 16:18, “And I also say to you that you are Peter, and on this rock I will build My church, and the gates of Hades shall not prevail against it.” This is because of misinterpreting this verse.


    The most common reason for misinterpreting and misunderstanding something from the Bible is taking some word, or phrase, or sentence, or passage of the Bible out of its context and giving it meanings that do not stand up to scrutiny when that word, or phrase, or sentence, or passage of the Bible is seen in its actual context. Therefore, to properly understand Biblical things, not only should they be taken and understood in their immediate context, but also be considered in light of what has been said in the Bible at other places about the same thing. Every interpretation should satisfy, be consistent with everything said in the Bible about it; there should be no contradictions - none whatsoever, in the immediate and the related portions. Another fact that should always be borne in mind while interpreting and understanding is that in their original form and writing, the books of the Bible were not written in chapters and verses, as we presently have them in our Bibles. They were written as just another text, poetry, letter is generally written. This current division into chapters and verses came about much later, as an aid, to cite, quote, and memorize Scripture portions. Therefore, this division is artificial, and at many places it cuts off the running thought of a sentence or passage in between, before its completion. Hence, for a correct interpretation, while looking at the context, it is always helpful to mentally remove the division of the text into verses and chapters, and consider the whole thought as one unit. If our interpretation and understanding is not consistent with either the immediate context, or with other related passages and portions, then that interpretation and understanding is wrong, and needs to be rectified.


    The whole of the Bible is the Word of God; the whole Bible has been written under the inspiration of God the Holy Spirit, i.e., the original and actual author is the Holy Spirit, even though the persons using the pen for writing the words may be different. It is this Word that was there at the beginning, was with God, was God, and became flesh to dwell amongst us (John 1:1-2, 14). So, there can never be any error or mutual contradiction in the things of the Bible, else it implies imperfections and contradictions in God Himself. Therefore, every explanation and interpretation that is not consistent with the immediate context and the related things in the Bible is false, unacceptable, cannot be agreed with, and used in any manner. These facts also serve as a guide for us to examine this notion that did the Lord Jesus really say that He will build His Church on Peter? We will see how on proper examination and with a correct understanding, it becomes clear that the Lord Jesus never said anything like this, nor did He give any such assurance; this is a completely wrong notion, is totally unjustified, and absolutely unacceptable.


    From the next article we will examine this notion about the Church being built on Peter through three questions:

  • Was the Lord’s statement in Matthew 16:18 about building His Church, about Peter?

  • Does the Scripture at any other place confirm, support, or reiterate this notion of the Church being built on Peter, or Peter being its foundation?

  • Was Peter even worthy of this honor, of being considered to be the foundation for the Church, or not?


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 31 दिसंबर 2025

The Law & Salvation - 7 - What is the Law? – 2 / व्यवस्था और उद्धार – 7 - व्यवस्था क्या है? - 2

 

व्यवस्था और उद्धार – 7 - व्यवस्था क्या है? - 2

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

व्यवस्था – भाग 1 - बाइबल के अनुसार व्यवस्था क्या है? - 2

Click Here for the English Translation

 

इससे पिछले लेखों में हमने किसी व्यक्ति के परमेश्वर को स्वीकार्य होने और उद्धार प्राप्त करने के सन्दर्भ में, परमेश्वर की दृष्टि में भला होने के बारे में देखा था। हमने देखा था कि यद्यपि पृथ्वी के जीवन के लिये मनुष्यों ने भला होने के अपने मानक और गुण निर्धारित कर रखे हैं, किन्तु किसी भी मनुष्य को परमेश्वर की दृष्टि में भला होने, उसे स्वीकार्य होने, और स्वर्ग में उसके साथ निवास करने के लिये, पृथ्वी पर मनुष्यों द्वारा निर्धारित किये गये मानकों का नहीं, बल्कि उसके लिये परमेश्वर द्वारा दिये और स्थापित किये गये मानकों का निर्वाह करना होगा। और मसीही विश्वास के अन्तर्गत ये मानक परमेश्वर ने अपने वचन बाइबल में हमें प्रदान किये हैं; परमेश्वर से मेल-मिलाप, उद्धार, और परमेश्वर के साथ स्वर्गीय जीवन किसी प्रकार के कर्मों या भले होने से नहीं, वरन पापों से पश्चाताप करके प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण करने से है। इस सन्दर्भ में फिर हमने पुराने नियम में मूसा में होकर परमेश्वर द्वारा दी गयी व्यवस्था तथा नए नियम में प्रभु यीशु में लाए गये विश्वास के द्वारा उद्धार के बारे में देखना आरम्भ किया था। हमने देखा था कि लोगों में प्रचलित सामान्य मान्यता एवं धारणा के विपरीत, पुराने नियम में दिए गए भेंट, बलिदानों, पर्वों, विधियों, नियमों आदि का निर्वाह व्यवस्था का निर्वाह करना नहीं है; वरन ये सभी प्रभु यीशु मसीह के जीवन, कार्य और बलिदान के पुराने नियम में दिए गए विभिन्न प्रतीक एवं प्ररूप हैं; और इनका निर्वाह करने से किसी का उद्धार नहीं होता है (इब्रानियों 10:1-4)। फिर हमने प्रभु यीशु मसीह द्वारा परमेश्वर की व्यवस्था वास्तव में क्या है, को समझाने के लिए कही गयी बात को मत्ती 22:35-40 से देखा था, जिसे फिर रोमियों 13:9 में दोहराया गया है।


यहाँ हम इस बहुत महत्वपूर्ण तथ्य को देखते हैं कि प्रभु यीशु, अर्थात, उस जीवते वचन के द्वारा जो देहधारी हुआ और जिसने हमारे बीच में निवास किया (यूहन्ना 1:1, 14), स्वयं हमारे लिए परिभाषित किया है कि परमेश्वर की व्यवस्था कोई रीति-रिवाज़, धर्म, पर्वों और परंपराओं, और अनुष्ठानों आदि का पालन करना नहीं है। वरन, परमेश्वर की व्यवस्था वह है जो खरे प्रेम में होकर परमेश्वर के प्रति हमारे संपूर्ण समर्पण, आज्ञाकारिता, और परमेश्वर के साथ हमारे संबंध, समर्पण, और व्यवहार को, तथा सभी मनुष्यों के प्रति भी हमारे द्वारा खरा प्रेम रखने को स्थापित करती है।


मनुष्य के परमेश्वर के साथ तथा अन्य मनुष्यों के साथ व्यवहार और निर्वाह करने वाले परमेश्वर के इन नियमों तथा इनसे संबंधित उसकी बातों का एक थोड़ा सा विस्तृत रूप, निर्गमन 20:1-17 में दी गई दस आज्ञाएँ हैं। बहुत ही संक्षेप में, इन दस आज्ञाओं में से पहली चार (20:1-11) परमेश्वर के साथ मनुष्य के संबंध और व्यवहार के बारे में हैं; और शेष छः (20:12-17) मनुष्यों के मनुष्य के साथ संबंध और व्यवहार के बारे में हैं। यहाँ दी गई ये दस आज्ञाएँ, एक तरह से किसी पुस्तक के अध्यायों के शीर्षकों के समान हैं; शीर्षक केवल अध्याय में क्या है उसका संकेत करता है; और वर्णन उस अध्याय के लेख में मिलता है। इसी प्रकार से ये आज्ञाएँ दस भिन्न अध्यायों को दिखाती हैं, और उन अध्यायों के शीर्षकों से संबंधित शेष वर्णन परमेश्वर के वचन के अन्य स्थानों पर इन दोनों संबंधों और व्यवहार की बातों में होकर प्रदान किया गया है।


इसीलिए जब भी इस्राएली उस वास्तविक व्यवस्था के पालन से भटक कर केवल रीति-रिवाजों, पर्वों, त्यौहारों, विधियों को मानने तथा औरों को मनवाने तक सीमित हो गए, तब साथ ही वे नैतिक और धार्मिक पतन में चले गए, परमेश्वर के प्रकोप के भागी हो गए (यशायाह 1:11-20; मलाकी 1:10), और बिलकुल यही मानसिकता तथा परमेश्वर के साथ संबंधों की दशा वर्तमान के ईसाई या मसीही समाज के साथ भी है। प्रभु यीशु मसीह के पृथ्वी की सेवकाई के दिनों में भी परमेश्वर का मंदिर था। वहाँ सारे पर्व और विधियाँ माने और मनाए जाते थे, वचन के अनुसार भेंट और बलिदान चढ़ाए जाते थे, वचन पढ़ा, सुना और सिखाया जाता था; किन्तु सब ऊपरी था। लोगों के, यहाँ तक कि उनके धर्म-गुरुओं के भी मन परमेश्वर से दूर थे (मत्ती 15:8); और प्रभु ने अपने मंदिर को डाकुओं की खोह कहा (मत्ती 21:13)! 


धर्म के अगुवों ने ही मंदिर, आराधना, और व्यवस्था के पालन की वास्तविकता को भ्रष्ट कर दिया था, उसे एक औपचारिकता, परंपरा का निर्वाह मात्र बना दिया था। वे परमेश्वर के वचन और नियमों के स्थान पर अपने ही बनाए हुए नियमों को परमेश्वर के नियम और विधियाँ कह कर सिखाया करते थे (मत्ती 15:3-9; यशायाह 29:3; साथ ही यशायाह 1:1-17 भी देखें)। और परमेश्वर के उसी मंदिर के अंदर, धर्म के अगुवों ने प्रभु परमेश्वर यीशु मसीह को पकड़वाने और मार डालने का षड्यंत्र रचा, और कार्यान्वित करवाया। क्या आज यही दशा ईसाई या मसीही समाज की भी नहीं है; जहाँ हर डिनॉमिनेशन, मत, और समुदाय के, परमेश्वर के वचन से अतिरिक्त, अपने ही बनाए हुए नियम और विधियाँ हैं। ये सभी डिनॉमिनेशन, मत, और समुदाय परमेश्वर के वचन के पालन से अधिक महत्व अपनी ही बनाए हुए नियमों और विधियों, अपनी ही बातों के पालन को महत्व देते हैं, और केवल अपनी ही बातों को सही, तथा अन्य को गलत बताते और सिखाते हैं। तथा सभी के आराधना स्थलों पर, धार्मिक अगुवों के द्वारा ही औरों की आलोचना, औरों से पृथक होकर रहने, और यहाँ तक कि उनके विरोध की योजनाएं बनाई जाती हैं, कार्यान्वित करवाई जाती हैं। जबकि साथ ही वे परमेश्वर के सभी के लिए प्रेम और मसीह यीशु में होकर सभी के साथ भाई-चारे के सन्देश प्रचार करते हैं, जिनका पालन वे स्वयं भी नहीं करते हैं।


अगले लेख में हम देखेंगे कि व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है, उसकी क्या सीमाएं हैं; और फिर यह भी देखेंगे कि फिर भी व्यवस्था के पालन के द्वारा जीवन में प्रवेश करने की बात क्यों कही गई है। किन्तु अभी के लिए, आज जो भी अपने आप को अपने धर्म और डिनॉमिनेशन, उसके नियमों, परंपराओं, और विधियों का पालन करने वाले होने के कारण स्वयं को परमेश्वर की दृष्टि में भला और उसे स्वीकार्य समझते हैं, उन्हें सचेत होकर वास्तविकता को समझने और स्वीकार करने (1 थिस्सलुनीकियों 5:21; 1 कुरिन्थियों 10:12; 2 कुरिन्थियों 13:5), और पवित्र आत्मा के द्वारा पौलुस प्रेरित द्वारा लिखवाई गई बात, “इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों में आनाकानी कर के, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है” (प्रेरितों 17:30) का पालन करने की आवश्यकता है - यह परमेश्वर का सुझाव या इच्छा मात्र नहीं, वरन उसकी आज्ञा है; और इस पद में लिखे “हर जगह सब मनुष्यों को” में सारे संसार के सभी ईसाई या मसीही समाज के सभी लोग भी ठीक वैसे ही आ जाते हैं जैसे अन्य किसी भी अन्य धर्म अथवा समाज के लोग।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 7 - What is the Law? – 2

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

The Law – Part 1 - Biblically, What is the Law? – 2


In the preceding articles, in context of a person’s being acceptable to God, and receiving salvation, we had started to see about being good in the eyes of God. We had seen that although men have created and established their own standards and criteria for being good for their earthly lives, but for any person to be good in God’s eyes, be acceptable to Him, and be able to reside in heaven with Him, he will have to fulfill not the man-made standards and criteria of earth, but the God given and established standards and criteria. And in the Christian faith, God has given these standards and criteria in His Word the Bible; and being reconciled with God, salvation, and heavenly life with God is not through any kind of good works or being good, but by repenting of sins and accepting the Lord Jesus as one’s savior. Then, in this context, we had started to consider the Law given by God through Moses in the Old Testament, and the salvation that is received by coming to faith in the Lord Jesus. We had seen that quite unlike the commonly held belief and concept by the people, the fulfilling of the Law is not by the following and observances of the offerings, sacrifices, feasts, traditions and rituals, etc.; rather, all these are symbols and forms given in the Old Testament of the life, work, and sacrifice of the Lord Jesus Christ; and fulfilling them does not save anyone (Hebrews 10:1-4). Then we had seen from Matthew 22:35-40 what the Lord Jesus had said to explain about the Law actually is; and this has been reiterated in Romans 13:9 as well.


Here we see this very important fact that the Lord Jesus, i.e. The Living Word who became flesh and dwelt among us (John 1:1, 14), has Himself defined for us that the Law of God is not the observance of any customs, religion, festivals, traditions, and rituals etc. Rather, God's Law is that which, on the basis of having a sincere love for God and for all people, establishes our honest commitment and submission to God and His Word over and above all else, and a sincere relationship, dedication, and behavior with God and with man.


The Ten Commandments in Exodus 20:1–17 are a slightly expanded version of these laws that guide and direct our attitude and behavior towards God and other human beings, in the manner God wants it done. Very briefly, the first four of these Ten Commandments (20:1-11) are about man's relationship and behavior with God; And the remaining six (20:12-17) are about man's relationships and interactions with other people. The Ten Commandments here are, in a way, similar to the headings of the chapters of a book; The heading only refers to what is in the chapter; while the details are found in the text of that chapter. Similarly, these commandments refer to ten different chapters of our association and relationship with God and men, and the text or content of these chapters, i.e., these aspects of our relationships is provided in other places of God's Word.


That is why whenever the Israelites deviated from the observance of the actual spirit of the Law, and only formally fulfilled the customs, feasts, festivals, rituals, i.e., merely the text of the Law, they then fell into moral and religious decline, and ended up being subjects of the wrath of God (Isaiah 1:11-20; Malachi 1:10). Exactly the same mentality and state of relationship with God is also seen in the present-day Christians and Christian society. Even in the days of the earthly ministry of the Lord Jesus Christ, there was the Temple of God, where all festivals and ceremonies were held and celebrated, offerings and sacrifices were made according to the Law, the God’s Word was read, heard and taught; but everything was ritualistic. The minds not only of the people, but even of their religious leaders, were far from God (Matthew 15:8); And the Lord called his temple a den of thieves (Matthew 21:13)!

 

The religious leaders had corrupted the stature of the temple, worship, and observance of the Law, making it a formality, a mere exercise of tradition. Instead of God's Word, they taught the people their own rules and regulations, their contrived words and laws (Matthew 15:3-9; Isaiah 29:3; see also Isaiah 1:1-17). And within the same Temple of God, religious leaders plotted and executed a conspiracy to betray and kill the Lord God Jesus Christ. Is not the same condition rampant today amongst Christians and in the Christian society also, where every denomination, creed, and community, has its own set of rules and regulations, all apart from the Word of God. All of these denominations, sects, and communities value the observance of the rules and regulations and rituals they have made, they value their own words more than the observance of the Word of God; and they also teach only their own words to be right, and of others to be wrong. And at these very places of worship, plans are made and implemented by the religious leaders to criticize others, stay segregated from others, and even oppose them. While preaching messages of God’s love for everyone and of universal brotherhood in Christ Jesus, which they themselves never put into practice.


In the next article we will see why the law cannot save us, what are its limitations; and then we will also see why it has been said that by following the Law one can enter life. But for now, those who today consider themselves to be good and acceptable in the eyes of God, by virtue of their being adherents and followers of the tenets of their religion and denomination, its rules, traditions, and ordinances, they must seriously introspect and consciously understand the reality (1 Thessalonians 5:21; 1 Corinthians 10:12; 2 Corinthians 13:5), and accept what the apostle Paul wrote by the Holy Spirit, "Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent” (Acts 17:30). This is not merely a suggestion, or merely a thought expressed by God, but it is His command; and in “all men everywhere”, Christians i.e., all people of Christendom, world-wide, are also included in just the same way as people of any other religion or society.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language




शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 7 - On Peter? - (5) - A Firm & Unshakeable Foundation Necessary / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 7 - पतरस पर? - (5) - मण्डली के लिए दृढ़ आधार अनिवार्य

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 7 

Click Here for the English Translation

पतरस पर? - (5) - मण्डली के लिए दृढ़ आधार अनिवार्य


पिछले लेखों में प्रभु यीशु की मण्डली या कलीसिया के बारे में देखते आ रहे हैं। हमने देखा है कि मूल यूनानी भाषा में, प्रभु यीशु द्वारा मत्ती 16:18 में प्रयुक्त शब्द “कलीसिया” का अर्थ बुलाए गए या एकत्रित किए गए लोगों का समूह है, न कि कोई भवन, आराधना का स्थान, अथवा संस्था। साथ ही हमने देखा है कि इस पद की गलत व्याख्या और दुरुपयोग के आधार पर लोगों को यह गलत शिक्षा दी जाती है कि प्रभु ने अपनी मण्डली या कलीसिया को पतरस पर बनाने की बात कही है। हमने देखा है कि मत्ती 16:18 में प्रभु की कही गई बात की वास्तविकता को तीन बातों के आधार पर जाँच और समझ सकते हैं। ये तीन बातें हैं:


* क्या मत्ती 16:18 में प्रभु की कलीसिया बनाने की बात पतरस के लिए थी?


* क्या वचन में किसी अन्य स्थान पर पतरस पर कलीसिया बनाने की, उसे कलीसिया का आधार रखने की पुष्टि है?


* क्या पतरस इस आदर और आधार के योग्य था?


पिछले लेखों में हमने इनमें से पहली दो बातों के विश्लेषण को देखा था, और समझा था कि प्रभु यीशु ने आलंकारिक भाषा का प्रयोग तो किया, किन्तु मत्ती 16:18 में यह बात पतरस के विषय नहीं कही थी; साथ ही पवित्र शास्त्र में कहीं पर भी इस धरना का कोई समर्थन अथवा संकेत नहीं है कि कलीसिया पतरस पर बनाई गई। आज हम तीसरी बात, “क्या पतरस इस आदर और आधार के योग्य था?” को देखेंगे।


प्रभु यीशु मसीह ने अपने पहाड़ी उपदेश (मत्ती 5-7 अध्याय) के अंत की ओर आकर एक दृष्टांत दिया था - दो घर बनाने वालों का (मत्ती 7:24-27)। घर बनाने वाला एक व्यक्ति मूर्ख ठहरा क्योंकि उसने स्थिर और दृढ़ नींव पर घर नहीं बनाया, और वह घर परिस्थितियों का सामना नहीं कर सका, शीघ्र ही गिर गया। दूसरा घर बनाने वाला बुद्धिमान ठहरा, क्योंकि उसने घर की नींव चट्टान पर डाली थी, इसलिए उसका घर स्थिर बना रहा, सभी परिस्थितियों को झेल सका। फिर निष्कर्ष में प्रभु ने कहा है कि वह दृढ़ चट्टान जिस पर स्थिर और अडिग घर या जीवन स्थापित होता है, उसकी शिक्षाएं हैं। जो प्रभु की बातें मानता है, वह चट्टान पर बने घर के समान स्थिर और दृढ़ बना रहेगा; किन्तु जो प्रभु की बातों को सुनता तो है, परंतु उनका पालन नहीं करता है वह उस मूर्ख मनुष्य के समान होगा जिसका घर या जीवन परिस्थितियों को झेल नहीं सकेगा, स्थिर बना नहीं रहेगा। अपनी सेवकाई के आरंभ में ही यह शिक्षा देने के बाद, क्या यह संभव है कि प्रभु अपनी ही दी हुई शिक्षा से पलट कर, अपनी विश्व-व्यापी कलीसिया को किसी अस्थिर, डांवांडोल रहने वाले मनुष्य पर स्थापित करेगा? साथ ही ध्यान करें, मत्ती 28:18-20 में - जो स्वर्गारोहण से पहले प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों को दी गई उनकी सेवकाई के विषय महान आज्ञा है, प्रभु ने शिष्यों से जाकर लोगों को उसका शिष्य बनाने, और जो शिष्य बन जाएं उन्हें उसकी सिखाई हुई बातों को सिखाने का निर्देश दिया है। वहाँ प्रभु ने यह नहीं कहा कि जैसा पतरस बताए या सिखाए, वही करना, वैसा ही सिखाना। एक बार फिर प्रभु ने स्वयं इस बात को दिखा दिया कि उसकी कलीसिया पतरस की बातों पर नहीं, प्रभु की शिक्षाओं पर स्थापित होगी; जैसा हम पिछले लेख में विस्तार से देख चुके हैं।


आज हम वचन में दी गई बातों के आधार पर देखेंगे कि क्या पतरस कलीसिया या मण्डली के लिए अत्यावश्यक यह स्थिर, दृढ़, और अडिग आधार हो सकता था? क्या विभिन्न परिस्थितियों और अवसरों पर, वचन में दिया गया पतरस का व्यवहार, इस बात की पुष्टि करता है कि वह डांवांडोल नहीं, वरन प्रभु की शिक्षाओं और निर्देशों पर सदा स्थिर और अडिग रहने वाला व्यक्ति था? इस विश्लेषण के लिए हम प्रभु के पुनरुत्थान से पहले की बातों को नहीं देखेंगे; क्योंकि यह प्रकट है कि प्रभु के मारे जाने, गाड़े जाने, और मृतकों में से जी उठने और शिष्यों को दर्शन देने के बाद, प्रभु के उनसे मिलते रहने और उन्हें सेवकाई के लिए तैयार करने के द्वारा शिष्यों तथा पतरस में बहुत सुधार तथा परिवर्तन आया था। किन्तु इस परिवर्तन के बावजूद, क्या पतरस प्रभु में अपने विश्वास और मण्डली में अपने मसीही व्यवहार में ऐसा स्थिर, दृढ़, और स्थापित हो गया था कि उसे कलीसिया का आधार बनाया जा सके?


प्रभु के पुनरुत्थान और स्वर्गारोहण के बाद की बातों को देखने से हमें पतरस के व्यवहार में कुछ खामियाँ और गलतियाँ दिखाई देती हैं, जो उसे अस्थिर और डांवांडोल तथा उस पर कलीसिया के स्थापित किए जाने के लिए आधार बनाए जाने के लिए अनुपयुक्त प्रकट करती हैं। 


हम इन बातों को अगले लेख में देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो परमेश्वर पवित्र आत्मा की आज्ञाकारिता एवं अधीनता में वचन की सच्चाइयों को उससे समझें। किसी के भी द्वारा कही गई कोई भी बात को तुरंत ही पूर्ण सत्य के रूप में स्वीकार न करें, विशेषकर तब, जब वह बात बाइबल की अन्य बातों के साथ ठीक मेल नहीं रखती हो। सदा इस बात का ध्यान रखें कि वचन के हर शब्द, हर बात को न केवल उसके तात्कालिक संदर्भ में देखें, समझें, तथा व्याख्या करें, वरन यह भी सुनिश्चित करें कि आपकी वह समझ और व्याख्या वचन में अन्य स्थानों पर दी गई संबंधित बातों एवं शिक्षाओं के अनुरूप भी है, उनके साथ किसी प्रकार का कोई विरोधाभास नहीं है। कभी भी किसी भी गलत शिक्षा को न तो स्वीकार करें और न ही उसका प्रचार और प्रसार करें; परमेश्वर अपने वचन की सच्चाइयों की अवहेलना करने वालों को फिर उन्हीं की मनसा के अनुसार भयानक भ्रम और विनाश में डाल देता है (यहेजकेल 14:7-8; 2 थिस्सलुनीकियों 2:10-12)।


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है। 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 7

English Translation

On Peter? - (5) - A Firm & Unshakeable Foundation Necessary


We have been considering about the Assembly or Church in the previous few articles. We have seen that in the Greek language, the word used by the Lord in Matthew 16:18 and translated as “Church” literally means a group of called out people, not a building, or a place of worship, or an organization, as is commonly thought nowadays. We also saw that by misinterpreting and misusing this verse, this wrong teaching is given that the Lord spoke of building His Church on Peter. We then saw that what the Lord said in Matthew 16:18 can be analyzed on the basis of three points, and its actual meaning can then be derived. These three points are:


* Was the Lord’s statement in Matthew 16:18 about building His Church, about Peter?


* Does the Scripture at any other place support or state this notion of the Church being built on Peter, or Peter being its foundation?


* Was Peter even worthy of this honor, of being considered to be the foundation for the Church?


In the previous articles we have analyzed according to the first two points, and saw that in Matthew 16:18 the Lord used figures of speech and a play on words but did not say that He will build His Church on Peter; nor do the Scriptures at any point, in any manner, support or indicate about the Church being built on Peter. Today we will look at the third point “Was Peter even worthy of this honor, of being considered to be the foundation for the Church?”


At the end of His Sermon on the Mount (Matthew chapters 5-7), the Lord Jesus spoke a parable of two house-builders (Matthew 7:24-27). One house-builder turned out to be foolish because he did not build his house on a firm and unshakeable foundation, and his house could not remain standing in adverse circumstances, fell down quite soon. The other house-builder was called wise because he laid the foundation of his house on a rock, so his house could withstand all adverse circumstances and stood firm. In conclusion, the Lord said that the firm, unshakeable rock, on which a steady and firm life is built are His teachings. Whoever obeys the teachings and Word of the Lord, will remain steadfast like the house built on a rock; but the one who does not obey the Lord will be like the foolish house-builder whose house i.e., life could not withstand the circumstances and collapsed. The Lord had given these teachings at the beginning of His earthly ministry; is it possible that now towards the end of the ministry He will go against His own teachings and speak of establishing His world-wide Church on a shaky, vacillating man? Also note that in Matthew 28:18-20, in His Great Commission to His disciples about their ministry, given just before His ascension, the Lord has instructed His disciples to go and make other disciples; and to those who become His disciples, give them His teachings. The Lord did not say here to do and teach as Peter would instruct and tell them to do. Once more the Lord has shown that His Church will not be built on Peter’s teachings but on the teachings of the Lord Jesus, as we have seen in detail in the previous article.


Today we will see on the basis of God’s Word, could Peter have been the firm and unshakeable foundation that was required to build the Assembly or the Church of the Lord Jesus? Does Peter’s behavior under various circumstances and in various situations show us that he was not a shaky, vacillating person, but someone who was always firm and undeterred in following the teachings and instructions of the Lord? In analyzing this, we will not look at Peter’s life and behavior before the Lord’s resurrection; because it is quite evident that after seeing the resurrected Lord, being with Him for forty days, learning from Him during that time, and being made ready by the Lord for their coming ministry, a lot of improvement and changes came in the lives and attitudes of the disciples, including Peter. But despite these changes, did Peter really become the firm unshakeable person in his faith and obedience to the Lord, that he could be considered as the firm and unshakeable foundation upon which the Church could safely be built?


After the resurrection and ascension of the Lord Jesus, we still see some short-comings and wrongs in the Christian life and behavior of Peter, which clearly show him to be shaky and unworthy of being considered as the foundation of the Assembly or Church of the Lord Jesus Christ. 


We will consider these things in the next article. If you are a Christian Believer, then you should learn to discern and understand the truths of God’s Word under the guidance and teaching of the Holy Spirit. Do not accept anything and everything as the truth unless and until you have cross-checked and verified it from the Bible with the help of the Holy Spirit; more so when that thing does not seem to be consistent with the other related things of the Bible. Always be careful to examine, interpret, and understand every word, everything of God's Word in its immediate context; and also make sure that the interpretation and understanding is also consistent with other related things stated elsewhere in the Bible, and there is no contradiction at any place, in any way. Those who knowingly and willingly choose to go against the truths and facts of God’s Word, choose to believe and do according to their thinking and mentality, God sends them into a terrible deception and destruction (Ezekiel 14:7-8; 2 Thessalonians 2:10-12).


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 31 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 176

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 21


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 2 - संगति (3) 



हम देखते आ रहे हैं कि परमेश्वर के वचन के अनुसार, मसीही विश्वास का व्यावहारिक जीवन जीने के लिए मसीही विश्वासी को परमेश्वर की किन बातों का पालन करते रहने का ध्यान रखना चाहिए। हमने देखा है कि प्रेरितों 2 अध्याय में सात बातें दी गई हैं, जिन में से अन्तिम चार, प्रेरितों 2:42 में दी गई हैं, जिन्हें “मसीही जीवन के स्तम्भ” भी कहा जाता है। इन चार “स्तम्भ” में से पहले, वचन का अध्ययन करना, को देखने के बाद अब हम दूसरे “स्तम्भ,” संगति रखना पर विचार कर रहे हैं। हमने देखा है कि संगति रखना आरम्भ से ही परमेश्वर की इच्छा रही है, और संगति के लिए ही उसने मनुष्य को अपने स्वरूप में सृजा। साथ ही, मनुष्य को भी परमेश्वर से तथा अन्य मनुष्यों से संगति रखनी थी। लेकिन संसार में पाप के प्रवेश ने इस संगति में परेशानियाँ खड़ी कर दीं; परमेश्वर के साथ मनुष्य की संगति टूट गई, और अन्य मनुष्यों के साथ उसकी संगति में अन्य बातों के आ जाने से उस संगति की मनोहरता एवं सामंजस्य समाप्त हो गया। पिछले लेख में हमने देखा था कि जहाँ पाप है वहाँ मनुष्य न तो परमेश्वर के साथ संगति रखने पाता है, और न ही अन्य मनुष्यों के साथ। किन्तु पाप का निवारण होते ही, मनुष्य की परमेश्वर तथा अन्य मनुष्यों के साथ संगति बहाल हो जाती है। संगति के बारे में हमारे सामने एक और बात भी आई है कि संगति का आधार और अभिव्यक्ति, चाहे संगति परमेश्वर के साथ हो, अथवा मनुष्यों के, परिवार और पारिवारिक सम्बन्ध हैं। आज हम इसी बात पर विचार करेंगे कि कैसे बाइबल के वचनों के आधार पर संगति में रहने से हम परमेश्वर के एक सार्वभौमिक, विश्वव्यापी परिवार के सदस्य बन जाते हैं; मानवीय विचारों और धारणाओं के आधार परस्पर विभाजन, असहमति, वर्चस्व, और शत्रुता की सारी दीवारें मिट जाती हैं।


हम देख चुके हैं कि पापों के लिए पश्चाताप करने, और प्रभु यीशु में विश्वास करने, उसे अपना जीवन समर्पित करने के द्वारा हमारा परमेश्वर के साथ मेल-मिलाप हो जाता है, उसके साथ हमारी संगति बहाल हो जाती है (रोमियों 5:1, 11)। लेकिन बात केवल मेल-मिलाप की बहाली तक ही सीमित नहीं है, वरन परमेश्वर मनुष्य के साथ पुनःस्थापित हुए इस सम्बन्ध और संगति को और भी आगे, और भी घनिष्ठता में, एक अकल्पनीय स्तर तक लेकर जाता है। ऐसे बहु-आयामी स्तर तक जो मनुष्यों के सोचने, समझने, कल्पनाओं, और उसकी किसी भी क्षमता से बिल्कुल परे है; और संसार में कहीं पर भी, अन्य किसी भी धर्म, विश्वास, ईश-मान्यता में जिसके समान कोई भी बात देखने को नहीं मिलती है। 


मसीह यीशु पर विश्वास करने से पापों की क्षमा प्राप्त करने और परमेश्वर के साथ संगति में बहाल हो जाने वालों को परमेश्वर अपनी सन्तान, अपने निज परिवार का एक सदस्य बना लेता है “परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं। वे न तो लहू से, न शरीर की इच्छा से, न मनुष्य की इच्छा से, परन्तु परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं।” (यूहन्ना 1:12-13)। वे अब मसीह के भाई-बँधु, उसके संगी वारिस बन जाते हैं “आत्मा आप ही हमारी आत्मा के साथ गवाही देता है, कि हम परमेश्वर की सन्तान हैं। और यदि सन्तान हैं, तो वारिस भी, वरन परमेश्वर के वारिस और मसीह के संगी वारिस हैं, जब कि हम उसके साथ दुख उठाएं कि उसके साथ महिमा भी पाएं।” (रोमियों 8:16-17)। और हम पिछले लेख में, रोमियों 10:12; 1 कुरिन्थियों 12:13; कुलुस्सियों 3:10-11 से देख चुके हैं कि इस प्रकार परमेश्वर के साथ सम्बन्ध में बहाल होते ही, परमेश्वर के परिवार का सदस्य बनते ही, सांसारिक बातों के कारण विभाजन और मतभेदों के सारे आधार समाप्त हो जाते हैं; मसीही विश्वासी एक परिवार के एक समान स्तर के सदस्य बन जाते हैं। जिन बातों और धारणाओं के आधार पर आज संसार के विभिन्न धर्म, विश्वास, मत, मान्यताओं, आदि को मानने वाले एक दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं, दूसरों पर अधिकार रखने के लिए लड़-मर रहे हैं। किन्तु मसीही विश्वास में आते ही, उन सभी मतभेदों, विभाजनों, शत्रुता के अस्तित्व का आधार ही मिट जाता है; वे सभी जन एक ही संगति, और परमेश्वर की दृष्टि में एक ही समानता में आ जाते हैं।


प्रभु यीशु ने अपने अनुयायियों के साथ उसके इस पारिवारिक सम्बन्ध के बारे में, और इस सम्बन्ध के उसके शारीरिक जन्म के परिवार के साथ सम्बन्ध से भी बढ़कर होने के बारे में, पृथ्वी पर उसकी सेवकाई के दिनों में ही संसार के लोगों को बताया दिया था “और उस की माता और उसके भाई आए, और बाहर खड़े हो कर उसे बुलवा भेजा। और भीड़ उसके आसपास बैठी थी, और उन्होंने उस से कहा; देख, तेरी माता और तेरे भाई बाहर तुझे ढूंढते हैं। उसने उन्हें उत्तर दिया, कि मेरी माता और मेरे भाई कौन हैं? और उन पर जो उसके आस पास बैठे थे, दृष्टि कर के कहा, देखो, मेरी माता और मेरे भाई यह हैं। क्योंकि जो कोई परमेश्वर की इच्छा पर चले, वही मेरा भाई, और बहिन और माता है।” (मरकुस 3:31-35)। साथ ही प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को आश्वस्त किया था कि उसके पीछे हो लेने से यदि अपने जन्म के परिवार से दूर भी होना पड़े, तो भी कोई हानि नहीं है, क्योंकि यहीं संसार में छोड़े हुए का सौ गुणा, और स्वर्ग में अनन्त जीवन उन्हें मिल जाएगा “पतरस उस से कहने लगा, कि देख, हम तो सब कुछ छोड़कर तेरे पीछे हो लिये हैं। यीशु ने कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि ऐसा कोई नहीं, जिसने मेरे और सुसमाचार के लिये घर या भाइयों या बहिनों या माता या पिता या लड़के-बालों या खेतों को छोड़ दिया हो। और अब इस समय सौ गुणा न पाए, घरों और भाइयों और बहिनों और माताओं और लड़के-बालों और खेतों को पर उपद्रव के साथ और परलोक में अनन्त जीवन।” (मरकुस 10:28-30)। प्रभु की इन बातों को ध्यान में रखने पर, प्रभु के द्वारा मत्ती 10:37 और लूका 14:26 में जन्म के परिवार के साथ सम्बन्धों के विषय कही गई बात को भी समझना सहज हो जाता है।


ऊपर कहा गया है कि परमेश्वर के साथ संगति में बहाली, मसीही विश्वासियों को एक ऐसे बहु-आयामी स्तर तक पहुँचा देती है, जो मनुष्यों के सोचने, समझने, कल्पनाओं, और उसकी किसी भी क्षमता से कहीं बढ़कर है। यह ऐसा स्तर है जिसके समान कोई भी बात संसार में कहीं पर भी, अन्य किसी भी धर्म, विश्वास, ईश-मान्यता में देखने को नहीं मिलती है। अगले लेख में हम संगति की बहाली के साथ मिलने वाली अन्य अद्भुत, अभूतपूर्व और अनुपम बातों को देखेंगे, ताकि इस संगति के महत्व और मूल्य को समझ सकें, उसका आदर कर सकें। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 21


The Four Pillars of Christian Living - 2 - Fellowship (3)



We have, from God's Word, been looking into the things a Christian Believer should keep in mind and follow, in order to live a practical life of Christian faith. We have seen that there are seven things given in Acts 2; the last four of which, given in Acts 2:42, are also known as the “Pillars of the Christian Living.” Having considered the first of these four “pillars,” i.e., studying the Word, we are now considering the second “pillar,” i.e., keeping fellowship. We have seen that having fellowship has been God's desire from the beginning, and it is for this fellowship that He has created man in His own image. But man, also had to maintain the fellowship with God and also with other human beings. But the entry of sin into the world caused problems in this fellowship; Man's fellowship with God was broken, and as other things entered into his having fellowship with other men, the beauty and harmony of that fellowship was lost. In the previous article we saw that when there is sin, man is unable to have fellowship either with God or with other men. But once sin is taken care of, man's fellowship with God and other humans is restored. Another thing we have come to see about fellowship is that the basis and expression of fellowship is family and family relationships, whether the fellowship is with God or with humans. Today we will consider how living in fellowship based on the teachings of the Bible, makes us members of the universal, worldwide family of God; and all the walls of mutual division, disagreement, domination, and hostility based on human thoughts and ideas are destroyed.


We have seen that by repenting of sins, and believing in the Lord Jesus, by surrendering our lives to Him, we are reconciled to God, restored to our fellowship with Him (Romans 5:1, 11). But it is not just about the restoration of fellowship, rather God takes this restored relationship and fellowship with man even further, to an even more intimate, to an unimaginable level. He elevates it to a multi-dimensional level that is completely beyond what humans can think, understand, imagine; and simply do not have the capacity for ever attaining to that level on their own. Nothing similar to this can be seen anywhere in the world, in any other religion, belief or any concept of divinity.


Those who have received forgiveness of sins and are restored to fellowship with God through faith in Christ Jesus, God makes them His children, members of His own family "But as many as received Him, to them He gave the right to become children of God, to those who believe in His name: who were born, not of blood, nor of the will of the flesh, nor of the will of man, but of God." (John 1:12-13). They now become Christ's brothers and sisters, His joint heirs "The Spirit Himself bears witness with our spirit that we are children of God, and if children, then heirs - heirs of God and joint heirs with Christ, if indeed we suffer with Him, that we may also be glorified together"  (Romans 8:16-17). And we have seen in the previous article, from Romans 10:12; 1 Corinthians 12:13; and Colossians 3:10-11 that once thus restored to relationship with God, having become a member of God's family, all grounds for divisions and differences due to worldly considerations get eliminated; all Born-Again Christians become co-equal members of one family. It is on the basis of these worldly considerations and notions, that people of different religions, beliefs, opinions, concepts, etc. in the world have become enemies of each other; they are fighting each other for dominion, they are killing and dying for those things. But as soon as they come into the Christian faith, the very basis of the existence of all these differences, divisions, enmities, etc. disappears; All the people become part of the same fellowship, all having an equal status before God.


The Lord Jesus, during the days of His ministry on earth, had told the people of the world about this family relationship that He has with His followers; and that this relationship was even greater than His relationship with His family of physical birth "Then His brothers and His mother came, and standing outside they sent to Him, calling Him. And a multitude was sitting around Him; and they said to Him, 'Look, Your mother and Your brothers are outside seeking You.’ But He answered them, saying, ‘Who is My mother, or My brothers?’ And He looked around in a circle at those who sat about Him, and said, ‘Here are My mother and My brothers! For whoever does the will of God is My brother and My sister and mother.’" (Mark 3:31-35). At the same time, Lord Jesus had assured his disciples that by following Him, even if they have to be away from their family of birth, they will not suffer any loss, because right here in this world, they will be rewarded a hundred times of whatever they have to leave behind, and they will get eternal life in heaven “Then Peter began to say to Him, ‘See, we have left all and followed You.’ So Jesus answered and said, ‘Assuredly, I say to you, there is no one who has left house or brothers or sisters or father or mother or wife or children or lands, for My sake and the gospel's, who shall not receive a hundredfold now in this time--houses and brothers and sisters and mothers and children and lands, with persecutions--and in the age to come, eternal life.’” (Mark 10:28-30). Keeping these things stated by the Lord in mind, it becomes easier to understand what the Lord meant when He said in Matthew 10:37 and Luke 14:26 about relationships with the family of birth.


As stated above, restoration into fellowship with God elevates Christians to a multi-dimensional level that is far beyond what man can think, understand, imagine, and be able to accomplish on his own. This is such a level that nothing like it can be seen anywhere in the world, in any other religion, belief or concept of divinity. In the next article we will look at other marvelous, unprecedented, and unique things that come with the restoration of fellowship, so that we can understand and respect the importance and value of this fellowship.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well