ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

कटनी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कटनी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 12 जून 2017

कटनी


   प्रतिदिन, प्रति सप्ताह, दिन में तीन बार खाना पकाना कठिन और उबा देने वाला हो जाता है। मैं साफ करने, छीलने, काटने, मिलाने और फिर भोजन के पकने की प्रतीक्षा करते करते थक जाती हूँ। परन्तु भोजन को खाना कभी उबा देने वाला नहीं होता; वह तो आनन्दकारी होता है, चाहे उसे भी हम प्रतिदिन, प्रति सप्ताह, दिन में तीन बार करते हैं।

   परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रेरित पौलुस ने भले कार्य का भी थका देने वाला बन जाने के बारे में समझाने के लिए बीज बोने और कटनी काटने का उदाहरण लिया (गलतियों 6:7-10)। पौलुस ने लिखा, "हम भले काम करने में हियाव न छोड़े, क्योंकि यदि हम ढीले न हों, तो ठीक समय पर कटनी काटेंगे" (पद 9)। अपने शत्रुओं से प्रेम रखना, अपने बच्चों को अनुशासन में रखना, निरंतर प्रार्थना में बने रहना, इत्यादि कठिन हो सकता है। परन्तु जो भलाई हमने की है, उसकी अच्छी कटनी काटना कठिन, उबाऊ, और थका देने वाला नहीं होता है। कितना आनन्द मिलता है जब हम प्रेम को बैर पर जयवन्त होते देखते हैं, अपने बच्चों को परमेश्वर के भय में चलते-बढ़ते और जीवनों में उन्नति करते हुए देखते हैं, प्रार्थनाओं के उत्तर मिलते हुए देखते हैं।

   चाहे भोजन पकाने में मुझे घंटों लगे हों, मेरे परिवार को भोजना खा लेने का आनन्द लेने में मुश्किल से 20 मिनिट लगते हैं। परन्तु पौलुस ने जिस आनन्द की बात की है, वह क्षणिक नहीं वरन अनन्तकाल का है। हमें जब जैसा अवसर मिले हम भलाई करते रहें, और परमेश्वर की ओर से प्रत्युत्तर में उनकी आशीषों के आने के लिए परमेश्वर के समय तथा विधि की प्रतीक्षा करें। आज परमेश्वर की आज्ञाकारिता में जीवन जीने को लेकर निराश न हों; मत भूलें कि परमेश्वर ने अनन्तकाल के आनन्द की कटनी हमारे लिए रख छोड़ी है। - कीला ओकोआ


अनन्त का ध्यान रखते हुए अपने निशाने की ओर दौड़ते चले जाएं।


हे भाइयों, मेरी भावना यह नहीं कि मैं पकड़ चुका हूं: परन्तु केवल यह एक काम करता हूं, कि जो बातें पीछे रह गई हैं उन को भूल कर, आगे की बातों की ओर बढ़ता हुआ। निशाने की ओर दौड़ा चला जाता हूं, ताकि वह इनाम पाऊं, जिस के लिये परमेश्वर ने मुझे मसीह यीशु में ऊपर बुलाया है। - फिलिप्पियों 3:13-14

बाइबल पाठ: गलतियों 6:1-10
Galatians 6:1 हे भाइयों, यदि कोई मनुष्य किसी अपराध में पकड़ा भी जाए, तो तुम जो आत्मिक हो, नम्रता के साथ ऐसे को संभालो, और अपनी भी चौकसी रखो, कि तुम भी परीक्षा में न पड़ो। 
Galatians 6:2 तुम एक दूसरे के भार उठाओ, और इस प्रकार मसीह की व्यवस्था को पूरी करो। 
Galatians 6:3 क्योंकि यदि कोई कुछ न होने पर भी अपने आप को कुछ समझता है, तो अपने आप को धोखा देता है। 
Galatians 6:4 पर हर एक अपने ही काम को जांच ले, और तब दूसरे के विषय में नहीं परन्तु अपने ही विषय में उसको घमण्‍ड करने का अवसर होगा। 
Galatians 6:5 क्योंकि हर एक व्यक्ति अपना ही बोझ उठाएगा।
Galatians 6:6 जो वचन की शिक्षा पाता है, वह सब अच्छी वस्‍तुओं में सिखाने वाले को भागी करे। 
Galatians 6:7 धोखा न खाओ, परमेश्वर ठट्ठों में नहीं उड़ाया जाता, क्योंकि मनुष्य जो कुछ बोता है, वही काटेगा। 
Galatians 6:8 क्योंकि जो अपने शरीर के लिये बोता है, वह शरीर के द्वारा विनाश की कटनी काटेगा; और जो आत्मा के लिये बोता है, वह आत्मा के द्वारा अनन्त जीवन की कटनी काटेगा। 
Galatians 6:9 हम भले काम करने में हियाव न छोड़े, क्योंकि यदि हम ढीले न हों, तो ठीक समय पर कटनी काटेंगे। 
Galatians 6:10 इसलिये जहां तक अवसर मिले हम सब के साथ भलाई करें; विशेष कर के विश्वासी भाइयों के साथ।

एक साल में बाइबल: 

  • एज़्रा 3-5
  • यूहन्ना 20


गुरुवार, 8 सितंबर 2016

क्या बोएं?


   मेरे कॉलेज भवन के घंटाघर पर एक प्रतिमा बनी है, जिसका नाम है "बोनेवाला"। उसके नीचे परमेश्वर के वचन बाइबल में से गलतियों 6:7 का भाग "मनुष्य जो बोता है" लिखा गया है। मिशिगन स्टेट विश्वविद्यालय कृषि शोध में अग्रणीय है; परन्तु कृषि तकनीकी तथा फसल उत्पादन के क्षेत्र में लाए गए अनेकों सुधारों के बावजूद, आज भी मक्की के दाने बोने से सेम की फसल पाना संभव नहीं हुआ है! जो हम बोते हैं, उसी की फसल हमें प्राप्त होती है।
   प्रभु यीशु मसीह ने अपनी शिक्षाओं को समझाने के लिए कृषि से संबंधित कई रूपक अलंकारों का प्रयोग किया। बीज बोने वाले के दृष्टांत में (मरकुस 4:1-20), उन्होंने परमेश्वर के वचन को भिन्न प्रकार की भूमि में बोए गए बीज के रूपक से समझाया। जैसा उस दृष्टांत में कहा गया है, बोने वाला तो बिना फर्क किए सभी स्थानों पर बीज डालता है, यह जानते हुए कि कुछ बीज ऐसे स्थानों पर भी पड़ेगा जहाँ वह उगने नहीं पाएगा।

   प्रभु यीशु के समान ही हमें भी हर समय सभी स्थानों पर बीज डालना है। यह परमेश्वर की ज़िम्मेदारी है कि वह बीज कहाँ गिरे और कैसा उगे तथा फल लाए। परमेश्वर नहीं चाहता है कि हम विनाश की कटनी काटें, इसलिए वह चाहता है कि हम अच्छा और सही बीज बोएं: "दुष्ट मिथ्या कमाई कमाता है, परन्तु जो धर्म का बीज बोता, उसको निश्चय फल मिलता है" (नीतिवचन 11:18)। प्रेरित पौलुस ने इस रूपक को और विस्तार से समझाते हुए गलतिया के मसीही विश्वासियों को लिखा कि बुराई के नहीं वरन अनन्त जीवन की आशीष के बीज बोएं (गलतियों 6:8)।

   इस प्रश्न, "क्या बोएं?" का उत्तर है, "वही बोएं जिसकी फसल आप काटना चाहते हैं"। अच्छाई की फसल काटने के लिए आज से ही अच्छाई के बीज बोना आरंभ कर दें। - जूली ऐकैरमैन लिंक


ज़मीन के अन्दर बोया गया बीज ही फलदायक वृक्ष बनता है;
 निःस्वार्थ जीवन ही अनन्त आशीष की फसल लाता है।

धोखा न खाओ, परमेश्वर ठट्ठों में नहीं उड़ाया जाता, क्योंकि मनुष्य जो कुछ बोता है, वही काटेगा। क्योंकि जो अपने शरीर के लिये बोता है, वह शरीर के द्वारा विनाश की कटनी काटेगा; और जो आत्मा के लिये बोता है, वह आत्मा के द्वारा अनन्त जीवन की कटनी काटेगा। - गलतियों 6:7-8

बाइबल पाठ: मरकुस 4:1-20
Mark 4:1 वह फिर झील के किनारे उपदेश देने लगा: और ऐसी बड़ी भीड़ उसके पास इकट्ठी हो गई, कि वह झील में एक नाव पर चढ़कर बैठ गया और सारी भीड़ भूमि पर झील के किनारे खड़ी रही। 
Mark 4:2 और वह उन्हें दृष्‍टान्‍तों में बहुत सी बातें सिखाने लगो, और अपने उपदेश में उन से कहा। 
Mark 4:3 सुनो: देखो, एक बोनेवाला, बीज बाने के लिये निकला! 
Mark 4:4 और बोते समय कुछ तो मार्ग के किनारे गिरा और पक्षियों ने आकर उसे चुग लिया। 
Mark 4:5 और कुछ पत्थरीली भूमि पर गिरा जहां उसको बहुत मिट्टी न मिली, और गहरी मिट्टी न मिलने के कारण जल्द उग आया। 
Mark 4:6 और जब सूर्य निकला, तो जल गया, और जड़ न पकड़ने के कारण सूख गया। 
Mark 4:7 और कुछ तो झाड़ियों में गिरा, और झाड़ियों ने बढ़कर उसे दबा लिया, और वह फल न लाया। 
Mark 4:8 परन्तु कुछ अच्छी भूमि पर गिरा; और वह उगा, और बढ़कर फलवन्‍त हुआ; और कोई तीस गुणा, कोई साठ गुणा और कोई सौ गुणा फल लाया। 
Mark 4:9 और उसने कहा; जिस के पास सुनने के लिये कान हों वह सुन ले।
Mark 4:10 जब वह अकेला रह गया, तो उसके साथियों ने उन बारह समेत उस से इन दृष्‍टान्‍तों के विषय में पूछा। 
Mark 4:11 उसने उन से कहा, तुम को तो परमेश्वर के राज्य के भेद की समझ दी गई है, परन्तु बाहर वालों के लिये सब बातें दृष्‍टान्‍तों में होती हैं। 
Mark 4:12 इसलिये कि वे देखते हुए देखें और उन्हें सुझाई न पड़े और सुनते हुए सुनें भी और न समझें; ऐसा न हो कि वे फिरें, और क्षमा किए जाएं। 
Mark 4:13 फिर उसने उन से कहा; क्या तुम यह दृष्‍टान्‍त नहीं समझते? तो फिर और सब दृष्‍टान्‍तों को क्योंकर समझोगे? 
Mark 4:14 बोने वाला वचन बोता है। 
Mark 4:15 जो मार्ग के किनारे के हैं जहां वचन बोया जाता है, ये वे हैं, कि जब उन्होंने सुना, तो शैतान तुरन्त आकर वचन को जो उन में बोया गया था, उठा ले जाता है। 
Mark 4:16 और वैसे ही जो पत्थरीली भूमि पर बोए जाते हैं, ये वे हैं, कि जो वचन को सुनकर तुरन्त आनन्द से ग्रहण कर लेते हैं। 
Mark 4:17 परन्तु अपने भीतर जड़ न रखने के कारण वे थोड़े ही दिनों के लिये रहते हैं; इस के बाद जब वचन के कारण उन पर क्‍लेश या उपद्रव होता है, तो वे तुरन्त ठोकर खाते हैं। 
Mark 4:18 और जो झाडियों में बोए गए ये वे हैं जिन्होंने वचन सुना। 
Mark 4:19 और संसार की चिन्‍ता, और धन का धोखा, और और वस्‍तुओं का लोभ उन में समाकर वचन को दबा देता है। और वह निष्‍फल रह जाता है। 
Mark 4:20 और जो अच्छी भूमि में बोए गए, ये वे हैं, जो वचन सुनकर ग्रहण करते और फल लाते हैं, कोई तीस गुणा, कोई साठ गुणा, और कोई सौ गुणा।

एक साल में बाइबल: 
  • नीतिवचन 3-5
  • 2 कुरिन्थियों 1


मंगलवार, 21 अक्टूबर 2014

कटनी


   एक दोपहर को मैं एक खेत के निकट से होकर निकला। वहाँ उस खेत के स्वामी किसान ने बड़ी बड़ी मशीनें सड़क के किनारे खड़ी कर रखीं थीं और पीले रंग का एक चेतावनी चिन्ह लगा रखा था जिस पर लिखा था, "सावधान! फसल काटी जा रही है।" खेत के बगल से निकलते हुए मैंने एक झलक खेत की ओर देखा और मैं तुरंत पहचान गया कि कुछ महीने पहले उस किसान ने कौन से बीज बोए थे - मक्की के छोटे छोटे बीज। मैं यह इस लिए कह सकता हूँ क्योंकि वह किसान अपने खेतों से मक्का के पक्के खेत काटने की तैयारी कर रहा था - खेत की उपज प्रमाण थी कि वहाँ क्या बोया गया था।

   चाहे यह एक बहुत ही स्वाभाविक और साधारण सी बात प्रतीत होती है कि जब मक्की के बीज बोए जाएंगे तो फसल भी मक्की की ही होगी; लेकिन बोने और काटने के इसी संबंध को हम अपने आत्मिक जीवनों में अनेक बार नज़रंदाज़ कर देते हैं। प्रेरित पौलुस ने परमेश्वर के वचन बाइबल में गलतिया के मसीही विश्वासियों को लिखी अपनी पत्री में उन्हें सचेत किया, "धोखा न खाओ, परमेश्वर ठट्ठों में नहीं उड़ाया जाता, क्योंकि मनुष्य जो कुछ बोता है, वही काटेगा" (गलतियों 6:7)। यदि हम शारीरिक अभिलाषाओं की पूर्ति के लिए जीएंगे तो प्रतिफल में हमें भ्रष्ट आचरण ही मिलेगा जिस के कारण हम उसकी लालसा करेंगे जो हमारा नहीं है, हम स्वार्थी बन जाएंगे और अपने शरीरों का दुरुपयोग भी करने लगेंगे (गलतियों 5:19-21)। परन्तु यदि हम परमेश्वर के आत्मा के चलाए चलेंगे तो हमारे जीवनों में आत्मा के फल जैसे शान्ति, भलाई, संयम आदि भी दिखाई देंगे। परमेश्वर के अनुग्रह में हमें यह दिया गया है कि हम आत्मा के लिए बोएं और अनन्त जीवन की कटनी काटें (गलतियों 5:22-23)।

   मान लीजिए कि प्रभु यीशु आज के दिन को हमारे जीवन के लिए "कटनी का दिन" घोषित कर दे और पिछले वर्ष में अपने दैनिक चुनाव द्वारा जो कार्य रूपी ’बीज’ हमने बोएं हैं उनकी फसल उसके सम्मुख लाने को कहे, तो हमारे पास उसे दिखाने के लिए क्या होगा? क्या हम कटनी के लिए तैयार हैं? - जेनिफर बेन्सन शुल्ट


जो बीज हम आज बोते हैं वे ही निर्धारित करते हैं कि कल हम क्या फसल काटेंगे।

पर मैं कहता हूं, आत्मा के अनुसार चलो, तो तुम शरीर की लालसा किसी रीति से पूरी न करोगे। - गलतियों 5:16 

बाइबल पाठ: गलतियों 5:19-23; 6:1-10
Galatians 5:19 शरीर के काम तो प्रगट हैं, अर्थात व्यभिचार, गन्‍दे काम, लुचपन। 
Galatians 5:20 मूर्ति पूजा, टोना, बैर, झगड़ा, ईर्ष्या, क्रोध, विरोध, फूट, विधर्म। 
Galatians 5:21 डाह, मतवालापन, लीलाक्रीड़ा, और इन के जैसे और और काम हैं, इन के विषय में मैं तुम को पहिले से कह देता हूं जैसा पहिले कह भी चुका हूं, कि ऐसे ऐसे काम करने वाले परमेश्वर के राज्य के वारिस न होंगे। 
Galatians 5:22 पर आत्मा का फल प्रेम, आनन्द, मेल, धीरज, 
Galatians 5:23 और कृपा, भलाई, विश्वास, नम्रता, और संयम हैं; ऐसे ऐसे कामों के विरोध में कोई भी व्यवस्था नहीं। 

Galatians 6:1 हे भाइयों, यदि कोई मनुष्य किसी अपराध में पकड़ा भी जाए, तो तुम जो आत्मिक हो, नम्रता के साथ ऐसे को संभालो, और अपनी भी चौकसी रखो, कि तुम भी परीक्षा में न पड़ो। 
Galatians 6:2 तुम एक दूसरे के भार उठाओ, और इस प्रकार मसीह की व्यवस्था को पूरी करो। 
Galatians 6:3 क्योंकि यदि कोई कुछ न होने पर भी अपने आप को कुछ समझता है, तो अपने आप को धोखा देता है। 
Galatians 6:4 पर हर एक अपने ही काम को जांच ले, और तब दूसरे के विषय में नहीं परन्तु अपने ही विषय में उसको घमण्‍ड करने का अवसर होगा। 
Galatians 6:5 क्योंकि हर एक व्यक्ति अपना ही बोझ उठाएगा।
Galatians 6:6 जो वचन की शिक्षा पाता है, वह सब अच्छी वस्‍तुओं में सिखाने वाले को भागी करे। 
Galatians 6:7 धोखा न खाओ, परमेश्वर ठट्ठों में नहीं उड़ाया जाता, क्योंकि मनुष्य जो कुछ बोता है, वही काटेगा। 
Galatians 6:8 क्योंकि जो अपने शरीर के लिये बोता है, वह शरीर के द्वारा विनाश की कटनी काटेगा; और जो आत्मा के लिये बोता है, वह आत्मा के द्वारा अनन्त जीवन की कटनी काटेगा। 
Galatians 6:9 हम भले काम करने में हियाव न छोड़े, क्योंकि यदि हम ढीले न हों, तो ठीक समय पर कटनी काटेंगे। 
Galatians 6:10 इसलिये जहां तक अवसर मिले हम सब के साथ भलाई करें; विशेष कर के विश्वासी भाइयों के साथ।

एक साल में बाइबल: 
  • मरकुस 1-3