ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Testing लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Testing लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 9 दिसंबर 2024

The Necessities and Basis of Forgiveness of Sins / पाप के समाधान की आवश्यकताएं और आधार

 

पाप और उद्धार को समझना – 17

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 14

पाप के समाधान की आवश्यकताएं और आधार

   

    मनुष्य की अनाज्ञाकारिता के कारण पाप के संसार में प्रवेश के समाधान के बारे में देखते हुए, अभी तक हम देख चुके हैं कि: 

* क्योंकि पाप का प्रवेश मनुष्य के द्वारा हुआ, उसका समाधान भी मनुष्य में होकर ही होना था। 

* पाप के कारण मृत्यु जगत में आई; पाप के समाधान के द्वारा यह मृत्यु का प्रभाव मिटाया जाकर मनुष्य को वापस उस अमरता स्थिति में लाया जाना था जो अदन की वाटिका में पाप से पहले उसकी थी। 

* इसके लिए यह आवश्यक था कि कोई ऐसा निष्पाप, निष्कलंक, पवित्र, सिद्ध मनुष्य हो जो पाप के कारण आई मृत्यु को स्वयं सह ले, और मनुष्यों पर से मृत्यु की पकड़ को मिटा दे। यदि मृत्यु को सहने वाले मनुष्य में अपना कोई पाप, या पाप का कोई दोष अथवा अंश होता, तो फिर वह उस मृत्यु को केवल अपने ही लिए सह सकता था, दूसरों को उसके लाभ प्रदान नहीं कर सकता था। 

* इस कारण पृथ्वी पर जन्म लेने वाले मनुष्यों की सामान्य प्रणाली के अनुसार जन्म लेने वाला प्रत्येक मनुष्य इसके अयोग्य ठहरता, क्योंकि सभी पाप-दोष के साथ जन्म लेते हैं। इस संदर्भ में हमने पिछले दो लेखों में देखा कि कैसे प्रभु यीशु मसीह ने मनुष्यों के जन्म की सामान्य प्रणाली के द्वारा नहीं, वरन एक विशेष रीति से मनुष्य की देह में जन्म लिया और कोख में आने से लेकर क्रूस पर उनकी मृत्यु के समय तक एक पूर्णतः निष्पाप, निष्कलंक, पवित्र, और सिद्ध जीवन बिताया। न उनके जीवन काल में, और न तब से लेकर अब दो हज़ार वर्षों से भी अधिक के अंतराल में, कोई उनके जीवन में कोई भी पाप नहीं दिखा सका, उनमें पाप का दोष होने को प्रमाणित नहीं कर सका। 

* अदन की वाटिका में पाप और मृत्यु ने मनुष्य की अनाज्ञाकारिता के द्वारा प्रवेश किया; और इस अनाज्ञाकारिता का कारण था मनुष्य का परमेश्वर की उनके लिए भली मनसा और योजनाओं पर संदेह करना। मनुष्य के जीवन से पाप और मृत्यु का मिटाया जाना इस अनाज्ञाकारिता की प्रक्रिया को उलट देने और पूर्ण आज्ञाकारिता में आ जाने से होना था। साथ ही इस आज्ञाकारिता के लिए मनुष्य को अपने जीवन पर्यंत, बिना परमेश्वर की किसी भी बात के लिए उस पर संदेह अथवा अविश्वास किए, स्वेच्छा से तथा भली मनसा के साथ परमेश्वर की पूर्ण आज्ञाकारिता में जीवन व्यतीत करना था।

 

    आज से हम प्रभु यीशु मसीह द्वारा इस पूर्ण आज्ञाकारिता की शर्त को पूरा करने के बारे में देखेंगे। ऐसा नहीं है कि क्योंकि प्रभु यीशु परमेश्वर के पुत्र थे, क्योंकि वे पूर्णतः परमेश्वर और पूर्णतः मनुष्य थे, इसलिए उनके लिए यह आज्ञाकारिता सहज एवं सरल थी। प्रभु यीशु को भी अपने मनुष्य रूप में आज्ञाकारिता के लिए, अन्य मनुष्यों के समान ही  बहुत दुख और कष्ट सहने पड़े, परीक्षाओं और कठिनाइयों से होकर निकलना पड़ा। प्रभु यीशु की इस आज्ञाकारिता के विषय परमेश्वर के वचन बाइबल में लिखा गया है, “उसने अपनी देह में रहने के दिनों में ऊंचे शब्द से पुकार पुकार कर, और आंसू बहा बहा कर उस से जो उसको मृत्यु से बचा सकता था, प्रार्थनाएं और बिनती की और भक्ति के कारण उस की सुनी गई। और पुत्र होने पर भी, उसने दुख उठा उठा कर आज्ञा माननी सीखी। और सिद्ध बन कर, अपने सब आज्ञा मानने वालों के लिये सदा काल के उद्धार का कारण हो गया” (इब्रानियों 5:7-9); और “...वरन वह सब बातों में हमारे समान परखा तो गया, तौभी निष्पाप निकला” (इब्रानियों 4:15)।

 

    शैतान ने उनके जन्म से पहले से लेकर, उनकी मृत्यु के समय तक उनके द्वारा यह कार्य संपन्न होने से रोकने का प्रयास करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी:

* इसे समझने के लिए मत्ती 1:18-21 देखिए। जब प्रभु के सांसारिक पिता कहलाए जाने वाले व्यक्ति यूसुफ को पता चला कि उसकी मंगेतर मरियम, जिसमें होकर प्रभु यीशु ने जन्म लेना था, गर्भवती है, तो उसने उसे चुपके से छोड़ देने की योजना बनाई। उन दिनों में, मूसा द्वारा मिली व्यवस्था के अनुसार, व्यभिचार के दोषी को पत्थरवाह करके मार डाला जाता था (यूहन्ना 8:4, 5)। यदि यूसुफ मरियम को छोड़ देता, तो या तो उसके विवाह से पहले गर्भवती होने की बात खुल जाने पर मरियम को पत्थरवाह करके मार डाला जाता; या फिर मरियम त्यागी हुई स्त्री के समान अकेले ही समाज से तिरस्कृत जीवन जीने के लिए बाध्य हो जाती, और प्रभु भी जन्म के समय से ही तिरस्कृत और अपमानित, तथा समाज में अस्वीकार्य रहता; इस बात के लिए प्रभु को बाद में भी लोगों के ताने सुनने पड़े (यूहन्ना 8:41)। दोनों में से जो भी परिस्थिति कार्यान्वित होती, प्रभु का उद्धार का कार्य, आरंभ होने से पहले ही समाप्त हो जाता। किन्तु क्योंकि परमेश्वर के संदेश को सुन और मानकर यूसुफ ने मरियम को अपना लिया, शिशु यीशु को अपना नाम और परिवार दिया, इसलिए शैतान की यह योजना विफल हो गई। 

* प्रभु के जन्म के बाद, हेरोदेस राजा ने दो वर्ष की आयु से कम के बच्चों को मरवाने की आज्ञा देकर प्रभु को शिशु-अवस्था में ही मरवा डालने का प्रयास किया, किन्तु असफल रहा (मत्ती 2:13-16)। 

* प्रभु यीशु के वयस्क हो जाने और सेवकाई के आरंभ करने के समय वह लगातार चालीस दिन तक शैतान द्वारा परखा गया (लूका 4:1)। जब शैतान उसे पाप में नहीं गिरा सका, तो “कुछ समय के लिए” (लूका 4:13) उसके पास से चला गया, किन्तु उसकी सारी सेवकाई भर लोगों, विशेषकर धर्म के अगुवों और धर्म-गुरुओं को उसके विरुद्ध भड़काता रहा, उसकी सेवकाई में बाधाएं डालता रहा।

* धर्म-गुरुओं के षड्यंत्र के अंतर्गत (यूहन्ना 11:47-50), अन्ततः यीशु को पकड़ कर, रोमी गवर्नर पिलातुस को बाध्य कर के, प्रभु यीशु को क्रूस पर मार डाला गया।

* क्रूस की अवर्णनीय पीड़ा सहते हुए भी, वहाँ पर भी उसका ठट्ठा उड़ाया जाना ज़ारी रहा (मत्ती 27:41; लूका 23:36); किन्तु प्रभु ने कोई अपशब्द नहीं कहा, या दुर्भावना नहीं रखी, वरन अपने सताने वालों की क्षमा की प्रार्थना ही की; कोई पाप नहीं किया (लूका 23:34)। 

* उसे क्रूस पर से उतर आने का प्रलोभन दिया गया, इस आश्वासन के साथ कि यदि वह ऐसा करेगा, तो वे लोग उस पर विश्वास कर लेंगे (मत्ती 27:40, 42)। यदि उनकी बात मानकर प्रभु क्रूस पर से उतर आता, तो बलिदान का कार्य अधूरा रह जाता, और असफल हो जाता। 

* शैतान ने सोचा होगा कि अब यह प्रभु का अंत है; अब शैतान को रोकने वाला कोई नहीं रहा। किन्तु तीसरे दिन प्रभु यीशु के पुनरुत्थान ने उसकी सारी संतुष्टि और योजनाओं पर पानी फेर दिया। तब प्रभु के पुनरुत्थान के बाद भी शैतान ने प्रभु के पुनरुत्थान को ही झूठा ठहराने का षड्यंत्र कार्यान्वित कर दिया (मत्ती 28:13-15)।

 

    किन्तु शैतान की हर चाल को प्रभु ने विफल किया, और दिखा दिया कि मानव-देह में शैतान की युक्तियों, प्रलोभनों, और परीक्षाओं का सामना करने, और उसे पराजित करने की क्षमता है। शैतान के इन सभी प्रयासों ने परमेश्वर के कार्य को बाधित करने के स्थान पर और अधिक प्रबल कर दिया। शैतान के ये प्रयास परमेश्वर के वचन में दी गई प्रभु यीशु से संबंधित भविष्यवाणियों को पूरा और प्रमाणित करने वाले तथ्य बन गए; प्रभु परमेश्वर की महिमा के, उसके सत्य के सदा जयवन्त रहने के उदाहरण बन गए। हम प्रभु द्वारा परमेश्वर की आज्ञाकारिता के विषय आगे अगले लेख में देखेंगे।


    जिस प्रभु ने मानव देह में होकर यह दिखा दिया कि मनुष्य परमेश्वर की आज्ञाकारिता में रहते हुए, परमेश्वर की सहायता से शैतान का सामना कर सकता है, उसे पराजित कर सकता है, वही प्रभु परमेश्वर अपने शिष्यों को अपने पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से भर देता है, परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रभु यीशु के शिष्यों में उसी पल से आकर बस जाता है जब वे पापों से पश्चाताप करते हैं और अपने जीवन प्रभु को समर्पित कर देते हैं (इफिसियों 1:13-14)। प्रभु के साथ तथा पवित्र आत्मा की सहायता एवं मार्गदर्शन से हम मनुष्य भी शैतान पर जयवंत हो सकते हैं। क्या आपने प्रभु के इस अद्भुत उपहार को पा लिया है?  यदि आप ने अभी भी उद्धार नहीं पाया है, अपने पापों के लिए प्रभु यीशु से क्षमा नहीं मांगी है, तो अभी आपके पास अवसर है। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को स्वर्गीय जीवन बना देगा।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 17

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 14

The Necessities and Basis of Forgiveness of Sins


    Looking at the entry of sin into the world because of man's disobedience, its effects, and the solution, so far, we have seen that:

* Because sin entered through man, the solution was also to come through man. 

* Death came into the world because of sin; therefore, the solution of sin had to eradicate this effect of sin, death; and man had to be brought back into the condition of being immortal, as he was before sinning, in the Garden of Eden.  

* It required that there be a sinless, blameless, holy, perfect man who himself would suffer the death that had come upon mankind because of sin, and deliver man out the hold that death had over him. If the man who would suffer death had any sin, or even a minute guilt of sin, then he would suffer that death only for himself, and would not be able to give any benefits to anyone. 

* Every man born according to the general manner of human beings on earth, is disqualified from being the perfect sacrifice, because all humans are born with sin-nature that is present in them since the moment of their conception. In this context, we have seen in the last two articles how the Lord Jesus Christ was conceived; how He was brought into the world through a special body created for Him, which did not come into existence according to the general natural manner of human conception; but He was born like any other human being, and lived a completely sinless, spotless, holy, and perfect life, from the time of His coming into the womb until the time of his death on the cross. Neither during His lifetime, nor in the more than two thousand years since then, no one has been able to show any sin, nor could anyone ever prove the guilt of any sin in His life.  

* Sin and death entered the Garden of Eden because of the disobedience of man; And the reason for this disobedience was man's doubting God's good intentions and plans for him. The effects of sin and death could only be reversed and removed out of man's life by reversing the reasons and process of man’s disobedience that gave entry to sin and death, through complete obedience. Just as man willingly disobeyed God, similarly, to reverse the process, man had to willingly agree to live in complete obedience to God throughout his life, without doubting or disbelieving God for anything that God said or asked him to do. 

    

    From today we will see about the Lord Jesus Christ fulfilling this condition of complete obedience to God. It is not that since the Lord Jesus was the Son of God, since He was fully God and fully man, therefore living this life of obedience to God was easy and simple for Him. In His human form, the Lord Jesus also had to suffer a lot; He had to go through trials and hardships for being obedient like any other human being. It is written in God's Word, the Bible, regarding the obedience of the Lord Jesus that, “who, in the days of His flesh, when He had offered up prayers and supplications, with vehement cries and tears to Him who was able to save Him from death, and was heard because of His godly fear, though He was a Son, yet He learned obedience by the things which He suffered. And having been perfected, He became the author of eternal salvation to all who obey Him” (Hebrews 5:7-9); and “...but was in all points tempted as we are, yet without sin” (Hebrews 4:15).


    Satan left no stone unturned to try to prevent him from completing this work, even from before his birth until the time of his death:

* See Matthew 1:18-21 to understand this. When Joseph, the man called the earthly father of the Lord, learned that his fiancée Mary, through whom the Lord Jesus was to be born, was pregnant, he planned to leave her quietly.  In those days, according to the Law given by Moses, the woman found guilty of adultery was stoned to death (John 8:4, 5).  If Joseph had left Mary, then when it would have become evident that she was pregnant before her marriage, either Mary would have been stoned to death; or Mary would have been compelled to live a life of being a cast-away from society, all alone. Therefore, like His lonely and forsaken mother, the Lord would also have been despised and rejected from the time of His birth, and become unacceptable to the society. For this, even later on, the Lord had to listen to people's taunts (John 8:41). If any of these two conditions got implemented, the Lord's work of salvation of mankind would have ended before it even began. But because after hearing and obeying God's message Joseph accepted Mary, gave his name and family to the infant Jesus, Satan's ploy failed. 

* After the Lord's birth, King Herod attempted to kill the Lord in His infancy, by ordering the killing of all children under the age of two, but failed (Matthew 2:13-16).  

* When the Lord Jesus became an adult and was to begin His ministry, He was continually tested by Satan for forty days (Luke 4:1). When Satan could not make Him sin, he went away from Him, "until an opportune time" (Luke 4:13), but throughout His ministry continued to provoke people, especially the religious leaders and teachers, against him, attempting to obstruct His ministry, one way or another. 

* Under the machination of the religious leaders (John 11:47-50), the Lord Jesus was caught and crucified, by forcing the Roman governor Pilate to order putting Him to death. 

* Even though He was enduring the indescribable pain of the cross, He was further tormented by being mocked there too (Matthew 27:41; Luke 23:36); But the Lord did not utter any harsh words or profanity, nor did He have any ill-will against His tormentors, but He prayed for the forgiveness of those who persecuted Him; in that situation too, He committed no sin (Luke 23:34). 

* He was tempted to come down from the cross, with the assurance that if He did, they would believe in Him (Matthew 27:40, 42). If the Lord had listened to them and come down from the cross, the work of His sacrifice would have remained incomplete, and would have failed.  

* Satan must have thought that now this is the end of the Lord; There is no one left to stop him now. But on the third day, the resurrection of the Lord Jesus turned the tables on all His satisfaction and plans. After the Lord's resurrection, Satan immediately implemented a plot to falsify the Lord's resurrection (Matthew 28:13-15). 


    But the Lord not only thwarted every move of Satan, but He also showed that the human body has the ability to withstand, and defeat, Satan's machinations, temptations, and trials. All of these efforts of Satan only made God's work more effective instead of hindering it. These efforts of Satan became facts fulfilling and attesting to the prophecies concerning the Lord Jesus given in God's Word; they became a means of bringing Glory to the Lord God, and became examples of the eventual and everlasting triumph of Truth. We will continue to look at this subject of the Lord's obedience to God in the next article too. 


    The Lord Jesus in the human flesh has shown that man, by being obedient to God, can face and overcome Satan with the help of God. The same Lord God today fills His disciples with the power of His Holy Spirit. God the Holy Spirit comes and resides in the disciples of the Lord Jesus from the moment they repent of their sins and submit their lives to the Lord (Ephesians 1:13-14). With the presence of the Lord by our side, and with the help and guidance of the Holy Spirit living in us, we human beings can also conquer Satan, once we decide to become His disciples and live in obedience to Him. Have you asked for and received this wonderful gift of being His disciple from the Lord? If you have still not done so, if you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 22 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 17 - Job's Sufferings / अय्यूब के दुःख

Click Here for the English Translation

अय्यूब के दुखों का उद्देश्य


प्रश्न: 
    यद्यपि अय्यूब धर्मी था, फिर भी उसे दुःख क्यों उठाने पड़े?

उत्तर:
    हमें अय्यूब की कहानी को नए नियम के दो पदों के संदर्भ में देखना चाहिएरोमियों 8:28 “और हम जानते हैंकि जो लोग परमेश्वर से प्रेम रखते हैंउन के लिये सब बातें मिलकर भलाई ही को उत्पन्न करती हैअर्थात उन्हीं के लिये जो उस की इच्छा के अनुसार बुलाए हुए हैं”; तथा याकूब 5:11 “देखोहम धीरज धरने वालों को धन्य कहते हैं: तुम ने अय्यूब के धीरज के विषय में तो सुना ही हैऔर प्रभु की ओर से जो उसका प्रतिफल हुआ उसे भी जान लिया हैजिस से प्रभु की अत्यन्‍त करूणा और दया प्रगट होती है। अय्यूब के लिए याकूब 5:11, रोमियों 8:28 की पुष्टि है  शैतान जितने भी दुःख अय्यूब पर लेकर आयापरमेश्वर ने उन सभी को आशीष में परिवर्तित कर दियान केवल अय्यूब के लिए वरन उसके मित्रों के लिए भीजिन्हें अय्यूब में होकरव्यक्तिगत अविस्मरणीय तथा शिक्षाप्रद अनुभव के द्वारा, परमेश्वर और उसकी धार्मिकता के बारे में सीखने का अवसर मिला।

    अय्यूब की पुस्तक के पहले अध्याय को पढ़ते समयहमें अय्यूब के बारे में दो बहुत महत्वपूर्ण बातों से अवगत करवाया जाता है। पहली यह कि यद्यपि अय्यूब धर्मी व्यक्ति था (अय्यूब 1:1), इस बात को परमेश्वर ने भी कहा (अय्यूब 1:8; 2:3); किन्तु उसकी धार्मिकता “कर्मों” की धार्मिकता थी (अय्यूब 1:5), जैसा कि उसके मित्र एलिपज़ ने भी कहा (अय्यूब 4:6)। और दूसरी यह किअय्यूब द्वारा परमेश्वर का भय मानना, अपने आप को तथा अपने परिवार को हानि से बचाए रखने के लिए अधिक थान कि परमेश्वर की हस्ती को पहचानते हुए उसकी आराधना करने के भाव से (अय्यूब 3:25)। अय्यूब ने इस बात को स्वीकार किया जब वह औरों की भलाई करने के अपने भले कार्यों का वर्णन कर रहा था, “क्योंकि ईश्वर के प्रताप के कारण मैं ऐसा नहीं कर सकता थाक्योंकि उसकी ओर की विपत्ति के कारण मैं भयभीत हो कर थरथराता था” (अय्यूब 31:23)। अपने कर्मों के कारणअय्यूब अपनी ही दृष्टि में धर्मी था (अय्यूब 32:1; 34:5) – जो कि उसके लिए एक विनाशक संभावना हो सकती थी। परमेश्वर अय्यूब की इस नश्वर कर्मों की धार्मिकता की स्थिति को सुधारना चाहता थाऔर अय्यूब को सदा काल कि अविनाशी “विश्वास की धार्मिकता में लाना चाहता था जो कभी नहीं बिगड़ेगीकभी नहीं घटेगीऔर जिसके विरुद्ध शैतान कभी कुछ नहीं कर सकेगा।

    परमेश्वर ने यह सुधार शैतान द्वारा अय्यूब की भक्ति और निष्ठा की परिक्षा करने की इच्छा को प्रयोग करने के द्वारा किया। शैतान के माध्यम सेतथा उसके मित्रों द्वारा उस पर किए जाने वाले दोषारोपण सेपरमेश्वर ने होने दिया कि अय्यूब अपने सारे भौतिक संसाधनोंसारी बुद्धिमत्तासभी योग्यताओंऔर समस्त सांसारिक स्तर से, अर्थात जिन बातों में वह घमण्ड कर सकता था, बिलकुल खाली हो जाए। एक बार जब ऐसा हो गया, तब परमेश्वर ने अय्यूब द्वारा उठाए किसी भी प्रश्न का कोई उत्तर देनेया अपने आप को सही ठहराने, या शैतान को उसे दुःख देने की अनुमति प्रदान करने को सही ठहराने का प्रयास करने की बजाए, परमेश्वर ने अय्यूब को अपनी भव्यता, अपनी अद्भुत सृजनात्मक शक्तिअपनी अथाह बुद्धिमत्ता और कार्य कुशलाताओं तथा योग्यताओं सेजिनमें होकर वह सारी सृष्टि का नियंत्रण करता है, उसे संचालित करता है, और उस में की प्रत्येक वस्तु और बात की जानकारी रखता और देखभाल करता है अय्यूब को अवगत करवाया। और इस प्रकार से परमेश्वर ने अय्यूब को यह एहसास करवाया कि वास्तविकता में अय्यूब सृष्टि में कितना महत्वहीन है, किन्तु फिर भी परमेश्वर उसे जानता है और उसका ध्यान रखता हैऔर साथ ही उसे यह एहसास भी करवाया कि अपनी जिस स्व-धार्मिकता में वह गर्व अनुभव कर रहा था और परमेश्वर को प्रसन्न करने के अपने गढ़े हुए प्रयासों के द्वारा जिस स्व-धार्मिकता को बनाए रखने के प्रयासों में वह लगा रहता था, वह कितनी महत्वहीन थी – और ऐसा करने के द्वारा, एक प्रकार सेअय्यूब परमेश्वर का उपयोग अपने स्वार्थ के लिए कर रहा था।

    अबपरमेश्वर की अति-महान हस्ती, उसकी अचूक बुद्धिमत्ता और योग्यताओं के सम्मुख आने परतुरंत ही अय्यूब को यह एहसास हो गया कि वह कितना मूर्ख था कि परमेश्वर के सम्मुख अपने कर्मों से धर्मी होने और बने रहने के दावे कर रहा था और इसके लिए परमेश्वर का उपयोग करने के प्रयास कर रहा था। इसलिए तुरंत ही अय्यूब अपने तुच्छ होने को स्वीकार कर लेता है (अय्यूब 40:4-5)। और परमेश्वर जब आगे उससे उत्तर माँगता है तो अय्यूब अपनी मूर्खता को स्वीकार करके पश्चाताप करता है (अय्यूब 42:1-6) – उसे प्रतिफल देने के लिए परमेश्वर उससे यही चाहता था (याकूब 5:11) तथा इसी बात की ओर उसे हांक रहा था। जब अय्यूब ने परमेश्वर के सम्मुख अपनी वास्तविकता को स्वीकार कर लियातो परमेश्वर ने उसे क्षमा कर दिया (1 यूहन्ना 1:9)और न केवल अय्यूब की हानि को पूरा कर दियावरन उसे पहले से दुगना दे दिया (अय्यूब 42:10) – अय्यूब के लिए रोमियों 8:28 की पूर्ति हुईसाथ ही अय्यूब में होकर अय्यूब के मित्रों को भी धार्मिकता का पाठ सीखने को मिला (अय्यूब 42:7-8)

    इसलिए, वास्तव में अय्यूब के दुःख, दुःख नहीं थेवरन वह प्रधान सर्वोत्तम शिल्पकार – प्रभु परमेश्वरशैतान की योजनाओं के द्वाराअय्यूब के जीवन के अनुपयोगी भागों को तराश कर हटा रहा थाउसके जीवन के पैने और खुरदरे भागों को घिस कर सपाट कर रहा थाऔर उसे रगड़ कर अपनी एक उत्कृष्ठ कलाकृति को एक ऐसी दिव्य चमक प्रदान कर रहा थाजिससे अय्यूब को एक ऐसा स्वरूप, स्तर, और सुन्दरता मिले जो सदैव सुरक्षित बनी रहेगी और शैतान अय्यूब के विरुद्ध चाहे जो भी योजना बनाए, वह चमक कभी धूमिल नहीं होगी, तथा साथ ही आने वाले समयों में लोगों को इससे परमेश्वर की धार्मिकता से संबंधित बहुमूल्य आत्मिक पाठ सीखने को मिलेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
***********************************************************************************

Purpose of the Sufferings of Job


Question: 
    Why did Job have to suffer, though he was righteous?

Answer:
    We should look at Job’s story in the light of two verses from the New Testament: Romans 8:28 “And we know that all things work together for good to those who love God, to those who are the called according to His purpose”; and James 5:11 “Indeed we count them blessed who endure. You have heard of the perseverance of Job and seen the end intended by the Lord--that the Lord is very compassionate and merciful.”  James 5:11 is a validation of Romans 8:28 for Job – all the troubles that Satan brought upon Job, were eventually turned by God into a blessing, not only for Job but also for his friends, who had the opportunity of learning about God and His righteousness, firsthand, through an unforgettable experience and lesson.

    As we read the first chapter of the Book of Job, we are made aware of two very important things about Job. One is that Job’s righteousness (Job 1:1), though vouched for by God (Job 1:8; 2:3), was actually a righteousness of “works” (Job 1:5), which was also affirmed by his friend Eliphaz (Job 4:6); and second, Job’s fear of God was motivated more from a sense of averting personal harm to him and his family members, than from a sense of actually worshiping God for who God is (Job 3:25). Job himself confesses this while he recounts the good works that he did towards other people, “For destruction from God is a terror to me, And because of His magnificence I cannot endure” (Job 31:23). By virtue of his works, Job was righteous in his own eyes (Job 32:1; 34:5) – a potentially fatal flaw which could have destroyed him through pride. God intended to correct this state of Job’s fallible “righteousness of works”, and bring Job around to the ever-enduring state of “righteousness of faith” that would never falter, never diminish, and against which Satan could never ever have any hold or strength.

    God did this by using Satan’s desire to test Job for his reverence and integrity. Through Satan, and the accusations of his friends, God allowed Job to be emptied of all his physical resources, wisdom, capabilities, and temporal status, in which he could have gloried or boasted. Once that had been done, instead of answering any of the questions that Job had asked about his woes, or said for justifying Himself God before, or raised about God's allowing Satan to trouble Job, God confronted Job with His magnificence and creative power, with God’s unfathomable wisdom, and abilities, whereby He governs, regulates, and takes care of everything in the whole of universe. Thereby God brought Job to the realization that despite Job’s insignificance in the universe he was still personally and intimately known by and cared for by God. God also brought Job to the realization of the worthlessness of the righteousness which Job gloried in and tried to maintain and protect through his attempts to appease God – in a sense, Job had been trying to manipulate and use God to serve his selfish ends.

    Now, having come to realize God’s stature, irreproachable wisdom and abilities, Job immediately realizes how foolish he was to claim any righteousness of his own through his works and his trying to use God for the same. Job therefore immediately confesses his being vile (Job 40:4-5). And as God continues to further confront him, Job confesses his foolishness and repents (Job 42:1-6) – the very thing that God had intended (James 5:11) and had been driving him to. As Job acknowledges his actual status before God and repents for it, God forgives him (1 John 1:9), and not only restores Job’s losses, but gives him twice as much (Job 42:10) – Romans 8:28 realized for Job; and through Job gives a lesson in righteousness to Job’s friends as well (Job 42:7-8).

    So, in fact, Job’s woes were not actually woes, but the Master Craftsman – the Lord God, through the ploys of Satan, was chiseling away the redundant bits, rubbing off the sharp and abrasive parts, and polishing to a glorious shine one of His masterpieces, to give Job a form, stature, and beauty that would ever remain secure and would never be tarnished by anything that Satan may have planned against Job, and would also serve to teach rich spiritual lessons to God’s children down the ages.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

मंगलवार, 31 मई 2022

बाइबल, पाप और उद्धार / The Bible, Sin, and Salvation – 18


Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 14

    मनुष्य की अनाज्ञाकारिता के कारण पाप के संसार में प्रवेश के समाधान के बारे में देखते हुए, अभी तक हम देख चुके हैं कि: 

  • क्योंकि पाप का प्रवेश मनुष्य के द्वारा हुआ, उसका समाधान भी मनुष्य में होकर ही होना था। 

  • पाप के कारण मृत्यु जगत में आई; पाप के समाधान के द्वारा मृत्यु का यह प्रभाव मिटाया जाकर मनुष्य को वापस उस स्थिति में लाया जाना था जो अदन की वाटिका में पाप से पहले उसकी थी। 

  • इसके लिए यह आवश्यक था कि कोई ऐसा निष्पाप, निष्कलंक, पवित्र, सिद्ध मनुष्य हो जो पाप के कारण आई मृत्यु को स्वयं सह ले, और मनुष्यों पर से मृत्यु की पकड़ को मिटा दे। यदि मृत्यु को सहने वाले मनुष्य में अपना कोई पाप, या पाप का कोई दोष अथवा अंश होता, तो फिर वह उस मृत्यु को केवल अपने ही लिए सह सकता था, दूसरों को उसके लाभ प्रदान नहीं कर सकता था। 

  • इस कारण पृथ्वी पर जन्म लेने वाले मनुष्यों की सामान्य प्रणाली के अनुसार जन्म लेने वाला प्रत्येक मनुष्य इसके अयोग्य ठहरता, क्योंकि सभी पाप-दोष के साथ जन्म लेते हैं। इस संदर्भ में हमने पिछले दो लेखों में देखा कि कैसे प्रभु यीशु मसीह ने मनुष्यों के जन्म की सामान्य प्रणाली के द्वारा नहीं, वरन एक विशेष रीति से मनुष्य की देह में जन्म लिया और कोख में आने से लेकर क्रूस पर उनकी मृत्यु के समय तक एक पूर्णतः निष्पाप, निष्कलंक, पवित्र, और सिद्ध जीवन बिताया। न उनके जीवन काल में, और न तब से लेकर अब दो हज़ार वर्षों से भी अधिक के अंतराल में, कोई उनके जीवन में कोई भी पाप नहीं दिखा सका, उनमें पाप का दोष होने को प्रमाणित नहीं कर सका। 

  • अदन की वाटिका में पाप और मृत्यु ने मनुष्य की अनाज्ञाकारिता के द्वारा प्रवेश किया; और इस अनाज्ञाकारिता का कारण था मनुष्य का परमेश्वर की उनके लिए भली मनसा और योजनाओं पर संदेह करना था। मनुष्य के जीवन से पाप और मृत्यु का मिटाया जाना इस अनाज्ञाकारिता की प्रक्रिया को उलट देने से होना था। साथ ही इस आज्ञाकारिता के लिए मनुष्य को अपने जीवन पर्यंत, बिना परमेश्वर की किसी भी बात के लिए उस पर संदेह अथवा अविश्वास किए, स्वेच्छा से तथा भली मनसा के साथ परमेश्वर की पूर्ण आज्ञाकारिता में जीवन व्यतीत करना था। 

    आज से हम प्रभु यीशु मसीह द्वारा इस पूर्ण आज्ञाकारिता की शर्त को पूरा करने के बारे में देखेंगे। ऐसा नहीं है कि क्योंकि प्रभु यीशु परमेश्वर के पुत्र थे, क्योंकि वे पूर्णतः परमेश्वर और पूर्णतः मनुष्य थे, इसलिए उनके लिए यह आज्ञाकारिता सहज एवं सरल थी। प्रभु यीशु को भी अपने मनुष्य रूप में आज्ञाकारिता के लिए बहुत दुख और कष्ट सहने पड़े, परीक्षाओं और कठिनाइयों से होकर निकलना पड़ा। प्रभु यीशु की इस आज्ञाकारिता के विषय परमेश्वर के वचन बाइबल में लिखा गया है, “उसने अपनी देह में रहने के दिनों में ऊंचे शब्द से पुकार पुकार कर, और आंसू बहा बहा कर उस से जो उसको मृत्यु से बचा सकता था, प्रार्थनाएं और बिनती की और भक्ति के कारण उस की सुनी गई। और पुत्र होने पर भी, उसने दुख उठा उठा कर आज्ञा माननी सीखी। और सिद्ध बन कर, अपने सब आज्ञा मानने वालों के लिये सदा काल के उद्धार का कारण हो गया” (इब्रानियों 5:7-9); और “...वरन वह सब बातों में हमारे समान परखा तो गया, तौभी निष्पाप निकला” (इब्रानियों 4:15)। 

    शैतान ने उनके जन्म से पहले से लेकर, उनकी मृत्यु के समय तक उनके द्वारा यह कार्य संपन्न होने से रोकने का प्रयास करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी:

  • इसे समझने के लिए मत्ती 1:18-21 देखिए। जब प्रभु के सांसारिक पिता कहलाए जाने वाले व्यक्ति यूसुफ को पता चला कि उसकी मंगेतर मरियम, जिसमें होकर प्रभु यीशु ने जन्म लेना था, गर्भवती है, तो उसने उसे चुपके से छोड़ देने की योजना बनाई। उन दिनों में, मूसा द्वारा मिली व्यवस्था के अनुसार, व्यभिचार के दोषी को पत्थरवाह करके मार डाला जाता था (यूहन्ना 8:4, 5)। यदि यूसुफ मरियम को छोड़ देता, तो या तो उसके विवाह से पहले गर्भवती होने की बात खुल जाने पर मरियम को पत्थरवाह करके मार डाला जाता; या फिर मरियम त्यागी हुई स्त्री के समान अकेले ही समाज से तिरस्कृत जीवन जीने के लिए बाध्य हो जाती, और प्रभु भी जन्म के समय से ही तिरस्कृत और अपमानित, तथा समाज में अस्वीकार्य रहता; इस बात के लिए प्रभु को बाद में भी लोगों के ताने सुनने पड़े (यूहन्ना 8:41)। दोनों में से जो भी परिस्थिति कार्यान्वित होती, प्रभु का उद्धार का कार्य, आरंभ होने से पहले ही समाप्त हो जाता। किन्तु क्योंकि परमेश्वर के संदेश को सुन और मानकर यूसुफ ने मरियम को अपना लिया, शिशु यीशु को अपना नाम और परिवार दिया, इसलिए शैतान की यह योजना विफल हो गई। 

  • प्रभु के जन्म के बाद, हेरोदेस राजा ने दो वर्ष की आयु से कम के बच्चों को मरवाने की आज्ञा देकर प्रभु को शिशु-अवस्था में ही मरवा डालने का प्रयास किया, किन्तु असफल रहा (मत्ती 2:13-16)। 

  • प्रभु यीशु के वयस्क हो जाने और सेवकाई के आरंभ करने के समय वह लगातार चालीस दिन तक शैतान द्वारा परखा गया (लूका 4:1)। जब शैतान उसे पाप में नहीं गिरा सका, तो “कुछ समय के लिए” (लूका 4:13) उसके पास से चला गया, किन्तु उसकी सारी सेवकाई भर लोगों, विशेषकर धर्म के अगुवों और धर्म-गुरुओं को उसके विरुद्ध भड़काता रहा, उसकी सेवकाई में बाधाएं डालता रहा।

  • धर्म-गुरुओं के षड्यंत्र के अंतर्गत (यूहन्ना 11:47-50), अन्ततः यीशु को पकड़ कर, रोमी गवर्नर पिलातुस को बाध्य कर के, प्रभु यीशु को क्रूस पर मार डाला गया।

  • क्रूस की अवर्णनीय पीड़ा सहते हुए भी, वहाँ पर भी उसका ठट्ठा उड़ाया जाना ज़ारी रहा (मत्ती 27:41; लूका 23:36); किन्तु प्रभु ने कोई अपशब्द नहीं कहा, या दुर्भावना नहीं रखी, वरन अपने सताने वालों की क्षमा की प्रार्थना ही की; कोई पाप नहीं किया (लूका 23:34)। 

  • उसे क्रूस पर से उतर आने का प्रलोभन दिया गया, इस आश्वासन के साथ कि यदि वह ऐसा करेगा, तो वे लोग उस पर विश्वास कर लेंगे (मत्ती 27:40, 42)। यदि उनकी बात मानकर प्रभु क्रूस पर से उतर आता, तो बलिदान का कार्य अधूरा रह जाता, और असफल हो जाता। 

  • शैतान ने सोचा होगा कि अब यह प्रभु का अंत है; अब शैतान को रोकने वाला कोई नहीं रहा। किन्तु तीसरे दिन प्रभु यीशु के पुनरुत्थान ने उसकी सारी संतुष्टि और योजनाओं पर पानी फेर दिया। तब प्रभु के पुनरुत्थान के बाद भी शैतान ने प्रभु के पुनरुत्थान को ही झूठा ठहराने का षड्यंत्र कार्यान्वित कर दिया (मत्ती 28:13-15)। 

    किन्तु शैतान की हर चाल को प्रभु ने विफल किया, और दिखा दिया कि मानव-देह में शैतान की युक्तियों, प्रलोभनों, और परीक्षाओं का सामना करने, और उसे पराजित करने की क्षमता है। शैतान के इन सभी प्रयासों ने परमेश्वर के कार्य को बाधित करने के स्थान पर और अधिक प्रबल कर दिया। शैतान के ये प्रयास परमेश्वर के वचन में दी गई प्रभु यीशु से संबंधित भविष्यवाणियों को पूरा और प्रमाणित करने वाले तथ्य बन गए; प्रभु परमेश्वर की महिमा के, उसके सत्य के सदा जयवन्त रहने के उदाहरण बन गए। हम प्रभु द्वारा परमेश्वर की आज्ञाकारिता के विषय आगे अगले लेख में देखेंगे।

    जिस प्रभु ने मानव देह में होकर यह दिखा दिया कि मनुष्य परमेश्वर की आज्ञाकारिता में रहते हुए, परमेश्वर की सहायता से शैतान का सामना कर सकता है, उसे पराजित कर सकता है, वही प्रभु परमेश्वर अपने शिष्यों को अपने पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से भर देता है, परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रभु यीशु के शिष्यों में उसी पल से आकर बस जाता है जब वे पापों से पश्चाताप करते हैं और अपने जीवन प्रभु को समर्पित कर देते हैं (इफिसियों 1:13-14)। प्रभु के साथ तथा पवित्र आत्मा की सहायता एवं मार्गदर्शन से हम मनुष्य भी शैतान पर जयवंत हो सकते हैं। क्या आपने प्रभु के इस अद्भुत उपहार को पा लिया है?  यदि आप ने अभी भी उद्धार नहीं पाया है, अपने पापों के लिए प्रभु यीशु से क्षमा नहीं मांगी है, तो अभी आपके पास अवसर है। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को स्वर्गीय जीवन बना देगा।


एक साल में बाइबल: 

  • 2 इतिहास 13-14
  • यूहन्ना 12:1-26

****************************************************************

English Translation

The Solution for Sin - Salvation - 13

    Looking at the entry of sin into the world because of man's disobedience, its effects, and the solution, so far, we have seen that:

  • Because sin entered through man, the solution was also to come through man. 
  • Death came into the world because of sin; therefore, the solution of sin had to eradicate this effect of sin, death; and man had to be brought back into the condition he was in before sinning, in the Garden of Eden.  
  • It required that there be a sinless, blameless, holy, perfect man who himself would suffer the death that had come upon mankind because of sin, and deliver man out the hold that death had over him. If the man who would suffer death had any sin, or even a minute guilt of sin, then he would suffer that death only for himself, and would not be able give any benefits to anyone. 
  • Every man born according to the general manner of human beings on earth, is disqualified from being the perfect sacrifice, because all humans are born with sin-nature that is present in them since their conception. In this context, we have seen in the last two articles how the Lord Jesus Christ was conceived; how He was brought into the world through a special body created for Him, which did not come into existence according to the general natural manner of human conception; but He was born like any other human being, and lived a completely sinless, spotless, holy, and perfect life, from the time of His coming into the womb until the time of his death on the cross. Neither during His lifetime, nor in the more than two thousand years since then, no one has been able to show any sin, nor could anyone ever prove the guilt of any sin in His life.  
  • Sin and death entered the Garden of Eden because of the disobedience of man; And the reason for this disobedience was man's doubting God's good intentions and plans for him. The effects of sin and death could only be reversed and removed out of man's life by reversing the reasons and process of man’s disobedience and giving entry to sin and death. Just as man willingly disobeyed God, similarly, to reverse the process, man had to willingly agree to live in complete obedience to God throughout his life, without doubting or disbelieving God for anything that God said or asked him to do. 

   

    From today we will see about the Lord Jesus Christ fulfilling this condition of complete obedience to God. It is not that since the Lord Jesus was the Son of God, since He was fully God and fully man, therefore living this life of obedience to God was easy and simple for Him. In His human form, the Lord Jesus also had to suffer a lot; He had to go through trials and hardships for being obedient. It is written in God's Word, the Bible, regarding the obedience of the Lord Jesus that, “who, in the days of His flesh, when He had offered up prayers and supplications, with vehement cries and tears to Him who was able to save Him from death, and was heard because of His godly fear, though He was a Son, yet He learned obedience by the things which He suffered. And having been perfected, He became the author of eternal salvation to all who obey Him” (Hebrews 5:7-9); and “...but was in all points tempted as we are, yet without sin” (Hebrews 4:15). 

    Satan left no stone unturned to try to prevent him from completing this work, even from before his birth until the time of his death:

  • See Matthew 1:18-21 to understand this. When Joseph, the man called the earthly father of the Lord, learned that his fiancée Mary, through whom the Lord Jesus was to be born, was pregnant, he planned to leave her quietly.  In those days, according to the Law given by Moses, the woman found guilty of adultery was stoned to death (John 8:4, 5).  If Joseph had left Mary, then either Mary would have been stoned to death when it would have become evident that she was pregnant before her marriage; or Mary would have been compelled to live a life being cast-away from society, all alone. Therefore, like His lonely and forsaken mother, the Lord would also have been despised and rejected from the time of His birth, and become unacceptable to the society. For this, even later on, the Lord had to listen to people's taunts (John 8:41). If any of these two conditions got implemented, the Lord's work of salvation of mankind would have ended before it even began. But because after hearing and obeying God's message Joseph accepted Mary, gave his name and family to the infant Jesus, Satan's ploy failed. 
  • After the Lord's birth, the King Herod attempted to kill the Lord in His infancy, by ordering the killing of all children under the age of two, but failed (Matthew 2:13-16).  
  • When the Lord Jesus' became an adult and was to begin His ministry, He was continually tested by Satan for forty days (Luke 4:1). When Satan could not make Him sin, he went away from Him, "until an opportune time" (Luke 4:13), but throughout His ministry continued to provoke people, especially the religious leaders and teachers, against him, attempting to obstruct His ministry, one way or another. 
  • Under the machination of the religious leaders (John 11:47-50), the Lord Jesus was caught and crucified, by forcing the Roman governor Pilate to order putting Him to death. 
  • Even though He was enduring the indescribable pain of the cross, He was further tormented by being mocked there too (Matthew 27:41; Luke 23:36); But the Lord did not utter any harsh words or profanity, nor did He have any ill-will against His tormentors, but He prayed for the forgiveness of those who persecuted Him; in that situation too, He committed no sin (Luke 23:34). 
  • He was tempted to come down from the cross, with the assurance that if He did, they would believe in Him (Matthew 27:40, 42). If the Lord had listened to them and come down from the cross, the work of His sacrifice would have remained incomplete, and would have failed.  
  • Satan must have thought that now this is the end of the Lord; There is no one to left stop him now. But on the third day, the resurrection of the Lord Jesus turned the tide on all His satisfaction and plans. Even after the Lord's resurrection, Satan immediately implemented a plot to falsify the Lord's resurrection (Matthew 28:13-15). 

But the Lord not only thwarted every move of Satan, but He also showed that the human body has the ability to withstand, and defeat, Satan's machinations, temptations, and trials. All of these efforts of Satan only made God's work more effective instead of hindering it. These efforts of Satan became facts fulfilling and attesting to the prophecies concerning the Lord Jesus given in God's Word; they became a means of bringing Glory to the Lord God, and became examples of the eventual and everlasting triumph of Truth. We will continue to look at this subject of the Lord's obedience to God in the next article too. 

The Lord Jesus in the human flesh has shown that man, by being obedient to God, can face and overcome Satan with the help of God. The same Lord God today fills His disciples with the power of His Holy Spirit. God the Holy Spirit comes and resides in the disciples of the Lord Jesus from the moment they repent of their sins and submit their lives to the Lord (Ephesians 1:13-14). With the presence of the Lord by our side, and with the help and guidance of the Holy Spirit living in us, we human beings can also conquer Satan, once we decide to become His disciples and live in obedience to Him. Have you asked for and received this wonderful gift of being His disciple from the Lord? If you have still not done so, if you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Through the Bible in a Year: 

  • 2 Chronicles 13-14
  • John 12:1-26